HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 History Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization tailored for Class 12 learners. Utilizing these History answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved History textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के अन्तर्गत कुछ वैकल्पिक उत्तर दिए गए हैं। ठीक उत्तर का चयन कीजिए

Question 1: मोहनजोदड़ो की खोज कब की गई?
(A) 1910 ई० में
(B) 1922 ई० में
(C) 1932 ई० में
(D) 1947 ई० में

Answer:

(B) 1922 ई० में

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में हुई, जबकि हड़प्पा सभ्यता का ज्ञान 1921 में हुआ था।

 

Question 2: सार्वजनिक स्नानागार के भवन की बाहर की दीवार कितने फुट मोटी है?
(A) 8
(B) 4
(C) 12
(D) 3

Answer:

(A) 8

Exam Tips:

a) विशाल स्नानागार की मोटी दीवारें जल-रिसाव रोकने के लिए बनाई गई थीं।

 

Question 3: मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित है?
(A) चिनाब
(B) सिन्धु
(C) रावी
(D) सतलुज

Answer:

(B) सिन्धु

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो सिंधु नदी के तट पर है, जबकि हड़प्पा रावी नदी के तट पर स्थित है।

 

Question 4: हड़प्पावासी किस धातु से अनभिज्ञ थे?
(A) ताँबा
(B) कांस्य
(C) लोहा
(D) पत्थर

Answer:

(C) लोहा

Exam Tips:

a) हड़प्पा सभ्यता के उपकरण पत्थर, ताँबे और काँसे के थे, लोहे के नहीं।

 

Question 5: मोहनजोदड़ो कराची से लगभग कितने मील दूर है?
(A) 300 मील
(B) 500 मील
(C) 150 मील
(D) 225 मील

Answer:

(A) 300 मील

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो कराची से उत्तर की ओर सिंधु के किनारे स्थित है।

 

Question 6: किस ई० में पुरातत्व विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने घोषणा की कि एक नई सभ्यता का पता चला है?
(A) 1912 ई० में
(B) 1900 ई० में
(C) 1924 ई० में
(D) 1928 ई० में

Answer:

(C) 1924 ई० में

Exam Tips:

a) सर जॉन मार्शल ने 1924 में सिंधु सभ्यता की खोज की सार्वजनिक घोषणा की।

 

Question 7: “सिंधुवासियों की सामाजिक प्रणाली मिस्र तथा बेबीलोन के लोगों की सामाजिक प्रणाली से कहीं श्रेष्ठ थी।” ये किसके शब्द हैं?
(A) एन०एन० घोष
(B) आर०पी० त्रिपाठी
(C) एस०आर० शर्मा
(D) वी०ए० स्मिथ

Answer:

(C) एस०आर० शर्मा

Exam Tips:

a) सिंधु सामाजिक व्यवस्था की तुलना मिस्र और बेबीलोन से करने वाला यह कथन याद रखें।

 

Question 8: “5000 वर्ष पुराने आभूषण ऐसे दिखाई देते हैं, जैसे किसी जौहरी की दुकान से अभी लाए गए हो।” ये शब्द किसके हैं?
(A) सर जॉन मार्शल
(B) ए०पी० मदान
(C) हेमचन्द्र राय
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(A) सर जॉन मार्शल

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो के आभूषणों की उत्कृष्ट कारीगरी का उल्लेख सर जॉन मार्शल के लेखन में मिलता है।

 

Question 9: “मोहरें ही सिंधुवासियों के एकमात्र लेख हैं जिनसे उनकी लिखाई के बारे में कुछ पता चल सकता है।” यह विचार किसने प्रस्तुत किया?
(A) डॉ० मैके
(B) आर०के० मुकर्जी
(C) एन०एन० घोष
(D) ए०एल० बाशम

Answer:

(A) डॉ० मैके

Exam Tips:

a) हड़प्पा लिपि का मुख्य स्रोत मोहरें और उन पर अंकित संकेत हैं।

 

Question 10: हड़प्पा संस्कृति के लोग निम्नलिखित पशु से अनभिज्ञ थे
(A) सूअर
(B) कुत्ता
(C) गाय
(D) घोड़ा

Answer:

(D) घोड़ा

Exam Tips:

a) घोड़े के पक्के पुरातात्विक प्रमाण हड़प्पा स्थलों से बहुत कम मिलते हैं।

 

Question 11: निम्नलिखित भवन हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित नहीं था
(A) अन्नागार
(B) पिरामिड
(C) स्नानागार
(D) विशाल गोदाम

Answer:

(B) पिरामिड

Exam Tips:

a) अन्नागार, स्नानागार और विशाल गोदाम हड़प्पा नगरों में मिले, पिरामिड नहीं।

 

Question 12: हड़प्पावासी कैसे वस्त्र पहनते थे?
(A) पशुओं की खाल के
(B) वृक्षों की छाल के
(C) सूती तथा ऊनी
(D) कागज के

Answer:

(C) सूती तथा ऊनी

Exam Tips:

a) सूती और ऊनी वस्त्रों के अवशेष हड़प्पा स्थलों से मिले हैं।

 

Question 13: हड़प्पा की खोज किसने की थी?
(A) दयाराम साहनी ने
(B) आर०डी० बैनर्जी ने
(C) सर जॉन मार्शल ने
(D) आर०एस० बिष्ट ने

Answer:

(A) दयाराम साहनी ने

Exam Tips:

a) हड़प्पा की खोज 1921 में दयाराम साहनी ने की थी।

 

Question 14: हड़प्पा संस्कृति के लोग पूजा करते थे
(A) विष्णु की
(B) इन्द्र की
(C) वरुण की
(D) मातृदेवी की

Answer:

(D) मातृदेवी की

Exam Tips:

a) मातृदेवी की पूजा हड़प्पा संस्कृति की प्रमुख धार्मिक प्रथा मानी जाती है।

 

Question 15: हड़प्पा सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी?
(A) रोमन सभ्यता
(B) मेसोपोटामिया की सभ्यता
(C) नील घाटी की सभ्यता
(D) दजला फरात की सभ्यता

Answer:

(A) रोमन सभ्यता

Exam Tips:

a) हड़प्पा सभ्यता मेसोपोटामिया और नील घाटी की समकालीन थी, रोमन सभ्यता बाद की है।

 

Question 16: हड़प्पा संस्कृति के लोग जहाज निर्माण कला में निपुण थे, इसका पता चलता है
(A) मिट्टी के बर्तनों से
(B) खुदाई से प्राप्त
(C) मोहरों पर जहाज के चित्रों से
(D) गोदामों में प्राप्त अवशेषों के सामान से

Answer:

(C) मोहरों पर जहाज के चित्रों से

Exam Tips:

a) मोहरों पर बने जहाजों के चित्र समुद्री व्यापार और नौवहन के प्रमाण हैं।

 

Question 17: मोहनजोदड़ो की खोज की
(A) सर जॉन मार्शल
(B) आर०डी० बैनर्जी
(C) दयाराम साहनी
(D) सूरजभान

Answer:

(B) आर०डी० बैनर्जी

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो की खोज आर०डी० बैनर्जी ने की, जबकि हड़प्पा की खोज दयाराम साहनी ने।

 

Question 18: बनावली स्थित है
(A) पंजाब में
(B) हरियाणा में
(C) उत्तरप्रदेश में
(D) राजस्थान में

Answer:

(B) हरियाणा में

Exam Tips:

a) बनावली हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित है।

 

Question 19: हड़प्पा सभ्यता के किस स्थान से डॉकयार्ड के अवशेष मिले हैं?
(A) लोथल
(B) हड़प्पा
(C) मोहनजोदड़ो
(D) धौलावीरा

Answer:

(A) लोथल

Exam Tips:

a) लोथल से गोदी (डॉकयार्ड) के अवशेष मिले हैं, जो समुद्री व्यापार का संकेत देते हैं।

 

Question 20: हड़प्पन मुद्राओं पर रूपायन (चित्र) है
(A) बैल
(B) हाथी
(C) गैंडा
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) हड़प्पा की मुहरों पर बैल, हाथी और गैंडे जैसे पशुओं के चित्र मिलते हैं।

 

Question 21: प्रारम्भिक हड़प्पा की प्रमुख बस्ती है
(A) मेहरगढ़
(B) दंबसादात
(C) अमरी
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) मेहरगढ़, दंबसादात और अमरी प्रारंभिक हड़प्पा काल की महत्त्वपूर्ण बस्तियाँ हैं।

 

Question 22: हड़प्पा सभ्यता का अन्य नाम है
(A) आर्यों की सभ्यता
(B) मिस्र की सभ्यता
(C) उत्तर वैदिक सभ्यता
(D) सिन्धु घाटी की सभ्यता

Answer:

(D) सिन्धु घाटी की सभ्यता

Exam Tips:

a) हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है।

 

Question 23: हड़प्पा संस्कृति के लोग किस अनाज से अनभिज्ञ थे?
(A) दाल
(B) जौ
(C) गेहूँ
(D) चावल

Answer:

(A) दाल

Exam Tips:

a) गेहूँ और जौ हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख फसलें थीं।

 

Question 24: आर.एस. बिष्ट ने हड़प्पा सभ्यता से संबंधी धौलावीरा स्थल खोजा
(A) 1946 में
(B) 1971 में
(C) 1981 में
(D) 1990 में

Answer:

(D) 1990 में

Exam Tips:

a) धौलावीरा में आर०एस० बिष्ट के नेतृत्व में उत्खनन 1990 में शुरू हुआ।

 

Question 25: धौलावीरा स्थित है
(A) गुजरात में
(B) सिन्ध में
(C) राजस्थान में
(D) महाराष्ट्र में

Answer:

(A) गुजरात में

Exam Tips:

a) धौलावीरा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है।

 

Question 26: चन्हुदड़ो की सर्वप्रथम खोज किसने की?
(A) एच० जी० मजूमदार ने
(B) एन० जी० मजूमदार ने
(C) आर० सी० मजूमदार ने
(D) आर० जी० मजूमदार ने

Answer:

(B) एन० जी० मजूमदार ने

Exam Tips:

a) चन्हुदड़ो की खोज एन०जी० मजूमदार ने 1931 में की थी।

 

Question 27: आर.ई.एम. व्हीलर द्वारा हड़प्पा में खुदाई शुरू की गई
(A) 1941 ई० में
(B) 1931 ई० में
(C) 1946 ई० में
(D) 1951 ई० में

Answer:

(C) 1946 ई० में

Exam Tips:

a) व्हीलर ने 1946 में हड़प्पा में खुदाई शुरू की।

 

Question 28: कालीबंगन में बी. बी. लाल तथा बी. के. थापर ने खुदाई कार्य शुरू किया
(A) 1940 ई० में
(B) 1950 ई० में
(C) 1960 ई० में
(D) 1970 ई० में

Answer:

(C) 1960 ई० में

Exam Tips:

a) कालीबंगन में बी०बी० लाल और बी०के० थापर ने 1960 में खुदाई शुरू की।

 

Question 29: हड़प्पा किस नदी के तट पर है?
(A) सिंधु
(B) रावी
(C) सरस्वती
(D) झेलम

Answer:

(B) रावी

Exam Tips:

a) हड़प्पा रावी नदी के तट पर स्थित है।

 

Question 30: हड़प्पा काल में खेतों को हल से जोतने के प्रमाण मिले हैं
(A) मोहनजोदड़ो से
(B) हड़प्पा से
(C) कालीबंगन से
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) कालीबंगन से

Exam Tips:

a) कालीबंगन में हल से जोती गई खेतों की रेखाएँ (जुताई के निशान) मिली हैं।

 

Question 31: जलाशय के साक्ष्य मिले हैं
(A) मोहनजोदड़ो से
(B) धौलावीरा से
(C) कालीबंगन से
(D) शोर्तुघई से

Answer:

(B) धौलावीरा से

Exam Tips:

a) धौलावीरा से विशाल जलाशय के अवशेष मिले हैं।

 

Question 32: भारतीय पुरातत्व का जनक कहा जाता है
(A) कनिंघम को
(B) सर जॉन मार्शल को
(C) व्हीलर को
(D) किसी को नहीं

Answer:

(A) कनिंघम को

Exam Tips:

a) एलेक्ज़ेंडर कनिंघम को भारतीय पुरातत्व का जनक माना जाता है।

 

Question 33: हड़प्पा सभ्यता के शिल्प कार्य थे
(A) मनके बनाना
(B) औजार बनाना
(C) ईंटों का निर्माण
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) मनके बनाना, औजार बनाना और ईंटों का निर्माण हड़प्पा के प्रमुख शिल्प कार्य थे।

 

Question 34: कांसे की नर्तकी की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है?
(A) हड़प्पा से
(B) मोहनजोदड़ो से
(C) चन्हुदड़ो से
(D) राखीगढ़ी से

Answer:

(B) मोहनजोदड़ो से

Exam Tips:

a) काँसे की प्रसिद्ध नर्तकी की मूर्ति मोहनजोदड़ो से मिली है।

 

Question 35: हड़प्पावासी ताँबा आयात करते थे
(A) खेतड़ी से
(B) कोलार से
(C) ओमान से
(D) शोर्तुघई से

Answer:

(A) खेतड़ी से

Exam Tips:

a) हड़प्पावासी ताँबे के लिए मुख्यतः राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र पर निर्भर थे।

 

Question 36: पुरातत्वविदों के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर था
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) कालीबंगन
(D) लोथल

Answer:

(B) मोहनजोदड़ो

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो को हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना जाता है।

 

Question 37: हड़प्पा की बस्तियों में पाई गई मोहरों में से अधिकांश बनी थीं
(A) लोहे की
(B) चाँदी की
(C) फिरोजा पत्थर की
(D) सेलखड़ी की

Answer:

(D) सेलखड़ी की

Exam Tips:

a) हड़प्पा की अधिकांश मुहरें सेलखड़ी (steatite) की बनी थीं।

 

Question 38: विशाल स्नानागार स्थित था
(A) हड़प्पा में
(B) लोथल में
(C) मोहनजोदड़ो में
(D) बनावली में

Answer:

(C) मोहनजोदड़ो में

Exam Tips:

a) विशाल स्नानागार (Great Bath) मोहनजोदड़ो में स्थित है।

 

Question 39: हड़प्पा संस्कृति के पतन का क्या कारण था?
(A) बाढ़
(B) सूखा
(C) जलवायु परिवर्तन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) बाढ़, सूखा और जलवायु परिवर्तन, सभी को हड़प्पा के पतन के संभावित कारण माना जाता है।

 

Question 40: मोहनजोदड़ो स्थित ‘प्रथम सड़क’ का माप है
(A) 20 मीटर
(B) 15 मीटर
(C) 10.5 मीटर
(D) 5 मीटर

Answer:

(C) 10.5 मीटर

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई लगभग 10.5 मीटर थी।

 

Question 41: हड़प्पा संस्कृति के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे?
(A) सोना
(B) ताँबा
(C) लोहा
(D) चाँदी

Answer:

(C) लोहा

Exam Tips:

a) हड़प्पावासी सोना, ताँबा और चाँदी जानते थे, परंतु लोहा नहीं।

 

Question 42: हड़प्पा लिपि कैसे लिखी जाती थी?
(A) ऊपर से नीचे
(B) बायें से दायें
(C) नीचे से ऊपर
(D) दायें से बायें

Answer:

(D) दायें से बायें

Exam Tips:

a) हड़प्पा लिपि दायें से बायें लिखी जाती थी।

 

Question 43: हड़प्पाई लोग पूजा करते थे
(A) मातृदेवी की
(B) वृक्षों की
(C) पशुओं की
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) मातृदेवी, वृक्षों और पशुओं की पूजा के प्रमाण हड़प्पा की मुहरों और मूर्तियों में मिलते हैं।

 

Question 44: हड़प्पा सभ्यता में दफनाए गए शवों की दिशा है
(A) उत्तर-दक्षिण
(B) पूर्व-पश्चिम
(C) उत्तर-पूर्व
(D) दक्षिण-पश्चिम

Answer:

(A) उत्तर-दक्षिण

Exam Tips:

a) हड़प्पा सभ्यता में दफनाए गए शव प्रायः उत्तर-दक्षिण दिशा में रखे जाते थे।

 

Question 45: हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा स्थल हरियाणा में है?
(A) बनावली
(B) राखीगढ़ी
(C) (A) व (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) व (B) दोनों

Exam Tips:

a) बनावली और राखीगढ़ी, दोनों हरियाणा में स्थित हैं।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: हड़प्पा सभ्यता का ज्ञान पहली बार कब हुआ?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता का ज्ञान पहली बार 1921 ई० में हुआ।

Exam Tips:

a) हड़प्पा सभ्यता की खोज का वर्ष 1921 है, जबकि मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में हुई।

 

Question 2: हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का मुख्य साधन क्या है?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का मुख्य साधन खुदाई से प्राप्त अवशेष हैं।

Exam Tips:

a) खुदाई से मिले अवशेष, मुहरें और मृदभांड इसके मुख्य स्रोत हैं।
b) इन अवशेषों के आधार पर ही इतिहासकार इस सभ्यता का पुनर्निर्माण करते हैं।

 

Question 3: सिन्धु घाटी सभ्यता के किन्हीं चार बड़े शहरों के नाम बताइए।

Answer:

सिन्धु घाटी सभ्यता के चार बड़े शहर हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ो तथा कालीबंगन थे।

Exam Tips:

a) चारों नगरों के नाम लिखते समय वर्तनी पर ध्यान दें, विशेषकर चन्हुदड़ो और कालीबंगन।

 

Question 4: आधुनिक हरियाणा में सिन्धु सभ्यता के दो केंद्रों के नाम बताइए।

Answer:

आधुनिक हरियाणा में सिन्धु सभ्यता के दो केंद्र बनावली तथा राखीगढ़ी हैं।

Exam Tips:

a) बनावली और राखीगढ़ी, दोनों हरियाणा के स्थल हैं, इन्हें एक साथ याद रखें।

 

Question 5: हड़प्पा सभ्यता के लोग किस पशु की पूजा करते थे?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के लोग कूबड़दार बैल की पूजा करते थे।

Exam Tips:

a) सर्वाधिक चित्र और मूर्तियाँ कूबड़दार बैल की मिली हैं।

 

Question 6: हड़प्पा संस्कृति के समय की लिपि बताइए।

Answer:

हड़प्पा संस्कृति के समय की लिपि चित्रमय (चित्राक्षर) है।

Exam Tips:

a) हड़प्पा लिपि के चिह्न चित्रों जैसे दिखते हैं, इसलिए इसे चित्राक्षर कहा जाता है।

 

Question 7: सिन्धु घाटी की सभ्यता के समय के दो आभूषणों के नाम बताइए।

Answer:

सिन्धु घाटी की सभ्यता के समय के दो आभूषण अंगूठी तथा हार थे।

Exam Tips:

a) अंगूठी और हार के अतिरिक्त मनकों से बने आभूषण भी मिले हैं।

 

Question 8: सिन्धु घाटी की सभ्यता के लोग किन वृक्षों की पूजा करते थे?

Answer:

सिन्धु घाटी की सभ्यता के लोग पीपल की पूजा करते थे।

Exam Tips:

a) मुहरों पर पीपल के वृक्ष का चित्र मिलता है।

 

Question 9: मोहनजोदड़ो व हड़प्पा नगरों से गंदे पानी को बाहर निकालने की क्या व्यवस्था थी?

Answer:

मोहनजोदड़ो व हड़प्पा नगरों से गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए पक्की नालियों की व्यवस्था थी।

Exam Tips:

a) पक्की नालियाँ सड़कों और घरों के किनारे बनी थीं।
b) नालियों की व्यवस्था हड़प्पा नगरों की योजना की प्रमुख विशेषता थी।

 

Question 10: हड़प्पा सभ्यता की किसी समकालीन सभ्यता का नाम बताइए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की एक समकालीन सभ्यता मेसोपोटामिया की सभ्यता थी।

Exam Tips:

a) मेसोपोटामिया के साथ हड़प्पा का व्यापारिक संपर्क मुहरों से सिद्ध होता है।

 

Question 11: हड़प्पा सभ्यता के लोग किस पशु से अनभिज्ञ माने जाते हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के लोग घोड़े से अनभिज्ञ माने जाते हैं।

Exam Tips:

a) घोड़े के पक्के प्रमाण हड़प्पा स्थलों से बहुत कम मिलते हैं।

 

Question 12: सिन्धु सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे?

Answer:

सिन्धु सभ्यता के लोग लोहे से परिचित नहीं थे।

Exam Tips:

a) हड़प्पावासी सोना, ताँबा, काँसा और चाँदी जानते थे।

 

Question 13: प्रसिद्ध कांस्य नर्तकी कहाँ से प्राप्त हुई?

Answer:

प्रसिद्ध कांस्य नर्तकी मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई।

Exam Tips:

a) यह मूर्ति मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध कलाकृति है।

 

Question 14: हड़प्पा सभ्यता के लोगों का मुख्य भोजन बताइए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के लोगों का मुख्य भोजन गेहूँ और जौ था।

Exam Tips:

a) गेहूँ और जौ हड़प्पा की प्रमुख फसलें थीं, जिनके अवशेष मिले हैं।

 

Question 15: आजकल मोहनजोदड़ो व हड़प्पा किस देश में हैं?

Answer:

आजकल मोहनजोदड़ो व हड़प्पा पाकिस्तान में हैं।

Exam Tips:

a) ये दोनों स्थल आज पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में हैं।

 

Question 16: सिन्धु घाटी के लोग सोना कहाँ से प्राप्त करते थे?

Answer:

सिन्धु घाटी के लोग सोना कर्नाटक से प्राप्त करते थे।

Exam Tips:

a) कर्नाटक की कोलार क्षेत्र की सोने की खानें इसका संभावित स्रोत मानी जाती हैं।

 

Question 17: मोहनजोदड़ो की खोज किस व्यक्ति द्वारा हुई?

Answer:

मोहनजोदड़ो की खोज आर०डी० बैनर्जी द्वारा हुई।

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में आर०डी० बैनर्जी ने की थी।

 

Question 18: हड़प्पा की खोज किसने की?

Answer:

हड़प्पा की खोज सर दयाराम साहनी ने की।

Exam Tips:

a) दयाराम साहनी ने हड़प्पा की खोज 1921 में की थी।

 

Question 19: सिन्धु घाटी की सभ्यता की दो सार्वजनिक इमारतों के नाम बताइए।

Answer:

सिन्धु घाटी की सभ्यता की दो सार्वजनिक इमारतों के नाम धान्यागार (अन्नागार) तथा स्नानागार थे।

Exam Tips:

a) धान्यागार और स्नानागार दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 20: हड़प्पा संस्कृति के दो देवताओं के नाम बताइए।

Answer:

हड़प्पा संस्कृति के दो देवता पशुपति शिव तथा मातृदेवी थे।

Exam Tips:

a) पशुपति शिव की मुहर और मातृदेवी की मूर्तियाँ इसके प्रमाण हैं।

 

Question 21: विशाल स्नानागार के भवन की बाहर की दीवार कितने फुट मोटी है?

Answer:

विशाल स्नानागार के भवन की बाहर की दीवार 8 फुट मोटी है।

Exam Tips:

a) यह माप मोहनजोदड़ो के स्नानागार से संबंधित है।

 

Question 22: स्नानागार का भवन बाहर से कितने फुट लंबा है?

Answer:

स्नानागार का भवन बाहर से 180 फुट लंबा है।

Exam Tips:

a) लंबाई 180 फुट और चौड़ाई 108 फुट है।

 

Question 23: स्नानागार का भवन बाहर से कितने फुट चौड़ा है?

Answer:

स्नानागार का भवन बाहर से 108 फुट चौड़ा है।

Exam Tips:

a) चौड़ाई 108 फुट है, जबकि लंबाई 180 फुट है।

 

Question 24: मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Answer:

मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ मृतकों का टीला (मोयाँ-दा-दड़ा) है।

Exam Tips:

a) स्थानीय भाषा में मोहनजोदड़ो को मृतकों का टीला कहा गया है।

 

Question 25: किस स्थान से खुदाई में एक गोदी के भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं?

Answer:

लोथल से गोदी (डॉकयार्ड) के भग्नावशेष मिले हैं।

Exam Tips:

a) लोथल का डॉकयार्ड समुद्री व्यापार का प्रमाण है।

 

Question 26: गुजरात में हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख पुरास्थल कौन-से हैं?

Answer:

लोथल, रंगपुर, सुरकोतदा, धौलावीरा आदि गुजरात में प्रमुख पुरास्थल हैं।

Exam Tips:

a) गुजरात के इन स्थलों में लोथल और धौलावीरा सबसे प्रसिद्ध हैं।
b) रंगपुर में धान की भूसी के अवशेष मिले हैं।

 

Question 27: यह कैसे ज्ञात हुआ है कि हड़प्पाई लोगों का दिलमुन तथा मेसोपोटामिया से व्यापारिक संबंध था?

Answer:

दिलमुन व मेसोपोटामिया से प्राप्त हड़प्पाई मुहरों से पता चला कि इन क्षेत्रों से हड़प्पाई लोगों का व्यापारिक संबंध था।

Exam Tips:

a) दिलमुन (बहरीन) और मेसोपोटामिया के स्थलों से हड़प्पाई मुहरें मिली हैं।
b) यह प्रमाण दूर के क्षेत्रों से व्यापारिक संपर्क दर्शाता है।

 

Question 28: हड़प्पाई लोग किन पशुओं को पालते थे?

Answer:

हड़प्पाई लोग बैल, गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सूअर, हाथी, ऊँट, कुत्ता आदि पशुओं को पालते थे।

Exam Tips:

a) बैल, भैंस और बकरी जैसे पालतू पशुओं की हड्डियाँ अनेक स्थलों से मिली हैं।
b) कुत्ता और बैल हड़प्पाई समाज में सामान्य थे।

 

Question 29: हड़प्पा सभ्यता में कौन-सी मूर्तियाँ बहुतायत में मिली हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता में मृण्मय (मिट्टी की) मूर्तियाँ बहुतायत में मिली हैं।

Exam Tips:

a) मिट्टी की मूर्तियाँ (मृण्मूर्तियाँ) आम लोगों के घरों से भी मिलती हैं।

 

Question 30: हड़प्पाई लोग उपमहाद्वीप के किस स्थान से ताँबा प्राप्त करते थे?

Answer:

हड़प्पाई लोग खेतड़ी (राजस्थान) से ताँबा प्राप्त करते थे।

Exam Tips:

a) खेतड़ी राजस्थान में ताँबे की खानों वाला क्षेत्र है।

 

Question 31: हड़प्पा सभ्यता के लोग सिंचाई के लिए किन साधनों का प्रयोग करते थे?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के लोग सिंचाई के लिए कुओं, नहरों और जलाशयों का प्रयोग करते थे।

Exam Tips:

a) कुओं और जलाशयों से सिंचाई के प्रमाण धौलावीरा और अन्य स्थलों से मिलते हैं।

 

Question 32: वैदूर्यमणि किस स्थान से अधिक मात्रा में मिलती थी?

Answer:

वैदूर्यमणि शोर्तुघई (अफगानिस्तान) में अधिक मात्रा में पाई जाती थी।

Exam Tips:

a) शोर्तुघई हड़प्पाई व्यापार का अफगानिस्तान स्थित प्रमुख केंद्र था।

 

Question 33: हड़प्पाई नगरों से मेसोपोटामिया को क्या निर्यात किया जाता था?

Answer:

ताँबा, हाथी दाँत, वैदूर्यमणि आदि मेसोपोटामिया को निर्यात किए जाते थे।

Exam Tips:

a) मेसोपोटामिया के साथ व्यापार में ताँबा और हाथी दाँत प्रमुख वस्तुएँ थीं।

 

Question 34: हड़प्पा सभ्यता में मुख्य कृषि फसलें क्या थीं?

Answer:

गेहूँ, जौ, चावल, मटर, कपास आदि हड़प्पा सभ्यता की मुख्य कृषि फसलें थीं।

Exam Tips:

a) गेहूँ और जौ सबसे प्रमुख फसलें थीं, कपास के प्रमाण भी मिले हैं।

 

Question 35: हड़प्पा कहाँ स्थित है?

Answer:

हड़प्पा पश्चिम पंजाब (पाकिस्तान) के मोंटगोमरी जिले में रावी नदी के बाएँ तट पर स्थित है।

Exam Tips:

a) हड़प्पा रावी नदी के तट पर स्थित है और आज पाकिस्तान में है।

 

Question 36: हड़प्पा सभ्यता में सर्वाधिक चित्र व मूर्तियाँ किसकी मिली हैं?

Answer:

सर्वाधिक चित्र और मूर्तियाँ कूबड़दार बैल की मिली हैं।

Exam Tips:

a) मुहरों पर कूबड़दार बैल सर्वाधिक अंकित मिलता है।

 

Question 37: कालीबंगन कहाँ स्थित है?

Answer:

कालीबंगन राजस्थान में स्थित है।

Exam Tips:

a) कालीबंगन राजस्थान के घग्घर नदी के किनारे स्थित है।

 

Question 38: मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित था?

Answer:

मोहनजोदड़ो सिंध के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के तट पर स्थित था।

Exam Tips:

a) मोहनजोदड़ो सिंध (आज पाकिस्तान) में सिन्धु नदी के किनारे है।

 

Question 39: हड़प्पा लिपि में कुल कितने चित्राक्षर थे?

Answer:

हड़प्पा लिपि में लगभग 250 से 400 तक चित्राक्षर थे।

Exam Tips:

a) चित्राक्षरों की संख्या विद्वानों के अनुसार 250 से 400 के बीच मानी जाती है।

 

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: प्रारम्भ में हड़प्पा सभ्यता को ‘सिंधु घाटी की सभ्यता’ का नाम क्यों दिया गया?

Answer:

हड़प्पा की खोज के बाद अब तक इस सभ्यता से जुड़ी लगभग 2800 बस्तियों की खोज हो चुकी है। इन बस्तियों की विशेषताएँ हड़प्पा से मिलती हैं। विद्वानों (सर जॉन मार्शल) ने इस सभ्यता को “सिंधु घाटी की सभ्यता” का नाम दिया, क्योंकि शुरू में बहुत-सी बस्तियाँ सिंधु घाटी और उसकी सहायक नदियों के मैदानों में पाई गई थीं।

Exam Tips:

a) सिंधु और उसकी सहायक नदियों के मैदान इस नाम का आधार बने।
b) नाम का आधार शुरुआती बस्तियों का भौगोलिक स्थान था।

 

Question 2: वर्तमान में पुरातत्वविद् इसे ‘हड़प्पा सभ्यता’ संज्ञा देना उपयुक्त क्यों मानते हैं?

Answer:

बाद में इस सभ्यता से जुड़े अनेक स्थल राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में खोजे गए। अतः इसे केवल सिंधु घाटी की सभ्यता कहना सार्थक नहीं लगा। इसी कारण वर्तमान में पुरातत्ववेत्ता इसे “हड़प्पा की सभ्यता” कहना पसंद करते हैं, क्योंकि इस संस्कृति से संबंधित पहली खुदाई हड़प्पा में हुई थी।

Exam Tips:

a) सभ्यता के विस्तार में राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के स्थल शामिल हैं।
b) पहली खुदाई हड़प्पा में हुई, इसलिए नाम हड़प्पा रखा गया।

 

Question 3: हड़प्पा सभ्यता की तीन अवस्थाओं के नाम लिखें।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की तीन अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं-
आरंभिक हड़प्पा काल: 3500-2600 ई.पू.
विकसित हड़प्पा काल: 2600-1900 ई.पू.
उत्तर हड़प्पा काल: 1900-1300 ई.पू.

Exam Tips:

a) तीनों अवस्थाओं के क्रम और कालखंड अलग-अलग लिखें।
b) विकसित हड़प्पा काल को सभ्यता का सबसे परिपक्व चरण माना जाता है।

 

Question 4: मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है? इसकी खोज कब हुई?

Answer:

मोहनजोदड़ो का अर्थ है मृतकों का टीला। सिंधी भाषा में इसे ‘मोयां-दा-दड़ा’ कहते हैं। इसकी खोज 1922 में राखालदास बनर्जी (आर०डी० बैनर्जी) ने की।

Exam Tips:

a) अर्थ के लिए सिंधी नाम मोयां-दा-दड़ा अवश्य लिखें।
b) खोज का वर्ष 1922 और खोजकर्ता का नाम साथ लिखें।

 

Question 5: हड़प्पा सभ्यता के लोगों के पालतू पशुओं के नाम बताइए।

Answer:

पुरातत्वविदों और पुरा-प्राणिविज्ञानियों (Archaeo-zoologists) के अध्ययनों से पता चला है कि हड़प्पावासी भेड़, बकरी, बैल, भैंस और सूअर आदि पशुओं का पालन करने लगे थे। कूबड़ वाला सांड उन्हें विशेष प्रिय था। गधे और ऊँट का पालन मुख्यतः बोझा ढोने के लिए किया जाता था।

Exam Tips:

a) भेड़, बकरी, बैल, भैंस और सूअर प्रमुख पालतू पशु थे।
b) गधे और ऊँट बोझा ढोने के काम आते थे।
c) कूबड़ वाला सांड विशेष महत्त्व रखता था।

 

Question 6: ‘हड़प्पा के लोग एकांतता (Privacy) पर बहुत ध्यान देते थे।’ इस पर अपने विचार प्रकट करें।

Answer:

ऐसा प्रतीत होता है कि घरों के निर्माण में एकांतता (Privacy) का ध्यान रखा जाता था। भूमि स्तर (Ground level) पर दीवार में कोई खिड़की नहीं होती थी। मुख्य प्रवेश द्वार से घर के अंदर या आँगन में नहीं झाँका जा सकता था।

Exam Tips:

a) भूमि स्तर पर खिड़की न होना एकांतता का प्रमाण माना गया है।
b) मुख्य द्वार से सीधे आँगन न दिखना भी गोपनीयता का संकेत है।

 

Question 7: हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का सबसे प्रमुख स्रोत कौन-सा है?

Answer:

यहाँ से प्राप्त सामग्री में सबसे महत्त्वपूर्ण हड़प्पाई मुद्राएँ (Seals) हैं। ये एक विशेष पाषाण (Steatite) से बनी हैं और इन पर बैल, सांड, हाथी और गैंडे जैसे पशुओं के चित्र हैं। इन पर लिपि के संकेत भी अंकित हैं, जिन्हें अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है। मुद्राएँ सभी स्थलों पर बड़ी संख्या में मिली हैं। इनके अतिरिक्त नगरों, शिल्प केंद्रों और दुर्ग क्षेत्रों से भी अनेक महत्त्वपूर्ण अवशेष मिले हैं।

Exam Tips:

a) मुद्राएँ सेलखड़ी (Steatite) से बनी थीं।
b) मुद्राओं पर अंकित पशु और लिपि के संकेत महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं।
c) लिपि अब तक पूरी तरह पढ़ी नहीं जा सकी है।

 

Question 8: धौलावीरा कहाँ पर है? इसकी दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

धौलावीरा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है। इस नगर की खोज 1967-68 में जे.पी. जोशी ने की थी। यह भारत में हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े नगरों में गिना जाता है। यह नगर विशेष रूप से मनके बनाने के लिए प्रसिद्ध था।

Exam Tips:

a) धौलावीरा कच्छ (गुजरात) में है और इसकी खोज जे.पी. जोशी ने की।
b) मनके बनाने का उद्योग इसकी प्रमुख पहचान थी।

 

Question 9: हड़प्पा सभ्यता की सड़कों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के नगर अपनी सड़कों के लिए प्रसिद्ध हैं। सड़कें और गलियाँ सीधी होती थीं और एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं। मोहनजोदड़ो के निचले नगर की मुख्य सड़क 10.5 मीटर चौड़ी थी, जिसे ‘प्रथम सड़क’ कहा गया है। अन्य सड़कें 3.6 से 4 मीटर तक चौड़ी थीं। गलियाँ और गलियारे 1.2 मीटर (4 फुट) या उससे अधिक चौड़े थे। घर बनाने से पहले ही सड़कों और गलियों के लिए स्थान छोड़ दिया जाता था। मोहनजोदड़ो के लंबे जीवनकाल में इन सड़कों पर अतिक्रमण या निर्माण कार्य नहीं दिखाई देता।

Exam Tips:

a) मुख्य सड़क 10.5 मीटर चौड़ी थी और इसे ‘प्रथम सड़क’ कहा गया।
b) सड़कें समकोण पर एक-दूसरे को काटती थीं।
c) सड़कों के लिए स्थान पहले ही छोड़ा जाता था, इसे नगर-नियोजन का प्रमाण मानें।
d) गलियाँ कम से कम 1.2 मीटर चौड़ी थीं।

 

Question 10: सी.ई. तथा बी.सी.ई. का अर्थ लिखें।

Answer:

सी.ई. (C.E.)-कॉमन एरा (Common Era)। आजकल ए.डी. के स्थान पर सी.ई. का प्रयोग किया जाने लगा है।
बी.सी.ई. (B.C.E.)-बिफोर कॉमन एरा (Before Common Era)। आजकल बी.सी. (ई.पू.) के स्थान पर बी.सी.ई. का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) सी.ई. का अर्थ कॉमन एरा है, जो ए.डी. का आधुनिक विकल्प है।
b) बी.सी.ई. का अर्थ बिफोर कॉमन एरा है।

 

Question 11: हड़प्पा सभ्यता के कोई दो विशेष पहचान बिंदुओं के नाम लिखें।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के दो विशेष पहचान बिंदु निम्नलिखित हैं-
(1) नगर योजना, चबूतरों पर बने दुर्ग में विशेष भवन, समकोण पर काटती सीधी सड़कें, गलियाँ और उत्तम निकासी व्यवस्था।
(2) चाक से बने पक्के, भारी और मोटी परत वाले मृदभांड (Pottery), जिन पर काले रंग से पीपल के पत्तों, कटते वृत्तों और मोर जैसे रूपांकन (Motifs) बने होते थे।

Exam Tips:

a) नगर-नियोजन और निकासी व्यवस्था मुख्य पहचान है।
b) चाक पर बने मृदभांडों पर काले रंग के रूपांकन होते थे।
c) पीपल के पत्ते और मोर जैसे रूपांकन विशेष रूप से पहचाने जाते हैं।

 

Question 12: हड़प्पा सभ्यता से जुड़े किन्हीं तीन उत्पादन केंद्रों की पहचान कीजिए।

Answer:

(1) बालाकोट (बलूचिस्तान में समुद्र तट के समीप) और चन्हुदड़ो (सिंध में) सीप-शिल्प और चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध थे।
(2) लोथल (गुजरात) और चन्हुदड़ो में लाल पत्थर (कार्नेलियन) और गोमेद के मनके बनाए जाते थे।
(3) चन्हुदड़ो में वैदूर्यमणि (लैपिस लाज़ूली) के कुछ अधबने मनके मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जाता है कि यहाँ दूर-दराज़ से बहुमूल्य पत्थर मँगाकर उन पर काम किया जाता था और फिर उन्हें बेचा जाता था।

Exam Tips:

a) बालाकोट का प्रसिद्ध उत्पाद सीप-शिल्प था।
b) कार्नेलियन और गोमेद के मनके लोथल और चन्हुदड़ो में बनते थे।
c) चन्हुदड़ो के अधबने मनके आयातित कच्चे माल के प्रमाण हैं।

 

Question 13: हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई? वर्तमान में इसका विस्तार क्षेत्र क्या है?

Answer:

पंजाब में रावी नदी के किनारे स्थित हड़प्पा पहला नगर था जिसकी खुदाई 1921 में हुई। इस सभ्यता का फैलाव उत्तर में जम्मू से दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक और पश्चिम में बलूचिस्तान से उत्तर-पूर्व में मेरठ तक था। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,299,600 वर्ग किलोमीटर आँका जाता है। इसका विस्तार समकालीन मिस्र और मेसोपोटामिया की सभ्यताओं से काफी बड़ा था।

Exam Tips:

a) हड़प्पा की खुदाई 1921 में शुरू हुई।
b) विस्तार जम्मू से नर्मदा के मुहाने तक और बलूचिस्तान से मेरठ तक था।
c) क्षेत्रफल मिस्र और मेसोपोटामिया से बड़ा माना जाता है।

 

Question 14: हड़प्पा सभ्यता के किन्हीं चार प्रमुख नगरों के नाम बताइए।

Answer:

हड़प्पा और मोहनजोदड़ो इस सभ्यता के मुख्य नगर हैं, जहाँ से अनेक शिल्प तथ्य (Artefacts) मिले हैं। दोनों अब पाकिस्तान में हैं और इनके बीच लगभग 483 किलोमीटर की दूरी है। सिंध में चन्हुदड़ो मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। गुजरात में लोथल एक अन्य प्रमुख नगर है, जहाँ बंदरगाह के अवशेष भी मिले हैं।
इनके अतिरिक्त धौलावीरा (गुजरात के कच्छ क्षेत्र में), राजस्थान में कालीबंगन (काली चूड़ियाँ), हरियाणा में बनावली व राखीगढ़ी, बलूचिस्तान में सुत्कागेंडोर, गुजरात में सुरकोटड़ा और रंगपुर भी इस सभ्यता के महत्त्वपूर्ण स्थल हैं।

Exam Tips:

a) हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के बीच लगभग 483 किलोमीटर की दूरी है।
b) चन्हुदड़ो मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण में है।
c) लोथल के बंदरगाह अवशेष समुद्री व्यापार का प्रमाण हैं।

 

Question 15: हड़प्पा सभ्यता के विनाश के कोई दो कारण लिखें।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के विनाश के दो कारण निम्नलिखित बताए जाते हैं-
1. आर्यों के आक्रमण (Aryan Invasions): व्हीलर ने इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया और इसके पक्ष में आक्रमण के साक्ष्य प्रस्तुत किए। मोहनजोदड़ो में एक कमरे में 13 स्त्री-पुरुषों और बच्चों के कंकाल मिले हैं। मोहनजोदड़ो के अंतिम चरण में सड़कों और घरों में नरसंहार के प्रमाण मिलते हैं। एक सँकरी गली को जॉन मार्शल ने ‘डैडमैन लेन’ नाम दिया। ये कंकाल बाहरी आक्रमणकारियों (आर्यों) के हमले का संकेत माने गए। हालाँकि यह सिद्धांत अब अधिकांश विद्वानों द्वारा मान्य नहीं है।
2. बाढ़ और भूकंप (Flood and Earthquake): कुछ विद्वानों ने बाढ़ को पतन का कारण माना है। मोहनजोदड़ो में मकानों और सड़कों पर गाद भरी मिली। बाढ़ का पानी उतरने पर निवासियों ने पुराने मकानों के मलबे पर फिर से मकान और सड़कें बनाईं। बार-बार आने वाली बाढ़ों से नगरवासी गरीब हो गए और तंग आकर बस्तियाँ छोड़कर चले गए।

Exam Tips:

a) आक्रमण का सिद्धांत व्हीलर से जुड़ा है और उसके पक्ष में कंकालों को प्रमाण माना गया।
b) बार-बार की बाढ़ से मकान बार-बार पुनर्निर्मित होते रहे।
c) डैडमैन लेन मोहनजोदड़ो की उस गली का नाम है जहाँ कंकाल मिले थे।
d) आक्रमण सिद्धांत के विरुद्ध तर्क भी दिए जाते हैं, इसे संतुलित रूप से लिखें।

 

Question 16: दुर्ग क्षेत्र से आप क्या समझते हैं?

Answer:

मोहनजोदड़ो को हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा शहरी केंद्र माना जाता है। इस सभ्यता की नगर योजना, गृह निर्माण, मुद्रा और मोहरों की अधिकांश जानकारी मोहनजोदड़ो से मिली है। यह नगर दो भागों में बँटा था। एक भाग में ईंटों से बने ऊँचे चबूतरे पर बस्ती थी, जिसके चारों ओर ईंटों की दीवार (परकोटा) थी। इसे ‘नगर दुर्ग’ (Citadel) कहा जाता है। नगर दुर्ग का क्षेत्रफल निचले नगर से कम था, परंतु इसमें पकी ईंटों से बने अनेक बड़े भवन मिले हैं। माना जाता है कि दुर्ग क्षेत्र में शासक वर्ग रहता था।

Exam Tips:

a) दुर्ग क्षेत्र ऊँचे चबूतरे पर बना था और उसके चारों ओर परकोटा था।
b) नगर दुर्ग का क्षेत्रफल निचले नगर से कम था।
c) दुर्ग में पकी ईंटों के बड़े भवन मिले हैं।

 

Question 17: हड़प्पा लिपि पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

हड़प्पा की मुहरों पर चित्रों के माध्यम से लिखावट मिलती है। विद्वानों का मानना है कि चित्रों के रूपांकनों (Motifs) के द्वारा अर्थ समझाया जाता था। अधिकांश अभिलेख छोटे हैं, सबसे लंबे अभिलेख में लगभग 26 चिह्न हैं। यह लिपि संभवतः वर्णात्मक (Alphabetical) नहीं थी। इसमें प्रयुक्त चिह्नों की संख्या लगभग 375 से 400 के बीच बताई गई है। ऐसा लगता है कि यह लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

Exam Tips:

a) अभिलेख छोटे हैं और सबसे लंबे में लगभग 26 चिह्न हैं।
b) चिह्नों की संख्या लगभग 375 से 400 मानी गई है।
c) लिपि को दाईं से बाईं ओर लिखा जाता था।

 

Question 18: हड़प्पा काल में यातायात के दो साधन क्या थे?

Answer:

पकी मिट्टी से बने बैलगाड़ियों के खिलौने इस बात का संकेत हैं कि बैलगाड़ियाँ सामान के परिवहन में प्रयुक्त होती थीं। सिंधु और उसकी सहायक नदियाँ भी मार्गों के रूप में प्रयोग होती थीं। समुद्र तटीय मार्गों से भी माल लाया जाता था, जिसके लिए संभवतः नावों का प्रयोग होता होगा।

Exam Tips:

a) बैलगाड़ी स्थल और नदी मार्ग यातायात के प्रमुख साधन थे।
b) पकी मिट्टी के बैलगाड़ी खिलौने इसका पुरातात्विक प्रमाण हैं।
c) समुद्र तटीय व्यापार के लिए नावें संभवतः प्रयुक्त होती थीं।

 

Question 19: सर जॉन मार्शल कौन थे? उनकी पुस्तक का नाम लिखें।

Answer:

सर जॉन मार्शल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक थे। उन्होंने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1924 में नई सभ्यता की खोज की घोषणा की। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘मोहनजोदड़ो एंड द इंडस सिविलाइजेशन’ है।

Exam Tips:

a) मार्शल ASI के महानिदेशक थे।
b) उनकी पुस्तक का नाम ‘मोहनजोदड़ो एंड द इंडस सिविलाइजेशन’ है।

 

Question 20: आर.ई.एम. व्हीलर कौन थे? उनकी पुस्तक का नाम लिखें।

Answer:

आर.ई.एम. व्हीलर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक थे। उन्होंने यह पद 1944 में संभाला। हड़प्पा सभ्यता की खुदाई में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘माई आर्कियोलॉजिकल मिशन टू इंडिया एंड पाकिस्तान’ है।

Exam Tips:

a) व्हीलर ने 1944 में ASI के महानिदेशक का पद संभाला।
b) उनकी पुस्तक ‘माई आर्कियोलॉजिकल मिशन टू इंडिया एंड पाकिस्तान’ है।

 

Question 21: कनिंघम कौन थे?

Answer:

कनिंघम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पहले महानिदेशक थे। उनकी रुचि छठी सदी ईसा पूर्व से चौथी सदी ईसा पूर्व तथा उसके बाद के प्राचीन इतिहास के पुरातत्व में थी। उन्होंने बौद्ध धर्म से संबंधित चीनी यात्रियों के वृत्तांतों का प्रयोग प्रारंभिक बस्तियों की पहचान में किया। उन्होंने शिल्प तथ्य एकत्र किए, उनका रिकॉर्ड रखा और अभिलेखों का अनुवाद भी किया।

Exam Tips:

a) कनिंघम ASI के पहले महानिदेशक थे।
b) चीनी यात्रियों के वृत्तांत उनकी बस्ती पहचान का आधार बने।

 

Question 22: हड़प्पा लोगों द्वारा शव के अंतिम संस्कार के दो तरीके बताइए।
अथवा
हड़प्पाकालीन शवाधानों का संक्षिप्त वर्णन करें।

Answer:

हड़प्पा लोगों द्वारा शव के अंतिम संस्कार के दो तरीके इस प्रकार हैं-
(1) हड़प्पा में मृतकों के अंतिम संस्कार का सबसे प्रचलित तरीका दफनाना था। शव सामान्यतः उत्तर-दक्षिण दिशा में रखकर दफनाए जाते थे। कब्रों में कई प्रकार के आभूषण और अन्य वस्तुएँ भी मिली हैं।
(2) कालीबंगन में कब्रों में कंकाल नहीं मिले हैं। वहाँ छोटे-छोटे वृत्ताकार गड्ढों में राखदानियाँ और मिट्टी के बर्तन मिले हैं। लोथल की कब्रों में महिला और पुरुष के कंकालों के जोड़े साथ-साथ दफनाए गए मिले हैं।

Exam Tips:

a) दफनाने की प्रथा सबसे प्रचलित थी और शव उत्तर-दक्षिण दिशा में रखे जाते थे।
b) कालीबंगन में राखदानियाँ मिलीं, जबकि कंकाल नहीं मिले।
c) लोथल में महिला और पुरुष के कंकालों का जोड़ा एक साथ मिला।

 

Question 23: भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर उन तीन क्षेत्रों के नाम लिखें जिनसे हड़प्पन व्यापार होता था।

Answer:

(1) मगान (Magan): सुमेर के लोग ओमान को मगान के नाम से जानते थे। ओमान की खाड़ी पर स्थित रसाल जनैज (Ras al-Junayz) भी व्यापार का महत्त्वपूर्ण बंदरगाह था। मगान में हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी वस्तुएँ, जैसे मिट्टी के मर्तबान, बर्तन, इंद्रगोप के मनके, हाथी दाँत और धातु की कलाकृतियाँ मिली हैं।
(2) दिलमुन (Dilmun): फारस की खाड़ी में हड़प्पाई जहाज पहुँचते थे। दिलमुन से हड़प्पा की कलाकृतियाँ मिली हैं और लोथल से दिलमुन की मुहरें मिली हैं।
(3) मेसोपोटामिया (Mesopotamia): दिलमुन (बहरीन के द्वीपों) को मेसोपोटामिया का प्रवेश द्वार माना जाता था। मेसोपोटामिया के लोग सिंधु क्षेत्र को मेलुहा (Meluhha) कहते थे। कुछ विद्वानों के अनुसार मेलुहा सिंधु क्षेत्र का बिगड़ा हुआ नाम है। मेसोपोटामिया के लेखों में मेलुहा से व्यापारिक संपर्क का उल्लेख मिलता है।

Exam Tips:

a) मगान का अर्थ ओमान है और वहाँ इंद्रगोप के मनके मिले हैं।
b) दिलमुन बहरीन के द्वीपों से जुड़ा मेसोपोटामिया का प्रवेश द्वार था।
c) मेसोपोटामिया के लोग सिंधु क्षेत्र को मेलुहा कहते थे।

 

Question 24: सिन्धु घाटी की सभ्यता की लिपि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

(1) सिंधु घाटी की मुहरों पर चित्रों के माध्यम से लिखावट है। इन चित्रों से संभवतः अनपढ़ लोग भी संकेत से अर्थ समझ लेते होंगे।
(2) यह लिपि संभवतः वर्णात्मक (Alphabetical) नहीं थी। इसमें लगभग 375 से 400 चिह्नों का प्रयोग होता था। यह लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

Exam Tips:

a) लिपि चित्र-आधारित थी और चिह्नों की संख्या लगभग 375 से 400 थी।
b) लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

 

Question 25: हड़प्पा सभ्यता का सबसे पहले खोजा गया स्थल कौन था? इसकी दुर्दशा का क्या कारण था?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता का सबसे पहले उत्खनन और खोजा गया स्थल हड़प्पा था। इसकी खुदाई 1921 में दयाराम साहनी ने की थी। इस स्थल की दुर्दशा का मुख्य कारण ईंटों की चोरी थी। ईंटें चुराने वालों ने इसे बुरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे यहाँ की बहुत-सी संरचनाएँ नष्ट हो गईं।

Exam Tips:

a) सबसे पहले खोजा गया स्थल हड़प्पा था, जिसकी खुदाई 1921 में हुई।
b) ईंटों की चोरी से यहाँ की संरचनाएँ सबसे अधिक नष्ट हुईं।

 

Question 26: मोहनजोदड़ो के नियोजन पर प्रकाश डालने वाले कुछ साक्ष्य बताइए।

Answer:

मोहनजोदड़ो की वास्तुकला के कई लक्षण बताते हैं कि यह एक नियोजित नगर था-
नगर का दुर्ग क्षेत्र और निचले नगर में विभाजन;
समकोण पर काटती सड़कें और गलियाँ;
उत्तम जल निकास प्रणाली;
समान आकार की ईंटों का प्रयोग;
विशाल भवनों का वास्तु;
घरों का निश्चित योजना के अनुसार निर्माण।

Exam Tips:

a) दुर्ग और निचले नगर का विभाजन नियोजन का प्रमुख प्रमाण है।
b) समकोण पर कटती सड़कें और उत्तम जल निकास व्यवस्था लिखें।
c) समान आकार की ईंटें एक मानक माप के प्रयोग को दर्शाती हैं।

 

Question 27: फयॉन्स क्या था? इससे बने पात्र महंगे क्यों थे?

Answer:

फ़यॉन्स बालू (घिसी हुई रेत), रंग और किसी चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण को पकाकर बनाया गया एक प्रकार का पदार्थ था। इसके पात्र चमकदार होते थे। इनके छोटे पात्र कीमती माने जाते थे, क्योंकि इन्हें बनाना कठिन था।

Exam Tips:

a) फ़यॉन्स बालू, रंग और चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण से बनता था।
b) इसके पात्र चमकदार और कठिन निर्माण वाले होने से महंगे थे।

 

Question 28: नागेश्वर तथा बालाकोट कहाँ थे और क्यों प्रसिद्ध थे?

Answer:

नागेश्वर गुजरात में और बालाकोट बलूचिस्तान में स्थित थे। ये दोनों बस्तियाँ समुद्र तट पर बसी थीं और शंख से वस्तुएँ बनाने के प्रमुख केंद्र थे, क्योंकि यहाँ समुद्र तट होने के कारण शंख पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। शंख से चूड़ियाँ और पच्चीकारी की वस्तुएँ बनाई जाती थीं।

Exam Tips:

a) दोनों स्थल समुद्र तट पर थे और शंख-शिल्प के केंद्र थे।
b) शंख से चूड़ियाँ और पच्चीकारी की वस्तुएँ बनती थीं।

 

Question 29: मोहनजोदड़ो के घरों की कोई दो मुख्य विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

मोहनजोदड़ो के घरों की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) अधिकांश घरों में आँगन होता था और उसके चारों ओर कमरे बने होते थे।
(2) कई घरों में सीढ़ियाँ थीं, जिससे ऊपर की मंजिल होने का संकेत मिलता है।

Exam Tips:

a) आँगन के चारों ओर कमरे बने होते थे।
b) सीढ़ियों से ऊपर की मंजिल का अनुमान लगता है।

 

लघु-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: हड़प्पा सभ्यता के नामकरण पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

प्रारंभ में विद्वानों ने इस सभ्यता को “सिंधु घाटी की सभ्यता” का नाम दिया था, क्योंकि शुरू में बहुत-सी बस्तियाँ सिंधु घाटी और उसकी सहायक नदियों के मैदानों में पाई गई थीं। परंतु बाद में इस सभ्यता से जुड़े अनेक स्थल राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में मिले। अतः इस सभ्यता को केवल सिंधु घाटी की सभ्यता कहना सार्थक नहीं लगा। वर्तमान में पुरातत्ववेत्ता इसे “हड़प्पा की सभ्यता” कहना पसंद करते हैं।

Exam Tips:

a) नाम का प्रारंभिक आधार सिंधु घाटी का भौगोलिक क्षेत्र था।
b) बाद में नाम बदलने का कारण राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के स्थल थे।
c) पुरातत्व में सभ्यता का नाम उस स्थल पर रखा जाता है जहाँ से उसकी पहली पहचान हुई।
d) हड़प्पा की खुदाई सबसे पहले हुई, इसलिए नाम हड़प्पा पर आधारित है।

 

Question 2: हड़प्पा सभ्यता की पुरातत्वविदों की जानकारी के स्रोतों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की अधिकांश जानकारी उन बस्तियों (नगरों) से मिले शिल्प तथ्यों (Artefacts) से प्राप्त हुई है। उत्खनन में सबसे महत्त्वपूर्ण सामग्री हड़प्पाई मुद्राएँ (Seals) हैं। ये सेलखड़ी (Steatite) से बनी हैं और इन पर बैल, सांड, हाथी और गैंडे जैसे पशुओं के चित्र हैं। इन पर लिपि के संकेत भी अंकित हैं, जिन्हें अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है। ये मुद्राएँ सभी स्थलों पर बड़ी संख्या में मिली हैं। इनके अतिरिक्त शहरों, शिल्प केंद्रों और दुर्ग क्षेत्रों से अनेक अवशेष मिले हैं, जैसे पक्की और कच्ची ईंटों के घर, घरों में कुएँ, अन्नागार और बड़ी इमारतें। मिट्टी के मृदभांड, मिट्टी की मूर्तियाँ, ताँबे और काँसे के औजार, पत्थर के बाट, कीमती पत्थरों और सीप के मनके, हाथी दाँत और सोने-चाँदी के आभूषण भी मिले हैं।

Exam Tips:

a) मुद्राएँ और उन पर अंकित पशु सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं।
b) नगर दुर्ग, निचला नगर, मकान और ईंटें नगर-योजना का प्रमाण देते हैं।
c) बाट, मनके, आभूषण और मृदभांड शिल्प और व्यापार की जानकारी देते हैं।

 

Question 3: हड़प्पा के लोगों के जीविका निर्वाह के तरीकों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के आरंभिक चरण में जीविका निर्वाह के तरीके विकसित हो रहे थे। लोग अनेक फसलें उगाने लगे थे और कई प्रकार के पौधों, पशुओं और मछलियों से भोजन प्राप्त करते थे। जले हुए अनाज के दानों और बीजों से पुरातत्वविदों को उनकी खाद्य आदतों की जानकारी मिली है। पुरावनस्पतिज्ञों के अनुसार हड़प्पाई लोग गेहूँ, जौ, दाल, सफेद चना और तिल से परिचित थे। बाजरे के दाने गुजरात से मिले हैं और चावल के भी प्रमाण मिले हैं।
हड़प्पा स्थलों से भेड़, बकरी, भैंस और सूअर की हड्डियाँ मिली हैं, जो पुरा-प्राणिविज्ञानियों के अनुसार पालतू थे। इनसे संभवतः दूध और मांस प्राप्त किया जाता था। जंगली सूअर, हिरण, घड़ियाल और मुर्गे की हड्डियों के प्रमाण भी मिले हैं। खेतों की जुताई के लिए हल का प्रयोग होता था; बनावली से हल के प्रमाण और कालीबंगन से जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं। सिंचाई के लिए कुओं, जलाशयों और नहरों का प्रयोग होता होगा, यद्यपि इसके प्रमाण कम मिले हैं।

Exam Tips:

a) गेहूँ, जौ, दाल और तिल प्रमुख अनाजों में शामिल थे।
b) भेड़, बकरी, भैंस और सूअर पालतू पशु थे।
c) कालीबंगन के जुते हुए खेत कृषि का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
d) सिंचाई के प्रमाण सीमित हैं, इसलिए इस बिंदु को सावधानी से लिखें।

 

Question 4: मोहनजोदड़ो की सड़कों और गलियों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

मोहनजोदड़ो की सड़कें और गलियाँ पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार बनाई गई थीं। ये सीधी होती थीं और एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं। सड़कें पूर्व-पश्चिम या उत्तर-दक्षिण दिशा में बिछी थीं, जिससे नगर कई भागों में बँट जाता था। मुख्य सड़क 10.5 मीटर चौड़ी थी और इसे ‘प्रथम सड़क’ कहा गया है। अन्य सड़कें 3.6 से 4 मीटर तक चौड़ी थीं, जबकि गलियाँ और गलियारे 1.2 मीटर (4 फुट) या उससे अधिक चौड़े थे।
सड़कों, गलियों और नालियों की व्यवस्था और निरंतर देखभाल के लिए नगरपालिका जैसी कोई प्रशासनिक व्यवस्था रही होगी। मुख्य मार्ग उत्तर से दक्षिण की ओर जाते थे, और अन्य सड़कें और गलियाँ उन्हें समकोण पर काटती थीं, जिससे नगर वर्गाकार या आयताकार खंडों में बँट जाता था।

Exam Tips:

a) मुख्य सड़क 10.5 मीटर चौड़ी थी, जिसे ‘प्रथम सड़क’ कहा गया।
b) सड़कें समकोण पर काटती थीं, जिससे नगर खंडों में बँटता था।
c) नगरपालिका जैसी प्रशासनिक व्यवस्था की संभावना मानी जाती है।
d) गलियों की न्यूनतम चौड़ाई 1.2 मीटर थी।

 

Question 5: ‘मोहनजोदड़ो एक नियोजित नगर था।’ इस कथन की व्याख्या कीजिए।

Answer:

इस बात के पुख्ता पुरावशेष हैं कि मोहनजोदड़ो एक नियोजित शहरी केंद्र था। इसे हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा शहरी केंद्र माना जाता है। यह नगर दो भागों में बँटा था। एक भाग में ईंटों से बने ऊँचे चबूतरे पर बस्ती थी, जिसके चारों ओर ईंटों का परकोटा (किला) था, जिसे ‘नगर दुर्ग’ (Citadel) कहा जाता है। नगर दुर्ग का क्षेत्रफल निचले नगर से कम था, परंतु इसमें पकाई ईंटों से बने अनेक बड़े भवन मिले हैं। माना जाता है कि दुर्ग क्षेत्र में शासक वर्ग रहता था। निचले नगर के चारों ओर भी दीवार थी और यहाँ भी कई भवन ऊँचे चबूतरों पर बने थे, जो आधारशिला (Foundation) का काम करते थे।

दुर्ग और चबूतरों के निर्माण में बड़ी संख्या में श्रमिक लगे होंगे। यह भी संभव है कि पहले चबूतरे बनाए गए और फिर उन सीमित क्षेत्रों में निर्माण हुआ, अर्थात् पहले योजना बनाई गई और फिर उसे लागू किया गया। नगर की पूर्व योजना का प्रमाण ईंटों से भी मिलता है। पकाई हुई ईंटों का मानक अनुपात 1:2:4 था, और यही मानक आकार की ईंटें हड़प्पा सभ्यता के अन्य नगरों में भी प्रयोग हुईं। सड़कों और नालियों की सुव्यवस्था भी नियोजन का प्रमाण है। घरों के स्थापत्य से भी स्पष्ट है कि पहले नक्शे बनाए जाते थे और फिर घर का निर्माण होता था।

Exam Tips:

a) दुर्ग और निचला नगर अलग-अलग बने थे, यह नियोजन का मुख्य प्रमाण है।
b) ईंटों का मानक अनुपात 1:2:4 था।
c) चबूतरों का पहले निर्माण होना पूर्व योजना को दर्शाता है।
d) सड़कों, नालियों और घरों का व्यवस्थित ढाँचा नियोजन की पुष्टि करता है।

 

Question 6: हड़प्पा सभ्यता की निकास व्यवस्था (नालियों की व्यवस्था) के बारे में आप क्या जानते हैं? क्या यह नगर योजना की ओर संकेत करती है?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के शहरों की सबसे अनूठी विशेषताओं में से एक थी ध्यानपूर्वक नियोजित जल निकास व्यवस्था। ऐसी नियोजित और व्यापक नालियाँ समकालीन किसी अन्य सभ्यता के नगरों में नहीं मिलतीं। प्रत्येक घर में छोटी नालियाँ होती थीं, जो घर का पानी गली या सड़क के किनारे की मुख्य नाली में पहुँचाती थीं। प्रमुख सड़कों और गलियों के साथ 1 से 2 फुट गहरी नालियाँ थीं, जो ईंटों और पत्थरों से ढकी होती थीं।

मुख्य नालियों में कचरा छानने की व्यवस्था भी थी। नालियों के साथ बड़े गड्ढे (सोखता गड्ढे) बने होते थे, जो पत्थरों या ईंटों से ढके रहते थे और सफाई के लिए आसानी से हटाए जा सकते थे। मुख्य नालियाँ एक बड़े नाले से जुड़ी होती थीं, जो गंदे पानी को नदी तक ले जाती थीं।

ए.एल. बाशम ने लिखा है कि नालियों की यह व्यवस्था सिंधु घाटी के लोगों की महान सफलताओं में से एक थी। मैके के अनुसार यह अब तक खोजी गई सबसे संपूर्ण प्राचीन प्रणाली है। यह व्यवस्था केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि लोथल जैसी छोटी बस्तियों में भी पक्की ईंटों की नालियाँ मिली हैं। ऐसी व्यवस्था से स्पष्ट होता है कि नगर योजनापूर्वक बसाए जाते थे।

Exam Tips:

a) प्रत्येक घर की छोटी नाली मुख्य नाली से जुड़ती थी।
b) नालियाँ ईंटों और पत्थरों से ढकी होती थीं और सफाई के लिए हटाई जा सकती थीं।
c) लोथल जैसी छोटी बस्तियों में भी पक्की नालियाँ मिली हैं।
d) मैके ने इस प्रणाली को अब तक की सबसे संपूर्ण प्राचीन प्रणाली माना।

 

Question 7: हड़प्पा सभ्यता के गृह स्थापत्य पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer:

मोहनजोदड़ो से मिले आवासीय भवनों के नमूनों से हड़प्पा के गृह स्थापत्य का अनुमान लगाया जाता है। घरों की बनावट में समानता पाई गई है। अधिकांश घरों में आँगन होता था और उसके चारों ओर कमरे बने होते थे। आँगन परिवार की गतिविधियों का केंद्र था; गर्म और शुष्क मौसम में आँगन में खाना पकाने और सूत कातने जैसे कार्य होते थे।

घरों के निर्माण में एकांतता (Privacy) का ध्यान रखा गया लगता है। भूमि स्तर पर दीवार में कोई खिड़की नहीं होती थी, और मुख्य प्रवेश द्वार से घर के अंदर या आँगन में नहीं झाँका जा सकता था। बड़े घरों में कई कमरे, रसोईघर, शौचालय और स्नानघर होते थे। कई मकान दो मंजिले थे और ऊपर पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ बनाई जाती थीं। मोहनजोदड़ो में प्रायः सभी घरों में कुएँ होते थे।

Exam Tips:

a) आँगन के चारों ओर कमरे बने होते थे।
b) भूमि स्तर पर खिड़की न होना एकांतता का प्रमाण है।
c) कई घरों में दो मंजिलें और सीढ़ियाँ थीं।
d) घरों में कुएँ और स्नानघर सुविधाओं का संकेत देते हैं।

 

Question 8: शवाधान के आधार पर हड़प्पा सभ्यता में पाई गई सामाजिक भिन्नता पर टिप्पणी कीजिए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के शवाधानों में मिले अवशेषों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि इस सभ्यता में सामाजिक और आर्थिक भिन्नताएँ मौजूद थीं। मिस्र के विशाल पिरामिड वहाँ के राजाओं की कब्रें हैं, जिनमें शवों को सोने या अन्य धातुओं के ताबूत में रखा जाता था और उनके साथ बहुमूल्य सामग्री और धन-संपत्ति भी रखी जाती थी। हड़प्पा की सभ्यता मिस्र की सभ्यता की समकालीन थी।

हड़प्पा में भी मृतकों के अंतिम संस्कार का सबसे प्रचलित तरीका दफनाना था। शव सामान्यतः उत्तर-दक्षिण दिशा में रखकर दफनाए जाते थे। कब्रों में आभूषण और अन्य वस्तुएँ मिली हैं; कुछ कब्रों में ताँबे के दर्पण, सीप और सुरमे की सलाइयाँ मिली हैं, तो कुछ में बहुत साधारण सामान। एक कब्र में खोपड़ी के पास शंख के तीन छल्लों, जैस्पर के मनकों और सैकड़ों छोटे मनकों से बना आभूषण मिला है। कालीबंगन की कब्रों में कंकाल नहीं मिले, वहाँ राखदानियाँ और मिट्टी के बर्तन मिले हैं।

कब्रों की बनावट भी भेद दर्शाती है। कुछ कब्रें साधारण बनी हैं, जबकि कुछ में ईंटों की चिनाई है, जो संभवतः उच्च अधिकारियों या धनी लोगों की कब्रें थीं। सारांश में, शवाधानों की सामग्री से हड़प्पा के समाज की संतोषजनक जानकारी मिलती है।

Exam Tips:

a) दफनाने की प्रथा सबसे प्रचलित थी और शव उत्तर-दक्षिण दिशा में रखे जाते थे।
b) कब्र में मिले आभूषण और सामग्री की मात्रा सामाजिक अंतर दर्शाती है।
c) ईंटों से बनी कब्रें धनी या उच्च वर्ग की मानी जाती हैं।
d) कालीबंगन में कंकाल नहीं, राखदानियाँ मिलीं।

 

Question 9: हड़प्पा सभ्यता के स्थलों से प्राप्त विलासिता की वस्तुओं के आधार पर सामाजिक विभेदन का उल्लेख कीजिए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के कलातथ्यों से भी सामाजिक विभेदन का अनुमान लगाया जाता है। इन्हें मोटे तौर पर दो भागों में बाँटा जाता है: दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और विलासिता की वस्तुएँ। दैनिक उपयोग के सामान में चक्कियाँ, बर्तन, सुइयाँ और झाँवा शामिल हैं, जिन्हें मिट्टी या पत्थर से आसानी से बनाया जा सकता था। ये वस्तुएँ हड़प्पा सभ्यता के सभी स्थलों से मिली हैं।

विलासिता की वस्तुओं में महँगी और दुर्लभ वस्तुएँ शामिल थीं, जो बाहर से मँगाई गई सामग्री से या जटिल तरीकों से बनती थीं। उदाहरण के लिए फ़यॉन्स (बालू, रंग और गोंद को मिलाकर पकाए गए) के छोटे पात्र, जो संभवतः सुगंधित द्रव रखने के लिए प्रयोग होते थे। कुछ स्थलों से सोने के आभूषणों की निधियाँ भी मिली हैं।

दैनिक उपयोग का सामान सभी बस्तियों में मिला है, जबकि विलासिता का सामान मुख्यतः मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसे बड़े नगरों में मिला है, जो संभवतः राजधानियाँ भी थीं। कालीबंगन जैसी छोटी बस्तियों से फ़यॉन्स का कोई पात्र नहीं मिला। इससे स्पष्ट होता है कि महँगा सामान मुख्यतः धनी वर्ग के पास और बड़े नगरों में था।

Exam Tips:

a) दैनिक उपयोग की वस्तुएँ सभी बस्तियों में और विलासिता की वस्तुएँ बड़े नगरों में मिलीं।
b) फ़यॉन्स के छोटे पात्र विलासिता की श्रेणी में आते हैं।
c) कालीबंगन में फ़यॉन्स के पात्र नहीं मिले।
d) सोने के आभूषणों की निधियाँ धनी वर्ग का संकेत देती हैं।

 

Question 10: मोहरों व मुद्रांकनों पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

हल्की चमकदार सतह वाली सफेद रंग की आकर्षक मोहरें (Seals) हड़प्पा सभ्यता के अति महत्त्वपूर्ण कलातथ्य हैं। सेलखड़ी की वर्गाकार और आयताकार मुद्राएँ सभी स्थलों से मिली हैं। अकेले मोहनजोदड़ो में लगभग 1200 मुद्राएँ मिली हैं। इन पर लेख भी अंकित हैं। कूबड़ वाला बैल, कूबड़-रहित बैल, सिंह, हाथी और गैंडे जैसे पशु इन पर चित्रित हैं। पशुपति वाली मुद्रा सबसे अधिक उल्लेखनीय है।
इतनी बड़ी संख्या में मुद्राओं और मुद्रांकनों की प्राप्ति संकेत देती है कि इनका प्रयोग लंबी दूरी के व्यापारिक संपर्कों को सुविधाजनक बनाने के लिए होता था। सामान से भरे थैले या बर्तन के मुँह को रस्सी से बाँधकर उस पर गीली मिट्टी लगाई जाती थी और उस पर मुद्रांकन छापा जाता था। इससे सामान की सुरक्षित पहुँच और भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित होती थी।

Exam Tips:

a) सेलखड़ी की मुद्राएँ सभी स्थलों से मिली हैं।
b) मोहनजोदड़ो से लगभग 1200 मुद्राएँ मिलीं।
c) पशुपति मुद्रा सबसे प्रसिद्ध है।
d) मुद्रांकन दूरस्थ व्यापार में सामान की सुरक्षा और पहचान का साधन था।

 

Question 11: माप-तौल के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की एक विशेषता माप और तौल व्यवस्था में समरूपता थी। दूर-दूर तक फैली बस्तियों में एक ही प्रकार के बाट-बट्टे पाए गए हैं। इससे आपसी व्यापार और विनिमय को नियंत्रित किया जाता होगा। निचले मूल्यांकों में बाट द्विचर (binary) प्रणाली के अनुसार थे: 1, 2, 4, 8, 16, 32 से 12,800 तक। ऊपरी मूल्यांकों में दशमलव प्रणाली का अनुसरण होता था।
ये बाट चकमकी पत्थर, चूना पत्थर और सेलखड़ी से बने होते थे और प्रायः घनाकार या गोलाकार होते थे। छोटे बाट आभूषण और मनके तोलने के लिए उपयोग होते होंगे। धातु के पैमाने भी मिले हैं, जिनकी लंबाई 37.6 सेंटीमीटर की एक फुट की इकाई पर आधारित थी। माप के निशान वाले डंडे भी मिले हैं, जिनमें एक डंडा काँसे का है।

Exam Tips:

a) निचले मूल्यांकों में द्विचर प्रणाली (1, 2, 4, 8 ...) थी।
b) ऊपरी मूल्यांकों में दशमलव प्रणाली थी।
c) बाट चकमकी पत्थर, चूना पत्थर और सेलखड़ी से बनते थे।
d) मानक माप व्यापार में समरूपता का प्रमाण है।

 

Question 12: पुरातत्वविद् एक उत्पादन केंद्र की पहचान कैसे करते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

Answer:

(1) पहचान का तरीका: पुरातत्वविद् उत्पादन केंद्र की पहचान पत्थर के टुकड़ों, पूरे शंखों, सीपी के टुकड़ों, ताँबे और अयस्क जैसे कच्चे माल, अपूर्ण वस्तुओं और कूड़े-कचरे जैसे प्रमाणों से करते हैं। कारीगर पत्थर या शंख काटते समय अनुपयोगी सामग्री छोड़ देते थे। कार्यस्थलों (Work Shops) से ऐसी सामग्री के ढेर मिलने पर अनुमान लगाया जाता है कि वह स्थल उत्पादन केंद्र रहा होगा।
(2) प्रमुख उत्पादन केंद्र: बालाकोट (बलूचिस्तान में समुद्र तट के समीप) और चन्हुदड़ो (सिंध में) सीप-शिल्प और चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध थे। लोथल (गुजरात) और चन्हुदड़ो में कार्नेलियन और गोमेद के मनके बनाए जाते थे। चन्हुदड़ो में वैदूर्यमणि के कुछ अधबने मनके मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जाता है कि यहाँ दूर-दराज़ से बहुमूल्य पत्थर मँगाकर उन पर काम किया जाता था और फिर उन्हें बेचा जाता था।

Exam Tips:

a) अनुपयोगी सामग्री और अधबनी वस्तुओं का ढेर उत्पादन केंद्र का प्रमाण है।
b) बालाकोट और चन्हुदड़ो सीप-शिल्प के लिए जाने जाते थे।
c) लोथल और चन्हुदड़ो कार्नेलियन और गोमेद के मनके बनाते थे।
d) चन्हुदड़ो के अधबने वैदूर्यमणि मनके आयातित कच्चे माल की ओर संकेत करते हैं।

 

Question 13: हड़प्पाई लोगों द्वारा माल प्राप्ति की क्या नीतियाँ थीं?

Answer:

हड़प्पाई शिल्प उत्पादों के लिए कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर, ताँबा, जस्ता, काँसा, सोना, चाँदी, टिन, लकड़ी और कपास जैसे सामान की ज़रूरत थी। इसके लिए वे उपमहाद्वीप और उससे दूर के क्षेत्रों से माल प्राप्त करते थे। इसके लिए तीन प्रमुख नीतियाँ अपनाई जाती थीं-
(1) बस्तियों की स्थापना: सिंध, बलूचिस्तान के समुद्र तट, गुजरात, राजस्थान और अफगानिस्तान तक के क्षेत्रों में कच्चा माल प्राप्त करने के लिए बस्तियाँ बसाई गईं। प्रमुख बस्तियाँ नागेश्वर (गुजरात), बालाकोट, शोर्तुघई (अफगानिस्तान) और लोथल थीं। नागेश्वर और बालाकोट से शंख प्राप्त होते थे। शोर्तुघई से लाजवर्द मणि (लैपिस लाज़ुली) मँगाई जाती थी। लोथल के संपर्कों से भड़ौच (गुजरात) में मिलने वाली इंद्रगोप मणि (कार्नेलियन) मँगवाई जाती थी। उत्तर गुजरात और दक्षिण राजस्थान से सेलखड़ी का आयात होता था।
(2) अभियानों से माल प्राप्ति: दूर-दराज़ क्षेत्रों में अभियान भेजकर स्थानीय लोगों से वस्तु-विनिमय द्वारा कच्चा माल लिया जाता था। इन अभियानों से राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र से ताँबा और कर्नाटक से सोना प्राप्त किया जाता था। खेतड़ी क्षेत्र के साक्ष्यों को गणेश्वर-जोधपुरा संस्कृति कहा गया है, जिसके मृदभांड हड़प्पा के मृदभांडों से भिन्न हैं।
(3) दूरस्थ व्यापार: हड़प्पावासी समुद्री मार्गों से दूरस्थ प्रदेशों से व्यापार करते थे। प्रमाण बताते हैं कि हड़प्पा के व्यापारी मगान, दिलमुन और मेसोपोटामिया से व्यापार करके ताँबा, सोना, चाँदी और कीमती लकड़ी आयात करते थे।

Exam Tips:

a) बस्तियाँ कच्चे माल के स्रोतों के पास बसाई गई थीं।
b) खेतड़ी से ताँबा और कर्नाटक से सोना अभियानों द्वारा मँगाया जाता था।
c) गणेश्वर-जोधपुरा संस्कृति के मृदभांड हड़प्पा से भिन्न थे।
d) मगान, दिलमुन और मेसोपोटामिया दूरस्थ व्यापार के प्रमुख क्षेत्र थे।

 

Question 14: हड़प्पाई ‘रहस्यमय लिपि’ पर टिप्पणी करें।

Answer:

हड़प्पा की मुहरों पर चित्रों के माध्यम से लिखावट मिलती है। मुद्राओं के अतिरिक्त ताम्र उपकरणों और पट्टिकाओं, मिट्टी की लघु पट्टिकाओं, कुल्हाड़ियों, मृदभांडों, आभूषणों, अस्थि छड़ों और एक प्राचीन सूचनापट्ट पर भी हड़प्पा लिपि के नमूने मिले हैं। यह लिपि अब तक न पढ़ी जा सकने के कारण रहस्य बनी हुई है, इसलिए यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि हड़प्पा निवासी कौन-सी भाषा बोलते थे और उन्होंने क्या लिखा। विद्वानों का मानना है कि चित्रों के रूपांकनों (Motifs) से अर्थ समझाया जाता था। अधिकांश अभिलेख छोटे हैं और सबसे लंबे में लगभग 26 चिह्न हैं। यह लिपि संभवतः वर्णात्मक (Alphabetical) नहीं थी। इसमें प्रयुक्त चिह्नों की संख्या 375 से 400 के बीच बताई गई है। कुछ मुहरों पर दाईं ओर चौड़ा अंतराल और बाईं ओर कम अंतराल होने से अनुमान है कि यह लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

Exam Tips:

a) लिपि के नमूने मुहरों के अलावा औजारों, मृदभांडों और सूचनापट्ट पर भी मिले हैं।
b) लिपि अभी तक पढ़ी नहीं गई है।
c) सबसे लंबा अभिलेख लगभग 26 चिह्नों का है।
d) अंतराल के आधार पर दाईं से बाईं ओर लिखे जाने का अनुमान है।

 

Question 15: हड़प्पा सभ्यता की खोज कैसे हुई?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के प्रकाश में आने की कहानी रोचक है और इसकी खोज में अनेक व्यक्तियों का योगदान रहा। 1826 में चार्ल्स मेसन हड़प्पा गाँव पहुँचा और उसने यहाँ किसी प्राचीन स्थल के होने का सबसे पहला उल्लेख किया। 1834 में बर्नेस ने सिंधु के किनारे किसी ध्वस्त किले की बात की। 1853 और फिर 1856 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक कनिंघम ने हड़प्पा की यात्रा की और टीले के नीचे किसी प्राचीन सभ्यता के दबे होने की संभावना जताई। उन्होंने सीमित खुदाई करवाई और प्राप्त मोहरों तथा उत्खनन स्थल के मानचित्र का प्रकाशन भी किया।

1886 में एम.एल. डेम्स और 1912 में पलीट ने भी हड़प्पाकालीन कुछ मुद्राओं के चित्र प्रकाशित किए। 1920 के प्रारंभिक दशक में सिंध में रेलवे लाइन बिछाते समय खुदाई में एक अज्ञात सभ्यता के अवशेष सामने आए। 1921 में दयाराम साहनी द्वारा हड़प्पा और 1922 में राखालदास बनर्जी द्वारा मोहनजोदड़ो में की गई खुदाई से इस सभ्यता का अस्तित्व निर्णायक रूप से सिद्ध हो गया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने इस उत्खनन में रुचि ली और 1924 में लंदन से प्रकाशित एक साप्ताहिक पत्र में इस सभ्यता की खोज की घोषणा की। इससे पुरातत्वविदों में सनसनी फैल गई। इन उत्खननों से स्पष्ट हुआ कि यह एक विशिष्ट सभ्यता थी, जिसके अज्ञात निर्माताओं ने नगरों का निर्माण किया था। यह सभ्यता मिस्र और मेसोपोटामिया की सभ्यताओं की समकालीन थी।

Exam Tips:

a) चार्ल्स मेसन ने 1826 में प्राचीन स्थल का सबसे पहला उल्लेख किया।
b) कनिंघम ने 1853 और 1856 में हड़प्पा की यात्रा की और सीमित खुदाई करवाई।
c) 1921 में दयाराम साहनी और 1922 में राखालदास बनर्जी की खुदाई से सभ्यता सिद्ध हुई।
d) 1924 में मार्शल की घोषणा के बाद सभ्यता की खोज विश्व में चर्चा का विषय बनी।

 

Question 16: खोज में कनिंघम के प्रयासों तथा उसकी उलझन पर नोट लिखें।

Answer:

कनिंघम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पहले महानिदेशक थे। 1853 और फिर 1856 में उन्होंने हड़प्पा की यात्रा की और टीले के नीचे किसी प्राचीन सभ्यता के दबे होने की संभावना जताई। उन्होंने वहाँ कुछ खुदाई भी करवाई, उसकी रिपोर्ट प्रकाशित की और एक मोहर का चित्र भी छापा। परंतु वे हड़प्पा के स्वतंत्र अस्तित्व को पहचान नहीं सके। उनकी रुचि छठी सदी ईसा पूर्व से चौथी सदी ईसा पूर्व और उसके बाद के प्राचीन इतिहास के पुरातत्व में थी। उन्होंने बौद्ध धर्म से संबंधित चीनी यात्रियों के वृत्तांतों का प्रयोग प्रारंभिक बस्तियों की पहचान में किया। सर्वेक्षण में उन्होंने शिल्प तथ्य एकत्र किए, उनका रिकॉर्ड रखा और अभिलेखों का अनुवाद भी किया।

परंतु चीनी वृत्तांतों में हड़प्पा जैसे स्थल का न विवरण था और न ही इन नगरों की ऐतिहासिकता की कोई जानकारी। अतः ये नगर उनकी खोजों के दायरे में ठीक से नहीं समा सके और वे यहाँ से मिले कलातथ्यों की प्राचीनता नहीं आँक सके। उदाहरण के लिए, एक अंग्रेज ने कनिंघम को हड़प्पा की एक मोहर दी। कनिंघम ने रिपोर्ट में उसका चित्र दिया, परंतु उसे उसके समय-संदर्भ में नहीं रख सके।

इसका कारण संभवतः यह था कि अन्य विद्वानों की तरह वे भी मानते थे कि भारत में नगरों का अभ्युदय पहली बार गंगा घाटी में छठी-सातवीं सदी ई.पू. में हुआ। इसलिए वे हड़प्पा के महत्त्व को नज़रअंदाज़ कर गए।

Exam Tips:

a) कनिंघम ने हड़प्पा की यात्रा, सीमित खुदाई और मोहर का प्रकाशन किया।
b) चीनी यात्रियों के वृत्तांत हड़प्पा के बारे में कुछ नहीं बताते थे।
c) मोहर का समय-संदर्भ न समझ पाना उनकी मुख्य उलझन थी।
d) गंगा घाटी में नगरों के उदय की धारणा उनकी सोच की सीमा थी।

 

Question 17: हड़प्पा की खोज में सर जॉन मार्शल के योगदान का उल्लेख कीजिए।

Answer:

1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा से अनेक मोहरें प्राप्त कीं। ऐसा ही कार्य 1922 में राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो में किया। दोनों स्थलों की मोहरों में समानता थी, जिससे निष्कर्ष निकला कि ये एक ही पुरातात्विक संस्कृति का हिस्सा हैं। इन खोजों के आधार पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने 1924 में लंदन के एक साप्ताहिक पत्र में इस नई सभ्यता की घोषणा की, जिससे विश्व में सनसनी फैल गई। एस.एन. राव ने अपनी पुस्तक ‘द स्टोरी ऑफ़ इंडियन आर्कियोलॉजी’ में लिखा कि मार्शल ने भारत को जहाँ पाया था, उसे वहाँ से तीन हज़ार वर्ष पीछे छोड़ा। हड़प्पा जैसी मोहरें मेसोपोटामिया से भी मिली थीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह एक नई सभ्यता थी जो मेसोपोटामिया की समकालीन थी।

मार्शल ने उत्खनन प्रणाली में भी योगदान दिया। वे भारत में कार्य करने वाले पेशेवर पुरातत्वविद् थे और उन्हें यूनान और क्रीट में उत्खनन का अनुभव था। उनकी रुचि आकर्षक खोजों में थी, परंतु वे इन खोजों से दैनिक जीवन-पद्धति को जानना चाहते थे। उन्होंने नई तकनीक अपनाई, जिसमें पूरे टीले में समान परिमाण की नियमित क्षैतिज इकाइयों में उत्खनन किया गया। इसमें स्तर-विन्यास (Stratigraphy) की पूरी तरह अनदेखी हुई।

Exam Tips:

a) 1924 की घोषणा ने हड़प्पा सभ्यता को विश्व के सामने रखा।
b) मोहरों की समानता से हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को एक संस्कृति माना गया।
c) मार्शल की उत्खनन पद्धति में स्तर-विन्यास की उपेक्षा हुई।
d) मार्शल ने एस.एन. राव के अनुसार भारत के पुरातत्व को तीन हज़ार वर्ष पीछे पहुँचा दिया।

 

Question 18: हड़प्पा सभ्यता से जुड़े उत्खनन में व्हीलर के योगदान को स्पष्ट करें।

Answer:

1944 में व्हीलर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक बने। उन्होंने पुरानी खुदाई तकनीक की समस्या को सुधारने का प्रयास किया। उनसे पहले सर जॉन मार्शल ने स्तर-विन्यास पर ध्यान दिए बिना पूरे टीले को समान आकार की क्षैतिज इकाइयों में खुदवाया। इसके कारण अलग-अलग स्तरों के पुरावशेष एक ही इकाई में वर्गीकृत हो गए और उनके संदर्भ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ सदा के लिए खो गईं। व्हीलर ने स्तर-विन्यास (Stratigraphy) के महत्त्व को आवश्यक माना। वे सेना में ब्रिगेडियर रह चुके थे, इसलिए उन्होंने पुरातत्व में सैन्य परिशुद्धता (Precision) का समावेश किया।

व्हीलर ने अत्यंत मेहनत और साहस से कार्य किया। वे सुबह 5:30 बजे अपनी टीम के साथ कार्य पर लग जाते थे और गर्मी की तेज़ धूप में कुदालों और चाकुओं से कठिन परिश्रम करते थे। उन्होंने अपने संस्मरण ‘माई आर्कियोलॉजिकल मिशन टू इंडिया एंड पाकिस्तान’ (1976) में दिए हैं।

Exam Tips:

a) व्हीलर ने 1944 में ASI के महानिदेशक का पद संभाला।
b) उन्होंने स्तर-विन्यास (Stratigraphy) पर ज़ोर दिया।
c) सेना में ब्रिगेडियर रहने से उनकी खुदाई में परिशुद्धता आई।
d) उनके संस्मरण उनकी पुस्तक में दर्ज हैं।

 

Question 19: शिल्प तथ्यों के वर्गीकरण के आधार स्पष्ट करें।

Answer:

पुरातत्वविद् भौतिक अवशेषों को प्राप्त कर उनका विश्लेषण करते हैं और इससे सभ्यता के जीवन का पुनर्निर्माण करते हैं। ये अवशेष मृदभांड, औजार, गहने, घरेलू सामान आदि हैं। कपड़ा, चमड़ा और लकड़ी जैसे जैविक पदार्थ उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में गल गए हैं। जो बचे हैं वे हैं पत्थर, पकी मिट्टी की मूर्तियाँ (मृण्मूर्तियाँ), धातु आदि।

शिल्प तथ्यों की खोज पुरातत्व कार्य की केवल शुरुआत है। इसके बाद इन्हें विभिन्न आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है-
(i) सामान्यतः वर्गीकरण सामग्री के आधार पर होता है, जैसे पत्थर, मिट्टी, धातु, हड्डी और हाथी दाँत।
(ii) वर्गीकरण कार्य (Function) के आधार पर भी होता है, अर्थात् वस्तु औजार है, गहना है या किसी अनुष्ठान का उपकरण है। यह वर्गीकरण सरल नहीं है।
(iii) कभी-कभी वर्तमान में वस्तुओं के प्रयोग के आधार पर भी वर्गीकरण किया जाता है, जैसे मनके, चक्कियाँ, पत्थर के ब्लेड या पात्र।
(iv) मिलने के स्थान के आधार पर भी वर्गीकरण होता है, अर्थात् वस्तु घर में मिली है, नाली में या किसी अन्य स्थान पर।
(v) कभी-कभी पुरातत्वविद् परोक्ष तथ्यों का सहारा लेते हैं। जैसे कुछ हड़प्पा स्थलों पर कपड़े के अंश मिले हैं, परंतु कपड़ा होने की पुष्टि के लिए मूर्तियों जैसे अन्य स्रोतों का सहारा लिया जाता है।

किसी शिल्प तथ्य को समझने के लिए पुरातत्ववेत्ता को उसके संदर्भ की रूपरेखा बनानी पड़ती है। उदाहरण के लिए हड़प्पा की मोहरों को तब तक सही तरह नहीं समझा जा सका जब तक उन्हें सही संदर्भ में नहीं रखा गया। वास्तव में इन मोहरों को उनके सांस्कृतिक अनुक्रम (Cultural Sequence) और मेसोपोटामिया में हुई खोजों की तुलना के आधार पर ही सही अर्थों में समझा जा सका।

Exam Tips:

a) सामग्री, कार्य, प्रयोग और मिलने के स्थान, चारों आधारों पर वर्गीकरण होता है।
b) कपड़े जैसे जैविक पदार्थ उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में नष्ट हो जाते हैं।
c) हड़प्पा की मोहरें सांस्कृतिक अनुक्रम और मेसोपोटामिया की तुलना से समझी गईं।
d) परोक्ष प्रमाण जैसे मूर्तियाँ कपड़े के उपयोग की पुष्टि करती हैं।

 

Question 20: हड़प्पा सभ्यता के धर्म के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के लोगों के धार्मिक विश्वासों का पता लगाने के लिए पुरातत्वविदों और इतिहासकारों को उपलब्ध पुरावशेषों से निष्कर्ष निकालने पड़ते हैं। इसमें विशेष रूप से मोहरों और मृण्मूर्तियों का सहारा लिया जाता है। मिट्टी से बनी उस मूर्ति को, जिसे मातृदेवी की मूर्ति माना जाता है, भूमि की उर्वरता से जुड़ी धरती देवी की मूर्ति माना गया है।

एक पत्थर की मोहर पर एक पुरुष देवता विशेष मुद्रा में बैठे दिखाए गए हैं और उनके आसपास कई जानवर हैं। इसे पशुपति की मूर्ति माना गया है, जो बाद में शिव के रूप में उभरी। लिंग और योनि की पूजा के संकेत भी मिले हैं। कुछ वृक्षों को पवित्र माना जाता था। कूबड़ वाले सांडों की संभवतः पूजा होती थी, और आज भी भारत में सांडों को पवित्र माना जाता है।

मृतकों को दफनाने के प्रमाण कुछ नगरों (हड़प्पा) के समीप मिले कब्रिस्तानों से मिलते हैं, जहाँ कब्रों में घरेलू सामान, गहने और शीशे आदि मिले हैं। परंतु मिस्र की सभ्यता की तरह कब्रों पर पिरामिड जैसे बड़े ढाँचे नहीं मिलते।

Exam Tips:

a) मातृदेवी की मूर्ति भूमि की उर्वरता से जुड़ी मानी गई है।
b) पशुपति मोहर को बाद के शिव से जोड़ा गया।
c) कूबड़ वाले सांड और पवित्र वृक्षों के प्रमाण मिले हैं।
d) हड़प्पा की कब्रों पर पिरामिड जैसे ढाँचे नहीं मिले।

 

Question 21: हड़प्पा सभ्यता का आविर्भाव (उदय) किस प्रकार हुआ?

Answer:

हड़प्पा नगरों के उदय की व्याख्या में मोर्टिमर व्हीलर ने कहा था कि कुछ बाहर से आई जातियों ने इस क्षेत्र को जीतकर नगरों की स्थापना की। परंतु बाद के अन्वेषणों के आधार पर विद्वानों ने इस व्याख्या को अस्वीकार कर दिया। अब यह आम धारणा है कि हड़प्पा नगरों से पहले (प्राक्-हड़प्पा काल में) कृषि समुदायों के विकास की एक लंबी प्रक्रिया रही है। इसे समझने के लिए कुछ प्राक्-हड़प्पा बस्तियों को जानना आवश्यक है-
(1) मेहरगढ़: यहाँ ईसा से लगभग पाँच हज़ार वर्ष पूर्व लोग गेहूँ और जौ की खेती करते थे और भेड़-बकरियाँ पालते थे। धीरे-धीरे उन्होंने सिंधु की बाढ़ पर नियंत्रण करना सीखा और मैदानों का खेती के लिए उपयोग किया। इससे जनसंख्या बढ़ी। पशु चराने के लिए दूर-दूर तक जाने से आदान-प्रदान और व्यापार शुरू हुआ। यहाँ से मालाएँ, मोहरें, डिज़ाइनदार मृदभांड, मिट्टी की मूर्तियाँ तथा ताँबे और पत्थर की वस्तुएँ मिली हैं।
(2) दंबसादात: क्वेटा घाटी में मेहरगढ़ की भाँति यहाँ से भी प्राक्-हड़प्पा सभ्यता के प्रमाण मिले हैं, जिनमें चित्रित बर्तन, पकी मिट्टी की मोहरें और ईंटें मुख्य हैं।
(3) रहमान ढेरी: यह सिंधु मैदान के पश्चिमी भाग में है। यहाँ योजनाबद्ध मकान, सड़कें और गलियाँ मिली हैं और चारों ओर ऊँची दीवार है। टूटे-फूटे बर्तनों पर बनी चित्रकारी हड़प्पा लिपि की ओर संकेत करती है।
(4) अमरी: सिंधु मैदान के निचले भाग में स्थित इस स्थल से भी शिल्प तथ्य मिले हैं। यहाँ के लोगों ने अन्नागार बनाए, बर्तनों पर कूबड़ वाले बैल की आकृति बनाई और बस्ती की किलेबंदी करने लगे। बाद में यही स्थल हड़प्पा सभ्यता के नगर के रूप में उभरा।
कोटडीजी और कालीबंगन से भी आरंभिक हड़प्पा काल के प्रमाण मिले हैं।

प्राक्-हड़प्पा काल में सिंधु क्षेत्र के कृषक समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं में समानता दिखती है। छोटी-छोटी परंपराओं के मेल से एक बड़ी परंपरा उभरी। ये समुदाय कृषक और पशुचारी थे, कुछ शिल्पों में निपुण थे, इनकी बस्तियाँ छोटी थीं और उनमें कोई बड़ी इमारत नहीं थी। कुछ प्राक्-हड़प्पा बस्तियाँ त्यागी गईं और कुछ स्थलों पर जलाए जाने के प्रमाण भी मिले हैं। फिर भी यह स्पष्ट है कि हड़प्पा सभ्यता का आविर्भाव लोक संस्कृति के आधार पर हुआ।

Exam Tips:

a) मेहरगढ़ में कृषि, पशुपालन और मृदभांड के प्रमाण मिले हैं।
b) रहमान ढेरी में योजनाबद्ध मकान और ऊँची दीवार मिली।
c) अमरी में अन्नागार और कूबड़ वाले बैल की आकृति मिली।
d) हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति लोक संस्कृति से हुई, यह विद्वानों का निष्कर्ष है।

 

Question 22: पुरातत्वविदों को अतीत का पुनर्निर्माण करते हुए कलातथ्यों (Artefacts) की व्याख्या संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। उदाहरण सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।

Answer:

यह सत्य है कि पुरातत्वविदों को अतीत के पुनर्निर्माण में कलातथ्यों की व्याख्या की समस्या आती है। यह समस्या धार्मिक प्रथाओं के पुनर्निर्माण में अधिक आती है। आरंभिक पुरातत्वविदों को लगता था कि जो वस्तुएँ असामान्य और अपरिचित लगती थीं, वे संभवतः धार्मिक महत्त्व की होती थीं। कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-
(i) हड़प्पा से नारी की मृण्मूर्तियाँ मिली हैं, जो हार से लदी हैं और सिर पर मुकुट जैसा प्रसाधन धारण किए हैं। इन्हें मातृदेवी कहा गया। इसी प्रकार दुर्लभ पत्थर की पुरुष मूर्तियाँ, जिनमें पुरुष एक मानकीकृत मुद्रा में घुटने मोड़कर बैठे हैं, ‘पुरोहित राजा’ की तरह धर्म से जोड़कर वर्गीकृत की गईं।
(ii) विशाल ढाँचों, जैसे विशाल स्नानागार और कालीबंगन व लोथल से मिली वेदियों, को भी धार्मिक और अनुष्ठानिक महत्त्व का माना गया।
(iii) कुछ मोहरों की व्याख्या अनुष्ठानिक क्रियाओं के रूप में की गई। पेड़ों वाली मोहरों को प्रकृति पूजा का संकेत माना गया, और कुछ मोहरों की व्याख्या देवता और पूज्य पशुओं के रूप में हुई।

एक मोहर पर पुरुष देवता योगी की मुद्रा में दिखाए गए हैं। उनके दाईं ओर हाथी और बाघ तथा बाईं ओर गैंडा और भैंसा हैं। पुरुष देवता के सिर पर दो सींग हैं। पुरातत्वविदों ने इसे ‘आद्य शिव’ कहा है और इसकी तुलना ऋग्वेद के रुद्र से की गई है। एक श्रृंगी पशु वाली मोहर में घोड़े जैसे पशु के सिर के बीच एक सींग है। यह कल्पित और संश्लिष्ट लगता है और बाद के नरसिंह देवता से इसकी तुलना की जा सकती है।

पुरातत्वविद् ज्ञात से अज्ञात की ओर बढ़ते हैं, अर्थात् वर्तमान ज्ञान के आधार पर अतीत को पुनर्निर्मित करते हैं। हड़प्पा धर्म की व्याख्या में बाद की परंपराओं के समानांतरों का सहारा भी लिया जाता है। पात्रों के संबंध में यह उचित लगता है, परंतु धार्मिक प्रतीकों को समझने में यह तरीका अधिक कल्पनाशील (Speculative) हो जाता है।

Exam Tips:

a) मृण्मूर्तियों को मातृदेवी मानने की व्याख्या से धार्मिक अर्थ निकाला गया।
b) आद्य शिव की मोहर की तुलना ऋग्वेद के रुद्र से की गई।
c) नरसिंह से तुलना वाली मोहर का अर्थ कल्पनाशील माना जाता है।
d) धार्मिक प्रतीकों की व्याख्या अधिक अनुमानित होती है।

 

Question 23: हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न केंद्रों से जो मोहरें प्राप्त हुई हैं, उनका क्या महत्त्व है?

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न स्थलों से व्यापक पैमाने पर मोहरें मिली हैं, जिन्हें इस सभ्यता की सर्वोत्तम कलाकृतियाँ माना जाता है। अब तक 2000 से अधिक मोहरें मिली हैं। इनमें से अधिकांश पर लघु लेख के साथ कूबड़ वाले सांड, एक-सींगी पशु, बाघ, बकरी और हाथी जैसी आकृतियाँ उकेरी गई हैं। इनसे हड़प्पा सभ्यता के बारे में अनेक जानकारियाँ मिलती हैं, विशेषकर धार्मिक विश्वासों पर प्रकाश पड़ता है। कुछ मोहरों की अनुष्ठानिक क्रियाओं के रूप में व्याख्या की गई है, और पेड़ों वाली मोहरों को प्रकृति पूजा का संकेत माना गया है।

एक मोहर पर पुरुष देवता योगी की मुद्रा में हैं, जिन्हें पुरातत्वविदों ने ‘आद्य शिव’ कहा है। एक अन्य मोहर पर एक-सींगी पशु है, जो कल्पित और संश्लिष्ट लगता है। कला की दृष्टि से भी मोहरों का महत्त्व है। मोहरों पर खुदे सांड, हाथी और बारहसिंगा के चित्र अपनी सुंदरता और वास्तविकता में अद्वितीय हैं।

मोहरों पर अभिलेख खुदे हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण हैं। यह सच है कि अभी इन्हें पढ़ा नहीं जा सका है। भविष्य में यदि इन्हें पढ़ लिया गया, तो इन मोहरों का महत्त्व और भी बढ़ जाएगा।

Exam Tips:

a) मोहरें धार्मिक विश्वासों और अनुष्ठानों पर प्रकाश डालती हैं।
b) आद्य शिव और एक-सींगी पशु की मोहरें प्रसिद्ध हैं।
c) मोहरों पर खुदे पशु कला की दृष्टि से अद्वितीय हैं।
d) मोहरों के अभिलेख अभी तक पढ़े नहीं जा सके हैं।

 

Question 24: मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा के अतिरिक्त हड़प्पा सभ्यता से जुड़े किन्हीं पाँच स्थलों का विवरण कीजिए।

Answer:

मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल हैं और सबसे पहले खुदाई भी इन्हीं नगरों की हुई। इनके अतिरिक्त इस सभ्यता से जुड़े कुछ स्थलों का विवरण इस प्रकार है-
(1) चन्हुदड़ो: सिंध में सिंधु नदी के बाएँ तट पर स्थित इस स्थल पर दुर्ग नहीं था। यह एक शिल्प उत्पादन केंद्र था, जहाँ मोहरें बनाई जाती थीं। यहाँ से मिट्टी की गाड़ियाँ, काँसे का खिलौना, हड्डी की वस्तुएँ और सीप की चूड़ियाँ मिली हैं। मोहनजोदड़ो की तरह यहाँ भी कई बार बाढ़ आने के चिह्न मिले हैं।
(2) कालीबंगन: यह राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में, सूखी घग्घर नदी के दक्षिणी तट पर स्थित था। यहाँ से प्राक्-हड़प्पा के प्रमाण मिले हैं। यहाँ खेत जोते जाने के प्रमाण हैं और अग्निकुंड के अवशेष मिले हैं। गोमेद और स्फटिक के फलक, बर्तन और चूड़ियों के अवशेष भी मिले हैं।
(3) लोथल: गुजरात में भोगवा और साबरमती नदियों के बीच घोलका तालुका में स्थित यह स्थल खंभात की खाड़ी से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। यहाँ एक अन्नागार मिला है। यहाँ सोने के मनके, मनका कारखाना और कब्रिस्तान भी मिले हैं।
(4) बनावली: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सरस्वती के किनारे स्थित इस स्थल पर पूर्व-हड़प्पा और उत्तर-हड़प्पा, दोनों अवशेष मिले हैं। यहाँ मिट्टी का हल और हल के टुकड़े, चक्के, ताँबे का मछली पकड़ने का काँटा और सोना परखने की कसौटी जैसी वस्तुएँ मिली हैं।
(5) धौलावीरा: यह हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा नवीनतम स्थल है, जहाँ हाल ही में खुदाई हुई। यह इस सभ्यता का एकमात्र स्थल है जो तीन भागों में विभाजित है। यहाँ जलाशय के अवशेष, मनके बनाने की कार्यशालाएँ और एक खेल का मैदान मिला है। पत्थर की बनी नेवले की मूर्ति भी मिली है।

Exam Tips:

a) चन्हुदड़ो शिल्प उत्पादन केंद्र था और उसमें दुर्ग नहीं था।
b) कालीबंगन में खेत जोते जाने और अग्निकुंड के प्रमाण मिले हैं।
c) लोथल में अन्नागार और मनका कारखाना मिला है।
d) धौलावीरा तीन भागों में विभाजित एकमात्र स्थल है।

 

दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न

Question 1: हड़प्पा सभ्यता के शिल्प उत्पादों पर लेख लिखें।

Answer:

हड़प्पा के लोगों ने शिल्प उत्पादों में महारत हासिल कर ली थी। मनके बनाना, सीपी उद्योग, धातु-कर्म (सोने-चाँदी के आभूषण, ताँबे और काँसे के बर्तन, खिलौने और उपकरण), तौल निर्माण, पाषाण उद्योग, मिट्टी के बर्तन बनाना, ईंटें बनाना और मुद्रा निर्माण आदि उनके प्रमुख शिल्प उत्पाद थे। कई बस्तियाँ तो इन्हीं उत्पादों के लिए प्रसिद्ध थीं।
1. मनके बनाना: हड़प्पा के लोग गोमेद, फिरोजा, लाल पत्थर, स्फटिक (Crystal), क्वार्ट्ज (Quartz) और सेलखड़ी (Steatite) जैसे बहुमूल्य और अर्ध-कीमती पत्थरों के सुंदर मनके बनाते थे। मनके और उनकी मालाएँ बनाने में ताँबा, काँसा और सोना भी प्रयुक्त होते थे। शंख, फयॉन्स (faience) और पकी मिट्टी (टेराकोटा) से भी मनके बनाए जाते थे। इन्हें चक्राकार, गोलाकार, बेलनाकार और खंडित आदि आकारों में बनाया जाता था। कई मनकों पर चित्रकारी या रेखाचित्र उकेरे जाते थे। कुछ मनके अलग-अलग पत्थरों को जोड़कर बनाए जाते थे, और कुछ पर सोने के टोप वाले सुंदर मनके भी मिले हैं।

2. धातुकर्म: हड़प्पा के लोगों को अनेक धातुओं की जानकारी थी। ताँबे का सबसे अधिक प्रयोग हुआ। इससे उस्तरा, छेनी, चाकू, तीर और भाले का अग्रभाग, कुल्हाड़ी, मछली पकड़ने के काँटे, आरी और तलवार आदि बनाए जाते थे। ताँबे में संखिया और टिन मिलाकर काँसा बनाया जाता था, और ताँबे व काँसे के बर्तन तथा काँसे की मूर्तियाँ भी बनती थीं। सोने के आभूषणों के संचय मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से मिले हैं। यह सोना हल्के रंग का था और इसमें चाँदी की मिलावट काफी थी। भारत में चाँदी का प्रयोग संभवतः सर्वप्रथम हड़प्पा काल में हुआ, और चाँदी के आभूषण व बर्तन बनते थे। सर जॉन मार्शल ने लिखा कि इन आभूषणों को देखकर लगता है कि ये पाँच हज़ार वर्ष पुरानी कलाकृतियाँ नहीं, बल्कि अभी-अभी लंदन के जौहरी बाज़ार (बॉन्ड स्ट्रीट) से खरीदे गए हों।

3. पाषाण उद्योग: इस काल में पत्थर के उपकरण भी बनते थे, जिनके प्रमाण सुक्कुर में मिले हैं। पत्थर के बरमे, खुरचनियाँ, काटने के उपकरण, दरांती और फलक बनाए जाते थे, जिनका प्रयोग खेती, मणिकारी, दस्तकारी और लकड़ी या सीपी पर नक्काशी व छेदन में होता था। सेलखड़ी और चूना पत्थर से पत्थर की मूर्तियाँ भी बनाई जाती थीं।

4. मिट्टी के बर्तन: हड़प्पा के सभी स्थलों से सादे और अलंकृत बर्तन मिले हैं। इन पर पहले लाल रंग का घोल चढ़ाया जाता था, फिर काले रंग के गाढ़े घोल से डिज़ाइन बनाए जाते थे। ये बर्तन चाक पर बनते और भट्ठियों में पकाए जाते थे। इनके लिए नदी तल की चिकनी मिट्टी प्रयोग होती थी, जिसमें बालू, अभ्रक या चूने के कण मिलाए जाते थे। बर्तनों पर वृक्ष और पशुओं की आकृतियाँ बनी मिली हैं। विकसित हड़प्पा काल में उच्च कोटि के चमकदार मृदभांड बनने लगे। इनके अतिरिक्त मिट्टी की मूर्तियाँ, खिलौने, घरेलू सामान, चूड़ियाँ, छोटे मनके और पशुओं की छोटी मूर्तियाँ भी बनती थीं।

5. ईंटें बनाना और राजगिरी: हड़प्पा के नगरों में विशाल भवनों और बड़े पैमाने पर ईंटों का प्रयोग बताता है कि ईंटें बनाने का अलग उद्योग रहा होगा। परकोटों और भवनों को बनाने वाले राजमिस्त्री भी रहे होंगे।

6. सीपी उद्योग: सीपी से अनेक वस्तुएँ बनती थीं। समुद्री शंख से चूड़ियाँ, मनके, जड़ाऊ वस्तुएँ और छोटी आकृतियाँ बनाई जाती थीं। बालाकोट, लोथल और कुतासी से कच्चा माल प्राप्त होता था और यहाँ स्थानीय कार्यशालाएँ थीं।

7. कताई और बुनाई: घरों में तकुए और तकलियाँ मिली हैं, जिनका प्रयोग सूती और ऊनी वस्त्रों की बुनाई में होता था। तकलियाँ मिट्टी, सीपी और ताँबे से बनी थीं। यहाँ से कपड़े का कोई टुकड़ा नहीं मिला है, परंतु कपास का उत्पादन और वस्त्रों का प्रयोग होता था और कपड़ों की रंगाई भी की जाती थी।

Exam Tips:

a) मनकों के लिए गोमेद, फिरोजा, स्फटिक और सेलखड़ी जैसे पत्थर प्रयुक्त होते थे।
b) ताँबे का सबसे अधिक प्रयोग हुआ और उससे काँसा भी बनाया गया।
c) मिट्टी के बर्तन चाक पर बनते थे और उन पर लाल व काले रंग के डिज़ाइन होते थे।
d) शंख उद्योग के लिए बालाकोट, लोथल और कुतासी प्रमुख कच्चे माल स्थल थे।

 

Question 2: हड़प्पा सभ्यता के अंतर्क्षेत्रीय व दूरस्थ प्रदेशों से व्यापार-वाणिज्य संबंधी संपर्कों का विवरण दीजिए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता के नगरीकरण में व्यापार का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा होगा। हड़प्पाकालीन नगर हस्तशिल्प उद्योगों के केंद्र थे। इन शिल्पों को कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल को विभिन्न नगरों तक पहुँचाने में व्यापारी वर्ग की भूमिका थी। इस रूप में ये नगर व्यापारिक केंद्र भी थे। ये नगर नदियों के किनारे, समुद्र तटों और व्यापार मार्गों पर बसे थे। अंतर्क्षेत्रीय और बाह्य व्यापार के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं। मोहरों पर अंकित चित्र, माप-तौल की समान प्रणाली, सभी क्षेत्रों में मिलने वाले पत्थर और धातु के उपकरण, मिट्टी की छोटी नावें और लोथल की गोदी (डॉकयार्ड) उन्नत व्यापार के संकेत हैं।

1. अंतर्क्षेत्रीय व्यापार: पत्थर व धातु के उपकरण, सीपी का सामान, मोहरें, बाट, रसोई का सामान, कलात्मक वस्तुएँ, कीमती मनके, अनाज और कपास एक स्थान से दूसरे स्थान (नगरों और ग्राम्य बस्तियों) तक भेजे जाते थे। यह व्यापार वस्तु-विनिमय पर आधारित था और इसमें व्यापारी तथा घुमंतू व्यापारी शामिल होते थे। रोहड़ी और सुक्कुर में चकमक पत्थर मिलता था, जिसे नदी मार्गों से प्रमुख नगरों तक पहुँचाया जाता था और वहाँ उससे औजार और हथियार बनते थे। बालाकोट और चन्हुदड़ो में सीपी की चूड़ियाँ और अन्य सामान बनता था। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में बाट, मोहरें और ताँबे का सामान बनता था, जो पूरे क्षेत्र में बिकता था। लोथल और सुरकोतदा से कपास हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों को भेजी जाती थी। अनाज का भी व्यापार होता था; हड़प्पा और मोहनजोदड़ो में बने गोदाम संकेत देते हैं कि अंदरूनी भागों से अनाज नदी मार्ग से यहाँ पहुँचाया जाता था।

2. दूरस्थ प्रदेशों से व्यापार: हड़प्पा के नगरों का एशियाई देशों से व्यापारिक संबंध था। मेसोपोटामिया के सूसा, ऊर, निप्पुर, किश और उम्मा नगरों से दो दर्जन से अधिक हड़प्पाई मोहरें मिली हैं। फारस की खाड़ी के फैलका और बहरीन से भी मोहरें मिली हैं। फारस की खाड़ी और मेसोपोटामिया से हड़प्पाई बाट, मृण्मूर्तियाँ और कीमती पत्थर जैसी वस्तुएँ भी मिली हैं। मेसोपोटामिया के सम्राट सारगॉन (लगभग 2350 ई.पू.) का दावा था कि दिलमुन, मगान और मेलुहा के जहाज उसकी राजधानी में लंगर डालते थे। विद्वान इन स्थानों को हड़प्पा सभ्यता से जोड़ते हैं। माना जाता है कि मगान और मकरान का समुद्र तट एक ही था।

(i) निर्यात: हड़प्पाकालीन व्यापारी पत्थर के फलक, मोहरें, मनके, ताँबे का सामान, हाथी दाँत और सीपी आदि बाहर भेजते थे। तेल असमार में लाल पत्थर के नक्काशीदार मनके मिले हैं, और मेसोपोटामिया के निप्पुर में मृण्मूर्तियाँ तथा हड़प्पा जैसे बाट मिले हैं।

(ii) आयात: हड़प्पा के व्यापारी बाहरी क्षेत्रों से कीमती धातुएँ और पत्थर मँगवाते थे। चाँदी अफगानिस्तान या ईरान से, और सोना अफगानिस्तान व कर्नाटक से आता था। ताँबा अरब देशों, पश्चिमी बलूचिस्तान और राजस्थान के खेतड़ी से मिलता होगा। टिन ईरान, मध्य एशिया और अफगानिस्तान से, और सीसा ईरान, दक्षिण भारत या अफगानिस्तान से आता होगा। फिरोजा मध्य एशिया या ईरान से मँगाया जाता था और लाजवर्द मणि (लैपिस लाज़ुली) बदख्शाँ (अफगानिस्तान) से। सेलखड़ी बलूचिस्तान, अरावली और दक्षिण भारत से मिलती थी। गोमेद, स्फटिक और इंद्रगोप जैसे कीमती पत्थर भी बाहर से आते थे। अफगानिस्तान से कीमती पत्थर प्राप्त करने के लिए हड़प्पा के व्यापारियों ने शोर्तुघई में एक बस्ती बसा रखी थी। बाह्य व्यापार स्थल और समुद्री मार्गों दोनों से होता था, और लोथल, सुरकोतदा तथा बालाकोट जैसे तटीय नगरों से समुद्री व्यापार होता होगा।

आयातित वस्तुमूल क्षेत्र
चाँदीअफगानिस्तान, ईरान
सोनाअफगानिस्तान, दक्षिण भारत (कर्नाटक)
ताँबाअरब देश, पश्चिमी बलूचिस्तान, खेतड़ी (राजस्थान)
टिनईरान, मध्य एशिया, अफगानिस्तान
सीसाईरान, दक्षिण भारत, अफगानिस्तान
फिरोजाईरान, मध्य एशिया
लाजवर्द मणि (लैपिस लाज़ुली)बदख्शाँ (अफगानिस्तान)
सेलखड़ीबलूचिस्तान, अरावली, दक्षिण भारत
शिलाजीतहिमालय क्षेत्र

Exam Tips:

a) ताँबा, टिन और सीसा जैसी धातुएँ दूर के क्षेत्रों से मँगाई जाती थीं।
b) चाँदी और सोने के स्रोत अफगानिस्तान और कर्नाटक थे।
c) सारगॉन के अभिलेख में दिलमुन, मगान और मेलुहा का उल्लेख मिलता है।
d) लोथल, सुरकोतदा और बालाकोट समुद्री व्यापार के प्रमुख तटीय नगर थे।

 

Question 3: हड़प्पा सभ्यता के लोगों की जीविका निर्वाह प्रणाली पर प्रकाश डालिए।

Answer:

परिपक्व हड़प्पा अवस्था में लोगों की आजीविका का मुख्य आधार कृषि था। इसके साथ वे मांस, मछली, फल और दूध भी प्राप्त करते थे।
1. कृषि: सिंधु नदी जलोढ़ मिट्टी बहाकर बाढ़ वाले मैदानों में छोड़ती थी, जहाँ किसान अनेक फसलें उगाते थे। विभिन्न स्थलों से गेहूँ, जौ, दाल, सफेद चना, तिल, राई और मटर के दाने मिले हैं और गेहूँ की दो किस्में उगाई जाती थीं। हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और कालीबंगन से गेहूँ और जौ प्राप्त हुए हैं। गुजरात में ज्वार और रागी का उत्पादन होता था और बालाकोट में बाजरा व ज्वार के प्रमाण मिले हैं। लगभग 1800 ई.पू. में लोथल में चावल उगाने के प्रमाण मिले हैं। हड़प्पा के लोग संभवतः विश्व में सबसे पहले कपास का उत्पादन करने वालों में थे।

2. कृषि तकनीक: खेती के तरीकों को समझना कठिन है। बनावली (हरियाणा) और बहावलपुर से मिट्टी के हल के नमूने मिले हैं। कालीबंगन में प्रारंभिक हड़प्पा काल के जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं। पकी मिट्टी के वृषभ (बैल) खिलौने और मोहरों पर पशुओं के चित्र बताते हैं कि खेतों की जुताई के लिए बैलों का प्रयोग होता था।

3. सिंचाई: हड़प्पाई लोगों ने संभवतः भूमिगत जल का कुओं के द्वारा विश्व में सबसे पहले प्रयोग किया। गाँवों में कच्चे कुएँ खोदे जाते थे और कारीगरों द्वारा बनाए गए पक्के कुएँ भी मिले हैं, परंतु इनका प्रयोग खेतों की सिंचाई के लिए होता था, इस पर संदेह है। नदियों, झीलों और तालाबों के पानी को ढेकली (lever lift) से खेतों तक पहुँचाने की संभावना है। शोर्तुघई (अफगानिस्तान) में नहर के अवशेष मिले हैं, जिससे अनुमान है कि सिंधु मैदानों में भी ऐसी नहरें बनी होंगी। सिंचाई के लिए जलाशयों का भी निर्माण होता था, जिसका प्रमाण धौलावीरा (गुजरात) में मिला है।

4. फसल काटने के औजार: संभवतः लकड़ी के हत्थों में लगे पत्थर के फलक (Stone blades) फसल काटने के लिए प्रयुक्त होते थे। ताँबे की हँसिया भी मिली है, परंतु महँगी होने के कारण उसका प्रयोग कम होता होगा।

5. पशुपालन: शिल्प तथ्यों और पुरा-प्राणिविज्ञानियों (Archaeo-zoologists) के अध्ययनों से पता चलता है कि हड़प्पावासी भेड़, बकरी, बैल, भैंस और सूअर पालते थे। कूबड़ वाला सांड उन्हें विशेष प्रिय था। गधे और ऊँट बोझा ढोने के लिए पाले जाते थे। ऊँटों की हड्डियाँ बड़ी मात्रा में मिली हैं, परंतु मोहरों पर उनके चित्र नहीं हैं। भालू, हिरण और घड़ियाल की हड्डियाँ, तथा मछली और मुर्गे की हड्डियाँ भी मिली हैं। यह ज्ञात नहीं है कि वे इन जानवरों का स्वयं शिकार करते थे या शिकारी समुदायों से प्राप्त करते थे।

Exam Tips:

a) गेहूँ, जौ, दाल और सरसों-वर्ग की फसलें मुख्य थीं।
b) मिट्टी के हल और पकी मिट्टी के वृषभ खिलौने जुताई में बैलों के प्रयोग का संकेत हैं।
c) शोर्तुघई की नहर और धौलावीरा का जलाशय सिंचाई के प्रमाण हैं।
d) ऊँटों की हड्डियाँ मिलीं पर मोहरों पर उनके चित्र नहीं हैं।

 

Question 4: हड़प्पा सभ्यता की राजसत्ता का उल्लेख कीजिए।

Answer:

हड़प्पा समाज में राजसत्ता के संबंध में विद्वानों में एक मत नहीं है। फिर भी हड़प्पा समाज के सभी पक्षों के अध्ययन से संकेत मिलते हैं कि समाज से जुड़े जटिल निर्णय लेने और उन्हें लागू करवाने के लिए कोई राजसत्ता और उससे जुड़ा अधिकारी वर्ग अवश्य रहा होगा। पूरे सभ्यता क्षेत्र (जम्मू से गुजरात तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बलूचिस्तान) में मानक ईंटें और मानक माप-तौल मिलते हैं। विशेष मुद्राएँ, मुद्रांक, मृदभांड और उन पर बने रूपांकन (Motifs) भी समान हैं। योजनाबद्ध नगर, नालियों की उत्तम व्यवस्था और व्यापक व्यापार इसके अन्य संकेत हैं।

ये तथ्य सुझाते हैं कि कोई उत्तरदायी और केंद्रीकृत राजसत्ता रही होगी। हड़प्पावासियों ने कच्चा माल प्राप्त करने, पक्का माल तैयार करने और व्यापार में सहायता के लिए विशेष स्थलों पर बस्तियाँ बसाई थीं। नगरों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य और मानव संसाधनों के संचालन के लिए अधिकारी वर्ग भी अवश्य रहा होगा। इस बारे में विद्वानों के विचार इस प्रकार हैं-
1. राजा और राजप्रासाद: मोहनजोदड़ो से मिले एक विशाल भवन को ‘राजप्रासाद’ कहा गया, यद्यपि उस इमारत से कोई अन्य विशेष अवशेष नहीं मिले। मोहनजोदड़ो से मिली एक पत्थर की प्रतिमा को ‘पुरोहित-राजा’ कहा गया। व्हीलर ने इसी आधार पर हड़प्पा की शासन प्रणाली को ‘धर्मतंत्र’ कहा। यह निष्कर्ष इसलिए निकाला जाता है क्योंकि समकालीन मेसोपोटामिया में राजा ही सर्वोच्च पुरोहित होते थे। परंतु हड़प्पा के संबंध में यह निष्कर्ष कठिन है, क्योंकि उसके धार्मिक रीति-रिवाजों को अभी पूरी तरह नहीं समझा जा सका है, और यह कहना भी कठिन है कि धार्मिक रीति निभाने वालों के पास राजसत्ता भी थी।
2. अनेक शासक: एक अन्य मत के अनुसार हड़प्पा सभ्यता में कोई एक शासक नहीं था, बल्कि मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और अन्य नगरों के अलग-अलग शासक थे।
3. राजा का अभाव: कुछ विद्वानों का मत है कि हड़प्पा समाज में कोई राजा नहीं था और सभी लोग बराबर की स्थिति में थे। परंतु विलासिता से जुड़ी कलातथ्यों और दुर्ग क्षेत्र के भवनों को देखते हुए यह मान लेना कठिन है।
4. एक राज्य व्यवस्था: अधिकांश विद्वानों के अनुसार कलातथ्यों में समरूपता को देखते हुए मानना चाहिए कि यहाँ एक राज्य व्यवस्था थी। शासक वर्ग ने क्षेत्र के संसाधनों पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष बस्तियाँ बसाईं और व्यापार को विनियमित किया। यह विचार सबसे उपयुक्त लगता है, क्योंकि इतने विशाल क्षेत्र में फैले समाज के सभी लोगों द्वारा एक साथ जटिल राजनीतिक निर्णय लेना और उन्हें लागू करना आसान नहीं था।

Exam Tips:

a) मानक ईंटें, माप-तौल और मुद्राएँ पूरे क्षेत्र में समान थीं, जो केंद्रीकृत व्यवस्था का संकेत है।
b) ‘पुरोहित-राजा’ की प्रतिमा और व्हीलर का ‘धर्मतंत्र’ शब्द दोनों पर बहस है।
c) मेसोपोटामिया में राजा सर्वोच्च पुरोहित होते थे, इसलिए तुलना की जाती है।
d) अधिकांश विद्वान एक राज्य व्यवस्था को सबसे उपयुक्त मानते हैं।

 

Question 5: हड़प्पा सभ्यता के अवसान/पतन के कारणों को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

लगभग 1800 ई.पू. तक हड़प्पा नगरों का पतन होने लगा था। लोग नगर छोड़कर जाने लगे, हड़प्पाई नाप-तौल, मोहरें और लिपि लुप्त होने लगीं, पक्की ईंटों के योजनाबद्ध घर बनने बंद हो गए, मनके और अन्य दस्तकारियाँ समाप्त होने लगीं और दूरस्थ व्यापार बंद होने लगा। सभ्यता का अवसान शुरू हो चुका था। इसके निम्नलिखित कारण बताए जा सकते हैं-
1. बाढ़ और भूकंप: कुछ विद्वानों ने बाढ़ को पतन का कारण बताया है। मोहनजोदड़ो में मकानों और सड़कों पर गाद भरी पड़ी थी। बाढ़ का पानी उतरने पर निवासियों ने पुराने मकानों के मलबे पर फिर से मकान और सड़कें बनाईं। बाढ़ कई बार आई और खुदाई में लगभग 70 फुट गहराई तक मकान मिले। बार-बार की बाढ़ से नगरवासी गरीब हो गए और तंग आकर बस्तियाँ छोड़ गए।
आर.एल. रेइक्स ने 1965 में ‘The Mohanjodaro Floods’ नामक लेख में लिखा कि हड़प्पा सभ्यता के ह्रास का कारण एक भयंकर बाढ़ थी, जिससे लगभग 30 फुट तक पानी भर गया और नगर लंबे समय तक डूबे रहे। रेइक्स के अनुसार यह क्षेत्र भूकंप-प्रवण था, और बाढ़ के साथ भूकंप भी आया होगा, जिससे नदी का मार्ग अवरुद्ध हो गया। परंतु यह व्याख्या सिंधु घाटी के बाहर की बस्तियों के ह्रास को स्पष्ट नहीं करती।
2. सिंधु नदी का मार्ग बदलना: एच.टी. लैम्ब्रिक का मानना है कि सिंधु नदी के मार्ग में परिवर्तन मोहनजोदड़ो के विनाश का कारण हो सकता है। नदी के नगर से लगभग 30 किलोमीटर दूर चले जाने से पानी की कमी हुई और शहर तथा आसपास के अनाज उत्पादक गाँवों के लोग क्षेत्र छोड़कर चले गए। इससे मोहनजोदड़ो से लोगों के पलायन को तो समझा जा सकता है, परंतु हड़प्पा सभ्यता के पूरी तरह ह्रास को नहीं।
3. शुष्कता बढ़ना और घग्घर नदी का सूखना: डी.पी. अग्रवाल और कुछ अन्य विद्वानों के अनुसार क्षेत्र में शुष्कता बढ़ी और घग्घर (हाकड़ा) नदी सूख गई। हड़प्पा जैसे अर्ध-शुष्क क्षेत्र पर इसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा होगा। कृषि उत्पादन घटा और नगरों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई। धरती के आंतरिक परिवर्तनों से नदी-मार्ग भी बदले। घग्घर एक शक्तिशाली नदी थी, जो पंजाब, राजस्थान और कच्छ के रण से होकर समुद्र में गिरती थी, और सतलुज व यमुना इसकी सहायक नदियाँ थीं। विवर्तनिक विक्षोभ (धरती के बड़े भाग का ऊपर उठना) के कारण सतलुज सिंधु में मिल गई और यमुना मार्ग बदलकर गंगा में मिल गई। इससे घग्घर जलविहीन हो गई और हाकड़ा क्षेत्र सूख गया, जिससे वहाँ के नगर समाप्त हो गए।
4. आर्यों के आक्रमण: व्हीलर ने इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया और इसके पक्ष में प्रमाण दिए। पहला, हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सड़कों पर मानव कंकाल पड़े मिले हैं। एक कमरे में 13 स्त्री-पुरुषों और बच्चों के कंकाल मिले हैं। मोहनजोदड़ो के अंतिम चरण में सड़कों और घरों में नरसंहार के प्रमाण मिले हैं। एक सँकरी गली को जॉन मार्शल ने ‘डैडमैन लेन’ नाम दिया। दूसरा, ऋग्वेद में इंद्र को ‘पुरंदर’ अर्थात् किला तोड़ने वाला कहा गया है। तीसरा, ऋग्वेद में ‘हरियूपिया’ नामक स्थान का उल्लेख है, जिसे व्हीलर ने हड़प्पा माना और कहा कि वहाँ आर्यों ने युद्ध लड़ा। परंतु यह सिद्धांत अब मान्य नहीं है, क्योंकि हड़प्पा सभ्यता के ह्रास का समय लगभग 1800 ई.पू. माना जाता है, जबकि आर्यों के आगमन का काल लगभग 1500 ई.पू. बताया जाता है।
5. पर्यावरण असंतुलन और आर्थिक-राजनीतिक प्रणाली का ढहना: हाल में पुरातत्वविदों ने हड़प्पा के ह्रास को पारिस्थितिक (Ecological) कारणों में खोजना शुरू किया है।
(i) फेयर सर्विस ने नगरों की जनसंख्या और खाद्य आवश्यकता का हिसाब लगाया। उनके अनुसार जनसंख्या और पशुओं की संख्या बढ़ने से जंगल समाप्त होने लगे, जिससे बाढ़ और सूखे जैसी समस्याएँ बढ़ीं। अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ा और लोग अच्छे स्थानों पर चले गए।
(ii) बी.के. थापर और रफीक मुगल का मत है कि घग्घर-हाकड़ा नदी प्रणाली के धीरे-धीरे सूखने से वनों का विनाश हुआ। अधिक चराई से भूमि का कटाव और क्षारीयता बढ़ी और जल-संसाधनों का सीमा से अधिक प्रयोग हुआ। शरीन रत्नागर का मानना है कि उत्थापक सिंचाई (Lift Irrigation) से जल का अत्यधिक उपयोग हुआ, जिससे जल-स्तर घट गया। जिन परिस्थितियों से सभ्यता का उदय हुआ, उन्हीं के अभाव में उसका विनाश हुआ।
(iii) जंगलों की कटाई भी एक कारण बताई गई है। यह कांस्ययुगीन सभ्यता थी और ताँबे व काँसे के उत्पादन के लिए बड़ी मात्रा में लकड़ी का प्रयोग होता था। रत्नागर के अनुसार इससे वन नष्ट हुए होंगे, जिससे वर्षा, भूमि की उत्पादकता और पारिस्थितिक संतुलन पर प्रभाव पड़ा होगा। एम.के. नायर ने भी इसका समर्थन करते हुए लिखा, “हड़प्पाकालीन लोग पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं थे। उन्होंने अन्य लोगों की भाँति घने वनों को बेपरवाही से काटकर उनकी लकड़ी का प्रयोग कर लिया।” स्पष्ट है कि हड़प्पा सभ्यता का पतन अनेक कारणों से हुआ।

Exam Tips:

a) बाढ़ से मोहनजोदड़ो में गाद और मलबे पर बार-बार निर्माण हुआ।
b) घग्घर-हाकड़ा नदी प्रणाली का सूखना कई विद्वानों का प्रमुख तर्क है।
c) आर्यों के आक्रमण का सिद्धांत अब मान्य नहीं है, क्योंकि कालक्रम मेल नहीं खाता।
d) वनों की कटाई और उत्थापक सिंचाई से पारिस्थितिक असंतुलन की व्याख्या की गई है।

 

Question 6: हड़प्पा सभ्यता के अनुसंधान की कहानी पर लेख लिखिए।

Answer:

हड़प्पा सभ्यता की खोज की कहानी बहुत रोचक है। हड़प्पा के पतन के बाद लोग धीरे-धीरे इन नगरों को भूल गए। सैकड़ों वर्षों बाद इस क्षेत्र में लोग फिर से रहने लगे। बाढ़, मृदा-क्षरण या भूमि जोतते समय जब यहाँ से कलातथ्य निकलते थे, तो स्थानीय लोग समझ नहीं पाते थे कि इनका क्या करें। अंततः पुरातत्वविदों ने इस सभ्यता को खोज निकाला। इस खोज में अनेक व्यक्तियों का योगदान रहा।

1. चार्ल्स मेसन और बर्नेस: 1826 में चार्ल्स मेसन नामक एक अंग्रेज पश्चिमी पंजाब के हड़प्पा गाँव पहुँचा। उसने वहाँ बहुत पुरानी बस्ती के टीलों और ऊँची-ऊँची दीवारों को देखा और समझा कि यह नगर सिकंदर महान् के समय का होगा। 1834 में बर्नेस ने सिंधु क्षेत्र की यात्रा की और सिंधु नदी के किनारे किसी ध्वस्त किले का उल्लेख किया।

2. कनिंघम के प्रयास, रिपोर्ट और उलझन: कनिंघम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पहले महानिदेशक थे। उनकी रुचि छठी सदी ईसा पूर्व से चौथी सदी ईसा पूर्व और उसके बाद के प्राचीन इतिहास में थी। उन्होंने बौद्ध धर्म से संबंधित चीनी यात्रियों के वृत्तांतों का प्रयोग प्रारंभिक बस्तियों की पहचान में किया, शिल्प तथ्य एकत्र किए, उनका रिकॉर्ड रखा और अभिलेखों का अनुवाद भी किया। उन्होंने कलातथ्यों के सांस्कृतिक अर्थ समझने का प्रयास भी किया। परंतु चीनी वृत्तांतों में हड़प्पा जैसे स्थल का न विवरण था, न ही इन नगरों की ऐतिहासिकता की कोई जानकारी। इसलिए ये नगर उनकी खोजों के दायरे में ठीक से नहीं समा पाए और वे इन कलातथ्यों की पुरातनता का अनुमान नहीं लगा पाए। एक अंग्रेज ने उन्हें हड़प्पा की एक मोहर दी, जिसका चित्र उन्होंने रिपोर्ट में दिया, परंतु वे उसे समय-संदर्भ में नहीं रख सके। इसका कारण संभवतः यह था कि वे भी अन्य विद्वानों की तरह मानते थे कि भारत में नगरों का उदय पहली बार गंगा घाटी में छठी-सातवीं सदी ई.पू. में हुआ। इसलिए वे हड़प्पा के महत्त्व को नज़रअंदाज़ कर गए।

3. नवीन सभ्यता की खोज: 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा से अनेक मोहरें प्राप्त कीं और 1922 में राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो में ऐसा ही कार्य किया। दोनों स्थलों की मोहरों में समानता थी, जिससे निष्कर्ष निकला कि ये एक ही पुरातात्विक संस्कृति का हिस्सा हैं। इन खोजों के आधार पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने 1924 में लंदन के एक साप्ताहिक पत्र में इस नवीन सभ्यता की घोषणा की, जिससे विश्व में सनसनी फैल गई। एस.एन. राव ने ‘द स्टोरी ऑफ इंडियन आर्कियोलॉजी’ में लिखा कि “मार्शल ने भारत को जहाँ पाया था, उसे उससे तीन हज़ार वर्ष पीछे छोड़ा।” हड़प्पा जैसी मोहरें मेसोपोटामिया से भी मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह एक नई सभ्यता थी जो मेसोपोटामिया की समकालीन थी।

Exam Tips:

a) चार्ल्स मेसन ने 1826 में हड़प्पा के टीलों को देखा और उसे सिकंदर के काल का समझा।
b) कनिंघम की उलझन यह थी कि वे नगरों के उदय को गंगा घाटी से जोड़ते थे।
c) 1921 और 1922 की मोहरों की समानता से एक संस्कृति की पहचान हुई।
d) 1924 की मार्शल की घोषणा ने हड़प्पा सभ्यता को विश्व के सामने रखा।

 

Question 7: हड़प्पा सभ्यता की नगर योजना व भवन निर्माण प्रणाली पर लेख लिखिए।

Answer:

नगरीय व्यवस्था हड़प्पा की विकसित अवस्था (Mature Stage) से संबंधित है। इस नगरीकरण को विद्वानों ने नगरीय क्रांति की संज्ञा दी है। इसका विकास किसी शक्तिशाली केंद्रीय सत्ता के बिना संभव नहीं था। सड़कों की व्यवस्था, बड़े पैमाने पर जल निकास प्रणाली और उसकी देखरेख, विशाल नगर और किले, सभी एक शक्तिशाली केंद्रीय शासन के संकेत देते हैं। नगरीकरण की दूसरी मुख्य बात यह थी कि इन नगरों में दक्ष शिल्पकार थे। तीसरे, इन नगरों के एशिया के दूर देशों से व्यापारिक संपर्क थे, और मेसोपोटामिया के साथ समुद्री व्यापार उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था।

1. नगर योजना: हड़प्पा सभ्यता की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता उसकी नगर योजना और सफाई व्यवस्था है। मुख्य मार्ग उत्तर से दक्षिण की ओर जाते थे और उन्हें काटती सड़कें और गलियाँ समकोण पर मिलती थीं, जिससे नगर वर्गाकार या आयताकार खंडों में बँट जाते थे। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और कालीबंगन जैसे नगर दो भागों में बँटे थे। पूर्वी भाग में ईंटों से बने ऊँचे चबूतरे पर स्थित बस्ती के चारों ओर परकोटा (किला) था, जिसे ‘नगर दुर्ग’ कहा जाता है। इसके पश्चिम के आवासीय क्षेत्र को निचला नगर कहा जाता है। नगर दुर्ग का क्षेत्रफल निचले नगर से कम था। मोहनजोदड़ो के नगर दुर्ग में पकी ईंटों के अनेक बड़े भवन मिले हैं, जैसे विशाल स्नानागार, प्रार्थना भवन, सभा भवन और अन्नागार। हड़प्पा में नगर दुर्ग के उत्तर में कारीगरों के मकान, उनके कार्यस्थल (चबूतरे) और एक अन्नागार था। कालीबंगन में दुर्ग और निचले नगर दोनों के चारों ओर परकोटा था। सुरकोतदा की नगर योजना कालीबंगन जैसी थी। धौलावीरा नगर तीन मुख्य भागों (नगर दुर्ग, मध्यम नगर और निचला नगर) में बँटा था। दुर्ग में पुरोहित और शासक रहते थे, जबकि निचले नगर में व्यापारी, दस्तकार, शिल्पकार और अन्य लोग रहते थे।

2. नगर द्वार: अधिकांश नगरों, विशेषकर दुर्ग के चारों ओर मोटी दीवार थी, जिसमें स्थान-स्थान पर प्रवेश द्वार बने थे। धौलावीरा और सुरकोतदा में प्रवेश द्वार काफी विशाल और सुंदर थे, जबकि अन्य नगरों में साधारण थे। कुछ द्वारों के पास सुरक्षाकर्मियों के छोटे कक्ष भी थे। नगरों के चारों ओर दीवारों और द्वारों का उद्देश्य शत्रुओं, लुटेरों और पशुचोरों से रक्षा तथा बाढ़ से बचाव रहा होगा।

3. सड़कें और गलियाँ: सड़कें और गलियाँ पूर्व-निर्धारित योजना के अनुसार बनी थीं। मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क (‘प्रथम सड़क’) 10.5 मीटर चौड़ी थी, जबकि अन्य सड़कें 3.6 से 4 मीटर तक चौड़ी थीं और गलियाँ 1.2 मीटर या उससे अधिक चौड़ी थीं। सड़कों, गलियों और नालियों की व्यवस्था और निरंतर देखभाल के लिए नगरपालिका जैसी कोई प्रशासनिक व्यवस्था रही होगी।

4. नालियों की व्यवस्था: व्यापक नालियों की व्यवस्था हड़प्पा सभ्यता की अद्वितीय विशेषता थी। हर घर में छोटी नालियाँ होती थीं, जो गली या सड़क की नाली में पानी पहुँचाती थीं। मुख्य सड़कों और गलियों की नालियाँ 1 से 2 फुट गहरी थीं और ईंटों या पत्थरों से ढकी रहती थीं। मुख्य नालियों में कचरा छानने की व्यवस्था थी और सफाई के लिए बड़े गड्ढे बने थे, जिन्हें आसानी से खोला जा सकता था। नालियाँ एक बड़े नाले से जुड़ी थीं, जो गंदे पानी को नदी तक ले जाता था। ए.एल. बाशम ने लिखा कि नालियों की यह व्यवस्था सिंधु घाटी के लोगों की महान सफलताओं में से एक थी और रोमन सभ्यता के उदय तक किसी प्राचीन सभ्यता की नाली-व्यवस्था इतनी अच्छी नहीं थी।

5. ईंटें: हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और अन्य प्रमुख नगरों में ईंटों का व्यापक प्रयोग हुआ। ये ईंटें कच्ची और पक्की दोनों प्रकार की थीं। मोहनजोदड़ो में चबूतरों के लिए धूप में सुखाई गई ईंटें प्रयोग हुईं। हड़प्पा में कच्ची ईंटों की परत पर पक्की ईंटें लगाई गईं। कालीबंगन में पक्की ईंटें कुओं, नालियों और स्नानगृहों में प्रयोग हुईं। ईंटों का मानक अनुपात 1:2:4 था। नालियों को ढकने के लिए काफी बड़ी ईंटें प्रयोग हुईं।

6. भवन: हड़प्पा के नगरों के भवनों को निम्न श्रेणियों में बाँटा जा सकता है: (1) आवासीय मकान, (2) विशाल भवन, (3) सार्वजनिक स्नानागार, (4) अन्नागार, (5) जलाशय और डॉकयार्ड।
(1) आवासीय मकान: हड़प्पा और मोहनजोदड़ो में नागरिक निचले नगर में भवन-समूहों में रहते थे। मकान योजनापूर्वक बनाए जाते थे। हर मकान के बीच खुला आँगन था और चारों ओर छोटे-बड़े कमरे थे। बाढ़ से सुरक्षा के लिए मकान ऊँचे चबूतरों पर और गहरी नींव पर बनाए जाते थे। दीवारें मोटी और पक्की ईंटों व गारे की थीं, छतों में लकड़ी और ईंटों का प्रयोग था और फर्श भी ईंटों का था। प्रकाश और हवा के लिए दरवाजे, खिड़कियाँ और रोशनदान बनाए जाते थे। दरवाजे और खिड़कियाँ मुख्य सड़क की ओर न खुलकर गली की ओर खुलते थे। घरों में रसोईघर, शौचालय और स्नानघर होते थे, बड़े घरों में कुआँ भी होता था और कई मकान दो मंजिले थे। गरीब लोगों के मकान छोटे थे। मजदूर और दास छोटी बैरकों में रहते थे और निचले शहर के मकानों में बड़ी संख्या में कार्यशालाएँ थीं।
(2) विशाल भवन: नगरों के दुर्ग क्षेत्र में विशाल भवन मिले हैं। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में ऐसे अनेक भवन मिले हैं, जिनका प्रयोग शासक वर्ग द्वारा होता होगा।
(3) सार्वजनिक स्नानागार: मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार सबसे प्रसिद्ध भवन है। यह आयताकार है और 11.88 मीटर लंबा, 7.01 मीटर चौड़ा और 2.45 मीटर गहरा है। इसके उत्तर और दक्षिण में सीढ़ियाँ तल तक जाती हैं। यह पक्की ईंटों से बना है और इसमें चूने व तारकोल का प्रयोग हुआ। पास के कुएँ से इसमें पानी भरा जाता था और सफाई के लिए पश्चिमी दीवार के तल पर नालियाँ थीं। इसके चारों ओर मंडप और कक्ष थे। विद्वानों का मानना है कि इसका प्रयोग धार्मिक समारोहों के लिए होता था।
(4) अन्नागार: हड़प्पा में लगभग 50 × 40 मीटर का एक भवन मिला है, जिसके बीच में 7 मीटर चौड़ा गलियारा है। इसे विशाल अन्नागार माना गया है, जो अनाज, कपास और व्यापारिक वस्तुओं के गोदाम के रूप में प्रयुक्त होता था।
(5) जलाशय और डॉकयार्ड: धौलावीरा में एक विशाल जलाशय के अवशेष मिले हैं, जो 80.4 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 7.5 मीटर गहरा था। कच्छ में पानी की कमी रहती थी, इसलिए इसका प्रयोग जल संग्रहण के लिए होता होगा। लोथल में अन्नागार और डॉकयार्ड (गोदी) मिला है। पकी ईंटों से बनी यह गोदी 214 मीटर लंबी, 36 मीटर चौड़ी और 4.5 मीटर गहरी है और एक जलमार्ग से पास की खाड़ी से जुड़ी थी।

Exam Tips:

a) नगर दुर्ग और निचला नगर अलग-अलग थे, दुर्ग में शासक वर्ग के भवन थे।
b) मुख्य सड़क 10.5 मीटर चौड़ी थी और नालियाँ ईंटों से ढकी थीं।
c) मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार 11.88 × 7.01 × 2.45 मीटर का था।
d) ईंटों का अनुपात 1:2:4 था और लोथल की गोदी सबसे बड़ी संरचनाओं में थी।

 

History Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization

Textbook Solutions for Class 12 History Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 01 Bricks, Beads and Bones: The Harappan Civilization. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 History, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 History text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 History.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 History are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the History Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 History. You can access HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the History Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 History Important Questions Chapter 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता in printable PDF format for offline study on any device.