HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacement of Native Peoples

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 10 Displacement of Native Peoples using the official curriculum guides for Class 11 History. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 10 Displacement of Native Peoples Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 11 History below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

निबंधात्मक उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: उत्तरी अमरीका की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन करते हुए मूल निवासियों के जीवन की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

I. भौगोलिक विशेषताएँ
उत्तरी अमरीका का महाद्वीप उत्तरी ध्रुव वृत्त (Arctic Circle) से लेकर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) तक तथा प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) से लेकर अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) तक फैला हुआ है। इसके पश्चिमी क्षेत्र में अरिज़ोना (Arizona) एवं नेवाडा (Nevada) के मरुस्थल हैं। यहीं सिएरा नेवाडा (Sierra Nevada) पर्वत स्थित है।
पूर्व में विशाल मैदान, झीलें तथा मिसीसिपी (Mississippi), ओहियो (Ohio) और अप्पालाचियाँ (Appalachian) पर्वतों की घाटियाँ स्थित हैं। इसके दक्षिण में मैक्सिको स्थित है। कनाडा के 40 प्रतिशत प्रदेश में वन हैं। उत्तरी अमरीका के अनेक क्षेत्र तेल, गैस और विभिन्न प्रकार के खनिजों से भरपूर हैं। यहाँ की प्रमुख फ़सलें गेहूँ, मकई और फल हैं। यहाँ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्योग मछली उद्योग है।

II. मूल निवासी
उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों और उनकी जीवन-शैली की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
1. मानव का आगमन: ऐसा अनुमान है कि उत्तरी अमरीका के सबसे पहले निवासी लगभग 30,000 वर्ष पूर्व एशिया से बेरिंग स्ट्रेट्स (Bering Straits) के रास्ते आए। लगभग 10,000 वर्ष पूर्व वे दक्षिण दिशा की ओर बढ़े। यहाँ मिली सबसे प्राचीन मानवकृति (artefact) 11,000 वर्ष पुरानी है, जो एक तीर की नोक (arrow point) थी। लगभग 5,000 वर्ष पूर्व जलवायु में स्थिरता आई, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हुई।
2. जीवन-शैली:
(1) रहन-सहन एवं भोजन: यूरोपवासियों के आगमन से पूर्व उत्तरी अमरीका के मूल निवासी नदी घाटियों के साथ-साथ गाँवों में समूह बनाकर रहते थे। वे मकई और विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियाँ उगाते थे तथा मछली और मांस का अधिक प्रयोग करते थे। वे प्रायः मांस की तलाश में लंबी यात्राएँ करते थे। उन्हें मुख्य रूप से बाइसन (bison) नामक जंगली भैंसों की तलाश रहती थी, परंतु वे उतने ही जानवर मारते थे जितनी भोजन के लिए आवश्यकता होती थी।
(2) अर्थव्यवस्था: उत्तरी अमरीका की अर्थव्यवस्था मुख्यतः जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था (subsistence economy) थी। मूल निवासी केवल उतना ही उत्पादन करते थे जितना उनके निर्वाह के लिए आवश्यक था। इसलिए खेती से कोई अधिशेष (surplus) नहीं बचता था और वे मध्य व दक्षिणी अमरीका की तरह किसी साम्राज्य की स्थापना नहीं कर सके। उन्हें भूमि पर व्यक्तिगत मलकियत की कोई चिंता नहीं थी, क्योंकि वे उससे प्राप्त भोजन और आश्रय से संतुष्ट थे। इसलिए भूमि को लेकर कबीलों में बहुत कम झगड़े होते थे।
(3) उपहारों का आदान-प्रदान: मूल निवासियों की परंपरा थी कि वे मिल-जुलकर रहते थे और उनके संबंध मैत्रीपूर्ण होते थे। वे आपस में वस्तुएँ खरीदते-बेचते नहीं थे, बल्कि उपहारों का आदान-प्रदान करते थे। कबीलों में आपसी समझौता होने पर वे एक विशेष प्रकार की वेमपुम बेल्ट (Wampum belt) का आदान-प्रदान करते थे, जो रंगीन सीपियों को आपस में सिलकर बनाई जाती थी।
(4) भाषा एवं ज्ञान: वे अनेक भाषाएँ बोलते थे, परंतु वे लिखी नहीं जाती थीं। वे जानते थे कि समय की गति चक्रीय (cyclical) है और वे जलवायु व प्रकृति को पढ़े-लिखे लोगों की तरह समझते थे। प्रत्येक कबीले के पास अपने इतिहास की पूरी जानकारी होती थी, जो मौखिक रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती रहती थी। वे कुशल कारीगर भी थे और उत्तम प्रकार का वस्त्र बुनना जानते थे।

Exam Tips:

a) मूल निवासियों की जीवन-शैली के चारों पहलुओं (भोजन, अर्थव्यवस्था, उपहार-विनिमय, भाषा व ज्ञान) को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) बाइसन को “जंगली भैंसा” कहा जाता था।
c) वेमपुम बेल्ट रंगीन सीपियों से बनी होती थी।
d) भौगोलिक विशेषताओं का उल्लेख उत्तर के आरंभ में करें।

 

Question 2: यूरोपीय एवं मूल निवासियों की पारस्परिक धारणाओं के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।

Answer:

यह इतिहास का एक रोचक विषय है कि यूरोपवासी, जो अपने आप को सभ्य कहते थे, मूल निवासियों के बारे में क्या धारणा रखते थे। दूसरी ओर उत्तरी अमरीका के मूल निवासी इन यूरोपवासियों के बारे में क्या सोचते थे।
1. ज्याँ-जैक रूसो के विचार: रूसो फ्राँस का प्रसिद्ध दार्शनिक था। उसके अनुसार मूल निवासी प्रशंसा के पात्र थे, क्योंकि वे सभ्यता से आई बुराइयों से अछूते थे। इसके लिए उसने उनके लिए “उदात्त, उत्तम जंगली” (the noble savage) शब्द का प्रयोग किया। उसे मूल निवासियों से मिलने का अवसर नहीं मिला था।
2. विलियम वर्ड्सवर्थ के विचार: वह इंग्लैंड का महान कवि था और वह भी मूल निवासियों से नहीं मिला था। उसने लिखा, “वे जंगलों में रहते हैं, जहाँ कल्पना-शक्ति के पास उन्हें भाव-संपन्न करने, ऊँचा उठाने या परिष्कृत करने के अवसर बहुत कम हैं।” इसका अभिप्राय यह है कि प्रकृति के समीप रहने वालों की कल्पना-शक्ति और भावना सीमित होती है।
3. वाशिंगटन इरविंग के विचार: वह अमरीका के प्रसिद्ध लेखक थे और मूल निवासियों से स्वयं मिले थे। उनका कथन था कि जिन इंडियन्स की असली ज़िंदगी देखने का मुझे अवसर मिला, वे कविताओं में वर्णित रूप से काफी भिन्न हैं। वे गोरे लोगों की नीयत पर भरोसा नहीं करते। गोरों के साथ रहते समय वे कम बोलते हैं, क्योंकि उनकी भाषा समझ नहीं आती। आपस में मिलने पर वे गोरों की नकल उतारकर मनोरंजन करते हैं। यूरोपवासी समझते हैं कि मूल निवासी उनका सम्मान इसलिए करते हैं कि उन्होंने इंडियन्स को अपनी भव्यता और गरिमा से प्रभावित किया है। इरविंग ने इस बात पर दुःख प्रकट किया कि यूरोपवासी स्थानीय लोगों से जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं।
4. थॉमस जैफ़र्सन के विचार: वह संयुक्त राज्य अमरीका के तीसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने मूल निवासियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनका कथन था कि “हमने इस अभागी नस्ल को सभ्य बनाने के बहुत प्रयास किए, किंतु वे सभ्य नहीं बन पाए।” इससे उनके उन्मूलन का औचित्य सिद्ध होता है।
5. यूरोपियनों के बारे में मूल निवासियों की धारणा: काफी समय तक मूल निवासियों की यूरोपवासियों के बारे में धारणा की जानकारी नहीं मिल सकी। हाल ही में उनकी लोक-कथाओं और संस्कृति के अध्ययन से इस संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली है। इन लोक-कथाओं में गोरे लोगों का मज़ाक उड़ाया गया है और उन्हें लालची व मूर्ख दर्शाया गया है।
6. व्यापार संबंधी धारणा: यूरोपवासियों और मूल निवासियों की वस्तुओं के लेन-देन को लेकर अलग-अलग धारणाएँ थीं। मूल निवासी वस्तुओं के आदान-प्रदान को मैत्री में दिए गए उपहार समझते थे। दूसरी ओर यूरोपीय व्यापारी मछली और रोएँदार खाल को व्यापारिक माल समझते थे और उन्हें बेचकर अधिक-से-अधिक धन कमाना चाहते थे। मूल निवासी यह नहीं समझ पाते थे कि यूरोपीय व्यापारी कभी बहुत अधिक और कभी बहुत कम सामान देते हैं, क्योंकि उन्हें बाज़ार का कोई ज्ञान नहीं था। यूरोपीय रोएँदार खाल के लिए बड़ी संख्या में उदबिलावों (beavers) को मार रहे थे, जिससे मूल निवासी परेशान थे और उन्हें भय था कि ये जानवर उनसे इस विध्वंस का बदला लेंगे।
7. जंगल एवं खेती से संबंधित धारणा: यूरोपवासी लोहे के औज़ारों से जंगल साफ़ करके वहाँ मकई और अन्य फ़सलें उगाना चाहते थे। मूल निवासियों को यह अजीब लगता था। वे केवल अपनी आवश्यकता के लिए फ़सलें उगाते थे, बिक्री या मुनाफ़े के लिए नहीं। वे जंगलों को अपनी शक्ति का स्रोत मानते थे, इसलिए उन्हें काटना पाप समझते थे। इस प्रकार जंगलों और खेती के प्रति दोनों की धारणाएँ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं।

Exam Tips:

a) रूसो, वर्ड्सवर्थ, इरविंग और जैफ़र्सन, चारों के विचार अलग-अलग लिखें।
b) “उदात्त, उत्तम जंगली” (the noble savage) शब्द रूसो से जुड़ा है।
c) व्यापार और जंगल संबंधी धारणाओं को अलग उपशीर्षकों में लिखें।
d) यूरोपीय व्यापारियों और मूल निवासियों के दृष्टिकोण का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 3: अमरीका में यूरोपियों द्वारा मूल निवासियों की बेदखली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

संयुक्त राज्य अमरीका में यूरोपवासियों द्वारा मूल निवासियों की बेदखली एक अत्यंत करुणामयी कहानी है। इससे स्पष्ट होता है कि यूरोपवासियों ने धोखे से मूल निवासियों को उनकी ज़मीनों से बेदखल किया और उनके लिए घोर कष्टों के द्वार खोल दिए।
1. बेदखली के ढंग: यूरोपवासियों के बढ़ते कदमों के साथ इन क्षेत्रों से मूल निवासियों को बेदखल किया जाने लगा। इसके लिए उन्होंने अनेक ढंग अपनाए। वे मूल निवासियों को उन स्थानों से हटने के लिए प्रेरित करते थे। पीछे न हटने पर उन्हें धमकाते थे। वे मूल निवासियों से बहुत कम मूल्य पर ज़मीन खरीद लेते थे और फिर उन्हें वहाँ से हटने के लिए बाध्य कर देते थे। वे धोखे से अधिक भूमि हड़प लेते थे और मूल निवासियों को वहाँ से हटा दिया जाता था।
2. चिरोकियों के प्रति अन्याय: बेदखली के समय मूल निवासियों के साथ बहुत अन्याय किया जाता था और उन्हें किसी प्रकार के कानूनी या नागरिक अधिकार नहीं दिए जाते थे। इसका एक उदाहरण जॉर्जिया राज्य के चिरोकी कबीले की बेदखली में देखा जा सकता है। चिरोकी अंग्रेज़ी सीखने और यूरोपवासियों की जीवन-शैली समझने का सबसे अधिक प्रयास कर रहे थे, फिर भी उन्हें सभी नागरिक अधिकारों से वंचित रखा गया। 1832 ई० में संयुक्त राज्य अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल ने फ़ैसला दिया कि चिरोकी एक विशिष्ट समुदाय हैं और उनके स्वत्वाधिकार वाले प्रदेश में जॉर्जिया का कानून लागू नहीं होता। परंतु तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रू जैक्सन ने इस फ़ैसले को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने चिरोकियों को उनके प्रदेश से बेदखल करने के लिए सेना भेजी और लगभग 15,000 चिरोकियों को मरुस्थल की ओर हटने के लिए बाध्य किया गया। इनमें से लगभग एक-चौथाई लोग रास्ते में ही मर गए। इसलिए यह सफ़र “आँसुओं की राह” (Trail of Tears) के नाम से जाना गया।
3. बेदखली का औचित्य: यूरोपवासी मूल निवासियों की बेदखली को उचित ठहराते थे। उनका कहना था कि मूल निवासी ज़मीन का ठीक प्रयोग करना नहीं जानते, इसलिए भूमि पर उनका अधिकार नहीं रहना चाहिए। वे यह भी कहते थे कि मूल निवासी आलसी हैं और बाज़ार के लिए उत्पादन करने में अपनी शिल्पकला का प्रयोग नहीं करते। यह भी कहा गया कि वे अंग्रेज़ी नहीं सीखते और ढंग के वस्त्र नहीं पहनते, इसलिए वे मर-खप जाने के ही योग्य हैं। उनकी बेदखली के बाद ज़मीनों को खेती के लिए साफ़ किया गया और जंगली भैंसों को मार दिया गया। यह एक विस्फोटक स्थिति का संकेत था।
4. रिज़र्वेशंस: यूरोपवासियों ने मूल निवासियों को पश्चिम की ओर धकेल दिया और उन्हें स्थायी रूप से बसने के लिए ज़मीन दी गई। परंतु यदि वहाँ सोना या तेल मिलने का पता चलता तो मूल निवासियों को उस क्षेत्र को तुरंत छोड़ना पड़ता था। अक्सर उन्हें ऐसे क्षेत्रों में भेजा जाता था जहाँ पहले से कबीलों की संख्या अधिक थी, जिससे उनमें आपसी लड़ाइयाँ हो जाती थीं। इस प्रकार मूल निवासी छोटे प्रदेशों में सीमित कर दिए गए, जिन्हें रिज़र्वेशंस (reservations) कहा जाता था। यह प्रायः ऐसी भूमि होती थी जिससे उनका पहले कोई संबंध नहीं था।
5. मूल निवासियों का प्रतिरोध: यूरोपवासी मूल निवासियों को बार-बार अपनी ज़मीन छोड़ने के लिए बाध्य करते थे, परंतु मूल निवासियों ने बिना संघर्ष के ज़मीन नहीं छोड़ी। संयुक्त राज्य अमरीका की सेना को 1865 ई० से 1890 ई० के दौरान मूल निवासियों के अनेक विद्रोहों का दमन करना पड़ा। इसी प्रकार कनाडा में 1869 ई० से 1885 ई० के दौरान मेटिसों (Metis) ने विद्रोह का झंडा बुलंद रखा। बाद में उनका दमन कर दिया गया।

Exam Tips:

a) बेदखली के चारों ढंगों (प्रेरणा, धमकी, कम दाम पर खरीद, धोखा) को अलग-अलग गिनाएँ।
b) चिरोकियों की “आँसुओं की राह” का उल्लेख अवश्य करें।
c) 1832 का फ़ैसला और राष्ट्रपति जैक्सन का इनकार अलग-अलग लिखें।
d) रिज़र्वेशंस और प्रतिरोध को अलग उपशीर्षकों में लिखें।

 

Question 4: गोल्ड रश से आपका क्या अभिप्राय है? इसका संयुक्त राज्य अमरीका के उद्योगों एवं खेती के आधुनिकीकरण पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

दक्षिणी अमरीका की भाँति उत्तरी अमरीका के बारे में भी आशा की जाती थी कि वहाँ सोने के भंडार हैं। 1849 ई० में संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सोने के कुछ चिह्न मिले। यह समाचार जंगल की आग की तरह फैल गया। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में यूरोपवासी अपना भाग्य आज़माने कैलिफ़ोर्निया की ओर चल पड़े। उन्हें आशा थी कि वहाँ से मिला सोना उनकी तकदीर पलक झपकते बदल देगा। इसी को गोल्ड रश (Gold Rush) कहा गया।
1. उद्योगों का विकास: गोल्ड रश के दूरगामी प्रभाव पड़े। सबसे पहले संपूर्ण संयुक्त राज्य अमरीका में रेलवे लाइनें बिछाने का काम आरंभ हुआ और इसके लिए हज़ारों चीनी श्रमिकों को लगाया गया। 1870 ई० तक बड़े पैमाने पर रेलवे का निर्माण कर लिया गया। 1885 ई० में कनाडा में रेलवे का निर्माण पूरा किया गया। स्कॉटलैंड से आए अप्रवासी एंड्रू कार्नेगी (Andrew Carnegie) ने कहा, “पुराने राष्ट्र घोंघे की चाल से सरकते हैं, नया गणराज्य किसी एक्सप्रेस की गति से दौड़ रहा है।” रेलवे निर्माण के साथ रेलवे के साज-सामान बनाने के कारखाने भी लगाए गए, जिससे कारखानों की संख्या में तीव्र वृद्धि हुई। उस समय उद्योगों के दो प्रमुख उद्देश्य थे: रेलवे का साज-सामान बनाना ताकि दूर-दूर के स्थानों को तीव्र परिवहन से जोड़ा जा सके, और ऐसे यंत्र बनाना जिनसे बड़े पैमाने पर खेती की जा सके। इससे उद्योगों को नया प्रोत्साहन मिला और 1860 ई० से 1890 ई० के दौरान संयुक्त राज्य अमरीका एक शक्तिशाली औद्योगिक देश के रूप में उभरा।
2. खेती का आधुनिकीकरण (Modernization of Agriculture): इस समय संयुक्त राज्य अमरीका में बड़े पैमाने पर ऐसे यंत्र विकसित हो चुके थे जिनसे खेती को नया प्रोत्साहन मिला। खेती के लिए बहुत से जंगल साफ़ कर दिए गए, जिससे खेती का विस्तार हुआ। 1890 ई० तक संयुक्त राज्य अमरीका में जंगली भैंसों (बाइसन) का पूरी तरह उन्मूलन कर दिया गया, जिससे शिकार वाली जीवनचर्या भी समाप्त हो गई।

Exam Tips:

a) गोल्ड रश की परिभाषा (1849, कैलिफ़ोर्निया) पहले लिखें, फिर प्रभाव बताएँ।
b) रेलवे निर्माण (1870) और उद्योगों के दो उद्देश्य अलग-अलग लिखें।
c) खेती के आधुनिकीकरण में यंत्रों और जंगल सफ़ाई का उल्लेख करें।
d) कार्नेगी का कथन उद्धरण के रूप में दें।

 

Question 5: ऑस्ट्रेलिया के विकास के बारे में आप क्या जानते हैं? चर्चा कीजिए।

Answer:

ऑस्ट्रेलिया के विकास का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है।
1. मानव का आगमन: ऑस्ट्रेलिया में मानव का आगमन बहुत प्राचीन है। अनुमान है कि आदिमानव लगभग 40,000 वर्ष पहले न्यू गिनी (New Guinea) के रास्ते ऑस्ट्रेलिया पहुँचा। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की परंपरा के अनुसार वे कहीं बाहर से नहीं आए, बल्कि सदैव से यहीं रहते थे। इन्हें ऐबॉरिजिनीज़ (Aborigines) कहा जाता है।
2. मूल निवासियों की स्थिति: 18वीं शताब्दी में यूरोपवासियों के आगमन से पहले यहाँ मूल निवासियों के लगभग 350 से 750 समुदाय थे। प्रत्येक समुदाय की अपनी अलग भाषा थी, और इनमें से लगभग 200 भाषाएँ आज भी बोली जाती हैं। उत्तर में रहने वाले एक बड़े समूह को टॉरस स्ट्रेट टापूवासी (Torres Strait Islanders) कहते हैं। उनके लिए ऐबॉरिजिनी शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता, क्योंकि माना जाता है कि वे कहीं और से आए थे और उनकी नस्ल भिन्न है।
3. ऑस्ट्रेलिया की खोज: 1606 ई० में डच यात्री विलेम जांस (Willem Jansz) ऑस्ट्रेलिया पहुँचा। 1642 ई० में एक अन्य डच नाविक ए० जे० तास्मान (A. J. Tasman) एक टापू पर पहुँचा, जिसका नाम उसने तस्मानिया रखा। इसी वर्ष उसने न्यूज़ीलैंड की भी खोज की। फिर भी काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया में कोई उपनिवेश स्थापित करने का प्रयास नहीं हुआ। 1770 ई० में इंग्लैंड का नाविक जेम्स कुक बॉटनी बे (Botany Bay) पहुँचा और उसने इस टापू का नाम न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) रखा। यहाँ रहते हुए कुक ने एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानचित्र तैयार किया, जिसमें 180 स्थानों के नाम दिए गए थे। यह मानचित्र आने वाले नाविकों के लिए प्रेरणा-स्रोत बना। 1788 ई० में ब्रिटेन की प्रथम बस्ती सिडनी (Sydney) में स्थापित हुई, जहाँ ब्रिटेन के अपराधियों को देश-निकाले की सज़ा देकर भेजा जाता था।
4. मूल निवासियों के प्रति रवैया: दक्षिणी व उत्तरी अमरीका की भाँति ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों ने यूरोपवासियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और यथासंभव उनकी सहायता की। आरंभ में दोनों के संबंध मित्रतापूर्ण रहे। 1779 ई० में ब्रिटेन के नाविक जेम्स कुक की हवाई में किसी आदिवासी ने हत्या कर दी। इससे यूरोपवासी भड़क उठे और उन्होंने मूल निवासियों के विरुद्ध कठोर रवैया अपनाया। इससे दोनों समुदायों के संबंधों में कटुता आ गई। यूरोपवासियों ने धीरे-धीरे खेती के लिए जंगलों का सफ़ाया किया और मूल निवासियों को अपने क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए बाध्य किया।
5. आर्थिक विकास: यूरोपीय उपनिवेशों की स्थापना के साथ ऑस्ट्रेलिया का आर्थिक विकास आरंभ हुआ। मैरिनो भेड़ों के पालन के लिए विशाल भेड़-फ़ार्म बनाए गए। कृषि के लिए जंगलों की सफ़ाई की गई, गेहूँ का उत्पादन बढ़ाया गया, मदिरा बनाने के लिए अंगूर के बड़े बाग लगाए गए और खनन उद्योग स्थापित किए गए। इससे ऑस्ट्रेलिया की समृद्धि का आधार तैयार हुआ।
6. चीनी अप्रवासी: आरंभ में ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक विकास में मूल निवासियों से खेतों और खानों में कठिन परिस्थितियों में काम करवाया जाता था, जिससे उनकी स्थिति दासों से विशेष भिन्न नहीं रह गई थी। बाद में सस्ता श्रम पाने के लिए चीनी अप्रवासियों को लाया गया और शीघ्र ही उनकी संख्या में तेज़ वृद्धि हो गई। इससे गोरी सरकार घबरा गई, क्योंकि उसे डर था कि गोरे लोग एशिया के “काले” लोगों पर अधिक निर्भर हो जाएँगे। अतः उसने 1974 ई० तक गैर-गोरों को ऑस्ट्रेलिया से बाहर रखने की नीति अपनाई। इसी वर्ष एशियाई अप्रवासियों को प्रवेश की अनुमति दी गई।
7. राजधानी की स्थापना: 1911 ई० में ऑस्ट्रेलिया की राजधानी बनाने का निर्णय किया गया। इसके लिए वूलव्हीटगोल्ड (Woolwheatgold) नाम सुझाया गया, परंतु अंततः इसका नाम कैनबरा (Canberra) रखा गया। यह एक स्थानीय शब्द कैमबरा (Kamberra) से बना है, जिसका अर्थ है “सभा स्थल”।

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया के विकास के सात बिंदुओं को क्रम से लिखें।
b) कैप्टन कुक की 1770 की खोज और 1788 की सिडनी बस्ती का उल्लेख करें।
c) चीनी अप्रवासियों की नीति और 1974 के परिवर्तन को जोड़कर लिखें।
d) आर्थिक विकास के कार्यों (भेड़-फ़ार्म, गेहूँ, अंगूर, खनन) को सूची में दें।

 

Question 6: 20वीं शताब्दी में ऑस्ट्रेलिया में आई बदलाव की लहर का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

20वीं शताब्दी में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के प्रति बदलाव की लहर देखी गई। इसके अनेक कारण थे।
1. डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर का योगदान: लंबे समय तक यूरोपवासियों ने मूल निवासियों और उनकी संस्कृति को समझने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि वे उनके प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखते थे। उन्होंने अपनी पुस्तकों में केवल यूरोपवासियों की उपलब्धियों का वर्णन किया और दिखाने का प्रयास किया कि मूल निवासियों की न कोई परंपरा है, न कोई इतिहास। 1968 ई० में मानवशास्त्री डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर ने ‘दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक प्रकाशित की। इससे यूरोपवासियों में मूल निवासियों की संस्कृति को समझने की चाहत उत्पन्न हुई।
2. हेनरी रेनॉल्डस का योगदान: हेनरी रेनॉल्डस की सबसे प्रसिद्ध रचना ‘व्हाई वरंट वी टोल्ड’ (Why Weren’t We Told) है। इसमें उसने ऑस्ट्रेलिया के परंपरागत इतिहास-लेखन की कटु आलोचना की, क्योंकि यूरोपवासी कैप्टन कुक की खोज से ही ऑस्ट्रेलिया का इतिहास आरंभ करते थे। उसने कहा कि मूल निवासियों की सभ्यता और संस्कृति पर भी प्रकाश डालना चाहिए, जिससे उनके इतिहास को जानने की नई प्रेरणा उत्पन्न हुई।
3. मूल निवासियों की संस्कृति का अध्ययन: विश्वविद्यालयों में मूल निवासियों की संस्कृति के अध्ययन के लिए विशेष विभाग स्थापित हुए। मूल निवासियों की कला को कला-दीर्घाओं (art galleries) में स्थान दिया जाने लगा और स्थानीय संस्कृति को समझने के लिए संग्रहालय (museums) बने। मूल निवासियों ने भी अपना इतिहास लिखना आरंभ किया। 1974 ई० में ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बहुसंस्कृतिवाद (multiculturalism) की नीति अपनाई, जिसमें मूल निवासियों तथा यूरोप और एशिया के अप्रवासियों की संस्कृतियों के प्रति बराबर सम्मान प्रकट किया गया। इसने एक नए युग का आरंभ किया।
4. ज्यूडिथ राइट का योगदान: ज्यूडिथ राइट ऑस्ट्रेलिया की महान कवयित्री थीं। उन्होंने मूल निवासियों के अधिकारों के लिए ज़ोरदार अभियान चलाया। उनका कहना था कि गोरों और मूल निवासियों को अलग-अलग रखने से आने वाली नस्लों के लिए भारी ख़तरा उत्पन्न हो सकता है। इस विषय पर लिखी उनकी प्रभावशाली कविताओं का लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव पड़ा।
5. टेरा न्यूलिअस नीति का अंत: 1970 के दशक में संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में मानवाधिकारों पर बल दिया जाने लगा, जिससे ऑस्ट्रेलिया के लोगों में नई जागृति आई। उन्हें यह एहसास हुआ कि यूरोपवासियों ने भूमि-अधिग्रहण को औपचारिक बनाने के लिए मूल निवासियों के साथ कोई समझौता नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया की सरकार भूमि को सदैव ‘टेरा न्यूलिअस’ कहती आई थी, अर्थात ऐसी भूमि जो किसी की भी नहीं है। 1992 ई० में ऑस्ट्रेलिया के हाईकोर्ट ने इस नीति को अवैध घोषित किया और 1770 ई० से पहले से भूमि पर मूल निवासियों के दावों को मान्यता दी।
6. मिश्रित रक्त वाले बच्चों की नीति में परिवर्तन: यूरोपवासियों और मूल निवासियों के बीच संबंधों से उत्पन्न मिश्रित रक्त वाले बच्चों को कोई अधिकार नहीं दिए गए थे और उनके साथ लंबे समय तक अन्याय हुआ। सरकार ने 1999 ई० में 1820 ई० से 1970 ई० के बीच गुम हुए बच्चों के लिए माफ़ी माँगी और 26 मई को राष्ट्रीय क्षमायाचना दिवस मनाने की घोषणा की। यह मूल निवासियों की एक महान विजय थी।

Exam Tips:

a) 1992 के हाईकोर्ट फ़ैसले से टेरा न्यूलिअस नीति समाप्त हुई, यह अवश्य लिखें।
b) स्टैनर (1968), रेनॉल्डस, राइट, बहुसंस्कृतिवाद (1974) जैसे बिंदुओं को अलग-अलग लिखें।
c) हेनरी रेनॉल्डस की पुस्तक का नाम अंग्रेज़ी में दें।
d) मिश्रित रक्त वाले बच्चों पर नीति-परिवर्तन का उल्लेख करें।

 

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की जीवन शैली की प्रमुख विशेषताएँ लिखो।

Answer:

(1) रहन-सहन एवं भोजन: यूरोपवासियों के आगमन से पूर्व उत्तरी अमरीका के मूल निवासी नदी घाटियों के साथ-साथ गाँवों में समूह बनाकर रहते थे। वे मकई और विभिन्न सब्ज़ियाँ उगाते थे तथा मछली और मांस का अधिक प्रयोग करते थे। वे बाइसन (जंगली भैंसों) की तलाश में लंबी यात्राएँ करते थे, परंतु उतने ही जानवर मारते थे जितने भोजन के लिए आवश्यक थे।
(2) अर्थव्यवस्था: उत्तरी अमरीका की अर्थव्यवस्था मुख्यतः जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था थी। वे केवल उतना उत्पादन करते थे जितना निर्वाह के लिए आवश्यक था। उन्हें भूमि पर व्यक्तिगत मलकियत की कोई चिंता नहीं थी।
(3) उपहारों का आदान-प्रदान: वे मिल-जुलकर रहते थे और उनके संबंध मैत्रीपूर्ण थे। वे वस्तुएँ खरीदते-बेचते नहीं थे, बल्कि उपहारों का आदान-प्रदान करते थे। समझौता होने पर वे वेमपुम बेल्ट का आदान-प्रदान करते थे।
(4) भाषा एवं ज्ञान: वे अनेक भाषाएँ बोलते थे, जो लिखी नहीं जाती थीं। वे समय की गति को चक्रीय मानते थे और अपने कबीले का इतिहास मौखिक रूप से पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाते थे। वे कुशल कारीगर थे और उत्तम वस्त्र बुनना जानते थे।

Exam Tips:

a) भोजन, अर्थव्यवस्था, उपहार और भाषा, चारों बिंदु अलग-अलग लिखें।
b) जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था का अर्थ स्पष्ट करें।
c) वेमपुम बेल्ट का उल्लेख समझौते के संदर्भ में करें।

 

Question 2: यूरोपीय व्यापारियों ने उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के साथ किस प्रकार वस्तुओं का आदान-प्रदान किया?

Answer:

यूरोपीय व्यापारियों को पता चला कि स्थानीय लोग मिसीसिपी नदी के किनारे अपनी वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए नियमित रूप से एकत्र होते हैं। वहाँ ऐसे हस्तशिल्प या खाद्य-पदार्थों का आदान-प्रदान होता था जो दूसरे प्रदेशों में उपलब्ध नहीं थे। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय व्यापारी भी इसमें शामिल हो गए और मूल निवासियों को कंबल, लोहे के बर्तन, बंदूकें और शराब देने लगे।
कंबल सर्दी से बचाने में उपयोगी थे। लोहे के बर्तन मिट्टी के बर्तनों से अधिक उपयोगी थे। बंदूकें जानवरों को मारने में तीर-कमानों से अधिक उत्तम थीं। मूल निवासी यूरोपियों के आगमन से पहले शराब से परिचित नहीं थे, परंतु वे शीघ्र ही इसके आदी हो गए। यह आदत यूरोपीय व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई और वे मूल निवासियों पर अपनी शर्तें थोपने में सफल रहे। यूरोपियनों ने मूल निवासियों से तंबाकू की आदत भी ग्रहण की।

Exam Tips:

a) यूरोपीय व्यापारियों द्वारा दी गई चार वस्तुएँ (कंबल, लोहे के बर्तन, बंदूकें, शराब) अलग से लिखें।
b) शराब की लत के परिणाम का उल्लेख अवश्य करें।
c) मूल निवासियों ने यूरोपियों से तंबाकू की आदत अपनाई, इसे भी लिखें।

 

Question 3: वाशिंगटन इरविंग कौन था? उसने उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के बारे में क्या लिखा है?

Answer:

वाशिंगटन इरविंग अमरीका के प्रसिद्ध लेखक थे और उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों से स्वयं मिले थे। उन्होंने लिखा कि मूल निवासी असल में कविताओं में वर्णित रूप से काफ़ी भिन्न हैं। वे गोरे लोगों की नीयत पर भरोसा नहीं करते, गोरों के बीच बहुत कम बोलते हैं और आपस में मिलने पर गोरों की नकल उतारकर मनोरंजन करते हैं। इरविंग ने इस बात पर दुःख प्रकट किया कि यूरोपवासी स्थानीय लोगों से जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं।

Exam Tips:

a) इरविंग के चार मुख्य विचारों को सूची में लिखें।
b) उन्होंने मूल निवासियों से स्वयं भेंट की थी, यह बात अवश्य लिखें।
c) इरविंग की सहानुभूति का उल्लेख अंत में करें।

 

Question 4: यूरोपियों एवं मूल निवासियों में व्यापार संबंधी क्या धारणा थी?

Answer:

यूरोपियों और मूल निवासियों की वस्तुओं के लेन-देन को लेकर धारणाएँ अलग-अलग थीं। मूल निवासी वस्तुओं के आदान-प्रदान को मैत्री में दिए गए उपहार समझते थे। दूसरी ओर यूरोपीय व्यापारी मछली और रोएँदार खाल को व्यापारिक माल मानते थे और उन्हें बेचकर अधिक-से-अधिक धन कमाना चाहते थे। मूल निवासी नहीं समझ पाते थे कि यूरोपीय व्यापारी कभी बहुत अधिक और कभी बहुत कम सामान क्यों देते हैं, क्योंकि उन्हें बाज़ार का ज्ञान नहीं था। यूरोपीय लोग रोएँदार खाल के लिए बड़ी संख्या में उदबिलावों (beavers) को मार रहे थे, जिससे मूल निवासी परेशान थे और उन्हें डर था कि ये जानवर विध्वंस का बदला लेंगे।

Exam Tips:

a) दोनों पक्षों की धारणा को अलग-अलग वाक्यों में लिखें।
b) रोएँदार खाल और उदबिलाव का उल्लेख करें।

 

Question 5: उत्तरी अमरीका में दास प्रथा का अंत कैसे हुआ? संक्षेप में उत्तर दीजिए।

Answer:

संयुक्त राज्य अमरीका में यूरोपवासियों के आगमन के बाद दास प्रथा बहुत बढ़ गई, क्योंकि दक्षिणी राज्यों में कपास और गन्ने की खेती दासों से करवाई जाती थी। बाग़ान मालिकों ने बड़ी संख्या में अफ्रीका से दास खरीदे, जिनके साथ बहुत क्रूर व्यवहार किया जाता था। उत्तरी राज्यों की अर्थव्यवस्था बागानों पर आधारित नहीं थी, इसलिए वहाँ दास प्रथा समाप्त करने की माँग उठी। दक्षिणी राज्य किसी भी कीमत पर इसका अंत नहीं चाहते थे। इसी विवाद पर 1861 ई० से 1865 ई० तक उत्तरी और दक्षिणी राज्यों में भयंकर गृहयुद्ध हुआ, जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। अतः 1865 ई० में दास प्रथा का अंत कर दिया गया। इसमें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Exam Tips:

a) दक्षिणी राज्यों में कपास और गन्ने की खेती का कारण लिखें।
b) गृहयुद्ध की अवधि (1861–1865) और परिणाम अलग से लिखें।
c) अब्राहम लिंकन की भूमिका का उल्लेख अंत में करें।

 

Question 6: संयुक्त राज्य अमरीका में यूरोपवासियों ने मूल निवासियों को बेदखल करने के लिए कौन-से ढंग अपनाए?

Answer:

जैसे-जैसे संयुक्त राज्य अमरीका में यूरोपवासियों की बस्तियों का विस्तार हुआ, मूल निवासियों को इन क्षेत्रों से बेदखल कर दिया गया। इसके लिए यूरोपवासियों ने अनेक ढंग अपनाए।
(1) वे मूल निवासियों को उन स्थानों से हटने के लिए प्रेरित करते थे।
(2) पीछे न हटने की दशा में उन्हें धमकाते थे।
(3) वे मूल निवासियों से बहुत कम मूल्य पर ज़मीन खरीद लेते थे और फिर उन्हें वहाँ से हटने के लिए मजबूर कर देते थे।
(4) वे धोखे से अधिक भूमि हड़प लेते थे और मूल निवासियों को वहाँ से हटा दिया जाता था।

Exam Tips:

a) चारों ढंगों को क्रम से गिनाएँ।
b) तीसरे ढंग में ज़मीन की कम कीमत का उल्लेख अवश्य करें।
c) बेदखली का ढंग धमकी और धोखा दोनों लिखें।

 

Question 7: चिरोकी कौन थे? यूरोपवासियों का उनके प्रति क्या व्यवहार था?

Answer:

मूल निवासियों की बेदखली के समय उनके प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई जाती थी और उन्हें किसी प्रकार के कानूनी या नागरिक अधिकार नहीं दिए जाते थे। जॉर्जिया राज्य के चिरोकी कबीले की बेदखली इसका उदाहरण है। चिरोकी अंग्रेज़ी सीखने और यूरोपवासियों की जीवन-शैली समझने का सबसे अधिक प्रयास कर रहे थे, फिर भी उन्हें सभी नागरिक अधिकारों से वंचित रखा गया। 1832 ई० में मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल ने फ़ैसला दिया कि चिरोकी क्षेत्र में जॉर्जिया का कानून लागू नहीं होता, परंतु राष्ट्रपति एंड्रू जैक्सन ने इसे मानने से इंकार कर दिया और चिरोकियों को उनके प्रदेश से हटाने के लिए सेना भेजी। लगभग 15,000 चिरोकियों को मरुस्थल की ओर जाने के लिए बाध्य किया गया, जिनमें से लगभग एक-चौथाई रास्ते में मर गए। इस यात्रा को “आँसुओं की राह” कहा गया।

Exam Tips:

a) चिरोकियों की पहचान (जॉर्जिया, कबीला) से उत्तर आरंभ करें।
b) 1832 का फ़ैसला और जैक्सन का इनकार अलग लिखें।
c) “आँसुओं की राह” का उल्लेख और मृतकों का अनुपात दें।

 

Question 8: ‘गोल्ड रश’ क्या था?

Answer:

दक्षिणी अमरीका की भाँति उत्तरी अमरीका में भी सोने के भंडार होने की आशा थी। 1849 ई० में संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सोने के चिह्न मिले। इस समाचार से बड़ी संख्या में यूरोपवासी अपना भाग्य आज़माने कैलिफ़ोर्निया की ओर चल पड़े। यही घटना गोल्ड रश कहलाई।

Exam Tips:

a) गोल्ड रश का वर्ष और स्थान लिखें।
b) लोगों के वहाँ जाने का कारण (सोने की आशा) बताएँ।

 

Question 9: गोल्ड रश से आपका क्या अभिप्राय है? इससे संयुक्त राज्य अमरीका पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

1849 ई० में कैलिफ़ोर्निया में सोने के चिह्न मिलने के बाद यूरोपवासियों का सोने के लिए वहाँ जाने का जो दौर चला, उसे गोल्ड रश कहा गया। इसका प्रभाव यह हुआ कि संपूर्ण संयुक्त राज्य अमरीका में रेलवे लाइनें बिछाने का काम आरंभ हुआ, जिसमें हज़ारों चीनी श्रमिक लगाए गए। 1870 ई० तक बड़े पैमाने पर रेलवे का निर्माण हो गया। रेलवे के साज-सामान बनाने वाले कारखाने भी लगे और उद्योगों को नया प्रोत्साहन मिला। खेती के लिए बहुत से जंगल साफ़ किए गए और खेती का विस्तार हुआ।

Exam Tips:

a) गोल्ड रश की परिभाषा और वर्ष (1849) बताएँ।
b) रेलवे और कारखानों के प्रभाव अलग-अलग लिखें।
c) खेती के विस्तार के लिए जंगल सफ़ाई का उल्लेख करें।

 

Question 10: आप किस प्रकार कह सकते हैं कि 20वीं शताब्दी में संयुक्त राज्य अमरीका में मूल निवासियों के संबंध में बदलाव की लहर आई?

Answer:

(1) सर्वेक्षण: 1928 ई० में लेवाइस मेरिअम की अध्यक्षता में मूल निवासियों की समस्याओं पर सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ, जिसे ‘दि प्रॉब्लम ऑफ़ इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन’ नाम दिया गया। इसमें रिज़र्वेशंस में रह रहे मूल निवासियों की स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की कमी का चित्र प्रस्तुत किया गया।
(2) इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट, 1934 ई०: 1930 के दशक में गोरे अमरीकियों में मूल निवासियों के प्रति सहानुभूति उत्पन्न हुई। इस एक्ट के अधीन रिज़र्वेशंस में रहने वाले मूल निवासियों को ज़मीन खरीदने और ऋण लेने का अधिकार दिया गया।
(3) डिक्लेरेशन ऑफ़ इंडियन राइट्स, 1954 ई०: इस दस्तावेज़ में मूल निवासियों ने कहा कि वे अमरीका की नागरिकता इस शर्त पर स्वीकार करेंगे कि उनके रिज़र्वेशंस वापस नहीं लिए जाएँगे और उनकी परंपराओं में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।
(4) अधिकारों की माँग: 1969 ई० में जब सरकार ने आदिवासी अधिकारों को मान्यता न देने की घोषणा की, तो मूल निवासियों ने धरना, प्रदर्शन और वाद-विवाद द्वारा विरोध किया। अंततः 1982 ई० में सरकार ने उनके अधिकारों को स्वीकृति दी।

Exam Tips:

a) सर्वेक्षण (1928), एक्ट (1934), दस्तावेज़ (1954) और अधिकारों की माँग (1969–1982) को चार बिंदुओं में लिखें।
b) 1934 एक्ट का मुख्य अधिकार (ज़मीन खरीदना और ऋण लेना) स्पष्ट लिखें।
c) 1954 दस्तावेज़ की शर्तें अलग-अलग लिखें।

 

Question 11: आप उन्नीसवीं सदी में संयुक्त राज्य अमरीका में अंग्रेजी के उपयोग के अतिरिक्त अंग्रेजों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में कौन-सी विशेषताएँ देखते हैं?

Answer:

यूरोपवासियों के संयुक्त राज्य अमरीका में बसने से वहाँ अंग्रेज़ी का उपयोग काफ़ी बढ़ गया। इसके अतिरिक्त वहाँ अंग्रेज़ों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन की मुख्य विशेषताएँ ये थीं:
(1) ब्रिटेन और फ्राँस से आए कुछ प्रवासी बड़े पुत्र के अलावा संपत्ति के उत्तराधिकारी नहीं बन सकते थे, इसलिए वे अमरीका में भू-स्वामी बनना चाहते थे।
(2) जर्मनी, स्वीडन और इटली से आए अप्रवासी ऐसी ज़मीन चाहते थे जिसे वे अपना कह सकें, क्योंकि उनकी ज़मीनें बड़े किसानों के हाथों में चली गई थीं।
(3) पोलैंड से आए लोगों को चरागाहों में काम करना अच्छा लगता था और इसमें उन्हें काफ़ी लाभ मिला।
(4) अमरीका में बहुत कम कीमत पर बड़ी संपत्तियाँ खरीदना आसान था, अतः अंग्रेज़ों ने बड़े-बड़े भूखंड खरीद लिए।
(5) यूरोपवासी अपने हितों के लिए मूल निवासियों को बेदखल करते थे और उसे गलत नहीं मानते थे।

Exam Tips:

a) ब्रिटेन और फ्राँस के बड़े पुत्र वाले नियम का उल्लेख करें।
b) जर्मनी, स्वीडन और इटली के अप्रवासियों की माँग अलग लिखें।
c) बेदखली को उचित मानने की प्रवृत्ति अंत में लिखें।

 

Question 12: ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों का यूरोपवासियों के प्रति क्या रवैया था?

Answer:

यूरोपवासियों के आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और यथासंभव उनकी सहायता की। अनेक यात्रियों के विवरण इस मित्रतापूर्ण व्यवहार की पुष्टि करते हैं। 1779 ई० में हवाई में कैप्टन जेम्स कुक की किसी आदिवासी ने हत्या कर दी। इससे यूरोपवासी तिलमिला उठे, उन्होंने मूल निवासियों को उत्तरदायी ठहराया और उनके विरुद्ध कठोर रवैया अपनाया। इससे दोनों समुदायों के संबंधों में कटुता आ गई। यूरोपवासियों ने खेती के लिए जंगलों का सफ़ाया किया और मूल निवासियों को अपने क्षेत्र से पीछे हटने के लिए बाध्य किया।

Exam Tips:

a) आरंभिक मित्रता और बाद के कटु संबंध को अलग-अलग लिखें।
b) 1779 की घटना हवाई में हुई थी, यह अवश्य लिखें।
c) जंगल सफ़ाई और पीछे हटने के बाध्य किए जाने का उल्लेख करें।

 

अति संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: ‘नेटिव’ शब्द से क्या अभिप्राय है?

Answer:

नेटिव अथवा मूल निवासी से अभिप्राय ऐसे व्यक्ति से है जो अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही पैदा हुआ हो। 20वीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में यह शब्द यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों में रहने वाले मूल निवासियों के लिए प्रयोग किया जाता था।

Exam Tips:

a) यह शब्द उपनिवेशों के संदर्भ में प्रयोग होता था।

 

Question 2: ‘सेटलर’ शब्द से क्या अभिप्राय है?

Answer:

सेटलर से अभिप्राय किसी स्थान पर बाहर से आकर बसे लोगों से है। इस शब्द का प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में डचों, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश लोगों और अमरीका में यूरोपीय लोगों के लिए किया जाता था।

Exam Tips:

a) दक्षिण अफ्रीका में डचों के उदाहरण से लिखें।

 

Question 3: उत्तरी अमरीका की कोई दो भौगोलिक विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

उत्तरी अमरीका उत्तरी ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्क रेखा तक फैला हुआ है।
इसके पश्चिम में अरिज़ोना एवं नेवाडा की मरुभूमि है।

Exam Tips:

a) दोनों विशेषताएँ अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 4: उत्तरी अमरीका की जलवायु में कब स्थिरता आई? इसका क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

उत्तरी अमरीका की जलवायु में लगभग 5000 वर्ष पूर्व स्थिरता आई। इसके परिणामस्वरूप यहाँ की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हुई।

Exam Tips:

a) 5000 वर्ष पूर्व का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 5: उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की जीवन शैली की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

(1) वे नदी घाटी के साथ-साथ बने गाँवों में समूह बनाकर रहते थे।
(2) वे उतनी ही वस्तुओं का उत्पादन करते थे जितनी उनके निर्वाह के लिए आवश्यक थीं।

Exam Tips:

a) दोनों विशेषताएँ अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 6: वेमपुम बेल्ट क्या थी?

Answer:

वेमपुम बेल्ट रंगीन सीपियों को आपस में सिलकर बनाई जाती थी। कबीलों में आपसी समझौते के बाद यह सम्मान के तौर पर आदान-प्रदान की जाती थी।

Exam Tips:

a) सीपियों से बनाए जाने का उल्लेख करें।

 

Question 7: उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों को किन बातों का ज्ञान था?

Answer:

वे जानते थे कि समय की गति चक्रीय है। वे अपने कबीले के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी रखते थे।

Exam Tips:

a) दोनों बातें अलग-अलग लिखें।

 

Question 8: यूरोपीय एवं मूल निवासियों में किन वस्तुओं का आदान-प्रदान होता था?

Answer:

यूरोपीय मूल निवासियों को लोहे के बर्तन, बंदूकें एवं शराब देते थे। मूल निवासी यूरोपियों को मछली एवं रोएँदार खाल देते थे।

Exam Tips:

a) दोनों ओर की वस्तुएँ अलग-अलग लिखें।

 

Question 9: यूरोपीय लोगों को उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों पर किस बात ने अपनी शर्तें थोपने में सक्षम बनाया?

Answer:

उत्तरी अमरीका के मूल निवासी शराब से परिचित नहीं थे। यूरोपियों ने उन्हें शराब देकर इसकी आदत डाल दी। शराब उनकी कमज़ोरी बन गई और इसी कमज़ोरी के कारण यूरोपीय उन पर अपनी शर्तें थोप सके।

Exam Tips:

a) शराब की आदत डालने का तरीका स्पष्ट लिखें।

 

Question 10: यूरोप के लोगों को अमरीका के मूल निवासी असभ्य क्यों प्रतीत हुए?

Answer:

18वीं शताब्दी में यूरोपीय लोग साक्षरता, संगठित धर्म और शहरीपन के आधार पर सभ्यता को आँकते थे। इस दृष्टिकोण से उन्हें अमरीका के मूल निवासी असभ्य प्रतीत हुए।

Exam Tips:

a) तीनों मापदंड (साक्षरता, संगठित धर्म, शहरीपन) लिखें।

 

Question 11: वाशिंगटन इरविंग ने अमरीका के मूल निवासियों के संबंध में क्या विचार प्रकट किए?

Answer:

उनके अनुसार मूल निवासी कविताओं में वर्णित रूप से भिन्न हैं। वे गोरे लोगों की नीयत पर भरोसा नहीं करते। वे गोरों की नकल कर अपना मनोरंजन करते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों विचार अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 12: यूरोपियों एवं अमरीका के मूल निवासियों में व्यापार संबंधी धारणा में प्रमुख अंतर क्या था?

Answer:

यूरोपीय व्यापारी मछली एवं फ़र को व्यापारिक माल समझते थे और इसे बेचकर अधिक मुनाफ़ा कमाना चाहते थे। अमरीका के मूल निवासी चीज़ों के आदान-प्रदान को मैत्री में दिए गए उपहार समझते थे।

Exam Tips:

a) दोनों दृष्टिकोण अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 13: अमरीकियों के लिए ‘फ्रंटियर’ के क्या मायने थे?

Answer:

यूरोपियों द्वारा जीती और खरीदी गई भूमि से अमरीका की पश्चिमी सीमा लगातार आगे बढ़ती रही। मूल निवासियों को भी पीछे हटना पड़ता था। मूल निवासी जिस सीमा तक पहुँच जाते थे, उसी को फ्रंटियर कहा जाता था।

Exam Tips:

a) फ्रंटियर की सीमा के बढ़ने का कारण लिखें।

 

Question 14: 19वीं शताब्दी में ब्रिटेन एवं फ्रांस के लोग अमरीका क्यों आए?

Answer:

ब्रिटेन और फ्राँस में केवल बड़े पुत्र को ही संपत्ति का अधिकार मिलता था, छोटे पुत्र उत्तराधिकारी नहीं बन सकते थे। अतः ऐसे लोग संपत्ति की तलाश में 19वीं शताब्दी में अमरीका आए।

Exam Tips:

a) बड़े पुत्र के अधिकार का नियम स्पष्ट लिखें।

 

Question 15: यूरोपियों ने संयुक्त राज्य अमरीका में खेती के विकास के लिए कौन-से दो पग उठाए?

Answer:

(1) उन्होंने यहाँ जंगलों की सफ़ाई की।
(2) उन्होंने 1873 ई० में खेतों के चारों ओर कंटीली तारें लगाईं, ताकि फ़सलों को जानवरों से बचाया जा सके।

Exam Tips:

a) दोनों पग अलग-अलग लिखें।

 

Question 16: दक्षिणी एवं उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के बीच के फ़र्कों से संबंधित किसी भी बिंदु पर टिप्पणी कीजिए।

Answer:

दक्षिणी अमरीका के लोग बड़े पैमाने पर खेती करते थे, जबकि उत्तरी अमरीका के लोग ऐसा नहीं करते थे। इसी कारण उत्तरी अमरीका के लोग दक्षिणी अमरीका के लोगों की तरह कोई विशाल साम्राज्य नहीं बना सके।

Exam Tips:

a) खेती के पैमाने का अंतर मुख्य बिंदु है।

 

Question 17: यूरोपवासियों ने संयुक्त राज्य अमरीका में मूल निवासियों को बेदखल करने के कौन-से ढंग अपनाए?

Answer:

उन्हें अपने मूल स्थान से हटने के लिए प्रेरित किया जाता अथवा धमकाया जाता था। मूल निवासियों की ज़मीनें बहुत कम मूल्य पर खरीदी जाती थीं और धोखे से उनकी ज़मीनों पर कब्ज़ा कर लिया जाता था।

Exam Tips:

a) तीन ढंग (प्रेरणा, धमकी, धोखा) लिखें।

 

Question 18: चिरोकी कौन थे? उनके साथ क्या अन्याय किया जा रहा था?

Answer:

चिरोकी संयुक्त राज्य अमरीका के जॉर्जिया राज्य का एक कबीला था। अंग्रेज़ों की जीवन-शैली सीखने के बावजूद उन्हें सभी प्रकार के नागरिक अधिकारों से वंचित रखा गया।

Exam Tips:

a) पहचान और अन्याय दोनों बिंदु लिखें।

 

Question 19: यूरोपीय किस आधार पर संयुक्त राज्य अमरीका के मूल निवासियों की बेदखली को उचित ठहराते हैं?

Answer:

वे कहते थे कि मूल निवासी बहुत आलसी हैं और बाज़ार के लिए उत्पादन में अपनी शिल्पकला का प्रयोग नहीं करते। वे अंग्रेज़ी नहीं सीखते, ढंग के वस्त्र नहीं पहनते, और ज़मीन का अधिकतम प्रयोग करना नहीं जानते।

Exam Tips:

a) तीनों आधार अलग-अलग लिखें।

 

Question 20: रिज़र्वेशंस से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

उत्तरी अमरीका में मूल निवासियों को छोटे-छोटे प्रदेशों में सीमित कर दिया गया था। यह प्रायः ऐसी ज़मीन होती थी जिससे उनका पहले कोई नाता नहीं था। इन ज़मीनों को रिज़र्वेशंस कहा जाता था।

Exam Tips:

a) इसे मूल निवासियों के सीमित क्षेत्र के रूप में परिभाषित करें।

 

Question 21: ‘गोल्ड रश’ से क्या अभिप्राय है?

Answer:

1849 ई० में कैलिफ़ोर्निया में सोने के चिह्न मिलने के बाद यूरोपियों में अमरीका पहुँचने की होड़ फैल गई। इसे गोल्ड रश कहा गया।

Exam Tips:

a) गोल्ड रश का वर्ष (1849) अवश्य लिखें।

 

Question 22: गोल्ड रश संयुक्त राज्य अमरीका के लिए किस प्रकार एक वरदान सिद्ध हुआ?

Answer:

संपूर्ण संयुक्त राज्य अमरीका में रेलवे लाइनों का निर्माण किया गया। इस कार्य के लिए हज़ारों श्रमिकों को रोज़गार मिला। इससे उद्योगों को नया प्रोत्साहन मिला।

Exam Tips:

a) रेलवे, रोज़गार और उद्योग, तीनों लाभ लिखें।

 

Question 23: उत्तरी अमरीका में उद्योगों के विकास के कौन-से दो प्रमुख उद्देश्य थे?

Answer:

(1) रेलवे के लिए साज-सामान बनाना, ताकि दूर-दूर के स्थानों को जोड़ा जा सके।
(2) ऐसे यंत्रों का निर्माण करना जिनसे बड़े पैमाने पर खेती की जा सके।

Exam Tips:

a) दोनों उद्देश्य अलग-अलग लिखें।

 

Question 24: संयुक्त राज्य अमरीका में जंगली भैंसों को किस नाम से जाना जाता था? उनका कब तक पूरा सफ़ाया कर दिया गया?

Answer:

संयुक्त राज्य अमरीका में जंगली भैंसों को बाइसन कहा जाता था। उनका 1890 ई० तक पूरी तरह उन्मूलन कर दिया गया।

Exam Tips:

a) बाइसन का नाम और 1890 दोनों लिखें।

 

Question 25: संयुक्त राज्य अमरीका ने इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट कब पारित किया? इसका उद्देश्य क्या था?

Answer:

संयुक्त राज्य अमरीका ने यह एक्ट 1934 ई० में पारित किया। इसका उद्देश्य रिज़र्वेशंस में रहने वाले मूल निवासियों को ज़मीन खरीदने और ऋण लेने का अधिकार प्रदान करना था।

Exam Tips:

a) वर्ष और उद्देश्य दोनों लिखें।

 

Question 26: डिक्लेरेशन ऑफ़ इंडियन राइट्स नामक दस्तावेज़ कब तैयार किया गया था? इसका महत्त्व क्या था?

Answer:

यह दस्तावेज़ 1954 ई० में तैयार किया गया। इसमें मूल निवासियों ने कहा कि वे अमरीका की नागरिकता इस शर्त पर स्वीकार करेंगे कि उनके रिज़र्वेशंस वापस नहीं लिए जाएँगे और उनकी परंपराओं में हस्तक्षेप नहीं होगा।

Exam Tips:

a) शर्तें (रिज़र्वेशंस और परंपराएँ) लिखें।

 

Question 27: टॉरस स्ट्रेट टापूवासी कौन थे?

Answer:

टॉरस स्ट्रेट टापूवासी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में रहने वाला एक विशाल समूह है। उनके लिए ऐबॉरिजिनी शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता, क्योंकि माना जाता है कि वे कहीं और से आए थे और उनकी नस्ल भी भिन्न है।

Exam Tips:

a) उत्तर में रहने का स्थान लिखें।

 

Question 28: कैप्टन कुक कौन था?

Answer:

कैप्टन कुक इंग्लैंड का नाविक था। वह 1770 ई० में ऑस्ट्रेलिया के बॉटनी बे पहुँचा।

Exam Tips:

a) इंग्लैंड का नाविक और 1770 का वर्ष लिखें।

 

Question 29: ऑस्ट्रेलिया पहुँचने वाला प्रथम यात्री कौन था? वह किस देश से संबंधित था? वह ऑस्ट्रेलिया कब पहुँचा था?

Answer:

ऑस्ट्रेलिया पहुँचने वाला प्रथम यात्री विलेम जांस था। वह डच (हॉलैंड) देश से संबंधित था और 1606 ई० में ऑस्ट्रेलिया पहुँचा।

Exam Tips:

a) नाम, देश और वर्ष, तीनों लिखें।

 

Question 30: 1770 ई० में इंग्लैंड का कौन-सा नाविक ऑस्ट्रेलिया के किस टापू में पहुँचा था? उसका क्या नाम रखा गया?

Answer:

1770 ई० में इंग्लैंड का नाविक जेम्स कुक बॉटनी बे पहुँचा। इस टापू का नाम न्यू साउथ वेल्स रखा गया।

Exam Tips:

a) नाविक, टापू और नए नाम, तीनों लिखें।

 

Question 31: ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटेन ने अपनी प्रथम बस्ती कहाँ तथा कब स्थापित की? इसका उद्देश्य क्या था?

Answer:

ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रथम बस्ती 1788 ई० में सिडनी में स्थापित की। यहाँ ब्रिटेन के अपराधियों को देश-निकाले की सज़ा देकर भेजा जाता था।

Exam Tips:

a) स्थान, वर्ष और उद्देश्य लिखें।

 

Question 32: ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के प्रति ब्रिटिशों का क्या दृष्टिकोण था?

Answer:

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के प्रति ब्रिटिशों का आरंभ में मैत्रीपूर्ण दृष्टिकोण था। 1779 ई० में हवाई में एक आदिवासी द्वारा ब्रिटिश नाविक की हत्या के बाद उनका रवैया कठोर हो गया।

Exam Tips:

a) आरंभिक मैत्री और बाद की कठोरता अलग लिखें।

 

Question 33: यूरोपवासियों ने ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक विकास के लिए कौन-से महत्त्वपूर्ण पग उठाए?

Answer:

यहाँ मैरिनो भेड़ों के पालन के लिए विशाल फ़ार्म बनाए गए, कृषि के लिए जंगलों की सफ़ाई की गई और मदिरा बनाने हेतु अंगूर के विशाल बाग लगाए गए।

Exam Tips:

a) तीनों पग अलग-अलग लिखें।

 

Question 34: ऑस्ट्रेलिया ने चीनी अप्रवासियों के प्रति क्या नीति अपनाई?

Answer:

1974 ई० तक ऑस्ट्रेलिया ने चीनी अप्रवासियों के प्रति कड़ी नीति अपनाई और उन पर अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए। 1974 ई० में उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

Exam Tips:

a) प्रतिबंध और 1974 का परिवर्तन दोनों लिखें।

 

Question 35: किसे तथा कब ऑस्ट्रेलिया की राजधानी बनाया गया?

Answer:

कैनबरा को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी 1911 ई० में बनाया गया।

Exam Tips:

a) कैनबरा और 1911 दोनों लिखें।

 

Question 36: इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया था?

Answer:

यूरोपवासी मूल निवासियों के प्रति शत्रुता की भावना रखते थे। उन्होंने अपनी पुस्तकों में यह दिखाने का प्रयास किया कि मूल निवासियों की न कोई परंपरा है, न कोई इतिहास।

Exam Tips:

a) शत्रुता की भावना का उल्लेख करें।

 

Question 37: डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर ने कब तथा किस पुस्तक की रचना की? इसका विषय क्या था?

Answer:

डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर ने 1968 ई० में ‘दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस’ नामक पुस्तक लिखी। इसका विषय यूरोपवासियों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृति को समझने की जागृति उत्पन्न करना था।

Exam Tips:

a) वर्ष, पुस्तक का नाम और विषय लिखें।

 

Question 38: बहुसंस्कृतिवाद नीति से आपका क्या अभिप्राय है? ऑस्ट्रेलिया ने इस नीति को कब अपनाया?

Answer:

बहुसंस्कृतिवाद की नीति में मूल निवासियों, यूरोप एवं एशिया के अप्रवासियों की संस्कृति को बराबर का सम्मान दिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने यह नीति 1974 ई० में अपनाई।

Exam Tips:

a) नीति की परिभाषा और वर्ष लिखें।

 

Question 39: टेरा न्यूलिअस से आप क्या समझते हैं?

Answer:

टेरा न्यूलिअस नीति से अभिप्राय ऐसी भूमि से था जो किसी की भी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने इस नीति का अंत 1992 ई० में किया।

Exam Tips:

a) परिभाषा और अंत का वर्ष (1992) लिखें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: कनाडा के कितने प्रतिशत क्षेत्र में वन हैं?

Answer:

40 प्रतिशत।

Exam Tips:

a) उत्तरी अमरीका का सबसे बड़ा वन-क्षेत्र कनाडा में है; 40% का आँकड़ा याद रखें।

 

Question 2: कनाडा का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्योग कौन-सा है?

Answer:

मछली उद्योग।

Exam Tips:

a) कनाडा में मछली उद्योग को सबसे महत्त्वपूर्ण माना गया है।

 

Question 3: उत्तरी अमरीका के सबसे प्रथम निवासी किस रास्ते से आए थे?

Answer:

बेरिंग स्ट्रेट्स।

Exam Tips:

a) सबसे प्रथम निवासी एशिया से बेरिंग स्ट्रेट्स के रास्ते आए।

 

Question 4: उत्तरी अमरीका के जंगली भैंसों को क्या कहा जाता था?

Answer:

बाइसन।

Exam Tips:

a) उत्तरी अमरीका में बाइसन जंगली भैंसों के लिए प्रयुक्त नाम है।

 

Question 5: क्या उत्तरी अमरीका के मूल निवासी ज़मीन पर अपनी व्यक्तिगत मलकियत जताते थे?

Answer:

नहीं।

Exam Tips:

a) मूल निवासी भूमि को निजी संपत्ति नहीं मानते थे।

 

Question 6: उत्तरी अमरीका में कबीलों में आपसी समझौता होने पर वे किसका आदान-प्रदान करते थे?

Answer:

वेमपुम बेल्ट का।

Exam Tips:

a) कबीलों के समझौते का प्रतीक वेमपुम बेल्ट थी।

 

Question 7: जॉन कैबोट न्यूफाऊँडलैंड कब पहुँचा?

Answer:

1497 ई० में।

Exam Tips:

a) जॉन कैबोट का यह पहुँचना 1497 का है, जो इसी वर्ष से जुड़ा है।

 

Question 8: अंग्रेजों ने वर्जीनिया को अपना उपनिवेश कब बनाया?

Answer:

1607 ई० में।

Exam Tips:

a) वर्जीनिया उपनिवेश 1607 में बना, इसे 1620 (प्लाइमाउथ) से अलग रखें।

 

Question 9: विलियम वर्ड्सवर्थ कौन था?

Answer:

इंग्लैंड का एक महान कवि।

Exam Tips:

a) वर्ड्सवर्थ इंग्लैंड का कवि था, अमरीका का नहीं।

 

Question 10: अमरीका के किस राष्ट्रपति ने उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के उन्मूलन को सही बताया?

Answer:

थॉमस जैफ़र्सन ने।

Exam Tips:

a) थॉमस जैफ़र्सन अमरीका के तीसरे राष्ट्रपति थे।

 

Question 11: उत्तरी अमरीका में रोएँदार खाल प्राप्त करने के लिए यूरोपीय किस जानवर को बड़ी संख्या में मार रहे थे?

Answer:

उदबिलाव को।

Exam Tips:

a) रोएँदार खाल के लिए उदबिलाव का शिकार होता था।

 

Question 12: ब्रिटेन ने अमरीका में कितने उपनिवेशों की स्थापना की थी?

Answer:

13।

Exam Tips:

a) ब्रिटेन ने अमरीका में 13 उपनिवेश बनाए।

 

Question 13: अमरीकी उपनिवेशों ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्ति की घोषणा कब की?

Answer:

1776 ई० में।

Exam Tips:

a) अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा 1776 में हुई।

 

Question 14: संयुक्त राज्य अमरीका ने फ्राँस से लुइसियाना को कब खरीदा था?

Answer:

1803 ई० में।

Exam Tips:

a) लुइसियाना की खरीद फ्राँस से 1803 में हुई।

 

Question 15: संयुक्त राज्य अमरीका ने 1867 ई० में अलास्का को किससे खरीदा था?

Answer:

रूस से।

Exam Tips:

a) अलास्का रूस से 1867 में खरीदा गया।

 

Question 16: अमरीकी फ्रंटियर का अंत कब हुआ?

Answer:

1892 ई० में।

Exam Tips:

a) फ्रंटियर का अंत 1892 में हुआ।

 

Question 17: अमरीका में खेती के लिए कंटीले तारों का प्रयोग कब शुरू हुआ?

Answer:

1873 ई० में।

Exam Tips:

a) खेतों की बाड़ के लिए कंटीली तारों का प्रयोग 1873 से जुड़ा है।

 

Question 18: अमरीका में दास प्रथा के अंत के लिए किसने उल्लेखनीय भूमिका निभाई?

Answer:

अब्राहम लिंकन ने।

Exam Tips:

a) दास प्रथा के अंत में अब्राहम लिंकन की भूमिका प्रमुख थी।

 

Question 19: चिरोकी कहाँ के निवासी थे?

Answer:

जॉर्जिया के।

Exam Tips:

a) चिरोकी जॉर्जिया राज्य के निवासी थे।

 

Question 20: चिरोकियों के उन्मूलन के सफ़र को किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

आँसुओं की राह।

Exam Tips:

a) “आँसुओं की राह” चिरोकियों के सफ़र के लिए प्रयोग होता है।

 

Question 21: कनाडा में किन्होंने 1869 ई० से 1885 ई० के दौरान विद्रोह का झंडा बुलंद किया?

Answer:

मेटिसों ने।

Exam Tips:

a) मेटिसों ने कनाडा में विद्रोह किया था।

 

Question 22: गोल्ड रश कब आरंभ हुआ?

Answer:

1849 ई० में।

Exam Tips:

a) गोल्ड रश 1849 में कैलिफ़ोर्निया से शुरू हुआ।

 

Question 23: कनाडा में रेलवे का निर्माण कब पूरा हुआ?

Answer:

1885 ई० में।

Exam Tips:

a) कनाडा में रेलवे 1885 में पूरा हुआ।

 

Question 24: 1928 ई० में किसकी अध्यक्षता में मूल निवासियों की समस्याओं को जानने के लिए एक सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ?

Answer:

लेवाइस मेरिअम।

Exam Tips:

a) लेवाइस मेरिअम की अध्यक्षता वाला सर्वेक्षण 1928 का है।

 

Question 25: इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट कब पारित हुआ था?

Answer:

1934 ई० में।

Exam Tips:

a) इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट 1934 में पारित हुआ।

 

Question 26: अमरीकी मूल निवासियों के अधिकारों को सरकार द्वारा कब स्वीकृति दी गई?

Answer:

1982 ई० में।

Exam Tips:

a) मूल निवासियों के अधिकारों की स्वीकृति 1982 में मानें।

 

Question 27: ऑस्ट्रेलिया में आदिमानव कब पहुँचा?

Answer:

40,000 वर्ष पहले।

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया में आदिमानव लगभग 40,000 वर्ष पहले पहुँचा।

 

Question 28: ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को क्या कहा जाता था?

Answer:

ऐबॉरिजिनीज़।

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी ऐबॉरिजिनीज़ कहलाते हैं।

 

Question 29: कौन-सा डच यात्री 1606 ई० में सर्वप्रथम ऑस्ट्रेलिया पहुँचा?

Answer:

विलेम जांस।

Exam Tips:

a) विलेम जांस डच यात्री था जो 1606 में पहुँचा।

 

Question 30: किस वर्ष डच यात्री ए० जे० तास्मान ऑस्ट्रेलिया पहुँचा?

Answer:

1642 ई० में।

Exam Tips:

a) तास्मान 1642 में ऑस्ट्रेलिया पहुँचा और उसने तस्मानिया नाम दिया।

 

Question 31: जेम्स कुक बॉटनी बे कब पहुँचा था?

Answer:

1770 ई० में।

Exam Tips:

a) जेम्स कुक इंग्लैंड का नाविक था और 1770 में बॉटनी बे पहुँचा।

 

Question 32: जेम्स कुक ने बॉटनी बे का नाम क्या रखा?

Answer:

न्यू साउथ वेल्स।

Exam Tips:

a) कुक ने इस क्षेत्र का नाम न्यू साउथ वेल्स रखा।

 

Question 33: ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रथम बस्ती कहाँ स्थापित की?

Answer:

सिडनी में।

Exam Tips:

a) ब्रिटेन की पहली बस्ती सिडनी में 1788 में बनी।

 

Question 34: किस घटना के चलते यूरोपवासियों एवं ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के संबंधों में बिगाड़ आ गया?

Answer:

जेम्स कुक की हत्या के कारण।

Exam Tips:

a) 1779 में कुक की हत्या से दोनों समुदायों के संबंध बिगड़े।

 

Question 35: ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में किन भेड़ों को पाला जाता था?

Answer:

मैरिनो भेड़ों को।

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया में मैरिनो भेड़ों के फ़ार्म प्रसिद्ध थे।

 

Question 36: किस वर्ष तक गैर-गोरों को ऑस्ट्रेलिया से बाहर रखने की नीति अपनाई गई?

Answer:

1974 ई० तक।

Exam Tips:

a) चीनी अप्रवासियों पर 1974 तक रोक रही।

 

Question 37: 1911 ई० में किसे ऑस्ट्रेलिया की राजधानी घोषित किया गया?

Answer:

कैनबरा।

Exam Tips:

a) कैनबरा को 1911 में राजधानी बनाया गया।

 

Question 38: ‘दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस’ का लेखक कौन था?

Answer:

डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर।

Exam Tips:

a) स्टैनर की पुस्तक का नाम दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस है।

 

Question 39: हेनरी रेनॉल्डस की प्रसिद्ध रचना का नाम क्या था?

Answer:

व्हाई वरंट वी टोल्ड।

Exam Tips:

a) रेनॉल्डस की पुस्तक का नाम व्हाई वरंट वी टोल्ड है।

 

Question 40: ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बहु-संस्कृतिवाद की नीति को कब अपनाया?

Answer:

1974 ई० में।

Exam Tips:

a) बहुसंस्कृतिवाद की नीति 1974 में अपनाई गई।

 

Question 41: ऑस्ट्रेलिया ने टेरा न्यूलिअस नीति के अंत की घोषणा कब की?

Answer:

1992 ई० में।

Exam Tips:

a) टेरा न्यूलिअस नीति का अंत 1992 में हुआ।

 

रिक्त स्थान भरिए

Question 1: उत्तरी अमेरिका के सबसे प्रथम निवासी ……………… वर्ष पूर्व एशिया से आए थे।

Answer:

30,000

Exam Tips:

a) लगभग 30,000 वर्ष पूर्व एशिया से आए।

 

Question 2: उत्तरी अमेरिका के सबसे प्रथम निवासी ……………… के मार्ग से आए।

Answer:

बेरिंग स्ट्रेट्स

Exam Tips:

a) एशिया से उत्तरी अमरीका तक का मार्ग बेरिंग स्ट्रेट्स था।

 

Question 3: उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी जिन जंगली भैंसों का शिकार करते थे उन्हें ……………… कहते थे।

Answer:

बाइसन

Exam Tips:

a) बाइसन उत्तरी अमरीका का जंगली भैंसा है।

 

Question 4: अंग्रेजों ने प्लाइमाउथ की खोज ……………… में की।

Answer:

1620 ई०

Exam Tips:

a) प्लाइमाउथ की खोज 1620 में अंग्रेज़ों ने की।

 

Question 5: अमेरिका द्वारा कंटीली तारों की खोज ……………… में की गई।

Answer:

1873

Exam Tips:

a) कंटीली तारों का प्रयोग 1873 से शुरू हुआ।

 

Question 6: संयुक्त राज्य अमेरिका में ……………… ई० में दास प्रथा का अंत किया गया।

Answer:

1865

Exam Tips:

a) दास प्रथा का अंत 1865 में हुआ।

 

Question 7: संयुक्त राज्य अमेरिका में दास प्रथा का अंत ……………… के प्रयत्नों के परिणामस्वरूप हुआ।

Answer:

अब्राहम लिंकन

Exam Tips:

a) दास प्रथा अंत के लिए लिंकन का नाम लें।

 

Question 8: 1849 ई० में संयुक्त राज्य अमेरिका के ……………… राज्य में सोने के कुछ चिह्न प्राप्त हुए थे।

Answer:

कैलिफ़ोर्निया

Exam Tips:

a) सोने के चिह्न 1849 में कैलिफ़ोर्निया में मिले।

 

Question 9: ऑस्ट्रेलिया की खोज ……………… ने की थी।

Answer:

विलेम जांस

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया की खोज विलेम जांस ने की।

 

Question 10: ऑस्ट्रेलिया की खोज ……………… ई० में की गई थी।

Answer:

1606

Exam Tips:

a) विलेम जांस 1606 में पहुँचा।

 

Question 11: 1788 ई० में ब्रिटेन द्वारा स्थापित प्रथम बस्ती का नाम ……………… था।

Answer:

सिडनी

Exam Tips:

a) सिडनी ब्रिटेन की पहली बस्ती थी।

 

Question 12: ऑस्ट्रेलिया में ……………… नामक भेड़ों को अत्यधिक पाला जाता था।

Answer:

मैरिनो

Exam Tips:

a) मैरिनो भेड़ें ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख भेड़ें थीं।

 

Question 13: 1911 ई० में ऑस्ट्रेलिया की राजधानी ……………… को बनाया गया।

Answer:

कैनबरा

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।

 

Question 14: कैनबरा को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी ……………… ई० में बनाया गया।

Answer:

1911

Exam Tips:

a) कैनबरा को 1911 में राजधानी बनाया गया।

 

Question 15: ……………… में ऑस्ट्रेलिया द्वारा टेरा न्यूलिअस नीति का त्याग कर दिया गया।

Answer:

1992 ई०

Exam Tips:

a) टेरा न्यूलिअस नीति 1992 में समाप्त हुई।

 

Question 16: ‘दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना ……………… द्वारा की गई थी।

Answer:

डब्ल्यू. ई० एच० स्टैनर

Exam Tips:

a) स्टैनर ने 1968 में यह पुस्तक लिखी।

 

Question 17: ‘व्हाई वरंट वी टोल्ड’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना ……………… द्वारा की गई थी।

Answer:

हेनरी रेनॉल्डस

Exam Tips:

a) रेनॉल्डस की पुस्तक का नाम याद रखें।

 

Question 18: ऑस्ट्रेलिया में ‘राष्ट्रीय क्षमा याचना दिवस’ मनाने की घोषणा ……………… में की गई।

Answer:

1999 ई०

Exam Tips:

a) राष्ट्रीय क्षमायाचना दिवस की घोषणा का वर्ष लिखें।

 

बहु-विकल्पीय प्रश्न

Question 1: उत्तरी अमरीका के पश्चिम क्षेत्र में कौन-सा मरुस्थल स्थित है?
(क) मिसीसिपी
(ख) अरिज़ोना
(ग) ओहियो
(घ) अप्पालाचियाँ।

Answer:

(ख) अरिज़ोना

Exam Tips:

a) अरिज़ोना और नेवाडा पश्चिमी मरुस्थल हैं।

 

Question 2: कनाडा के कितने प्रतिशत क्षेत्र में वन हैं?
(क) 20%
(ख) 30%
(ग) 40%
(घ) 50%।

Answer:

(ग) 40%

Exam Tips:

a) कनाडा के 40% क्षेत्र में वन हैं।

 

Question 3: निम्नलिखित में से कौन-सी फ़सल उत्तरी अमरीका की प्रमुख फ़सल नहीं है?
(क) कपास
(ख) मकई
(ग) गेहूँ
(घ) फल।

Answer:

(क) कपास

Exam Tips:

a) कपास दक्षिणी राज्यों की फ़सल थी, उत्तर की नहीं।

 

Question 4: उत्तरी अमरीका में जलवायु में स्थिरता कब आई?
(क) एक हज़ार वर्ष पूर्व
(ख) दो हज़ार वर्ष पूर्व
(ग) तीन हज़ार वर्ष पूर्व
(घ) पाँच हज़ार वर्ष पूर्व।

Answer:

(घ) पाँच हज़ार वर्ष पूर्व।

Exam Tips:

a) पाँच हज़ार वर्ष पूर्व जलवायु स्थिर हुई।

 

Question 5: उत्तरी अमरीका के लोग किसके मांस का अधिक प्रयोग करते थे?
(क) बाइसन
(ख) लामा
(ग) अल्पाका
(घ) भेड़।

Answer:

(क) बाइसन

Exam Tips:

a) बाइसन का मांस मूल निवासी खाते थे।

 

Question 6: उत्तरी अमरीका के कबीले आपसी समझौता होने पर किस वस्तु का आदान-प्रदान करते थे?
(क) वेमपुम बेल्ट का
(ख) चमड़े की बेल्ट का
(ग) फलों का
(घ) फूलों का।

Answer:

(क) वेमपुम बेल्ट का

Exam Tips:

a) वेमपुम बेल्ट कबीलों के समझौते का प्रतीक थी।

 

Question 7: एंड्रू जैक्सन किस देश के राष्ट्रपति थे?
(क) चीन
(ख) जापान
(ग) फ्राँस
(घ) अमेरिका।

Answer:

(घ) अमेरिका।

Exam Tips:

a) एंड्रू जैक्सन अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

 

Question 8: अमरीका स्वतंत्र देश कब बना?
(क) 1776 ई० में
(ख) 1779 ई० में
(ग) 1786 ई० में
(घ) 1789 ई० में।

Answer:

(क) 1776 ई० में

Exam Tips:

a) अमेरिका 1776 में स्वतंत्र हुआ।

 

Question 9: रूसो किस देश का निवासी था?
(क) अमरीका
(ख) इंग्लैंड
(ग) फ्राँस
(घ) चीन।

Answer:

(ग) फ्राँस

Exam Tips:

a) रूसो फ्राँस का दार्शनिक था।

 

Question 10: अमरीकी फ्रंटीयर का अंत किस वर्ष हुआ?
(क) 1803 ई० में
(ख) 1852 ई० में
(ग) 1892 ई० में
(घ) 1902 ई० में।

Answer:

(ग) 1892 ई० में

Exam Tips:

a) अमेरिकी फ्रंटियर का अंत 1892 में हुआ।

 

Question 11: किस शताब्दी में यूरोपीय लोग संयुक्त राज्य अमरीका में आकर बसने लगे थे?
(क) 15वीं शताब्दी में
(ख) 17वीं शताब्दी में
(ग) 18वीं शताब्दी में
(घ) 19वीं शताब्दी में।

Answer:

(ख) 17वीं शताब्दी में

Exam Tips:

a) यूरोपीय लोग 17वीं शताब्दी से अमरीका में बसने लगे थे (जेम्सटाउन 1607, प्लाइमाउथ 1620)।

 

Question 12: संयुक्त राज्य अमरीका में दास प्रथा का अंत कब हुआ?
(क) 1861 ई० में
(ख) 1865 ई० में
(ग) 1867 ई० में
(घ) 1875 ई० में।

Answer:

(ख) 1865 ई० में

Exam Tips:

a) दास प्रथा का अंत 1865 में हुआ।

 

Question 13: संयुक्त राज्य अमरीका से मूल निवासियों की बेदखली के लिए यूरोपवासियों ने कौन-सा ढंग अपनाया?
(क) उन्हें हटने के लिए प्रेरित किया गया
(ख) उन्हें हटने के लिए धमकाया गया
(ग) उन्होंने मूल निवासियों के साथ धोखा किया
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) यह ढंग तीनों तरीकों को शामिल करता है।

 

Question 14: चिरोकी कहाँ के निवासी थे?
(क) कुज़को के
(ख) जॉर्जिया के
(ग) अलास्का के
(घ) लुइसियाना के।

Answer:

(ख) जॉर्जिया के

Exam Tips:

a) चिरोकी जॉर्जिया के निवासी थे।

 

Question 15: किनके सफ़र की तुलना ‘आँसुओं की राह’ से की गई?
(क) मार्को पोलो की
(ख) चिरोकियों की
(ग) मेटिसों की
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(ख) चिरोकियों की

Exam Tips:

a) चिरोकियों की यात्रा “आँसुओं की राह” कहलाई।

 

Question 16: कनाडा कब स्वायत्त राज्यों का एक संघ बना?
(क) 1837 ई० में
(ख) 1847 ई० में
(ग) 1857 ई० में
(घ) 1867 ई० में।

Answer:

(घ) 1867 ई० में।

Exam Tips:

a) कनाडा का संघ 1867 में बना।

 

Question 17: ‘कनाडा-इंडियंस एक्ट’ कब पास हुआ था?
(क) 1717 ई० में
(ख) 1749 ई० में
(ग) 1856 ई० में
(घ) 1876 ई० में।

Answer:

(घ) 1876 ई० में।

Exam Tips:

a) कनाडा-इंडियंस एक्ट 1876 में पारित हुआ।

 

Question 18: ये शब्द किसने कहे, “पुराने राष्ट्र घोंघे की चाल से सरकते हैं, नया गणराज्य किसी एक्सप्रेस की गति से दौड़ रहा है।”
(क) जॉन मार्शल ने
(ख) एंड्रू जैक्सन ने
(ग) एंड्रू कार्नेगी ने
(घ) थॉमस जैफ़र्सन ने।

Answer:

(ग) एंड्रू कार्नेगी ने

Exam Tips:

a) यह कथन एंड्रू कार्नेगी का है।

 

Question 19: इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट कब पास हुआ?
(क) 1930 ई० में
(ख) 1934 ई० में
(ग) 1936 ई० में
(घ) 1940 ई० में।

Answer:

(ख) 1934 ई० में

Exam Tips:

a) इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट 1934 में पारित हुआ।

 

Question 20: 1934 ई० के इंडियन रीऑर्गेनाइज़ेशन एक्ट के अधीन उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों को कौन-सा अधिकार दिया गया?
(क) वोट डालने का
(ख) संपत्ति खरीदने का
(ग) राष्ट्रपति पद के चुनाव का
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(ख) संपत्ति खरीदने का

Exam Tips:

a) इस एक्ट के तहत ज़मीन खरीदने का अधिकार मिला।

 

Question 21: ‘डिक्लेरेशन ऑफ़ इंडियन राइट्स’ कब पारित किया गया?
(क) 1924 ई० में
(ख) 1934 ई० में
(ग) 1954 ई० में
(घ) 1982 ई० में।

Answer:

(ग) 1954 ई० में

Exam Tips:

a) डिक्लेरेशन ऑफ़ इंडियन राइट्स 1954 में बना।

 

Question 22: ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी जिस प्रदेश में रहते थे, वह कहलाता था?
(क) टॉरस स्ट्रेट टापूवासी
(ख) बेरिंग स्ट्रेट्स टापूवासी
(ग) क्यूबेक टापूवासी
(घ) वर्जीनिया टापूवासी।

Answer:

(क) टॉरस स्ट्रेट टापूवासी

Exam Tips:

a) टॉरस स्ट्रेट टापूवासी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में रहते हैं।

 

Question 23: ऑस्ट्रेलिया की खोज किसने की?
(क) कोलंबस ने
(ख) ए० जे० तास्मान ने
(ग) विलेम जांस ने
(घ) फ्रांसिस्को पिज़ारो ने।

Answer:

(ग) विलेम जांस ने

Exam Tips:

a) विलेम जांस ऑस्ट्रेलिया पहुँचने वाला पहला यूरोपीय था।

 

Question 24: जेम्स कुक किस देश का प्रसिद्ध नाविक था?
(क) ऑस्ट्रेलिया का
(ख) इंग्लैंड का
(ग) पुर्तगाल का
(घ) डच का।

Answer:

(ख) इंग्लैंड का

Exam Tips:

a) जेम्स कुक इंग्लैंड का नाविक था।

 

Question 25: आयरलैंड किस देश का उपनिवेश था?
(क) अमेरिका
(ख) फ्राँस
(ग) इंग्लैंड
(घ) जर्मनी।

Answer:

(ग) इंग्लैंड

Exam Tips:

a) आयरलैंड इंग्लैंड का उपनिवेश था।

 

Question 26: इंग्लैंड ने अपनी प्रथम बस्ती ऑस्ट्रेलिया में कहाँ स्थापित की थी?
(क) बॉटनी बे में
(ख) न्यू साउथ वेल्स में
(ग) सिडनी में
(घ) तस्मानिया में।

Answer:

(ग) सिडनी में

Exam Tips:

a) ब्रिटेन की पहली बस्ती सिडनी में थी।

 

Question 27: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कहाँ है?
(क) सिडनी
(ख) कैनबरा
(ग) मेलबोर्न
(घ) डरबन।

Answer:

(ख) कैनबरा

Exam Tips:

a) कैनबरा ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है।

 

Question 28: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा कब बनाई गई?
(क) 1880 में
(ख) 1899 में
(ग) 1903 में
(घ) 1911 ई० में।

Answer:

(घ) 1911 ई० में।

Exam Tips:

a) कैनबरा 1911 में राजधानी बनी।

 

Question 29: डब्ल्यू० ई० एच० स्टैनर की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या था?
(क) व्हाई वरंट वी टोल्ड
(ख) दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस
(ग) ऑन प्लेजर
(घ) दि रिवल्यूशनिबस।

Answer:

(ख) दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस

Exam Tips:

a) दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस स्टैनर की पुस्तक है।

 

Question 30: ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बहु-संस्कृतिवाद की नीति को कब अपनाया?
(क) 1968 ई० में
(ख) 1970 ई० में
(ग) 1972 ई० में
(घ) 1974 ई० में।

Answer:

(घ) 1974 ई० में।

Exam Tips:

a) ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बहुसंस्कृतिवाद 1974 में अपनाया।

 

Question 31: ज्यूडिथ राइट कौन थी?
(क) ऑस्ट्रेलिया की लेखिका
(ख) फ्राँस की लेखिका
(ग) पुर्तगाल की विद्वान्
(घ) ब्रिटेन की कलाकार।

Answer:

(क) ऑस्ट्रेलिया की लेखिका

Exam Tips:

a) ज्यूडिथ राइट ऑस्ट्रेलिया की लेखिका और कवयित्री थीं।

 

Question 32: ‘हमें बताया क्यों नहीं गया’ पुस्तक का लेखक कौन है?
(क) कैप्टन कुक
(ख) हेनरी रेनॉल्डस
(ग) एडम स्मिथ
(घ) टेकु मेस।

Answer:

(ख) हेनरी रेनॉल्डस

Exam Tips:

a) हेनरी रेनॉल्डस की पुस्तक का नाम व्हाई वरंट वी टोल्ड है।

 

Question 33: ऑस्ट्रेलिया में टेरा न्यूलिअस नीति का अंत कब किया गया?
(क) 1972 ई० में
(ख) 1982 ई० में
(ग) 1992 ई० में
(घ) 1999 ई० में।

Answer:

(ग) 1992 ई० में

Exam Tips:

a) टेरा न्यूलिअस नीति का अंत 1992 में हुआ।

 

Question 34: ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय क्षमायाचना दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 5 मार्च को
(ख) 26 मई को
(ग) 20 अगस्त को
(घ) 19 नवंबर को।

Answer:

(ख) 26 मई को

Exam Tips:

a) राष्ट्रीय क्षमायाचना दिवस 26 मई को मनाया जाता है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 History Chapter 10 Displacement of Native Peoples

Textbook Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacement of Native Peoples

Review comprehensive exercise answers for Class 11 History Chapter 10 Displacement of Native Peoples. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 History module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 History.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the History Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the History Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन in printable PDF format for offline study on any device.