HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 06 International Organisations

Explore reliable textbook solutions for Chapter 06 International Organisations tailored for Class 12 learners. Utilizing these Political Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 06 International Organisations Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 06 International Organisations solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.

Question 1: निषेधाधिकार (वीटो) के बारे में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। इनमें प्रत्येक के आगे सही या गलत का चिह्न लगाएँ।
(क) सुरक्षा-परिषद् के सिर्फ स्थायी सदस्यों को 'वीटो' का अधिकार है।
(ख) यह एक तरह की नकारात्मक शक्ति है।
(ग) सुरक्षा परिषद् के फैसलों से असन्तुष्ट होने पर महासचिव 'वीटो' का प्रयोग करता है।
(घ) एक 'वीटो' से भी सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव नामंजूर हो सकता है।

Answer:

(क) सही,
(ख) सही,
(ग) गलत,
(घ) सही।

Exam Tips:

a) Only the five permanent members of the Security Council hold the veto, so the Secretary-General cannot use it.

 

Question 2: संयुक्त राष्ट्र संघ के कामकाज के बारे में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। इनमें से प्रत्येक के सामने सही या गलत का चिह्न लगाएँ।
(क) सुरक्षा और शान्ति से जुड़े सभी मसलों का निपटारा सुरक्षा परिषद् में होता है।
(ख) मानवतावादी नीतियों का क्रियान्वयन विश्व भर में फैली मुख्य शाखाओं तथा एजेंसियों के मार्फत होता है।
(ग) सुरक्षा के किसी मसले पर पाँचों स्थायी सदस्य देशों का सहमत होना, उसके बारे में लिए गए फैसले के क्रियान्वयन के लिए जरूरी है।
(घ) संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ के बाकी प्रमुख अंगों और विशेष एजेंसियों के स्वतः सदस्य हो जाते हैं।

Answer:

(क) सही,
(ख) सही,
(ग) सही,
(घ) गलत।

Exam Tips:

a) A substantive decision of the Security Council needs the concurring votes of all five permanent members, so one of them can block it.

 

Question 3: निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के प्रस्ताव को ज्यादा वज़नदार बनाता है?
(क) परमाणु क्षमता
(ख) भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के जन्म से ही उसका सदस्य है।
(ग) भारत एशिया में है।
(घ) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था।

Answer:

(घ) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था।

Exam Tips:

a) India was an original member of the UN in 1945, but that fact alone does not support a permanent seat, so option (ख) is the distractor.

 

Question 4: परमाणु प्रौद्योगिकी के शान्तिपूर्ण उपयोग और उसकी सुरक्षा से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी का नाम है
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ निःशस्त्रीकरण समिति
(ख) अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी
(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(ख) अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी

Exam Tips:

a) The IAEA, headquartered in Vienna, promotes the peaceful use of nuclear energy and carries out safeguards inspections.

 

Question 5: विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित में से किस संगठन का उत्तराधिकारी है?
(क) जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ
(ख) जनरल अरेंजमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ
(ग) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(घ) संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम।

Answer:

(क) जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ

Exam Tips:

a) GATT (1947) was replaced by the WTO in 1995, which is why the WTO is called its successor.

 

Question 6: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य ……………….
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे जाना-पहचाना पद ………………… का है।
(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में ……………….. स्थायी और …………… अस्थायी सदस्य हैं।
(घ) ……………. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं।
(ङ) मानवाधिकारों की रक्षा में सक्रिय दो स्वयंसेवी संगठन ……………….. और ……………….. हैं।

Answer:

(क) संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य शान्ति स्थापना है।
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे जाना-पहचाना पद महासचिव का है।
(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं।
(घ) श्री एन्टोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं।
(ङ) मानवाधिकारों की रक्षा में सक्रिय दो स्वयंसेवी संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच हैं।

Exam Tips:

a) The Security Council has 15 members: five permanent and ten non-permanent members elected for two-year terms.

 

Question 7: संयुक्त राष्ट्र संघ की मुख्य शाखाओं और एजेंसियों का सुमेल उनके काम से करें।

Column AColumn B
1. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्(क) वैश्विक वित्त-व्यवस्था की देख-रेख।
2. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय(ख) अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा का संरक्षण।
3. अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी(ग) सदस्य देशों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण की चिन्ता।
4. सुरक्षा परिषद्(घ) परमाणु प्रौद्योगिकी का शान्तिपूर्ण उपयोग और सुरक्षा।
5. संयुक्त राष्ट्र संघ शरणार्थी उच्चायोग(ङ) सदस्य देशों के बीच मौजूद विवादों का निपटारा।
6. विश्व व्यापार संगठन(च) आपात्काल में आश्रय तथा चिकित्सीय सहायता मुहैया करना।
7. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(छ) वैश्विक मामलों पर बहस-मुबाहिसा।
8. आम सभा(ज) संयुक्त राष्ट्र संघ के मामलों पर समायोजन और प्रशासन।
9. विश्व स्वास्थ्य संगठन(झ) सबके लिए स्वास्थ्य।
10. सचिवालय(ब) सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार की राह आसान बनाना।

Answer:

Column AColumn B
1. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्(ग) सदस्य देशों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण की चिन्ता।
2. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय(ङ) सदस्य देशों के बीच मौजूद विवादों का निपटारा।
3. अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी(घ) परमाणु प्रौद्योगिकी का शान्तिपूर्ण उपयोग और सुरक्षा।
4. सुरक्षा परिषद्(ख) अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा का संरक्षण।
5. संयुक्त राष्ट्र संघ शरणार्थी उच्चायोग(च) आपात्काल में आश्रय तथा चिकित्सीय सहायता मुहैया करना।
6. विश्व व्यापार संगठन(ब) सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार की राह आसान बनाना।
7. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(क) वैश्विक वित्त-व्यवस्था की देख-रेख।
8. आम सभा(छ) वैश्विक मामलों पर बहस-मुबाहिसा।
9. विश्व स्वास्थ्य संगठन(झ) सबके लिए स्वास्थ्य।
10. सचिवालय(ज) संयुक्त राष्ट्र संघ के मामलों पर समायोजन और प्रशासन।

Exam Tips:

a) The Security Council maintains peace and security, while the ICJ settles legal disputes between states; these two are often confused.
b) The WTO promotes free trade among member countries, whereas the IMF oversees global financial and monetary arrangements.
c) UNHCR gives shelter and emergency medical help to refugees, and ECOSOC works on the economic and social welfare of members.

 

Question 8: सुरक्षा परिषद् के कार्य क्या हैं?

Answer:

सुरक्षा परिषद् के निम्नलिखित कार्य हैं:
(1) सुरक्षा परिषद् किसी ऐसे मामले पर तुरन्त विचार कर सकती है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के भंग होने का भय हो।
(2) सुरक्षा परिषद् आक्रामक कार्रवाइयों, विश्व शान्ति के लिए खतरे की सम्भावनाओं और शान्ति भंग करने वाले कार्यों के विषय में कार्रवाई कर सकती है।
(3) सुरक्षा परिषद् प्रादेशिक समस्याएँ सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(4) चार्टर के अनुच्छेद 83 के अनुसार सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र ने जो दायित्व ग्रहण किए हैं, उन्हें निभाने की ज़िम्मेदारी सुरक्षा परिषद् की है।
(5) सुरक्षा परिषद् को विशिष्ट प्रदेशों की निगरानी का अधिकार प्रदान किया गया है।
(6) चार्टर के अनुच्छेद 4 के अनुसार नए सदस्यों को सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बनाती है।
(7) चार्टर के अनुच्छेद 6 के अनुसार यदि कोई सदस्य चार्टर के सिद्धान्तों की बार-बार अवहेलना करता है, तो सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा उस सदस्य राष्ट्र को सदस्यता से निष्कासित कर सकती है।
(8) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का चुनाव महासभा और सुरक्षा परिषद् अलग-अलग मतदान द्वारा करती हैं। महासचिव की नियुक्ति भी सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है।
(9) सुरक्षा परिषद् चार्टर के संशोधन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Exam Tips:

a) Under Articles 4 and 6, the Security Council recommends and the General Assembly takes the formal decision on admission and expulsion.
b) Article 83 covers strategic areas, and the Security Council performs these trusteeship functions on behalf of the UN.
c) The Security Council can take up a threat to peace immediately, which is its most important function.
d) Charter amendments need a two-thirds vote in the General Assembly and ratification by all five permanent members of the Security Council.

 

Question 9: भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष का समर्थन आप कैसे करेंगे? अपने प्रस्ताव का औचित्य सिद्ध करें।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी के पक्ष में तर्क दीजिए।

Answer:

भारत को निम्नलिखित आधारों पर सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता प्राप्त होनी चाहिए:
(1) भारत विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला पहला देश है।
(2) विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है।
(3) भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है।
(4) संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई प्रायः सभी पहलकदमियों में भारत ने सक्रिय रूप से भाग लिया है।
(5) भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के झंडे के नीचे कई देशों में शान्ति स्थापना के लिए अपनी सेनाएँ भेजी हैं।
(6) भारत विश्व की तेज़ी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति है।
(7) भारत ने नियमित रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में अपना योगदान दिया है।
(8) भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी अंगों में दी गई अपनी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

Exam Tips:

a) India has the largest population in the world as of 2023, having overtaken China.
b) The UN peacekeeping missions in several countries are a strong example of India's contribution to international peace.
c) Give each reason as a separate point, and support it with a fact.
d) Mention India's regular contributions to the UN budget as evidence of its commitment.

 

Question 10: संयुक्त राष्ट्र संघ के ढाँचे को बदलने के लिए सुझाए गए उपायों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ के ढाँचे को बदलने के लिए सुझाए गए उपायों के क्रियान्वयन में निःसन्देह समस्याएँ आ रही हैं। उदाहरण के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि सुरक्षा परिषद् की स्थायी एवं अस्थायी सदस्यता बढ़ाने के लिए किस मापदंड को आधार बनाया जाए। यदि मानवाधिकार के अच्छे रिकॉर्ड के आधार पर सुरक्षा परिषद् की सदस्यता बढ़ाते हैं, तो ऐसे देशों की संख्या बहुत अधिक है जिनका मानवाधिकार रिकॉर्ड अच्छा है, अतः सभी को सुरक्षा परिषद् की सदस्यता नहीं दी जा सकती। एक समस्या यह है कि सदस्य देशों को भौगोलिक आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाए या किसी अन्य आधार पर। यदि आर्थिक आधार पर सुरक्षा परिषद् की सदस्य संख्या बढ़ाते हैं, तो विकासशील देशों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। कुछ विद्वानों का विचार है कि पाँच स्थायी सदस्यों की वीटो की शक्ति समाप्त कर देनी चाहिए, परन्तु ऐसे किसी प्रस्ताव पर स्थायी देश सहमत नहीं होंगे। इस प्रकार की समस्याएँ संयुक्त राष्ट्र के सुधारों में बाधाएँ उत्पन्न कर रही हैं।

Exam Tips:

a) Choosing a basis for expansion, whether human rights, geography or economic strength, is the central difficulty.
b) The five permanent members are unlikely to agree to end their own veto power.
c) Balance each difficulty with a reason and an example in the answer.

 

Question 11: हालांकि संयुक्त राष्ट्र संघ युद्ध और इससे उत्पन्न विपदा को रोकने में नाकामयाब रहा है, लेकिन विभिन्न देश अभी भी इसे बनाए रखना चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ को एक अपरिहार्य संगठन मानने के क्या कारण हैं?
अथवा
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ क्यों आवश्यक है? कारण बताइए।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ को विभिन्न देश निम्नलिखित कारणों से बनाए रखना चाहते हैं:

1. विश्व शान्ति में सहायक:
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन विश्व शान्ति की स्थापना में सहायक होते हैं।

2. राजनीतिक उपलब्धियाँ:
संयुक्त राष्ट्र ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को हल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें से कुछ विवाद इस प्रकार हैं: रूस-ईरान विवाद, यूनान विवाद, सीरिया और लेबनान की समस्या, इण्डोनेशिया की समस्या, कोर्फ़ चैनल विवाद, कोरिया समस्या, स्वेज़ नहर की समस्या, कांगो समस्या, यमन विवाद, कुवैत-इराक विवाद आदि।

3. निःशस्त्रीकरण:
संयुक्त राष्ट्र ने निःशस्त्रीकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं और आज भी कर रहा है। इसने निःशस्त्रीकरण के लिए अनेक सम्मेलनों का आयोजन किया है।

4. अन्तरिक्ष का मानव कल्याण के लिए प्रयोग:
संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के फलस्वरूप ही महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि बाहरी अन्तरिक्ष का प्रयोग केवल शान्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए होगा।

5. अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग:
संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के देशों को ऐसा मंच प्रदान किया है जहाँ अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श होता है। इसने विभिन्न देशों के बीच राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक आदि अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया है।

6. अन्य उपलब्धियाँ:
संयुक्त राष्ट्र ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exam Tips:

a) Give at least three reasons, each with a named example such as the Korean problem or the Congo issue.
b) Outer space being used only for peaceful purposes is a UN achievement that can be cited under the space point.
c) The IAEA and the UN disarmament conferences show the organisation's work in nuclear and arms-control fields.
d) Keep each of the six numbered points to one or two sentences to stay within exam length.

 

Question 12: संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का अर्थ है सुरक्षा परिषद् के ढाँचे में बदलाव। इस कथन का सत्यापन करें।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का अर्थ है सुरक्षा परिषद् के ढाँचे में बदलाव, अर्थात् सुरक्षा परिषद् में ही अधिकांश सुधारों की बात की जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्य अंगों, जैसे महासभा में सभी सदस्य राज्यों को समान अधिकार प्राप्त हैं, परन्तु सुरक्षा परिषद् में सभी राज्यों को समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं, बल्कि पाँच स्थायी देशों को सर्वाधिक शक्तियाँ प्राप्त हैं। अतः सुरक्षा परिषद् में बदलाव को ही संयुक्त राष्ट्र में सुधार के रूप में पुकारा जाता है।

Exam Tips:

a) The General Assembly gives every member one vote, while the Security Council has five permanent members with veto power.
b) The five permanent members are the USA, the UK, France, Russia and China.
c) Support the statement by pointing to the unequal powers within the Security Council.

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Political Science Chapter 06 International Organisations

Chapter Exercise Answers for Class 12 Political Science

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Political Science Chapter 06 International Organisations. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 06 International Organisations

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 06 International Organisations concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Political Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in printable PDF format for offline study on any device.