HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण

Solutions for Class 12 Hindi: Samas (Hindi Grammar)

Review structured textbook solutions for Class 12 Hindi Samas (Hindi Grammar). Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 12 Hindi Solutions: Samas (Hindi Grammar)

Access the complete solution PDF for Class 12 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: संधि और समास में क्या अंतर है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

Answer:

समास शब्दों (पदों) में होता है, जबकि संधि वर्णों (अक्षरों) में होती है। समास करते समय विभक्तियों या संबंधबोधक शब्दों का लोप होता है, जबकि संधि में वर्णों का केवल रूप बदलता है। समास का विग्रह करते समय कभी-कभी नए शब्दों का आगम या शब्दों का लोप भी हो जाता है। उदाहरण के लिए, विद्यालय संधि है, जिसमें (आ + आ) वर्ण मिलकर ‘आ’ बनते हैं। प्रतिकूल समास है, जिसका विग्रह ‘कूल के विरुद्ध’ है। इसमें ‘प्रति’ के स्थान पर ‘के विरुद्ध’ शब्द आ गए हैं।

Exam Tips:

a) संधि 'वर्णों' में और समास 'पदों' में होता है, यह मूल अंतर अवश्य लिखें।
b) विद्यालय (संधि) और प्रतिकूल (समास) के उदाहरण से दोनों का अंतर स्पष्ट करें।
c) समास में विभक्ति चिह्न का लोप होता है, इसे विग्रह के साथ दिखाएँ।

 

Question 2: ‘समस्त पद’ से क्या अभिप्राय है? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

समास द्वारा दो शब्दों को मिलाकर बनाए गए नए शब्द को समस्त पद कहते हैं; जैसे- दीनबंधु, राजकुमार, महापुरुष।

Exam Tips:

a) 'समास द्वारा बना नया शब्द' वाली परिभाषा अवश्य लिखें।
b) दीनबंधु जैसे उदाहरण से समस्त पद को पहचानें।

 

Question 3: ‘समास-विग्रह’ किसे कहते हैं?

Answer:

समस्त पद या सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना समास-विग्रह कहलाता है। यथा-
यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार
तुलसीकृत = तुलसी के द्वारा कृत।

Exam Tips:

a) विग्रह में समस्त पद और उसका अर्थ-संबंध, दोनों लिखें।
b) 'तुलसीकृत' में 'द्वारा' का संबंध सही पहचानें।

 

समास के भेद

Question 4: समास के कितने भेद होते हैं? प्रत्येक का सोदाहरण उल्लेख कीजिए।

Answer:

समास के निम्नलिखित चार भेद होते हैं-
(1) अव्ययीभाव समास
(2) तत्पुरुष समास
(3) द्वंद्व समास
(4) बहुब्रीहि समास।

Exam Tips:

a) चारों भेदों के नाम क्रम से लिखें, ताकि उत्तर पूरा दिखे।
b) तत्पुरुष के उपभेद कर्मधारय और द्विगु भी इसी से जुड़े हैं, यह उल्लेख अलग से करें।

 

1. अव्ययीभाव समास

Question 1: अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

जिस समास में पहला पद अव्यय हो तथा दूसरे शब्द से मिलकर पूरा समस्त पद अव्यय बन जाए, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं; जैसे-
यथाशक्ति – शक्ति के अनुसार
रातों-रात – रात ही रात में
यथाविधि – विधि के अनुसार
घर-घर – घर ही घर
यथामति – मति के अनुसार
द्वार-द्वार – द्वार ही द्वार
हरसाल – साल-साल
मन-मन – मन ही मन
हररोज – रोज-रोज
बीचों-बीच – बीच ही बीच
बेकाम – काम के बिना
दिनों-दिन – दिन ही दिन
बेशक – शक के बिना
धीरे-धीरे – धीरे ही धीरे
बेमतलब – मतलब के बिना
आजन्म – जन्म-पर्यंत
निडर – बिना डर के
आजीवन – जीवन पर्यंत

Exam Tips:

a) पहला पद अव्यय (यथा, हर, बे, आ) होता है, यह नियम उत्तर में अवश्य लिखें।
b) 'यथाशक्ति' और 'यथाविधि' जैसे उदाहरण से अव्ययीभाव का अर्थ समझाएँ।
c) 'मन-मन' और 'धीरे-धीरे' जैसे पुनरुक्त पदों को पहचानने का तरीका लिखें।
d) समस्त पद पूरा अव्यय बन जाता है, यह बात स्पष्ट रूप से लिखें।

 

2. तत्पुरुष समास

Question 1: तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

जिस समास में दूसरा पद प्रधान हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इस समास में कर्ता और संबोधन कारकों को छोड़कर शेष सभी कारकों के विभक्ति चिह्न लुप्त हो जाते हैं। जिस कारक की विभक्ति लुप्त होती है, उसी के नाम पर तत्पुरुष समास का नामकरण होता है। विभक्तियों के अनुसार तत्पुरुष के छह उपभेद होते हैं-
(i) कर्म तत्पुरुष
(ii) करण तत्पुरुष
(iii) संप्रदान तत्पुरुष
(iv) अपादान तत्पुरुष
(v) संबंध तत्पुरुष
(vi) अधिकरण तत्पुरुष।

(i) कर्म तत्पुरुष: जिस समास में दो शब्दों के बीच कर्म-विभक्ति (को) का लोप होता है, उसे कर्म तत्पुरुष समास कहते हैं; जैसे परलोकगमन - परलोक को गमन, ग्रामगत - ग्राम को गत, शरणागत - शरण को आगत।

(ii) करण तत्पुरुष: जिस समास में करण कारक (से, द्वारा) का लोप हो, उसे करण तत्पुरुष समास कहते हैं; जैसे रेखांकित - रेखा से अंकित, दईमारा - देव से मारा, तुलसीकृत - तुलसी द्वारा कृत, मुँहमाँगा - मुँह से माँगा, हस्तलिखित - हाथ से लिखित, हृदयहीन - हृदय से हीन, रेलयात्रा - रेल द्वारा यात्रा, गुणयुक्त - गुणों से युक्त, मदांध - मद से अंध, मनमानी - मन से मानी।

(iii) संप्रदान तत्पुरुष: जब समास करते समय संप्रदान कारक का चिह्न ‘के लिए’ लुप्त हो, तो वह संप्रदान तत्पुरुष कहलाता है; जैसे हथकड़ी - हाथों के लिए कड़ी, राज्यलिप्सा - राज्य के लिए लिप्सा, क्रीड़ाक्षेत्र - क्रीड़ा के लिए क्षेत्र, पाठशाला - पाठ के लिए शाला, रसोईघर - रसोई के लिए घर, मालगोदाम - माल के लिए गोदाम, सत्याग्रह - सत्य के लिए आग्रह, राहखर्च - राह के लिए खर्च, देशार्पण - देश के लिए अर्पण, युद्धभूमि - युद्ध के लिए भूमि।

(iv) अपादान तत्पुरुष: जिस समास में अपादान कारक का चिह्न ‘से’ (अलगाव) लुप्त हो, उसे अपादान तत्पुरुष समास कहते हैं; जैसे ऋणमुक्त - ऋण से मुक्त, देशनिकाला - देश से निकाला, भयभीत - भय से भीत, गुणहीन - गुण से हीन, पथभ्रष्ट - पथ से भ्रष्ट, धनहीन - धन से हीन, धर्मविमुख - धर्म से विमुख, जन्मांध - जन्म से अंधा।

(v) संबंध तत्पुरुष: समास करते समय जब संबंध कारक के चिह्न (का, के, की आदि) लुप्त हों, तो वहाँ संबंध तत्पुरुष समास होता है; जैसे विश्वासपात्र - विश्वास का पात्र, राष्ट्रपति - राष्ट्र का पति, घुड़दौड़ - घोड़ों की दौड़, जन्मभूमि - जन्म की भूमि, माखनचोर - माखन का चोर, राजपुत्र - राजा का पुत्र, रामकहानी - राम की कहानी, राजसभा - राजा की सभा, राजकन्या - राजा की कन्या, रामदरबार - राम का दरबार, बैलगाड़ी - बैलों की गाड़ी, शासनपद्धति - शासन की पद्धति, सेनापति - सेना का पति, पनचक्की - पानी की चक्की।

(vi) अधिकरण तत्पुरुष: जिस समास में अधिकरण कारक (में, पर) के चिह्न लुप्त होते हैं, उसे अधिकरण तत्पुरुष समास कहते हैं; जैसे आपबीती - अपने पर बीती, घुड़सवार - घोड़े पर सवार, सिरदर्द - सिर में दर्द, रसमग्न - रस में मग्न, शरणागत - शरण में आगत, धर्मवीर - धर्म में वीर, दानवीर - दान में वीर, व्यवहारकुशल - व्यवहार में कुशल।

Exam Tips:

a) तत्पुरुष में दूसरा पद प्रधान होता है और कर्ता और संबोधन कारक को छोड़कर बाकी कारकों के चिह्न लुप्त होते हैं, यह लिखें।
b) छह उपभेदों के नाम विभक्ति चिह्न सहित, जैसे 'को', 'से', 'के लिए', 'का', 'में', अवश्य लिखें।
c) 'ग्रामगत' और 'शरणागत' जैसे उदाहरणों के विग्रह में सही कारक चिह्न चुनें।
d) करण, अपादान और संबंध के उदाहरण अलग-अलग दें, ताकि कारक का अंतर स्पष्ट हो।

 

तत्पुरुष समास के कुछ अन्य उपभेद

Question 1: तत्पुरुष समास के कुछ अन्य उपभेद कौन-कौन से हैं?

Answer:

तत्पुरुष समास के कुछ अन्य उपभेद निम्नलिखित हैं-
(1) नञ् तत्पुरुष
(2) अलुक् तत्पुरुष
(3) उपपद तत्पुरुष
(4) कर्मधारय तत्पुरुष
(5) द्विगु तत्पुरुष।

Exam Tips:

a) पाँचों उपभेदों के नाम क्रम से लिखें।
b) कर्मधारय और द्विगु को तत्पुरुष के उपभेद के रूप में अलग से लिखें।

 

(क) नञ् तत्पुरुष

Question 2: नञ् तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

जब अभाव या निषेध का अर्थ व्यक्त करने के लिए व्यंजन से पूर्व ‘अ’ और स्वर से पूर्व ‘अन्’ लगाकर समास बनाया जाता है, तो उसे नञ् तत्पुरुष समास कहते हैं; जैसे-
अहित – न हित
अस्थिर – न स्थिर
अपूर्ण – न पूर्ण
अनादि – न आदि
अनागत – न आगत
अज्ञान – न ज्ञान
अभाव – न भाव
अन्याय – न न्याय
असंभव – न संभव
अधर्म – न धर्म
अनंत – न अंत
अकर्मण्य – न कर्मण्य

Exam Tips:

a) व्यंजन से पहले 'अ' और स्वर से पहले 'अन्' लगने का नियम अवश्य लिखें।
b) 'अनंत' और 'अज्ञान' के उदाहरण से 'अन्' का प्रयोग स्पष्ट करें।
c) विग्रह में 'न' शब्द का प्रयोग करके अभाव का अर्थ दिखाएँ।

 

(ख) अलुक् तत्पुरुष

Question 3: अलुक् तत्पुरुष समास की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

‘अलुक्’ का अर्थ है लोप न होना। संस्कृत के कुछ विशेष शब्दों में तत्पुरुष समास होते हुए भी दोनों पदों के बीच की विभक्ति का लोप नहीं होता। ऐसे शब्दों को अलुक् तत्पुरुष समास माना जाता है। ये शब्द संस्कृत के हैं और हिंदी में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते हैं; जैसे-
मनसिज (काम-भावना) – मन में उत्पन्न
मृत्युंजय (शिव) – मृत्यु को जीतने वाला
वाचस्पति (विद्वान) – वाक् (वाणी) का पति
खेचर (पक्षी) – आकाश में विचरने वाला
युधिष्ठिर – युद्ध में स्थिर

Exam Tips:

a) अलुक् का अर्थ 'लोप न होना' लिखें, यही इसकी पहचान है।
b) मनसिज और खेचर जैसे संस्कृत शब्दों को उदाहरण में लिखें।
c) 'युधिष्ठिर' में विभक्ति का लोप न होना स्पष्ट करें।

 

(ग) उपपद तत्पुरुष

Question 4: उपपद समास किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

जिस समस्त पद में पहला पद (उपपद) किसी क्रिया से बने कृदंत शब्द (उत्तर पद) के साथ आकर अर्थ बनाता है, उसे उपपद समास कहते हैं; जैसे-
कुंभकार – कुंभ (घड़ा) को बनाने वाला
जलद – जल को देने वाला (बादल)
पंकज – पंक (कीचड़) में उत्पन्न
नभचर – नभ (आकाश) में चलने वाला

Exam Tips:

a) उत्तर पद का कृदंत होना, जैसे 'कार', 'द', 'ज', 'चर', इस समास की पहचान है।
b) 'कुंभकार' के विग्रह में 'को' का प्रयोग स्पष्ट करें।
c) 'पंकज' और 'नभचर' जैसे शब्दों में उपपद की पहचान अलग से दिखाएँ।

 

(घ) कर्मधारय तत्पुरुष

Question 5: कर्मधारय तत्पुरुष समास की परिभाषा दीजिए।

Answer:

कर्मधारय तत्पुरुष, तत्पुरुष समास का ही एक भेद है। जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो, किंतु पूर्व पद और उत्तर पद में उपमान-उपमेय या विशेषण-विशेष्य का संबंध हो, उसे कर्मधारय तत्पुरुष समास कहते हैं।

उपमान-उपमेय संबंध के उदाहरण:
चंद्रमुख – चंद्रमा के समान मुख
चरण कमल – कमल के समान चरण
मुखचंद्र – मुख रूपी चंद्र
कर कमल – कमल के समान कर
देहलता – देह रूपी लता
नरसिंह – सिंह के समान है जो नर
कनकलता – कनक की-सी लता
कमल नयन – कमल के समान नयन

विशेषण-विशेष्य संबंध के उदाहरण:
नीलगाय – नीली है जो गाय
पीतांबर – पीत (पीला) अंबर
नीलगगन – नीला है जो गगन
काली मिर्च – काली है जो मिर्च
नीलकमल – नीला है जो कमल
नरोत्तम – नरों में (जो) उत्तम

Exam Tips:

a) उत्तर पद की प्रधानता और उपमान-उपमेय या विशेषण-विशेष्य का संबंध, दोनों बातें लिखें।
b) 'मुखचंद्र' जैसे रूपक-उदाहरण में 'रूपी' शब्द से विग्रह दिखाएँ।
c) 'नीलगाय' और 'चंद्रमुख' के विग्रह का अंतर स्पष्ट करें।

 

(ङ) द्विगु

Question 6: द्विगु समास की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

द्विगु समास कर्मधारय समास का ही एक भेद है। इसमें पूर्व पद संख्यावाची होता है और दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य का संबंध होता है। यह समास समूहवाची भी होता है; जैसे-
त्रिलोकी – तीनों लोकों का समूह
चौराहा – चार राहों का समाहार
दोपहर – दो पहरों का समाहार
नवरत्न – नौ रत्नों का समूह
चौमासा – चार मासों का समाहार
सप्तर्षि – सात ऋषियों का समूह
नवरात्र – नौ रात्रियों का समाहार
अठन्नी – आठ आनों का समूह
शताब्दी – शत (सौ) अब्दों (वर्षों) का समाहार
त्रिभुवन – तीन भवनों का समूह
पंचवटी – पाँच वटों का समाहार
पंचमढ़ी – पाँच मढ़ियों का समूह

Exam Tips:

a) पूर्व पद का संख्यावाची होना और समूह या समाहार का अर्थ, दोनों लिखें।
b) 'शताब्दी' और 'नवरात्र' जैसे शब्दों में समाहार का अर्थ स्पष्ट करें।
c) द्विगु को कर्मधारय का उपभेद मानने की बात उत्तर में अवश्य लिखें।

 

3. द्वंद्व समास

Question 7: द्वंद्व समास किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

जिस समास में दोनों पद समान रूप से प्रधान हों, उसे द्वंद्व समास कहते हैं। समास बनाते समय ‘तथा’ या ‘और’ समुच्चयबोधक शब्दों का लोप हो जाता है; जैसे-
गंगा-यमुना – गंगा और यमुना
रात-दिन – रात और दिन
जल-थल – जल और थल
गुण-दोष – गुण और दोष
माता-पिता – माता और पिता
नर-नारी – नर और नारी
धनी-मानी – धनी और मानी
दाल-रोटी – दाल और रोटी
तीन-चार – तीन और चार
घी-शक्कर – घी और शक्कर
छात्र-छात्राएँ – छात्र और छात्राएँ
राजा-रंक – राजा और रंक
पृथ्वी-आकाश – पृथ्वी और आकाश
बच्चे-बूढ़े – बच्चे और बूढ़े

Exam Tips:

a) दोनों पदों का समान रूप से प्रधान होना, यह द्वंद्व की मुख्य पहचान है।
b) विग्रह में 'और' या 'तथा' लिखने का नियम अवश्य दें।
c) 'माता-पिता' और 'राजा-रंक' जैसे उदाहरणों में दोनों पदों का संबंध स्पष्ट करें।

 

4. बहुब्रीहि समास

Question 8: बहुब्रीहि समास की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

जब समस्त पद के दोनों पदों में से कोई भी पद प्रधान न हो और कोई बाहर का पद प्रधान हो, तो उसे बहुब्रीहि समास कहते हैं। बहुब्रीहि का समस्त पद अन्य पद के लिए विशेषण का कार्य करता है; जैसे-
बारहसिंगा – बारह सींगों वाला
चतुर्भुज – चार भुजाओं वाला
महात्मा – महान आत्मा वाला
पतझड़ – जिसमें पत्ते झड़ जाते हैं
गिरिधर – गिरि को धारण करने वाला
पतिव्रता – एक पति का व्रत लेने वाली
दशानन – दस हैं आनन जिसके (रावण)
विशाल हृदय – विशाल है हृदय जिसका
जितेंद्रिय – इंद्रियों को जीतने वाला
कनफटा – फटे कानों वाला
चंद्रमुखी – चंद्र जैसे मुख वाली
पीतांबर – पीले हैं अंबर जिसके (श्रीकृष्ण)
नीलकंठ – नीला है कंठ जिसका (शिव)
सुलोचना – सुंदर हैं लोचन जिसके (स्त्री विशेष)
चक्रपाणि – चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके (विष्णु)
लंबोदर – लंबे उदर वाला (गणेश जी)
दुरात्मा – दुष्ट (बुरी) आत्मा वाला
धर्मात्मा – जिसकी आत्मा धर्म में लीन है

Exam Tips:

a) बहुब्रीहि में कोई भी पद प्रधान नहीं होता, बल्कि बाहर का कोई पद प्रधान होता है, यह लिखें।
b) 'दशानन' और 'पीतांबर' जैसे उदाहरण में बाहरी संज्ञा (रावण, श्रीकृष्ण) का उल्लेख करें।
c) 'पतिव्रता' और 'जितेंद्रिय' के विग्रह से विशेषण-रूप का अर्थ स्पष्ट करें।
d) बहुब्रीहि समस्त पद अन्य पद का विशेषण बनता है, यह निष्कर्ष अवश्य लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Hindi Samas (Hindi Grammar)

Textbook Solutions for Class 12 Hindi Samas (Hindi Grammar)

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Samas (Hindi Grammar). Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Samas (Hindi Grammar) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi Vyakaran समास-प्रकरण in printable PDF format for offline study on any device.