HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 06 Crisis of Democratic Order

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 06 Crisis of Democratic Order using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 06 Crisis of Democratic Order Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 12 Political Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: बताएं कि आपात्काल के बारे में निम्नलिखित कथन सही हैं या गलत-
(क) आपात्काल की घोषणा 1975 में इन्दिरा गांधी ने की।
(ख) आपात्काल में सभी मौलिक अधिकार निष्क्रिय हो गए।
(ग) बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति के मद्देनज़र आपात्काल की घोषणा की गई थी।
(घ) आपात्काल के दौरान विपक्ष के अनेक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
(ङ) सी० पी० आई० ने आपात्काल की घोषणा का समर्थन किया।

Answer:

(क) सही,
(ख) सही,
(ग) गलत,
(घ) सही,
(ङ) सही।

Exam Tips:

a) आपात्काल का आधार 'आन्तरिक अशांति' बताया गया था, आर्थिक संकट नहीं; 44वें संशोधन ने इसे 'सशस्त्र विद्रोह' तक सीमित किया।

 

Question 2: निम्नलिखित में से कौन-सा आपात्काल की घोषणा के सन्दर्भ से मेल नहीं खाता है ?
(क) 'सम्पूर्ण क्रान्ति' का आह्वान
(ख) 1974 की रेल हड़ताल
(ग) नक्सलवादी आन्दोलन
(घ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला
(ङ) शाह आयोग की रिपोर्ट के निष्कर्ष।

Answer:

(ग) नक्सलवादी आन्दोलन

Exam Tips:

a) नक्सलवादी आन्दोलन 1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ और आपात्काल की घटनाओं से सीधे नहीं जुड़ा था।

 

Question 3: निम्नलिखित में मेल बैठाएं

Column AColumn B
(क) सम्पूर्ण क्रान्ति(i) इन्दिरा गांधी
(ख) ग़रीबी हटाओ(ii) जयप्रकाश नारायण
(ग) छात्र आन्दोलन(iii) बिहार आन्दोलन
(घ) रेल हड़ताल(iv) जॉर्ज फर्नांडीस

Answer:

Column AColumn B
(क) सम्पूर्ण क्रान्ति(ii) जयप्रकाश नारायण
(ख) ग़रीबी हटाओ(i) इन्दिरा गांधी
(ग) छात्र आन्दोलन(iii) बिहार आन्दोलन
(घ) रेल हड़ताल(iv) जॉर्ज फर्नांडीस

Exam Tips:

a) 'सम्पूर्ण क्रान्ति' का आह्वान जयप्रकाश नारायण ने किया था और इसी से बिहार आन्दोलन को बल मिला।
b) 'गरीबी हटाओ' का नारा इन्दिरा गांधी ने 1971 के लोकसभा चुनाव में दिया था।
c) 1974 की रेल हड़ताल का नेतृत्व जॉर्ज फर्नांडीस ने किया था।

 

Question 4: किन कारणों से 1980 में मध्यावधि चुनाव करवाने पड़े ?

Answer:

1980 में हुए मध्यावधि चुनाव का सबसे बड़ा कारण जनता पार्टी की सरकार की अस्थिरता थी। यद्यपि जनता पार्टी ने 1977 के चुनावों में एकजुट होकर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस पार्टी को हराया था, परन्तु जनता पार्टी के नेताओं में प्रधानमन्त्री पद को लेकर मतभेद हो गए। पहले मोरारजी देसाई और बाद में कुछ समय के लिए चरण सिंह प्रधानमन्त्री बने।

मोरारजी देसाई लगभग 28 महीने बाद लोकसभा में अपना बहुमत खो बैठे, जिसके कारण उन्हें त्याग-पत्र देना पड़ा। मोरारजी देसाई के पश्चात् चरण सिंह कांग्रेस पार्टी के समर्थन से प्रधानमन्त्री बने, परन्तु वे लगभग साढ़े पाँच महीने ही इस पद पर रह पाए, जिसके पश्चात् 1980 में मध्यावधि चुनाव करवाए गए।

Exam Tips:

a) मोरारजी देसाई मार्च 1977 में प्रधानमन्त्री बने और जुलाई 1979 में त्याग-पत्र दिया।
b) मध्यावधि चुनाव वह चुनाव होता है जो लोकसभा का पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले कराया जाता है।
c) चरण सिंह की सरकार कांग्रेस के समर्थन पर टिकी थी, इसी से सरकार की अस्थिरता स्पष्ट होती है।

 

Question 5: जनता पार्टी ने 1977 में शाह आयोग को नियुक्त किया था। इस आयोग की नियुक्ति क्यों की गई थी और इसके क्या निष्कर्ष थे ?
अथवा
जनता पार्टी की सरकार ने 1977 में शाह आयोग की नियुक्ति क्यों की थी ?

Answer:

जनता पार्टी की सरकार ने 1977 में शाह आयोग की नियुक्ति की। इस आयोग का मुख्य कार्य श्रीमती इन्दिरा गांधी की सरकार द्वारा आपात्काल के दौरान किए गए अत्याचारों की जांच करना था।

शाह आयोग का निष्कर्ष था कि श्रीमती गांधी की सरकार ने वास्तव में लोगों पर अत्याचार किए और उन्होंने स्वयं तानाशाही ढंग से शासन किया।

Exam Tips:

a) शाह आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति जे. सी. शाह ने की थी, इसलिए इसे शाह आयोग कहा गया।
b) आयोग की नियुक्ति जनता पार्टी सरकार ने की थी, जबकि आपात्काल 1975 से 1977 तक लागू रहा।
c) उत्तर में आयोग की नियुक्ति का कारण और निष्कर्ष, दोनों अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।

 

Question 6: 1975 में राष्ट्रीय आपात्काल की घोषणा करते हुए सरकार ने इसके क्या कारण बताए थे ?

Answer:

1975 में राष्ट्रीय आपात्काल की घोषणा करते समय सरकार ने कहा कि विपक्षी दल लोकतन्त्र को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार को ठीक ढंग से कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार विपक्षी दल सेना, पुलिस कर्मचारियों और लोगों को सरकार के विरुद्ध भड़का रहे थे। इसलिए सरकार ने राष्ट्रीय आपात्काल की घोषणा की।

Exam Tips:

a) सरकार ने इसका आधार 'आन्तरिक अशांति' बताया था।
b) राष्ट्रीय आपात्काल 25 जून 1975 को घोषित हुआ और मार्च 1977 में हटाया गया।

 

Question 7: 1977 के चुनावों के बाद पहली दफा केन्द्र में विपक्षी दल की सरकार बनी। ऐसा किन कारणों से सम्भव हुआ ?

Answer:

1977 में केन्द्र में विपक्षी दल की सरकार बनने के मुख्य कारण निम्नलिखित थे-

1. आपात्काल के अत्याचारों के विरुद्ध असन्तोष:
नागरिक अधिकारों के निलम्बन, प्रेस पर प्रतिबंध, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और जबरन नसबंदी जैसे कदमों से जनता में सरकार के विरुद्ध गहरा असन्तोष था।

2. विपक्षी दलों की एकता:
संगठन कांग्रेस, भारतीय जनसंघ, भारतीय लोकदल और सोशलिस्ट पार्टी ने मिलकर जनता पार्टी बनाई और एकजुट होकर चुनाव लड़ा।

3. जयप्रकाश नारायण का नेतृत्व:
जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चलाए गए बिहार आन्दोलन और 'सम्पूर्ण क्रान्ति' के आह्वान ने विरोधी दलों और जनता को एक मंच पर लाने में भूमिका निभाई।

4. आपात्काल के बाद चुनाव:
आपात्काल हटाने के बाद मार्च 1977 में चुनाव कराए गए, जिससे जनता को अपना असन्तोष मतदान के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर मिला।

Exam Tips:

a) जनता पार्टी में चार दलों के विलय का उल्लेख करना उत्तर में सबसे महत्त्वपूर्ण बिन्दु है।
b) जबरन नसबंदी और प्रेस पर प्रतिबंध को आपात्काल के अत्याचारों के उदाहरण के रूप में लिखें।
c) बिहार आन्दोलन का उल्लेख करते समय उसके नेता जयप्रकाश नारायण का नाम अवश्य लिखें।
d) मार्च 1977 के चुनाव को आपात्काल हटने के बाद का चुनाव बताएं।

 

Question 8: हमारी राजव्यवस्था के निम्नलिखित पक्ष पर आपात्काल का क्या असर हुआ ?
(क) नागरिक अधिकारों की रक्षा और नागरिकों पर इसका असर।
(ख) कार्यपालिका और न्यायपालिका के सम्बन्ध।
(ग) जनसंचार माध्यमों के कामकाज
(घ) पुलिस और नौकरशाही की कार्रवाइयां।

Answer:

(क) आपात्काल के दौरान नागरिक अधिकारों को निलम्बित कर दिया गया और नागरिकों को बिना कारण बताए कानूनी हिरासत में लिया जा सकता था।

(ख) आपात्काल में कार्यपालिका और न्यायपालिका एक-दूसरे की सहयोगी बन गईं, क्योंकि सरकार ने पूरी न्यायपालिका से अपनी वफ़ादारी बनाए रखने को कहा और कुछ हद तक न्यायपालिका सरकार के प्रति वफ़ादार भी रही। इस प्रकार आपात्काल के दौरान न्यायपालिका कार्यपालिका के आदेशों का पालन करने वाली संस्था के रूप में दिखने लगी।

(ग) आपात्काल के दौरान जनसंचार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोई भी अखबार सरकार के विरुद्ध कोई खबर या सम्पादकीय नहीं छाप सकता था और जो भी खबर छापी जाती थी, उसके लिए पहले सरकार की स्वीकृति लेनी पड़ती थी।

(घ) आपात्काल के दौरान पुलिस और नौकरशाही सरकार के प्रति वफ़ादार बनी रहीं। यदि किसी पुलिस अधिकारी या नौकरशाह ने सरकार के आदेश मानने से इनकार किया, तो उसे या तो निलम्बित कर दिया गया या गिरफ्तार कर लिया गया।

Exam Tips:

a) प्रेस पर लगी सेंसरशिप के लिए 'पूर्व-सेंसरशिप' शब्द का प्रयोग करें।
b) कार्यपालिका और न्यायपालिका के सम्बन्ध को 'वचनबद्ध न्यायपालिका' की अवधारणा से जोड़कर लिखें।
c) आपात्काल में मीसा (MISA) जैसे कानूनों का उल्लेख नागरिक अधिकारों के उदाहरण के रूप में करें।
d) पुलिस और नौकरशाही पर असर बताते समय निलम्बन और गिरफ्तारी, दोनों कदमों का उल्लेख करें।

 

Question 9: भारत की दलीय प्रणाली पर आपातकाल का किस तरह असर हुआ ? अपने उत्तर की पुष्टि उदाहरणों से करें।

Answer:

आपात्काल का भारत की दलीय प्रणाली पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा, क्योंकि अधिकांश विरोधी दलों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि की अनुमति नहीं थी। आज़ादी के समय से 1975 तक भारत में कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व रहा और संगठित विरोधी दल उभर नहीं पाया। आपात्काल के दौरान विरोधी दलों की स्थिति और भी खराब हो गई।

उदाहरण के लिए, 25 जून 1975 को जयप्रकाश नारायण सहित अनेक विरोधी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और जुलाई 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाया गया।

Exam Tips:

a) 'संगठित विरोधी दल' के उभरने में बाधा को आपात्काल के प्रभाव का मुख्य बिन्दु मानें।
b) जयप्रकाश नारायण की गिरफ्तारी की तारीख 25 जून 1975 याद रखें।
c) दलीय प्रणाली पर असर लिखते समय आज़ादी से 1975 तक कांग्रेस के प्रभुत्व का उल्लेख करें।

 

Question 10: निम्नलिखित अवतरण को पढ़ें और इसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें-
1977 के चुनावों के दौरान भारतीय लोकतन्त्र, दो-दलीय व्यवस्था के जितना नज़दीक आ गया था उतना पहले कभी नहीं आया। बहरहाल अगले कुछ सालों में मामला पूरी तरह बदल गया। हारने के तुरन्त बाद कांग्रेस दो टुकड़ों में बंट गई….. जनता पार्टी में भी बड़ी अफरा-तफरी मची…..

Question 10 (क): किन वजहों से 1977 में भारत की राजनीति दो-दलीय प्रणाली के समान जान पड़ रही थी ?

Answer:

1977 में भारत की राजनीति दो-दलीय प्रणाली के समान इसलिए दिख रही थी, क्योंकि चुनावी मुकाबले में मुख्य रूप से केवल दो दल आमने-सामने थे: सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल जनता पार्टी।

Exam Tips:

a) चुनावी मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और जनता पार्टी के बीच था।
b) दो-दलीय प्रणाली का आभास चुनावी मुकाबले से बनता है, न कि कुल दलों की संख्या से।

 

Question 10 (ख): 1977 में दो से ज्यादा पार्टियां अस्तित्व में थीं। इसके बावजूद लेखकगण इस दौर को दो-दलीय प्रणाली के नज़दीक क्यों बता रहे हैं ?

Answer:

यद्यपि 1977 में दो से अधिक दल अस्तित्व में थे, फिर भी संगठन कांग्रेस, जनसंघ, भारतीय लोकदल और सोशलिस्ट पार्टी ने मिलकर जनता पार्टी के नाम से एक दल बना लिया। इसी कारण चुनाव में केवल कांग्रेस और जनता पार्टी ही आमने-सामने थीं, इसलिए लेखक इस दौर को दो-दलीय प्रणाली के नज़दीक बताते हैं।

Exam Tips:

a) चार दलों के विलय से बनी जनता पार्टी ने विपक्ष के वोट एकजुट किए।
b) दलों की कुल संख्या और चुनावी मुकाबले की प्रकृति में अन्तर समझें।

 

Question 10 (ग): कांग्रेस और जनता पार्टी में किन कारणों से फूट पैदा हुई ?

Answer:

कांग्रेस में 1977 की हार से उपजी निराशा के कारण फूट पैदा हुई, क्योंकि अधिकांश कांग्रेसी नेता श्रीमती गांधी के चमत्कारिक नेतृत्व के मोहपाश से बाहर निकल चुके थे। दूसरी ओर जनता पार्टी में नेतृत्व को लेकर फूट पैदा हो गई थी।

Exam Tips:

a) कांग्रेस का विभाजन 1978 में Congress (I) और Congress (U) के रूप में सामने आया।
b) जनता पार्टी में मोरारजी देसाई और चरण सिंह के गुटों के बीच नेतृत्व विवाद उभरा।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Political Science Chapter 06 Crisis of Democratic Order

Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 06 Crisis of Democratic Order

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 06 Crisis of Democratic Order. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Political Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Political Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Political Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट in printable PDF format for offline study on any device.