Official Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science: Chapter 07 Rise of Popular Movements
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 Rise of Popular Movements using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Political Science: Chapter 07 Rise of Popular Movements
Navigate directly to the solved Political Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
निबन्धात्मक प्रश्न
Question 1: जन आन्दोलन का क्या अर्थ है ? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें ।
Answer:
जन आन्दोलन ऐसे आन्दोलन हैं जो लोगों की किसी समस्या या जनहित के मुद्दे को लेकर चलाए जाते हैं। ऐसे आन्दोलन के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़े होते हैं। किसी आन्दोलन के साथ जितने अधिक लोग जुड़ते जाते हैं, वह आन्दोलन उतना ही अधिक लोकप्रिय होता जाता है। उदाहरण के लिए, भ्रष्टाचार के विरुद्ध श्री अन्ना हजारे द्वारा चलाया गया आन्दोलन एक जन आन्दोलन ही था।
जन आन्दोलन की विशेषताएँ:
(1) जन आन्दोलनों ने समाज के उन नए वर्गों की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को अभिव्यक्ति दी, जो अपनी समस्याओं को चुनावी राजनीति के माध्यम से हल नहीं कर पा रहे थे।
(2) जन आन्दोलन सामाजिक समूहों के लिए अपनी बात उचित ढंग से रखने का बेहतर मंच बनकर उभरे हैं।
(3) इन आन्दोलनों ने जनता के क्रोध और तनाव को एक सार्थक दिशा देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।
(4) इन आन्दोलनों ने भारतीय लोकतंत्र के जनाधार को बढ़ाया है।
Exam Tips:
a) परिभाषा में "जनहित" और "अधिक से अधिक लोगों का जुड़ना" दोनों बिंदु अवश्य लिखें।
b) अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार-विरोधी आन्दोलन का उदाहरण देकर उत्तर को स्पष्ट करें।
c) चुनावी राजनीति से हल न हो पाने वाली समस्याओं का उल्लेख विशेषता (1) में अवश्य करें।
d) चारों विशेषताएँ अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें, ताकि उत्तर व्यवस्थित दिखे।
Question 2: स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में चलाए गए किसान आन्दोलनों का वर्णन करें ।
Answer:
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद किसान आन्दोलन (Peasant Movements after Independence)
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार ने निश्चय किया कि उसे कृषकों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए, फिर भी कृषकों ने कई आन्दोलन किए, जिनका वर्णन निम्नलिखित है:
1. तिभागा आन्दोलन (Tibhaga Movement):
तिभागा आन्दोलन 1946-47 में बंगाल में आरम्भ हुआ। यह आन्दोलन मुख्यतः जोतदारों के विरुद्ध मझोले किसानों एवं बटाईदारों का संयुक्त प्रयास था। इस आन्दोलन का मुख्य कारण सन् 1943 में बंगाल में पड़ा भीषण अकाल था। इस आन्दोलन के कारण कई गाँवों में किसान सभा का शासन स्थापित हो गया। परन्तु औद्योगिक मज़दूर वर्ग और मझोले किसानों के समर्थन के बिना यह शीघ्र ही समाप्त हो गया।
2. तेलंगाना आन्दोलन (Telangana Movement):
तेलंगाना आन्दोलन हैदराबाद राज्य में 1946 में जागीरदारों द्वारा की जा रही जबरन एवं अत्यधिक वसूली के विरोध में चलाया गया क्रान्तिकारी किसान आन्दोलन था। इस आन्दोलन में किसानों ने मांग की कि उनके सभी ऋण माफ कर दिए जाएँ, परन्तु ज़मींदारों ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। क्रान्तिकारी किसानों ने पाँच हज़ार गुरिल्ला सैनिक तैयार किए और ज़मींदारों के विरुद्ध संघर्ष आरम्भ कर दिया। गुरिल्ला सैनिकों ने ज़मींदारों के हथियार छीन लिए और उन्हें भगा दिया, परन्तु भारत सरकार के हस्तक्षेप करने पर यह आन्दोलन समाप्त हो गया।
3. नक्सलवाड़ी आन्दोलन (Naxalbari Movement):
सन् 1964 में साम्यवादी दल में फूट पड़ गई। दोनों दलों के संसदीय राजनीति में व्यस्त होने के कारण इन दलों के सक्रिय व संघर्षशील कार्यकर्ता दलों से अलग होकर जन कार्य करने लगे। सन् 1967 में पश्चिम बंगाल में साम्यवादी दल की सरकार बनी। इसी समय दार्जिलिंग में नक्सलवाड़ी नामक स्थान पर किसानों ने विद्रोह कर दिया। यद्यपि पश्चिम बंगाल की सरकार ने इसे दबा दिया, परन्तु इस आन्दोलन की प्रतिक्रिया पंजाब, उत्तर प्रदेश और कश्मीर में भी हुई। इस आन्दोलन का विरोध किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मई, 1967 में भारी हिंसक घटनाएँ हुईं। यह आन्दोलन तेज़ी से राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी फैल गया। केन्द्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ, क्योंकि सन् 1948 के बाद यह किसानों का मुख्य हिंसक विद्रोह था और ऐसे समय में हुआ था जब पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादियों की सरकार सत्तारूढ़ थी।
4. आधुनिक आन्दोलन (Modern Movement):
अपने हितों की रक्षा के लिए किसान समय-समय पर आन्दोलन करते रहे हैं। पिछले कई वर्षों से कपास के दामों में कमी होने के कारण कपास उत्पादक राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब आदि के किसानों में असंतोष भर गया। मार्च, 1987 में गुजरात के किसानों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए विधान सभा का घेराव करने की योजना बनाई। सरकार ने गुजरात विधानसभा (गांधीनगर) की किलेबन्दी कर दी। पुलिस ने किसानों पर तरह-तरह के अत्याचार किए और किसानों ने पुलिस के अत्याचारों के विरुद्ध ग्रामबंद की अपील की, जिसके कारण गुजरात के अनेक शहरों में दूध और सब्ज़ी की समस्या कई दिनों तक रही।
किसान आन्दोलनों का मूल्यांकन (Evaluation of Peasant Movements):
स्वतन्त्रता प्राप्ति के वर्षों बाद भी किसानों की समस्याएँ वैसी ही बनी हुई हैं जैसी ब्रिटिश काल में थीं। इससे स्पष्ट होता है कि स्वतन्त्रता से पूर्व और स्वतन्त्रता के बाद किए गए सभी किसान आन्दोलन असफल रहे हैं। अपनी सफलता के कारण ये आन्दोलन किसानों को न्याय नहीं दिला सके। यद्यपि किसानों की स्थिति और भूमि सुधार की दिशा में सरकार ने काफ़ी प्रयास किए हैं, परन्तु वे ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ ही सिद्ध हुए हैं। इन किसान आन्दोलनों की असफलता के महत्त्वपूर्ण कारण हैं: किसान आन्दोलन के अच्छे संगठन की कमी, किसानों में अज्ञानता, अन्धविश्वास और आसन्न स्थिति, क्रान्तिकारी तथा उद्देश्यपूर्ण विचारधारा की कमी और योग्य नेतृत्व का अभाव।
राजनीतिक दल और किसान आन्दोलन (Peasant Movements and Political Parties):
भारत के सभी प्रमुख दलों का किसानों के प्रति व्यवहार स्वार्थपूर्ण रहा है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हितों की रक्षा, भूमिहीन किसानों और बँधुआ मज़दूरों की सुरक्षा और उन्नति की गारंटी दी थी। परन्तु वह अपने उद्देश्य में असफल रही है। ज़मींदार और समृद्ध किसान कांग्रेस दल के लिए ‘वोट बैंक’ का काम करते हैं और उसे ग़रीब वर्ग का समर्थन दिलवाते हैं। परन्तु कांग्रेस की नीतियों से विमुख होकर किसान वर्ग वामपंथी दलों की तरफ झुका है। वामपंथी दलों ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई आन्दोलन चलाए हैं और उनका सफल नेतृत्व भी किया है। वामपंथी दलों ने पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि के किसानों को संगठित करके उनकी मांगों को पूरा कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसानों के हितों के सम्बन्ध में जो कुछ भी आज उपलब्ध हुआ है, वह वामपंथी दलों के सक्रिय सहयोग के कारण हुआ है। किसानों में संगठन की कमी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पिछड़ी हुई है।
किसान वर्ग में राजनीतिक चेतना न होने के कारण उन पर धर्म और जाति का विशेष प्रभाव रहा है। राजनीतिज्ञ किसानों की जातीय और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर अपने स्वार्थों की पूर्ति करते हैं। किसानों की राजनीति में अधिक सक्रिय न होने के कारण भारतीय राजनीति पिछड़ी हुई है, जिसके कारण सवर्ण हिन्दुओं और हरिजनों तथा आदिवासियों के बीच जातीय संघर्ष पैदा हुआ है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सवर्ण हिन्दुओं और खेतिहर हरिजनों ने अपनी जातीय सेनाएँ तैयार कर रखी हैं, जो खूनी संघर्ष करती हैं।
आज धनी किसान अधिक साधन उत्पन्न करके और समृद्ध हो रहे हैं। यही वर्ग किसान आन्दोलन का नेतृत्व करता है। राजनीतिक दल, चाहे वे सत्तारूढ़ हों अथवा विपक्षी, किसान रैलियों का आयोजन करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने और किसानों के मत अपने पक्ष में बटोरने के लिए ऐसा करते रहते हैं। आज किसान आन्दोलन की आड़ में क्षेत्रीय और अल्पसंख्यक नेतृत्व भी उभरने लगा है। इसके अतिरिक्त उत्तर और दक्षिण भारत के किसान आन्दोलनों में एक बड़ा अन्तर पाया जाता है। उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत के किसान आन्दोलन में पिछड़ी जातियों का प्रमुख हाथ रहा है और वे उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेती रही हैं। राजनीतिक दल इस प्रकार के आन्दोलनकर्ताओं को प्रोत्साहित करते रहे हैं कि किसान संगठित होकर विशाल रैलियों और आन्दोलनों के माध्यम से सरकार पर अपनी मांगें मनवाने के लिए दबाव डालें। इसी कारण स्वतन्त्रता के बाद किसानों के कई दबाव समूह उभरकर सामने आए हैं। आज चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, उसमें उद्योगपतियों की एक सशक्त लॉबी सक्रिय है। इनके माध्यम से ये उद्योगपति किसान आन्दोलन को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।
इनका प्रयास रहता है कि किसान आन्दोलन का नेतृत्व किसी तरह राजनीतिक दलों के हाथों में आ जाए, ताकि वे अपने हितों की पूर्ति कर सकें। वास्तव में आज देश में जो भी आन्दोलन सक्रिय है, चाहे वह किसान आन्दोलन हो, छात्र आन्दोलन हो या कोई अन्य आन्दोलन, उनमें राजनीतिज्ञ किसी-न-किसी रूप में ज़रूर संलिप्त होते हैं। ये सभी आन्दोलन अपने ही ढंग की राजनीति को उभार रहे हैं।
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर बनाई गई योजनाओं और नीतियों से देश के लगभग एक चौथाई किसानों को ही लाभ मिला है और तथाकथित हरित क्रान्ति के नाम पर किसानों के बीच आर्थिक असमानता बढ़ी है। हरित क्रान्ति से यद्यपि देश का उत्पादन बढ़ा है, परन्तु यह एक सीमित क्षेत्र तक ही पनप सकी है। सिंचाई के साधनों की उपलब्धता न होने के कारण देश के किसानों को प्राकृतिक साधन, अर्थात् वर्षा, पर निर्भर रहना पड़ता है। दो या तीन वर्ष बाद किसानों को बाढ़ अथवा सूखे का सामना करना पड़ता है।
अतः किसानों को चाहिए कि वे संगठित होकर यह मांग करें: “एक निश्चित अवधि में देश के प्रत्येक खेत में पानी का इन्तज़ाम होना चाहिए। सिंचाई सरकारी होगी।” किसानों को अपने आन्दोलनों का नेतृत्व स्वयं करना चाहिए, क्योंकि राजनीतिक दलों का उद्देश्य लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता प्राप्त करना रहा है। किसानों को उन लोगों और पाखंडी राजनीतिज्ञों से बचना चाहिए, जो अपने आप को किसानों का मसीहा कहलाते हैं, जो स्वयं तो वातानुकूलित कमरों में बैठते हैं और उनके किसान भाई अपनी मौलिक आवश्यकताओं को भी तरसते हैं। उन्हें ऐसे लोगों से भी बचना होगा, जिनका एक पैर गाँव में और दूसरा पाँव शहर में रहता है।
Exam Tips:
a) तिभागा (1946-47, बंगाल), तेलंगाना (1946, हैदराबाद) और नक्सलवाड़ी (1967, दार्जिलिंग) की तिथि व स्थान अलग-अलग याद रखें।
b) नक्सलवाड़ी आन्दोलन का कारण 1964 में साम्यवादी दल में पड़ी फूट को उत्तर में अवश्य जोड़ें।
c) किसान आन्दोलनों की असफलता के कारण अलग बिंदुओं में लिखने से उत्तर अधिक अंक दिलाता है।
d) स्वतन्त्रता के बाद की राजनीतिक दलों की भूमिका को अलग अनुच्छेद में लिखें, ताकि उत्तर संतुलित रहे।
Question 3: महिला आन्दोलन से आप क्या समझते हैं ?
Answer:
प्राचीन काल से ही भारत और अन्य देशों में पुरुष प्रधान समाज रहा है और आज भी काफ़ी हद तक समाज और सार्वजनिक जीवन में पुरुषों का ही अधिक महत्त्व है। स्त्रियों को दासी मानकर पाँव की जूती के समान दर्जा दिया जाता रहा था। उनका कार्य-क्षेत्र घर की चारदीवारी तक सीमित था और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त नहीं थे। स्त्रियों का मुख्य कर्त्तव्य पुरुषों की सेवा करना, बच्चे पैदा करना, उनका पालन करना और पति को परमेश्वर मानकर जीवन यापन करना माना गया। स्त्रियों के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता रहा है और आज भी संसार के अधिकांश देशों में स्त्रियों की स्थिति विशेष अच्छी नहीं है। केवल पिछड़े देशों में ही नहीं, बल्कि विकसित देशों में भी स्त्रियों की स्थिति चिन्ताजनक है।
यद्यपि संसार के कई देशों में स्त्रियों को पुरुषों के समान अधिकार दिए गए हैं, किन्तु व्यवहार में स्त्रियों को समानाधिकार प्राप्त नहीं हैं। राजनीतिक क्षेत्र में स्त्रियों का महत्त्व और भी कम है। निःसन्देह भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस आदि देशों में स्त्रियों को मताधिकार और चुने जाने का अधिकार प्राप्त है, परन्तु व्यवहार में इन देशों में भी स्त्रियाँ राजनीति में अधिक सक्रिय नहीं हैं। निर्णय-निर्माण में तो स्त्रियाँ बहुत ही कम भागीदार हैं। स्त्रियों में राजनीतिक चेतना आने के बावजूद रूढ़िवादी पुरुष प्रधान समाज के कारण प्रगतिशील परिवर्तन धीमी गति से हो रहे हैं। अतः आज भी स्त्रियों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। फिर भी स्त्रियों में मानसिक परिवर्तन अवश्य आया है।
स्त्रियों के अन्दर व्यक्तित्व की भावना जाग उठी है और वे अपने हितों की रक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं। संसार के अनेक विकसित देशों में स्त्रियों ने पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त करने के लिए आन्दोलन चलाए हैं और उन्हें काफ़ी सफलता भी मिली है। अनेक पुरुष संगठनों ने भी स्त्रियों के इन आन्दोलनों का समर्थन किया है। आज स्त्रियाँ अपने हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष के मार्ग पर चल पड़ी हैं और स्त्रियों के इस आन्दोलन को ही स्त्रीवाद (Feminism) कहा जाता है। Feminism शब्द अंग्रेज़ी भाषा के शब्द Female से बना है, जिसका अर्थ है स्त्री या स्त्रियों सम्बन्धी। स्त्रीवाद स्त्रियों के हितों की रक्षा से सम्बन्धित आन्दोलन है।
1. ऑक्सफ़ोर्ड शब्दकोश (Oxford Dictionary) के अनुसार:
स्त्रीवाद स्त्रियों के दावों की मान्यता, उनकी सफलताओं तथा उनके अधिकारों का समर्थन करता है।
2. रैंडम हाउस शब्दकोश (Random House Dictionary) के अनुसार:
स्त्रीवाद पुरुषों के समान स्त्रियों के सामाजिक तथा राजनीतिक अधिकारों के समर्थन का सिद्धान्त है। स्त्रीवाद स्त्रियों के अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित आन्दोलन है। विभिन्न विद्वानों की परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि स्त्रीवाद एक ऐसा आन्दोलन है जो स्त्रियों की समस्याओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करता है और स्त्रियों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयत्नशील है। यह स्त्रियों को उन्नति के लिए अधिक सुविधाएँ और अवसर दिलाने का प्रयास करता है। केवल स्त्रियाँ ही नहीं, बल्कि अनेक पुरुष भी इन आन्दोलनों में सक्रिय भाग ले रहे हैं और इनका समर्थन कर रहे हैं।
3. जॉन चार्वेट (John Charvet) के अनुसार:
स्त्रीवाद का मूल विचार यह है कि मौलिक महत्त्व की दृष्टि से पुरुषों और स्त्रियों में कोई भेद नहीं है। इस स्तर पर समाज में व्यक्ति पुरुष या स्त्री नहीं, बल्कि केवल मानव प्राणी है। व्यक्तियों का स्वभाव और महत्त्व उनके लिंग-भेद से स्वतन्त्र है।
महिला आन्दोलन की उत्पत्ति व विकास (Origin and Development of Women Movement):
स्त्रियों की समानता की धारणा का इतिहास बहुत पुराना है। भारतीय वैदिक काल में स्त्री को सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से अनेक अधिकार प्राप्त थे। कोई भी धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान या यज्ञ स्त्री के बिना अधूरा माना जाता था। उसे कुल लक्ष्मी और देवी आदि उपनामों से पुकारा जाता था। वेदों में लिखा है कि जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का निवास होता है। उत्तर वैदिक काल में नारी के स्थान और सम्मान में कमी आनी शुरू हो गई। उसे धीरे-धीरे वर चुनने और शिक्षा प्राप्ति के अधिकारों से वंचित कर दिया गया। महात्मा बुद्ध ने अपने शिष्य आनन्द के बार-बार अनुरोध करने पर स्त्रियों को भिक्षुणी बनने की अनुमति दी थी। राजपूतों और तुर्कों के काल में स्त्रियाँ चारदीवारी में बन्द हो गईं और पर्दा तथा कन्यावध जैसी सामाजिक कुरीतियों द्वारा उनका शोषण होता रहा।
15वीं शताब्दी में गुरु नानक देव जी ने स्त्रियों की समानता और श्रेष्ठता का प्रचार किया। भक्ति आन्दोलन और सुधार आन्दोलनों ने स्त्रियों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक प्रयास किए। 18वीं शताब्दी में अनेक विद्वानों ने पुरुषों द्वारा स्त्रियों पर किए गए अत्याचारों की कड़ी आलोचना की। बैरन डी होलबाख (Baron d'Holbach) ने स्त्रियों को शिक्षा न दिए जाने का विरोध किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि समाज की उन्नति के लिए स्त्रियों को शिक्षा देना अति आवश्यक है। अनेक फ्रांसीसी विद्वानों ने स्त्रियों को पुरुषों के समान शिक्षा देने का समर्थन किया। मेरी उलम्पी डी गूज़ (Marie Olympe de Gouges) ने 1791 ई० में “स्त्रियों के अधिकारों की घोषणा” (Declaration of the Rights of Woman) प्रकाशित की और माँग की कि यदि स्त्रियों को फाँसी के फंदे पर चढ़ने का अधिकार है, तो उन्हें न्यायालय की कुर्सी पर बैठने का अधिकार भी मिलना चाहिए।
1792 ई० में एक अंग्रेज़ स्त्री मेरी वुलस्टोनक्राफ़्ट (Mary Wollstonecraft) ने “A Vindication of the Rights of Women” नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्त्रियों के शरीर का तो प्रयोग किया जाता है, किन्तु उनके दिमाग़ को जंग लगने दिया जाता है। उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा दिए जाने पर बल दिया और कहा कि अनेक स्त्रियाँ ब्रिटिश संसद् की सदस्या बनने के योग्य हैं।
इन विद्वानों के विचारों के बावजूद स्त्रियों की दशा में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ और 18वीं शताब्दी के अन्त तक कोई विशेष संगठन शुरू नहीं हुआ। शैली (Shelley), फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale), एलिज़ाबेथ गैस्केल (Elizabeth Gaskell), रॉबर्ट ओवन (Robert Owen) और एलिज़ाबेथ फ्राई (Elizabeth Fry) आदि ने अस्पतालों, कारखानों तथा अन्य स्थानों पर काम कर रही स्त्रियों की स्थिति सुधारने के प्रयास किए।
19वीं शताब्दी के आरम्भ में अमेरिका में “Tailoresses Society of New York” और “Lynn Female Society” जैसे संगठनों की स्थापना हुई, परन्तु इन संगठनों को कोई विशेष सफलता नहीं मिली, क्योंकि इन्हें पुरुषों का समर्थन प्राप्त नहीं था। अमेरिका में 1824 ई० में स्त्रियों ने पहली बार हड़ताल की। इस हड़ताल का पुरुषों ने भी काफ़ी सीमा तक समर्थन किया। 1848 ई० में एलिज़ाबेथ कैडी स्टैंटन (Elizabeth Cady Stanton) और लुक्रेशिया मॉट (Lucretia Mott) द्वारा बुलाए गए सम्मेलन में की गई घोषणा अमेरिकी स्त्रियों के अधिकारों के लिए चलाए गए आन्दोलनों में महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। इस घोषणा में स्पष्ट कहा गया था कि मानव जाति का इतिहास पुरुषों द्वारा स्त्रियों पर किए गए अत्याचारों का इतिहास है। अमेरिका के गृहयुद्ध (1861-65) ने स्त्रियों को कुछ अधिकार दिलाने में बड़ी सहायता की। स्त्रियों के लिए एक कॉलेज खोला गया और उन्हें सरकारी नौकरियाँ देने की व्यवस्था भी की गई। 19वीं शताब्दी के अन्त तक स्त्रियों को अनेक अधिकार दिए गए।
स्त्रियों को मताधिकार की प्राप्ति (Attainment of right to vote by women):
जे० एस० मिल (J. S. Mill) स्त्री मताधिकार के भारी समर्थक थे। उनके विचार से मताधिकार देने में लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। स्त्रियों को मताधिकार न देना उन्हें बहुत अन्यायपूर्ण लगता था। मिल स्त्रियों को वही समर्थन देना चाहते थे जो पुरुषों को प्राप्त था। उनका कहना था कि यदि स्त्री और पुरुष में कोई अन्तर है, तो भी मत देने के अधिकार की आवश्यकता पुरुष की तुलना में स्त्री को अधिक है, क्योंकि शारीरिक दृष्टि से निर्बल होने के कारण उसे अपनी रक्षा के लिए कानून और समाज पर निर्भर रहना पड़ता है।
अमेरिका में 1920 ई० में और इंग्लैंड में 1928 ई० में स्त्रियों को मताधिकार दिया गया। फ्रांस में द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् स्त्रियों को मताधिकार दिया गया। भारतीय संविधान के अन्तर्गत स्त्रियों को पुरुषों के समान अधिकार दिए गए हैं। संविधान में स्पष्ट लिखा गया है कि लिंग के आधार पर स्त्रियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। अमेरिका में 1964 ई० के “नागरिक अधिकार अधिनियम” (Civil Rights Act) के अन्तर्गत नौकरियों में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। इंग्लैंड में 1967 ई० में और अमेरिका में 1973 ई० में गर्भपात के अधिकार को कानूनी मान्यता दी गई।
1960 ई० के पश्चात् स्त्रियों को स्वतन्त्रता दिलाने के लिए अनेक संगठनों की स्थापना की गई और अनेक आन्दोलन चलाए गए। 1963 ई० में बैटी फ्रीडन (Betty Friedan) ने “The Feminine Mystique” नामक पुस्तक प्रकाशित की, जिसने स्त्रीवादी आन्दोलन के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् स्त्रियों में राजनीतिक जागृति का काफ़ी विकास हुआ है। भारत जैसे देश में आज अनेक महिला संगठन स्त्रियों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। इन संगठनों में मुख्य हैं: All India Women's Conference, National Council of Women in India, Bharatiya Grameen Mahila Sangh और National Federation of Indian Women।
यूरोप के अनेक देशों, विशेषकर अमेरिका में, स्त्रियों के अधिकारों के लिए चलाए गए आन्दोलन उग्र रूप धारण कर चुके हैं। स्त्रीवाद के उग्र रूप के समर्थक केवल समान अधिकारों की बात नहीं करते, बल्कि पुरुषों की आवश्यकता का भी खंडन करते हैं। विद्वानों का मत है कि स्त्रीवाद का यह अतिवादी रूप समाज में स्त्री-पुरुष के सहयोग की भूमिका को अनदेखा करता है, जबकि समाज को संतुलित बनाए रखने के लिए स्त्री-पुरुष दोनों का सहयोग आवश्यक माना जाता है।
Exam Tips:
a) स्त्रीवाद की परिभाषा में ऑक्सफ़ोर्ड और रैंडम हाउस शब्दकोश के बिंदु अलग-अलग लिखें।
b) मेरी वुलस्टोनक्राफ़्ट (1792) और मेरी उलम्पी डी गूज़ (1791) के वर्ष अलग-अलग याद रखें।
c) 1848 की सेनेका फ़ॉल्स घोषणा को अमेरिकी स्त्रीवादी आन्दोलन का महत्त्वपूर्ण मोड़ के रूप में लिखें।
d) मताधिकार के क्रम में अमेरिका (1920), इंग्लैंड (1928) और भारत के संविधान के प्रावधानों का उल्लेख करें।
Question 4: महिला सशक्तिकरण हेतु संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करें ।
Answer:
महिला सशक्तिकरण और विकास के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाए। लगभग सभी राजनीतिक दल, महिला संगठन और सामाजिक संस्थाएँ निरन्तर इस बात पर बल देते रहे हैं कि जब तक स्थानीय संस्थाओं, विधानमण्डलों और संसद् में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं होगा, तब तक सशक्तिकरण अधूरा रहेगा। 73वें और 74वें संविधान संशोधन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में महिलाओं के लिए कुल निर्वाचित पदों का एक-तिहाई भाग आरक्षित किया गया। इससे महिला सशक्तिकरण आन्दोलन को बल मिला।
संसद् और राज्य विधानमण्डलों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई स्थान आरक्षित करने के लिए कई बार प्रयास किए गए, परन्तु इसमें सफलता नहीं मिली। वर्ष 2023 में संसद् ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” (106वाँ संविधान संशोधन) पारित किया, जिसके द्वारा लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई स्थान आरक्षित किए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपनी रैलियों, घोषणा-पत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को संसद् व राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई स्थान दिलाने का जोर-शोर से प्रचार करते रहे हैं।
Exam Tips:
a) 73वें संशोधन (ग्रामीण पंचायती राज) और 74वें संशोधन (शहरी स्थानीय निकाय) का अन्तर स्पष्ट लिखें।
b) स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए कुल पदों का एक-तिहाई आरक्षण अवश्य लिखें।
c) "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" को 106वें संविधान संशोधन के रूप में लिखें।
d) आरक्षण के अन्तर्गत लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों का उल्लेख अलग-अलग करें।
Question 5: राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रमुख कार्यों का सविस्तार वर्णन करें ।
Answer:
भारत में महिलाओं की सुरक्षा तथा उनकी स्थिति में सुधार के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग निम्नलिखित कार्य करता है:
1. महिलाओं का सर्वांगीण विकास:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देता है और इससे सम्बन्धित कई प्रकार के कार्य करता है।
2. महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों की समीक्षा करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग सरकार द्वारा समय-समय पर महिला कल्याण के लिए बनाए गए कानूनों की समीक्षा करता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनमें संशोधन के सुझाव भी देता है।
3. महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा एवं जाँच करता है और इन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समय-समय पर सरकार को परामर्श देता है।
4. महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है। यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी इन अधिकारों की अवहेलना करता है, तो आयोग इस घटना को सम्बन्धित अधिकारी के समक्ष उठाता है।
5. लिंग भेदभाव को समाप्त करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग समाज से लिंग भेदभाव समाप्त करने का प्रयास करता है। यह आयोग महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं का अध्ययन करके उन्हें समाप्त करने के सुझाव देता है।
6. महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक विकास:
वर्तमान में भी समाज में महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अतः राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अनेक कार्य करता है।
7. घरेलू हिंसा से बचाव:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्य करता है।
8. वार्षिक प्रतिवेदन देना:
राष्ट्रीय महिला आयोग प्रतिवर्ष महिलाओं की स्थिति से सम्बन्धित प्रतिवेदन केन्द्रीय सरकार को देता है तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी राज्य सरकार को भी प्रतिवेदन दे सकता है।
9. महिलाओं से सम्बन्धित सुधार गृहों तथा जेलों का निरीक्षण करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं से सम्बन्धित सुधार गृहों तथा जेलों आदि का समय-समय पर निरीक्षण करता है और उनमें सुधार के लिए सिफारिशें प्रस्तुत करता है।
10. महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सौंपे गए कार्य करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के कल्याण से जुड़ा ऐसा कोई भी कार्य करता है, जो केन्द्र सरकार द्वारा उसे सौंपा जाए।
11. व्यक्तियों को बुलाने की शक्ति:
राष्ट्रीय महिला आयोग को अपने समक्ष किसी भी व्यक्ति को बुलाने और उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की शक्ति प्राप्त है।
12. शपथ पत्रों की जाँच करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग को शपथ पत्रों की जाँच करने की शक्ति प्राप्त है।
13. न्यायालय से महिलाओं से सम्बन्धित रिकॉर्ड प्राप्त करना:
राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं से सम्बन्धित कोई भी रिकॉर्ड किसी न्यायालय या कार्यालय से प्राप्त कर सकता है।
14. साक्ष्यों एवं दस्तावेज़ों की जाँच:
राष्ट्रीय महिला आयोग को साक्ष्यों एवं दस्तावेज़ों की जाँच के आदेश देने का अधिकार प्राप्त है।
Exam Tips:
a) आयोग को सिविल न्यायालय की भाँति बुलाने और शपथ पत्रों की जाँच करने की शक्तियाँ मिली हैं, यह अवश्य लिखें।
b) घरेलू हिंसा और सुधार गृहों के निरीक्षण को अलग बिंदुओं में लिखें, ताकि उत्तर स्पष्ट रहे।
c) आयोग द्वारा केन्द्र और राज्य सरकारों को वार्षिक प्रतिवेदन देने का उल्लेख करें।
d) कानूनों की समीक्षा और सुझाव देने के कार्य को पहले लिखें, क्योंकि ये कार्य सूची में सबसे प्रमुख हैं।
Question 6: पर्यावरण एवं विकास से प्रभावित लोगों के आन्दोलनों का वर्णन करें ।
Answer:
विकासशील देश निरन्तर विकास के लिए प्रयत्न करते रहते हैं और अल्पविकसित राष्ट्र भी अपने अस्तित्व तथा अपनी आवश्यकताओं के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं। विकास के इन प्रयत्नों के फलस्वरूप विश्व के पर्यावरण पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। सभ्यता के प्रारम्भिक युग में मानव की आवश्यकताएँ अत्यधिक सीमित थीं और मानव जनसंख्या भी कम थी।
आवश्यकताओं के सीमित होने और जनसंख्या कम होने के कारण प्रकृति के चक्र (Cycle of Nature) पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता था, क्योंकि मनुष्य प्रकृति के अपार भंडार से जो कुछ उपयोग करता था, वह बिना क्षति पहुँचाए किसी-न-किसी रूप में पुनः प्रकृति में विलीन हो जाता था। किन्तु जहाँ एक ओर जनसंख्या का निरन्तर विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सभ्यता और प्रौद्योगिकी के विकास के कारण मानव उपभोग का स्तर ऊँचा होता जा रहा है। इसके कारण विश्व के सभी राष्ट्रों, विकसित, विकासशील एवं अल्पविकसित, द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इतना बढ़ गया है कि प्राकृतिक साधनों की कमी होने लगी है और पर्यावरण प्रदूषण की समस्याएँ पैदा हो गई हैं।
पर्यावरण क्षरण और विकास के कारण विश्व के अधिकांश लोग नकारात्मक ढंग से प्रभावित हुए हैं। इसका प्रभाव भारत जैसे विकासशील देश में भी बहुत पड़ा है। इसी कारण विश्व के साथ-साथ भारत में भी पर्यावरण क्षरण और अंधाधुंध विकास के विरुद्ध समय-समय पर आन्दोलन होते रहे हैं। भारत में पर्यावरण से सम्बन्धित सर्वप्रथम प्रमुख आन्दोलन चिपको आन्दोलन के रूप में जाना जाता है। यह आन्दोलन 1972 में हिमालय क्षेत्र में आरम्भ हुआ। चिपको आन्दोलन का अर्थ है पेड़ से चिपक जाना, अर्थात् पेड़ों को आलिंगनबद्ध कर लेना। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब एक ठेकेदार ने गाँव के समीप स्थित जंगल के पेड़ काटने का निर्णय लिया।
गाँव वालों ने इसका विरोध किया, परन्तु जब एक दिन गाँव के सभी पुरुष गाँव से बाहर गए हुए थे, तब ठेकेदार ने पेड़ों को काटने के लिए अपने कर्मचारियों को भेजा। इसकी जानकारी जब गाँव की महिलाओं को मिली, तब वे एकत्र होकर जंगल पहुँच गईं और पेड़ों से चिपक गईं। इस कारण ठेकेदार के कर्मचारी पेड़ों को काट नहीं सके। इस घटना की जानकारी समाचार माध्यमों के द्वारा पूरे देश में फैल गई। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित इस आन्दोलन को अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।
चिपको आन्दोलन के बाद भारत में नर्मदा बचाओ आन्दोलन, बाँध विरोधी आन्दोलन, उद्योगों और कारखानों को शहर से बाहर स्थापित करने की योजना, ताजमहल को प्रदूषण से बचाने की योजना, तथा बसों और ऑटो रिक्शा में सी.एन.जी. के प्रयोग की योजना जैसे जन आन्दोलन उभरे। इन योजनाओं में लोगों के साथ-साथ भारत की न्यायपालिका ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। नर्मदा बचाओ आन्दोलन में लोगों की भागीदारी इतनी अधिक थी कि विश्व बैंक ने भी इस परियोजना से अपने आप को अलग कर लिया। इसके साथ ही भारत में टिहरी बाँध परियोजना, नर्मदा घाटी परियोजना तथा शांत घाटी परियोजना से सम्बन्धित पर्यावरणीय आन्दोलन भी चलाए गए।
टिहरी बाँध परियोजना के विरुद्ध चलने वाले आन्दोलन को भारत का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आन्दोलन माना जाता है। टिहरी शहर के पानी में डूब जाने का खतरा था। इस परियोजना का विरोध करने के लिए लोगों ने स्वतन्त्रता सेनानी वीरेन्द्र दत्त सकलानी के नेतृत्व में “टिहरी बाँध परियोजना विरोधी संघर्ष समिति” का गठन किया। आगे चलकर समाजसेवी सुन्दरलाल बहुगुणा भी इस आन्दोलन से जुड़ गए। उन्होंने टिहरी बाँध परियोजना के विरोध में आमरण अनशन किया और प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की समीक्षा का आश्वासन मिलने पर ही अपना अनशन तोड़ा।
शांत घाटी परियोजना केरल में शुरू की गई थी। इस परियोजना का विरोध करने के लिए “केरल शास्त्र साहित्य परिषद्” की स्थापना की गई। इस संस्था का मुख्य तर्क यह था कि यदि यह परियोजना पूरी होती है, तो इससे वन्य जीवों को बहुत हानि पहुँचेगी। इसी कारण इस परियोजना को रोक दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सबसे महत्त्वपूर्ण आन्दोलन नर्मदा बचाओ आन्दोलन को माना जाता है। यद्यपि यह आन्दोलन 1970 के दशक में ही शुरू हो गया था, परन्तु इसमें तेज़ी 1980 के दशक में आई। इस आन्दोलन को चलाने वालों में मेधा पाटकर, बाबा आमटे तथा सुन्दरलाल बहुगुणा प्रमुख हैं। इनके प्रयासों से समाज के अन्य वर्गों का भी समर्थन मिला। आन्दोलन के समर्थकों की माँग है कि बाँध परियोजना पूर्ण होने पर कई लाख लोग बेघर हो जाएँगे, अतः सरकार उनके पुनर्वास की पूर्ण व्यवस्था करे। परन्तु सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा पुनर्वास को अधिक गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसी कारण इस आन्दोलन के साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग भी जुड़ गए और आन्दोलन और तेज़ हो गया। जो देश इस परियोजना में धन लगा रहे थे, वे पीछे हट गए।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भारत में पर्यावरण से सम्बन्धित नर्मदा बचाओ आन्दोलन जैसे कई और आन्दोलन भी सफलतापूर्वक चले हैं, परन्तु कुछ ऐसे आन्दोलन सफलता प्राप्त नहीं कर पाए। उदाहरण के लिए, 1984 में भोपाल में ‘यूनियन कार्बाइड’ गैस दुर्घटना में लगभग 3000 लोग मारे गए। इस घटना के विरुद्ध भी एक सफल आन्दोलन चलाया जा सकता था, क्योंकि इसमें तत्काल ही लगभग 3000 लोग मारे जा चुके थे। परन्तु इस दुर्घटना के लिए एक विदेशी कम्पनी, यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन, उत्तरदायी थी, अतः उसके विरुद्ध न तो भारतीय सरकार और न ही स्थानीय लोग उचित कार्रवाई कर पाए।
निष्कर्ष (Conclusion):
उपर्युक्त वर्णन से स्पष्ट है कि स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत में लोगों में पर्यावरण से सम्बन्धित जागरूकता बढ़ी है और भारतीय लोगों ने पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाली परियोजनाओं के विरुद्ध सफल आन्दोलन चलाए हैं।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन (1972, हिमालय क्षेत्र) को भारत का प्रारम्भिक पर्यावरण आन्दोलन के रूप में अवश्य लिखें।
b) नर्मदा बचाओ आन्दोलन में मेधा पाटकर, बाबा आमटे और सुंदरलाल बहुगुणा के नाम लिखें।
c) टिहरी बाँध और शांत घाटी परियोजना के विरोध के कारणों को अलग-अलग लिखें।
d) भोपाल गैस त्रासदी को पर्यावरण आन्दोलनों की असफलता के उदाहरण के रूप में लिखें।
Question 7: भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए मुख्य कदम बताएँ ।
Answer:
भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:
(1) महिलाओं के उत्थान के लिए हिन्दू विवाह अधिनियम (1955), हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम (1956), स्त्रियों एवं लड़कियों के अनैतिक व्यापार निषेध कानून (1956) तथा दहेज निषेध कानून (1961) बनाए गए।
(2) सन् 1972 में कामकाजी महिलाओं के लिए आवास गृह योजना आरम्भ की गई।
(3) भारत में महिलाओं एवं लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1958 में एक परिषद् की स्थापना की गई, जिसे लड़कियों तथा स्त्रियों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परिषद् कहा जाता है।
(4) 1987 में विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोज़गार हेतु कार्यक्रम शुरू किया गया।
(5) 1982 में स्त्रियों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए शिक्षात्मक कार्यक्रम आरम्भ किया गया।
(6) सन् 1977 में संकटग्रस्त स्त्रियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोज़गार तथा आवासीय व्यवस्था का प्रावधान किया गया।
(7) सन् 1992 में 73वें एवं 74वें संशोधनों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं के लिए कुल निर्वाचित पदों का एक-तिहाई भाग आरक्षित किया गया।
(8) 20 अगस्त, 1995 को इन्दिरा महिला योजना आरम्भ की गई।
(9) सन् 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया।
(10) सन् 2001 में महिला सशक्तिकरण नीति का निर्माण किया गया।
(11) सन् 2005 में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण कानून लागू किया गया।
Exam Tips:
a) हिन्दू विवाह अधिनियम (1955) और हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम (1956) के वर्ष अलग-अलग याद रखें।
b) दहेज निषेध कानून का वर्ष 1961 है, इसे 1960 न लिखें।
c) 73वें और 74वें संशोधन द्वारा स्थानीय संस्थाओं में एक-तिहाई आरक्षण का उल्लेख अवश्य करें।
d) राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन 1992 में हुआ था, इसे अन्य आयोगों से अलग लिखें।
Question 8: आरक्षण की नीति का भारतीय राजनीति पर प्रभाव का वर्णन कीजिए।
Answer:
भारतीय राजनीति पर आरक्षण की नीति का निम्नलिखित प्रभाव पड़ा है:
(1) आरक्षण की नीति से दलितों का सर्वांगीण विकास हुआ है।
(2) आरक्षण की नीति ने दलितों में वर्गीय चेतना का विकास किया है।
(3) आरक्षण की नीति के कारण जाति आधारित राजनीतिक दलों और दबाव समूहों का निर्माण हुआ है।
(4) आरक्षण की नीति के कारण दलितों में एक विशिष्ट वर्ग का विकास हुआ है।
(5) आरक्षण की नीति के कारण समाज में सामाजिक तनाव बढ़ा है।
(6) आरक्षण की नीति के कारण दलितों को एक वोट बैंक के रूप में देखा जाने लगा है।
(7) आरक्षण की नीति ने मतदान व्यवहार को भी प्रभावित किया है।
(8) आरक्षण की नीति के कारण अन्य कई जातियों ने भी आरक्षण की मांग करना आरम्भ कर दिया है।
(9) आरक्षण की नीति के कारण राजनीति का तेज़ी से जातीयकरण हुआ है।
(10) आरक्षण की नीति ने गठबंधन की राजनीति को बढ़ावा दिया है।
Exam Tips:
a) वर्गीय चेतना और विशिष्ट वर्ग के विकास को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) जाति आधारित दलों, दबाव समूहों और गठबंधन की राजनीति का उल्लेख अवश्य करें।
c) मतदान व्यवहार और वोट बैंक के प्रभाव को व्यावहारिक उदाहरण सहित समझाएँ।
d) सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों प्रभाव संतुलित रूप से लिखें।
Question 9: मण्डल आयोग के गठन एवं उसकी सिफ़ारिशों का वर्णन करें ।
Answer:
काका कालेलकर आयोग:
संविधान के अनुच्छेद 340 के अन्तर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई, किन्तु पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसलिए पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने के लिए भारत सरकार ने 1953 में गांधीवादी विचारक काका कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग (Backward Classes Commission) की स्थापना की। इस आयोग ने 30 मार्च, 1955 को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस आयोग ने पिछड़ी जातियों के रूप में 2399 जातियों की पहचान की और सभी स्त्रियों को पिछड़े वर्ग में शामिल करने की सिफ़ारिश की। आयोग ने प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरियों में 25 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 33 प्रतिशत, तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में 40 प्रतिशत आरक्षण की सिफ़ारिश की। आयोग ने सभी तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं में 70 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखने की भी माँग की, किन्तु इन सिफ़ारिशों पर आयोग के सभी सदस्य एकमत नहीं थे।
आयोग के सदस्यों में से तीन ने यह भी स्वीकार नहीं किया कि जातीयता पिछड़ेपन का कारण है। स्वयं आयोग के अध्यक्ष काका कालेलकर ने सरकार को लिखे अपने पत्र में अपनी सिफ़ारिशों के परिणाम पर सन्देह प्रकट किया था। इसलिए 1956 में संसद् में प्रस्तुत रिपोर्ट के साथ सरकार के स्मृति-पत्र में आयोग की सिफ़ारिशों को एकमत के अभाव के आधार पर अस्वीकार कर दिया गया। 1961 में राज्यों को सूचित किया गया कि वे अपने स्तर पर ‘समुचित आधार’ खोजने के लिए स्वतन्त्र हैं। इसका परिणाम यह निकला कि पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का विषय उलझता चला गया। राज्यों ने अपने स्तर पर पिछड़ेपन के आधार खोजने के प्रयास किए। इससे न केवल भेदभाव बढ़े, बल्कि पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था राजनीति का शिकार हो गई। प्रान्तीय स्तर पर अनेक हिंसक आरक्षण समर्थक तथा आरक्षण विरोधी आन्दोलन हुए।
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत, कर्नाटक में 48 प्रतिशत और केरल में 30 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया, जबकि पंजाब में केवल 5 प्रतिशत और राजस्थान, दिल्ली एवं उड़ीसा में यह व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं थी। इन विभिन्न व्यवस्थाओं से राज्य स्तर पर अनेक विवादों और हिंसक कार्यवाहियों का जन्म हुआ।
मण्डल आयोग की स्थापना:
काका कालेलकर आयोग की सिफ़ारिशों के भेदभाव को दूर करने के लिए मोरारजी देसाई की अध्यक्षता वाली जनता पार्टी की सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद मण्डल की अध्यक्षता में 1 जनवरी, 1979 को दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। इस आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त पाँच अन्य सदस्य रखे गए। इसका उद्देश्य सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की पहचान करके उनके उत्थान की दिशा निर्धारित करना था। आयोग ने 31 दिसम्बर, 1980 को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में कालेलकर रिपोर्ट की तरह तथ्यों के अभाव को स्वीकार किया गया, फिर भी आयोग की कार्यविधि में सुधार कहा जा सकता है, जो काफ़ी खोजबीन पर आधारित थी।
मण्डल आयोग की सिफ़ारिशें:
आयोग ने कुल 3743 पिछड़ी जातियों का वर्गीकरण किया, जिसमें हिन्दुओं के साथ-साथ अन्य धर्मों को भी शामिल किया गया। आयोग के अनुसार देश में इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। मण्डल आयोग की मुख्य सिफ़ारिश यह थी कि पिछड़ी जातियों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। आयोग ने इसके पक्ष में तर्क दिया कि यदि 22.5 प्रतिशत जनसंख्या वाले अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए उतना आरक्षण हो सकता है, तो 52 प्रतिशत पिछड़ी जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं किया जा सकता।
आयोग ने जाति को पिछड़ेपन का आधार मानते हुए सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक पिछड़ेपन के लिए कुल 11 मापदंड प्रस्तुत किए:
1. सामाजिक मापदंड (Social Standard):
(1) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिन्हें सामाजिक रूप से निम्न जातियों या वर्गों द्वारा पिछड़ा हुआ माना जाता है।
(2) ऐसी जातियाँ या वर्ग जो मुख्य रूप से शारीरिक श्रम पर निर्भर हैं।
(3) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिनमें राज्य के औसत से 25 प्रतिशत से अधिक महिलाएँ और 10 प्रतिशत से अधिक पुरुष ग्रामीण क्षेत्र में, तथा कम-से-कम 10 प्रतिशत से अधिक महिलाएँ और 5 प्रतिशत से अधिक पुरुष शहरी क्षेत्र में, 17 वर्ष की आयु से पहले ही विवाहित पाए जाते हैं।
(4) ऐसी जातियाँ या वर्ग जहाँ कार्यों में महिलाओं की भागीदारी राज्य के औसत से कम-से-कम 25 प्रतिशत अधिक है।
2. शैक्षणिक मापदंड (Educational Standard):
(1) ऐसी जातियाँ या वर्ग जहाँ 5 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में कभी स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या राज्य के अनुपात से कम-से-कम 25 प्रतिशत अधिक है।
(2) ऐसी जातियाँ या वर्ग जहाँ स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या राज्य के औसत से कम-से-कम 25 प्रतिशत अधिक है।
(3) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिनमें 10वीं पास लोगों की संख्या राज्य के औसत से कम-से-कम 25 प्रतिशत कम है।
3. आर्थिक मापदंड (Economic Standard):
(1) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिनकी पारिवारिक सम्पत्ति का मूल्य राज्य के औसत से कम-से-कम 25 प्रतिशत कम है।
(2) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिनमें कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों की संख्या राज्य के औसत से 25 प्रतिशत से अधिक है।
(3) ऐसी जातियाँ या वर्ग जहाँ 50 प्रतिशत से अधिक परिवारों के लिए पीने के पानी का स्रोत आधा किलोमीटर से दूर है।
(4) ऐसी जातियाँ या वर्ग जिनमें उपभोग ऋण (Consumption Loan) लेने वाले परिवारों की संख्या राज्य के औसत से कम-से-कम 25 प्रतिशत अधिक है।
मण्डल आयोग ने उपर्युक्त मापदंडों के आधार पर 1931 की जनगणना के आँकड़ों से वर्गों और समुदायों सम्बन्धी आँकड़े प्राप्त किए। इस प्रकार आयोग ने कुल जनसंख्या के 52 प्रतिशत भाग को पिछड़े वर्ग के रूप में माना। इसमें हिन्दू और गैर-हिन्दू दोनों समुदायों के पिछड़े वर्ग शामिल किए गए। आयोग ने यह भी माना कि धर्म परिवर्तन के बाद भी ये समूह जाति की रूढ़िवादिता और पिछड़ेपन से पूरी तरह मुक्त नहीं हो सके हैं। इसलिए आयोग ने इनके लिए जाति आधार के बजाय निम्नलिखित आधारों का प्रयोग किया:
(A) धर्म परिवर्तन करने वाली सभी अछूत जातियाँ, तथा
(B) कुछ हिन्दू जातियों को व्यावसायिकता के आधार पर पिछड़े वर्गों में शामिल करना। इन जातियों में नाई (Barber), धोबी, गुज्जर, लोहार आदि उल्लेखनीय हैं। आयोग ने सभी महिलाओं को भी पिछड़े वर्गों में रखा।
27 प्रतिशत आरक्षण की सिफ़ारिश:
मण्डल आयोग का मानना था कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने से उनकी स्थिति में परिवर्तन आएगा। आयोग ने संविधान की धारा 15(4) और 16(4) तथा सर्वोच्च न्यायालय के उन निर्णयों का पालन किया है जिनके अनुसार देश में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं किया जा सकता। इसलिए आयोग ने पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की निम्नलिखित योजना प्रस्तुत की:
(1) अन्य पिछड़े वर्गों के जो सदस्य खुली प्रतियोगिता द्वारा नियुक्त किए गए हैं, उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण के अन्तर्गत नहीं माना जाए।
(2) आरक्षण की यही व्यवस्था पदोन्नति के लिए सभी स्तरों पर लागू मानी जाए।
(3) यदि आरक्षित पद रिक्त है तो उसे तीन वर्ष तक आरक्षित रखा जाए, इसके बाद उसे गैर-आरक्षित कर दिया जाए।
(4) अनुसूचित जातियों और जनजातियों की तरह पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को भी सीधी भर्ती के मामले में आयु सीमा में छूट दी जाए।
मण्डल आयोग ने सिफ़ारिश की कि 27 प्रतिशत आरक्षण की यह व्यवस्था सभी सार्वजनिक उद्यमों, सरकारी सहायता प्राप्त निजी उद्यमों, विश्वविद्यालयों और उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में लागू की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया कि जिन राज्यों में 27 प्रतिशत से अधिक आरक्षण पहले से लागू है, वहाँ उसे वैसा ही रखा जाए, अर्थात् अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण न्यूनतम है।
आयोग का यह भी मानना था कि शिक्षा के माध्यम से पिछड़े वर्गों की सामाजिक दशा में सुधार किया जा सकता है। इसलिए इन वर्गों के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए और तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थाओं में प्रशिक्षण की अधिक सुविधा दी जानी चाहिए। पिछड़े वर्गों की सहायता के लिए आयोग ने वित्तीय और सहकारी संस्थाओं की सिफ़ारिश की। इन वर्गों में औद्योगिक उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकारों से वित्तीय एवं तकनीकी संस्थाओं की स्थापना का सुझाव भी दिया गया। आयोग ने केन्द्र और राज्य सरकारों से वर्तमान भूमि-सम्बन्धों को बदलने के लिए भूमि सुधार कानून बनाने और उन्हें लागू करने को कहा। आयोग ने आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए एक पिछड़ा वर्ग विकास निगम (Backward Class Development Corporation) के निर्माण की भी सिफ़ारिश की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस सिफ़ारिश से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाएँगी, परन्तु क्या केवल इसी कारण एक बड़े सामाजिक हित के कार्य को रोक दिया जाए?
Exam Tips:
a) काका कालेलकर आयोग (1953, रिपोर्ट 1955) और मण्डल आयोग (रिपोर्ट 31 दिसम्बर 1980) की तिथियाँ अलग-अलग याद रखें।
b) मण्डल आयोग ने पिछड़े वर्गों की जनसंख्या 52 प्रतिशत और आरक्षण 27 प्रतिशत बताया था, दोनों आँकड़े अलग रखें।
c) मण्डल आयोग के 11 मापदंडों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक तीन शीर्षकों में लिखें।
d) 50 प्रतिशत की सीमा के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करें, क्योंकि यह आरक्षण की अधिकतम सीमा से जुड़ा है।
Question 10: ताड़ी विरोधी आन्दोलन क्या था ? इस आन्दोलन का आरम्भ क्यों हुआ?
Answer:
ताड़ी विरोधी आन्दोलन शराब माफिया के विरुद्ध चलाया गया एक महत्त्वपूर्ण आन्दोलन था। इस आन्दोलन का आरम्भ 1990 के दशक में आन्ध्र प्रदेश में हुआ। ताड़ी सामान्यतः देसी शराब को कहते हैं, जिसका निर्माण घरों में ही हो जाता है। ताड़ी के विरोध में आन्ध्र प्रदेश की महिलाओं ने आन्दोलन चलाया और इसके निर्माण एवं वितरण पर रोक लगाने की माँग की।
इस आन्दोलन के आरम्भ होने के मुख्य कारण:
(1) ताड़ी पीने से लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी।
(2) ताड़ी पीने से लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा था, जिसका प्रभाव दैनिक कार्यों और खेती-बाड़ी पर पड़ रहा था।
(3) ताड़ी पीने के कारण पुरुष कोई कार्य नहीं करते थे, जिससे सारा कार्य महिलाओं को करना पड़ता था।
(4) ताड़ी बनाने वाले लोग दूसरों को ताड़ी पीने के लिए प्रोत्साहित करते थे, और प्रायः इसके कारण कृषि भूमि कर्ज़ में चली जाती थी।
(5) ताड़ी के नशे में पुरुष घरों में महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते थे।
(6) ताड़ी के कारण घरों और गाँवों में तनाव रहने लगा था।
Exam Tips:
a) ताड़ी विरोधी आन्दोलन की अगुवाई आन्ध्र प्रदेश की महिलाओं ने की, यह अवश्य लिखें।
b) आन्दोलन के कारणों में आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) ताड़ी को देसी शराब के रूप में परिभाषित करें, ताकि उत्तर की शुरुआत स्पष्ट हो।
d) महिलाओं पर बढ़े बोझ को कारणों में अलग बिंदु के रूप में लिखें।
Question 11: जन अथवा सामाजिक आन्दोलन भारतीय लोकतन्त्र को कैसे सुदृढ़ बनाते हैं ? इनकी क्या सीमाएँ हैं ?
Answer:
जन अथवा सामाजिक आन्दोलन भारतीय लोकतन्त्र को सुदृढ़ बनाते हैं। जन आन्दोलन अथवा सामाजिक आन्दोलन का अर्थ केवल सामूहिक कार्यवाही ही नहीं होता, बल्कि आन्दोलन का एक काम सम्बन्धित लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना भी है। भारत में चलने वाले विभिन्न सामाजिक आन्दोलनों ने लोगों को इस सम्बन्ध में जागरूक बनाया है और लोकतन्त्र को मज़बूत किया है।
भारत में समय-समय पर ताड़ी विरोधी आन्दोलन, नर्मदा बचाओ आन्दोलन तथा सरदार सरोवर परियोजना से सम्बन्धित आन्दोलन चलते रहते हैं। इन आन्दोलनों ने कई स्थानों पर भारतीय लोकतन्त्र को मज़बूत किया है। इन सभी आन्दोलनों का उद्देश्य भारतीय दलीय राजनीति की कुछ कमियों को दूर करना रहा है।
सामाजिक आन्दोलनों ने उन वर्गों के सामाजिक-आर्थिक हितों को उजागर किया, जिन्हें समकालीन राजनीति द्वारा नहीं उठाया जा रहा था। इस प्रकार सामाजिक आन्दोलनों ने समाज के गहरे तनाव और जनता के आक्रोश को सकारात्मक दिशा देकर भारतीय लोकतन्त्र को सुदृढ़ किया है। इसके साथ-साथ सक्रिय राजनीतिक भागीदारी के नए-नए रूपों के प्रयोगों ने भी भारतीय लोकतन्त्र के जनाधार को बढ़ाया है।
ये आन्दोलन जनसाधारण की उचित माँगों को उभारकर सरकार के सामने रखते हैं और इस प्रकार जनता के एक बड़े भाग को अपने साथ जोड़ने में सफल रहते हैं। जिस आन्दोलन में इतनी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं, उसे समाज की स्वीकृति भी प्राप्त होती है और इससे देश में लोकतन्त्र को मज़बूती भी मिलती है।
जन आन्दोलनों की सीमाएँ:
(1) कई आन्दोलन केवल किसी एक मुद्दे या क्षेत्र तक सीमित रहते हैं, इसलिए उनका प्रभाव व्यापक नहीं हो पाता।
(2) आन्दोलनों में संगठन और निरन्तरता की कमी होने से वे प्रायः अल्पकालिक साबित होते हैं।
(3) आन्दोलनों के दौरान बन्द, घेराव और धरना जैसे तरीकों से जनजीवन प्रभावित होता है और कभी-कभी हिंसा भी भड़क उठती है।
(4) राजनीतिक दल और स्वार्थी तत्त्व अक्सर आन्दोलनों को अपने हितों के लिए प्रयोग करने का प्रयास करते हैं, जिससे उनका मूल उद्देश्य कमज़ोर पड़ जाता है।
(5) आन्दोलन प्रायः किसी करिश्माई नेता पर निर्भर रहते हैं, और उसके न रहने पर उनकी गति धीमी पड़ सकती है।
(6) जाति, धर्म और क्षेत्र की भावनाओं को उभारने से कभी-कभी समाज में विभाजन और तनाव बढ़ जाता है।
Exam Tips:
a) लोकतन्त्र को सुदृढ़ बनाने के तीन तरीके (जागरूकता, हितों को उजागर करना, जनाधार बढ़ाना) अलग-अलग लिखें।
b) नर्मदा बचाओ आन्दोलन और ताड़ी विरोधी आन्दोलन का उदाहरण देकर उत्तर को स्पष्ट करें।
c) सीमाओं में हिंसा, अल्पकालिकता और राजनीतिक उपयोग को अलग बिंदुओं में लिखें।
d) उत्तर को दो भागों, "लाभ" और "सीमाएँ", में बाँटकर लिखें, ताकि परीक्षक दोनों भाग सरलता से देख सके।
Question 12: दलित पैंथर्स की गतिविधियों एवं सफलताओं का वर्णन करें ।
Answer:
दलित पैंथर्स की स्थापना सन् 1972 में महाराष्ट्र में हुई। यह दलित युवाओं का एक संगठन था, जिसमें अधिकतर शहरों की मलिन बस्तियों में रहने वाले युवा शामिल थे।
दलित पैंथर्स के मुख्य उद्देश्य:
(1) जाति आधारित असमानता को समाप्त करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य था।
(2) आरक्षण के कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करवाना।
(3) सामाजिक न्याय की स्थापना करना।
(4) छुआछूत को पूरी तरह समाप्त करना।
गतिविधियाँ एवं सफलताएँ:
महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करना दलित पैंथर्स की मुख्य गतिविधि थी। इस संगठन की बार-बार की माँग के बाद 1989 में एक कानून बनाया गया, जिसमें दलितों पर अत्याचार करने वालों के लिए कठोर सज़ा का प्रावधान किया गया। संगठन का व्यापक वैचारिक एजेंडा जाति प्रथा को समाप्त करना तथा भूमिहीन, ग़रीब किसानों, शहरी औद्योगिक मज़दूरों और दलितों सहित सभी वंचित वर्गों को एक मंच पर लाना था।
इस दौरान अनेक आत्मकथाएँ और साहित्यिक रचनाएँ लिखी गईं, जिनमें दलितों के दबे-कुचले जीवन के अनुभव अंकित थे। इन रचनाओं का मराठी साहित्य पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
Exam Tips:
a) दलित पैंथर्स की स्थापना (1972, महाराष्ट्र) और अत्याचार निवारण कानून (1989) की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
b) संगठन के चार उद्देश्यों को क्रमांक देकर लिखने से उत्तर व्यवस्थित लगता है।
c) दलित पैंथर्स के साहित्यिक योगदान का उल्लेख मराठी साहित्य के सन्दर्भ में करें।
d) संगठन की गतिविधियों और उसकी सफलताओं को अलग-अलग अनुच्छेदों में लिखें।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: लोकप्रिय आन्दोलन का क्या अर्थ है ? दल आधारित एवं गैर-दल आधारित आन्दोलन की व्याख्या करें ।
Answer:
लोकप्रिय आन्दोलन का अर्थ है कि किसी आन्दोलन के साथ अधिक-से-अधिक लोग जुड़ें। जितने अधिक लोग किसी आन्दोलन से जुड़ते जाते हैं, वह आन्दोलन उतना ही अधिक लोकप्रिय होता जाता है।
जो आन्दोलन किसी संगठित दल द्वारा चलाया जाए, उसे दल आधारित आन्दोलन कहा जाता है, तथा जो आन्दोलन बिना किसी दल के सहारे चलाया जाए, उसे गैर-दल आधारित आन्दोलन कहा जाता है। गुजरात आन्दोलन और बिहार आन्दोलन को दल आधारित आन्दोलन माना जाता है, जबकि चिपको आन्दोलन और नर्मदा बचाओ आन्दोलन गैर-दल आधारित आन्दोलन माने जाते हैं।
Exam Tips:
a) लोकप्रिय आन्दोलन की परिभाषा में "अधिक-से-अधिक लोगों का जुड़ना" बिंदु अवश्य लिखें।
b) दल आधारित और गैर-दल आधारित आन्दोलनों की तुलना के लिए दोनों के उदाहरण अलग-अलग लिखें।
c) चिपको आन्दोलन को गैर-दल आधारित आन्दोलन का उदाहरण के रूप में लिखें।
Question 2: किन्हीं चार किसान आन्दोलनों का वर्णन करें ।
Answer:
1. तिभागा आन्दोलन (Tibhaga Movement): तिभागा आन्दोलन 1946-47 में बंगाल में प्रारम्भ हुआ। यह आन्दोलन मुख्यतः जोतदारों के विरुद्ध मझोले किसानों एवं बटाईदारों का संयुक्त प्रयास था। इस आन्दोलन का मुख्य कारण सन् 1943 में बंगाल में पड़ा भीषण अकाल था।
2. तेलंगाना आन्दोलन (Telangana Movement): तेलंगाना आन्दोलन 1946 में हैदराबाद राज्य में जागीरदारों द्वारा की जा रही जबरन और अत्यधिक वसूली के विरोध में चलाया गया क्रान्तिकारी किसान आन्दोलन था। क्रान्तिकारी किसानों ने पाँच हज़ार गुरिल्ला सैनिक तैयार किए और ज़मींदारों के विरुद्ध संघर्ष आरम्भ कर दिया। भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह आन्दोलन समाप्त हो गया।
3. नक्सलबाड़ी आन्दोलन (Naxalbari Movement): नक्सलबाड़ी आन्दोलन 1967 में साम्यवादी सरकार के समय शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह आन्दोलन पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा कश्मीर में भी फैल गया।
4. आधुनिक आन्दोलन (Modern Movement): 1980 के दशक में महाराष्ट्र, गुजरात तथा पंजाब के किसानों ने कपास के दाम कम किए जाने के विरोध में आन्दोलन किया। 1987 में किसानों द्वारा गुजरात विधानसभा के घेराव के कारण पुलिस ने किसानों पर तरह-तरह के अत्याचार किए।
Exam Tips:
a) तिभागा (1946-47, बंगाल) और तेलंगाना (1946, हैदराबाद) आन्दोलनों की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
b) तेलंगाना आन्दोलन में क्रान्तिकारी किसानों की गुरिल्ला सैन्य रणनीति का उल्लेख अवश्य करें।
c) नक्सलबाड़ी आन्दोलन का प्रारम्भ 1967 में दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी से हुआ था, यह लिखें।
d) गुजरात विधानसभा घेराव (1987) के उदाहरण से आधुनिक किसान आन्दोलन समझाएँ।
Question 3: महिला कल्याण के लिए संसद् द्वारा पारित किन्हीं दो अधिनियमों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
भारत में महिलाओं की स्थिति सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यन्त पिछड़ी रही है। महिलाओं के कल्याण के लिए स्वतन्त्रता से पूर्व भी समाज सुधारकों और राष्ट्रीय नेताओं ने अनेक सराहनीय प्रयास किए। ब्रह्म समाज, आर्य समाज, प्रार्थना समाज तथा अनेक सामाजिक आन्दोलनों द्वारा महिलाओं के प्रति अन्याय का विषय प्रमुखता से उठाया गया।
19वीं शताब्दी में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए सती प्रथा उन्मूलन अधिनियम (1829), विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (1856) और सिविल मैरिज अधिनियम (1872) जैसे अनेक कदम उठाए गए। स्वतन्त्रता के बाद महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कानून बनाए गए, जिनमें प्रमुख हैं:
(1) हिन्दू विवाह अधिनियम (1955)
(2) हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम (1956)
(3) दहेज निषेध अधिनियम (1961)
(4) गर्भपात अधिनियम (1971)
(5) बाल-विवाह निषेध (संशोधन) अधिनियम (1978)
(6) दहेज निषेध (संशोधन) अधिनियम (1984)
Exam Tips:
a) हिन्दू विवाह अधिनियम (1955) और दहेज निषेध अधिनियम (1961) के वर्ष अलग-अलग याद रखें।
b) दो अधिनियम चुनते समय उनके वर्ष और उद्देश्य दोनों स्पष्ट लिखें।
c) सती प्रथा उन्मूलन और विधवा पुनर्विवाह जैसे सुधार 19वीं शताब्दी के बताएँ।
Question 4: राष्ट्रीय महिला आयोग पर नोट लिखिए।
Answer:
राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए की गई है। इस आयोग में एक अध्यक्ष और पाँच अन्य सदस्य होते हैं। अध्यक्ष की नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा की जाती है। अन्य सदस्यों की नियुक्ति ऐसे व्यक्तियों में से की जाती है जो कानून के जानकार हों, प्रशासनिक योग्यता रखते हों और महिलाओं के कल्याण के इच्छुक हों। आयोग का एक सचिव होता है, जिसकी नियुक्ति केन्द्र सरकार करती है। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक नहीं हो सकता। केन्द्र सरकार किसी सदस्य को समय से पहले भी हटा सकती है।
Exam Tips:
a) आयोग के अध्यक्ष और पाँच सदस्यों की संरचना अवश्य लिखें।
b) अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है, इसे अलग बिंदु में लिखें।
c) सचिव की नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा होने का उल्लेख करें।
Question 5: भारत में महिलाओं की सक्षमता के लक्ष्य को पूरा करने में राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका बताइए।
Answer:
भारत में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए वर्ष 1990 में संसद् ने एक कानून बनाया, जो 31 जनवरी, 1992 को अस्तित्व में आया। इस कानून के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की स्थापना की गई। आयोग को व्यापक कार्य सौंपे गए हैं और वह वे सभी कार्य करता है जो महिलाओं की उन्नति और अधिकारों से जुड़े हुए हैं।
आयोग संसद् पर महिलाओं की स्थिति सुधारने वाले कानून बनाने के लिए दबाव डालता है। संसद् द्वारा पारित ऐसे कानूनों की आयोग समीक्षा करता है जो महिलाओं के अधिकारों से सम्बन्धित हैं। यह महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की जाँच करता है और दोषी को दंड दिलाने की सिफ़ारिश करता है। इसके साथ-साथ यह महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहता है।
Exam Tips:
a) आयोग की स्थापना का कानून 1990 में बना और आयोग 31 जनवरी 1992 को अस्तित्व में आया, यह अवश्य लिखें।
b) महिलाओं पर अत्याचारों की जाँच और दोषी को दंड की सिफ़ारिश को अलग बिंदु में लिखें।
c) संसद पर कानून बनाने का दबाव और कानूनों की समीक्षा, दोनों कार्य लिखें।
Question 6: ‘ताड़ी विरोधी आन्दोलन’ के कोई चार प्रभाव बताइए।
Answer:
(1) ताड़ी विरोधी आन्दोलन के कारण महिलाओं में काफ़ी जागरूकता फैली।
(2) महिलाएँ अब घरेलू हिंसा के मुद्दे पर खुलकर बोलने लगीं।
(3) इस आन्दोलन के कारण दहेज प्रथा और कार्यस्थल तथा सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न के मामले मुख्य मुद्दे बन गए।
(4) आन्दोलन के कारण लैंगिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित व्यक्तिगत एवं सम्पत्ति कानूनों की माँग की जाने लगी।
Exam Tips:
a) घरेलू हिंसा पर खुलकर बोलना और लैंगिक समानता के कानून की माँग, दोनों प्रभाव अलग-अलग लिखें।
b) दहेज प्रथा और यौन उत्पीड़न को मुख्य मुद्दों के रूप में अलग बिंदु में लिखें।
Question 7: महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर एक टिप्पणी लिखिए।
Answer:
“यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात् जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का निवास होता है। नारी के विषय में इस प्रकार की अनेक उक्तियाँ अनादि काल से कही जाती रही हैं, परन्तु वास्तव में समाज में नारी की स्थिति इसके विपरीत रही है। अधिकांश समाजों की संरचना इस प्रकार की रही है कि उनमें पुरुष की प्रधानता बनी रहे।
ऐसी स्थिति में स्त्री को प्रायः दोहरी दासता की शिकार कहा जाता है। एक दासता पुरानी रूढ़ियों और परम्पराओं की है और दूसरी पुरुष-प्रधानता की। जैसे ही स्त्री के कदम घर की दहलीज़ से बाहर निकलते हैं, सामाजिक बाधाएँ उस पर हावी हो जाती हैं। कई समुदायों में स्त्रियों के लिए पर्दा और पहनावे से जुड़े कठोर नियम देखे गए हैं, जिनका पालन न करने पर उन्हें दंड भुगतना पड़ता है। भेदभाव के कारण स्त्रियों को प्रायः समुचित शिक्षा नहीं दिलाई जाती, जिसके परिणामस्वरूप वे निरक्षर रह जाती हैं।
विशेष रूप से विकासशील देशों में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या अशिक्षा है। 1991 में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व की 33.6 प्रतिशत महिलाएँ निरक्षर थीं। 1991 की जनगणना के आँकड़े भी दर्शाते हैं कि भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की निरक्षरता दर अधिक है। अशिक्षा के कारण स्त्रियाँ न तो अपने अधिकारों को समझ पाती हैं और न ही उनकी रक्षा कर पाती हैं। इसलिए वे निरन्तर शोषण का शिकार बनी रहती हैं।
Exam Tips:
a) "यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते" श्लोक का अर्थ लिखकर उत्तर की शुरुआत करें।
b) दोहरी दासता की अवधारणा को रूढ़ियों और पुरुष-प्रधानता के दो पहलुओं में समझाएँ।
c) 1991 की जनगणना और सर्वेक्षण के आँकड़े अलग वाक्यों में लिखें।
d) अशिक्षा और शोषण के सम्बन्ध को कारण-परिणाम के रूप में स्पष्ट करें।
Question 8: भारत में ‘किसान आन्दोलन’ की विशेषताएँ बताइए।
Answer:
(1) किसान आन्दोलनों के कारण भारत में किसानों की स्थिति कुछ हद तक अच्छी और मज़बूत हुई।
(2) किसान आन्दोलन पूर्ण रूप से संगठित नहीं थे।
(3) बड़े ज़मींदारों ने स्वयं को किसान नेता के रूप में स्थापित करके अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति की।
(4) किसान आन्दोलनों में स्थायित्व का अभाव पाया जाता है।
Exam Tips:
a) संगठन की कमी और स्थायित्व के अभाव को अलग बिंदुओं में लिखें।
b) ज़मींदारों द्वारा नेतृत्व हथियाने की बात को राजनीतिक स्वार्थ के सन्दर्भ में लिखें।
c) किसानों की स्थिति में सुधार को आन्दोलनों की सीमित सफलता के रूप में लिखें।
Question 9: महिला सशक्तिकरण हेतु भारतीय संविधान में दिए गए विभिन्न अनुच्छेदों में से किन्हीं चार अनुच्छेदों का वर्णन करें ।
अथवा
भारत में महिला सशक्तिकरण हेतु संवैधानिक प्रावधान का उल्लेख करें ।
Answer:
(1) संविधान के अनुच्छेद 14 के अन्तर्गत महिलाओं को भी सभी नागरिकों की भाँति कानून के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण प्राप्त है।
(2) अनुच्छेद 15 के अनुसार लिंग के आधार पर भेदभाव की मनाही है। इसका अर्थ है कि राज्य महिलाओं के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता। अनुच्छेद 15 के अन्तर्गत ही यह व्यवस्था है कि राज्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विशेष उपाय कर सकता है।
(3) अनुच्छेद 39(क) के अनुसार राज्य अपनी नीति का संचालन इस प्रकार करेगा कि सभी स्त्री-पुरुषों को समान रूप से आजीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त हों।
(4) अनुच्छेद 39(घ) के अनुसार स्त्रियों और पुरुषों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिले।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद 15 में राज्य द्वारा महिलाओं के लिए विशेष उपाय की व्यवस्था (अनुच्छेद 15(3)) अवश्य लिखें।
b) अनुच्छेद 39(क) और 39(घ) के नीति-निदेशक सिद्धांत होने का उल्लेख करें।
c) समान कार्य के लिए समान वेतन को अनुच्छेद 39(घ) से जोड़कर लिखें।
Question 10: ‘चिपको आन्दोलन’ करने वालों की मुख्य माँगें क्या थीं ?
Answer:
चिपको आन्दोलन करने वालों की मुख्य माँगें निम्नलिखित थीं:
(1) जंगल की कटाई का कोई भी ठेका बाहरी व्यक्ति को न दिया जाए।
(2) स्थानीय लोगों का जल, जंगल और ज़मीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण होना चाहिए।
(3) सरकार लघु उद्योगों के लिए कम कीमत पर कच्चा माल उपलब्ध कराए।
(4) सरकार मज़दूरों के लिए न्यूनतम मज़दूरी की व्यवस्था करे।
Exam Tips:
a) ठेकेदारों को ठेका न देने की माँग चिपको आन्दोलन की मूल माँग थी, यह अवश्य लिखें।
b) स्थानीय लोगों के संसाधनों पर नियंत्रण की माँग को अलग बिंदु में लिखें।
c) लघु उद्योग और मज़दूरी से जुड़ी माँगों को आर्थिक माँगों के रूप में अलग लिखें।
Question 11: टिहरी बाँध परियोजना के विरोध में चलाए गए आन्दोलनों पर एक नोट लिखें।
Answer:
टिहरी बाँध परियोजना के विरुद्ध चलने वाले आन्दोलन को भारत का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आन्दोलन माना जाता है। इस परियोजना का विरोध करने के लिए लोगों ने स्वतन्त्रता सेनानी वीरेन्द्र दत्त सकलानी के नेतृत्व में “टिहरी बाँध परियोजना विरोधी संघर्ष समिति” का गठन किया। टिहरी बाँध के कारण टिहरी शहर के पानी में डूब जाने का खतरा था। समाजसेवी सुन्दरलाल बहुगुणा ने इस परियोजना के विरोध में आमरण अनशन किया और प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की समीक्षा का आश्वासन मिलने पर ही अपना अनशन तोड़ा।
Exam Tips:
a) टिहरी बाँध विरोधी संघर्ष समिति का गठन अवश्य लिखें।
b) सुन्दरलाल बहुगुणा के अनशन और प्रधानमंत्री के आश्वासन को क्रम से लिखें।
c) टिहरी शहर के डूबने के खतरे को विरोध का मुख्य कारण बताएँ।
Question 12: मण्डल आयोग के बारे में क्या जानते हैं ? इसकी किन्हीं दो सिफ़ारिशों को लिखिए।
Answer:
1 जनवरी, 1979 को जनता पार्टी की सरकार ने मण्डल आयोग का गठन किया। इस आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त पाँच सदस्य थे और इसके अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी० पी० मण्डल थे। इस आयोग का कार्य सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की पहचान करना तथा उनके विकास के लिए सुझाव देना था। मण्डल आयोग ने 31 दिसम्बर, 1980 को अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 3743 पिछड़ी जातियों की पहचान की।
मण्डल आयोग की मुख्य सिफ़ारिशें:
(1) सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए।
(2) अन्य पिछड़े वर्गों (OBCs) के कल्याण के लिए बनाए गए कार्यक्रमों के लिए केन्द्र सरकार को धन देना चाहिए।
(3) भूमि सुधार शीघ्र किए जाएँ, ताकि छोटे किसानों को अमीर किसानों पर निर्भर न रहना पड़े।
(4) अन्य पिछड़े वर्गों को लघु उद्योग लगाने के लिए सहायता दी जाए तथा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।
(5) अन्य पिछड़े वर्गों के लिए विशेष शिक्षा योजनाएँ लागू की जाएँ।
Exam Tips:
a) मण्डल आयोग के गठन की तिथि 1 जनवरी 1979 अवश्य लिखें।
b) रिपोर्ट में 3743 पिछड़ी जातियों की पहचान का आँकड़ा अलग लिखें।
c) 27 प्रतिशत आरक्षण की सिफ़ारिश को सबसे पहले लिखें, क्योंकि यह मुख्य सिफ़ारिश है।
Question 13: आरक्षण नीति के पक्ष में कोई चार तर्क दें।
Answer:
1. आर्थिक उन्नति में सहायक: आरक्षण नीति का समर्थन करने वालों का मत है कि इससे समाज के ग़रीब वर्गों के लिए वर्षों से रुके हुए व्यवसाय के अवसर खुलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक उन्नति होगी।
2. सामाजिक सम्मान में वृद्धि: आरक्षण नीति के फलस्वरूप कमज़ोर वर्ग के लोग सार्वजनिक सेवा के उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे, जिससे उनके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
3. राजनीतिक चेतना में वृद्धि: कमज़ोर वर्गों के शिक्षित लोग अब अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति पहले से अधिक जागरूक हैं। यह साक्षरता की व्यवस्था लागू होने के परिणामस्वरूप ही सम्भव हो पाया है।
4. राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि: आरक्षण नीति के कारण समाज के उच्च वर्गों के साथ-साथ निम्न वर्गों को भी शासन-प्रणाली और राजनीतिक व्यवस्था में भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है।
Exam Tips:
a) आर्थिक उन्नति और सामाजिक सम्मान के तर्कों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) राजनीतिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी के तर्कों में अन्तर स्पष्ट करें।
c) प्रत्येक तर्क के साथ उसका लाभ भी एक पंक्ति में लिखें।
Question 14: आरक्षण के विरोध में कोई चार तर्क दें।
Answer:
1. जातिवाद को बढ़ावा: आरक्षण आर्थिक आधार पर न होकर जातिगत आधार पर तय किया गया है, इसलिए इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए जातिवाद को बहुत अधिक बढ़ावा मिला है।
2. आरक्षण का लाभ सभी लोगों को नहीं मिला: आरक्षण का लाभ अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के सभी लोगों तक नहीं पहुँच पाया है। इसका लाभ इन जातियों के एक छोटे-से वर्ग ने उठाया है।
3. निर्भरता को बढ़ावा: आरक्षण के कारण अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों की आत्मनिर्भरता में कमी आई है। ये वर्ग स्वयं के प्रयासों से उन्नति करने के बजाय आरक्षण को सीढ़ी बनाकर ऊपर उठना चाहते हैं और इन वर्गों के कई लोग आरक्षण के बिना अपना विकास सम्भव नहीं मानते।
4. समानता के सिद्धान्त के विरुद्ध: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। आरक्षण की व्यवस्था को इस समानता के सिद्धान्त के विरुद्ध माना जाता है।
Exam Tips:
a) जातिगत आधार पर आरक्षण तय होने का तर्क अलग बिंदु में लिखें।
b) अनुच्छेद 14 से 18 के समानता के अधिकार का उल्लेख अवश्य करें।
c) आत्मनिर्भरता में कमी के तर्क को सन्तुलित ढंग से लिखें।
Question 15: दलित पैंथर्स कौन थे ? उनका उद्देश्य क्या था ?
अथवा
दलित पैंथर्स ने कौन-से मुद्दे उठाए ?
Answer:
दलित पैंथर्स दलित युवाओं का एक संगठन था। इस संगठन में अधिकतर शहरों की मलिन बस्तियों में रहने वाले युवा शामिल थे। दलित पैंथर्स के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे:
(1) जाति आधारित असमानता को समाप्त करना।
(2) आरक्षण के कानूनों को लागू करवाना।
(3) सामाजिक न्याय की स्थापना करना।
(4) छुआछूत को पूरी तरह समाप्त करना।
Exam Tips:
a) दलित पैंथर्स की स्थापना 1972 में महाराष्ट्र में हुई थी, यह अवश्य लिखें।
b) संगठन के मुख्य उद्देश्यों को क्रमांक देकर लिखें।
c) "अथवा" वाले प्रश्न में उद्देश्य और मुद्दों को एक ही उत्तर में अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 16: चिपको आन्दोलन के विभिन्न पहलू बताइए।
Answer:
चिपको आन्दोलन के निम्नलिखित पहलू सामने आए:
(1) इस आन्दोलन का एक नया पहलू यह था कि इसमें महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।
(2) महिलाओं ने शराबखोरी की लत के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई।
(3) आन्दोलन के कारण सरकार ने अगले 15 वर्षों के लिए हिमालयी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी, ताकि वनाच्छादन को फिर से ठीक स्थिति में लाया जा सके।
(4) चिपको आन्दोलन सत्तर के दशक और उसके बाद के वर्षों में देश के विभिन्न भागों में शुरू हुए अनेक जन आन्दोलनों का प्रतीक बन गया।
Exam Tips:
a) महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को चिपको आन्दोलन का नया पहलू बताकर लिखें।
b) 15 वर्ष की पेड़-कटाई रोक को सरकारी कदम के रूप में अलग लिखें।
c) चिपको आन्दोलन को अन्य जन आन्दोलनों का प्रतीक मानने का उल्लेख करें।
Question 17: नर्मदा बचाओ आन्दोलन क्या था ? इसके विरुद्ध क्या आलोचना की गई है ?
Answer:
नर्मदा बचाओ आन्दोलन नर्मदा बाँध परियोजना के विरुद्ध चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित यह सबसे महत्त्वपूर्ण आन्दोलन माना जाता है। इस आन्दोलन को चलाने वालों में मेधा पाटकर, बाबा आमटे तथा सुन्दरलाल बहुगुणा प्रमुख हैं। आन्दोलन के समर्थकों की माँग है कि बाँध परियोजना पूर्ण होने पर कई लाख लोग बेघर हो जाएँगे, अतः सरकार उनके पुनर्वास की पूर्ण व्यवस्था करे।
इस आन्दोलन को सफलता के साथ-साथ कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। आलोचकों के अनुसार आन्दोलन का नकारात्मक रुख विकास प्रक्रिया, पानी की उपलब्धता तथा आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इन आलोचनाओं के कारण आन्दोलन को राजनीतिक दलों के बीच व्यापक समर्थन नहीं मिल सका।
Exam Tips:
a) आन्दोलन के प्रमुख नेताओं के नाम अलग लिखें।
b) पुनर्वास की माँग को आन्दोलन का मुख्य मुद्दा बताएँ।
c) आलोचना के तीनों पहलू, विकास, पानी और आर्थिक विकास, अलग-अलग लिखें।
Question 18: ‘सूचना के अधिकार’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer:
सूचना के अधिकार का अर्थ है कि नागरिकों को यह जानने का अधिकार हो कि सरकार उनके कल्याण के लिए कौन-सी योजनाएँ बना रही है, किस योजना पर कितना धन खर्च हो रहा है और क्यों। इस प्रकार की जानकारी जब नागरिक सरकार से प्राप्त करते हैं, तो उसे सूचना कहा जाता है। सन् 2005 में पारित सूचना का अधिकार अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि कोई भी नागरिक सलाह, विचार, ई-मेल, अभिलेख, दस्तावेज़, प्रेस विज्ञापन तथा मीडिया द्वारा प्रसारित आँकड़ों से जुड़ी ऐसी प्रत्येक सूचना सरलता से प्राप्त कर सकता है, जो किसी सार्वजनिक प्राधिकारी की कानूनी पहुँच में हो। सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को 10 रुपये के मामूली शुल्क के साथ दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि या सी.डी. जन सूचना अधिकारी को देनी होगी।
Exam Tips:
a) सूचना का अधिकार अधिनियम का वर्ष 2005 अवश्य लिखें।
b) आवेदन के साथ 10 रुपये का शुल्क और जन सूचना अधिकारी का उल्लेख करें।
c) सूचना के अधिकार से सम्बन्धित दस्तावेज़ों और ई-मेल जैसे स्रोतों को उदाहरण में लिखें।
Question 19: जन आन्दोलन की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
जन आन्दोलनों की मुख्य विशेषताएँ बताइए।
Answer:
(1) जन आन्दोलनों ने समाज के उन नए वर्गों की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को अभिव्यक्ति दी, जो अपनी समस्याओं को चुनावी राजनीति के माध्यम से हल नहीं कर पा रहे थे।
(2) जन आन्दोलन सामाजिक समूहों के लिए अपनी बात उचित ढंग से रखने का बेहतर मंच बनकर उभरे हैं।
(3) इन आन्दोलनों ने जनता के क्रोध और तनाव को सार्थक दिशा देकर लोकतन्त्र को मज़बूत किया।
(4) इन आन्दोलनों ने भारतीय लोकतन्त्र के जनाधार को बढ़ाया है।
Exam Tips:
a) चुनावी राजनीति से हल न हो पाने वाली समस्याओं का उल्लेख पहली विशेषता में करें।
b) जनाधार बढ़ाने और लोकतन्त्र मज़बूत करने को अलग विशेषताओं के रूप में लिखें।
c) "अथवा" वाले प्रश्न में भी यही चार विशेषताएँ लिखी जा सकती हैं।
Question 20: सूचना के अधिकार की चार विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
(1) वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना: सूचना के अधिकार से वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना होती है।
(2) भ्रष्टाचार की समाप्ति: सूचना के अधिकार से प्रशासन में भ्रष्टाचार की समाप्ति में सहायता मिलती है।
(3) कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी: सूचना के अधिकार से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है।
(4) कार्यकुशलता में वृद्धि: सूचना के अधिकार से कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।
Exam Tips:
a) वास्तविक लोकतंत्र और भ्रष्टाचार-समाप्ति को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पारदर्शिता से जोड़कर लिखें।
c) सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का उल्लेख उत्तर की भूमिका में करें।
Question 21: राष्ट्रीय महिला आयोग के कोई चार कार्य लिखें।
अथवा
राष्ट्रीय महिला आयोग के कोई चार कार्य लिखिए।
Answer:
(1) राष्ट्रीय महिला आयोग संसद् द्वारा पारित उन कानूनों की समीक्षा करता है जो महिलाओं के अधिकारों से सम्बन्धित हैं।
(2) राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की जाँच करता है तथा दोषी को दंड दिलाने की सिफ़ारिश करता है।
(3) राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहता है।
(4) राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं से सम्बन्धित किसी भी मामले, विशेषकर उन कठिनाइयों के बारे में जिनमें महिलाएँ कार्य करती हैं, सरकार को नियतकालीन रिपोर्ट देता है।
Exam Tips:
a) कानूनों की समीक्षा और अत्याचारों की जाँच को अलग-अलग कार्यों के रूप में लिखें।
b) सरकार को नियतकालीन रिपोर्ट देने का कार्य अलग बिंदु में लिखें।
c) आयोग के कार्यों को उदाहरण के साथ लिखने से उत्तर स्पष्ट बनता है।
Question 22: भारतीय किसान यूनियन की मुख्य माँगें क्या थीं ?
Answer:
भारतीय किसान यूनियन की मुख्य माँगें निम्नलिखित थीं:
(1) गन्ने और गेहूँ के सरकारी खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी की माँग।
(2) कृषि उत्पादों की अन्तर्राज्यीय आवाजाही पर लगी पाबंदियों को हटाने की माँग।
(3) उचित दर पर गारंटीशुदा बिजली आपूर्ति की माँग।
(4) किसानों के बकाया कर्ज़ माफ़ करने तथा किसानों के लिए पेंशन का प्रावधान करने की माँग।
Exam Tips:
a) गन्ने और गेहूँ के खरीद मूल्य की माँग को सबसे पहली माँग के रूप में लिखें।
b) अन्तर्राज्यीय आवाजाही और बिजली आपूर्ति की माँगों को अलग बिंदुओं में लिखें।
c) कर्ज़ माफ़ी और पेंशन की माँग को एक साथ पर अलग बिंदु में लिखें।
Question 23: महिला सशक्तिकरण वर्ष 2001 की मुख्य घोषणाएँ बताएँ ।
Answer:
(1) महिलाओं को आर्थिक पक्ष से सुदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला कोष गठित किया जाएगा।
(2) महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए ‘स्वशक्ति योजना’ लागू की जाएगी।
(3) आपदाग्रस्त महिलाओं के पुनर्वास के लिए ‘स्वाधार योजना’ चलाई जाएगी।
(4) महिलाओं को संसद एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने के प्रयास किए जाएँगे।
Exam Tips:
a) स्वशक्ति और स्वाधार योजनाओं के नाम अलग-अलग याद रखें।
b) 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रयास को संसद और विधानसभाओं से जोड़कर लिखें।
c) आर्थिक, आत्म-निर्भरता और पुनर्वास के बिंदुओं को अलग-अलग लिखें।
Question 24: महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता के कारण बताइए।
Answer:
(1) महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त न होना।
(2) महिलाओं की आर्थिक स्थिति निम्न स्तर की होना तथा इसके लिए उनका पुरुषों पर निर्भर होना।
(3) सामाजिक स्तर पर महिलाओं का कमज़ोर होना।
(4) महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्राप्त न होना।
Exam Tips:
a) आर्थिक निर्भरता और सामाजिक कमज़ोरी को अलग कारणों के रूप में लिखें।
b) राजनीतिक अधिकारों की कमी को अलग बिंदु में लिखें।
c) समानता के अधिकार की कमी को पहला कारण रखें।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: कृषक आन्दोलन से आप क्या समझते हैं ?
Answer:
जो आन्दोलन कृषकों के हितों की पूर्ति के लिए चलाए जाते हैं, उन्हें कृषक आन्दोलन कहते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है, अतः यहाँ किसानों से सम्बन्धित दबाव समूह किसानों को अपने हितों के प्रति जागरूक करके आन्दोलन चलाते रहते हैं। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् तिभागा आन्दोलन, तेलंगाना आन्दोलन और नक्सलबाड़ी आन्दोलन इसके उदाहरण हैं।
Exam Tips:
a) कृषक आन्दोलन की परिभाषा में "कृषकों के हितों की पूर्ति" शब्द अवश्य लिखें।
b) उदाहरणों में तिभागा, तेलंगाना और नक्सलबाड़ी आन्दोलन के नाम लिखें।
Question 2: किन्हीं दो किसान आन्दोलनों के नाम लिखें।
Answer:
1. तिभागा आन्दोलन (Tibhaga Movement): तिभागा आन्दोलन 1946-47 में बंगाल में प्रारम्भ हुआ। यह आन्दोलन मुख्यतः जोतदारों के विरुद्ध मझोले किसानों एवं बटाईदारों का संयुक्त प्रयास था। इस आन्दोलन का मुख्य कारण सन् 1943 में बंगाल में पड़ा भीषण अकाल था।
2. तेलंगाना आन्दोलन (Telangana Movement): तेलंगाना आन्दोलन हैदराबाद राज्य में 1946 में जागीरदारों द्वारा की जा रही जबरन और अत्यधिक वसूली के विरोध में चलाया गया क्रान्तिकारी किसान आन्दोलन था। भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह आन्दोलन समाप्त हो गया।
Exam Tips:
a) तिभागा आन्दोलन का प्रारम्भ 1946-47 में बंगाल में हुआ था, यह अवश्य लिखें।
b) तेलंगाना आन्दोलन को हैदराबाद राज्य से जोड़कर लिखें।
Question 3: महिला सशक्तिकरण का क्या अर्थ है ?
Answer:
महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को अपने व्यक्तित्व के विकास के पूर्ण अवसर उपलब्ध कराना, ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान पूर्ण विश्वास के साथ कार्य कर सकें। इसके लिए महिलाओं को उनकी उपेक्षित स्थिति से मुक्ति दिलाना, आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना तथा सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने के अवसर देना आवश्यक है। साथ ही, महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका निभाने का अवसर देना भी उतना ही आवश्यक है।
Exam Tips:
a) सशक्तिकरण का अर्थ अवसर उपलब्ध कराना है, इसे सबसे पहले लिखें।
b) आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक अवसर को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 4: मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत महिलाओं के कल्याण के बारे में क्या व्यवस्थाएँ की गई हैं ?
Answer:
मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत महिलाओं के कल्याण के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:
(1) संविधान के अनुच्छेद 14 के अन्तर्गत महिलाओं को भी सभी नागरिकों की भाँति कानून के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण प्राप्त है।
(2) अनुच्छेद 15 के अनुसार लिंग के आधार पर भेदभाव की मनाही है, अर्थात् राज्य महिलाओं के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता।
(3) अनुच्छेद 15 के अन्तर्गत ही यह व्यवस्था है कि राज्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विशेष उपाय कर सकता है।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद 14 और 15 को अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
b) अनुच्छेद 15(3) के विशेष उपाय का उल्लेख अवश्य करें।
Question 5: राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों में महिलाओं के कल्याण सम्बन्धी क्या व्यवस्थाएँ की गई हैं ?
Answer:
राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों में महिलाओं के कल्याण के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:
(1) राज्य अपनी नीति का संचालन इस प्रकार करेगा कि सभी स्त्री-पुरुषों को समान रूप से आजीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त हों (अनुच्छेद 39(क))।
(2) स्त्रियों और पुरुषों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिले (अनुच्छेद 39(घ))।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद 39 के अन्तर्गत दोनों व्यवस्थाएँ आती हैं, यह अवश्य लिखें।
b) समान कार्य के लिए समान वेतन को अलग बिंदु में लिखें।
Question 6: महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय नीति, 2001 के दो मुख्य उद्देश्य लिखिए।
Answer:
महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय नीति, 2001 के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:
(1) न्याय प्रणाली को बेहतर बनाकर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले भेदभाव की मनाही करना।
(2) सकारात्मक आर्थिक और सामाजिक नीतियों द्वारा ऐसा वातावरण बनाना, जिसमें महिलाएँ अपनी पूर्ण क्षमता पहचान सकें और उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके।
Exam Tips:
a) न्याय प्रणाली में सुधार और भेदभाव की मनाही को पहला उद्देश्य लिखें।
b) दूसरे उद्देश्य में आर्थिक और सामाजिक नीतियों का उल्लेख अवश्य करें।
Question 7: राष्ट्रीय महिला आयोग के कोई दो कार्य लिखिए।
Answer:
(1) राष्ट्रीय महिला आयोग संसद् द्वारा पारित उन कानूनों की समीक्षा करता है जो महिलाओं के अधिकारों से सम्बन्धित हैं।
(2) राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की जाँच करता है तथा दोषी को दंड दिलाने की सिफ़ारिश करता है।
Exam Tips:
a) कानूनों की समीक्षा और अत्याचारों की जाँच को दो अलग कार्य के रूप में लिखें।
b) दोषी को दंड दिलाने की सिफ़ारिश का उल्लेख अवश्य करें।
Question 8: आप महिला सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन से सुझाव देंगे ?
Answer:
(1) महिलाओं के लिए उचित शिक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि उनका मानसिक विकास हो सके। इससे उनका दृष्टिकोण व्यापक होगा और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी।
(2) महिलाओं के प्रति समाज के दृष्टिकोण में बदलाव किया जाना चाहिए। महिलाएँ भी पुरुषों के समान क्षमतावान और सूझ-बूझ रखती हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
Exam Tips:
a) शिक्षा को मानसिक विकास और जागरूकता से जोड़कर लिखें।
b) दृष्टिकोण में बदलाव के सुझाव को अलग बिंदु में लिखें।
Question 9: टिहरी बाँध परियोजना के विरुद्ध चलाए गए आन्दोलन पर एक नोट लिखें।
Answer:
टिहरी बाँध परियोजना के विरुद्ध चलने वाले आन्दोलन को भारत का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला आन्दोलन माना जाता है। इस परियोजना का विरोध करने के लिए लोगों ने स्वतन्त्रता सेनानी वीरेन्द्र दत्त सकलानी के नेतृत्व में “टिहरी बाँध परियोजना विरोधी संघर्ष समिति” का गठन किया। टिहरी बाँध के कारण टिहरी शहर के पानी में डूब जाने का खतरा था। समाजसेवी सुन्दरलाल बहुगुणा ने इस परियोजना के विरोध में आमरण अनशन किया और प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की समीक्षा का आश्वासन मिलने पर ही अपना अनशन तोड़ा।
Exam Tips:
a) टिहरी बाँध विरोधी संघर्ष समिति के गठन को अवश्य लिखें।
b) सुन्दरलाल बहुगुणा के अनशन के अन्त का कारण लिखें।
c) टिहरी शहर के डूबने का खतरा विरोध का मुख्य कारण था, यह स्पष्ट करें।
Question 10: चिपको आन्दोलन पर एक नोट लिखें।
अथवा
चिपको आन्दोलन का आरम्भ कब और किस राज्य से हुआ ?
Answer:
चिपको आन्दोलन 1972 में उत्तर प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र (वर्तमान उत्तराखंड) के हिमालय क्षेत्र में उत्पन्न हुआ। चिपको आन्दोलन का अर्थ है पेड़ से चिपक जाना, अर्थात् पेड़ों को आलिंगनबद्ध कर लेना। जब एक ठेकेदार ने गाँव के समीप जंगल में अपने कर्मचारियों को पेड़ काटने के लिए भेजा, तो गाँव की महिलाएँ आकर पेड़ों से चिपक गईं, जिसके कारण कर्मचारी पेड़ नहीं काट सके। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित इस आन्दोलन का भारत में विशेष स्थान है।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन का आरम्भ 1972 में हुआ, यह अवश्य लिखें।
b) चिपको आन्दोलन का अर्थ "पेड़ से चिपकना" है, इसे परिभाषा के रूप में लिखें।
c) अथवा वाले प्रश्न में राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) का नाम लिखें।
Question 11: ‘नर्मदा बचाओ आन्दोलन’ पर एक नोट लिखें।
Answer:
नर्मदा बाँध परियोजना के विरुद्ध नर्मदा बचाओ आन्दोलन चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित यह सबसे महत्त्वपूर्ण आन्दोलन माना जाता है। इस आन्दोलन को चलाने में मेधा पाटकर, बाबा आमटे तथा सुन्दरलाल बहुगुणा प्रमुख रहे हैं। आन्दोलन के समर्थकों की माँग है कि बाँध परियोजना पूर्ण होने पर कई लाख लोग बेघर हो जाएँगे, अतः सरकार उनके पुनर्वास की पूर्ण व्यवस्था करे।
Exam Tips:
a) नर्मदा बचाओ आन्दोलन को पर्यावरण संरक्षण का महत्त्वपूर्ण आन्दोलन लिखें।
b) पुनर्वास की माँग को आन्दोलन का मुख्य मुद्दा बताएँ।
c) मेधा पाटकर और बाबा आमटे के नाम अवश्य लिखें।
Question 12: मण्डल आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं ?
अथवा
मण्डल आयोग ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट कब पेश की थी ?
Answer:
मण्डल आयोग की स्थापना जनता पार्टी की सरकार ने 1 जनवरी, 1979 को की थी। इस आयोग का कार्य सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की पहचान करना तथा उनके विकास के लिए सुझाव देना था। मण्डल आयोग ने 31 दिसम्बर, 1980 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 3743 पिछड़ी जातियों की पहचान की।
Exam Tips:
a) मण्डल आयोग की रिपोर्ट की तिथि 31 दिसम्बर 1980 अवश्य लिखें।
b) आयोग का गठन 1979 में जनता पार्टी की सरकार द्वारा हुआ था, यह लिखें।
c) रिपोर्ट में पहचानी गई 3743 पिछड़ी जातियों का आँकड़ा याद रखें।
Question 13: ‘मण्डल कमीशन’ की किन्हीं दो सिफ़ारिशों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
(1) सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए।
(2) अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए बनाए गए कार्यक्रमों के लिए धन केन्द्र सरकार को देना चाहिए।
Exam Tips:
a) 27 प्रतिशत आरक्षण की सिफ़ारिश अवश्य लिखें।
b) दूसरी सिफ़ारिश में केन्द्र सरकार द्वारा धन देने का उल्लेख करें।
Question 14: ‘अन्य पिछड़ा वर्ग का सम्पन्न तबका’ (Creamy Layer) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer:
सम्पन्न तबका पिछड़े वर्गों में वह वर्ग है जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से काफ़ी सम्पन्न है और जो राजनीतिक कारणों से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ उठा रहा है। इस शब्द का प्रयोग सर्वोच्च न्यायालय ने 1992 के एक निर्णय में किया था, जिसमें कहा गया कि यदि यह वर्ग सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न है तो उसे पिछड़े वर्ग से अलग किया जाए, क्योंकि उसे पिछड़ा वर्ग नहीं माना जा सकता।
Exam Tips:
a) सर्वोच्च न्यायालय के 1992 के निर्णय का उल्लेख अवश्य करें।
b) सम्पन्न तबके को पिछड़े वर्ग से बाहर रखने की बात स्पष्ट लिखें।
c) "Creamy Layer" शब्द को कोष्ठक में अंग्रेज़ी में लिखें।
Question 15: मण्डल आयोग की सिफ़ारिशों को कब लागू किया गया और किस प्रकार सरकार ने लागू किया ?
Answer:
मण्डल आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने का निर्णय राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार ने 7 अगस्त, 1990 को घोषित किया। इसके लिए 13 अगस्त, 1990 को कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) जारी करके सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का आदेश दिया गया।
Exam Tips:
a) राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार का नाम लिखें।
b) घोषणा की तिथि और आदेश की तिथि को अलग-अलग याद रखें।
Question 16: एन० एफ० एफ० का पूरा नाम लिखिए। मछुआरों के जीवन के लिए एक बड़ा संकट कैसा आ खड़ा हुआ है ?
Answer:
एन० एफ० एफ० का पूरा नाम नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (National Fishworkers' Forum) है। केन्द्र सरकार की एक नीति के अन्तर्गत व्यावसायिक जहाजों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की अनुमति दी गई, जिससे मछुआरों के जीवन के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो गया।
Exam Tips:
a) NFF का पूरा नाम नेशनल फिशवर्कर्स फोरम लिखें।
b) गहरे समुद्र में व्यावसायिक जहाजों को अनुमति को संकट का कारण बताएँ।
Question 17: जन आन्दोलन से आप क्या समझते हैं ?
Answer:
जन आन्दोलन का अर्थ है आन्दोलन के साथ अधिक से अधिक लोगों का जुड़ना, ताकि वे अपने सामाजिक उद्देश्यों की प्राप्ति कर सकें। जितने अधिक लोग किसी जन आन्दोलन से जुड़ते जाते हैं, वह आन्दोलन उतना ही अधिक लोकप्रिय होता जाता है। जन आन्दोलन का अर्थ केवल सामूहिक कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह सम्बन्धित लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी बनाता है। इस प्रकार जन आन्दोलन भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हैं।
Exam Tips:
a) जन आन्दोलन की परिभाषा में अधिक लोगों का जुड़ना अवश्य लिखें।
b) जागरूकता और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की भूमिका को अलग-अलग लिखें।
c) अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का उल्लेख अवश्य करें।
Question 18: ‘चिपको आन्दोलन’ का मुख्य उद्देश्य लिखें।
Answer:
‘चिपको आन्दोलन’ का मुख्य उद्देश्य वृक्षों (वनों) की रक्षा करना था।
Exam Tips:
a) वृक्षों की कटाई रोकना ही इस आन्दोलन का मूल उद्देश्य था।
Question 19: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित किन्हीं दो आन्दोलनों के नाम लिखिए।
Answer:
(1) चिपको आन्दोलन।
(2) नर्मदा बचाओ आन्दोलन।
Exam Tips:
a) दोनों आन्दोलनों का सम्बन्ध पर्यावरण संरक्षण और विकास परियोजनाओं के विरोध से है।
Question 20: हरियाणा में शराबबन्दी कब लागू हुई थी ?
Answer:
हरियाणा में शराबबन्दी सन् 1996 में लागू हुई थी।
Exam Tips:
a) शराबबन्दी का वर्ष 1996 याद रखें और इसे राज्य के नाम के साथ लिखें।
Question 21: किस स्थान पर हिन्दी को राजभाषा बनाने के विरोध में आन्दोलन चला ?
Answer:
हिन्दी को राजभाषा बनाने के विरोध में तमिलनाडु में आन्दोलन चलाया गया।
Exam Tips:
a) तमिलनाडु के हिन्दी-विरोधी आन्दोलन का उल्लेख राज्य के नाम सहित करें।
Question 22: महाराष्ट्र में दलितों के हितों की रक्षा के लिए कौन-सा संगठन बना ?
Answer:
महाराष्ट्र में दलितों के हितों की रक्षा के लिए दलित पैंथर्स नामक संगठन बना।
Exam Tips:
a) संगठन का नाम "दलित पैंथर्स" और उसका राज्य महाराष्ट्र दोनों लिखें।
Question 23: किन्हीं दो किसान आन्दोलनों के नाम लिखिए।
Answer:
(1) तिभागा आन्दोलन
(2) तेलंगाना आन्दोलन
Exam Tips:
a) तिभागा आन्दोलन बंगाल और तेलंगाना आन्दोलन हैदराबाद राज्य से जुड़े थे, यह अवश्य लिखें।
Question 24: ‘सूचना के अधिकार’ का आन्दोलन कब शुरू हुआ तथा इसका नेतृत्व किसने किया ?
Answer:
‘सूचना के अधिकार’ का आन्दोलन सन् 1990 में शुरू हुआ और प्रारम्भ में इसका नेतृत्व मज़दूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) ने किया।
Exam Tips:
a) आन्दोलन की शुरुआत का वर्ष 1990 और प्रारम्भिक संगठन का नाम अलग-अलग याद रखें।
b) सूचना के अधिकार का कानून 2005 में बना, इसे आन्दोलन की शुरुआत से अलग लिखें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: निम्न में से कौन-सा किसान आन्दोलन माना जाता है ?
(A) तिभागा आन्दोलन
(B) तेलंगाना आन्दोलन
(C) नक्सलवादी आन्दोलन
(D) उपरोक्त सभी।
Answer:
(D) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) तीनों आन्दोलन किसानों से जुड़े थे, इसलिए "उपरोक्त सभी" सही विकल्प है।
Question 2: अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कब की गई ?
(A) 1920
(B) 1924
(C) 1936
(D) 1930
Answer:
(C) 1936
Exam Tips:
a) अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 1936 में लखनऊ में हुई थी।
Question 3: वर्तमान में लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए कितने स्थानों का आरक्षण किया गया है ?
(A) 69
(B) 84
(C) 40
(D) 89
Answer:
(B) 84
Exam Tips:
a) लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 84 सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।
Question 4: महिला आन्दोलन किससे सम्बन्धित है ?
(A) पुरुषों से
(B) महिलाओं से
(C) बच्चों से
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
Answer:
(B) महिलाओं से।
Exam Tips:
a) महिला आन्दोलन का केन्द्र स्त्रियों के अधिकारों और समानता की माँग है।
Question 5: निम्न में से कौन-सा पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित आन्दोलन माना जाता है ?
(A) चिपको आन्दोलन
(B) नर्मदा बचाओ आन्दोलन
(C) टिहरी बाँध परियोजना के विरुद्ध आन्दोलन
(D) उपरोक्त सभी।
Answer:
(D) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) तीनों आन्दोलन पर्यावरण और विकास परियोजनाओं से सम्बन्धित हैं।
Question 6: निम्न में से कौन पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित है ?
(A) सुन्दरलाल बहुगुणा
(B) मेधा पाटकर
(C) बाबा आमटे
(D) उपरोक्त सभी।
Answer:
(D) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) तीनों नेता पर्यावरण आन्दोलनों से जुड़े रहे हैं, इसलिए "उपरोक्त सभी" सही है।
Question 7: मण्डल आयोग में कितने सदस्य थे ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच।
Answer:
(D) पाँच।
Exam Tips:
a) मण्डल आयोग के अध्यक्ष बी० पी० मण्डल थे, और अध्यक्ष के अतिरिक्त पाँच सदस्य थे।
Question 8: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद महिलाओं के कल्याण से सम्बन्धित है ?
(A) अनुच्छेद 39
(B) अनुच्छेद 10
(C) अनुच्छेद 30
(D) अनुच्छेद 54
Answer:
(A) अनुच्छेद 39
Exam Tips:
a) अनुच्छेद 39 में आजीविका के समान साधनों और समान वेतन के प्रावधान हैं।
Question 9: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कब किया गया ?
(A) सन् 1993 में
(B) सन् 1992 में
(C) सन् 1991 में
(D) सन् 1990 में।
Answer:
(A) सन् 1993 में।
Exam Tips:
a) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 1993 में हुआ, और यह मण्डल आयोग से अलग संस्था है।
Question 10: आन्ध्र प्रदेश में चलाए गए शराब (ताड़ी) विरोधी आन्दोलन का सम्बन्ध था
(A) पेड़ काटने से
(B) छुआछूत पर पाबन्दी लगाने से
(C) शराब की बिक्री पर पाबन्दी लगाने से
(D) गऊ सुरक्षा से।
Answer:
(C) शराब की बिक्री पर पाबन्दी लगाने से।
Exam Tips:
a) ताड़ी विरोधी आन्दोलन देसी शराब के निर्माण और वितरण के विरोध में था।
Question 11: 2019 में हुए 17वीं लोकसभा के चुनावों में कितनी महिलाएँ निर्वाचित हुई थीं ?
(A) 73
(B) 80
(C) 78
(D) 71
Answer:
(C) 78
Exam Tips:
a) 17वीं लोकसभा में 78 महिला सदस्य निर्वाचित हुई थीं।
Question 12: भारत में प्रतिवर्ष कब महिला दिवस मनाया जाता है ?
(A) 1 जनवरी
(B) 26 जनवरी
(C) 20 फरवरी
(D) 8 मार्च।
Answer:
(D) 8 मार्च।
Exam Tips:
a) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
Question 13: भारत में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ की स्थापना निम्न में से किस वर्ष में हुई ?
(A) 1990 में
(B) 1991 में
(C) 1992 में
(D) 1995 में।
Answer:
(C) 1992 में।
Exam Tips:
a) राष्ट्रीय महिला आयोग का कानून 1990 में बना, पर आयोग 1992 में अस्तित्व में आया।
Question 14: मेधा पाटकर निम्नलिखित में से किस आन्दोलन से सम्बन्धित हैं ?
(A) किसान आन्दोलन
(B) महिला आन्दोलन
(C) चिपको आन्दोलन
(D) नर्मदा बचाओ आन्दोलन।
Answer:
(D) नर्मदा बचाओ आन्दोलन।
Exam Tips:
a) मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आन्दोलन की प्रमुख नेता रही हैं।
Question 15: किसान आन्दोलन के मुख्य नेता थे ।
(A) वी० पी० सिंह
(B) महेन्द्र सिंह टिकैत
(C) रामकृष्ण हेगड़े
(D) राजीव गांधी।
Answer:
(B) महेन्द्र सिंह टिकैत।
Exam Tips:
a) महेन्द्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
Question 16: चिपको आन्दोलन का क्या उद्देश्य था ?
(A) वनों की रक्षा करना
(B) शिक्षा को बढ़ावा देना
(C) खेलों को बढ़ावा देना
(D) मनोरंजन को बढ़ावा देना।
Answer:
(A) वनों की रक्षा करना।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन पेड़ों की कटाई के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा चलाया गया था।
Question 17: दहेज निषेध अधिनियम पास किया गया
(A) 1950
(B) 1958
(C) 1961
(D) 1977
Answer:
(C) 1961
Exam Tips:
a) दहेज निषेध अधिनियम वर्ष 1961 में पारित हुआ था।
Question 18: घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ?
(A) 2002
(B) 2003
(C) 2005
(D) 2017
Answer:
(C) 2005
Exam Tips:
a) घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम वर्ष 2005 में पारित हुआ था।
Question 19: किस वर्ष को महिला सशक्तिकरण वर्ष का नाम दिया गया ?
(A) 2001
(B) 1990
(C) 2003
(D) 2005
Answer:
(A) 2001
Exam Tips:
a) वर्ष 2001 को महिला सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया गया था।
Question 20: जन-आन्दोलन लोकतन्त्र को
(A) कमज़ोर करते हैं
(B) समाप्त करते हैं
(C) मज़बूत करते हैं
(D) प्रभावित नहीं करते।
Answer:
(C) मज़बूत करते हैं।
Exam Tips:
a) जन आन्दोलन जनता की भागीदारी बढ़ाकर लोकतन्त्र को सुदृढ़ करते हैं।
Question 21: मण्डल आयोग की सिफ़ारिशों को किस वर्ष में लागू किया गया था ?
(A) 1971 में
(B) 1977 में
(C) 1990 में
(D) 1991 में।
Answer:
(C) 1990 में।
Exam Tips:
a) मण्डल आयोग की सिफ़ारिशें 1990 में केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गईं।
Question 22: ‘चिपको आन्दोलन’ का उद्देश्य था
(A) आर्थिक शोषण से रक्षा
(B) महिलाओं से रक्षा
(C) वनों की रक्षा
(D) दलितों की रक्षा।
Answer:
(C) वनों की रक्षा।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन का मुख्य लक्ष्य वृक्षों और वनों को कटने से बचाना था।
Question 23: महाराष्ट्र में दलितों के हितों की रक्षा के लिए कौन-सा संगठन बनाया गया ?
(A) दलित पँथर्स
(B) मंडल आयोग
(C) पिछड़ा वर्ग आयोग
(D) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(A) दलित पैंथर्स।
Exam Tips:
a) दलित पैंथर्स की स्थापना 1972 में महाराष्ट्र में हुई थी।
Question 24: दलित पैन्थर्स संगठन की कब स्थापना की गई ?
(A) 1980
(B) 1976
(C) 1972
(D) 1975
Answer:
(C) 1972
Exam Tips:
a) दलित पैंथर्स की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी।
Question 25: ताड़ी विरोधी आन्दोलन किस राज्य में शुरू किया गया ?
(A) बिहार
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) गुजरात
(D) केरल।
Answer:
(B) आन्ध्र प्रदेश।
Exam Tips:
a) ताड़ी विरोधी आन्दोलन की शुरुआत आन्ध्र प्रदेश की महिलाओं द्वारा हुई थी।
Question 26: चिपको आन्दोलन किस राज्य से सम्बन्धित है ?
(A) उत्तराखण्ड
(B) हरियाणा
(C) उड़ीसा
(D) केरल।
Answer:
(A) उत्तराखण्ड।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र) से सम्बन्धित है।
निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
Question 1: चिपको आन्दोलन का सम्बन्ध ………. प्रदेश से है।
Answer:
उत्तराखण्ड
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन का केन्द्र गढ़वाल क्षेत्र था, जो अब उत्तराखण्ड में है।
Question 2: भारत में स्वतन्त्रता के पश्चात् ……….. का प्रतिमान अपनाया।
Answer:
नियोजित विकास
Exam Tips:
a) स्वतन्त्र भारत ने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से नियोजित विकास का मार्ग अपनाया।
Question 3: ……… मराठी के एक प्रसिद्ध कवि हैं।
Answer:
नामदेव ढसाल
Exam Tips:
a) नामदेव ढसाल दलित पैंथर्स से जुड़े मराठी कवि थे।
Question 4: डॉ० अम्बेडकर ……….. के नेता माने जाते हैं।
Answer:
दलितों
Exam Tips:
a) डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दलितों के सबसे प्रमुख नेता के रूप में जाना जाता है।
Question 5: महेन्द्र सिंह टिकैत ………. के अध्यक्ष थे।
Answer:
भारतीय किसान यूनियन
Exam Tips:
a) महेन्द्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष थे।
Question 6: मछुआरों के राष्ट्रीय संगठन का नाम ……….. है।
Answer:
नेशनल फिशवर्कर्स फोरम
Exam Tips:
a) नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (NFF) मछुआरों का राष्ट्रीय संगठन है।
Question 7: वर्तमान में लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए ……… स्थानों का आरक्षण किया गया है।
Answer:
84
Exam Tips:
a) लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए 84 सीटें आरक्षित हैं।
Question 8: 1990 में प्रधानमन्त्री ………….. ने मण्डल आयोग रिपोर्ट को लागू किया।
Answer:
वी० पी० सिंह
Exam Tips:
a) मण्डल आयोग की सिफ़ारिशें वी० पी० सिंह की सरकार के समय लागू हुईं।
Question 9: 73वें एवं 74वें संशोधन द्वारा स्थानीय निकायों में ……….. को आरक्षण प्रदान किया गया है ।
Answer:
महिलाओं
Exam Tips:
a) 73वें और 74वें संशोधन में स्थानीय निकायों की एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
Question 10: मेधा पाटकर …….. आन्दोलन से सम्बन्धित हैं।
Answer:
पर्यावरण
Exam Tips:
a) मेधा पाटकर पर्यावरण और बाँध विरोधी आन्दोलनों से जुड़ी प्रमुख नेता हैं।
Question 11: 1972 में महाराष्ट्र में दलित हितों की रक्षा के लिए …………… नामक संगठन बनाया गया।
Answer:
दलित पैन्थर्स
Exam Tips:
a) दलित पैन्थर्स संगठन की स्थापना 1972 में महाराष्ट्र में हुई थी।
Question 12: ‘चिपको आन्दोलन’ का उद्देश्य ……. करना था।
Answer:
वृक्षों (वनों) की रक्षा
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन का उद्देश्य वृक्षों और वनों की रक्षा करना था।
एक शब्द में उत्तर दें
Question 1: मण्डल आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
Answer:
मण्डल आयोग के अध्यक्ष बी० पी० मण्डल थे।
Exam Tips:
a) बी० पी० मण्डल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
Question 2: ताड़ी विरोधी आन्दोलन किस राज्य में शुरू हुआ था ?
Answer:
ताड़ी विरोधी आन्दोलन आन्ध्र प्रदेश में शुरू हुआ था।
Exam Tips:
a) ताड़ी विरोधी आन्दोलन 1990 के दशक में आन्ध्र प्रदेश में आरम्भ हुआ।
Question 3: मेधा पाटकर किस आन्दोलन से सम्बन्धित हैं ?
Answer:
नर्मदा बचाओ आन्दोलन से।
Exam Tips:
a) मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आन्दोलन की प्रमुख नेता हैं।
Question 4: महिलाओं की घरेलू हिंसा से सुरक्षा का कानून कब पास हुआ ?
Answer:
सन् 2005 में।
Exam Tips:
a) घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम वर्ष 2005 में पारित हुआ था।
Question 5: पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित किसी एक आन्दोलन का नाम बताइए।
Answer:
चिपको आन्दोलन।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन भारत के प्रारम्भिक पर्यावरण आन्दोलनों में गिना जाता है।
Question 6: ‘चिपको आन्दोलन’ किस राज्य से सम्बन्धित है ?
Answer:
उत्तराखण्ड से।
Exam Tips:
a) चिपको आन्दोलन गढ़वाल क्षेत्र से शुरू हुआ, जो अब उत्तराखण्ड में है।
Question 7: किस प्रधानमन्त्री ने ‘मण्डल आयोग’ की सिफ़ारिशों को लागू किया ?
Answer:
मण्डल आयोग की सिफ़ारिशों को वी० पी० सिंह ने लागू किया।
Exam Tips:
a) वी० पी० सिंह उस समय भारत के प्रधानमंत्री थे।
Question 8: आन्ध्र प्रदेश में सन् 1990 में महिलाओं द्वारा कौन-सा आन्दोलन प्रारम्भ किया गया ?
Answer:
ताड़ी विरोधी आन्दोलन।
Exam Tips:
a) ताड़ी विरोधी आन्दोलन आन्ध्र प्रदेश की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया था।
Question 9: सूचना का अधिकार सम्बन्धी कानून किस वर्ष पारित हुआ ?
Answer:
सूचना का अधिकार सम्बन्धी कानून सन् 2005 में पारित हुआ।
Exam Tips:
a) सूचना का अधिकार अधिनियम वर्ष 2005 में पारित हुआ था।
Free study material for Political Science
Political Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 07 Rise of Popular Movements
Chapter Exercise Answers for Class 12 Political Science
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Rise of Popular Movements tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.
Detailed Answer Guides for Chapter 07 Rise of Popular Movements
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Political Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 07 Rise of Popular Movements with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 7 जन आंदोलनों का उदय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 7 जन आंदोलनों का उदय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 7 जन आंदोलनों का उदय will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 7 जन आंदोलनों का उदय in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 7 जन आंदोलनों का उदय in printable PDF format for offline study on any device.