HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 06 International Organisations

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 06 International Organisations using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 06 International Organisations Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 06 International Organisations solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन एवं उसमें भारत की स्थिति का वर्णन करें ।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्तूबर, 1945 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युद्धों को रोक कर विश्व में शान्ति की स्थापना करना है। पिछले कुछ वर्षों से विश्व राजनीति में बहुत महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, जिनके मद्देनज़र संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बदलावों की मांग की जा रही है, क्योंकि बदलते परिवेश में संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली तथा इसके अंगों में कुछ दोष उत्पन्न हो गए, जिन्हें दूर करना आवश्यक है। इसीलिए समय-समय पर संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों में पुनर्गठन की मांग की जाती रही है।

1. सुरक्षा परिषद् का पुनर्गठन- संयुक्त राष्ट्र संघ के जिस अंग में सबसे अधिक सुधारों की मांग या पुनर्गठन की बात की जा रही है, वह है, सुरक्षा परिषद् । वास्तव में यह सुरक्षा परिषद् ही है, जहां सदस्य देशों को समान अधिकार नहीं मिले हैं। सुरक्षा परिषद् में वर्तमान समय में कुल 15 सदस्य देश हैं, जिनमें से 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी देश हैं। पांच स्थायी देशों (अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, रूस तथा चीन) को वीटो का अधिकार प्राप्त है जोकि अन्य देशों को प्राप्त नहीं है। प्राय: यह कहा जाता है कि सुरक्षा परिषद् की सदस्य संख्या उस अनुपात में नहीं बढ़ी, जिस अनुपात में महासभा की संख्या बढ़ी है। अतः सुरक्षा परिषद् में और सदस्यों को शामिल किए जाने की माँग की जाती रही है। विश्व के कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण देश जैसे भारत, जर्मनी, जापान तथा ब्राज़ील स्थायी सदस्यता के लिए समय-समय पर अपना दावा पेश करते रहें, परन्तु पांचों स्थायी देश ऐसे किसी भी प्रसार का विरोध कर रहे हैं। कुछ सदस्य देशों का तर्क है कि वीटो की धारणा को समाप्त करना चाहिए, परन्तु स्थायी देश इस पर भी सहमत नहीं है। सदस्यता बढ़ाने के साथ साथ सुरक्षा परिषद् में प्रक्रियात्मक, कार्यप्रणाली, पारदर्शिता तथा उत्तरदायी सुधारों की भी आवश्यकता है।

2. महासभा का पुनर्गठन- संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा एक अन्य महत्त्वपूर्ण अंग है। यद्यपि महासभा में सभी 193 सदस्य देशों को समान अधिकार प्राप्त हैं, परन्तु फिर भी इसमें समय-समय पर सुधारों की मांग उठती रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ के भूतपूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने यह सझाव दिया है कि महासभा में सर्वसम्मति की प्रक्रिया को समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ देश अपने विचारों को दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं। इसके साथ-साथ कोफी अन्नान ने महासभा के प्रस्तावों को लागू करने, महासभा के अध्यक्ष को अधिक शक्तिशाली बनाने पर भी जोर दिया।

3. मानव अधिकार परिषद् - संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार आयोग का निर्माण किया था, परन्तु समय-समय पर अमेरिका जैसे देशों ने इस आयोग को बदनाम करने का प्रयास किया। तत्पश्चात् भूतपूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने मानवाधिकार आयोग को समाप्त करके एक छोटे परन्तु दृढ़ मानव अधिकार परिषद् की स्थापना की बात कही। इसके आधार पर एक 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद् बनाई गई।

4. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थायी सेना सम्बन्धी प्रस्ताव- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य युद्धों को रोक कर विश्व में शान्ति बनाए रखना है। परन्तु इसकी अपनी स्थायी सेना नहीं है। संकट के समय यह सदस्य देशों की शान्ति सेना का निर्माण करता है, परन्तु इस प्रकार शान्ति सेना के निर्माण की प्रक्रिया में काफ़ी समय लग जाता है तथा संकट और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए कई विद्वान् समय-समय पर यह विचार देते रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी एक स्थायी सेना होनी चाहिए, जो संकट आने पर जल्दी कार्यवाही कर सके । भारत की स्थिति-ऊपर जितने भी पुनर्गठन एवं सुधारों की चर्चा की गई है, उन सभी में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका एवं स्थिति है, या हो सकती है। भारत सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता का एक मज़बूत उम्मीदवार है और कई देश इसका समर्थन भी कर रहे हैं। महासभा के पुनर्गठन में भारत अपनी महत्त्वपूर्ण स्थिति दर्ज करा सकता है। नई मानवाधिकार परिषद् के 47 सदस्यों में से एक भारत भी है और यदि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थायी सेना की धारणा वास्तविकता में बदलती है, तो भारत उसमें भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Exam Tips:

a) जर्मनी, जापान और ब्राज़ील भी स्थायी सदस्यता के दावेदार देश हैं, इसका उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
b) सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्यों के पास वीटो का अधिकार है, जो सुधार की मुख्य बहस का विषय है।
c) महासभा में सर्वसम्मति की प्रक्रिया समाप्त करने का सुझाव कोफी अन्नान ने दिया था।
d) मानवाधिकार आयोग के स्थान पर 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद् बनाई गई।

 

Question 2: विश्व राजनीति में उभरे नए अन्तर्राष्ट्रीय पात्रों की व्याख्या करें ।

Answer:

विश्व राजनीति में कुछ नए अन्तर्राष्ट्रीय पात्रों का उदय हुआ है, जिन्हें हम अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संगठनों (N.G.O.) के रूप में पहचान सकते हैं।

1. अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन (International Economic Organisation): अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में उभरे नये अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों का वर्णन इस प्रकार है

(1) गैट समझौता (Gatt Agreement): अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् गैट समझौते को सबसे पहला आर्थिक समझौता कहा जा सकता है। गैट समझौते की शुरुआत 1947 में हुई।

(2) विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation- W.T.O.): 1 जनवरी, 1995 को गैट समझौते का स्थान विश्व व्यापार संगठन ने ले लिया। वर्तमान समय में इसकी सदस्य संख्या लगभग 166 है। यह संगठन विश्व स्तर पर व्यापार के नियमों को निश्चित करता है।

(3) यूरोपीयन संघ (European Union): यूरोपीयन संघ यूरोप का एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1992 की मास्ट्रिख संधि के अंतर्गत हुई, जो 1993 में लागू हुई। आज युरोपीयन संघ को विश्व में प्रभावशाली आर्थिक शक्ति के रूप में देखा जाता है।

(4) आसियान (ASEAN): आसियान, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय आर्थिक संगठन है। इसकी स्थापना 1967 में की गई। आसियान का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास की गति में तेजी लाना है।

(5) सार्क (SAARC): सार्क अर्थात् दक्षिण-एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन, दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक संगठन है। इसकी स्थापना 1985 में की गई। सार्क का उद्देश्य सदस्य देशों में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

2. गैर- सरकारी संगठन (Non-Governmental Organisation-N.G.0.): गैर-सरकारी संगठनों को भी अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में उभरे नये पात्रों के रूप में पहचाना जाता है। गैर-सरकारी संगठन उन्हें कहा जाता है, जो सरकार के संगठन के भाग नहीं होते। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुच्छेद 71 के अनुसार, “गैर-सरकारी संगठन वह है, जो न सरकार है और न ही सदस्य राज्य, उनकी भूमिका केवल सलाहकारी होती है।” गैर-सरकारी संगठनों को 20वीं शताब्दी में अधिक महत्त्व प्राप्त हुआ, जब ऐसा प्रतीत होने लगा कि अन्तर्राष्ट्रीय सन्धियां एवं समझौते तथा विश्व व्यापार संगठन पूंजीवादियों के पक्ष में कार्य कर रहे हैं, तब इसके प्रति सन्तुलन के लिए मानववादी मुद्दों, पोषणकारी विकास तथा विकासशील देशों की सहायता के लिए गैर-सरकारी संगठनों का उदय हुआ। कुछ महत्त्वपूर्ण गैर-सरकारी संगठन इस प्रकार हैं

(1) अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी (International Red Cross Society): अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी एक महत्त्वपूर्ण गैर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्य कार्य युद्ध एवं संकट के समय असहाय लोगों की मदद करना है।

(2) एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International): एमनेस्टी इंटरनेशनल एक अन्य महत्त्वपूर्ण गैर सरकारी संगठन है। यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों से सम्बन्धित रिपोर्ट तैयार एवं प्रकाशित करवाता है।

(3) ह्यमन राइट्स वॉच (Human Rights Watch): ह्यमन राइट्स वॉच भी एक गैर-सरकारी संगठन है, जिसका मुख्य कार्य मानवाधिकारों की अवहेलना की ओर विश्वभर के मीडिया का ध्यान आकर्षित करवाना है।

Exam Tips:

a) GATT का स्थान 1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन ने लिया।
b) आसियान की स्थापना 1967 में और सार्क की स्थापना 1985 में हुई।
c) सार्क में दक्षिण एशिया के आठ देश सदस्य हैं।
d) गैर-सरकारी संगठन सरकार का हिस्सा नहीं होते और उनकी भूमिका मुख्यतः सलाहकारी होती है।

 

Question 3: संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना पर एक निबंध लिखिए।

Answer:

दूसरे विश्व युद्ध के बाद 24 अक्तूबर, 1945 को अनेक प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। भारत संयुक्त राष्ट्र का प्रारंभिक सदस्य बना। संयुक्त राष्ट्र चार्टर अथवा संविधान में प्रस्तावना के अतिरिक्त 111 अनुच्छेद हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों, नियमों, अंगों तथा इनकी शक्तियों और क्षेत्राधिकारों का उल्लेख है। संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य (Objectives of the United Nations): संयुक्त राष्ट्र की प्रस्तावना में ही इस संगठन के उद्देश्यों का वर्णन किया गया है। प्रस्तावना में एक आदर्श और गरिमामय विश्व समाज की स्थापना की बात कही गयी है। प्रस्तावना में कहा गया है कि, “हम संयुक्त राष्ट्र के लोग आने वाली पीढ़ियों को उस भावी-विश्व युद्ध से बचाएंगे जिसने हमारे जीवन काल में ही दो बार मानव जाति पर बहुत अधिक अत्याचार किए हैं। हम मनुष्यों के मूल अधिकारों, व्यक्ति के सम्मान और छोटे-बड़े सब राष्ट्र के नर-नारियों के समान अधिकारों में फिर से श्रद्धा बनाएंगे। हम ऐसा वातावरण उत्पन्न करेंगे जिससे न्याय स्थापित हो सके और अन्तर्राष्ट्रीय कानून तथा संधियों के लिए आदर की भावना बढ़ सके । हम अधिक व्यापक स्वतन्त्रता के द्वारा अपने जीवन स्तर को ऊँचा करेंगे और समाज को प्रगतिशील बनाएंगे तथा इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सहिष्णुता और शान्तिपूर्वक अच्छे पड़ोसियों के समान रहने के लिए तथा इस बात को निश्चित करने के लिए कि सैनिक बल प्रयोग सामान्य हित के अतिरिक्त अन्य किसी अवसर पर नहीं किया जाएगा तथा अन्तर्राष्ट्रीय यन्त्र के सब जातियों को आर्थिक सामाजिक उन्नति में प्रयोग करने के लिए यह दृढ निश्चय करते हैं कि उन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करेंगे। इसलिए हमारी सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के इस घोषणा-पत्र को स्वीकार किया है और हम एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना करते हैं जो संयुक्त राष्ट्र के नाम से प्रसिद्ध होगा।” चार्टर के अनुच्छेद एक में संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों का अधिक विस्तार से वर्णन किया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सुरक्षा स्थापित करना, राष्ट्रों के बीच जन-समुदाय के लिए समान अधिकारों तथा आत्म-निर्णय के सिद्धान्त सम्बन्धी मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों का विकास करना, आर्थिक, सामाजिक अथवा मानवतावादी स्वरूप पर आश्रित अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करना तथा इन सामान्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राष्ट्रों के कार्यों को समन्वय करने के निमित्त एक केन्द्र का कार्य करना। सानफ्रांसिस्को में आयोजित सम्मेलन में इस उद्देश्य के लिए नियुक्त समिति ने इसके चार उद्देश्य बतलाए

(1) अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा कायम रखना तथा आक्रामक कार्यवाही को रोक कर शान्ति और अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करना और शान्तिपूर्वक उपायों से उन विवादों का हल निकालना।

(2) विविध राष्ट्रों के बीच समान अधिकार, स्वाभिमान तथा जनता के आत्म- निर्णय के अधिकार के आधार पर मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों की स्थापना तथा विश्वशान्ति को सुदृढ़ करने के लिए विविध उपाय करना।

(3) अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग की प्राप्ति करना तथा मानव अधिकारों तथा मूलभूत स्वाधीनता के अधिकार तथा जाति, रंग, भाषा, धर्म तथा लिंग के आधार पर भेदभाव को मिटाने के लिए प्रयास करना तथा इस दिशा में किये जाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करना।

(4) उपर्युक्त उद्देश्यों के लिए तथा उन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विविध राष्ट्रों के प्रयासों के बीच सामंजस्य की स्थापना के उद्देश्य से एक केन्द्र का कार्य करना। संयक्त राष्ट द्वारा विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति-संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य अत्यन्त आदर्शात्मक, व्यापक तथा अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सहयोग को बढ़ावा देने वाले हैं। लेकिन अपनी स्थापना से लेकर अब तक संयुक्त राष्ट्र को अपने उद्देश्यों की प्राप्ति से आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हुई है। विशेष रूप से राजनीतिक विषयों पर तो संयुक्त राष्ट्र महाशक्तियों के द्वन्द्व का शिकार होकर रह गया है।महाशक्तियों ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए न तो संयुक्त राष्ट्र की कभी चिन्ता की और न अब कर रही है। लेकिन गैर-राजनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र की सफलता उल्लेखनीय रही है। बीमारियों को दूर करने, मानवाधिकारों की रक्षा, वैज्ञानिक शोध, सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयास सराहनीय रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धान्त-इसके लिए प्रश्न नं० 4 देखें।

Exam Tips:

a) चार्टर की प्रस्तावना "हम संयुक्त राष्ट्र के लोग" से शुरू होती है और इसमें भावी पीढ़ियों को युद्ध से बचाने की बात है।
b) अनुच्छेद 1 में उद्देश्य और अनुच्छेद 2 में सिद्धांत दिए गए हैं, दोनों को अलग-अलग लिखें।
c) सानफ्रांसिस्को सम्मेलन में उद्देश्यों के लिए चार बिंदु तय किए गए थे।
d) चार्टर में प्रस्तावना के अतिरिक्त 111 अनुच्छेद हैं।

 

Question 4: संयुक्त राष्ट्र के मुख्य सिद्धान्तों की व्याख्या करो।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की प्रस्तावना और अनुच्छेद 1 में संघ के उद्देश्यों का वर्णन किया गया है। लेकिन उद्देश्यों का उल्लेख कर देना ही पर्याप्त नहीं होता। इनकी प्राप्ति के लिए यह भी आवश्यक था कि सदस्यों के मार्ग. दर्शन के लिए कुछ सिद्धान्तों का उल्लेख चार्टर में किया जाता। अत: अनुच्छेद 2 में इन प्रमुख सिद्धान्तों की व्यवस्था । की गई है। ये सिद्धान्त अन्तर्राष्ट्रीय आधार के उन नियमों की तरह हैं जो संयुक्त राष्ट्र और उनके सदस्य राज्यों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अनुच्छेद 2 में स्पष्ट कहा गया है कि अनुच्छेद 1 में दिए गए उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संघ और उसके सदस्य निम्नलिखित सिद्धान्तों के अनुसार कार्य करेंगे

(1) संयुक्त राष्ट्र की स्थापना सदस्य राष्ट्रों की प्रभुसत्ता की समानता के आधार पर की गई है।

(2) संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य ईमानदारी से घोषणा- पत्र के अन्तर्गत निर्धारित दायित्वों का पालन करेंगे ताकि निर्धारित अधिकारों की प्राप्ति सभी को हो सके ।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य राज्य अपने विवादों का समाधान शान्तिपूर्ण ढंग तथा इस प्रकार करेंगे कि अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति, सुरक्षा और न्याय को किसी प्रकार का भय न हो।

(4) सभी सदस्य राष्ट्र अपने अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के क्षेत्र में किसी भी राष्ट्र की राजनीतिक स्वतन्त्रता तथा प्रभुसत्ता को आघात पहुंचाने वाला कार्य नहीं करेंगे। इसके साथ ही वे कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जो संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा-पत्र और उद्देश्यों के विपरीत या असंगत हो।

(5) संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा- पत्र के अन्तर्गत लिए गए किसी कार्य के सन्दर्भ में सभी प्रकार की सहायता देंगे अर्थात् उस राष्ट्र की मदद नहीं करेंगे जिसके विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ कोई निरोधात्मक अथवा प्रतिरोधात्मक कार्यवाही कर रहा हो।

(6) विश्व- शान्ति तथा अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपेक्षित उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ इस बात का प्रयास करेगा कि वे सभी राष्ट्र जो संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य नहीं हैं, घोषणा-पत्र के आधार पर आधारभूत सिद्धान्तों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।

(7) संयुक्त राष्ट्र संघ किसी भी राज्य के ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा जो उसके आन्तरिक हैं, न यह कोई भी कार्य करेगा, जिसको धमकी या दबाव कहा जा सके ।

Exam Tips:

a) अनुच्छेद 2 में सात सिद्धांत दिए गए हैं, जिन्हें क्रम से लिखना उत्तर को स्पष्ट बनाता है।
b) सदस्यों की प्रभुसत्ता की समानता पहला सिद्धांत है।
c) विवादों का शांतिपूर्ण समाधान और बल प्रयोग से बचना अलग-अलग सिद्धांत हैं।
d) गैर-सदस्य राष्ट्रों के संबंध में भी चार्टर के सिद्धांतों के पालन का प्रयास सिद्धांत में शामिल है।

 

Question 5: संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं ? उनकी रचना तथा उनके मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंर्गों का वर्णन करें ।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद् के संगठन, शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर अनुसार 6 मुख्य अंग हैं जिनके द्वारा संघ अपने बहुमुखी कर्तव्यों को पूरा करता है। ये अंग हैं-महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् , ट्रस्टीशिप कौंसिल, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय . तथा सचिवालय। इन अंगों के संगठन, शक्तियों तथा कामों का विवरण नीचे दिया जा रहा है

1. महासभा (The General Assembly): महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे बड़ा तथा मुख्य चार्टर अंग है। यह एक प्रकार की विश्व संसद् है जिसका मुख्य काम विचार-विमर्श करना है। रचना (Composition) महासभा में संयुक्त राष्ट्र संघ के सारे सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिलता है। इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 देश सदस्य हैं। इन 193 देशों के प्रतिनिधियों को मिलाकर महासभा बनती है। हर सदस्य देश इसमें अपने 5 प्रतिनिधि भेज सकता है, परन्तु हर देश का एक ही मत होता है। इसके कार्य तथा शक्तियां (Its power and Functions)-महासभा के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं

1. निर्वाचित कार्य- महासभा 2/3 बहुमत से सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्यों को दो साल के लिए चुनती है। महासभा आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् के सदस्य भी चुनती है। यह ट्रस्टीशिप कौंसिल के कुछ सदस्य चुनती है। सुरक्षा परिषद् तथा महासभा अलग-अलग मत प्रयोग करके अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के 15 जजों का चुनाव करती है। महासभा सुरक्षा परिषद् की सिफ़ारिश पर संयुक्त राष्ट्र के मुख्य सचिव को नियुक्त करती है।

2. विचारशील कार्य- महासभा का सबसे महत्त्वपूर्ण काम चार्टर के अधीन सारे विषयों पर विचार करना तथा उसके आधार पर सिफ़ारिश करना है।

3. अन्य अंगों पर नियन्त्रण महासभा संयुक्त राष्ट्र के दूसरे अंगों एजेन्सियों पर नियन्त्रण करती है तथा उनके कार्यों का नियन्त्रण करती है।

4. अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग महासभा राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा- सम्बन्धी क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए विचार करके सुझाव दे सकती है।

5. बजट- संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट की ज़िम्मेदारी महासभा पर है। महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट पर विचार करती है, उसको पास करती है।

6. संशोधन कार्य- संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में महासभा 2/3 बहुमत से संशोधन करने की सिफ़ारिश कर सकती है।

2. सुरक्षा परिषद् (The Security Council): सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका के समान है। चार्टर के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति तथा सुरक्षा बनाने की ज़िम्मेदारी सुरक्षा परिषद् पर है। रचना (Composition)-सुरक्षा परिषद् के कुल 15 सदस्य होते हैं। ये सदस्य दो प्रकार के होते हैं-स्थायी और अस्थायी। पांच सदस्य स्थायी हैं-ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन। इसके 10 अस्थायी सदस्य दो वर्षों के लिए महासभा चुनती है। वोट डालने की विधि (Voting Procedure)-सुरक्षा परिषद् में प्रत्येक सदस्य को एक मत डालने का अधिकार दिया गया है। सुरक्षा परिषद् में कार्य-विधि के मामलों (Procedural matters) में जैसे कार्य सूची (Agenda) को तैयार करने के लिए 15 में से कम-से-कम 9 सदस्यों के मत पक्ष में होने चाहिएं , परन्तु अन्य सभी मामलों के लिए 9 मतों में 5 बड़ी शक्तियों अर्थात् अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस तथा ग्रेट ब्रिटेन के मत अवश्य ही शामिल होने चाहिएं । सुरक्षा परिषद् के कार्य तथा शक्तियां (Functions and Powers of the Security Council): संयुक्त राष्ट्र के अंगों में सुरक्षा परिषद् का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसके मुख्य कार्य तथा शक्तियां निम्नलिखित हैं अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को बनाए रखना, संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्यों का चुनाव, 3 संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में संशोधन। आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् (The Economic and Social Council) आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक समस्याओं को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् की स्थापना की गई है।

3. रचना (Composition): आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् की सदस्य संख्या 54 है। ये सदस्य महासभा द्वारा दो-तिहाई बहुमत से तीन वर्ष के लिए चुने जाते हैं और एक-तिहाई सदस्य प्रति वर्ष रिटायर हो जाते हैं। हर सदस्य देश को एक वोट का अधिकार होता है और इस परिषद् के निर्णय साधारण बहुमत से किये जाते हैं। इसके कार्य (Its Functions) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् के कार्यों का वर्णन चार्टर के अनुच्छेद 55 में किया गया है। सामाजिक-आर्थिक परिषद् सदस्य राज्यों के बीच सामाजिक-आर्थिक सहयोग को बढ़ाने सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण गतिविधियां संचालित करती है।

4. ट्रस्टीशिप कौंसिल (The Trusteeship Council) : ट्रस्टीशिप कौंसिल जिसने लीग की मैंडेट प्रणाली का स्थान लिया है, का उद्देश्य पिछड़े हुए देशों का विकसित देशों के नेतृत्व में उन्नति दिलाना है ताकि वे शीघ्रता से स्वशासन के लिए तैयार हो सकें । इस प्रणाली के अधीन सुरक्षित प्रदेशों पर निगरानी करने के लिए संयुक्त राष्ट्र -ट्रस्टीशिप कौंसिल की स्थापना की गई। यह परिषद् तीन प्रकार के प्रदेशों की निगरानी करती है वे प्रदेश, जो द्वितीय विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप शत्रु राज्यों से छीने गए। वे प्रदेश, जो लीग के समय मैंडेट प्रणाली के अधीन थे। वे प्रदेश, जो अपनी मर्जी से इस प्रणाली के अधीन किए गए। रचना (Composition) ट्रस्टीशिप कौंसिल में सुरक्षा परिषद् के सारे स्थायी सदस्य होते हैं। इनके अलावा सुरक्षित प्रदेशों का प्रबन्ध चलाने वाले देश भी इसके सदस्य होते हैं। इन दोनों तरह के कुल सदस्यों के बराबर महासभा इस परिषद् के लिए सदस्य चुनती है। इस परिषद् की साल में दो बैठकें होती थीं। 1994 में पलाऊ की स्वतंत्रता के बाद इसने अपना कार्य स्थगित कर दिया। इसके निर्णय बहुमत से होते हैं। इनके उद्देश्य तथा कार्य (Its Aims and Functions) ट्रस्टीशिप कौंसिल के चार मुख्य उद्देश्य हैं, जिनकी पूर्ति यह परिषद् करती हैं। वे अग्रलिखित हैं अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति तथा सुरक्षा में वृद्धि करना। सुरक्षित प्रदेशों का विकास करना ताकि वे स्वतन्त्रता के योग्य हो सकें । मौलिक मानवीय अधिकारों के लिए वातावरण बनाना। सामाजिक, आर्थिक तथा व्यापारिक विषयों में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों में समानता लाना।

5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) : अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का न्यायिक अंग है जिसे विश्व न्यायालय भी कहा जाता है। रचना (Composition) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के 15 जज होते हैं जिन्हें महासभा तथा सुरक्षा परिषद अलगअलग स्वतन्त्र तौर पर चुनती है। जज 9 साल के लिए चुने जाते हैं। एक-तिहाई न्यायाधीश अर्थात् पांच जज हर तीन वर्ष बाद रिटायर होते हैं और उनकी जगह 5 जज चुन लिये जाते हैं। इसका क्षेत्राधिकार (Its Jurisdiction)-अन्तर्राष्ट्रीय कानून तथा अन्तर्राष्ट्रीय सन्धियों से सम्बन्धित सभी विषय इसके पास ले जाए जा सकते हैं। इस न्यायालय में केवल राज्यों के झगड़े ही ले जाए जा सकते हैं, व्यक्तियों के नहीं। इस न्यायालय का क्षेत्राधिकार तीन प्रकार का है अनिवार्य क्षेत्राधिकार, ऐच्छिक क्षेत्राधिकार, सलाहकारी क्षेत्राधिकार।

6. सचिवालय (The Secretariat): संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रबन्धक काम चलाने के लिए चार्टर के अनुसार सचिवालय स्थापित किया गया है, जिसमें संगठन की ज़रूरत अनुसार कर्मचारी होते हैं जिनका मुखिया महासचिव होता है। महासचिव जिसे संसार का मुख्य प्रशासकीय अधिकारी कहा जा सकता है, सुरक्षा परिषद् की सिफ़ारिश पर महासभा नियुक्त करती है। यह 5 साल के लिए चुना जाता है। सचिवालय के 9 विभाग है और हर भाग का मुखिया उप-महासचिव होता है। संयुक्त राष्ट्र के सचिवालय में दुनिया के अनेक देशों के नागरिक काम करते हैं, किन्तु उन सबकी वफ़ादारी विश्व संस्था के प्रति होती है। सचिवालय के अधिकारियों के लिए स्वतन्त्र रूप से अपने कार्यों को करने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों की कार्यवाहियों को लिखता है तथा अन्तर्राष्ट्रीय संघर्षों को प्रकाशित करता है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंग हैं, इन सभी का नाम उत्तर में लिखें।
b) सुरक्षा परिषद् में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी हैं।
c) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के 15 न्यायाधीश 9 वर्ष के लिए चुने जाते हैं।
d) ट्रस्टीशिप परिषद् ने 1994 में पलाऊ की स्वतंत्रता के बाद अपना कार्य स्थगित कर दिया था।

 

Question 6: संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका पर एक लेख लिखें।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।

Answer:

आने वाली पीढ़ियों को युद्ध से बचाने के लिए 24 अक्तूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र संघ के आरम्भ में 51 सदस्य थे और वर्तमान में सदस्य संख्या 193 है। भारत संयुक्त राष्ट्र का प्रारम्भिक सदस्य है और इसे विश्व-शान्ति के लिए महत्त्वपूर्ण संस्था मानता है। संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारत के योगदान का वर्णन निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है

1. भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना- भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के लिए सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया और चार्टर पर हस्ताक्षर करके वह संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रारम्भिक सदस्य बन गया। सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि श्री ए. रामास्वामी मुदालियर ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध को रोकने के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय का महत्त्व सर्वाधिक होना चाहिए। भारत की सिफ़ारिश पर चार्टर में मानव अधिकारों और मौलिक स्वतन्त्रताओं को बिना किसी भेदभाव के प्रोत्साहित करने का उद्देश्य जोड़ा गया।

2. संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता बढ़ाने में भारत की भूमिका- भारत की सदा ही यह नीति रही है कि विश्व शान्ति को बनाए रखने के लिए और संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलता के लिए संसार के सभी देशों को, जो संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धान्तों एवं उद्देश्यों में विश्वास रखते हैं, सदस्य बनना चाहिए। इसलिए 1950 से लेकर अगले 20 वर्षों तक लगातार जब भी संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन को सदस्य बनाने का प्रश्न आया, भारत ने सदैव इसका समर्थन किया। परन्तु अमेरिका सुरक्षा परिषद् में चीन की सदस्यता के प्रस्ताव पर वीटो का प्रयोग करता रहा। 1971 में अमेरिका के चीन के प्रति दृष्टिकोण बदलने पर ही चीन संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना। भारत ने बंगला देश को संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बनवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

3. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंगों में भारत का स्थान- संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंगों और विशेष एजेन्सियों में भारत को महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त रहा है। 1954 में भारत की श्रीमती विजय लक्ष्मी पण्डित महासभा (General Assembly) की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। 1956 में स्वर्गीय डॉ० राधाकृष्ण यूनेस्को के प्रधान चुने गये। भारत आठ बार सुरक्षा परिषद् का सदस्य रह चुका है और 30 सितम्बर, 1991 को भारत ने सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष का कार्यभार एक महीने के लिए सम्भाला। सामाजिक और आर्थिक परिषद् का भारत लगभग निरन्तर सदस्य चला आ रहा है। भारत के डॉ० नगेन्द्र सिंह को 1973 और 1982 में पुनः अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का न्यायाधीश चुना गया था। फिर फरवरी, 1985 में उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश चुना गया था। 1989 में भारत के आर० एस० पाठक को अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश चुना गया। जनवरी, 2003 में प्रथम भारतीय महिला पुलिस अधिकारी किरण बेदी संयुक्त राष्ट्र नागरिक पुलिस सलाहकार नियुक्त हुई। वे इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली न केवल प्रथम भारतीय अपितु विश्व की प्रथम महिला अधिकारी भी हैं। 27 अप्रैल, 2012 को न्यायमूर्ति दलवीर भण्डारी को अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का न्यायाधीश चुना गया। नवम्बर, 2017 में दलवीर भण्डारी को पुनः अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का न्यायाधीश चुन लिया गया।

4. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति तथा सुरक्षा की दृष्टि से भारत का योगदान- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति एवं सुरक्षा बनाए रखना है। भारत में विश्व-शान्ति सुरक्षा को बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र संघ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका वर्णन हम इस प्रकार कर सकते हैं

(i) कोरिया की समस्या- 1950 में उत्तर कोरिया ने दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण कर दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने युद्ध को रोकने के लिए 16 राष्ट्रों की सेनाएं उत्तरी कोरिया के प्रतिरोध के लिए भेजीं। भारत के सैनिकों ने भी इस कार्यवाही में भाग लिया। भारत ने इस युद्ध को समाप्त कराने तथा युद्धबन्दियों का आदान-प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत को तटस्थ राष्ट्र आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।

(ii) स्वेज नहर की समस्या- जुलाई, 1956 में मिस्र के राष्ट्रपति ने स्वेज़ नहर का राष्ट्रीकरण कर दिया। इस पर इंग्लैण्ड, फ्रांस और इज़राइल ने मिलकर मिस्र पर आक्रमण कर दिया। भारत ने इन देशों की निन्दा की और महासभा द्वारा पारित उस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें यह कहा गया कि युद्ध को तुरन्त बन्द कर दिया जाए। स्वेज नहर समस्या को हल करने में भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(iii) कांगो समस्या- स्वतन्त्रता प्राप्त करने पर कांगो में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई। इस परिस्थिति का लाभ उठाते हुए बैल्जियम ने कांगो में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। लुमुम्बा ने संयुक्त राष्ट्र से सैनिक सहायता की अपील की। संयुक्त राष्ट्र संघ की अपील पर भारत ने अपनी सेना कांगो भेजी। वास्तव में संयुक्त राष्ट्र सेना में सबसे बड़ी टुकड़ी भारतीय बटालियन की थी।

(iv) अरब- इजराइल विवाद-1967 में अरब-इज़राइल युद्ध में इज़राइल ने अरब क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया। भारत की नीति यह रही है कि इज़राइल को अरब क्षेत्र खाली करने चाहिएं और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पारित सभी प्रस्तावों को मानना चाहिए।

(v) अफ़गानिस्तान की समस्या- अफ़गानिस्तान की समस्या हल करने में भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(vi) खाड़ी युद्ध- भारत ने फरवरी, 1991 को खाड़ी युद्ध में गैर-सैनिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की तुरन्त बैठक बुलाकर खाड़ी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने की मांग की। सुरक्षा परिषद् में पूरी स्थिति की समीक्षा कर यह देखा कि खाड़ी में अमेरिका और बहुराष्ट्रीय देशों की सैनिक कार्रवाई सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव 678 के अनुसार है या नहीं। उपर्युक्त समस्याओं के अतिरिक्त भारत ने अन्य समस्याओं को सुलझाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

5. उपनिवेशवाद का विरोध- भारत उपनिवेशवाद का सदा ही विरोधी रहा है और भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में उपनिवेशवाद के विरुद्ध आवाज बुलन्द की। बंगला देश को स्वतन्त्र करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने जिन उपनिवेशों को स्वतन्त्रता दिलाने का प्रयत्न किया है, भारत ने इसका समर्थन किया है।

6. रंग- भेद के विरुद्ध संघर्ष- भारत ने रंग-भेद की नीति को विश्व-शान्ति के लिए खतरा माना है। रंगभेद पक्षपात का सबसे व्यापक अभ्यास तथा भ्रष्टपूर्ण प्रदर्शित उदाहरण एशिया तथा अफ्रीका के काले वर्गों के प्रति गोरों की धारणा थी। रंग-भेद नीति में दक्षिण अफ्रीकी सरकार सबसे आगे रही है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में कई बार रंग-भेद की नीति के विरुद्ध आवाज़ उठाई और विश्व जनमत तैयार किया, जिसके फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ ने अनेक प्रस्ताव पारित किए।

7. निः शस्त्रीकरण के प्रयासों में भारत का सहयोग- संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में महासभा और सुरक्षा परिषद् दोनों के ऊपर यह जिम्मेवारी डाली गई है कि वे निः शस्त्रीकरण के लिए कार्य करें । भारत की नीति यही है कि निः शस्त्रीकरण के द्वारा ही विश्व-शान्ति को बनाए रखा जा सकता है और अणु शक्ति का प्रयोग केवल मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। भारत पूर्ण निः शस्त्रीकरण के पक्ष में है और उसने संयुक्त राष्ट्र के निः शस्त्रीकरण सम्बन्धी प्रयासों का हमेशा समर्थन किया है।

8. मानव अधिकारों की रक्षा- भारत मानव अधिकारों का महान् समर्थक है। भारत ने अपने नागरिकों को लगभग वे सभी अधिकार दिए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए हैं। जब भी किसी देश ने मानव अधिकारों का उल्लंघन किया है, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उसके विरुद्ध आवाज उठाई और संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कार्यवाही की।

9. गट- निरपेक्ष आन्दोलन-भारत गट-निरपेक्ष आन्दोलन का संस्थापक है और इस आन्दोलन ने शीत यद्ध को कम किया है और संयुक्त राष्ट्र को पूरी तरह दो गुटों में विभक्त होने से बचाया है।

10. आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को हल करने में भारत की भूमिका- भारत का सदा यह विचार रहा है कि विश्व-शान्ति की स्थायी स्थापना तभी हो सकती है, यदि आर्थिक और सामाजिक अन्याय को समाप्त किया जाए। भारत ने इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य किए हैं। भारत ने आर्थिक दशा से पिछड़े देशों के विकास पर विशेष बल दिया है और विकसित देशों को अविकसित देशों की अधिक-सेअधिक सहायता करने के लिए कहा है।

11. पर्यावरण की रक्षा- पर्यावरण का प्रदषण मानवता के लिए खतरा बन गया है। संसार के जीवनदायी वन एवं नदियां ही नहीं, धरती, वनस्पतियां और विश्व महासागर भी प्रदूषण की चपेट में आते जा रहे हैं। प्रधानमन्त्री राजीव गांधी ने कई बार कहा था कि विश्व पर्यावरण की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र को प्रभावशाली कदम उठाने चाहिएं ।

12. संयुक्त राष्ट्र की कार्य प्रणाली सुधारने में भारत की भूमिका- 1 फरवरी, 1992 को सुरक्षा परिषद् की शिखर बैठक हुई ताकि सुरक्षा परिषद् को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके । भारत के प्रधानमन्त्री नरसिम्हा राव ने 15 – सदस्यीय सुरक्षा परिषद् के विस्तार और विश्व के सबसे बड़े संगठन को और अधिक लोकतान्त्रिकरण पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के प्रधानमन्त्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्वगठन और सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों में विकासशील देशों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। निष्कर्षभारत विश्व-शान्ति व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग देता है और भारत का अटल विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व-शान्ति को बनाए रखने का महत्त्वपूर्ण यन्त्र है।

Exam Tips:

a) भारत ने 1945 के सानफ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया, यह भारत की भूमिका की शुरुआत है।
b) कोरिया युद्ध में भारत ने युद्धबंदियों के आदान-प्रदान में भूमिका निभाई।
c) चीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता के लिए भारत ने समर्थन किया था, जिसकी सही तिथि 1971 है।
d) कांगो में संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर भारतीय टुकड़ी भेजी गई।

 

Question 7: शीत युद्ध की समाप्ति के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार के लिए कुछ सुझाव दीजिए।
अथवा
शीत युद्ध की समाप्ति के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधार के लिये सुझाव दीजिये।

Answer:

सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे शक्तिशाली अंग है। सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका है। अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का पूरा उत्तरदायित्व सुरक्षा परिषद् को सौंप दिया गया है। यद्यपि सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है, तथापि इसमें कुछ कमियां हैं, जिनमें सुधारों की मांग समय-समय पर उठती रहती है। निम्नलिखित कारणों से सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग की जाती रही है

1. संयुक्त राष्ट्र की बढ़ती हुई सदस्य संख्या- सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग करने वाले राष्ट्रों, जिनमें भारत भी शामिल है, का कहना है कि जिस अनुपात में संयुक्त राष्ट्र में सदस्य राष्ट्रों की संख्या बढ़ी है, उसी अनुपात में सुरक्षा परिषद् में सदस्य राष्ट्रों की संख्या नहीं बढ़ी है। अत: सुरक्षा परिषद् को अधिक लोकतान्त्रिक बनाने के लिए सुरक्षा परिषद् में सदस्यों की संख्या, विशेषकर स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए।

2. नई चुनौतियां- विश्व में उभर रही नई चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग चल रही है।

3. असमान प्रभुसत्ता- सुरक्षा परिषद् की सदस्य संख्या 15 है, जिनमें 5 स्थायी सदस्य हैं, जिन्हें वीटो (Veto) प्राप्त है, जबकि 10 अस्थायी सदस्य हैं। इससे पता चलता है कि सुरक्षा परिषद् में समानता के अधिकार को मान्यता न देकर असमान प्रभुसत्ता का अस्तित्व पाया जाता है, अतः कई सदस्य राष्ट्र इस भेदभाव को समाप्त करना चाहते हैं।

4. वीटो की समस्या- वीटो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग की जा रही है।

5. महाशक्तियों के प्रभुत्व को कम करना- सुरक्षा परिषद में 5 सदस्य राष्ट्रों (अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, रूस और चीन) को वीटो शक्ति दी गई है, जिससे वे अधिक शक्तिशाली हो गये हैं, अतः उनके प्रभुत्व को कम करने के लिए भी सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग की जा रही है। सुरक्षा परिषद् में किए जाने वाले सुधार

1. सुरक्षा परिषद् की सदस्य संख्या बढ़ाई जाए- सुधारों की मांग करने वाले सदस्य राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर इसे अधिक लोकतान्त्रिक बनाने की मांग कर रहे हैं। विशेषकर स्थायी सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

2. वीटो की समाप्ति- सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित एवं लोकतान्त्रिक बनाने के लिए या तो वीटो की शक्ति को समाप्त कर देना चाहिए, या फिर इसे सीमित कर देना चाहिए।

3. समान सदस्यता- सुरक्षा परिषद् में अस्थायी सदस्यों की धारणा को समाप्त करके सबको समान स्तर की सदस्यता प्रदान करनी चाहिए।

4. सुरक्षा परिषद् को महासभा के प्रति अधिक जवाबदेह बनाया जाए- सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग करने वालों का कहना है कि यदि सुरक्षा परिषद् को विश्व के लोगों का विश्वास जीतना है, तो इसे महासभा के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

5. सामाजिक और आर्थिक कार्य सुरक्षा परिषद् को दिए जाने की मांग- कई विचारक कहते हैं कि सुरक्षा परिषद् को केवल राजनीतिक कार्य ही दिये जाते हैं जिससे इसके सदस्यों में सदैव मतभेद उत्पन्न होते रहते हैं, अतः इनमें सहयोग उत्पन्न करने के लिए सुरक्षा परिषद् को कुछ सामाजिक और आर्थिक कार्य भी दिये जाने चाहिएं ।

Exam Tips:

a) सुरक्षा परिषद् के सुधार के लिए सदस्यता बढ़ाने, वीटो सीमित करने और जवाबदेही बढ़ाने के सुझाव अलग-अलग लिखें।
b) वीटो का अधिकार केवल पाँच स्थायी सदस्यों के पास है।
c) सुरक्षा परिषद् को महासभा के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने का सुझाव दिया गया है।
d) शीत युद्ध के बाद की नई चुनौतियों का उल्लेख उत्तर को प्रासंगिक बनाता है।

 

Question 8: एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र की सफलताओं और असफलताओं पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्तूबर, 1945 को भावी पीढ़ियों को युद्ध की विभीषिका से बचाने के लिए हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने 1945 से लेकर अब तक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को हल किया है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शान्ति को बनाए रखने, युद्धों को रोकने तथा महाशक्तियों में टकराव को रोकने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। संयुक्त राष्ट्र को जहां अनेक सफलताएं प्राप्त हुई हैं वहीं इसे असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की सफलताओं एवं असफलताओं का वर्णन इस प्रकार है

1. राजनीतिक उपलब्धियां- संयुक्त राष्ट्र ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को हल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें से कुछ विवाद इस प्रकार हैं-रूस-ईरान विवाद, यूनान विवाद, सीरिया और लेबनान की समस्या, इण्डोनेशिया की समस्या कोर्फ़ चैनल विवाद, कोरिया समस्या, स्वेज़ नहर की समस्या, कांगो समस्या, यमन विवाद, कुवैत-ईराक विवाद आदि।

2. निः शस्त्रीकरण- संयक्त राष्ट्र ने नि:शस्त्रीकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं और आज भी कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने नि:शस्त्रीकरण के लिए अनेक सम्मेलनों का आयोजन किया है।

3. अन्तरिक्ष का मानव कल्याण के लिए प्रयोग- संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के फलस्वरूप ही महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि बाहरी अन्तरिक्ष का प्रयोग केवल शान्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए होगा।

4. अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के देशों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है जहां अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श होता है। संयुक्त राष्ट्र ने विभिन्न देशों के बीच राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक आदि अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया है।

5. अन्य उपलब्धियां- संयुक्त राष्ट्र ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक इत्यादि गैर-राजनीतिक क्षेत्रों में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र की असफलताएं -संयुक्त राष्ट्र को निम्नलिखित मामलों में असफलताओं का मुंह देखना पड़ा है संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का उद्देश्य युद्धों को रोकना और विश्व में शान्ति स्थापित करना है। परन्तु संयुक्त राष्ट्र इस उद्देश्य में पूर्णरूप से सफल नहीं हुआ। संयुक्त राष्ट्र अनेक राजनीतिक तथा अन्य झगड़ों को दूर करने में असफल रहा है। नि:शस्त्रीकरण की दिशा में संयुक्त राष्ट्र की कोई महान् उपलब्धि नहीं रही है। दक्षिणी अफ्रीका की रंगभेद की नीति के विषय में संयुक्त राष्ट्र कारगर नहीं रहा। मानवाधिकारों की सुरक्षा के बारे में संयुक्त राष्ट्र प्रभावकारी भूमिका नहीं निभा सका। महाशक्तियों की मनमानी रोकने में संयुक्त राष्ट्र बुरी तरह से असफल रहा है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र की सफलता गैर-राजनीतिक क्षेत्रों, जैसे स्वास्थ्य और मानवाधिकार, में अधिक दिखती है।
b) महाशक्तियों के टकराव ने संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक भूमिका को सीमित किया, यह असफलता का उदाहरण है।
c) उत्तर में सफलता और असफलता दोनों के उदाहरण देना आवश्यक है।
d) उत्तर की शुरुआत 24 अक्तूबर, 1945 की स्थापना से करना अच्छा रहता है।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: संयुक्त राष्ट्र संघ कब स्थापित हुआ? क्या भारत इसका मूल रूप से सदस्य है?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्तूबर, 1945 को हुई। इसका संविधान ‘चार्टर’ कहलाता है, जिसे सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में तैयार किया गया था। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है।

आरंभ में इसके 51 सदस्य थे, जबकि आज इसके 193 सदस्य हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के आरंभिक (मूल) सदस्यों में से एक है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की तिथि 24 अक्तूबर, 1945 याद रखें।
b) चार्टर को संयुक्त राष्ट्र का संविधान कहा जाता है।
c) भारत आरंभिक सदस्यों में शामिल था, यह प्रश्न का सीधा उत्तर है।

 

Question 2: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के किन्हीं चार उद्देश्यों का संक्षेप में वर्णन करें।

Answer:

(1) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना, युद्धों को रोकना और विवादों को शांतिपूर्ण साधनों से हल करना।

(2) राष्ट्रों के बीच समान अधिकारों और आत्म-निर्णय के सिद्धांत के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।

(3) आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करना।

(4) मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति सम्मान बढ़ाना।

Exam Tips:

a) चार उद्देश्य अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) शांति और सुरक्षा सबसे पहला उद्देश्य है।
c) मानवाधिकारों का सम्मान उद्देश्य संख्या चार है।

 

Question 3: संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न अंगों में भारत की क्या भूमिका रही है?

Answer:

भारत सुरक्षा परिषद् का आठ बार अस्थायी सदस्य रह चुका है। वह सामाजिक एवं आर्थिक परिषद् का भी अनेक बार सदस्य रहा है और हाल के वर्षों में इसका लगातार सदस्य रहा है।

1953 में श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित महासभा की अध्यक्ष चुनी गईं। सर बेनेगल राव 1950 के दशक में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रहे। डॉ० नगेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश और बाद में उसके अध्यक्ष बने। श्री रामस्वरूप पाठक भी अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष रहे। 27 अप्रैल, 2012 को न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी न्यायाधीश चुने गए और नवंबर 2017 में उन्हें पुनः चुना गया।

Exam Tips:

a) भारत के सुरक्षा परिषद् में आठ बार अस्थायी सदस्य रहने का तथ्य याद रखें।
b) विजयलक्ष्मी पंडित 1953 में महासभा की अध्यक्ष बनीं, जो उत्तर की महत्वपूर्ण तिथि है।
c) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में नगेंद्र सिंह और दलवीर भंडारी जैसे भारतीय न्यायाधीशों का उल्लेख करें।
d) नगेंद्र सिंह का पद ‘अध्यक्ष’ (President) था, इसलिए इसे सही रूप में लिखें।

 

Question 4: सुरक्षा परिषद् पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखो।

Answer:

सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका के समान है। इसके कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी (अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और इंग्लैंड) और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्यों का चुनाव महासभा दो वर्ष के लिए करती है।

पांच स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार (वीटो) प्राप्त है। यदि कोई स्थायी सदस्य प्रस्ताव के विरोध में मत देता है, तो प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता। अनुपस्थित रहने वाला सदस्य वीटो का प्रयोग नहीं माना जाता।

इसका प्रमुख कार्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। यह नए सदस्यों की सिफारिश करती है, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों और महासचिव के चुनाव में भाग लेती है, तथा चार्टर में संशोधन के विषय में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Exam Tips:

a) पांच स्थायी सदस्यों और दस अस्थायी सदस्यों का अंतर स्पष्ट करें।
b) वीटो का अर्थ और अनुपस्थित सदस्य की स्थिति अलग-अलग लिखें।
c) नए सदस्यों की सिफारिश और महासभा द्वारा प्रवेश का क्रम बताएं।
d) चार्टर संशोधन की भूमिका भी उत्तर में शामिल करें।

 

Question 5: संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के कोई चार कार्य लिखिए।

Answer:

महासचिव संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का प्रमुख होता है और इसे विश्व का प्रमुख प्रशासकीय अधिकारी कहा जा सकता है। उसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा करती है और कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। वर्तमान में एन्टोनियो गुटेरस महासचिव हैं।

(1) सचिवालय के सभी कर्मचारियों पर निरीक्षण रखना।

(2) महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक व सामाजिक परिषद् और ट्रस्टीशिप परिषद् की कार्यवाही में भाग लेना।

(3) महासभा के समक्ष संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

(4) सुरक्षा परिषद् का ध्यान ऐसे मामलों की ओर दिलाना जो अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बन सकते हों।

Exam Tips:

a) महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर होती है।
b) कार्यकाल पांच वर्ष होता है।
c) चार कार्यों में से हर कार्य अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 6: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय पर एक टिप्पणी लिखिए।

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का न्यायिक अंग है, जो हेग में स्थित है। इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं, जिन्हें महासभा और सुरक्षा परिषद् अलग-अलग चुनती हैं। न्यायाधीश 9 वर्ष के लिए चुने जाते हैं। इसमें केवल राज्य ही मुकदमा ला सकते हैं, व्यक्ति नहीं।

इसका क्षेत्राधिकार तीन प्रकार का है: अनिवार्य, ऐच्छिक और सलाहकारी। यह संधियों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और क्षतिपूर्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई संबंधित राज्यों की सहमति से करता है और महासभा व सुरक्षा परिषद् को सलाह भी दे सकता है।

Exam Tips:

a) न्यायालय हेग में स्थित है, यह तथ्य याद रखें।
b) केवल राज्यों के विवाद न्यायालय में जाते हैं, व्यक्तियों के नहीं।
c) तीनों प्रकार के क्षेत्राधिकार के नाम लिखें।

 

Question 7: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में भारत की भूमिका का वर्णन करें।

Answer:

भारत ने 1945 के सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया और चार्टर पर हस्ताक्षर करके संयुक्त राष्ट्र का आरंभिक सदस्य बना। भारत की सिफारिश पर चार्टर में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं को बिना भेदभाव के बढ़ावा देने का उद्देश्य जोड़ा गया।

भारत सुरक्षा परिषद् का आठ बार अस्थायी सदस्य रह चुका है। कोरिया, स्वेज़ नहर, कांगो, साइप्रस, अफ़गानिस्तान जैसी समस्याओं के समाधान में भारत ने योगदान दिया है और सुरक्षा परिषद् के आह्वान पर भारतीय सेनाएं भेजी गई हैं।

Exam Tips:

a) भारत का योगदान सान फ्रांसिस्को से जुड़ा है, यह उत्तर का आधार है।
b) कोरिया, स्वेज़ नहर और कांगो के उदाहरण दें।
c) भारत की सिफारिश पर मानवाधिकार का उद्देश्य चार्टर में जोड़ा गया।

 

Question 8: भारत ने विश्व शांति की स्थापना में क्या भूमिका अदा की है?

Answer:

(1) कोरिया समस्या: 1950 में उत्तर कोरिया के आक्रमण के बाद संयुक्त राष्ट्र की सेनाओं में भारत ने भी अपनी सेना भेजी। भारत को युद्धबंदियों के आदान-प्रदान में भूमिका के लिए तटस्थ राष्ट्र आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।

(2) स्वेज़ नहर समस्या: 1956 में मिस्र द्वारा स्वेज़ नहर के राष्ट्रीयकरण के बाद इंग्लैंड, फ्रांस और इज़राइल के हमले की भारत ने निंदा की और युद्धविराम के प्रस्ताव का समर्थन किया।

(3) कांगो समस्या: संयुक्त राष्ट्र की अपील पर भारत ने कांगो में अपनी सेना भेजी।

(4) अरब-इज़राइल विवाद: भारत की नीति रही है कि इज़राइल अरब क्षेत्रों को खाली करे और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करे।

(5) उपनिवेशवाद और रंगभेद: भारत ने उपनिवेशवाद और दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र में आवाज़ उठाई।

(6) निःशस्त्रीकरण और मानवाधिकार: भारत पूर्ण निःशस्त्रीकरण के पक्ष में रहा है और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रयासों का समर्थक है। भारत गुट-निरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक सदस्य भी है।

Exam Tips:

a) कोरिया, स्वेज़ नहर और कांगो के उदाहरण क्रम से लिखें।
b) रंगभेद विरोध और निःशस्त्रीकरण का उल्लेख अलग से करें।
c) गुट-निरपेक्ष आंदोलन में भारत की भूमिका अवश्य लिखें।
d) हर उदाहरण के साथ भारत की नीति स्पष्ट करें।

 

Question 9: संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना सदस्य राष्ट्रों की प्रभुसत्ता की समानता के आधार पर हुई है। इसके सिद्धांत चार्टर के अनुच्छेद 2 में दिए गए हैं।

(1) सभी सदस्य घोषणा-पत्र के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का ईमानदारी से पालन करेंगे।

(2) विवादों का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से होगा, ताकि अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और न्याय को खतरा न हो।

(3) सदस्य किसी भी राष्ट्र की राजनीतिक स्वतंत्रता और प्रभुसत्ता के विरुद्ध बल प्रयोग या धमकी नहीं देंगे।

(4) संयुक्त राष्ट्र किसी राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

Exam Tips:

a) प्रभुसत्ता की समानता सबसे पहला सिद्धांत है।
b) शांतिपूर्ण विवाद समाधान और बल-प्रयोग न करने का सिद्धांत अलग-अलग लिखें।
c) सिद्धांत चार्टर के अनुच्छेद 2 में हैं, यह याद रखें।

 

Question 10: शीत युद्ध की समाप्ति के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ को सफल बनाने के लिए चार सुझाव दीजिए।

Answer:

(1) सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाकर उसे अधिक प्रतिनिधिक बनाया जाए।

(2) विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक शांति संस्थापक आयोग का गठन किया जाए।

(3) विश्व में किसी भी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की जाए और उसे नियंत्रित किया जाए।

(4) संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली में प्रासंगिक सुधार किए जाएँ।

Exam Tips:

a) सुझावों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) सुरक्षा परिषद् में सुधार सबसे प्रमुख सुझाव है।
c) आतंकवाद पर नियंत्रण का सुझाव उसी काल की चुनौती से जुड़ा है।

 

Question 11: संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संघ (UNESCO) पर एक नोट लिखें।

Answer:

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से शांति और विकास को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना 4 नवंबर, 1946 को हुई। इसके संविधान का निर्माण लंदन में 1 से 16 नवंबर, 1945 तक चले सम्मेलन में हुआ, जिसमें 44 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।

इसने राष्ट्र संघ के अधीन बनी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सहयोग संस्था का स्थान लिया। इसका मुख्य कार्य शिक्षा, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है।

Exam Tips:

a) स्थापना की तिथि 4 नवंबर, 1946 है।
b) लंदन सम्मेलन में 44 देशों ने भाग लिया था।
c) यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में है।

 

Question 12: अंतर्राष्ट्रीय संगठन की कोई चार विशेषताएँ लिखें।

Answer:

(1) अंतर्राष्ट्रीय संगठन प्रभुसत्ता-संपन्न राज्यों का संगठन होता है।

(2) इसमें सभी सदस्य राज्यों को समान माना जाता है।

(3) इसका संचालन स्थायी अभिकरणों और प्रक्रियाओं द्वारा होता है।

(4) इसकी स्थापना सदस्य राज्यों के सामान्य हितों की प्राप्ति के लिए होती है।

Exam Tips:

a) संगठन की प्रभुसत्ता सदस्य राज्यों के पास ही रहती है।
b) स्थायी अभिकरण संगठन की निरंतरता सुनिश्चित करते हैं।

 

Question 13: भारत के सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के दावे को मजबूत करने वाले दो कारण बताइए।

Answer:

(1) भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और जिम्मेदार देश है। यहाँ नियमित चुनाव होते हैं और सभी नागरिकों को समान मताधिकार प्राप्त है।

(2) भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में सदैव सकारात्मक भूमिका निभाई है और विश्व शांति व व्यवस्था बनाए रखने के कार्य में सहयोग दिया है।

Exam Tips:

a) लोकतंत्र के आधार पर दावा स्पष्ट करें।
b) संयुक्त राष्ट्र में भूमिका का उदाहरण दें।

 

Question 14: एक ध्रुवीय युग में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की आवश्यकता के कोई चार कारण लिखिए।

Answer:

(1) विश्व में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्था अपरिहार्य है।

(2) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए यह ऐसा मंच देता है, जहाँ समस्याओं पर विचार-विमर्श होता है।

(3) मानवाधिकारों की रक्षा के लिए इसकी आवश्यकता है।

(4) निःशस्त्रीकरण के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) चारों कारण अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) शांति, सहयोग, मानवाधिकार और निःशस्त्रीकरण, चारों कारण अलग-अलग हैं।
c) आतंकवाद के खतरे को शांति से जोड़कर उदाहरण दिया जा सकता है।

 

Question 15: भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता से क्या लाभ प्राप्त हुए हैं?

Answer:

(1) संयुक्त राष्ट्र ने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है। विश्व बैंक ने पंचवर्षीय योजनाओं के लिए तकनीकी विशेषज्ञ और ऋण उपलब्ध कराए।

(2) यूनेस्को ने भारत में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया।

(3) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कई बीमारियों को रोकने और समाप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(4) संयुक्त राष्ट्र ने कई क्षेत्रों में कृषि विकास के लिए सहायता दी।

Exam Tips:

a) विश्व बैंक, यूनेस्को और विश्व स्वास्थ्य संगठन के उदाहरण दें।
b) आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य लाभ अलग-अलग लिखें।
c) उत्तर को सीधे और संक्षिप्त बनाए रखें।

 

Question 16: सुरक्षा परिषद् के स्थायी और अस्थायी सदस्यता के लिए सुझाए गए किन्हीं चार मानदंडों का वर्णन कीजिए।

Answer:

(1) मानवाधिकार संबंधी अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले देशों को सुरक्षा परिषद् में शामिल किया जाए।

(2) भौगोलिक आधार पर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दिया जाए।

(3) आर्थिक आधार पर भी सदस्यता बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

(4) विश्व शांति स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले देशों को शामिल किया जाए।

Exam Tips:

a) चारों मानदंड अलग-अलग लिखें।
b) भौगोलिक प्रतिनिधित्व का सिद्धांत उल्लेखनीय है।

 

Question 17: संयुक्त राष्ट्र महासभा के संगठन एवं कार्य लिखिए।

Answer:

महासभा संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा और मुख्य अंग है, जिसे विश्व संसद कहा जाता है। इसमें सभी सदस्य देशों को प्रतिनिधित्व मिलता है। वर्तमान में 193 सदस्य देश हैं। प्रत्येक सदस्य देश अधिकतम 5 प्रतिनिधि भेज सकता है, परंतु प्रत्येक देश का केवल एक मत होता है।

इसके मुख्य कार्य हैं: (1) निर्वाचन, जैसे सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्य, आर्थिक व सामाजिक परिषद् के सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के 15 न्यायाधीश चुनना, तथा सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति करना; (2) विचार-विमर्श और सिफारिश करना; (3) अन्य अंगों और एजेंसियों पर नियंत्रण रखना; (4) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए सुझाव देना; (5) बजट पर विचार करना और उसे पारित करना; (6) दो-तिहाई बहुमत से चार्टर में संशोधन की सिफारिश करना।

Exam Tips:

a) महासभा में हर देश का एक ही मत होता है।
b) बजट पारित करना और चार्टर संशोधन की सिफारिश महासभा के मुख्य कार्य हैं।
c) सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्य दो वर्ष के लिए चुने जाते हैं।
d) चुनाव, विचार-विमर्श और नियंत्रण को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 18: राष्ट्र संघ की असफलता के कोई चार कारण बताइए।

Answer:

(1) राष्ट्र संघ में विभिन्न देशों को असमान प्रतिनिधित्व प्राप्त था।

(2) राष्ट्र संघ की अपनी कोई सेना नहीं थी।

(3) ब्रिटेन और फ्रांस जैसे बड़े देशों का प्रभाव अधिक था, जबकि कमज़ोर देशों को अधिक महत्त्व नहीं दिया जाता था।

(4) सदस्य देशों की अव्यावहारिक नीतियाँ भी इसकी असफलता के लिए जिम्मेदार थीं।

Exam Tips:

a) असमान प्रतिनिधित्व और सेना के अभाव को अलग-अलग लिखें।
b) बड़े देशों के प्रभाव को उदाहरण सहित समझाएं।

 

Question 19: अंतर्राष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए सुरक्षा परिषद् किन चार तरीकों का प्रयोग करती है?

Answer:

(1) वार्ता: दोनों पक्ष आपस में या अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बातचीत करके विवाद सुलझाते हैं।

(2) सत्-सेवा और मध्यस्थता: वार्ता विफल होने पर अन्य देश अपनी सेवाएँ देकर समाधान में सहायता करते हैं।

(3) वाद-विवाद: महासभा या सुरक्षा परिषद् विवादग्रस्त पक्षों को अपने तर्क प्रस्तुत करने का मंच देती है।

(4) जाँच: विवाद के तथ्यों की जाँच करके वास्तविकताओं का पता लगाया जाता है।

Exam Tips:

a) चारों तरीकों को क्रम से लिखें।
b) वार्ता और मध्यस्थता का अंतर स्पष्ट करें।
c) जाँच से तथ्यों का पता चलता है, यह याद रखें।

 

Question 20: शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् विश्व में हुए ऐसे कोई चार परिवर्तन लिखें जिनसे संयुक्त राष्ट्र संघ प्रभावित हुआ है।

Answer:

(1) 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद अमेरिका विश्व की एकमात्र महाशक्ति बन गया।

(2) चीन एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में सामने आया।

(3) 9/11 की आतंकवादी घटना ने संयुक्त राष्ट्र को भी प्रभावित किया।

(4) एड्स, आतंकवाद, जनसंहार, परमाणु हथियार, पर्यावरण क्षरण, वैश्विक तापन, महामारी और गृहयुद्ध जैसी समस्याएँ संयुक्त राष्ट्र के सामने आईं।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ के पतन की तिथि 1991 याद रखें।
b) 9/11 की घटना का उल्लेख करें।
c) समस्याओं की सूची दें, जैसे वैश्विक तापन और परमाणु हथियार।

 

Question 21: विश्व बैंक के किन्हीं चार कार्यों का वर्णन करें।

Answer:

(1) विश्व बैंक मानवीय विकास से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण कार्य करता है।

(2) यह विश्व स्तर पर आधारभूत ढाँचा तैयार करवाने में भूमिका निभाता है।

(3) यह सदस्य देशों को अनुदान और ऋण प्रदान करता है।

(4) यह अधिक गरीब देशों को रियायती दरों पर ऋण या अनुदान देता है।

Exam Tips:

a) मानव विकास और आधारभूत ढाँचा दोनों अलग-अलग कार्य हैं।
b) अनुदान और रियायती ऋण का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 22: सितम्बर, 2005 में संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रभावशाली एवं प्रासंगिक बनाने के लिए पारित किए गए कोई चार प्रस्ताव लिखें।

Answer:

(1) विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक शांति संस्थापक आयोग का गठन किया जाए।

(2) विश्व में किसी भी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की जाए और उसे नियंत्रित किया जाए।

(3) लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक लोकतांत्रिक कोष का गठन किया जाए।

(4) यदि कोई देश अपने नागरिकों की रक्षा में असमर्थ है, तो विश्व समुदाय को उनकी रक्षा का दायित्व लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) 2005 की विश्व शिखर बैठक से इन प्रस्तावों को जोड़ें।
b) चौथा प्रस्ताव ‘रक्षा का दायित्व’ सिद्धांत से संबंधित है।

 

Question 23: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की सुरक्षा परिषद् के कार्यों का वर्णन कीजिए।

Answer:

(1) सुरक्षा परिषद् किसी भी ऐसे मामले पर तुरंत विचार कर सकती है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा भंग होने का भय हो।

(2) यह आक्रामक कार्रवाइयों, विश्व शांति के लिए खतरे की संभावनाओं और शांति भंग करने वाले कार्यों पर कार्यवाही कर सकती है।

(3) यह प्रादेशिक समस्याएँ सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

(4) चार्टर के अनुच्छेद 83 के अनुसार सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े दायित्वों को निभाना भी इसकी जिम्मेदारी है।

Exam Tips:

a) अंतर्राष्ट्रीय शांति भंग का भय सुरक्षा परिषद् की प्राथमिक चिंता है।
b) अनुच्छेद 83 का उल्लेख उत्तर में अलग से करें।

 

Question 24: विश्व व्यापार संगठन के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1 जनवरी, 1995 को हुई। यह ‘जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड’ (GATT) का उत्तराधिकारी है। इसके सदस्यों की संख्या लगभग 166 है। यह वैश्विक व्यापार के नियम तय करता है और इसके निर्णय सामान्यतः सदस्य देशों की सहमति से लिए जाते हैं।

हालांकि इस पर अमेरिका, यूरोपीय देशों और जापान जैसे देशों का प्रभाव अधिक माना जाता है। विकासशील देश इसकी कार्यप्रणाली को पारदर्शी न मानने और बड़ी शक्तियों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हैं।

Exam Tips:

a) स्थापना की तिथि 1 जनवरी, 1995 है।
b) GATT से इसका संबंध उत्तराधिकारी के रूप में है।
c) विकासशील देशों की आलोचना भी उत्तर में शामिल करें।

 

Question 25: ह्यूमन राइट्स वॉच के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

ह्यूमन राइट्स वॉच विश्व स्तर पर मानवाधिकारों को बढ़ावा देने वाला एक गैर-सरकारी संगठन है। यह मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर विश्व मीडिया का ध्यान आकर्षित करता है। इसने बारूदी सुरंगों पर रोक लगाने और बाल सैनिकों के प्रयोग को रोकने के लिए भी प्रयास किए हैं।

Exam Tips:

a) यह गैर-सरकारी संगठन है, सरकारी नहीं।
b) बारूदी सुरंगों और बाल सैनिकों से जुड़े अभियान उदाहरण हैं।

 

Question 26: विश्व के किन्हीं चार प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों का वर्णन करें।

Answer:

(1) विश्व व्यापार संगठन: 1995 में स्थापित, यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियम बनाता है।

(2) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष: यह वैश्विक स्तर पर वित्त व्यवस्था की देखभाल करता है।

(3) गैट समझौता: 1947 में हुआ, इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में शुल्क घटाकर व्यापार को सरल बनाना था।

(4) विश्व बैंक: 1944 में स्थापित हुआ, इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के पुनर्निर्माण और विकास में सहायता देना है।

Exam Tips:

a) संगठनों की स्थापना के वर्ष याद रखें।
b) हर संगठन का मुख्य कार्य एक वाक्य में लिखें।
c) GATT का उद्देश्य व्यापार शुल्क घटाना था।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है? / संयुक्त राष्ट्र संघ का निर्माण कब हुआ था?

Answer:

द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से 24 अक्तूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। आरंभ में इसके 51 सदस्य थे, जबकि वर्तमान में इसके 193 सदस्य हैं।

Exam Tips:

a) तिथि 24 अक्तूबर, 1945 लिखें।
b) आरंभिक और वर्तमान सदस्य संख्या का उल्लेख करें।

 

Question 2: संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में ‘वीटो’ शक्ति का प्रयोग करने वाले देशों के नाम बताइए।

Answer:

सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्य वीटो का अधिकार रखते हैं: अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन।

Exam Tips:

a) पांचों देशों के नाम पूरे लिखें।
b) वीटो केवल स्थायी सदस्यों के पास है।

 

Question 3: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति कैसे की जाती है?

Answer:

महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा करती है। सिफारिश के लिए सुरक्षा परिषद् के कम-से-कम 9 सदस्यों का समर्थन और पांचों स्थायी सदस्यों की सहमति (किसी का वीटो न होना) आवश्यक है। इसके बाद महासभा में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के बहुमत से चुनाव होता है। कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

Exam Tips:

a) सिफारिश सुरक्षा परिषद् करती है, नियुक्ति महासभा करती है।
b) किसी एक स्थायी सदस्य का वीटो सिफारिश को रोक सकता है।

 

Question 4: संयुक्त राष्ट्र की चार विशिष्ट एजेंसियों (Specialised Agencies) के नाम लिखिए।

Answer:

(1) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)

(2) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

(3) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

(4) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)

Exam Tips:

a) चारों नाम संक्षिप्त रूप के साथ लिखें।
b) WHO का मुख्यालय जेनेवा में है।

 

Question 5: निषेधाधिकार (वीटो) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer:

निषेधाधिकार या वीटो सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों की महत्त्वपूर्ण शक्ति है। इसके द्वारा स्थायी सदस्य किसी प्रस्ताव को पारित होने से रोक सकते हैं। यदि पांच स्थायी सदस्यों में से कोई भी एक विरोध में मत दे, तो प्रस्ताव पारित नहीं होता। अनुपस्थित रहने वाले सदस्य को वीटो का प्रयोग नहीं माना जाता।

Exam Tips:

a) वीटो का अर्थ स्पष्ट करें।
b) अनुपस्थित रहना वीटो नहीं है, यह अंतर लिखें।

 

Question 6: संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) के कोई दो उद्देश्य बताइए।

Answer:

(1) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम रखना, युद्धों को रोकना और विवादों को शांतिपूर्ण साधनों से हल करना।

(2) राष्ट्रों के बीच समान अधिकारों के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना।

Exam Tips:

a) दोनों उद्देश्य अलग-अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 7: विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के कोई दो कार्य लिखें।

Answer:

(1) दवाओं और स्वास्थ्य से संबंधित वस्तुओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक निर्धारित करना।

(2) स्वास्थ्य संबंधी प्रशासनिक नियमों का अध्ययन करके उनमें सुधार के प्रयास करना।

Exam Tips:

a) मानक निर्धारण WHO का प्रमुख कार्य है।
b) WHO का मुख्यालय जेनेवा में है।

 

Question 8: हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की क्यों आवश्यकता पड़ती है? कोई दो कारण बताइए।

Answer:

(1) युद्ध और शांति के विषयों में अंतर्राष्ट्रीय संगठन सहायता करते हैं।

(2) कई समस्याएँ इतनी बड़ी होती हैं कि कोई एक राष्ट्र अकेले उनका हल नहीं निकाल सकता।

Exam Tips:

a) दोनों कारण अलग-अलग लिखें।

 

Question 9: संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) के कोई दो सिद्धांत बताइए।

Answer:

(1) संयुक्त राष्ट्र सदस्यों की संप्रभु समानता पर आधारित है।

(2) सभी सदस्य घोषणा-पत्र के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का ईमानदारी से पालन करेंगे।

Exam Tips:

a) संप्रभु समानता पहला सिद्धांत है।
b) सिद्धांत चार्टर के अनुच्छेद 2 में हैं।

 

Question 10: उन भारतीय अधिकारियों के नाम लिखो जो संयुक्त राष्ट्र में महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे हैं।

Answer:

1953 में श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित महासभा की अध्यक्ष चुनी गईं। डॉ० एस० राधाकृष्णन और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनेस्को के अध्यक्ष बने। राजकुमारी अमृत कौर विश्व स्वास्थ्य संगठन की अध्यक्ष चुनी गईं। डॉ० नगेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश और बाद में उसके अध्यक्ष बने।

Exam Tips:

a) विजयलक्ष्मी पंडित का वर्ष 1953 याद रखें।
b) यूनेस्को और न्यायालय से जुड़े नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 11: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना में भारत की भूमिका का संक्षिप्त वर्णन करें।

Answer:

भारत ने 1945 के सान फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया और चार्टर पर हस्ताक्षर करके संयुक्त राष्ट्र का आरंभिक सदस्य बना। भारतीय प्रतिनिधि श्री ए. रामास्वामी मुदालियर ने जोर दिया कि युद्ध रोकने के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। भारत की सिफारिश पर चार्टर में मानवाधिकारों को बिना भेदभाव प्रोत्साहित करने का उद्देश्य जोड़ा गया।

Exam Tips:

a) सान फ्रांसिस्को सम्मेलन का उल्लेख करें।
b) भारतीय प्रतिनिधि का नाम सही लिखें।

 

Question 12: संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन से आप क्या समझते हैं?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन का अर्थ है इसके अंगों और कार्यप्रणाली में महत्त्वपूर्ण बदलाव लाना। बदलते विश्व-परिवेश में इसके कुछ दोष उभर आए हैं, इसलिए समय-समय पर पुनर्गठन की मांग होती रहती है।

Exam Tips:

a) बदलते परिवेश का उल्लेख करें।
b) अंगों और कार्यप्रणाली दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 13: संयुक्त राष्ट्र संघ के किन दो महत्त्वपूर्ण अंगों में सुधार की मांग की जा रही है?

Answer:

(1) सुरक्षा परिषद्: इसमें सदस्य देशों के साथ समान व्यवहार नहीं होता, इसलिए सबसे अधिक सुधार की मांग यहीं है।

(2) महासभा: कोफी अन्नान के अनुसार इसमें सर्वसम्मति की प्रक्रिया समाप्त होनी चाहिए और महासभा के अध्यक्ष की शक्ति बढ़ाई जानी चाहिए।

Exam Tips:

a) सुरक्षा परिषद् सबसे अधिक चर्चा में है।
b) कोफी अन्नान का सुझाव महासभा से जुड़ा है।

 

Question 14: संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन में भारत की स्थिति का वर्णन करें।

Answer:

भारत की संयुक्त राष्ट्र के पुनर्गठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। भारत सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता का मजबूत उम्मीदवार है और कई देश इसका समर्थन करते हैं। नई मानवाधिकार परिषद् के 47 सदस्यों में भारत भी शामिल है, और स्थायी सेना की धारणा के वास्तविक रूप लेने पर भारत की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण होगी।

Exam Tips:

a) स्थायी सदस्यता के दावे का उल्लेख करें।
b) मानवाधिकार परिषद् की सदस्य संख्या 47 है।

 

Question 15: वैश्विक तापवृद्धि (Global Warming) का क्या अर्थ है?

Answer:

वैश्विक तापवृद्धि का अर्थ है ग्रीनहाउस गैसों (जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और क्लोरो-फ्लोरो कार्बन) के उत्सर्जन से पृथ्वी के औसत तापमान का बढ़ना। इससे समुद्र तल की ऊँचाई बढ़ रही है और समुद्र तटीय देशों के डूबने का खतरा बढ़ गया है।

Exam Tips:

a) गैसों के नाम लिखें।
b) समुद्र तल बढ़ने का परिणाम दें।

 

Question 16: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कोई दो कार्य बताएं।

Answer:

(1) यह विश्व स्तर पर वित्त व्यवस्था को नियंत्रित करता है।

(2) यह सदस्य देशों की अपील पर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

Exam Tips:

a) दोनों कार्य अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 17: विश्व को संयुक्त राज्य अमेरिका से क्यों डर लगता है? कोई दो कारण बताएं।

Answer:

(1) शीत युद्ध की समाप्ति और सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिका विश्व की एकमात्र महाशक्ति रह गया है।

(2) कोई देश या संगठन अमेरिका को अपनी इच्छानुसार कार्य करने से रोकने में सक्षम नहीं है।

Exam Tips:

a) एकमात्र महाशक्ति होने का तथ्य उल्लेख करें।
b) इस प्रश्न का उत्तर विचारों पर आधारित है, अतः तथ्य लिखें।

 

Question 18: संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतीक चिन्ह का वर्णन करें।

Answer:

संयुक्त राष्ट्र के प्रतीक चिन्ह में विश्व का मानचित्र बना है, जिसके चारों ओर जैतून की पत्तियाँ हैं। जैतून की पत्तियाँ विश्व शांति का संदेश देती हैं।

Exam Tips:

a) मानचित्र और जैतून की पत्तियों दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 19: भारत कितनी बार सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य रह चुका है?

Answer:

भारत अब तक आठ बार सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य रह चुका है। ये कार्यकाल वर्ष 1950, 1967, 1972, 1977, 1984, 1991, 2011–12 और 2021–22 में रहे।

Exam Tips:

a) आठ बार का उत्तर सबसे पहले लिखें।
b) 1991 छठी और 2011 सातवीं बार थी।

 

Question 20: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की व्याख्या करें।

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का न्यायिक अंग है, जिसे विश्व न्यायालय भी कहा जाता है। इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं, जिन्हें महासभा और सुरक्षा परिषद् अलग-अलग चुनती हैं। न्यायाधीश 9 वर्ष के लिए चुने जाते हैं। इसके पास अंतर्राष्ट्रीय कानून और संधियों से जुड़े विषय ले जाए जा सकते हैं।

Exam Tips:

a) 15 न्यायाधीश और 9 वर्ष का कार्यकाल याद रखें।
b) न्यायालय केवल राज्यों के विवाद सुनता है।

 

Question 21: अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के कोई दो कार्य लिखें।

Answer:

(1) यह परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देती है।

(2) यह समय-समय पर परमाणु सुविधाओं का निरीक्षण करती है, ताकि नागरिक संयंत्रों का सैनिक उद्देश्यों के लिए उपयोग न हो सके।

Exam Tips:

a) निरीक्षण का उद्देश्य स्पष्ट लिखें।

 

Question 22: एमनेस्टी इंटरनेशनल के कोई दो कार्य लिखें।

Answer:

(1) यह विश्व भर में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है।

(2) यह मानवाधिकारों से संबंधित रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है।

Exam Tips:

a) दोनों कार्य अलग-अलग लिखें।

 

Question 23: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संगठन (ILO) के कोई दो कार्य लिखें।

Answer:

(1) यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानक तय करता है, जैसे काम के घंटे और श्रमिकों के अधिकार।

(2) यह बेरोज़गारी को कम करने के लिए प्रयास करता है।

Exam Tips:

a) ILO वेतन सीधे तय नहीं करता, यह मानक तय करता है।

 

Question 24: सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों के विशेषाधिकार को क्यों समाप्त नहीं किया जा सकता? कोई दो कारण दीजिए।

Answer:

(1) स्थायी सदस्यों के विशेषाधिकार संयुक्त राष्ट्र के घोषणा-पत्र में विशेष महत्त्व देने के कारण स्वीकार किए गए हैं।

(2) यदि इन विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया गया, तो शक्तिशाली देश संयुक्त राष्ट्र में रुचि खो सकते हैं और इससे बाहर होकर अपनी इच्छानुसार कार्य कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) विशेषाधिकार और उनकी समाप्ति के परिणाम दोनों लिखें।

 

Question 25: भारत के सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के दावे के लिए कोई दो तर्क दीजिए।

Answer:

(1) भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

(2) भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों में प्रभावी भूमिका निभाई है।

Exam Tips:

a) लोकतंत्र का तर्क पहले लिखें।
b) विश्व जनसंख्या का छठा भाग भारत में है, यह तर्क के साथ जोड़ा जा सकता है।

 

Question 26: भारत की स्थायी सदस्यता का विरोध करने वाले देशों के दिए किन्हीं दो तर्कों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

(1) आलोचक देश भारत के परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित हैं।

(2) उनका कहना है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों के विषय में भारत सुरक्षा परिषद् में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाएगा।

Exam Tips:

a) दोनों तर्क विरोधी देशों के दृष्टिकोण से लिखें।

 

Question 27: संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंगों के नाम लिखिए।

Answer:

(1) महासभा (2) सुरक्षा परिषद् (3) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् (4) ट्रस्टीशिप परिषद् (5) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (6) सचिवालय

Exam Tips:

a) छह अंगों की संख्या याद रखें।

 

Question 28: सुरक्षा परिषद् के कार्य लिखिए।

Answer:

(1) अंतर्राष्ट्रीय शांति भंग होने का खतरा हो तो किसी भी मामले पर तुरंत विचार करना।

(2) आक्रामक कार्रवाइयों और शांति के लिए खतरों पर कार्यवाही करना।

Exam Tips:

a) दोनों कार्य अलग-अलग लिखें।

 

Question 29: भारत ने विश्व शान्ति की स्थापना में क्या भूमिका अदा की है?

Answer:

भारत ने कोरिया युद्ध (1950) में संयुक्त राष्ट्र की सेनाओं के साथ भाग लिया। 1956 के स्वेज़ नहर संकट को सुलझाने में भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर कांगो में अपनी सेना भेजी और अरब-इज़राइल विवाद को सुलझाने में योगदान दिया।

Exam Tips:

a) कोरिया, स्वेज़ और कांगो के उदाहरण दें।
b) अरब-इज़राइल विवाद में भारत की नीति स्पष्ट करें।

 

Question 30: संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व के किन्हीं दो अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का वर्णन कीजिए।

Answer:

(1) संयुक्त राष्ट्र संघ: 24 अक्तूबर, 1945 को विश्व में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थापित।

(2) विश्व व्यापार संगठन: 1995 में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के नियम बनाने के लिए स्थापित।

Exam Tips:

a) दोनों की स्थापना की तिथि अलग से लिखें।

 

Question 31: अंतर्राष्ट्रीय संगठन का अर्थ लिखें।

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय संगठन वे संगठन हैं जिन्हें संप्रभु राज्य अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए बनाते हैं। टुंकिन के अनुसार, “अंतर्राष्ट्रीय संगठन राज्यों का ऐसा समूह है, जिसकी स्थापना संधि के आधार पर होती है और जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना होता है।”

Exam Tips:

a) संधि आधारित होना अंतर्राष्ट्रीय संगठन की पहचान है।
b) टुंकिन की परिभाषा उद्धृत करें।

 

Question 32: संयुक्त राष्ट्र की प्रस्तावना की कोई दो व्यवस्थाएँ बताएं।

Answer:

(1) भविष्य की पीढ़ियों को युद्ध की विभीषिका से बचाना।

(2) मानवाधिकारों, मनुष्य की गरिमा तथा महिलाओं व पुरुषों और छोटे-बड़े सभी राष्ट्रों के समान अधिकारों में विश्वास की पुष्टि करना।

Exam Tips:

a) दोनों व्यवस्थाएँ अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 33: विश्व व्यापार संगठन कब बना?

Answer:

विश्व व्यापार संगठन 1 जनवरी, 1995 को बना।

Exam Tips:

a) तिथि 1 जनवरी, 1995 है।

 

Question 34: संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्य देशों के नाम लिखें।

Answer:

अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन।

Exam Tips:

a) पांचों के नाम लिखें।

 

Question 35: विश्व व्यापार संगठन (W.T.O.) क्या है?

Answer:

विश्व व्यापार संगठन का निर्माण 1 जनवरी, 1995 को हुआ। यह विश्व व्यापार को नियमित और नियंत्रित करने के लिए उत्तरदायी है। यह सभी सदस्य राष्ट्रों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में बिना भेदभाव की व्यवस्था देता है।

Exam Tips:

a) भेदभाव रहित व्यापार का सिद्धांत लिखें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: निम्न में से किसे अन्तर्राष्ट्रीय संगठन माना जाता है?
(A) सार्क
(B) आसियान
(C) संयुक्त राष्ट्र संघ
(D) यूरोपीयन संघ।

Answer:

(C) संयुक्त राष्ट्र संघ।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतर-सरकारी संगठन है, जबकि सार्क, आसियान और यूरोपीय संघ क्षेत्रीय संगठन हैं।

 

Question 2: निम्न में से कौन-सा क्षेत्रीय आर्थिक संगठन है?
(A) यूरोपीयन संघ
(B) आसियान
(C) सार्क
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) आसियान, सार्क और यूरोपीय संघ तीनों क्षेत्रीय आर्थिक संगठन हैं।

 

Question 3: निम्न में से कौन-सा गैर सरकारी संगठन है?
(A) अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास सोसाइटी
(B) एमनेस्टी इंटरनेशनल
(C) ह्यूमन राइट्स वॉच
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) रेड क्रॉस, एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच तीनों गैर-सरकारी संगठन हैं।

 

Question 4: संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?
(A) एन्टोनियो गुटेरस
(B) बुतरस घाली
(C) कोफी अन्नान
(D) सी० घनपाला।

Answer:

(A) एन्टोनियो गुटेरस।

Exam Tips:

a) एन्टोनियो गुटेरस 1 जनवरी 2017 से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।

 

Question 5: निम्न में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अभिकरण है?
(A) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
(B) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(C) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) ILO, WHO और IMF संयुक्त राष्ट्र परिवार की एजेंसियाँ हैं।

 

Question 6: संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग हैं:
(A) 6
(B) 5
(C) 4
(D) 13

Answer:

(A) 6

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंग हैं: महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक व सामाजिक परिषद्, ट्रस्टीशिप परिषद्, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय।

 

Question 7: संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दिक प्रस्ताव (Millennium Declaration) पर कब हस्ताक्षर किए गए?
(A) सितम्बर, 1995
(B) जून, 1999
(C) सितम्बर, 2000
(D) मार्च, 2001

Answer:

(C) सितम्बर, 2000

Exam Tips:

a) मिलेनियम घोषणा सितंबर 2000 में अपनाई गई थी।

 

Question 8: संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन ‘शान्ति निर्माण आयोग’ की स्थापना कब की गई?
(A) दिसम्बर, 2005
(B) मार्च, 2003
(C) जून, 2002
(D) अगस्त, 2000

Answer:

(A) दिसम्बर, 2005

Exam Tips:

a) शांति निर्माण आयोग दिसंबर 2005 में गठित हुआ।

 

Question 9: विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
(A) जेनेवा
(B) काठमाण्डू
(C) पेरिस
(D) लंदन।

Answer:

(A) जेनेवा।

Exam Tips:

a) WHO का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

 

Question 10: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई:
(A) वर्ष, 1951 में
(B) वर्ष, 1955 में
(C) वर्ष, 1941 में
(D) वर्ष, 1945 में।

Answer:

(D) वर्ष, 1945 में।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्तूबर, 1945 को हुई थी।

 

Question 11: संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कुल कितने अनुच्छेद हैं?
(A) 395
(B) 111
(C) 174
(D) 152

Answer:

(B) 111

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र चार्टर में प्रस्तावना के अतिरिक्त 111 अनुच्छेद हैं।

 

Question 12: निम्न में से कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रारम्भिक सदस्य है?
(A) पाकिस्तान
(B) बंग्लादेश
(C) भारत
(D) नेपाल।

Answer:

(C) भारत।

Exam Tips:

a) भारत संयुक्त राष्ट्र के आरंभिक (मूल) सदस्यों में से एक है।

 

Question 13: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थित है:
(A) लंदन में
(B) न्यूयार्क में
(C) नई दिल्ली में
(D) हेग में।

Answer:

(B) न्यूयार्क में।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है।

 

Question 14: प्रारम्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने सदस्य थे?
(A) 47
(B) 46
(C) 51
(D) 55

Answer:

(C) 51

Exam Tips:

a) स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 सदस्य थे, जो आज 193 हैं।

 

Question 15: वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या है:
(A) 197
(B) 196
(C) 193
(D) 195

Answer:

(C) 193

Exam Tips:

a) वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य हैं।

 

Question 16: संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव का कार्यकाल होता है:
(A) 2 वर्ष
(B) 4 वर्ष
(C) 5 वर्ष
(D) 6 वर्ष।

Answer:

(C) 5 वर्ष।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कार्यकाल पाँच वर्ष होता है।

 

Question 17: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय स्थित है:
(A) न्यूयार्क में
(B) बीजिंग में
(C) हेग में
(D) दिल्ली में।

Answer:

(C) हेग में।

Exam Tips:

a) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के हेग शहर में स्थित है।

 

Question 18: ‘संयुक्त राष्ट्र बाल आपात्कालीन कोष’ (UNICEF) का मुख्यालय स्थित है:
(A) पेरिस में
(B) रोम में
(C) जेनेवा में
(D) न्यूयार्क में।

Answer:

(D) न्यूयार्क में।

Exam Tips:

a) UNICEF का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

 

Question 19: वह पहला कौन-सा भारतीय था, जो महासभा का अध्यक्ष बना?
(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) सी० राजगोपालाचार्य
(C) एस० राधाकृष्णन
(D) विजयलक्ष्मी पण्डित।

Answer:

(D) विजयलक्ष्मी पण्डित।

Exam Tips:

a) विजयलक्ष्मी पंडित 1953 में महासभा की अध्यक्ष बनीं।

 

Question 20: संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थायी सदस्य हैं?
(A) 5
(B) 10
(C) 15
(D) 27

Answer:

(A) 5

Exam Tips:

a) सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्य हैं और वीटो केवल उन्हीं के पास है।

 

Question 21: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
(A) बीजिंग में
(B) नई दिल्ली में
(C) हेग में
(D) न्यूयार्क में।

Answer:

(D) न्यूयार्क में।

Exam Tips:

a) UNO का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है, जबकि यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में है।

 

Question 22: संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में संशोधन की विधि का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है?
(A) 108
(B) 99
(C) 111
(D) 102

Answer:

(A) 108

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र चार्टर में संशोधन का उल्लेख अनुच्छेद 108 में है।

 

Question 23: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ पर स्थित है?
(A) न्यूयार्क में
(B) हेग में
(C) नई दिल्ली में
(D) ढाका में।

Answer:

(B) हेग में।

Exam Tips:

a) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय हेग में है, न कि न्यूयॉर्क में।

 

Question 24: ‘यूनेस्को’ (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
(A) नई दिल्ली
(B) पेरिस
(C) कराची
(D) लंदन।

Answer:

(B) पेरिस।

Exam Tips:

a) UNESCO का मुख्यालय पेरिस में है।

 

Question 25: विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना कब हुई?
(A) 1 जनवरी, 1995 को
(B) 4 दिसम्बर, 1995 को
(C) 8 जनवरी, 1995 को
(D) 3 सितम्बर, 2000 को।

Answer:

(A) 1 जनवरी, 1995 को।

Exam Tips:

a) WTO 1 जनवरी 1995 को अस्तित्व में आया।

 

Question 26: विश्व व्यापार संगठन (W.T.O.) अस्तित्व में कब आया?
(A) 1 जनवरी, 1995 को
(B) 1 फरवरी, 1995 को
(C) 1 दिसम्बर, 1994 को
(D) 1 दिसम्बर, 1995 को।

Answer:

(A) 1 जनवरी, 1995 को।

Exam Tips:

a) WTO, GATT का उत्तराधिकारी संगठन है जो 1 जनवरी 1995 को बना।

 

Question 27: निम्न एक भारतीय सन् 1982 में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश चुने गये थे?
(A) डॉ० नगेंद्र सिंह
(B) डॉ० राधाकृष्णन
(C) एच० एम० बेग
(D) ए० एन० रे।

Answer:

(A) डॉ० नगेंद्र सिंह।

Exam Tips:

a) डॉ० नगेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रहे, उनका नाम याद रखें।

 

Question 28: अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय स्थित है:
(A) जेनेवा में
(B) न्यूयार्क में
(C) वाशिंगटन में
(D) पेरिस में।

Answer:

(A) जेनेवा में।

Exam Tips:

a) ILO का मुख्यालय जेनेवा में है।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस ……………… को मनाया जाता है।

Answer:

24 अक्तूबर

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्तूबर को मनाया जाता है।

 

Question 2: संयुक्त राष्ट्र संघ में ……………… मूल संस्थापक सदस्य हैं।

Answer:

51

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र के मूल संस्थापक सदस्य 51 थे।

 

Question 3: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना ……………… 1945 को हुई।

Answer:

24 अक्तूबर

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की तिथि 24 अक्तूबर, 1945 है।

 

Question 4: भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का ……………… देश है।

Answer:

संस्थापक

Exam Tips:

a) भारत संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक (मूल) सदस्य है।

 

Question 5: संयुक्त राष्ट्र संघ के ……………… अंग हैं।

Answer:

6

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंग हैं।

 

Question 6: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य ……………… की स्थापना करना है।

Answer:

विश्व शांति

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र का मूल उद्देश्य विश्व शांति है।

 

Question 7: संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कुल ……………… अनुच्छेद हैं।

Answer:

111

Exam Tips:

a) चार्टर में कुल 111 अनुच्छेद हैं।

 

Question 8: संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्य देशों की संख्या ……… है।

Answer:

5

Exam Tips:

a) सुरक्षा परिषद् में पाँच स्थायी सदस्य होते हैं।

 

Question 9: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ……………… है।

Answer:

विश्व शांति

Exam Tips:

a) विश्व शांति और सुरक्षा संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का केंद्रीय उद्देश्य है।

 

Question 10: सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों की कुल संख्या …………… है।

Answer:

5

Exam Tips:

a) पाँचों स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार है।

 

एक शब्द/वाक्य में उत्तर दें

Question 1: संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कितने अनुच्छेद हैं?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कुल 111 अनुच्छेद हैं।

Exam Tips:

a) चार्टर के 111 अनुच्छेद सही संख्या में लिखें।

 

Question 2: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां स्थित है?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयार्क में स्थित है।

Exam Tips:

a) मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है, यह याद रखें।

 

Question 3: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय इसके कुल कितने सदस्य थे?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय इसके कुल 51 सदस्य थे।

Exam Tips:

a) स्थापना के समय 51 सदस्य थे।

 

Question 4: संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव का कार्यकाल कितना होता है?

Answer:

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।

Exam Tips:

a) महासचिव का कार्यकाल पाँच वर्ष होता है।

 

Question 5: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहां स्थित है?

Answer:

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग में स्थित है।

Exam Tips:

a) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग में स्थित है।

 

Question 6: कौन-सी भारतीय नागरिक संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनी?

Answer:

विजयलक्ष्मी पण्डित संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनी।

Exam Tips:

a) विजयलक्ष्मी पंडित का नाम पूरा और सही लिखें।

 

Political Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 06 International Organisations

Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 06 International Organisations

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 06 International Organisations. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Political Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 06 International Organisations concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 06 International Organisations with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन in printable PDF format for offline study on any device.