HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ

Download Haryana Board Solutions for Class 12 History Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies tailored for Class 12 learners. Utilizing these History answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for History.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: कुरु जनपद की राजधानी का क्या नाम था?
(A) वैशाली
(B) इन्द्रप्रस्थ
(C) श्रावस्ती
(D) राजगृह

Answer:

(B) इन्द्रप्रस्थ

Exam Tips:

a) इन्द्रप्रस्थ कुरु जनपद की राजधानी थी और इसका संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है।

 

Question 2: बिम्बिसार किस जनपद का सुप्रसिद्ध शासक था?
(A) मगध
(B) कौशल
(C) काशी
(D) अंग

Answer:

(A) मगध

Exam Tips:

a) बिम्बिसार ने मगध में हर्यंक वंश की नींव रखी और राजगृह को अपनी राजधानी बनाया।

 

Question 3: अंग जनपद की राजधानी थी
(A) चम्पा
(B) वाराणसी
(C) कुशीनगर
(D) वैशाली

Answer:

(A) चम्पा

Exam Tips:

a) चम्पा अंग जनपद की राजधानी थी और यह गंगा नदी के तट पर स्थित था।

 

Question 4: प्रद्योत किस जनपद का शासक था?
(A) कौशल
(B) अवन्ति
(C) अंग
(D) वत्स

Answer:

(B) अवन्ति

Exam Tips:

a) प्रद्योत अवन्ति महाजनपद का शासक था और उसकी राजधानी उज्जयिनी थी।

 

Question 5: कौटिल्य कहाँ के रहने वाले थे?
(A) मिथिला के
(B) पावा के
(C) रामग्राम के
(D) कपिलवस्तु के

Answer:

(C) रामग्राम के

Exam Tips:

a) कौटिल्य को चाणक्य और विष्णुगुप्त नामों से भी जाना जाता है।

 

Question 6: निम्नलिखित में से कौन नंद वंश का संस्थापक था?
(A) महापद्मनन्द
(B) घनानन्द
(C) केशवानन्द
(D) महेश्वरानन्द

Answer:

(A) महापद्मनन्द

Exam Tips:

a) नन्द वंश की स्थापना महापद्मनन्द ने की थी, जबकि घनानन्द इस वंश का अंतिम शासक था।

 

Question 7: साम्राज्य के रूप में मगध का उत्थान आरम्भ हुआ
(A) बिम्बिसार के शासन काल से
(B) अजातशत्रु के शासन काल से
(C) शिशुनाग के शासन काल से
(D) महापद्मनन्द के शासन काल से

Answer:

(A) बिम्बिसार के शासन काल से

Exam Tips:

a) बिम्बिसार के शासन में मगध ने विस्तारवादी नीति अपनाकर साम्राज्य की नींव रखी।

 

Question 8: चन्द्रगुप्त मौर्य की सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण विजय थी
(A) मगध विजय
(B) पंजाब की विजय
(C) पश्चिमी भारत की विजय
(D) दक्षिणी भारत की विजय

Answer:

(A) मगध विजय

Exam Tips:

a) मगध विजय के बाद चन्द्रगुप्त ने नन्द वंश का अंत कर पाटलिपुत्र पर अधिकार किया।

 

Question 9: मौर्य साम्राज्य का संस्थापक था
(A) अशोक
(B) बिन्दुसार
(C) चन्द्रगुप्त मौर्य
(D) बिम्बिसार

Answer:

(C) चन्द्रगुप्त मौर्य

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त मौर्य ने लगभग 321 ई०पू० में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।

 

Question 10: मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी
(A) स्वर्णगिरि
(B) तक्षशिला
(C) पाटलिपुत्र
(D) उज्जैन

Answer:

(C) पाटलिपुत्र

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र गंगा और सोन नदियों के संगम पर बसा था और मौर्य साम्राज्य की राजधानी रहा।

 

Question 11: अशोक के समय का सबसे प्रसिद्ध स्तूप है
(A) रूपनाथ का
(B) सारनाथ का
(C) सांची का
(D) प्रयाग का

Answer:

(C) सांची का

Exam Tips:

a) सांची का स्तूप मध्य प्रदेश में स्थित है और यह अशोक द्वारा बनवाए गए प्रमुख बौद्ध स्तूपों में शामिल है।

 

Question 12: अशोक ने धम्म प्रचार के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए, जिन्हें कहा जाता था
(A) अमात्य
(B) सन्निधाता
(C) युक्त
(D) धम्ममहामात्र

Answer:

(D) धम्ममहामात्र

Exam Tips:

a) धम्ममहामात्र अशोक द्वारा नियुक्त वे अधिकारी थे जो धम्म के प्रचार और प्रजा के कल्याण की देखभाल करते थे।

 

Question 13: श्रीनगर और ललितापाटन नामक नगरों की स्थापना की
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य ने
(B) अशोक ने
(C) कनिष्क ने
(D) बिन्दुसार ने

Answer:

(B) अशोक ने

Exam Tips:

a) कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार ये नगर अशोक ने कश्मीर में बसाए थे।

 

Question 14: अशोक के समय तीसरी बौद्ध सभा का आयोजन हुआ
(A) वैशाली में
(B) पाटलिपुत्र में
(C) तक्षशिला में
(D) राजगृह में

Answer:

(B) पाटलिपुत्र में

Exam Tips:

a) तृतीय बौद्ध सभा की अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की थी, जो पाटलिपुत्र में आयोजित हुई।

 

Question 15: अशोक के द्वारा कलिंग का युद्ध लड़ा गया
(A) 269 ई०पू० में
(B) 273 ई०पू० में
(C) 261 ई०पू० में
(D) 251 ई०पू० में

Answer:

(C) 261 ई०पू० में

Exam Tips:

a) कलिंग युद्ध लगभग 261 ई०पू० में हुआ, जिसके बाद अशोक ने धम्म नीति अपनाई।

 

Question 16: मैगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहा
(A) 300 ई०पू० से 295 ई०पू० तक
(B) 305 ई०पू० से 298 ई०पू० तक
(C) 302 ई०पू० से 298 ई०पू० तक
(D) 302 ई०पू० से 297 ई०पू० तक

Answer:

(C) 302 ई०पू० से 298 ई०पू० तक

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज यूनानी शासक सेल्यूकस का राजदूत था और उसने चन्द्रगुप्त के दरबार में रहकर इण्डिका लिखी।

 

Question 17: कौटिल्य ने अर्थशास्त्र की रचना की
(A) हिन्दी भाषा में
(B) पाली भाषा में
(C) संस्कृत भाषा में
(D) प्राकृत भाषा में

Answer:

(C) संस्कृत भाषा में

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र राजनीति और प्रशासन पर संस्कृत में लिखा गया प्रसिद्ध ग्रन्थ है।

 

Question 18: मौर्य-शासनकाल में गोचरन (चरागाह) भूमि की व्यवस्था करने वाला कहलाता था
(A) लवणाध्यक्ष
(B) गोडाध्यक्ष
(C) सूत्राध्यक्ष
(D) विवीताध्यक्ष

Answer:

(D) विवीताध्यक्ष

Exam Tips:

a) विवीताध्यक्ष मौर्य काल में चरागाह भूमि की देखभाल करने वाला अधिकारी था।

 

Question 19: बिन्दुसार के दरबार में आने वाला ग्रीक राजदूत था
(A) एरियन
(B) मीनाण्डर
(C) डायमेकस
(D) सेल्यूकस

Answer:

(C) डायमेकस

Exam Tips:

a) डायमेकस सीरिया के यूनानी शासक एण्टियोकस प्रथम द्वारा भेजा गया राजदूत था।

 

Question 20: कौटिल्य के अनुसार, मौर्यकाल में स्त्री गुप्तचरों में हुआ करती थी
(A) शिल्पकारिका
(B) भिक्षुणी
(C) वेश्या
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र में शिल्पकारिका, भिक्षुणी और वेश्या जैसी स्त्रियों को गुप्तचर के रूप में नियुक्त करने का उल्लेख है।

 

Question 21: मौर्य साम्राज्य मुख्य रूप से विभक्त था
(A) आठ प्रान्तों में
(B) चार प्रान्तों में
(C) दो प्रान्तों में
(D) पाँच प्रान्तों में

Answer:

(D) पाँच प्रान्तों में

Exam Tips:

a) मौर्य प्रशासन में प्रान्तों का शासन प्रायः राजकुमार या राजा द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि करते थे।

 

Question 22: मौर्यकालीन शासन-व्यवस्था की सर्वाधिक छोटी इकाई थी
(A) प्रान्त
(B) नगर
(C) मुक्ति
(D) ग्राम

Answer:

(D) ग्राम

Exam Tips:

a) ग्राम का प्रधान ग्रामिक कहलाता था, जो गाँव के प्रशासन की देखभाल करता था।

 

Question 23: उड़ीसा का वह स्थान जहाँ से अशोक के अभिलेख प्राप्त हुए हैं
(A) कलिंग
(B) जौगड़
(C) कटक
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) जौगड़

Exam Tips:

a) जौगड़ ओडिशा के गंजाम जिले में स्थित है, जहाँ अशोक के कलिंग शिलालेख मिले हैं।

 

Question 24: अशोक को कश्मीर का प्रथम मौर्य शासक बताया है
(A) विल्हण ने
(B) कल्हण ने
(C) रविकीर्ति ने
(D) हरिषेण ने

Answer:

(B) कल्हण ने

Exam Tips:

a) कल्हण ने अपनी रचना राजतरंगिणी में कश्मीर के इतिहास का वर्णन किया है।

 

Question 25: अशोक का तेरहवां शिलालेख, जिसमें कलिंग विजय का वर्णन है, प्राप्त हुआ है
(A) धौली से
(B) मानसेहरा से
(C) जौगढ़ से
(D) गिरनार से

Answer:

(A) धौली से

Exam Tips:

a) धौली (ओडिशा) से प्राप्त तेरहवें शिलालेख में कलिंग युद्ध और धम्म नीति का वर्णन मिलता है।

 

Question 26: पाषाण स्तम्भ का ऊपरी भाग जो राष्ट्रीय चिह्न के रूप में लिया गया है वह है
(A) सारनाथ का
(B) प्रयाग का
(C) कौशाम्बी का
(D) इलाहाबाद का

Answer:

(A) सारनाथ का

Exam Tips:

a) सारनाथ के सिंह-शीर्ष को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिह्न के रूप में अपनाया है।

 

Question 27: सातवाहनों की राजभाषा थी
(A) संस्कृत
(B) पाली
(C) तमिल
(D) प्राकृत

Answer:

(D) प्राकृत

Exam Tips:

a) सातवाहन शासकों के अभिलेख और सिक्के प्राकृत भाषा में मिलते हैं।

 

Question 28: गौतमी पुत्र शातकर्णि ने उपाधि धारण की
(A) स्वामी
(B) महाराज
(C) राजराज
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) गौतमीपुत्र शातकर्णि सातवाहन वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक माना जाता है।

 

Question 29: सातवाहन काल में नगरों में जलपूर्ति का प्रबन्ध करने वाले अधिकारी को कहा जाता था
(A) पनिपहारक
(B) पनिहारक
(C) पनिहार
(D) पनिहारा

Answer:

(A) पनिपहारक

Exam Tips:

a) सातवाहन काल में नगरों की जल-आपूर्ति इसी अधिकारी की देखरेख में होती थी।

 

Question 30: श्रेणी धर्म क्या था?
(A) निगम सभा
(B) धर्म सभा
(C) व्यापारिक निगम
(D) राजसभा

Answer:

(C) व्यापारिक निगम

Exam Tips:

a) श्रेणियाँ शिल्पकारों और व्यापारियों के संगठन थे, जिनके अपने नियम और परम्पराएँ होती थीं।

 

Question 31: सातवाहन काल में व्यावसायिक संघ की अलग-अलग श्रेणी के प्रधान को कहा जाता था
(A) श्रेष्ठिन
(B) श्रेष्ठ
(C) श्रेणिक
(D) श्रोता

Answer:

(A) श्रेष्ठिन

Exam Tips:

a) श्रेष्ठिन शब्द का प्रयोग व्यापारिक श्रेणी के प्रधान के लिए होता था।

 

Question 32: कुषाण काल में कला का प्रमुख केन्द्र था
(A) मथुरा
(B) तक्षशिला
(C) वाराणसी
(D) पेशावर

Answer:

(A) मथुरा

Exam Tips:

a) कुषाण काल में मथुरा में बुद्ध और तीर्थंकरों की मूर्तियाँ बड़ी संख्या में बनीं।

 

Question 33: कुषाणों को भारत की किस शक्ति ने हराया?
(A) चोलों ने
(B) राष्ट्रकूटों ने
(C) गुप्त शासकों ने
(D) आन्ध्र शासकों ने

Answer:

(C) गुप्त शासकों ने

Exam Tips:

a) कुषाण शासन के पतन के बाद उत्तरी भारत में गुप्त वंश का उदय हुआ।

 

Question 34: ‘पुरुषपुर’ किस शासक की राजधानी थी?
(A) अशोक की
(B) हर्ष की
(C) समुद्रगुप्त की
(D) कनिष्क की

Answer:

(D) कनिष्क की

Exam Tips:

a) पुरुषपुर, जो आज का पेशावर है, कुषाण सम्राट कनिष्क की राजधानी थी।

 

Question 35: ‘चरक संहिता’ में वर्णन है
(A) रामायण का
(B) महाभारत का
(C) चित्रकला का
(D) भारतीय जड़ी-बूटियों का

Answer:

(D) भारतीय जड़ी-बूटियों का

Exam Tips:

a) चरक संहिता आयुर्वेद का प्रमुख ग्रन्थ है, जिसमें औषधीय जड़ी-बूटियों और उपचार का वर्णन है।

 

Question 36: भारतीय व यूनानी कला का मिश्रण थी
(A) गुप्त कला
(B) मथुरा कला
(C) गन्धार कला
(D) अमरावती कला

Answer:

(C) गन्धार कला

Exam Tips:

a) गन्धार कला में यूनानी और रोमन शैली का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

 

Question 37: ‘संगम’ किस भाषा का शब्द है?
(A) हिन्दी
(B) संस्कृत
(C) तमिल
(D) कन्नड़

Answer:

(B) संस्कृत

Exam Tips:

a) संगम शब्द संस्कृत मूल का है, जिसका अर्थ सभा या मिलन होता है।

 

Question 38: ‘संगम’ शब्द का अर्थ है
(A) सभा
(B) समिति
(C) राजा
(D) प्रजा

Answer:

(A) सभा

Exam Tips:

a) संगम का शाब्दिक अर्थ सभा या मिलन है और यह तमिल कवियों की सभा के लिए प्रयुक्त हुआ।

 

Question 39: तमिल संगम थी
(A) तमिल सेना
(B) नदी
(C) कवियों की सभा
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) कवियों की सभा

Exam Tips:

a) तमिल संगम पांड्य राजाओं के संरक्षण में कवियों और विद्वानों की सभा थी।

 

Question 40: प्रथम संगम कहाँ हुआ था?
(A) मदुरा
(B) कपाटपुरम्
(C) कांची
(D) चेन्नई

Answer:

(A) मदुरा

Exam Tips:

a) परम्परा के अनुसार प्रथम संगम मदुरा में हुआ, जबकि द्वितीय संगम कपाटपुरम् में माना जाता है।

 

Question 41: तोलकाप्पियम किस संगम का ग्रन्थ है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) द्वितीय

Exam Tips:

a) तोलकाप्पियम तमिल व्याकरण का प्राचीन ग्रन्थ है, जिसे द्वितीय संगम से जोड़ा जाता है।

 

Question 42: संक्षिप्त वेद कहा जाता है
(A) तोलकाप्पियम
(B) पत्थुप्पात्तु
(C) तिरुक्कुराल
(D) शिलप्पादिकारम्

Answer:

(C) तिरुक्कुराल

Exam Tips:

a) तिरुक्कुराल के रचयिता तिरुवल्लुवर हैं और इस ग्रन्थ को तमिल का संक्षिप्त वेद कहा जाता है।

 

Question 43: वनिगर कहते थे
(A) कृषक को
(B) सैनिक को
(C) व्यापारी को
(D) ब्राह्मण को

Answer:

(C) व्यापारी को

Exam Tips:

a) संगम साहित्य में वनिगर शब्द व्यापारियों के लिए प्रयुक्त हुआ है।

 

Question 44: ‘मा’ व ‘वेलि’ कहते थे
(A) भूमि की माप
(B) पैदल व हस्ति सेना
(C) नृत्य व नृत्यांगना
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) भूमि की माप

Exam Tips:

a) ‘मा’ और ‘वेलि’ संगम काल में भूमि मापने की इकाइयाँ थीं।

 

Question 45: ‘एनाडि’ की उपाधि किसे दी जाती थी?
(A) राजा को
(B) योद्धाओं को
(C) मन्त्रियों को
(D) किसानों को

Answer:

(B) योद्धाओं को

Exam Tips:

a) एनाडि उपाधि संगम काल में वीर योद्धाओं को सम्मान स्वरूप दी जाती थी।

 

Question 46: संगमकाल में ‘अवनम्’ कहते थे
(A) नगर में बाजार को
(B) यवनों के निवास स्थान को
(C) राजदरबार को
(D) सेना को

Answer:

(A) नगर में बाजार को

Exam Tips:

a) अवनम् शब्द नगर के बाजार या बस्ती के लिए प्रयुक्त होता था।

 

Question 47: संगमकाल में भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ थीं
(A) रूई व रेशम
(B) मसाले
(C) हाथी दाँत
(D) हथियार

Answer:

(B) मसाले

Exam Tips:

a) काली मिर्च और अन्य मसाले संगमकाल में रोम को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएँ थीं।

 

Question 48: समुद्रगुप्त का महाकवि था
(A) हरिषेण
(B) वीरसेन
(C) रुद्रसेन
(D) वागसेन

Answer:

(A) हरिषेण

Exam Tips:

a) हरिषेण ने समुद्रगुप्त की विजयों का वर्णन प्रयाग प्रशस्ति में किया है।

 

Question 49: गुप्त संवत् आरम्भ हुआ
(A) 320 ई० से
(B) 320 ई०पू० से
(C) 240 ई० से
(D) 335 ई० से

Answer:

(A) 320 ई० से

Exam Tips:

a) गुप्त संवत् 320 ई० से आरम्भ हुआ, जिसे चन्द्रगुप्त प्रथम के राज्यारोहण से जोड़ा जाता है।

 

Question 50: चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी था
(A) स्कन्दगुप्त
(B) कुमारगुप्त
(C) समुद्रगुप्त
(D) चन्द्रगुप्त द्वितीय

Answer:

(C) समुद्रगुप्त

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त चन्द्रगुप्त प्रथम का पुत्र और गुप्त वंश का महान शासक था।

 

Question 51: ‘गरुड़’ की उपाधि किस गुप्त सम्राट ने धारण की?
(A) चन्द्रगुप्त प्रथम
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(C) समुद्रगुप्त
(D) स्कन्दगुप्त

Answer:

(C) समुद्रगुप्त

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त के सिक्कों पर गरुड़ का चिह्न मिलता है।

 

Question 52: शकारी की उपाधि धारण की
(A) समुद्रगुप्त
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(C) चन्द्रगुप्त प्रथम
(D) कुमारगुप्त

Answer:

(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय

Exam Tips:

a) शकों पर विजय प्राप्त करने के कारण चन्द्रगुप्त द्वितीय ने शकारी की उपाधि ली।

 

Question 53: इलाहाबाद स्तम्भ लेख का लेखक था?
(A) नागसेन
(B) हरिषेण
(C) कालिदास
(D) विशाखदत्त

Answer:

(B) हरिषेण

Exam Tips:

a) इलाहाबाद स्तम्भ लेख, जिसे प्रयाग प्रशस्ति भी कहते हैं, हरिषेण की रचना है।

 

Question 54: महरौली लौह-स्तम्भ सम्बन्धित है
(A) समुद्रगुप्त से
(B) समगुप्त से
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय से
(D) कुमारगुप्त से

Answer:

(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय से

Exam Tips:

a) महरौली लौह स्तम्भ पर खुदे लेख को चन्द्रगुप्त द्वितीय से जोड़ा जाता है।

 

Question 55: गुप्तकाल की मूर्तिकला का सर्वोत्तम उदाहरण माना जाता है
(A) सूर्य की मूर्ति
(B) सारनाथ की बुद्ध-मूर्ति
(C) विष्णु की मूर्ति
(D) मथुरा में खड़े हुए बुद्ध की मूर्ति

Answer:

(B) सारनाथ की बुद्ध-मूर्ति

Exam Tips:

a) सारनाथ की बुद्ध मूर्ति गुप्त कला की संतुलित और शान्त शैली का श्रेष्ठ उदाहरण है।

 

Question 56: पंचतन्त्र का लेखक था
(A) विष्णु शर्मा
(B) शूद्रक
(C) कालिदास
(D) भारवि

Answer:

(A) विष्णु शर्मा

Exam Tips:

a) पंचतन्त्र संस्कृत की प्रसिद्ध नीति-कथाओं का संग्रह है, जिसे विष्णु शर्मा ने लिखा।

 

Question 57: शकों को पराजित करने वाला गुप्त सम्राट् था
(A) समुद्रगुप्त
(B) चन्द्रगुप्त प्रथम
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(D) रामगुप्त

Answer:

(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने पश्चिमी भारत के शक शासकों को पराजित किया था।

 

Question 58: गुप्तकाल में कला, विद्या एवं व्यापार का प्रमुख केन्द्र था
(A) इन्द्रप्रस्थ
(B) थानेसर
(C) उज्जैन
(D) थार

Answer:

(C) उज्जैन

Exam Tips:

a) उज्जैन गुप्तकाल में व्यापार और विद्या का प्रमुख नगर था।

 

Question 59: ‘मुद्राराक्षस’ किस प्रकार का नाटक है?
(A) जासूसी
(B) ऐतिहासिक
(C) रोमांचक
(D) हास्यप्रद

Answer:

(B) ऐतिहासिक

Exam Tips:

a) मुद्राराक्षस विशाखदत्त द्वारा रचित संस्कृत का ऐतिहासिक नाटक है, जिसका विषय चाणक्य और चन्द्रगुप्त से जुड़ा है।

 

Question 60: गुप्त वंश के पतन का निम्नलिखित कारण था
(A) सैनिक दुर्बलता
(B) हूणों के आक्रमण
(C) स्कन्दगुप्त के अयोग्य उत्तराधिकारी
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) हूण आक्रमण, सैनिक दुर्बलता और कमज़ोर उत्तराधिकारी मिलकर गुप्त साम्राज्य के पतन का कारण बने।

 

Question 61: महाजनपदों के शासक किसानों से उनकी उपज का लगभग 1/6 हिस्सा कर के रूप में लेने लगे थे। यह कर कहा जाता था
(A) भू-राजस्व
(B) बलि
(C) भाग
(D) हिस्सा

Answer:

(C) भाग

Exam Tips:

a) महाजनपदों में उपज का छठा भाग लेने वाला कर भाग कहलाता था।

 

Question 62: अशोक के प्राप्त अभिलेखों की संख्या है
(A) 44
(B) 77
(C) 75
(D) 66

Answer:

(A) 44

Exam Tips:

a) अशोक के अभिलेखों में शिलालेख, स्तम्भ लेख और गुहा लेख शामिल हैं।

 

Question 63: उत्तर पश्चिमी भारत में लगवाए अभिलेखों में अशोक ने किस लिपि का प्रयोग किया?
(A) खरोष्ठी
(B) ब्राह्मी
(C) आरमाईक
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) खरोष्ठी

Exam Tips:

a) उत्तर-पश्चिम के अभिलेखों में खरोष्ठी लिपि का प्रयोग हुआ, जो दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

 

Question 64: सोलह महाजनपदों का उदय हुआ
(A) ऋग्वैदिक युग में
(B) गुप्त युग में
(C) मौर्य युग में
(D) बुद्ध युग में

Answer:

(D) बुद्ध युग में

Exam Tips:

a) सोलह महाजनपद लगभग छठी शताब्दी ई०पू० में, बुद्ध के समय में उभरे।

 

Question 65: अशोक की कलिंग विजय का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?
(A) 10वें अभिलेख में
(B) 12वें अभिलेख में
(C) 13वें अभिलेख में
(D) 11वें अभिलेख में

Answer:

(C) 13वें अभिलेख में

Exam Tips:

a) कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के तेरहवें शिलालेख (बृहद् शिलालेख XIII) में मिलता है।

 

Question 66: ‘प्रजा की भलाई में ही उसकी (राजा की) भलाई है।’ यह कहा
(A) अशोक ने
(B) कौटिल्य ने
(C) मैगस्थनीज ने
(D) मनु ने

Answer:

(B) कौटिल्य ने

Exam Tips:

a) यह विचार कौटिल्य के अर्थशास्त्र में राजा और प्रजा के संबंध को समझाने के लिए दिया गया है।

 

Question 67: मैगस्थनीज किस शासक के दरबार में मेहमान बनकर रहा?
(A) सिकन्दर के
(B) चन्द्रगुप्त मौर्य के
(C) कुमारगुप्त के
(D) समुद्रगुप्त के

Answer:

(B) चन्द्रगुप्त मौर्य के

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज ने चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहकर पाटलिपुत्र का वर्णन इण्डिका में किया।

 

Question 68: महाजनपदों की संख्या थी
(A) 20
(B) 18
(C) 26
(D) 16

Answer:

(D) 16

Exam Tips:

a) बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय में सोलह महाजनपदों के नाम मिलते हैं।

 

Question 69: ब्राह्मी लिपि को पढ़ने में सफलता पाई
(A) कनिंघम ने
(B) जेम्स प्रिंसेप ने
(C) जॉन मार्शल ने
(D) व्हीलर ने

Answer:

(B) जेम्स प्रिंसेप ने

Exam Tips:

a) जेम्स प्रिंसेप ने 1838 ई० में अशोक के अभिलेखों की ब्राह्मी लिपि को पढ़ा।

 

Question 70: ‘प्रियदस्सी’ की उपाधि धारण की
(A) चंद्रगुप्त ने
(B) बिंदुसार ने
(C) अशोक ने
(D) अजातशत्रु ने

Answer:

(C) अशोक ने

Exam Tips:

a) अशोक ने अपने अभिलेखों में देवानांपिय पियदस्सी की उपाधि का प्रयोग किया।

 

Question 71: सिक्कों का अध्ययन कहलाता है
(A) पुरातत्व
(B) मुद्राशास्त्र
(C) धर्मशास्त्र
(D) अर्थशास्त्र

Answer:

(B) मुद्राशास्त्र

Exam Tips:

a) मुद्राशास्त्र को अंग्रेज़ी में न्यूमिसमैटिक्स कहते हैं।

 

Question 72: प्रिंसेप अशोक के अभिलेखों की ब्राह्मी लिपि को पढ़ने में सफल हुआ
(A) 1828 ई० में
(B) 1938 ई० में
(C) 1838 ई० में
(D) 1848 ई० में

Answer:

(C) 1838 ई० में

Exam Tips:

a) ब्राह्मी लिपि पढ़ने का वर्ष 1838 ई० है, न कि 1828 या 1848।

 

Question 73: सोने की खानों के लिए महत्त्वपूर्ण था
(A) सुवर्णगिरि
(B) उज्जयिनी
(C) तोसाली
(D) तक्षशिला

Answer:

(A) सुवर्णगिरि

Exam Tips:

a) सुवर्णगिरि कर्नाटक में स्थित था और अपनी सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध था।

 

Question 74: प्रभावती किस गुप्त शासक की पुत्री थी?
(A) चंद्रगुप्त प्रथम
(B) समुद्रगुप्त
(C) चंद्रगुप्त द्वितीय
(D) स्कंदगुप्त

Answer:

(C) चंद्रगुप्त द्वितीय

Exam Tips:

a) प्रभावती गुप्ता चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री थीं, जिनका विवाह वाकाटक शासक रुद्रसेन द्वितीय से हुआ।

 

Question 75: छठी सदी ई०पू० से कृषि उपज बढ़ाने का तरीका था
(A) सिंचाई को बढ़ावा
(B) धान का रोपण
(C) लोहे के फाल वाले हल का प्रयोग
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) छठी सदी ई०पू० में सिंचाई, धान की रोपाई और लोहे के फाल वाले हल से कृषि उपज बढ़ी।

 

Question 76: धम्म का संदेश देने वाला था
(A) अशोक
(B) चाणक्य
(C) बिंदुसार
(D) चंद्रगुप्त मौर्य

Answer:

(A) अशोक

Exam Tips:

a) अशोक ने धम्म का संदेश अपने शिलालेखों और स्तम्भ लेखों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया।

 

Question 77: शिल्पकारों और व्यापारियों के संघ को कहा जाता था
(A) समूह
(B) श्रेणी
(C) गण
(D) समिति

Answer:

(B) श्रेणी

Exam Tips:

a) शिल्पकारों और व्यापारियों के संघ को श्रेणी या गिल्ड कहा जाता था।

 

Question 78: धम्म महामात्र नामक विशेष अधिकारी नियुक्त करने वाला था
(A) समुद्रगुप्त
(B) चंद्रगुप्त मौर्य
(C) अशोक
(D) चंद्रगुप्त द्वितीय

Answer:

(C) अशोक

Exam Tips:

a) धम्म महामात्र नियुक्त करने वाले शासक अशोक थे, जो मौर्य वंश के सबसे प्रसिद्ध सम्राट माने जाते हैं।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: सर्वप्रथम सिक्कों का चलन कब आरंभ हुआ?

Answer:

सर्वप्रथम सिक्कों का चलन पाँचवीं सदी ई०पू० के लगभग से आरंभ हुआ।

Exam Tips:

a) आहत या पंचमार्क सिक्के भारत के सबसे प्रारम्भिक सिक्कों में गिने जाते हैं।

 

Question 2: जनपद शब्द का क्या अर्थ है?

Answer:

जनपद शब्द का अर्थ है जहाँ लोगों ने अपना पाँव रखा अर्थात् जहाँ बस गए।

Exam Tips:

a) जनपद का मूल अर्थ वह भूमि है जहाँ जन स्थायी रूप से बस गए।

 

Question 3: गंगा व सोन नदियों के संगम पर ‘पाटलिपुत्र’ नामक नगर की स्थापना किसने की?

Answer:

पाटलिपुत्र नगर की स्थापना अजातशत्रु के पुत्र उदयिन ने की मानी जाती है।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र गंगा और सोन के संगम पर बसा था, इसलिए यह नदी मार्ग का महत्त्वपूर्ण केन्द्र बना।

 

Question 4: अभिलेखों के अध्ययन को क्या कहते हैं?

Answer:

अभिलेखों के अध्ययन को अभिलेख शास्त्र कहते हैं।

Exam Tips:

a) अभिलेख शास्त्र को अंग्रेज़ी में एपिग्राफी (Epigraphy) कहते हैं।

 

Question 5: पंचमार्क सिक्कों का आकार कैसा था?

Answer:

पंचमार्क सिक्कों का आकार आयताकार या वृत्ताकार होता था।

Exam Tips:

a) इन सिक्कों पर ठप्पा मारकर विभिन्न चिह्न अंकित किए जाते थे, इसी से इन्हें पंचमार्क कहा गया।

 

Question 6: जातक क्या है?

Answer:

जातक महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएँ हैं।

Exam Tips:

a) जातक कथाएँ पालि भाषा में लिखी गई हैं और इनमें बोधिसत्व के रूप में बुद्ध के पूर्व जन्म का वर्णन है।

 

Question 7: जातकों की संख्या कितनी है?

Answer:

जातकों की संख्या 549 है।

Exam Tips:

a) जातक कथाओं की कुल संख्या 549 मानी जाती है।

 

Question 8: ‘पेरिप्लस’ का क्या अर्थ है?

Answer:

पेरिप्लस का अर्थ है-समुद्री यात्रा।

Exam Tips:

a) ‘पेरिप्लस ऑफ एरीथ्रियन सी’ पहली शताब्दी ई० के आसपास लिखा गया एक यूनानी यात्रा विवरण है।

 

Question 9: पतिवेदक कौन थे?

Answer:

पतिवेदक अशोक के काल में रिपोर्टर थे।

Exam Tips:

a) पतिवेदक अशोक के समय में प्रजा की स्थिति की सूचना सम्राट तक पहुँचाने वाले अधिकारी थे।

 

Question 10: ‘इंडियन एपिग्राफी एंड इंडियन एपिग्राफिकल ग्लोसरी’ नामक पुस्तक किसकी रचना है?

Answer:

‘इंडियन एपिग्राफी एंड इंडियन एपिग्राफिकल ग्लोसरी’ डी०सी० सरकार की रचना है।

Exam Tips:

a) यह पुस्तक भारतीय अभिलेखों के अध्ययन में प्रयुक्त होने वाली शब्दावली का प्रमुख संदर्भ ग्रन्थ है।

 

Question 11: बंगाल एशियाटिक सोसायटी का गठन कब हुआ?

Answer:

बंगाल एशियाटिक सोसायटी का गठन 1784 ई० में हुआ।

Exam Tips:

a) सर विलियम जोन्स ने 1784 ई० में बंगाल एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की।

 

Question 12: ‘देवानापिय’ किस राजा की उपाधि थी?

Answer:

‘देवानांपिय’ राजा अशोक की उपाधि थी।

Exam Tips:

a) ‘देवानांपिय’ का अर्थ है देवताओं का प्रिय, जिसे अशोक ने अपने अभिलेखों में प्रयोग किया।

 

Question 13: ओलीगार्की या समूह शासन किसे कहते हैं?

Answer:

ओलीगार्की या समूह शासन उसे कहते हैं जहाँ सत्ता पुरुषों के एक समूह के हाथ में हो।

Exam Tips:

a) कई महाजनपदों में गणराज्य व्यवस्था थी, जहाँ सत्ता कुछ प्रमुख कुलों के समूह के पास रहती थी।

 

Question 14: राजगाह का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Answer:

राजगाह का शाब्दिक अर्थ है ‘राजाओं का घर’।

Exam Tips:

a) राजगृह मगध की प्रारम्भिक राजधानी थी और चारों ओर पहाड़ियों से घिरा होने के कारण सुरक्षित माना जाता था।

 

Question 15: सुवर्णगिरि (सोने का पहाड़) कहाँ थी?

Answer:

सुवर्णगिरि कर्नाटक में थी।

Exam Tips:

a) मौर्य काल में सुवर्णगिरि दक्षिणी प्रान्त की राजधानी थी।

 

Question 16: महाजनपदों की संख्या कितनी थी?

Answer:

महाजनपदों की संख्या 16 थी।

Exam Tips:

a) बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय में सोलह महाजनपदों की सूची मिलती है।

 

Question 17: भारत में सबसे अधिक अभिलेख किस शासक के हैं?

Answer:

भारत में सबसे अधिक अभिलेख अशोक के हैं।

Exam Tips:

a) अशोक के अभिलेख भारत के उपमहाद्वीप में अनेक स्थानों पर पाए गए हैं, इसी कारण उन्हें अभिलेखों का प्रमुख स्रोत माना जाता है।

 

Question 18: छठी से चौथी सदी ई०पू० में कौन-सा महाजनपद सबसे शक्तिशाली बन गया?

Answer:

छठी से चौथी सदी ई०पू० में मगध महाजनपद सबसे शक्तिशाली बन गया।

Exam Tips:

a) बिम्बिसार के समय से मगध की शक्ति का उदय होने लगा था।

 

Question 19: अपनी सोने की खानों के कारण कौन-सा स्थान उपयोगी था?

Answer:

अपनी सोने की खानों के कारण सुवर्णगिरि उपयोगी था।

Exam Tips:

a) सुवर्णगिरि का नाम उसकी सोने की खानों के कारण पड़ा।

 

Question 20: अशोक ने धम्म प्रचार के कौन-से विशेष अधिकारी नियुक्त किए?

Answer:

अशोक ने धम्म प्रचार के लिए ‘धम्म महामात्र’ नामक विशेष अधिकारी नियुक्त किए।

Exam Tips:

a) धम्म महामात्र अशोक द्वारा नियुक्त ऐसे अधिकारी थे जो धम्म का प्रचार करते थे।

 

Question 21: भारत के सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रंथ का नाम बताएँ।

Answer:

भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रंथ ‘मनुस्मृति’ है।

Exam Tips:

a) मनुस्मृति धर्मशास्त्र परम्परा का प्रमुख ग्रन्थ है, जिसमें सामाजिक और विधि सम्बन्धी नियम दिए गए हैं।

 

Question 22: भारत में आधुनिक भाषाओं में प्रयुक्त लगभग सभी लिपियों का मूल कौन-सी लिपि है?

Answer:

आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त लगभग सभी लिपियों का मूल ब्राह्मी लिपि है।

Exam Tips:

a) ब्राह्मी लिपि से ही देवनागरी सहित अनेक भारतीय लिपियों का विकास हुआ।

 

Question 23: ‘लिच्छिवी दौहित्र’ कौन था?

Answer:

‘लिच्छिवी दौहित्र’ समुद्रगुप्त था।

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त की माता कुमारदेवी लिच्छवि कुल की थीं, इसलिए उन्हें लिच्छवि दौहित्र कहा गया।

 

Question 24: गुप्तकालीन धातुकला का उत्कृष्ट नमूना कौन-सा है?

Answer:

गुप्तकालीन धातुकला का उत्कृष्ट नमूना महरौली का लौह स्तम्भ है।

Exam Tips:

a) महरौली का लौह स्तम्भ उच्च कोटि के लोहे से बना है और जंग-प्रतिरोधी होने के लिए जाना जाता है।

 

Question 25: गुप्त काल की राजभाषा क्या थी?

Answer:

गुप्त काल की राजभाषा संस्कृत थी।

Exam Tips:

a) गुप्त शासकों के अभिलेख और सिक्के मुख्यतः संस्कृत भाषा में मिलते हैं।

 

Question 26: गुप्तकाल का महान् खगोलज्ञ व गणितज्ञ कौन था?

Answer:

गुप्तकाल का महान खगोलज्ञ व गणितज्ञ आर्यभट्ट था।

Exam Tips:

a) आर्यभट्ट ने ‘आर्यभटीय’ ग्रन्थ लिखा और पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने का विचार प्रस्तुत किया।

 

Question 27: छठी शताब्दी ई०पूर्व में कितने महाजनपद थे? किन्हीं चार के नाम बताएँ।

Answer:

छठी शताब्दी ई०पूर्व में कुल 16 महाजनपद थे। इनमें से मगध, काशी, कौशल तथा कुरु को मुख्य चार के रूप में बताया जा सकता है।

Exam Tips:

a) सोलह महाजनपदों में मगध, काशी, कौशल और कुरु प्रमुख थे।

 

Question 28: तक्षशिला किस जनपद की राजधानी थी?

Answer:

तक्षशिला गांधार जनपद की राजधानी थी।

Exam Tips:

a) तक्षशिला गान्धार महाजनपद की राजधानी थी और प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र के रूप में भी जानी जाती थी।

 

Question 29: बिम्बिसार तथा अजातशत्रु किस महाजनपद के दो प्रसिद्ध शासक थे?

Answer:

बिम्बिसार तथा अजातशत्रु मगध जनपद के प्रसिद्ध शासक थे।

Exam Tips:

a) बिम्बिसार और अजातशत्रु ने मगध का विस्तार किया और साम्राज्य की नींव मजबूत की।

 

Question 30: छठी शताब्दी ई०पू० में राजगृह किस महाजनपद की राजधानी थी?

Answer:

छठी शताब्दी ई०पू० में राजगृह मगध महाजनपद की राजधानी थी।

Exam Tips:

a) राजगृह चारों ओर पहाड़ियों से घिरा था, जिससे उसे प्राकृतिक सुरक्षा मिलती थी।

 

Question 31: मगध के किस शासक ने अवन्ति महाजनपद को अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया?

Answer:

शिशुनाग ने अवन्ति को मगध में सम्मिलित किया।

Exam Tips:

a) शिशुनाग ने अवन्ति को जीतकर मगध साम्राज्य में मिला लिया।

 

Question 32: घनानंद किस वंश का अन्तिम शासक था?

Answer:

घनानंद मगध के नंद वंश का अन्तिम शासक था।

Exam Tips:

a) घनानन्द नन्द वंश का अंतिम शासक था, जिसे चन्द्रगुप्त मौर्य ने पराजित किया।

 

Question 33: मत्स्य जनपद की राजधानी कौन-सी थी?

Answer:

मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर थी।

Exam Tips:

a) विराटनगर मत्स्य जनपद की राजधानी थी और आज यह राजस्थान में स्थित है।

 

Question 34: उज्जैन किस जनपद की राजधानी थी?

Answer:

उज्जैन अवन्ति जनपद की राजधानी थी।

Exam Tips:

a) उज्जयिनी अवन्ति महाजनपद की राजधानी थी और आज यह मध्य प्रदेश में है।

 

Question 35: श्रावस्ती किस जनपद की राजधानी थी?

Answer:

श्रावस्ती कौशल जनपद की राजधानी थी।

Exam Tips:

a) श्रावस्ती कौशल महाजनपद की राजधानी थी और आज उत्तर प्रदेश में स्थित है।

 

Question 36: वह कौशल राजा, जिसने काशी को जीता था, का नाम क्या था?

Answer:

महाकौशल ने काशी को जीता था।

Exam Tips:

a) काशी पर कौशल के अधिकार से कौशल और मगध के बीच संघर्ष बढ़ा।

 

Question 37: इन्द्रप्रस्थ किस जनपद की राजधानी थी?

Answer:

इन्द्रप्रस्थ कुरु जनपद की राजधानी थी।

Exam Tips:

a) इन्द्रप्रस्थ कुरु महाजनपद की राजधानी थी, जिसका संबंध महाभारत से जुड़ता है।

 

Question 38: वज्जि जनपद की राजधानी क्या थी?

Answer:

वज्जि जनपद की राजधानी वैशाली थी।

Exam Tips:

a) वैशाली वज्जि संघ की राजधानी थी, जहाँ गणराज्य व्यवस्था प्रचलित थी।

 

Question 39: चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस यूनानी शासक को हराया?

Answer:

चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस निकेटर नामक यूनानी शासक को हराया।

Exam Tips:

a) सेल्यूकस के साथ हुई सन्धि के बाद उसने मैगस्थनीज़ को चन्द्रगुप्त के दरबार में भेजा।

 

Question 40: मैगस्थनीज़ कौन था?

Answer:

मैगस्थनीज़ चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी शासक सेल्यूकस का राजदूत था।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज़ के विवरणों से पाटलिपुत्र के प्रशासन और समाज की जानकारी मिलती है।

 

Question 41: अशोक के समय के दो प्रसिद्ध स्तूप कौन-कौन से हैं?

Answer:

सांची का स्तूप अशोक के समय का प्रसिद्ध स्तूप है, जबकि भारहुत का स्तूप शुंग काल में बना।

Exam Tips:

a) सांची का स्तूप मध्य प्रदेश में और भारहुत का स्तूप सतना जिले में स्थित है।

 

Question 42: इण्डिका का लेखक कौन था?

Answer:

इण्डिका का लेखक मैगस्थनीज़ था।

Exam Tips:

a) इण्डिका मौर्यकालीन भारत के समाज और प्रशासन का यूनानी विवरण है।

 

Question 43: मैगस्थनीज़ किसके शासन काल में भारत आया?

Answer:

मैगस्थनीज़ चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन-काल में भारत आया।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज़ का भारत में रहने का काल लगभग 302 ई०पू० से 298 ई०पू० के बीच माना जाता है।

 

Question 44: कौटिल्य कौन था?

Answer:

कौटिल्य चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमन्त्री था।

Exam Tips:

a) कौटिल्य को चाणक्य और विष्णुगुप्त नामों से भी जाना जाता है।

 

Question 45: कौटिल्य (चाणक्य) ने राजनीति से सम्बन्धित कौन-सी पुस्तक की रचना की?

Answer:

कौटिल्य (चाणक्य) ने राजनीति से सम्बन्धित ‘अर्थशास्त्र’ की रचना की।

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र में राजा के कर्तव्य, गुप्तचर व्यवस्था और दण्ड-नीति का विस्तृत वर्णन है।

 

Question 46: अशोक ने किस नयी नैतिक विचारधारा का प्रचार किया?

Answer:

अशोक ने धम्म नामक विचारधारा का प्रचार किया।

Exam Tips:

a) धम्म में अहिंसा, सहिष्णुता और माता-पिता तथा गुरुजनों का आदर जैसे सिद्धान्त शामिल थे।

 

Question 47: धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने कौन-से विशेष अधिकारी नियुक्त किए?

Answer:

धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने धम्म महामात्र अधिकारी नियुक्त किए।

Exam Tips:

a) धम्म महामात्र विभिन्न सम्प्रदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने का कार्य भी करते थे।

 

Question 48: अशोक ने किन दो नए नगरों की स्थापना की?

Answer:

अशोक ने श्रीनगर तथा ललितापाटन नामक दो नगरों की स्थापना की।

Exam Tips:

a) कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार ये दोनों नगर कश्मीर में अशोक ने बसाए थे।

 

Question 49: कलिंग का युद्ध कब हुआ?

Answer:

कलिंग का युद्ध 261 ई०पू० में हुआ।

Exam Tips:

a) कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने हिंसात्मक युद्धों को त्याग कर धम्म विजय की नीति अपनाई।

 

Question 50: वर्तमान भारत के राष्ट्रीय चिह्न कहाँ से लिए गए हैं?

Answer:

वर्तमान भारत के राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिए गए हैं।

Exam Tips:

a) सारनाथ के सिंह-शीर्ष के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है, जो भारत का आदर्श वाक्य है।

 

Question 51: अशोक के अभिलेख कौन-सी दो लिपियों में मिले हैं?

Answer:

अशोक के अभिलेख ब्राह्मी लिपि तथा खरोष्ठी लिपि में मिले हैं।

Exam Tips:

a) अशोक के अभिलेखों में ब्राह्मी और खरोष्ठी के अलावा यूनानी और आरमाईक लिपियाँ भी मिलती हैं।

 

Question 52: हरिषेण कौन था?

Answer:

हरिषेण गुप्त शासक समुद्रगुप्त (लगभग 335-375 ई०) के दरबार में संधिविग्रहिक (युद्ध और सन्धि से जुड़ा मन्त्री) तथा कवि था। वह ‘प्रयाग प्रशस्ति’ का लेखक है। इसमें उसने अपने शासक समुद्रगुप्त का गुणगान ‘परमात्मा तुल्य’ रूप में किया है।

Exam Tips:

a) हरिषेण की प्रयाग प्रशस्ति समुद्रगुप्त की विजयों का मुख्य स्रोत है।
b) प्रयाग प्रशस्ति इलाहाबाद के अशोक स्तम्भ पर उत्कीर्ण है।

 

Question 53: चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘एण्ड्रोकोट्स’ किस लेखक ने कहा है?

Answer:

चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘एण्ड्रोकोट्स’ प्लूटार्क ने कहा है।

Exam Tips:

a) ‘एण्ड्रोकोट्स’ चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए यूनानी लेखकों द्वारा प्रयुक्त नाम है।

 

Question 54: सिंहासन पर आसीन होने के पश्चात् अशोक ने कौन-सी उपाधि धारण की?

Answer:

सिंहासन पर आसीन होने के पश्चात् अशोक ने ‘देवानामप्रिय’ की उपाधि धारण की।

Exam Tips:

a) ‘देवानामप्रिय’ का अर्थ है देवताओं का प्रिय।

 

Question 55: सारनाथ स्तम्भ के शिरोभाग में सिंह के बीच में एक चक्र है, यह चक्र किसका सूचक है?

Answer:

यह चक्र धर्म का सूचक है।

Exam Tips:

a) सारनाथ स्तम्भ पर बना चक्र धम्म के चक्र का प्रतीक है, जिसे धर्मचक्र कहते हैं।

 

Question 56: कारखानों तथा खानों के मन्त्री को क्या कहा जाता था?

Answer:

कारखानों तथा खानों के मन्त्री को कर्मान्तिक कहा जाता था।

Exam Tips:

a) मौर्य प्रशासन में कर्मान्तिक कारखानों और खानों की देखरेख करने वाला अधिकारी था।

 

Question 57: मौर्यशासन काल में कृषि विभाग के अध्यक्ष को क्या कहा जाता था?

Answer:

मौर्यशासन काल में कृषि विभाग के अध्यक्ष को सीताध्यक्ष कहा जाता था।

Exam Tips:

a) सीताध्यक्ष कृषि भूमि की व्यवस्था और खेती से जुड़े कार्यों का प्रमुख अधिकारी था।

 

Question 58: अर्थशास्त्र की रचना किस भाषा में हुई?

Answer:

अर्थशास्त्र की रचना संस्कृत भाषा में हुई।

Exam Tips:

a) कौटिल्य का अर्थशास्त्र संस्कृत में लिखा गया राजनीति और प्रशासन का ग्रन्थ है।

 

Question 59: मौर्य-शासनकाल में राजकीय कोष का प्रमुख कौन होता था?

Answer:

मौर्य-शासनकाल में राजकीय कोष का प्रमुख सन्निधाता होता था।

Exam Tips:

a) सन्निधाता अर्थशास्त्र में वर्णित राजकीय कोष का प्रमुख अधिकारी था।

 

Question 60: मीनाण्डर का शासनकाल क्या था?

Answer:

मीनाण्डर का शासनकाल 165-145 ई०पू० था।

Exam Tips:

a) मीनाण्डर एक प्रसिद्ध भारतीय-यूनानी शासक था, जिसका शासनकाल 165-145 ई०पू० माना जाता है।

 

Question 61: मीनाण्डर की राजधानी का नाम बताएँ।

Answer:

मीनाण्डर की राजधानी का नाम शाकल (श्यालकोट) था।

Exam Tips:

a) शाकल आज पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में स्थित श्यालकोट के रूप में पहचाना जाता है।

 

Question 62: मीनाण्डर का किस बौद्ध भिक्षु के साथ वाद-विवाद हुआ?

Answer:

मीनाण्डर का नागसेन बौद्ध भिक्षु के साथ वाद-विवाद हुआ।

Exam Tips:

a) मीनाण्डर और नागसेन के संवाद को ‘मिलिन्दपन्हो’ में दर्ज किया गया है।

 

Question 63: पहली बार सोने के सिक्के किसने जारी किए?

Answer:

पहली बार सोने के सिक्के कुषाण शासकों ने जारी किए।

Exam Tips:

a) कुषाण शासकों के सोने के सिक्के भारत में बड़ी संख्या में मिले हैं।

 

Question 64: विक्रम संवत् का प्रारम्भ कब हुआ?

Answer:

विक्रम संवत् का प्रारम्भ 58 ई०पू० से माना जाता था।

Exam Tips:

a) विक्रम संवत् 58 ई०पू० से आरम्भ माना जाता है, इसलिए इसे ईसा से लगभग 58 वर्ष पहले का संवत् समझें।

 

Question 65: शकों का सबसे शक्तिशाली राजा कौन-था?

Answer:

शकों का सबसे शक्तिशाली राजा रुद्रदामा (रुद्रदमन) था।

Exam Tips:

a) रुद्रदामा प्रथम का जूनागढ़ (गिरनार) शिलालेख संस्कृत में लिखा गया प्रारम्भिक उदाहरण है।

 

Question 66: सुदर्शन झील की मरम्मत किस शक राजा ने करवाई?

Answer:

सुदर्शन झील की मरम्मत रुद्रदमन प्रथम ने करवाई।

Exam Tips:

a) सुदर्शन झील गिरनार के पास स्थित थी और इसका निर्माण मौर्य काल में हुआ था।

 

Question 67: शक संवत् का प्रारम्भ कब से माना जाता है?

Answer:

शक संवत् का प्रारम्भ 78 ई० से माना जाता है।

Exam Tips:

a) शक संवत् 78 ई० से आरम्भ माना जाता है और आज भारत का राष्ट्रीय पंचांग इसी पर आधारित है।

 

Question 68: कुषाणों का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?

Answer:

कुषाणों का सबसे प्रसिद्ध शासक कनिष्क था।

Exam Tips:

a) कनिष्क कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था और उसके समय में बौद्ध धर्म का विस्तार हुआ।

 

Question 69: कनिष्क की राजधानी का नाम बताएँ।

Answer:

कनिष्क की राजधानी का नाम पुरुषपुर (पेशावर) था।

Exam Tips:

a) पुरुषपुर आज का पेशावर है, जो वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित है।

 

Question 70: मगध-विजय अभियान में कनिष्क को मिलने वाला बौद्ध विद्वान कौन था?

Answer:

मगध-विजय अभियान में कनिष्क को मिलने वाला बौद्ध विद्वान अश्वघोष था।

Exam Tips:

a) अश्वघोष ने ‘बुद्धचरित’ और ‘सौन्दरनन्द’ जैसे काव्य ग्रन्थ लिखे।

 

Question 71: कनिष्क द्वारा बसाए गए नगर का नाम बताएँ।

Answer:

कनिष्क द्वारा बसाए गए नगर का नाम कनिष्कपुर था।

Exam Tips:

a) कनिष्कपुर कनिष्क के नाम पर बसाया गया नगर माना जाता है।

 

Question 72: कनिष्क की सबसे महत्त्वपूर्ण विजय कौन-सी थी?

Answer:

कनिष्क की सबसे महत्त्वपूर्ण विजय चीन क्षेत्र की विजय थी।

Exam Tips:

a) कनिष्क ने मध्य एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया और रेशम मार्ग के व्यापार से उसे लाभ मिला।

 

Question 73: कनिष्क द्वारा धारण की गई उपाधि का नाम बताएँ।

Answer:

कनिष्क द्वारा धारण की गई उपाधि का नाम देवपुत्र था।

Exam Tips:

a) ‘देवपुत्र’ की उपाधि कुषाण शासकों की शाही पदवी थी, जिसे कनिष्क ने भी धारण किया।

 

Question 74: तमिल संगम से क्या अभिप्राय है?

Answer:

तमिल कवियों की सभा या सम्मेलन तमिल संगम होता है।

Exam Tips:

a) तमिल संगम पांड्य राजाओं के संरक्षण में कवियों और विद्वानों की सभा के रूप में आयोजित होता था।

 

Question 75: टूटे हुए सिर वाली कनिष्क की मूर्ति किस कला का नमूना है?

Answer:

टूटे हुए सिर वाली कनिष्क की मूर्ति मथुरा कला का नमूना है।

Exam Tips:

a) मथुरा कला में स्थानीय लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग होता था और कुषाणकालीन मूर्तियाँ इसी शैली में बनीं।

 

Question 76: ‘बुद्ध चरित’ का लेखक कौन था?

Answer:

‘बुद्ध चरित’ का लेखक अश्वघोष था।

Exam Tips:

a) ‘बुद्धचरित’ भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित संस्कृत महाकाव्य है।

 

Question 77: सबसे प्रसिद्ध भारतीय-यूनानी शासक कौन था?

Answer:

सबसे प्रसिद्ध भारतीय-यूनानी शासक मीनाण्डर था।

Exam Tips:

a) मीनाण्डर बौद्ध धर्म से प्रभावित हुआ और ‘मिलिन्दपन्हो’ में उसके नागसेन से संवाद का वर्णन है।

 

Question 78: कुषाणकाल में कौन-सी नई मूर्तिकला का आरम्भ हुआ?

Answer:

कुषाणकाल में गान्धार कला की मूर्तिकला का आरंभ हुआ।

Exam Tips:

a) गान्धार कला में बुद्ध की मूर्तियों पर यूनानी और रोमन वेशभूषा का प्रभाव दिखाई देता है।

 

Question 79: शक संवत् किस शासक ने चलाया?

Answer:

शक संवत् कनिष्क ने चलाया।

Exam Tips:

a) कनिष्क द्वारा शक संवत् चलाए जाने की बात परम्परागत रूप से मानी जाती है।

 

Question 80: शक कहाँ के मूल निवासी थे?

Answer:

शक मध्य एशिया के मूल निवासी थे।

Exam Tips:

a) शक मध्य एशिया से भारत आए और पश्चिमी भारत में उन्होंने शासन स्थापित किया।

 

Question 81: सातवाहन राज्य में स्थानीय सामंतों को क्या कहा जाता था?

Answer:

सातवाहन राज्य में स्थानीय सामंतों को महाभोज कहा जाता था।

Exam Tips:

a) महाभोज सातवाहन काल में स्थानीय सामन्तों के लिए प्रयुक्त उपाधि थी।

 

Question 82: भूमि दान-पत्रों को रखने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था?

Answer:

भूमि दान-पत्रों को रखने वाले अधिकारी को पत्तिक पालक कहा जाता था।

Exam Tips:

a) भूमि दान-पत्रों का रिकॉर्ड रखना सातवाहन प्रशासन का एक महत्त्वपूर्ण कार्य था।

 

Question 83: व्याकरण विषय की तोलकाप्पियम पुस्तक किस भाषा में लिखी गई है?

Answer:

व्याकरण विषय की तोलकाप्पियम पुस्तक तमिल भाषा में लिखी गई है।

Exam Tips:

a) तोलकाप्पियम तमिल भाषा का सबसे प्राचीन उपलब्ध व्याकरण ग्रन्थ माना जाता है।

 

Question 84: संगम साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?

Answer:

संगम साहित्य तमिल भाषा में लिखा गया है।

Exam Tips:

a) संगम साहित्य में कविताएँ, व्याकरण और महाकाव्य तीनों रूप मिलते हैं।

 

Question 85: ‘बाइबिल ऑफ तमिल’ कौन-सी पुस्तक को कहा जाता है?

Answer:

‘बाइबिल ऑफ तमिल’ ‘तिरुक्कुराल’ पुस्तक को कहा जाता है।

Exam Tips:

a) तिरुक्कुराल में नैतिकता, अर्थ और प्रेम पर आधारित कुल 1330 दोहे माने जाते हैं।

 

Question 86: तमिल कविता की आँडिसी कौन-सी पुस्तक है?

Answer:

तमिल कविता की आँडिसी मणिमेखलै पुस्तक है।

Exam Tips:

a) मणिमेखलै एक तमिल महाकाव्य है, जिसे तमिल की ‘ओडिसी’ कहा जाता है।

 

Question 87: कौन-सी पुस्तक ‘बुक ऑफ मैरिज’ है?

Answer:

जीवक चिंतामणि ‘बुक ऑफ मैरिज’ है।

Exam Tips:

a) जीवक चिंतामणि तमिल साहित्य का जैन महाकाव्य है, जिसमें विवाह और प्रेम का वर्णन है।

 

Question 88: चोल शासकों में सबसे प्रतापी शासक का नाम बताइए।

Answer:

चोल शासकों में सबसे प्रतापी शासक का नाम कारिकाल था।

Exam Tips:

a) करिकाल संगम युग का सबसे प्रसिद्ध चोल शासक माना जाता है।

 

Question 89: पुहार की स्थापना किसने की?

Answer:

पुहार की स्थापना राजा कारिकाल ने की।

Exam Tips:

a) पुहार (कावेरीपट्टिनम) चोल राज्य का प्रमुख बन्दरगाह नगर था।

 

Question 90: चेर राज्य की राजधानी का नाम बताएँ।

Answer:

चेर राज्य की राजधानी का नाम वंजि था।

Exam Tips:

a) वंजि चेर शासकों की राजधानी थी और यहाँ से पश्चिमी तट के व्यापार पर नियंत्रण रहता था।

 

Question 91: चेर राज्य के सबसे महान राजा का नाम तथा राज्य का प्रतीक चिह्न बताइए।

Answer:

चेर राज्य के सबसे महान राजा शेनगुट्टुवन थे और राज्य का प्रतीक चिह्न धनुष था।

Exam Tips:

a) चेर शासकों का राज्य-चिह्न धनुष था, जो उनकी सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता था।

 

Question 92: पाड्य राज्य की राजधानी का क्या नाम था?

Answer:

पांड्य राज्य की राजधानी का नाम मदुरा था।

Exam Tips:

a) मदुरै पांड्य शासकों की राजधानी थी और यहीं संगम साहित्य विकसित हुआ।

 

Question 93: रोम से प्रमुख व्यापार कौन-से युग में होता था?

Answer:

रोम से प्रमुख व्यापार संगम युग में होता था।

Exam Tips:

a) संगम युग में काली मिर्च और मसालों का रोम के साथ व्यापार बहुत लाभदायक था।

 

Question 94: तिरुक्कुराल के लेखक कौन थे?

Answer:

तिरुक्कुराल के लेखक तिरुवल्लुवर थे।

Exam Tips:

a) तिरुवल्लुवर को तमिल के महान नीतिकार और संत कवि के रूप में जाना जाता है।

 

Question 95: गुप्त वंश का संस्थापक किसे माना जाता है?

Answer:

गुप्त वंश का संस्थापक श्रीगुप्त को माना जाता है।

Exam Tips:

a) श्रीगुप्त को गुप्त वंश का मूल संस्थापक माना जाता है, जबकि गुप्त साम्राज्य का विस्तार चन्द्रगुप्त प्रथम से शुरू हुआ।

 

Question 96: चन्द्रगुप्त प्रथम का शासनकाल बताएँ।

Answer:

चन्द्रगुप्त प्रथम का शासनकाल 320 ई० से 335 ई० तक था।

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त प्रथम ने ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की थी।

 

Question 97: गुप्त संवत् का प्रारम्भ कब हुआ?

Answer:

गुप्त संवत् का प्रारम्भ 320 ई० से हुआ।

Exam Tips:

a) गुप्त संवत् 320 ई० से आरम्भ हुआ, इसलिए यह ईसवी सन् के बाद का संवत् है।

 

Question 98: गुप्त संवत् किसने चलाया?

Answer:

गुप्त संवत् चन्द्रगुप्त प्रथम ने चलाया।

Exam Tips:

a) गुप्त संवत् का आरम्भ चन्द्रगुप्त प्रथम के राज्यारोहण से जोड़ा जाता है।

 

Question 99: लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी के साथ किस गुप्त सम्राट ने विवाह किया था?

Answer:

लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी के साथ चन्द्रगुप्त प्रथम ने विवाह किया था।

Exam Tips:

a) इस वैवाहिक सम्बन्ध से गुप्त शासकों को लिच्छवि कुल का राजनीतिक समर्थन मिला।

 

Question 100: चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया?

Answer:

चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपना उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त को नियुक्त किया।

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त को प्रयाग प्रशस्ति में उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने का उल्लेख मिलता है।

 

Question 101: समुद्रगुप्त गद्दी पर कब बैठा?

Answer:

समुद्रगुप्त गद्दी पर 335 ई० में बैठा।

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त ने लगभग 335 ई० से 375 ई० तक शासन किया।

 

Question 102: दक्षिण विजय अभियान में समुद्रगुप्त ने कितने राजाओं के संगठन को पराजित किया?

Answer:

दक्षिण विजय अभियान में समुद्रगुप्त ने 12 राजाओं के संघ को पराजित किया।

Exam Tips:

a) प्रयाग प्रशस्ति में दक्षिणापथ के बारह शासकों पर समुद्रगुप्त की विजय का उल्लेख मिलता है।

 

Question 103: किस गुप्त शासक ने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी?

Answer:

चन्द्रगुप्त द्वितीय ने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी।

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के नाम से लोकप्रिय हुए और उनके दरबार में कालिदास से जुड़ी परम्परा है।

 

Question 104: भारतीय नेपोलियन किसे कहा गया?

Answer:

भारतीय नेपोलियन समुद्रगुप्त को कहा गया।

Exam Tips:

a) समुद्रगुप्त की अनेक विजयों के कारण इतिहासकार वी०ए० स्मिथ ने उन्हें भारतीय नेपोलियन कहा।

 

Question 105: इलाहाबाद स्तम्भ लेख का लेखक कौन था?

Answer:

इलाहाबाद स्तम्भ लेख का लेखक हरिषेण था।

Exam Tips:

a) इलाहाबाद स्तम्भ लेख को प्रयाग प्रशस्ति भी कहा जाता है।

 

Question 106: अर्थशास्त्र पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Answer:

अर्थशास्त्र के लेखक कौटिल्य हैं।

Exam Tips:

a) कौटिल्य को चाणक्य और विष्णुगुप्त भी कहा जाता है, जिन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य का मार्गदर्शन किया।

 

लघु-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: पुरालेख शास्त्र तथा पुरा लिपिशास्त्र किसे कहते हैं?

Answer:

अभिलेख मोहरों, प्रस्तर स्तंभों, स्तूपों, चट्टानों और ताम्रपत्रों (भूमि अनुदान पत्र) आदि पर मिलते हैं। ये ईंटों और मूर्तियों पर भी मिलते हैं। इनके अध्ययन को पुरालेख शास्त्र (Epigraphy) कहा जाता है।

अभिलेखों तथा अन्य पुराने दस्तावेजों की तिथियों के अध्ययन को पुरालिपि शास्त्र (Palaeography) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) पुरालेख शास्त्र (Epigraphy) अभिलेखों का अध्ययन है, जबकि पुरालिपि शास्त्र (Palaeography) प्राचीन लिपियों और उनकी तिथियों का अध्ययन है।
b) Epigraphy का सम्बन्ध अभिलेखों की सामग्री से है, जबकि Palaeography का सम्बन्ध लिपि के स्वरूप और विकास से है।
c) मोहर, स्तंभ और ताम्रपत्र जैसी टिकाऊ सामग्री पर खुदे होने के कारण अनेक अभिलेख आज भी बचे हैं।

 

Question 2: 600 ई०पू० में भारतीय उपमहाद्वीप पर विकसित हुए शहरों और कस्बों की सूची बनाइए।

Answer:

भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग छठी शताब्दी ई०पू० में विभिन्न क्षेत्रों में कई नगरों का उदय हुआ। ये नगर हड़प्पा सभ्यता के काफी समय बाद हड़प्पा क्षेत्रों के उत्तर-पूर्व में, मुख्यतः गंगा-यमुना की घाटी में पैदा हुए। इनमें से अधिकांश नगर महाजनपदों की राजधानियाँ थीं।

प्रमुख नगरों व कस्बों की सूची इस प्रकार है-
(1) पाटलिपुत्र
(2) उज्जयिनी
(3) कौशाम्बी
(4) अयोध्या
(5) श्रावस्ती
(6) काशी
(7) तक्षशिला, अस्सपुर
(8) वैशाली
(9) कुशीनगर
(10) कपिलवस्तु
(11) साकेत
(12) मारूकच्छ (भड़ौच)
(13) सोपारा

Exam Tips:

a) मारूकच्छ (भड़ौच) और सोपारा जैसे नगर पश्चिमी तट के प्रमुख व्यापारिक बन्दरगाह थे।
b) छठी शताब्दी ई०पू० के अधिकांश नगर महाजनपदों की राजधानियाँ थे, इसलिए उन्हें महाजनपद काल से जोड़ें।
c) हड़प्पा सभ्यता के नगर और छठी शताब्दी ई०पू० के नगर अलग-अलग कालों के हैं, यह अन्तर उत्तर में स्पष्ट लिखें।

 

Question 3: भूमि अनुदान पत्रों से आप क्या समझते हैं?

Answer:

भूमि अनुदान पत्र भी अभिलेखों में ही शामिल किए जाते हैं। इन दान पत्रों में राजाओं, राज्याधिकारियों, रानियों, शिल्पियों और व्यापारियों द्वारा दिए गए धर्मार्थ धन, पशु और भूमि का उल्लेख मिलता है। राजाओं और सामन्तों द्वारा दिए गए भूमि अनुदान पत्र विशेष महत्त्व रखते हैं, क्योंकि इनमें प्राचीन भारत की व्यवस्था और प्रशासन से जुड़ी जानकारी मिलती है। ईस्वी की आरम्भिक शताब्दियों से ऐसे अनुदान पत्र मिलने लगते हैं और अधिकांशतः ये ताम्रपत्रों पर खुदे मिलते हैं। दानकर्ता इन्हें दान प्राप्त करने वाले को प्रमाण के रूप में देते थे। सामान्यतः इनमें भिक्षुओं, ब्राह्मणों, मन्दिरों, विहारों, जागीरदारों और अधिकारियों को दिए गए गाँवों, भूमि और राजस्व के दानों का विवरण मिलता है।

Exam Tips:

a) भूमि अनुदान पत्र अधिकतर ताम्रपत्रों पर खुदे मिलते हैं, इसलिए इन्हें ताम्रपत्र अभिलेख भी कहा जाता है।
b) ईस्वी की आरम्भिक शताब्दियों से भूमि अनुदान पत्र मिलने लगते हैं, यह तिथि याद रखें।
c) अनुदान पाने वालों में भिक्षु, ब्राह्मण, मन्दिर और विहार प्रमुख थे, जिनका उल्लेख अभिलेखों में मिलता है।

 

Question 4: अभिलेखों के साक्ष्य की सीमाएँ स्पष्ट करें।

Answer:

इतिहास की पुनर्रचना में अभिलेख विश्वसनीय स्रोत माने जाते हैं, परन्तु इनकी अपनी सीमाएँ भी हैं।

(1) कभी-कभी अभिलेखों के कुछ भाग नष्ट हो जाते हैं, जिससे अक्षर लुप्त हो जाते हैं और शब्दों व वाक्यों का अर्थ समझना कठिन हो जाता है।
(2) अभिलेखों में उनके उत्कीर्ण करवाने वाले के विचारों को बढ़ा-चढ़ाकर व्यक्त किया जाता है, इसलिए वे तत्कालीन सामान्य विचारों से मेल नहीं खाते। फलतः ये प्रायः जन-सामान्य के विचारों और कार्यकलापों पर प्रकाश नहीं डाल पाते।

Exam Tips:

a) अभिलेखों में अक्सर शासक की प्रशंसा होती है, इसलिए उनकी बातों को सावधानी से परखना चाहिए।
b) अभिलेखों का विषय मुख्यतः शासकों और दानों से जुड़ा होता है, इसलिए आम लोगों का जीवन इनमें कम मिलता है।
c) टूटे भागों और लुप्त अक्षरों की कमी को अन्य स्रोतों जैसे ग्रन्थ और सिक्कों से पूरा किया जाता है।

 

Question 5: पंचमार्क सिक्कों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

विनिमय के साधन के रूप में सिक्कों का प्रचलन शुरू हुआ। सबसे पहले छठी शताब्दी ई०पू० में चाँदी और ताँबे के आयताकार या वृत्ताकार टुकड़े बनाए गए। इन टुकड़ों पर ठप्पा मारकर सूर्य, वृक्ष, मानव, खरगोश, बिच्छू और साँप जैसे अनेक चिह्न खुदे होते थे। इन्हें पंचमार्क या आहत सिक्के कहते हैं। इस प्रकार के सिक्के भारतीय उपमहाद्वीप के अनेक स्थलों से प्राप्त हुए हैं।

Exam Tips:

a) पंचमार्क सिक्के ठप्पा मारकर बनाए जाते थे, इसलिए इन्हें आहत सिक्के भी कहा जाता है।
b) ये सिक्के मुख्यतः चाँदी और ताँबे से बने होते थे और विनिमय के साधन के रूप में प्रयुक्त होते थे।

 

Question 6: ‘प्रयाग प्रशस्ति’ के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

प्रयाग प्रशस्ति का सम्बन्ध गुप्त शासक समुद्रगुप्त से है। इसका लेखक समुद्रगुप्त का राजकवि हरिषेण था। यह अभिलेख 33 पंक्तियों में संस्कृत भाषा में लिखा गया है। इससे हमें समुद्रगुप्त के चरित्र (गुणों) और उसकी सफलताओं की जानकारी मिलती है।

प्रशस्ति में समुद्रगुप्त के गुणों का वर्णन करते हुए लिखा है-“धरती पर उनका कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था। अनेक गुणों और शुभ कार्यों से सम्पन्न उन्होंने अपने पैर के तलवे से अन्य राजाओं के यश को समाप्त कर दिया है।” समुद्रगुप्त की तुलना परमात्मा से भी की गई है। “वे परमात्मा पुरुष हैं… वे करुणा से भरे हुए हैं… वे मानवता के लिए दिव्य उदारता की प्रतिमूर्ति हैं।”

Exam Tips:

a) प्रयाग प्रशस्ति इलाहाबाद के अशोक स्तम्भ पर उत्कीर्ण है, जिस पर बाद में गुप्त काल का लेख जोड़ा गया।
b) प्रशस्ति समुद्रगुप्त की विजयों और उसके दरबार का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
c) प्रशस्ति में समुद्रगुप्त की आर्यावर्त और दक्षिणापथ की विजयों का विस्तृत वर्णन मिलता है।

 

Question 7: कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

कौटिल्य का अर्थशास्त्र मौर्यकालीन रचना है। इसके लेखक चाणक्य, विष्णुगुप्त या कौटिल्य माने जाते हैं। कौटिल्य प्राचीन भारत का प्रमुख कूटनीतिज्ञ और नीतिकार था, जो मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य का शिक्षक और प्रधानमन्त्री था।

नाम से ऐसा लगता है कि इसकी विषय-सामग्री अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित है, परन्तु इसमें शासन-व्यवस्था का विश्लेषण मुख्य है। इसमें शासक, उसकी सलाहकार परिषद, जनता और शासक के सम्बन्ध, न्याय-व्यवस्था, शासन चलाने की प्रणाली, युद्ध-नीति और पड़ोसी देशों से सम्बन्धों का वर्णन है।

यह रचना 15 खण्डों में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड में लेखक ने तत्कालीन राजनीति, शासन-प्रबन्ध, भारत की स्थिति, समाज और संस्कृति का विस्तृत वर्णन किया है।

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र नाम के बावजूद इसका मुख्य विषय राजनीति और शासन-कला है।
b) कौटिल्य का अर्थशास्त्र संस्कृत में लिखा गया है और इसे मौर्यकाल से जोड़ा जाता है।
c) चाणक्य, विष्णुगुप्त और कौटिल्य को एक ही व्यक्ति माना जाता है।
d) अर्थशास्त्र में राजा की सलाहकार परिषद और गुप्तचर व्यवस्था का विस्तृत उल्लेख मिलता है।

 

Question 8: अशोक के अभिलेखों के ऐतिहासिक महत्त्व पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

अशोक के अभिलेखों से हमें महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। इनसे अशोक के साम्राज्य-विस्तार, उसकी शासन-व्यवस्था, धम्म-नीति और बौद्ध धर्म के प्रचार के प्रयासों के प्रमाण मिलते हैं। ये अभिलेख अशोक के चरित्र, पड़ोसी राज्यों के प्रति उसकी नीति और मौर्य कला पर भी प्रकाश डालते हैं।

Exam Tips:

a) अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे गए, जबकि उत्तर-पश्चिम के कुछ अभिलेख खरोष्ठी लिपि में हैं।
b) बृहद् शिलालेख XIII कलिंग युद्ध और धम्म-नीति के परिवर्तन का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
c) अशोक के अभिलेख शिलाओं, स्तम्भों और गुफाओं पर खुदे मिलते हैं, जिससे उसकी नीतियाँ जन-जन तक पहुँचीं।

 

Question 9: अग्रहार से आप क्या समझते हैं?

Answer:

अग्रहार से हमारा अभिप्राय उस भूमि से है जो अनुदान पत्रों के माध्यम से ब्राह्मणों को दी जाती थी। इस भूमि पर ब्राह्मणों को सभी प्रकार के करों से मुक्त रखा गया था। इस भूमि से होने वाली आय ब्राह्मणों द्वारा धर्म और शिक्षा से सम्बन्धित कार्यों पर खर्च की जाती थी।

Exam Tips:

a) अग्रहार ब्राह्मणों को दी गई करमुक्त भूमि थी, जिसका उद्देश्य धर्म और शिक्षा को बढ़ावा देना था।
b) अग्रहार अनुदानों का उल्लेख ताम्रपत्र अभिलेखों में मिलता है।

 

Question 10: गुप्तकाल में किए गए भूमि अनुदानों की दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

भारत में भूमि अनुदान की प्रणाली प्रथम शताब्दी ई० से आरम्भ हो गई थी। उत्तरी भारत में भूमि अनुदान के स्पष्ट उदाहरण गुप्त काल में मिलते हैं। गुप्त काल के भूमि अनुदान की दो विशेषताएँ उल्लेखनीय हैं-

(1) भूमि अनुदान मुख्य रूप से ब्राह्मणों और धार्मिक संस्थाओं को दिया जाता था।
(2) दान देते समय दान प्राप्त करने वालों को उनके कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए जाते थे।

Exam Tips:

a) उत्तर भारत में भूमि अनुदान की व्यवस्था गुप्त काल में विशेष रूप से दिखाई देती है।
b) अनुदानों में ब्राह्मणों और मन्दिरों को गाँव और भूमि देने का उल्लेख बार-बार मिलता है।
c) दान पाने वाले को कर्तव्यों का निर्देश देना इस व्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषता थी।

 

Question 11: गुप्तकालीन सिक्कों के बारे में जानकारी दीजिए।
अथवा
सोने के सिक्के के बारे में एक संक्षिप्त नोट लिखिए।

Answer:

प्राचीन काल में सोने के कुछ सबसे सुन्दर सिक्के गुप्त शासकों ने चलाए। अनेक सिक्कों पर विष्णु और गरुड़ के चित्र अंकित हैं। चन्द्रगुप्त प्रथम ने सबसे पहले सोने के सिक्के जारी किए। इन सिक्कों के एक ओर चन्द्रगुप्त और कुमारदेवी की आकृति तथा दूसरी ओर एक देवी की आकृति है, और नीचे ‘लिच्छवयः’ शब्द उत्कीर्ण है। समुद्रगुप्त की वीणा बजाते हुए मुद्रा और ‘अश्वमेध पराक्रम’ अंकित मुद्रा विशेष उल्लेखनीय हैं। चन्द्रगुप्त द्वितीय के चाँदी के सिक्कों से पता चलता है कि उसने शकों को पराजित किया था। गुप्तकालीन सिक्कों का वजन कुषाण शासकों के सिक्कों के समान है, परन्तु कुछ विद्वानों के अनुसार कुषाण सिक्कों में स्वर्ण की मात्रा अधिक थी।

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त प्रथम के सिक्कों पर ‘लिच्छवयः’ अंकित होना उसके लिच्छवि कुल से वैवाहिक सम्बन्ध का संकेत है।
b) समुद्रगुप्त के ‘अश्वमेध पराक्रम’ सिक्के अश्वमेध यज्ञ की स्मृति में जारी किए गए माने जाते हैं।
c) चन्द्रगुप्त द्वितीय के चाँदी के सिक्के पश्चिमी शक क्षत्रपों पर विजय का प्रमाण हैं।

 

Question 12: बाद के गुप्त शासकों के काल में सोने के सिक्कों की कमी आने लगी थी। इतिहासकार इसका क्या अर्थ निकालते हैं?

Answer:

छठी शताब्दी ई० से सोने के सिक्कों के संचय कम मिलने लगे। स्कन्दगुप्त के राज्यकाल (467 ई०) के अन्त तक सोने के सिक्कों में सोने की मात्रा घटने लगी थी। कुछ इतिहासकारों का मत है कि इस कमी का मुख्य कारण पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद लम्बी दूरी के व्यापार में गिरावट आना था। इससे भारत की समृद्धि प्रभावित हुई और नगरों का पतन होने लगा।

परन्तु कुछ अन्य इतिहासकार इस मत से सहमत नहीं हैं। उनका तर्क है कि इस काल में नए नगरों और व्यापार के नेटवर्क का उदय हो रहा था। उनके अनुसार अभिलेखों और ग्रन्थों में सिक्कों का उल्लेख मिलता है, इसलिए यह भी सम्भव है कि सिक्के प्रचलन में थे पर उनका संग्रह न हुआ हो।

Exam Tips:

a) सोने के सिक्कों की कमी पर इतिहासकारों में मतभेद है, इसलिए उत्तर में दोनों मत लिखना लाभदायक रहता है।
b) रोमन साम्राज्य के पतन से लम्बी दूरी के व्यापार पर पड़े प्रभाव का तर्क इस विषय में प्रमुख है।
c) अभिलेखों और ग्रन्थों में सिक्कों का उल्लेख होना दूसरे मत का मुख्य आधार है।

 

Question 13: अशोक के शिलालेखों में ब्राह्मी लिपि पढ़ने में कौन सफल रहा?

Answer:

अशोक के अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं। यह लिपि बाएँ से दाएँ लिखी जाती थी और यह आधुनिक भारतीय लिपियों की उद्गम लिपि भी है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के अधिकारी जेम्स प्रिंसेप ने 1838 ई० में ब्राह्मी लिपि को पढ़ने में सफलता पाई।

प्रिंसेप ने पाया कि अधिकांश अभिलेखों और सिक्कों पर ‘पियदस्सी’ राजा का उल्लेख है। कुछ अभिलेखों पर राजा का नाम अशोक भी लिखा मिला।

इसके बाद भारतीय इतिहासकार विभिन्न अभिलेखों और ग्रन्थों का उपयोग करके शासकों की वंशावलियाँ तैयार करने लगे। फलतः बीसवीं सदी के आरम्भ तक भारत के राजनीतिक इतिहास की एक सामान्य रूपरेखा तैयार हो गई। इसके बाद इतिहासकार राजनीतिक परिवर्तनों के सन्दर्भों को समझने का प्रयास करने लगे।

Exam Tips:

a) ब्राह्मी लिपि को पढ़ने का श्रेय जेम्स प्रिंसेप को दिया जाता है और इसका वर्ष 1838 ई० है।
b) ‘पियदस्सी’ अशोक की उपाधि थी, जिसका उल्लेख अभिलेखों में मिलता है।
c) ब्राह्मी लिपि से ही देवनागरी सहित अनेक भारतीय लिपियों का विकास हुआ।
d) बीसवीं सदी के आरम्भ तक भारत के राजनीतिक इतिहास की रूपरेखा अभिलेखों के आधार पर तैयार हुई।

 

Question 14: धम्म महामात्र कौन थे?

Answer:

अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की, जिन्हें धम्म महामात्र कहा जाता था। अशोक ने धम्म नीति से अपने साम्राज्य में शान्ति-व्यवस्था और एकता बनाए रखने का प्रयास किया। उसने लोगों में सार्वभौमिक धर्म के नियमों का प्रचार-प्रसार किया।

अशोक के अनुसार धर्म के प्रसार का लक्ष्य लोगों के इहलोक और परलोक को सुधारना था। उसने प्रचार करवाया कि धम्म के पालन से लोगों का जीवन इस संसार में और इसके बाद भी अच्छा रहेगा। धम्म महामात्रों को व्यापक अधिकार दिए गए थे और उन्हें समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सुख के लिए कार्य करना था।

Exam Tips:

a) धम्म महामात्र अशोक द्वारा नियुक्त विशेष अधिकारी थे, जो धम्म-प्रचार और जनकल्याण से जुड़े कार्य करते थे।
b) धम्म नीति का मुख्य उद्देश्य साम्राज्य में शान्ति और एकता स्थापित करना था।
c) अशोक के धम्म में सभी सम्प्रदायों के प्रति आदर का भाव प्रमुख था।

 

Question 15: ‘कनिष्क’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer:

कनिष्क को इतिहास में एक महान शासक के रूप में जाना जाता है। वह कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा था और उसने लगभग 78 ई० में राजगद्दी ग्रहण की। उसकी राजधानी पुरुषपुर थी। उसने अपने शासनकाल में पंजाब, कश्मीर, उज्जैन, मथुरा और मगध जैसे क्षेत्रों पर अपना आधिपत्य स्थापित किया। चीन पर उसकी विजय को उसकी सबसे महान विजय कहा जाता है, जिसमें उसने चीन के शासक को पराजित कर बड़े क्षेत्र को अपने राज्य में मिलाया।

कनिष्क एक धार्मिक प्रवृत्ति का बुद्धिमान शासक था। वह मूल रूप से सूर्य की पूजा किया करता था, परन्तु बाद में उसने बौद्ध धर्म अपनाया और उसका अनुसरण किया। बौद्ध धर्म की नवीन शाखा ‘महायान’ के प्रचार-प्रसार में कनिष्क का महत्त्वपूर्ण योगदान था। उसने बौद्ध धर्म से सम्बन्धित कई स्तूपों और मठों का निर्माण करवाया।

उसने देश-विदेश में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए प्रचारक नियुक्त किए। बौद्ध धर्म की चौथी सभा का आयोजन कनिष्क ने ही करवाया था। इस सभा में शामिल भिक्षुओं ने अपने विचारों और अनुभवों के आधार पर बौद्ध धर्म के मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया। कनिष्क बौद्ध भिक्षुओं की धन से भी सहायता करता था, ताकि बौद्ध धर्म का प्रचार निर्बाध गति से चलता रहे।

Exam Tips:

a) कनिष्क के राज्यारोहण से जुड़ा 78 ई० का वर्ष याद रखें, जिससे शक संवत् का आरम्भ जोड़ा जाता है।
b) कनिष्क ने पुरुषपुर (पेशावर) में विशाल स्तूप बनवाया था, जो उसकी राजधानी की पहचान है।
c) महायान शाखा का विकास और चौथी बौद्ध सभा का आयोजन कनिष्क के बौद्ध धर्म के प्रति योगदान को दर्शाते हैं।
d) कुषाण काल में गान्धार और मथुरा कला का विकास हुआ, जो कनिष्क के संरक्षण में फली-फूली।

 

Question 16: अशोक के धर्म के कोई दो सिद्धान्त बताइए।

Answer:

(i) सहिष्णुता: यह अशोक के धम्म का प्रमुख सिद्धान्त है। इसका आधार ‘वाणी पर नियन्त्रण’ है। मनुष्य को अवसर का महत्त्व देखकर बात करनी चाहिए। अपने सम्प्रदाय की अत्यधिक प्रशंसा करना और दूसरों के प्रति मौन रहना, दोनों ही तनाव बढ़ाते हैं। मनुष्य को दूसरे व्यक्ति के सम्प्रदाय का आदर भी करना चाहिए।

(ii) अहिंसा: अहिंसा धम्म का दूसरा बुनियादी सिद्धान्त था। इसके मुख्यतः दो पहलू थे। पहला, इसके अन्तर्गत पशु-पक्षियों के वध पर रोक लगाई गई। दूसरा, हिंसात्मक युद्धों (भेरीघोष) को त्यागकर धम्म विजय (धम्मघोष) को अपनाना। बृहद् शिलालेख XIII में उसने कलिंग युद्ध के दौरान हुई विनाशलीला का मार्मिक वर्णन किया है।

Exam Tips:

a) सहिष्णुता अशोक के धम्म का आधार है, जिसमें वाणी और व्यवहार पर संयम रखने पर बल दिया गया है।
b) अहिंसा के दो पहलू थे: पशु-वध पर रोक और युद्ध की जगह धम्म विजय की नीति।
c) बृहद् शिलालेख XIII कलिंग युद्ध के बाद अशोक के हृदय-परिवर्तन का प्रमाण है।

 

Question 17: छठी शताब्दी ई०पू० में नगरों में शिल्पकारों एवं व्यापारियों की श्रेणियों (Guilds) के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

छठी शताब्दी ई०पू० में गंगा-यमुना की घाटी में नगरों का उदय और विकास होने लगा। इनमें से अधिकांश नगर महाजनपदों की राजधानियाँ थे। इन नगरों में राजा, सेना और राज्याधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में शिल्पकार और व्यापारी भी रहते थे। इनकी श्रेणियाँ या संघ (Guilds) बने थे, जिनका प्रत्येक का एक अध्यक्ष होता था। इन श्रेणियों में धातुकार (लुहार, स्वर्णकार, ताँबा, काँसा और पीतल का काम करने वाले), बढ़ई, राजगीर, जुलाहे, कुम्हार, रंगसाज, बुनकर, कसाई और मछुआरे जैसे विभिन्न व्यवसायों के कारीगर शामिल थे।

ये श्रेणियाँ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करती थीं, उन्हें ऋण देती थीं और उनकी पूँजी का संचय करती थीं। ये कच्चा माल खरीदती थीं, तैयार माल बाजार में बेचती थीं और माल तैयार करने के नियम निर्धारित करती थीं। सदस्यों के आपसी विवादों को भी ये सुलझाती थीं, कई बार सिक्के जारी करती थीं और शिक्षण या धार्मिक संस्थाओं को दान देती थीं। सांची स्तूप पर उत्कीर्ण लेख से पता चलता है कि उसका एक कलात्मक द्वार हाथी दाँत का काम करने वाले शिल्पियों के संघ ने बनवाया था।

Exam Tips:

a) श्रेणियाँ शिल्पकारों और व्यापारियों के संगठन थे, जिनके अपने नियम और अध्यक्ष होते थे।
b) श्रेणियाँ ऋण देने, कच्चा माल खरीदने और तैयार माल बेचने का कार्य करती थीं।
c) सांची स्तूप के लेख से हाथी दाँत के शिल्पियों के संघ का दान पता चलता है।

 

Question 18: पाटलिपुत्र के उत्कर्ष व पतन के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

पाटलिपुत्र का उत्कर्ष और पतन इतिहास की एक रोचक कहानी है। पहले यह एक छोटा-सा गाँव था, जो पाटलि नाम से जाना जाता था। पाँचवीं शताब्दी ई०पू० में मगध के शासकों ने यहाँ राजधानी बदली और इसका नाम पाटलिपुत्र रख दिया। चौथी शताब्दी ई०पू० में यह मौर्य साम्राज्य की राजधानी रहा और इस काल में यह एशिया के सबसे बड़े नगरों में से एक था।

बाद में इसका पतन होने लगा। सातवीं शताब्दी ई० में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने इस स्थल का दौरा किया तो यहाँ नगर के भग्नावशेष देखे। उसने लिखा कि यहाँ बहुत कम लोग रहते थे। वर्तमान में यह नगर पटना के नाम से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र गंगा और सोन के संगम पर स्थित था और मौर्य काल में राजधानी बना।
b) ह्वेनसांग के वर्णन से पता चलता है कि सातवीं शताब्दी ई० तक नगर का पतन हो चुका था।
c) आज का पटना ही प्राचीन पाटलिपुत्र के स्थान पर बसा हुआ है।

 

Question 19: मैगस्थनीज़ और उसकी पुस्तक इंडिका के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

मैगस्थनीज़ को यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर ने चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में राजदूत बनाकर भेजा था। वह पाटलिपुत्र में 302 ई०पू० से 298 ई०पू० तक रहा। उसने भारत के बारे में ‘इंडिका’ नामक पुस्तक लिखी, जो मौर्यकालीन भारत के सम्बन्ध में सबसे महत्त्वपूर्ण विदेशी वृत्तान्त है। इसमें उसने भारत की प्राकृतिक स्थिति, मिट्टी, जलवायु, पशु-पौधों, शासन-प्रणाली तथा सामाजिक और धार्मिक अवस्था का विस्तृत वर्णन किया है।

यद्यपि इस ग्रन्थ में मैगस्थनीज़ ने कुछ बातें सुनी-सुनाई और अविश्वसनीय भी लिखी हैं, फिर भी इतिहासकार ए०एल० बाशम का यह कथन उपयुक्त लगता है कि मैगस्थनीज़ का लेख उतना पूर्ण और यथार्थ भले न हो, फिर भी वह एक विदेशी यात्री का भारत के बारे में प्रामाणिक और सम्बद्ध वृत्तान्त है। दुर्भाग्यवश इंडिका की मूल कृति उपलब्ध नहीं है। इसकी जानकारी हमें परवर्ती यूनानी लेखकों (स्ट्रेबो, डियोडोरस, प्लिनी ज्येष्ठ, एरियन, प्लूटार्क आदि) के उद्धरणों से मिलती है।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज़ का कार्यकाल 302 ई०पू० से 298 ई०पू० माना जाता है, जो चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन से जुड़ा है।
b) इंडिका की मूल प्रति नहीं मिलती, इसके अंश स्ट्रेबो, डियोडोरस और एरियन जैसे लेखकों के उद्धरणों में मिलते हैं।
c) मैगस्थनीज़ के कुछ वर्णन सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं, इसलिए उसकी जानकारी को सावधानी से परखा जाता है।

 

Question 20: प्राचीन काल में राजाओं द्वारा भूमि अनुदान क्यों किया जाता था?

Answer:

भारत में पहली शताब्दी ई० से शासकों द्वारा भूमि अनुदान के प्रमाण मिलने लगते हैं। ये अनुदान धार्मिक संस्थाओं, ब्राह्मणों और भिक्षुओं आदि को दिए जाते थे। इतिहासकारों के अनुसार भूमि अनुदान कई कारणों से दिए गए।

(i) कुछ इतिहासकारों का मत है कि शासक अपने धर्म और संस्कृति का प्रसार करके राज्य का विस्तार और स्थायित्व चाहते थे।
(ii) शासक कृषि क्षेत्र का विस्तार करना चाहते थे।
(iii) इन अनुदानों से शासक स्थानीय प्रभावशाली और शक्तिशाली वर्ग का समर्थन पाना चाहते थे।
(iv) एक अन्य मत के अनुसार शासक स्वयं को समाज के अन्य लोगों से श्रेष्ठ और उच्च मानवीय गुणों वाला दिखाना चाहते थे।

Exam Tips:

a) भूमि अनुदान धार्मिक संस्थाओं, ब्राह्मणों और भिक्षुओं को सबसे अधिक दिए जाते थे।
b) कृषि विस्तार और स्थानीय वर्गों का समर्थन पाना भूमि अनुदान के प्रमुख उद्देश्य माने जाते हैं।
c) इतिहासकारों के मत अलग-अलग हैं, इसलिए उत्तर में कारणों को विभिन्न मतों के रूप में लिखें।

 

Question 21: मौर्यकाल में सैन्य प्रबन्ध से जुड़ी दूसरी उपसमिति का क्या कार्य था?

Answer:

यह उपसमिति यातायात और खानपान की व्यवस्था देखती थी। इसके लिए उसे निम्नलिखित कार्य करने पड़ते थे-
(1) सेना के हथियार ढोने के लिए बैलगाड़ियों की व्यवस्था करना।
(2) सैनिकों के लिए भोजन तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना।
(3) सैनिकों की देखभाल के लिए सेवकों और शिल्पकारों की नियुक्ति करना।

Exam Tips:

a) मौर्य सेना का प्रबन्ध कई उपसमितियों में बँटा था, जिनमें हर उपसमिति का अलग कार्य था।
b) सैनिकों की देखभाल के लिए सेवक और शिल्पकार नियुक्त किए जाते थे।

 

Question 22: राष्ट्रवादी इतिहासकारों के लिए अशोक प्रेरणा का स्रोत क्यों था?

Answer:

उपनिवेशिक काल में राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने इतिहास लिखते समय अशोक को प्रेरणा का स्रोत माना। उनके अनुसार अशोक अन्य शासकों की तुलना में अधिक शक्तिशाली और परिश्रमी था। उसके राज्य का आदर्श ऊँचा था। वह उन शासकों से कहीं अधिक विनम्र था, जो अपने नाम के साथ बड़ी-बड़ी उपाधियाँ लगाते थे। अशोक के इन्हीं गुणों के कारण राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने उसे प्रेरणा का स्रोत माना।

Exam Tips:

a) राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने अशोक को धम्म और अहिंसा के आदर्श शासक के रूप में प्रस्तुत किया।
b) अशोक की विनम्रता और जनकल्याण की नीति राष्ट्रवादी लेखन में आदर्श शासन के रूप में उभरी।

 

Question 23: ‘मौर्य साम्राज्य का उतना महत्त्व नहीं है जितना कि बताया गया है’ इसे स्पष्ट करते हुए तीन तर्क दीजिए।

Answer:

राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने मौर्य साम्राज्य को अत्यधिक महत्त्व दिया है, परन्तु कुछ इतिहासकारों ने इसे नकारा है। उन्होंने निम्नलिखित तर्क दिए हैं-
(1) मौर्य साम्राज्य केवल लगभग 150 वर्ष ही चला, जो कोई बड़ा काल नहीं है।
(2) मौर्य साम्राज्य भारतीय उपमहाद्वीप के सारे भागों पर फैला हुआ नहीं था।
(3) साम्राज्य की सीमा में भी सभी भागों पर एक-सा नियन्त्रण नहीं था।

Exam Tips:

a) मौर्य साम्राज्य का कालखंड लगभग 150 वर्ष का माना जाता है।
b) उपमहाद्वीप के दक्षिणी भाग मौर्य प्रत्यक्ष शासन में पूरी तरह नहीं आए थे।
c) साम्राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों पर नियन्त्रण कमज़ोर था, इसलिए प्रशासन में एकरूपता नहीं थी।

 

Question 24: भारतीय उपमहाद्वीप में छठी सदी ई०पू० में उदय होने वाले नगरों की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

भारतीय उपमहाद्वीप पर छठी सदी ई०पू० में अनेक नगरों का उदय हुआ। इन नगरों की निम्नलिखित विशेषताएँ थीं-
(1) इनमें से अधिकांश नगर महाजनपदों की राजधानियाँ थे।
(2) प्रायः ये सभी नगर स्थल या नदी मार्गों पर बसे थे।
(3) मथुरा जैसे नगर सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों के केन्द्र थे।

Exam Tips:

a) इन नगरों में से अधिकांश महाजनपदों की राजधानियाँ थीं।
b) नगरों का स्थान व्यापार मार्गों के आसपास होने से उनका विकास तेज़ हुआ।

 

Question 25: सरदार कौन होते थे? इनके क्या कार्य थे?

Answer:

मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद अनेक क्षेत्रों में शक्तिशाली सरदारों का उदय हुआ। इनका पद पैतृक भी हो सकता था और नहीं भी। ये सरदार विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करते थे। युद्ध के समय ये सेना का नेतृत्व करते थे और विवादों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे।

ये सरदार अपने अधीनस्थ लोगों से भेंट प्राप्त करते थे और उसका कुछ भाग अपने समर्थकों में बाँटते थे।

Exam Tips:

a) सरदार का पद कभी वंशानुगत होता था और कभी नहीं, यह परिस्थिति पर निर्भर था।
b) युद्ध में नेतृत्व और विवाद-निपटारे में मध्यस्थता सरदार के मुख्य कार्य थे।
c) अधीनस्थों से मिली भेंट को समर्थकों में बाँटना सरदार की शक्ति बनाए रखने का साधन था।

 

Question 26: ‘छठी शताब्दी ई०पू० में उपमहाद्वीप में पनपे सभी नगर संचार मार्गों पर बसे हुए थे।’ उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

यह बात सही है कि इस काल में पनपे नगर संचार मार्गों पर बसे हुए थे। इसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-
पाटलिपुत्र जैसे नगर नदी मार्ग के किनारे बसे थे।
उज्जैन जैसे कुछ नगर भू-तल मार्गों पर बसे थे।
पुहार जैसे नगर समुद्रतट पर समुद्री मार्ग पर स्थित थे।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र गंगा और सोन के संगम पर नदी मार्ग से जुड़ा नगर था।
b) उज्जैन दक्षिण और पश्चिम को जोड़ने वाले भू-मार्गों पर स्थित प्रमुख नगर था।

 

Question 27: प्रभावती कौन थी?

Answer:

प्रभावती गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय (375-415 ई०) की पुत्री थी। उसका विवाह वाकाटक शासक से हुआ था। प्रभावती की विशेष बात यह है कि उसने भूमि अनुदान दिया था, जो किसी महिला द्वारा भूमिदान का विरला उदाहरण है।

Exam Tips:

a) प्रभावती का विवाह वाकाटक शासक रुद्रसेन द्वितीय से हुआ था।
b) किसी महिला द्वारा भूमि अनुदान देना प्राचीन भारत में अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।

 

Question 28: ‘पेरिप्लस ऑफ एरीथ्रियन सी’ नामक पुस्तक किस बात पर प्रकाश डालती है?

Answer:

‘पेरिप्लस’ एक यूनानी शब्द है, जिसका अर्थ है समुद्री रास्ता या समुद्री यात्रा, और ‘एरीथ्रियन’ का अर्थ है ‘लाल सागर’। इसका लेखक एक यूनानी भाषी नाविक या व्यापारी माना जाता है। इस रचना में पहली शताब्दी ई० के समय रोम को निर्यात होने वाली व्यापारिक वस्तुओं का विवरण मिलता है।

भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं में काली मिर्च और दालचीनी जैसे गर्म मसाले प्रमुख थे। इसके बदले में भारत में पुखराज, मूँगे, हीरे और सोना आदि बहुमूल्य वस्तुएँ आयात की जाती थीं।

Exam Tips:

a) पेरिप्लस व्यापारिक मार्गों और बन्दरगाहों की जानकारी का महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
b) इसमें दर्ज निर्यात वस्तुओं में मसाले प्रमुख थे, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 29: अशोक द्वारा धारण की गई दो उपाधियाँ कौन-सी थीं? उनका अर्थ भी बताइए।

Answer:

अशोक द्वारा धारण की गई दो उपाधियाँ निम्नलिखित थीं-देवानांपिय और पियदस्सी।

‘देवानांपिय’ का अर्थ है देवताओं का प्रिय तथा ‘पियदस्सी’ का अर्थ है ‘देखने में सुन्दर’।

Exam Tips:

a) देवानांपिय और पियदस्सी दोनों उपाधियाँ अशोक के अभिलेखों में मिलती हैं।
b) ‘देवानांपिय’ उपाधि बौद्ध परम्परा से जुड़ी मानी जाती है, जिसका अर्थ ‘देवताओं का प्रिय’ है।

 

Question 30: ‘शिल्पादिकारम’ के विवरण से पता चलता है कि पांड्य सरदारों को लोग उपहार देते थे। स्पष्ट कीजिए कि लोग उपहार क्यों देते थे तथा ये सरदार उनका उपयोग किसलिए करते होंगे?

Answer:

शिल्पादिकारम् में वर्णन मिलता है कि लोगों ने पांड्य सरदार को अनेक वस्तुएँ उपहार में दीं, जैसे हाथी दाँत, शहद, चन्दन, हल्दी, इलायची, काली मिर्च, बड़े नारियल, आम, फल तथा पशुओं और पक्षियों के बच्चे।

लोग ये उपहार सरदार के संरक्षण में रहने के बदले और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए देते थे। सरदार इन उपहारों का उपयोग स्वयं करते होंगे अथवा इन्हें अपने समर्थकों में बँटवा देते होंगे।

Exam Tips:

a) उपहार सरदार के संरक्षण और सम्मान का प्रतीक थे।
b) सरदार उपहारों को अपने समर्थकों में बाँटकर अपनी सत्ता मजबूत रखते थे।
c) शिल्पादिकारम् तमिल संगम काल का प्रसिद्ध महाकाव्य है, जिससे यह विवरण मिलता है।

 

Question 31: 600 ई०पू० के बाद नदी घाटियों और समुद्रतट पर विकसित हुए शहरों और कस्बों की सूची बनाइए। इन शहरों को हम भारत के शहरीकरण की अवस्था क्यों कहते हैं?

Answer:

इस काल में विकसित हुए नदी घाटियों तथा समुद्र तटीय नगरों के नाम निम्नलिखित हैं। नदी घाटियों में विकसित नए शहर थे-राजगृह (राजगीर), पाटलिपुत्र, उज्जयिनी, सारनाथ, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज, तक्षशिला, सुवर्णगिरि, नालन्दा आदि। समुद्रतट पर विकसित हुए शहर थे-चम्पा, पुहार, मालाबार, कोदूमनाल, भृगुकच्छ आदि।

हड़प्पा सभ्यता से जुड़े शहरों के पतन के बाद लगभग 1500 वर्षों तक भारत में नगरों का उल्लेख नहीं मिलता। इसके बाद नए नगर उत्तरी भारत और अन्य क्षेत्रों में विकसित हुए, इसलिए इतिहासकारों ने इन नगरों को भारत में शहरीकरण की दूसरी अवस्था कहा है।

Exam Tips:

a) इन नगरों का उदय महाजनपद काल और उसके बाद के व्यापार से जुड़ा था।
b) नदी घाटी और समुद्रतटीय नगरों की सूची में राजगृह और मथुरा जैसे नाम अक्सर पूछे जाते हैं।
c) हड़प्पा के बाद का लगभग 1500 वर्ष का अन्तराल शहरीकरण की दो अवस्थाओं को अलग करता है।

 

Question 32: मौर्योत्तर काल में कौन-कौन से प्रमुख शिल्प थे?

Answer:

मौर्योत्तर काल में वस्त्र बनाना, रेशम बुनना, अस्त्र-शस्त्र और विलासिता की वस्तुएँ बनाना, लोहारी, धातु-शिल्प, सुनारी, रंगरेज़ी (कपड़ा रँगना), दन्त-शिल्प, मूर्तिकला और गन्धी (इत्र बनाने) जैसे प्रमुख कार्य होते थे।

Exam Tips:

a) रंगरेज़ी और रेशम बुनाई इस काल के प्रमुख व्यवसाय थे।
b) मूर्तिकला और दन्त-शिल्प नगरों की समृद्धि को दर्शाते हैं।

 

Question 33: रेशम मार्ग किसे कहते हैं? भारत इससे कैसे जुड़ा था?

Answer:

चीन से रेशम रोमन साम्राज्य को भेजा जाता था। जिस मार्ग से रेशम चीन से रोमन साम्राज्य जाता था, वह मार्ग रेशम मार्ग (Silk Route) कहलाता था। यह मार्ग चीन से आरम्भ होकर मध्य एशिया, अफगानिस्तान और ईरान होते हुए रोम साम्राज्य तक पहुँचता था।

ईरान में पार्थियन साम्राज्य की स्थापना होने से इस मार्ग में बाधा आई। तब रेशम मध्य एशिया से अफगानिस्तान होते हुए भारत आने लगा और पश्चिमी बन्दरगाहों से रोमन साम्राज्य को भेजा जाने लगा।

Exam Tips:

a) रेशम मार्ग चीन से भूमध्य सागर तक फैला व्यापारिक मार्ग था।
b) पार्थियन साम्राज्य के उदय से रेशम मार्ग बाधित हुआ और व्यापार भारत की ओर मुड़ा।
c) भारत के पश्चिमी बन्दरगाह इस मार्ग के रोमन व्यापार से जुड़े थे।

 

लघु-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: अशोक के प्रमुख अभिलेखों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

देश में सबसे पुराने अभिलेख ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी के अशोक के शिलालेख और स्तम्भ लेख हैं। प्रमुख नगरों या व्यापार मार्गों पर स्थित ये अभिलेख लगभग सारे भारतवर्ष में पाए गए हैं। अफगानिस्तान में ये अरामेइक और यूनानी लिपि में हैं, पाकिस्तान में खरोष्ठी लिपि में और शेष भारत में ब्राह्मी लिपि में हैं। ये अभिलेख सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक आदेशों की श्रेणी में आते हैं। अशोक के प्रमुख अभिलेख निम्नलिखित हैं-

1. चौदह वृहद् शिलालेख: बड़े शिलाखण्डों पर उत्कीर्ण ये शिलालेख मानसेहरा (पाकिस्तान), कलसी (देहरादून, उत्तराखण्ड), गिरनार (गुजरात), शाहबाजगढ़ी (पाकिस्तान), सोपारा (महाराष्ट्र), धौली और जौगड़ (ओडिशा), मास्की और एरगुड़ि (आन्ध्र प्रदेश) में मिले हैं।

2. लघु शिलालेख: ये रूपनाथ (जबलपुर, मध्य प्रदेश), गुज्जर्रा (दतिया, मध्य प्रदेश), सहसराम (शाहाबाद, बिहार), मास्की (आन्ध्र प्रदेश), ब्रह्मगिरि (कर्नाटक), सिद्धपुर (ब्रह्मगिरि के पश्चिम में), अरहौरा (मिर्जापुर), दिल्ली और भाब्रू (बैराट, राजस्थान) में मिले हैं। इनकी महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि इनका आरम्भ ‘देवानंपियस असोकस राजा’ जैसे शब्दों से होता है।

3. स्तम्भ लेख: ये छह स्थानों पर मिले हैं-दिल्ली-टोपरा, दिल्ली-मेरठ, प्रयाग, रामपुरवा, लौरिया नन्दनगढ़ और लौरिया अरराज। इनमें प्रयाग स्तम्भ लेख विशेष महत्त्वपूर्ण है, जिसमें अशोक ने संघ के नियमों के पालन के लिए भिक्षु-भिक्षुणियों को निर्देश दिए हैं। इसी स्तम्भ पर एक और लेख मिला है, जिसमें अशोक की रानी कारुवाकी द्वारा बौद्ध संघ को दिए गए दान का उल्लेख है। इसलिए इसे रानी अभिलेख (Queen's Edict) भी कहा जाता है।

इन अभिलेखों के अतिरिक्त बैराट, सारनाथ, सांची और कौशाम्बी में लघु स्तम्भ लेख तथा धौली और जौगड़ में कलिंग शिलालेख भी प्राप्त होते हैं।

Exam Tips:

a) अशोक के अभिलेख उत्तर-पश्चिम में खरोष्ठी और अरामेइक-यूनानी लिपियों में भी मिलते हैं।
b) चौदह वृहद् शिलालेख अशोक के विस्तृत अभिलेख हैं, जिनमें उसकी नीतियों और धम्म का वर्णन है।
c) प्रयाग स्तम्भ लेख पर अंकित रानी अभिलेख इसे ‘रानी अभिलेख’ के नाम से प्रसिद्ध करता है।
d) लघु शिलालेखों का आरम्भ अशोक की उपाधि वाले वाक्य से होता है।

 

Question 2: अभिलेखों से ऐतिहासिक साक्ष्य किस प्रकार प्राप्त किए जाते हैं? अशोक के अभिलेखों से उदाहरण सहित समझाइए।

Answer:

इतिहासकार और अभिलेखशास्त्री अभिलेखों से साक्ष्य प्राप्त करते समय अनेक समस्याओं का सामना करते हैं, जिन्हें अशोक के अभिलेखों के उदाहरण से समझा जा सकता है। अशोक के अधिकांश शिलालेखों पर उसका नाम नहीं लिखा है; इनमें केवल ‘देवानांपिय’ (देवताओं का प्रिय) और ‘पियदस्सी’ (प्रियदर्शी) का उल्लेख है। कुछ अभिलेखों में अशोक का नाम मिलता है और बौद्ध ग्रन्थों में भी उसका उल्लेख है। अभिलेखशास्त्रियों ने शैली, भाषा और पुरालिपि विज्ञान के आधार पर परीक्षण करके निष्कर्ष निकाला कि ये उपाधियाँ एक ही शासक, अशोक, की थीं।

अशोक का दावा है कि उससे पूर्व किसी शासक ने अपने राज्य में प्रतिवेदन (Reports) प्राप्त करने की व्यवस्था नहीं की थी। क्या यह दावा सत्य है? अभिलेखों के परीक्षण से पता चलता है कि यह बात बढ़ा-चढ़ाकर कही गई है। अभिलेखशास्त्री कभी-कभी कोष्ठकों में लिखे शब्दों के साथ कुछ शब्द जोड़कर अर्थ निकालते हैं, परन्तु वे यह भी ध्यान रखते हैं कि मौलिक अर्थ में परिवर्तन न हो जाए।

अशोक ने अपने अधिकांश अभिलेख नगरों या व्यापार मार्गों के समीप लगवाए। इससे कई प्रश्न उठते हैं-क्या सभी गुजरने वाले लोग रुककर इन्हें पढ़ते थे, जबकि अधिकतर लोग अशिक्षित रहे होंगे? क्या सारे उपमहाद्वीप में प्राकृत भाषाएँ समझी जाती थीं? क्या सभी लोग सम्राट की आज्ञाओं का पालन करते थे? इन साक्ष्यों के आधार पर इन प्रश्नों के उत्तर जानना आसान नहीं है।

अशोक अपने तेरहवें शिलालेख में कलिंग विजय और उससे उत्पन्न वेदना का वर्णन करता है, जिसके बाद उसने धम्म विजय का मार्ग अपनाया। परन्तु लेख के ऊपरी अर्थ से आगे बढ़ने पर स्थिति जटिल हो जाती है। ओडिशा से मिले अभिलेखों में अशोक की वेदना का उल्लेख नहीं है। क्या इसका अर्थ यह है कि ये अभिलेख उस क्षेत्र में नहीं हैं जो जीता गया था, या यह कि वहाँ की स्थिति इतनी कष्टप्रद थी कि शासक उस मुद्दे को बता ही नहीं पाया?

Exam Tips:

a) अशोक के अधिकांश अभिलेखों में नाम के स्थान पर उपाधियाँ मिलती हैं, इसलिए उन्हें उपाधियों से पहचाना गया।
b) अभिलेखशास्त्री शैली, भाषा और पुरालिपि विज्ञान के आधार पर अभिलेखों की परीक्षा करते हैं।
c) अशोक के प्रतिवेदन-सम्बन्धी दावे का परीक्षण इतिहासकारों के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न है।
d) कलिंग से जुड़े अभिलेखों में वेदना का अभाव इतिहासकारों के बीच विवाद का विषय है।

 

Question 3: मुद्राशास्त्र क्या है?

Answer:

सिक्कों के अध्ययन को मुद्राशास्त्र (Numismatics) कहा जाता है। इसमें सिक्कों की बनावट, लिखावट और दृश्यांक (चिह्न) आदि का अध्ययन किया जाता है। साथ ही उनमें प्रयुक्त धातु और उनकी प्राप्ति के स्थानों का भी विश्लेषण होता है। पुरातात्त्विक सामग्री में सिक्कों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। शासकों की राज्य-सीमा, राज्यकाल, आर्थिक स्थिति और धार्मिक विश्वासों के बारे में सिक्के महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हैं। इनसे सांस्कृतिक और सामाजिक महत्त्व की जानकारी भी मिलती है। मुद्रा-प्रणाली का आरम्भ मानव की आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। मुद्राशास्त्रियों ने इनके अध्ययन से प्रमुख राजवंशों की सूचियाँ तैयार की हैं।

भारत में सबसे पहले छठी शताब्दी ई०पू० में चाँदी और ताँबे के आहत सिक्के प्रयोग में आए। पूरे उपमहाद्वीप में खुदाई के दौरान सिक्के मिले हैं। मौर्य काल में सिक्के जारी किए गए। हिन्द-यूनानी शासकों ने सिक्कों पर छवियाँ और नाम अंकित करवाए। कुषाण शासकों ने सोने के सिक्के जारी किए। दक्षिण भारत में भी शासकों ने सिक्के जारी किए, और वहाँ से रोमन सिक्के भी मिले हैं। बड़े पैमाने पर गुप्त शासकों के सोने के सिक्के मिले हैं, जो काफी भव्य हैं। ये सिक्के कोलकाता, पटना, लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई और चेन्नई जैसे अनेक संग्रहालयों में सुरक्षित हैं।

Exam Tips:

a) मुद्राशास्त्र को अंग्रेज़ी में Numismatics कहते हैं।
b) भारत में सबसे पहले आहत सिक्के छठी शताब्दी ई०पू० में प्रचलित हुए।
c) गुप्त शासकों के सोने के सिक्के बड़े पैमाने पर मिलते हैं।

 

Question 4: हिन्द-यूनानी व कुषाण सिक्कों की जानकारी दीजिए।

Answer:

यूनानी प्रभाव के अन्तर्गत हिन्द-यूनानी शासकों ने मौर्योत्तर काल (लगभग दूसरी शताब्दी ई०पू०) में पहली बार इतने बड़े सिक्के जारी किए, जिन पर शासक का नाम और चित्र बने थे। मिनाण्डर के सिक्के बड़ी मात्रा में मिले हैं।

मौर्योत्तर काल में कुषाण शासक व्यापार और वाणिज्य की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण थे। उनका साम्राज्य मध्य एशिया से मध्य भारत तक फैला था और मध्य एशिया के व्यापार मार्गों पर उनका नियन्त्रण था। कुषाणों ने पहली बार नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए। कुषाणों के चाँदी के सिक्के नहीं मिलते। सम्भवतः यूनानियों और शकों के चाँदी के सिक्के कुषाण साम्राज्य में बिना रोक-टोक चलते थे। कुषाण सिक्कों और समकालीन रोमन सिक्कों के भार में समानता पाई गई है। रोमन और पार्थियन सिक्के उत्तरी और मध्य भारत के अनेक स्थलों से मिले हैं, जिनमें अधिकांश सोने और चाँदी के हैं।

Exam Tips:

a) हिन्द-यूनानी सिक्कों पर शासक का नाम और चित्र अंकित होने से उन्हें पहचानना आसान है।
b) कुषाणों ने नियमित सोने के सिक्के चलाए, जबकि उनके चाँदी के सिक्के प्राप्त नहीं होते।
c) कुषाण सिक्कों का भार रोमन सिक्कों के भार से मेल खाता है, जो व्यापारिक सम्बन्ध का संकेत है।

 

Question 5: महाजनपदों की आय के स्रोतों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

प्रत्येक महाजनपद की अपनी राजधानी होती थी, जिसकी किलेबन्दी की जाती थी। राज्य को किलेबन्द नगर, सेना और नौकरशाही के लिए आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती थी। धन के अभाव में राज्य की व्यवस्था चलाना कठिन था। उस काल के धर्मशास्त्रों में शासक और जनता के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं।

इन शास्त्रों में राजा को सलाह दी गई कि वह कृषकों, व्यापारियों और दस्तकारों से कर और भेंट (Tribute) प्राप्त करे। किन्तु यह स्पष्ट नहीं है कि राजा वनवासी और पशुचारी समुदायों से भी धन वसूलते थे या नहीं। पड़ोसी राज्य पर आक्रमण कर धन लूटना या प्राप्त करना वैध उपाय बताया गया है। धीरे-धीरे इनमें से कई राज्यों ने स्थायी सेना और नौकरशाही तन्त्र बना लिया, जबकि कुछ राज्य अभी भी अस्थायी व्यवस्था पर चल रहे थे।

Exam Tips:

a) महाजनपदों की आय का मुख्य स्रोत कृषक, व्यापारी और दस्तकार थे।
b) धर्मशास्त्रों के अनुसार पड़ोसी राज्य पर आक्रमण कर धन प्राप्त करना वैध उपाय माना गया था।
c) कुछ महाजनपदों ने स्थायी सेना और नौकरशाही बना ली थी, जबकि कुछ अस्थायी व्यवस्था पर चलते थे।

 

Question 6: मौर्य साम्राज्य के महत्त्व पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

मौर्य साम्राज्य का भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्त्व है। यह भारतीय इतिहास का पहला ऐतिहासिक साम्राज्य था, जो लगभग 150 वर्षों (321 ई०पू० से 185 ई०पू०) तक अस्तित्व में रहा। इस काल की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को लेकर इतिहासकारों के विचार दो प्रकार से व्यक्त किए जा सकते हैं।

(1) 19वीं सदी में भारतीय इतिहासकारों ने अपने प्रारम्भिक इतिहास का पुनर्निर्माण शुरू किया, तो उन्होंने मौर्य साम्राज्य के उदय को एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव माना। 19वीं और 20वीं सदी के राष्ट्रवादी इतिहासकार यह जानकर गौरवान्वित हुए कि प्रारम्भिक भारत में ऐसा महत्त्वपूर्ण साम्राज्य विद्यमान था। मौर्य काल में शिल्पकला का चरम विकास हुआ। अशोक के पाषाण स्तम्भों में सारनाथ का स्तम्भ सबसे सुन्दर नमूना है। उसके शीर्ष में परस्पर पीठ सटाए बैठे चार सिंह हैं, शीर्ष के नीचे हाथी, बैल, सिंह और घोड़े की दौड़ती आकृतियाँ हैं और बीच-बीच में चार धर्मचक्र उत्कीर्ण हैं, जो बौद्ध धर्मचक्र-प्रवर्तन के प्रतीक हैं। स्वतन्त्रता के बाद राष्ट्र ने इस स्तम्भ के शीर्ष को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

इतिहासकारों को यह जानकर भी प्रसन्नता हुई कि अशोक के अभिलेखों के सन्देश दूसरे शासकों के आदेशों से बिल्कुल भिन्न थे। वे बताते थे कि अशोक शक्तिशाली और परिश्रमी सम्राट था, जो विनम्रता से, बड़ी उपाधियाँ धारण किए बिना, जनता को सन्तान मानकर उनके नैतिक उत्थान में लगा रहा। इसलिए इन इतिहासकारों ने अशोक को प्रेरणादायक व्यक्तित्व माना और मौर्य साम्राज्य को अत्यधिक महत्त्व दिया।

(2) स्वतन्त्रता-प्राप्ति के बाद के भारतीय इतिहासकार राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से कुछ अलग मत रखते हैं। वे राष्ट्रवादी इतिहासकारों की महिमामण्डन करने वाली शैली से सहमत नहीं हैं। उनका मत है कि मौर्य साम्राज्य लम्बे समय तक नहीं चला, केवल लगभग 150 वर्ष रहा, जो कोई लम्बा काल नहीं है। इसमें उपमहाद्वीप के सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल नहीं थे। साम्राज्य की सीमाओं के भीतर भी सभी भागों पर केन्द्रीय सत्ता का पूर्ण नियन्त्रण नहीं था। फलतः दूसरी शताब्दी ई०पू० में भारत के अनेक भागों में नए राजवंश और राज्य उभरने लगे थे।

Exam Tips:

a) मौर्य साम्राज्य भारत का पहला ऐतिहासिक साम्राज्य माना जाता है, जो लगभग 321 से 185 ई०पू० तक रहा।
b) सारनाथ स्तम्भ के शीर्ष में चार सिंह और चार धर्मचक्र बने हैं, जो हमारे राष्ट्रीय प्रतीक का आधार है।
c) राष्ट्रवादी और परवर्ती इतिहासकारों के मतों में अन्तर को उत्तर में दोनों पक्षों के रूप में लिखें।
d) मौर्य साम्राज्य के बाद दूसरी शताब्दी ई०पू० में अनेक नए राजवंश उभरे।

 

Question 7: पाटलिपुत्र के प्रशासन पर मैगस्थनीज़ के विवरण का उल्लेख कीजिए।

Answer:

मैगस्थनीज़ ने पाटलिपुत्र के प्रशासन का विस्तृत विवरण दिया है। नगर प्रशासन चलाने के लिए अलग से अधिकारी वर्ग होता था। नगर का सर्वोच्च अधिकारी नागरक अथवा नगराध्यक्ष कहलाता था। नगर में आधुनिक मजिस्ट्रेट का कार्य नगर व्यवहारक महामात्र करता था। उसके अनुसार नगर का प्रशासन 30 सदस्यों की एक परिषद करती थी, जो 6 उपसमितियों में बँटी थी और प्रत्येक समिति में 5-5 सदस्य थे। इन समितियों के कार्य इस प्रकार थे-
1. पहली समिति: शिल्प-उद्योगों का निरीक्षण करती थी और शिल्पकारों के अधिकारों की रक्षा करती थी।
2. दूसरी समिति: विदेशी अतिथियों का सत्कार, उनके आवास का प्रबन्ध, उनकी गतिविधियों पर नज़र रखना और उनकी चिकित्सा का प्रबन्ध करती थी।
3. तीसरी समिति: जनगणना और कर निर्धारण के लिए जन्म-मृत्यु का ब्यौरा रखती थी।
4. चौथी समिति: व्यापार की देखभाल करती थी। इसका मुख्य काम तौल के बट्टों और माप के पैमानों का निरीक्षण तथा सार्वजनिक बिक्री, अर्थात् बाज़ार लगवाना था।
5. पाँचवीं समिति: कारखानों और घरों में बनी वस्तुओं के विक्रय का निरीक्षण करती थी। यह विशेष रूप से देखती थी कि व्यापारी नई और पुरानी वस्तुओं को मिलाकर न बेचें। ऐसा करने पर दण्ड की व्यवस्था थी।
6. छठी समिति: इसका कार्य बिक्री कर वसूलना था। जिस कीमत पर वस्तु बेची जाती थी, उसका दसवाँ भाग बिक्री कर के रूप में दुकानदार से वसूला जाता था। यह कर न देने पर मृत्युदण्ड की व्यवस्था थी।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज़ के अनुसार पाटलिपुत्र की नगर परिषद में 30 सदस्य और 6 उपसमितियाँ थीं।
b) हर उपसमिति में पाँच सदस्य होते थे, जो शिल्प, विदेशी अतिथि, जनगणना, व्यापार, बिक्री और कर जैसे कार्य देखते थे।
c) नगर की छठी समिति बिक्री कर वसूलने का कार्य करती थी और कर न देने पर कठोर दण्ड का प्रावधान था।
d) नगर का सर्वोच्च अधिकारी नागरक कहलाता था, जो प्रशासन के शीर्ष पर था।

 

Question 8: भूमि अनुदान के फलस्वरूप ग्रामों में उभरे नए संभ्रांत वर्ग कौन-से थे?

Answer:

भारत में पहली शताब्दी ई० से भूमि अनुदान दिए जाने के प्रमाण मिलने लगते हैं। राजा या बड़े व्यक्ति धार्मिक महत्त्व की संस्थाओं या व्यक्तियों को भूमि अनुदान देते थे और उसके प्रमाण के रूप में जो पत्र दिया जाता था, उसे भूमि अनुदान पत्र कहा जाता था। इनमें से कुछ पत्र पाषाण पर खुदे हैं, परन्तु अधिकांश ताम्रपत्रों पर मिलते हैं। प्रारम्भ में ये अनुदान मुख्यतः ब्राह्मणों और मन्दिर, मठ, विहार जैसी धार्मिक संस्थाओं को दिए गए। बाद में राजकीय अधिकारियों और सेना के अधिकारियों को भी भूमि अनुदान दिए जाने लगे। प्रारम्भ में ये पत्र संस्कृत में होते थे, बाद में तमिल, तेलुगु आदि स्थानीय भाषाओं में भी मिलने लगे।

विभिन्न शासकों द्वारा अनुदान: मौर्य काल में कौटिल्य ने लिखा है कि राजा ब्राह्मणों, राज्याधिकारियों, राजकुमारों, रानियों और सेना की टुकड़ी रखने के बदले जमींदारों को भूमि अनुदान कर सकता है। सातवाहन शासक वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी ने गुफा में रहने वाले भिक्षुओं को गाँव अनुदान में दिया और अनुदान-पत्र में आदेश दिया कि राजकीय कर्मचारी या पुलिस इस गाँव में प्रवेश न करे। फिर भी राजा ऐसे अनुदान को रद्द कर सकता था। गौतमीपुत्र शातकर्णि ने भी भूमि अनुदान दिए। नासिक अभिलेख में उल्लेख है कि अनुदान में दिए गए गाँव में कोई सरकारी अधिकारी प्रवेश नहीं करेगा और भिक्षुओं को कोई कष्ट नहीं देगा।

गुप्त काल में अनेक अभिलेखों से पता चलता है कि सम्राटों ने धार्मिक कार्यों या परोपकार के लिए अनेक गाँव अनुदान में दिए। सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती गुप्ता द्वारा दिए गए अनुदान पत्र का विवरण मिलता है। उसने अपने अभिलेख में ग्राम के कुटुम्बियों (गृहस्थ और कृषक), ब्राह्मणों और दंगुन गाँव के अन्य निवासियों को स्पष्ट आदेश दिए।

उस समय गाँवों में अन्न के अतिरिक्त घास, जानवरों की खाल और कोयला भी प्राप्त होता था। मदिरा, नमक, खनिज पदार्थ, फल-फूल और दूध भी गाँवों के मुख्य उत्पाद थे। सरकार इन सबको प्राप्त करने का अधिकार अग्रहार गाँवों (अनुदानित गाँवों) में अनुदान प्राप्तकर्ता को दे देती थी। इससे स्पष्ट है कि गाँवों में भूमि अनुदान पाने वाला एक नया वर्ग उभर रहा था। अनुदान पत्र में यह उल्लेख होता था कि अनुदान किसे दिया गया है और उसे क्या-क्या अधिकार प्राप्त होंगे। गाँव के लोगों को नए प्रधान के आदेशों का पालन करने की हिदायत होती थी। सरकार को दिए जाने वाले कर और अन्य भेंटें अब अनुदान प्राप्तकर्ता को देनी होती थीं। ब्राह्मण अपने अधिकार से गाँवों के लोगों से करों की वसूली भी करते थे। अतः स्पष्ट है कि विशिष्ट प्राप्तकर्ताओं का एक वर्ग उभर रहा था।

Exam Tips:

a) भूमि अनुदान की प्रणाली पहली शताब्दी ई० से दिखाई देती है और अधिकांश अनुदान ताम्रपत्रों पर खुदे हैं।
b) कौटिल्य के अनुसार राजा ब्राह्मणों, राज्याधिकारियों और सैनिकों को भूमि अनुदान कर सकता था।
c) सातवाहन काल में अनुदान पाए गाँवों में राजकीय कर्मचारियों का प्रवेश वर्जित था।
d) अनुदान पाने वाले अब कर वसूलते थे, जिससे गाँवों में नया विशिष्ट वर्ग उभरा।

 

Question 9: क्षेत्रीय राज्य या महाजनपदों के उदय के लिए उत्तरदायी परिस्थितियाँ क्या थीं? 16 महाजनपदों के नाम बताइए।

Answer:

छठी शताब्दी ई०पू० को प्रारम्भिक भारतीय इतिहास में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस काल में व्यापक आर्थिक परिवर्तनों का दौर आरम्भ हुआ, जिसने प्रारम्भिक क्षेत्रीय राज्यों या 16 महाजनपदों के उदय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कृषि का क्षेत्र बढ़ा और उत्पादन के तरीकों में परिवर्तन आया। धान की रोपाई की विधि मुख्य थी, जिससे उत्पादन बढ़ा। कृषि में लोहे का प्रयोग बढ़ा। साथ ही नगरों की स्थापना हुई, शिल्प-संघों (श्रेणियों) और व्यापारी वर्ग का उदय हुआ, मुद्रा का प्रसार हुआ और व्यापार-वाणिज्य का विस्तार हुआ। इन आर्थिक परिवर्तनों ने महाजनपदों के उदय की पृष्ठभूमि तैयार की।

अब राजा अपने सैन्य और प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किसानों से उपज का हिस्सा एकत्र कर सकते थे, अर्थात् राज्य की आय बढ़ी और राजा की शक्ति भी बढ़ी। बढ़ी हुई आय और लोहे के शस्त्रों के सहारे राजा जनपद का विस्तार कर सकता था। यह काल प्रारम्भिक राज्यों के उदय का काल था। क्षेत्रीय भावनाएँ प्रबल हुईं, लोगों का लगाव जन या कबीले से हटकर पहले गाँव-घर और फिर जनपद से हुआ। धीरे-धीरे ये जनपद ही अपना क्षेत्र विस्तार करके महाजनपदों में बदल गए।

छठी शताब्दी ई०पू० में उदय हुए बौद्ध और जैन ग्रन्थों में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है। बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय में इनके नाम इस प्रकार हैं-
(1) अंग, (2) मगध, (3) काशी, (4) कोशल, (5) वज्जि, (6) मल्ल, (7) चेदि (चेटी), (8) वत्स, (9) कुरु, (10) पांचाल, (11) मत्स्य, (12) शूरसेन, (13) अश्मक, (14) अवन्ति, (15) गान्धार, (16) कम्बोज।

Exam Tips:

a) कृषि में लोहे के प्रयोग और धान की रोपाई से उत्पादन बढ़ा, जिससे राज्य की आय में वृद्धि हुई।
b) महाजनपदों का उल्लेख बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय में मिलता है, जो छठी शताब्दी ई०पू० के उदय से जुड़ा है।
c) 16 महाजनपदों में मगध सबसे शक्तिशाली होकर उभरा।
d) नगरों, मुद्रा और व्यापार के विकास ने राजाओं की आय बढ़ाई और उनकी शक्ति को सुदृढ़ किया।

 

Question 10: मगध जनपद की शक्ति के उत्कर्ष में सहायक कारण स्पष्ट कीजिए।

Answer:

छठी शताब्दी ई०पू० से चौथी शताब्दी ई०पू० के मध्य 16 महाजनपदों में से मगध सबसे शक्तिशाली होकर उभरा। आधुनिक इतिहासकारों ने मगध के उत्कर्ष की विभिन्न व्याख्याएँ प्रस्तुत की हैं। संक्षेप में इसके कारण निम्नलिखित हैं-

1. मगध की भौगोलिक स्थिति: मगध के उत्थान में भौगोलिक स्थिति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी दोनों राजधानियाँ राजगृह और पाटलिपुत्र सामरिक दृष्टि से सुरक्षित थीं। राजगृह चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा था, जिससे शत्रु का प्रवेश कठिन था। पाटलिपुत्र के चारों ओर गंगा, गण्डक और सोन नदियों ने इसे जलदुर्ग का रूप दे दिया था।

2. मगध की आर्थिक स्थिति: जहाँ भौगोलिक स्थिति ने मगध को आक्रमणों से सुरक्षित रखा, वहीं उसकी आर्थिक समृद्धि भी उसके उत्थान का आधार बनी। उपजाऊ भूमि और पर्याप्त वर्षा से उत्पादन अधिक होता था। इससे उद्योग-धन्धों और वाणिज्य का विकास हुआ और नगरों का उत्थान हुआ। कृषि, व्यापार और उद्योग की प्रगति से राज्य की आय बढ़ी। इस समृद्धि ने मगध शासकों को अधिक स्थायी सेना रखने में सक्षम बनाया, जिससे वे साम्राज्यवादी नीति अपना सके।

3. लोहे के विशाल भण्डार: मगध के साम्राज्य-विस्तार में लोहे की खानों की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण थी। आधुनिक झारखंड की अच्छी खानों से मगध को पर्याप्त लोहा मिलता था। इस लोहे से उन्नत शस्त्र बनाए गए और खेती का विस्तार हुआ। उत्तम शस्त्रों के प्रयोग से मगध शत्रुओं को सरलता से पराजित कर सका।

4. मगध की सैन्य व्यवस्था: मगध के शासकों ने सैन्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया और अपनी सेना में हाथियों को शामिल किया। मगध के जंगलों में हाथी बहुतायत में पाए जाते थे। दलदली भूमि पर हाथी घोड़े से अधिक उपयोगी था, और दुर्गों को भेदने का कार्य भी मुख्यतः हाथी ही कर सकते थे।

5. शासकों की भूमिका: मगध के उत्थान में उसके शासकों की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण रही। एक के बाद एक महत्त्वाकांक्षी, योग्य और साहसी शासक हुए, जिन्होंने सैन्य कार्यों और कूटनीति से साम्राज्य की सीमा बढ़ाई। इस साम्राज्य की नींव बिम्बिसार ने डाली। अजातशत्रु ने इसका प्रभाव आसपास के क्षेत्रों तक फैलाया। उदयभद्र, शिशुनाग और महापद्मनन्द ने साम्राज्य-विस्तार को आगे बढ़ाया।

Exam Tips:

a) राजगृह पहाड़ियों से और पाटलिपुत्र गंगा, गण्डक और सोन से घिरा होने के कारण सुरक्षित था।
b) मगध के उत्थान में लोहे की खानों और उन्नत शस्त्रों की भूमिका निर्णायक रही।
c) हाथी दलदली भूमि और दुर्गों को भेदने में घोड़े से अधिक कारगर माने जाते थे।
d) बिम्बिसार ने मगध साम्राज्य की नींव डाली, जिसे आगे अजातशत्रु और नन्दों ने बढ़ाया।

 

Question 11: अशोक का धम्म क्या था? इसके कोई पाँच सिद्धान्त लिखिए।

Answer:

1. अर्थ: अशोक ने प्रजा में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने का प्रयास किया। उसकी इसी नीति को सामूहिक रूप से धम्म कहा गया है। धम्म का अर्थ स्पष्ट करने के लिए एक स्तम्भ लेख में अशोक स्वयं प्रश्न करता है कि ‘कियंचु धम्मे’ (अर्थात् धम्म क्या है) और फिर उत्तर देता है, ‘अपासिनवे, बहुकयाने, दया, दाने, सचे, सोचये’। अर्थात् पापरहित होना, बहुत-से कल्याणकारी कार्य करना, प्राणियों पर दया करना, दान देना, सत्य और शुद्ध आचरण ही धम्म है।

2. सिद्धान्त:
(1) सहिष्णुता: यह अशोक के धम्म का प्रमुख सिद्धान्त है। इसका आधार ‘वाणी पर नियन्त्रण’ है। मनुष्य को अवसर का महत्त्व देखकर बात करनी चाहिए। अपने सम्प्रदाय की अत्यधिक प्रशंसा और दूसरों के प्रति मौन, दोनों ही तनाव बढ़ाते हैं। मनुष्य को दूसरे के सम्प्रदाय का आदर करना चाहिए। ऐसा करने से अपने धर्म का प्रभाव कम नहीं होगा, बल्कि बढ़ेगा और सहनशीलता की भावना पैदा होगी। अशोक का कहना है कि सर्वत्र सभी धर्मों के लोग एक साथ निवास करें।

(2) अहिंसा: यह धम्म का दूसरा बुनियादी सिद्धान्त था, जिसके दो पहलू थे। पहला, पशु-पक्षियों के वध पर रोक लगाई गई। सम्राट ने राजमहल में भी भोजन के लिए प्रतिदिन दो मोर और एक मृग के अतिरिक्त अन्य पशु-पक्षियों की हत्या पर रोक लगा दी थी। दूसरा, हिंसात्मक युद्धों (भेरीघोष) को त्यागकर धम्म विजय (धम्मघोष) अपनाना। बृहद् शिलालेख XIII में उसने कलिंग युद्ध की विनाशलीला का मार्मिक वर्णन किया है। वह अपने उत्तराधिकारियों (पुत्र अथवा प्रपौत्र) को भी युद्ध न लड़ने की सलाह देता है।

(3) आत्मनिरीक्षण: अशोक ने आत्मनिरीक्षण पर बल दिया। मनुष्य को अपनी अच्छाइयों के साथ-साथ अपनी कमज़ोरियों और कुप्रवृत्तियों (आसिनवों) का ज्ञान होना चाहिए। उग्रता, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष और निष्ठुरता जैसी बुराइयों का पता आत्म-परीक्षण से लगता है, जिनसे निरन्तर प्रयास करके मुक्ति पाई जा सकती है।

(4) बड़ों का आदर: धम्म के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए। बच्चों को माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए और उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। शिष्यों को गुरुजनों का आदर करना चाहिए तथा सभी को ब्राह्मणों और ऋषियों के प्रति श्रद्धा रखनी चाहिए।

(5) छोटों के प्रति प्रेम: बड़ों को छोटों के साथ और स्वामी को सेवकों के साथ दया और प्रेमपूर्ण व्यवहार (सम्प्रतिपत्ति) करना चाहिए। अशोक ने दासों, सेवकों और आश्रितों के प्रति विशेष अच्छे व्यवहार का आदेश दिया।

Exam Tips:

a) अशोक ने ‘कियंचु धम्मे’ प्रश्न द्वारा धम्म को स्वयं परिभाषित किया, जो उत्तर में उद्धरण के रूप में उपयोगी है।
b) धम्म के पाँच सिद्धान्तों में सहिष्णुता, अहिंसा, आत्मनिरीक्षण, बड़ों का आदर और छोटों के प्रति प्रेम शामिल हैं।
c) बृहद् शिलालेख XIII धम्म-विजय और अहिंसा के सिद्धान्त का सबसे प्रसिद्ध प्रमाण है।
d) भोजन में दो मोर और एक मृग के अतिरिक्त पशुओं की हत्या पर रोक अशोक की अहिंसा नीति का उदाहरण है।

 

Question 12: क्या सारे मौर्य साम्राज्य के सभी क्षेत्रों में एकरूप प्रशासन प्रणाली विद्यमान थी?

Answer:

यह प्रश्न महत्त्वपूर्ण है कि क्या मौर्य साम्राज्य के सभी क्षेत्रों में एकरूप प्रशासन प्रणाली थी। आर्थिक आवश्यकताओं ने सम्भवतः साम्राज्य के अनेक क्षेत्रों में एक-जैसी प्रशासनिक व्यवस्था उत्पन्न की होगी। अशोक के अभिलेख साम्राज्य के सभी भागों में फैले थे और उनमें एक-जैसे सन्देश उत्कीर्ण थे। क्या इसका अर्थ यह है कि इतने विशाल साम्राज्य में एकरूप प्रशासन पनप गया था? आवागमन और संचार के साधन विकसित न होने पर भी क्या साम्राज्य के सभी भागों पर पूर्ण और एकरूप नियन्त्रण था?

वर्तमान में अधिकांश इतिहासकारों का मत है कि साम्राज्य की विशालता और उसमें शामिल प्रदेशों की विविधता को देखते हुए यह एकरूपता सम्भव नहीं लगती। साम्राज्य में अफगानिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र, उत्तरी मैदान, ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र और दक्षिण में कर्नाटक जैसे दूरवर्ती क्षेत्र शामिल थे। इतिहासकार रोमिला थापर के अनुसार स्थानीय स्तर पर साम्राज्य के सभी भागों में एकरूप प्रशासन होना अनिवार्य नहीं था। सबसे प्रबल प्रशासनिक नियन्त्रण सम्भवतः पाटलिपुत्र और उसके निकटवर्ती प्रान्तीय केन्द्रों पर रहा होगा, और इन प्रान्तीय केन्द्रों का चुनाव भी सूझ-बूझ से किया गया होगा। उदाहरण के लिए उज्जैन और तक्षशिला लम्बी दूरी के व्यापार मार्गों पर स्थित थे। इसी प्रकार दक्षिणी प्रान्त की राजधानी सुवर्णगिरि (सोने की पहाड़ी) कर्नाटक में सोने की खदानों की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण थी।

नियन्त्रण और प्रशासन की एकरूपता की दृष्टि से साम्राज्य के क्षेत्रों को तीन भागों में बाँटकर देखा जाता है।
(क) नाभिकीय (केन्द्रीय) क्षेत्र: इसमें मगध क्षेत्र, अर्थात् मुख्यतः गंगा घाटी और उसके आसपास के इलाकों से लेकर विन्ध्य पर्वत के उत्तर तक का भू-भाग शामिल था। इस भाग में प्रशासन लगभग वैसा ही था जैसा कौटिल्य ने ‘अर्थशास्त्र’ में और मैगस्थनीज़ ने ‘इंडिका’ में बताया है।
(ख) विजित समृद्ध क्षेत्र: यह मगध से बाहर मौर्य शासकों द्वारा जीता गया क्षेत्र था, जिसमें मुख्यतः उत्तर-पश्चिम और कलिंग का भू-भाग शामिल था। उपजाऊ भूमि के कारण यह समृद्ध क्षेत्र था। यहाँ प्रशासन राजा के प्रतिनिधि, अर्थात् कुमार, द्वारा चलाया जाता था। प्रशासन मोटे रूप में केन्द्रीय क्षेत्र से मिलता-जुलता था, परन्तु पूरी तरह समरूप नहीं था।
(ग) सीमान्त राज्य क्षेत्र: प्राचीन साहित्य में ऐसे क्षेत्रों को प्रत्यन्त कहा गया है। इनमें मौर्य साम्राज्य का व्यवहार में प्रत्यक्ष नियन्त्रण केवल उस गलियारे तक सीमित था, जहाँ से महत्त्वपूर्ण मार्ग गुजरते थे या कीमती कच्ची धातुओं के भण्डार थे। दक्कन प्रायद्वीप इसका उदाहरण है, जहाँ कर्नाटक में कोलार की सोने की खानों वाले क्षेत्र पर या दक्षिण की ओर जाने वाले पूर्वी और पश्चिमी तटीय मार्गों पर प्रत्यक्ष नियन्त्रण था। स्पष्ट है कि साम्राज्य के सभी क्षेत्रों में समरूप प्रशासन प्रणाली नहीं थी।

Exam Tips:

a) मौर्य प्रशासन को नाभिकीय क्षेत्र, विजित क्षेत्र और सीमान्त क्षेत्र में बाँटकर समझा जाता है।
b) सुवर्णगिरि दक्षिणी प्रान्त की राजधानी थी और सोने की खदानों के लिए प्रसिद्ध थी।
c) कोलार की सोने की खदानों पर मौर्यों का प्रत्यक्ष नियन्त्रण था।
d) रोमिला थापर के मत से मौर्य प्रशासन की एकरूपता पर विचार समझना इस प्रश्न में उपयोगी है।

 

Question 13: मौर्य साम्राज्य के पतन के कोई चार कारण लिखिए।

Answer:

मौर्य साम्राज्य का भारतीय इतिहास में विशेष महत्त्व है। यह भारत का पहला शक्तिशाली साम्राज्य था, जिसने देश के एक बड़े भाग पर लगभग 150 वर्षों तक शासन किया। परन्तु धीरे-धीरे इसकी नींव कमज़ोर पड़ने लगी और इसका पतन हो गया। इसके पतन के कारण निम्नलिखित हैं-

1. विशाल साम्राज्य: सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में साम्राज्य का बहुत अधिक विस्तार किया। इस विशाल साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था सँभालना हर शासक के बस की बात नहीं थी। परिणामस्वरूप अशोक की मृत्यु के बाद साम्राज्य नियन्त्रण से बाहर होने लगा।

2. अयोग्य तथा निर्बल प्रशासक: मौर्य साम्राज्य के बाद के शासक अपने पूर्वजों के समान योग्य और शक्तिशाली नहीं थे। वे विस्तृत साम्राज्य पर पकड़ नहीं बनाए रख सके और उनमें कुशल प्रशासन का गुण भी नहीं था।

3. बाहरी आक्रमण: विदेशी आक्रमणकारी मानो साम्राज्य के कमज़ोर होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अवसर का लाभ उठाकर मौर्य सीमाओं पर हमले शुरू कर दिए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को भारी ठेस पहुँची।

4. खराब आर्थिक स्थिति: जो साम्राज्य पहले धन-सम्पदा से भरपूर था, वह धीरे-धीरे धन के अभाव से ग्रस्त हो गया। अशोक ने हृदय-परिवर्तन के बाद खुले हाथों से दान दिया और अनेक भव्य निर्माण कार्य करवाए। इसका सीधा असर राजकोष पर पड़ा। आर्थिक तंगी में प्रशासनिक कार्यों का संचालन कठिन हो गया।

Exam Tips:

a) अशोक के विशाल साम्राज्य और उसके कमज़ोर उत्तराधिकारी पतन के मुख्य कारण माने जाते हैं।
b) बाहरी आक्रमण और आर्थिक तंगी मौर्य साम्राज्य के पतन के दो अन्य प्रमुख कारण थे।
c) अशोक के दान और निर्माण कार्यों का राजकोष पर प्रभाव एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक कारण माना जाता है।

 

Question 14: सुदूर दक्षिण के तीन राज्यों (चेर, चोल व पांड्य) की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।

Answer:

मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद दक्षिण और सुदूर दक्षिण में अनेक नए राज्यों का उदय हुआ। इन्हें सरदारियाँ (Chiefdoms) भी कहा जाता है और इनके मुखिया को सरदार या राजा कहा जाता था। सुदूर दक्षिण में इस काल में तीन प्रमुख राज्य उदित हुए, जिनका क्षेत्र ‘तमिलकम्’ कहलाता था (इसमें आधुनिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व केरल के कुछ भाग शामिल थे)। ये राज्य चोल, चेर और पाण्ड्य थे, जो सम्पन्न थे और लम्बे समय तक अस्तित्व में रहे।

1. चेर: उदियन जेरल पहला प्रमुख शासक था। उसका पुत्र नेदुंजेरल आदन प्रतापी शासक था, जिसने अनेक युद्धों में भाग लिया और अपना अधिकतर जीवन युद्ध-शिविरों में बिताया। कहा जाता है कि उसने सात राजाओं को हराकर ‘अधिराज’ की उपाधि धारण की। उसे इमयवरम्बन (हिमालय तक सीमा वाला) भी कहा जाता है। शेनगुट्टुवन (धर्मपरायण कुटुवन) एक वीर और सबसे महान शासक माना गया है। उसके पास एक शक्तिशाली बेड़ा था और वह ‘लाल चेर’ के नाम से भी प्रसिद्ध था। वह संगम कवि परणार का समकालीन था, जिसने उसके उत्तर भारतीय विजय अभियान का वर्णन किया है। शेनगुट्टुवन का सौतेला भाई और उत्तराधिकारी पेरुंजेरल आदन था, जो चोल शासक करिकाल का समकालीन था।

2. चोल: दक्षिण के प्राचीनतम राजवंशों में चोल प्रमुख हैं। चोल राज्य तोण्डैमण्डलम् या चोलमण्डलम् के नाम से जाना जाता था। इसकी प्रारम्भिक राजधानी तिरुचिरापल्ली जिले में उरैयूर थी, बाद में राजधानी पुहार बनी। पुहार को कावेरीपत्तनम् भी कहा जाता है। प्रारम्भिक चोल शासकों में करिकाल सबसे प्रसिद्ध है। करिकाल का अर्थ ‘जले हुए पैर वाला व्यक्ति’ है। किंवदन्ती है कि बचपन में शत्रुओं ने उसका अपहरण कर उसे बन्दी बनाया और कारागार में आग लगा दी। आग से निकलकर भागते समय उसका पैर झुलस गया, इसी कारण उसे करिकाल कहा गया। इस नाम की अन्य व्याख्याएँ ‘कलिका काल’ (Death to Kali) या ‘शत्रु के हाथियों का काल’ भी दी जाती हैं। करिकाल के बाद गृहयुद्ध से चोल राज्य का पतन हो गया।

3. पाण्ड्य: पाण्ड्य भी दक्षिण भारत के प्राचीनतम राजवंशों में से एक थे। उनकी राजधानी मदुरै थी, जहाँ तमिल कवियों और भाट कवियों की बड़ी सभाएँ (संगम) आयोजित हुईं। पहला पाण्ड्य शासक नेडियोन माना जाता है। इसके बाद पल्लशालै मुदुकुडुमी हुआ, जिसे प्रथम ऐतिहासिक पाण्ड्य शासक माना जाता है। पाण्ड्य शासकों में सबसे महान नेडुंजेलियन था। उसकी उपाधि से ज्ञात होता है कि उसने किसी आर्य (उत्तर भारतीय) सेना को पराजित किया था। वह तलैयालंगानम् के युद्ध में विजय के कारण बहुत प्रसिद्ध हुआ। नेडुंजेलियन ने दो पड़ोसी शासकों और पाँच छोटे सरदारों के गठबन्धन का सफलतापूर्वक सामना किया, जो उसकी सीमा में घुस आए थे। तलैयालंगानम् (तंजौर जिले में तिरवालूर से लगभग आठ मील दूर) में उसने उन्हें पराजित किया। इन पराजित शासकों में चेर राजा शेय को बन्दी बनाकर पाण्ड्य कारागार में डाल दिया गया। इस विजय से उसका राज्य सुरक्षित हुआ और तमिल क्षेत्र के राज्यों पर उसका नियन्त्रण स्थापित हुआ।

Exam Tips:

a) सुदूर दक्षिण के चोल, चेर और पाण्ड्य राज्य सरदारियों के रूप में उभरे और लम्बे समय तक अस्तित्व में रहे।
b) शेनगुट्टुवन ‘लाल चेर’ के नाम से प्रसिद्ध था और उसके पास शक्तिशाली बेड़ा था।
c) करिकाल चोल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था और उसकी राजधानी पुहार थी।
d) नेडुंजेलियन की तलैयालंगानम् विजय से पाण्ड्य राज्य सुरक्षित हुआ और तमिल क्षेत्र पर नियन्त्रण बढ़ा।

 

Question 15: प्रमुख गुप्त शासकों पर संक्षिप्त लेख लिखिए।

Answer:

चौथी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य का उदय और विकास एक महत्त्वपूर्ण घटना है। आरम्भ में गुप्त शासक कुषाणों के सामन्त थे, धीरे-धीरे उन्होंने अपनी सत्ता बढ़ाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में कुषाणों का स्थान ले लिया। इस वंश के प्रमुख शासक निम्नलिखित हैं-

1. चन्द्रगुप्त प्रथम (320-335 ई०): चन्द्रगुप्त प्रथम इस वंश का पहला प्रसिद्ध शासक था। उसने लिच्छवि राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह करके अपनी शक्ति बढ़ाई। उसने गुप्त संवत् चलाया और ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की।

2. समुद्रगुप्त (335-375 ई०): चन्द्रगुप्त का उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त था, जिसका गुणगान प्रयाग प्रशस्ति में किया गया है। हरिषेण इस प्रशस्ति का लेखक, कवि और संधिविग्रहिक (युद्ध और सन्धि से जुड़ा मन्त्री) था। प्रशस्ति में समुद्रगुप्त के गुणों का बखान करते हुए लिखा है-“धरती पर उनका कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था। अनेक गुणों और शुभ कार्यों से सम्पन्न उन्होंने अपने पैर के तलवे से अन्य राजाओं के यश को समाप्त कर दिया है।” समुद्रगुप्त की तुलना परमात्मा से भी की गई है। “वे परमात्मा पुरुष हैं… वे करुणा से भरे हुए हैं… वे मानवता के लिए दिव्य उदारता की प्रतिमूर्ति हैं।”

समुद्रगुप्त ने गुप्त साम्राज्य का विस्तार किया। उसने गंगा-यमुना दोआब के राजाओं को हराकर उनके प्रदेश अपने राज्य में मिलाए। उसने नौ गणराज्यों को पराजित किया, दक्षिण के बारह शासकों को हराकर अधीन बनाया, विंध्य क्षेत्र के आटविक राज्यों को अपने वश में किया, और सीमावर्ती शासक भी उसकी अधीनता मानते थे।

3. चन्द्रगुप्त द्वितीय (380-414 ई०): चन्द्रगुप्त द्वितीय के काल में गुप्त साम्राज्य अपने उत्कर्ष पर पहुँचा। उसने वाकाटक शासक से अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह किया, जो पति की मृत्यु के बाद वहाँ की वास्तविक शासिका बनी। प्रभावती के भूमिदान सम्बन्धी अभिलेख बताते हैं कि उसने पिता के हित में कार्य किया। चन्द्रगुप्त ने पश्चिमी मालवा और गुजरात पर अधिकार कर लिया था। उसने शकों को पराजित कर ‘शकारी’ की उपाधि धारण की और उज्जैन को दूसरी राजधानी बनाया। दिल्ली में कुतुबमीनार के समीप लौह स्तम्भ पर खुदे अभिलेख में चन्द्र नामक शासक की कीर्ति का वर्णन है, जिसे चन्द्रगुप्त द्वितीय माना जाता है। उसने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि भी धारण की। चन्द्रगुप्त द्वितीय के बाद कुमारगुप्त और स्कन्दगुप्त गुप्त वंश के अन्य प्रमुख शासक रहे।

Exam Tips:

a) गुप्त शासक आरम्भ में कुषाणों के सामन्त थे और बाद में बिहार व उत्तर प्रदेश में स्वतन्त्र सत्ता बनाई।
b) समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिषेण ने प्रयाग प्रशस्ति की रचना की।
c) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने शकों को हराकर ‘शकारी’ और ‘विक्रमादित्य’ की उपाधियाँ धारण कीं।
d) प्रभावती गुप्ता का वाकाटक वंश से वैवाहिक सम्बन्ध गुप्त-वाकाटक गठबन्धन का महत्त्वपूर्ण उदाहरण है।

 

Question 16: अध्ययनकाल में व्यापार से संबंधी जानकारी दीजिए।

Answer:

छठी शताब्दी ई०पू० से भारत में नगरों का विकास होने लगा था। ये नगर महाजनपदों की राजधानियाँ थे और यहाँ शिल्प उत्पाद भी प्रमुख थे। ये नगर व्यापार मार्गों पर बसे थे। मौर्यकाल, मौर्योत्तर काल और दक्षिण के राज्यों में व्यापार और वाणिज्य का विकास देखा जा सकता है। संक्षेप में इसकी जानकारी इस प्रकार है-

1. व्यापार मार्ग: छठी शताब्दी ई०पू० से भारतीय उपमहाद्वीप पर स्थल और नदी मार्गों का विकास होने लगा था। ये मार्ग एक-दूसरे को काटते हुए उपमहाद्वीप के बाहर तक जाते थे। सबसे महत्त्वपूर्ण मार्ग पाटलिपुत्र से तक्षशिला तक जाता था, जो पूर्व में पाटलिपुत्र को ताम्रलिप्ति बन्दरगाह से जोड़ता था। दूसरा मार्ग कौशाम्बी से पश्चिमी समुद्र तट पर भरुकच्छ (भरूच) बन्दरगाह तक जाता था। एक दक्षिण-पूर्वी मार्ग पाटलिपुत्र से गोदावरी तट पर प्रतिष्ठान तक जाता था। एक अन्य मार्ग वैशाली से कपिलवस्तु होकर पेशावर तक जाता था, जहाँ से स्थल मार्ग पश्चिमी एशिया होते हुए भूमध्य सागर तक जाता था। एक मार्ग तक्षशिला से काबुल और आगे बैक्ट्रिया से कैस्पियन और काला सागर तक जाता था। कंधार से ईरान और वहाँ से पूर्वी भूमध्य सागर तक भी एक मार्ग जाता था।

समुद्री मार्ग भी व्यापार के लिए महत्त्वपूर्ण थे। एक मार्ग भरूच से सोपारा होते हुए पश्चिमी तट के साथ-साथ श्रीलंका तक जाता था, और एक मार्ग ताम्रलिप्ति से पूर्वी तट के साथ जलमार्ग से श्रीलंका पहुँचता था। अरब सागर से व्यापारी पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के देशों से व्यापार करते थे, जबकि बंगाल की खाड़ी से व्यापारी दक्षिण-पूर्वी एशिया और चीन से व्यापार करते थे।

2. व्यापार के साधन: कुछ लोग पैदल चलकर सामान बेचते थे। बड़े व्यापारी बैलगाड़ियों और लदे जानवरों के कारवाँ के साथ यात्रा करते थे। समुद्री नाविकों का भी उल्लेख मिलता है। समुद्री व्यापार संकटों से भरा था, परन्तु इससे अत्यधिक लाभ मिलता था। सफल व्यापारियों को तमिल में मासात्तुवन (Masattuvan) और प्राकृत में सेट्ठी तथा सत्थवाह कहा जाता था।

3. व्यापारिक वस्तुएँ: तमिल और संस्कृत साहित्य तथा विदेशी विवरणों से पता चलता है कि अनेक प्रकार का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता था। इनमें प्रमुख थीं-नमक, अनाज, वस्त्र, लोहे का सामान, कीमती पत्थर, लकड़ी और औषधीय पौधे। भारत का विदेशी व्यापार रोमन साम्राज्य तक फैला था। रोमन साम्राज्य में भारतीय मसालों (विशेषकर काली मिर्च), वस्त्रों और औषधियों की बड़ी माँग थी। इसके अलावा भारत से इलायची, चावल, मसूर, कपास, फल, नील और मोती भी निर्यात होते थे। रोम निवासी भारत से रेशम भी मँगवाते थे, जिसे भारतीय व्यापारी चीन से यहाँ लाते थे। रोम से भारत को बढ़िया शराब, चीनी के बर्तन और सोने-चाँदी के सिक्के आयात होते थे।

पेरिप्लस ऑफ एरीथ्रियन सी के लेखक ने (लगभग पहली शताब्दी ई० में) लाल सागर के पार जाने वाली वस्तुओं की सूची दी है। पेरिप्लस के अनुसार भारत से निर्यात होने वाली वस्तुएँ काली मिर्च, दालचीनी, मोती, हाथीदाँत, रेशमी वस्त्र, पारदर्शी पत्थर, हीरे, काले नग और कछुए की खोपड़ी थीं, जबकि भारत में पुखराज, मूँगे, कच्चे शीशे, ताँबा, टिन और सीसा आयात किए जाते थे।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र से तक्षशिला तक का मार्ग सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल मार्ग था।
b) कारवाँ, बैलगाड़ी और नाव से व्यापार होता था, और सफल व्यापारी सेट्ठी या सत्थवाह कहलाते थे।
c) रोमन साम्राज्य में भारतीय काली मिर्च और मसालों की भारी माँग थी।
d) पेरिप्लस के अनुसार काली मिर्च और दालचीनी भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में थीं।

 

दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: संगम साहित्य पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

पाण्ड्य राजाओं के संरक्षण में कवियों और भाटों ने तीन-चार सौ वर्षों में विद्या-केन्द्रों में एकत्र होकर संगम साहित्य का सृजन किया। ऐसी साहित्य-सभा को संगम कहते थे, इसलिए यह सारा साहित्य संगम साहित्य के नाम से प्रसिद्ध हुआ। विशाल संगम साहित्य में से आज जो रचनाएँ उपलब्ध हैं, उनकी संख्या 2289 है। इनमें से कुछ कविताएँ अत्यन्त छोटी (मात्र पाँच पंक्तियों की) और कुछ बहुत लम्बी हैं। ये कविताएँ 473 कवियों द्वारा रची गई हैं, जिनमें कुछ कवयित्रियाँ भी हैं। कविताओं के अतिरिक्त तमिल व्याकरण और महाकाव्य भी उपलब्ध हैं। प्रमुख ग्रन्थों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

1. पत्थुप्पात्तु: यह दस लम्बे काव्यों का संग्रह है। नक्कीरर द्वारा रचित इस काव्य में युद्ध-देवता मुरुगन की स्तुति की गई है। इसी कवि ने एक काव्य में युद्धभूमि में वीरता से लड़ते राजा और महलों में रह रही रानी की विरह-वेदना का मार्मिक वर्णन किया है। इसमें चोल राज्य की राजधानी पुहार का विस्तार से वर्णन है।

2. एत्तुत्थोकई: इसमें कविताओं के आठ संग्रह हैं और प्रत्येक संग्रह में 70 से 500 कविताएँ हैं। इनकी विषय-वस्तु प्रेम और आन्तरिक मनोभाव है, या राजाओं और वीरों के कृत्यों का बखान है। कई कविताओं में नगरों (मदुरै) और नदियों के सौन्दर्य का भी वर्णन है।

3. पदिनेन कीळकनक्कु: इसमें 18 लघु नीति-काव्यों और धर्मोपदेशों का संग्रह है। इनमें सबसे प्रसिद्ध तिरुवल्लुवर की रचना ‘कुराल’ या ‘तिरुक्कुराल’ है। इसमें दस-दस दोहों के 133 अध्याय हैं। तिरुक्कुराल में धर्म (अरम), अर्थ (पोरुल) और काम (इन्बम) का वर्णन है, परन्तु ज्ञान और नैतिक मूल्यों की दृष्टि से इसका सबसे अधिक महत्त्व है। इसीलिए इसे तमिल वेद या संक्षिप्त वेद भी कहा जाता है।

4. शिल्पादिकारम्: यह एक महाकाव्य है। इसके रचयिता के रूप में चेर राजकुमार इलंगोवन का नाम लिया जाता है, जो चेर शासक शेनगुट्टुवन का भाई था, यद्यपि वास्तविक रचनाकार के सम्बन्ध में विवाद है। यह महाकाव्य अत्यन्त यथार्थवादी है। इसमें पुहार (कावेरीपत्तनम्) के धनी व्यापारी के पुत्र कोवलन और उसकी पतिव्रता पत्नी कण्णगी का मार्मिक चित्रण है। कोवलन माधवी नामक गणिका के चक्कर में अपना धन गँवा बैठता है और गरीबी में पुहार से मदुरै चला जाता है। वहाँ मदुरै की रानी के हार की चोरी के आरोप में पाण्ड्य राजा उसे मृत्युदण्ड दे देता है। कण्णगी द्वारा पति को निर्दोष सिद्ध करने पर राजा को पश्चात्ताप होता है और इसी आघात से सिंहासन पर उसकी मृत्यु हो जाती है। आज भी दक्षिण में कण्णगी की पूजा प्रचलित है।

5. मणिमेखलै: यह भी महाकाव्य है, जिसका लेखक मदुरै के कवि सत्तनार (शातन) को माना जाता है। लेखक बौद्ध धर्म का अनुयायी प्रतीत होता है। इसकी नायिका मणिमेखलै है, जो कोवलन और माधवी की पुत्री है। प्रेमी की मृत्यु का समाचार सुनकर वह बौद्ध भिक्षुणी बन जाती है। इस ग्रन्थ का एक उद्देश्य बौद्ध धर्म के उत्थान को दर्शाना है।

6. जीवक चिन्तामणि: यह भी महाकाव्य है और उत्तर संगम साहित्य से जुड़ा है। इसका नायक जीवक है, जो अपने पिता के हत्यारे से बदला लेता है और पिता का खोया हुआ राज्य वापस प्राप्त करता है। युवावस्था में ही उसे वैराग्य हो जाता है और वह राज्य छोड़कर जैन मुनि बन जाता है। यह ग्रन्थ दक्षिण में जैन मत पर भी प्रकाश डालता है।

7. तोलकाप्पियम: वीर काव्यों और महाकाव्यों के अतिरिक्त संगम साहित्य में तमिल व्याकरण का ग्रन्थ तोलकाप्पियम भी आता है। इसकी रचना अगस्त्य के शिष्य तोलकाप्पियर तथा अन्य विद्वानों द्वारा की गई मानी जाती है। यह ग्रन्थ तमिल व्याकरण, साहित्यिक परम्परा और समाजशास्त्र की रचना है और इसे तमिल साहित्य की सभी परम्पराओं का स्रोत माना जाता है।

Exam Tips:

a) संगम साहित्य पाण्ड्य राजाओं के संरक्षण में विकसित हुआ और उसे ‘संगम’ नाम विद्वानों की सभा से मिला।
b) तिरुक्कुराल में 133 अध्याय और 1330 दोहे हैं, इसीलिए इसे तमिल वेद कहा जाता है।
c) शिल्पादिकारम् का कण्णगी-कोवलन प्रसंग संगम साहित्य का सबसे मार्मिक और यथार्थवादी अंश है।
d) मणिमेखलै बौद्ध दृष्टि से लिखा गया महाकाव्य है, जबकि जीवक चिन्तामणि जैन मत को दर्शाता है।

 

Question 2: चन्द्रगुप्त की प्रमुख विजयों का वर्णन कीजिए।

Answer:

चन्द्रगुप्त मौर्य की सैनिक कार्रवाइयों का ठीक-ठीक और पूर्ण ब्यौरा किसी एक ग्रन्थ में उपलब्ध नहीं है। जो सूचनाएँ मिलती हैं, वे विभिन्न ग्रन्थों में बिखरी हुई हैं। यूनानी लेखकों ने चन्द्रगुप्त की पंजाब (उत्तर-पश्चिम) विजय का वर्णन किया है, जबकि अधिकांश भारतीय स्रोतों में मगध-विजय का उल्लेख मिलता है। चन्द्रगुप्त मौर्य की प्रमुख विजयें इस प्रकार हैं-

1. मगध-विजय: 321 ई०पू० में लगभग 25 वर्ष की आयु में चन्द्रगुप्त मौर्य मगध के सिंहासन पर बैठा। मगध उस समय उत्तरी भारत का सबसे शक्तिशाली राज्य था, परन्तु उसका शासक घनानन्द अत्याचारी और लालची होने के कारण प्रजा में अलोकप्रिय था, और जनता करों के भार से दबी हुई थी। इन परिस्थितियों में चन्द्रगुप्त और चाणक्य को जन-समर्थन जुटाने और सेना संगठित करने में आसानी हुई। उन्होंने मगध की सीमावर्ती हिमालय क्षेत्र की जातियों से सेना संगठित की। यही वह समय था जब सिकन्दर (326 ई०पू०) उत्तर-पश्चिम से पंजाब के जनपदों को रौंदता हुआ आगे बढ़ रहा था। विदेशी आक्रमण के भय से जनता में घनानन्द के विरुद्ध सेना भर्ती करना और आसान हो गया था। चन्द्रगुप्त की सेना नन्द सेना से बहुत छोटी थी, इसलिए चाणक्य की कूटनीति कारगर हुई। उन्होंने नन्द राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से अभियान शुरू किया और धीरे-धीरे केन्द्र की ओर बढ़े। नन्द शासक उनकी गतिविधियों की गम्भीरता नहीं भाँप सका और अन्ततः उसे सिंहासन से हटा दिया गया।

2. पंजाब-विजय: मगध-विजय के तुरन्त बाद चन्द्रगुप्त और चाणक्य ने पंजाब-विजय का अभियान शुरू किया, क्योंकि यहाँ परिस्थितियाँ अनुकूल थीं। सिकन्दर के आक्रमण (326 ई०पू०) का तात्कालिक और अप्रत्याशित परिणाम यह हुआ कि भारत पर मौर्य विजय का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस आक्रमण से पंजाब के गणराज्य कमज़ोर हो गए थे, और 323 ई०पू० में सिकन्दर की मृत्यु के बाद उसके सेनापतियों में साम्राज्य-विभाजन के लिए युद्ध छिड़ गया। इससे पंजाब में यूनानी शक्ति भी दुर्बल हो गई। इस स्थिति में चन्द्रगुप्त सिन्धु नदी तक का क्षेत्र आसानी से अपने अधिकार में ले सका।

3. पश्चिमी और मध्य भारत पर विजय: पंजाब-विजय के बाद चन्द्रगुप्त ने पश्चिमी और मध्य भारत पर ध्यान केन्द्रित किया। इन अभियानों की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है, परन्तु रुद्रदामन के जूनागढ़ शिलालेख (दूसरी शताब्दी ई० के मध्य का) से पता चलता है कि चन्द्रगुप्त ने काठियावाड़ (सौराष्ट्र) को अपने राज्य में मिला लिया था। इस शिलालेख में चन्द्रगुप्त के राज्यपाल पुष्यगुप्त का उल्लेख है, जिसने सुदर्शन झील बनवाई थी। इससे यह भी पता चलता है कि नर्मदा के उत्तर में मालवा क्षेत्र पर भी चन्द्रगुप्त का अधिकार था।

4. सेल्यूकस निकेटर से युद्ध: सिकन्दर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर ने अपने प्रतिद्वन्द्वियों को पराजित कर पश्चिम एशिया में बेबीलोन से लेकर ईरान और बैक्ट्रिया तक अपना प्रभुत्व जमा लिया था। 305 ई०पू० में वह सिन्धु नदी पार करके पंजाब और सिन्ध पर पुनः यूनानी प्रभुत्व स्थापित करने के लिए आगे बढ़ा। परन्तु इस बार परिस्थितियाँ अलग थीं, क्योंकि उसका सामना परस्पर बँटे छोटे-छोटे राज्यों से नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली साम्राज्य से था। 303 ई०पू० में लम्बे युद्ध के बाद चन्द्रगुप्त की विजय हुई।

इसके बाद दोनों के बीच मैत्रीपूर्ण सन्धि हो गई। इसके अनुसार चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी दिए और बदले में सेल्यूकस ने अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और सिन्धु नदी का पश्चिमी क्षेत्र चन्द्रगुप्त को दे दिया। दोनों शासकों के बीच वैवाहिक सम्बन्ध भी स्थापित हुए। माना जाता है कि सेल्यूकस की एक पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से हुआ था। इस विवाह से मौर्य साम्राज्य की उत्तर-पश्चिमी सीमा सुरक्षित हो गई।

दोनों शासकों के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बने रहे, जिसका प्रमाण उपहारों और राजनयिकों के आदान-प्रदान से मिलता है। सेल्यूकस का राजदूत मैगस्थनीज़ कई वर्षों तक चन्द्रगुप्त के दरबार पाटलिपुत्र में रहा। स्पष्ट है कि चन्द्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य उत्तर-पश्चिमी सीमा से पूर्व में बंगाल तक फैला था और पश्चिम में गुजरात का क्षेत्र भी उसके अधिकार में था।

Exam Tips:

a) चन्द्रगुप्त ने 321 ई०पू० में मगध का सिंहासन प्राप्त किया, जो उसकी प्रारम्भिक और निर्णायक सफलता थी।
b) सिकन्दर की मृत्यु (323 ई०पू०) के बाद उसके सेनापतियों के संघर्ष से पंजाब में यूनानी शक्ति कमज़ोर हुई।
c) सेल्यूकस से हुई सन्धि में चन्द्रगुप्त को अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के क्षेत्र मिले।
d) जूनागढ़ शिलालेख चन्द्रगुप्त की पश्चिमी भारत की विजय का महत्त्वपूर्ण प्रमाण है।

 

Question 3: संगम युगीन सुदूर दक्षिण के राज्यों में व्यापार व वाणिज्य के विकास का वर्णन कीजिए।

Answer:

संगम युग में सुदूर दक्षिण में व्यापार और वाणिज्य का अप्रत्याशित विकास हुआ। राज्यों को अन्तर्देशीय और विदेशी व्यापार से बड़ी मात्रा में आय प्राप्त होती थी। कृषि उत्पादन में वृद्धि, मौर्य साम्राज्य के विस्तार से दक्षिण के साथ व्यापारिक सम्पर्कों में वृद्धि, रोमन विश्व में भारतीय वस्तुओं की बढ़ती माँग, शहरों का उदय और उनमें विशेषज्ञ दस्तकारों की उपस्थिति इस काल में व्यापार और वाणिज्य के विकास के प्रमुख कारण थे। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित पहलू उल्लेखनीय हैं-

1. प्रमुख शहरी केन्द्र: इस काल में व्यापार और वाणिज्य के केन्द्र के रूप में शहरों का उदय हुआ। आन्तरिक भागों के नगर स्थानीय और अन्तर्देशीय व्यापार के केन्द्र थे, जिनमें उरैयूर, काँची (कांचीपुरम) और मदुरै प्रमुख थे। यहाँ बाजार ‘अवनम्’ कहलाते थे, जहाँ लेन-देन होता था। ये राजनीतिक गतिविधियों के केन्द्र भी थे। दूसरे प्रकार के नगर पत्तिनम् (बन्दरगाह) कहलाते थे, जो दक्षिण के शासकों के संरक्षण में सक्रिय थे। पूर्वी तट पर पुहार या कावेरीपत्तिनम् (चोलों का) और अरिकमेडु या कोरकई (पाण्ड्यों का) प्रमुख थे। पश्चिमी तट पर मुजिरिस, टिण्डिस और नेलयंदा प्रसिद्ध व्यापार केन्द्र थे। यहाँ जहाजरानी, बन्दरगाह निर्माण और गोदाम बने थे तथा विदेशी व्यापारी भी बड़ी संख्या में रहते थे।

2. वाणिज्य संगठन: आन्तरिक क्षेत्रों में नमक का व्यापार करने वाले ‘उमाना’ समुदाय का उल्लेख मिलता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े कारवाँ (उमानवुथ) लेकर जाते थे। नमक के अलावा अनाज, चीनी, कपड़े और स्वर्ण के व्यापारी भी थे। सुदूर दक्षिण में तिरुवेल्सारी से व्यापारियों के संगठन के प्रमाण मिलते हैं।

3. वस्तु विनिमय और सिक्के: स्थानीय व्यापार का आधार वस्तु विनिमय था। संगम साहित्य में पशु, जड़ी-बूटी, मछली के तेल, ताड़ी और गन्ने की अदला-बदली का उल्लेख है। विदेशी व्यापार में भी वस्तु विनिमय का चलन रहा होगा, परन्तु रोम से सोने और चाँदी के माध्यम से व्यापार के प्रमाण मिलते हैं। कुछ मुद्राशास्त्रियों का मत है कि संगम काल में आहत सिक्के और रोमन सिक्के व्यापार में प्रयोग किए जाते थे।

4. स्थानीय और अन्तर्देशीय व्यापार: कृषक, चरवाहे, मछुआरे और जनजातीय लोग अपने सामान का लेन-देन करते थे। नमक, मछली, धान, दूध, जड़ें, मृगमांस, शहद और ताड़ी का स्थानीय बाजारों में आदान-प्रदान होता था। नमक के बदले धान, धान के बदले दूध, दही, घी, मछली और शराब के लिए शहद दिया जाता था। मृगमांस और ताड़ी के बदले चावल, गन्ना और पपड़िया दिए जाते थे। मौर्य काल में उत्तर और दक्षिण के बीच व्यापारिक सम्पर्क बढ़े और मौर्यों ने दक्षिण से सोना तथा अन्य संसाधन प्राप्त करने के उपाय अपनाए। कौटिल्य के अनुसार दक्षिण के क्षेत्रों में शंख, हीरे, जवाहरात और सोना बड़ी मात्रा में था। उत्तर के व्यापारी बड़ी मात्रा में चाँदी के आहत सिक्के लाते थे और कलिंग से दक्षिण के राज्यों में महीन रेशम आयात होता था। उरैयूर, काँची और मदुरै इस अन्तर्देशीय व्यापार के प्रमुख केन्द्र थे।

5. विदेशी या समुद्री व्यापार: तमिल क्षेत्र के शासकों की आय का एक मुख्य स्रोत विदेशी व्यापार था। इस समुद्री व्यापार से तटीय बन्दरगाह नगरों के व्यापारी समुदाय बहुत समृद्ध हो गए। भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में मसाले (काली मिर्च, इलायची), औषधीय जड़ी-बूटियाँ, मूल्यवान रत्न (बेरिल, गोमेद, कार्नेलियन, जैस्पर), मोती, हाथी दाँत का सामान, कीमती इमारती लकड़ी (तेन्दु, सागौन, चन्दन और बाँस आदि), रंगीन सूती वस्त्र, मलमल और नील मुख्य थे। विदेशी व्यापारी भारत में घोड़े लाते थे। इसके अलावा धातुएँ (ताँबा, सीसा), बढ़िया शराब, आभूषण, सोने-चाँदी के सिक्के और मिट्टी के बर्तन भी आयात किए जाते थे।

इस काल में भारत का रोम के साथ व्यापार बढ़ा। प्रारम्भ में यह व्यापार अरब व्यापारियों के माध्यम से होता था। माना जाता है कि मानसूनी हवाओं की जानकारी मिलने के बाद रोमन व्यापारी सीधे भारत से व्यापार करने लगे। पुहार या कावेरीपत्तिनम् एक सर्वदेशीय महानगर था, जहाँ अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले देशी और विदेशी व्यापारी एक साथ रहते थे। विदेशी बड़े जहाज सोना और सामान भरकर पुहार आते थे। मदुरै के तट पर सलियर एक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाह थी। पश्चिमी तट पर मुजिरिस सबसे प्रसिद्ध बन्दरगाह था। पुरनानूरु की एक कविता में धान के बदले मछलियाँ, काली मिर्च की गाँठों और समुद्र तट पर खड़े जहाजों से छोटी नौकाओं में माल लादने का वर्णन है। इसी तट पर बन्दरगाह आयातित मोतियों और कोडुमानम् के दुर्लभ सामान के लिए प्रसिद्ध था।

Exam Tips:

a) पुहार, मुजिरिस और अरिकमेडु संगम युग में विदेशी व्यापार के प्रमुख बन्दरगाह थे।
b) काली मिर्च, मसाले और मोती भारत के प्रमुख निर्यात थे, जबकि रोम से शराब और सोने-चाँदी के सिक्के आते थे।
c) उमाना समुदाय नमक का व्यापार करता था और कारवाँ लेकर गाँवों में जाता था।
d) संगम युग में वस्तु विनिमय स्थानीय व्यापार का आधार था, जबकि रोम के साथ सोने-चाँदी से व्यापार होता था।

 

History Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies

Official Haryana Board Solutions for Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies

Review comprehensive exercise answers for Class 12 History Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 History module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your History Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 Kings, Farmers and Towns: Early States and Economies with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 History are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the History Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 History. You can access HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the History Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 2 राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ in printable PDF format for offline study on any device.