HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Verb (Kriya)

Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Verb (Kriya). Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Verb (Kriya) Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: क्रिया की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।

Answer:

क्रिया वह शब्द अथवा पद है जिससे किसी कार्य के होने का बोध हो; जैसे
(क) चिड़िया आकाश में उड़ रही है।
(ख) मोहन दौड़ रहा है।
(ग) राम पत्र लिख रहा है।
(घ) बच्चे स्कूल गए।
(ङ) शीला ने गीत गाया।

उपर्युक्त वाक्यों में प्रयुक्त 'उड़', 'दौड़', 'लिख', 'गए' और 'गाया' शब्दों से किसी-न-किसी क्रिया के होने का ज्ञान होता है। अतः ये सब क्रिया पद हैं।

Exam Tips:

a) क्रिया पद से कार्य होने या करने का बोध होता है, जैसे 'दौड़'।
b) वाक्य में क्रिया प्रायः अंत में आती है, जैसे 'गाया' और 'गए'।

 

Question 2: धातु किसे कहते हैं? सोदाहरण समझाइए।

Answer:

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं; जैसे पढ़ना, लिखना, दौड़ना, पीना, चलना, गाना आदि क्रियाओं में पढ़, लिख, दौड़, पी, चल, गा आदि क्रिया के मूल रूप होने के कारण धातु हैं।

Exam Tips:

a) 'ना' हटाने पर क्रिया का मूल रूप धातु बच जाता है, जैसे पढ़ना से पढ़।
b) 'पी' धातु 'पीना' क्रिया से बनती है, इसलिए इसका अंत स्वर 'ई' है।

 

Question 3: धातु के कितने भेद होते हैं? प्रत्येक का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

धातु के मुख्यतः पाँच भेद माने जाते हैं-
(क) सामान्य (मूल) धातु।
(ख) व्युत्पन्न धातु।
(ग) नामधातु।
(घ) सम्मिश्रण धातु।
(ङ) अनुकरणात्मक धातु।

1. सामान्य (मूल) धातु: जो क्रिया धातुएँ भाषा में रूढ़ शब्द के रूप में प्रचलित हो चुकी हैं, वे सामान्य (मूल) धातुएँ कहलाती हैं। ये धातुएँ किसी के योग से नहीं उत्पन्न होतीं; जैसे सोना, खाना, लिखना, पढ़ना, देखना, खेलना, सुनना, जाना आदि क्रियाओं की धातुएँ सामान्य हैं।

2. व्युत्पन्न धातु: जो धातुएँ किसी मूल धातु में प्रत्यय लगाकर अथवा मूल धातु को अन्य प्रकार से परिवर्तित करके बनाई जाती हैं, उन्हें व्युत्पन्न धातुएँ कहा जाता है; जैसे पीना - पिलवाना, खोलना - खुलवाना, करना - करवाना, सुनना - सुनवाना, देखना - दिखाना, गाना - गवाना।

'उड़ना' और 'उठना' धातुओं के व्युत्पन्न रूप वाक्यों द्वारा इस प्रकार हैं-
उड़ना-
(क) चिड़िया उड़ रही है। (मूल अकर्मक उड़ना)
(ख) श्याम ने चिड़िया को उड़ा दिया। (मूल अकर्मक उड़ना का व्युत्पन्न प्रेरणार्थक रूप)
(ग) मोहन पतंग उड़ा रहा है। (मूल सकर्मक उड़ाना)
(घ) पतंग आकाश में उड़ रही है। (मूल सकर्मक उड़ाना का अकर्मक रूप)
उठना-
(क) बच्चा उठ गया। (मूल अकर्मक उठना)
(ख) माँ बच्चे को उठा रही है। (मूल अकर्मक उठना का व्युत्पन्न प्रेरणार्थक)
(ग) कुली सामान उठा रहा है। (मूल सकर्मक उठाना)
(घ) कुली से सामान नहीं उठ रहा है। (मूल सकर्मक उठाना का व्युत्पन्न अकर्मक)

यहाँ कभी धातु की अकर्मक क्रिया मूल में है और कभी सकर्मक क्रिया।

3. नामधातु: संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों में प्रत्यय लगाकर जो क्रिया धातुएँ बनती हैं, उन्हें नामधातु कहते हैं; जैसे (i) संज्ञा शब्दों से - बात से बतियाना, रंग से रँगना, खर्च से खर्चना, गाँठ से गाँठना, झूठ से झुठलाना। (ii) सर्वनाम से - अपना से अपनाना। (iii) विशेषण से - गरम से गरमाना, चिकना से चिकनाना, साठ से सठियाना, लँगड़ा से लँगड़ाना आदि।

4. सम्मिश्रण/मिश्र धातुएँ: संज्ञा, विशेषण और क्रियाविशेषण शब्दों के बाद 'करना', 'होना' आदि के योग से जो धातुएँ बनती हैं, उन्हें सम्मिश्रण मिश्र धातुएँ कहते हैं; जैसे दर्शन करना, पीछा करना, प्यार करना, होना आदि। कुछ अन्य उदाहरण-
(क) करना - काम करना, पीछा करना, प्यार करना आदि।
(ख) होना - काम होना, दर्शन होना, प्यार होना, तेज़ होना, धीरे होना।
(ग) देना - काम देना, दर्शन देना, राज देना, कष्ट देना, धन्यवाद देना।
(घ) जाना - सो जाना, जीत जाना, रूठ जाना, पी जाना, खा जाना।
(ङ) आना - याद आना, पसंद आना, नींद आना।
(च) खाना - मार खाना, हवा खाना, रिश्वत खाना।
(छ) मारना - झपट्टा मारना, डींग मारना, गोता मारना, मस्ती मारना।
(ज) लेना - खा लेना, पी लेना, सो लेना, काम लेना, भाग लेना।

5. अनुकरणात्मक धातु: जो धातुएँ ध्वनि के अनुकरण पर बनाई जाती हैं, उन्हें अनुकरणात्मक धातुएँ कहा जाता है; जैसे हिनहिन - हिनहिनाना, भनभन - भनभनाना, टनटन - टनटनाना, झनझन - झनझनाना, खटखट - खटखटाना, थरथर - थरथराना।

Exam Tips:

a) 'पिलवाना' और 'दिखाना' जैसी व्युत्पन्न धातुएँ मूल धातु में परिवर्तन से बनती हैं।
b) 'उड़ाना' सकर्मक है, जबकि 'उड़ना' अकर्मक है, और यह अंतर वाक्य से पहचानें।
c) 'अपनाना' और 'बतियाना' नामधातु के उदाहरण हैं, जो संज्ञा या सर्वनाम से बनते हैं।
d) 'दर्शन करना' और 'पीछा करना' सम्मिश्रण धातुएँ हैं, जिनमें संज्ञा के साथ 'करना' जुड़ता है।

 

Question 4: क्रिया के कितने भेद हैं? सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

हिंदी में क्रिया मुख्यतः दो प्रकार की होती है-
(1) अकर्मक क्रिया और
(2) सकर्मक क्रिया।

1. अकर्मक क्रिया: अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं होता, अतः क्रिया का व्यापार और फल कर्ता में ही पाए जाते हैं; जैसे (क) मोहन पढ़ता है। (ख) सोहन सोया है। उपर्युक्त दोनों वाक्यों में 'पढ़ता है' और 'सोया है' अकर्मक क्रियाएँ हैं।

2. सकर्मक क्रिया: जिन क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ता है, उन्हें सकर्मक क्रियाएँ कहते हैं; यथा (क) मोहन पुस्तक पढ़ता है। (ख) सीता पत्र लिखती है। इन दोनों वाक्यों में पढ़ने का प्रभाव पुस्तक पर और लिखने का प्रभाव पत्र पर है, अतः ये दोनों सकर्मक क्रियाएँ हैं।

Exam Tips:

a) अकर्मक क्रिया के साथ कोई कर्म नहीं आता, जैसे 'सोया है'।
b) सकर्मक क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है, जैसे 'पत्र लिखती है' में पत्र पर।
c) क्रिया सकर्मक है या अकर्मक, यह उसके वाक्य-प्रयोग से तय होता है।

 

Question 5: अकर्मक क्रिया कितने प्रकार की होती है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

Answer:

अकर्मक क्रिया तीन प्रकार की होती है-
1. स्थित्यर्थक अकर्मक क्रिया: यह क्रिया बिना कर्म के पूर्ण अर्थ का बोध कराती है तथा कर्ता की स्थिर दशा का भी ज्ञान कराती है; जैसे (क) प्रीत सिंह इस समय जाग रहा है। (जागने की दशा) (ख) राम हँस रहा है। (हँसने की दशा)

2. गत्यर्थक पूर्ण अकर्मक क्रिया: यह क्रिया बिना कर्म के पूर्ण अर्थ का ज्ञान कराती है तथा कर्ता की गत्यात्मक स्थिति का बोध भी कराती है; जैसे (क) बच्चा दौड़ रहा है। (ख) पक्षी उड़ रहा है।

3. अपूर्ण अकर्मक क्रियाएँ: ये वे अकर्मक क्रियाएँ होती हैं जिनके प्रयोग के समय अर्थ की पूर्णता के लिए कर्ता से संबंध रखने वाले किसी शब्द विशेष की आवश्यकता पड़ती है। पूरक शब्द के बिना वाक्य अथवा अर्थ अधूरा रहता है; जैसे 'मैं हूँ'। यह वाक्य कर्ता और क्रिया की दृष्टि से पूर्ण है, किंतु अर्थ स्पष्ट नहीं है। अतः इसमें पूरक लगाने की आवश्यकता है; जैसे 'मैं भूखा हूँ'। इस प्रकार पूरक (भूखा) लगाने से वाक्य एवं उसका अर्थ पूर्ण हो जाता है।

Exam Tips:

a) स्थित्यर्थक क्रिया कर्ता की स्थिर दशा बताती है, जैसे 'जाग रहा है'।
b) गत्यर्थक क्रिया कर्ता की गति या चलने का भाव बताती है, जैसे 'दौड़ रहा है'।
c) अपूर्ण अकर्मक क्रिया में 'मैं हूँ' जैसे वाक्य को पूरक 'भूखा' से पूरा करना पड़ता है।

 

Question 6: सकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं? प्रत्येक का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

सकर्मक क्रिया तीन प्रकार की होती है-
(1) एककर्मक क्रिया,
(2) द्विकर्मक क्रिया तथा
(3) अपूर्ण सकर्मक क्रिया।

1. एककर्मक क्रिया: जिस क्रिया में एक कर्म हो, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे राम पुस्तक पढ़ता है। यहाँ 'पुस्तक' एक ही कर्म है।

2. द्विकर्मक क्रिया: जिस क्रिया में दो कर्म हों, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं; यथा राम श्याम को पत्र भेजता है। इस वाक्य में 'श्याम' और 'पत्र' दोनों कर्म हैं, अतः 'भेजता है' द्विकर्मक क्रिया है। द्विकर्मक क्रिया में जिस कर्म के साथ 'को' परसर्ग लगा होता है, वह गौण कर्म होता है, लेकिन जिसके साथ 'को' परसर्ग नहीं होता, वह मुख्य कर्म होता है। उपर्युक्त वाक्य में 'श्याम' गौण और 'पत्र' मुख्य कर्म है।

3. अपूर्ण सकर्मक क्रिया: ये वे क्रियाएँ हैं जिनमें कर्म रहते हुए भी कर्म को किसी पूरक शब्द की आवश्यकता होती है, अन्यथा अर्थ अपूर्ण रहता है; जैसे (क) मोहन सोहन को मूर्ख समझता है। (ख) वह तुम्हें मित्र मानता है। उपर्युक्त दोनों वाक्यों में 'मूर्ख' एवं 'मित्र' पूरक शब्द हैं।

Exam Tips:

a) एककर्मक क्रिया में केवल एक कर्म होता है, जैसे 'पुस्तक पढ़ता है'।
b) द्विकर्मक क्रिया में 'को' वाला कर्म गौण और बिना 'को' वाला कर्म मुख्य होता है।
c) अपूर्ण सकर्मक क्रिया में कर्म के बाद 'मूर्ख' या 'मित्र' जैसा पूरक शब्द आता है।

 

Question 7: अकर्मक क्रियाएँ सकर्मक क्रियाओं में कैसे प्रयुक्त होती हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

क्रियाओं का सकर्मक या अकर्मक होना उनके प्रयोग पर निर्भर करता है। अतः कभी अकर्मक क्रियाएँ सकर्मक रूप में और सकर्मक क्रियाएँ अकर्मक रूप में प्रयुक्त होती हैं। इसे ही क्रिया परिवर्तन कहते हैं; जैसे-
पढ़ना (सकर्मक) - राम किताब पढ़ रहा है।
पढ़ना (अकर्मक) - राम आठवीं में पढ़ रहा है।
खेलना (अकर्मक) - बच्चे दिन-भर खेलते हैं।

इसके विपरीत, हँसना, लड़ना आदि अकर्मक क्रियाएँ हैं, फिर भी सजातीय कर्म लगने पर ये सकर्मक रूप में प्रयुक्त होती हैं; जैसे (क) अकबर ने अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं। (ख) वह मस्तानी चाल चल रहा था।

ऐंठना, खुजलाना आदि क्रियाओं के दोनों रूप मिलते हैं; जैसे (क) पानी में रस्सी ऐंठती है। (अकर्मक) (ख) नौकर रस्सी ऐंठ रहा है। (सकर्मक) (ग) उसका सिर खुजलाता है। (अकर्मक) (घ) वह अपना सिर खुजलाता है। (सकर्मक)

Exam Tips:

a) 'पढ़ना' किताब के साथ आए तो सकर्मक और 'आठवीं में' के साथ आए तो अकर्मक होता है।
b) 'लड़ाइयाँ लड़ीं' जैसे सजातीय कर्म से अकर्मक क्रिया सकर्मक बन जाती है।
c) 'ऐंठना' और 'खुजलाना' दोनों रूपों में प्रयुक्त होने वाली क्रियाएँ हैं।

 

Question 8: अकर्मक से सकर्मक क्रिया बनाने के नियमों का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

अकर्मक क्रियाओं से सकर्मक क्रियाएँ बनाने के निम्नलिखित नियम हैं-

1. दो वर्ण वाली अकर्मक धातुओं के अंतिम 'अ' को दीर्घ 'आ' करने से सकर्मक क्रियाएँ बन जाती हैं:

धातुअकर्मकसकर्मक
जलजलनाजलाना
डरडरनाडराना
उठउठनाउठाना
गिरगिरनागिराना
सुनसुननासुनाना

2. कभी-कभी दो वर्ण वाली धातुओं के प्रथम वर्ण को दीर्घ की मात्रा लगाने से सकर्मक क्रियाएँ बन जाती हैं:

धातुअकर्मकसकर्मक
कटकटनाकाटना
टलटलनाटालना
मरमरनामारना

3. तीन वर्णों से बनी धातुओं के दूसरे स्वर को दीर्घ करने से भी सकर्मक क्रियाएँ बनाई जा सकती हैं:

धातुअकर्मकसकर्मक
निकलनिकलनानिकालना
संभलसंभलनासंभालना
उछलउछलनाउछालना
उखड़उखड़नाउखाड़ना

4. दो वर्ण से बनी धातुओं के आदि 'इ', 'ई' को 'ए' तथा 'उ', 'ऊ' को 'ओ' कर देने पर भी सकर्मक क्रियाएँ बनती हैं:

धातुअकर्मकसकर्मक
खुलखुलनाखोलना
फिरफिरनाफेरना
घिरघिरनाघेरना
मुड़मुड़नामोड़ना
दिखदिखनादेखना

5. कुछ धातुओं के अंतिम 'ट' को 'ड' करने पर भी सकर्मक क्रियाओं का निर्माण होता है:

धातुअकर्मकसकर्मक
टूटटूटनातोड़ना
फटफटनाफाड़ना

6. कभी-कभी सकर्मक क्रिया बनाने के लिए अकर्मक क्रिया में भारी परिवर्तन करना पड़ता है:

धातुअकर्मकसकर्मक
जाजानाभेजना
पीपीनापिलाना
बिकबिकनाबेचना
सोसोनासुलाना
रोरोनारुलाना

Exam Tips:

a) 'उठ' से 'उठाना' बनता है, जिसमें अंतिम 'अ' दीर्घ 'आ' हो जाता है।
b) 'कट' से 'काटना' और 'मर' से 'मारना' बनता है, जिसमें पहला वर्ण दीर्घ होता है।
c) 'खुल' से 'खोलना' बनता है, जिसमें 'उ' बदलकर 'ओ' हो जाता है।
d) 'रो' से 'रुलाना' और 'सो' से 'सुलाना' बनते हैं, जिनमें पूरा रूप बदल जाता है।

 

Question 9: अपूर्ण क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जब किसी वाक्य में व्याकरण की दृष्टि से सभी तत्त्व विद्यमान हों, फिर भी वह वाक्य पूर्ण अर्थ प्रदान न करे, तो उसे अपूर्ण क्रिया कहते हैं; यथा (क) सरदार पटेल भारत के थे। (ख) वह है। ये दोनों वाक्य व्याकरण की दृष्टि से तो पूर्ण हैं, लेकिन अर्थ की दृष्टि से अपूर्ण हैं। इन दोनों वाक्यों की क्रियाएँ अपूर्ण हैं।

अर्थ की दृष्टि से वाक्य तभी पूर्ण होंगे जब इस प्रकार लिखे जाएँगे-
(क) सरदार पटेल भारत के लौह पुरुष थे।
(ख) वह बुद्धिमान है।

उपर्युक्त दोनों वाक्यों में 'लौह पुरुष' और 'बुद्धिमान' पूरक हैं।

Exam Tips:

a) वाक्य व्याकरण से पूरा हो फिर भी अर्थ अधूरा हो, तो क्रिया अपूर्ण मानी जाती है।
b) 'लौह पुरुष' और 'बुद्धिमान' जैसे पूरक शब्द से वाक्य का अर्थ पूरा होता है।

 

Question 10: पूरक किसे कहते हैं? पूरक के भेदों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

Answer:

अपूर्ण क्रिया वाले वाक्यों की पूर्ति के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें पूरक कहा जाता है। पूरक के दो प्रकार हैं-
(1) कर्तृपूरक
(2) कर्मपूरक।

1. कर्तृपूरक: अपूर्ण अकर्मक क्रिया की पूर्ति के लिए लगने वाले पूरक को कर्तृपूरक कहते हैं; जैसे वह बुद्धिमान है। इस वाक्य में 'बुद्धिमान' कर्ता 'वह' की विशेषता बताकर उसका पूरक है।

2. कर्मपूरक: अपूर्ण सकर्मक क्रिया की पूर्ति के लिए लगने वाले पूरक कर्मपूरक कहलाते हैं; जैसे लोग उसे मूर्ख समझते हैं। इस वाक्य में 'मूर्ख' कर्म 'उसे' का पूरक है।

Exam Tips:

a) कर्तृपूरक कर्ता के बारे में बताता है, जैसे 'बुद्धिमान' वह के लिए।
b) कर्मपूरक कर्म के बारे में बताता है, जैसे 'मूर्ख' उसे के लिए।
c) पूरक के बिना अपूर्ण अकर्मक और अपूर्ण सकर्मक वाक्य का अर्थ पूरा नहीं होता।

 

Question 11: समापिका तथा असमापिका क्रियाओं की सोदाहरण परिभाषा दीजिए।

Answer:

1. समापिका क्रियाएँ: जो क्रियाएँ वाक्य के अंत में लगती हैं, उन्हें समापिका क्रियाएँ कहते हैं; जैसे (क) गीता खाना खा रही है। (ख) चिड़िया आकाश में उड़ रही है। (ग) घोड़ा सड़क पर दौड़ता है। (घ) राम दूध अवश्य पिएगा। (ङ) सीताराम अपना काम कर रहा है। (च) बड़ों का आदर करो।

2. असमापिका क्रियाएँ: असमापिका क्रियाएँ उन्हें कहते हैं जो वाक्य की समाप्ति पर नहीं, अन्यत्र लगती हैं; जैसे (क) वृक्ष पर चहचहाती हुई चिड़िया कितनी सुंदर है। (ख) वह सामने बहता हुआ दरिया सुंदर लग रहा है। (ग) बड़ों को खड़े होकर प्रणाम करो। (घ) मोहन ने खाना खाकर हाथ धोए।

Exam Tips:

a) समापिका क्रिया वाक्य को पूरा करती है और वाक्य के अंत में आती है।
b) 'चहचहाती हुई' और 'बहता हुआ' असमापिका क्रियाएँ हैं जो संज्ञा की विशेषता बताती हैं।
c) 'खाकर' जैसी पूर्वकालिक क्रिया भी असमापिका होती है।

 

Question 12: संरचना की दृष्टि से क्रिया के भेद लिखिए।

Answer:

संरचना की दृष्टि से क्रिया के तीन भेद हैं-
(1) प्रेरणार्थक क्रिया।
(2) संयुक्त क्रिया।
(3) नामधातु क्रिया।

Exam Tips:

a) प्रेरणार्थक, संयुक्त और नामधातु, तीनों क्रियाएँ रचना के आधार पर पहचानी जाती हैं।
b) संरचना के भेद अर्थ के भेद से अलग होते हैं, जैसे सकर्मक या अकर्मक।

 

Question 13: प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

Answer:

जिन क्रियाओं का कार्य कर्ता स्वयं न करके किसी अन्य को प्रेरणा देकर करवाता है, उन्हें प्रेरणार्थक क्रियाएँ कहते हैं; जैसे सीता शीला से पत्र लिखवाती है। इस वाक्य में 'लिखवाती' प्रेरणार्थक क्रिया है।

Exam Tips:

a) प्रेरणार्थक क्रिया में कर्ता स्वयं काम नहीं करता, किसी और से करवाता है।
b) 'लिखवाती' 'लिख' धातु से 'वा' और 'ती' जोड़कर बनता है।

 

Question 14: संयुक्त क्रियाएँ किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

Answer:

दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनने वाली क्रिया को संयुक्त क्रिया कहते हैं; जैसे (क) मोहन पढ़ सकता है। (ख) राम रूठकर चला गया। इन वाक्यों में 'पढ़ सकता है' तथा 'चला गया' क्रियाओं में दो-दो धातुओं का संयोग है। संयुक्त क्रियाएँ निम्नलिखित प्रकार की होती हैं-
1. शक्तिबोधक - चल सकता हूँ, हँस सकता है, चल सकेगा।
2. आरंभबोधक - चलने लगा, हँसने लगा, खेलने लगता है।
3. समाप्तिबोधक - चल चुका, पढ़ चुका, खेल चुका।
4. इच्छाबोधक - चलना चाहता हूँ, पढ़ना चाहता हूँ, खेलना चाहेगा।
5. विवशताबोधक - चलना पड़ा, पढ़ना पड़ेगा, खेलना पड़ता है।
6. अनुमतिबोधक - चलने दो, पढ़ने दो, खेलने दो।
7. निरंतरताबोधक - पढ़ता रहता है, हँसता रहता था, खेलता रहेगा।
8. समकालबोधक - चलते-चलते (हँसता है), हँसते-हँसते (खेलता है)।
9. अपूर्णताबोधक - पढ़ रहा है, खेल रहा था।

Exam Tips:

a) 'पढ़ सकता है' में 'सकना' शक्ति बताने वाली धातु है।
b) 'चलने लगा' आरंभ का और 'चल चुका' समाप्ति का भाव देता है।
c) 'पढ़ता रहता है' जैसी संयुक्त क्रिया निरंतरता का भाव बताती है।

 

Question 15: नामधातु क्रियाएँ किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

मूल धातुओं के अतिरिक्त जब संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों के साथ प्रत्यय लगाकर क्रियापद बनाए जाते हैं, तब उन्हें नामधातु क्रियाएँ कहते हैं; जैसे हाथ से हथियाना, शर्म से शर्माना।

नामधातु क्रियाएँ चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं-
(क) संज्ञा शब्दों से - रंग से रंगना, बात से बतियाना, खर्च से खर्चना, हाथ से हथियाना, दुःख से दुखना, झूठ से झुठलाना, लाज से लजाना, गाँठ से गाँठना, चक्कर से चकराना, फिल्म से फिल्माना।
(ख) सर्वनाम शब्दों से - अपना से अपनाना।
(ग) विशेषण से - गरम से गरमाना, दोहरा से दोहराना, मोटा से मुटाना, साठ से सठियाना।
(घ) अनुकरणवाची शब्दों से - हिनहिन से हिनहिनाना, मिनमिन से मिनमिनाना, खटखट से खटखटाना, थरथर से थरथराना।

Exam Tips:

a) 'हथियाना' और 'शर्माना' जैसी नामधातु संज्ञा से बनती हैं।
b) 'अपनाना' सर्वनाम 'अपना' से बनने वाली नामधातु है।
c) विशेषण 'गरम' से 'गरमाना' बनता है, जिसमें 'ना' प्रत्यय जुड़ता है।

 

Question 16: क्रिया के निम्नलिखित प्रकारों का वर्णन कीजिए: (1) पूर्वकालिक क्रिया, (2) तात्कालिक क्रिया, (3) रंजक क्रिया, (4) कृदंत क्रिया।

Answer:

1. पूर्वकालिक क्रिया: जब कर्ता किसी क्रिया को करने के तुरंत पश्चात् दूसरी क्रिया में प्रवृत्त हो जाता है, तो पहली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे उसने स्नान करके भोजन किया। इस वाक्य में 'स्नान करके' पूर्वकालिक क्रिया है तथा दूसरी क्रिया मुख्य क्रिया कहलाती है। इस क्रिया के कुछ अन्य उदाहरण- (क) राम ने स्कूल पहुँचकर अध्यापक को प्रणाम किया। (ख) सीता ने मंदिर जाकर पूजा की। (ग) कृष्ण दौड़कर स्टेशन पहुँचा। (घ) वह पुस्तक पढ़कर सो गया।

2. तात्कालिक क्रिया: जब किसी वाक्य में दो क्रियाएँ हों और पहली क्रिया के कारण तुरंत दूसरी क्रिया हो, तो पहली क्रिया को तात्कालिक क्रिया कहते हैं; जैसे गाड़ी की सीटी सुनते ही राम चल पड़ा। इस वाक्य में 'सुनते ही' तात्कालिक क्रिया है, जिसके होते ही मुख्य क्रिया आरंभ हो गई। धातु के साथ 'ते ही' लगाकर तात्कालिक क्रियाओं का निर्माण होता है; यथा (क) राम भोजन करते ही स्कूल पहुँच गया। (ख) अध्यापक के जाते ही बच्चों ने शोर मचा दिया। (ग) घंटी बजते ही विद्यार्थी कक्षाओं में आ गए। (घ) सीता पत्र लिखते ही सो गई।

3. रंजक क्रिया: जो क्रियाएँ मुख्य क्रियाओं में जुड़कर अपना अर्थ खोकर मुख्य क्रिया में नवीनता और विशेषता उत्पन्न कर देती हैं, अर्थात संयुक्त क्रिया में पहली क्रिया मुख्य तथा बाद में जुड़ने वाली क्रिया रंजक क्रिया कहलाती है; जैसे (क) नेवले ने साँप को मार डाला। (ख) मोहन उठकर खड़ा हो गया। (ग) सीता गाना गा सकी। (घ) तुम इधर आ जाओ। इन वाक्यों में डाला, कर, सक, जा आदि रंजक क्रियाएँ हैं।

4. कृदंत क्रिया: कृत् प्रत्ययों के योग से बनने वाली क्रियाएँ कृदंत क्रियाएँ कहलाती हैं। हिंदी में ये क्रियाएँ तीन प्रकार की होती हैं-
(क) वर्तमानकालिक कृदंत क्रिया - खाता, पीता, सोता, हँसता आदि।
(ख) भूतकालिक कृदंत क्रिया - खाया, पिया, सोया आदि।
(ग) पूर्वकालिक कृदंत क्रिया - खाकर, पीकर, सोकर, हँसकर आदि।

Exam Tips:

a) 'स्नान करके' जैसी पूर्वकालिक क्रिया के बाद दूसरी क्रिया मुख्य होती है।
b) 'सुनते ही' जैसी तात्कालिक क्रिया का मुख्य क्रिया से तुरंत संबंध होता है।
c) 'डाला' और 'गया' जैसी रंजक क्रियाएँ अपना मूल अर्थ छोड़कर मुख्य क्रिया में विशेषता जोड़ती हैं।
d) वर्तमान, भूत और पूर्वकालिक कृदंत के तीन रूप 'ता', 'आ' और 'कर' से पहचाने जाते हैं।

 

Question 17: रचना की दृष्टि से कृदंत रूपों से क्रियाएँ कैसे बनती हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

Answer:

क्रिया के कृदंत रूपों की रचना चार प्रकार के प्रत्ययों से होती है-
1. अपूर्ण कृदंत - ता, ते, ती; जैसे बहता फूल, बहते पत्ते, बहती नदी।
2. पूर्ण कृदंत - आ, ई, ए; जैसे बैठा सिंह, बैठे बंदर, बैठी हिरणी।
3. क्रियार्थक कृदंत - ना, नी, ने; जैसे पढ़ना है, पढ़नी है, पढ़ने हैं, पढ़ने के लिए।
4. पूर्वकालिक कृदंत + कर - जैसे पढ़कर, खड़े होकर, जागकर आदि।

Exam Tips:

a) 'बहता', 'बहते', 'बहती' में प्रत्यय लिंग और वचन के हिसाब से बदलता है।
b) 'पढ़ना है' और 'पढ़ने के लिए' दोनों क्रियार्थक कृदंत के रूप हैं।
c) 'कर' जोड़ने से पूर्वकालिक कृदंत बनता है, जैसे 'पढ़कर'।

 

Question 18: शब्द की दृष्टि से क्रिया के कृदंत रूपों का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

संज्ञा, विशेषण तथा क्रियाविशेषण ही कृदंत शब्द होते हैं-
1. संज्ञा:
ना: दौड़ना, कूदना, बैठना, टहलना आदि।
ने: मिलने, पढ़ने, जगाने, खाने, पहनने आदि।

2. विशेषण:
ता/ती/ते - चलता हुआ जहाज रुक गया। चलती गाड़ी पर न चढ़ें। खिलते फूलों को तोड़ना मना है।
आ/ई/ए - सूखी कलियाँ अच्छी नहीं लगतीं। गिरे हुए पत्तों पर मत चलें। भरा हुआ घड़ा भारी होता है।

3. क्रियाविशेषण:
ते-ही - राम भोजन करते ही सो गया।
ते-ते - वह गीत सुनते-सुनते आ गया।
कर - सीता गाना गाकर उठ गई।
ए-ए - वह बैठे-बैठे थक गया।

Exam Tips:

a) संज्ञा के रूप में कृदंत 'दौड़ना' जैसे शब्द काम या क्रिया का भाव बताते हैं।
b) विशेषण के रूप में कृदंत संज्ञा से पहले आकर उसकी विशेषता बताता है।
c) 'करते ही' और 'सुनते-सुनते' क्रियाविशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं।

 

Question 19: प्रयोग की दृष्टि से कृदंतों का वर्णन कीजिए।

Answer:

प्रयोग की दृष्टि से कृदंत छह प्रकार के होते हैं-
1. क्रियार्थक कृदंत - भाववाचक संज्ञा के रूप में इसका प्रयोग होता है; जैसे पढ़ना, लिखना। सुबह अवश्य टहलना चाहिए।
2. कर्तृवाचक कृदंत - धातु + ने + वाला/वाली/वाले। इस कृदंत रूप से कर्तृवाचक संज्ञा बनती है; जैसे भागने वालों को पकड़ो।
3. वर्तमानकालिक कृदंत - बहता हुआ (पानी आदि)। ये विशेषण हैं। इनसे यह भाव प्रकट होता है कि क्रिया उस समय हो रही है।
4. भूतकालिक कृदंत - पका (हुआ फल आदि)। ये भी विशेषण हैं। इनसे यह भाव प्रकट होता है कि क्रिया उस समय तक पूरी हो चुकी है।
5. तात्कालिक कृदंत - इन कृदंतों की समाप्ति पर तुरंत मुख्य क्रिया संपन्न हो जाती है। इनका निर्माण 'ते ही' के योग से किया जाता है; जैसे आते ही, करते ही, जाते ही आदि। उदाहरण - घंटी बजते ही चपरासी आ गया।
6. पूर्वकालिक कृदंत - इनका निर्माण धातु के साथ 'कर' के योग से होता है; जैसे पढ़कर, खोकर, सोकर आदि। (क) मोहन पुस्तक पढ़कर सो गया। (ख) उसने स्नान करके भोजन किया।

Exam Tips:

a) 'भागने वालों' में कर्तृवाचक कृदंत 'वाला' के साथ बनता है।
b) 'बहता हुआ' और 'पका हुआ' विशेषण होते हैं, इसलिए संज्ञा के साथ आते हैं।
c) 'आते ही' और 'जाते ही' तात्कालिक कृदंत हैं, जो मुख्य क्रिया से पहले तुरंत होने का भाव बताते हैं।
d) 'सोकर' और 'पढ़कर' पूर्वकालिक कृदंत हैं, जिनमें 'कर' जुड़ता है।

 

Question 20: क्रिया की रूप-रचना पर प्रकाश डालिए।

Answer:

क्रिया भी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के समान विकारी शब्द है। अतः लिंग, वचन एवं पुरुष के कारण इसमें परिवर्तन आ जाता है। इस परिवर्तन को निम्नलिखित रूपावलियों की सहायता से समझा जा सकता है।

हिंदी में होने वाले क्रियागत परिवर्तनों को 16 रूपावलियों के द्वारा दर्शाया जा सकता है। इन रूपावलियों के मुख्य दो भेद हैं-
1. बिना सहायक क्रिया 'होना' के रूप:
(i) पुरुषानुसारी - इनमें धातु रूपों के साथ पुरुषानुसारी प्रत्ययों का प्रयोग होता है; जैसे मैं पढ़ूँ, हम पढ़ें, वे पढ़ें आदि। उदाहरण के रूप में रूपावली 1, 3, 4 देखें।
(ii) लिंगानुसारी रूप - इनमें धातु-रूपों के साथ वर्तमान कृदंत अथवा भूत कृदंत वचनों का लिंग के अनुसार प्रयोग होता है; जैसे पढ़ता, पढ़ते, गया, गई आदि। देखिए रूपावली 5 और 6।
(iii) पुरुष लिंगानुसारी रूप - इनमें धातु के वचन, पुरुषानुसारी रूपों के बाद 'गा', 'गे', 'गी' आदि प्रत्ययों का लिंगानुपाती प्रयोग होता है; यथा मैं पढ़ूँगा, मैं पढ़ूँगी, हम पढ़ेंगे आदि। उदाहरण के लिए रूपावली 2 देखें।
2. सहायक क्रिया 'होना' सहित: यहाँ क्रिया 'होना' के पूर्व वर्तमान कृदंत (ता, ते, ती) लगा रूप अथवा भूतकृदंत (आ, ई, ए) रूप लगा होता है। सहायक क्रिया 'होना' के अलग-अलग रूप इन रूपावलियों में प्रयुक्त होते हैं।

रूपावली वर्ग-1 (संभाव्य भविष्यत काल)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ूँ (-ऊँ)हम पढ़ें (-एँ)
मध्यम पुरुषतू पढ़े (-ए)तुम पढ़ो (-ओ)
अन्य पुरुषवह पढ़े (-ए)वे पढ़ें (-एं)

उदाहरण - (क) भगवान आपको सफलता प्रदान करे। (ख) यदि निपुणता चाहते हो तो अभ्यास करो।

रूपावली वर्ग-2 (सामान्य भविष्यत काल)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ूँगा (-ऊँ + गा/गी)हम पढ़ेंगे (-एँ + गे/गी)
मध्यम पुरुषतू पढ़ेगा (-ए + गा/गी)तुम पढ़ोगे (-ओ + गे/गी)
अन्य पुरुषवह पढ़ेगा (-ए + गा/गी)वे पढ़ेंगे (-एँ + गे/गी)

उदाहरण - (क) ऐसा दृश्य अन्यत्र नहीं मिलेगा। (ख) तू लिखेगा कि नहीं लिखेगा।

रूपावली वर्ग-3 (प्रत्यक्ष विधि)

पुरुषएकवचनबहुवचन
मध्यम पुरुष (तू/तुम)तू पढ़ (-Φ)तुम पढ़ो (-ओ)
मध्यम पुरुष (आप)आप पढ़िए (-इए)आप पढ़िए (-इए)

उदाहरण - (क) अब स्टेशन पर चलो, गाड़ी निकल जाएगी। (ख) अब पढ़िए।

रूपावली वर्ग-4 (परोक्ष विधि)

पुरुषएकवचनबहुवचन
मध्यम पुरुष (तू/तुम)तू पढ़ना (-ना)तुम पढ़ना (-ना)
मध्यम पुरुष (आप)आप पढ़िएगा (-इएगा)आप पढ़िएगा (-इएगा)

उदाहरण - (क) कल पाठ पढ़कर आना। (ख) आप अवश्य आइएगा।

रूपावली वर्ग-5 (सामान्य संकेतार्थ/हेतुहेतुमद् भूत)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/तीहम पढ़ते/तीं
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/तीतुम पढ़ते/तीं
अन्य पुरुषवह पढ़ता/तीवे पढ़ते/तीं

उदाहरण - (क) यदि मैं शीघ्र आ जाता तो उनसे मिल लेता। (ख) अगर तुम पढ़ लेती तो यह गलती न करती।

रूपावली वर्ग-6 (सामान्य भूत)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/चलीहम चले/चली
मध्यम पुरुषतू चला/चलीतुम चले/चली
अन्य पुरुषवह चला/चलीवे चले/चली

उदाहरण - (क) चोर घर से भाग निकले। (ख) आप चलें मैं अभी आया। (ग) आप पढ़ें मैं सुनता हूँ।

रूपावली वर्ग-7 (सामान्य वर्तमान)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/ती हूँहम पढ़ते/ती हैं
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/ती हैतुम पढ़ते/ती हो
अन्य पुरुषवह पढ़ता/ती हैवे पढ़ते/ती हैं

उदाहरण - (क) माता जी आपको बुलाती हैं। (ख) मैं पत्र लिखता हूँ। (ग) मेरा छोटा भाई आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

रूपावली वर्ग-8 (पूर्ण वर्तमान/आसन्नभूत)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/चली हूँहम चले/चली हैं
मध्यम पुरुषतू चला/चली हैतुम चले/चली हो
अन्य पुरुषवह चला/चली हैवे चले/चली हैं

उदाहरण - (क) महर्षि वेदव्यास ने 'महाभारत' लिखा है। (ख) क्या आपने पत्र नहीं लिखा है? (ग) राम ने खाना खाया है।

रूपावली वर्ग-9 (अपूर्ण भूतकाल)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/ती था/थीहम पढ़ते/ती थे/थीं
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/ती था/थीतुम पढ़ते/ती थे/थीं
अन्य पुरुषवह पढ़ता/ती था/थीवे पढ़ते/ती थे/थीं

उदाहरण - (क) पुलिस जो पूछती थी वह बताता जाता था। (ख) वह पहले बहुत गाता था।

रूपावली वर्ग-10 (पूर्ण भूतकाल)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/ली था/थीहम चले/ली थे/थीं
मध्यम पुरुषतू चला/ली था/थीतुम चले/ली थे/थीं
अन्य पुरुषवह चला/ली था/थीवे चले/ली थे/थीं

उदाहरण - (क) आज सवेरे वह आपके यहाँ गया था। (ख) डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था।

रूपावली वर्ग-11 (संभाव्य वर्तमान)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/ती होऊँहम पढ़ते/ती हों
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/ती होतुम पढ़ते/ती होओ
अन्य पुरुषवह पढ़ता/ती होवे पढ़ते/ती हों

उदाहरण - (क) शायद सोहन स्कूल जाता हो। (ख) मुझे लगा कि कोई हमारी बात न सुनता हो।

रूपावली वर्ग-12 (संभाव्य भूतकाल)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/चली होऊँहम चले/ली हों
मध्यम पुरुषतू चला/ली होतुम चले/ली होओ
अन्य पुरुषवह चला/ली होवे चले/ली हों

उदाहरण - (क) हो सकता है कि किसी ने हमें देख लिया हो। (ख) शायद वह वहाँ से चला गया हो।

रूपावली वर्ग-13 (संदिग्ध वर्तमान)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/ती होऊँगा/गीहम पढ़ते/ती होंगे/गी
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/ती होगा/गीतुम पढ़ते/ती होंगे/गी
अन्य पुरुषवह पढ़ता/ती होगा/गीवे पढ़ते/ती होंगे/गी

उदाहरण - (क) वे आते ही होंगे। (ख) वे गीत गाते ही होंगे।

रूपावली वर्ग-14 (संदिग्ध भूत)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/ली होऊँगा/गीहम चले/ली होंगे/गी
मध्यम पुरुषतू चला/ली होगा/गीतुम चले/ली होंगे/गी
अन्य पुरुषवह चला/ली होगा/गीवे चले/ली होंगे/गी

उदाहरण - (क) उसकी घड़ी नौकर ने कहीं रख दी होगी। (ख) शायद वे बीमार होंगे।

रूपावली वर्ग-15 (अपूर्ण संकेतार्थ)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं पढ़ता/ती होता/तीहम पढ़ते/ती होते/ती
मध्यम पुरुषतू पढ़ता/ती होता/तीतुम पढ़ते/ती होते/ती
अन्य पुरुषवह पढ़ता/ती होता/तीवे पढ़ते/ती होते/तीं

उदाहरण - (क) अगर वह तेज़ चलता होता तो अब तक यहाँ पहुँच गया होता। (ख) अगर वह पढ़ता होता तो पास हो गया होता।

रूपावली वर्ग-16 (पूर्ण संकेतार्थ)

पुरुषएकवचनबहुवचन
उत्तम पुरुषमैं चला/ली होता/तीहम चले/ली होते/तीं
मध्यम पुरुषतू चला/ली होता/तीतुम चले/ली होते/ती
अन्य पुरुषवह चला/ली होता/तीवे चले/ली होते/ती

उदाहरण - (क) यदि वह परिश्रम करता तो पास हो जाता। (ख) वे चले होते तो पहुँच गए होते।

Exam Tips:

a) रूपावली वर्ग-1 और 2 में 'पढ़ें' और 'पढ़ेंगे' का अंतर भविष्य के समय से पहचानें।
b) वर्ग-6 में सामान्य भूत का रूप लिंग के अनुसार 'चला' या 'चली' होता है।
c) वर्ग-7 में 'है' और 'हैं' जैसी सहायक क्रियाएँ कर्ता के वचन के अनुसार आती हैं।
d) वर्ग-16 पूर्ण संकेतार्थ में 'होता' और 'होते' का प्रयोग 'यदि... तो' वाले वाक्य में होता है।

 

काल

Question 1: काल किसे कहते हैं? काल के भेदों का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

क्रिया के करने या होने के समय को काल कहते हैं। काल के तीन भेद होते हैं-
(1) भूतकाल,
(2) वर्तमान काल तथा
(3) भविष्यत काल।

1. भूतकाल: 'भूत' का अर्थ है बीता हुआ। क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया का व्यापार पहले समाप्त हो चुका है, वह भूतकाल कहलाता है; जैसे सीता ने खाना पकाया। इस वाक्य से क्रिया के समाप्त होने का बोध होता है, अतः यहाँ भूतकाल क्रिया का प्रयोग हुआ है।

2. वर्तमान काल: 'वर्तमान' का अर्थ है उपस्थित। जिस क्रिया से इस बात की सूचना मिले कि क्रिया का व्यापार अभी भी चल रहा है, समाप्त नहीं हुआ, उसे वर्तमान काल कहते हैं; जैसे मोहन गाता है। शीला पढ़ रही है।

3. भविष्यत काल: 'भविष्यत' का अर्थ है आने वाला समय। अतः क्रिया के जिस रूप से भविष्य में क्रिया के होने का बोध हो, उसे भविष्यत काल की क्रिया कहते हैं; जैसे सीता कल दिल्ली जाएगी। 'गा', 'गे', 'गी' भविष्यत काल के परिचायक चिह्न हैं।

काल-भेद के कारण दोनों लिंगों, दोनों वचनों और तीनों पुरुषों में क्रिया का रूपांतर होता है; जैसे-
(क) लड़का पढ़ता है। (एकवचन, पुल्लिंग, अन्य पुरुष)
(ख) लड़की पढ़ती है। (एकवचन, स्त्रीलिंग, अन्य पुरुष)
(ग) लड़के पढ़ते हैं। (बहुवचन, पुल्लिंग, अन्य पुरुष)
(घ) लड़कियाँ पढ़ती हैं। (बहुवचन, स्त्रीलिंग, अन्य पुरुष)
(ङ) तू पढ़ता है। (एकवचन, पुल्लिंग, मध्यम पुरुष)
(च) मैं पढ़ता हूँ। (एकवचन, पुल्लिंग, उत्तम पुरुष)
(छ) तुम/आप पढ़ते हो। (बहुवचन, पुल्लिंग, मध्यम पुरुष)
(ज) हम पढ़ते हैं। (बहुवचन, पुल्लिंग, उत्तम पुरुष)

Exam Tips:

a) भूतकाल में क्रिया का व्यापार पूरा हो चुका होता है, जैसे 'पकाया'।
b) वर्तमान काल में क्रिया अभी चल रही होती है, जैसे 'पढ़ रही है'।
c) भविष्यत काल में 'गा', 'गे', 'गी' प्रत्यय से पहचान होती है, जैसे 'जाएगी'।
d) काल, लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का रूप बदलता है, जैसे 'पढ़ता', 'पढ़ती', 'पढ़ते'।

 

Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Verb (Kriya)

Accessing Verb (Kriya) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Verb (Kriya) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Verb (Kriya) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran क्रिया in printable PDF format for offline study on any device.