Official Haryana Board Solutions for Class 11 History: Chapter 08 Clash of Cultures
Review structured textbook solutions for Class 11 History Chapter 08 Clash of Cultures. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for History: Chapter 08 Clash of Cultures
View or download the dedicated Chapter 08 Clash of Cultures solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for History.
निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: ऐसे कौन-से कारण थे जिनसे 15वीं शताब्दी में यूरोपीय नौचालन को सहायता मिली?
अथवा
15वीं शताब्दी में भौगोलिक खोजों के कारणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
15वीं शताब्दी में यूरोपवासियों ने भौगोलिक खोजों का सिलसिला आरंभ किया। इसके लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे, जिनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—
1. आर्थिक उद्देश्य (Economic Motives):
1453 ई० में तुर्कों द्वारा कुस्तुनतुनिया (Constantinople) पर अधिकार से यूरोपीय व्यापार को गहरा आघात लगा। इस संकट से निपटने के लिए नए प्रदेशों की खोज आवश्यक हो गई थी। 15वीं शताब्दी में यूरोपवासियों की आर्थिक आवश्यकताएँ बहुत बढ़ गई थीं। नवोदित राष्ट्रीय राज्यों को अपनी सेना के लिए धन चाहिए था, और नए प्रदेशों की खोज से वे इन उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते थे। अतः वे नए प्रदेशों की खोज के लिए प्रेरित हुए।
2. नए आविष्कार (New Inventions):
14वीं एवं 15वीं शताब्दियों में जहाज़रानी से संबंधित नए आविष्कारों ने नाविकों की समुद्री यात्राओं को सुगम बना दिया। यूरोप में कुतबनुमा (compass) अर्थात् दिशासूचक यंत्र का प्रयोग 13वीं शताब्दी तक होने लगा था। यह सर्वोच्च महत्त्व का आविष्कार था, क्योंकि इससे नाविकों को खुले समुद्र में दिशाओं की सही जानकारी मिलती थी। 15वीं शताब्दी के नाविक एस्ट्रोलेब (astrolabe) का प्रयोग करते थे, जिससे उन्हें भूमध्य रेखा (equator) से दूरी मापने में सहायता मिली। इस काल में यूरोपवासियों ने अपने जहाज़ों में बहुत सुधार कर लिया था। ये जहाज़ पहले से अधिक हल्के, विशाल और तीव्र गति से चलने वाले थे। इतिहासकार थॉमस एफ० एक्स० नोबल के अनुसार, इन आविष्कारों ने खुले समुद्र में यात्राओं को सुगम और अधिक पूर्वानुमानित बना दिया।
3. टॉलेमी की ज्योग्राफी (Ptolemy’s Geography):
टॉलेमी मिस्र का रहने वाला था। उसने दूसरी शताब्दी में ज्योग्राफी की रचना की। यह महत्त्वपूर्ण पुस्तक 1477 ई० में मुद्रित हुई और बहुत लोकप्रिय हुई। इससे यूरोपवासी नए प्रदेशों की खोज के लिए प्रेरित हुए।
4. मार्को पोलो की यात्राएँ (Travels of Marco Polo):
मार्को पोलो इटली के शहर वेनिस का एक महान् यात्री था। वह 1275 ई० में मंगोलों के महान् नेता कुबलई खाँ (Kublai Khan) के दरबार में पीकिंग (Peking) पहुँचा। कुबलई खाँ ने उसका बहुत सम्मान किया। वह 17 वर्षों तक कुबलई खाँ के दरबार में रहा और सरकार के कुछ महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हुआ। वापसी यात्रा उसने दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत के मार्ग से की। इटली पहुँचकर उसने “मार्को पोलो की यात्राएँ” नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी, जिसमें पूर्वी देशों के वैभव का विस्तृत वर्णन था। इस विवरण से यूरोपवासियों में इन देशों की समुद्री यात्रा की होड़ आरंभ हो गई।
5. धार्मिक उद्देश्य (Religious Motives):
ईसाई धर्म सदैव से एक प्रचारक धर्म रहा था। ईसाई मिशनरियों ने मध्यकाल तक संपूर्ण यूरोप में ईसाई धर्म का प्रसार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान एशिया और अफ्रीका की ओर किया, क्योंकि वे वहाँ के लोगों तक ईसाई धर्म पहुँचाना चाहते थे। इन देशों में धर्म-प्रसार के लिए बड़ी संख्या में मिशनरी तैयार थे। अतः यूरोपीय व्यापारियों के साथ-साथ ईसाई मिशनरी भी इन देशों में गए। इस प्रकार धर्म-प्रसार की भावना ने नए देशों की समुद्री खोज को नया प्रोत्साहन दिया।
6. आईबेरियाई प्रायद्वीप का योगदान (Contribution of Iberian Peninsula):
15वीं शताब्दी में आईबेरियाई प्रायद्वीप अर्थात् स्पेन और पुर्तगाल ने समुद्री खोज यात्राओं में बहुमूल्य योगदान दिया। इसके अनेक कारण थे। पहला, इस समय इन देशों की अर्थव्यवस्था अच्छी थी, जबकि यूरोप की अर्थव्यवस्था गिरावट के दौर से गुज़र रही थी। दूसरा, ये शासक सोने और धन-दौलत के भंडार एकत्र करके अपने यश और सम्मान में वृद्धि करना चाहते थे। तीसरा, वे नई दुनिया में ईसाई धर्म का प्रसार करना चाहते थे। चौथा, धर्मयुद्धों (crusades) के कारण इन देशों की एशिया के साथ व्यापार में रुचि बढ़ गई थी, और उन्हें पता चला कि इनसे व्यापार करके भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। पाँचवाँ, इन देशों के शासकों ने समुद्री खोज पर जाने वाले नाविकों को हर संभव सहायता दी।
7. पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी का योगदान (Contribution of Prince Henry of Portugal):
पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी (1394-1460 ई०) ने समुद्री खोज यात्राओं को प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण वह इतिहास में “हेनरी द नेवीगेटर” (Henry the Navigator) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसने सागरेस (Sagres) में एक नाविक स्कूल खोला, जिसमें विश्व के अनेक देशों से नाविक, वैज्ञानिक और मानचित्र बनाने वाले शिक्षा लेने आए। यहाँ भावी समुद्री यात्राओं की योजनाएँ बनाई जाती थीं, लंबी दूरी की यात्राओं के लिए मज़बूत नावें (कैरेवल, caravels) बनाई गईं और नए भौगोलिक मानचित्र तैयार किए गए। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उसने पश्चिमी अफ्रीका के शासकों से संबंध स्थापित किए और बोजाडोर (Bojador) में व्यापारिक केंद्र बनाया। इतिहासकार बी० वी० राव के अनुसार, यद्यपि हेनरी व्यावसायिक रूप से नाविक नहीं था, फिर भी उसने भौगोलिक खोजों के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) 1453 ई० में कुस्तुनतुनिया पर तुर्की अधिकार को आर्थिक कारण के रूप में अवश्य लिखें।
b) दिशासूचक यंत्र (कुतबनुमा) और एस्ट्रोलेब को नौचालन के आविष्कार के रूप में अलग-अलग लिखें।
c) टॉलेमी की ज्योग्राफी का उल्लेख 1477 ई० में मुद्रित होने की तिथि के साथ करें।
d) आर्थिक, धार्मिक और राजकीय उद्देश्यों को अलग शीर्षकों में लिखने से उत्तर संगठित दिखता है।
Question 2: क्रिस्टोफर कोलंबस कौन था ? उसकी बहामा द्वीप यात्रा का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया (New World) की खोज में सर्वाधिक उल्लेखनीय योगदान दिया। उसका जन्म 1451 ई० में इटली के प्रसिद्ध बंदरगाह शहर जिनोआ (Genoa) में हुआ था। यहाँ जहाज़ों का आना-जाना लगा रहता था, इसलिए बचपन से ही उसके मन में समुद्री यात्रा करने और नाम कमाने की गहरी इच्छा थी। वह फ्रांसीसी दार्शनिक कार्डिनल पियर डी’आइली (Pierre d’Ailly) की 1410 ई० में लिखी पुस्तक इमागो मुंडी (Imago Mundi) से बहुत प्रभावित हुआ। अतः उसने पूर्व (the Indies) की यात्रा का निर्णय किया।
कोलंबस 3 अगस्त, 1492 ई० को स्पेन के बंदरगाह पालोस (Palos) से तीन जहाज़ों—सांता मारिया (Santa Maria), पिंटा (Pinta) और नीना (Nina)—के बेड़े के साथ रवाना हुआ। इनमें कुल 90 नाविक सवार थे और कोलंबस स्वयं सांता मारिया की कमान कर रहा था। यात्रा लंबी होने पर खाद्य सामग्री घटने लगी और नाविकों में बेचैनी फैल गई। वे वापस लौटने की माँग करने लगे। 7 अक्तूबर, 1492 ई० को समुद्र के ऊपर कुछ पक्षी उड़ते दिखे, जिससे नाविकों का धैर्य बढ़ा। अंततः 12 अक्तूबर, 1492 ई० को उन्हें भूमि दिखाई दी।
कोलंबस जिस स्थान पर पहुँचा, उसे उसने इंडीज़ (भारत और उसके पूर्व के देश) समझा, इसलिए उसने वहाँ के निवासियों को रेड इंडियन्स (Red Indians) कहा। वास्तव में वह बहामा द्वीप समूह के गुआनाहानि (Guanahani) पर पहुँचा था। वहाँ रहने वाले अरावाक (Arawaks) लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कोलंबस ने उनकी उदारता के बारे में लिखा कि “वे बहुत उदार हैं और बुराई को नहीं जानते। वे न किसी की हत्या करते हैं, न चोरी, और उनके पास हथियार भी नहीं हैं।”
कोलंबस लगभग तीन महीने गुआनाहानि में रहा। उसने वहाँ स्पेन का झंडा गाड़ा, द्वीप का नाम सैन सैल्वाडोर (San Salvador) रखा और स्वयं को वहाँ का वाइसराय (Viceroy) घोषित कर दिया। इसी दौरान उसने क्यूबा (Cuba) और हिस्पानिओला (Hispaniola) की खोज की। इन स्थानों से सोना प्राप्त करने की उसकी आशा पूरी नहीं हुई। कैरिब (Carib) नामक खूँखार कबीले के सामने आने पर उसके साथी नाविकों ने उसे वापस स्पेन चलने के लिए बाध्य किया। कोलंबस ने 4 जनवरी, 1493 ई० को वापसी यात्रा आरंभ की। इस समय सांता मारिया जहाज़ नष्ट हो चुका था और बाकी दो जहाज़ों में दीमक लगने लगी थी। वे 15 मार्च, 1493 ई० को सुरक्षित पालोस लौटे। स्पेन के शासक फर्डिनेंड (Ferdinand) ने उसका भव्य स्वागत किया और उसे “एडमिरल ऑफ़ द ओशन सी” (Admiral of the Ocean Sea) की उपाधि तथा इंडीज़ का वाइसराय होने की घोषणा की। इसके बाद कोलंबस ने 1493-96 ई०, 1498-1500 ई० और 1502-04 ई० में इंडीज़ की तीन और यात्राएँ कीं।
इस दौरान कोलंबस ने वहाँ सख्ती से शासन किया। लोगों पर भारी कर लगाए गए और उन्हें सोना देने के लिए विवश किया गया। इंकार करने पर उन पर घोर अत्याचार हुए, जिससे स्पेनी शासन के विरुद्ध रोष फैल गया। यह समाचार फर्डिनेंड तक पहुँचा तो उसने कोलंबस को जंजीरों में बाँधकर दरबार में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। 7 नवंबर, 1504 ई० को कोलंबस को दरबार में लाया गया। क्षमा माँगने पर रानी इसाबेला ने उसे क्षमा कर दिया, किंतु उससे वाइसराय की पदवी छीन ली गई। 20 मई, 1506 ई० को स्पेन के शहर वल्लाडोलिड (Valladolid) में अत्यंत निराशा की स्थिति में उसकी मृत्यु हो गई।
इतिहासकार माइकल एच० हार्ट के अनुसार, उसकी खोज ने नई दुनिया में खोजों और उपनिवेशों के युग का आरंभ करके इतिहास को नया मोड़ दिया। 1499 ई० में इटली के भूगोलवेत्ता अमेरिगो वेस्पुसी (Amerigo Vespucci) ने दक्षिण अमरीका की यात्रा की। उसने अपनी यात्रा का विस्तृत वर्णन किया और दक्षिण अमरीका को “नई दुनिया” (New World) के नाम से संबोधित किया। 1507 ई० में एक जर्मन प्रकाशक ने वेस्पुसी के बहुमूल्य योगदान को देखते हुए नई दुनिया को अमरीका का नाम दिया।
Exam Tips:
a) कोलंबस के बचपन की रुचि और इमागो मुंडी का प्रभाव उसकी यात्रा की प्रेरणा के रूप में लिखें।
b) 12 अक्तूबर, 1492 ई० की तिथि और गुआनाहानि का नाम उत्तर में स्पष्ट लिखें।
c) रेड इंडियन्स नाम कोलंबस की भ्रांति से पड़ा, यह कारण अवश्य लिखें।
d) तिथियों की सूची बनाने से वापसी यात्रा और मृत्यु का क्रम आसानी से याद रहता है।
Question 3: हरनेडो कोटेंस कौन था? उसने मैक्सिको पर किस प्रकार विजय प्राप्त की?
Answer:
हरनेडो अथवा हरनन कोर्टेस स्पेन का एक महत्त्वपूर्ण विजेता था, जिसने मैक्सिको पर विजय प्राप्त की। उसे और उसके सैनिकों को, जिन्होंने मैक्सिको पर आक्रमण किया, इतिहास में कोंक्विस्टोडोर (Conquistadores) के नाम से जाना जाता है। कोर्टेस का जन्म 1485 ई० में स्पेन के मेडेलिन (Medellin) नगर में हुआ था। 1504 ई० में वह अपना भाग्य आज़माने क्यूबा के गवर्नर की सेना में भर्ती हो गया। वहाँ उसने अनेक सैनिक अभियानों में भाग लिया और अपनी बहादुरी के प्रमाण दिए।
इससे प्रभावित होकर क्यूबा के गवर्नर ने 1519 ई० में कोर्टेस को मैक्सिको पर आक्रमण का आदेश दिया। फरवरी, 1519 ई० में कोर्टेस 600 स्पेनी सैनिकों, 11 जहाज़ों और कुछ तोपों के साथ क्यूबा से रवाना हुआ। शीघ्र ही वे मैक्सिको की बंदरगाह वेराक्रूज़ (Veracruz) पहुँचे। यहाँ उसे डोना मैरीना (Dona Marina) का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिला। वह स्पेनी और मैक्सिकन दोनों भाषाओं में निपुण थी। उसके सहयोग के बिना कोर्टेस के लिए वहाँ के लोगों की भाषा समझना अत्यंत कठिन होता। कोर्टेस ने कहा था कि परमात्मा के बाद वे न्यू स्पेन की विजय के लिए डोना मैरीना के ऋणी हैं। अपने देश के साथ विश्वासघात के कारण मैक्सिकन लोग उसे मालिंच (Malinche) अथवा विश्वासघातिनी कहते थे। उसके बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी बर्नाल डियाज़ डेल कैस्टिलो (Bernal Diaz del Castillo) की पुस्तक “ट्रू हिस्ट्री ऑफ़ मैक्सिको” (True History of Mexico) से मिलती है।
कोर्टेस ने यह भी जाना कि अनेक कबीलों में एज़टेक शासक मोंटेजुमा द्वितीय (1502-1520 ई०) के घोर अत्याचारों के कारण भारी रोष है, और वे उसके शासन का अंत देखना चाहते हैं। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए कोर्टेस ने सर्वप्रथम टोटोनेक (Totonacs) लोगों से मित्रता की, जो एज़टेक शासन से मुक्त होना चाहते थे। इसके बाद स्पेनी सैनिकों ने लैक्सकलान (Tlaxcalans) नामक खूँखार कबीले पर आक्रमण किया। इस कबीले ने कड़ा मुकाबला किया, परंतु अंततः पराजित हुआ और स्पेनी सैनिकों के साथ मिल गया। इससे कोर्टेस का साहस बढ़ गया। ट्लैक्सकलानों पर विजय के बाद मोंटेजुमा द्वितीय ने एक अधिकारी के हाथों बहुमूल्य उपहार भेजे, ताकि कोर्टेस उसके साम्राज्य से लौट जाए। किंतु उपहार देखकर कोर्टेस की धन-लालसा और बढ़ गई। जब वह अधिकारी लौटकर मोंटेजुमा को स्पेनियों की आक्रमण-क्षमता, उनके बारूद और घोड़ों के बारे में बताने लगा, तो मोंटेजुमा घबरा गया।
8 नवंबर, 1519 ई० को कोर्टेस और उसके सैनिक एज़टेक राजधानी टेनोक्टिटलान (Tenochtitlan) पहुँचे। वहाँ तक वे बिना किसी विरोध के पहुँच गए थे। राजधानी की भव्यता देखकर वे स्तब्ध रह गए। मोंटेजुमा द्वितीय ने कोर्टेस को देवता का अवतार समझकर उसका भव्य स्वागत किया। किंतु शीघ्र ही कोर्टेस ने मोंटेजुमा द्वितीय को बिना किसी ठोस कारण के बंदी बना लिया। वास्तव में उसे बंदी बनाए जाने से ही कोर्टेस ने मैक्सिको पर लगभग विजय प्राप्त कर ली थी।
इसी समय कोर्टेस को क्यूबा लौटना पड़ा। उसने अपने सहायक ऐल्वारेडो (Alvarado) को मैक्सिको का प्रशासन सौंपा। स्पेनी शासन अत्याचारी सिद्ध हुआ। सोने की निरंतर माँग से वहाँ के लोगों ने विद्रोह कर दिया। इस पर ऐल्वारेडो ने ह्युइज़िलपोक्टली (Huizilpochtli) के वसंतोत्सव के दौरान हत्याकांड का आदेश दे दिया, जिससे स्थिति और विस्फोटक हो गई। स्थिति से निपटने के लिए कोर्टेस 25 जून, 1520 ई० को लौटा। लोगों ने उसके लिए बाधाएँ खड़ी कर दीं। सड़क मार्ग बंद कर दिए गए, पुल तोड़ दिए गए और जलमार्ग काट दिए गए। स्पेनियों को भोजन की भारी कमी का भी सामना करना पड़ा। 29 जून, 1520 ई० को विद्रोहियों या स्पेनी सैनिकों ने मोंटेजुमा द्वितीय को मार डाला। इसके बावजूद लड़ाई जारी रही और 30 जून, 1520 ई० को लगभग 600 स्पेनी और उतने ही एज़टेक लोग मारे गए। इस भयंकर रात को इतिहास में “आँसू भरी रात” (Night of Tears) के नाम से जाना जाता है। अंततः कोर्टेस ने 13 अगस्त, 1521 ई० को एज़टेकों को पराजित कर उनके साम्राज्य का अंत कर दिया।
इस प्रकार हरनेंडो कोर्टेस ने दो वर्षों के भीतर ही एज़टेक साम्राज्य का अंत कर दिया। इतिहासकार जे० एम० फारेगर के अनुसार, “दो वर्षों के भीतर ही कोर्टेस और उसकी सेना ने एज़टेक साम्राज्य को नष्ट कर दिया। यह ऐसी शानदार सफलता थी जिसका विजयों के इतिहास में कोई अन्य उदाहरण नहीं है।”
कोर्टेस ने मैक्सिको पर अधिकार के बाद स्पेन के शासक चार्ल्स पंचम (Charles V) को भारी मात्रा में सोना और बहुमूल्य आभूषण भेजे। इससे प्रसन्न होकर चार्ल्स पंचम ने उसे अनेक सम्मान दिए और 1522 ई० में उसे न्यू स्पेन (मैक्सिको का नया नाम) का गवर्नर एवं कैप्टन-जनरल (Governor and Captain-General) बनाया। उसने न्यू स्पेन में नए नगरों का निर्माण कराया, परंतु वहाँ के लोगों पर घोर अत्याचार भी किए। उसके बढ़ते प्रभाव से विरोधियों ने चार्ल्स पंचम के कान भरे, जिससे सम्राट ने उसकी शक्तियों में कुछ कमी कर दी। इससे निराश होकर कोर्टेस 1541 ई० में स्पेन लौट आया। 2 दिसंबर, 1547 ई० को सेविली (Seville) में उसकी मृत्यु हो गई। निस्संदेह मैक्सिको में स्पेनी शासन स्थापित करने में कोर्टेस का योगदान बहुमूल्य था।
Exam Tips:
a) कोर्टेस के स्पेन में प्रारंभिक जीवन और क्यूबा के अभियानों का संक्षिप्त उल्लेख भूमिका में लिखें।
b) डोना मैरीना की भूमिका और टोटोनेक व लैक्सकलान से संधि-युद्ध का क्रम उत्तर में स्पष्ट लिखें।
c) आँसू भरी रात (30 जून, 1520 ई०) और टेनोक्टिटलान पर विजय (13 अगस्त, 1521 ई०) की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
d) कोर्टेस के बाद के जीवन में चार्ल्स पंचम द्वारा शक्तियाँ घटाने का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
Question 4: फ्रांसिस्को पिज़ारो कौन था ? उसने इंका साम्राज्य पर किस प्रकार विजय प्राप्त की ?
Answer:
फ्रांसिस्को पिज़ारो पेरू पर अधिकार करने वाला स्पेन का एक अन्य प्रसिद्ध विजेता था। उसका जन्म 1478 ई० में स्पेन के ट्रुजिलो (Trujillo) नगर में एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ था, इसलिए वह अनपढ़ रहा। 1502 ई० में वह अपना भाग्य आज़माने हिस्पानिओला (Hispaniola) गया और वहाँ सेना में भर्ती हो गया। 1513 ई० में वह नाविक बालबोआ (Balboa) की यात्रा में गया, जिसने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की खोज की थी। इस यात्रा से पिज़ारो बहुत प्रेरित हुआ।
शीघ्र ही उसे पता चला कि इंका राज्य सोने और चाँदी का देश (El Dorado) है, और वह इस देश पर अधिकार का सपना देखने लगा। 1521 ई० में हरनेंडो कोर्टेस की मैक्सिको विजय ने उसमें नई स्फूर्ति भरी। 1528 ई० में वह पेरू पहुँचने में सफल हुआ। स्पेन की वापसी यात्रा में वह इंका कारीगरों द्वारा बने सोने के कुछ सुंदर मर्तबान (बर्तन) अपने साथ ले आया। 1529 ई० में वह स्पेन के शासक चार्ल्स पंचम (Charles V) से मिला और उसे इंका साम्राज्य की अपार दौलत के बारे में बताया। चार्ल्स पंचम ने वचन दिया कि यदि पिज़ारो इंका साम्राज्य को जीत ले, तो उसे वहाँ का गवर्नर बना दिया जाएगा।
1532 ई० में इंका सिंहासन के लिए दो भाइयों अताहुआल्पा (Atahualpa) और हुआस्कर (Huascar) के बीच गृहयुद्ध छिड़ गया। यह स्वर्णिम अवसर देखकर पिज़ारो ने इंका साम्राज्य पर आक्रमण की योजना बनाई। वह केवल 168 सैनिकों और 62 घोड़ों के साथ चल पड़ा। तब तक अताहुआल्पा अपने भाई को हराकर सिंहासन प्राप्त कर चुका था। 15 नवंबर, 1532 ई० को पिज़ारो काजामार्का (Cajamarca) पहुँचा, जहाँ अताहुआल्पा 40,000 सैनिकों के साथ मौजूद था। इतनी बड़ी सेना का सामना करना पिज़ारो के वश में नहीं था। अतः उसने चाल चलकर 16 नवंबर, 1532 ई० को अताहुआल्पा को बंदी बना लिया। अताहुआल्पा ने अपनी मुक्ति के बदले एक कमरा भर सोने की फिरौती देने का प्रस्ताव रखा। उस समय तक के इतिहास में इतनी बड़ी फिरौती कभी नहीं दी गई थी। फिर भी पिज़ारो ने 29 अगस्त, 1533 ई० को राजा का वध करवा दिया।
अताहुआल्पा के वध से इंका सैनिकों में घोर निराशा फैल गई। अतः नवंबर 1533 ई० में पिज़ारो और उसके सैनिकों ने सुगमता से इंका राजधानी कुज़्को (Cuzco) पर अधिकार कर लिया। दो सौ से भी कम सैनिकों के साथ छह लाख लोगों के साम्राज्य पर अधिकार करना इतिहास में अनोखी सफलता थी। कुज़्को पर कब्ज़े के बाद सैनिकों ने वहाँ भयंकर लूटमार की। पिज़ारो ने 1535 ई० में लिमा (Lima) को पेरू की नई राजधानी बनाया। अपने शासन में उसने इंका लोगों को गुलाम बनाया और अधिक से अधिक धन देने के लिए विवश किया। इन अत्याचारों के विरुद्ध 1534 ई० में लोगों ने विद्रोह कर दिया, जो दो वर्षों तक चला। 26 जून, 1541 ई० को लिमा में पिज़ारो के एक विरोधी गुट ने उसका वध कर दिया। इस प्रकार स्पेन के इस महान् विजेता का दुखद अंत हुआ।
Exam Tips:
a) पिज़ारो की विजय चार्ल्स पंचम से मिले वचन और इंका गृहयुद्ध के अवसर से जुड़ी थी, यह अवश्य लिखें।
b) 15 नवंबर, 1532 ई० (काजामार्का), 16 नवंबर, 1532 ई० (बंदी) और 29 अगस्त, 1533 ई० (वध) की तिथियाँ अलग-अलग लिखें।
c) कुज़्को पर अधिकार (नवंबर 1533 ई०) और लिमा को राजधानी बनाने (1535 ई०) का क्रम स्पष्ट रखें।
d) पिज़ारो की मृत्यु (26 जून, 1541 ई०) के साथ उत्तर समाप्त करना उचित है।
Question 5: 16वीं शताब्दी में ब्राज़ील के पुर्तगाली प्रशासन के संबंध में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।
Answer:
ब्राज़ील पर पुर्तगालियों का कब्ज़ा संयोगवश हुआ। पुर्तगाली शासक मनोएल (Manoel) के आदेश पर पेड्रो अल्वारिस कैब्राल (Pedro Alvares Cabral) 9 मार्च, 1500 ई० को 13 जहाज़ों के बेड़े के साथ पुर्तगाल के तागुस (Tagus) बंदरगाह से भारत के लिए रवाना हुआ। समुद्री तूफानों से बचने के लिए वह 22 अप्रैल, 1500 ई० को ब्राज़ील के तट पर पहुँचा। वहाँ के मूल निवासियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। कैब्राल एक सप्ताह रुककर पूर्व की ओर चल पड़ा और उसने ब्राज़ील की खोज की सूचना पुर्तगाली शासक को दी।
आरंभ में पुर्तगालियों ने ब्राज़ील की ओर कम ध्यान दिया, क्योंकि वहाँ सोना या चाँदी मिलने की संभावना बहुत कम थी। वहाँ केवल ब्राज़ीलवुड (Brazilwood) नामक वृक्ष मिलता था, जिससे लाल रंजक (red dye) तैयार की जाती थी। इसी वृक्ष के नाम पर यूरोपवासियों ने इस प्रदेश का नाम ब्राज़ील रखा। पुर्तगाली शासक ने आरंभिक 30 वर्षों में व्यापारियों को व्यापार की अनुमति दी, जिसके बदले वे सरकार को कर देते थे। मूल निवासी लोहे के चाकू, छुरियों और आरियों के बदले पेड़ काटकर उन्हें जहाज़ों तक ले जाने को तैयार हो गए। इसके बदले वे बंदर, मुर्गियाँ, तोते और शहद जैसी वस्तुएँ भी देते थे। वे यह नहीं समझ पाए कि पुर्तगाली और फ्रांसीसी लोग इस लकड़ी के लिए इतनी दूर से और इतनी कठिनाइयाँ झेलकर क्यों आते हैं।
पुर्तगालियों के बढ़ते व्यापार से फ्रांसीसी व्यापारी ईर्ष्या करने लगे और वे भी ब्राज़ील पहुँच गए। दोनों के बीच अनेक भयंकर लड़ाइयाँ हुईं, जिनमें अंततः पुर्तगालियों की विजय हुई। 1533 ई० में पुर्तगाली शासक जॉन तृतीय (John III) ने ब्राज़ील को 15 आनुवंशिक कप्तानियों (hereditary captaincies) में बाँट दिया। प्रत्येक कप्तानी का प्रमुख डोनाटेरियस (Donatarius) कहलाता था। उसे लोगों पर कर लगाने, भूमि-अनुदान देने और स्थानीय लोगों को गुलाम बनाने जैसी विशाल शक्तियाँ प्राप्त थीं। डोनाटेरियस मूल निवासियों के साथ बहुत क्रूर व्यवहार करते थे।
1540 के दशक में पुर्तगालियों ने ब्राज़ील में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती शुरू की और वहाँ चीनी मिलें चलाईं। यूरोप के बाज़ारों में इस चीनी की भारी माँग थी, इसलिए उन्हें बहुत लाभ हुआ। मिलों में काम के लिए वे स्थानीय लोगों पर निर्भर थे, परंतु यह काम नीरस था और लोगों की रुचि नहीं थी। इसलिए पुर्तगालियों ने उन्हें गुलाम बनाकर काम करने के लिए बाध्य किया। अत्याचारों से बचने के लिए लोगों ने अपने गाँव खाली कर जंगलों में शरण ली। इससे मिल मालिकों को अफ्रीका से गुलाम मँगवाने पड़े। स्पेनी उपनिवेशों एज़टेक और इंका साम्राज्यों में स्थिति इसके विपरीत थी, क्योंकि वहाँ स्थानीय लोगों ने खेतों और खानों में काम का विरोध नहीं किया था।
डोनाटेरियसों के क्रूर व्यवहार से मूल निवासियों में विरोध बढ़ता गया। अतः 1549 ई० में पुर्तगाली शासक ने ब्राज़ील का शासन सीधे अपने हाथों में ले लिया और वहाँ एक गवर्नर-जनरल नियुक्त किया, जो अपने सभी कार्यों के लिए राजा के प्रति उत्तरदायी था। सैल्वाडोर (Salvador) को ब्राज़ील की राजधानी घोषित किया गया। इसी समय से जेसुइट पादरी (Jesuit missionaries) ब्राज़ील आने लगे। उन्होंने दास प्रथा की कड़ी आलोचना की। जेसुइट पादरी एंटोनियो वीएरा (Antonio Vieira) का कथन था कि जो व्यक्ति दूसरों की स्वतंत्रता छीनता है और उसे लौटाने की क्षमता रखते हुए भी नहीं लौटाता, वह महापाप का भागी होता है। इन पादरियों ने मूल निवासियों के साथ अच्छे व्यवहार का पक्ष लिया। इन कारणों से यूरोपवासी इन्हें पसंद नहीं करते थे, फिर भी उन्होंने ब्राज़ील में ईसाई धर्म का खूब प्रचार किया।
Exam Tips:
a) कैब्राल की खोज 22 अप्रैल, 1500 ई० को हुई, इसे तिथि सहित लिखें।
b) ब्राज़ीलवुड से लाल रंजक बनना और इसी से प्रदेश का नाम ब्राज़ील पड़ना दोनों तथ्य उत्तर में दें।
c) 15 आनुवंशिक कप्तानियाँ और डोनाटेरियस की भूमिका को अलग अनुच्छेद में लिखें।
d) 1549 ई० में गवर्नर-जनरल की नियुक्ति और सैल्वाडोर राजधानी बनने का उल्लेख अंत में करें।
Question 6: साम्राज्यवाद से क्या अभिप्राय है? साम्राज्यवाद के उत्थान के लिए कौन-से कारण उत्तरदायी थे?
Answer:
साम्राज्यवाद से तात्पर्य उस तीव्र इच्छा से है जिसके कारण कोई शक्तिशाली देश राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े किसी दूसरे देश पर बलपूर्वक अधिकार जमाने का प्रयास करता है। इतिहास में प्राचीनकाल से ही राजाओं की इच्छा दूसरे प्रदेशों पर कब्ज़ा करने की रही है। “साम्राज्यवाद” शब्द का प्रयोग 19वीं शताब्दी में आरंभ हुआ।
19वीं शताब्दी में साम्राज्यवाद ने नया रूप लिया। इस नए साम्राज्यवाद के पीछे राजनीतिक भावना की अपेक्षा आर्थिक भावना अधिक प्रबल थी। साम्राज्यवादी देश अपने नियंत्रण में आए देशों का खूब शोषण करते थे। साम्राज्यवाद को बढ़ावा देने में पुर्तगाल, स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और जापान ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके प्रसार के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे, जिनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—
1. कच्चे माल की आवश्यकता (Necessity for Raw Materials):
औद्योगीकरण के कारण यूरोप में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हुए, जिन्हें चलाने के लिए भारी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता थी। हर प्रकार का कच्चा माल देश के भीतर उपलब्ध नहीं था। इसलिए यूरोपीय लोग उन देशों से संबंध बढ़ाने लगे जहाँ से कच्चा माल मिल सकता था और उसे सस्ते दाम पर खरीदते थे। आरंभ में वे व्यापारियों के रूप में एशिया और अफ्रीका गए, परंतु बाद में उन देशों की कमज़ोर राजनीतिक स्थिति का लाभ उठाकर उन पर अधिकार कर लिया। इन स्थानों पर अधिकार के लिए यूरोपीय देशों में होड़ लग गई। इस प्रकार कच्चे माल की आवश्यकता ने साम्राज्यवाद को जन्म दिया।
2. नई मंडियों की खोज (The Search for New Markets):
औद्योगिक क्रांति से नए और बड़े कारखाने स्थापित हुए, जिनमें देश की आवश्यकता से कहीं अधिक माल तैयार होने लगा। अधिक लाभ कमाने और देश में मूल्य नियंत्रण रखने के लिए इस माल को विदेशों में बेचना आवश्यक था। परंतु अनेक यूरोपीय देश संरक्षण नीति अपनाए हुए थे और विदेशी तैयार माल खरीदने पर प्रतिबंध लगा चुके थे। इसलिए इन देशों ने अपना माल बेचने के लिए नई मंडियों की खोज शुरू की। परिणामस्वरूप उन्होंने एशिया और अफ्रीका के अनेक देशों पर अधिकार कर लिया।
3. जनसंख्या में वृद्धि (Increase in Population):
19वीं शताब्दी में इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे कुछ बड़े यूरोपीय देशों की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही थी। लोगों को रोज़गार देना और बसाना जटिल समस्या बन गई। इस पर नियंत्रण पाने के लिए इन देशों ने अतिरिक्त जनसंख्या को अपने उपनिवेशों में भेजना शुरू किया। ये लोग प्रशासनिक और सैनिक पदों पर लगे या उन्होंने वहाँ अपने उद्योग स्थापित कर लिए, और धीरे-धीरे उन उपनिवेशों में अपना प्रभाव बढ़ा लिया।
4. ईसाई प्रचारक (Christian Missionaries):
ईसाई प्रचारकों ने भी साम्राज्यवाद के प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। वे पिछड़े देशों में जाकर धार्मिक अंधविश्वास दूर करने का प्रयास करते थे। इससे अनेक लोग प्रभावित होकर उनके धर्म में शामिल होने लगे। कुछ प्रचारक धन का लालच देकर भी लोगों को अपने धर्म से जोड़ते थे। इस प्रकार धीरे-धीरे उनका प्रभाव एशिया और अफ्रीका में बढ़ता गया।
5. उच्चतम सभ्यता में विश्वास (Faith in Higher Civilization):
19वीं शताब्दी में यूरोप के अधिकांश देशों में नई राष्ट्रीय जागृति आई और वे अपनी सभ्यता पर अधिक गर्व करने लगे। उनके अनुसार केवल उनकी सभ्यता ही विकसित थी, और उसे अविकसित देशों में फैलाना आवश्यक था। उनका कहना था कि “हीन जातियों को सभ्य बनाना श्रेष्ठ जातियों का कर्तव्य है।” वे अधिक से अधिक उपनिवेशों को अपने प्रभाव में लाना अपने राष्ट्र के सम्मान का चिह्न मानते थे।
6. अतिरिक्त पूँजी का लगाना (Investment of Extra Capital):
औद्योगिक प्रगति से यूरोपीय लोगों के पास पूँजी बढ़ गई, परंतु ब्याज दर कम होने के कारण वे पूँजी को बैंकों में रखना नहीं चाहते थे। वे इस अतिरिक्त पूँजी को उपनिवेशों में उद्योग लगाने में निवेश करना चाहते थे। वहाँ सस्ता कच्चा माल लेकर निर्मित माल ऊँचे दामों पर बेचा जाता था। इस प्रकार अधिक लाभ के लिए उन्होंने उपनिवेशों में कारखाने स्थापित करके अपना प्रभाव बढ़ाया।
7. देशों का पिछड़ापन (Backwardness of the Countries):
एशिया और अफ्रीका के अधिकांश देश यूरोपीय देशों से कई दृष्टियों से पिछड़े हुए थे। उनके पास आधुनिक शस्त्र और प्रशिक्षित सेना नहीं थी, और उनमें राजनीतिक एकता का अभाव था। वे आपस में लड़ते रहते थे। इस कारण वे यूरोपीय देशों का मुकाबला नहीं कर सके और उन पर अधिकार करना शक्तिशाली राष्ट्रों के लिए सरल हो गया।
8. यातायात और संचार के साधन (Means of Transport and Communications):
भाप से चलने वाले जहाज़ों और रेलगाड़ियों ने यात्रा को सरल बना दिया। इससे यूरोपीय देशों के लिए उपनिवेशों के आंतरिक भागों से कच्चा माल प्राप्त करना और अपना बना माल बेचना पहले से कहीं आसान हो गया। तार (telegraph) के द्वारा दूर-दराज़ के स्थानों से संपर्क संभव हुआ। इस प्रकार यातायात और संचार के साधनों ने साम्राज्यवाद के विस्तार को अधिक सुगम बना दिया।
Exam Tips:
a) साम्राज्यवाद की परिभाषा में “बलपूर्वक अधिकार” और “राजनीतिक व आर्थिक पिछड़ापन” दोनों शब्द अवश्य लिखें।
b) कच्चे माल, नई मंडियों और अतिरिक्त पूँजी को आर्थिक कारण के रूप में अलग से लिखें।
c) 19वीं शताब्दी को साम्राज्यवाद के नए युग के रूप में उल्लेख करें।
d) तार और भाप के जहाज़ों जैसे यातायात-संचार साधनों का उल्लेख अंतिम कारण के रूप में लिखें।
Question 7: अरावाक कौन थे? उनके जीवन की मुख्य विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
अरावाकी कबीले के लोग कैरीबियन सागर के छोटे-छोटे द्वीप समूहों, जिन्हें आजकल बहामा (Bahamas) कहा जाता है, तथा वृहत्तर एंटिलीज़ (Greater Antilles) में रहते थे। वे अरावाकी लुकायो (Arawakian Lucayos) के नाम से भी जाने जाते थे। वे बहुत शांतिप्रिय थे और लड़ने की अपेक्षा बातचीत से झगड़े निपटाना अधिक पसंद करते थे। दक्षिण अथवा लघु एंटिलीज़ (Lesser Antilles) से खूँखार कैरिब (Caribs) कबीले ने उन्हें सहज ही खदेड़ दिया था।
1. सामाजिक संगठन:
अरावाकी लोग अपने वंश के बुजुर्गों के अधीन संगठित रहते थे। उनका न कोई राजा था और न ही कोई सेना। चर्च का भी उनके जीवन पर कोई नियंत्रण नहीं था, इसलिए वे स्वतंत्र जीवन बिताते थे। उनमें बहुविवाह प्रथा प्रचलित थी, और वे स्त्रियों का बहुत सम्मान करते थे।
2. आजीविका:
वे कुशल नौका-निर्माता थे। नावों में बैठकर वे खुले समुद्र की यात्रा करते और मछलियाँ पकड़ते थे। उनके प्रमुख शस्त्र तीर और कमान थे, जिनसे वे पशुओं का शिकार करते थे। वे खेती भी करते थे। मक्का (corn), मीठे आलू, कंद-मूल और कसावा (cassava) उनकी प्रमुख फसलें थीं। उनके पास लोहे की कुल्हाड़ी नहीं थी, इसलिए वे घने जंगलों की सफाई नहीं कर सके और खेती का विस्तार सीमित रहा।
3. रहन-सहन और कला:
अरावाकी गाँवों में साधारण घरों में रहते थे। वे सोने के गहने पहनते थे, परंतु यूरोपियों की तरह सोने को अधिक महत्त्व नहीं देते थे। यदि कोई यूरोपीय उन्हें सोने के बदले काँच के मनके देता, तो वे उसे प्रसन्नता से स्वीकार करते, क्योंकि उन्हें काँच के मनके अधिक सुंदर लगते थे। वे बुनाई में बहुत निपुण थे और उनके हैमक (झूले) देखकर यूरोपीय भी चकित रह गए थे।
4. धर्म:
अरावाकी जीववादी (Animists) थे। उनका विश्वास था कि पत्थर और पेड़ जैसी निर्जीव वस्तुओं में भी जीवन होता है। वे जादू-टोने में भी विश्वास रखते थे। शमन (Shamans) लोगों के कष्ट दूर करने में प्रमुख भूमिका निभाते थे।
अरावाकी बहुत उदार थे। 1492 ई० में जब कोलंबस बहामा पहुँचा, तो उन्होंने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। कोलंबस उनकी उदारता से बहुत प्रभावित हुआ और उसने अपने रोज़नामचे (log-book) में लिखा कि वे इतने उदार और सरल स्वभाव के हैं कि अपना सब कुछ देने को तैयार रहते हैं, कभी इंकार नहीं करते और इतना प्यार जताते हैं मानो उनका प्रेम भरा हृदय बाहर निकल आएगा।
स्पेनी प्रशासन के अधीन अरावाकियों पर घोर अत्याचार हुए। उन्हें सोने और चाँदी की खानों में काम करने को बाध्य किया गया, जिससे वे स्पेनियों के विरुद्ध हो गए। स्पेनियों ने उनका क्रूरता से दमन किया। साथ ही यूरोपियों के आगमन से बहामा में अनेक भयंकर बीमारियाँ फैल गईं। इन कारणों से स्पेनियों के संपर्क में आने के लगभग 25 वर्ष के अंदर अरावाकी सभ्यता लुप्त हो गई। यह एक दुखदायी अध्याय था।
Exam Tips:
a) अरावाकी लोगों के जीवन के हर पक्ष (समाज, आजीविका, कला, धर्म) को अलग शीर्षक में लिखें।
b) लोहे की कुल्हाड़ी न होने से खेती का विस्तार सीमित रहना, यह कारण स्पष्ट लिखें।
c) कोलंबस की उदारता संबंधी टिप्पणी उत्तर के अंत में दें।
d) स्पेनी अत्याचार और बीमारियों से 25 वर्ष में पतन, दोनों कारण लिखें।
Question 8: एज़टेक सभ्यता की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं ? इस सभ्यता के पतन के प्रमुख कारण क्या थे?
Answer:
एज़टेक एक युद्धप्रिय और घुमंतू कबीला था, जो उत्तरी मैक्सिको से आया था। वे भोजन की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। उन्होंने 12वीं शताब्दी में मैक्सिको की मध्यवर्ती घाटी में बसने का निर्णय किया। मैक्सिको नाम उनके एक प्रमुख देवता मैक्सिली (Mexitli) के नाम पर पड़ा था।
1. एज़टेक साम्राज्य (Aztec Empire):
एज़टेकों ने एक शक्तिशाली साम्राज्य स्थापित किया, जिसका विस्तार लगभग 2 लाख वर्ग किलोमीटर तक था। 15वीं शताब्दी में उनकी शक्ति चरम पर थी और साम्राज्य में 38 प्रांत थे। हर प्रांत का मुखिया एक सैनिक गवर्नर होता था, जिसकी सहायता के लिए सैनिक दल होता था। ये सैनिक लोगों से कर वसूलते थे और गैर-एज़टेक लोगों पर घोर अत्याचार करते थे। जॉन ए० गैरटी और पीटर गे के अनुसार, एज़टेक खून के प्यासे लोग थे और उनका साम्राज्य राजनीतिक राज्य से अधिक एक सैनिक राज्य था।
2. सम्राट की स्थिति (Position of the Emperor):
समाज में सम्राट का स्थान सर्वोच्च था। उसे निरंकुश शक्तियाँ प्राप्त थीं और उसके मुख से निकला हर शब्द कानून माना जाता था। वह भव्य महलों में रहता था और उसके दरबार में विशेष नियमों का पालन होता था। प्रजा उसकी देवता के समान उपासना करती थी और उसे पृथ्वी पर सूर्य देवता का प्रतिनिधि माना जाता था। राजा का चुनाव अभिजात वर्ग द्वारा किया जाता था।
3. कला (Art):
एज़टेक शासक कला के महान् प्रेमी थे। पाँचवें सम्राट मोंटेजुमा प्रथम ने 1325 ई० में मैक्सिको झील के मध्य राजधानी टेनोक्टिटलान (Tenochtitlan) का निर्माण करवाया। इसे भव्य महलों, मंदिरों और उपवनों से सजाया गया था। बाद में आने वाले स्पेनी भी इस शहर की भव्यता देखकर चकित रह गए थे। 16वीं शताब्दी में इसकी गिनती अमरीका के सबसे बड़े शहरों में होती थी।
4. श्रेणियाँ (Classes):
एज़टेक समाज श्रेणीबद्ध था। सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान अभिजात वर्ग (aristocracy) को प्राप्त था, जिसमें शाही परिवार के सदस्य, पुरोहित, सैनिक अधिकारी और कुछ धनी व्यापारी शामिल थे। उन्हें राज्य के महत्त्वपूर्ण पद मिलते थे और अनेक विशेषाधिकार प्राप्त थे। व्यापारी सरकारी दूत और गुप्तचर के रूप में कार्य करते थे। प्रतिभाशाली शिल्पियों, चिकित्सकों और अध्यापकों को भी सम्मान दिया जाता था। समाज में सबसे निम्न स्थान दासों का था, जिनकी स्थिति अत्यंत शोचनीय थी। युद्धबंदियों को दास बना लिया जाता था और गरीब लोग विवश होकर अपने बच्चों को दास के रूप में बेच देते थे।
5. व्यवसाय (Occupations):
उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। भूमि की कमी के कारण उन्होंने सरकंडे (reed) की चटाइयाँ बुनकर उन्हें मिट्टी और पत्तों से ढककर मैक्सिको झील में कृत्रिम टापू बनाए, जिन्हें चिनाम्पा (chinampas) कहा जाता था। इन पर स्वामित्व किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि कुल का होता था। यहाँ मक्का, फलियाँ, कद्दू, कसावा और आलू उगाए जाते थे। कृषि के अतिरिक्त वे वस्त्र, आभूषण, मिट्टी के बर्तन और धातु के औज़ार भी बनाते थे।
6. शिक्षा (Education):
एज़टेक शिक्षा पर विशेष बल देते थे। अभिजात वर्ग के बच्चे कालमेकाक (Calmecac) नामक स्कूलों में पढ़ते थे, जहाँ उन्हें पुरोहित और योद्धा बनने का प्रशिक्षण मिलता था। सामान्य लोगों के बच्चे तेपोकल्ली (Telpochcalli) में पढ़ते थे, जहाँ लड़कों को सैन्य प्रशिक्षण, कृषि और व्यापार सिखाया जाता था, तथा धर्म, उत्सव-गीत और इतिहास की शिक्षा भी दी जाती थी। लड़कियों को घरेलू कार्यों और नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता था।
7. स्त्रियों की स्थिति (Position of Women):
एज़टेक समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी थी और उन्हें शिक्षा का अधिकार प्राप्त था। कुछ स्त्रियाँ पुरोहित का कार्य करती थीं, जिसे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था। कुछ स्त्रियाँ पुरुषों के साथ खेती करती थीं और कुछ दुकानदारी करती थीं। अधिकांश स्त्रियाँ घरेलू जीवन बिताती थीं। लड़कियों का विवाह प्रायः 16 वर्ष की आयु में होता था, जिसमें बड़ा उत्सव मनाया जाता था और दहेज देने की प्रथा प्रचलित थी।
8. धर्म (Religion):
एज़टेक अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। उनका पंचांग 18 माह में बँटा था और हर माह किसी देवता को समर्पित था। सूर्य देवता उनका सबसे प्रमुख देवता था, जो विश्व की सभी घटनाओं की जानकारी रखता था और पापियों को दंड देता था। युद्ध देवता दूसरा महत्त्वपूर्ण देवता था, जिसकी कृपा से युद्ध में विजय-पराजय निर्भर मानी जाती थी। अन्न देवी (corn goddess) को सभी देवताओं की जननी माना जाता था। इन देवताओं के लिए भव्य मंदिर बनाए जाते थे और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बड़ी संख्या में बलियाँ दी जाती थीं। वे मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास रखते थे और उनमें अनेक अंधविश्वास भी प्रचलित थे।
9. पतन (Decline):
1519 ई० में स्पेन के हरनेंडो कोर्टेस (Hernando Cortes) ने एज़टेक साम्राज्य पर आक्रमण किया और दो वर्षों के भीतर उसे नष्ट कर दिया। इसके अनेक कारण थे। पहला, एज़टेक शासकों ने लोगों पर भारी कर लगाए थे, जिससे असंतोष था। दूसरा, लगातार लड़ाइयों से सैनिक भी ऊब चुके थे। तीसरा, नए अधीन क्षेत्रों के लोगों पर घोर अत्याचार किए गए। चौथा, रोज़ाना बड़ी संख्या में युद्धबंदियों और गैर-एज़टेक लोगों की बलि दी जाती थी। इसलिए लोगों ने कोर्टेस के आक्रमण में उसकी यथासंभव सहायता की। ऐसे साम्राज्य का पतन होना कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।
Exam Tips:
a) एज़टेक साम्राज्य के 38 प्रांत और सैनिक गवर्नर की व्यवस्था उत्तर में अवश्य लिखें।
b) टेनोक्टिटलान (1325 ई०) और चिनाम्पा का उल्लेख कला तथा व्यवसाय में अलग-अलग करें।
c) कालमेकाक और तेपोकल्ली के छात्रों के आधार पर दोनों शिक्षा-संस्थाओं का अंतर स्पष्ट लिखें।
d) पतन के चार कारण क्रम से लिखने से उत्तर संगठित रहता है।
Question 9: इंका सभ्यता के बारे में आप क्या जानते हैं ? इस सभ्यता के पतन के प्रमुख कारण क्या थे?
Answer:
इंका सभ्यता दक्षिण अमरीका की सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली सभ्यता थी। इसकी स्थापना 12वीं शताब्दी में मैंको कपाक (Manco Capac) ने पेरू (Peru) में की थी, और उसने कुज़्को (Cuzco) को राजधानी घोषित किया। यह सभ्यता 15वीं शताब्दी में अपनी उन्नति के शिखर पर थी। इसका सबसे शक्तिशाली शासक पचकुटी इंका (Pachacuti Inca) था, जो नौवाँ इंका शासक था और 1438 ई० में सिंहासन पर बैठा। उसके शासनकाल में साम्राज्य की सीमाएँ उत्तर में इक्वेडोर (Ecuador) से दक्षिण में चिली (Chile) तक फैल गईं। इसका विस्तार लगभग 3000 मील तक था और जनसंख्या 10 लाख से अधिक थी।
1. सम्राट की स्थिति (Position of the Emperor):
इंका साम्राज्य में सम्राट की स्थिति सर्वोच्च थी। उसे सूर्य देवता का पुत्र माना जाता था और सब लोग उसकी देवता के समान उपासना करते थे। उसके मुख से निकला हर शब्द कानून समझा जाता था, और उसकी आज्ञा का उल्लंघन मृत्यु को निमंत्रण देना था। इंका सम्राट अताहुआल्पा (Atahualpa) का कथन था, “मेरे साम्राज्य में मेरी इच्छा के बिना न तो कोई पक्षी उड़ सकता है और न ही कोई पत्ता हिल सकता है।”
2. प्रशासन (Administration):
इंका शासक कुशल प्रशासक थे और उनके प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोक-कल्याण था। साम्राज्य को अनेक प्रांतों में बाँटा गया था और हर प्रांत का मुखिया एक गवर्नर होता था, जो अभिजात वर्ग से होता था। वह अपने प्रांत की कानून-व्यवस्था के लिए उत्तरदायी था। साम्राज्य में अनेक कबीले थे, जिनमें से प्रत्येक वरिष्ठों की सभा (Council of Elders) द्वारा स्वतंत्र रूप से शासित होता था। ये सभाएँ कबीले के सदस्य लोकतांत्रिक ढंग से चुनते थे, और हर कबीला अपने कार्यों के लिए शासक के प्रति उत्तरदायी था। इतिहासकार पी० एस० फ्राई के कथनानुसार, इंका ने विशाल साम्राज्य का प्रशासन एक कुशल संगठन द्वारा चलाया, जिसकी तुलना प्राचीन रोम से की जा सकती है।
3. भवन निर्माण (Architecture):
इंका महान् भवन-निर्माता थे। कुज़्को और माचू-पिच्चू (Machu-Picchu) के भव्य महल, किले और मंदिर उनकी उच्च कोटि की भवन-निर्माण कला को दर्शाते हैं। वे दीवारें बनाने में विशाल पत्थरों का प्रयोग करते थे, जिनमें से कुछ का वज़न 100 टन से भी अधिक था। इन पत्थरों को मज़दूरों और रस्सियों की सहायता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता था और उन्हें बारीकी से तराशा जाता था। वे पत्थरों को जोड़ने के लिए गारे या सीमेंट का प्रयोग नहीं करते थे, फिर भी उनके भवन बहुत मज़बूत होते थे। इन भवनों को शल्क पद्धति (flaking) द्वारा सुंदर बनाया जाता था। इसके अतिरिक्त उन्होंने पहाड़ों के बीच पूरे साम्राज्य में सड़कें, पुल और सुरंगें बनाईं। इतिहासकार जे० एच० हाल का कथन सही है कि “इंका भवन-निर्माण कला के शिखरों को नई दुनिया में भी नहीं छुआ जा सका है।”
4. विभिन्न श्रेणियाँ (Various Classes):
इंका समाज अनेक श्रेणियों में विभाजित था। सर्वोच्च स्थान सम्राट को प्राप्त था, जो भव्य महलों में रहता था और उसकी सेवा में बड़ी संख्या में नौकर होते थे। उसके परिवार में अनेक रखैलें (concubines) भी होती थीं। सम्राट के बाद कुलीनों (nobles) और पुरोहितों का स्थान था, जिन्हें अनेक विशेषाधिकार प्राप्त थे और वे समृद्ध जीवन बिताते थे। शिक्षक, डॉक्टर और सैनिक मध्य वर्ग में आते थे। किसान और दस्तकार साधारण वर्ग में थे, जिन्हें जीवनयापन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। समाज में सबसे निम्न स्थान दासों का था, जिनका जीवन जानवरों से भी बदतर था। ई० एम० बर्न्स आदि इतिहासकारों के शब्दों में, “इंका समाज मानव समुदायों में पाए जाने वाले सबसे कठोर समाजों में से एक था।”
5. स्त्रियों की स्थिति (Position of Women):
इंका समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी थी। परिवार में उनका पूर्ण सम्मान होता था और उन्हें शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार था। वे अपना पति चुनने के लिए स्वतंत्र थीं। उनमें बाल-विवाह की प्रथा नहीं थी और विधवाओं को पुनर्विवाह की अनुमति थी। अधिकांश स्त्रियाँ घरेलू कार्य करती थीं, कुछ स्त्रियाँ पुरोहित का कार्य करती थीं, और वे त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं।
6. शिक्षा (Education):
इंका समाज में शिक्षा को विशेष महत्त्व दिया जाता था और प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजा जाता था। लड़कों को प्रायः सैनिक और पुरोहित बनने की शिक्षा दी जाती थी, जबकि अधिकांश लड़कियों को घरेलू कार्यों की शिक्षा मिलती थी। कुछ लड़कियाँ पुरोहित संबंधी प्रशिक्षण भी लेती थीं। शिक्षा मौखिक (oral) होती थी, क्योंकि इंका समाज में कोई लेखन प्रणाली प्रचलित नहीं थी। वे अपना हिसाब क्विपु (quipu) प्रणाली से रखते थे, जिसमें एक डंडे पर विभिन्न रंगों की रस्सियों से गाँठें बाँधी जाती थीं। प्रत्येक गाँठ एक संकेत होती थी, जिससे वस्तु का अनुमान लगाया जाता था। इंका लोगों की प्रशासनिक भाषा क्वेचुआ (Quechua) थी।
7. विभिन्न व्यवसाय (Various Occupations):
इंका सभ्यता का आधार कृषि था। पहाड़ों पर सीढ़ीदार खेत (terraces) बनाए जाते थे और उनकी सिंचाई के लिए नहरें बनाई जाती थीं। मक्का और आलू उनकी प्रमुख फ़सलें थीं। कुछ लोग लामा (Llama) और अल्पाका (Alpaca) पालते थे, जिनसे भार ढोने, ऊन और माँस का काम लिया जाता था। वस्त्र उद्योग, मिट्टी के बर्तन और सोने, चाँदी व ताँबे के आभूषण बनाने के उद्योग भी प्रसिद्ध थे। कुछ लोग खानों से धातु निकालने का कार्य भी करते थे।
8. धर्म (Religion):
इंका लोगों का जीवन धर्म से गहराई से जुड़ा था। वे अनेक देवी-देवताओं में विश्वास रखते थे, किंतु सूर्य उनका प्रमुख देवता था। उनका मानना था कि उनका प्रथम शासक मैंको कपाक सूर्य का पुत्र था। इसलिए इंका शासकों ने पूरे साम्राज्य में सूर्य देवता के भव्य मंदिर बनवाए, जिन्हें सोने से सजाया जाता था। इन मंदिरों में मृत शासकों के शव रखे जाते थे और उपासना के लिए बड़ी संख्या में पुरोहित नियुक्त किए जाते थे। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जानवरों की और कभी-कभी मनुष्यों की बलि दी जाती थी। विशेष अवसरों पर राजा स्वयं धूम-धाम से इन मंदिरों में उपासना के लिए आता था। वे मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास रखते थे और उनमें अनेक अंधविश्वास भी प्रचलित थे।
9. पतन (Decline):
इंका सभ्यता के पतन के अनेक कारण थे। पहला, 1532 ई० के स्पेनी आक्रमण से पहले ही साम्राज्य कमज़ोर हो चुका था, क्योंकि अताहुआल्पा और उसके भाई हुआस्कर (Huascar) के बीच गृहयुद्ध छिड़ गया था, जिसमें अताहुआल्पा विजयी हुआ और उसने हुआस्कर को बंदी बना लिया था। दूसरा, अताहुआल्पा एक योग्य शासक सिद्ध नहीं हुआ और विशाल सेना होने पर भी स्पेनी आक्रमणकारियों का सामना नहीं कर सका। तीसरा, फ्रांसिस्को पिज़ारो (Francisco Pizarro), जिसके नेतृत्व में स्पेनी सैनिकों ने आक्रमण किया, बहुत अनुभवी था और उसने चतुराई से अताहुआल्पा को बंदी बना लिया। चौथा, यूरोपियों के आगमन से इंका साम्राज्य में अनेक बीमारियाँ फैल गईं, जिनसे बड़ी संख्या में लोग मृत्यु का शिकार हो गए। पाँचवाँ, इंका लोग अपने तीरों और तलवारों से स्पेनी बंदूकों और तोपों का सामना करने में विफल रहे। अतः उनकी सभ्यता का लोप हो गया।
Exam Tips:
a) इंका सम्राट को सूर्य देवता का पुत्र मानने की धारणा सम्राट की स्थिति में अवश्य लिखें।
b) कुज़्को और माचू-पिच्चू के भवनों का उल्लेख भवन-निर्माण में करें, और बिना गारे के पत्थर जोड़ने का तथ्य जोड़ें।
c) क्विपु प्रणाली और मौखिक शिक्षा का संबंध (लिखित लिपि न होना) स्पष्ट करें।
d) पतन के पाँच कारण क्रम से लिखें, तथा हर कारण में एक वाक्य में तथ्य दें।
Question 10: माया सभ्यता की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। इस सभ्यता का पतन क्यों हुआ?
Answer:
माया सभ्यता मैक्सिको की एक महत्त्वपूर्ण सभ्यता थी। यह सभ्यता लगभग 300 ई० से 900 ई० के दौरान अपनी उन्नति के शिखर पर थी। इसके प्रमुख केंद्र मैक्सिको, ग्वातेमाला (Guatemala), होंडुरास (Honduras) और अल-सैल्वाडोर (El Salvador) में थे। यद्यपि माया सभ्यता का अंत 16वीं शताब्दी में हुआ, परंतु इसका पतन 11वीं शताब्दी से आरंभ हो गया था।
1. माया शासन पद्धति (Maya Polity):
माया सभ्यता की शासन पद्धति के बारे में हमें बहुत कम जानकारी मिलती है। माया शासक सामान्यतः पुरुष होते थे, किंतु कभी-कभी रानियाँ भी शासन करती थीं। राजा का पद पैतृक होता था और उसकी मृत्यु के बाद बड़ा पुत्र सिंहासन पर बैठता था। राजा का बहादुर होना आवश्यक था, क्योंकि साम्राज्य का विस्तार और सुरक्षा उसी पर निर्भर थी। सिंहासन पर बैठते समय देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मानव बलि दी जाती थी। राजा अभिजात वर्ग और पुरोहितों की सहायता से शासन चलाता था।
2. श्रेणियाँ (Classes):
माया समाज अनेक श्रेणियों में बँटा था। सर्वोच्च स्थान पुरोहितों को प्राप्त था, और राजा उनके परामर्श के बिना कोई कार्य नहीं करता था। दूसरा स्थान अभिजात वर्ग का था, जो राज्य के महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होता था और बहुमूल्य वस्त्र पहनकर ऐश्वर्यपूर्ण जीवन बिताता था। समाज की अधिकांश जनसंख्या किसान वर्ग से थी, जिसे जीवनयापन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। सबसे निम्न स्थान दासों का था, जिनकी दशा अत्यंत दयनीय थी।
3. कृषि (Agriculture):
माया लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। उन्होंने पत्थर की कुल्हाड़ी और आग की सहायता से घने जंगलों को साफ़ करके भूमि को कृषि योग्य बनाया। उनकी कृषि-पद्धति उन्नत थी, इसलिए फ़सलों की भरपूर पैदावार होती थी। वे सबसे अधिक मक्का (corn) उगाते थे, क्योंकि उनके अनेक धार्मिक कर्मकांड और उत्सव मक्का बोने, उगाने और काटने से जुड़े थे। इसके अतिरिक्त वे सेम (beans), कद्दू (squash) और कपास (cotton) भी उगाते थे।
4. धर्म (Religion):
माया लोगों का धर्म में अटूट विश्वास था। वे अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे, जिनमें सूर्य देवता और मक्का देवता प्रमुख थे। इनके अतिरिक्त वे अग्नि, वन, भूमि और वर्षा के देवताओं की भी पूजा करते थे। देवताओं की स्मृति में भव्य मंदिर और सुंदर मूर्तियाँ बनाई जाती थीं। इन मंदिरों की देखभाल के लिए बड़ी संख्या में पुरोहित नियुक्त होते थे। देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पशुओं की बलि दी जाती थी और कुछ विशेष अवसरों पर मानव बलि भी दी जाती थी। वे मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास रखते थे और उनमें अनेक अंधविश्वास भी प्रचलित थे।
5. कला (Art):
माया लोग कला के महान् प्रेमी थे। उन्होंने भवन-निर्माण कला में उल्लेखनीय योगदान दिया और अनेक भव्य नगरों, महलों, पिरामिडों, मंदिरों और वेधशालाओं (observatories) का निर्माण करवाया। उनके प्रमुख नगरों में टिकल (Tikal), कोपान (Copan), पालेंक (Palenque), कोबा (Coba), युकाटान (Yucatan), चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza), बोनमपाक (Bonampak), कलाकमुल (Kalakmul) और उक्समल (Uxmal) उल्लेखनीय हैं। इन नगरों में भव्य भवन, उद्यान और फव्वारे थे। महलों की छतों और दीवारों पर चटकीले रंगों के चित्र बनाए जाते थे। विशाल पिरामिडों के ऊपर मंदिर बनाए जाते थे, जिनमें जीवंत लगने वाली मूर्तियाँ स्थापित होती थीं। सबसे प्रसिद्ध टिकल मंदिर था, जिसे आठवीं शताब्दी में ग्वातेमाला में बनाया गया और जिसकी ऊँचाई लगभग 229 फुट बताई जाती है। इतिहासकार टी० एच० वालबैंक के अनुसार, “कला के क्षेत्र में माया भवन-निर्माण कला और मूर्तिकला ने अद्वितीय उन्नति की।”
6. पंचांग (Calendar):
माया सभ्यता ने पंचांग के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दो प्रकार के पंचांग बनाए। पहला धर्म-निरपेक्ष पंचांग था, जिसमें सौर पंचांग की तरह वर्ष में 365 दिन होते थे। इसमें 18 माह थे, हर माह 20 दिन का था, और शेष पाँच दिनों को अशुभ माना जाता था। दूसरा पंचांग धार्मिक था, जिसमें वर्ष में 260 दिन होते थे और यह पुरोहितों के धार्मिक कर्मकांडों के लिए बनाया गया था।
7. लिपि (Script):
माया सभ्यता की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि उसकी लिपि थी। उनकी लिपि चित्रात्मक (pictographic) थी। माया लेखन के उदाहरण प्रस्तर-पट्टों (stelae) पर उत्कीर्ण अभिलेखों और कोडिसेज़ (codices) नामक पुस्तकों में मिलते हैं। इनमें शासकों से जुड़ी घटनाएँ और खगोल-विद्या की सूचनाएँ दर्ज होती थीं। माया लिपि का अधिकांश भाग अब पढ़ा जा चुका है।
8. पतन (Downfall):
माया सभ्यता का पतन 11वीं शताब्दी में आरंभ हो गया था। इसके कारणों पर इतिहासकारों में मतभेद हैं। कुछ इतिहासकारों के अनुसार भयंकर भूकंपों और समुद्री तूफानों ने सभ्यता को नष्ट किया। कुछ के अनुसार फैली भयंकर बीमारियों से बड़ी संख्या में लोग मारे गए। कुछ इतिहासकार लंबे सूखे और जलवायु परिवर्तन को दोष देते हैं, जिससे फ़सलें नष्ट हुईं और लोग भूखे मरे। कुछ के मत में किसान विद्रोहों ने प्रमुख भूमिका निभाई। अधिकांश इतिहासकार मानते हैं कि 16वीं शताब्दी में स्पेनी विजय ने माया क्षेत्र के पतन को पूरा किया। हरनेंडो कोर्टेस ने 1519 ई० में मैक्सिको पर आक्रमण किया और 1521 ई० तक उसे अपने अधीन कर लिया। इसके बाद ग्वातेमाला और होंडुरास में भी स्पेनी अभियान हुए। माया नगर-राज्यों पर स्पेनी अधिकार एक लंबी अवधि में स्थापित हुआ।
Exam Tips:
a) माया सभ्यता का समय (300 ई० से 900 ई०) और पतन का आरंभ (11वीं शताब्दी) दोनों तिथियाँ लिखें।
b) पंचांग के दोनों प्रकारों में दिनों की संख्या (365 और 260) अलग-अलग लिखें।
c) टिकल मंदिर का स्थान (ग्वातेमाला) और निर्माण की शताब्दी (8वीं) दोनों दें।
d) पतन के विभिन्न मतों को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखने से उत्तर संतुलित रहता है।
Question 11: ओलाउदाह एक्वियानो कौन था? उसकी यात्रा का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
गुलाम के रूप में पकड़ कर ब्राज़ील ले जाए गए ग्यारह वर्षीय अफ्रीकी लड़के की यात्रा का वर्णन करें।
Answer:
ओलाउदाह एक्वियानो नाइजीरिया (Nigeria) का रहने वाला था। 11 वर्ष की उम्र में उसे गुलाम बना लिया गया। उसे कई अफ्रीकी मालिकों के हाथों बेचा गया और फिर एक अंग्रेज़ कप्तान ने खरीद लिया। 1766 ई० में उसने अपने स्वामी से मुक्ति प्राप्त कर ली। इसके बाद उसने विभिन्न देशों में दासता के विरुद्ध प्रचार किया। 1789 ई० में उसकी आत्मकथा “दि इंटरेस्टिंग नैरेटिव ऑफ़ दि लाइफ़ ऑफ़ ओलाउदाह एक्वियानो” (The Interesting Narrative of the Life of Olaudah Equiano) प्रकाशित हुई। यह पुस्तक शीघ्र ही लोकप्रिय हुई और इसका अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया।
अपनी आत्मकथा में उसने लिखा है कि एक दिन जब उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे, तब दो पुरुषों और एक स्त्री ने उसके घर पर धावा बोल दिया। वे उसे और उसकी छोटी बहन को बंदी बनाकर ले गए। उस समय उसकी आयु 11 वर्ष थी। आगे के 6-7 महीनों में उसे कई मालिकों को बेचा गया। बंदरगाह तक का रास्ता पैदल तय करना पड़ा। सभी गुलामों को जंजीरों से बाँधकर पंक्ति में ले जाया जाता था, और शोर मचाने या भागने की कोशिश करने वालों की हंटर से पिटाई होती थी।
एक शाम वे बंदरगाह पर पहुँचे, जहाँ उसे अन्य गुलामों के साथ एक जहाज़ में ठूँस दिया गया। जहाज़ के नाविकों की डरावनी शक्लें देखकर वह काँप गया और उसे लगा कि वह बुरी आत्माओं की दुनिया में आ गया है। जहाज़ पर चेचक, पेचिश और पीला बुखार फैल गया था। बिना इलाज के रोज़ाना अनेक गुलामों की मृत्यु हो जाती थी। एक दिन दो गुलामों ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद जहाज़ के कर्मचारियों ने सभी गुलामों की पिटाई की और निगरानी बढ़ा दी।
जहाज़ जब अंततः एक बंदरगाह पर पहुँचा, तो खरीदार व्यापारी जहाज़ पर चढ़ आए। उनकी शक्लें देखकर गुलाम डर गए। वहाँ पहले से मौजूद दो अफ्रीकी गुलामों ने समझाया कि उन्हें मारने के लिए नहीं, बल्कि काम के लिए लाया गया है। उसे खेतों में काम पर लगाया गया, जहाँ गुलामों पर घोर अत्याचार होते थे। कुछ समय बाद एक गोरे व्यापारी ने उसे खरीदा और इंग्लैंड ले गया। उसके साथ वह कई बार वेस्ट इंडीज़ गया। 1766 ई० में उसके स्वामी ने उसे मुक्त कर दिया। ओलाउदाह एक्वियानो ने 1797 ई० में अपनी मृत्यु तक दासता के विरुद्ध जोरदार अभियान चलाया, और इसी से इतिहास में उसका नाम अमर हो गया।
Exam Tips:
a) ओलाउदाह की आयु (11 वर्ष) और जन्मस्थान (नाइजीरिया) उत्तर की शुरुआत में लिखें।
b) जहाज़ यात्रा के दौरान बीमारियों और आत्महत्या की घटना को क्रम से लिखें।
c) 1766 ई० में मुक्ति और 1789 ई० में आत्मकथा के प्रकाशन की तिथियाँ अलग-अलग दें।
d) उत्तर के अंत में 1797 ई० में मृत्यु और उसके अभियान का उल्लेख करें।
Question 12: दास व्यापार के बारे में आप क्या जानते हैं ? इस प्रथा का उन्मूलन किस प्रकार हुआ?
Answer:
दास व्यापार आधुनिक विश्व इतिहास के माथे पर एक कलंक था। इस प्रथा ने 15वीं शताब्दी में यूरोप में पैर पसारे, 16वीं शताब्दी में यह दक्षिण और उत्तरी अमरीका में भी फैल गई, और 17वीं व 18वीं शताब्दियों में यह अपने चरम पर थी। आरंभ में पराजित लोगों को गुलाम बनाया जाता था। बाद में बड़ी संख्या में दासों को अफ्रीका से पकड़कर इन देशों में बेचा जाने लगा। इस प्रकार दास प्रथा एक व्यापार का रूप ले चुकी थी। इन दासों पर किए गए अमानवीय अत्याचारों का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इसके प्रभाव केवल अफ्रीका तक सीमित नहीं थे, बल्कि यूरोप और अमरीका के समाजों पर भी दूरगामी पड़े।
1. दास प्रथा का जन्म (Origin of Slavery):
15वीं शताब्दी में जब कुछ पुर्तगाली और स्पेनी नाविक अफ्रीका गए, तो वे अपने साथ कुछ दासों को भी ले आए। इन्हें घरों, खेतों और खानों में काम पर लगाया गया। 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों और स्पेनियों ने दक्षिण अमरीका के कुछ भागों पर अधिकार कर लिया। स्थानीय लोगों से गुलाम के रूप में काम करवाना कठिन सिद्ध हुआ, इसलिए यूरोपियों ने नई दुनिया में अफ्रीका से गुलाम मँगवाने शुरू कर दिए।
2. दास व्यापार (Slave Trade):
17वीं और 18वीं शताब्दियों में नई दुनिया में दासों की माँग अभूतपूर्व रूप से बढ़ गई थी, क्योंकि जंगलों की सफाई, खेतों और खानों के लिए सस्ते श्रम की आवश्यकता थी। यूरोपीय व्यापारी अपनी माँग अफ्रीका के स्थानीय नेताओं के सामने रखते थे। ये नेता अपनी सेना की सहायता से रात में अंदरूनी भागों में छापे मारकर बलपूर्वक लोगों को गुलाम बना लेते थे, जिनमें अधिकांश युवा होते थे। इन गुलामों को यूरोपीय व्यापारियों को बेचा जाता था। बदले में व्यापारी उन्हें दक्षिण अमरीका के खाद्य पदार्थ और कभी-कभी नकद धन देते थे। गुलामों को जहाज़ों में लादकर नई दुनिया ले जाया जाता था, जहाँ वे दो से तीन गुना अधिक मुनाफ़े पर ज़रूरतमंदों को बेचे जाते थे।
3. दासों का जीवन (Life of Slaves):
अधिकांश दास खेतों में मज़दूरी करते थे और कुछ खानों में काम करते थे। उन्हें भयावह परिस्थितियों में 14 से 16 घंटे प्रतिदिन काम करना पड़ता था। काम के दौरान भी उन्हें जंजीरों से जकड़कर रखा जाता था ताकि वे भाग न सकें। सुस्ती दिखाने पर गोरा निरीक्षक हंटर से उनकी जमकर पिटाई करता था। कठोर श्रम के बावजूद उन्हें दोनों समय भरपेट भोजन नहीं मिलता था। रात में उन्हें गंदी झोंपड़ियों में ठूँस दिया जाता था, जहाँ भी वे जंजीरों में रहते थे। उनके वस्त्र नाममात्र के होते थे। संक्षेप में उनका जीवन जानवरों से भी बदतर था। इतिहासकार एरिक विलियम्स (Eric Williams) ने 1940 के दशक में अपनी पुस्तक “कैपिटलिज़्म एंड स्लेवरी” (Capitalism and Slavery) में गुलामों के दुखों पर प्रकाश डाला।
4. दासों पर प्रतिबंध (Restrictions on Slaves):
दासों पर अनेक प्रतिबंध लगाए गए थे। वे मालिक से अनुमति-पत्र लिए बिना अपना कार्य नहीं छोड़ सकते थे। वे किसी प्रकार का नशा नहीं कर सकते थे और अपने पास कोई हथियार नहीं रख सकते थे। उन्हें पढ़ने-लिखने का अधिकार नहीं था। वे गोरे लोगों के विरुद्ध, चाहे वे उन्हें मार दें या उनकी स्त्रियों के साथ बलात्कार करें, कोई शिकायत दर्ज नहीं करा सकते थे। दूसरी ओर वे गोरे लोगों पर हाथ नहीं उठा सकते थे। इनमें से किसी नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित गुलाम को कड़ा दंड दिया जाता था।
5. दास व्यापार के प्रभाव (Impacts of the Slave Trade):
इस व्यापार के अनेक दूरगामी परिणाम निकले। पहला, यह प्रथा अफ्रीका के लिए विशेष रूप से विनाशकारी सिद्ध हुई। बड़ी संख्या में पुरुषों को दास बना लिया गया, इसलिए अफ्रीका में स्त्रियों को खेतों में काम करने के लिए बाध्य होना पड़ा, जो पहले पुरुष किया करते थे। दूसरा, दासों को घोर अत्याचारों का सामना करना पड़ा। बाध्य होकर अनेक दास भाग जाते थे या विद्रोह कर देते थे। यह व्यापार यूरोपियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ। दासों को खानों और खेतों में लगाया गया, और उनके श्रम से यूरोपीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली।
6. दास प्रथा का उन्मूलन (The Abolition of Slavery):
दासों के साथ अमानुषिक व्यवहार के कारण अनेक देशों में इस क्रूर प्रथा के विरुद्ध आवाज़ उठने लगी। कई नेताओं ने अपनी सरकारों को इसका अंत करने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। सबसे पहले डेनमार्क ने दास व्यापार पर प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाया। यह कानून 1792 ई० में बना और 1803 ई० से लागू हुआ। यह दास प्रथा के उन्मूलन की दिशा में पहला महत्त्वपूर्ण कदम था। डेनमार्क का अनुसरण करते हुए ब्रिटेन ने 1807 ई० में, फ्राँस ने 1814 ई० में, नीदरलैंड ने 1817 ई० में और स्पेन ने 1845 ई० में गुलामों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटेन ने 1833 ई० में सबसे पहले दास प्रथा के अंत की घोषणा की। इसके बाद फ्राँस ने 1848 ई० में, संयुक्त राज्य अमरीका ने 1865 ई० में, क्यूबा ने 1886 ई० में और ब्राज़ील ने 1888 ई० में दास प्रथा का अंत कर दिया। दास प्रथा का उन्मूलन निस्संदेह एक नए युग का संकेत था।
Exam Tips:
a) दास व्यापार के तीन चरण (उद्गम, व्यापार, प्रभाव) अलग शीर्षकों में लिखें।
b) दासों पर लगे प्रतिबंधों और उनके जीवन की परिस्थितियाँ अलग-अलग दें।
c) उन्मूलन की तिथियाँ देशवार क्रम में लिखें, ब्रिटेन (1833 ई०) और अमरीका (1865 ई०) सबसे पहले।
d) आधुनिक इतिहासकार एरिक विलियम्स का उल्लेख उत्तर में करें।
संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: ऐसे कौन-से कारण थे जिनसे 15वीं शताब्दी में यूरोपीय नौचालन को सहायता मिली ?
अथवा
भौगोलिक खोजों के क्या कारण थे ?
Answer:
15वीं शताब्दी में निम्नलिखित कारणों ने यूरोपीय नौचालन में सहायता दी—
(1) नए प्रदेशों की खोज करके वहाँ से सोना-चाँदी प्राप्त करना।
(2) विदेशों में ईसाई धर्म का प्रसार करना।
(3) कुतबनुमा अथवा दिशासूचक यंत्र के आविष्कार से नाविकों को खुले समुद्र में दिशाओं की सही जानकारी मिली, जिससे समुद्री यात्राएँ अधिक सुरक्षित हो गईं।
(4) यूरोपीय जहाज़ों में काफी सुधार हो चुका था, जिससे नाविकों को समुद्र पार जाने की प्रेरणा मिली।
(5) 1477 ई० में टॉलेमी की प्रसिद्ध पुस्तक ज्योग्राफी प्रकाशित हुई, जिसमें अनेक देशों की भौगोलिक जानकारी थी और इसने नाविकों को यात्राओं के लिए प्रेरित किया।
(6) स्पेन और पुर्तगाल के शासकों ने समुद्री यात्रा करने वाले नाविकों की दिल खोलकर सहायता की।
Exam Tips:
a) दिशासूचक यंत्र के यूरोप में प्रचलन की शताब्दी के साथ उसका उल्लेख करें।
b) टॉलेमी की ज्योग्राफी का प्रकाशन वर्ष (1477 ई०) अवश्य लिखें।
c) सोना-चाँदी की खोज और ईसाई धर्म-प्रसार को अलग-अलग कारणों के रूप में लिखें।
Question 2: 15वीं शताब्दी में आईबेरियाई प्रायद्वीप ने भौगोलिक खोजों के क्षेत्र में क्या योगदान दिया ?
अथवा
किन कारणों से स्पेन और पुर्तगाल ने 15वीं शताब्दी में सबसे पहले अटलांटिक महासागर के पार जाने का साहस किया ?
Answer:
15वीं शताब्दी में स्पेन और पुर्तगाल ने समुद्री खोज यात्राओं में बहुमूल्य योगदान दिया। इसके कारण थे—पहला, उस समय इन देशों की अर्थव्यवस्था अच्छी थी, जबकि यूरोप की अर्थव्यवस्था गिरावट के दौर से गुज़र रही थी। दूसरा, शासक सोने और धन-दौलत के भंडार बढ़ाकर अपना यश और सम्मान बढ़ाना चाहते थे। तीसरा, वे नई दुनिया में ईसाई धर्म का प्रसार करना चाहते थे। चौथा, धर्मयुद्धों के कारण एशिया से व्यापार में उनकी रुचि बढ़ गई थी। पाँचवाँ, स्पेन के शासकों ने कैपिटुलैसियोन (Capitulaciones) नामक इकरारनामों द्वारा समुद्री शूरवीरों को प्रोत्साहित किया, जिनमें नए प्रदेश जीतने वालों को शासन का अधिकार पुरस्कार में दिया जाता था। छठा, इन शासकों ने समुद्री यात्रा पर जाने वाले नाविकों की हर संभव सहायता की।
Exam Tips:
a) स्पेन और पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था की तुलना यूरोप की गिरती अर्थव्यवस्था से अवश्य करें।
b) कैपिटुलैसियोन का अर्थ (इकरारनामा) और उसका परिणाम स्पष्ट लिखें।
c) कारणों को क्रम संख्या के साथ लिखने से उत्तर स्पष्ट दिखता है।
Question 3: नए आविष्कारों ने किस प्रकार भौगोलिक खोजों को उत्साहित किया ?
Answer:
14वीं और 15वीं शताब्दियों में जहाज़रानी से संबंधित नए आविष्कारों ने नाविकों की समुद्री यात्राओं को सुगम बना दिया। कुतबनुमा अथवा दिशासूचक यंत्र से नाविकों को खुले समुद्र में दिशाओं की सही जानकारी मिलने लगी, जिससे दूर की समुद्री यात्राएँ संभव हुईं। एस्ट्रोलेब (astrolabe) से वे भूमध्य रेखा से दूरी मापने में सक्षम हुए। इसी समय बतिस्ता ने विश्व का अधिक सटीक मानचित्र बनाया, जिससे स्थानों के बीच की दूरी जानने में सहायता मिली। लगभग 1608-09 ई० में दूरबीन (telescope) के आविष्कार से नाविक दूर तक देख सकते थे और आने वाले खतरों को पहले पहचान सकते थे। सबसे बढ़कर यूरोपियों ने अपने जहाज़ों में बड़े सुधार किए, जो पहले से हल्के, विशाल और तीव्र गति से चलने वाले थे। इन नवीन आविष्कारों ने समुद्री यात्रा करने वालों को नई दिशा दी।
Exam Tips:
a) कुतबनुमा, एस्ट्रोलेब और दूरबीन जैसे आविष्कारों को अलग-अलग गिनाएँ।
b) जहाज़ों में सुधार (हल्के, विशाल और तीव्र) को अलग से लिखें।
c) दूरबीन से दूर का खतरा पहले देखने का लाभ स्पष्ट लिखें।
Question 4: क्रिस्टोफर कोलंबस पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
Answer:
क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसका जन्म 1451 ई० में इटली के जिनोआ (Genoa) शहर में हुआ था। 1492 ई० में स्पेन के शासक फर्डिनेंड ने उसकी समुद्री योजना को स्वीकृति दी। 3 अगस्त, 1492 ई० को वह पालोस (Palos) बंदरगाह से सांता मारिया, पिंटा और नीना तीन जहाज़ों के साथ रवाना हुआ। 12 अक्तूबर, 1492 ई० को वह बहामा द्वीप समूह के गुआनाहानि पहुँचा। उसने इसे इंडीज़ समझा और वहाँ के निवासियों को रेड इंडियन्स कहा। वहाँ के निवासियों के भव्य स्वागत और उदारता से वह बहुत प्रभावित हुआ। उसने इस द्वीप का नाम सैन सैल्वाडोर रखा। इस सफलता से प्रभावित होकर फर्डिनेंड ने उसे “एडमिरल ऑफ़ द ओशन सी” की उपाधि दी और उसे सैन सैल्वाडोर का वाइसराय नियुक्त किया। अपने शासनकाल में कोलंबस ने वहाँ के लोगों पर घोर अत्याचार किए। 1506 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।
Exam Tips:
a) कोलंबस की यात्रा की प्रमुख तिथियाँ (3 अगस्त और 12 अक्तूबर, 1492 ई०) अवश्य लिखें।
b) उपाधि “एडमिरल ऑफ़ द ओशन सी” और वाइसराय पद का उल्लेख साथ-साथ करें।
c) अत्याचारों का उल्लेख उत्तर में तटस्थ भाषा में करें।
Question 5: हरनेंडो कोर्टस कौन था ?
Answer:
हरनेंडो कोर्टेस स्पेन का एक प्रसिद्ध विजेता (कोंक्विस्टोडोर) था। उसका जन्म 1485 ई० में स्पेन के मेडेलिन (Medellin) नगर में हुआ था। 1504 ई० में वह क्यूबा के गवर्नर की सेना में भर्ती हुआ और अनेक सैनिक अभियानों में भाग लेकर सफलताएँ पाईं। उसकी योग्यता से प्रभावित होकर गवर्नर ने उसे 1519 ई० में मैक्सिको पर आक्रमण का दायित्व सौंपा। फरवरी 1519 ई० में वह 600 सैनिकों के साथ रवाना हुआ। उस समय मैक्सिको पर मोंटेजुमा द्वितीय का शासन था, जिसके अत्याचारों से लोग दुखी थे। अतः कोर्टेस बिना विशेष विरोध के 8 नवंबर, 1519 ई० को टेनोक्टिटलान पहुँच गया। उसने धोखे से मोंटेजुमा द्वितीय को बंदी बना लिया और 1521 ई० तक एज़टेक साम्राज्य को अपने अधीन कर लिया। 1522 ई० में उसे न्यू स्पेन का गवर्नर एवं कैप्टन-जनरल बनाया गया, और वह 1541 ई० तक इस पद पर रहा। 1547 ई० में उसकी मृत्यु हुई।
Exam Tips:
a) कोर्टेस के कोंक्विस्टोडोर होने का अर्थ और उसका जन्मस्थान अवश्य लिखें।
b) मैक्सिको आक्रमण की तिथि (1519 ई०) और टेनोक्टिटलान पहुँचने की तिथि (8 नवंबर, 1519 ई०) अलग-अलग दें।
c) न्यू स्पेन का गवर्नर बनने की तिथि (1522 ई०) का उल्लेख करें।
Question 6: फ्राँसिस्को पिज़ारो के बारे में आप क्या जानते हैं ?
Answer:
फ्रांसिस्को पिज़ारो स्पेन का एक प्रसिद्ध विजेता था, जिसका जन्म 1478 ई० में स्पेन के ट्रुजिलो (Trujillo) नगर में हुआ था। 1502 ई० में वह सेना में भर्ती हुआ। कोर्टेस की 1521 ई० की मैक्सिको विजय से प्रभावित होकर वह 1528 ई० में पेरू पहुँचा और इंका कारीगरों द्वारा बने सोने के बर्तन लेकर स्पेन लौटा। उसने ये भेंट चार्ल्स पंचम को दी और पेरू की दौलत के बारे में बताया। सम्राट ने वचन दिया कि इंका साम्राज्य जीतने पर उसे वहाँ का गवर्नर बनाया जाएगा। 1532 ई० में इंका सिंहासन के लिए गृहयुद्ध चल रहा था, और इसका लाभ उठाकर पिज़ारो ने 15 नवंबर, 1532 ई० को पेरू पर आक्रमण किया। उसने धोखे से इंका शासक अताहुआल्पा को बंदी बना लिया। फिरौती लेने के बावजूद उसने 1533 ई० में अताहुआल्पा का वध करवा दिया। 1535 ई० में उसने लिमा को पेरू की राजधानी बनाया। 26 जून, 1541 ई० को लिमा में उसके विरोधी गुट ने उसकी हत्या कर दी।
Exam Tips:
a) चार्ल्स पंचम से मिले वचन को पिज़ारो के आक्रमण का कारण के रूप में लिखें।
b) अताहुआल्पा को बंदी बनाने और वध की तिथियाँ अलग-अलग दें।
c) पिज़ारो की मृत्यु की तिथि और स्थान (लिमा) उत्तर के अंत में लिखें।
Question 7: अरावाकी सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
अरावाकी लोग कैरीबियन सागर के द्वीपों, विशेषकर बहामा में रहते थे। वे शांतिप्रिय थे और लड़ने के बजाय बातचीत से विवाद सुलझाते थे। वे अपने बुजुर्गों के अधीन संगठित थे, उनका कोई राजा या सेना नहीं थी। वे कुशल नाविक थे और मछली पकड़ते तथा खेती करते थे। वे बुनाई में निपुण थे और जीववादी विश्वास रखते थे।
Exam Tips:
a) समाज, आजीविका और धर्म के बिंदु अलग-अलग लिखें।
b) शांतिप्रिय स्वभाव और बुजुर्गों के अधीन संगठन का उल्लेख अवश्य करें।
c) कुशल नाविक होने और खेती करने का तथ्य जोड़ें।
Question 8: एजटेक सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ लिखो।
Answer:
(1) एज़टेक समाज में सम्राट का स्थान सर्वोच्च था। उसे पृथ्वी पर सूर्य देवता का प्रतिनिधि समझा जाता था।
(2) एज़टेक शासक कला के महान् प्रेमी थे। मोंटेजुमा प्रथम ने 1325 ई० में टेनोक्टिटलान राजधानी का निर्माण करवाया।
(3) एज़टेक समाज श्रेणीबद्ध था। इसमें अभिजात वर्ग को सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त था, और सबसे निम्न स्थान दासों का था।
(4) एज़टेक लोग विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करते थे और कृषि उनका मुख्य व्यवसाय था।
(5) एज़टेक लोग शिक्षा पर विशेष बल देते थे। अभिजात वर्ग के बच्चे कालमेकाक में पढ़ते थे।
(6) एज़टेक समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी थी। उन्हें शिक्षा का अधिकार प्राप्त था और कुछ स्त्रियाँ पुरोहित का कार्य करती थीं।
(7) धर्म एज़टेक जीवन का मुख्य आधार था। सूर्य देवता सबसे प्रमुख देवता था, जबकि युद्ध देवता और अन्न देवी भी प्रमुख देवी-देवता थे।
Exam Tips:
a) सात बिंदुओं में से सम्राट की स्थिति और धर्म को अवश्य शामिल करें।
b) टेनोक्टिटलान (1325 ई०) और कालमेकाक जैसे नाम सही रूप में लिखें।
c) स्त्रियों की स्थिति और शिक्षा के बिंदु को अलग से दें।
Question 9: एजटेक और मेसोपोटामयी सभ्यताओं की तुलना कीजिए।
Answer:
एज़टेक एवं मेसोपोटामयी दोनों सभ्यताएँ एक विशाल क्षेत्र में फैली हुई थीं। दोनों में समाज में सम्राट को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था। दोनों समाज श्रेणीबद्ध थे और उनमें सबसे निम्न स्थान दासों का था, जिनकी स्थिति अत्यंत शोचनीय थी। दोनों सभ्यताओं में धर्म की प्रमुख भूमिका थी, और लोग देवी-देवताओं की स्मृति में भव्य मंदिर बनाते थे। एज़टेक समाज में शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता था, जबकि मेसोपोटामयी समाज में शिक्षा का स्तर उतना स्पष्ट नहीं मिलता।
Exam Tips:
a) दोनों सभ्यताओं की समानताएँ (सम्राट, श्रेणी, धर्म) अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) एज़टेक शिक्षा के प्रावधान को विशेष रूप से उल्लेखित करें।
c) तुलना में समानता और अंतर दोनों का संकेत दें।
Question 10: इंका लोगों की संस्कृति की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या थी ? वर्णन कीजिए।
Answer:
(1) इंका साम्राज्य में सम्राट की स्थिति सर्वोच्च थी। उसे सूर्य देवता का पुत्र समझा जाता था।
(2) इंका लोग महान् भवन-निर्माता थे। कुज़्को और माचू-पिच्चू में उन्होंने भव्य महलों, किलों और मंदिरों का निर्माण किया।
(3) इंका समाज अनेक श्रेणियों में विभाजित था, जिसमें सबसे निम्न स्थान दासों को प्राप्त था।
(4) इंका समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी थी। परिवार में उनका काफ़ी सम्मान किया जाता था और उन्हें अनेक अधिकार प्राप्त थे।
(5) इंका समाज में शिक्षा को विशेष महत्त्व दिया जाता था, और बच्चों को स्कूल भेजा जाता था।
(6) इंका समाज में नैतिकता पर विशेष बल दिया जाता था। लोग सादा और पवित्र जीवन व्यतीत करते थे।
(7) उन्होंने पहाड़ों के बीच इक्वेडोर से चिली तक अनेक सड़कें बनाईं।
Exam Tips:
a) सम्राट, भवन-निर्माण और स्त्रियों की स्थिति को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) कुज़्को और माचू-पिच्चू जैसे भवन-स्थलों के नाम अवश्य दें।
c) इक्वेडोर से चिली तक सड़कों का विस्तार लिखें।
Question 11: इंका सभ्यता के लोग महान् भवन निर्माता थे। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ?
Answer:
हाँ, मैं इस कथन से सहमत हूँ। कुज़्को और माचू-पिच्चू के भव्य महल, किले और मंदिर उनकी उच्च कोटि की भवन-निर्माण कला के प्रमाण हैं। वे लगभग 100 टन तक वज़न वाले विशाल पत्थरों का प्रयोग करते थे और उन्हें बारीकी से तराशते थे। पत्थरों को जोड़ने के लिए गारे या सीमेंट का प्रयोग न करने के बावजूद उनके भवन बहुत मज़बूत थे। उन्होंने पहाड़ों के बीच पूरे साम्राज्य में सड़कें, पुल और सुरंगें भी बनाईं, जो उनके इंजीनियरिंग कौशल का परिचायक हैं।
Exam Tips:
a) माचू-पिच्चू जैसे स्थानों के नाम उत्तर में अवश्य दें।
b) बिना गारे के पत्थर जोड़ने का तथ्य मज़बूती के प्रमाण के रूप में लिखें।
c) सड़कों और पुलों का उल्लेख इंजीनियरिंग कौशल के प्रमाण के रूप में करें।
Question 12: माया लोगों की अति महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ क्या थीं ?
Answer:
(1) माया समाज अनेक श्रेणियों में विभाजित था, जिसमें सर्वोच्च स्थान पुरोहितों को प्राप्त था। राजा उनके परामर्श के बिना कोई कार्य नहीं करता था।
(2) माया लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था, और उनकी उन्नत कृषि-पद्धति से फ़सलों की भरपूर पैदावार होती थी।
(3) माया लोगों का धर्म में अटूट विश्वास था। वे अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे, जिनमें सूर्य देवता और मक्का देवता प्रमुख थे।
(4) माया लोग कला के महान् प्रेमी थे। आठवीं शताब्दी में ग्वातेमाला में बना टिकल मंदिर सर्वाधिक प्रसिद्ध है।
(5) माया सभ्यता ने पंचांग के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण देन दी। उन्होंने दो प्रकार के पंचांग बनाए, एक धर्म-निरपेक्ष और दूसरा धार्मिक।
(6) माया सभ्यता ने चित्रात्मक लिपि का विकास किया, जो अमेरिका की प्रारंभिक लिपियों में से एक थी।
Exam Tips:
a) माया पंचांग के दोनों प्रकार (365 और 260 दिन) को अलग-अलग लिखें।
b) टिकल मंदिर का स्थान (ग्वातेमाला) और शताब्दी (8वीं) अवश्य लिखें।
c) कृषि और मक्का की धार्मिक भूमिका को एक-दूसरे से जोड़कर लिखें।
Question 13: माया सभ्यता की कला के बारे में आप क्या जानते हैं ?
Answer:
माया लोग कला के महान् प्रेमी थे। उन्होंने यूनानी और रोमनों की तरह भवन-निर्माण कला में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अनेक भव्य नगरों, महलों, पिरामिडों, मंदिरों और वेधशालाओं का निर्माण करवाया। टिकल, कोपान, पालेंक, कोबा, युकाटान, चिचेन इट्ज़ा, बोनमपाक, कलाकमुल और उक्समल प्रमुख नगर थे। इन नगरों में भव्य भवन, उद्यान और फव्वारे थे। महलों की छतों और दीवारों पर चटकीले रंगों के चित्र बनाए जाते थे। विशाल पिरामिडों पर मंदिर बनाए जाते थे, जिनमें जीवंत लगने वाली मूर्तियाँ स्थापित होती थीं।
Exam Tips:
a) पिरामिडों पर मंदिरों का निर्माण अवश्य लिखें।
b) प्रमुख नगरों के नाम दो-चार उदाहरण के साथ दें।
c) चित्रों के रंग और महलों की सजावट का उल्लेख करें।
Question 14: माया सभ्यता का पतन क्यों हुआ ?
Answer:
माया सभ्यता के पतन पर इतिहासकारों में मतभेद है। कुछ के अनुसार भूकंपों और समुद्री तूफानों ने सभ्यता को नष्ट किया। कुछ के अनुसार फैली बीमारियों से बड़ी संख्या में लोग मरे। कुछ इतिहासकार लंबे सूखे और जलवायु परिवर्तन को दोष देते हैं, जिससे फ़सलें नष्ट हुईं। कुछ के मत में किसान विद्रोह प्रमुख कारण थे। अधिकांश इतिहासकार मानते हैं कि 16वीं शताब्दी में स्पेनी विजय से माया क्षेत्र के पतन को पूरा किया गया, जिसमें हरनेंडो कोर्टेस ने 1519 ई० में मैक्सिको पर आक्रमण किया।
Exam Tips:
a) पतन के विभिन्न मत अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) कोर्टेस का आक्रमण 1519 ई० में हुआ, इसकी तिथि अवश्य दें।
c) प्राकृतिक और मानवीय कारणों को अलग-अलग वर्गीकृत करें।
Question 15: ओलाउदाह एक्वियानो कौन था ?
Answer:
ओलाउदाह एक्वियानो नाइजीरिया का रहने वाला था। 11 वर्ष की उम्र में उसे गुलाम बना लिया गया था। उसे कई मालिकों के हाथों बेचा गया और फिर एक अंग्रेज़ कप्तान ने खरीदा। 1766 ई० में उसने अपने स्वामी से मुक्ति प्राप्त कर ली। इसके बाद उसने विभिन्न देशों में दासता के विरुद्ध प्रचार किया। 1789 ई० में उसकी आत्मकथा प्रकाशित हुई, जो शीघ्र ही लोकप्रिय हुई। इस पुस्तक ने गुलाम प्रथा के विरुद्ध जनमत बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) जन्मस्थान (नाइजीरिया) और गुलाम बनाए जाने की आयु (11 वर्ष) अवश्य लिखें।
b) 1766 ई० में मुक्ति और 1789 ई० में आत्मकथा के प्रकाशन को अलग-अलग दें।
c) आत्मकथा के प्रभाव का उल्लेख उत्तर के अंत में करें।
Question 16: दासों के जीवन पर एक संक्षिप्त नोट लिखिए।
Answer:
दक्षिण अमरीका में दासों का जीवन नरक के समान था। उनसे अधिकांशतः खेती का कार्य करवाया जाता था, और कुछ खानों में भी काम करते थे। उन्हें भयावह परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता था और काम के दौरान उन्हें जंजीरों से बाँधा जाता था। उन पर अमानवीय अत्याचार किए जाते थे, जिनसे अनेक गुलामों की मृत्यु हो जाती थी। कठोर श्रम के बावजूद उन्हें दोनों समय भरपेट भोजन नहीं मिलता था और वे गंदी झोंपड़ियों में रहते थे। घरों में काम करने वाले दासों की स्थिति कुछ अच्छी थी, किंतु उन्हें भी मालिकों के अत्याचार सहने पड़ते थे।
Exam Tips:
a) खेती और खानों में काम की परिस्थितियाँ अलग-अलग लिखें।
b) जंजीरों, भोजन और रहने की स्थिति का उल्लेख करें।
c) घरेलू दासों की स्थिति का अंतर अंत में लिखें।
Question 17: दास व्यापार के क्या परिणाम निकले ?
Answer:
दास व्यापार के अनेक दूरगामी परिणाम निकले। पहला, यह व्यापार विशेष रूप से अफ्रीका के लिए हानिकारक सिद्ध हुआ। यह 15वीं शताब्दी में छोटे पैमाने पर आरंभ हुआ, किंतु 17वीं और 18वीं शताब्दियों में इसका अत्यधिक विस्तार हुआ। इसके चलते अफ्रीका के बड़ी संख्या में पुरुष दास बनाकर यूरोप की मंडियों में बेचे गए, जिससे अफ्रीका में लिंग अनुपात गड़बड़ा गया। स्त्रियों को खेतों में काम करने के लिए बाध्य होना पड़ा। दूसरा, दासों को घोर अत्याचारों का सामना करना पड़ा और वे भागने या विद्रोह करने को विवश हुए। यह व्यापार यूरोपियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ, और दासों की मेहनत से यूरोपीय अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की।
Exam Tips:
a) अफ्रीका में लिंग अनुपात पर पड़े प्रभाव को विशेष रूप से लिखें।
b) दासों के विद्रोह और यूरोपीय लाभ को दो अलग परिणामों के रूप में दें।
c) 17वीं और 18वीं शताब्दी में विस्तार का उल्लेख अवश्य करें।
Question 18: दास प्रथा का उन्मूलन किस प्रकार हुआ ?
Answer:
दासों के साथ अमानुषिक व्यवहार के कारण अनेक देशों में इस क्रूर प्रथा के विरुद्ध आवाज़ उठने लगी। बहुत-से नेताओं ने अपनी सरकारों को इसका अंत करने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। सबसे पहले डेनमार्क ने दास व्यापार पर प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाया, जिसका कानून 1792 ई० में बना और 1803 ई० से लागू हुआ। इसके बाद ब्रिटेन ने 1807 ई० में, फ्राँस ने 1814 ई० में, नीदरलैंड ने 1817 ई० में और स्पेन ने 1845 ई० में दास व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटेन ने 1833 ई० में दास प्रथा के अंत की घोषणा की। फ्राँस ने 1848 ई०, संयुक्त राज्य अमरीका ने 1865 ई०, क्यूबा ने 1886 ई० और ब्राज़ील ने 1888 ई० में दास प्रथा का अंत कर दिया।
Exam Tips:
a) डेनमार्क से शुरुआत और ब्रिटेन (1833 ई०) का उल्लेख अलग-अलग करें।
b) व्यापार पर प्रतिबंध और प्रथा के अंत में अंतर स्पष्ट करें।
c) अमरीका (1865 ई०) और ब्राज़ील (1888 ई०) की तिथियाँ क्रम में लिखें।
अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: कोई ऐसे दो कारण बताएँ जिनसे 15वीं शताब्दी में सबसे पहले यूरोपीय नौचालन को सहायता मिली ?
Answer:
(i) 14वीं एवं 15वीं शताब्दियों में जहाज़रानी से संबंधित नए आविष्कारों ने नाविकों की समुद्री यात्राओं को सुगम बना दिया।
(ii) पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी ने यूरोपीय नौचालन को यथासंभव सहायता प्रदान की।
Exam Tips:
a) नए आविष्कारों और राजकुमार हेनरी की सहायता, दोनों को अलग कारण के रूप में लिखें।
b) हेनरी को पुर्तगाल से संबंधित बताना उत्तर को सटीक बनाता है।
Question 2: किन कारणों से स्पेन और पुर्तगाल ने पंद्रहवीं शताब्दी में सबसे पहले अटलांटिक महासागर के पार जाने का साहस किया ?
Answer:
(i) उस समय स्पेन और पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था अच्छी थी। इस कारण वे अटलांटिक महासागर के पार जाने का खर्च उठा सकते थे।
(ii) स्पेन एवं पुर्तगाल के शासकों ने अटलांटिक महासागर के पार जाने वाले नाविकों की हर संभव सहायता की।
(iii) ईसाई प्रचारक वहाँ ईसाई धर्म का प्रचार करना चाहते थे।
Exam Tips:
a) अर्थव्यवस्था वाला कारण सबसे पहले लिखें।
b) शासकों की सहायता और धर्म-प्रचार को अलग बिंदु बनाएँ।
Question 3: कुतबनुमा का आविष्कार कब हुआ ? इसने नौचालन को कैसे प्रेरित किया ?
Answer:
यूरोप में कुतबनुमा (दिशासूचक यंत्र) का प्रयोग 13वीं शताब्दी तक होने लगा था। इससे नाविकों को खुले समुद्र में दिशाओं की सही जानकारी मिली, जिससे सुदूर समुद्री यात्राएँ संभव हुईं।
Exam Tips:
a) कुतबनुमा से दिशा की सही जानकारी मिलना प्रमुख लाभ है।
b) सुदूर समुद्री यात्राएँ संभव होना परिणाम के रूप में लिखें।
Question 4: टॉलेमी कहाँ का निवासी था ? उसकी प्रसिद्ध रचना का नाम क्या था ? इसका प्रकाशन कब हुआ था ?
Answer:
टॉलेमी मिस्र का निवासी था। उसकी प्रसिद्ध रचना का नाम ज्योग्राफी था। इसका प्रकाशन 1477 ई० में हुआ था।
Exam Tips:
a) मिस्र (Egypt) को उसके निवास के रूप में लिखें।
b) ज्योग्राफी का प्रकाशन 1477 ई० में हुआ था।
Question 5: मार्को पोलो कौन था ?
Answer:
मार्को पोलो इटली के शहर वेनिस का एक महान् यात्री था। वह 1275 ई० में मंगोलों के नेता कुबलई खाँ के दरबार में पीकिंग पहुँचा। उसने ‘मार्को पोलो की यात्राएँ’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी।
Exam Tips:
a) वेनिस (इटली) का यात्री होना प्रमुख पहचान है।
b) उसकी पुस्तक ‘मार्को पोलो की यात्राएँ’ का नाम याद रखें।
Question 6: रीकांक्वे स्टा (Reconquista) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
रीकांक्वे स्टा का अर्थ है पुनर्विजय। ईसाई राजाओं ने 1492 ई० में आईबेरियन प्रायद्वीप को अरबों के कब्ज़े से छुड़ा लिया था। इस सैनिक विजय को रीकांक्वे स्टा कहा जाता है।
Exam Tips:
a) इसका अर्थ “पुनर्विजय” अवश्य लिखें।
b) 1492 ई० की तिथि और अरबों से मुक्ति का उल्लेख करें।
Question 7: कै पिटुलैसियोन (Capitulaciones) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
कैपिटुलैसियोन स्पेन के शासक द्वारा दिए गए इकरारनामे थे। इनके द्वारा नए जीते गए प्रदेशों को जीतने वाले अभियानों के नेताओं को पुरस्कार के रूप में शासन का अधिकार दिया जाता था।
Exam Tips:
a) इसे इकरारनामा या समझौता पत्र के रूप में लिखें।
b) पुरस्कार के रूप में शासन का अधिकार मिलने का उल्लेख करें।
Question 8: कौन-सी नयी खाद्य वस्तुएँ दक्षिणी अमरीका से बाकी दुनिया को भेजी जाती है ?
Answer:
दक्षिणी अमरीका से आलू, मक्का, कसावा, ककाओ (कोको), लाल मिर्च, शकरकंद (कुमाला) और तंबाकू जैसी नई फ़सलें बाकी दुनिया को भेजी जाती थीं।
Exam Tips:
a) आलू, मक्का और मिर्च जैसी प्रमुख खाद्य वस्तुएँ अवश्य लिखें।
b) कसावा और ककाओ (कोको) को अमरीकी मूल की खाद्य फ़सलों के रूप में याद रखें।
Question 9: कार्डिनल पिएर डिऐली (Cardinal Pierre di Ailly) कौन था ?
Answer:
वह एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक और कार्डिनल था। उसने 1410 ई० में खगोलशास्त्र और भूगोल पर ‘इमागो मुंडी’ (Imago Mundi) नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी।
Exam Tips:
a) पुस्तक का नाम इमागो मुंडी और वर्ष (1410 ई०) अवश्य लिखें।
b) कोलंबस ने इसी पुस्तक से प्रेरणा ली थी।
Question 10: क्रिस्टोफर कोलंबस कहाँ का निवासी था ? वह बहामा द्वीप समूह में कब पहुँचा ?
Answer:
क्रिस्टोफर कोलंबस इटली का निवासी था। वह 12 अक्तूबर, 1492 ई० को बहामा द्वीप समूह पहुँचा।
Exam Tips:
a) इटली (जिनोआ) के निवासी के रूप में उत्तर दें।
b) 12 अक्तूबर, 1492 ई० की तिथि लिखें।
Question 11: कोलंबस गुआनाहानि कब पहुँचा ? उसने इस द्वीप का क्या नाम रखा ?
Answer:
कोलंबस 12 अक्तूबर, 1492 ई० को गुआनाहानि पहुँचा। उसने इस द्वीप का नाम सैन सैल्वाडोर रखा।
Exam Tips:
a) गुआनाहानि की तिथि 12 अक्तूबर, 1492 ई० है।
b) नया नाम सैन सैल्वाडोर (San Salvador) है।
Question 12: कोलंबस का नाम क्यों प्रसिद्ध है ?
Answer:
(i) उसने नई दुनिया की खोज की।
(ii) उसने उपनिवेशों के युग का आरंभ किया।
(iii) उसने यूरोप को नई दुनिया से कच्चे माल और खनिज पदार्थों के नए स्रोत दिए।
Exam Tips:
a) नई दुनिया की खोज को प्रमुख कारण के रूप में लिखें।
b) उपनिवेशों के युग का आरंभ भी उत्तर में अवश्य दें।
Question 13: नयी दुनिया को अमरीका का नाम किसने, कब तथा किसकी स्मृति में दिया ?
Answer:
एक जर्मन प्रकाशक ने 1507 ई० में अमेरिगो वेस्पुसी की स्मृति में नई दुनिया को अमरीका का नाम दिया।
Exam Tips:
a) जर्मन प्रकाशक और वर्ष 1507 ई० दोनों लिखें।
Question 14: कोक्विस्टोडोर (Conquistadores) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
कोक्विस्टोडोर से अभिप्राय स्पेनी विजेताओं और उनके सैनिकों से है, जिन्होंने नई दुनिया में अपने साम्राज्य स्थापित किए।
Exam Tips:
a) स्पेनी विजेताओं के लिए यह शब्द प्रयुक्त होता है।
Question 15: हरनेंडो कोर्टेस ने मैक्सिको पर कब आक्रमण किया था ? उस समय वहाँ का शासक कौन था ?
Answer:
हरनेंडो कोर्टेस ने मैक्सिको पर 1519 ई० में आक्रमण किया था। उस समय वहाँ का शासक मोंटेजुमा द्वितीय था।
Exam Tips:
a) आक्रमण का वर्ष 1519 ई० लिखें।
b) शासक मोंटेजुमा द्वितीय (1502-1520 ई०) था।
Question 16: डोना मैरीना (Dona Marina) कौन थी ?
Answer:
डोना मैरीना नाहुआ मूल की एक स्त्री थी, जिसे बचपन में दास के रूप में बेच दिया गया था। वह स्पेनी और मैक्सिकन भाषाओं में निपुण थी और कोर्टेस की दुभाषिया के रूप में उसकी बड़ी सहायता करती थी।
Exam Tips:
a) उसके दुभाषिया होने की भूमिका को प्रमुख रूप से लिखें।
b) स्पेनी और मैक्सिकन भाषाओं में दक्षता का उल्लेख करें।
Question 17: मोंटेजुमा द्वितीय कौन था ?
Answer:
मोंटेजुमा द्वितीय एज़टेक साम्राज्य का शासक था, जो 1502 ई० से 1520 ई० तक शासन में रहा। वह अपने अत्याचारों के कारण प्रजा में बदनाम था। कोर्टेस ने 1519 ई० में टेनोक्टिटलान में उसे धोखे से बंदी बना लिया था। 29 जून, 1520 ई० को उसकी मृत्यु हो गई।
Exam Tips:
a) शासनकाल 1502 ई० से 1520 ई० तक लिखें।
b) बंदी बनाने (1519 ई०) और मृत्यु (29 जून, 1520 ई०) की तिथियाँ अलग दें।
c) अत्याचारों के कारण प्रजा में बदनामी का उल्लेख करें।
Question 18: हरनेंडो कोर्टस क्यों प्रसिद्ध था ?
Answer:
हरनेंडो कोर्टेस स्पेन का प्रसिद्ध कोंक्विस्टोडोर था। उसने 1519 ई० में मैक्सिको पर आक्रमण कर शासक मोंटेजुमा द्वितीय को बंदी बनाया और 1521 ई० में एज़टेक साम्राज्य का अंत किया। चार्ल्स पंचम ने उसे 1522 ई० में न्यू स्पेन का गवर्नर एवं कैप्टन-जनरल नियुक्त किया, और वह 1541 ई० तक इस पद पर रहा।
Exam Tips:
a) मैक्सिको विजय (1519-1521 ई०) को प्रसिद्धि का कारण लिखें।
b) न्यू स्पेन का गवर्नर बनने की तिथि (1522 ई०) और कार्यकाल (1541 ई० तक) दें।
Question 19: फ्राँसिस्को पिज़ारो कौन था ?
Answer:
फ्रांसिस्को पिज़ारो स्पेन का प्रसिद्ध विजेता था। उसने 1532 ई० में इंका साम्राज्य पर आक्रमण किया और धोखे से शासक अताहुआल्पा को बंदी बना लिया। फिरौती लेने के बावजूद 1533 ई० में उसका वध करवाया गया। 1535 ई० में उसने लिमा को पेरू की राजधानी बनाया। 26 जून, 1541 ई० को लिमा में उसके विरोधियों ने उसकी हत्या कर दी।
Exam Tips:
a) इंका साम्राज्य पर विजय (1532 ई०) को मुख्य उपलब्धि के रूप में लिखें।
b) लिमा को राजधानी (1535 ई०) बनाने का उल्लेख करें।
c) मृत्यु की तिथि (26 जून, 1541 ई०) उत्तर के अंत में दें।
Question 20: पेड्रो अल्वारिस कै ब्राल का नाम क्यों प्रसिद्ध था ?
Answer:
पेड्रो अल्वारिस कैब्राल पुर्तगाल का प्रसिद्ध नाविक था, जिसने 22 अप्रैल, 1500 ई० को ब्राज़ील की खोज की। यहाँ मिलने वाली ब्राज़ीलवुड लकड़ी से लाल रंजक तैयार होता था, जिसका पुर्तगालियों ने भरपूर लाभ उठाया।
Exam Tips:
a) ब्राज़ील की खोज की तिथि (22 अप्रैल, 1500 ई०) अवश्य लिखें।
b) ब्राज़ीलवुड और लाल रंजक का संबंध स्पष्ट करें।
Question 21: आरंभ में पुर्तगालियों ने ब्राज़ील की ओर कम ध्यान क्यों दिया ?
Answer:
वहाँ सोना अथवा चाँदी मिलने की संभावना बहुत कम थी। इसके अतिरिक्त पुर्तगाली उस समय भारत के साथ व्यापार में अधिक रुचि रखते थे।
Exam Tips:
a) सोने-चाँदी की कमी को प्रमुख कारण के रूप में लिखें।
b) भारत के साथ व्यापार का आकर्षण दूसरा कारण था।
Question 22: यूरोपीय जेसुइट पादरियों के विरुद्ध क्यों थे ?
Answer:
(i) वे सभी लोगों की स्वतंत्रता के पक्षधर थे।
(ii) उन्होंने दास प्रथा की कड़ी आलोचना की।
(iii) उन्होंने यूरोपियों को मूल निवासियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का परामर्श दिया।
Exam Tips:
a) दास प्रथा की आलोचना को प्रमुख कारण के रूप में लिखें।
b) मूल निवासियों के प्रति अच्छे व्यवहार की सलाह अलग से लिखें।
Question 23: पोटोसी (Potosi) को नरक का मुख किसने कहा और क्यों ?
Answer:
पोटोसी को नरक का मुख डोमिनिगो डि सैंटो टॉमस (Domingo de Santo Tomas) नामक संन्यासी ने कहा था। हर वर्ष हज़ारों मूल निवासी, जो वहाँ की खानों में काम करते थे, मृत्यु का ग्रास बन जाते थे। खानों के मालिक उनसे जानवरों से भी बदतर व्यवहार करते थे।
Exam Tips:
a) संन्यासी डोमिनिगो डि सैंटो टॉमस का नाम अवश्य लिखें।
b) खानों में मूल निवासियों की मृत्यु को कारण के रूप में दें।
Question 24: दक्षिणी अमरीका को लैटिन अमरीका क्यों कहा जाता है ?
Answer:
दक्षिणी अमरीका में स्पेनी और पुर्तगाली भाषाएँ बोली जाती हैं, जो दोनों लैटिन भाषा परिवार से संबंधित हैं। इसी कारण दक्षिणी अमरीका को लैटिन अमरीका कहा जाने लगा।
Exam Tips:
a) स्पेनी और पुर्तगाली भाषाओं का लैटिन परिवार से संबंध लिखें।
b) इसी आधार पर नामकरण हुआ, यह अंत में अवश्य लिखें।
Question 25: अरावाकी लुकायो कौन थे?
Answer:
वे बहुत शांतिप्रिय लोग थे। वे लड़ने की अपेक्षा बातचीत से झगड़ा निपटाना अधिक पसंद करते थे।
Exam Tips:
a) शांतिप्रियता को मुख्य विशेषता के रूप में लिखें।
b) बातचीत से विवाद सुलझाने का उल्लेख करें।
Question 26: अरावाकी सभ्यता की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।
Answer:
(i) वे अपने वंश के बुजुर्गों के अधीन संगठित रहते थे।
(ii) उनमें बहुविवाह प्रथा प्रचलित थी।
Exam Tips:
a) बुजुर्गों के अधीन संगठन को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) बहुविवाह प्रथा को दूसरी विशेषता के रूप में लिखें।
Question 27: अरावाकी लोगों का आरंभ में स्पेनियों के प्रति कैसा व्यवहार था ? बाद में इस व्यवहार में परिवर्तन क्यों आया ?
Answer:
आरंभ में अरावाकी लोगों का स्पेनियों के प्रति व्यवहार मैत्रीपूर्ण था। बाद में स्पेनियों की क्रूर नीति और मूल निवासियों पर अत्याचारों के कारण उनका व्यवहार बदल गया।
Exam Tips:
a) मैत्रीपूर्ण व्यवहार से शुरुआत अवश्य लिखें।
b) स्पेनी क्रूरता को परिवर्तन का कारण बताएँ।
Question 28: तुपिनांबा लोग कहाँ रहते थे ? वे खेती के लिए घने जंगलों का सफ़ाया क्यों न कर सके ?
Answer:
तुपिनांबा लोग दक्षिणी अमरीका के पूर्वी तट पर रहते थे। उनके पास पेड़ काटने के लिए लोहे की कुल्हाड़ी नहीं थी, इसलिए वे घने जंगलों का सफ़ाया नहीं कर सके।
Exam Tips:
a) पूर्वी तट का स्थान अवश्य लिखें।
b) लोहे की कुल्हाड़ी न होने का कारण स्पष्ट लिखें।
Question 29: स्पेनियों के संपर्क में आने के बाद 25 वर्ष के अंदर ही अरावाकी सभ्यता लुप्त क्यों हो गई ? कोई दो कारण बताएँ।
Answer:
(i) स्पेनियों ने अरावाकियों का क्रूरता से दमन किया।
(ii) यूरोपियों के आगमन से फैली भयंकर बीमारियों के कारण बड़ी संख्या में अरावाकी मारे गए।
Exam Tips:
a) दमन और बीमारियों को दो अलग कारण के रूप में लिखें।
b) बीमारियों से हुई मृत्यु का उल्लेख करें।
Question 30: एजटेक साम्राज्य की राजधानी का नाम क्या था ? इसका निर्माण कब किया गया था ?
Answer:
एज़टेक साम्राज्य की राजधानी टेनोक्टिटलान (Tenochtitlan) थी। इसका निर्माण 1325 ई० में किया गया था।
Exam Tips:
a) टेनोक्टिटलान का नाम सही वर्तनी में लिखें।
b) निर्माण वर्ष 1325 ई० अवश्य दें।
Question 31: एज़टेक की राजधानी टेनोक्टिटलान का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
इसका निर्माण 1325 ई० में मैक्सिको झील के मध्य किया गया था। इसे भव्य महलों, मंदिरों और उपवनों से सुसज्जित किया गया था। 16वीं शताब्दी में यह अमरीका के सबसे बड़े शहरों में गिना जाता था।
Exam Tips:
a) झील के मध्य स्थिति और निर्माण वर्ष लिखें।
b) महलों, मंदिरों और उपवनों का उल्लेख करें।
Question 32: एज़टेक सभ्यता की कोई दो विशेषताएँ लिखें।
Answer:
(i) एज़टेक समाज में सम्राट को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था।
(ii) एज़टेक समाज श्रेणीबद्ध था और अभिजात वर्ग को विशेष अधिकार प्राप्त थे।
Exam Tips:
a) सम्राट का सर्वोच्च स्थान पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) श्रेणीबद्ध समाज और अभिजात वर्ग के अधिकार दूसरी विशेषता के रूप में लिखें।
Question 33: एजटेक समाज में सम्राट् की स्थिति क्या थी ?
Answer:
एज़टेक समाज में सम्राट का स्थान सर्वोच्च था। उसे निरंकुश शक्तियाँ प्राप्त थीं और उसे पृथ्वी पर सूर्य देवता का प्रतिनिधि माना जाता था।
Exam Tips:
a) सर्वोच्च स्थान और निरंकुश शक्तियाँ अवश्य लिखें।
b) सूर्य देवता का प्रतिनिधि मानने की धारणा दें।
Question 34: चिनाम्पा (Chinampas) से आपका क्या अभिप्राय है ?
Answer:
चिनाम्पा मैक्सिको झील में बने कृत्रिम टापू थे। सरकंडों की चटाइयाँ बुनकर उन्हें मिट्टी और पत्तों से ढककर बनाया जाता था। ये अत्यंत उपजाऊ होते थे।
Exam Tips:
a) कृत्रिम टापू के रूप में परिभाषा दें।
b) उपजाऊपन की विशेषता लिखें।
Question 35: कालमेकाक (Calmecac) तथा तेपोकल्ली (Telpochcalli) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
कालमेकाक वे स्कूल थे जहाँ अभिजात वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते थे, जबकि तेपोकल्ली वे स्कूल थे जहाँ साधारण वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते थे।
Exam Tips:
a) दोनों स्कूलों का अंतर सामाजिक वर्ग के आधार पर लिखें।
b) कालमेकाक में पुरोहित और योद्धा का प्रशिक्षण मिलता था।
Question 36: एज़टेक समाज में लड़कों एवं लड़कियों को किस प्रकार की शिक्षा दी जाती थी ?
Answer:
लड़कों को पुरोहित एवं सैनिक बनने की शिक्षा दी जाती थी। लड़कियों को घरेलू कार्यों की शिक्षा दी जाती थी।
Exam Tips:
a) लड़कों और लड़कियों की शिक्षा को अलग-अलग लिखें।
Question 37: एज़टेक समाज में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी ?
Answer:
एज़टेक समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी थी। वे शिक्षा प्राप्त करती थीं और सामान्यतः घरेलू कार्य करती थीं। कुछ स्त्रियाँ खेती और कुछ पुरोहित का कार्य भी करती थीं। लड़कियों का विवाह प्रायः 16 वर्ष की आयु में होता था।
Exam Tips:
a) शिक्षा और पुरोहित कार्य के अधिकार को उदाहरण के रूप में लिखें.
b) विवाह की आयु (16 वर्ष) का उल्लेख करें।
c) घरेलू कार्यों और खेती की भूमिका अलग-अलग दें।
Question 38: एजटेक लोगों के धार्मिक जीवन की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं ?
Answer:
(i) वे अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे।
(ii) सूर्य देवता और युद्ध देवता उनके दो प्रमुख देवता थे।
(iii) वे देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मनुष्यों की बलि देते थे।
Exam Tips:
a) बहु-देववाद को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) मानव बलि का उल्लेख अंतिम बिंदु के रूप में करें।
Question 39: एजटेक सभ्यता के पतन के कोई दो प्रमुख कारण बताएँ ।
Answer:
(i) एज़टेक शासकों ने गैर-एज़टेक लोगों पर घोर अत्याचार किए, जिससे भारी असंतोष था।
(ii) रोज़ाना बड़ी संख्या में लोगों की बलि दी जाती थी, इसलिए लोग ऐसे शासन का अंत चाहते थे।
Exam Tips:
a) अत्याचार और बलि, दोनों को अलग कारण के रूप में लिखें।
b) असंतोष को पतन का सीधा परिणाम बताएँ।
Question 40: एजटेक और मेसोपोटामई सभ्यता की तुलना कीजिए।
Answer:
एज़टेक और मेसोपोटामई सभ्यताएँ एक विशाल क्षेत्र में फैली हुई थीं। दोनों सभ्यताओं के समाजों में दासों को सबसे निम्न स्थान प्राप्त था।
Exam Tips:
a) दोनों सभ्यताओं के विस्तार की समानता लिखें।
b) दासों के सबसे निम्न स्थान की समानता दें।
Question 41: इंका सभ्यता का संस्थापक कौन था ? उसकी राजधानी का नाम क्या था ?
Answer:
इंका सभ्यता का संस्थापक मैंको कपाक (Manco Capac) था। उसकी राजधानी कुज़्को (Cuzco) थी।
Exam Tips:
a) मैंको कपाक का नाम सही वर्तनी में लिखें।
b) कुज़्को को राजधानी के रूप में दें।
Question 42: इंका सभ्यता का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था ? वह सिंहासन पर कब बैठा था ?
Answer:
इंका सभ्यता का सबसे शक्तिशाली शासक पचकुटी इंका था। वह 1438 ई० में सिंहासन पर बैठा।
Exam Tips:
a) पचकुटी इंका का नाम और उसका राज्यारोहण वर्ष 1438 ई० लिखें।
b) वह नौवाँ इंका शासक था।
Question 43: इंका साम्राज्य की राजधानी एवं प्रशासनिक भाषा का नाम बताएँ ।
Answer:
इंका साम्राज्य की राजधानी कुज़्को (Cuzco) थी। इंका साम्राज्य की प्रशासनिक भाषा क्वेचुआ (Quechua) थी।
Exam Tips:
a) कुज़्को और क्वेचुआ दोनों नाम सही वर्तनी में लिखें।
b) क्वेचुआ को प्रशासनिक भाषा के रूप में लिखें।
Question 44: इंका सभ्यता की मुख्य विशेषताएँ बताएँ ।
अथवा
इंका समाज की कोई दो विशेषताएँ बताइए।
Answer:
(i) इंका साम्राज्य में सम्राट की स्थिति सर्वोच्च थी।
(ii) इंका समाज विभिन्न श्रेणियों में विभाजित था।
(iii) इंका सभ्यता का आधार कृषि था।
Exam Tips:
a) सम्राट की सर्वोच्च स्थिति पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) सामाजिक श्रेणियाँ और कृषि आधार को अलग बिंदु बनाएँ।
Question 45: इंका लोग उच्चकोटि के भवन निर्माता थे। कैसे ?
Answer:
उन्होंने कुज़्को एवं माचू-पिच्चू में भव्य महलों, किलों और मंदिरों का निर्माण किया। उन्होंने पहाड़ों के बीच इक्वेडोर से चिली तक अनेक सड़कें बनाईं।
Exam Tips:
a) कुज़्को और माचू-पिच्चू का उल्लेख अवश्य करें।
b) इक्वेडोर से चिली तक सड़कों को भवन-निर्माण कौशल का भाग मानें।
Question 46: इंका भवनों की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।
Answer:
(i) वे अपने भवनों में विशाल पत्थरों का प्रयोग करते थे।
(ii) वे अपने भवनों को शल्क पद्धति (flaking) द्वारा सुंदर बनाते थे।
Exam Tips:
a) विशाल पत्थरों के प्रयोग को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) शल्क पद्धति (flaking) का नाम अवश्य लिखें।
Question 47: “इंका समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी थी।” कोई दो तर्क दें।
Answer:
(i) परिवार में उनका पूर्ण सम्मान किया जाता था।
(ii) उन्हें शिक्षा का अधिकार प्राप्त था।
Exam Tips:
a) परिवार में सम्मान को पहला तर्क बनाएँ।
b) शिक्षा के अधिकार को दूसरा तर्क बनाएँ।
Question 48: क्विपु (quipu) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
क्विपु इंका लोगों की एक गिनती और हिसाब रखने की प्रणाली थी। इसमें एक डंडे पर विभिन्न रंगों की रस्सियों से गाँठें बाँधी जाती थीं, और प्रत्येक गाँठ एक संकेत होती थी।
Exam Tips:
a) गाँठों और रंगीन रस्सियों की प्रणाली अवश्य लिखें।
b) यह लिखित लिपि का विकल्प था।
Question 49: इंका कृषि की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।
Answer:
(i) वे कृषि के लिए पहाड़ों में सीढ़ीदार खेत (terraces) बनाते थे।
(ii) उनकी दो प्रमुख फ़सलें मक्का एवं आलू थीं।
Exam Tips:
a) सीढ़ीदार खेत (terraces) का उल्लेख अवश्य करें।
b) मक्का और आलू को प्रमुख फ़सलें मानें।
Question 50: इंका लोग लामा (Llama) का पालन क्यों करते थे ?
Answer:
(i) वे इससे भार ढोने का कार्य लेते थे।
(ii) वे इससे ऊन प्राप्त करते थे।
(iii) वे इसका माँस खाते थे।
Exam Tips:
a) भार ढोना और ऊन, दोनों उपयोग अलग-अलग लिखें।
b) मांस को भोजन के रूप में अंतिम बिंदु दें।
Question 51: इंका लोगों के धार्मिक जीवन की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं ?
Answer:
(i) उनका प्रमुख देवता सूर्य था।
(ii) वे देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जानवरों एवं कभी-कभी मनुष्यों की बलियाँ देते थे।
(iii) वे मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास रखते थे।
Exam Tips:
a) सूर्य देवता को प्रमुख देवता के रूप में लिखें।
b) बलि की प्रथा का उल्लेख अवश्य करें।
Question 52: इंका सभ्यता के पतन के कोई दो कारण लिखें।
Answer:
(i) इंका शासक अताहुआल्पा एक योग्य शासक सिद्ध नहीं हुआ।
(ii) इंका लोग स्पेनी आक्रमणकारी फ्रांसिस्को पिज़ारो का सामना नहीं कर सके।
Exam Tips:
a) अताहुआल्पा की अयोग्यता को पहला कारण बनाएँ।
b) पिज़ारो के सामने हार को दूसरा कारण बनाएँ।
Question 53: माया काल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
माया सभ्यता 300 ई० से 900 ई० के दौरान अपनी उन्नति के शिखर पर थी। इसका पतन 11वीं शताब्दी से आरंभ हो गया था और इसका अंत 16वीं शताब्दी में हुआ।
Exam Tips:
a) उन्नति का समय (300 ई० से 900 ई०) अवश्य लिखें।
b) पतन की शुरुआत (11वीं शताब्दी) और अंत (16वीं शताब्दी) अलग-अलग लिखें।
Question 54: माया सभ्यता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
(i) उनकी सभ्यता का मुख्य आधार मक्के की खेती थी।
(ii) माया समाज में पुरोहितों को मुख्य स्थान प्राप्त था।
Exam Tips:
a) मक्के की खेती को पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) पुरोहितों का स्थान दूसरी विशेषता के रूप में दें।
Question 55: मक्के की खेती माया सभ्यता का मुख्य आधार क्यों थी ?
Answer:
उनके अनेक धार्मिक क्रियाकलाप एवं उत्सव मक्का बोने, उगाने और काटने से जुड़े थे, इसलिए मक्के की खेती उनकी सभ्यता का मुख्य आधार थी।
Exam Tips:
a) धार्मिक उत्सवों का मक्के से संबंध स्पष्ट लिखें।
b) बोने, उगाने और काटने के तीन चरण उल्लेख करें।
Question 56: माया लोगों के धार्मिक जीवन की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।
Answer:
(i) वे अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। उनके दो प्रमुख देवता सूर्य देवता एवं मक्का देवता थे।
(ii) वे मृत्यु के पश्चात् जीवन में विश्वास रखते थे।
Exam Tips:
a) सूर्य और मक्का देवता के नाम अवश्य लिखें।
b) मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास को दूसरी विशेषता बनाएँ।
Question 57: माया मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन-सा था ? इसकी स्थापना कब और कहाँ की गई थी ?
Answer:
माया मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर टिकल (Tikal) था। इसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में ग्वातेमाला में की गई थी।
Exam Tips:
a) टिकल (Tikal) मंदिर का नाम लिखें।
b) ग्वातेमाला और 8वीं शताब्दी दोनों स्थान और समय के रूप में दें।
Question 58: माया पंचांग कितने प्रकार के थे ? इनमें वर्ष में कितने दिन होते थे ?
Answer:
माया पंचांग दो प्रकार के थे। एक में वर्ष में 365 दिन और दूसरे में 260 दिन होते थे।
Exam Tips:
a) दोनों पंचांगों के दिनों की संख्या (365 और 260) अलग-अलग लिखें।
Question 59: माया लिपि की कोई दो विशेषताएँ बताएँ ।
Answer:
(i) माया लिपि चित्रात्मक (pictographic) थी।
(ii) इस लिपि का अधिकांश भाग अब पढ़ा जा चुका है।
Exam Tips:
a) चित्रात्मक प्रकृति पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) अधिकांश भाग के पढ़े जाने का उल्लेख दूसरी विशेषता के रूप में करें।
Question 60: माया सभ्यता के पतन के कोई दो कारण बताएँ ।
Answer:
(i) किसानों के विद्रोह इसके पतन में मुख्य रूप से उत्तरदायी माने जाते हैं।
(ii) 1519 ई० में हरनेंडो कोर्टेस के आक्रमण के बाद स्पेनी विजय ने माया क्षेत्र के पतन को पूरा किया।
Exam Tips:
a) किसान विद्रोह को एक कारण के रूप में लिखें।
b) स्पेनी विजय का समय और आक्रमणकारी का नाम लिखें।
Question 61: ओलाउदाह एक्वियानो (Olaudah Equiano) कहाँ का निवासी था ? जब उसे गुलाम बनाया गया तो उसकी आयु क्या थी ?
Answer:
ओलाउदाह एक्वियानो नाइजीरिया का निवासी था। जब उसे गुलाम बनाया गया, तब उसकी आयु 11 वर्ष थी।
Exam Tips:
a) नाइजीरिया (Nigeria) का उल्लेख अवश्य करें।
b) गुलाम बनाए जाने की आयु 11 वर्ष दें।
Question 62: ओलाउदाह एक्वियानो ने अपनी आत्मकथा कब लिखी ? इसका नाम क्या था ?
Answer:
ओलाउदाह एक्वियानो ने अपनी आत्मकथा 1789 ई० में प्रकाशित करवाई। इसका नाम “दि इंटरेस्टिंग नैरेटिव ऑफ़ दि लाइफ़ ऑफ़ ओलाउदाह एक्वियानो” था।
Exam Tips:
a) 1789 ई० की तिथि अवश्य लिखें।
b) आत्मकथा का पूरा शीर्षक लिखें।
Question 63: आधुनिक इतिहासकार एरिक विलियम्स ने कब तथा किस पुस्तक की रचना की ? इसका विषय क्या था ?
Answer:
एरिक विलियम्स ने 1940 के दशक में “कैपिटलिज़्म एंड स्लेवरी” (Capitalism and Slavery) नामक पुस्तक लिखी। इसका मुख्य विषय था कि दास श्रम और दास व्यापार ने यूरोपीय पूँजीवाद के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) 1940 के दशक और पुस्तक का नाम अवश्य लिखें।
b) पूँजीवाद और दास प्रथा के संबंध को विषय के रूप में लिखें।
Question 64: दासों पर लगे कोई दो प्रतिबंध बताएँ ।
Answer:
(i) वे अपने मालिकों से अनुमति पत्र लिए बिना अपना कार्य नहीं छोड़ सकते थे।
(ii) वे अपने पास किसी प्रकार का कोई हथियार नहीं रख सकते थे।
Exam Tips:
a) अनुमति-पत्र के बिना काम छोड़ने पर रोक पहले बिंदु में लिखें।
b) हथियार रखने पर रोक दूसरे बिंदु में दें।
Question 65: किन्हीं दो देशों के नाम बताएँ जिन्होंने दास प्रथा का उन्मूलन किया। ऐसा कब किया गया ?
Answer:
ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमरीका ने दास प्रथा का उन्मूलन किया। ऐसा क्रमवार 1833 ई० और 1865 ई० में किया गया।
Exam Tips:
a) ब्रिटेन (1833 ई०) और संयुक्त राज्य अमरीका (1865 ई०) की तिथियाँ क्रम से लिखें।
Question 66: दास प्रथा के कोई दो प्रभाव लिखें।
Answer:
(i) अफ्रीका के अधिकांश पुरुषों को दास बनाकर यूरोप में बेच दिया गया, जिससे अफ्रीका में लिंग अनुपात गड़बड़ा गया।
(ii) दासों की मेहनत के कारण यूरोपीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली।
Exam Tips:
a) लिंग अनुपात पर प्रभाव अफ्रीका के संदर्भ में लिखें।
b) यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव दूसरे बिंदु में दें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: यूरोपवासियों ने खोज यात्राओं का श्रीगणेश किस शताब्दी में किया ?
Answer:
15वीं शताब्दी में।
Exam Tips:
a) 15वीं शताब्दी में नौचालन के आविष्कार और आर्थिक उद्देश्य एक साथ बढ़े।
Question 2: 15वीं शताब्दी में किन दो देशों ने समुद्री यात्राओं को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया ?
Answer:
पुर्तगाल एवं स्पेन।
Exam Tips:
a) दोनों देश आईबेरियाई प्रायद्वीप पर स्थित हैं।
Question 3: तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर कब अधिकार किया ?
Answer:
1453 ई० में।
Exam Tips:
a) यह घटना यूरोपीय व्यापार के मार्ग बदलने का मुख्य कारण बनी।
Question 4: कुतबनुमा का आविष्कार कब हुआ था ?
Answer:
यूरोप में 13वीं शताब्दी तक।
Exam Tips:
a) कुतबनुमा दिशा बताने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण नौचालन यंत्र था।
Question 5: विश्व का ठीक मानचित्र किसने बनाया था ?
Answer:
बतिस्ता ने।
Exam Tips:
a) बतिस्ता के मानचित्र से नाविकों को स्थानों के बीच की दूरी जानने में सहायता मिली।
Question 6: टॉलेमी की ज्योग्राफ़ी किस वर्ष प्रकाशित हुई ?
Answer:
1477 ई० में।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक दूसरी शताब्दी में लिखी गई, परंतु 1477 ई० में मुद्रित हुई।
Question 7: मार्को पोलो कुबलई खाँ के दरबार में कब पहुँचा था ?
Answer:
1275 ई० में।
Exam Tips:
a) मार्को पोलो वेनिस का यात्री था जो चीन में मंगोल दरबार तक पहुँचा।
Question 8: समुद्री खोज यात्राओं को प्रोत्साहित करने वाला राजकुमार हेनरी किस देश से संबंधित था ?
Answer:
पुर्तगाल।
Exam Tips:
a) राजकुमार हेनरी “हेनरी द नेवीगेटर” के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
Question 9: क्रिस्टोफर कोलंबस किस देश का निवासी था ?
Answer:
इटली का।
Exam Tips:
a) कोलंबस का जन्मस्थान जिनोआ (Genoa) था, जो इटली में है।
Question 10: इमगो मुंडी का लेखक कौन था ?
Answer:
कार्डिनल पिएर डिऐली।
Exam Tips:
a) इमागो मुंडी 1410 ई० में लिखी गई भूगोल और खगोल की पुस्तक थी।
Question 11: क्रिस्टोफर कोलंबस गुआनाहानि कब पहुँचा ?
Answer:
1492 ई० में।
Exam Tips:
a) गुआनाहानि पहुँचने की सटीक तिथि 12 अक्तूबर, 1492 ई० है।
Question 12: गुआनाहानि में कौन लोग रहते थे ?
Answer:
अरावाक।
Exam Tips:
a) अरावाक बहामा द्वीप समूह के मूल निवासी थे।
Question 13: कोलंबस ने गुआनाहानि में रहने वाले लोगों को किस नाम से पुकारा ?
Answer:
रेड इंडियन्स।
Exam Tips:
a) यह नाम कोलंबस की भ्रांति से पड़ा, क्योंकि वह स्वयं को इंडीज़ में समझता था।
Question 14: कोलंबस ने गुआनाहानि का नाम क्या रखा ?
Answer:
सैन सैल्वाडोर।
Exam Tips:
a) कोलंबस ने इसे स्पेन के लिए अधिकृत किया और नया नाम दिया।
Question 15: कोलंबस की मृत्यु कब हुई ?
Answer:
1506 ई० में।
Exam Tips:
a) कोलंबस की मृत्यु स्पेन के वल्लाडोलिड में हुई।
Question 16: हरनेंडो कोर्टेस ने मैक्सिको पर कब आक्रमण किया ?
Answer:
1519 ई० में।
Exam Tips:
a) यह आक्रमण एज़टेक साम्राज्य के विनाश की शुरुआत था।
Question 17: हरनेंडो कोर्टस के मैक्सिको आक्रमण के दौरान किसने उसे बहुमूल्य सहयोग दिया ?
Answer:
डोना मैरीना ने।
Exam Tips:
a) डोना मैरीना कोर्टेस की दुभाषिया के रूप में प्रसिद्ध है।
Question 18: ‘टु हिस्ट्री ऑफ़ मैक्सिको’ का लेखक कौन था ?
Answer:
बर्नाल डियाज़ डेल कैस्टिलो।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक मैक्सिको की विजय का महत्त्वपूर्ण स्रोत मानी जाती है।
Question 19: हरनेंडो कोर्टेस के आक्रमण के समय वहाँ किस एजटेक शासक का शासन था ?
Answer:
मोंटेजुमा द्वितीय का।
Exam Tips:
a) मोंटेजुमा द्वितीय का शासन 1502 ई० से 1520 ई० तक था।
Question 20: एजटेक साम्राज्य की राजधानी का नाम क्या था।
Answer:
टेनोक्टिटलान।
Exam Tips:
a) टेनोक्टिटलान मैक्सिको झील के मध्य बसी थी।
Question 21: आँसू भरी रात की घटना कब हुई ?
Answer:
30 जून, 1520 ई०।
Exam Tips:
a) यह रात कोर्टेस की सेना की भारी हार की थी।
Question 22: हरनेंडो कोर्टेस ने एजटेक साम्राज्य का अंत कब किया ?
Answer:
1521 ई० में (13 अगस्त)।
Exam Tips:
a) टेनोक्टिटलान पर अधिकार 1521 ई० में हुआ।
Question 23: हरनेंडो कोर्टेस ने मैक्सिको का क्या नाम रखा ?
Answer:
न्यू स्पेन।
Exam Tips:
a) 1522 ई० में मैक्सिको को न्यू स्पेन नाम दिया गया।
Question 24: पेरू पर किसने अधिकार किया ?
Answer:
फ्राँसिस्को पिज़ारो ने।
Exam Tips:
a) पिज़ारो ने इंका साम्राज्य को 1532-1533 ई० में जीता।
Question 25: फ्राँसिस्को पिज़ारो ने किसे पेरू की राजधानी घोषित किया ?
Answer:
लिमा को।
Exam Tips:
a) लिमा की स्थापना 1535 ई० में राजधानी के रूप में हुई।
Question 26: ब्राजील की खोज किसने की ?
Answer:
पेड्रो अल्वारिस कैब्राल ने।
Exam Tips:
a) कैब्राल 22 अप्रैल, 1500 ई० को ब्राज़ील पहुँचा।
Question 27: ब्राज़ील किस वृक्ष के लिए जाना जाता था ?
Answer:
ब्राज़ीलवुड के लिए।
Exam Tips:
a) ब्राज़ीलवुड से लाल रंजक बनाया जाता था।
Question 28: पुर्तगाल ने ब्राज़ील का शासन कब सीधा अपने हाथों में ले लिया ?
Answer:
1549 ई० में।
Exam Tips:
a) इसी वर्ष ब्राज़ील में गवर्नर-जनरल नियुक्त हुआ।
Question 29: पुर्तगाल ने किसे ब्राज़ील की राजधानी घोषित किया ?
Answer:
सैल्वाडोर को।
Exam Tips:
a) सैल्वाडोर 1549 ई० में ब्राज़ील की राजधानी बनी।
Question 30: अरावाकी लुकायो नामक कबीला कहाँ रहता था ?
Answer:
बहामा एवं वृहत्तर एंटिलीज़ में।
Exam Tips:
a) ये द्वीप कैरीबियन सागर में स्थित हैं।
Question 31: हैमक क्या थे ?
Answer:
एक प्रकार का झूला।
Exam Tips:
a) हैमक अरावाकी बुनाई की प्रसिद्ध वस्तु थी।
Question 32: एजटेक साम्राज्य कहाँ फैला हुआ था ?
Answer:
मैक्सिको में।
Exam Tips:
a) एजटेक साम्राज्य की राजधानी मैक्सिको की घाटी में थी।
Question 33: एजटेक साम्राज्य की राजधानी टेनोक्टिटलान का निर्माण कब किया गया था ?
Answer:
1325 ई० में।
Exam Tips:
a) निर्माण मोंटेजुमा प्रथम के समय हुआ।
Question 34: एजटेक समाज में सबसे निम्न स्थान किसे प्राप्त था ?
Answer:
दासों को।
Exam Tips:
a) युद्धबंदी और गरीब परिवारों के बच्चे दास बनाए जाते थे।
Question 35: मैक्सिको झील में जो कृत्रिम टापू बनाए गए थे, वे क्या कहलाते थे ?
Answer:
चिनाम्पा।
Exam Tips:
a) चिनाम्पा सरकंडे की चटाइयों और मिट्टी से बनते थे।
Question 36: एजटेक साम्राज्य में अभिजात वर्ग के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते थे, वे क्या कहलाते थे ?
Answer:
कालमेकाक।
Exam Tips:
a) कालमेकाक में पुरोहित और योद्धा बनने का प्रशिक्षण दिया जाता था।
Question 37: एज़टेकों का प्रमुख देवता कौन था ?
Answer:
सूर्य देवता।
Exam Tips:
a) सूर्य देवता को विश्व की सभी घटनाओं का ज्ञान रखने वाला माना जाता था।
Question 38: दक्षिण अमरीका की सबसे प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली सभ्यता कौन-सी थी ?
Answer:
इंका सभ्यता।
Exam Tips:
a) इंका साम्राज्य की राजधानी कुज़्को थी।
Question 39: इंका साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है ?
Answer:
मैंको कपाक को।
Exam Tips:
a) मैंको कपाक को सूर्य का पुत्र माना जाता था।
Question 40: इंका साम्राज्य की राजधानी का क्या नाम था ?
Answer:
कुज़्को।
Exam Tips:
a) कुज़्को पर पिज़ारो ने 1533 ई० में अधिकार किया।
Question 41: इंका साम्राज्य का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था ?
Answer:
पचकुटी इंका।
Exam Tips:
a) पचकुटी इंका नौवाँ इंका शासक था।
Question 42: माचू-पिच्चू नामक प्रसिद्ध शहर का निर्माण किस सभ्यता ने किया था ?
Answer:
इंका सभ्यता ने।
Exam Tips:
a) माचू-पिच्चू में भवन-निर्माण कला के उत्कृष्ट उदाहरण मिलते हैं।
Question 43: इंका साम्राज्य में किसे सर्वोच्च स्थान प्राप्त था ?
Answer:
सम्राट् को।
Exam Tips:
a) सम्राट को सूर्य देवता का पुत्र माना जाता था।
Question 44: इंका साम्राज्य में विद्यार्थियों को शिक्षा किस प्रकार दी जाती थी ?
Answer:
मौखिक।
Exam Tips:
a) इंका समाज में लिखने की कोई प्रणाली प्रचलित नहीं थी।
Question 45: इंका साम्राज्य के लोगों की प्रशासनिक भाषा कौन-सी थी ?
Answer:
क्वेचुआ।
Exam Tips:
a) क्वेचुआ इंका प्रशासन की प्रमुख भाषा थी।
Question 46: माया सभ्यता कहाँ फैली थी ?
Answer:
मैक्सिको में।
Exam Tips:
a) माया सभ्यता के केंद्र मैक्सिको, ग्वातेमाला और होंडुरास में थे।
Question 47: माया सभ्यता के लोग किस फ़सल का सर्वाधिक उत्पादन करते थे ?
Answer:
मक्का का।
Exam Tips:
a) माया धार्मिक उत्सव मक्का की बुवाई और कटाई से जुड़े थे।
Question 48: माया लोगों का प्रमुख देवता कौन था ?
Answer:
सूर्य देवता।
Exam Tips:
a) सूर्य देवता माया धर्म के दो प्रमुख देवताओं में से एक था।
Question 49: माया लोगों ने टिक्ल मंदिर का निर्माण कहाँ करवाया था ?
Answer:
ग्वातेमाला में।
Exam Tips:
a) टिकल मंदिर आठवीं शताब्दी में बना था।
Question 50: माया लोगों ने कितने प्रकार के पंचांग तैयार किए थे ?
Answer:
दो।
Exam Tips:
a) एक पंचांग 365 दिन का और दूसरा 260 दिन का था।
Question 51: माया लोगों की लिपि कैसी थी ?
Answer:
चित्रात्मक।
Exam Tips:
a) माया लिपि में चित्रों जैसे संकेत प्रयुक्त होते थे।
Question 52: ओलाउदाह एक्वियानो कहाँ का निवासी था ?
Answer:
नाइजीरिया का।
Exam Tips:
a) ओलाउदाह ने अपनी आत्मकथा में अपने गाँव और परिवार का वर्णन किया।
Question 53: दि इंटरेस्टिंग नैरेटिव ऑफ़ दि लाइफ़ ऑफ़ ओलाउदाह एक्वियानो का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था ?
Answer:
1789 ई० में।
Exam Tips:
a) यह आत्मकथा दासता के विरुद्ध जनमत बनाने में सहायक रही।
Question 54: 17वीं-18वीं शताब्दियों में यूरोपीय देश अधिकांश दास कहाँ से प्राप्त करते थे ?
Answer:
अफ्रीका से।
Exam Tips:
a) दास व्यापार का मुख्य स्रोत पश्चिमी अफ्रीका था।
Question 55: कैपिटलिज़्म एंड स्लेवरी का लेखक कौन था ?
Answer:
एरिक विलियम्स।
Exam Tips:
a) एरिक विलियम्स ने 1940 के दशक में यह पुस्तक लिखी।
Question 56: संयुक्त राज्य अमरीका ने दास प्रथा पर कब प्रतिबंध लगाया ?
Answer:
1865 ई० में।
Exam Tips:
a) अमरीका में दास प्रथा का अंत 1865 ई० में हुआ।
रिक्त स्थान भरिए
Question 1: यूरोपवासियों ने खोज यात्राओं का सर्वप्रथम आरंभ ……………… सदी में किया।
Answer:
15वीं
Exam Tips:
a) 15वीं सदी में खोज यात्राएँ शुरू हुईं।
Question 2: स्पेन के हरनेंडो कोर्टेस ने ……………….. में मैक्सिको पर आक्रमण कर दिया था।
Answer:
1519 ई०
Exam Tips:
a) कोर्टेस का मैक्सिको आक्रमण 1519 ई० में हुआ।
Question 3: एज़टेक की राजधानी का नाम ……………….. था।
Answer:
टेनोक्टिटलान
Exam Tips:
a) टेनोक्टिटलान मैक्सिको झील के मध्य स्थित थी।
Question 4: माया संस्कृति का संबंध ………………. देश से था।
Answer:
मैक्सिको
Exam Tips:
a) माया संस्कृति मैक्सिको और मध्य अमेरिका के क्षेत्रों में फैली थी।
Question 5: माया संस्कृति के लोगों के द्वारा टिक्ल मंदिर का निर्माण ……………….. में करवाया गया था।
Answer:
ग्वातेमाला
Exam Tips:
a) टिकल मंदिर ग्वातेमाला में स्थित है।
Question 6: इंका साम्राज्य की स्थापना ……………….. द्वारा की गई थी।
Answer:
मैंको कपाक
Exam Tips:
a) मैंको कपाक इंका साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है।
Question 7: टॉलेमी ने ……………….. नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की।
Answer:
ज्योग्रफ़ी
Exam Tips:
a) ज्योग्राफी टॉलेमी की प्रसिद्ध भूगोल की पुस्तक है।
Question 8: तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर विजय ……………….. ई० में प्राप्त की।
Answer:
1453
Exam Tips:
a) यह तिथि यूरोपीय व्यापार के इतिहास में महत्त्वपूर्ण है।
Question 9: क्रिस्टोफर ……………….. का निवासी था।
Answer:
इटली
Exam Tips:
a) कोलंबस का जन्म इटली के जिनोआ में हुआ था।
Question 10: स्पेनिश भाषा के अनुसार ‘बाओ’ शब्द का अर्थ है …………. ।
Answer:
भारी जहाज़
Exam Tips:
a) यह शब्द स्पेनी नौचालन शब्दावली से संबंधित है।
Question 11: वास्कोडिगामा ……………….. ई० में कालीकट पहुँचा।
Answer:
1498
Exam Tips:
a) वास्कोडिगामा 1498 ई० में भारत के कालीकट पहुँचा।
Question 12: अमेरिका नाम का सर्वप्रथम प्रयोग एक जर्मन के प्रकाशक द्वारा ………………. ई० में किया गया।
Answer:
1507
Exam Tips:
a) 1507 ई० में जर्मन प्रकाशक ने नई दुनिया को अमरीका नाम दिया।
Question 13: ‘टू हिस्ट्री ऑफ मैक्सिको’ नामक पुस्तक की रचना ………….. द्वारा की गई।
Answer:
बर्नाल डियाज़ डेल कैस्टिलो
Exam Tips:
a) यह पुस्तक मैक्सिको विजय का प्रत्यक्ष विवरण मानी जाती है।
Question 14: फ्राँसिस्को पिज़ारो ने ……………….. को पेरू की राजधानी घोषित किया।
Answer:
लिमा को
Exam Tips:
a) पिज़ारो ने 1535 ई० में लिमा को राजधानी बनाया।
Question 15: स्पेन के फिलिप द्वितीय द्वारा बेगार की प्रथा पर ……………….. ई० में रोक लगा दी गई थी।
Answer:
1601
Exam Tips:
a) बेगार प्रथा पर रोक से जुड़ी यह तिथि परीक्षा में पूछी जाती है।
Question 16: एरिक विलियम्स की सुप्रसिद्ध रचना का नाम ……………….. था।
Answer:
कैपिटलिज़्म एंड स्लेवरी
Exam Tips:
a) यह पुस्तक दास प्रथा और पूँजीवाद के संबंध पर केंद्रित है।
Question 17: संयुक्त राज्य अमेरिका ने ……………….. ई० में दास प्रथा पर रोक लगा दी थी।
Answer:
1865
Exam Tips:
a) अमरीका में दास प्रथा पर रोक 1865 ई० में लगी।
बहु-विकल्पीय प्रश्न
Question 1: 15वीं से 17वीं शताब्दियों के दौरान यूरोपवासियों और उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका के मूल निवासियों के बीच हुए संघर्ष की जानकारी का प्रमुख स्रोत क्या है ?
(क) भवन
(ख) यात्रियों की डायरियाँ
(ग) जेसुइट धर्म प्रचारकों के विवरण
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) जेसुइट विवरण, यात्रियों की डायरियाँ और भवन, तीनों स्रोत इतिहास में उपयोगी हैं।
Question 2: दूरबीन की खोज कब हुई ?
(क) 1409 ई० में
(ख) 1469 ई० में
(ग) 1609 ई० में
(घ) 1709 ई० में।
Answer:
(ग) 1609 ई० में
Exam Tips:
a) दूरबीन का आविष्कार 1608-09 ई० के आसपास हुआ।
Question 3: दिशासूचक यंत्र का आविष्कार कब हुआ था ?
(क) 1280 ई० में
(ख) 1320 ई० में
(ग) 1380 ई० में
(घ) 1420 ई० में।
Answer:
(क) 1280 ई० में
Exam Tips:
a) यूरोप में दिशासूचक यंत्र का प्रयोग 13वीं सदी के अंत तक हो चुका था।
Question 4: टॉलेमी की ज्योग्राफ़ी किस वर्ष प्रकाशित हुई थी ?
(क) 1475 ई० में
(ख) 1477 ई० में
(ग) 1478 ई० में
(घ) 1479 ई० में।
Answer:
(ख) 1477 ई० में
Exam Tips:
a) यह पुस्तक 1477 ई० में मुद्रित होकर प्रसिद्ध हुई।
Question 5: तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर कब अधिकार कर लिया था ?
(क) 1433 ई० में
(ख) 1443 ई० में
(ग) 1453 ई० में
(घ) 1463 ई० में।
Answer:
(ग) 1453 ई० में
Exam Tips:
a) इस अधिकार से यूरोपीय व्यापार के पुराने मार्ग बंद हो गए।
Question 6: मार्कोपोलो किस देश का निवासी था ?
(क) फ्राँस का
(ख) इटली का
(ग) रूस का
(घ) अमेरिका का।
Answer:
(ख) इटली का
Exam Tips:
a) मार्को पोलो वेनिस (इटली) का निवासी था।
Question 7: कोलंबस का जन्म स्थान कहाँ था ?
(क) जेनेवा
(ख) पुर्तगाल
(ग) फ्राँस
(घ) स्पेन।
Answer:
(क) जेनेवा
Exam Tips:
a) कोलंबस का जन्म इटली के जिनोआ (Genoa) में हुआ था, जो जेनेवा नाम से भी लिखा जाता है।
Question 8: कोलंबस गुआनाहानि कब पहुँचा ?
(क) 1410 ई० में
(ख) 1451 ई० में
(ग) 1482 ई० में
(घ) 1492 ई० में।
Answer:
(घ) 1492 ई० में।
Exam Tips:
a) 12 अक्तूबर, 1492 ई० को कोलंबस गुआनाहानि पहुँचा।
Question 9: कोलंबस ने गुआनाहानि के लोगों को किस नाम से संबोधित किया ?
(क) रेड इंडियन्स
(ख) ब्लैक इंडियनस
(ग) अरावाक
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(क) रेड इंडियन्स
Exam Tips:
a) कोलंबस ने इन्हें रेड इंडियन्स कहा, जो उसकी भ्रांति का परिणाम था।
Question 10: कोलंबस ने गुआनाहानि में किस देश का झंडा गाड़ा था ?
(क) पुर्तगाल का
(ख) इटली का
(ग) स्पेन का
(घ) मैक्सिको का।
Answer:
(ग) स्पेन का
Exam Tips:
a) कोलंबस स्पेन के शासक की ओर से यात्रा पर गया था।
Question 11: निम्नलिखित में से किसने दक्षिण अमरीका को नयी दुनिया का नाम दिया ?
(क) कोलंबस ने
(ख) अमेरिगो वेस्पुसी ने
(ग) हरनेंडो कोर्टेस ने
(घ) डोना मैरीना ने।
Answer:
(ख) अमेरिगो वेस्पुसी ने
Exam Tips:
a) वेस्पुसी ने दक्षिण अमरीका को नई दुनिया कहा।
Question 12: हरनेडो कोर्टेस और उसके सैनिकों जिन्होंने मैक्सिको पर आक्रमण किया था, इतिहास में किस नाम से जाना जाता है ?
(क) कोंक्विस्टोडोर
(ख) मालिंचिस्टा
(ग) लैक्सकलान
(घ) कैरिब।
Answer:
(क) कोंक्विस्टोडोर
Exam Tips:
a) कोंक्विस्टोडोर का अर्थ स्पेनी विजेता है।
Question 13: बर्नाल डियाज़ डेल कैस्टिलो ने किस प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की ?
(क) इमगो मुंडी
(ख) ट्रू हिस्ट्री ऑफ़ मैक्सिको
(ग) ट्रू हिस्ट्री ऑफ़ अमरीका
(घ) दि प्रिंस।
Answer:
(ख) ट्रू हिस्ट्री ऑफ़ मैक्सिको।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक मैक्सिको विजय का विस्तृत विवरण देती है।
Question 14: हरनेंडो कोर्टस ने मैक्सिको पर कब आक्रमण किया था ?
(क) 1509 ई० में
(ख) 1511 ई० में
(ग) 1519 ई० में
(घ) 1521 ई० में।
Answer:
(ग) 1519 ई० में
Exam Tips:
a) आक्रमण 1519 ई० में हुआ और विजय 1521 ई० में पूरी हुई।
Question 15: हरनेंडो कोर्टेस ने जब मैक्सिको पर आक्रमण किया तो वहाँ किसका शासन था ?
(क) मोंटेजुमा प्रथम का
(ख) मोंटेजुमा द्वितीय का
(ग) अताहुआल्पा का
(घ) हुआस्कर का।
Answer:
(ख) मोंटेजुमा द्वितीय का
Exam Tips:
a) मोंटेजुमा द्वितीय 1502 ई० से 1520 ई० तक शासक रहा।
Question 16: आँसू भरी रात की घटना किस दिन हुई ?
(क) 19 जन. 1520 ई० को
(ख) 29 जन 1500 ई० को
(ग) 30 जून, 1520 ई० को
(घ) 29 जुलाई, 1520 ई० को।
Answer:
(ग) 30 जून, 1520 ई० को
Exam Tips:
a) इस रात स्पेनी सेना को भारी क्षति हुई थी।
Question 17: हरनेंडो कोर्टेस ने एजटेक साम्राज्य का अंत कब किया ?
(क) 1519 ई० में
(ख) 1520 ई० में
(ग) 1521 ई० में
(घ) 1522 ई० में।
Answer:
(ग) 1521 ई० में
Exam Tips:
a) 1521 ई० में टेनोक्टिटलान पर अधिकार हुआ।
Question 18: हरनेंडो कोर्टेस को मैक्सिको विजय के लिए किसने बहुमूल्य सहयोग दिया था ?
(क) मोंटेजुमा द्वितीय ने
(ख) डोना मैरीना ने
(ग) अमेरिगो वेस्पुसी ने
(घ) काजामारका ने।
Answer:
(ख) डोना मैरीना ने
Exam Tips:
a) डोना मैरीना दुभाषिया के रूप में कोर्टेस की सहायक थी।
Question 19: अताहुआल्पा इंका साम्राज्य का शासक कब बना ?
(क) 1529 ई० में
(ख) 1530 ई० में
(ग) 1531 ई० में
(घ) 1532 ई० में।
Answer:
(घ) 1532 ई० में।
Exam Tips:
a) अताहुआल्पा ने 1532 ई० में भाई को हराकर सिंहासन प्राप्त किया।
Question 20: इंका साम्राज्य की राजधानी का नाम क्या था ?
(क) पेरू
(ख) लिमा
(ग) कुज़्को
(घ) टेनोक्टिटलान।
Answer:
(ग) कुज़्को
Exam Tips:
a) कुज़्को इंका साम्राज्य की राजधानी थी।
Question 21: निम्नलिखित में से किसने इंका साम्राज्य पर अधिकार कर लिया था ?
(क) कोलंबस ने
(ख) फ्राँसिस्को पिज़ारो ने
(ग) हरनेंडो कोर्टेस ने
(घ) डोना मैरीना ने।
Answer:
(ख) फ्राँसिस्को पिज़ारो ने
Exam Tips:
a) पिज़ारो ने इंका साम्राज्य पर विजय प्राप्त की।
Question 22: 1533 ई० में पुर्तगाल के राजा ने ब्राज़ील को कितने आनुवंशिक कप्तानियों में बाँट दिया था ?
(क) 13
(ख) 14
(ग) 15
(घ) 16।
Answer:
(ग) 15
Exam Tips:
a) ब्राज़ील को 15 आनुवंशिक कप्तानियों में बाँटा गया था।
Question 23: पुर्तगाल के शासक ने किसे ब्राज़ील की राजधानी घोषित किया ?
(क) कुज़्को को
(ख) सैल्वाडोर को
(ग) क्यूबा को
(घ) सैन सैल्वाडोर को।
Answer:
(ख) सैल्वाडोर को
Exam Tips:
a) सैल्वाडोर 1549 ई० में ब्राज़ील की राजधानी बनी।
Question 24: एंटोनियो वीइरा कौन था ?
(क) जेसुइट
(ख) कैथोलिक पादरी
(ग) फ्रांसीसी व्यापारी
(घ) पुर्तगाली नाविक।
Answer:
(क) जेसुइट
Exam Tips:
a) एंटोनियो वीएरा जेसुइट पादरी था, जिसने दास प्रथा की आलोचना की।
Question 25: अरावाकी लोगों की प्रमुख फ़सल कौन-सी थी ?
(क) मक्का
(ख) कसावा
(ग) मीठे आलू
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) मक्का, कसावा और मीठे आलू तीनों अरावाकी खेती में उगाए जाते थे।
Question 26: अरावाकी जो झूले बनाते थे, वे किस नाम से जाने जाते थे ?
(क) कुज़्को
(ख) कसावा
(ग) हैमक
(घ) डोनाटेरियस।
Answer:
(ग) हैमक
Exam Tips:
a) हैमक अरावाकी बुनाई का प्रसिद्ध झूला था।
Question 27: एजटेकों ने अपने विशाल साम्राज्य की स्थापना कहाँ की थी ?
(क) मैक्सिको में
(ख) ब्राज़ील में
(ग) स्पेन में
(घ) इटली में।
Answer:
(क) मैक्सिको में
Exam Tips:
a) एजटेक साम्राज्य मैक्सिको की घाटी में फैला था।
Question 28: एज़टेकों ने मैक्सिको नाम अपने किस प्रमुख देवता के नाम पर रखा था ?
(क) युद्ध देवता
(ख) कुज़्को
(ग) मैक्सिली
(घ) कालमेकाक।
Answer:
(ग) मैक्सिली
Exam Tips:
a) मैक्सिली एजटेकों का प्रमुख देवता था।
Question 29: एजटेकों ने मैक्सिको झील में जो कृत्रिम टापू बनवाए, वे क्या कहलाते थे ?
(क) चिनाम्पा
(ख) हैमक
(ग) माचू-पिच्चू
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(क) चिनाम्पा
Exam Tips:
a) चिनाम्पा मैक्सिको झील में बने उपजाऊ कृत्रिम टापू थे।
Question 30: एजटेकों की राजधानी का नाम क्या था ?
(क) कुज़्को
(ख) टेनोक्टिटलान
(ग) सैल्वाडोर
(घ) लिमा।
Answer:
(ख) टेनोक्टिटलान
Exam Tips:
a) टेनोक्टिटलान एजटेक साम्राज्य की राजधानी थी।
Question 31: एज़टेक समाज में सर्वोच्च स्थान किसे प्राप्त था ?
(क) अभिजात वर्ग को
(ख) पुरोहितों को
(ग) सैनिकों को
(घ) दासों को।
Answer:
(क) अभिजात वर्ग को
Exam Tips:
a) एजटेक समाज में अभिजात वर्ग को सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त था।
Question 32: एजटेक साम्राज्य में अभिजात वर्ग के बच्चे जिन स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करते थे, वे क्या कहलाते थे ?
(क) तेपोकल्ली
(ख) कालमेकाक
(ग) हैमक
(घ) डोनाटेरियस।
Answer:
(ख) कालमेकाक
Exam Tips:
a) कालमेकाक अभिजात वर्ग के बच्चों के लिए था।
Question 33: एजटेक साम्राज्य के लोग किस देवी की प्रमुख रूप से उपासना करते थे ?
(क) मातृदेवी
(ख) अन्न देवी
(ग) मिनर्वा
(घ) डायना।
Answer:
(ख) अन्न देवी
Exam Tips:
a) अन्न देवी को सभी देवताओं की जननी माना जाता था।
Question 34: इंका साम्राज्य की स्थापना कब की गई थी ?
(क) 10वीं शताब्दी में
(ख) 12वीं शताब्दी में
(ग) 13वीं शताब्दी में
(घ) 15वीं शताब्दी में।
Answer:
(ख) 12वीं शताब्दी में
Exam Tips:
a) इंका साम्राज्य की नींव 12वीं शताब्दी में मैंको कपाक ने रखी।
Question 35: इंका साम्राज्य की स्थापना कहाँ की गई थी ?
(क) बहामा में
(ख) ब्राज़ील में
(ग) पेरू में
(घ) मैक्सिको में।
Answer:
(ग) पेरू में
Exam Tips:
a) इंका साम्राज्य का केंद्र पेरू में था।
Question 36: इंका साम्राज्य का सबसे महान् शासक कौन था ?
(क) मैंको कपाक
(ख) पचकुटी इंका
(ग) अताहुआल्पा
(घ) हुआस्कर।
Answer:
(ख) पचकुटी इंका
Exam Tips:
a) पचकुटी इंका ने साम्राज्य की सीमाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया।
Question 37: निम्नलिखित में से किस शहर का निर्माण इंका साम्राज्य के लोगों ने किया था ?
(क) उर
(ख) मारी
(ग) माचू-पिच्चू
(घ) लिमा।
Answer:
(ग) माचू-पिच्चू
Exam Tips:
a) माचू-पिच्चू इंका भवन-निर्माण कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Question 38: इंका साम्राज्य के लोगों की प्रशासनिक भाषा क्या थी ?
(क) अंग्रेज़ी
(ख) फ्राँसीसी
(ग) क्विपु
(घ) क्वेचुआ।
Answer:
(घ) क्वेचुआ।
Exam Tips:
a) क्वेचुआ इंका साम्राज्य की प्रशासनिक भाषा थी, जबकि क्विपु हिसाब रखने की प्रणाली थी।
Question 39: निम्नलिखित में से किस का साम्राज्य के लोग पालते थे ?
(क) भेड़
(ख) गाय
(ग) लामा
(घ) बाइसन।
Answer:
(ग) लामा
Exam Tips:
a) लामा से भार ढोने, ऊन और माँस का काम लिया जाता था।
Question 40: इंका साम्राज्य का अंत कब हुआ ?
(क) 1530 ई० में
(ख) 1532 ई० में
(ग) 1632 ई० में
(घ) 1638 ई० में।
Answer:
(ख) 1532 ई० में
Exam Tips:
a) स्पेनी आक्रमण 1532 ई० में शुरू हुआ और इंका सत्ता 1533 ई० तक समाप्त हो गई।
Question 41: माया समाज में सबसे निम्न स्थान किसे प्राप्त था ?
(क) पुरोहितों को
(ख) दासों को
(ग) व्यापारियों को
(घ) किसानों को।
Answer:
(ख) दासों को
Exam Tips:
a) माया समाज में दास सबसे निम्न वर्ग थे।
Question 42: माया सभ्यता के लोग निम्न में से किस फ़सल का सर्वाधिक उत्पादन करते थे ?
(क) आलू
(ख) कपास
(ग) सेम
(घ) मक्का।
Answer:
(घ) मक्का
Exam Tips:
a) माया धार्मिक क्रियाकलाप मक्का की खेती से जुड़े थे।
Question 43: माया सभ्यता द्वारा निर्मित टिक्ल मंदिर का निर्माण किस शताब्दी में किया गया था ?
(क) 7वीं शताब्दी में
(ख) 8वीं शताब्दी में
(ग) 9वीं शताब्दी में
(घ) 10वीं शताब्दी में।
Answer:
(ख) 8वीं शताब्दी में
Exam Tips:
a) टिकल मंदिर आठवीं शताब्दी में ग्वातेमाला में बना।
Question 44: माया सभ्यता के लोगों ने कितने प्रकार के पंचांग बनाए थे ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
Answer:
(ख) दो
Exam Tips:
a) माया पंचांग दो प्रकार के थे—धर्म-निरपेक्ष और धार्मिक।
Question 45: ओलाउदाह एक्वियानो कौन था ?
(क) दास
(ख) दार्शनिक
(ग) चिकित्सक
(घ) अध्यापक।
Answer:
(क) दास
Exam Tips:
a) ओलाउदाह एक्वियानो गुलाम बनाया गया और बाद में मुक्त हुआ।
Question 46: ओलाउदाह एक्वियानो कहाँ का निवासी था ?
(क) साइबेरिया का
(ख) नाइजीरिया का
(ग) तंजानिया का
(घ) केन्या का।
Answer:
(ख) नाइजीरिया का
Exam Tips:
a) ओलाउदाह का जन्म नाइजीरिया में हुआ था।
Question 47: कैपिटलिज़्म एंड स्लेवरी का लेखक कौन था ?
(क) जॉन विलियम्स
(ख) एरिक विलियम्स
(ग) कार्डिनल पिएर डिऐली
(घ) मार्को पोलो।
Answer:
(ख) एरिक विलियम्स
Exam Tips:
a) यह पुस्तक एरिक विलियम्स की रचना है।
Question 48: निम्नलिखित में से किस देश ने 1865 ई० में दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था ?
(क) डेनमार्क
(ख) ब्रिटेन
(ग) संयुक्त राज्य अमरीका
(घ) फ्राँस।
Answer:
(ग) संयुक्त राज्य अमरीका
Exam Tips:
a) अमरीका ने 1865 ई० में दास प्रथा समाप्त की।
Free study material for History
Haryana Board Solutions for Class 11 History Chapter 08 Clash of Cultures
Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 08 Clash of Cultures
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 08 Clash of Cultures. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 History, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 History text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 08 Clash of Cultures with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 8 संस्कृतियों का टकराव is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 8 संस्कृतियों का टकराव as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 8 संस्कृतियों का टकराव will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 8 संस्कृतियों का टकराव in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 8 संस्कृतियों का टकराव in printable PDF format for offline study on any device.