Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Hindi How to Write a Story
Explore reliable textbook solutions for How to Write a Story tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Download How to Write a Story Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 12 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: कहानी के स्वरूप एवं परिभाषा पर प्रकाश डालिए।
Answer:
कहानी हमारे जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जीवन में प्रत्येक व्यक्ति कहानी सुनता भी है और सुनाता भी है। हो सकता है उसके द्वारा सुनी या सुनाई गई कहानी का स्वरूप कुछ अलग हो। जब कोई व्यक्ति किसी बात को घुमा-फिराकर कहता है, तो सुनने वाला कहता है कि मुझे कहानी मत सुनाओ, मुझे असली बात बताओ। इससे स्पष्ट है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अनुभव बाँटना चाहता है और दूसरों के अनुभव सुनना चाहता है। दूसरे शब्दों में, हम सब अपनी बातें अपने साथियों को सुनाना चाहते हैं और उनकी बातें सुनना चाहते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति में कहानी लिखने का भाव विद्यमान है। कुछ लोग इस भाव का विकास कर लेते हैं और कुछ नहीं कर पाते। अतः कहानी मानव मन की जिज्ञासा, उत्सुकता और कौतूहल को शांत करने में सहायक होती है।
आज भी कहानी साहित्य की लोकप्रिय विधा कही जा सकती है। कहानी की परंपरा बहुत पुरानी है। विश्व की प्रत्येक भाषा में हमें कहानी साहित्य मिलता है। उदाहरण के रूप में भारत में पंचतंत्र की कहानियाँ काफ़ी लोकप्रिय हैं। कहानी किसी एक की नहीं होती, वह कहने वालों और सुनने वालों की होती है। प्रायः नानी-दादी से हम कहानियाँ सुनते रहते हैं, परंतु कहानी क्या है? इसके बारे में विद्वानों ने अलग-अलग परिभाषाएँ दी हैं, और कहानी की कोई सर्वसम्मत परिभाषा नहीं दी जा सकती। यहाँ एक-दो परिभाषाएँ दी जा रही हैं। एडगर एलन पो (Edgar Allan Poe) के अनुसार- "A short story is a narrative short enough to be read in a single sitting, written to make an impression on the reader, excluding all that does not forward that impression, complete and final in itself." अर्थात् कहानी एक संक्षिप्त तथा प्रभावशाली आख्यान है। इसमें सीमित तथा प्रभावपूर्ण कथानक होता है और यह एक सीमित समय में पढ़ी जा सकती है।
हिंदी कहानीकार मुंशी प्रेमचंद के अनुसार- “गल्प ऐसी रचना है जिसमें जीवन के किसी एक अंग या किसी एक मनोभाव को प्रदर्शित करना ही लेखक का उद्देश्य रहता है। उसके चरित्र, उसकी शैली, उसका कथा-विन्यास सब उस एक भाव को पुष्ट करता है।”
संक्षेप में, हम कह सकते हैं- “किसी घटना, पात्र या समस्या का क्रमबद्ध ब्योरा, जिसमें परिवेश हो, द्वंद्वात्मकता हो, कथा का क्रमिक विकास हो, चरम उत्कर्ष का बिंदु हो, उसे कहानी कहा जा सकता है।” अन्य शब्दों में कहानी की विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
1. कहानी में एकतथ्यता होती है जिसका संबंध घटना से होता है।
2. घटना का स्थान अनुभूति भी ले सकती है।
3. कहानी मनोरंजन करती है, परंतु वह भावों को जागृत भी करती है।
4. कहानी घटना-प्रधान भी हो सकती है और चरित्र-प्रधान भी।
5. कहानी में तीव्रता और ताज़गी होनी चाहिए।
6. कहानी की भाषा सहज, सरल तथा बोधगम्य होनी चाहिए।
Exam Tips:
a) Poe's definition stresses that a short story can be read in a single sitting, so mention this point for full marks.
b) Name the key elements of a story, such as setting, conflict and climax, to make the definition complete.
c) A story can be plot-centred or character-centred, and writing both types as examples shows clear understanding.
d) Premchand's definition focuses on one central feeling, so quote it with the author's name.
Question 2: कहानी के इतिहास का संक्षिप्त परिचय दें।
Answer:
कहानी का इतिहास बहुत पुराना है। यह उतना ही पुराना है जितना मानव का इतिहास, क्योंकि कहानी मानव-स्वभाव और प्रकृति का अंग है। कहानी कहने की कला प्राचीनकाल से चली आ रही है और धीरे-धीरे इसका विकास हुआ। प्राचीनकाल में कथावाचक कहानियाँ सुनाते थे। अकसर किसी घटना, युद्ध, प्रेम या बदले की भावना के किस्से सुनाए जाते थे। कहानी सुनाने वाला घटनाओं पर आधारित कहानी में अपनी कल्पना का भी मिश्रण कर देता था। प्रायः मनुष्य वही सुनना चाहता है जो उसे प्रिय लगता है। उदाहरण के लिए, मान लें कि हमारा नायक युद्ध में हार गया, परंतु हम सुनना चाहते हैं कि वह बड़ी वीरता से लड़ा और उसने किसी महान उद्देश्य के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। तब कथावाचक अपनी कल्पना से नायक की वीरता का बखान करेगा।
वह तथ्य में कल्पना का मिश्रण करेगा। ऐसा करने से श्रोता न केवल कथावाचक की प्रशंसा करेंगे, बल्कि उसे इनाम भी देंगे। मौखिक कहानी की परंपरा हमारे देश में प्राचीनकाल से चली आ रही है और यह परंपरा देश के अनेक भागों में विद्यमान है। विशेषकर राजस्थान में मौखिक कहानी की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। प्राचीनकाल में मौखिक कहानियाँ काफ़ी लोकप्रिय थीं, क्योंकि उस समय संचार का कोई और माध्यम नहीं था। यही कारण है कि धर्म-प्रचारकों ने अपने सिद्धांतों और विचारों के प्रचार के लिए कहानी का सहारा लिया। शिक्षा देने के लिए भी कहानी का सहारा लिया गया। उदाहरण के रूप में पंचतंत्र में शिक्षाप्रद कहानियाँ लिखी गई हैं। अतः हम कह सकते हैं कि आदिकाल में ही कहानी के साथ उद्देश्य जुड़ गया था, और आगे चलकर उद्देश्य कहानी का एक अनिवार्य तत्त्व बन गया।
Exam Tips:
a) Oral storytelling in the form of kathavachak is the key link between ancient tales and the modern short story.
b) Explain that imagination mixed with facts is why early stories changed as they were retold.
c) Panchatantra is the classic example of stories used for teaching, so name it with the purpose of teaching.
d) Note that purpose became an essential element of a story only in later times, not at the start.
Question 3: कहानी के केंद्रीय बिंदु ‘कथानक’ पर प्रकाश डालिए।
Answer:
वस्तुतः कथानक को कहानी का केंद्र-बिंदु कहा जा सकता है। इसे कथावस्तु भी कहते हैं। एक परिभाषा के अनुसार कथानक वह तत्त्व है जिसमें कहानी की सभी घटनाओं और पात्रों का प्रयोग आरंभ से अंत तक किया गया हो, और जो कहानी का संक्षिप्त रूप हो। कथानक कहानी का अनिवार्य तत्त्व है, इसके बिना कहानी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कहानीकार किसी एक मौलिक भाव या समस्या के लिए घटनाओं की योजना करता है, और इसी योजना को कथानक कहते हैं। एक विद्वान ने कथानक को कहानी का प्रारंभिक नक्शा कहा है। जिस प्रकार मकान बनाने से पहले कागज़ पर नक्शा बनाया जाता है, उसी प्रकार कहानी लिखने से पहले लेखक अपने मन में किसी घटना की जानकारी और अनुभव का नक्शा तैयार कर लेता है। कभी कहानीकार पूरे कथानक की जानकारी पा लेता है, और कभी कथानक के केवल एक सूत्र को ही प्राप्त कर पाता है।
उदाहरण के रूप में, यदि कहानीकार को कोई छोटा-सा प्रसंग या पात्र भा जाता है, तो वह उसी को विस्तार देने में जुट जाता है। इसके लिए वह अपनी मौलिक कल्पना का प्रयोग करता है। कहानी की कल्पना कोरी कल्पना नहीं होती, वह असंभव नहीं बल्कि संभव कल्पना होती है। कल्पना का विस्तार करने के लिए कहानीकार के पास जो सूत्र होता है, उसी के द्वारा वह कथानक को आगे बढ़ाता है। परिवेश, पात्र तथा समस्या से कहानीकार को यह सूत्र मिलता है। इन तीनों के समन्वित आधार पर लेखक संभावनाओं पर विचार करता है और एक संभव काल्पनिक ढाँचा तैयार करता है। यह भी आवश्यक है कि उसका काल्पनिक ढाँचा उसके उद्देश्यों से मेल खाए। उदाहरण के लिए, एक ऐसा मरीज़ लें जो पिछले एक सप्ताह से लगातार अस्पताल आ रहा है, परंतु डॉक्टर से मिलने की उसकी बारी नहीं आती। यह सूत्र मिलने के बाद लेखक अस्पताल, वहाँ की व्यवस्था तथा पात्रों की गतिविधियों के बारे में सोचने लगेगा और साथ ही अपने उद्देश्य का भी निर्णय कर लेगा। यहाँ दो-तीन बातें हो सकती हैं। पहली बात यह है कि लेखक अस्पताल पर कहानी लिखना चाहता है, अथवा वह मरीज़ की पीड़ा को पाठक तक पहुँचाना चाहता है, अथवा वह मानवीय त्रासदी को सामाजिक तथा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़ना चाहता है।
Exam Tips:
a) The plot is called the central point of a story, so start the answer with this definition.
b) Compare the plot with a rough map drawn before building a house, as this comparison is often expected.
c) Show that the imagined framework must be possible, not merely imaginary, to earn full marks.
d) Give the hospital-patient example to illustrate how a single thread can grow into a full plot.
Question 4: कथानक में आरंभ, मध्य और अंत के महत्त्व को स्पष्ट करें।
Answer:
कथानक को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है- आरंभ, मध्य और अंत। इन तीनों के समन्वित रूप को ही कथानक कहा जा सकता है। कथानक का आरंभ आकर्षक होना चाहिए। मध्य स्वाभाविक और कौतूहलवर्धक होना चाहिए, और अंत आकस्मिक होने पर भी अप्रत्याशित नहीं होना चाहिए। एक पाश्चात्य विद्वान ने कथानक की तुलना रेस-कोर्स के घोड़े से की है, जिसमें आरंभ और अंत का विशेष महत्त्व है और जो कहानी को रोचक बनाता है। द्वंद्व का अर्थ है बाधा, अर्थात कहानी में परिस्थितियाँ इस प्रकार उपस्थित होती हैं कि उनके रास्ते में बाधा उत्पन्न हो जाती है, जिससे द्वंद्व की उत्पत्ति होती है।
कथानक की पूर्णता तभी होती है जब कहानी नाटकीय ढंग से अपने उद्देश्य को पूरा करके समाप्त हो, परंतु कहानी में अंत तक रोचकता बनी रहनी चाहिए। द्वंद्व के कारण भी रोचकता बनी रह सकती है।
Exam Tips:
a) A good beginning should be attractive, while the middle should hold the reader's curiosity.
b) The ending may be sudden but must not be unexpected, which is a common point in exams.
c) The comparison with a race-course horse highlights the importance of the start and the finish.
d) Conflict or obstacle creates tension, and tension keeps the story interesting till the end.
Question 5: कहानी में देशकाल, स्थान और परिवेश का क्या महत्त्व है? स्पष्ट करें।
Answer:
कहानी की प्रत्येक घटना, पात्र और समस्या का अपना देशकाल, स्थान और परिवेश होता है। जब कथानक का स्वरूप तैयार हो जाता है, तब कहानीकार उसके देशकाल और स्थान को अच्छी प्रकार समझ लेता है। कहानी को प्रामाणिक तथा रोचक बनाने के लिए देशकाल और स्थान का विशेष महत्त्व होता है। उदाहरण के लिए, जब किसी सरकारी कार्यालय से कथानक लिया जाता है, तो उस कार्यालय के पूरे परिवेश, ध्वनियों, कार्य-व्यापार, वहाँ के लोगों, उनके आपसी संबंधों और नित्य घटने वाली घटनाओं की जानकारी आवश्यक होती है।
लेखक जब कथानक को आधार बनाकर कहानी का विकास करने लगता है, तब ये जानकारियाँ उसके लिए सहायक होती हैं। अतः प्रत्येक कहानी में देशकाल अथवा वातावरण का अपना महत्त्व है और इसे कहानी का आवश्यक तत्त्व माना गया है।
Exam Tips:
a) Setting gives a story its authenticity, so mention the place and time in the answer.
b) Details of sounds, daily routine and people make the environment believable for readers.
c) Use an example such as a government office to show how the atmosphere is built.
Question 6: कहानी में पात्रों के चरित्र-चित्रण का क्या महत्त्व है?
अथवा
कहानी में पात्रों की भूमिका को स्पष्ट करें।
Answer:
पात्रों का चरित्र-चित्रण कहानी का दूसरा महत्त्वपूर्ण तत्त्व माना गया है। कहानीकार कथावस्तु की योजना पात्र के चरित्र-विकास की दृष्टि से करता है। कहानी में प्रत्येक पात्र का अपना स्वरूप, स्वभाव और उद्देश्य होता है। कभी उसके चरित्र का विकास होता है, तो कभी उसका चरित्र बदलता है। पात्रों का स्वरूप स्पष्ट होना चाहिए, क्योंकि यदि स्वरूप स्पष्ट होगा तो चरित्र-चित्रण सहज हो सकेगा और संवाद लिखने में भी सुविधा होगी। इसी कारण कहानीकार ने पात्रों के चरित्र-चित्रण को सर्वाधिक महत्त्व दिया है। इस तत्त्व के अंतर्गत पात्रों के आपसी संबंधों पर विचार करना भी आवश्यक है। कहानीकार को इस बात का समुचित ज्ञान होना चाहिए कि किस स्थिति में किस पात्र की क्या प्रतिक्रिया होगी। दूसरे शब्दों में, कहानीकार और उसकी कहानी के पात्रों में निकट का संबंध होना चाहिए।
पात्रों का चरित्र-चित्रण करने के अनेक तरीके हैं। सबसे सरल तरीका यह है कि कहानीकार स्वयं पात्र के गुणों का वर्णन करे, जैसे- “मोहन बड़ा वीर सैनिक है, उसने युद्ध-क्षेत्र में अनेक बार अपनी वीरता का परिचय दिया। वह अपनी जान की परवाह नहीं करता तथा शत्रुओं का डटकर सामना करता है।” परंतु यह तरीका प्रभावहीन होने के साथ-साथ पुराना पड़ चुका है। दूसरा तरीका है कि पात्र के क्रियाकलापों, उसके संवादों तथा दूसरे पात्रों के संवादों के माध्यम से चरित्र-चित्रण किया जाए। उदाहरण के लिए, “मोहन ने युद्ध-क्षेत्र में अपने एक ज़ख़्मी साथी को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया और उसके बाद वह पुनः शत्रुओं पर गोलियाँ बरसाने लगा। बाद में पता चला कि उसके साथी की जान बच गई थी।” इससे स्पष्ट होता है कि पात्र के कार्य से उसके चरित्र का पता चलता है।
कभी-कभी जब अन्य पात्र किसी पात्र का वर्णन करते हुए संवाद बोलते हैं, तो उससे भी पात्र की चारित्रिक विशेषताओं का पता चलता है। जैसे- मोहन के बारे में एक सैनिक ने ग्रुप कमांडर से कहा, “सर! यह तो मोहन ही था जिसने अपनी जान की परवाह न करके बुरी तरह घायल मुरलीधर को सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया और फिर पुनः युद्ध में शत्रुओं पर गोलियाँ बरसाने लगा।” कभी-कभी पात्रों की अभिरुचियों से भी उनका चरित्र-चित्रण किया जाता है। उदाहरण के लिए, कोई पात्र नदी में तैरने का बड़ा शौकीन है और उफनती नदी को एक किनारे से दूसरे किनारे तक तैरकर पार कर लेता है, जिससे पता चलता है कि वह साहसी व्यक्ति है। एक अन्य पात्र बात-बात पर झूठ बोलता है, मौका लगने पर चोरी भी कर लेता है, कर्ज़ वापस नहीं करता और रिश्वत भी लेता है। ऐसे पात्र का स्वरूप अलग ही प्रकार का होगा।
Exam Tips:
a) Direct description of a character is the oldest method, but it is now considered less effective in modern stories.
b) Showing a character through action, such as carrying an injured friend to safety, reveals his nature without words.
c) Dialogue spoken by other characters about someone can reveal that person's qualities indirectly.
d) A character's hobbies, like swimming across a flooded river, can show bravery or other traits.
Question 7: कहानी में संवादों का क्या महत्त्व है? स्पष्ट करें।
Answer:
कहानी में पात्रों के संवादों का विशेष महत्त्व है। संवाद के बिना पात्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संवाद दो प्रकार के कार्य करते हैं। एक, वे पात्रों के चरित्र पर प्रकाश डालते हैं, और दूसरे, वे कथानक को गति प्रदान करते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं। कहानीकार जिस घटना या प्रतिक्रिया को स्वयं नहीं दिखा पाता, उसे वह संवादों के माध्यम से दिखाता है। इसलिए संवाद कहानी के लिए अनिवार्य हैं, परंतु वे पात्रों के स्वभाव और उनकी पृष्ठभूमि के अनुकूल होने चाहिए। संवाद पात्रों के विश्वासों, आदर्शों और परिस्थितियों के अनुकूल भी होने चाहिए।
कहानी में कहानीकार स्वयं सामने नहीं आता; वह संवादों के माध्यम से अपनी बात कहता है। जब कोई पात्र संवाद बोलता है, तो उससे पात्र का परिचय मिल जाता है। उदाहरण के लिए, जब कोई शिक्षक संवाद बोलेगा, तो उसके शब्दों को सुनकर ही उसके व्यवसाय का पता चल जाएगा। संक्षेप में, संवाद संक्षिप्त, स्वाभाविक और उद्देश्य से संबंधित होने चाहिए। अनावश्यक लंबे और दुरूह संवाद कहानी को जटिल बना देते हैं।
Exam Tips:
a) Dialogue has two main functions, character revelation and advancing the plot, so state both.
b) A teacher's speech reveals his profession, which is a simple example of dialogue showing background.
c) Long and complicated dialogue makes a story difficult to follow, so keep lines short and natural.
Question 8: कहानी में चरम उत्कर्ष (क्लाइमेक्स) का क्या महत्त्व है? स्पष्ट करें।
Answer:
प्रत्येक कहानी का एक चरम उत्कर्ष होता है, जिसे अंग्रेज़ी में Climax कहते हैं। कहानी में क्लाइमेक्स की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब कहानी में वर्णित समस्या का उद्देश्य चरम-सीमा तक पहुँच जाता है। परंतु चरम उत्कर्ष का वर्णन बड़े ध्यान से करना चाहिए, और वह भावों तथा पात्रों से जुड़ा होना चाहिए। इस संदर्भ में एक विद्वान ने लिखा है, “सर्वोत्तम यह होता है कि चरम उत्कर्ष पाठक को स्वयं सोचने और लेखकीय पक्षधरता की ओर आने के लिए प्रेरित करे, लेकिन पाठक को यह भी लगे कि उसे स्वतंत्रता दी गई है और उसने जो निर्णय निकाले हैं, वे उसके अपने हैं।”
Exam Tips:
a) The climax is the point where the problem of the story reaches its highest intensity.
b) The climax should be linked to emotions and characters, not added as an artificial event.
Question 9: कथानक में द्वंद्व का क्या योगदान है?
Answer:
कथानक में मूलभूत तत्त्वों में द्वंद्व का विशेष महत्त्व होता है, क्योंकि द्वंद्व ही कथानक को गति प्रदान करता है। उदाहरण के रूप में, यदि दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर पूर्ण सहमति है, तो उनके बीच कोई द्वंद्व नहीं होगा। इसका अभिप्राय यह हुआ कि उनकी बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती। द्वंद्व दो विरोधी तत्त्वों के बीच टकराव से, अथवा किसी लक्ष्य की खोज में आने वाली बाधाओं और अंतर्द्वंद्व आदि के कारण उत्पन्न होता है। यदि कहानीकार अपनी कहानी में द्वंद्व को स्पष्ट करेगा, तो वह कहानी सफल मानी जाएगी।
कहानी लिखना भी एक कला है, और इस कला को सीखने का सीधा एवं सरल उपाय यह है कि अच्छी कहानियाँ पढ़ी जाएँ और उनका विश्लेषण किया जाए। इससे कहानी लिखना सहज और कारगर होगा।
Exam Tips:
a) Conflict is the force that keeps the plot moving, so explain how it drives the story.
b) Two opposing forces or an inner struggle can both create dramatic tension in a story.
c) Without disagreement or obstacle, the conversation or action of a story would stop moving forward.
पाठ से संवाद
Question 1: चरित्र-चित्रण के कई तरीके होते हैं ‘ईदगाह’ कहानी में किन-किन तरीकों का इस्तेमाल किया गया है?
इस कहानी में आपको सबसे प्रभावशाली चरित्र किसका लगा और कहानीकार ने उसके चरित्र-चित्रण में किन तरीकों का उपयोग किया है?
Answer:
पात्रों का चरित्र-चित्रण कहानी का एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। कथानक की आवश्यकतानुसार चरित्र-चित्रण के अनेक तरीके अपनाए जाते हैं। सबसे सरल तरीका यह है कि कहानीकार स्वयं किसी पात्र के गुणों का बखान करे, परंतु इस पद्धति से कहानी प्रभावशाली नहीं बनती और यह पुरानी पड़ चुकी है। दूसरा तरीका यह है कि पात्रों का चरित्र-चित्रण उनके क्रियाकलापों, संवादों तथा दूसरे पात्रों के संवादों द्वारा किया जाए। यह तरीका बड़ा प्रभावशाली और सफल माना गया है। उदाहरण के रूप में, “मुरलीधर ने एक गरीब आदमी को सर्दी से ठिठुरते देखा तो अपनी शाल उसे दे दी। मुरलीधर का दोस्त स्कूल में फीस जमा कराने के लिए लाइन से बाहर निकल आया, क्योंकि उसके पास पूरे पैसे नहीं थे। मुरलीधर ने दोस्त को बताए बिना फीस जमा करा दी।” तीसरा तरीका है कि अन्य पात्र अपने संवादों के माध्यम से किसी पात्र का चरित्र-चित्रण करें। उदाहरण के रूप में, सदानंद अपने मित्र कृष्ण से कहता है, “यार, इतनी बड़ी प्रॉब्लम तो मुरलीधर ही सॉल्व कर सकता है। चलो उसी के पास चलें।”
जहाँ तक ‘ईदगाह’ कहानी का प्रश्न है, वहाँ चरित्र-चित्रण करते समय दूसरे और तीसरे तरीके का प्रयोग किया गया है। यद्यपि इस कहानी में अमीना, हामिद, महमूद, मोहसिन, नूरे, सम्मी आदि अनेक पात्र हैं, फिर भी इनमें हामिद का चरित्र सर्वाधिक प्रभावशाली है। उसका चरित्र-चित्रण करने में कहानीकार ने दूसरे और तीसरे तरीके का समन्वित प्रयोग किया है।
Exam Tips:
a) Showing a character through actions and others' dialogue is considered the most effective method in this lesson.
b) Hamid's characterisation in Idgah is the key example to quote while answering this question.
c) Mention all the methods by name, because the question asks about each one separately.
Question 2: संवाद कहानी में कई महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाता है। महत्त्व के हिसाब से क्रमवार संवाद की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
Answer:
संवाद कहानी का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। इसे कथोपकथन या वार्तालाप भी कहते हैं। कहानीकार घटनाओं को गति देने के लिए संवादों का प्रयोग करता है और पात्रों की चारित्रिक विशेषताओं को प्रकट करने के लिए भी। संवादों का महत्त्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि कहानीकार स्वयं परोक्ष रहकर पात्रों के माध्यम से अपनी बात कहता है। क्रमवार महत्त्व के अनुसार संवाद की भूमिकाएँ इस प्रकार हैं:
1. कथानक को गति प्रदान करना: संवाद घटनाओं को आगे बढ़ाते हैं।
2. पात्रों का चरित्र-चित्रण: संवादों से पात्र का स्वभाव, व्यवसाय और पृष्ठभूमि का पता चलता है।
3. कहानीकार की अप्रत्यक्ष उपस्थिति: कहानीकार संवादों के माध्यम से अपनी बात कहता है।
4. कहानी को रोचक और स्वाभाविक बनाना: सरल और प्रसंगानुकूल संवाद कथा की रोचकता बढ़ाते हैं।
कहानी के संवाद सरल, स्पष्ट और सरस होने चाहिए। लंबे और आलंकारिक संवाद कथा की गति और रोचकता में बाधा पहुँचाते हैं। संवाद बोधगम्य, पात्रानुकूल और प्रसंगानुकूल होने चाहिए, तभी वे अपनी सार्थकता सिद्ध कर सकेंगे।
Exam Tips:
a) Plot movement is ranked first because dialogue primarily moves the story forward.
b) Character revelation through speech is the second key function, shown by a teacher's words.
c) Long and ornate dialogue slows the pace, so keep lines short and suited to the character.
d) Dialogue must suit both the speaker's background and the situation to be meaningful.
Question 3: नीचे दिए गए चित्रों के आधार पर चार छोटी-छोटी कहानियाँ लिखें।
Answer:
विद्यार्थी दिए गए चार चित्रों को ध्यानपूर्वक देखकर प्रत्येक चित्र पर आधारित एक छोटी कहानी लिखें। प्रत्येक कहानी का आरंभ, मध्य और अंत स्पष्ट होना चाहिए, उसमें एक मुख्य पात्र और एक केंद्रीय घटना हो, तथा संवाद संक्षिप्त और स्वाभाविक हों। यह कार्य शिक्षक की सहायता से करें।
Exam Tips:
a) Each picture should give one clear incident, so connect the four stories through a single main character.
b) Keep each story short, with a beginning, a middle and an end.
Question 4: एक कहानी में कई कहानियाँ छिपी होती हैं। किसी कहानी को किसी खास मोड़ पर रोककर नई स्थिति में कहानी को नया मोड़ दिया जा सकता है। नीचे दी गई परिस्थिति पर कहानी लिखने का प्रयास करें। सिद्धेश्वरी ने देखा कि उसका बड़ा बेटा रामचंद्र धीरे-धीरे घर की तरफ़ आ रहा है। रामचंद्र माँ को बताता है कि उसे अच्छी नौकरी मिल गई है। आगे की कहानी आप लिखिए।
Answer:
रामचंद्र के मुख से यह सुनकर कि उसे अच्छी नौकरी मिल गई है, सिद्धेश्वरी की खुशी का ठिकाना न रहा। उसे लगा कि गरीबी के दिन अब लद गए हैं। वह घर के सभी सदस्यों को अब ठीक से खाना परोस सकेगी। दूसरा बेटा अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगा और छोटे बेटे का ठीक से इलाज हो सकेगा। इस पर सिद्धेश्वरी ने बेटे से पूछा, “बेटा! वेतन कितना मिलेगा?” रामचंद्र ने उत्तर दिया, “माँ, मुझे पाँच सौ रुपए मासिक मिलेंगे।”
सिद्धेश्वरी- “बेटा, यह तो बड़ी खुशी की बात है। हमारे सारे कष्ट दूर हो जाएँगे। तुम्हारे पिता मुंशी चंद्रिका प्रसाद को भरपेट भोजन मिलेगा। मोहन अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगा और अब मैं प्रमोद का पूरा इलाज करवाऊँगी।”
यह सुनकर रामचंद्र ने अपनी माँ के हाथ में सौ रुपए रख दिए। माँ ने पूछा कि ये पैसे कहाँ से आए। रामचंद्र- “माँ, ये सौ रुपए मुझे पेशगी में मिले हैं। मेरी मिल का मालिक बड़ा ही दयालु व्यक्ति है, उसने मेरी योग्यता देखकर ही मुझे नौकरी दी है। माँ, ये सब आपके और पिताजी के आशीर्वाद का परिणाम है।”
Exam Tips:
a) The story turns on a single good news, so the mother's reaction should show how the family's hardship will ease.
b) Dialogue reveals the family's hopes, such as the younger son's treatment and the elder son's studies.
c) An advance payment of one hundred rupees explains the money in a realistic way.
d) Ending with the son crediting his parents' blessings makes the story emotionally complete.
Free study material for Hindi
Hindi Class 12 Curriculum Solutions: How to Write a Story
Official Haryana Board Solutions for How to Write a Story
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi How to Write a Story. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for How to Write a Story
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Hindi.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Hindi कैसे लिखें कहानी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi कैसे लिखें कहानी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi कैसे लिखें कहानी will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi कैसे लिखें कहानी in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi कैसे लिखें कहानी in printable PDF format for offline study on any device.