HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद

Solutions for Class 10 Hindi: Vakya-Bhed (sentence types)

Access comprehensive textbook solutions for Vakya-Bhed (sentence types) using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 10 Hindi Solutions: Vakya-Bhed (sentence types)

View or download the dedicated Vakya-Bhed (sentence types) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

Question 1: वाक्य किसे कहते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

सार्थक शब्दों के उस समूह को वाक्य कहते हैं, जो अपेक्षित अर्थ को प्रकट करता हो।

वर्णों से शब्द बनते हैं और शब्दों से वाक्य। वाक्य में कम-से-कम दो शब्द, अर्थात् कर्ता और क्रिया, होना आवश्यक है। किंतु बातचीत में कभी-कभी विवशता की स्थिति में एक शब्द से भी वाक्य का काम लिया जाता है; जैसे
(क) कहाँ जा रहे हो?
(ख) विद्यालय।
(ग) क्या काम करते हो?
(घ) व्यापार।
उपर्युक्त वाक्यों में दूसरा और चौथा वाक्य एक-एक शब्द का ही है। सुनने वाला इसका अभिप्राय समझ जाता है।

Exam Tips:

a) वाक्य की परिभाषा में 'सार्थक शब्दों का समूह' और 'अपेक्षित अर्थ' दोनों लिखें।
b) वाक्य में कर्ता और क्रिया का होना आवश्यक माना जाता है।
c) एक शब्द वाला वाक्य केवल बातचीत की विवशता में बनता है, इसका उदाहरण अलग से दें।

 

Question 2: वाक्य के प्रमुख तत्त्वों का सोदाहरण उल्लेख कीजिए।

Answer:

वाक्य में छह तत्त्व होते हैं:
(1) योग्यता
(2) आकांक्षा
(3) आसक्ति
(4) सार्थकता
(5) पद-क्रम
(6) अन्वय

1. योग्यता: इसका अर्थ है कि वाक्य में प्रयुक्त शब्दों में अपने प्रसंग के अनुसार अर्थ व्यक्त करने की योग्यता या क्षमता होनी चाहिए। जैसे 'दीवार खाती है' यह शब्द-समूह वाक्य नहीं है, क्योंकि दीवार खाने की योग्यता नहीं रखती। इसी प्रकार 'घोड़ा घास पीता है' भी वाक्य नहीं है, क्योंकि 'घास' पीने का पदार्थ नहीं है। सही वाक्य होगा: 'घोड़ा घास खाता है' या 'घोड़ा पानी पीता है'।

2. आकांक्षा: वाक्य अपने-आप में पूर्ण होना चाहिए। उससे कुछ आकांक्षा या जिज्ञासा नहीं झलकनी चाहिए। जैसे 'रात को जागता है' सुनकर श्रोता को यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि क्रिया का कर्ता कौन है। अतः पूर्ण वाक्य होगा: 'चौकीदार रात को जागता है।'

3. आसक्ति (निकटता): 'आसक्ति' का अर्थ है निकटता या समीपता। बोलते अथवा लिखते समय वाक्य के शब्दों में निकटता या समीपता नितांत आवश्यक है। यदि शब्द थोड़ी-थोड़ी देर बाद या रुक-रुककर बोले जाएँ, तो वे वाक्य नहीं बनाते। वाक्य एक निरंतर प्रवाह में बोला या लिखा जाना चाहिए। स्वाभाविक ठहराव और बलाघात की बात अलग है, जिन्हें दिखाने के लिए विराम चिह्नों का उचित प्रयोग किया जाता है।

4. सार्थकता: यह वाक्य का सबसे अनिवार्य तत्त्व है। वाक्य का प्रत्येक शब्द सार्थक होना चाहिए। निरर्थक शब्द का प्रयोग तभी हो सकता है जब वह कुछ-न-कुछ अर्थ प्रकट करता हो। 'कच-कच्' शब्द निरर्थक है, परंतु 'क्या कच-कच् लगा रखी है?' इस वाक्य में यह 'व्यर्थ की बकवास' के अर्थ में प्रयुक्त होकर सार्थक बन गया है।

5. पद-क्रम: वाक्य में सभी पदों का एक निश्चित क्रम रहता है। यही क्रम वाक्य को व्यवस्थित और सार्थक बनाता है। हिंदी में प्रायः कर्ता के बाद कर्म और उसके बाद क्रिया आती है; जैसे 'मोहन पत्र लिखता है'। 'पत्र मोहन लिखता है' या 'लिखता है मोहन पत्र' वाक्य नहीं कहलाते, क्योंकि इनमें पद-क्रम नहीं है।

6. अन्वय: अन्वय का अभिप्राय है कि वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि के अनुसार क्रिया का प्रयोग होना चाहिए। इस मेल के बिना वाक्य के अर्थ में भ्रम उत्पन्न हो जाता है। जैसे 'गीता सुंदर नाचते हैं' अशुद्ध है और 'गीता सुंदर नाचती है' शुद्ध है, क्योंकि पहले वाक्य में कर्ता के अनुसार क्रिया का प्रयोग नहीं है।

Exam Tips:

a) 'दीवार खाती है' जैसे उदाहरण से योग्यता का तत्त्व स्पष्ट करें।
b) आकांक्षा का अर्थ है कि वाक्य सुनकर श्रोता के मन में कोई प्रश्न न रहे।
c) सार्थकता के लिए 'कच-कच्' जैसे शब्द का प्रसंग सहित उदाहरण दें।
d) अन्वय में लिंग, वचन और पुरुष के मेल का उदाहरण अवश्य लिखें।

 

Question 3: रचना की दृष्टि से वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

Answer:

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद होते हैं:
(1) सरल वाक्य
(2) संयुक्त वाक्य
(3) मिश्रित वाक्य

1. सरल वाक्य: जिस वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया हो, उसे सरल वाक्य कहते हैं; जैसे
(क) राम पुस्तक पढ़ता है।
(ख) लड़के फुटबॉल से खेल रहे हैं।
(ग) शीला के भाई मोहन ने क्रिकेट के मैच में शतक बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
उपर्युक्त वाक्यों में मुख्य क्रिया एक ही है। अतः ये छोटे-बड़े होते हुए भी सरल वाक्य हैं।

2. संयुक्त वाक्य: जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल या मिश्रित वाक्य किसी योजक द्वारा जुड़े हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं; जैसे
(क) राम आज दिल्ली गया और शाम तक लौट आया।
(ख) आप चाय लेंगे या आपके लिए कॉफी बनवाऊँ?
(ग) कल मोहन आएगा और सोहन भी आएगा।
(घ) सत्य बोलो, किंतु कटु सत्य न बोलो।
(ङ) वह बीमार है, अतः जाने में असमर्थ है।
इन वाक्यों में दो उपवाक्य समान स्तर के और स्वतंत्र होते हैं तथा योजक से जुड़े होते हैं।

3. मिश्र या मिश्रित वाक्य: जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और एक या एक से अधिक गौण उपवाक्य हों, और गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित हों, वह मिश्र या मिश्रित वाक्य कहलाता है; जैसे
(क) राम ने कहा कि वह आज स्कूल नहीं जाएगा।
(ख) जब मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी छूट चुकी थी।
(ग) जो व्यक्ति समय की कीमत नहीं समझता, उसे पछताना पड़ता है।
इन तीनों वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य है और दूसरा गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित है। अतः ये मिश्र वाक्य हैं।

आश्रित वाक्य के तीन भेद होते हैं:
(i) संज्ञा उपवाक्य: यदि उपवाक्य प्रधान वाक्य के उद्देश्य, कर्म या पूरक के रूप में संज्ञा की तरह आए, तो वह संज्ञा उपवाक्य होता है; जैसे 'मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मैं समाज-सेवा करूँ।' यहाँ 'कि मैं समाज-सेवा करूँ' प्रधान उपवाक्य की क्रिया 'है' का उद्देश्य है। 'सीता ने कहा कि आज मुझे घर जाना है' में 'आज मुझे घर जाना है' उपवाक्य 'कहा' क्रिया का कर्म है। संज्ञा उपवाक्य के आरंभ में प्रायः 'कि' योजक आता है।
(ii) विशेषण उपवाक्य: प्रधान उपवाक्य की किसी संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता प्रकट करने वाले उपवाक्य को विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इनसे पहले प्रायः 'जो', 'जिसने', 'जैसे', 'जितना' आदि शब्द आते हैं; जैसे 'मैंने एक बिल्ला देखा जो कुत्ते जितना बड़ा था।' और 'जो विद्यार्थी योग्य होते हैं, उन्हें सभी शिक्षक चाहते हैं।'
(iii) क्रियाविशेषण उपवाक्य: जब आश्रित या गौण उपवाक्य क्रियाविशेषण की भाँति प्रयुक्त हो, तो वह क्रियाविशेषण उपवाक्य कहलाता है। ऐसे वाक्य 'जब-जब', 'जहाँ-जहाँ' जैसे शब्दों से शुरू होते हैं; जैसे 'जब-जब धर्म को खतरा होता है, ईश्वर अवतार लेते हैं' और 'जहाँ-जहाँ प्रधानमंत्री गए, लोगों ने उनका स्वागत किया।'

क्रियाविशेषण उपवाक्य पाँच प्रकार के होते हैं:
(i) कालवाची: (क) ज्यों ही मैं स्टेशन पर पहुँचा, त्यों ही गाड़ी ने सीटी बजाई। (ख) जब पानी बरस रहा था, तब मैं सो रहा था। (ग) जब-जब मैंने बाहर जाने की तैयारी की, तब-तब घर में कोई-न-कोई बीमार पड़ गया।
(ii) रीतिवाची: (क) मैंने वैसा ही किया है जैसा आपने बताया था। (ख) वह उसी प्रकार खेलता है, जैसा उसके कोच सिखाते हैं।
(iii) परिमाणवाची: (क) जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे महँगाई बढ़ती जाती है। (ख) तुम जितना पढ़ोगे, उतना ही तुम्हारा लाभ होगा।
(iv) परिणामवाची (कार्य-कारण): (क) वह आएगा अवश्य क्योंकि उसको पैसे लेने हैं। (ख) यदि तुमने परिश्रम किया होता तो तुम सफल हो जाते। (ग) यद्यपि तुम मोटे-ताजे हो तो भी उससे जीत नहीं पाओगे। (घ) वह तुम्हारे पास आ रहा है ताकि कल का कार्यक्रम बना सके।
(v) स्थानवाची: (क) जहाँ तुम पढ़ते थे, वहीं मैं भी पढ़ता था। (ख) जिधर तुम जा रहे हो, उधर आगे रास्ता बंद है। (ग) जहाँ तुम्हारे भाई गए हैं, वहीं तुम भी जाओ।

Exam Tips:

a) सरल वाक्य में केवल एक मुख्य क्रिया होती है, चाहे वाक्य कितना भी लंबा हो।
b) संयुक्त वाक्य के उपवाक्य समान स्तर के होते हैं और योजक से जुड़ते हैं।
c) मिश्र वाक्य में गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित रहता है, इसे पहचानना सबसे जरूरी है।
d) आश्रित उपवाक्य के तीनों भेद (संज्ञा, विशेषण, क्रियाविशेषण) और क्रियाविशेषण के पाँचों प्रकार उदाहरण सहित लिखें।

 

Question 4: वाक्य-रचनांतरण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए तथा उसके भेदों के नाम भी लिखिए।

Answer:

एक प्रकार के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में बदलना वाक्य-रचनांतरण कहलाता है। यह रचनांतरण तीन प्रकार का होता है:
(1) रचना की दृष्टि से रचनांतरण
(2) अर्थ की दृष्टि से रचनांतरण
(3) वाक्य की दृष्टि से रचनांतरण

1. रचना की दृष्टि से वाक्य-रचनांतरण:
रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद हैं: साधारण वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य। साधारण वाक्य से मिश्र या संयुक्त वाक्य बनाना, मिश्र वाक्य से सरल या संयुक्त वाक्य बनाना और संयुक्त वाक्य से सरल या मिश्र वाक्य बनाना, रचना की दृष्टि से वाक्य-रचनांतरण के अंतर्गत आता है। ऐसे परिवर्तन में वाक्यों के मूल अर्थ का ध्यान रखा जाता है। परिवर्तन करते समय कुछ शब्द अपनी ओर से भी लगाए जा सकते हैं; जैसे
सरल: मोहन हिंदी पढ़ने के लिए शास्त्री जी के यहाँ गया है।
मिश्र: मोहन को हिंदी पढ़नी है, इसलिए वह शास्त्री जी के यहाँ गया है।
संयुक्त: मोहन को हिंदी पढ़नी है और इसलिए वह शास्त्री जी के यहाँ गया है।

कुछ अन्य उदाहरण:
(1) सरल: मोहन के घर पहुँचने से पूर्व उसके पिता चल चुके थे।
मिश्र: जब मोहन घर पहुँचा, तब उसके पिता चल चुके थे।
संयुक्त: मोहन घर पहुँचा तो उसके पिता चल चुके थे।
(2) सरल: मैंने एक बहुत बीमार आदमी को देखा।
मिश्र: मैंने एक आदमी को देखा जो बहुत बीमार था।
संयुक्त: मैंने एक आदमी को देखा और वह बहुत बीमार था।

मिश्र वाक्यों से साधारण वाक्य:

मिश्र वाक्यसाधारण वाक्य
1. वह मनुष्य पशु के समान है जिसके पास विद्या नहीं है। अथवा यदि मनुष्य के पास विद्या नहीं है तो वह पशु के समान है।1. विद्या के बिना मनुष्य पशु के समान है।
2. मैंने उसे समझाया तब घर भेजा।2. मैंने उसे समझाकर घर भेजा।
3. जो विद्यार्थी मेहनती होते हैं, वे सफल होते हैं।3. मेहनती विद्यार्थी सफल होते हैं।
4. सीता ने एक आदमी देखा जो मोटा था।4. सीता ने एक मोटा आदमी देखा।
5. मेरी पत्नी को राशन खरीदना था, अतः वह बाज़ार गई है।5. मेरी पत्नी राशन खरीदने बाज़ार गई है।
6. जो व्यक्ति विद्वान होता है, उसकी सर्वत्र पूजा होती है।6. विद्वान व्यक्ति की सर्वत्र पूजा होती है।

2. अर्थ की दृष्टि से वाक्य-रचनांतरण: अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद होते हैं। इनमें से विधिवाचक को मूलाधार माना जाता है। अर्थ की दृष्टि से एक प्रकार के वाक्य को निम्नांकित रूप में बदला जा सकता है:
1. विधानवाचक: मोहन स्कूल जाता है।
2. निषेधवाचक: मोहन स्कूल नहीं जाता है।
3. प्रश्नवाचक: क्या मोहन स्कूल जाता है?
4. आज्ञावाचक: मोहन, स्कूल जाओ।
5. विस्मयवाचक: अरे, मोहन स्कूल जाता है!
6. इच्छावाचक: मोहन स्कूल जाए।
7. संदेहवाचक: मोहन स्कूल गया होगा।
8. संकेतवाचक: मोहन स्कूल जाता तो ……….।
इसी प्रकार अन्य वाक्यों का भी अर्थ की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के वाक्यों में परिवर्तन किया जा सकता है।

3. वाक्य की दृष्टि से वाक्य-रचनांतरण: कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य और भाववाच्य में अंतरण का अध्ययन 'वाक्य: कर्तृ, अकर्तृ वाच्य' नामक अध्याय में किया जाएगा।

Exam Tips:

a) रचनांतरण में वाक्य का मूल अर्थ वही रहना चाहिए, केवल रूप बदलता है।
b) रचना की दृष्टि से तीन वाक्य-भेद: साधारण, मिश्र और संयुक्त, इन्हें अवश्य लिखें।
c) अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद होते हैं, इनमें विधिवाचक मूलाधार है।
d) प्रश्नवाचक बनाते समय वाक्य के आरंभ में 'क्या' जोड़ा जाता है, जैसे 'क्या मोहन स्कूल जाता है?'

 

Question 5: नीचे लिखे मिश्रित और संयुक्त वाक्यों को साधारण वाक्यों में बदलिए।

Question 5 (क): मेरा विचार है कि आज घूमने चलें।

Answer:

मेरे विचार से आज घूमने चलें।

Exam Tips:

a) 'कि' वाले मिश्र वाक्य में 'विचार' के साथ 'से' लगाकर सरल बनाएँ।

 

Question 5 (ख): सोहन ने एक पुस्तक पढ़ी जो अत्यंत पुरानी थी।

Answer:

सोहन ने एक अत्यंत पुरानी पुस्तक पढ़ी थी।

Exam Tips:

a) विशेषण उपवाक्य 'जो अत्यंत पुरानी थी' को 'अत्यंत पुरानी' विशेषण में बदलें।

 

Question 5 (ग): अच्छे विद्यार्थी पढ़ने के समय पढ़ते हैं और खेलने के समय खेलते हैं।

Answer:

अच्छे विद्यार्थी समय पर पढ़ते और खेलते हैं।

Exam Tips:

a) 'पढ़ने के समय' और 'खेलने के समय' को 'समय पर' से बदलकर वाक्य सरल बनता है।

 

Question 5 (घ): मैंने एक व्यक्ति को देखा जो बहुत लंबा था।

Answer:

मैंने एक बहुत लंबा व्यक्ति देखा।

Exam Tips:

a) 'जो बहुत लंबा था' का भाव 'बहुत लंबा' विशेषण से प्रकट होता है।

 

Question 5 (ङ): अध्यापक चाहता है कि उसके सभी शिष्य अच्छे बनें।

Answer:

अध्यापक अपने शिष्यों को अच्छा बनते देखना चाहता है।

Exam Tips:

a) 'चाहता है कि' वाले मिश्र वाक्य को 'देखना चाहता है' क्रिया से सरल बनाया जाता है।

 

Question 5 (च): हमें चाहिए कि केवल बातें ही न बनाएँ, कुछ करके भी दिखाएँ।

Answer:

हमें केवल बातें न बनाकर कुछ करके भी दिखाना चाहिए।

Exam Tips:

a) 'न बनाकर' जैसी कृदंत रचना से दो उपवाक्यों का भाव एक वाक्य में आ जाता है।

 

Question 5 (छ): बालिकाएँ गा रही हैं और नाच रही हैं।

Answer:

बालिकाएँ गा-नाच रही हैं।

Exam Tips:

a) दोनों क्रियाओं को हाइफ़न से जोड़कर एक क्रिया-रूप बनाएँ।

 

Question 5 (ज): जब शाम होती है, बस्ती के सारे बच्चे मैदान में खेलने आते हैं।

Answer:

शाम होते ही बस्ती के सारे बच्चे मैदान में खेलने आते हैं।

Exam Tips:

a) 'जब शाम होती है' का भाव 'शाम होते ही' से सरल वाक्य में आ जाता है।

 

Question 5 (झ): अध्यापक उन विद्यार्थियों को दंड देता है जो समय पर नहीं आते, पाठ याद नहीं करते और आपस में झगड़ते हैं।

Answer:

अध्यापक समय पर न आने वाले, पाठ याद न करने वाले तथा आपस में झगड़ने वाले विद्यार्थियों को दंड देता है।

Exam Tips:

a) 'जो' वाले उपवाक्यों की जगह 'वाले' लगाकर विशेषण बनाएँ।

 

Question 6: निम्नलिखित वाक्यों को सामने दिए हुए संकेत के अनुसार बदलिए।

Question 6 (क): सुरेश ने वह पुस्तक नहीं पढ़ी है। (प्रश्नवाचक)

Answer:

क्या सुरेश ने वह पुस्तक नहीं पढ़ी है?

Exam Tips:

a) प्रश्नवाचक वाक्य के आरंभ में 'क्या' लगाएँ।

 

Question 6 (ख): उसने घर आकर भोजन नहीं किया है। (प्रश्नवाचक)

Answer:

क्या उसने घर आकर भोजन नहीं किया है?

Exam Tips:

a) 'क्या' लगाने से वाक्य प्रश्नवाचक बनता है और क्रिया का रूप वही रहता है।

 

Question 6 (ग): नितिन ने खाना नहीं खाया है। (प्रश्नवाचक)

Answer:

क्या नितिन ने खाना नहीं खाया है?

Exam Tips:

a) प्रश्नवाचक वाक्य में 'नहीं' का स्थान बदलना नहीं है।

 

Question 6 (घ): कृपया पत्र लिख दीजिए। (आज्ञावाचक)

Answer:

पत्र लिखो।

Exam Tips:

a) आज्ञावाचक में 'कृपया' और 'दीजिए' हटाकर क्रिया का आदेश रूप लिखें।

 

Question 6 (ङ): राम घर पर है। (संदेहवाचक)

Answer:

राम घर पर होगा।

Exam Tips:

a) संदेहवाचक वाक्य में 'होगा' जैसी भविष्य-सूचक क्रिया से संदेह का भाव आता है।

 

Question 6 (च): बच्चा स्कूल नहीं जाएगा। (संकेतवाचक)

Answer:

यदि छुट्टी होगी तो बच्चा स्कूल नहीं जाएगा।

Exam Tips:

a) संकेतवाचक वाक्य में 'यदि ... तो' की शर्त जोड़ी जाती है।

 

Question 6 (छ): सुरेश ने वह पुस्तक पढ़ी है। (निषेधवाचक)

Answer:

सुरेश ने वह पुस्तक नहीं पढ़ी है।

Exam Tips:

a) निषेधवाचक बनाने के लिए क्रिया से पहले 'नहीं' लगाया जाता है।

 

Question 6 (ज): उसने नदी में स्नान कर दान दिया। (निषेधवाचक)

Answer:

उसने नदी में स्नान नहीं किया और न ही दान दिया।

Exam Tips:

a) दो क्रियाओं वाले निषेध में 'न' और 'न ही' दोनों का प्रयोग होता है।

 

Question 6 (झ): वाह! क्या सुंदर दृश्य है। (विधानवाचक)

Answer:

वाह! बहुत सुंदर दृश्य है।

Exam Tips:

a) विधानवाचक में 'क्या' की जगह 'बहुत' लगाया जाता है।

 

Question 6 (ञ): क्या आज स्कूल में छुट्टी है? (विधानवाचक)

Answer:

आज स्कूल में छुट्टी है।

Exam Tips:

a) प्रश्नवाचक से विधानवाचक बनाते समय 'क्या' हटाकर वाक्य को सीधा कहें।

 

Question 6 (ट): अभी बाज़ार से फल लाओ। (इच्छावाचक)

Answer:

अभी बाज़ार से फल ले आएँ।

Exam Tips:

a) इच्छावाचक में 'आएँ' जैसी क्रिया से इच्छा या कामना प्रकट होती है।

 

Question 6 (ठ): सीता गा रही है। (विस्मयादिबोधक)

Answer:

वाह! सीता गा रही है।

Exam Tips:

a) विस्मयादिबोधक वाक्य के आरंभ में 'वाह!' जैसा विस्मय-सूचक शब्द लगता है।

 

Question 6 (ड): उसने नदी में स्नान कर दान दिया। (प्रश्नवाचक)

Answer:

क्या उसने नदी में स्नान कर दान दिया?

Exam Tips:

a) प्रश्नवाचक बनाते समय वाक्य के आरंभ में 'क्या' और अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाएँ।

 

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Question 1: वाक्य की परिभाषा लिखिए और तीन पूर्ण वाक्य लिखिए।

Answer:

एक सार्थक शब्द-समूह, जिससे एक पूर्ण भाव की अभिव्यक्ति हो, उसे वाक्य कहते हैं; जैसे
(क) राम ने कल एक पत्र लिखा।
(ख) रात्रि के समय चंद्रमा चमकता है।
(ग) प्राचार्य ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

Exam Tips:

a) परिभाषा में 'सार्थक शब्द-समूह' और 'पूर्ण भाव' दोनों शब्द लिखें।
b) तीनों वाक्य पूर्ण भाव वाले हों, एक-एक शब्द वाले नहीं।

 

Question 2: नीचे लिखे वाक्यों में कुछ साधारण वाक्य, कुछ मिश्र वाक्य और कुछ संयुक्त वाक्य हैं। उनके ठीक-ठीक नाम लिखिए।
(1) मोहन ने कहा कि मैं जिस सिनेमाघर में गया उसमें टिकट नहीं मिला।
(2) जो विद्वान होता है, उसे सभी आदर देते हैं।
(3) मैं चाहता हूँ कि तुम परिश्रम करो और परीक्षा में सफल होओ।
(4) वह आदमी पागल हो गया है।
(5) स्त्री कपड़े सीती है।
(6) झूठ बोलना महापाप है।
(7) हमारे जीवन का आधार केवल धन नहीं बल्कि कई और पदार्थ भी हैं।
(8) अपना काम देखो।
(9) जब राजा नगर में आया तब उत्सव मनाया गया।
(10) जो पत्र मिला है, उसे शीला ने लिखा होगा।

Answer:

(1) मिश्र वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
(4) सरल वाक्य
(5) सरल वाक्य
(6) सरल वाक्य
(7) संयुक्त वाक्य
(8) सरल वाक्य
(9) मिश्र वाक्य
(10) मिश्र वाक्य

Exam Tips:

a) 'कि', 'जो', 'जब' से शुरू होने वाले उपवाक्य मिश्र वाक्य बनाते हैं।
b) 'और', 'या', 'अथवा' जैसे योजक से जुड़े समान स्तर के वाक्य संयुक्त होते हैं।
c) एक ही मुख्य क्रिया वाला वाक्य सरल होता है।

 

Question 3: नीचे लिखे कथनों में जो सही हैं उन पर (√) का तथा जो गलत हैं उन पर (✗) का चिह्न लगाइए।
(1) सरल और मिश्र वाक्यों में दोनों वाक्य हमेशा समान स्तर के होते हैं।
(2) मिश्र वाक्य में एक वाक्य आश्रित होता है।
(3) टिकाऊ लघु वाक्य है।
(4) पदक्रम सभी भाषाओं में एक-सा होता है।
(5) प्रेरणार्थक के चार भेद होते हैं।
(6) जाना क्रिया का प्रेरणार्थक साथ भेजना है।

Answer:

(1) सरल और मिश्र वाक्यों में दोनों वाक्य हमेशा समान स्तर के होते हैं। ✗
(2) मिश्र वाक्य में एक वाक्य आश्रित होता है। ✓
(3) टिकाऊ लघु वाक्य है। ✓
(4) पदक्रम सभी भाषाओं में एक-सा होता है। ✗
(5) प्रेरणार्थक के चार भेद होते हैं। ✗
(6) जाना क्रिया का प्रेरणार्थक साथ भेजना है। ✓

Exam Tips:

a) मिश्र वाक्य में गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित रहता है, इसलिए दोनों समान स्तर के नहीं होते।

 

Question 4: संयुक्त एवं मिश्रित वाक्य का अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

आधारसंयुक्त वाक्यमिश्र वाक्य
उपवाक्यों का स्तरदो या दो से अधिक वाक्य समान स्तर के होते हैं, इनमें कोई प्रधान या उपप्रधान नहीं होता।एक वाक्य प्रधान होता है और दूसरा या अन्य वाक्य गौण होते हैं, जो प्रधान उपवाक्य पर आश्रित होते हैं।
जोड़ने वाले शब्दऔर, या, अथवा, किंतु, अतः आदि योजक शब्दों से जुड़ते हैं।कि, जो, जब, तब आदि के द्वारा गौण उपवाक्य जुड़ता है।
उदाहरण(क) उसकी कमीज लाल और पैंट सफेद है।
(ख) आप चाय लेंगे या आपके लिए कॉफी बनाऊँ?
(क) राम ने कहा कि वह कल स्कूल नहीं आएगा।
(ख) ज्यों ही पुलिस आई, लोग तितर-बितर होने लगे।

Exam Tips:

a) संयुक्त वाक्य में सभी उपवाक्य बराबर होते हैं, जबकि मिश्र वाक्य में एक गौण होता है।
b) मिश्र वाक्य के गौण उपवाक्य अक्सर 'कि', 'जो', 'जब' जैसे शब्दों से शुरू होते हैं।
c) तालिका में दोनों वाक्यों के उदाहरण अलग-अलग पढ़कर अंतर याद रखें।

 

Question 5: रचना की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों का भेद निर्धारित कीजिए।
(क) हमारे घर के समीप एक पाठशाला है।
(ख) तुलसीदास ने कहा है कि विनाशकाल में मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।
(ग) जैसे ही हम लोग बगीचे में पहुँचे, एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी।
(घ) देश को ऊँचा उठाना है तो दूसरों के नहीं, अपने दोषों को सुधारो।
(ङ) पिता जी बाहर गए हैं, कल तक लौट आएँगे।

Answer:

(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ) मिश्र वाक्य
(ङ) संयुक्त वाक्य

Exam Tips:

a) 'कि' या 'जैसे ही' वाले वाक्य में गौण उपवाक्य होने से वह मिश्र होता है।
b) दो स्वतंत्र उपवाक्य बिना आश्रित संबंध के हों, तो वाक्य संयुक्त होता है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Vakya-Bhed (sentence types)

Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi Vakya-Bhed (sentence types). Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Vakya-Bhed (sentence types)

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Vakya-Bhed (sentence types) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran वाक्य-भेद in printable PDF format for offline study on any device.