Download Haryana Board Solutions for Class 11 History Chapter 07 Changing Cultural Traditions
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 Changing Cultural Traditions using the official curriculum guides for Class 11 History. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 07 Changing Cultural Traditions solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for History.
निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पुनर्जागरण से आपका क्या अभिप्राय है? इसके उत्थान के क्या कारण थे?
Answer:
I. पुनर्जागरण का अर्थ
पुनर्जागरण का अंग्रेज़ी रूप रेनेसाँ (Renaissance) है, जो मूल रूप से फ़्रांसीसी भाषा का शब्द है। रेनेसाँ का अर्थ है फिर से जागना। इतिहास में इसे नया जन्म, नई जागृति, बौद्धिक चेतना तथा सांस्कृतिक जागृति के नामों से भी जाना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० के० गोखले के अनुसार, "शाब्दिक रूप में पुनर्जागरण से अभिप्राय बाहरी किसी एजेंसी के नियंत्रण के बिना विचारों एवं उस पर कार्य करने की स्वतंत्रता है।"
II. पुनर्जागरण के उत्थान के कारण
पुनर्जागरण के उत्थान के लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी थे-
1. सामंतवाद का पतन (Decline of Feudalism):
सामंतवाद के पतन ने पुनर्जागरण की आधारशिला तैयार की। मध्यकालीन समाज में सामंतवाद का व्यापक प्रचलन था, परंतु 14वीं शताब्दी के पश्चात् इसका पतन होना आरंभ हो गया था। इसका पतन मध्य वर्ग की शक्ति के कारण हुआ। इसी मध्य वर्ग ने अपने सम्राटों को सेना के संगठन के लिए आवश्यक धन-राशि प्रदान की थी। अतः सम्राट् सामंतों पर निर्भर न रहे। व्यापार तथा वाणिज्य में उन्नति होने से मध्य वर्ग के व्यापारियों को बहुत लाभ हुआ, परंतु सामंतों की भूमि के किराये में कोई विशेष वृद्धि न हुई। इस कारण सामंतों को इन व्यापारियों से कर्ज़ लेने पड़े। इस कर्ज़ के कारण कई सामंत दीवालिए हो गए और उन्हें अपनी ज़मीनें बेचनी पड़ीं। परिणामस्वरूप सामंतवाद को भारी धक्का लगा और उसका पतन हो गया।
2. धर्मयुद्ध (Crusades):
11वीं शताब्दी के अंत से लेकर 13वीं शताब्दी के मध्य तक ईसाई मत के पवित्र स्थान जेरुसलम के कारण मुसलमानों तथा ईसाइयों के बीच लगातार युद्ध लड़े गए। इन्हें धर्मयुद्ध का नाम दिया जाता है। धर्मयुद्धों के दौरान पश्चिमी देशों के विद्वान् पूर्वी देशों की सभ्यता के संपर्क में आए। उस समय पूर्वी देशों की सभ्यता पश्चिमी देशों की सभ्यता से प्राचीन तथा विकसित थी। धर्मयुद्धों में भाग लेने वाले व्यक्तियों ने पूर्व के नवीन विचार ग्रहण किए। इससे उनका बौद्धिक स्तर अधिक उन्नत हो गया।
मध्य युग में प्रायः लोगों का विश्वास था कि व्यक्ति के इस लोक तथा परलोक की सभी आवश्यकताएँ केवल चर्च तथा ईसाई धर्म के द्वारा पूर्ण हो सकती हैं। परंतु धर्मयुद्धों से लौटने वाले लोगों ने इस विश्वास का खंडन किया। इस तरह लोगों के मस्तिष्क पर चर्च का प्रभाव कम होने लगा। धर्मयुद्धों के माध्यम से ही यूनान के वैज्ञानिक ग्रंथ, अरबी अंक, बीजगणित, नवीन दिग्दर्शक यंत्र और कागज़ पश्चिमी यूरोप में पहुँचे।
अतः स्पष्ट है कि धर्मयुद्धों ने नवीन विचारों तथा धारणाओं का प्रसार किया और पुराने विचारों, विश्वासों तथा संस्थाओं पर प्रहार किया। फलस्वरूप पुनर्जागरण का प्रारंभ हुआ। विख्यात इतिहासकार बी० के० गोखले का यह कहना ठीक है कि, "धर्मयुद्धों ने ईसाइयों के दृष्टिकोण को परिवर्तित किया तथा उन्हें चर्च के बाहर झाँकने के लिए बाध्य किया।"
3. व्यापारिक समृद्धि (Commercial Prosperity):
पुनर्जागरण का एक प्रेरक तत्त्व था-व्यापार का उदय एवं विकास। धर्मयुद्धों के कारण जहाँ नवीन विचारधाराएँ पनपीं, वहीं यूरोप के पूर्वी देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित हुए। अनेक यूरोपीय व्यापारी जेरुसलम तथा एशिया माइनर के तटों पर बस गए। इनके कारण व्यापार में पर्याप्त वृद्धि हुई। व्यापारिक समृद्धि के कारण यूरोपीय व्यापारी विभिन्न देशों में पहुँचे और उन्हें नए विचारों तथा प्रगतिशील तत्त्वों की जानकारी हुई। स्वदेश लौटने पर ये व्यापारी नए विचारों को अपने साथ लाए। व्यापारी वर्ग ने चर्च की आलोचना करके उसके महत्त्व को कम करने का प्रयास किया। चर्च सूद लेने को पाप मानता था, परंतु व्यापारी वर्ग सूद को व्यापारिक उन्नति के लिए आवश्यक समझता था। इसलिए व्यापारियों ने चर्च का विरोध किया।
4. छापेखाने का आविष्कार (Invention of Press):
यूरोप के लोगों ने अरबवासियों से कागज़ बनाने की कला सीखी। पंद्रहवीं शताब्दी से पूर्व कागज़ पर छपाई कठिन भी थी और महँगी भी, परंतु इसके पश्चात् स्थिति में परिवर्तन आया। 1455 ई० में जर्मनी के जोहानेस गुटेनबर्ग (Johannes Gutenberg) नामक व्यक्ति ने एक ऐसी टाइप मशीन का आविष्कार किया जो आधुनिक प्रेस की अग्रदूत कही जा सकती है। मुद्रण यंत्र के इस चमत्कारी आविष्कार ने बौद्धिक विकास का द्वार खोल दिया। इस छापेखाने में 1455 ई० में बाइबल की 180 प्रतियाँ छपीं। धीरे-धीरे इस स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन आए। अब पुस्तकें अधिक और सस्ती छपने लगीं। इस प्रकार ज्ञान के प्रसार से अंधविश्वास तथा रूढ़ियों के बंधन ढीले पड़ने लगे और लोगों में आत्मविश्वास जागने लगा।
अतः स्पष्ट है कि छापेखाने का आविष्कार पुनर्जागरण का प्रमुख प्रेरक तत्त्व बना। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० वी० राव के अनुसार, "छापेखाने के आविष्कार ने, जो यूरोप में पंद्रहवीं शताब्दी के मध्य में हुआ था, को सर्वाधिक महत्त्व का माना जाना चाहिए। यदि छापेखाने का आविष्कार न होता तो संभवतः शेष यूरोप में पुनर्जागरण इतनी शीघ्र न फैलता।"
5. कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों का अधिकार (Occupation of Constantinople by the Turks):
1453 ई० में तुर्कों ने पूर्वी रोमन साम्राज्य (बाइजेंटाइन) की राजधानी कुस्तुनतुनिया पर अधिकार कर लिया था। यह एक युग-प्रवर्तक घटना सिद्ध हुई। पहला, कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों का अधिकार हो जाने से यूरोप से पूर्वी देशों में जाने वाले स्थल मार्ग पर अब तुर्कों का अधिकार हो गया। तुर्क लोग व्यापारियों को लूट लिया करते थे। अतः यूरोप का पूर्वी देशों के साथ होने वाला व्यापार बंद हो गया। इसलिए यूरोप के लोग किसी नए व्यापारिक मार्ग की खोज के लिए आतुर हो उठे। परिणामस्वरूप अमरीका की खोज हुई तथा भारत और पूर्वी देशों के लिए जलमार्ग ढूँढ़ निकाला गया। दूसरा, कुस्तुनतुनिया पिछले दो सौ वर्षों से ज्ञान, दर्शन तथा कला का महान् केंद्र था। तुर्कों के लिए तलवार का तो महत्त्व था, परंतु उनके लिए ज्ञान की न कोई उपयोगिता थी और न ही कोई महत्त्व। अतः इस विख्यात नगर से आजीविका की खोज में हजारों यूनानी विद्वान्, दार्शनिक तथा कलाकार इटली, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड आदि देशों में चले गए। वे अपने साथ प्राचीन रोम तथा यूनान का ज्ञान-विज्ञान तथा नई चिंतन पद्धति भी ले गए। इस प्रकार कहा जा सकता है कि कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों का अधिकार पुनर्जागरण के उत्थान का कारण बना।
6. मंगोल साम्राज्य का उदय (Rise of Mongol Empire):
मंगोल साम्राज्य के उदय से पुनर्जागरण की धारा को बल मिला। तेरहवीं शताब्दी में प्रसिद्ध मध्य एशियाई विजेता चंगेज़ ख़ाँ की मृत्यु हो गई। उसके बाद कुबलई ख़ाँ ने एक विशाल परंतु शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना की। इस विशाल मंगोल साम्राज्य में रूस, पोलैंड, हंगरी आदि प्रदेश सम्मिलित थे। यहाँ विद्वानों, धर्म-प्रचारकों और व्यापारियों का सम्मान था। इस संपर्क ने विचार-विनिमय और ज्ञान के आदान-प्रदान का मार्ग खोला। इससे यूरोप के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा।
Exam Tips:
a) "Renaissance" फ़्रांसीसी शब्द है और इसका अर्थ "फिर से जागना" है, इसलिए उत्तर की शुरुआत अर्थ से करें।
b) कारणों को सामंतवाद, धर्मयुद्ध, व्यापार, छापाखाना, कुस्तुनतुनिया और मंगोल साम्राज्य के क्रम में लिखें।
c) 1455 ई० में गुटेनबर्ग की टाइप मशीन को आधुनिक प्रेस की अग्रदूत माना जाता है, इसका उल्लेख अवश्य करें।
d) 1453 ई० में कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों के अधिकार को यूनानी विद्वानों के पलायन और नए जलमार्गों की खोज से जोड़ें।
Question 2: किन कारणों के चलते इटली में पुनर्जागरण का जन्म हुआ?
Answer:
यूरोप में पुनर्जागरण का वास्तविक आरंभ इटली से हुआ था। इसके पश्चात् यह यूरोप के अन्य देशों में फैला। इटली में पुनर्जागरण के आरंभ के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे। इनका संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित प्रकार है-
1. इटली का एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र होना (Italy was a famous Trade Centre):
इटली एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र था। इटली का विदेशी व्यापार बड़ा उन्नत था और इटली की भौगोलिक स्थिति ने इसे विशिष्टता प्रदान की। मध्यकाल में अरब व्यापारियों का एशियाई सामान इसी देश में बिकता था। यहीं से ये वस्तुएँ अन्य यूरोपीय देशों को भेजी जाती थीं। इसके अतिरिक्त उत्तरी यूरोप से आने वाले व्यापारी भी इटली होकर ही पश्चिम एशिया जाते थे। इस प्रकार इटली एक सुप्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित हुआ। इटली के इस बढ़ते व्यापार तथा उसकी समृद्धि ने पुनर्जागरण की प्रवृत्तियों को बल प्रदान किया।
2. प्राचीन रोमन सभ्यता का जन्म स्थान (Birth Place of Ancient Roman Civilisation):
इटली में पुनर्जागरण के पनपने का एक अन्य कारण यह भी था कि यह प्राचीन रोमन सभ्यता का जन्म स्थान रहा था। इटली के नगरों में विद्यमान प्राचीन रोमन सभ्यता के अनेक स्मारक आज भी लोगों को उस गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं। वे इटली को प्राचीन रोम की भाँति महान् देखना चाहते थे। इस तरह प्राचीन रोमन संस्कृति पुनर्जागरण के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध हुई। सर्वप्रथम दाँते की रचनाओं में इस प्रेरणा के चिह्न देखने को मिले।
3. ईसाई धर्म का प्रसिद्ध केंद्र (Famous Centre of Christianity):
रोम सारे पश्चिमी यूरोपीय ईसाई जगत का केंद्र था। पोप यहीं निवास करता था। कुछ पोप पुनर्जागरण की भावना से प्रेरित होकर विद्वानों को रोम लाए और उनसे यूनानी पांडुलिपियों का लातीनी भाषा में अनुवाद कराया। पोप निकोलस पंचम (1447-1455 ई०) के कार्य सराहनीय हैं। उसने वैटिकन पुस्तकालय की स्थापना की और संत पीटर का गिरजाघर भी बनवाया। कहते हैं कि उसके अधीन लगभग सारा रोम निर्मित हुआ। इन कार्यों का प्रभाव अन्य स्थानों पर भी पड़ना स्वाभाविक था।
4. उपयुक्त राजनीतिक दशा (Favourable Political Condition):
राजनीतिक दृष्टि से इटली पुनर्जागरण के लिए उपयुक्त था। पवित्र रोमन साम्राज्य का पतन हो रहा था और उत्तरी इटली में अनेक स्वतंत्र नगर-राज्यों का उदय हो चुका था। इसके अतिरिक्त इटली में सामंती प्रथा भी अधिक दृढ़ नहीं थी। परिणामस्वरूप इन नगर-राज्यों में स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता का वातावरण था। इससे वहाँ के नागरिकों ने नए विचारों का स्वागत किया और नए विचारों को जन्म दिया।
5. शिक्षा का प्रसार (Spread of Education):
मध्यकालीन यूरोप में शिक्षा पर धर्म का प्रभाव था, परंतु इटली में व्यापार के विकास के कारण शिक्षा धर्म के बंधनों से मुक्त थी। यहाँ पाठ्यक्रम में व्यावसायिक ज्ञान, भौगोलिक ज्ञान आदि को उपयुक्त स्थान प्राप्त था। परिणामस्वरूप विज्ञान तथा तर्क को बल मिला। यहाँ मध्यकाल में यूरोप के सर्वप्रथम विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई थी। इनमें बोलोनिया, पादुआ, रोम एवं फ्लोरेंस विश्वविद्यालयों के नाम प्रसिद्ध हैं। इन्होंने इटली के लोगों में एक नई जागृति लाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
6. तुर्कों का कुस्तुनतुनिया पर अधिकार (Occupation of Constantinople by the Turks):
1453 ई० में तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर अधिकार कर लिया। वहाँ के अधिकांश यूनानी विद्वान्, कलाकार और व्यापारी भागकर सबसे पहले इटली के नगरों में आए, यहाँ आश्रय लिया और कालांतर में वहीं बस गए। ये विद्वान् अपने साथ प्राचीन यूनानी साहित्य की अनेक अनमोल पांडुलिपियाँ भी लाए। यूरोप के लोगों को इन ग्रंथों में समाए ज्ञान का कोई परिचय नहीं था। इसके अतिरिक्त इन विद्वानों में से अनेक इटली के विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षक नियुक्त किए गए और उन्होंने यूनानी भाषा तथा साहित्य के अध्ययन को बढ़ावा दिया।
Exam Tips:
a) इटली के छह कारण लिखें: व्यापार, रोमन विरासत, पोप का केंद्र, राजनीतिक दशा, शिक्षा और कुस्तुनतुनिया का पतन।
b) बोलोनिया, पादुआ, रोम और फ्लोरेंस विश्वविद्यालयों के नाम उदाहरण के रूप में लिखें।
c) पोप निकोलस पंचम द्वारा वैटिकन पुस्तकालय की स्थापना का उल्लेख करें।
d) दाँते को प्राचीन रोमन प्रेरणा का सबसे पहला प्रमाण मानें।
Question 3: पुनर्जागरण काल में साहित्य के क्षेत्र में हुए विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
पुनर्जागरण काल में साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय विकास हुआ। इस काल में यूरोप में अनेक ऐसे विद्वान् हुए जिन्होंने साहित्य के विकास में चार चाँद लगा दिए। उनका संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित प्रकार है-
1. फ्रांसिस्को पेट्रार्क 1304-1374 ई० (Francesco Petrarch 1304-1374 CE):
फ्रांसिस्को पेट्रार्क को पुनर्जागरण का पिता (Father of Renaissance) कहा जाता है। उसका जन्म 1304 ई० में इटली के नगर अरेज़ो (Arezzo) में हुआ था। उसने अपनी शिक्षा बोलोनिया (Bologna) विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। उसने अपना अधिकांश समय प्राचीन लातीनी ग्रंथों के अध्ययन में लगाया। उसने संपूर्ण यूरोप में मानवतावादी विचारधारा को प्रोत्साहित किया। उसने लौरा (Laura) नामक एक स्त्री, जिसे वह बेहद प्यार करता था, पर अनेक कविताएँ लिखीं। साहित्य के क्षेत्र में उसके उल्लेखनीय योगदान के कारण उसे 1341 ई० में रोम में 'राजकवि' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर अरुण भट्टाचार्जी के अनुसार, "वह मानवतावाद को प्रोत्साहित करने वाला प्रथम व्यक्ति था तथा उसका समकालीनों पर गहरा प्रभाव पड़ा।"
2. दाँते अलिगहियरी 1265-1321 ई० (Dante Alighieri 1265-1321 CE):
दाँते अलिगहियरी की गणना इटली के महान् कवियों में की जाती है। उसका जन्म 1265 ई० में फ्लोरेंस के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। यद्यपि उसका चर्च में पूर्ण विश्वास था, किंतु उसने पादरियों के भ्रष्टाचारी जीवन की कटु आलोचना की। उसने अनेक पुस्तकों की रचना की। इनमें सर्वाधिक उल्लेखनीय डिवाईन कॉमेडी (Divine Comedy) थी। इस काल्पनिक कथा में दाँते ने नर्क तथा स्वर्ग की यात्रा का वर्णन किया है। दाँते के उल्लेखनीय योगदान के कारण उसे ठीक ही प्राचीन एवं आधुनिक दुनिया के मध्य एक पुल माना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० के० गोखले का यह कहना ठीक है कि, "उसे (दाँते को) ठीक ही पुनर्जागरण साहित्य का सुबह का तारा कहा जाता है।"
3. जोवान्नी बोकासियो 1313-1375 ई० (Giovanni Boccaccio 1313-1375 CE):
जोवान्नी बोकासियो 14वीं शताब्दी का एक महान् साहित्यकार एवं मानवतावादी था। उसका जन्म 1313 ई० में हुआ था, किंतु उसने अपना अधिकांश जीवन फ्लोरेंस में व्यतीत किया। वह फ्रांसिस्को पेट्रार्क का शिष्य था और एक प्रसिद्ध कहानीकार था। उसकी सबसे महान् रचना का नाम डेकामेरोन (Decameron) था। इसे इतालवी भाषा में लिखा गया था तथा इसमें 100 कहानियों का वर्णन किया गया है। इसके प्रकाशन से उसकी ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। इन कहानियों में उसने सामंतवाद एवं समाज में फैले नैतिक भ्रष्टाचार का बखूबी वर्णन किया है। वास्तव में बोकासियो का गद्य क्षेत्र में वही स्थान है जो पेट्रार्क एवं दाँते का कविता के क्षेत्र में है।
4. जोवान्नी पिको देल्ला मिरांदोला 1463-1494 ई० (Giovanni Pico della Mirandola 1463-1494 CE):
वह फ्लोरेंस का एक महान् मानवतावादी था। वह प्लेटो के विचारों से बहुत प्रभावित था। अतः उसने फ्लोरेंस में मार्सिलो फीसिनो (Marsilio Ficino) के साथ मिलकर प्लेटोनिक अकेडमी (Platonic Academy) की स्थापना की। इसमें विभिन्न विद्वानों एवं लेखकों को गोष्ठियों के लिए आमंत्रित किया जाता था। उसने 1486 ई० में ओरेशन ऑन दि डिगनिटी ऑफ़ मैन (Oration on the Dignity of Man) की रचना की। इसमें उसने मानव एवं वाद-विवाद के महत्त्व पर प्रकाश डाला है।
5. निकोलो मैक्यावेली 1469-1527 ई० (Niccolo Machiavelli 1469-1527 CE):
निकोलो मैक्यावेली इटली का एक महान् विद्वान् एवं देशभक्त था। उसका जन्म 1469 ई० में फ्लोरेंस में हुआ था। उसने चर्च में प्रचलित बुराइयों की कटु आलोचना की। वह इटली की दयनीय राजनीतिक स्थिति को दूर कर उसके प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करना चाहता था। उसने 1513 ई० में दि प्रिंस (The Prince) नामक एक ग्रंथ की रचना की। यह शीघ्र ही बहुत लोकप्रिय हुआ और इसका यूरोप की अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया। इसमें उसने उस समय इटली में प्रचलित राजनीतिक दशा एवं राजाओं द्वारा प्रशासन में अपनाए जाने वाले नियमों का विस्तृत वर्णन किया है। इस कारण इस ग्रंथ को राजाओं की बाइबल (Bible of the Kings) कहा जाता है। यह ग्रंथ आने वाले शासकों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत रहा।
6. जेफ्री चॉसर 1340-1400 ई० (Geoffrey Chaucer 1340-1400 CE):
जेफ्री चॉसर की गणना इंग्लैंड के महान् कवियों में की जाती है। इंग्लैंड में पुनर्जागरण की स्थापना का श्रेय भी उसी को दिया जाता है। उसने 1390 ई० में दि कैंटरबरी टेल्स (The Canterbury Tales) की रचना की। इससे हमें मध्यकालीन इंग्लैंड के समाज की महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। इस ग्रंथ के अध्ययन से जेफ्री चॉसर की प्रतिभा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। यह ग्रंथ शीघ्र ही विश्व में बहुत लोकप्रिय हुआ। प्रसिद्ध इतिहासकारों डॉक्टर एफ० सी० कौल एवं डॉक्टर एच० जी० वारेन के अनुसार, "चॉसर का अंग्रेज़ी भाषा के लिए वही योगदान था जो इतालवी भाषा के लिए दाँते एवं पेट्रार्क का था।"
7. सर टॉमस मोर 1478-1535 ई० (Sir Thomas More 1478-1535 CE):
सर टॉमस मोर इंग्लैंड का एक महान् लेखक था। वह इंग्लैंड के जॉन कोलेट (John Colet) एवं हॉलैंड के डेसीडेरियस इरेस्मस (Desiderius Erasmus) से बहुत प्रभावित था। उसकी रचना यूटोपिया (Utopia), जिसका प्रकाशन 1516 ई० में किया गया था, ने एक तहलका मचा दिया। इसमें उसने समकालीन समाज तथा शासन में प्रचलित बुराइयों की कटु आलोचना की तथा एक आदर्श समाज की तस्वीर प्रस्तुत की है। लेखक ने इसे लातीनी भाषा में लिखा था, बाद में इसका अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया।
8. डेसीडेरियस इरेस्मस 1466-1536 ई० (Desiderius Erasmus 1466-1536 CE):
डेसीडेरियस इरेस्मस हॉलैंड का सर्वाधिक श्रेष्ठ साहित्यकार था। उसने यूनानी एवं लातीनी भाषाओं का गहन अध्ययन किया था और अनेक पुस्तकों की रचना की। इनमें सर्वाधिक प्रसिद्ध दि प्रेज़ ऑफ़ फॉली (The Praise of Folly) थी। इसका प्रकाशन 1509 ई० में हुआ था। इसमें उसने चर्च में फैले भ्रष्टाचार का विस्तृत वर्णन किया है। उसने पादरियों के विलासी जीवन की कटु आलोचना की है। इरेस्मस में व्यंग्य कसने की अद्भुत योग्यता थी।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क को "पुनर्जागरण का पिता" कहा जाता है और उसे 1341 ई० में रोम में राजकवि की उपाधि मिली थी।
b) दाँते की डिवाईन कॉमेडी में नर्क, पृथ्वी और स्वर्ग की यात्रा का वर्णन है, इसलिए उसे प्राचीन और आधुनिक दुनिया के बीच का पुल माना गया।
c) बोकासियो की डेकामेरोन में 100 कहानियाँ हैं, जिन्हें गद्य का प्रमुख उदाहरण माना जाता है।
d) मैक्यावेली की रचना दि प्रिंस (1513) को "राजाओं की बाइबल" कहा जाता है, इस उपाधि का उल्लेख अवश्य करें।
Question 4: पुनर्जागरण काल में कला के क्षेत्र में हुए विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
पुनर्जागरण काल में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई। मध्यकाल में कला का अपना स्वतंत्र स्थान नहीं था और उसमें मौलिकता एवं सुंदरता का अभाव था। पुनर्जागरण काल में कला धार्मिक बंधनों से मुक्त हो गई और यथार्थवादी (realistic) बन गई। वास्तव में कला ने पुनर्जागरण काल में एक नए युग में प्रवेश किया।
1. चित्रकला (Painting):
मध्यकाल में चित्रकला धर्म की ज़ंजीरों से जकड़ी हुई थी। उस समय केवल ईसाई धर्म से संबंधित चित्र ही बनाए जाते थे। ये चित्र बिल्कुल सादा होते थे और इनमें केवल कुछ निश्चित रंगों का ही प्रयोग किया जाता था। इस प्रकार चित्रकला का क्षेत्र सीमित था। पुनर्जागरण काल में चित्रकला के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई। इस काल में चित्रकारों ने धार्मिक नियमों का त्याग कर दिया। उन्होंने मानव जीवन एवं प्राकृतिक दृश्यों से संबंधित अत्यंत सुंदर चित्र बनाए। अब ये चित्र गिरजाघरों के लिए नहीं, अपितु व्यक्तिगत भवनों की सजावट के लिए बनाए जाने लगे। इनमें मानवतावाद एवं धर्मनिरपेक्षता की झलक स्पष्ट दिखाई पड़ती है। इन चित्रों को पूर्व की तुलना में अधिक रंगीन एवं चटख बनाया गया। अब चित्रकारी के लिए तेल रंगों (oil painting) का प्रयोग किया जाने लगा, जो पक्के होते थे। चित्रों में त्रि-आयामी (three-dimensional) प्रभाव लाने के लिए भी नए तरीके अपनाए गए।
(1) जोटो 1267-1337 ई० (Giotto 1267-1337 CE):
जोटो इटली का एक महान् चित्रकार था। उसने चित्रकला को एक नई दिशा प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उसने अत्यंत सुंदर प्राकृतिक चित्र बनाए, जो देखने में बिल्कुल सजीव लगते थे। उसका सर्वाधिक प्रसिद्ध चित्र असिसि (Assisi) में है, जिसमें बाल ईसा मसीह को दिखाया गया है। उसने चर्च की दीवारों पर भी अनेक चित्र बनाए। उसने चित्रों की पृष्ठभूमि के लिए कुछ नए रंगों का प्रयोग किया। उसके चित्रों ने आने वाले चित्रकारों को एक नई प्रेरणा दी।
(2) लियोनार्डो दा विंसी 1452-1519 ई० (Leonardo da Vinci 1452-1519 CE):
लियोनार्डो दा विंसी बहुमुखी प्रतिभा का व्यक्ति था, किंतु विश्व में वह एक चित्रकार के रूप में अधिक लोकप्रिय हुआ। उसका जन्म इटली के फ्लोरेंस नगर में 1452 ई० में हुआ था। उसके बनाए चित्रों में मोना लीसा (Mona Lisa) एवं दि लास्ट सपर (The Last Supper) ने विश्व-ख्याति प्राप्त की। ये चित्र देखने में बिल्कुल सजीव लगते हैं। मोना लीसा एक साधारण स्त्री का चित्र है। इस चित्र को बनाने में लियोनार्डो को चार वर्ष लगे। इस चित्र में मोना लीसा की मुस्कान इतनी मधुर है कि इसे देखने वाला व्यक्ति आज भी चकित रह जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० के० गोखले के शब्दों में, "मोना लीसा एक ऐसा चित्र है जिससे उत्कृष्ट चित्र आज तक नहीं बनाया जा सका।"
दि लास्ट सपर नामक चित्र मिलान स्थित सेंट मेरिया के गिरजाघर की दीवार पर बनाया गया है। इसमें ईसा मसीह को अपने साथियों के साथ एक मेज़ पर अंतिम भोजन करते हुए दिखाया गया है। यह चित्र उच्च कोटि की मानवतावादी भावनाओं को प्रकट करता है। निस्संदेह लियोनार्डो दा विंसी पुनर्जागरण काल का सबसे महान् चित्रकार था। प्रसिद्ध इतिहासकार सी० जे० एच० हेज़ के अनुसार, "लियोनार्डो ने अन्य कलाकारों के मुकाबले अपने युग को सबसे अधिक प्रभावित किया।"
(3) अल्बर्ट ड्यूरर 1471-1528 ई० (Albrecht Durer 1471-1528 CE):
अल्बर्ट ड्यूरर की गणना जर्मनी के महान् चित्रकारों में की जाती है। उसे बचपन से ही चित्रकारी में विशेष रुचि थी। 1494 ई० में अपनी इटली यात्रा के दौरान वह वहाँ के चित्रकारों से बहुत प्रभावित हुआ। उसने प्रकृति एवं मानव से संबंधित अनेक चित्र बनाए। उसके बनाए चित्रों में 1508 ई० में बनाया गया प्रार्थनारत हस्त (Praying Hands) बहुत लोकप्रिय हुआ। इससे 16वीं शताब्दी की इतालवी संस्कृति का आभास होता है।
(4) माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती 1475-1564 ई० (Michael Angelo Buonarroti 1475-1564 CE):
माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती इटली का एक अन्य प्रतिभाशाली व्यक्ति था। वह एक श्रेष्ठ चित्रकार, प्रवीण मूर्तिकार, कुशल भवन निर्माता एवं उच्च कोटि का कवि था। वास्तव में वह प्रत्येक क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने की योग्यता रखता था। उसका नाम रोम के सिस्टीन चैपल (Sistine Chapel) की भीतरी छत पर बनाए गए चित्रों के कारण सदैव के लिए अमर हो गया है। इन चित्रों से माईकल ऐंजेलो के कौशल एवं प्रतिभा का प्रमाण मिलता है। इसी चर्च की दीवार पर माईकल ऐंजेलो ने लास्ट जजमेंट (Last Judgement) नामक एक उच्च कोटि का चित्र बनाया।
2. भवन निर्माण कला (Architecture):
पुनर्जागरण काल में भवन निर्माण कला के क्षेत्र में भी एक नई क्रांति आई। इस काल में मध्यकाल में प्रचलित गौथिक शैली को छोड़ दिया गया और भवन निर्माण कला की शास्त्रीय शैली (classical style) को अपनाया गया। इस शैली में डिज़ाइन, सजावट, विशालता एवं भव्यता पर विशेष बल दिया गया। इस काल में शिल्पकारों एवं चित्रकारों ने भवनों को गुंबदों, चित्रों एवं मूर्तियों से सुसज्जित किया।
(1) फिलिप्पो ब्रूनेलेशी 1377-1446 ई० (Filippo Brunelleschi 1377-1446 CE):
फिलिप्पो ब्रूनेलेशी फ्लोरेंस का एक प्रसिद्ध भवन निर्माता था। वह प्रथम ऐसा व्यक्ति था जिसने गौथिक शैली की अपेक्षा शास्त्रीय शैली (classical style) को अपनाया। उसने भवन निर्माण कला के संबंध में काफी गहन अध्ययन किया था। उसने 1436 ई० में फ्लोरेंस के कैथीड्रल में दि ड्यूमा नामक गुंबद तैयार किया। इसने उसका नाम सदैव के लिए अमर कर दिया। यह गुंबद बहुत भव्य एवं विशाल था। इससे आने वाले भवन निर्माताओं को एक नई प्रेरणा मिली।
3. मूर्तिकला (Sculpture):
पुनर्जागरण काल में मूर्तिकला में भी नई शैलियाँ विकसित हुईं।
(1) दोनातल्लो 1386-1466 ई० (Donatello 1386-1466 CE):
दोनातल्लो इटली का एक महान् मूर्तिकार था। उसने 1416 ई० में मूर्तिकला के क्षेत्र में एक नई शैली का विकास किया। उसने यूनानी एवं रोमन मूर्तियों का गहन अध्ययन किया था। उसके द्वारा निर्मित मूर्तियों में फ्लोरेंस में बनी यंग एंजल्स (Young Angels) नामक मूर्ति, पादुआ के जनरल गाटामेलाटा (Gattamelata) एवं सेंट मार्क (St. Mark) नामक मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं। ये मूर्तियाँ दोनातल्लो की दक्षता का प्रमाण देती हैं।
(2) माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती 1475-1564 ई० (Michael Angelo Buonarroti 1475-1564 CE):
माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती न केवल एक महान् चित्रकार थे, अपितु वह अपनी मूर्तिकला एवं भवन निर्माण कला के लिए भी प्रसिद्ध थे। उन्होंने अनेक भव्य एवं सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया। इनमें दो मूर्तियाँ दि पाइटा (The Pieta) एवं डेविड (David) के नाम उल्लेखनीय हैं। दि पाइटा में मेरी को ईसा मसीह के मृतक शरीर को गोद में लिए हुए दिखाया गया है। डेविड नामक उसकी दूसरी मूर्ति के साथ इन दोनों मूर्तियों को पुनर्जागरण काल की सर्वश्रेष्ठ मूर्तियाँ माना जाता है। इनके अतिरिक्त माईकल ऐंजेलो ने सेंट पीटर गिरजाघर के गुंबद का भव्य डिज़ाइन बनाया।
Exam Tips:
a) पुनर्जागरण में कला धार्मिक बंधनों से मुक्त होकर यथार्थवादी बनी, यह मध्यकालीन कला से मुख्य अंतर है।
b) मोना लीसा और दि लास्ट सपर लियोनार्डो दा विंसी की प्रसिद्ध कृतियाँ हैं, इन्हें नाम सहित लिखें।
c) फिलिप्पो ब्रूनेलेशी ने फ्लोरेंस के कैथीड्रल का गुंबद (1436) बनाकर गौथिक से शास्त्रीय शैली अपनाई।
d) माईकल ऐंजेलो चित्रकार, मूर्तिकार, भवन-निर्माता और कवि चारों रूपों में प्रसिद्ध थे, इसका उल्लेख करें।
Question 5: पुनर्जागरण काल में विज्ञान के क्षेत्र में क्या विकास हुआ?
Answer:
पुनर्जागरण काल में विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय विकास हुआ। मध्यकाल में लोगों के जीवन पर चर्च का जबरदस्त प्रभाव था। इस काल में मानव जीवन का उद्देश्य परमात्मा को पाना एवं परलोक के बारे में सोचना था। अतः इस काल में लोगों की विज्ञान में कोई दिलचस्पी नहीं थी। पुनर्जागरण काल में लोगों के दृष्टिकोण में भारी परिवर्तन आ गया। वे प्रत्येक वस्तु को तर्क की कसौटी पर परखने लगे। इससे नवीन खोजों का मार्ग प्रशस्त हुआ। लोगों को वास्तविक ज्ञान की जानकारी देने के उद्देश्य से 1662 ई० में लंदन में रॉयल सोसाइटी (Royal Society) तथा 1666 ई० में फ्रांस में पेरिस अकादमी (Paris Academy) की स्थापना की गई। संक्षेप में, वैज्ञानिक खोजों ने लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिए।
1. निकोलस कोपरनिकस 1473-1543 ई० (Nicholas Copernicus 1473-1543 CE):
निकोलस कोपरनिकस पोलैंड का एक महान् वैज्ञानिक था। उसने खगोल विज्ञान (astronomy) के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उसने उस समय प्रचलित इस सिद्धांत को असत्य सिद्ध किया कि पृथ्वी सभी ग्रहों का केंद्र है तथा सूर्य एवं अन्य ग्रह इसके इर्द-गिर्द चक्कर काटते हैं। कोपरनिकस ने सिद्ध किया कि पृथ्वी गोल है तथा यह अन्य ग्रहों की तरह सूर्य की परिक्रमा करती है। चर्च ने कोपरनिकस के इस सिद्धांत की कटु आलोचना की तथा इसे बाइबल की शिक्षा के विरुद्ध माना। यही कारण था कि कोपरनिकस के विचारों संबंधी पुस्तक दि रिवोल्यूशनिबस (De Revolutionibus) का प्रकाशन उसकी मृत्यु के पश्चात् हुआ। निस्संदेह कोपरनिकस के इस सिद्धांत ने विज्ञान के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात किया।
2. अंड्रीयस वेसेलियस 1514-1564 ई० (Andreas Vesalius 1514-1564 CE):
अंड्रीयस वेसेलियस इटली के पादुआ विश्वविद्यालय में आयुर्विज्ञान का प्राध्यापक था। वह प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सूक्ष्म परीक्षण के लिए मनुष्य के शरीर की चीर-फाड़ (dissection) की। निस्संदेह यह एक महान् वैज्ञानिक उपलब्धि थी। इससे आधुनिक शरीर-क्रिया विज्ञान (physiology) का आरंभ हुआ। उसने 1543 ई० में ऑन एनॉटमी (On Anatomy) नामक एक बहुमूल्य ग्रंथ की रचना की।
3. गैलिलियो गैलिली 1564-1642 ई० (Galileo Galilei 1564-1642 CE):
गैलिलियो गैलिली इटली का एक महान् वैज्ञानिक था। उसने कोपरनिकस के इस सिद्धांत का समर्थन किया कि सूर्य ही ब्रह्मांड का केंद्र है तथा पृथ्वी एवं अन्य ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं। उसने 1609 ई० में दूरबीन (Telescope) तैयार की जिससे सूर्य तथा चाँद आदि खगोलीय पिंडों को देखा जा सकता था। निस्संदेह यह एक महान् उपलब्धि थी। गैलिलियो ने गति के नियमों पर अपने अध्ययन (Discourses on Two New Sciences, 1638) में यह सिद्ध किया कि भारी एवं हल्की वस्तुएँ निर्वात में एक ही गति से पृथ्वी पर गिरती हैं। गैलिलियो को अपने विचारों के लिए चर्च की कटु आलोचना का शिकार होना पड़ा।
4. जोहानेस केप्लर 1571-1630 ई० (Johannes Kepler 1571-1630 CE):
जोहानेस केप्लर जर्मनी का एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक था। वह जर्मन विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान का प्रोफेसर था। उसने कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री (Cosmographical Mystery) नामक ग्रंथ की रचना की। इसमें उसने खगोलीय रहस्य के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला तथा कोपरनिकस के सिद्धांत को लोकप्रिय बनाया। इसमें उसने यह सिद्ध किया कि सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर वृत्ताकार (circles) के रूप में नहीं, अपितु अंडाकार (elliptical) पथ पर घूमते हैं।
5. विलियम हार्वे 1578-1657 ई० (William Harvey 1578-1657 CE):
विलियम हार्वे इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक था। उसने 1628 ई० में यह सिद्ध किया कि रक्त हृदय से चलकर धमनियों तथा शिराओं से होता हुआ पुनः वापस हृदय में पहुँच जाता है। इसे रुधिर परिसंचरण (Blood circulation) कहा जाता है। निस्संदेह चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में यह एक क्रांतिकारी देन थी।
6. आइज़ैक न्यूटन 1642-1727 ई० (Isaac Newton 1642-1727 CE):
आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड का एक महान् वैज्ञानिक था। उसने 1687 ई० में प्रिंसिपिया मैथेमेटिका (Principia Mathematica) नामक प्रसिद्ध ग्रंथ का प्रकाशन किया। इसमें उसने विज्ञान के अनेक नए सिद्धांतों की खोज का वर्णन किया है। इनमें सर्वाधिक प्रसिद्ध गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत (Law of Gravitation) था। इसमें उसने सिद्ध किया कि ब्रह्मांड में प्रत्येक पिंड दूसरे पिंड को आकर्षित करता है। पृथ्वी की आकर्षण शक्ति के कारण ही प्रत्येक वस्तु ऊपर से नीचे की ओर खिंचती है।
Exam Tips:
a) कोपरनिकस का सूर्यकेंद्रित सिद्धांत और उसकी पुस्तक दि रिवोल्यूशनिबस का मरणोपरांत प्रकाशन, दोनों लिखें।
b) गैलिलियो ने 1609 में दूरबीन बनाई और इसी कारण चर्च की आलोचना झेली।
c) विलियम हार्वे (1628) ने रुधिर परिसंचरण की खोज की थी, इस सिद्धांत को वर्ष सहित लिखें।
d) न्यूटन की प्रिंसिपिया मैथेमेटिका (1687) में गुरुत्वाकर्षण का नियम है, इसे प्रमुख बिंदु के रूप में लिखें।
Question 6: पुनर्जागरण के यूरोपीय समाज पर पड़े विभिन्न प्रभावों पर प्रकाश डालें।
अथवा
पुनर्जागरण के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा राजनीतिक प्रभावों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
पुनर्जागरण को विश्व इतिहास में एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण आंदोलन माना जाता है। इस आंदोलन के कारण लोगों का सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा राजनीतिक जीवन बहुत प्रभावित हुआ। इन प्रभावों का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित प्रकार है-
I. सामाजिक तथा धार्मिक प्रभाव
1. जिज्ञासा की भावना (Spirit of Inquiry):
पुनर्जागरण का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रभाव यह पड़ा कि लोगों में जिज्ञासा की भावना उत्पन्न हुई और उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक हो गया। अब उन्होंने शताब्दियों से प्रचलित अंधविश्वासों तथा रीति-रिवाजों को त्याग दिया। वे अब प्रत्येक विचार को तर्क की कसौटी पर परखने लगे। उनमें अधिक-से-अधिक ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा पैदा हुई। परिणामस्वरूप नए-नए आविष्कार हुए, जिससे लोगों की जीवन-पद्धति परिवर्तित हो गई।
2. मानवतावाद की भावना (Spirit of Humanism):
मानवतावाद की भावना का उत्पन्न होना पुनर्जागरण की एक अन्य महत्त्वपूर्ण देन है। इस काल के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में मनुष्य से संबंधित विषयों को प्रमुख स्थान दिया तथा मनुष्य के कल्याण पर बल दिया। उन्होंने धर्म द्वारा मनुष्य पर लगाए गए अनुचित प्रतिबंधों की घोर आलोचना की। उन्होंने मनुष्य की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का समर्थन किया। पेट्रार्क, दाँते तथा इरेस्मस उस काल के प्रसिद्ध मानवतावादी थे।
3. स्त्रियों की स्थिति में सुधार (Uplift of Women):
पुनर्जागरण से पूर्व स्त्रियों की स्थिति बहुत बदतर थी। उन्हें समाज में कोई सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं था। पुनर्जागरण काल में स्त्रियों की स्थिति में कुछ सुधार आया तथा उन्हें पुरुषों के समान स्थान प्राप्त हुआ। परिणामस्वरूप उनमें जागृति आई। अब वे शिक्षा ग्रहण करने लगीं। साहित्य के अध्ययन से उनका दृष्टिकोण विशाल हो गया।
4. नैतिकता का पतन (Decline of Morality):
पुनर्जागरण का समाज पर एक बुरा प्रभाव यह पड़ा कि लोगों की नैतिकता का पतन हो गया। पुनर्जागरण से पूर्व लोग प्रायः धार्मिक होते थे, परंतु अब वे भौतिकवादी बन गए। इससे लोगों के पास काफी धन एकत्र हो गया और वे विलासी जीवन बिताने लगे। इस प्रभाव से पादरी भी अछूते न रहे और वे भी भ्रष्ट एवं चरित्रहीन हो गए।
5. चर्च के महत्त्व में कमी (Decline in the Importance of Church):
पुनर्जागरण के कारण लोगों का दृष्टिकोण विशाल हो गया था। अब वे आँखें मूँद कर चर्च पर विश्वास नहीं करते थे। इस कारण चर्च की प्रतिष्ठा को चोट पहुँची। विज्ञान में हुए नए-नए आविष्कारों के कारण लोगों में तार्किकता की भावना पैदा हुई। अब वे खोखले रीति-रिवाजों तथा अंधविश्वासों का अनुसरण करने को तैयार न रहे। परिणामस्वरूप चर्च की बुराइयाँ लोगों के सामने आने लगीं और समाज में चर्च का महत्त्व कम होने लगा।
II. सांस्कृतिक प्रभाव
1. साहित्य का विकास (Development of Literature):
पुनर्जागरण के कारण साहित्य के क्षेत्र में आश्चर्यजनक विकास हुआ। इस विकास के परिणामस्वरूप अनेक नई पुस्तकों की रचना हुई। इतालवी, फ्राँसीसी, अंग्रेज़ी, स्पेनी, जर्मन, डच आदि भाषाओं में अनेक विद्वानों ने अपनी रचनाएँ लिखीं। इस काल के साहित्यकारों में दाँते, पेट्रार्क, बोकासियो, मैक्यावेली, मिरांदोला, जेफ्री चॉसर, टॉमस मोर तथा इरेस्मस आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। इन्होंने अपनी रचनाओं में मानवतावादी विचारों का प्रसार किया तथा साहित्य के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
2. शिक्षा का विकास (Progress of Education):
पुनर्जागरण से पूर्व शिक्षा केवल चर्च द्वारा ही प्रदान की जाती थी। पुनर्जागरण के कारण शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आया। विभिन्न देशों में नए-नए स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों की स्थापना होने लगी। अब लोग चर्च से शिक्षा ग्रहण करने की अपेक्षा इन नए शिक्षण संस्थानों में जाने लगे। परिणामस्वरूप आधुनिक शिक्षा का विकास होने लगा। छापेखाने के आविष्कार से लोगों को अब शीघ्र तथा सस्ती पुस्तकें प्राप्त होने लगीं।
3. ललित कलाओं का विकास (Development of Fine Arts):
पुनर्जागरण काल में चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ। इस काल के चित्रकारों ने मानव जीवन से संबंधित चित्र बनाने आरंभ कर दिए थे तथा इन चित्रों में धर्मनिरपेक्षता की झलक स्पष्ट दिखाई देती थी। इस काल में चित्रों के लिए प्रयोग होने वाले रंगों में भी परिवर्तन आया। लियोनार्डो दा विंसी, माईकल ऐंजेलो, राफेल, ब्रूनेलेशी, दोनातल्लो आदि ने कला के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया। इस काल में मूर्तिकला के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास हुआ। इस काल के मूर्तिकारों में लोरेंजो घिबर्टी, दोनातल्लो, माईकल ऐंजेलो आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
4. वैज्ञानिक आविष्कार (Scientific Inventions):
पुनर्जागरण काल में लोगों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक हो गया था। परिणामस्वरूप नए-नए वैज्ञानिक आविष्कार हुए। कोपरनिकस, केप्लर, गैलिलियो आदि ने अपनी खोजों से यह सिद्ध किया कि सूर्य ब्रह्मांड का केंद्र है तथा शेष सभी ग्रह इसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इससे पूर्व यह धारणा थी कि सभी ग्रह पृथ्वी के चारों ओर घूमते हैं। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत पेश किया। छापाखाना, गोला-बारूद तथा कंपास आदि के आविष्कारों ने भी मानव जीवन पर क्रांतिकारी प्रभाव डाले।
5. भौगोलिक खोजें (Geographical Discoveries):
पुनर्जागरण काल में हुई भौगोलिक खोजों से एक नए युग का प्रादुर्भाव हुआ। इस काल में अनेक देशों के नाविकों ने समुद्री यात्राएँ कीं तथा नए-नए समुद्री मार्गों का पता लगाया। कोलंबस, वास्को-डी-गामा, मैगलन, केबट, लैब्राडोर इस काल के प्रसिद्ध नाविक थे। इन्होंने अमरीका, भारत, कनाडा, अफ्रीका आदि देशों तक पहुँचने के लिए नए-नए समुद्री मार्गों की खोज की। इन भौगोलिक खोजों के कारण यूरोपीय देशों के व्यापार में बड़ी वृद्धि हुई तथा उपनिवेशवाद को प्रोत्साहन मिला।
III. आर्थिक प्रभाव
1. व्यापार तथा वाणिज्य का विकास (Development of Trade and Commerce):
पुनर्जागरण से पूर्व लोग धार्मिक विचारों में विश्वास रखते थे, परंतु अब वे तर्कशील तथा भौतिकवादी बन गए थे। वे अपना परलोक सुधारने की अपेक्षा वर्तमान जीवन को सुखी तथा आनंदपूर्ण बनाने की ओर अधिक ध्यान देने लगे। उनकी रुचि अब धन-दौलत इकट्ठा करने की हो गई। उनकी यह प्रवृत्ति व्यापार तथा वाणिज्य के विकास में बड़ी सहायक सिद्ध हुई।
2. उद्योगों का विकास (Development of Industry):
पुनर्जागरण के परिणामस्वरूप पैदा हुए वातावरण के कारण उद्योगों के क्षेत्र में भी पर्याप्त विकास हुआ। अमीर वर्ग अपने धन का प्रयोग करके और अधिक धन कमाना चाहता था। उनकी इसी लालसा ने उद्योगों के विकास को प्रोत्साहन दिया। उद्योगों के विकास के परिणामस्वरूप पूँजीवाद का जन्म हुआ।
3. उपनिवेशवाद को प्रोत्साहन (Impetus to Colonialism):
पुनर्जागरण काल में उद्योगों का विकास होने के कारण अधिक मात्रा में माल बनने लगा। उद्योगपति अपना माल बेचकर अधिक-से-अधिक पैसा कमाना चाहते थे। इस माल को बेचने के लिए उन्हें मंडियों की आवश्यकता थी। अतः विभिन्न देशों के सम्राटों ने अपने नाविकों को दूर-दूर के स्थानों पर जाने के लिए नए समुद्री मार्गों को खोजने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप इन नाविकों ने नए समुद्री मार्गों की खोज की तथा अमरीका, एशिया और अफ्रीका आदि में पहुँचने में सफल हुए। वहाँ इन देशों ने अपने उपनिवेश स्थापित कर लिए।
IV. राजनीतिक प्रभाव
1. प्रबल राजतंत्र का उदय (Rise of Strong Monarchy):
पुनर्जागरण काल में हुए साहित्य के विकास के कारण लोगों के राजनीतिक विचारों में बड़ा परिवर्तन आया। प्राचीन रोमन साहित्य के अध्ययन से यूरोपीय शासकों को प्राचीन रोमन साम्राज्य की शक्ति तथा शान-शौकत का पता चला, तो उनके मन में भी शक्तिशाली राज्य स्थापित करने का विचार आया।
उनमें यह विचार प्रचलित हो गया था कि नैतिकता के मूल्यों की परवाह किए बिना उन्हें उचित-अनुचित ढंग अपनाकर अपने राज्यों का विस्तार करना चाहिए। गोला-बारूद का आविष्कार हो जाने के कारण सामंतों का पतन हो चुका था तथा सम्राटों की स्थिति मज़बूत हो गई थी। अब तक चर्च भी शक्तिहीन हो गया था। इन सभी परिस्थितियों ने शक्तिशाली राजतंत्रों के उत्थान को संभव बना दिया।
2. सामंतवाद का पतन (Downfall of Feudalism):
मध्यकाल में सामंतवाद का बोलबाला था। सामंत बहुत शक्तिशाली थे तथा सम्राट सेना के लिए उन पर ही निर्भर करते थे। परंतु गोला-बारूद के आविष्कार के परिणामस्वरूप स्थिति में परिवर्तन आ गया। इस कारण सम्राट शक्तिशाली हो गए तथा उनकी सामंतों पर निर्भरता समाप्त हो गई। अब सम्राट विद्रोही सामंतों को कुचलने में सक्षम हो गए।
3. युद्ध के नवीन ढंग (New Mode of Warfare):
मध्यकाल में प्रायः युद्ध में तलवारों, नेजों तथा भालों आदि का ही प्रयोग किया जाता था। परंतु पुनर्जागरण काल में बारूद का आविष्कार हो जाने के कारण युद्ध के ढंग में परिवर्तन आया और युद्धों में तोपखाने का प्रयोग होने लगा। इसी शक्तिशाली सेना की सहायता से विभिन्न यूरोपीय सम्राट विभिन्न स्थानों पर विजय प्राप्त करके अपने उपनिवेश स्थापित करने में सफल रहे।
Exam Tips:
a) प्रभावों को सामाजिक-धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक वर्गों में बाँटकर लिखें।
b) जिज्ञासा और मानवतावाद, दोनों को पुनर्जागरण की प्रमुख देन के रूप में अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) व्यापार और उद्योगों के विकास से पूँजीवाद और उपनिवेशवाद को जोड़कर आर्थिक प्रभाव समझाएँ।
d) गोला-बारूद के आविष्कार से सामंतों का पतन और प्रबल राजतंत्रों का उदय, इन दोनों को कारण-परिणाम के रूप में लिखें।
Question 7: धर्म सुधार आंदोलन से आपका क्या अभिप्राय है? इसके कारणों तथा उद्देश्यों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
धर्म-सुधार आंदोलन पुनर्जागरण के बाद आधुनिक युग की दूसरी महानतम घटना मानी जाती है। इस आंदोलन का उदय पुनर्जागरण की कोख से ही हुआ। यह आंदोलन वास्तव में पोप तथा चर्च के विरुद्ध एक प्रतिक्रिया थी, जो 16वीं शताब्दी में यूरोप के देशों में हुई।
एक अन्य इतिहासकार फर्डिनांड शेविल के अनुसार, "वास्तव में यह एक प्रकार का दोहरा आंदोलन था, जिसका उद्देश्य एक ओर ईसाइयों के जीवन का नैतिक उत्थान करना था तथा दूसरी ओर पोप की सत्ता को धार्मिक क्षेत्र में कम करना था।"
I. धर्म सुधार आंदोलन से अभिप्राय
16वीं शताब्दी से पूर्व चर्च ग्रीक ऑर्थोडॉक्स तथा रोमन कैथोलिक नामक दो भागों में बँटा हुआ था। ग्रीक ऑर्थोडॉक्स का पूर्वी यूरोप में तथा रोमन कैथोलिक का पश्चिमी यूरोप में प्रभुत्व था। ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च का केंद्र कुस्तुनतुनिया था, जबकि रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र रोम था। 1453 ई० में तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया सहित पूर्वी यूरोप के बहुत बड़े भाग पर अधिकार कर लिया था। परिणामस्वरूप ऑर्थोडॉक्स चर्च का महत्त्व कम हो गया, परंतु रोमन कैथोलिक चर्च का महत्त्व अभी भी बना हुआ था। वस्तुतः धर्म-सुधार आंदोलन रोमन कैथोलिक चर्च तथा उसे संचालित करने वाले पोप के विरुद्ध ही चलाया गया था।
कैथोलिक चर्च एक शक्तिसंपन्न संस्था थी और इसके अनुयायियों पर इसका पूर्ण नियंत्रण था। जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति की सभी रस्में चर्च के नियमों के अनुसार ही होती थीं। कोई भी व्यक्ति चर्च के नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता था। पोप की शक्ति के आगे तो सम्राटों की शक्ति भी फीकी पड़ जाती थी। सम्राट् तथा उसकी प्रजा चर्च के अधीन ही होते थे।
चर्च की अपनी सरकार होती थी तथा उसने अपने कानून, अपने न्यायालय एवं अपनी ही पुलिस स्थापित की होती थी। प्रत्येक व्यक्ति को चर्च को कर देना पड़ता था। सम्राट अपने राज्य के कानून चर्च पर लागू नहीं कर सकता था। यदि कोई चर्च के नियमों का उल्लंघन करता था तो उसे धर्म से निष्कासित कर दिया जाता था। यदि कोई सम्राट् चर्च के विरुद्ध कार्य करता था तो पोप उसे सिंहासन से उतार सकता था। इस प्रकार पोप असीम शक्तियों का स्वामी था। जॉन मैरीमैन के अनुसार, "चर्च एक अर्ध-स्वतंत्र संस्था थी जो लोगों के राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक जीवन के प्रत्येक पक्ष में हस्तक्षेप करती थी।"
पोप धर्म का मुखिया तो था ही, साथ ही वह राजनीतिक मामलों में भी हस्तक्षेप करता रहता था। परिणामस्वरूप राजाओं के साथ उसके संबंध सुखद नहीं रहते थे और उनमें व्यापक तनाव रहता था। सम्राट पोप के प्रभाव से मुक्त होने के प्रयत्न करते रहते थे। धीरे-धीरे चर्च में कई दोष आ गए तथा वहाँ पाप के अड्डे बन गए। पादरी चरित्रहीन हो गए तथा विलासी जीवन बिताने लगे। इस कारण लोगों में रोष उत्पन्न हुआ और उन्होंने चर्च के विरुद्ध आवाज़ उठानी आरंभ कर दी। परिणामस्वरूप 16वीं शताब्दी में धर्म-सुधार आंदोलन आरंभ हुआ, जिसे सम्राटों तथा जनता ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
II. धर्म-सुधार आंदोलन के कारण
धर्म-सुधार आंदोलन के उदय तथा विकास में जिन कारणों ने सहायता पहुँचाई, उनका संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित प्रकार है-
1. चर्च की बुराइयाँ (Evils of the Church):
धर्म-सुधार आंदोलन का मुख्य कारण चर्च में व्याप्त बुराइयाँ थीं, जिनके कारण लगभग पिछले 200 वर्षों से चर्च बदनाम हो रहा था। चर्च के संगठन में भ्रष्टाचार तथा दुराचार का बोलबाला था। उच्च अधिकारी से लेकर पादरी तक सभी का चरित्र पतित हो चुका था। चर्च के अधिकारी अपने कर्तव्यों की ओर कोई ध्यान नहीं देते थे तथा बड़े लालची हो गए थे। वे विलासी जीवन व्यतीत करने लगे थे और हर समय रंगरलियों में डूबे रहते थे। कई पादरियों ने शराब पीना, जुआ खेलना तथा शिकार खेलना आरंभ कर दिया था। पादरियों के इन्हीं अनैतिक कार्यों के कारण जनसाधारण चर्च के विरुद्ध हो गया। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० के० गोखले के अनुसार, "चर्च के नैतिक पतन से लोगों का विश्वास डगमगा गया।"
2. पोप तथा पादरियों के विशेषाधिकार (Privileges of the Pope and the Priests):
यूरोप की सामाजिक व्यवस्था के अनुसार पादरियों को विशेषाधिकार प्राप्त थे। देश का कोई भी कानून उन पर लागू नहीं होता था। कोई अपराध करने पर भी उन पर किसी न्यायालय में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता था। मध्यकाल में पोप बिल्कुल निरंकुश होते थे तथा उनकी शक्ति पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता था। वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने लगे थे। इस काल के पोपों ने धन इकट्ठा करने के साथ भोग-विलास का जीवन भी आरंभ कर दिया था। धर्म के सबसे बड़े व्यक्ति के इस प्रकार के चरित्र से लोगों के मन को बड़ी ठेस पहुँची। इसने धर्म-सुधार आंदोलन का आधार तैयार किया।
3. चर्च की विशाल धन-संपत्ति (Vast Wealth of the Church):
यूरोप के विभिन्न देशों में चर्च ने विशाल संपत्ति इकट्ठी कर ली थी। फ्राँस तथा अन्य देशों में भी चर्च ने काफी संपत्ति एकत्र कर ली थी। चर्च की संपत्ति बढ़ने के कई साधन थे, जैसे चर्च को दान दी गई भूमि। चर्च किसानों से उनके उत्पादन का दसवाँ भाग कर के रूप में लेता था। यह कर भी उसकी आय का एक बड़ा साधन था। सम्राट् चर्च की संपत्ति पर कर नहीं लगा सकते थे। इस विशाल संपत्ति के कारण पादरी भ्रष्ट हो गए थे। उन्होंने धार्मिक कार्यों तथा निर्धनों की सहायता करने की अपेक्षा स्वार्थी हितों की पूर्ति करनी आरंभ कर दी थी। इस कारण लोग चर्च के विरुद्ध हो गए।
4. राजनीतिक क्षेत्र में पोप का हस्तक्षेप (Pope's Interference in the Political Affairs):
पोप केवल धार्मिक दृष्टि से ही निरंकुश शासक नहीं था, अपितु राजनीतिक क्षेत्र में भी उसका पूरा प्रभाव था। वह स्वयं को पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि समझता था। ईसाई राज्यों पर अपना कड़ा नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उसने अपने एजेंट नियुक्त किए हुए थे। ये एजेंट पोप के आदेशों का पालन करवाने का कार्य करते थे। यदि कोई सम्राट् पोप के आदेशों के विपरीत कार्य करता था तो पोप उसे दंड दे सकता था और सम्राट को पदच्युत भी कर सकता था। चर्च की संपत्ति के कारण भी कई बार पोप तथा सम्राटों में झगड़ा हो जाता था। पोप का यह विश्वास था कि चर्च की संपत्ति पर कर लगाने का अधिकार किसी सम्राट के पास नहीं है। परंतु कई सम्राटों ने पोप की इस धारणा को चुनौती दी। इन सम्राटों ने पोप के आदेशों की कोई परवाह न की तथा चर्च पर कर लगा दिए। इससे पोप की प्रतिष्ठा तथा शक्ति को गहरा आघात पहुँचा। फलस्वरूप पोप की स्थिति दुर्बल हो गई और लोग धर्म-सुधार के लिए प्रेरित हुए। फर्डिनांड शेविल के अनुसार, "पोप द्वारा धन इकट्ठा करने तथा उसके राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण यूरोप के लोगों ने उसका विरोध किया।"
5. राष्ट्रीय राज्यों का उदय (Rise of Nation States):
पुनर्जागरण से पूर्व यूरोप के कई देशों में सामंतवाद का प्रभुत्व था। इस सामंती व्यवस्था में अनेक दोष व्याप्त थे। इन दोषों को दूर करने के उद्देश्य से कई राज्यों में शासकों ने सामंतों को शक्तिहीन करने के सफल प्रयास किए। परिणामस्वरूप इंग्लैंड, फ्राँस, पुर्तगाल, स्पेन, हंगरी, पोलैंड, हालैंड, स्कॉटलैंड, डेनमार्क आदि राष्ट्रीय राज्य उदित हुए।
ये राष्ट्रीय राज्य चर्च के प्रभाव से मुक्ति पाना चाहते थे। इस कार्य के लिए फ्राँस, इंग्लैंड तथा स्पेन के सम्राट आगे आए। उन्होंने अपने राज्य में स्थित चर्च की संपत्ति पर कर लगाया। उनके अनुसार किसी सम्राट को पदच्युत करने का पोप द्वारा दिया जाने वाला आदेश अनुचित था।
6. पुनर्जागरण का प्रभाव (Influence of the Renaissance):
पुनर्जागरण एक ऐसी क्रांति थी जिसने धार्मिक अंधविश्वासों एवं रूढ़िवादी मान्यताओं पर कड़ा प्रहार किया और यूरोपवासियों में एक नई चेतना जागृत की। इसके प्रभाव से यूरोप के लोगों का दृष्टिकोण आलोचनात्मक एवं तार्किक हो गया। अब वे तर्क की कसौटी पर कसे बिना किसी भी तथ्य को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। छापेखाने के आविष्कार के कारण उनमें नवचेतना का संचार हुआ। वे चर्च में फैले भ्रष्टाचार से अवगत हुए। अतः उनमें व्याप्त असंतोष आक्रोश में बदल गया। इस बात ने धर्म-सुधार आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया।
7. धर्म-सुधारकों द्वारा पोप का विरोध (Opposition of Pope by the Religious Reformers):
धर्म-सुधार आंदोलन के आरंभ तथा प्रसार में यूरोप के धर्म-सुधारकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इन धर्म-सुधारकों ने लोगों के सामने तत्कालीन धार्मिक व्यवस्था के दोषों का भांडा फोड़ दिया। इन धर्म-सुधारकों में सबसे प्रसिद्ध जॉन वाइक्लिफ (John Wycliffe) था। उसने तथा उसके शिष्य जॉन हस (John Huss) ने पोप तथा चर्च के विरुद्ध जोरदार प्रचार किया। चर्च का विरोध करने के कारण पोप ने उन्हें ईसाई धर्म से निकाल दिया। इरेस्मस (Erasmus) एक अन्य विद्वान था। उसने बाइबल की गलतियों में संशोधन किया तथा उसका लातीनी भाषा में रूपांतर तैयार किया। उसने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'इन प्रेज़ ऑफ़ फॉली' (In Praise of Folly) में चर्च की भ्रष्टाचारी प्रथाओं का खंडन किया। इस पुस्तक के कारण पोप की प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुँची।
8. तात्कालिक कारण : पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री (Immediate Cause - Sale of Indulgences):
पोप द्वारा पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री धर्म-सुधार आंदोलन का तात्कालिक कारण बनी। उन दिनों पोप को रोम में सेंट पीटर गिरजाघर के निर्माण के लिए धन चाहिए था। उसने धन इकट्ठा करने के लिए पाप स्वीकारोक्ति पत्रों को बेचना आरंभ कर दिया। इन पत्रों को खरीद कर कोई भी व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो सकता था। 1517 ई० में जोहानन टेट्ज़ेल (Johann Tetzel) नामक एक पादरी पाप स्वीकारोक्ति पत्रों को बेचने के लिए विटेनबर्ग के पास पहुँचा। जब वह यह पत्र बेच रहा था तो मार्टिन लूथर ने उसका विरोध किया। मार्टिन लूथर विटेनबर्ग में एक प्रोफेसर था। चर्च में व्याप्त दोषों के कारण उसके मन में पहले ही चर्च के विरुद्ध तूफान उठ रहा था। मार्टिन लूथर ने इन पाप स्वीकारोक्ति पत्रों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। इसने धर्म-सुधार आंदोलन का श्रीगणेश किया।
III. धर्म सुधार आंदोलन का उद्देश्य
धर्म-सुधार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार थे-
पोप तथा अन्य धर्म-अधिकारियों के असीमित अधिकारों पर अंकुश लगाना।
चर्च अधिकारियों का नैतिक जीवन में सुधार लाना।
चर्चों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना तथा धर्म-अधिकारियों का ध्यान आध्यात्मिकता की ओर लगाना।
राष्ट्रीय चर्च की स्थापना पर बल देना।
जनसाधारण को मोक्ष-प्राप्ति के लिए पोप पर आश्रित न रखकर परमात्मा पर आश्रित बनाना।
प्रत्येक मनुष्य को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करना।
इन सब उद्देश्यों के होते हुए भी यह कहा जा सकता है कि मूल रूप से यह आंदोलन यूरोप की प्राचीन रूढ़िवादिता को समाप्त करने के लिए चलाया गया, जिसके लिए 13वीं शताब्दी में प्रयास किए जा रहे थे। डब्ल्यू० के० फरग्युसन एवं जी० ब्रन के शब्दों में, "यद्यपि 13वीं शताब्दी में चर्च की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन हुए थे, परंतु ये परिवर्तन आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं थे।"
Exam Tips:
a) धर्म-सुधार आंदोलन को पुनर्जागरण की देन और पोप व चर्च के विरुद्ध प्रतिक्रिया के रूप में परिभाषित करें।
b) 1517 ई० में पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री को तात्कालिक कारण और लूथर के विरोध को शुरुआत के रूप में लिखें।
c) चर्च की संपत्ति पर दसवें भाग के कर और पादरियों के विशेषाधिकार को अलग-अलग कारण बनाकर लिखें।
d) धर्म-सुधार के उद्देश्यों में मोक्ष के लिए पोप पर निर्भरता घटाना और धार्मिक स्वतंत्रता देना शामिल करें।
Question 8: यूरोप के विभिन्न देशों में चले धर्म सुधार आंदोलनों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
धर्म-सुधार आंदोलन के प्रसार में मुख्य भूमिका जर्मनी के प्रसिद्ध विद्वान् मार्टिन लूथर ने निभाई। मार्टिन लूथर के अतिरिक्त उलरिक ज्विंगली, जौं कैल्विन, जॉन वाईक्लिफ तथा इग्नेशियस लोयोला ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। धर्म-सुधार आंदोलन में विभिन्न नेताओं द्वारा दिए गए योगदान का वर्णन निम्नलिखित प्रकार है-
1. मार्टिन लूथर 1483-1546 ई० (Martin Luther 1483-1546 CE):
मार्टिन लूथर ने जर्मनी में धर्म-सुधार आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उसका जन्म 10 नवंबर, 1483 ई० को जर्मनी में एक निर्धन खनिक (miner) परिवार में हुआ था। प्रारंभ में लूथर पोप-विरोधी नहीं था, परंतु 1517 ई० में एक ऐसी घटना घटी जिससे वह पोप-विरोधी हो गया।
लूथर ने देखा कि विटेनबर्ग में टेट्ज़ेल नामक एक पादरी लोगों को पाप स्वीकारोक्ति-पत्र बेच रहा था। टेट्ज़ेल यह प्रचार कर रहा था कि जो भी व्यक्ति इन पाप स्वीकारोक्ति-पत्रों को खरीद लेगा वह अपने पापों से मुक्त हो जाएगा तथा सीधे स्वर्ग को जाएगा। भोली-भाली जनता के साथ इस प्रकार किए जा रहे मजाक तथा शोषण के विरुद्ध मार्टिन लूथर ने आवाज़ उठाई। उसने विटेनबर्ग के चर्च के द्वार पर अपने 95 थीसिस लटका दिए। इन थीसिस में उसने चर्च द्वारा भ्रष्ट उपायों से धन इकट्ठा करने की कड़ी आलोचना की। उसने धर्मशास्त्रियों को इन थीसिस पर बहस करने की चुनौती दी, परंतु पोप ने लूथर के विरोध को कोई महत्त्व नहीं दिया। लूथर ने 1519 ई० में लिपज़िग में एक वाद-विवाद में मनुष्य तथा ईश्वर के बीच पोप की मध्यस्थता को निरर्थक बताया।
यह मार्टिन लूथर की चर्च की निरंकुशता को खुली चुनौती थी। इसका लोगों के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा तथा वे चर्च के विरोधी हो गए। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर अरुण भट्टाचार्जी के अनुसार, "मार्टिन लूथर आधुनिक समय के महान् धार्मिक व्यक्तियों में से एक था।"
2. उलरिक ज्विंगली 1484-1531 ई० (Ulrich Zwingli 1484-1531 CE):
उलरिक ज्विंगली स्विट्ज़रलैंड का निवासी था। उसने बेसेल विश्वविद्यालय से एम० ए० की डिग्री प्राप्त की और एक पादरी बन गया। 1518 ई० में वह ज्यूरिख के चर्च का पादरी नियुक्त हुआ। परंतु चर्च में फैले भ्रष्टाचार तथा अंधविश्वासों के कारण शीघ्र ही उसका मन असंतुष्ट हो गया। उस पर मार्टिन लूथर का बहुत प्रभाव था। उसने चर्च में फैले भ्रष्टाचारों एवं दोषों की कड़े शब्दों में आलोचना की और पोप की सर्वोच्चता को मानने से इनकार कर दिया।
उसका कथन था कि लोग चर्च की अपेक्षा बाइबल को अपने जीवन का मार्गदर्शक बनाएँ। उसने उन सभी दूषित प्रथाओं को बंद करने की माँग की जिनके विरुद्ध जर्मनी में मार्टिन लूथर ने आंदोलन चलाया था। उसने लोगों को सादा एवं पवित्र जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। 1531 ई० में कैथोलिकों (Catholics) के साथ हुए एक संघर्ष में उसकी मृत्यु हो गई।
3. जौं कैल्विन 1509-1564 ई० (Jean Calvin 1509-1564 CE):
जौं कैल्विन ने फ्राँस में धर्म-सुधार आंदोलन का नेतृत्व किया था। वह भी मार्टिन लूथर की भाँति 16वीं शताब्दी का एक महान् सुधारक था। जौं कैल्विन का जन्म फ्राँस के नोपॉन (Noyon) नगर में 10 जुलाई, 1509 ई० को हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता था। बचपन से ही उसकी धार्मिक विचारों में रुचि थी। उसने अपनी उच्च शिक्षा पेरिस में प्राप्त की। यहाँ उसने कानून की शिक्षा के साथ-साथ धर्मशास्त्रों का भी गहन अध्ययन किया।
उसके मन पर लूथर के विचारों का बड़ा प्रभाव पड़ा था। उसका ईश्वर की सर्वोच्चता में दृढ़ विश्वास था। उसका विचार था कि ईश्वर सर्वव्यापक तथा सर्वशक्तिमान है और उसने इस सृष्टि की रचना की है। वह मनुष्य को ईश्वर की ही कृति मानता था। चर्च तथा राज्य के संबंध में उसके विचार मार्टिन लूथर से कुछ भिन्न थे। मार्टिन लूथर राज्यों को सर्वोच्च मानता था, परंतु जौं कैल्विन का मानना था कि चर्च का ईश्वर की सर्वोच्चता के प्रतिनिधि के रूप में महत्त्व होना चाहिए। वह चर्च में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोधी था।
1533 ई० में जौं कैल्विन कैथोलिक धर्म त्याग कर स्विट्ज़रलैंड में स्थित बेसेल नगर में आ गया। यहाँ रहते हुए 1536 ई० में उसने 'इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिश्चियन रिलिजन' (The Institute of the Christian Religion) नामक प्रसिद्ध पुस्तक प्रकाशित की। यह पुस्तक बहुत लोकप्रिय हुई। इस पुस्तक में उसने ईसाई धर्म की सुंदर ढंग से व्याख्या की तथा लोगों को पवित्र जीवन जीने की प्रेरणा दी। जौं कैल्विन पादरियों द्वारा पवित्र जीवन जीने तथा भोग-विलास से दूर रहने पर बल देता था। प्रसिद्ध इतिहासकार ए० जे० ग्रांट के अनुसार, "कुछ ही वर्षों में कैल्विन की प्रसिद्धि महाद्वीप के बहुत से भागों में फैल गई थी।"
4. जॉन वाईक्लिफ 1320-1384 ई० (John Wycliffe 1320-1384 CE):
चर्च में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा अन्य दोषों के विरुद्ध आवाज़ इंग्लैंड में तो जर्मनी से पहले ही उठने लगी थी। इंग्लैंड में सर्वप्रथम चर्च के विरुद्ध आवाज़ जॉन वाईक्लिफ ने उठाई थी। वह पोप को धरती पर ईश्वर का प्रतीक नहीं मानता था, क्योंकि उसके अनुसार पोप द्वारा अपनाया गया जीवन का ढंग धर्म के सिद्धांतों के विपरीत था। वह तीर्थ स्थानों की यात्रा को व्यर्थ मानता था। उसका मानना था कि भ्रष्ट पादरियों के द्वारा दर्शाए गए रास्ते को अपनाकर कोई भी व्यक्ति मुक्ति प्राप्त नहीं कर सकता। उसका महान् कार्य बाइबल का अंग्रेज़ी में अनुवाद करना था। इसमें उसने लोगों को ईसाई मत के सच्चे सिद्धांतों को अपनाने के लिए कहा। 1384 ई० में जॉन वाईक्लिफ की मृत्यु हो गई। उसके शिष्य लोलार्ड (Lollards) कहलाए। प्रसिद्ध इतिहासकार बी० के० गोखले के अनुसार, "जॉन वाईक्लिफ समाज के सभी वर्गों पर प्रभावशाली प्रभाव डालने में सफल हुआ।"
5. इग्नेशियस लोयोला 1491-1556 ई० (Ignatius Loyola 1491-1556 CE):
इग्नेशियस लोयोला स्पेन का निवासी था। उसने 1540 ई० में सोसाइटी ऑफ़ जीसस (Society of Jesus) की स्थापना की। इसका उद्देश्य रोमन कैथोलिक चर्च के प्रभाव को पुनः स्थापित करना एवं प्रोटेस्टेंटों के बढ़ रहे प्रभाव को रोकना था। इसके सदस्य बहुत ईमानदार, शिक्षित तथा अनुशासित थे। उन्होंने ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए अथक प्रयास किए। परिणामस्वरूप यह सोसाइटी न केवल स्पेन, अपितु विश्व भर में लोकप्रिय हुई। इग्नेशियस लोयोला के अनुयायी जेसुइट (Jesuits) कहलाए।
Exam Tips:
a) मार्टिन लूथर ने 1517 ई० में 95 थीसिस लिखी थीं, जिसे धर्म-सुधार आंदोलन की शुरुआत माना जाता है।
b) ज्विंगली ने पोप की सर्वोच्चता मानने से इनकार किया और बाइबल को मार्गदर्शक बनाने पर बल दिया।
c) कैल्विन की पुस्तक 'इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिश्चियन रिलिजन' (1536) प्रमुख रचना है, इसका उल्लेख करें।
d) लोयोला द्वारा 1540 ई० में स्थापित सोसाइटी ऑफ़ जीसस के सदस्यों को जेसुइट कहा गया।
Question 9: धर्म सुधार आंदोलनों के विभिन्न प्रभावों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer:
धर्म-सुधार आंदोलन के यूरोपीय समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़े। निस्संदेह इस आंदोलन ने यूरोपीय समाज को एक नई दिशा देने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। डॉक्टर अरुण भट्टाचार्जी का यह कहना ठीक है कि, "धर्म-सुधार आंदोलन फ्रांस की क्रांति की तरह एक महान् सामाजिक-राजनीतिक घटना थी, जिसके यूरोप के इतिहास पर दूरगामी प्रभाव पड़े।"
1. चर्च में फूट (Schism in the Church):
धर्म-सुधार आंदोलन का यूरोपीय लोगों के जीवन पर एक महत्त्वपूर्ण प्रभाव यह पड़ा कि चर्च दो भागों में विभाजित हो गया। अब यह कैथोलिक तथा प्रोटेस्टेंट नामक शाखाओं में बँट गया। कैथोलिक शाखा वाले पोप की सर्वोच्चता में विश्वास रखते थे, जबकि प्रोटेस्टेंट लोगों का मानना था कि पोप अथवा पादरी किसी व्यक्ति को मुक्ति प्राप्त करने में कोई सहायता नहीं कर सकते। व्यक्ति को मुक्ति केवल बाइबल के सिद्धांतों के अनुसार चलकर ही मिल सकती है। चर्च में पड़ी यह दरार धीरे-धीरे इतनी पक्की हो गई कि यूरोप के भिन्न-भिन्न देशों में कैथोलिक तथा प्रोटेस्टेंट लोगों की विभिन्न शाखाएँ स्थापित हो गईं।
2. धार्मिक अत्याचार (Religious Persecution):
धर्म-सुधार आंदोलन के परिणामस्वरूप यूरोप के लोग दो विरोधी संप्रदायों में विभाजित हो गए। धीरे-धीरे इन दोनों संप्रदायों में विरोधी भावनाएँ बढ़ने लगीं। ये विरोधी भावनाएँ इतना गंभीर रूप धारण कर गईं कि वे धार्मिक असहनशीलता का प्रदर्शन करने लगे। प्रोटेस्टेंट तथा कैथोलिक दोनों संप्रदाय अपने-अपने ढंग से अपने सिद्धांतों का प्रचार करने लगे। दोनों संप्रदाय एक-दूसरे की निंदा करने लगे। शासक भी केवल अपने मत के लोगों से सहनशीलता का प्रदर्शन करते थे तथा विरोधियों पर बहुत अत्याचार करते थे।
3. गृह युद्ध तथा विद्रोह (Civil Wars and Rebellions):
धर्म-सुधार आंदोलन के कारण प्रोटेस्टेंट तथा कैथोलिक एक-दूसरे के शत्रु बन गए। उनमें शत्रुता इतनी बढ़ गई कि वे एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। परिणामस्वरूप विभिन्न देशों में धर्म के नाम पर युद्ध हुए, जिनमें हजारों लोगों को अपने प्राण गँवाने पड़े।
4. शिक्षा का प्रसार (Spread of Education):
धर्म-सुधार आंदोलन के पश्चात् शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण प्रसार हुआ। ईसाई मत की दोनों शाखाओं के समर्थकों ने अधिक-से-अधिक लोगों को अपना अनुयायी बनाने के लिए शिक्षा पर अधिक बल दिया। प्रोटेस्टेंटों ने शिक्षा के प्रसार के लिए बहुत प्रयत्न किए, ताकि अधिक-से-अधिक लोग शिक्षित होकर बाइबल को पढ़ें तथा उसके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएँ।
5. देशी भाषाओं का विकास (Development of Vernacular Languages):
धर्म-सुधार आंदोलन ने विभिन्न देशी भाषाओं के विकास में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। चूँकि सभी सुधारक लोगों को ईसाई धर्म का वास्तविक ज्ञान दिलाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने प्रचार के लिए देशी भाषाओं को ही माध्यम बनाया। विभिन्न देशी भाषाओं में बाइबल का अनुवाद किया गया।
6. कला तथा साहित्य का विकास (Development of Art and Literature):
मध्यकाल में कला तथा साहित्य पर चर्च का बहुत प्रभाव था। उस समय कलाकृतियाँ तथा चित्र केवल धर्म से संबंधित ही बनाए जाते थे। गिरजाघरों, ईसा मसीह तथा संतों के चित्रों का कार्य केवल पोप की देख-रेख में ही किया जाता था। धर्म-सुधार आंदोलन के पश्चात् इस क्षेत्र में परिवर्तन आ गया। अब कला का विषय धार्मिक न होकर धर्म-निरपेक्ष हो गया और साधारण मनुष्य के जीवन से संबंधित कलाकृतियाँ बनाई जाने लगीं। इसी प्रकार साहित्य के क्षेत्र में भी परिवर्तन आया। अनेक सुधारकों ने प्राचीन ग्रंथों को पढ़ने तथा देशी भाषाओं में अनुवाद करने की प्रेरणा दी। परिणामस्वरूप अनेक नवीन ग्रंथ रचे गए।
7. व्यापार तथा वाणिज्य का विकास (Development of Trade and Commerce):
पुरातन कैथोलिकों की यह विचारधारा थी कि अधिक धन संचित करना तथा उसे ब्याज पर देना धर्म के विरुद्ध कार्य है। परंतु धर्म-सुधारक इस विचारधारा को गलत मानते थे। जौं कैल्विन के अनुसार अधिक धन कमाना तथा ब्याज पर उधार देना उचित है। उसके इस विचार का व्यापारियों, उत्पादकों तथा बैंकरों ने स्वागत किया और व्यापार एवं वाणिज्य को विकसित करने के लिए प्रेरित हुए। परिणामस्वरूप विभिन्न यूरोपीय देशों में इसका बहुत विकास हुआ। कई प्रोटेस्टेंट शासकों ने व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को संरक्षण प्रदान किया और कैथोलिकों के विचारों की कोई परवाह न की।
8. धार्मिक युद्ध (Religious Wars):
धर्म-सुधार आंदोलन के पश्चात् कई देशों ने प्रोटेस्टेंट धर्म को राजकीय धर्म घोषित कर दिया, परंतु दूसरी ओर कई अन्य देशों में प्राचीन कैथोलिक धर्म ही प्रचलित था। इन दोनों धर्मों के देश आपस में शत्रु बन गए। परिणामस्वरूप 16वीं तथा 17वीं शताब्दी में इनमें कई धार्मिक युद्ध हुए, जिनके विनाशकारी परिणाम निकले।
9. राष्ट्रीय राज्यों की शक्ति में वृद्धि (Strengthening of the Nation States):
राष्ट्रीय राज्यों का उदय धर्म-सुधार आंदोलन से पूर्व ही हो चुका था। धर्म-सुधार आंदोलन के परिणामस्वरूप उनकी शक्ति में और वृद्धि हो गई। नव स्थापित प्रोटेस्टेंट देशों के शासकों ने पोप तथा चर्च की शक्ति को समाप्त करके राष्ट्रीय चर्च स्थापित किए और उन्हें अपने अधीन कर लिया। उन्होंने पोप को भेजी जाने वाली राशि भी बंद कर दी। अब वे इतने शक्तिशाली हो गए कि उनके राज्यों में पोप का हस्तक्षेप बंद हो गया।
Exam Tips:
a) चर्च का कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट शाखाओं में बँटना धर्म-सुधार का सबसे बड़ा प्रभाव माना जाता है।
b) धर्म-सुधार के बाद देशी भाषाओं में बाइबल का अनुवाद हुआ, यह भाषा-विकास का प्रमुख उदाहरण है।
c) कैल्विन के विचारों से ब्याज और अधिक धन कमाने को उचित माना गया, इसे व्यापार-विकास से जोड़ें।
d) प्रोटेस्टेंट देशों में पोप को भेजी जाने वाली राशि बंद होना राष्ट्रीय राज्यों की शक्ति का संकेत है।
संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: पुनर्जागरण के उत्थान के लिए कौन-से प्रमुख कारण उत्तरदायी थे?
Answer:
(1) सामंतवाद का पतन: सामंतवाद का पतन पुनर्जागरण के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण कारणों में से एक था। मध्यकालीन समाज की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता सामंती प्रथा थी, परंतु 14वीं शताब्दी के पश्चात् इसका पतन होना आरंभ हो गया था। इसका पतन मध्य वर्ग की शक्ति के कारण हुआ। इसी मध्य वर्ग ने अपने-अपने सम्राटों को सेना के संगठन के लिए आवश्यक धन-राशि प्रदान की थी, जिस कारण सम्राट् सामंतों पर निर्भर न रहे।
(2) धर्मयुद्ध: धर्मयुद्धों ने यूरोप को नवीनता प्रदान की। धर्मयुद्धों के माध्यम से ही यूनान के वैज्ञानिक ग्रंथ, अरबी अंक, बीजगणित, नवीन दिग्दर्शक यंत्र और कागज़ पश्चिमी यूरोप में पहुँचे। अतः स्पष्ट है कि धर्मयुद्धों ने नवीन विचारों तथा धारणाओं का प्रसार किया और पुराने विचारों, विश्वासों तथा संस्थाओं पर प्रहार किया। फलस्वरूप पुनर्जागरण का प्रारंभ हुआ।
(3) व्यापारिक समृद्धि: पुनर्जागरण का एक प्रेरक तत्त्व था व्यापार का उदय एवं विकास। धर्मयुद्धों के कारण जहाँ नवीन विचारधाराएँ पनपीं, वहीं यूरोप के पूर्वी देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित हुए। अनेक यूरोपीय व्यापारी जेरुसलम तथा एशिया माइनर के तटों पर बस गए। इनके कारण व्यापार में पर्याप्त वृद्धि हुई। स्वदेश लौटने पर ये व्यापारी नए विचारों को अपने साथ लाए।
(4) छापेखाने का आविष्कार: 1455 ई० में जर्मनी के जोहानेस गुटेनबर्ग ने एक ऐसी टाइप मशीन का आविष्कार किया जो आधुनिक प्रेस की अग्रदूत कही जा सकती है। मुद्रण यंत्र के इस चमत्कारी आविष्कार ने बौद्धिक विकास का द्वार खोल दिया। कैक्सटन ने 1477 ई० में ब्रिटेन में छापाखाना स्थापित किया। धीरे-धीरे इस यंत्र का प्रयोग इटली, जर्मनी, स्पेन, फ्राँस आदि देशों में आरंभ हो गया। कागज़ और मुद्रण यंत्र के आविष्कार से स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन आए।
Exam Tips:
a) सामंतवाद के पतन का मूल कारण मध्य वर्ग की आर्थिक शक्ति को बताएँ।
b) धर्मयुद्धों से यूनानी ग्रंथ, अरबी अंक और कागज़ पश्चिमी यूरोप पहुँचे, यह बिंदु अवश्य लिखें।
c) 1455 ई० के गुटेनबर्ग के आविष्कार को छापाखाने के कारण से जोड़कर लिखें।
Question 2: पुनर्जागरण का आरंभ इटली में क्यों हुआ?
अथवा
मानवतावादी विचारों का अनुभव सबसे पहले इतालवी शहरों में क्यों हुआ?
Answer:
(1) इटली महान् रोमन साम्राज्य का केंद्र रहा था। अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति के कारण यह व्यापार एवं ज्ञान का एक प्रसिद्ध केंद्र था। 1453 ई० में कुस्तुनतुनिया के पतन के पश्चात् वहाँ से अनेक यूनानी विद्वान् पलायन कर इटली आ बसे थे। इससे इटली में पुनर्जागरण आंदोलन का आधार तैयार हुआ।
(2) इटली के पूर्वी देशों से बढ़ रहे व्यापार ने यहाँ के व्यापारियों को काफ़ी धनी बना दिया था। इन धनी व्यापारियों ने कलाकारों एवं साहित्यकारों की खुले दिल से सहायता की। इससे इटली में पुनर्जागरण को प्रोत्साहन मिला।
(3) इटली प्राचीन रोमन सभ्यता का केंद्र था। इटली के लोग अपने प्राचीनकाल के गौरव को पुनः स्थापित करना चाहते थे। इससे इटली में पुनर्जागरण की एक नई प्रेरणा मिली।
(4) इटली में एक लंबे समय तक शांति का वातावरण रहा। इससे कला तथा साहित्य के विकास को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
(5) रोम के कुछ पोप भी विद्वानों एवं कलाकारों का सम्मान करते थे। उन्होंने कुछ प्रसिद्ध यूनानी पांडुलिपियों का लातीनी भाषा में अनुवाद करवाया। पोप निकोलस पंचम (1447-1455 ई०) ने वैटिकन पुस्तकालय की स्थापना की एवं संत पीटर का गिरजाघर भी बनवाया। इन कार्यों ने इटली में पुनर्जागरण आंदोलन के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Exam Tips:
a) 1453 ई० में कुस्तुनतुनिया के पतन से यूनानी विद्वानों का इटली आना, मुख्य कारण के रूप में लिखें।
b) इटली के व्यापारियों की धन-संपदा ने कलाकारों और साहित्यकारों को प्रोत्साहन दिया।
c) पोप निकोलस पंचम द्वारा वैटिकन पुस्तकालय की स्थापना का उल्लेख अवश्य करें।
Question 3: मानवतावाद से आपका क्या अभिप्राय है?
अथवा
मानवतावादी विचारों के क्या अभिलक्षण थे?
Answer:
मानवतावाद पुनर्जागरण काल की एक प्रमुख विशेषता थी। इसका उदय सर्वप्रथम 14वीं शताब्दी में इटली में हुआ। इसका कारण यह था कि इटली में शिक्षा के प्रसार के कारण लोगों में एक नई जागृति उत्पन्न हो गई थी। इटली के लोग आर्थिक दृष्टि से बहुत खुशहाल थे। उनके विदेशों से बढ़ते हुए संपर्क ने मानवतावादी विचारधारा को जन्म दिया।
मानवतावाद का अर्थ है मानव जीवन में रुचि लेना, मानव की समस्याओं का अध्ययन करना, मानव का आदर करना, मानव जीवन के महत्त्व को स्वीकार करना तथा उसके जीवन को सुखी, समृद्ध एवं उन्नत बनाना। मानवतावादी धर्म द्वारा मनुष्य पर लगाए गए अनुचित बंधनों को समाप्त करके उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के पक्ष में थे।
इसलिए मानवतावादी धर्मशास्त्र के अध्ययन के स्थान पर मानवतावादी अध्ययन पर अधिक बल देते थे। 15वीं शताब्दी के आरंभ में मानवतावादी शब्द उन अध्यापकों के लिए प्रयुक्त होता था जो व्याकरण, अलंकारशास्त्र, कविता, इतिहास एवं नीतिदर्शन विषय पढ़ाते थे। फ्रांसिस्को पेट्रार्क को मानवतावाद का पिता कहा जाता है।
Exam Tips:
a) मानवतावाद का मूल अर्थ मानव जीवन और मानव की समस्याओं के अध्ययन से जुड़ा है।
b) 15वीं शताब्दी में मानवतावादी शब्द व्याकरण और इतिहास पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए प्रयुक्त होता था।
c) फ्रांसिस्को पेट्रार्क को मानवतावाद का पिता कहा जाता है, इसका उल्लेख करें।
Question 4: पुनर्जागरण से क्या अभिप्राय है?
अथवा
नवजागरण की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
नवजागरण की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
14वीं शताब्दी से लेकर 17वीं शताब्दी तक के समय के दौरान यूरोप की सांस्कृतिक परंपराओं में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए। इससे पूर्व मध्यकाल में यूरोप के लोगों पर चर्च का प्रभाव था। इस काल में लोग इहलोक की अपेक्षा परलोक की अधिक चिंता करते थे। पुनर्जागरण लोगों के लिए एक नए युग का संदेश लेकर आया।
यह आंदोलन सर्वप्रथम इटली में आरंभ हुआ। इटली के फ्लोरेंस, वेनिस एवं रोम नगर, जो कला एवं विद्या के विश्वविख्यात केंद्र बने, लोगों में एक नई जागृति उत्पन्न करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। वास्तव में इटली ने जो चिंगारी जलाई, वह शीघ्र ही संपूर्ण यूरोप में एक मशाल का रूप धारण कर गई।
यूरोप के साहित्यकारों एवं कलाकारों ने यूरोपीय साहित्य एवं कला को एक नई दिशा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनका उद्देश्य मानवतावाद का प्रसार करना था। मानवतावाद में मनुष्य को विशेष महत्त्व प्रदान किया गया था। पुनर्जागरण काल में विज्ञान के क्षेत्र में जो प्रगति हुई, उसने मनुष्य के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन कर दिए।
Exam Tips:
a) पुनर्जागरण की अवधि 14वीं से 17वीं शताब्दी तक मानी जाती है, इसे समय सीमा सहित लिखें।
b) इटली की चिंगारी से पूरे यूरोप में पुनर्जागरण फैला, इस क्रम का उल्लेख करें।
c) पुनर्जागरण का मूल उद्देश्य मानवतावाद का प्रसार और मनुष्य को महत्त्व देना था।
Question 5: फ्रांसिस्को पेट्रार्क को पुनर्जागरण का पिता क्यों कहा जाता है?
Answer:
फ्रांसिस्को पेट्रार्क को पुनर्जागरण का पिता कहा जाता है। उसका जन्म 1304 ई० में इटली के नगर अरेज़ो (Arezzo) में हुआ था। उसने अपनी शिक्षा बोलोनिया विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। उसने कुछ समय वकालत की नौकरी की, किंतु उसकी साहित्य में अधिक दिलचस्पी थी। अतः उसने नौकरी छोड़ दी तथा अपना अधिकांश समय प्राचीन लातीनी ग्रंथों के अध्ययन में लगाया। वह रोमन लेखकों सिसरो एवं वर्जिल से बहुत प्रभावित हुआ था। उसने संपूर्ण यूरोप में मानवतावादी विचारधारा को प्रोत्साहित किया। उसने लौरा नामक एक स्त्री, जिसे वह बेहद प्यार करता था, पर अनेक कविताएँ लिखीं। साहित्य के क्षेत्र में उसके उल्लेखनीय योगदान के कारण उसे 1341 ई० में रोम में 'राजकवि' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क का जन्म 1304 ई० में हुआ था और उसे 1341 ई० में रोम में राजकवि की उपाधि मिली।
b) उसने वकालत छोड़कर प्राचीन लातीनी ग्रंथों के अध्ययन को अपनाया, यह परिवर्तन परीक्षा में अवश्य लिखें।
c) सिसरो और वर्जिल जैसे रोमन लेखकों का प्रभाव उसके मानवतावादी विचारों का आधार था।
Question 6: निकोलो मैक्यावेली कौन था? वह क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
निकोलो मैक्यावेली (1469-1527 ई०) इटली का एक महान् विद्वान् एवं देशभक्त था। उसका जन्म 1469 ई० में फ्लोरेंस में हुआ था। उसने यूनानी एवं लातीनी साहित्य का गहन अध्ययन किया था। उसने चर्च में प्रचलित बुराइयों की कटु आलोचना की। वह इटली की दयनीय राजनीतिक स्थिति को दूर कर उसके प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करना चाहता था।
उसने 1513 ई० में दि प्रिंस (The Prince) नामक एक ग्रंथ की रचना की। यह शीघ्र ही बहुत लोकप्रिय हुआ और इसका यूरोप की अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया। इसमें उसने उस समय इटली में प्रचलित राजनीतिक दशा एवं राजाओं द्वारा प्रशासन में अपनाए जाने वाले नियमों का विस्तृत वर्णन किया है। इस कारण इस ग्रंथ को राजाओं की बाइबल कहा जाता है। यह ग्रंथ आने वाले शासकों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत रहा।
Exam Tips:
a) मैक्यावेली की प्रसिद्धि का मुख्य आधार उसकी रचना दि प्रिंस (1513) है।
b) दि प्रिंस को "राजाओं की बाइबल" कहा जाता है, इस नाम का उल्लेख अवश्य करें।
c) उसका जन्म 1469 ई० में फ्लोरेंस में हुआ था और उसने चर्च की बुराइयों की आलोचना की।
Question 7: लियोनार्डो दा विंसी कौन था? वह क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
लियोनार्डो दा विंसी बहुमुखी प्रतिभा का व्यक्ति था। वह न केवल एक महान् चित्रकार, अपितु एक कुशल इंजीनियर, वैज्ञानिक, मूर्तिकार एवं संगीतकार भी था। वह विश्व में एक चित्रकार के रूप में अधिक लोकप्रिय हुआ। उसका जन्म इटली के फ्लोरेंस नगर में 1452 ई० में हुआ था। उसे बचपन से ही चित्रकला में विशेष रुचि थी। उसने अपने जीवनकाल में अनेक चित्र बनाए।
इन चित्रों को देखकर उसकी प्रतिभा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उसके चित्रों में प्रकाश एवं छाया, रंगों का चयन तथा मानव शरीर के विभिन्न अंगों का प्रदर्शन बहुत सोच-समझकर किया गया है। उसके बनाए चित्रों मोना लीसा एवं दि लास्ट सपर ने विश्व-ख्याति प्राप्त की। ये चित्र देखने में बिल्कुल सजीव लगते हैं। मोना लीसा एक साधारण स्त्री का चित्र है। इस चित्र को बनाने में लियोनार्डो को चार वर्ष लगे। इस चित्र में मोना लीसा की मुस्कान इतनी मधुर है कि इसे देखने वाला व्यक्ति आज भी चकित रह जाता है। दि लास्ट सपर नामक चित्र मिलान स्थित सेंट मेरिया के गिरजाघर की दीवार पर बनाया गया है।
Exam Tips:
a) लियोनार्डो को चित्रकार के साथ इंजीनियर और वैज्ञानिक के रूप में भी जाना जाता था।
b) मोना लीसा और दि लास्ट सपर उसकी दो सबसे प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।
c) दि लास्ट सपर मिलान के सेंट मेरिया के गिरजाघर की दीवार पर बना है।
Question 8: माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती कौन था? उसने चित्रकला के क्षेत्र में क्या योगदान दिया?
Answer:
माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती इटली का एक अन्य प्रतिभाशाली व्यक्ति था। वह एक श्रेष्ठ चित्रकार, प्रवीण मूर्तिकार, कुशल भवन निर्माता एवं उच्च कोटि का कवि था। वास्तव में वह प्रत्येक क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने की योग्यता रखता था। उसका नाम रोम के सिस्टीन चैपल की भीतरी छत पर बनाए गए 145 चित्रों के कारण सदैव के लिए अमर हो गया है।
इन चित्रों को उसने 1508 ई० से 1512 ई० तक बनाया। इन चित्रों से माईकल ऐंजेलो के कौशल एवं प्रतिभा का प्रमाण मिलता है। इन चित्रों को देखकर आज भी कला-प्रेमी चकित रह जाते हैं। इसी चर्च की दीवार पर माईकल ऐंजेलो ने लास्ट जजमेंट नामक चित्र बनाया। इस चित्र को बनाने में उसे लगभग पाँच वर्ष लगे। निस्संदेह यह संसार का एक उच्च कोटि का चित्र है।
Exam Tips:
a) सिस्टीन चैपल की छत के चित्र 1508 से 1512 ई० के बीच बने थे, वर्ष सहित लिखें।
b) माईकल ऐंजेलो की लास्ट जजमेंट चित्रकारी सिस्टीन चैपल की दीवार पर बनी है।
c) उसकी प्रतिभा चित्रकला के साथ मूर्तिकला और भवन निर्माण में भी दिखती है।
Question 9: पुनर्जागरण के समाज पर पड़े प्रमुख प्रभाव बताएँ।
Answer:
(1) जिज्ञासा की भावना: पुनर्जागरण का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रभाव यह पड़ा कि लोगों में जिज्ञासा की भावना उत्पन्न हुई तथा उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक हो गया। अब उन्होंने शताब्दियों से प्रचलित अंधविश्वासों तथा रीति-रिवाजों को त्याग दिया। वे अब प्रत्येक विचार को तर्क की कसौटी पर परखने लगे।
(2) मानवतावाद की भावना: मानवतावाद की भावना का उत्पन्न होना पुनर्जागरण की एक अन्य महत्त्वपूर्ण देन है। इस काल के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में मनुष्य से संबंधित विषयों को प्रमुख स्थान दिया तथा मनुष्य के कल्याण पर बल दिया। उन्होंने धर्म द्वारा मनुष्य पर लगाए गए अनुचित प्रतिबंधों की घोर आलोचना की। उन्होंने मनुष्य की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का समर्थन किया।
(3) स्त्रियों की स्थिति में सुधार: पुनर्जागरण से पूर्व स्त्रियों की स्थिति बहुत बदतर थी और उन्हें समाज में कोई सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं था। पुनर्जागरण काल में स्त्रियों की स्थिति में कुछ सुधार आया तथा उन्हें पुरुषों के समान स्थान प्राप्त हुआ। परिणामस्वरूप उनमें जागृति आई। अब वे शिक्षा ग्रहण करने लगीं। साहित्य के अध्ययन से उनका दृष्टिकोण विशाल हो गया।
(4) साहित्य का विकास: पुनर्जागरण के कारण साहित्य के क्षेत्र में आश्चर्यजनक विकास हुआ। इस विकास के परिणामस्वरूप अनेक नई पुस्तकों की रचना हुई। इतालवी, फ्राँसीसी, अंग्रेज़ी, स्पेनी, जर्मन, डच आदि भाषाओं में अनेक विद्वानों ने अपनी रचनाएँ लिखीं। इस काल के साहित्यकारों में दाँते, पेट्रार्क, बोकासियो, मैक्यावेली, मिरांदोला, जेफ्री चॉसर, टॉमस मोर तथा इरेस्मस आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। इन्होंने अपनी रचनाओं में मानवतावादी विचारों का प्रसार किया तथा साहित्य के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
Exam Tips:
a) जिज्ञासा और तर्क की भावना पुनर्जागरण के समाज पर सबसे पहला और बड़ा प्रभाव था।
b) स्त्रियों की शिक्षा और जागृति को पुनर्जागरण के सामाजिक प्रभाव के रूप में लिखें।
c) साहित्य के विकास में दाँते, पेट्रार्क और बोकासियो जैसे नाम अवश्य लिखें।
d) मानवतावाद के प्रसार को पुनर्जागरण की प्रमुख देन के रूप में लिखें।
Question 10: सत्रहवीं शताब्दी के यूरोपीयों को विश्व किस प्रकार भिन्न लगा? उसका एक सुचिंतित विवरण दीजिए।
Answer:
सत्रहवीं शताब्दी में यूरोपीयों को विश्व निम्नलिखित भागों में भिन्न लगा-
इस शताब्दी में यूरोप के अनेक देशों में नगरों की संख्या में तीव्रता से बढ़ोतरी हो रही थी। नगरों के लोग यह सोचने लगे थे कि वे गाँवों के लोगों से अधिक सभ्य हैं।
फ्लोरेंस, वेनिस और रोम जैसे नगर कला तथा विद्या के केंद्र बन गए थे।
मुद्रण के आविष्कार के कारण लोगों में नव-चेतना का संचार हुआ।
चर्च के बारे में लोगों के विचारों में परिवर्तन आ गया था।
Exam Tips:
a) नगरों के विकास और नगरवासियों की श्रेष्ठता की भावना को प्रमुख बिंदु बनाएँ।
b) फ्लोरेंस, वेनिस और रोम को कला तथा विद्या के केंद्र के रूप में उदाहरण सहित लिखें।
c) मुद्रण के आविष्कार को नव-चेतना का मुख्य कारण बताएँ।
Question 11: धर्म-सुधार आंदोलन से आपका क्या अभिप्राय है? उस आंदोलन के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?
अथवा
प्रोटेस्टेंट धर्म सुधार का अर्थ बताइए।
Answer:
(1) अभिप्राय: धर्म-सुधार आंदोलन से अभिप्राय उस आंदोलन से है जो 16वीं शताब्दी में यूरोप में चर्च में प्रचलित कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाया गया था।
(2) उद्देश्य: धर्म-सुधार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार थे-
पोप तथा अन्य धर्म-अधिकारियों के असीमित अधिकारों पर अंकुश लगाना।
उनके नैतिक जीवन में सुधार लाना।
चर्चों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना तथा धर्म-अधिकारियों का ध्यान आध्यात्मिकता की ओर लगाना।
राष्ट्रीय चर्च की स्थापना पर बल देना।
जनसाधारण को मोक्ष-प्राप्ति के लिए पोप पर आश्रित न रखकर परमात्मा पर आश्रित बनाना।
प्रत्येक मनुष्य को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करना।
Exam Tips:
a) धर्म-सुधार आंदोलन का अर्थ चर्च की कुरीतियों को दूर करना बताएँ।
b) राष्ट्रीय चर्च की स्थापना और धार्मिक स्वतंत्रता को प्रमुख उद्देश्य के रूप में लिखें।
c) मोक्ष के लिए पोप पर निर्भरता घटाना, यह उद्देश्य अलग से लिखें।
Question 12: धर्म-सुधार आंदोलन के उदय के प्रमुख कारण क्या थे?
Answer:
(1) चर्च में व्याप्त बुराइयाँ: धर्म-सुधार आंदोलन का मुख्य कारण चर्च में व्याप्त बुराइयाँ थीं। चर्च के संगठन में भ्रष्टाचार तथा दुराचार का बोलबाला था। उच्च अधिकारी से लेकर पादरी तक सभी का चरित्र पतित हो चुका था। चर्च के अधिकारी अपने कर्तव्यों की ओर कोई ध्यान नहीं देते थे तथा बड़े लालची हो गए थे। वे विलासी जीवन व्यतीत करने लगे थे तथा हर समय रंगरलियों में डूबे रहते थे। कई पादरियों ने शराब पीना, जुआ खेलना तथा शिकार खेलना आरंभ कर दिया था। पादरियों के इन्हीं अनैतिक कार्यों के कारण जनसाधारण चर्च के विरुद्ध हो गया।
(2) राजनीतिक क्षेत्र में पोप का हस्तक्षेप: चर्च की संपत्ति के कारण भी कई बार पोप तथा सम्राटों में झगड़ा हो जाता था। पोप का यह विश्वास था कि चर्च की संपत्ति पर कर लगाने का अधिकार किसी सम्राट के पास नहीं है। परंतु कई सम्राटों ने पोप की इस धारणा को चुनौती दी। इन सम्राटों ने पोप के आदेशों की कोई परवाह न की तथा चर्च पर कर लगा दिए। इससे पोप की प्रतिष्ठा तथा शक्ति को गहरा आघात पहुँचा। फलस्वरूप पोप की स्थिति दुर्बल हो गई और लोग धर्म-सुधार के लिए प्रेरित हुए।
(3) राष्ट्रीय राज्यों का उदय: पुनर्जागरण से पूर्व यूरोप के कई देशों में सामंतवाद का प्रभुत्व था। सभी प्रशासकीय शक्तियों का प्रयोग अधिकतर सामंत ही करते थे। इस सामंती व्यवस्था में अनेक दोष व्याप्त थे। इन दोषों को दूर करने के उद्देश्य से कई राज्यों में शासकों ने सामंतों को शक्तिहीन करने के सफल प्रयास किए। परिणामस्वरूप इंग्लैंड, फ्राँस, पुर्तगाल, स्पेन, हंगरी, पोलैंड, हॉलैंड, स्कॉटलैंड तथा डेनमार्क आदि राष्ट्रीय राज्य उदित हुए। ये राष्ट्रीय राज्य चर्च के प्रभाव से मुक्ति पाना चाहते थे।
(4) तात्कालिक कारण: पोप द्वारा पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री धर्म-सुधार आंदोलन का तात्कालिक कारण बनी। उन दिनों पोप को रोम में सेंट पीटर गिरजाघर के निर्माण के लिए धन चाहिए था। उसने धन इकट्ठा करने के लिए पाप स्वीकारोक्ति पत्रों को बेचना आरंभ कर दिया। इन पत्रों को खरीदकर कोई भी व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो सकता था। 1517 ई० में टेट्ज़ेल नामक एक पादरी इन पत्रों को बेचने के लिए विटेनबर्ग पहुँचा। जब वह यह पत्र बेच रहा था, तो मार्टिन लूथर ने उसका विरोध किया।
Exam Tips:
a) चर्च के भ्रष्ट पादरी और उनकी विलासिता को पहला प्रमुख कारण लिखें।
b) पोप और सम्राटों के बीच चर्च की संपत्ति पर कर को लेकर झगड़े का उल्लेख करें।
c) 1517 ई० में टेट्ज़ेल द्वारा पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री को तात्कालिक कारण के रूप में लिखें।
Question 13: मार्टिन लूथर कौन था? उसने धर्म-सुधार आंदोलन में क्या योगदान दिया?
अथवा
मार्टिन लूथर की मुख्य शिक्षाओं को लिखें।
Answer:
मार्टिन लूथर ने जर्मनी में धर्म-सुधार आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उसका जन्म 10 नवंबर, 1483 ई० को जर्मनी में एक निर्धन खनिक (miner) परिवार में हुआ था। प्रारंभ में लूथर पोप-विरोधी नहीं था, परंतु 1517 ई० में एक ऐसी घटना घटी जिससे वह पोप-विरोधी हो गया। लूथर ने देखा कि विटेनबर्ग में टेट्ज़ेल नामक एक पादरी लोगों को पाप स्वीकारोक्ति-पत्र बेच रहा था।
टेट्ज़ेल यह प्रचार कर रहा था कि जो भी व्यक्ति इन पत्रों को खरीद लेगा, वह अपने पापों से मुक्त हो जाएगा तथा सीधे स्वर्ग को जाएगा। भोली-भाली जनता के साथ इस प्रकार किए जा रहे मजाक तथा शोषण के विरुद्ध मार्टिन लूथर ने आवाज़ उठाई। उसने विटेनबर्ग के चर्च के द्वार पर अपने 95 थीसिस लटका दिए। इन थीसिस में उसने चर्च द्वारा भ्रष्ट उपायों से धन इकट्ठा करने की कड़ी आलोचना की। उसने धर्मशास्त्रियों को इन थीसिस पर बहस करने की चुनौती दी, परंतु पोप ने लूथर के विरोध को कोई महत्त्व नहीं दिया। मार्टिन लूथर ने 1519 ई० में लिपज़िग में एक वाद-विवाद में मनुष्य तथा ईश्वर के बीच पोप की मध्यस्थता को निरर्थक बताया। यह मार्टिन लूथर की चर्च की निरंकुशता को खुली चुनौती थी। इसका लोगों के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा तथा वे चर्च के विरोधी हो गए।
Exam Tips:
a) लूथर का जन्म 10 नवंबर 1483 को हुआ था, जन्मतिथि सहित लिखें।
b) 95 थीसिस लगाकर लूथर ने चर्च के भ्रष्ट धन-संग्रह की आलोचना की।
c) 1519 ई० के लिपज़िग वाद-विवाद में पोप की मध्यस्थता का विरोध उसकी प्रमुख चुनौती थी।
d) पाप स्वीकारोक्ति-पत्रों के विरोध से ही लूथर के आंदोलन की शुरुआत मानी जाती है।
Question 14: ईसाई धर्म के अंतर्गत वाद-विवाद की व्याख्या कीजिए।
Answer:
15वीं एवं 16वीं शताब्दियों में अनेक कारणों से ईसाई धर्म के अंतर्गत वाद-विवाद आरंभ हो गया था। इस काल में उत्तरी यूरोप के विश्वविद्यालयों के अनेक विद्वान् मानवतावादी विचारों की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने ईसाई धर्मग्रंथों के अध्ययन पर अधिक ध्यान दिया। ईसाई चर्च के अनेक सदस्य भी मानवतावादी सिद्धांत की ओर आकर्षित हुए।
उन्होंने ईसाइयों को आवश्यक कर्मकांडों को त्यागने के लिए प्रेरित किया एवं इनकी कड़ी आलोचना की। वे मनुष्य को एक मुक्त एवं विवेकपूर्ण कर्ता समझते थे। उनका कथन था कि मनुष्य को अपनी खुशी इसी संसार में, वर्तमान में मिलेगी। इंग्लैंड के टॉमस मोर एवं हॉलैंड के इरेस्मस ने चर्च को जनसाधारण की लूट-खसोट करने वाली एक संस्था बताया।
पाप-स्वीकारोक्ति पत्र बेचना लोगों को ठगने का सबसे सरल तरीका बन गया था। किसान चर्च द्वारा लगाए गए अनेक प्रकार के करों से परेशान थे। राजा भी चर्च की दखलअंदाज़ी को पसंद नहीं करते थे। अतः 1517 ई० में जर्मनी के मार्टिन लूथर ने कैथोलिक चर्च के विरुद्ध एक ज़ोरदार अभियान चलाया।
Exam Tips:
a) 15वीं और 16वीं शताब्दी में मानवतावाद ने धर्मग्रंथों के अध्ययन को बढ़ावा दिया।
b) टॉमस मोर और इरेस्मस ने चर्च की लूट-खसोट की आलोचना की।
c) 1517 ई० में मार्टिन लूथर का अभियान इस वाद-विवाद का परिणाम था।
Question 15: विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में अरबियों का क्या योगदान था?
Answer:
विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में अरबियों का उल्लेखनीय योगदान था। 14वीं शताब्दी में अनेक यूरोपीय विद्वानों ने प्लेटो एवं अरस्तू द्वारा लिखे ग्रंथों के अनुवादों को पढ़ना आरंभ किया। इन ग्रंथों का अनुवाद यूरोपीय विद्वानों ने नहीं, अपितु अरब विद्वानों ने किया था। अरबी भाषा में प्लेटो को अफलातून एवं अरिस्टोटल को अरस्तू के नाम से जाना जाता था।
अरब विद्वानों ने यूनानी ग्रंथों का अनुवाद करके प्राकृतिक विज्ञान, गणित, खगोल विज्ञान, औषधि विज्ञान एवं रसायन विज्ञान से संबंधित ज्ञान को यूरोपियों तक पहुँचाया। अरबी हकीम इब्न सिना तथा आयुर्विज्ञान विश्वकोष के लेखक अल-राज़ी जैसे मुस्लिम लेखक इटली में बहुत प्रसिद्ध थे। स्पेन के अरबी दार्शनिक इब्न रुश्द के दार्शनिक ज्ञान को ईसाई दार्शनिकों ने न केवल अपनाया, अपितु इसकी बहुत प्रशंसा की।
Exam Tips:
a) अरबी भाषा में प्लेटो को अफलातून और अरस्तू को अरस्तु के नाम से जाना जाता था।
b) इब्न सिना और अल-राज़ी के ग्रंथ इटली में बहुत लोकप्रिय थे।
c) इब्न रुश्द के दार्शनिक विचारों की ईसाई दार्शनिकों ने भी प्रशंसा की थी।
अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: रेनेसाँ से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
रेनेसाँ एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका अभिप्राय है पुनर्जन्म अथवा पुनर्जागरण। यह आंदोलन 14वीं से 17वीं शताब्दी के मध्य यूरोप के अनेक देशों में चला। इस आंदोलन ने कला तथा साहित्य को एक नया प्रोत्साहन दिया और लोगों में एक नई जागृति उत्पन्न की।
Exam Tips:
a) रेनेसाँ का अर्थ "फिर से जागना" है और इसका काल 14वीं से 17वीं शताब्दी माना जाता है।
Question 2: जैकब बर्कहार्ट (Jacob Burckhardt) कौन था?
Answer:
जैकब बर्कहार्ट स्विट्ज़रलैंड के बेसल (Basel) विश्वविद्यालय का एक प्रसिद्ध इतिहासकार था। उसने 1860 ई० में 'दि सिविलाइज़ेशन ऑफ़ दि रेनेसाँ इन इटली' नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की। इसमें उसने इटली में साहित्य, वास्तुकला एवं चित्रकला के क्षेत्रों में हुए विकास पर प्रकाश डाला है।
Exam Tips:
a) बर्कहार्ट की पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1860 और विषय इटली का पुनर्जागरण है।
Question 3: कार्डिनल गेसपारो कोंतारिनी कौन था?
Answer:
कार्डिनल गेसपारो कोंतारिनी वेनिस का एक प्रसिद्ध अधिकारी था। उसने 1534 ई० में 'दि कॉमनवेल्थ एंड गवर्नमेंट ऑफ़ वेनिस' नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की। इसमें लेखक ने वेनिस के संयुक्त मंडल (Commonwealth) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की है।
Exam Tips:
a) कोंतारिनी की पुस्तक का विषय वेनिस का शासन और संयुक्त मंडल है, इसे पहचान के लिए याद रखें।
Question 4: पुनर्जागरण के उत्थान के लिए उत्तरदायी कोई दो कारण लिखिए।
Answer:
(1) सामंतवाद का पतन।
(2) छापेखाने का आविष्कार।
Exam Tips:
a) दोनों कारणों को उनके विवरण सहित लिखने पर उत्तर अधिक अंक पाता है।
Question 5: धर्मयुद्ध किस प्रकार पुनर्जागरण लाने में सहायक सिद्ध हुए?
Answer:
(1) यूरोपवासी पूर्वी देशों के लोगों एवं सभ्यता के संपर्क में आए।
(2) इन युद्धों ने भौगोलिक खोजों को प्रोत्साहित किया।
Exam Tips:
a) पूर्वी सभ्यता के संपर्क से यूरोपवासियों का बौद्धिक स्तर उन्नत हुआ, यह बिंदु जोड़ें।
b) धर्मयुद्धों से यूनानी ग्रंथ, अरबी अंक और कागज़ यूरोप पहुँचे।
Question 6: जोहानेस गुटेनबर्ग कौन था?
Answer:
जोहानेस गुटेनबर्ग मेन्ज़ (जर्मनी) के निवासी थे। उन्होंने 1455 ई० में छापेखाने का आविष्कार किया। इस छापेखाने में 1455 ई० में बाइबल की 180 प्रतियाँ छपीं। बौद्धिक क्रांति लाने में छापेखाने का आविष्कार एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ।
Exam Tips:
a) गुटेनबर्ग का छापाखाना 1455 ई० में चालू हुआ, इसे वर्ष सहित याद रखें।
b) उनके आविष्कार से बाइबल की प्रतियाँ बड़े पैमाने पर छपने लगीं।
Question 7: छापेखाने के आविष्कार ने किस प्रकार पुनर्जागरण में सहायता दी? कोई दो बिंदु लिखिए।
Answer:
(1) इससे साहित्य एवं ज्ञान का प्रसार हुआ।
(2) इससे लोगों में एक नई जागृति आई।
Exam Tips:
a) पुस्तकों के सस्ते होने से ज्ञान आम लोगों तक पहुँचा, इसे उदाहरण सहित लिखें।
b) छापाखाने से मिली जागृति ने अंधविश्वासों को कमजोर किया।
Question 8: पुनर्जागरण यूरोप के किस देश से आरंभ हुआ था?
Answer:
पुनर्जागरण यूरोप के इटली देश से आरंभ हुआ था।
Exam Tips:
a) फ्लोरेंस, वेनिस और रोम इटली के वे नगर थे जहाँ पुनर्जागरण का सबसे पहले विकास हुआ।
Question 9: इटली में पुनर्जागरण के आरंभ होने के कोई दो कारण लिखिए।
Answer:
(1) इटली के अनेक नगर वाणिज्य एवं व्यापार के प्रसिद्ध केंद्र थे।
(2) इटली के अनेक विद्वानों ने अंधविश्वासों का खंडन किया एवं मानवतावाद का प्रचार किया।
Exam Tips:
a) व्यापारिक समृद्धि को पहला कारण मानकर उसका उदाहरण दें।
b) मानवतावाद के प्रचार को दूसरे कारण के रूप में लिखें।
Question 10: पादुआ और बोलोनिया विश्वविद्यालय विधिशास्त्र के अध्ययन केंद्र थे। क्यों?
Answer:
पादुआ और बोलोनिया व्यापार एवं वाणिज्य के प्रसिद्ध केंद्र थे। अतः यहाँ वकीलों एवं नोटरी की बहुत अधिक आवश्यकता होती थी। वे नियमों को लिखते, उनकी व्याख्या करते एवं समझौते तैयार करते थे। अतः यहाँ के विश्वविद्यालय विधिशास्त्र के अध्ययन केंद्र बन गए।
Exam Tips:
a) व्यापार के विकास से वकीलों और नोटरी की माँग बढ़ी, यह कारण लिखें।
b) बोलोनिया और पादुआ को विधिशास्त्र के प्रमुख केंद्र के रूप में याद रखें।
Question 11: वेनिस और समकालीन फ्रांस में 'अच्छी सरकार' के विचारों की तुलना कीजिए।
Answer:
वेनिस इटली का एक प्रसिद्ध गणराज्य था। यह चर्च एवं सामंतों के प्रभाव से मुक्त था। नगर के धनी व्यापारी एवं महाजन नगर के प्रशासन में मुख्य भूमिका निभाते थे। दूसरी ओर फ्रांस में निरंकुश राजतंत्र स्थापित था। यहाँ के आम नागरिक सभी प्रकार के अधिकारों से वंचित थे।
Exam Tips:
a) वेनिस में धनी व्यापारियों की प्रशासन में भूमिका और फ्रांस के निरंकुश राजतंत्र की तुलना लिखें।
b) दोनों देशों के शासन-ढाँचे का अंतर अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 12: चौदहवीं और पंद्रहवीं शताब्दियों में यूनानी और रोमन संस्कृति के किन तत्त्वों को पुनर्जीवित किया गया?
Answer:
चौदहवीं और पंद्रहवीं शताब्दियों में यूनानी और रोमन संस्कृति के धार्मिक, साहित्यिक तथा कलात्मक तत्त्वों को पुनर्जीवित किया गया।
Exam Tips:
a) पुनर्जीवित तत्त्वों में साहित्य और कला दोनों शामिल थे, इन्हें अलग से लिखें।
Question 13: मानवतावादी विचारों का अनुभव सबसे पहले इतालवी शहरों में क्यों हुआ?
Answer:
(1) इटली में सर्वप्रथम ऐसे विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई जहाँ मानवतावादी विषयों को पढ़ाया जाता था।
(2) इटली के विद्वानों ने अनेक मानवतावादी ग्रंथों की रचना की।
Exam Tips:
a) विश्वविद्यालयों में मानवतावादी विषयों का पठन-पाठन पहला प्रमुख कारण था।
b) इतालवी विद्वानों की रचनाएँ इस विचारधारा के प्रसार का दूसरा कारण थीं।
Question 14: मानवतावाद से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
मानवतावाद से अभिप्राय एक ऐसे आंदोलन से है जिसमें परलोक की अपेक्षा मानव के महत्त्व पर अधिक बल दिया जाता है। इसमें मानव जीवन में रुचि, मानव की समस्याओं का अध्ययन, मानव का सम्मान और मानव जीवन को सुखी, समृद्ध एवं उन्नत बनाने पर विशेष बल दिया गया है। 15वीं शताब्दी में मानवतावाद यूरोप में बहुत लोकप्रिय हुआ।
Exam Tips:
a) मानवतावाद में मनुष्य को परलोक से अधिक महत्त्व दिया गया, यह मूल अंतर है।
b) मानवतावाद का यूरोप में सबसे अधिक प्रसार 15वीं शताब्दी में हुआ।
Question 15: फ्रांसिस्को पेट्रार्क कौन था?
Answer:
फ्रांसिस्को पेट्रार्क इटली का एक प्रसिद्ध लेखक था। उसे पुनर्जागरण का पिता कहा जाता है। उसने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और मानवतावादी विचारों का प्रसार किया।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क को पुनर्जागरण का पिता कहने का कारण उसका मानवतावादी साहित्य है।
b) उसका जन्म 1304 ई० में हुआ था, वर्ष सहित याद रखें।
Question 16: जोटो कौन था?
Answer:
जोटो इटली के नगर फ्लोरेंस का एक प्रसिद्ध कलाकार था। उसने ऐसे चित्र बनाए जो देखने में बिल्कुल सजीव लगते थे। उससे पहले के कलाकारों के चित्र प्रायः बेजान-से होते थे।
Exam Tips:
a) जोटो के चित्रों की सजीवता उसकी प्रमुख पहचान है।
b) उसका सबसे प्रसिद्ध चित्र असिसि से जुड़ा माना जाता है।
Question 17: दाँते अलिगहियरी कौन था? उसकी प्रसिद्ध रचना का नाम लिखें।
Answer:
दाँते अलिगहियरी फ्लोरेंस का एक प्रसिद्ध कवि था। उसकी प्रसिद्ध रचना का नाम डिवाईन कॉमेडी (Divine Comedy) था।
Exam Tips:
a) डिवाईन कॉमेडी में नर्क, पृथ्वी और स्वर्ग की यात्रा का वर्णन है।
b) दाँते को इटली का महान् कवि माना जाता है।
Question 18: 'रेनेसाँ व्यक्ति' से क्या अभिप्राय है?
Answer:
'रेनेसाँ व्यक्ति' का प्रयोग उस मनुष्य के लिए किया जाता है जिसकी अनेक रुचियाँ हों तथा जो अनेक कलाओं में कुशल हो। पुनर्जागरण काल में ऐसे अनेक महान् लोग हुए जो अनेक रुचियाँ रखते थे और कई कलाओं में कुशल थे। इनमें लियोनार्डो दा विंसी, फिलिप्पो ब्रूनेलेशी एवं लोरेंजो वाल्ला आदि थे।
Exam Tips:
a) लियोनार्डो दा विंसी इस अवधारणा का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण माना जाता है।
b) बहुमुखी प्रतिभा को रेनेसाँ व्यक्ति की मुख्य पहचान के रूप में लिखें।
Question 19: मानवतावादियों ने 15वीं शताब्दी के आरंभ को नए युग का नाम क्यों दिया?
Answer:
मानवतावादियों ने 15वीं शताब्दी के आरंभ को मध्यकाल से अलग करने के लिए नए युग का नाम दिया। उनका तर्क था कि मध्य युग में चर्च ने लोगों की सोच को बुरी तरह जकड़ रखा था, इसलिए वे वास्तविक ज्ञान से दूर थे। 15वीं शताब्दी में लोगों को इस ज्ञान की पुनः जानकारी हुई।
Exam Tips:
a) मध्यकाल में चर्च का प्रभाव ज्ञान के प्रसार में बाधक माना गया।
b) 15वीं शताब्दी को नए युग की शुरुआत मानने का कारण यह ज्ञान की पुनः प्राप्ति था।
Question 20: अल्बर्ट ड्यूरर कौन था?
Answer:
अल्बर्ट ड्यूरर जर्मनी का एक प्रसिद्ध चित्रकार था। उसने 1508 ई० में 'प्रार्थनारत हस्त' (Praying Hands) नामक चित्र बनाया। यह चित्र बहुत लोकप्रिय हुआ। यह चित्र 16वीं शताब्दी की इतालवी संस्कृति का आभास कराता है।
Exam Tips:
a) ड्यूरर जर्मन चित्रकार थे, इटली के चित्रकार नहीं, यह अंतर याद रखें।
b) प्रार्थनारत हस्त 1508 ई० का चित्र है।
Question 21: दोनातल्लो का नाम क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
दोनातल्लो फ्लोरेंस का एक महान् मूर्तिकार था। उसने 1416 ई० में अनेक भव्य मूर्तियाँ बनाईं। इनमें यंग एंजल्स, सेंट मार्क एवं गाटामेलाटा नामक मूर्तियाँ बहुत प्रसिद्ध हुईं। ये मूर्तियाँ देखने में बिल्कुल सजीव लगती हैं।
Exam Tips:
a) गाटामेलाटा पादुआ में स्थित प्रसिद्ध मूर्ति है।
b) दोनातल्लो ने 1416 ई० में मूर्तिकला में नई शैली विकसित की।
Question 22: अंड्रीयस वेसेलियस क्यों प्रसिद्ध थे?
Answer:
अंड्रीयस वेसेलियस पादुआ विश्वविद्यालय में आयुर्विज्ञान के प्राध्यापक थे। वह प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सूक्ष्म परीक्षण के लिए मनुष्य के शरीर की चीर-फाड़ की। इससे आधुनिक शरीर-क्रिया विज्ञान (Physiology) का प्रारंभ हुआ।
Exam Tips:
a) मानव शरीर की चीर-फाड़ करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में वेसेलियस का नाम लिखें।
b) उनका कार्य आधुनिक शरीर-क्रिया विज्ञान की शुरुआत माना जाता है।
Question 23: लियोनार्डो दा विंसी कौन था? उसके दो प्रसिद्ध चित्रों के नाम बताइए।
अथवा
लियोनार्डो दा विंसी कौन था?
Answer:
लियोनार्डो दा विंसी फ्लोरेंस का एक महान् चित्रकार एवं मूर्तिकार था। उसके दो प्रसिद्ध चित्रों के नाम मोना लीसा एवं दि लास्ट सपर हैं।
Exam Tips:
a) मोना लीसा और दि लास्ट सपर, दोनों चित्रों के नाम सही लिखें।
b) लियोनार्डो फ्लोरेंस में जन्मे और मूर्तिकला में भी कुशल थे।
Question 24: पुनर्जागरण काल में बने चित्रों की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
(1) इस काल में बने चित्र अधिक रंगीन एवं चटख थे।
(2) इन चित्रों में धर्म-निरपेक्षता की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।
Exam Tips:
a) तेल रंगों (oil painting) का प्रयोग इस काल की एक और विशेषता थी।
b) चित्र गिरजाघरों के बजाय व्यक्तिगत भवनों की सजावट के लिए बनने लगे।
Question 25: यथार्थवाद से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
पुनर्जागरण काल में शरीर विज्ञान, रेखागणित, भौतिकी एवं सौंदर्य की उत्कृष्ट भावना ने इतालवी कला को एक नया रूप प्रदान किया। इसे यथार्थवाद के नाम से जाना जाने लगा। यथार्थवाद की यह परंपरा 19वीं शताब्दी तक चलती रही।
Exam Tips:
a) यथार्थवाद में कला को शरीर-विज्ञान और रेखागणित के नियमों से जोड़ा गया।
b) इस परंपरा का विस्तार 19वीं शताब्दी तक हुआ, यह तिथि याद रखें।
Question 26: पुनर्जागरण काल की वास्तुकला की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
(1) इस काल में शास्त्रीय शैली (classical style) के अनुसार भवनों का निर्माण किया गया।
(2) इस काल के चित्रकारों और शिल्पकारों ने भवनों को चित्रों एवं मूर्तियों से सुसज्जित किया।
Exam Tips:
a) गौथिक शैली की जगह शास्त्रीय शैली अपनाना मुख्य परिवर्तन था।
b) भवनों की सजावट में गुंबद, चित्र और मूर्तियों का प्रयोग होता था।
Question 27: माईकल ऐंजेलो बुआनारोती क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती पुनर्जागरण काल का सर्वाधिक प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार एवं भवन-निर्माता था। उसकी प्रतिभा का प्रमाण रोम के सिस्टीन चैपल के भीतर बनाए गए चित्रों, दि पाइटा नामक प्रतिमा, दि लास्ट जजमेंट नामक चित्र एवं सेंट पीटर गिरजे के गुंबद के डिज़ाइन में मिलता है।
Exam Tips:
a) सिस्टीन चैपल की छत के चित्र उसकी सबसे प्रसिद्ध कृतियों में गिने जाते हैं।
b) दि पाइटा और दि लास्ट जजमेंट, दोनों के नाम सही लिखें।
Question 28: फिलिप्पो ब्रूनेलेशी कौन था?
Answer:
फिलिप्पो ब्रूनेलेशी पुनर्जागरण काल का एक प्रसिद्ध भवन-निर्माता था। उसने फ्लोरेंस के कैथीड्रल के गुंबद का डिज़ाइन बनाया था, जो 'दि ड्यूमा' (Il Duomo) के नाम से जाना जाता है। यह अपनी उच्च कोटि की कला-शैली के लिए प्रसिद्ध है।
Exam Tips:
a) ब्रूनेलेशी ने 1436 ई० में फ्लोरेंस का गुंबद पूरा किया था।
b) वह गौथिक के स्थान पर शास्त्रीय शैली अपनाने वाला पहला वास्तुकार माना जाता है।
Question 29: जेफ्री चॉसर कौन था?
Answer:
जेफ्री चॉसर इंग्लैंड का प्रसिद्ध लेखक था। उसने 1390 ई० में दि कैंटरबरी टेल्स का प्रकाशन किया। यह ग्रंथ अनेक कहानियों का संग्रह है। इससे हमें मध्यकालीन इंग्लैंड के समाज के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। यह ग्रंथ संपूर्ण विश्व में बहुत लोकप्रिय हुआ।
Exam Tips:
a) दि कैंटरबरी टेल्स कहानियों का संग्रह है, इसका उल्लेख करें।
b) इस ग्रंथ से मध्यकालीन इंग्लैंड के समाज की जानकारी मिलती है।
Question 30: निकोलो मैक्यावेली क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
वह पुनर्जागरण काल का इटली का सबसे प्रसिद्ध विद्वानों में से एक था। उसने 1513 ई० में दि प्रिंस नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की। इसमें उसने उस समय की राजनीतिक समस्याओं का वर्णन किया है और शासन संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला है।
Exam Tips:
a) दि प्रिंस (1513) मैक्यावेली की सबसे प्रसिद्ध रचना है।
b) इस ग्रंथ को राजाओं की बाइबल भी कहा जाता है।
Question 31: निकोलस कोपरनिकस कौन था?
अथवा
कोपरनिकस क्रांति पर एक संक्षिप्त नोट लिखिए।
Answer:
निकोलस कोपरनिकस पोलैंड का प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी था। उसने अपनी पुस्तक 'दि रिवोल्यूशनिबस' (De Revolutionibus) में उस प्रचलित मत को असत्य सिद्ध किया कि पृथ्वी सभी ग्रहों का केंद्र है और अन्य ग्रह इसके इर्द-गिर्द चक्कर काटते हैं। उसने यह प्रमाणित किया कि पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हैं।
Exam Tips:
a) कोपरनिकस ने सूर्यकेंद्रित सिद्धांत दिया, इसे मुख्य बिंदु के रूप में लिखें।
b) दि रिवोल्यूशनिबस उसकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुई।
Question 32: जोहानेस केप्लर क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
जोहानेस केप्लर जर्मनी का एक प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी था। उसने 'कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की। इसमें उसने सिद्ध किया कि पृथ्वी एवं अन्य ग्रह सूर्य के चारों ओर वृत्ताकार रूप से नहीं, अपितु अंडाकार गति से घूमते हैं।
Exam Tips:
a) केप्लर ने ग्रहों की कक्षा को अंडाकार बताया, यह उसकी मुख्य खोज है।
b) कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री उसका प्रारंभिक ग्रंथ है।
Question 33: गैलिलियो गैलिली कौन था?
Answer:
गैलिलियो गैलिली इटली का एक महान् वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ था। उसने कोपरनिकस के सिद्धांत का समर्थन किया कि सूर्य ब्रह्मांड का केंद्र है और पृथ्वी एवं अन्य ग्रह इसके इर्द-गिर्द चक्कर काटते हैं। उसने 1609 ई० में दूरबीन बनाई थी।
Exam Tips:
a) गैलिलियो ने 1609 ई० में दूरबीन बनाई, इसे वर्ष सहित लिखें।
b) कोपरनिकस के सूर्यकेंद्रित सिद्धांत का समर्थन उसकी प्रमुख पहचान है।
Question 34: आइज़क न्यूटन कौन था?
Answer:
आइज़क न्यूटन 17वीं शताब्दी में इंग्लैंड का एक महान् वैज्ञानिक था। उसने 1687 ई० में 'प्रिंसिपिया मैथेमेटिका' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ का प्रकाशन किया। इसमें उसने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का वर्णन किया था। इस कारण उसकी विश्व में ख्याति बहुत बढ़ गई।
Exam Tips:
a) प्रिंसिपिया मैथेमेटिका (1687) में गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत दिया गया है।
b) न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत उसे विश्व-प्रसिद्ध बनाने वाली खोज थी।
Question 35: अंड्रीयस वेसेलियस कौन था?
Answer:
अंड्रीयस वेसेलियस 16वीं शताब्दी का इटली का एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक था। उसने 1543 ई० में 'ऑन एनॉटमी' नामक ग्रंथ की रचना की। इसमें उसने शरीर-रचना विज्ञान पर विस्तृत प्रकाश डाला है।
Exam Tips:
a) 'ऑन एनॉटमी' (1543) वेसेलियस की प्रमुख रचना है।
b) वह पादुआ विश्वविद्यालय में आयुर्विज्ञान का प्राध्यापक था।
Question 36: विलियम हार्वे क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
विलियम हार्वे (1578-1657 ई०) इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक था। उसने 1628 ई० में यह सिद्ध किया कि रक्त हृदय से चलकर धमनियों तथा शिराओं से होता हुआ पुनः हृदय में पहुँच जाता है। इसे रुधिर परिसंचरण (Blood circulation) का नाम दिया गया।
Exam Tips:
a) रुधिर परिसंचरण की खोज का वर्ष 1628 ई० याद रखें।
b) हार्वे ने चिकित्सा विज्ञान में क्रांतिकारी योगदान दिया।
Question 37: मानवतावादी युग में व्यापारी परिवारों में स्त्रियों की स्थिति के कोई दो बिंदु बताइए।
Answer:
(1) दुकानदारों की स्त्रियाँ दुकानों को चलाने में उनकी सहायता करती थीं।
(2) व्यापारी परिवार की स्त्रियाँ परिवार के कारोबार को संभालती थीं।
Exam Tips:
a) इस समय स्त्रियों की भूमिका घर के साथ व्यापार में भी बढ़ी।
b) व्यापारी परिवार की स्त्रियों को कारोबार संभालते देखा जाता था।
Question 38: कसांद्रा फेदले कौन थी?
Answer:
वह वेनिस की एक प्रसिद्ध महिला थी। वह मानवतावादी विचारों की पक्षधर थी। उसने सभी महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उसने पादुआ विश्वविद्यालय में भाषण दिया था।
Exam Tips:
a) कसांद्रा फेदले की पहचान एक विदुषी महिला और मानवतावाद की समर्थक के रूप में करें।
b) उन्हें वेनिस की प्रसिद्ध महिला के रूप में याद रखें।
Question 39: ईसाबेला दि इस्ते कौन थी?
Answer:
वह मंटुआ की एक प्रतिभाशाली महिला थी। उसने अपने पति की अनुपस्थिति में अपने राज्य पर शासन किया था। उसका दरबार बौद्धिक प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध था। उसने पुरुष-प्रधान समाज में महिलाओं को अपनी पहचान बनाए रखने पर बल दिया।
Exam Tips:
a) ईसाबेला दि इस्ते मंटुआ की प्रसिद्ध शासिका और विदुषी थीं।
b) उनका दरबार बौद्धिक गतिविधियों का केंद्र माना जाता था।
Question 40: पुनर्जागरण के कोई दो प्रमुख प्रभाव लिखिए।
Answer:
(1) इस कारण सामंतवाद को गहरा आघात लगा।
(2) इस कारण कला एवं साहित्य को एक नया प्रोत्साहन मिला।
Exam Tips:
a) सामंतवाद के पतन को पुनर्जागरण का राजनीतिक प्रभाव मानें।
b) कला और साहित्य का विकास पुनर्जागरण का सांस्कृतिक प्रभाव है।
Question 41: धर्म-सुधार आंदोलन क्या था? इस आंदोलन के दो कारण लिखिए।
Answer:
धर्म-सुधार आंदोलन से अभिप्राय मध्यकालीन समाज में आई धार्मिक कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाए गए आंदोलन से है।
(1) चर्च में भ्रष्टाचार बहुत फैल गया था।
(2) पोप द्वारा पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री।
Exam Tips:
a) धर्म-सुधार को चर्च की कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन के रूप में परिभाषित करें।
b) पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री को प्रमुख कारण के रूप में लिखें।
Question 42: धर्म-सुधार आंदोलन के कोई दो उद्देश्य बताइए।
Answer:
(1) चर्च में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना।
(2) लोगों के जीवन में नैतिक सुधार करना।
Exam Tips:
a) चर्च के भ्रष्टाचार का अंत प्रमुख उद्देश्य था।
b) नैतिक सुधार से लोगों को सादा और पवित्र जीवन जीने की प्रेरणा मिली।
Question 43: पाप स्वीकारोक्ति (Indulgences) से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer:
पाप स्वीकारोक्ति एक ऐसा दस्तावेज़ था जो किसी व्यक्ति को उसके किए गए पापों से मुक्ति दिलवाने का दावा करता था। यह वास्तव में पादरियों द्वारा जनसाधारण से धन ऐंठने का एक नया ढंग निकाला गया था। इसके अनुसार कोई भी व्यक्ति पादरी को धन देकर इसे प्राप्त कर सकता था और पापों से छुटकारा पा सकता था।
Exam Tips:
a) पाप स्वीकारोक्ति पत्र को चर्च द्वारा धन इकट्ठा करने का साधन माना गया।
b) रोम के सेंट पीटर गिरजाघर के निर्माण के लिए इन पत्रों की बिक्री की गई थी।
Question 44: मार्टिन लूथर क्यों प्रसिद्ध था?
Answer:
मार्टिन लूथर ने जर्मनी में धर्म-सुधार आंदोलन का सफल नेतृत्व किया था। उसने 1517 ई० में कैथोलिक चर्च में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एक जोरदार आंदोलन आरंभ किया था। उसका यह आंदोलन काफी सीमा तक सफल रहा।
Exam Tips:
a) लूथर के आंदोलन की शुरुआत 1517 ई० के 95 थीसिस से मानी जाती है।
b) लूथर का आंदोलन धर्म-सुधार का सबसे बड़ा आरंभिक आंदोलन माना जाता है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: 14वीं शताब्दी में यूरोपीय इतिहास की जानकारी देने वाले किसी एक प्रमुख स्रोत का नाम लिखिए।
Answer:
हस्तलिखित पांडुलिपियाँ (manuscripts)।
Exam Tips:
a) छपाई से पहले की पुस्तकें हाथ से लिखी जाती थीं, इस तथ्य को याद रखें।
Question 2: रेनेसाँ से क्या अभिप्राय है?
Answer:
पुनर्जन्म।
Exam Tips:
a) रेनेसाँ का शाब्दिक अर्थ फिर से जागना या पुनर्जन्म है।
Question 3: 'दि सिविलाईजेशन ऑफ़ दि रेनेसाँ इन इटली' का लेखक कौन था?
Answer:
जैकब बर्कहार्ट।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक 1860 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 4: जैकब बर्कहार्ट किस जर्मन इतिहासकार का शिष्य था?
Answer:
लियोपोल्ड वॉन रांके।
Exam Tips:
a) रांके जर्मन इतिहास-लेखन के प्रमुख विद्वान माने जाते हैं।
Question 5: पुनर्जागरण का उत्थान किस शताब्दी में हुआ?
Answer:
14वीं शताब्दी में।
Exam Tips:
a) पुनर्जागरण का आरंभ 14वीं शताब्दी में इटली से हुआ।
Question 6: पुनर्जागरण सर्वप्रथम किस देश में आरंभ हुआ?
Answer:
इटली में।
Exam Tips:
a) इटली के फ्लोरेंस, वेनिस और रोम इसके प्रमुख केंद्र थे।
Question 7: छापेखाने का आविष्कार किसने किया?
Answer:
जोहानेस गुटेनबर्ग ने।
Exam Tips:
a) गुटेनबर्ग जर्मनी के निवासी थे।
Question 8: छापेखाने का आविष्कार कब हुआ था?
Answer:
1455 ई० में।
Exam Tips:
a) 1455 ई० की तिथि गुटेनबर्ग के आविष्कार से जुड़ी है।
Question 9: 'दि कॉमनवेल्थ एंड गवर्नमेंट ऑफ़ वेनिस' का लेखक कौन था?
Answer:
कार्डिनल गेसपारो कोंतारिनी।
Exam Tips:
a) कोंतारिनी वेनिस के संयुक्त मंडल के विषय पर लिखने वाले लेखक थे।
Question 10: 11वीं शताब्दी में इटली के दो प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कौन-से थे?
Answer:
बोलोनिया एवं पादुआ।
Exam Tips:
a) बोलोनिया और पादुआ विधिशास्त्र और आयुर्विज्ञान के प्रसिद्ध केंद्र थे।
Question 11: पुनर्जागरण का पिता किसे माना जाता है?
Answer:
फ्रांसिस्को पेट्रार्क को।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क को पुनर्जागरण का पिता और मानवतावाद का अग्रदूत माना जाता है।
Question 12: फ्राँसिस्को पेट्रार्क इटली में किस नगर का निवासी था?
Answer:
फ्लोरेंस।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क का जन्म अरेज़ो में हुआ था और उसका जीवन फ्लोरेंस से जुड़ा रहा।
Question 13: डिवाईन कॉमेडी का लेखक कौन था?
Answer:
दाँते अलिगहियरी।
Exam Tips:
a) डिवाईन कॉमेडी दाँते की सबसे प्रसिद्ध रचना है।
Question 14: किसी एक प्रसिद्ध मानवतावादी का नाम लिखिए।
Answer:
फ्रांसिस्को पेट्रार्क।
Exam Tips:
a) पेट्रार्क के अतिरिक्त दाँते और इरेस्मस भी प्रसिद्ध मानवतावादी थे।
Question 15: जोवान्नी बोकासियो की महान् रचना का नाम क्या था?
Answer:
डेकामेरोन।
Exam Tips:
a) डेकामेरोन में 100 कहानियों का वर्णन है।
Question 16: किस वर्ष जोवान्नी पिको देल्ला मिरांदोला की रचना 'ओरेशन ऑन दि डिगनिटी ऑफ़ मैन' प्रकाशित हुई?
Answer:
1486 ई०।
Exam Tips:
a) इस रचना में मानव और उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला गया है।
Question 17: निकोलो मैक्यावेली की प्रसिद्ध रचना का नाम क्या था?
Answer:
दि प्रिंस।
Exam Tips:
a) दि प्रिंस 1513 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 18: दि कैंटरबरी टेल्स का लेखक कौन था?
Answer:
जेफ्री चॉसर।
Exam Tips:
a) चॉसर को इंग्लैंड का महान् कवि माना जाता है।
Question 19: सर टॉमस मोर की रचना यूटोपिया का प्रकाशन कब हुआ था?
Answer:
1516 ई०।
Exam Tips:
a) यूटोपिया में एक आदर्श समाज की तस्वीर प्रस्तुत की गई है।
Question 20: दि प्रेज़ ऑफ़ फॉली का लेखक कौन था?
Answer:
डेसीडेरियस इरेस्मस।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक 1509 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 21: जोटो किस देश का प्रसिद्ध चित्रकार था?
Answer:
इटली।
Exam Tips:
a) जोटो इटली के फ्लोरेंस क्षेत्र से जुड़े प्रमुख चित्रकार थे।
Question 22: किस प्रसिद्ध चित्रकार ने 'मोना लीसा' एवं 'दि लास्ट सपर' नामक प्रसिद्ध चित्र बनाए?
Answer:
लियोनार्डो दा विंसी।
Exam Tips:
a) मोना लीसा और दि लास्ट सपर, दोनों लियोनार्डो दा विंसी की कृतियाँ हैं।
Question 23: मोना लीसा कौन थी?
Answer:
एक साधारण स्त्री।
Exam Tips:
a) मोना लीसा लियोनार्डो दा विंसी का प्रसिद्ध चित्र है, जो एक साधारण स्त्री का है।
Question 24: अल्बर्ट ड्यूरर के प्रसिद्ध चित्र का नाम क्या था?
Answer:
प्रार्थनारत हस्त।
Exam Tips:
a) यह चित्र 1508 ई० में बनाया गया था।
Question 25: माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती किस देश का निवासी था?
Answer:
इटली।
Exam Tips:
a) माईकल ऐंजेलो चित्रकार, मूर्तिकार और भवन-निर्माता के रूप में प्रसिद्ध थे।
Question 26: फिलिप्पो ब्रूनेलेशी ने भवनों के निर्माण के लिए किस शैली को अपनाया?
Answer:
शास्त्रीय शैली।
Exam Tips:
a) गौथिक शैली की जगह शास्त्रीय शैली अपनाना उसकी प्रमुख पहचान है।
Question 27: 'दि पाइटा' एवं 'डेविड' नामक प्रसिद्ध मूर्तियों का निर्माण किसने किया?
Answer:
माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती।
Exam Tips:
a) दि पाइटा और डेविड, दोनों मूर्तियाँ माईकल ऐंजेलो की कृतियाँ हैं।
Question 28: लंदन में रॉयल सोसाइटी की स्थापना कब की गई थी?
Answer:
1662 ई० में।
Exam Tips:
a) रॉयल सोसाइटी की स्थापना 1662 ई० में लंदन में हुई थी।
Question 29: फ्राँस में पेरिस अकादमी की स्थापना कब की गई थी?
Answer:
1666 ई० में।
Exam Tips:
a) पेरिस अकादमी की स्थापना 1666 ई० में हुई थी, इसे रॉयल सोसाइटी (1662) के साथ याद रखें।
Question 30: पुनर्जागरण काल के किसी एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक का नाम लिखिए।
Answer:
आइज़क न्यूटन।
Exam Tips:
a) न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत उसकी सबसे प्रसिद्ध खोज है।
Question 31: निकोलस कोपरनिकस किस देश का प्रसिद्ध विज्ञानी था?
Answer:
पोलैंड का।
Exam Tips:
a) कोपरनिकस ने सूर्यकेंद्रित सिद्धांत प्रस्तुत किया था।
Question 32: 'ऑन एनॉटमी' का लेखक कौन था?
Answer:
अंड्रीयस वेसेलियस।
Exam Tips:
a) 'ऑन एनॉटमी' 1543 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 33: जोहानेस केप्लर ने किस प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी?
Answer:
कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री।
Exam Tips:
a) कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री में कोपरनिकस के सिद्धांत को लोकप्रिय बनाया गया।
Question 34: विलियम हार्वे ने 'रुधिर परिसंचरण' की खोज कब की?
Answer:
1628 ई० में।
Exam Tips:
a) रुधिर परिसंचरण की खोज को हार्वे के नाम से जोड़ें।
Question 35: गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत किस वैज्ञानिक से जुड़ा है?
Answer:
आइज़क न्यूटन।
Exam Tips:
a) यह सिद्धांत न्यूटन की पुस्तक प्रिंसिपिया मैथेमेटिका (1687) में वर्णित है।
Question 36: पुनर्जागरण काल की किसी एक प्रसिद्ध स्त्री का नाम लिखिए।
Answer:
कसांद्रा फेदेले।
Exam Tips:
a) कसांद्रा फेदेले वेनिस की विदुषी महिला थीं।
Question 37: ईसाबेला दि इस्ते कहाँ की निवासी थी?
Answer:
मंटुआ की।
Exam Tips:
a) ईसाबेला दि इस्ते मंटुआ की प्रसिद्ध शासिका थीं।
Question 38: यूरोप में धर्म-सुधार आंदोलन कब आरंभ हुआ?
Answer:
16वीं शताब्दी में।
Exam Tips:
a) धर्म-सुधार आंदोलन का आरंभ 1517 ई० में मार्टिन लूथर के विरोध से माना जाता है।
Question 39: यूरोप में धर्म-सुधार आंदोलन को आरंभ करने का प्रमुख कारण क्या था?
Answer:
चर्च में व्याप्त बुराइयाँ।
Exam Tips:
a) भ्रष्टाचार, विलासिता और पाप स्वीकारोक्ति पत्रों की बिक्री इन बुराइयों के उदाहरण हैं।
Question 40: 'इन प्रेज़ ऑफ़ फॉली' का लेखक कौन था?
Answer:
डेसीडेरियस इरेस्मस।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक 1509 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 41: जर्मनी में धर्म-सुधार आंदोलन का संस्थापक कौन था?
Answer:
मार्टिन लूथर।
Exam Tips:
a) लूथर का 95 थीसिस का विरोध जर्मनी में धर्म-सुधार की शुरुआत माना जाता है।
Question 42: वर्म्स की सभा कब हुई?
Answer:
18 अप्रैल, 1521 ई०।
Exam Tips:
a) वर्म्स की सभा में लूथर को अपने विचार वापस लेने को कहा गया था, पर उसने इनकार किया।
Question 43: मार्टिन लूथर की मृत्यु कब हुई?
Answer:
1546 ई० में।
Exam Tips:
a) लूथर का जन्म 1483 और मृत्यु 1546 ई० में हुई थी।
Question 44: उलरिक ज्विंगली किस देश से संबंधित था?
Answer:
स्विट्ज़रलैंड।
Exam Tips:
a) ज्विंगली ने ज्यूरिख में धर्म-सुधार का कार्य किया था।
Question 45: इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिश्चियन रिलिजन का संस्थापक कौन था?
Answer:
जाँ कैल्विन।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक 1536 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 46: जॉन वाईक्लिफ के शिष्य क्या कहलाए?
Answer:
लोलार्ड।
Exam Tips:
a) लोलार्ड वाईक्लिफ के अनुयायी थे, जो इंग्लैंड में चर्च-सुधार के समर्थक बने।
Question 47: सोसाइटी ऑफ़ जीसस की स्थापना कब की गई थी?
Answer:
1540 ई० में।
Exam Tips:
a) इस संस्था की स्थापना इग्नेशियस लोयोला ने की थी।
बहु-विकल्पीय प्रश्न
Question 1: 14वीं शताब्दी में फ्लोरेंस, वेनिस तथा रोम ……………… तथा …………… के मुख्य केंद्र बन गए थे।
Answer:
कला, विद्या।
Exam Tips:
a) इन नगरों को कला और विद्या के केंद्र के रूप में याद रखें।
Question 2: 19वीं शताब्दी में स्विट्ज़रलैंड के प्रसिद्ध इतिहासकार ……………… ने पुनर्जागरण शब्द पर अत्यधिक बल दिया।
Answer:
जैकब बर्कहार्ट।
Exam Tips:
a) बर्कहार्ट ने 1860 ई० में पुनर्जागरण पर अपनी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी।
Question 3: 'दि सिविलाईजेशन ऑफ़ दि रेनेसाँ इन इटली' नामक पुस्तक की रचना ……………… ने की थी।
Answer:
जैकब बर्कहार्ट।
Exam Tips:
a) यह पुस्तक इटली के पुनर्जागरण का विवरण देती है।
Question 4: बर्कहार्ट द्वारा 'दि सिविलाईजेशन ऑफ़ दि रेनेसाँ इन इटली' नामक पुस्तक की रचना ……………… ई० में की गई।
Answer:
1860.
Exam Tips:
a) पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1860 ई० है।
Question 5: 'दि कॉमनवेल्थ एंड गवर्नमेंट ऑफ़ वेनिस' नामक ग्रंथ की रचना ……………… द्वारा की गई थी।
Answer:
कार्डिनल गेसपारो (कोंतारिनी)।
Exam Tips:
a) यह ग्रंथ वेनिस के शासन और संयुक्त मंडल की जानकारी देता है।
Question 6: पेट्रार्क को रोम में ……………… ई० में राजकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
Answer:
1341.
Exam Tips:
a) पेट्रार्क को 1341 ई० में रोम में राजकवि की उपाधि मिली थी।
Question 7: 'दि कैंटरबरी टेल्स' का प्रकाशन ……………… द्वारा किया गया।
Answer:
जेफ्री चॉसर।
Exam Tips:
a) यह इंग्लैंड की प्रसिद्ध कहानियों का संग्रह है।
Question 8: कोलंबस ……………… ई० में अमेरिका पहुँचे।
Answer:
1492.
Exam Tips:
a) कोलंबस की यह यात्रा समुद्री मार्गों की खोज के युग का प्रमुख घटनाक्रम है।
Question 9: लियोनार्डो दा विंसी की प्रसिद्ध रचना ……………… है।
Answer:
मोना लीसा।
Exam Tips:
a) मोना लीसा का चित्र आज भी विश्व-प्रसिद्ध है।
Question 10: 11वीं शताब्दी में 'पादुआ' तथा ……………… विश्वविद्यालय विधिशास्त्र के अध्ययन केंद्र रहे।
Answer:
बोलोनिया।
Exam Tips:
a) बोलोनिया और पादुआ दोनों इटली के प्रमुख विश्वविद्यालय थे।
Question 11: फ्लोरेंस ……………… के सबसे जीवंत बौद्धिक नगर के रूप में जाना जाता था।
Answer:
इटली।
Exam Tips:
a) फ्लोरेंस इटली का प्रमुख सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र था।
Question 12: फ्लोरेंस के मानवतावादी जोवान्नी पिको देल्ला मिरांदोला ने ……………… पुस्तक की रचना की।
Answer:
ओरेशन ऑन दि डिगनिटी ऑफ़ मैन।
Exam Tips:
a) यह रचना 1486 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 13: बेल्जियम मूल के ……………… ने सूक्ष्म-परीक्षण के लिए मनुष्य के शरीर की चीर-फाड़ की।
Answer:
अंड्रीयस वेसेलियस।
Exam Tips:
a) वेसेलियस ने पादुआ विश्वविद्यालय में शरीर-रचना का अध्ययन किया।
Question 14: जोहानेस गुटेनबर्ग ……………… के रहने वाले थे।
Answer:
जर्मनी।
Exam Tips:
a) गुटेनबर्ग मेन्ज़ शहर के निवासी थे, जो जर्मनी में है।
Question 15: निकोलो मैक्यावेली ने ……………… ग्रंथ की रचना की।
Answer:
दि प्रिंस।
Exam Tips:
a) दि प्रिंस 1513 ई० में लिखी गई थी।
Question 16: मंटुआ राज्य की सर्वाधिक प्रतिभाशाली स्त्री का नाम ……………… था।
Answer:
ईसाबेला दि इस्ते।
Exam Tips:
a) ईसाबेला दि इस्ते का दरबार बौद्धिक प्रतिभा का केंद्र माना जाता था।
Question 17: मार्टिन लूथर द्वारा ……………… ई० में कैथोलिक चर्च के विरुद्ध अभियान आरंभ किया गया।
Answer:
1517.
Exam Tips:
a) 1517 ई० में लूथर ने 95 थीसिस लिखीं।
Question 18: इग्नेशियस लोयोला ने 1540 ई० में ……………… नामक संस्था की स्थापना की।
Answer:
सोसाइटी ऑफ़ जीसस।
Exam Tips:
a) इस संस्था के सदस्यों को जेसुइट कहा गया।
Question 19: ……………… ने यह घोषणा की कि पृथ्वी समेत सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।
Answer:
निकोलस कोपरनिकस।
Exam Tips:
a) कोपरनिकस का सूर्यकेंद्रित सिद्धांत विज्ञान में नए युग का सूत्रपात माना जाता है।
Question 20: फ्रांस में पेरिस अकादमी की स्थापना ……………… में की गई थी।
Answer:
1666 ई०।
Exam Tips:
a) पेरिस अकादमी की स्थापना 1666 ई० में हुई थी।
रिक्त स्थान भरिए
Question 1: छापेखाने का आविष्कारक किसे माना जाता है?
(क) फ्रांसिस्को पेट्रार्क को
(ख) सर टामस मोर को
(ग) फिलिप्पो ब्रूनेलेशी को
(घ) जोहानेस गुटेनबर्ग को।
Answer:
(घ) जोहानेस गुटेनबर्ग को।
Exam Tips:
a) गुटेनबर्ग ने 1455 ई० में छापाखाना आरंभ किया, जिसे आधुनिक प्रेस की अग्रदूत माना जाता है।
Question 2: गुटेनबर्ग किस देश का रहने वाला था?
(क) फ्रांस
(ख) इंग्लैंड
(ग) चीन
(घ) जर्मनी।
Answer:
(घ) जर्मनी।
Exam Tips:
a) गुटेनबर्ग मेन्ज़ (जर्मनी) के निवासी थे।
Question 3: तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर कब अधिकार किया था?
(क) 1433 ई० में
(ख) 1453 ई० में
(ग) 1463 ई० में
(घ) 1473 ई० में।
Answer:
(ख) 1453 ई० में
Exam Tips:
a) कुस्तुनतुनिया का पतन 1453 ई० में हुआ, जो पुनर्जागरण के उत्थान का एक कारण माना जाता है।
Question 4: पुनर्जागरण का आरंभ किस देश से हुआ था?
(क) इंग्लैंड
(ख) फ्राँस
(ग) इटली
(घ) जर्मनी।
Answer:
(ग) इटली
Exam Tips:
a) पुनर्जागरण सबसे पहले इटली के नगरों में शुरू हुआ था।
Question 5: मानवतावाद का पिता किसे कहा जाता है?
(क) फ्राँसिस्को पेट्रार्क
(ख) जोवान्नी बोकासियो
(ग) दाँते अलिगहियरी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(क) फ्राँसिस्को पेट्रार्क
Exam Tips:
a) पेट्रार्क को मानवतावाद का पिता और पुनर्जागरण का पिता, दोनों कहा जाता है।
Question 6: डिवाईन कॉमेडी की रचना किसने की है?
(क) गुटेनबर्ग ने
(ख) दाँते ने
(ग) कोपरनिकस ने
(घ) लूथर ने।
Answer:
(ख) दाँते ने
Exam Tips:
a) डिवाईन कॉमेडी में नर्क, पृथ्वी और स्वर्ग की काल्पनिक यात्रा का वर्णन है।
Question 7: ओरेशन ऑन दि डिगनिटी ऑफ़ मैन का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था?
(क) 1476 ई० में
(ख) 1480 ई० में
(ग) 1485 ई० में
(घ) 1486 ई० में।
Answer:
(घ) 1486 ई० में।
Exam Tips:
a) इस रचना के लेखक पिको देल्ला मिरांदोला थे, जिनका वर्ष 1486 ई० है।
Question 8: दि प्रिंस का लेखक कौन था?
(क) निकोलो मैक्यावेली
(ख) सर टॉमस मोर
(ग) दोनातल्लो
(घ) मार्टिन लूथर।
Answer:
(क) निकोलो मैक्यावेली
Exam Tips:
a) दि प्रिंस को राजाओं की बाइबल कहा जाता है।
Question 9: जेफ्री चॉसर ने किस प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की?
(क) यूटोपिया
(ख) दि प्रिंस
(ग) दि कैंटरबरी टेल्स
(घ) दि प्रेज़ ऑफ़ फॉली।
Answer:
(ग) दि कैंटरबरी टेल्स
Exam Tips:
a) यूटोपिया टॉमस मोर की और दि प्रेज़ ऑफ़ फॉली इरेस्मस की रचना है।
Question 10: यूटोपिया का लेखक कौन था?
(क) डेसीडेरियस इरेस्मस
(ख) सर टॉमस मोर
(ग) फिलिप्पो ब्रूनेलेशी
(घ) अल्बर्ट ड्यूरर।
Answer:
(ख) सर टॉमस मोर
Exam Tips:
a) यूटोपिया का प्रकाशन 1516 ई० में हुआ था।
Question 11: दि प्रेज़ ऑफ़ फॉली का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था?
(क) 1309 ई० में
(ख) 1409 ई० में
(ग) 1509 ई० में
(घ) 1609 ई० में।
Answer:
(ग) 1509 ई० में
Exam Tips:
a) इरेस्मस की यह पुस्तक 1509 ई० में प्रकाशित हुई थी।
Question 12: जोटो किस देश का महान् चित्रकार था?
(क) जर्मनी
(ख) फ्राँस
(ग) ऑस्ट्रेलिया
(घ) इटली।
Answer:
(घ) इटली।
Exam Tips:
a) जोटो इटली के फ्लोरेंस से जुड़े चित्रकार थे।
Question 13: 'मोना लीसा' नामक चित्र किसने बनाया था?
(क) लियोनार्डो दा विंसी
(ख) माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती
(ग) फिलिप्पो ब्रूनेलेशी
(घ) दोनातल्लो।
Answer:
(क) लियोनार्डो दा विंसी
Exam Tips:
a) मोना लीसा और दि लास्ट सपर लियोनार्डो दा विंसी की दो प्रमुख कृतियाँ हैं।
Question 14: अल्बर्ट ड्यूरर ने 'प्रार्थनारत हस्त' चित्र को कब बनाया था?
(क) 1507 ई० में
(ख) 1508 ई० में
(ग) 1509 ई० में
(घ) 1512 ई० में।
Answer:
(ख) 1508 ई० में
Exam Tips:
a) प्रार्थनारत हस्त का निर्माण 1508 ई० में हुआ था।
Question 15: निम्नलिखित में से किस कलाकार ने 'दि पाइटा' नामक मूर्ति का निर्माण किया?
(क) माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती
(ख) दोनातल्लो
(ग) लियोनार्डो दा विंसी
(घ) जोटो।
Answer:
(क) माईकल ऐंजेलो बुआनारोत्ती
Exam Tips:
a) दि पाइटा में मेरी को ईसा मसीह के मृत शरीर को गोद में लिए दिखाया गया है।
Question 16: रॉयल सोसाइटी की स्थापना कहाँ की गई थी?
(क) लंदन
(ख) पेरिस
(ग) रोम
(घ) नेपल्स।
Answer:
(क) लंदन
Exam Tips:
a) रॉयल सोसाइटी की स्थापना 1662 ई० में लंदन में हुई थी।
Question 17: 'स्फटिक प्रासाद' कहाँ स्थित है?
(क) लंदन में
(ख) पेरिस में
(ग) मास्को में
(घ) सिडनी में।
Answer:
(क) लंदन में
Exam Tips:
a) स्फटिक प्रासाद (Crystal Palace) लंदन का प्रसिद्ध भवन है।
Question 18: पेरिस अकादमी की स्थापना कब की गई थी?
(क) 1662 ई० में
(ख) 1666 ई० में
(ग) 1675 ई० में
(घ) 1680 ई० में।
Answer:
(ख) 1666 ई० में
Exam Tips:
a) 1662 ई० रॉयल सोसाइटी का वर्ष है, जबकि पेरिस अकादमी 1666 ई० में बनी।
Question 19: निकोलस कोपरनिकस किस देश का महान् विज्ञानी था?
(क) इंग्लैंड
(ख) चीन
(ग) पोलैंड
(घ) भारत।
Answer:
(ग) पोलैंड
Exam Tips:
a) कोपरनिकस पोलैंड के खगोल विज्ञानी थे।
Question 20: 'ऑन एनॉटमी' का लेखक कौन था?
(क) निकोलस कोपरनिकस
(ख) जोहानेस कैप्लर
(ग) आइज़क न्यूटन
(घ) अंड्रीयस वेसेलियस।
Answer:
(घ) अंड्रीयस वेसेलियस।
Exam Tips:
a) 'ऑन एनॉटमी' का प्रकाशन 1543 ई० में हुआ था।
Question 21: निम्नलिखित में से किसने दूरबीन का आविष्कार किया?
(क) विलियम हार्वे
(ख) जोहानेस कैप्लर
(ग) गैलिलियो गैलिली
(घ) अंड्रीयस वेसेलियस।
Answer:
(ग) गैलिलियो गैलिली
Exam Tips:
a) गैलिलियो ने 1609 ई० में दूरबीन को खगोलीय अवलोकन के लिए उपयोग में लाया।
Question 22: जोहानेस कैप्लर द्वारा लिखित पुस्तक का नाम लिखिए।
(क) दि रिवोल्यूशनिबस
(ख) ऑन एनॉटमी
(ग) दि मोशन
(घ) कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री।
Answer:
(घ) कॉस्मोग्राफ़िकल मिस्ट्री।
Exam Tips:
a) दि रिवोल्यूशनिबस कोपरनिकस की और ऑन एनॉटमी वेसेलियस की पुस्तक है।
Question 23: विलियम हार्वे ने रुधिर परिसंचरण को कब सिद्ध किया?
(क) 1618 ई० में
(ख) 1628 ई० में
(ग) 1638 ई० में
(घ) 1648 ई० में।
Answer:
(ख) 1628 ई० में
Exam Tips:
a) हार्वे ने 1628 ई० में रक्त के परिसंचरण को सिद्ध किया था।
Question 24: किस वैज्ञानिक ने गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत प्रस्तुत किया?
(क) आइज़क न्यूटन
(ख) विलियम हार्वे
(ग) निकोलस कोपरनिकस
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(क) आइज़क न्यूटन
Exam Tips:
a) न्यूटन ने यह सिद्धांत 1687 ई० में प्रकाशित 'प्रिंसिपिया मैथेमेटिका' में प्रस्तुत किया।
Question 25: कसांद्रा फेदेले कहाँ की निवासी थी?
(क) पादुआ
(ख) वेनिस
(ग) मंटुआ
(घ) रोम।
Answer:
(ख) वेनिस
Exam Tips:
a) कसांद्रा फेदेले वेनिस की विदुषी महिला थीं।
Question 26: मार्टिन लूथर किस देश का निवासी था?
(क) जर्मनी
(ख) फ्राँस
(ग) अमरीका
(घ) इटली।
Answer:
(क) जर्मनी
Exam Tips:
a) लूथर ने जर्मनी में धर्म-सुधार आंदोलन का नेतृत्व किया था।
Question 27: मार्टिन लूथर ने कैथोलिक चर्च के विरुद्ध अभियान कब छेड़ा?
(क) 1507 ई० में
(ख) 1517 ई० में
(ग) 1527 ई० में
(घ) 1537 ई० में।
Answer:
(ख) 1517 ई० में
Exam Tips:
a) 1517 ई० में लूथर ने 95 थीसिस लिखी थीं।
Question 28: उलरिक ज्विंगली किस देश से संबंधित था?
(क) जर्मनी
(ख) इटली
(ग) फ्राँस
(घ) स्विट्ज़रलैंड।
Answer:
(घ) स्विट्ज़रलैंड।
Exam Tips:
a) ज्विंगली ने ज्यूरिख के चर्च में पादरी के रूप में कार्य किया था।
Question 29: लोलार्ड किसके शिष्य थे?
(क) जॉन वाईक्लिफ
(ख) जौं कैल्विन
(ग) इग्नेशियस लोयोला
(घ) मार्टिन लूथर।
Answer:
(क) जॉन वाईक्लिफ
Exam Tips:
a) वाईक्लिफ के अनुयायी लोलार्ड कहलाए।
Question 30: सोसाइटी ऑफ़ जीसस का संस्थापक कौन था?
(क) जौं कैल्विन
(ख) उलरिक ज्विंगली
(ग) इग्नेशियस लोयोला
(घ) जॉन वाईक्लिफ।
Answer:
(ग) इग्नेशियस लोयोला
Exam Tips:
a) सोसाइटी ऑफ़ जीसस 1540 ई० में स्थापित हुई और इसके सदस्य जेसुइट कहलाए।
Free study material for History
History Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 07 Changing Cultural Traditions
Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 07 Changing Cultural Traditions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Changing Cultural Traditions tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for History.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 History module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 History.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ in printable PDF format for offline study on any device.