HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य

Official Haryana Board Solutions for Class 10 Hindi: Voice (Vachya)

Access comprehensive textbook solutions for Voice (Vachya) using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Voice (Vachya)

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: वाच्य किसे कहते हैं ? वाच्य के भेदों का उदाहरण सहित विवेचन कीजिए।

Answer:

क्रिया के जिस रूपांतर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा किए गए विधान का प्रधान विषय कर्ता है, कर्म है अथवा भाव, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के दो भेद हैं- (क) कर्तृवाच्य (ख) अकर्तृवाच्य।

(क) कर्तृवाच्य:
इसमें क्रिया का सीधा संबंध कर्ता से होता है। अतः जिस प्रयोग में क्रिया द्वारा कही गई बात का मुख्य विषय कर्ता हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं; जैसे- डाकिया डाक बाँट रहा है।

इस वाक्य में 'बाँट रहा है' क्रिया द्वारा 'डाकिया' (कर्ता) के बारे में पता चलता है। क्रिया के लिंग, वचन व पुरुष कर्ता के अनुसार हैं। यह कर्तृवाच्य वाक्य है।

कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक भी हो सकती है तथा अकर्मक भी। अकर्मक क्रिया होने से वाक्य में कर्म नहीं होगा तथा सकर्मक क्रिया होने पर कर्म हो भी सकता है, नहीं भी; जैसे-

(ख) अकर्तृवाच्य:
जिन वाक्यों में कर्ता गौण या लुप्त होता है, उसे अकर्तृवाच्य कहते हैं। इसके दो भेद हैं-
I. कर्मवाच्य
II. भाववाच्य

I. कर्मवाच्य:
जिस वाक्य में क्रिया का संबंध कर्म से होता है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं; जैसे- आपका काम कर दिया गया है।
कमल से पत्र लिखा जाता है।
पतंग उड़ रही है।

इन वाक्यों में कर्म की प्रधानता है, अतः ये कर्मवाच्य हैं। कर्मवाच्य की क्रियाओं का पुरुष, लिंग व वचन कर्म के अनुरूप ही होता है। कर्ता के बाद 'से' अथवा 'द्वारा' का प्रयोग होता है।

(i) कर्मवाच्य के कुछ वाक्यों में कर्ता का लोप हो जाता है; जैसे- जहाज उड़ रहा है।
(ii) कर्मवाच्य में कर्ता की असमर्थता सूचित करने वाले वाक्य भी होते हैं। इनमें कर्ता के साथ 'से' या 'द्वारा' लगता है तथा क्रिया के साथ निषेधात्मक 'नहीं' का प्रयोग होता है; जैसे- (क) मुझसे पढ़ा नहीं जाता। (ख) रामसिंह से भोजन नहीं खाया जाता।
(iii) सकर्मक क्रिया से उत्पन्न अकर्मक क्रियाओं वाले वाक्य भी सकर्मक बन जाते हैं; जैसे- दरवाज़ा खुल गया। (खोलना - खुलना)
भोजन पक गया। (पकाना - पकना)

कर्मवाच्य के प्रयोग स्थल:

(1) वैधानिक, कार्यालयी व कानूनी भाषा में:
(i) चार माह के लिए अवकाश स्वीकृत किया जाता है।
(ii) नौकरी के लिए आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है।
(iii) दीपावली की छुट्टी होगी।

(2) असमर्थता जताने के लिए:
(i) गरीब का दुःख देखा नहीं जाता।
(ii) मुझसे चला नहीं जाता।
(iii) अब तो पत्र नहीं लिखा जाता।

(3) सूचना, विज्ञप्ति, आज्ञा आदि के लिए:
(i) आपको सूचित किया जाता है।
(ii) अपराधी को दो दिन तक हवालात में रखा जाए।
(iii) आप चले जाइए।

(4) वाक्य में कर्ता को प्रकट न किया जाए:
(i) ट्रेन लूटी जा रही है।
(ii) सड़क बना दी गई है।
(iii) पत्र भेज दिया गया है।

(5) अधिकार, गर्व या दर्प जताने के लिए:
(i) कर्मचारियों से सफाई करवाई जाए।
(ii) मामले की जाँच की जाए।
(iii) यह खाना हमसे नहीं खाया जाता।

II. भाववाच्य:
जिस वाक्य में कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव ही प्रधान होता है तथा क्रिया का स्वरूप भाव के अनुरूप होता है, वहाँ भाववाच्य होता है। दूसरे शब्दों में, जिस वाक्य में क्रिया का संबंध भाव से होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं।

भाववाच्य में क्रिया सदा पुल्लिंग, एकवचन, अकर्मक तथा अन्य पुरुष में रहती है; जैसे- रीमा से देखा नहीं जाता।
चलो, चला जाए।

इन वाक्यों में 'देखा' तथा 'चला' क्रियाएँ ही प्रमुख हैं।

भाववाच्य के प्रयोग स्थल:

(1) अशक्तता प्रकट करने के लिए:
(i) मुझसे चला नहीं जाता।
(ii) आज मुझसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा।

(2) आज्ञा या अनुमति प्राप्त करने के लिए:
(i) पहले खा लिया जाए।
(ii) अब प्रस्थान किया जाए।

(3) जब 'नहीं' का प्रयोग नहीं होता, तो मूल कर्ता जनसामान्य होता है:
(i) गर्मियों में छत पर सोया जाता है।

वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना:
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य निम्नलिखित तरीके से बनाए जाते हैं-
(i) सबसे पहले कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में बदलिए।
(ii) उस बदली हुई क्रिया के साथ 'जाना' क्रिया का काल, पुरुष, वचन और लिंग के अनुसार जो रूप हो, उसे जोड़कर साधारण क्रिया को संयुक्त क्रिया में बदला जाता है।
(iii) कर्तृवाच्य में कर्ता के साथ लगी विभक्ति को हटाकर 'से' अथवा 'के द्वारा' लगा दिया जाता है।
(iv) कर्ता को कर्म बना दिया जाता है।
(v) कर्म के साथ यदि कोई विभक्ति लगी हो तो उसे हटा दिया जाता है।

उदाहरण:

कर्तृवाच्यकर्मवाच्य
1. सीमा पत्र लिखती है।सीमा द्वारा पत्र लिखा जाता है।
2. महिलाएँ गीत गा रही हैं।महिलाओं द्वारा गीत गाया जा रहा है।
3. उसने बच्चों की रक्षा की।उसके द्वारा बच्चों की रक्षा की गई।
4. आज हमने कविता पढ़ी।हमारे द्वारा आज कविता पढ़ी गई।
5. विभा फूल चुनती है।विभा द्वारा फूल चुने जाते हैं।
6. वह गा चुका था।उसके द्वारा गाया जा चुका था।
7. उसने पैसे गिने।उससे पैसे गिने गए।
8. रमन साइकिल चलाता है।रमन द्वारा साइकिल चलाई जाती है।
9. अशोक ने पुस्तक लिखी।अशोक द्वारा पुस्तक लिखी गई।
10. क्या सोना दिल्ली जाएगी?क्या सोना से दिल्ली जाया जाएगा?
11. मैं कविता पढ़ सकता हूँ।मुझसे कविता पढ़ी जा सकती है।
12. वह दिन में फल खाता है।उसके द्वारा दिन में फल खाए जाते हैं।
13. अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया जाता है।
14. बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं।बच्चों द्वारा फुटबॉल खेला जा रहा है।
15. रोगी पानी भी नहीं पी रहा।रोगी से पानी भी नहीं पिया जा रहा।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना:
कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
(i) कर्ता के आगे 'से' या 'के द्वारा' का प्रयोग किया जाता है।
(ii) मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल की क्रिया के एकवचन में बदलकर उसके साथ 'जाना' धातु के एकवचन, पुल्लिंग, अन्य पुरुष का वही काल लगाते हैं जो कर्तृवाच्य की क्रिया का है; जैसे- खेलेगी - खेला जाएगा। चलता है - चला जाता है। खेल रहा था - खेला जा रहा था।
(iii) वाक्य की क्रिया को ही वाक्य का कर्ता बना दिया जाता है।
(iv) भाववाच्य में प्रायः अशक्तता का भाव प्रकट होता है, अतः 'नहीं' का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

कर्तृवाच्यभाववाच्य
1. बच्चे सजा रहे हैं।बच्चों द्वारा सजाया जा रहा है।
2. पक्षी उड़ते हैं।पक्षियों द्वारा उड़ा जाता है।
3. उसने झटके से खोला।उसके द्वारा झटके से खोला गया।
4. घोड़े तेज़ दौड़ते हैं।घोड़ों द्वारा तेज़ दौड़ा जाता है।
5. आओ, अब दौड़ें।आओ, अब दौड़ा जाए।
6. मैं पकाऊँगी।मेरे द्वारा पकाया जाएगा।
7. सिद्धार्थ नहीं पढ़ता।सिद्धार्थ से पढ़ा नहीं जाता।
8. रोगी नहीं चल सकता।रोगी द्वारा चला नहीं जाता।
9. मोर नहीं नाचते।मोरों से नाचा नहीं जाता।
10. सैनिक नहीं डरा।सैनिक से डरा नहीं गया।
11. अध्यापिका ज़ोर से नहीं बोलती।अध्यापिका से ज़ोर से नहीं बोला जाता।
12. बच्चा खूब रोया।बच्चे द्वारा खूब रोया गया।
13. लड़की रात भर सो न सकी।लड़की से रात भर सोया न जा सका।
14. रमेश नहाया।रमेश से नहाया गया।
15. मैं नहीं पढ़ता।मुझसे पढ़ा नहीं जाता।

भाववाच्य और कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाना:
(i) भाववाच्य और कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाने के लिए सबसे पहले कर्ता को पहचानिए।
(ii) 'के द्वारा' या 'से' को हटाइए और वाक्य की क्रिया का कर्तृवाच्य में प्रयोग करें।

उदाहरण:

भाववाच्य/कर्मवाच्यकर्तृवाच्य
1. हमसे सहा नहीं जाता।हम सह नहीं सकते।
2. हमारे द्वारा प्रार्थना की गई।हमने प्रार्थना की।
3. माला द्वारा खाना खाया गया।माला ने खाना खाया।
4. लड़कों द्वारा हँसा नहीं जाता।लड़के नहीं हँसते।
5. आज घूमने चला जाए।आज घूमने चलें।
6. रोगी द्वारा दवाई खाई गई।रोगी ने दवा खाई।
7. चिड़िया से नहीं बैठा जाता।चिड़िया नहीं बैठी।
8. ड्राइवर द्वारा बस रोकी गई।ड्राइवर ने बस रोकी।
9. नीरज से पढ़ा नहीं जाता।नीरज पढ़ नहीं सकता।
10. विजय से अखबार बेचा जाएगा।विजय अखबार बेचेगा।

वाच्यों की पहचान:

1. कर्तृवाच्य की पहचान:
(i) कर्ता प्रायः बिना 'से' या 'द्वारा' के रहता है; भूतकाल के सकर्मक वाक्यों में कर्ता के साथ 'ने' लगता है।

2. कर्मवाच्य की पहचान:
(i) कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' विभक्ति होती है।
(ii) मुख्य क्रिया सकर्मक होती है और उसके साथ 'जाना' क्रिया का लिंग, वचन, काल के अनुसार जुड़ा होता है।
(iii) 'जाना' के उपर्युक्त रूप से पहले क्रिया सामान्य भूतकाल में होती है।

3. भाववाच्य की पहचान:
(i) कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' लगा होता है।
(ii) क्रिया अकर्मक, एकवचन तथा पुल्लिंग में होती है।

Exam Tips:

a) कर्तृवाच्य में कर्ता क्रिया का सीधा कर्ता होता है, जबकि कर्मवाच्य और भाववाच्य में कर्ता के बाद 'से' या 'द्वारा' आता है।
b) कर्मवाच्य में क्रिया कर्म के अनुसार बदलती है, इसलिए 'पढ़ी जाती है' या 'पढ़ा जाता है' का चुनाव कर्म से तय होता है।
c) भाववाच्य की क्रिया सदा पुल्लिंग, एकवचन और अकर्मक होती है, जैसे 'चला जाता है'।
d) वाच्य परिवर्तन में पहले क्रिया का भूतकाल बनाएँ, फिर 'जाना' का रूप जोड़ें; यह क्रम परीक्षा में सही उत्तर देने में मदद करता है।

 

अभ्यासार्थ महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Question 1: निम्नलिखित वाक्यों का वाच्य-परिवर्तन कीजिए।

Question 1 (1): राम नहीं पढ़ता।

Answer:

राम से नहीं पढ़ा जाता।

Exam Tips:

a) 'नहीं' के साथ भाववाच्य बनाते समय कर्ता के बाद 'से' लगाएँ और क्रिया 'पढ़ा जाता' रखें।

 

Question 1 (2): राकेश सभा में गीत सुनाएगा।

Answer:

राकेश द्वारा सभा में गीत सुनाया जाएगा।

Exam Tips:

a) भविष्यकाल के कर्मवाच्य में क्रिया 'सुनाया जाएगा' का रूप लेती है, 'सुनाएगा' नहीं।

 

Question 1 (3): मोहन पत्र लिखता है।

Answer:

मोहन से पत्र लिखा जाता है।

Exam Tips:

a) वर्तमानकाल में 'लिखा जाता है' बनता है, क्योंकि कर्म 'पत्र' पुल्लिंग एकवचन है।

 

Question 1 (4): कई कवियों ने सुंदर कविताएँ लिखीं।

Answer:

कई कवियों द्वारा सुंदर कविताएँ लिखी गईं।

Exam Tips:

a) कर्म 'कविताएँ' स्त्रीलिंग बहुवचन है, इसलिए क्रिया 'लिखी गईं' होती है।

 

Question 1 (5): मैं इस गरमी में नहीं सोऊँगा।

Answer:

मुझसे इस गरमी में नहीं सोया जाएगा।

Exam Tips:

a) 'सोना' अकर्मक क्रिया है, इसलिए उसका कर्मवाच्य भाववाच्य होता है और क्रिया 'सोया जाएगा' बनती है।

 

Question 1 (6): सर्दी में गर्म कपड़े पहनते हैं।

Answer:

सर्दी में गर्म कपड़े पहने जाते हैं।

Exam Tips:

a) कर्म 'कपड़े' बहुवचन है, इसलिए कर्मवाच्य में क्रिया 'पहने जाते हैं' होती है।

 

Question 1 (7): सिपाही ने चोर पकड़ा।

Answer:

सिपाही द्वारा चोर पकड़ा गया।

Exam Tips:

a) सामान्य भूतकाल के कर्मवाच्य में क्रिया 'पकड़ा गया' बनती है, क्योंकि कर्म 'चोर' पुल्लिंग एकवचन है।

 

Question 1 (8): शाहजहाँ ने ताजमहल बनवाया।

Answer:

शाहजहाँ द्वारा ताजमहल बनवाया गया।

Exam Tips:

a) प्रेरणार्थक क्रिया 'बनवाया' से कर्मवाच्य 'बनवाया गया' बनता है।

 

Question 1 (9): वह दौड़ा।

Answer:

उससे दौड़ा गया।

Exam Tips:

a) 'दौड़ना' अकर्मक क्रिया है, इसलिए भाववाच्य में क्रिया सदा एकवचन पुल्लिंग रहती है।

 

Question 1 (10): बालक क्यारियों में फूल उगाएँगे।

Answer:

बालकों द्वारा क्यारियों में फूल उगाए जाएँगे।

Exam Tips:

a) कर्म 'फूल' बहुवचन है, इसलिए भविष्यकाल की क्रिया 'उगाए जाएँगे' होती है।

 

Question 1 (11): छात्रों द्वारा पत्र लिखे जाते हैं।

Answer:

छात्र पत्र लिखते हैं।

Exam Tips:

a) कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाते समय 'द्वारा' हटाकर कर्ता को सीधे लिखें।

 

Question 1 (12): भगवान हमारी रक्षा करता है।

Answer:

भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।

Exam Tips:

a) कर्म 'रक्षा' स्त्रीलिंग है, इसलिए क्रिया 'की जाती है' होती है।

 

Question 1 (13): राजा द्वारा प्रजा को कष्ट दिए गए।

Answer:

राजा ने प्रजा को कष्ट दिए।

Exam Tips:

a) कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाते समय कर्ता के साथ लगे 'द्वारा' को हटाकर 'ने' लगाएँ।

 

Question 1 (14): बच्चा खूब रोया।

Answer:

बच्चे द्वारा खूब रोया गया।

Exam Tips:

a) 'रोना' अकर्मक क्रिया है, इसलिए कर्ता 'बच्चे द्वारा' होता है और क्रिया 'रोया गया' बनती है।

 

Question 1 (15): भारतवासी महात्मा गाँधी को नहीं भूल सकते।

Answer:

भारतवासियों द्वारा महात्मा गाँधी को भुलाया नहीं जा सकता।

Exam Tips:

a) 'भूल सकते' का कर्मवाच्य 'भुलाया नहीं जा सकता' होता है, जिसमें कर्म 'गाँधी को' अपरिवर्तित रहता है।

 

Question 1 (16): नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नहीं भूल सकते।

Answer:

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नहीं भुलाया जा सकता।

Exam Tips:

a) इस वाक्य में कर्ता लुप्त है, इसलिए यह कर्मवाच्य में 'भुलाया नहीं जा सकता' रूप लेता है।

 

Question 1 (17): निशा द्वारा कल पत्र लिखा जाएगा।

Answer:

निशा कल पत्र लिखेगी।

Exam Tips:

a) कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में आने पर भविष्यकाल की क्रिया कर्ता 'निशा' के अनुसार 'लिखेगी' होती है।

 

Question 1 (18): गर्मियों में लोग खूब नहाते हैं।

Answer:

गर्मियों में लोगों से खूब नहाया जाता है।

Exam Tips:

a) कर्ता 'लोग' बहुवचन होकर 'लोगों से' बनता है और क्रिया 'नहाया जाता है' एकवचन रहती है।

 

Question 1 (19): हम आज रात को यहीं ठहरेंगे।

Answer:

हमसे आज रात को यहीं ठहरा जाएगा।

Exam Tips:

a) 'ठहरना' अकर्मक क्रिया है, इसलिए भाववाच्य में क्रिया 'ठहरा जाएगा' एकवचन पुल्लिंग रहती है।

 

Question 1 (20): वे इस दुर्दशा को नहीं देख सकते।

Answer:

उनसे यह दुर्दशा नहीं देखी जा सकती।

Exam Tips:

a) कर्म 'दुर्दशा' स्त्रीलिंग है, इसलिए क्रिया 'देखी जा सकती' होती है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Voice (Vachya)

Accessing Voice (Vachya) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Voice (Vachya) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाच्य in printable PDF format for offline study on any device.