Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 09 Industrial Revolution
Review structured textbook solutions for Class 11 History Chapter 09 Industrial Revolution. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Chapter 09 Industrial Revolution Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 09 Industrial Revolution solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for History.
निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: औद्योगिक क्रांति से आपका क्या अभिप्राय है? यह क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैंड में क्यों आई?
अथवा
औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम ब्रिटेन में ही क्यों आई? कारण बताइए।
Answer:
इंग्लैंड विश्व का पहला ऐसा देश था जहाँ 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हुआ। इस क्रांति के कारणों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है।
I. औद्योगिक क्रांति से अभिप्राय:
औद्योगिक क्रांति का आरंभ 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड से हुआ। इस क्रांति का अर्थ उस परिवर्तन से था जिसमें वस्तुओं का उत्पादन हाथों के स्थान पर बड़ी-बड़ी मशीनों द्वारा किया जाने लगा।
II. औद्योगिक क्रांति के कारण:
इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है।
1. राजनीतिक स्थिरता एवं शांति (Political Stability and Peace):
18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में राजनीतिक स्थिरता और शांति थी। इससे उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ। इंग्लैंड के शासक जॉर्ज तृतीय (George III) ने अपने शासनकाल (1760 ई०-1820 ई०) में इंग्लैंड को एक औद्योगिक देश बनाने के अनेक प्रयास किए, जो काफी सीमा तक सफल रहे।
2. शक्तिशाली नौसेना (Powerful Navy):
उस समय इंग्लैंड के पास अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में सबसे शक्तिशाली नौसेना थी, इसीलिए उसे ‘समुद्रों की रानी’ (Mistress of the Seas) कहा जाता था। इस नौसेना के कारण वह एक ओर विदेशी आक्रमणों से सुरक्षित रह सका और दूसरी ओर अपने निर्मित माल का विदेशों में सुगमता से निर्यात कर सका। इससे औद्योगीकरण को नया प्रोत्साहन मिला।
3. इंग्लैंड के उपनिवेश (England’s Colonies):
इंग्लैंड विश्व की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति था, इसलिए यूरोप, एशिया और अफ्रीका में उसके अनेक उपनिवेश थे। इन उपनिवेशों से उसे उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चा माल सस्ती दरों पर सुगमता से मिल जाता था। दूसरी ओर इंग्लैंड के उद्योगों में बने माल को इन्हीं क्षेत्रों में ऊँची कीमतों पर बलपूर्वक बेचा जाता था। इस कारण इंग्लैंड के उद्योगों ने अभूतपूर्व उन्नति की।
4. पूँजी (Capital):
किसी भी देश में उद्योगों के विकास में पूँजी की प्रमुख भूमिका होती है। उस समय इंग्लैंड में पूँजी की कोई कमी नहीं थी। इसके तीन कारण थे। पहला, उस समय इंग्लैंड की कृषि ने उल्लेखनीय विकास किया था। दूसरा, इंग्लैंड का विश्व व्यापार पर प्रभुत्व स्थापित था। तीसरा, ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से व्यापक पैमाने पर धन का दोहन किया।
अतः पूँजी की प्रचुरता ने इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति लाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ० एस० एन० सेन के शब्दों में, “ब्रिटेन में उद्योगों के विकास का सबसे महत्त्वपूर्ण कारक 18वीं शताब्दी के दूसरे मध्य भाग में पूँजी का एकत्र होना था। आर्थिक विकास की गति में तीव्रता तब आई जब पूँजी को कम ब्याज पर उपलब्ध कराया गया।”
5. कृषि क्रांति (Agricultural Revolution):
इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति से पहले कृषि क्रांति आई। इसके दो महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़े। पहला, इस क्रांति से फसलों के उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई, जिससे उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक धन प्राप्त हुआ। दूसरा, कृषि क्रांति की सफलता के लिए खेतों की बाड़बंदी (enclosure of fields) की गई।
इसके कारण बड़े ज़मींदारों ने अपने खेतों के आस-पास स्थित छोटे किसानों की ज़मीनें खरीद लीं। इससे ज़मींदारों के अधीन खेतों का क्षेत्र बढ़ गया और इन खेतों में कृषि के आधुनिक तरीके अपनाना सुगम हो गया। किंतु दूसरी ओर इससे भूमिहीन किसानों की संख्या तेज़ी से बढ़ी। बेकार हो जाने के कारण वे काम की तलाश में शहरों की ओर गए। वहाँ वे कारखानों में कम मज़दूरी पर काम करने के लिए बाध्य हुए। कम वेतन पर मज़दूरों की उपलब्धता ने औद्योगिक क्रांति को गति दी।
6. कुशल बैंक व्यवस्था (Efficient Banking System):
इंग्लैंड की कुशल बैंक व्यवस्था ने औद्योगिक क्रांति लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहाँ बैंक ऑफ़ इंग्लैंड (Bank of England) की स्थापना 1694 ई० में हुई थी, जो इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक था। 1820 ई० तक इंग्लैंड में 600 से अधिक प्रांतीय बैंकों की स्थापना हो चुकी थी, और अकेले लंदन में 100 से अधिक बैंक थे। इन बैंकों द्वारा बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए कम ब्याज दरों पर धन उपलब्ध करवाया जाता था। इससे इंग्लैंड में औद्योगीकरण को बहुत प्रोत्साहन मिला।
7. विशाल बाज़ार (Vast Market):
18वीं शताब्दी में इंग्लैंड आर्थिक रूप से बहुत समृद्ध था। इसका कारण यह था कि उसके पास देश के भीतर और विदेशों में बहुत बड़ा बाज़ार उपलब्ध था। इसलिए इंग्लैंड के उद्योगों में बना माल सुगमता से बिक जाता था। कीमतें कम होने के कारण उसके माल की बहुत माँग थी।
8. खनिज पदार्थ (Minerals):
इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति में वहाँ उपलब्ध खनिज पदार्थों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहाँ कोयला और लोहा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थे। सौभाग्य से ये दोनों खनिज एक-दूसरे के निकट ही मिल जाते थे। इन्होंने इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति का आधार तैयार किया। इनके अतिरिक्त यहाँ सीसा, ताँबा और टिन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे।
9. जनसंख्या में वृद्धि (Increase in Population):
इंग्लैंड में जनसंख्या तेज़ी से बढ़ रही थी। यूरोप के जिन 19 शहरों की जनसंख्या 1750 ई० से 1800 ई० के मध्य दोगुनी हुई, उनमें से 11 ब्रिटेन में थे। इनमें लंदन सबसे बड़ा शहर था। जनसंख्या बढ़ने से वस्तुओं की माँग बहुत बढ़ गई। इससे उत्पादन बढ़ाना आवश्यक हो गया, और इससे औद्योगीकरण को बहुत प्रोत्साहन मिला।
10. वैज्ञानिक उन्नति (Scientific Progress):
इंग्लैंड यूरोप का पहला ऐसा देश था जहाँ अनेक नवीन आविष्कार हुए। इसके परिणामस्वरूप कई नए यंत्रों और मशीनों का आविष्कार हुआ। ये आविष्कार औद्योगिक क्रांति के लिए रीढ़ की हड्डी सिद्ध हुए। यातायात और संचार के साधनों में हुई क्रांति ने औद्योगिक क्रांति को नई दिशा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) कारणों को राजनीतिक, आर्थिक, कृषि, वैज्ञानिक और सामाजिक जैसे शीर्षकों में बाँटकर लिखने से उत्तर व्यवस्थित दिखता है।
b) जॉर्ज तृतीय का शासनकाल 1760 ई० से 1820 ई० तक था, इसे तिथि सहित लिखें।
c) कृषि क्रांति को पूँजी और सस्ते श्रमिकों के स्रोत से जोड़कर समझाने पर उत्तर अधिक प्रभावी बनता है।
d) “समुद्रों की रानी” (Mistress of the Seas) और डॉ० एस० एन० सेन का कथन उत्तर को प्रामाणिक बनाते हैं।
Question 2: औद्योगिक क्रांति के दौरान होने वाले आविष्कार एवं तकनीकी परिवर्तनों का संक्षिप्त वर्णन करें।
Answer:
18वीं शताब्दी को आविष्कारों का काल कहा जाता है। इस शताब्दी में कुल मिलाकर लगभग 26,000 आविष्कार हुए। इनमें से आधे से अधिक आविष्कार 1782 ई० से 1800 ई० के मध्य हुए थे। इन आविष्कारों ने कोयला एवं लोहा, कपास की कताई एवं बुनाई, भाप की शक्ति तथा नहरों और रेलों के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अतः यहाँ केवल इन्हीं विषयों पर चर्चा की जाएगी।
1. कोयला एवं लोहा (Coal and Iron):
किसी भी देश में औद्योगिक क्रांति तब तक संभव नहीं है जब तक वहाँ पर्याप्त मात्रा में कोयला और लोहा उपलब्ध न हो। कोयले से शक्ति उत्पन्न की जाती है, इसलिए इसे ‘काला सोना’ (Black Gold) और ‘उद्योगों की जननी’ (Mother of Industries) कहा जाता है। लोहे से उद्योगों में प्रयोग होने वाली सभी मशीनें बनती हैं।
इंग्लैंड सौभाग्यशाली था कि वहाँ कोयला और लौह अयस्क (iron ore) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे। फिर भी 18वीं शताब्दी तक वहाँ इस्तेमाल योग्य लोहे की कमी थी। लोहा प्रगलन (smelting) की प्रक्रिया द्वारा लौह खनिज से शुद्ध तरल धातु निकाली जाती है। अनेक शताब्दियों तक इस प्रक्रिया में काठ कोयले (charcoal) का प्रयोग होता रहा, किंतु इससे कई समस्याएँ थीं। पहली, काठ कोयला लंबी दूरी तक ले जाते समय टूट जाता था। दूसरी, उसकी अशुद्धता के कारण घटिया किस्म का लोहा बनता था। तीसरी, जंगलों की बड़े पैमाने पर सफ़ाई कर दिए जाने से काठ कोयला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं था। चौथी, काठ कोयला उच्च तापमान उत्पन्न करने में असमर्थ था।
(1) अब्राहम डर्बी प्रथम (Abraham Darby I, 1677-1717 CE):
अब्राहम डर्बी प्रथम श्रॉपशायर (Shropshire) का एक प्रसिद्ध लौह उस्ताद था। 1709 ई० में उसने लोहे के प्रगलन के लिए सर्वप्रथम कोक (Coke) का प्रयोग किया। कोक कोयले का शुद्ध रूप है। इससे कई लाभ हुए। पहला, यह काठ कोयले की तुलना में बहुत सस्ता पड़ता था। दूसरा, इससे बड़ी धमन भट्ठियाँ (blast furnace) लगाना संभव हुआ, जिससे लोहे का उत्पादन बहुत बढ़ गया। तीसरा, इन भट्ठियों से निकलने वाले पिघले लोहे की गुणवत्ता पहले से कहीं बेहतर थी। 1737 ई० में इंग्लैंड में लोहे का कुल उत्पादन 12,000 से 15,000 टन था, जो 1800 ई० में बढ़कर 2,50,000 टन हो गया।
(2) अब्राहम डर्बी द्वितीय (Abraham Darby II, 1711-1763 CE):
वह अब्राहम डर्बी प्रथम का पुत्र था। उसने 1755 ई० में ढलवाँ लोहे (pig iron) से पिटवाँ लोहे (wrought iron) का विकास किया। यह लोहा ढलवाँ लोहे की तुलना में कम भंगुर (less brittle) था।
(3) जॉन विल्किंसन (John Wilkinson, 1728-1808 CE):
जॉन विल्किंसन पहला व्यक्ति था जिसने 1776 ई० में अपनी धमन भट्ठी के लिए जेम्स वॉट के स्टीम इंजन का प्रयोग किया। यह प्रयोग बेहद सफल रहा। उसने सर्वप्रथम लोहे की कुर्सियाँ (iron chairs), शराब की भट्ठियों (distilleries) के लिए टंकियाँ (vats) और लोहे की अनेक प्रकार की पाइपें (pipes) बनाईं। इससे इंग्लैंड के लोहा उद्योग को नई दिशा मिली।
(4) हेनरी कोर्ट (Henry Court, 1740-1800 CE):
हेनरी कोर्ट ने 1784 ई० में आलोड़न भट्ठी (puddling furnace) का आविष्कार किया, जिससे अधिक शुद्ध और अच्छा लोहा बनाना संभव हुआ। इससे लोहा उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन आए। इस लोहे से अनेक नई मशीनें बनाना सुगम हो गया, क्योंकि यह अधिक टिकाऊ था। यह रोज़मर्रा की वस्तुएँ और मशीनें बनाने के लिए लकड़ी का बेहतर विकल्प माना जाने लगा, क्योंकि लकड़ी के जल जाने और कटने-फटने (splinter) का खतरा रहता था, जबकि लोहे के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों को नियंत्रित किया जा सकता था।
(5) अब्राहम डर्बी तृतीय (Abraham Darby III, 1750-91 CE):
वह अब्राहम डर्बी द्वितीय का पुत्र था। उसने 1779 ई० में कोलब्रुकडेल (Coalbrookdale) में सेवर्न (Severn) नदी पर विश्व का पहला लोहे का पुल बनाया। बाद में यह गाँव ‘आइरनब्रिज’ (Ironbridge) के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
(6) हम्फ्री डेवी (Humphry Davy, 1778-1829 CE):
हम्फ्री डेवी ने 1815 ई० में सेफ़्टी लैंप (safety lamp) का आविष्कार किया। यह आविष्कार खानों में काम करने वाले मज़दूरों की सुरक्षा के लिए बहुमूल्य सिद्ध हुआ।
(7) हेनरी बेस्सेमर (Henry Bessemer, 1813-98 CE):
हेनरी बेस्सेमर ने 1856 ई० में लोहे को शुद्ध करके इस्पात (steel) बनाने की विधि खोज निकाली। यह विधि बेस्सेमर प्रक्रिया (Bessemer process) के नाम से प्रसिद्ध हुई। शीघ्र ही इस्पात का उत्पादन बहुत बढ़ गया और उसने लोहे का स्थान ले लिया। लोहे से बनी मशीनें भारी होती थीं और उनमें जंग भी लग जाता था। इस्पात अपेक्षाकृत हल्का और मज़बूत होता था, तथा उसमें जंग लगने की संभावना बहुत कम होती थी।
उपर्युक्त आविष्कारों के कारण ब्रिटेन के लोहा उद्योग ने अत्यंत तीव्र प्रगति की। उसने 1800 ई० से 1830 ई० के मध्य अपने उत्पादन में चार गुना वृद्धि की। उसका लोहा यूरोप के अन्य देशों की तुलना में सबसे सस्ता था। 1820 ई० में एक टन ढलवाँ लोहा (pig iron) बनाने के लिए 8 टन कोयले की आवश्यकता होती थी, जबकि 1850 ई० तक केवल 2 टन कोयले से एक टन ढलवाँ लोहा बनाया जाने लगा। इस समय तक ब्रिटेन में विश्व का सबसे अधिक लोहा पिघलाया जाने लगा था।
2. कपास की कताई एवं बुनाई (Cotton Spinning and Weaving):
औद्योगिक क्रांति का आरंभ वस्त्र उद्योग से हुआ। यह उद्योग यद्यपि बहुत पुराना था, फिर भी शताब्दियों तक इसमें कोई विशेष उन्नति नहीं हुई थी। सूत कातने के लिए चरखे अथवा तकली का प्रयोग होता था और एक व्यक्ति एक समय में केवल एक ही धागा बना सकता था। इसलिए एक बुनकर को व्यस्त रखने के लिए कई कातने वालों की आवश्यकता होती थी। कातने वाले दिन भर कताई में लगे रहते थे, जबकि बुनकर धागे का इंतज़ार करते रहते थे। धागा कातने का अधिकांश काम स्त्रियाँ करती थीं, जो कड़ी मेहनत के बावजूद बहुत कम धागा बुन पाती थीं। इस कारण यह उद्योग वस्त्रों की बढ़ी हुई माँग की पूर्ति नहीं कर पाता था। 18वीं शताब्दी के मध्य में तकनीक के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण आविष्कार हुए, जिनसे वस्त्र उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन आए।
अब उत्पादन का काम कताईगरों (spinners) और बुनकरों (weavers) के घरों से हटकर कारखानों में होने लगा। इतिहासकार रैम्जे म्योर के अनुसार, “लंकाशायर के वस्त्र उद्योग में सबसे विलक्षण परिवर्तन देखने को मिला। यह अब तक अंग्रेजों की एक महत्त्वहीन कौंटी थी, जो अब इंग्लैंड का सबसे महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बन गई।”
(1) जॉन के (John Kay, 1704-64 CE):
जॉन के ने 1733 ई० में फ्लाइंग शटल (flying shuttle) का आविष्कार किया। इससे कम समय में अधिक चौड़ा कपड़ा तैयार करना संभव हो गया। इससे बुनकरों का काम सुगम हुआ, और उनके द्वारा प्रयुक्त चरखा शीघ्र ही चलन से बाहर हो गया।
(2) जेम्स हरग्रीब्स (James Hargreaves, 1720-78 CE):
फ्लाइंग शटल के कारण कपड़े का उत्पादन तेज़ी से बढ़ा, जिससे धागे की माँग भी बहुत बढ़ गई। इस समस्या से निपटने के लिए जेम्स हरग्रीब्स ने 1764 ई० में स्पिनिंग जेनी (spinning jenny) का आविष्कार किया। ‘जेनी’ जेम्स हरग्रीब्स की पत्नी का नाम था। स्पिनिंग जेनी एक साथ आठ से दस धागे कात सकती थी। इससे बुनकरों को समय पर आवश्यक धागा मिलने लगा।
(3) रिचर्ड आर्कराइट (Richard Arkwright, 1732-92 CE):
स्पिनिंग जेनी में एक कमी थी। उसके द्वारा काता गया सूत कच्चा होता था, जो बुनाई के समय बार-बार टूटता था। इस कमी को दूर करने के लिए रिचर्ड आर्कराइट ने 1769 ई० में वॉटर फ्रेम (water frame) का आविष्कार किया। यह सर्वप्रथम ऐसी मशीन थी जो हाथ के बजाय जल शक्ति से चलती थी। इसके कई लाभ हुए। पहला, कताई और बुनाई बहुत तेज़ी से होने लगी। दूसरा, इससे बना धागा पहले से अधिक मज़बूत था। तीसरा, इस मशीन को चलाने के लिए किसी विशेष कारीगर की आवश्यकता नहीं थी। उसके योगदान को देखते हुए सम्राट् जॉर्ज तृतीय ने उसे ‘सर’ (Sir) की उपाधि से सम्मानित किया। इतिहासकार एच० ए० एल० फिशर ने ठीक ही कहा है, “बहुत कम अंग्रेजों ने सभ्यता पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा, जितना इस उत्साही लंकाशायर ने।”
(4) सैमुअल क्रॉम्प्टन (Samuel Crompton, 1753-1827 CE):
सैमुअल क्रॉम्प्टन ने 1779 ई० में स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम को मिलाकर ‘म्यूल’ (mule) नामक एक महत्त्वपूर्ण मशीन का आविष्कार किया। यह बहुत बारीक और मज़बूत धागा कातती थी। इससे बढ़िया और महीन कपड़ा तैयार होने लगा, जो शीघ्र ही लोकप्रिय हो गया। इतिहासकार मार्क किशलेस्की के अनुसार, “यह सूत उत्पादन के क्षेत्र में एक निर्णायक आविष्कार था।” जे० एच० बेंटली और एच० एफ० जाईगलर के शब्दों में, “म्यूल द्वारा मज़बूत और उत्तम प्रकार का बढ़िया धागा तैयार किया गया, जो किसी भी मनुष्य द्वारा चरखे से नहीं बनाया जा सकता था, और यह बहुत तीव्रता से तैयार होता था।” औद्योगीकरण से पूर्व चरखे पर सूत कातने वाले मज़दूर की तुलना में शक्ति-चालित म्यूल का प्रयोग करने वाला मज़दूर सौ गुना अधिक सूत तैयार करता था।
(5) एडमंड कार्टराइट (Edmund Cartwright, 1743-1823 CE):
एडमंड कार्टराइट एक पादरी था। उसने 1785 ई० में पावरलूम (powerloom) का आविष्कार किया। इसे चलाना बहुत सरल था। धागा टूटने पर यह मशीन अपने आप काम करना बंद कर देती थी। इससे किसी भी प्रकार के धागे की बुनाई की जा सकती थी और बहुत तेज़ी से कताई-बुनाई होने लगी। इससे इंग्लैंड में बढ़िया कपड़ा बहुत सस्ते में मिलने लगा।
इन आविष्कारों ने इंग्लैंड के वस्त्र उद्योग में क्रांति ला दी। 1815 ई० में इंग्लैंड में 2,50,000 बुनकर हथकरघे (handloom) पर काम करते थे, पर नई मशीनों के कारण 1860 ई० में उनकी संख्या घटकर केवल 3,000 रह गई। वस्त्र उद्योग इंग्लैंड का एक शक्तिशाली उद्योग बन गया। 1830 ई० में इस उद्योग में 5 लाख लोग कार्यरत थे। यह उद्योग मुख्यतः स्त्रियों और बच्चों पर निर्भर था। इसके लिए आवश्यक कपास पूर्णतः आयात की जाती थी। कपड़ा तैयार होने पर उसका अधिकांश भाग उपनिवेशों के बाज़ारों में बेचने के लिए भेज दिया जाता था। इतिहासकार मार्क किशलेस्की के अनुसार, “कपास उद्योग के कारखानों में संगठित होने से वहाँ के आर्थिक जीवन में भारी परिवर्तन हुआ।” रैम्जे म्योर के अनुसार, “इन आविष्कारों के परिणामस्वरूप लंकाशायर शुद्ध कपास से उत्तम वस्त्रों का उत्पादन करने लगा, जिसने भारतीय उत्पादों को पीछे छोड़ दिया। अब बुनकरों को पर्याप्त मात्रा में और इतना सस्ता धागा मिलने लगा कि वे पूरा समय काम में व्यस्त रहने लगे और उनका वेतन भी बहुत बढ़ गया।”
3. भाप की शक्ति (Steam Power):
भाप की शक्ति का आविष्कार औद्योगिक क्रांति के लिए निर्णायक मोड़ सिद्ध हुआ। जल शक्ति (hydraulic power) शताब्दियों तक ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत रही थी, किंतु उसका प्रयोग कुछ विशेष प्रदेशों, मौसमों और जल-प्रवाह की गति के अनुसार ही सीमित रूप में हो पाता था। भाप की शक्ति से अनेक प्रकार की मशीनें चलाई जा सकती थीं, और इस पर खर्च भी कम आता था।
(1) थॉमस सेवरी (Thomas Savery, 1650-1715 CE):
भाप की शक्ति का सर्वप्रथम प्रयोग खनन उद्योगों के लिए किया गया। उस समय कोयले और धातुओं की माँग बढ़ रही थी, इसलिए अधिक गहरी खानों से खनिज निकालने के प्रयास तेज़ हो गए। किंतु इसमें एक विकट समस्या आई कि गहराई करते समय खानें अचानक पानी से भर जाती थीं। खानों से पानी निकालने के लिए 1698 ई० में थॉमस सेवरी ने ‘माइनर्स फ्रेंड’ (Miner’s Friend) नामक स्टीम इंजन बनाया। यह प्रयोग अधिक सफल नहीं रहा, क्योंकि पहला, यह छिछली गहराइयों में बहुत धीरे काम करता था, और दूसरा, अधिक दबाव होने पर उसका बॉयलर फट जाता था।
(2) थॉमस न्यूकॉमेन (Thomas Newcomen, 1663-1729 CE):
थॉमस न्यूकॉमेन ने 1712 ई० में भाप का एक और इंजन तैयार किया, जिसका उद्देश्य भी खानों से पानी निकालना था। यह भी पूर्णतः सफल नहीं हुआ। यह बहुत भारी और भद्दी बनावट का था तथा इसमें काफी मात्रा में ईंधन नष्ट होता था, इसलिए यह लोकप्रिय नहीं हो सका।
(3) जेम्स वॉट (James Watt, 1736-1819 CE):
जेम्स वॉट एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक था। उसने न्यूकॉमेन के इंजन के दोषों का गहन अध्ययन किया और 1769 ई० में एक नया भाप इंजन बनाया। इसमें न्यूकॉमेन के इंजन के सभी दोष दूर कर दिए गए। यह कम खर्चीला, उपयोगी और व्यावहारिक था। इसका प्रयोग केवल कोयला खानों में ही नहीं, बल्कि अन्य उद्योगों में भी किया गया। इतिहासकार रैम्जे म्योर के शब्दों में, “एक नई और असीम शक्ति, जो नई सभ्यता के लिए एक शक्तिशाली साधन सिद्ध हुई, मानवता की सेवा के लिए प्रस्तुत की गई।” आर० एम० रेनर के अनुसार, “जेम्स वॉट एक महान् मार्गदर्शक था, जिसने ऐसा इंजन बनाया जो तब तक के इंजनों में सबसे शक्तिशाली था और जिसमें ईंधन बहुत कम लगता था।”
(4) मैथ्यू बॉल्टन (Matthew Boulton, 1728-1809 CE):
मैथ्यू बॉल्टन एक धनी और कुशल व्यापारी था। उसने 1775 ई० में जेम्स वॉट के साथ मिलकर बर्मिंघम में ‘सोहो फाउंड्री’ (Soho Foundry) की स्थापना की। यहाँ जेम्स वॉट द्वारा तैयार स्टीम इंजन बड़ी संख्या में बनने लगे। 1800 ई० तक ऐसे 289 इंजन बनाकर बेचे गए। इंजनों के निर्माण के लिए आवश्यक पूँजी मैथ्यू बॉल्टन ने जेम्स वॉट को उपलब्ध करवाई थी। इन इंजनों ने इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति को नई दिशा दी। इसका महत्त्व इस बात से भी आँका जा सकता है कि 1840 ई० में ब्रिटेन में बने भाप के इंजन ही संपूर्ण यूरोप की आवश्यक ऊर्जा की 70 प्रतिशत से अधिक अश्व शक्ति (horse power) का उत्पादन कर रहे थे। इतिहासकार जे० जी० कोफिन के अनुसार, “प्रारंभिक 19वीं शताब्दी में औद्योगिक विस्तार में स्टीम इंजन निस्संदेह निर्णायक थे।”
4. नहरें एवं रेलें (Canals and Railways):
इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति के विकास में नहरों और रेलों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इनके बिना इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति संभव ही नहीं थी, क्योंकि इन्हीं के द्वारा उद्योगों में बना माल तीव्र गति से और कम खर्च में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जा सका। इतिहासकार रैम्जे म्योर के अनुसार, “ब्रिटिश लोग यातायात के साधनों के विकास के बिना धन उत्पादन की नई शक्तियों का पूर्ण लाभ नहीं उठा सकते थे।”
Exam Tips:
a) कोयला, लोहा, कपास, भाप और परिवहन, इन पाँचों विषयों को अलग-अलग शीर्षकों में लिखें।
b) 1709 ई० में अब्राहम डर्बी प्रथम द्वारा कोक के प्रयोग और 1769 ई० में आर्कराइट के वॉटर फ्रेम की तिथियाँ याद रखें।
c) स्पिनिंग जेनी (1764), वॉटर फ्रेम (1769) और म्यूल (1779) का क्रम लिखने से उत्तर सटीक बनता है।
d) जेम्स वॉट के इंजन में मैथ्यू बॉल्टन की भूमिका और सोहो फाउंड्री (1775) का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
Question 3: इंग्लैंड में वस्त्र उद्योग में क्रांति पर एक टिप्पणी लिखिए।
Answer:
18वीं शताब्दी में इंग्लैंड का वस्त्र उद्योग पुरानी तकनीक पर चल रहा था। सूत कातने के लिए चरखे और तकली का प्रयोग होता था, और एक समय में एक ही धागा बनता था। इसलिए कातने वाले दिन भर काम में लगे रहते थे, जबकि बुनकर धागे की प्रतीक्षा करते थे। इस उद्योग में क्रांति लाने वाले प्रमुख आविष्कार इस प्रकार हैं।
(1) फ्लाइंग शटल (1733 ई०): जॉन के ने फ्लाइंग शटल का आविष्कार किया, जिससे बुनकर कम समय में अधिक चौड़ा कपड़ा बुन सकने लगे।
(2) स्पिनिंग जेनी (1764 ई०): जेम्स हरग्रीब्स की इस मशीन से एक साथ आठ से दस धागे काते जा सकते थे, जिससे बुनकरों को समय पर धागा मिलने लगा।
(3) वॉटर फ्रेम (1769 ई०): रिचर्ड आर्कराइट ने जल शक्ति से चलने वाली यह मशीन बनाई, जिससे मज़बूत धागा तेज़ी से काता जाने लगा।
(4) म्यूल (1779 ई०): सैमुअल क्रॉम्प्टन ने स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम को मिलाकर म्यूल बनाया, जो बारीक और मज़बूत धागा कातता था।
(5) पावरलूम (1785 ई०): एडमंड कार्टराइट के पावरलूम से बुनाई मशीन द्वारा तेज़ी से होने लगी।
इन आविष्कारों के परिणामस्वरूप उत्पादन कार्य घरों से हटकर कारखानों में होने लगा। हथकरघा बुनकरों की संख्या 1815 ई० में 2,50,000 थी, जो 1860 ई० तक घटकर केवल 3,000 रह गई। लंकाशायर इंग्लैंड का सबसे महत्त्वपूर्ण वस्त्र केंद्र बन गया, और इसने भारतीय वस्त्र उत्पादों को बाज़ार में पीछे छोड़ दिया।
Exam Tips:
a) फ्लाइंग शटल (1733), स्पिनिंग जेनी (1764), वॉटर फ्रेम (1769), म्यूल (1779) और पावरलूम (1785) का क्रम याद रखें।
b) हथकरघा बुनकरों की संख्या का घटना (1815 में 2,50,000 और 1860 में 3,000) परिवर्तन का प्रमाण है।
c) स्पिनिंग जेनी का नाम हरग्रीब्स की पत्नी के नाम पर पड़ा था, यह तथ्य परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिला सकता है।
d) वस्त्र उद्योग के उत्पादन को घरों से कारखानों में स्थानांतरित होने के रूप में समझाएँ।
Question 4: नहर और रेलवे परिवहन के सापेक्षित लाभ क्या-क्या हैं?
अथवा
इंग्लैंड में नहरों एवं रेलों के विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति के विकास में नहरों और रेलों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इनके बिना इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति संभव नहीं थी, क्योंकि इन्हीं के द्वारा उद्योगों का तैयार माल तेज़ी से और कम खर्च में दूर-दूर तक पहुँचाया जा सका। इतिहासकार रैम्जे म्योर के अनुसार, “ब्रिटिश लोग यातायात के साधनों के विकास के बिना धन उत्पादन की नई शक्तियों का पूर्ण लाभ नहीं उठा सकते थे।”
1. नहरों का विकास:
18वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में नहरों का निर्माण आरंभ हुआ। इनका प्रमुख उद्देश्य कोयले को शहरों के उद्योगों तक पहुँचाना था। सड़क मार्ग की तुलना में इसमें कम समय लगता था और खर्च भी कम आता था। नहरों के निर्माण में ड्यूक ऑफ़ ब्रिजवाटर (Duke of Bridgewater) और जेम्स ब्रिंडले (James Brindley) की भूमिका प्रशंसनीय रही। ड्यूक की वर्सले (Worsley) में अनेक कोयला खानें थीं, और वह कोयले को निकट स्थित मैनचेस्टर के उद्योगों तक कम खर्च में पहुँचाना चाहता था। इसके लिए उसने 1758 ई० में प्रसिद्ध इंजीनियर जेम्स ब्रिंडले से परामर्श किया।
ब्रिंडले ने वर्सले से मैनचेस्टर तक नहर बनाने का सुझाव दिया, जिसे ड्यूक ने स्वीकार कर लिया और आवश्यक पूँजी उपलब्ध करवाई। ब्रिंडले ने 1759 ई० में वर्सले कैनाल (Worsley Canal) का निर्माण आरंभ किया। यह लगभग 10 मील लंबी थी और 1761 ई० में पूर्ण होकर यातायात के लिए खोली गई। यह इंग्लैंड की पहली नहर थी। इस नहर से कोयले की कीमतें आधी हो गईं। इस सफलता के बाद ब्रिंडले ने मैनचेस्टर से लिवरपूल तक लगभग 28 मील लंबी नहर बनाई, जो 1772 ई० में पूर्ण हुई। इससे दोनों नगरों की दूरी कम हुई और सफ़र का खर्च लगभग छठे भाग तक रह गया। उसी वर्ष 1772 ई० में ब्रिंडले की मृत्यु हो गई।
ब्रिंडले की मृत्यु के बाद भी नहरों का निर्माण जारी रहा। इसके अनेक लाभ हुए। पहला, जिन स्थानों पर नहरें बनीं वहाँ भूमि के मूल्य बहुत बढ़ गए। दूसरा, नहरों के कारण कई नए शहर बसे। तीसरा, इनसे उद्योगों को बहुत लाभ हुआ। चौथा, कृषि को प्रोत्साहन मिला। पाँचवाँ, इससे नहरें और नावें बनाने वालों को भी लाभ हुआ।
1770 ई० के दशक से 1830 ई० के दशक तक का काल इंग्लैंड की नहरों के इतिहास का सुनहरा काल (Golden Age) या ‘नहरोन्माद’ (Canal Mania) कहलाता है। इस दौरान लगभग 4000 मील लंबी नहरें बनाई गईं। मर्सी (Mersey), ट्रेंट (Trent), सेवर्न (Severn) और थेम्स (Thames) नामक नहरें विशेष रूप से प्रसिद्ध हुईं। इतिहासकार क्रिस हरमन के अनुसार, “अंग्रेजों की नहर व्यवस्था ने जल-यातायात का कार्य किया और उस समय ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति में प्रमुख भूमिका निभाई जब सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ ही हुआ था।”
1830 ई० के बाद रेलों का निर्माण आरंभ होने पर नहरों का महत्त्व घट गया। इसके अतिरिक्त कुछ नहरों में जलपोतों की भीड़ के कारण परिवहन की गति धीमी पड़ गई, और पाले, बाढ़ या सूखे के कारण नहरों के प्रयोग का समय भी सीमित हो गया।
II. रेलों का विकास:
19वीं शताब्दी में इंग्लैंड में रेलों के विकास ने एक नए युग का सूत्रपात किया, जिसके ब्रिटेन के समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़े।
1. रिचर्ड ट्रेविथिक (Richard Trevithick, 1771-1833 CE):
रिचर्ड ट्रेविथिक इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध इंजीनियर था। उसने 1801 ई० में ‘पफिंग डेविल’ (Puffing Devil) नामक इंजन बनाया, जो कॉर्नवाल की खान के चारों ओर ट्रकों को खींचता था। यह इंजन बहुत भारी था, इसलिए लंबी दूरी तय करने में विफल रहा। 1804 ई० में ट्रेविथिक ने विश्व का पहला स्टीम इंजन ‘पेनीडारेन’ (Penydarren) तैयार करने में सफलता पाई। यह लगभग 7 टन भारी था। इसने पहले दिन 9 मील का सफ़र तय किया, जिसमें 5 रेल डिब्बे थे और 70 यात्री सवार थे। फिर भी इसे विशेष सफलता नहीं मिली। इसके दो प्रमुख कारण थे। पहला, यह इंजन भारी था और कमज़ोर रेल पटरियों को तोड़ देता था। दूसरा, यह अधिक समय तक अपने भीतर भाप नहीं रख सकता था। फिर भी इंग्लैंड में रेलों की नींव रखने का श्रेय ट्रेविथिक को ही जाता है।
2. जॉर्ज स्टीफ़ेंसन (George Stephenson, 1781-1848 CE):
जॉर्ज स्टीफ़ेंसन इंग्लैंड का महान् इंजीनियर था। उसके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उसे ‘रेलों का पितामह’ (Father of Railways) कहा जाता है। उसने 1814 ई० में ब्लूचर (Blutcher) नामक भाप इंजन बनाया, जो केवल कोयला ढोने के लिए था। यह 30 टन भार का कोयला 4 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से पहाड़ी पर ले जा सकता था।
यात्रियों के लिए सर्वप्रथम रेल 1825 ई० में स्टॉकटन (Stockton) और डार्लिंगटन (Darlington) के बीच चलाई गई। इसके इंजन को ‘लोकोमोशन नंबर 1’ (Locomotion No. 1) नाम दिया गया था। इसमें यात्रियों के लिए 30 डिब्बे लगाए गए थे। जॉर्ज स्टीफ़ेंसन ने इस इंजन को स्वयं पहले 9 मील तक चलाया, जिसमें उसे 2 घंटे लगे। बाद में इसे 15 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया गया। इतिहासकार सी० जे० एच० हेज़ के अनुसार, “इस साहसिक कार्य की सफलता ने रेलों के बड़े पैमाने पर निर्माण का युग आरंभ किया।”
1830 ई० में लिवरपूल और मैनचेस्टर को रेलमार्ग द्वारा जोड़ा गया। 15 सितंबर 1830 ई० को इस रेलमार्ग का उद्घाटन इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ड्यूक ऑफ़ वेलिंग्टन (Duke of Wellington) ने किया। इस रेलगाड़ी ने 30 मील प्रति घंटे की रफ़्तार प्राप्त की। दुर्भाग्यवश इसके पहले ही दिन एक प्रसिद्ध सांसद हस्किसन (Huskisson) की इंजन से टकराकर मृत्यु हो गई। जॉर्ज स्टीफ़ेंसन की सफलता से वह बहुत लोकप्रिय हुआ और उसे रेलवे के चीफ़ इंजीनियर के पद से सम्मानित किया गया। 1848 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।
3. स्टीफ़ेंसन के बाद रेलों का विकास:
जॉर्ज स्टीफ़ेंसन की मृत्यु के बाद भी रेलों का निर्माण जारी रहा। 1830 ई० से 1850 ई० के बीच ब्रिटेन में दो चरणों में लगभग 6,000 मील लंबे रेलमार्ग बनाए गए। आई० के० ब्रुनेल (I.K. Brunel) ने रेलमार्गों में आने वाले पुलों और सुरंगों (tunnels) का निर्माण किया। 1839 ई० में ब्रैडशॉ ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहली रेलवे समय-सारणी (timetable) तैयार की। 1846 ई० में ब्रिटेन की सरकार ने रेलवे से संबंधित कुछ नियम पारित किए।
4. प्रभाव:
रेलों के आगमन से ब्रिटेन के समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़े। इनके कारण शहरीकरण की प्रक्रिया तीव्र हुई और लंदन, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, लीड्स, लिवरपूल, वेल्स, बर्मिंघम और यॉर्कशायर जैसे अनेक बड़े शहर विकसित हुए। इससे गाँवों और छोटे शहरों का महत्त्व घट गया। रेलों से लोगों का कम खर्च और कम समय में सफ़र करना सुगम हो गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग नौकरी की तलाश में शहरों में आ गए। अनेक लोग शहरों में ही बस गए, जिससे उनके सामाजिक बंधन ढीले पड़ गए। रेलें छुट्टियों में दूर की सैर के लिए मनोरंजन का बढ़िया साधन बन गईं। रेलों के द्वारा कोयला, लोहा और कपास जैसा कच्चा माल कम खर्च में उद्योगों तक पहुँचना सुगम हो गया, जिससे औद्योगिक क्रांति को नया बल मिला। उद्योगों का तैयार माल भी रेलों से ही दूर-दूर तक पहुँचाया जा सका। रेल निर्माण में बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिला। निस्संदेह रेलों ने ब्रिटेन के समाज को नई दिशा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
Exam Tips:
a) वर्सले कैनाल (1761) इंग्लैंड की पहली नहर थी, जिसने कोयले की कीमतें आधी कर दीं।
b) 1825 की स्टॉकटन-डार्लिंगटन रेल यात्रियों के लिए चली पहली रेल थी, जबकि 1830 में लिवरपूल-मैनचेस्टर रेलमार्ग का उद्घाटन हुआ।
c) ट्रेविथिक का पेनीडारेन (1804) विश्व का पहला स्टीम इंजन था, पर भारी वज़न के कारण विफल रहा।
d) जॉर्ज स्टीफ़ेंसन को ‘Father of Railways’ कहा जाता है, इस उपाधि का उल्लेख उत्तर को प्रभावी बनाता है।
Question 5: औद्योगिक क्रांति के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
Answer:
औद्योगिक क्रांति विश्व की एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण घटना थी और इसके दूरगामी परिणाम निकले। इतिहासकार चार्ल्स ब्रूनिंग के अनुसार, “औद्योगिक क्रांति ने यूरोपियों के जीवन को निस्संदेह उतना प्रभावित किया, जितना फ्रांसीसी क्रांति ने भी नहीं किया था।”
1. सामाजिक प्रभाव (Social Effects):
(1) औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप ब्रिटेन की जनसंख्या में असाधारण वृद्धि हुई। इसका कारण यह था कि अनेक वैज्ञानिक खोजों से मृत्यु दर में काफ़ी कमी आ गई थी।
(2) इस क्रांति से पारिवारिक जीवन छिन्न-भिन्न हो गया। रोज़गार की तलाश में लोगों को गाँव छोड़कर शहरों में आना पड़ा। परिवार का जो सदस्य जिस कारखाने में नौकरी पाता, वहीं काम करने लगता था। इससे परिवार का सदस्यों पर नियंत्रण समाप्त हो गया।
(3) शहरों में जनसंख्या तेज़ी से बढ़ने और मज़दूरों के कारखानों के आस-पास बसने से वहाँ गंदी बस्तियाँ बस गईं।
(4) मशीनों का प्रचलन बढ़ने से मज़दूरों को कम वेतन पर काम करने के लिए विवश होना पड़ा।
(5) उद्योगों में छोटे बच्चे और स्त्रियाँ भी काम करते थे, और उनसे बहुत कठिन परिस्थितियों में काम कराया जाता था। काम के दौरान मृत्यु हो जाने पर कारखाना मालिक उन्हें किसी प्रकार का मुआवज़ा नहीं देते थे।
(6) इस क्रांति के परिणामस्वरूप ब्रिटेन का समाज दो वर्गों, पूँजीपतियों और मज़दूरों, में बँट गया। दोनों वर्गों के जीवन स्तर में बहुत अंतर था।
2. आर्थिक प्रभाव (Economic Effects):
(1) मशीनों द्वारा बड़ी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन होने लगा। इससे लोगों को अच्छी वस्तुएँ सस्ते मूल्य पर मिलने लगीं और उनके जीवन स्तर में पहले की तुलना में काफ़ी सुधार हुआ।
(2) इस क्रांति के परिणामस्वरूप लघु उद्योगों का अंत होने लगा।
(3) औद्योगिक क्रांति ने कृषि क्रांति को भी प्रोत्साहन दिया, जिससे फ़सलों का उत्पादन बहुत बढ़ गया।
(4) उत्पादन में वृद्धि से घरेलू और विदेशी व्यापार को नई दिशा मिली, और लोग अधिक समृद्ध हुए।
(5) यातायात के साधनों में अभूतपूर्व विकास हुआ, जिससे लोगों और माल की आवाजाही सुविधाजनक हो गई।
(6) कारखानों के लिए कच्चे माल और तैयार माल की बिक्री के लिए मंडियों की आवश्यकता पड़ी। इसलिए ब्रिटेन ने साम्राज्यवादी नीति अपनाई।
(7) अनेक ऐसी वस्तुओं का उत्पादन हुआ जिन्होंने मानव जीवन को सुखी और सुविधाजनक बना दिया।
(8) इस क्रांति ने पूँजीवाद और बैंक प्रणाली को जन्म दिया।
3. राजनीतिक प्रभाव (Political Effects):
(1) औद्योगिक क्रांति से ब्रिटेन एक धनी और शक्तिशाली देश बना। इससे वह फ्रांस और नेपोलियन के साथ लंबे युद्ध करने में सक्षम हुआ। नेपोलियन के पतन में ब्रिटेन की प्रमुख भूमिका रही।
(2) इस क्रांति से अनेक नए नगर बसे, जिन्हें संसद में प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं था। इसलिए संसदीय सुधारों की माँग तेज़ होने लगी।
(3) यातायात के साधनों के विकास से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिला।
(4) इस क्रांति ने स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक न्याय और समाजवाद जैसे नए राजनीतिक विचारों को जन्म दिया।
(5) औद्योगिक क्रांति ने साम्राज्यवाद की भावना को जन्म दिया। इससे विभिन्न साम्राज्यवादी देशों में उपनिवेश स्थापित करने की होड़ लग गई। इस होड़ के विनाशकारी परिणाम निकले।
(6) पूँजीपतियों ने मज़दूरों का घोर शोषण किया, जिससे मज़दूरों में नई जागृति उत्पन्न हुई। उन्होंने अपनी माँगों के समर्थन में श्रमिक संघों (Trade Unions) के गठन के लिए लंबा संघर्ष चलाया और अंततः उन्हें सफलता मिली।
Exam Tips:
a) सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभावों को अलग-अलग शीर्षकों में लिखने से उत्तर संतुलित लगता है।
b) जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण वैज्ञानिक खोजों से मृत्यु दर में आई कमी बताएँ।
c) साम्राज्यवाद और उपनिवेशों की होड़ को औद्योगिक क्रांति के कच्चे माल व बाज़ार की आवश्यकता से जोड़ें।
d) श्रमिक संघों (Trade Unions) के गठन का उल्लेख उत्तर को राजनीतिक प्रभाव के साथ पूरा करता है।
Question 6: ब्रिटेन में स्त्रियों के भिन्न-भिन्न वर्गों के जीवन पर औद्योगिक क्रांति का क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
ब्रिटेन में स्त्रियों के भिन्न-भिन्न वर्गों के जीवन पर औद्योगिक क्रांति का क्या प्रभाव पड़ा?
Answer:
औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप स्त्रियों की दशा भी अत्यंत दयनीय हो गई। इस क्रांति से पहले स्त्रियाँ कृषि कार्यों में सक्रिय भाग लेती थीं। वे पशुओं की देखभाल करती थीं, वनों से लकड़ियाँ इकट्ठी करती थीं, और घरों में चरखे चलाकर सूत कातने का काम भी करती थीं। औद्योगिक क्रांति से उनके जीवन में भारी परिवर्तन आया। पुरुषों को शहरों के कारखानों में मज़दूरी करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
चूँकि पुरुषों का वेतन इतना कम था कि परिवार का पालन-पोषण करना कठिन था, इसलिए स्त्रियों को भी कारखानों में काम करने के लिए विवश होना पड़ा। कारखानों में स्त्रियों को अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता था। उन्हें एक ही प्रकार का कार्य 16 से 18 घंटों तक करना पड़ता था। कठोर परिश्रम के बावजूद उन्हें पुरुषों की तुलना में बहुत कम वेतन मिलता था। कारखानों के मालिक अक्सर उनका यौन शोषण करते थे। गर्भवती होने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता था, क्योंकि वे कुशलतापूर्वक काम करने योग्य नहीं मानी जाती थीं।
कुछ स्त्रियाँ कोयला खानों में भी काम करती थीं, जहाँ परिस्थितियाँ कारखानों से भी भयानक थीं। उन्हें घोर अंधेरे में काम करना पड़ता था और पीठ पर कोयले का भारी बोझ ढोना पड़ता था। खानों में विस्फोट होने से उनकी मृत्यु हो जाती थी या वे घायल हो जाती थीं, और मालिक उन्हें कोई मुआवज़ा नहीं देते थे।
इनके अतिरिक्त अनेक स्त्रियाँ घरों में नौकरानी या दुकानों में सहायिका के रूप में काम करती थीं। घरों के मालिक, उनके पुत्र या दुकानदार उनका शोषण करते थे, और इनकार करने वाली स्त्रियों को नौकरी से निकाल दिया जाता था। आर्थिक मजबूरी के कारण अनेक स्त्रियाँ देह व्यापार की ओर धकेली गईं।
स्त्रियों को कार्यस्थल के साथ-साथ घर का काम भी संभालना पड़ता था, इसलिए उन्हें आराम का अवसर बहुत कम मिलता था। आय कम होने से प्राय: पति-पत्नी और बच्चों में झगड़े होते रहते थे। संक्षेप में, औद्योगिक क्रांति के दौरान स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।
Exam Tips:
a) औद्योगिक क्रांति से पहले स्त्रियाँ चरखे पर सूत कातती थीं, इस पारंपरिक भूमिका का उल्लेख तुलना के लिए उपयोगी है।
b) कारखानों में 16 से 18 घंटे काम और पुरुषों से कम वेतन, ये दो तथ्य उत्तर में अवश्य लिखें।
c) कोयला खानों में स्त्रियों का कार्य और गर्भवती स्त्रियों को निकालने की प्रथा अलग-अलग उपशीर्षकों में लिखें।
d) वर्गों के आधार पर उत्तर लिखें: कारखाना, खान, घरेलू सेवा और दुकानों में काम करने वाली स्त्रियाँ।
Question 7: इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के दौरान हुए विरोध आंदोलन की चर्चा कीजिए।
अथवा
औद्योगिक क्रांति के दौरान ब्रिटेन में हुए श्रमिक आंदोलनों का वर्णन कीजिए।
Answer:
इंग्लैंड में औद्योगीकरण के परिणामस्वरूप कारखानों और खानों में काम करने वाले मज़दूरों की दशा पशुओं से भी बदतर हो गई थी। इसलिए वे अन्य माँगों के साथ-साथ मताधिकार प्राप्त करने के लिए आंदोलन कर रहे थे। ब्रिटेन की सरकार मज़दूरों के किसी भी आंदोलन को सहन करने को तैयार नहीं थी, इसलिए उसने उनके प्रति दमनकारी नीति अपनाई।
1. जुड़वाँ अधिनियम (Combination Acts) 1799-1800 ई०:
ब्रिटेन की सरकार ने 1799 ई० और 1800 ई० में दो अधिनियम पारित किए, जिन्हें जुड़वाँ अधिनियम कहा जाता है। इनके अंतर्गत ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मज़दूर अब मज़दूरी बढ़ाने या काम के घंटे कम कराने के लिए एक-दूसरे का सहयोग नहीं कर सकते थे। वे भाषण या लेखन द्वारा सम्राट, संविधान अथवा सरकार के विरुद्ध घृणा नहीं फैला सकते थे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए दंड की व्यवस्था थी। 1824 ई० में सरकार ने यह अधिनियम रद्द कर दिया, और मज़दूरों को ब्रिटेन में ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिल गया।
2. अनाज कानून (Corn Laws) 1815 ई०:
1815 ई० में ब्रिटेन की सरकार ने अनाज कानून पारित किए। इनके अनुसार जब तक देश में अनाज की कीमत एक स्वीकृत स्तर तक न बढ़ जाए, तब तक विदेश से अनाज के आयात पर रोक थी। इसके परिणामस्वरूप ब्रिटेन में अनेक वस्तुओं का अभाव हो गया और उनकी कीमतें बढ़ गईं। इससे गरीब मज़दूरों का जीवन और भी दूभर हो गया। इसलिए वे अनाज कानून हटाने की माँग करने लगे।
उस समय अधिकांश सांसद भू-स्वामी थे, इसलिए उन्होंने अनाज कानून का समर्थन किया। विवश होकर मज़दूरों ने 1838 ई० में मैनचेस्टर में ‘अनाज कानून विरोधी लीग’ (Anti-Corn Law League) का गठन किया। इस लीग के दो प्रमुख सदस्य रिचर्ड कॉब्डन और जॉन ब्राइट (John Bright) थे। लीग ने अपनी माँग जारी रखी और अंततः प्रधानमंत्री रॉबर्ट पील (Robert Peel) ने अनाज कानूनों को रद्द करने की घोषणा की, जो 1846 ई० में लागू हुई।
3. ब्रेड के लिए दंगे (Riots for Bread):
औद्योगिक क्रांति से शहरों में काम करने वाले मज़दूरों की संख्या बहुत बढ़ गई थी। कारखानों की भयावह परिस्थितियों से उनमें गहरा रोष था। 1793 ई० में इंग्लैंड का फ्रांस के साथ दीर्घकालीन युद्ध आरंभ हुआ। इसके परिणामस्वरूप गरीबों का मुख्य आहार ब्रेड की कीमतें आसमान छूने लगीं। इससे मज़दूरों के धैर्य का बाँध टूट गया और उन्होंने ब्रेड के लिए देश भर में दंगे शुरू कर दिए। ऐसे दंगों का सिलसिला 1840 ई० के दशक तक चलता रहा।
4. बाड़ा पद्धति (Enclosure):
1770 ई० के दशक में पारित बाड़ा पद्धति या चकबंदी अधिनियमों ने गरीब लोगों में गहरा रोष उत्पन्न किया। इनके अधीन शक्तिशाली ज़मींदारों ने छोटे किसानों के खेतों को अपने बड़े खेतों में मिला लिया। इससे बड़े ज़मींदारों को बहुत लाभ हुआ, परंतु छोटे किसानों के लिए यह अत्यंत विनाशकारी सिद्ध हुआ। वे बेरोज़गार होकर न्यूनतम वेतन पर कारखानों में काम करने को बाध्य हुए। 1790 के दशक से वे वेतन-वृद्धि की माँग करने लगे। संसद ने उनकी माँग स्वीकार नहीं की, अतः वे हड़ताल पर चले गए, जिसे सरकार ने बलपूर्वक दबा दिया।
5. लुडिज़्म (Luddism) 1811-17 ई०:
लुडिज़्म 1811 ई० से 1817 ई० के बीच इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध आंदोलन था, जिसे कपड़ा मज़दूरों ने चलाया था। इसका नेतृत्व जनरल नेड लुड (General Ned Ludd) ने किया। आंदोलनकारियों की माँगें थीं कि मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी दी जाए, स्त्रियों और बच्चों के काम के घंटे कम हों और उन्हें खतरनाक मशीनों पर न लगाया जाए, तथा मज़दूरों को ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिले। सरकार के विरोध में उन्होंने वस्त्र मशीनों को नष्ट किया, क्योंकि वे इन मशीनों को अपने सभी कष्टों का कारण मानते थे। लुडाइट (Luddites) अपने चेहरे ढककर रखते थे और प्रायः रात में कार्रवाई करते थे। उन्हें आम लोगों का काफ़ी समर्थन प्राप्त था।
आंदोलन का आरंभ 1811 ई० में नॉटिंघम (Nottingham) से हुआ और यह ब्रिटेन के अनेक शहरों में फैल गया। आंदोलनकारियों ने अनेक सूती और ऊनी मिलों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया। सरकार ने दमन की नीति अपनाते हुए 1813 ई० में 14 लुडाइटों को फाँसी दे दी और अनेक को बंदी बनाकर ऑस्ट्रेलिया भेज दिया।
6. पीटरलू नरसंहार (Peterloo Massacre) 1819 ई०:
औद्योगीकरण के कारण मज़दूरों का जीवन नरक समान हो गया था। 16 से 18 घंटे प्रतिदिन कठोर परिश्रम के बावजूद उन्हें दो समय भर पेट भोजन नहीं मिलता था। वे गंदी बस्तियों में रहते थे और मताधिकार से वंचित थे।
16 अगस्त 1819 ई० को लगभग 80,000 लोग मैनचेस्टर के सेंट पीटर्स (St. Peter’s) मैदान में शांतिपूर्वक एकत्र हुए। उनका उद्देश्य अनाज कानूनों का विरोध करना तथा मताधिकार, ट्रेड यूनियन बनाने, सार्वजनिक सभाएँ करने और प्रेस की स्वतंत्रता के अधिकार की माँग करना था। इस आंदोलन के प्रमुख नेता रिचर्ड कार्लाइल (Richard Carlile), जॉन कार्टराइट (John Cartwright) और हेनरी हंट (Henry Hunt) थे। सरकार ने इस शांतिपूर्ण सभा को भी सहन नहीं किया। घुड़सवार सेना भेजी गई, जिसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियाँ चलाईं। इसे पीटरलू नरसंहार के नाम से जाना जाता है। इसमें 15 लोगों की मृत्यु हुई और 400 से अधिक लोग घायल हुए। इस नरसंहार से पूरे ब्रिटेन में रोष की लहर फैल गई।
Exam Tips:
a) जुड़वाँ अधिनियम (1799-1800) 1824 में रद्द हुए और इसके बाद ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिला।
b) अनाज कानून विरोधी लीग (1838) और अनाज कानूनों की समाप्ति (1846) की तिथियाँ साथ-साथ लिखें।
c) लुडाइट आंदोलन (1811-17) में मज़दूरों ने विरोध स्वरूप मशीनें नष्ट कीं, इसे सही नाम के साथ लिखें।
d) पीटरलू नरसंहार (16 अगस्त 1819, मैनचेस्टर) को शांतिपूर्ण सभा पर हमले के रूप में समझाएँ।
Question 8: इंग्लैंड में कानूनों के जरिये मज़दूरों की दशा सुधारने के लिए क्या प्रयास किए गए? क्या ये सफल सिद्ध हुए?
Answer:
ब्रिटेन में काम करने वाले सभी मज़दूर, जिनमें स्त्रियाँ और बच्चे भी शामिल थे, अत्यंत कष्टमय जीवन जी रहे थे। दिन भर कठोर परिश्रम करने के बावजूद उन्हें दो समय भर पेट भोजन नहीं मिलता था और वे गंदी बस्तियों में रहते थे। उनकी दशा सुधारने के लिए सरकार ने अनेक कानून बनाए, जिनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है।
1. कारखाना अधिनियम 1802 ई० (Factory Act of 1802):
इस अधिनियम का उद्देश्य कारखानों में काम करने वाले मज़दूरों, विशेषकर स्त्रियों और बच्चों की दशा सुधारना था। इसकी प्रमुख धाराएँ इस प्रकार थीं। कारखाना मालिकों को नियमों का पालन करना आवश्यक था। कारखानों के सभी कमरे हवादार होने चाहिए थे। किसी भी बच्चे से 12 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था। किसी भी बच्चे को रात में कारखाने में काम पर नहीं लगाया जा सकता था। रविवार को सभी बच्चों को दो घंटे ईसाई धर्म की शिक्षा दी जानी थी। मालिकों को कारखानों में महामारी न फैलने देने का ध्यान रखना था। नियम तोड़ने पर 2 से 5 पौंड तक जुर्माने का प्रावधान था। यह अधिनियम अच्छा प्रयास था, परंतु कारखानों के निष्पक्ष निरीक्षण के लिए पर्याप्त इंस्पेक्टर नहीं थे, इसलिए यह अपने उद्देश्य में अधिक सफल नहीं रहा।
2. कारखाना अधिनियम 1819 ई०:
इस अधिनियम के अनुसार 9 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में काम पर लगाने पर रोक लगाई गई। 9 से 16 वर्ष के बच्चों से 12 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था। बच्चों को रात में काम पर नहीं लगाया जाना था, और भोजन के लिए 1.30 घंटे का विश्राम दिया जाना था।
3. कारखाना अधिनियम 1833 ई०:
1832 ई० के संसदीय सुधार अधिनियम में मज़दूरों की माँगों की उपेक्षा की गई थी, जिससे उनमें गहरा असंतोष था। उन्हें संतुष्ट करने के लिए सरकार ने 1833 ई० में एक और कारखाना अधिनियम पारित किया। इसके अनुसार 13 से 18 वर्ष के किशोरों से दिन में 12 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था। 9 से 13 वर्ष के बच्चों से 9 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था। 9 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में काम पर नहीं लगाया जा सकता था। बच्चों के लिए कम-से-कम 2 घंटे स्कूल जाना अनिवार्य किया गया। कारखानों के निरीक्षण के लिए नियमित इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए, जिन्हें नियम तोड़ने वालों को दंड देने का अधिकार दिया गया।
4. खान अधिनियम 1842 ई० (Mines Act of 1842):
ऊपर बताए गए सभी कारखाना अधिनियम वस्त्र उद्योगों पर लागू होते थे, जबकि खानों में काम करने वालों पर ध्यान नहीं दिया गया था। वे बहुत भयावह परिस्थितियों में काम करते थे। लॉर्ड एशले (Lord Ashley) की प्रार्थना पर सरकार ने 1842 ई० में एक शाही आयोग गठित किया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर खान अधिनियम पारित हुआ। इसके अनुसार खानों में स्त्रियों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को खानों में काम करने से मना कर दिया गया, और खानों के निरीक्षण के लिए नियमित इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए। खानों में काम करने वालों की दशा सुधारने का सरकार का यह पहला प्रयास था।
5. कारखाना अधिनियम 1844 ई०:
इस अधिनियम के अनुसार 8 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में काम पर नहीं लगाया जा सकता था। 8 से 13 वर्ष के बच्चों से एक दिन में 6.30 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था। स्त्रियों और युवाओं से एक दिन में 12 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था, और इस बीच उन्हें भोजन के लिए 1.30 घंटे का अवकाश देना था। खतरनाक मशीनों के चारों ओर जंगले (fence) लगाने, बच्चों को ऐसी मशीनों की सफ़ाई के काम पर न लगाने, आयु की जाँच करने और सभी दुर्घटनाओं की जाँच करने के नियम भी बनाए गए।
6. कारखाना अधिनियम 1847 ई०:
मज़दूर लंबे समय से 10 घंटे के कार्यदिवस की माँग कर रहे थे। अंततः सरकार ने यह माँग स्वीकार कर ली और 1847 ई० के अधिनियम के अनुसार स्त्रियों और युवाओं के लिए काम के घंटे प्रतिदिन 10 निश्चित कर दिए गए।
7. कारखाना अधिनियम 1867 ई०:
इस अधिनियम का विशेष महत्त्व यह है कि इसे सभी प्रकार के कारखानों पर लागू किया गया। इससे वस्त्र उद्योग में लागू नियम अन्य उद्योगों पर भी लागू होने लगे।
8. कारखाना अधिनियम 1878 ई०:
इस अधिनियम की प्रमुख धाराएँ थीं। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में काम पर नहीं लगाया जा सकता था। 10 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य की गई। 10 से 14 वर्ष के बच्चों से अधिकतम 5 घंटे काम लिया जा सकता था। स्त्रियों के लिए सप्ताह में काम के घंटे 56 निश्चित किए गए।
उपरोक्त अधिनियमों द्वारा सरकार ने मज़दूरों की दशा सुधारने का प्रयास किया, किंतु इन्हें विशेष सफलता नहीं मिली। इसके दो प्रमुख कारण थे। पहला, नियमों को लागू करवाने के लिए नियुक्त इंस्पेक्टरों के वेतन बहुत कम थे, इसलिए वे कारखाना मालिकों से रिश्वत लेकर उनके विरुद्ध रिपोर्ट नहीं देते थे। दूसरा, बच्चों के माता-पिता घर का खर्च चलाने में सहायता के लिए बच्चों की आयु के बारे में झूठ बोलकर उन्हें काम पर लगवा देते थे। इतिहासकारों डब्ल्यू० के० फर्गुसन और जी० बरून के शब्दों में, “ऐसे सुधार एक गहरी बुराई के लिए कमज़ोर उपाय थे।”
Exam Tips:
a) 1802 के कारखाना अधिनियम में नियम तोड़ने पर 2 से 5 पौंड तक जुर्माने का प्रावधान था।
b) 1833 के अधिनियम में नियमित इंस्पेक्टरों को नियम तोड़ने वालों को दंड देने का अधिकार दिया गया।
c) 1842 का खान अधिनियम खानों में स्त्रियों के काम पर रोक लगाने वाला पहला प्रमुख कानून था।
d) 1878 के अधिनियम में स्त्रियों के लिए सप्ताह में 56 घंटे की सीमा तय की गई।
Question 9: क्या इंग्लैंड में औद्योगिक क्राँति हुई थी? इस विषय पर बहस कीजिए।
Answer:
इतिहासकारों के बीच इस विषय पर दो मत हैं कि 18वीं और 19वीं शताब्दी में ब्रिटेन में हुए औद्योगिक परिवर्तन वास्तव में ‘क्रांति’ थे या नहीं। पहला पक्ष इन्हें क्रांति नहीं मानता, जबकि दूसरा पक्ष इन्हें निस्संदेह एक क्रांति मानता है।
1. प्रथम पक्ष (First View):
कुछ इतिहासकार ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति को क्रांति स्वीकार नहीं करते। उनका कहना है कि औद्योगीकरण की प्रक्रिया बहुत धीमी थी और इससे जुड़े परिवर्तन अचानक नहीं हुए। इसलिए इसे क्रांति कहना उचित नहीं लगता। इतिहासकार सी० जे० एच० हेज़ का कथन है, “यह (औद्योगिक विकास का क्रम) 15वीं शताब्दी में आरंभ हो गया था और यह अब भी जारी है। जिसके विकास में पाँच शताब्दियों का समय लगा, उसे क्रांति नहीं कहा जा सकता।” 19वीं शताब्दी शुरू होने के काफ़ी समय बाद तक इंग्लैंड के बड़े भाग में उद्योग स्थापित नहीं हुए थे। जो उद्योग लगे थे, वे प्रमुखतः लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और न्यूकैसल जैसे शहरों में थे। इस सीमित विकास के कारण इसे क्रांति कहना ठीक नहीं है।
1760 ई० के दशक से 1820 ई० के दशक तक इंग्लैंड का सूती वस्त्र उद्योग विकसित हुआ, किंतु वह कपास पर निर्भर था, जो मुख्य रूप से भारत जैसे देशों से मँगवाया जाता था। वहाँ तैयार माल की खपत इंग्लैंड में कम और विदेशों में अधिक होती थी। इसके अतिरिक्त इंग्लैंड में 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध तक धातु से बनी मशीनें और भाप की शक्ति दुर्लभ रहीं। अतः इसे क्रांति नहीं कहा जा सकता।
क्रांति उसे कहा जाता है जो अचानक हो और जिसके समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़ें। उदाहरण के लिए, 1776 ई० की अमेरिकी क्रांति, 1789 ई० की फ्रांसीसी क्रांति, 1911 ई० की चीनी क्रांति और 1917 ई० की रूसी क्रांति ने बहुत कम समय में समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन किए। इसके विपरीत औद्योगिक क्रांति ने समाज को बदलने में काफ़ी समय लिया, इसलिए इसे क्रांति नहीं कहा जा सकता।
2. दूसरा पक्ष (Second View):
अनेक इतिहासकार औद्योगिक क्रांति को एक क्रांति मानते हैं, क्योंकि इसने समाज को व्यापक रूप से प्रभावित किया। अंग्रेज़ी दार्शनिक और अर्थशास्त्री ऑरनॉल्ड टॉयनबी (Arnold Toynbee) ने अपनी पुस्तक ‘लेक्चर्स ऑन द इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड’ (Lectures on the Industrial Revolution in England) में, जो 1884 ई० में प्रकाशित हुई, पहली बार औद्योगिक परिवर्तनों के लिए ‘क्रांति’ शब्द का प्रयोग किया। इसके बाद इस शब्द का प्रचलन व्यापक हो गया।
इस पक्ष के इतिहासकारों का कहना है कि यद्यपि औद्योगिक परिवर्तन आने में काफ़ी समय लगा, फिर भी इन्होंने समाज को इतना प्रभावित किया कि इन्हें क्रांति कहना गलत नहीं होगा। अपने पक्ष में वे निम्नलिखित तर्क देते हैं।
(1) उत्पादन के जो कार्य पहले हाथों से होते थे, वे अब मशीनों से होने लगे।
(2) मशीनों को चलाने के लिए जल शक्ति के स्थान पर भाप शक्ति का प्रयोग आरंभ हो गया।
(3) कृषि में भी मशीनों का प्रयोग होने लगा, जिससे कृषि उत्पादन में काफ़ी वृद्धि हुई।
(4) यातायात के साधनों में सुधार हुआ। पक्की सड़कों और नहरों का निर्माण हुआ तथा रेलों का प्रचलन बढ़ गया। इससे माल का आयात-निर्यात सुगम और सस्ता हो गया, और यात्रियों को भी आवागमन की सुविधा मिली।
(5) रोज़गार की तलाश में बड़ी संख्या में लोग शहरों में आ गए।
(6) बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के कारण अनेक नए शहर बसे और बीमा तथा बैंकिंग सेवाएँ अस्तित्व में आईं।
(7) उत्पादन में वृद्धि से देश में खुशहाली आई।
(8) इसने लघु उद्योगों का अंत कर विशाल कारखानों की स्थापना की।
(9) इससे पूँजी के उपयोग में बहुत वृद्धि हुई।
(10) इसने कारखानों में काम करने वाले मज़दूरों, स्त्रियों और बच्चों का जीवन दूभर बना दिया।
(11) इसके कारण ब्रिटेन की जनसंख्या तेज़ी से बढ़ने लगी।
(12) इसने विज्ञान और तकनीकी ज्ञान में नई खोजों को प्रोत्साहित किया।
(13) श्रमिक वर्ग ने ट्रेड यूनियन और राजनीतिक अधिकारों की माँग की। निस्संदेह औद्योगिक परिवर्तनों के दूरगामी प्रभावों को देखते हुए इन्हें क्रांति कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है।
3. औद्योगिक क्रांति की प्रमुख घटनाओं का कालक्रम:
| क्रम संख्या | वर्ष | घटना |
|---|---|---|
| 1 | 1694 ई० | बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना। |
| 2 | 1698 ई० | थॉमस सेवरी द्वारा ‘माइनर्स फ्रेंड’ स्टीम इंजन का आविष्कार। |
| 3 | 1709 ई० | अब्राहम डर्बी प्रथम द्वारा लोहे के प्रगलन में कोक का सर्वप्रथम प्रयोग। |
| 4 | 1712 ई० | थॉमस न्यूकॉमेन द्वारा भाप के इंजन का आविष्कार। |
| 5 | 1733 ई० | जॉन के द्वारा फ्लाइंग शटल का आविष्कार। |
| 6 | 1755 ई० | अब्राहम डर्बी द्वितीय द्वारा ढलवाँ लोहे से पिटवाँ लोहे का विकास। |
| 7 | 1759 ई० | जेम्स ब्रिंडले द्वारा वर्सले नहर का निर्माण आरंभ। |
| 8 | 1760-1820 ई० | प्रथम औद्योगिक क्रांति का काल। |
| 9 | 1761 ई० | वर्सले नहर को खोला जाना। |
| 10 | 1764 ई० | जेम्स हरग्रीब्स द्वारा स्पिनिंग जेनी का आविष्कार। |
| 11 | 1769 ई० | रिचर्ड आर्कराइट द्वारा वॉटर फ्रेम का आविष्कार। |
| 12 | 1769 ई० | जेम्स वॉट द्वारा भाप इंजन का आविष्कार। |
| 13 | 1775 ई० | मैथ्यू बॉल्टन द्वारा बर्मिंघम में सोहो फाउंड्री की स्थापना। |
| 14 | 1776 ई० | जॉन विल्किंसन द्वारा अपनी धमन भट्ठी के लिए भाप इंजन का प्रयोग। |
| 15 | 1779 ई० | अब्राहम डर्बी तृतीय द्वारा कोलब्रुकडेल में सेवर्न नदी पर विश्व का पहला लोहे का पुल बनाना। |
| 16 | 1779 ई० | सैमुअल क्रॉम्प्टन द्वारा म्यूल का आविष्कार। |
| 17 | 1784 ई० | हेनरी कोर्ट द्वारा आलोड़न भट्ठी का आविष्कार। |
| 18 | 1785 ई० | एडमंड कार्टराइट द्वारा पावरलूम का आविष्कार। |
| 19 | 1793-1815 ई० | इंग्लैंड का फ्रांस के साथ युद्ध। |
| 20 | 1799-1800 ई० | ब्रिटेन द्वारा जुड़वाँ अधिनियम पारित करना। |
| 21 | 1793-1840 ई० | इंग्लैंड में ब्रेड के लिए दंगे। |
| 22 | 1801 ई० | रिचर्ड ट्रेविथिक द्वारा ‘पफिंग डेविल’ नामक रेल इंजन का निर्माण। |
| 23 | 1802 ई० | प्रथम कारखाना अधिनियम। |
| 24 | 1814 ई० | जॉर्ज स्टीफ़ेंसन द्वारा ब्लूचर नामक रेल इंजन का निर्माण। |
| 25 | 1815 ई० | हम्फ्री डेवी द्वारा सेफ़्टी लैंप का आविष्कार। |
| 26 | 1815 ई० | ब्रिटेन द्वारा अनाज कानून पारित करना। |
| 27 | 1819 ई० | पीटरलू नरसंहार और कारखाना अधिनियम। |
| 28 | 1825 ई० | स्टॉकटन से डार्लिंगटन तक सर्वप्रथम यात्री रेल का आरंभ। |
| 29 | 1830 ई० | लिवरपूल एवं मैनचेस्टर को रेल द्वारा जोड़ा गया। |
| 30 | 1830-1850 ई० | ब्रिटेन में लगभग 6,000 मील लंबे रेलमार्गों का निर्माण। |
| 31 | 1833 ई० | कारखाना अधिनियम। |
| 32 | 1838 ई० | मैनचेस्टर में अनाज कानून विरोधी लीग की स्थापना। |
| 33 | 1839 ई० | ब्रैडशॉ द्वारा प्रथम रेलवे टाइम टेबल का प्रकाशन। |
| 34 | 1842 ई० | प्रथम खान अधिनियम। |
| 35 | 1847 ई० | 10 घंटे का कारखाना अधिनियम। |
| 36 | 1856 ई० | हेनरी बेस्सेमर द्वारा इस्पात की खोज। |
| 37 | 1884 ई० | द्वितीय औद्योगिक क्रांति; ऑरनॉल्ड टॉयनबी की पुस्तक का प्रकाशन। |
Exam Tips:
a) दोनों पक्षों के तर्क अलग-अलग लिखें: पहले पक्ष में धीमी प्रक्रिया और दूसरे में समाज पर व्यापक प्रभाव।
b) टॉयनबी द्वारा 1884 ई० में ‘क्रांति’ शब्द के प्रयोग का उल्लेख उत्तर को प्रामाणिक बनाता है।
c) फ्रांसीसी, अमेरिकी, चीनी और रूसी क्रांतियों से तुलना करके पहले पक्ष का तर्क समझाएँ।
d) समाज पर पड़े प्रभावों को गिनाते समय मज़दूरों की दशा और श्रमिक आंदोलनों दोनों पहलुओं को शामिल करें।
संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हो? किन कारणों के चलते इंग्लैंड में सबसे पहले औद्योगिक क्रांति शुरू हुई?
अथवा
इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के लिए कौन-से प्रमुख कारण उत्तरदायी थे?
Answer:
(1) अभिप्राय: औद्योगिक क्रांति से अभिप्राय उस क्रांति से है जो 18वीं और 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड तथा अन्य यूरोपीय देशों के औद्योगिक क्षेत्र में हुई। इसके परिणामस्वरूप वस्तुओं का उत्पादन तेज़ी से और बड़ी-बड़ी मशीनों द्वारा कारखानों में होने लगा।
(2) राजनीतिक स्थिरता एवं शांति: 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में राजनीतिक स्थिरता और शांति थी, जिससे उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बना। शासक जॉर्ज तृतीय ने अपने शासनकाल (1760 ई०-1820 ई०) में इंग्लैंड को औद्योगिक देश बनाने के अथक प्रयास किए, जो काफ़ी सीमा तक सफल रहे।
(3) शक्तिशाली नौसेना: इंग्लैंड की नौसेना अन्य यूरोपीय देशों से सबसे शक्तिशाली थी, इसीलिए उसे ‘समुद्रों की रानी’ कहा जाता था। इस नौसेना से वह विदेशी आक्रमणों से सुरक्षित रहा और अपने निर्मित माल का विदेशों में सुगमता से निर्यात कर सका। इससे औद्योगीकरण को नया प्रोत्साहन मिला।
(4) इंग्लैंड के उपनिवेश: इंग्लैंड विश्व की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति था और यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका में उसके अनेक उपनिवेश थे। इन उपनिवेशों से उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चा माल सस्ती दरों पर मिल जाता था, जबकि यहाँ इंग्लैंड में बने माल को ऊँची कीमतों पर बलपूर्वक बेचा जाता था। इससे उद्योगों ने अभूतपूर्व उन्नति की।
(5) पूँजी: उद्योगों के विकास में पूँजी की प्रमुख भूमिका होती है, और इंग्लैंड में पूँजी की कोई कमी नहीं थी। इसके तीन कारण थे। पहला, कृषि ने उल्लेखनीय विकास किया था। दूसरा, इंग्लैंड का विश्व व्यापार पर प्रभुत्व था। तीसरा, ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से व्यापक पैमाने पर धन का दोहन किया। इस प्रचुर पूँजी ने इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति लाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
Exam Tips:
a) औद्योगिक क्रांति का समय 18वीं-19वीं शताब्दी और मुख्य केंद्र इंग्लैंड लिखें।
b) जॉर्ज तृतीय का शासनकाल (1760-1820) और ‘समुद्रों की रानी’ का उल्लेख करें।
c) पूँजी के तीन कारणों को क्रम से लिखें: कृषि विकास, विश्व व्यापार और भारत से धन का दोहन।
Question 2: बताइए कि ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का क्या प्रभाव पड़ा?
Answer:
औद्योगीकरण के कारण ब्रिटेन में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हुए, जिन्हें चलाने के लिए कच्चे माल की भारी मात्रा में आवश्यकता थी। हर प्रकार का कच्चा माल देश के भीतर उपलब्ध नहीं था, इसलिए उसे बाहर से मँगवाना पड़ा। इसी कारण ब्रिटेन ने उन देशों से संबंध बढ़ाए जहाँ से कच्चा माल अधिक मात्रा में मिल सकता था। अधिक लाभ कमाने के लिए वे यह कच्चा माल सस्ते मूल्य पर खरीदते थे। आरंभ में ब्रिटिश लोग एशिया और अफ्रीका के अनेक भागों में व्यापारी के रूप में गए, परंतु बाद में उन देशों की कमज़ोर राजनीतिक स्थिति और पिछड़ेपन का लाभ उठाकर उन पर अपना अधिकार कर लिया।
Exam Tips:
a) कच्चे माल की आपूर्ति ने ब्रिटेन को उपनिवेशवाद की ओर धकेला, यह कारण-परिणाम स्पष्ट लिखें।
b) व्यापारी के रूप में आए ब्रिटिश लोगों का बाद में राजनीतिक अधिकार करना उत्तर का मुख्य बिंदु है।
c) कच्चे माल को सस्ते दाम पर खरीदने का उद्देश्य अधिक लाभ कमाना था, यह स्पष्ट लिखें।
Question 3: इस अवधि में किए गए आविष्कारों की दिलचस्प विशेषताएँ क्या थीं?
Answer:
अब्राहम डर्बी द्वारा कोक का प्रयोग बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ। इससे लोहे के उत्पादन में वृद्धि हुई और उसकी गुणवत्ता भी बढ़ गई।
हम्फ्री डेवी के सेफ़्टी लैंप से खानों में काम करने वाले मज़दूरों का जीवन सुरक्षित हुआ।
जॉन के के फ्लाइंग शटल से बहुत कम समय में अधिक चौड़ा कपड़ा तैयार करना संभव हुआ।
जेम्स हरग्रीब्स की स्पिनिंग जेनी से एक साथ आठ से दस धागे कातना संभव हुआ।
जेम्स वॉट का भाप इंजन कोयला और अन्य उद्योगों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ।
Exam Tips:
a) फ्लाइंग शटल (1733) और स्पिनिंग जेनी (1764) का कालक्रम साथ-साथ लिखें।
b) सेफ़्टी लैंप का आविष्कार हम्फ्री डेवी ने 1815 ई० में किया था।
c) स्पिनिंग जेनी एक साथ आठ से दस धागे कात सकती थी, इस संख्या को सही लिखें।
Question 4: इंग्लैंड में नहरों के निर्माण में ड्यूक ऑफ़ ब्रिजवाटर एवं जेम्स ब्रिंडले ने क्या योगदान दिया?
Answer:
इंग्लैंड में नहरों के निर्माण में ड्यूक ऑफ़ ब्रिजवाटर और जेम्स ब्रिंडले की भूमिका प्रशंसनीय रही। ड्यूक की वर्सले (Worsley) में अनेक कोयला खानें थीं और वह कोयले को मैनचेस्टर के उद्योगों तक कम खर्च में पहुँचाना चाहता था। इसके लिए उसने 1758 ई० में प्रसिद्ध इंजीनियर जेम्स ब्रिंडले से परामर्श किया। ब्रिंडले ने वर्सले से मैनचेस्टर तक नहर बनाने का सुझाव दिया। ड्यूक ने इस सुझाव को स्वीकार किया और आवश्यक पूँजी ब्रिंडले को उपलब्ध करवाई। ब्रिंडले ने 1759 ई० में वर्सले कैनाल का निर्माण आरंभ किया। लगभग 10 मील लंबी यह नहर 1761 ई० में पूर्ण होकर खोली गई और यह इंग्लैंड की पहली नहर थी। इस नहर से कोयले की कीमतें आधी हो गईं।
Exam Tips:
a) वर्सले कैनाल का निर्माण 1759 में आरंभ और 1761 में पूर्ण हुआ, दोनों तिथियाँ लिखें।
b) ड्यूक ने पूँजी उपलब्ध करवाई और ब्रिंडले ने इंजीनियरिंग की, यह भूमिकाओं का अंतर स्पष्ट करें।
Question 5: जॉर्ज स्टीफ़ेंसन कौन था? रेलवे के विकास में उसने क्या योगदान दिया?
Answer:
जॉर्ज स्टीफ़ेंसन इंग्लैंड का महान् इंजीनियर था, जिसके उल्लेखनीय योगदान के कारण उसे ‘रेलों का पितामह’ (Father of Railways) कहा जाता है। उसने 1814 ई० में ब्लूचर नामक भाप इंजन बनाया, जो केवल कोयला ढोने के लिए था और 30 टन भार का कोयला 4 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से पहाड़ी पर ले जा सकता था। यात्रियों के लिए सर्वप्रथम रेल 1825 ई० में स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच चलाई गई। इस रेल के इंजन का नाम ‘लोकोमोशन नंबर 1’ (Locomotion No. 1) था, जिसमें यात्रियों के लिए 30 डिब्बे लगाए गए थे। स्टीफ़ेंसन ने इस इंजन को स्वयं पहले 9 मील तक चलाया, जिसमें उसे 2 घंटे लगे। बाद में इसे 15 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया गया।
Exam Tips:
a) ब्लूचर (1814) केवल कोयला ढोने के लिए बना था, यह यात्री रेल से अलग है।
b) 1825 की स्टॉकटन-डार्लिंगटन रेल यात्रियों के लिए चली पहली रेल थी।
c) ‘रेलों का पितामह’ की उपाधि स्टीफ़ेंसन के लिए प्रयुक्त होती है, इसे उत्तर में लिखें।
Question 6: नहर और रेलवे परिवहन के सापेक्षिक लाभ क्या-क्या हैं?
Answer:
नहरों के कारण उद्योगों को बहुत लाभ पहुँचा, क्योंकि माल की आवाजाही पर खर्च बहुत कम हो गया। नहरों से सिंचाई होने लगी, जिससे कृषि को प्रोत्साहन मिला और फ़सलों का उत्पादन बढ़ा। नहरों और नावों के निर्माण में लगे लोगों को भी लाभ मिला। रेलों के कारण लोगों के लिए कम खर्च और कम समय में सफ़र करना सुगम हो गया। रेलों से औद्योगिक क्रांति को एक नया बल मिला।
Exam Tips:
a) नहरों का लाभ मुख्यतः माल ढुलाई के कम खर्च में था, रेलों का लाभ गति और यात्री सुविधा में।
b) नहरों के सिंचाई से कृषि को लाभ होने का तथ्य उत्तर में अतिरिक्त अंक दिला सकता है।
c) नहर से कोयला सस्ता होने और रेल से तेज़ परिवहन, दोनों तुलनात्मक बिंदु लिखें।
Question 7: औद्योगिक क्रांति के सामाजिक प्रभाव लिखिए।
Answer:
(1) औद्योगिक क्रांति से ब्रिटेन की जनसंख्या में असाधारण वृद्धि हुई। यह 1871 ई० में लगभग 3 करोड़ 10 लाख थी, जो 1901 ई० में बढ़कर लगभग 4 करोड़ हो गई। इसका कारण यह था कि अनेक वैज्ञानिक खोजों से मृत्यु दर में काफ़ी कमी आ गई थी।
(2) पारिवारिक जीवन छिन्न-भिन्न हो गया। रोज़गार की तलाश में लोगों को गाँव छोड़कर शहरों में आना पड़ा। परिवार का जो सदस्य जिस कारखाने में नौकरी पाता, वहीं काम करने लगता था। इससे परिवार का सदस्यों पर नियंत्रण समाप्त हो गया और समाज में अनेक कुरीतियों एवं अपराधों को बढ़ावा मिला।
(3) लंकाशायर, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, लिवरपूल और लीड्स जैसे शहर अस्तित्व में आए। शहरों में जनसंख्या तेज़ी से बढ़ने से सफ़ाई, स्वच्छ पेयजल, यातायात और शिक्षा जैसी अनेक समस्याएँ उत्पन्न हुईं। कारखानों के आस-पास मज़दूरों के बस जाने से गंदी बस्तियाँ बन गईं।
(4) उद्योगों में छोटे बच्चे और स्त्रियाँ भी काम करते थे, और उनसे बहुत भयावह परिस्थितियों में काम कराया जाता था। उनका जीवन वास्तव में पशुओं से भी बदतर था।
Exam Tips:
a) जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण मृत्यु दर में कमी बताएँ।
b) लंकाशायर, मैनचेस्टर और बर्मिंघम जैसे औद्योगिक शहरों के नाम लिखें।
c) गंदी बस्तियाँ बनने का कारण कारखानों के पास मज़दूरों का बसना बताएँ।
Question 8: औद्योगिक क्रांति के प्रमुख आर्थिक प्रभाव लिखें।
Answer:
(1) मशीनों से बड़ी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन होने लगा। इससे लोगों को अच्छी वस्तुएँ सस्ते मूल्य पर मिलने लगीं और उनके जीवन स्तर में पहले की तुलना में काफ़ी सुधार हुआ।
(2) लघु उद्योगों का अंत होने लगा।
(3) औद्योगिक क्रांति ने कृषि क्रांति को प्रोत्साहन दिया, जिससे फ़सलों का उत्पादन बहुत बढ़ गया।
(4) उत्पादन में वृद्धि से घरेलू और विदेशी व्यापार को नई दिशा मिली और लोग समृद्ध हुए।
(5) सड़कों, पुलों, नहरों और रेलों का निर्माण हुआ। इससे लोगों और माल की आवाजाही सुविधाजनक और सस्ती हो गई।
(6) कारखानों के लिए कच्चे माल और तैयार माल की बिक्री हेतु मंडियों की आवश्यकता पड़ी, जिसके कारण ब्रिटेन ने साम्राज्यवादी नीति अपनाई।
Exam Tips:
a) लघु उद्योगों का अंत और बड़े कारखानों का उदय, दोनों को साथ लिखें।
b) कच्चे माल और बाज़ार की आवश्यकता से साम्राज्यवाद का संबंध स्पष्ट करें।
c) परिवहन में सुधार के उदाहरण के रूप में नहरों और रेलों का नाम लिखें।
Question 9: औद्योगिक क्रांति के इंग्लैंड के श्रमिकों पर कैसा प्रभाव पड़ा?
Answer:
औद्योगिक क्रांति से मज़दूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ। मज़दूरों को प्रतिदिन बहुत लंबे समय तक काम करने के लिए बाध्य किया जाता था और उन्हें कोई अवकाश नहीं दिया जाता था। काम के दौरान सुस्ती या नींद आने पर उन्हें कठोरता से पीटा जाता था। मालिक जब चाहे किसी भी मज़दूर को नौकरी से निकाल सकता था, इसलिए मज़दूरों के पास मालिक की शर्तें मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। बीमारी या किसी अन्य कारण से काम पर न आने पर भारी जुर्माना लगाया जाता था। भयावह परिस्थितियों में काम करने से वे गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते थे। काम के दौरान दुर्घटना होने पर कारखाना मालिक कोई मुआवज़ा नहीं देता था। संक्षेप में, औद्योगिक क्रांति के कारण मज़दूर वर्ग की स्थिति नरक समान हो गई थी।
Exam Tips:
a) मज़दूरों पर लगने वाले जुर्माने और दुर्घटना में मुआवज़े के अभाव को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) काम के घंटों और अवकाश की कमी को प्रमुख प्रभाव के रूप में उल्लेख करें।
c) मालिक द्वारा किसी भी समय नौकरी से निकालने की स्थिति मज़दूरों की असुरक्षा दर्शाती है।
Question 10: इंग्लैंड 1793 से 1815 ई० तक कई युद्धों में लिप्त रहा। इससे इंग्लैंड के उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer:
इंग्लैंड 1793 ई० से 1815 ई० तक कई युद्धों में लिप्त रहा, जिसका उसके उद्योगों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा। इंग्लैंड और यूरोप के बीच चलने वाला व्यापार छिन्न-भिन्न हो गया, इसलिए अनेक उद्योगों को बंद करना पड़ा। इससे बेरोज़गारी बढ़ी और खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छूने लगीं। परिणामस्वरूप गरीबों और मज़दूरों का जीवन दूभर हो गया तथा स्त्रियों और बच्चों की दशा पहले से भी अधिक दयनीय हो गई।
Exam Tips:
a) युद्ध की अवधि 1793 से 1815 ई० तक थी, इसे तिथि सहित लिखें।
b) बेरोज़गारी और खाद्य पदार्थों की ऊँची कीमतें, दोनों परिणाम अलग-अलग लिखें।
c) यूरोप के साथ व्यापार का टूटना युद्ध का सीधा आर्थिक प्रभाव था।
Question 11: जुड़वाँ अधिनियम क्या थे?
Answer:
ब्रिटेन की सरकार ने 1799 ई० और 1800 ई० में दो नियम पारित किए, जिन्हें जुड़वाँ अधिनियम (Combination Acts) कहा जाता है। इनके अंतर्गत ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मज़दूर मज़दूरी बढ़ाने या काम के घंटे कम कराने के लिए एक-दूसरे का सहयोग नहीं कर सकते थे। वे भाषण या लेखन द्वारा सम्राट, संविधान अथवा सरकार के विरुद्ध नफ़रत नहीं फैला सकते थे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड देने की व्यवस्था की गई। 1824 ई० में सरकार ने यह अधिनियम रद्द कर दिया, जिसके बाद मज़दूरों को ब्रिटेन में ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिल गया।
Exam Tips:
a) जुड़वाँ अधिनियम 1799 और 1800 में पारित हुए और 1824 में रद्द हुए।
b) इन अधिनियमों के बाद ही मज़दूरों को ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिला।
c) दोनों वर्षों के अधिनियमों को एक साथ ‘जुड़वाँ’ अधिनियम कहा गया, यह नाम याद रखें।
Question 12: लुडिज़्म आंदोलन के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer:
लुडिज़्म आंदोलन इंग्लैंड में 1811 ई० से 1817 ई० के बीच चला। इसे इंग्लैंड के कपड़ा मज़दूरों ने चलाया था और इसका नेतृत्व जनरल नेड लुड (General Ned Ludd) ने किया। आंदोलनकारियों की माँगें थीं कि मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी दी जाए, स्त्रियों और बच्चों के काम के घंटे कम हों और उन्हें खतरनाक मशीनों पर न लगाया जाए, तथा मज़दूरों को ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिले। सरकार के विरोध में उन्होंने वस्त्र मशीनों को नष्ट किया, क्योंकि वे इन मशीनों को अपने सभी कष्टों का कारण मानते थे। आंदोलन नॉटिंघम से शुरू होकर अनेक शहरों में फैला और आंदोलनकारियों ने कई सूती और ऊनी मिलों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया। सरकार ने दमन की नीति अपनाकर इस आंदोलन को कुचल दिया।
Exam Tips:
a) आंदोलन का नेतृत्व जनरल नेड लुड ने किया और आंदोलनकारी लुडाइट (Luddites) कहलाए।
b) आंदोलन की शुरुआत 1811 में नॉटिंघम से हुई, इसे तिथि के साथ लिखें।
c) मशीनें नष्ट करने के पीछे मज़दूरों का मानना था कि मशीनें उनके कष्टों का कारण हैं।
Question 13: पीटरलू नरसंहार पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
Answer:
औद्योगीकरण के कारण मज़दूरों का जीवन नरक समान हो गया था। 16 से 18 घंटे प्रतिदिन कठोर परिश्रम करने के बावजूद उन्हें दो समय भर पेट खाना नहीं मिलता था, वे गंदी बस्तियों में रहते थे और उन्हें मताधिकार से वंचित रखा गया था। 16 अगस्त 1819 ई० को लगभग 80,000 लोग मैनचेस्टर के सेंट पीटर्स के मैदान में शांतिपूर्वक एकत्र हुए। उनका उद्देश्य अनाज कानूनों का विरोध करना तथा मताधिकार, ट्रेड यूनियन बनाने, सार्वजनिक सभाएँ करने और प्रेस की स्वतंत्रता के अधिकारों की माँग करना था। सरकार ने इस शांतिपूर्ण सभा को भी सहन नहीं किया और घुड़सवार सेना ने भीड़ पर गोलियाँ चला दीं। इस नरसंहार को पीटरलू के नाम से जाना जाता है। इसमें 15 लोगों की मृत्यु हुई और 400 से अधिक लोग घायल हुए। इस घटना से पूरे ब्रिटेन में रोष की लहर फैल गई।
Exam Tips:
a) 16 अगस्त 1819 की तिथि और सेंट पीटर्स मैदान, मैनचेस्टर का नाम लिखें।
b) सभा शांतिपूर्ण थी, फिर भी घुड़सवार सेना ने गोलियाँ चलाईं, यह इस घटना का मुख्य बिंदु है।
c) मताधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता की माँगें उत्तर में अवश्य लिखें।
अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: औद्योगिक क्राँति से आपका क्या अभिप्राय है ?
Answer:
औद्योगिक क्रांति से अभिप्राय उस क्रांति से है जो 18वीं और 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड तथा अन्य यूरोपीय देशों के औद्योगिक क्षेत्र में हुई। इसके बाद वस्तुओं का उत्पादन घरों के बजाय विशाल कारखानों में मशीनों द्वारा होने लगा।
Exam Tips:
a) औद्योगिक क्रांति को उत्पादन के घरों से कारखानों में बदलाव के रूप में परिभाषित करें।
b) इंग्लैंड और यूरोपीय देशों का उल्लेख करें, जिससे उत्तर पूर्ण बने।
Question 2: ऑरनॉल्ड टॉयनबी कौन था? उसने किस प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की? इसका प्रकाशन कब हुआ?
Answer:
ऑरनॉल्ड टॉयनबी ब्रिटेन का प्रसिद्ध दार्शनिक एवं अर्थशास्त्री था।
उसने ‘लेक्चर्स ऑन दि इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड’ (Lectures on the Industrial Revolution in England) की रचना की।
इस पुस्तक का प्रकाशन 1884 ई० में हुआ था, जो उसकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुई।
Exam Tips:
a) पुस्तक का शीर्षक लिखते समय ‘Industrial Revolution’ शब्द अवश्य शामिल करें।
b) टॉयनबी ने अंग्रेज़ी में पहली बार ‘क्रांति’ शब्द का प्रयोग इसी पुस्तक में किया था।
Question 3: सर्वप्रथम किस देश में औद्योगिक क्रांति आई तथा कब?
Answer:
सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति ब्रिटेन (इंग्लैंड) में आई।
यह क्रांति 1760 ई० से 1820 ई० के मध्य आई।
Exam Tips:
a) उत्तर में देश और समय दोनों लिखें, यह दो भाग परीक्षक दोनों में देखता है।
Question 4: ब्रिटेन में सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति क्यों आई? कोई दो कारण लिखें।
Answer:
ब्रिटेन के विश्व में स्थापित अनेक उपनिवेश।
ब्रिटेन के लोगों के पास पर्याप्त पूँजी का उपलब्ध होना।
Exam Tips:
a) उपनिवेशों से सस्ता कच्चा माल और ऊँचे दामों पर तैयार माल की बिक्री, दोनों लाभ समझाएँ।
b) पूँजी के तीन कारणों में कृषि विकास, विश्व व्यापार और भारत से धन का दोहन शामिल थे।
Question 5: बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना कब हुई थी? 1820 ई० तक वहाँ कितने प्रांतीय बैंकों की स्थापना हो चुकी थी?
Answer:
बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना 1694 ई० में हुई थी।
1820 ई० तक इंग्लैंड में 600 से अधिक प्रांतीय बैंकों की स्थापना हो चुकी थी।
Exam Tips:
a) बैंक ऑफ़ इंग्लैंड इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक था, यह तथ्य भी लिखें।
b) प्रांतीय बैंकों की संख्या 600 से अधिक थी, इसे संख्या सहित लिखें।
Question 6: किन्हीं चार खनिज पदार्थों के नाम बताएँ जिन्होंने इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति में प्रमुख भूमिका निभाई?
Answer:
इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति में कोयला, लोहा, सीसा एवं ताँबा ने प्रमुख भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) कोयला और लोहा सबसे महत्त्वपूर्ण थे, क्योंकि ये उद्योगों का आधार बने।
Question 7: 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड के किन चार प्रसिद्ध उद्योगों ने औद्योगिक क्रांति लाने में प्रशंसनीय योगदान दिया?
Answer:
18वीं शताब्दी में इंग्लैंड के कोयला और लोहा उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग, भाप की शक्ति और रेलों के उद्योग ने प्रशंसनीय भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) चारों उद्योगों के नाम क्रम से लिखें, जैसे कोयला-लोहा, वस्त्र, भाप और रेल।
b) भाप शक्ति और रेलों को अलग-अलग उद्योग मानकर लिखने से चार बिंदु पूरे होते हैं।
Question 8: किस खनिज को ‘काला सोना’ एवं ‘उद्योगों की जननी’ के नाम से जाना जाता है?
Answer:
कोयले को काला सोना एवं उद्योगों की जननी के नाम से जाना जाता है।
Exam Tips:
a) ‘काला सोना’ और ‘उद्योगों की जननी’ दोनों उपाधियाँ याद रखें।
Question 9: लोहा प्रगलन के लिए काठ कोयले के प्रयोग की कोई दो समस्याएँ लिखें।
Answer:
काठ कोयला लंबी दूरी तक ले जाते समय टूट जाता था।
कोयले की अशुद्धता के कारण घटिया किस्म के लोहे का उत्पादन होता था।
Exam Tips:
a) काठ कोयले की तीसरी समस्या जंगलों की सफ़ाई से उसकी कमी थी, यह भी याद रखें।
b) चौथी समस्या उच्च तापमान उत्पन्न न कर पाना थी।
Question 10: लोहा प्रगलन में कोक का प्रयोग किस प्रकार लाभकारी सिद्ध हुआ?
Answer:
कोक में उच्च तापमान उत्पन्न करने की क्षमता थी।
यह काठ कोयले से बहुत सस्ता पड़ता था।
इसके प्रयोग से बड़ी धमन भट्ठियाँ लगाना संभव हुआ।
Exam Tips:
a) कोक का पहला प्रयोग अब्राहम डर्बी प्रथम ने 1709 ई० में किया था।
b) सस्ता होने और बड़ी भट्ठियों से उत्पादन बढ़ने, दोनों लाभ लिखें।
Question 11: जॉन विल्किंसन ने लोहे का प्रयोग किन वस्तुओं के निर्माण के लिए किया?
Answer:
उसने लोहे की कुर्सियाँ बनाईं।
उसने शराब की भट्ठियों के लिए टंकियाँ बनाईं।
उसने विभिन्न आकारों की लोहे की पाइपें बनाईं।
Exam Tips:
a) तीनों वस्तुएँ क्रम से लिखें: कुर्सियाँ, टंकियाँ और पाइपें।
b) इन वस्तुओं का उल्लेख करते समय ‘लोहे की’ शब्द अवश्य लिखें।
Question 12: सेफ़्टी लैंप का आविष्कार किसने तथा कब किया था?
Answer:
सेफ़्टी लैंप का आविष्कार हम्फ्री डेवी ने 1815 ई० में किया था।
Exam Tips:
a) आविष्कारक का नाम हम्फ्री डेवी और वर्ष 1815 याद रखें।
Question 13: फ्लाइंग शटल का आविष्कार किसने तथा कब किया?
Answer:
फ्लाइंग शटल का आविष्कार जॉन के ने 1733 ई० में किया।
Exam Tips:
a) फ्लाइंग शटल से बुनाई तेज़ हुई, यह प्रभाव भी लिखा जा सकता है।
Question 14: स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने तथा कब किया था?
Answer:
स्पिनिंग जेनी का आविष्कार जेम्स हरग्रीब्स ने 1764 ई० में किया था।
Exam Tips:
a) आविष्कारक जेम्स हरग्रीब्स और वर्ष 1764 दोनों लिखें।
Question 15: वॉटर फ्रेम का आविष्कार किसने तथा कब किया था? इसका क्या लाभ हुआ?
Answer:
वॉटर फ्रेम का आविष्कार रिचर्ड आर्कराइट ने 1769 ई० में किया था।
इससे धागे की कताई एवं बुनाई बहुत तेज़ी से होने लगी।
Exam Tips:
a) यह जल शक्ति से चलने वाली पहली सूत कातने की मशीन थी।
Question 16: सैमुअल क्रॉम्प्टन किस आविष्कार के लिए प्रसिद्ध थे? इसका क्या लाभ हुआ?
Answer:
सैमुअल क्रॉम्प्टन म्यूल आविष्कार के लिए प्रसिद्ध थे।
इससे काते गए धागे बहुत मज़बूत और बढ़िया होते थे।
Exam Tips:
a) म्यूल स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम के गुणों को मिलाकर बनी मशीन थी।
Question 17: पॉवरलूम का आविष्कार किसने तथा कब किया था?
Answer:
पॉवरलूम का आविष्कार एडमंड कार्टराइट ने 1785 ई० में किया था।
Exam Tips:
a) एडमंड कार्टराइट एक पादरी थे, यह तथ्य भी उपयोगी है।
Question 18: किन्हीं दो आविष्कारों के नाम बताएँ जिन्होंने वस्त्र उद्योग में क्रांति ला दी। इनके आविष्कारकों के नाम भी बताएँ।
Answer:
जॉन के की फ्लाइंग शटल।
जेम्स हरग्रीब्स की स्पिनिंग जेनी।
Exam Tips:
a) दोनों आविष्कारकों के नाम के साथ आविष्कार का नाम लिखें।
b) इन दो के अलावा वॉटर फ्रेम और म्यूल भी वस्त्र उद्योग में क्रांतिकारी थे।
Question 19: भाप की शक्ति के कोई दो लाभ बताएँ।
Answer:
इससे अनेक प्रकार की मशीनों को चलाया जा सकता था।
इस पर खर्च भी कम आता था।
Exam Tips:
a) जल शक्ति की तुलना में भाप की शक्ति का उपयोग अधिक स्थानों पर संभव हुआ, यह तुलना लिखें।
Question 20: अश्व शक्ति से क्या अभिप्राय है?
Answer:
अश्व शक्ति (horse power) शक्ति मापने की एक इकाई थी। यह एक घोड़े द्वारा एक मिनट में एक फुट तक 33,000 पौंड वज़न उठाने की क्षमता के बराबर थी। इस इकाई का प्रचलन जेम्स वॉट से जुड़ा है।
Exam Tips:
a) 33,000 फुट-पौंड प्रति मिनट का आँकड़ा याद रखें।
b) अश्व शक्ति का संबंध भाप इंजन की क्षमता मापने से था।
Question 21: माइनर्स फ्रेंड का आविष्कार किसने तथा कब किया? इसका क्या उपयोग था?
Answer:
माइनर्स फ्रेंड का आविष्कार थॉमस सेवरी ने 1698 ई० में किया था।
इसका प्रयोग खानों से पानी बाहर निकालने के लिए किया जाता था।
Exam Tips:
a) यह भाप से चलने वाला इंजन था, यह तथ्य याद रखें।
Question 22: माइनर्स फ्रेंड क्यों असफल रहा? कोई दो कारण लिखें।
Answer:
यह छिछली गहराइयों में बहुत धीरे-धीरे काम करता था।
दबाव अधिक हो जाने के कारण उसका बॉयलर फट जाता था।
Exam Tips:
a) दोनों कारण तकनीकी सीमाएँ थीं, इन्हें अलग-अलग लिखें।
Question 23: थॉमस न्यूकॉमेन के भाप के इंजन के कोई दो दोष लिखें।
Answer:
यह बहुत भारी था।
इसमें काफ़ी मात्रा में ईंधन नष्ट होता था।
Exam Tips:
a) जेम्स वॉट ने इन्हीं दोषों को दूर करके नया इंजन बनाया।
Question 24: जेम्स वॉट ने भाप के इंजन का आविष्कार कब किया? इसका कोई एक लाभ (utility) बताएँ।
Answer:
जेम्स वॉट ने भाप के इंजन का आविष्कार 1769 ई० में किया।
यह बहुत व्यावहारिक एवं कम खर्चीला था।
Exam Tips:
a) वर्ष 1769 को न्यूकॉमेन इंजन के दोषों से जोड़कर लिखें।
Question 25: 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में नहरें किस उद्देश्य के साथ बनाई गई थीं?
Answer:
18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में नहरें कोयले को शहरों में स्थित उद्योगों तक पहुँचाने के लिए बनाई गई थीं।
इनमें सड़क मार्ग की अपेक्षा कम समय लगता था और खर्च भी कम आता था।
Exam Tips:
a) नहरों का मुख्य उद्देश्य माल ढुलाई था, इसे पहले वाक्य में लिखें।
Question 26: वर्सले कैनाल का निर्माण किसने तथा कब किया था? इसका उद्देश्य क्या था?
Answer:
वर्सले कैनाल का निर्माण जेम्स ब्रिंडले ने 1759 ई० में आरंभ किया था।
इसका उद्देश्य वर्सले से मैनचेस्टर तक कम खर्च पर कोयला पहुँचाना था।
Exam Tips:
a) निर्माण का आरंभ 1759 और खुलने का वर्ष 1761 अलग-अलग याद रखें।
Question 27: वर्सले कैनाल को कब खोला गया था? इसका क्या महत्त्व था?
Answer:
वर्सले कैनाल को 1761 ई० में खोला गया था।
इससे इंग्लैंड में कोयले की कीमतें आधी हो गईं।
Exam Tips:
a) यह इंग्लैंड की पहली नहर थी, यह महत्त्व भी लिखें।
Question 28: इंग्लैंड में नहरों के कोई दो लाभ लिखें।
Answer:
नहरों के निर्माण से अनेक नए शहर अस्तित्व में आए।
नहरों का निर्माण जिन क्षेत्रों में हुआ वहाँ भूमि के मूल्य बहुत बढ़ गए।
Exam Tips:
a) नहरों से कृषि और उद्योगों को लाभ भी हुआ, यह अतिरिक्त बिंदु लिखें।
Question 29: जॉर्ज स्टीफ़ेंसन ने 1814 ई० में किस रेल इंजन का निर्माण किया? इसकी रफ़्तार कितनी थी?
Answer:
जॉर्ज स्टीफ़ेंसन ने 1814 ई० में ब्लूचर नामक रेल इंजन का निर्माण किया था।
इसकी रफ़्तार 4 मील प्रति घंटा थी।
Exam Tips:
a) ब्लूचर केवल कोयला ढोने के लिए बना था।
Question 30: इंग्लैंड में सर्वप्रथम रेलगाड़ी कब तथा किन दो शहरों के मध्य चलाई गई थी?
Answer:
इंग्लैंड में सर्वप्रथम रेलगाड़ी 1825 ई० में स्टॉकटन और डार्लिंगटन शहरों के मध्य चलाई गई थी।
Exam Tips:
a) यह यात्रियों के लिए चली पहली रेल थी, इसे याद रखें।
Question 31: ब्रिटेन में रेलों के विकास के कोई दो प्रभाव लिखें।
Answer:
इससे माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना सुगम हो गया।
लोगों के लिए सफ़र करना आसान और कम खर्चीला हो गया।
Exam Tips:
a) शहरीकरण और औद्योगिक विकास को भी प्रभाव के रूप में लिखा जा सकता है।
Question 32: नहर और रेलवे के परिवहन के साधन के रूप में क्या-क्या लाभ हैं?
Answer:
इससे शहरीकरण की प्रक्रिया तीव्र हुई।
इससे माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना कम खर्चीला हो गया।
इससे लोगों के लिए सफ़र करना सुगम हो गया।
Exam Tips:
a) नहर और रेल के लाभों को अलग-अलग गिनाएँ।
Question 33: औद्योगिक क्रांति के कोई दो प्रभाव लिखें।
Answer:
इस कारण ब्रिटेन की जनसंख्या में तीव्रता से वृद्धि हुई।
अब बड़ी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन मशीनों द्वारा किया जाने लगा।
Exam Tips:
a) एक सामाजिक और एक आर्थिक प्रभाव लिखने से उत्तर संतुलित रहता है।
Question 34: औद्योगिक क्रांति के कोई दो सामाजिक प्रभाव लिखें।
Answer:
औद्योगिक क्रांति के कारण शहरी जनसंख्या में तीव्रता से वृद्धि हुई।
इस क्रांति के परिणामस्वरूप ब्रिटेन का समाज दो वर्गों, पूँजीपतियों और मज़दूरों, में बँट गया।
Exam Tips:
a) समाज के दो वर्गों के नाम पूरे लिखें।
Question 35: औद्योगिक क्रांति के कोई दो आर्थिक प्रभाव बताएँ।
Answer:
औद्योगिक क्रांति ने कृषि क्रांति को प्रोत्साहित किया।
इससे ब्रिटेन के घरेलू और विदेशी व्यापार को प्रोत्साहन मिला।
Exam Tips:
a) कृषि और व्यापार, दोनों आर्थिक प्रभावों के उदाहरण हैं।
Question 36: औद्योगिक क्रांति के कोई दो राजनीतिक प्रभाव लिखें।
Answer:
औद्योगिक क्रांति के कारण ब्रिटेन फ्रांस और नेपोलियन के साथ युद्धों का डटकर सामना कर सका।
मज़दूरों ने श्रमिक संघों के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष चलाया।
Exam Tips:
a) नेपोलियन के पतन में ब्रिटेन की भूमिका भी एक राजनीतिक प्रभाव है।
Question 37: कारखाना पद्धति से आप क्या समझते हैं?
Answer:
कारखाना पद्धति से अभिप्राय उस पद्धति से है जिसमें उत्पादन घरों के बजाय कारखानों में होने लगा। इनमें हाथों के स्थान पर मशीनों द्वारा उत्पादन किया जाता था।
Exam Tips:
a) घरेलू उत्पादन और कारखाना उत्पादन का अंतर स्पष्ट करें।
Question 38: ब्रिटेन के कारखानों में प्रायः स्त्रियों एवं बच्चों को काम पर क्यों लगाया जाता था? कोई दो कारण लिखें।
Answer:
स्त्रियों और बच्चों को पुरुषों की अपेक्षा कम मज़दूरी देनी पड़ती थी, जिससे मालिकों की लागत घटती थी।
उनके पास विकल्प सीमित थे, इसलिए वे कठिन परिस्थितियों में भी काम करने को विवश होते थे।
Exam Tips:
a) कम मज़दूरी और सीमित विकल्प, दोनों कारणों को अलग-अलग लिखें।
Question 39: कारखानों में काम करने वाले मज़दूरों की स्थिति कैसी थी?
Answer:
उन्हें कठोर अनुशासन में बहुत भयावह परिस्थितियों में काम करना पड़ता था।
उनका वेतन इतना कम था कि उन्हें दो समय भर पेट भोजन नहीं मिलता था।
Exam Tips:
a) कठोर अनुशासन और कम वेतन, दोनों पहलू लिखें।
Question 40: ब्रिटेन में विरोध आंदोलन आरंभ होने के कोई दो कारण लिखें।
Answer:
कारखानों में काम करने की कठोर परिस्थितियाँ।
श्रमजीवी लोगों को मताधिकार प्राप्त न होना।
Exam Tips:
a) वेतन और काम के घंटों की समस्याएँ भी आंदोलनों के कारण थीं।
Question 41: इंग्लैंड का फ्रांस के साथ युद्ध कब से कब तक चला? इस युद्ध का कोई एक प्रभाव लिखें।
Answer:
इंग्लैंड का फ्रांस के साथ युद्ध 1793 ई० से 1815 ई० तक चला।
इससे इंग्लैंड और यूरोप के मध्य चलने वाला व्यापार छिन्न-भिन्न हो गया।
Exam Tips:
a) युद्ध की दोनों तिथियाँ सही लिखें।
Question 42: ब्रिटेन 1793 ई० से 1815 ई० तक कई युद्धों में लिप्त रहा। इसका ब्रिटेन के उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer:
अनेक उद्योगों को बंद करना पड़ा।
बेरोज़गारी में वृद्धि हुई।
खाद्य पदार्थों की कीमतें बहुत बढ़ गईं।
Exam Tips:
a) तीनों प्रभाव अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 43: ब्रिटेन की सरकार द्वारा जुड़वाँ अधिनियम कब पारित किए गए? इनका उद्देश्य क्या था?
Answer:
ब्रिटेन की सरकार द्वारा जुड़वाँ अधिनियम 1799-1800 ई० में पारित किए गए।
इनका उद्देश्य श्रमिक संघों पर प्रतिबंध लगाना था।
Exam Tips:
a) 1824 ई० में ये अधिनियम रद्द कर दिए गए, यह भी लिखें।
Question 44: ब्रिटेन में अनाज कानून कब पारित किए गए? इनका उद्देश्य क्या था?
Answer:
ब्रिटेन में अनाज कानून 1815 ई० में पारित किए गए।
इनका उद्देश्य जब तक अनाज की कीमत एक स्वीकृत स्तर तक न बढ़ जाए, तब तक विदेश से अनाज के आयात पर रोक लगाना था।
Exam Tips:
a) अनाज कानूनों के विरोध में 1838 में लीग बनी और 1846 में कानून समाप्त हुए।
Question 45: अनाज विरोधी कानून लीग की स्थापना कब और कहाँ की गई? इसके दो महत्त्वपूर्ण सदस्यों के नाम लिखें।
Answer:
अनाज विरोधी कानून लीग की स्थापना 1838 ई० में मैनचेस्टर में की गई।
इसके दो महत्त्वपूर्ण सदस्यों के नाम रिचर्ड कॉब्डन एवं जॉन ब्राइट थे।
Exam Tips:
a) लीग की स्थापना मैनचेस्टर में हुई, यह स्थान भी याद रखें।
Question 46: ब्रिटेन में ब्रेड के लिए दंगे क्यों हुए? ये कब से लेकर कब तक चले?
Answer:
ब्रिटेन में ब्रेड के लिए दंगे इसलिए हुए क्योंकि उसकी कीमतें बहुत बढ़ गई थीं।
ऐसे दंगे 1793 ई० से लेकर 1840 ई० के दशक तक चलते रहे।
Exam Tips:
a) युद्धकाल में ब्रेड की ऊँची कीमतें मुख्य कारण थीं।
Question 47: बाड़ा पद्धति से क्या अभिप्राय है?
Answer:
बाड़ा पद्धति से अभिप्राय शक्तिशाली ज़मींदारों द्वारा छोटे-छोटे खेतों को अपने बड़े फ़ार्मों में मिला लेना था। ब्रिटेन में ऐसा 1770 ई० के दशक में किया गया।
Exam Tips:
a) इसे बाड़ेबंदी (enclosure) भी कहते हैं, यह अंग्रेज़ी शब्द साथ में लिखें।
Question 48: ब्रिटेन में लुडिज्म आंदोलन कब चला? इस आंदोलन का प्रसिद्ध नेता कौन था?
Answer:
ब्रिटेन में लुडिज्म आंदोलन 1811 ई० से 1817 ई० तक चला।
इस आंदोलन का प्रसिद्ध नेता जनरल नेड लुड था।
Exam Tips:
a) आंदोलनकारी लुडाइट (Luddites) कहलाते थे।
Question 49: लुडिज्म आंदोलन की कोई दो माँगें लिखें।
Answer:
मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी दी जाए।
मज़दूरों को श्रमिक संघ बनाने की अनुमति दी जाए।
Exam Tips:
a) स्त्रियों और बच्चों के काम के घंटे कम करने की माँग भी थी।
Question 50: लुडिज्म आंदोलन क्या था?
Answer:
लुडिज्म 1811 ई० से 1817 ई० तक इंग्लैंड के कपड़ा मज़दूरों द्वारा चलाया गया आंदोलन था। इसमें मज़दूरों ने न्यूनतम मज़दूरी और ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार जैसी माँगें रखीं और विरोध स्वरूप वस्त्र मशीनों को नष्ट किया।
Exam Tips:
a) आंदोलन का समय, नेता और मुख्य कार्रवाई, तीनों शामिल करें।
Question 51: पीटरलू नरसंहार कब और कहाँ हुआ?
Answer:
पीटरलू नरसंहार 16 अगस्त 1819 ई० को मैनचेस्टर में हुआ।
Exam Tips:
a) तिथि और स्थान दोनों लिखें।
Question 52: ब्रिटेन में प्रथम कारखाना अधिनियम कब पारित किया गया था? इसकी कोई एक धारा लिखें।
Answer:
ब्रिटेन में प्रथम कारखाना अधिनियम 1802 ई० में पारित किया गया।
इसके अनुसार किसी भी बच्चे से 12 घंटों से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था।
Exam Tips:
a) इसे ‘Factory Act of 1802’ भी कहा जाता है।
Question 53: कारखाना कानून (1819 ई०) क्या था?
Answer:
1819 ई० के कारखाना कानून के अनुसार 9 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों में काम पर नहीं लगाया जा सकता था।
बच्चों को भोजन के लिए 1.30 घंटे का विश्राम देना आवश्यक था।
Exam Tips:
a) यह दूसरा कारखाना अधिनियम था, इसे भी साथ लिखें।
Question 54: 1833 ई० के कारखाना अधिनियम की कोई दो धाराएँ लिखें।
Answer:
13 से 18 वर्ष तक के किशोरों से दिन में 12 घंटों से अधिक काम नहीं लिया जा सकता था।
कारखानों के निरीक्षण के लिए नियमित इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए।
Exam Tips:
a) 9 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए सीमा 9 घंटे थी।
Question 55: 1842 ई० के खान अधिनियम की कोई दो धाराएँ लिखें।
Answer:
इसने खानों में स्त्रियों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
इसने खानों के निरीक्षण के लिए नियमित इंस्पेक्टर नियुक्त किए।
Exam Tips:
a) 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों का खानों में काम भी प्रतिबंधित किया गया।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में आई?
Answer:
इंग्लैंड।
Exam Tips:
a) औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इंग्लैंड से हुई, यूरोप के अन्य देश इसके बाद आए।
Question 2: औद्योगिक क्राँति कब आई?
Answer:
1760 ई०-1820 ई० के मध्य।
Exam Tips:
a) प्रथम औद्योगिक क्रांति का काल 1760 ई० से 1820 ई० तक माना जाता है।
Question 3: औद्योगिक क्रांति का अंग्रेज़ी में प्रथम बार उपयोग किसने किया?
Answer:
ऑरनॉल्ड टॉयनबी ने।
Exam Tips:
a) यह शब्द टॉयनबी की पुस्तक (1884 ई०) के माध्यम से प्रचलित हुआ।
Question 4: ऑरनॉल्ड टॉयनबी द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक का नाम लिखें।
Answer:
Lectures on the Industrial Revolution in England (लेक्चर्स ऑन दि इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड)।
Exam Tips:
a) पुस्तक का शीर्षक अंग्रेज़ी में सही लिखें।
Question 5: औद्योगिक क्रांति के समय इंग्लैंड में किसका शासन था?
Answer:
जॉर्ज तृतीय।
Exam Tips:
a) जॉर्ज तृतीय का शासनकाल 1760 ई० से 1820 ई० तक था।
Question 6: विश्व की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति कौन था?
Answer:
इंग्लैंड।
Exam Tips:
a) इंग्लैंड के यूरोप, एशिया और अफ्रीका में अनेक उपनिवेश थे।
Question 7: बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना कब हुई?
Answer:
1694 ई० में।
Exam Tips:
a) बैंक ऑफ़ इंग्लैंड इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक था।
Question 8: काला सोना किसे कहा जाता है?
Answer:
कोयले को।
Exam Tips:
a) कोयले को उद्योगों की जननी भी कहा जाता है।
Question 9: लोहे के प्रगलन में सर्वप्रथम कोक का प्रयोग किसने किया?
Answer:
अब्राहम डर्बी प्रथम ने।
Exam Tips:
a) कोक का प्रयोग 1709 ई० में शुरू हुआ था।
Question 10: ढलवाँ लोहे से पिटवाँ लोहे का विकास कब हुआ?
Answer:
1755 ई० में।
Exam Tips:
a) यह विकास अब्राहम डर्बी द्वितीय ने किया था।
Question 11: आलोड़न भट्ठी का आविष्कार किसने किया?
Answer:
हेनरी कोर्ट ने।
Exam Tips:
a) आलोड़न भट्ठी का आविष्कार 1784 ई० में हुआ।
Question 12: विश्व में लोहे का पहला पुल कब बनाया गया?
Answer:
1779 ई० में।
Exam Tips:
a) यह पुल सेवर्न नदी पर बना था।
Question 13: विश्व में पहला लोहे का पुल कहाँ बनाया गया था?
Answer:
कोलब्रुकडेल में।
Exam Tips:
a) यह गाँव बाद में ‘आइरनब्रिज’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
Question 14: हैंफरी डेवी किस आविष्कार के लिए प्रसिद्ध है?
Answer:
सेफ़्टी लैंप।
Exam Tips:
a) सेफ़्टी लैंप खान मज़दूरों की सुरक्षा के लिए बना।
Question 15: सेफ़्टी लैंप का आविष्कार कब हुआ था?
Answer:
1815 ई० में।
Exam Tips:
a) आविष्कारक हैंफरी डेवी थे।
Question 16: किस वैज्ञानिक ने लोहे को शुद्ध करके इस्पात बनाने की विधि खोज निकाली थी?
Answer:
हेनरी बेस्सेमर ने।
Exam Tips:
a) यह विधि बेस्सेमर प्रक्रिया के नाम से प्रसिद्ध हुई।
Question 17: जॉन के ने किसका आविष्कार किया था?
Answer:
फ़लाइंग शटल का।
Exam Tips:
a) फ़लाइंग शटल का आविष्कार 1733 ई० में हुआ।
Question 18: जेम्स हरग्रीब्ज़ ने स्पिनिंग जेनी का आविष्कार कब किया था?
Answer:
1764 ई० में।
Exam Tips:
a) स्पिनिंग जेनी एक साथ आठ से दस धागे कात सकती थी।
Question 19: वॉटर फ्रेम का आविष्कार किसने किया था?
Answer:
रिचर्ड आर्कराइट ने।
Exam Tips:
a) वॉटर फ्रेम का आविष्कार 1769 ई० में हुआ।
Question 20: सैमुअल क्रॉम्प्टन ने म्यूल का आविष्कार कब किया था?
Answer:
1779 ई० में।
Exam Tips:
a) म्यूल स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम के गुणों को मिलाकर बनी मशीन थी।
Question 21: पावरलूम का आविष्कार किसने किया था?
Answer:
एडमंड कार्टराइट ने।
Exam Tips:
a) पावरलूम का आविष्कार 1785 ई० में हुआ।
Question 22: माइनर्स फ्रेंड का आविष्कार किसने किया था?
Answer:
थॉमस सेवरी ने।
Exam Tips:
a) माइनर्स फ्रेंड का आविष्कार 1698 ई० में हुआ।
Question 23: भाप इंजन का आविष्कार किसने किया था?
Answer:
जेम्स वॉट ने।
Exam Tips:
a) जेम्स वॉट ने न्यूकॉमेन के इंजन के दोषों को दूर किया।
Question 24: जेम्स वॉट ने भाप इंजन का आविष्कार कब किया था?
Answer:
1769 ई० में।
Exam Tips:
a) यह इंजन कम खर्चीला और व्यावहारिक था।
Question 25: सोहो फाउंड्री का निर्माण कहाँ किया गया था?
Answer:
बर्मिंघम में।
Exam Tips:
a) इसकी स्थापना मैथ्यू बॉल्टन और जेम्स वॉट ने 1775 ई० में की थी।
Question 26: वर्सले कैनाल का निर्माण किसने किया था?
Answer:
जेम्स ब्रिंडले ने।
Exam Tips:
a) निर्माण का आरंभ 1759 ई० में हुआ था।
Question 27: वर्सले कैनाल को किस वर्ष चालू किया गया?
Answer:
1761 ई० में।
Exam Tips:
a) यह इंग्लैंड की पहली नहर थी।
Question 28: रिचर्ड ट्रेविथिक ने 1801 ई० में किस इंजन का निर्माण किया था?
Answer:
पफिंग डेविल का।
Exam Tips:
a) यह इंजन ट्रकों को खींचने के लिए बना था।
Question 29: ‘रेलों का पितामह’ किसे कहा जाता है?
Answer:
जॉर्ज स्टीफ़ेंसन को।
Exam Tips:
a) उसने 1814 ई० में ब्लूचर इंजन बनाया था।
Question 30: भाप इंजन का आविष्कार कब हुआ?
Answer:
1769 ई० में।
Exam Tips:
a) यह जेम्स वॉट का आविष्कार था।
Question 31: इंग्लैंड में प्रथम रेल को कब चलाया गया?
Answer:
1825 ई० में।
Exam Tips:
a) यह स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच यात्रियों के लिए चली।
Question 32: इंग्लैंड एवं फ्रांस के मध्य एक दीर्घकालीन युद्ध कब से कब तक चला?
Answer:
1793 ई० से 1815 ई० तक।
Exam Tips:
a) इस युद्ध का व्यापार पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा।
Question 33: ब्रिटेन की सरकार ने जुड़वाँ अधिनियम कब पारित किए?
Answer:
1799-1800 ई०।
Exam Tips:
a) इनके अंतर्गत ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया गया।
Question 34: ब्रिटेन की सरकार ने अनाज कानून कब पारित किए?
Answer:
1815 ई०।
Exam Tips:
a) इनसे विदेशी अनाज के आयात पर रोक लगी।
Question 35: अनाज कानून विरोधी लीग के किसी एक नेता का नाम लिखिए।
Answer:
रिचर्ड कॉब्डन।
Exam Tips:
a) जॉन ब्राइट भी इस लीग के प्रमुख सदस्य थे।
Question 36: इंग्लैंड में ब्रेड के लिए दंगे कब शुरू हुए?
Answer:
1795 ई० में।
Exam Tips:
a) ये दंगे 1840 ई० के दशक तक चलते रहे।
Question 37: इंग्लैंड में चलने वाले लुडिज्म आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
Answer:
जनरल नेड लुड ने।
Exam Tips:
a) आंदोलनकारी लुडाइट (Luddites) कहलाए।
Question 38: पीटरलू नरसंहार कब हुआ?
Answer:
1819 ई० में।
Exam Tips:
a) यह घटना मैनचेस्टर में 16 अगस्त को हुई थी।
Question 39: इंग्लैंड की सरकार ने प्रथम कारखाना अधिनियम कब पारित किया था?
Answer:
1802 ई० में।
Exam Tips:
a) इसमें 12 घंटे से अधिक काम पर बच्चों के लिए रोक थी।
Question 40: इंग्लैंड में प्रथम खान अधिनियम कब पारित हुआ था?
Answer:
1842 ई० में।
Exam Tips:
a) इसने खानों में स्त्रियों के काम पर रोक लगाई।
Question 41: किस अधिनियम के अधीन मज़दूरों द्वारा 10 घंटे प्रतिदिन काम की माँग को स्वीकार कर लिया गया?
Answer:
कारखाना अधिनियम 1847 ई०।
Exam Tips:
a) यह अधिनियम स्त्रियों और युवाओं के 10 घंटे के कार्यदिवस से संबंधित था।
रिक्त स्थान भरिए
Question 1: ………………. पहला देश था जिसने सर्वप्रथम औद्योगिकीकरण का अनुभव किया था।
Answer:
इंग्लैंड
Exam Tips:
a) इंग्लैंड यूरोप का पहला औद्योगीकृत देश माना जाता है।
Question 2: औद्योगिक क्राँति शब्द का अंग्रेजी में प्रयोग सर्वप्रथम ………………. ने किया था।
Answer:
ऑरनॉल्ड टॉयनबी
Exam Tips:
a) यह प्रयोग उसकी पुस्तक के माध्यम से हुआ।
Question 3: उजड़ा गाँव अंग्रेज़ी के सुप्रसिद्ध लेखक ……………… की कविता है।
Answer:
ओलिवर गोल्डस्मिथ
Exam Tips:
a) कविता ‘The Deserted Village’ है, जो 1770 में प्रकाशित हुई।
Question 4: काला सोना ……………….. को कहा जाता था।
Answer:
कोयला
Exam Tips:
a) कोयले को उद्योगों की जननी भी कहा जाता है।
Question 5: लोहे के प्रगलन में कोक का प्रयोग ……………… ई० में किया गया था।
Answer:
1709
Exam Tips:
a) कोक का प्रयोग अब्राहम डर्बी प्रथम ने 1709 ई० में किया था।
Question 6: लोहे के प्रगलन में कोक का प्रयोग ……………… द्वारा किया गया था।
Answer:
अब्राहम डर्बी (प्रथम)
Exam Tips:
a) वह अब्राहम डर्बी प्रथम थे, जो श्रॉपशायर के लौह उस्ताद थे।
Question 7: आलोड़न भट्टी का आविष्कार ……………….. ने किया था।
Answer:
हेनरी कोर्ट
Exam Tips:
a) यह आविष्कार 1784 ई० में हुआ था।
Question 8: फ़लाइंग शटल का निर्माण ……………….. द्वारा किया गया था।
Answer:
जॉन के
Exam Tips:
a) फ़लाइंग शटल से बुनाई तेज़ हुई।
Question 9: जेम्स हरग्रीब्ज द्वारा ……………….. का आविष्कार किया गया था।
Answer:
स्पिनिंग जेनी
Exam Tips:
a) स्पिनिंग जेनी 1764 ई० में बनी।
Question 10: वॉटर फ्रेम का आविष्कार ……………….. द्वारा किया गया था।
Answer:
रिचर्ड आर्कराइट
Exam Tips:
a) वॉटर फ्रेम जल शक्ति से चलता था।
Question 11: सैम्यूअल क्राम्पटन द्वारा म्यूल का आविष्कार ……………….. ई० में किया गया।
Answer:
1779
Exam Tips:
a) म्यूल स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम के गुणों से बना।
Question 12: भाप इंजन का आविष्कार ………….. द्वारा किया गया था।
Answer:
जेम्स वॉट
Exam Tips:
a) वॉट ने 1769 ई० में व्यावहारिक इंजन बनाया।
Question 13: इंग्लैंड की पहली नहर का नाम ……………….. था।
Answer:
वर्सले कैनाल
Exam Tips:
a) यह 1761 ई० में खोली गई।
Question 14: इंग्लैंड में पहली नहर का निर्माण ……………… द्वारा किया गया था।
Answer:
जेम्स ब्रिंडले
Exam Tips:
a) निर्माण का कार्य 1759 ई० में आरंभ हुआ।
Question 15: इंग्लैंड में सर्वप्रथम रेल ……………… में चलाई गई थी।
Answer:
1825 ई०
Exam Tips:
a) यह स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच चली।
Question 16: प्रथम कारखाना अधिनियम ……………….. ई० में पारित किया गया।
Answer:
1802
Exam Tips:
a) यह अधिनियम बच्चों के काम के घंटों से संबंधित था।
बहु-विकल्पीय प्रश्न
Question 1: औद्योगिक क्रांति का आरंभ कब हुआ?
(क) 15वीं शताब्दी में
(ख) 16वीं शताब्दी में
(ग) 17वीं शताब्दी में
(घ) 18वीं शताब्दी में।
Answer:
(घ) 18वीं शताब्दी में।
Exam Tips:
a) 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड से औद्योगिक क्रांति आरंभ हुई और 19वीं शताब्दी में यूरोप में फैली।
Question 2: औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में आरंभ हुई?
(क) फ्राँस
(ख) इंग्लैंड
(ग) रूस
(घ) जर्मनी।
Answer:
(ख) इंग्लैंड
Exam Tips:
a) इंग्लैंड यूरोप का पहला देश था जहाँ मशीनी उत्पादन शुरू हुआ।
Question 3: इंग्लैंड के शासक जॉर्ज तृतीय का शासनकाल कब आरंभ हुआ?
(क) 1720 ई० में
(ख) 1750 ई० में
(ग) 1760 ई० में
(घ) 1820 ई० में।
Answer:
(ग) 1760 ई० में
Exam Tips:
a) जॉर्ज तृतीय का शासनकाल 1760 से 1820 तक रहा, जिसमें उसने उद्योगों को बढ़ावा दिया।
Question 4: किस देश को ‘समुद्रों की रानी’ कहा जाता था?
(क) भारत
(ख) चीन
(ग) इराक
(घ) इंग्लैंड।
Answer:
(घ) इंग्लैंड।
Exam Tips:
a) ‘समुद्रों की रानी’ उपाधि इंग्लैंड की शक्तिशाली नौसेना के कारण मिली थी।
Question 5: बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना कब हुई थी?
(क) 1605 ई० में
(ख) 1694 ई० में
(ग) 1705 ई० में
(घ) 1734 ई० में।
Answer:
(ख) 1694 ई० में
Exam Tips:
a) बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की स्थापना 1694 में हुई और यह इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक बना।
Question 6: 19वीं शताब्दी के आरंभ में इंग्लैंड का कौन-सा शहर जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा था?
(क) लंदन
(ख) लीड्स
(ग) लिवरपूल
(घ) मैनचेस्टर।
Answer:
(क) लंदन
Exam Tips:
a) लंदन 19वीं शताब्दी के आरंभ में इंग्लैंड का सबसे बड़ा शहर था, जबकि मैनचेस्टर औद्योगिक केंद्र था।
Question 7: निम्नलिखित में से किसे उद्योगों की जननी कहा जाता है?
(क) लोहा
(ख) इस्पात
(ग) कोयला
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(ग) कोयला
Exam Tips:
a) कोयले को ‘काला सोना’ और ‘उद्योगों की जननी’ दोनों कहा जाता है।
Question 8: निम्नलिखित में से किस विद्वान् ने सर्वप्रथम कोक का प्रयोग किया?
(क) अब्राहम डर्बी प्रथम
(ख) अब्राहम डर्बी द्वितीय
(ग) जॉन के
(घ) थॉमस सेवरी।
Answer:
(क) अब्राहम डर्बी प्रथम
Exam Tips:
a) कोक का प्रयोग सबसे पहले 1709 में अब्राहम डर्बी प्रथम ने किया था।
Question 9: आलोड़न भट्ठी का आविष्कार किसने किया?
(क) अब्राहम डर्बी तृतीय ने
(ख) हेनरी कोर्ट ने।
(ग) हैम्फरी डेवी ने
(घ) एडमंड कार्टराइट ने।
Answer:
(ख) हेनरी कोर्ट ने।
Exam Tips:
a) हेनरी कोर्ट ने 1784 में आलोड़न भट्ठी बनाई, जिससे अच्छा लोहा बनने लगा।
Question 10: विश्व का प्रथम लोहे का पुल किस नदी पर बनाया गया था?
(क) थेम्स
(ख) सेवन
(ग) गँगा
(घ) अमेजन।
Answer:
(ख) सेवन
Exam Tips:
a) विश्व का पहला लोहे का पुल 1779 में सेवर्न नदी पर बना, इसे क्रमवार याद रखें।
Question 11: हैंफरी डेवी ने सेफ़्टी लैंप का आविष्कार कब किया था?
(क) 1805 ई० में
(ख) 1810 ई० में
(ग) 1815 ई० में
(घ) 1835 ई० में।
Answer:
(ग) 1815 ई० में
Exam Tips:
a) सेफ़्टी लैंप हम्फ्री डेवी ने 1815 में बनाया था, जो खान मज़दूरों के लिए उपयोगी था।
Question 12: हेनरी बेस्सेमर ने लोहे को शुद्ध करके इस्पात बनाने की विधि कब खोज निकाली?
(क) 1815 ई० में
(ख) 1825 ई० में
(ग) 1836 ई० में
(घ) 1856 ई० में।
Answer:
(घ) 1856 ई० में।
Exam Tips:
a) बेस्सेमर प्रक्रिया से इस्पात का बड़े पैमाने पर उत्पादन 1856 के बाद शुरू हुआ।
Question 13: फ़लाइंग शटल का आविष्कारक किसने किया?
(क) हरग्रीब्ज ने
(ख) जेम्स वॉट ने
(ग) रिचर्ड आर्क राइट ने
(घ) जॉन के ने।
Answer:
(घ) जॉन के ने।
Exam Tips:
a) फ़लाइंग शटल जॉन के का आविष्कार था, जिससे बुनाई तेज़ हुई।
Question 14: म्यूल का आविष्कार किसने किया था?
(क) सैम्यूअल क्राम्पटन
(ख) जॉन के
(ग) जेम्स हरग्रीव्ज
(घ) रिचर्ड आर्क राइट।
Answer:
(क) सैम्यूअल क्राम्पटन
Exam Tips:
a) म्यूल सैम्यूअल क्राम्पटन ने बनाया, जो स्पिनिंग जेनी और वॉटर फ्रेम के गुणों को मिलाकर बना।
Question 15: रिचर्ड आर्क राइट ने वॉटर फ्रेम का आविष्कार कब किया?
(क) 1733 ई० में
(ख) 1764 ई० में
(ग) 1765 ई० में
(घ) 1769 ई० में।
Answer:
(घ) 1769 ई० में।
Exam Tips:
a) वॉटर फ्रेम 1769 में रिचर्ड आर्कराइट ने बनाया और यह जल शक्ति से चलता था।
Question 16: पावरलूम का आविष्कार किसने किया था?
(क) सैम्यूअल क्राम्पटन ने
(ख) एडमंड कार्टराइट ने
(ग) जॉन के ने
(घ) रिचर्ड आर्क राइट ने।
Answer:
(ख) एडमंड कार्टराइट ने
Exam Tips:
a) पावरलूम 1785 में एडमंड कार्टराइट ने बनाया, जो एक पादरी थे।
Question 17: जेम्स वॉट ने निम्नलिखित में से किसका आविष्कार किया?
(क) पावरलूम
(ख) म्यूल
(ग) वॉटर फ्रेम
(घ) भाप इंजन।
Answer:
(घ) भाप इंजन।
Exam Tips:
a) भाप इंजन जेम्स वॉट का आविष्कार था, जिसने न्यूकॉमेन के इंजन के दोष दूर किए।
Question 18: वर्सले कैनाल के निर्माण में निम्नलिखित में से किसने योगदान दिया?
(क) मैथ्यू बॉल्टन
(ख) थॉमस न्यूकॉमेन
(ग) जेम्स ब्रिडले
(घ) रिचर्ड ट्रेविथिक।
Answer:
(ग) जेम्स ब्रिडले
Exam Tips:
a) वर्सले कैनाल का निर्माण जेम्स ब्रिंडले ने किया, जबकि ड्यूक ऑफ़ ब्रिजवाटर ने पूँजी दी।
Question 19: वर्सले कैनाल को यातायात के लिए किस वर्ष खोला गया था?
(क) 1759 ई० में
(ख) 1761 ई० में
(ग) 1767 ई० में
(घ) 1771 ई० में।
Answer:
(ख) 1761 ई० में
Exam Tips:
a) वर्सले कैनाल का निर्माण 1759 में आरंभ हुआ और 1761 में यातायात के लिए खुला।
Question 20: पफिंग डेविल नामक इंजन का आविष्कार किसने किया था?
(क) रिचर्ड ट्रेविथिक ने
(ख) जेम्स वॉट ने
(ग) जॉर्ज स्टीफ़ेंसन ने
(घ) थॉमस सेवरी ने।
Answer:
(क) रिचर्ड ट्रेविथिक ने
Exam Tips:
a) पफिंग डेविल 1801 में रिचर्ड ट्रेविथिक ने बनाया, जो ट्रकों को खींचता था।
Question 21: ‘रेलों का पितामह’ किसे कहा जाता है?
(क) रिचर्ड ट्रेविथिक को
(ख) जॉर्ज स्टीफ़ेंसन को
(ग) ड्यूक ऑफ़ विलिंगटन को
(घ) आई० के० बरुनल को।
Answer:
(ख) जॉर्ज स्टीफ़ेंसन को
Exam Tips:
a) जॉर्ज स्टीफ़ेंसन को ‘रेलों का पितामह’ कहा जाता है, यह उपाधि उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 22: इंग्लैंड में प्रथम रेल को कब चलाया गया?
(क) 1805 ई० में
(ख) 1814 ई में
(ग) 1825 ई० में
(घ) 1841 ई० में।
Answer:
(ग) 1825 ई० में
Exam Tips:
a) इंग्लैंड की पहली यात्री रेल 1825 में चली, जबकि 1814 का ब्लूचर केवल कोयला ढोता था।
Question 23: इंग्लैंड की प्रथम रेल किन दो शहरों के मध्य चलाई गई?
(क) स्टॉकटन एवं डार्लिंगटन
(ख) लंदन एवं लीड्स
(ग) लंदन एवं मैनचेस्टर
(घ) स्टॉकटन एवं लिवरपूल।
Answer:
(क) स्टॉकटन एवं डार्लिंगटन
Exam Tips:
a) पहली यात्री रेल स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच चली थी।
Question 24: ‘सड़क-निर्माता’ किसे कहा जाता है?
(क) जेम्स ब्रिडले को
(ख) जॉन के को
(ग) जॉन मेटकॉफ़ को
(घ) एडमंड कार्टराइट को।
Answer:
(ग) जॉन मेटकॉफ़ को
Exam Tips:
a) जॉन मेटकॉफ़ को ‘सड़क-निर्माता’ कहा जाता है, जो अंधे होते हुए भी प्रसिद्ध सड़कें बनाने वाले थे।
Question 25: औद्योगिक क्रांति के समय मैनचेस्टर में मज़दूरों का जीवनकाल क्या था?
(क) 12 वर्ष
(ख) 15 वर्ष
(ग) 17 वर्ष
(घ) 21 वर्ष।
Answer:
(ग) 17 वर्ष
Exam Tips:
a) उस समय मैनचेस्टर में मज़दूरों का औसत जीवनकाल लगभग 17 वर्ष माना गया है।
Question 26: इंग्लैंड का फ्रांस के साथ एक दीर्घकालीन युद्ध कब आरंभ हुआ?
(क) 1792 ई० में
(ख) 1793 ई० में
(ग) 1795 ई० में
(घ) 1799 ई० में।
Answer:
(ख) 1793 ई० में
Exam Tips:
a) फ्रांस के साथ लंबा युद्ध 1793 में शुरू हुआ और 1815 तक चला।
Question 27: इंग्लैंड की सरकार ने जुड़वाँ अधिनियम को कब रद्द किया?
(क) 1799 ई० में
(ख) 1800 ई० में
(ग) 1815 ई० में
(घ) 1824 ई० में।
Answer:
(घ) 1824 ई० में।
Exam Tips:
a) जुड़वाँ अधिनियम 1824 में रद्द हुए, जिसके बाद मज़दूरों को ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार मिला।
Question 28: अनाज कानून विरोधी लीग की स्थापना कहाँ की गई थी?
(क) लीड्स में
(ख) लंदन में
(ग) मैनचेस्टर में
(घ) बर्मिंघम में।
Answer:
(ग) मैनचेस्टर में
Exam Tips:
a) अनाज विरोधी लीग मैनचेस्टर में बनी, जो मैनचेस्टर को वस्त्र उद्योग का केंद्र बनाती है।
Question 29: इंग्लैंड में ब्रैड के लिए दंगों का सिलसिला कब तक चला?
(क) 1793 ई० तक
(ख) 1795 ई० तक
(ग) 1830 ई० तक
(घ) 1840 ई० तक।
Answer:
(घ) 1840 ई० तक
Exam Tips:
a) ब्रेड के लिए दंगे 1793 से शुरू होकर 1840 के दशक तक चले, इसे अवधि सहित लिखें।
Question 30: लुडिज्म आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
(क) जनरल नेड लुड ने
(ख) रिचर्ड काब्डन
(ग) जॉन ब्राइट
(घ) आई० के० बरुनल।
Answer:
(क) जनरल नेड लुड ने
Exam Tips:
a) लुडिज्म आंदोलन का नेतृत्व जनरल नेड लुड ने किया और इसे 1811-1817 में चलाया गया।
Question 31: पीटरलू नरसंहार कब हुआ था?
(क) मार्च 1793 में
(ख) जून 1807 में
(ग) अगस्त 1819 में
(घ) दिसंबर 1830 में।
Answer:
(ग) अगस्त 1819 में
Exam Tips:
a) पीटरलू नरसंहार 16 अगस्त 1819 को मैनचेस्टर में हुआ था।
Question 32: पीटरलू नरसंहार कहाँ हुआ?
(क) लंदन में
(ख) मैनचेस्टर में
(ग) लिवरपूल में
(घ) वेल्स में।
Answer:
(ख) मैनचेस्टर में
Exam Tips:
a) पीटरलू नरसंहार मैनचेस्टर के सेंट पीटर्स मैदान में हुआ, इसलिए स्थान मैनचेस्टर है।
Question 33: निम्नलिखित में से कौन-सा नेता पीटरलू नरसंहार से संबंधित नहीं था?
(क) जॉन ब्राइट
(ख) रिचर्ड कारलाइल
(ग) जॉन कार्टराइट
(घ) हेनरी हंट।
Answer:
(क) जॉन ब्राइट
Exam Tips:
a) जॉन ब्राइट अनाज विरोधी लीग के नेता थे, न कि पीटरलू आंदोलन के।
Question 34: इंग्लैंड में प्रथम कारखाना अधिनियम कब पारित हुआ था?
(क) 1801 ई० में
(ख) 1802 ई० में
(ग) 1819 ई० में
(घ) 1833 ई० में।
Answer:
(ख) 1802 ई० में
Exam Tips:
a) प्रथम कारखाना अधिनियम 1802 में पारित हुआ, इसमें बच्चों के 12 घंटे से अधिक काम पर रोक थी।
Question 35: किस अधिनियम के अधीन इंग्लैंड के कारखानों में 9 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम करने की मनाही कर दी गई थी?
(क) 1802 ई० के
(ख) 1819 ई० के
(ग) 1833 ई० के
(घ) 1842 ई० के।
Answer:
(ख) 1819 ई० के
Exam Tips:
a) 1819 के अधिनियम में 9 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कारखानों में काम से रोका गया।
Question 36: किस अधिनियम के अधीन इंग्लैंड में श्रमिकों के लिए 10 घंटे का दिन निश्चित कर दिया गया?
(क) 1833 ई०
(ख) 1842 ई०
(ग) 1844 ई०
(घ) 1847 ई०।
Answer:
(घ) 1847 ई०।
Exam Tips:
a) 10 घंटे का कार्यदिवस 1847 के कारखाना अधिनियम से लागू हुआ।
Question 37: इंग्लैंड में प्रथम खान अधिनियम कब पारित हुआ था?
(क) 1833 ई० में
(ख) 1842 ई० में
(ग) 1847 ई० में
(घ) 1867 ई० में।
Answer:
(ख) 1842 ई० में
Exam Tips:
a) प्रथम खान अधिनियम 1842 में पारित हुआ, जो खानों में स्त्रियों के काम पर रोक लगाता था।
Question 38: ऑरनॉल्ड टॉयनबी की पुस्तक ‘लेक्चर्स ऑन दि इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड’ का प्रकाशन कब हुआ था?
(क) 1842 ई० में
(ख) 1847 ई० में
(ग) 1867 ई० में
(घ) 1884 ई० में।
Answer:
(घ) 1884 ई० में।
Exam Tips:
a) टॉयनबी की पुस्तक 1884 ई० में प्रकाशित हुई, जिसमें ‘क्रांति’ शब्द का प्रयोग हुआ।
Question 39: कार्ल मार्क्स एक:
(क) चिकित्सक थे
(ख) वैज्ञानिक थे
(ग) अर्थशास्त्री थे
(घ) दार्शनिक थे।
Answer:
(घ) दार्शनिक थे।
Exam Tips:
a) कार्ल मार्क्स को प्रायः दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री तीनों रूपों में पहचाना जाता है।
Free study material for History
Haryana Board Solutions for Class 11 History Chapter 09 Industrial Revolution
Accessing Chapter 09 Industrial Revolution Solutions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 Industrial Revolution tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for History.
Concept-Driven Answers for Class 11 History
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 09 Industrial Revolution concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 09 Industrial Revolution with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 9 औद्योगिक क्रांति is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 9 औद्योगिक क्रांति as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 9 औद्योगिक क्रांति will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 9 औद्योगिक क्रांति in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 9 औद्योगिक क्रांति in printable PDF format for offline study on any device.