HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Hindi Sandhi (Hindi Grammar)

Explore reliable textbook solutions for Sandhi (Hindi Grammar) tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Sandhi (Hindi Grammar) Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Sandhi (Hindi Grammar) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

संधि के भेद

Question 1: संधि के कितने भेद होते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

संधि के तीन भेद होते हैं-
1. स्वर संधि: विद्या + आलय = विद्यालय, सदा + एव = सदैव
2. व्यंजन संधि: सत् + आचार = सदाचार, अभि + सेक = अभिषेक
3. विसर्ग संधि: यशः + दा = यशोदा, निः + चित = निश्चित

Exam Tips:

a) संधि के तीनों भेदों के नाम, स्वर, व्यंजन और विसर्ग, अवश्य लिखें।
b) हर भेद के साथ एक-एक उदाहरण देने से उत्तर पूरा माना जाता है।
c) 'विद्यालय' और 'निश्चित' जैसे उदाहरण भेद के अनुसार अलग-अलग पहचानें।

 

1. स्वर संधि

Question 2: स्वर संधि की परिभाषा लिखते हुए उसके भेदों का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

दो स्वरों के परस्पर समीप आने से उनमें जो विकार उत्पन्न होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं; जैसे-
रवि + इंद्र = (इ + इ = ई) रवींद्र
रमा + ईश = (आ + ई = ए) रमेश

स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं-
(i) दीर्घ संधि
(ii) गुण संधि
(iii) वृद्धि संधि
(iv) यण संधि
(v) अयादि संधि।

Exam Tips:

a) स्वर संधि की परिभाषा में 'दो स्वरों का परस्पर समीप आना' शब्द अवश्य लिखें।
b) पाँचों भेदों के नाम क्रम से लिखें, ताकि उत्तर संपूर्ण लगे।
c) 'रमा + ईश = रमेश' जैसे उदाहरण में आ + ई से ए बनने का नियम स्पष्ट करें।
d) प्रत्येक भेद का नाम बोल्ड या अलग पंक्ति में लिखें, जिससे अंक आसानी से मिलें।

 

Question 3: दीर्घ संधि की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

यदि दो सवर्ण स्वर (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ) पास-पास आ जाएँ, तो दोनों को मिलाकर एक दीर्घ स्वर (आ, ई, ऊ) हो जाता है। अर्थात् अ, आ के सामने आ जाए अथवा आ, अ के सामने आ जाए तो दोनों को मिलाकर एक दीर्घ ‘आ’ बन जाता है। इसी प्रकार इ, ई और ई, इ को मिलाने पर दीर्घ ‘ई’ हो जाती है तथा उ, ऊ और ऊ, उ को मिलाने पर दीर्घ ‘ऊ’ बनता है; जैसे-
कारा + आवास = (आ + आ) = कारावास
रजनी + ईश = (ई + ई) = रजनीश
विद्या + अर्थी = (आ + अ) = विद्यार्थी
परि + ईक्षा = (इ + ई) = परीक्षा
मुख्य + अध्यापक = (अ + अ) = मुख्याध्यापक
गुरु + उपदेश = (उ + उ) = गुरूपदेश
कवि + इंद्र = (इ + इ) = कवींद्र
वधू + उत्सव = (ऊ + उ) = वधूत्सव

Exam Tips:

a) 'सवर्ण स्वर' की परिभाषा में अ-आ, इ-ई और उ-ऊ के जोड़े अवश्य लिखें।
b) 'विद्यार्थी' और 'परीक्षा' जैसे उदाहरण से दीर्घ संधि का नियम साफ़ दिखता है।
c) 'गुरु + उपदेश = गुरूपदेश' में दीर्घ ऊ बनने का रूप ध्यान से लिखें।
d) प्रत्येक उदाहरण में कोष्ठक में स्वरों का जोड़ अवश्य लिखें।

 

Question 4: गुण संधि की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

जब ‘अ’ या ‘आ’ के सामने ‘इ’ अथवा ‘ई’ आ जाए, तो दोनों से मिलकर ‘ए’ हो जाता है। इसी प्रकार ‘अ’ या ‘आ’ के सामने ‘उ’ अथवा ‘ऊ’ आ जाने पर दोनों से मिलकर ‘ओ’ हो जाता है। ‘अ’ या ‘आ’ के सामने ‘ऋ’ आ जाने पर ‘अर्’ बन जाता है; जैसे-
धर्म + इंद्र = (अ + इ) = धर्मेंद्र
सूर्य + उदय = (अ + उ) = सूर्योदय
गण + ईश = (अ + ई) = गणेश
महा + उत्सव = (आ + उ) = महोत्सव
भारत + इन्दु = (अ + इ) = भारतेंदु
महा + ऋषि = (आ + ऋ) = महर्षि
महा + ईश्वर = (आ + ई) = महेश्वर
सप्त + ऋषि = (अ + ऋ) = सप्तर्षि
प्रश्न + उत्तर = (अ + उ) = प्रश्नोत्तर

Exam Tips:

a) 'अ' या 'आ' के बाद 'इ/ई' से 'ए' और 'उ/ऊ' से 'ओ' बनने का नियम अलग-अलग लिखें।
b) 'महर्षि' और 'सप्तर्षि' में 'ऋ' के आने पर 'अर्' बनने की बात उदाहरण से समझाएँ।
c) 'गणेश' और 'महेश्वर' में आ + ई या अ + ई का अंतर स्पष्ट करें।
d) गुण संधि के नियम के लिए चार उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 5: वृद्धि संधि की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।

Answer:

‘अ’ या ‘आ’ के आगे ‘ए’ या ‘ऐ’ हो, तो दोनों मिलकर ‘ऐ’ बन जाते हैं। इसी प्रकार ‘अ’ या ‘आ’ के आगे यदि ‘ओ’ अथवा ‘औ’ हो, तो दोनों मिलकर ‘औ’ रूप बन जाते हैं; जैसे-
सदा + एव = (आ + ए) = सदैव
मत + ऐक्य = (अ + ऐ) = मतैक्य
तथा + एव = (आ + ए) = तथैव
वन + औषधि = (अ + औ) = वनौषधि
लठ + ऐत = (अ + ऐ) = लठैत
महा + औषध = (आ + औ) = महौषध

Exam Tips:

a) 'ए' और 'ऐ' के आगे 'ऐ' बनने का नियम, तथा 'ओ' और 'औ' के आगे 'औ' बनने का नियम, दोनों लिखें।
b) 'सदैव' और 'वनौषधि' में वृद्धि संधि का अंतर स्पष्ट करें।
c) 'गुण संधि' के 'ए' और 'ओ' से इसे अलग करके लिखें।

 

Question 6: यण संधि किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के आगे भिन्न जाति का कोई (असवर्ण) स्वर आ जाए, तो इ, ई के स्थान पर ‘य’, उ, ऊ के स्थान पर ‘व्’ तथा ऋ के स्थान पर ‘र’ हो जाता है; जैसे-
अति + अंत = (इ + अ) = अत्यंत
प्रति + उत्तर = (इ + उ) = प्रत्युत्तर
अति + आवश्यक = (इ + आ) = अत्यावश्यक
सु + अल्प = (उ + अ) = स्वल्प
यदि + अपि = (इ + अ) = यद्यपि
अनु + एषण = (उ + ए) = अन्वेषण
इति + आदि = (इ + आ) = इत्यादि
मातृ + आज्ञा = (ऋ + आ) = मात्राज्ञा
प्रति + एक = (इ + ए) = प्रत्येक
अति + आचार = (इ + आ) = अत्याचार
सु + आगत = (उ + आ) = स्वागत
नि + ऊन = (इ + ऊ) = न्यून

Exam Tips:

a) 'असवर्ण स्वर' के आने पर ही यण संधि होती है, यह शर्त अवश्य लिखें।
b) 'इ' को 'य', 'उ' को 'व्' और 'ऋ' को 'र' में बदलने का नियम तालिका के रूप में लिखें।
c) 'स्वल्प' और 'न्यून' जैसे उदाहरण में यण का रूप ध्यान से लिखें।
d) 'मात्राज्ञा' में ऋ के 'र' बनने का नियम उदाहरण से स्पष्ट करें।

 

Question 7: अयादि संधि की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

जब ए, ऐ, ओ, औ के आगे उनसे भिन्न जाति का कोई स्वर आ जाता है, तो ‘ए’ के स्थान पर ‘अय्’, ‘ऐ’ के स्थान पर ‘आय्’, ‘ओ’ के स्थान पर ‘अव्’ और ‘औ’ के स्थान पर ‘आव्’ हो जाता है; जैसे-
ने + अन = (ए + अ) = नयन
नै + अक = (ऐ + अ) = नायक
गै + अक = (ऐ + अ) = गायक
पो + अन = (ओ + अ) = पवन
नौ + इक = (औ + इ) = नाविक
भो + अन = (ओ + अ) = भवन
भौ + उक = (औ + उ) = भावुक

Exam Tips:

a) ए का 'अय्', ऐ का 'आय्', ओ का 'अव्' और औ का 'आव्' बनने का नियम अलग-अलग लिखें।
b) 'नयन' में 'ए' का 'अय्' बनने को उदाहरण सहित लिखें।
c) 'पवन' और 'भावुक' में अयादि संधि का अंतर स्पष्ट करें।

 

2. व्यंजन संधि

Question 8: व्यंजन संधि किसे कहते हैं? व्यंजन संधि के नियमों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

Answer:

व्यंजन के आगे स्वर या व्यंजन के आ जाने पर उसमें जो विकार या परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं; जैसे- जगत् + ईश = जगदीश, सम् + चय = संचय।

व्यंजन संधि के निम्नलिखित नियम हैं-
(1) यदि वर्ग के प्रथम अक्षर (क्, च्, ट्, त्, प्) के आगे किसी वर्ग का तीसरा या चौथा वर्ण, य, र, ल, व अथवा कोई स्वर आ जाए, तो उस प्रथम अक्षर के स्थान पर उसी वर्ग का तीसरा अक्षर हो जाता है; जैसे- सत् + आचार = (त् + आ) = सदाचार, उत् + योग = (त् + य) = उद्योग, दिक् + गज = (क् + ग) = दिग्गज, जगत् + ईश = (त् + ई) = जगदीश, उत् + ज्वल = (त् + ज) = उज्ज्वल, षट् + आनन = (ट् + आ) = षडानन।
(2) यदि वर्ग के प्रथम अक्षर के सामने उसी वर्ग का पाँचवाँ अक्षर (अनुनासिक वर्ण) आ जाए, तो उस प्रथम अक्षर के स्थान पर उसी वर्ग का पाँचवाँ अक्षर हो जाता है; जैसे- सत् + मति = (त् + म) = सन्मति, तत् + मय = (त् + म) = तन्मय, उत् + मूलन = (त् + म) = उन्मूलन, सत् + मार्ग = (त् + म) = सन्मार्ग।
(3) ‘त्’ और ‘द्’ के सामने यदि च, छ, ज, झ अथवा ल आ जाए, तो ‘त्’ और ‘द्’ क्रमशः च्, ज् या ल् में बदल जाते हैं; जैसे- शरत् + चंद्र = (त् + च) = शरच्चंद्र, उत् + चारण = (त् + च) = उच्चारण, जगत् + जननी = (त् + ज) = जगज्जननी, उत् + लास = (त् + ल) = उल्लास।
(4) ‘त्’ के सामने ‘श’ आने पर ‘श’ का ‘छ’ और ‘त्’ का ‘च्’ हो जाता है; जैसे- उत् + शृंखल = (त् + श) = उच्छृंखल, उत् + श्वास = (त् + श) = उच्छ्वास, उत् + शिष्ट = (त् + श) = उच्छिष्ट, सत् + शास्त्र = (त् + श) = सच्छास्त्र।
(5) ‘त्’ के सामने ‘ह’ आने पर ‘ह’ का ‘ध’ और ‘त्’ का ‘द्’ हो जाता है; जैसे- उत् + हार = उद्धार, तत् + हित = तद्धित।
(6) ह्रस्व स्वर के बाद ‘छ’ आए, तो उसके पहले ‘च्’ जुड़ जाता है, अर्थात् ‘छ’ का रूप ‘च्छ’ हो जाता है; जैसे- स्व + छंद = स्वच्छंद, वि + छेद = विच्छेद।
(7) म् के सामने स्पर्श अक्षर (पाँचों वर्गों के अक्षर) आए, तो ‘म्’ के स्थान पर अनुस्वार (ं) या उसी वर्ग का अंतिम अक्षर (ङ्, ञ्, ण्, न्, म्) हो जाता है; जैसे- सम् + कल्प = (म् + क) = संकल्प या सङ्कल्प, सम् + गम = (म् + ग) = संगम या सङ्गम, सम् + चय = (म् + च) = संचय या सञ्चय, सम् + पूर्ण = (म् + प) = संपूर्ण या सम्पूर्ण, सम् + तोष = (म् + त) = संतोष या सन्तोष, सम् + देह = (म् + द) = संदेह या सन्देह।
(8) म् के सामने य, र, ल, व, श, ष, स, ह अथवा उक्त पाँचों वर्गों से भिन्न कोई व्यंजन आए, तो म् का केवल अनुस्वार (ं) ही होता है; जैसे- सम् + यम = (म् + य) = संयम, सम् + हार = (म् + ह) = संहार, सम् + वाद = (म् + व) = संवाद, सम् + लग्न = (म् + ल) = संलग्न, सम् + शय = (म् + श) = संशय, सम् + सार = (म् + स) = संसार, सम् + रक्षक = (म् + र) = संरक्षक।
अपवाद: सम् उपसर्ग के आगे यदि कृत, कृति, कार, करण आ जाए, तो म् का ‘स्’ हो जाता है; जैसे- सम् + कृति = संस्कृति, सम् + करण = संस्करण, सम् + कार = संस्कार।
(9) यदि ‘र’ के बाद ‘र’ आ जाए, तो पूर्व ‘र’ का लोप हो जाता है और उससे पहले के स्वर को दीर्घ कर दिया जाता है; जैसे- निर् + रोग = नीरोग, निर् + रस = नीरस, निर् + रव = नीरव, निर् + रज = नीरज।
(10) यदि ऋ, र, ष के बाद ‘न’ आ जाए, तो उसका ‘ण’ हो जाता है; जैसे- अर्प् + न = अर्पण, ऋ + न = ऋण, भूष् + न = भूषण।
(11) ‘स’ से पूर्व अ, आ को छोड़कर कोई अन्य स्वर आ जाए, तो ‘स’ का ‘ष’ हो जाता है; जैसे- नि + सेध = निषेध, वि + सय = विषय, अभि + सेक = अभिषेक, वि + सम = विषम।
अपवाद: विस्मरण, विस्मृति, विस्मय, विसर्ग आदि शब्दों में ‘स्’ का ‘ष’ नहीं होता।

Exam Tips:

a) वर्ग के प्रथम अक्षर को तीसरे अक्षर में बदलने का नियम (सत् + आचार = सदाचार) अवश्य लिखें।
b) म् के बाद वर्ग का पाँचवाँ अक्षर आने पर म् को नासिक्य वर्ण में बदलने का नियम लिखें।
c) 'संस्कृति', 'संस्कार' जैसे शब्दों को सम् उपसर्ग के अपवाद के रूप में अलग से लिखें।
d) 'नीरस' और 'विषय' के उदाहरण से र और स के नियम अलग-अलग दिखाएँ।

 

3. विसर्ग संधि

Question 9: विसर्ग संधि किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए तथा उसके नियमों का भी उल्लेख कीजिए।

Answer:

विसर्ग के बाद स्वर या व्यंजन आने से उसमें जो परिवर्तन या विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं; जैसे- मनः + स्थिति = मनःस्थिति, निः + मल = निर्मल।

विसर्ग संधि के निम्नलिखित प्रमुख नियम हैं-
(1) विसर्ग से पूर्व ‘अ’ हो और विसर्ग के बाद ‘ऊ’ को छोड़कर कोई अन्य स्वर हो, तो विसर्ग का लोप हो जाता है; जैसे- अतः + एव = अतएव, ततः + एव = ततएव।
(2) विसर्ग से पूर्व ‘अ’ हो और विसर्ग के बाद वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवाँ वर्ण अथवा य, र, ल, व, ह में से कोई वर्ण हो, तो विसर्ग का ‘ओ’ हो जाता है; जैसे- मनः + रथ = मनोरथ, मनः + विज्ञान = मनोविज्ञान, यशः + दा = यशोदा, मनः + रंजन = मनोरंजन, पुरः + हित = पुरोहित।
(3) विसर्ग से पहले ‘अ’ या ‘आ’ को छोड़कर कोई स्वर हो और विसर्ग के बाद वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवाँ अक्षर या य, र, ल, व, ह आ जाए, तो विसर्ग का ‘र्’ हो जाता है; जैसे- निः + धन = निर्धन, निः + आकार = निराकार, निः + झर = निर्झर, निः + दयी = निर्दयी।
(4) विसर्ग से पूर्व ‘इ’ या ‘उ’ हो और उसके आगे क, प, फ आ जाएँ, तो विसर्ग का ‘ष्’ हो जाता है; जैसे- निः + कपट = निष्कपट, निः + पाप = निष्पाप, निः + फल = निष्फल।
(5) विसर्ग से पूर्व ह्रस्व ‘अ’ हो और बाद में ‘क’ या ‘प’ हो, तो विसर्ग का ‘स्’ हो जाता है; जैसे- नमः + कार = नमस्कार, वाचः + पति = वाचस्पति, तिरः + कार = तिरस्कार।
(6) विसर्ग के सामने श, ष, स आ जाने पर विसर्ग विकल्प से विसर्ग ही रहता है या श्, ष्, स् में बदल जाता है; जैसे- निः + संदेह = निस्संदेह, निः + शस्त्र = निश्शस्त्र, निः + शंक = निश्शंक।
(7) विसर्ग के सामने यदि च, छ आ जाएँ तो विसर्ग का ‘श्’ हो जाता है, ट, ठ आ जाएँ तो ‘ष्’ और त, थ आ जाएँ तो ‘स्’ हो जाता है; जैसे- निः + चित = निश्चित, निः + छल = निश्छल, दुः + ट = दुष्ट, निः + ठा = निष्ठा, निः + तेज = निस्तेज।

Exam Tips:

a) 'अतः + एव = अतएव' में विसर्ग के लोप का नियम अवश्य लिखें।
b) 'मनः' के विसर्ग का 'ओ' बनने को 'मनोरथ' से समझाएँ।
c) 'निर्मल' और 'निष्पाप' में विसर्ग के 'र्' और 'ष्' बनने का अंतर स्पष्ट करें।
d) च, छ का श्, ट, ठ का ष् और त, थ का स् बनने का नियम अलग-अलग लिखें।

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Hindi Sandhi (Hindi Grammar)

Textbook Solutions for Class 12 Hindi Sandhi (Hindi Grammar)

Explore reliable textbook solutions for Sandhi (Hindi Grammar) tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi Vyakaran संधि-प्रकरण in printable PDF format for offline study on any device.