HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग

Solutions for Class 10 Hindi: Upasarg

Access comprehensive textbook solutions for Upasarg using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 10 Hindi Solutions: Upasarg

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: उपसर्ग किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जो शब्दांश शब्दों के आरंभ में जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं; जैसे कर्म शब्द, जिसका अर्थ है काम करना। "कु" उपसर्ग जोड़ने से "कुकर्म" शब्द बन जाता है, जिसका अर्थ है बुरा काम। उपसर्ग के प्रयोग से अर्थ विपरीत भी हो जाता है; जैसे "देखा" शब्द में "अन्" उपसर्ग लगाने से "अनदेखा" बन जाता है, जिसका अर्थ है "न देखा।"

हिंदी भाषा में संस्कृत और उर्दू भाषा के शब्दों का भी प्रयोग होता है। इसलिए हिंदी में संस्कृत एवं उर्दू भाषा के उपसर्गों का भी प्रयोग होता है। अतः इनका अध्ययन भी हमारे लिए उपयोगी है।

(क) संस्कृत के उपसर्ग
संस्कृत के बाईस उपसर्ग हैं। इनसे बने हिंदी के बहु-प्रचलित शब्दों के उदाहरण यहाँ दिए जा रहे हैं-

उपसर्गअर्थउदाहरण
अतिअधिक, उस पारअतिशय, अतिरिक्त, अत्यंत आदि।
अधिऊपर, श्रेष्ठअधिकार, अध्यक्ष, अधिराज आदि।
अनुपीछे, क्रम, पश्चात्, समानताअनुक्रम, अनुशीलन, अनुचर, अनुगामी, अनुसार, अनुकरण, अनुवाद, अनुरूप, अनुचित आदि।
अपबुरा, अभाव, हीनताअपवाद, अपव्यय, अपकर्ष, अपहरण, अपशब्द, अपयश, अपमान आदि।
अभिसमीपता, ओर, प्रधानता, इच्छा प्रकट करनाअभियान, अभिभावक, अभिशाप, अभिप्राय, अभियोग, अभिनव, अभ्युदय, अभिमान, अभिलाषा आदि।
अवहीनता, अनादर, अवस्था, पतनअवगत, अवनत, अवलोकन, अवतार, अवशेष, अवगुण, अवज्ञा, अवरोहण आदि।
आसीमा, समेत, कमी, विपरीतआक्रमण, आदान, आचरण, आजीवन, आरोहण, आमुख, आमरण आदि।
उत्ऊपर, उत्कर्ष, श्रेष्ठउत्साह, उत्कर्ष, उत्तम, उत्पन्न, उत्पल, उत्पत्ति, उद्देश्य, उन्नति, उत्कंठा।
उद्उच्चता, उत्कर्ष, श्रेष्ठताउदार, उद्रम, उद्धत, उद्यम, उद्घाटन, उद्गम आदि।
उपसमीपता, सहाय, सुदृढ़, गौण, हीनताउपदेश, उपकार, उपमंत्री, उपनिवेश, उपनाम, उपवन, उपस्थित, उपभेद आदि।
दुः, दुर्, दुस्बुरा, कठिन, दृष्ट-हीन, हीनता, अनादरदुर्दशा, दुर्लभ, दुर्जन, दुराचार, दुष्कर्म, दुस्साध्य, दुस्साहस आदि।
निभीतर, नीचे, बाहरनिकृष्ट, निपात, नियुक्त, निवास, निमग्न, निवारण, निषेध, निर्मल, निर्विकार आदि।
निस्, निःबाहर, निषेधनिस्तेज, निःशंक, निस्सन्देह, निष्कलंक आदि।
परअनादर, नाश, विपरीत, पीछे, उलटापराजय, परिवर्तन, पराधीन, पराभव आदि।
परिअतिशय, चारों ओरपरिपूर्ण, परिच्छेद, परिवर्तन, परिक्रम आदि।
प्रयज्ञ, गति, उत्कर्ष, अतिशय, आगेप्रताप, प्रयत्न, प्रबल, प्रसिद्ध, प्रसन्न, प्रमाण, प्रयोग, प्रचार, प्रस्थान, प्रगति आदि।
प्रतिविरोध, हर एक, सामनेप्रतिपल, प्रत्येक, प्रतिदिन, प्रतिशोध, प्रतिकूल आदि।
विहीनता, भिन्नता, विशेषताविशेष, विज्ञ, वियोग, विमुख, विदेश, विभाग, विज्ञान आदि।
सम्पूर्णता, संयोग, अच्छासंकल्प, संग्रह, संयोग, सम्पत्ति, संहार आदि।
सुसुन्दर, सहन, अच्छा, सरलसुयश, सुकर्म, सुगम, सुकन्या, सुपुत्र आदि।

संस्कृत के कुछ अव्यय जो उपसर्ग की भाँति प्रयुक्त होते हैं; जैसे-

अव्ययअर्थउदाहरण
अधःनीचेअधःपतन, अधोगति, अधोलिखित।
अलम्बहुत, बसअलंकार, अलंकृत, अलंकरण।
अंतःभीतरअंतर्मन, अंतःकाल, अंतरात्मा, अंतर्धान।
चिर्बहुत देरचिरायु, चिरकाल, चिरपरिचित, चिरस्थायी।
तिरःनिषेधतिरोभाव, तिरोहित, तिरस्कार।
पुरापुराना, पहलेपुरातन, पुरातत्व।
पुनःफिरपुनरागमन, पुनर्जन्म, पुनर्मिलन।
प्राक्पहलेप्रागैतिहासिक, प्राक्कथन।
बहिःबाहरबहिर्मुख, बहिर्गमन, बहिष्कार, बहिरंग।
सहसाथसहानुभूति, सहपाठी, सहकारी, सहयोग, सहोदर।

(ख) हिंदी के उपसर्ग
हिंदी के सामान्य उपसर्ग निम्नलिखित हैं-

उपसर्गअर्थउदाहरण
अनिषेधअचेत, अमोल, अजान, अथाह, असीम, अगाध आदि।
अन्नहींअनमोल, अनपढ़, अनजान, अनदेखा, अनबन आदि।
अधआधाअधजला, अधमरा, अधपका आदि।
उनएक कमउनसठ, उनचास, उनहत्तर आदि।
औहीनता, निषेधऔघट, औगुन, औसर आदि।
कुबुराई, नीचताकुचाल, कुपात्र, कुदान आदि।
दुबुरा, हीनदुबला, दुकान आदि।
निअभावनिडर, निठल्ला, निकम्मा, निगोड़ा आदि।
बिननिषेधबिनदेखा, बिनब्याहा, बिनचखा आदि।
भरपूर्ण, पूराभरपूर, भरसक, भरमार, भरपेट आदि।
सअच्छासपूत, सजग आदि।
सुअच्छासुफल, सुपात्र, सुधार, सुडौल आदि।
कबुराकपूत आदि।
नअभावनपूता, नपूती, नदीश आदि।
परआगे, अधिकपरदादा, परनाना, परपोता आदि।

(ग) उर्दू (अरबी-फारसी) के उपसर्ग

उपसर्गअर्थउदाहरण
कमथोड़ा, हीनकमसिन, कमजोर, कमबख्त, कमहिम्मत आदि।
खुशप्रसन्न, अच्छाखुशदिल, खुशहाल, खुशखबरी आदि।
अलनिश्चितअलबत्ता आदि।
गैरनिषेधगैर-कानूनी, गैर-सरकारी, गैर-वक़्त आदि।
बदबुराबदनाम, बदतमीज़, बदमिज़ाज, बदकार आदि।
ऐनठीकऐनवक़्त, ऐनमौक़ा आदि।
बेअभावबेईमान, बेवकूफ़, बेइज़्ज़त आदि।
सरमुख्यसरताज, सरकार, सरहद आदि।
नाअभावनामुमकिन, नापसंद, नाराज़, नालायक, नाचीज़, नादान आदि।
बअनुसारबनाम, बदौलत इत्यादि।
बरऊपरबरदाश्त, बराबर आदि।
बासाथबाकायदा, बाइज़्ज़त आदि।
बिलसाथबिल्कुल आदि।
बिलाबगैर, बिनाबिलाकसूर, बिलालिहाज़।
बिनारहितबिना कसूर, बिना काम आदि।
लाबिनालाजवाब, लाचार, लापरवाह, लापता आदि।
हमबराबरहमउम्र, हमदर्द, हमराज़, हमवतन आदि।
हरप्रत्येकहर रोज़, हर दिन, हर साल, हर पल आदि।

(घ) अंग्रेज़ी के उपसर्ग

उपसर्गअर्थउदाहरण
सबअधीन, नीचेसबजज, सब कमेटी।
डिप्टीसहायकडिप्टी मिनिस्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार।
चीफमुख्यचीफ मिनिस्टर, चीफ ऑफ स्टाफ।
वाइसउपवाइस चांसलर, वाइस प्रिंसिपल।
जनरलमुख्यजनरल मैनेजर, जनरल सैक्रेटरी।

Exam Tips:

a) उपसर्ग शब्द के आरंभ में जुड़ता है और शब्द का अर्थ बदल देता है, जैसे "कु" से कर्म बनता है कुकर्म।
b) "अन्" उपसर्ग से बने "अनदेखा" का अर्थ "न देखा" होता है, जो अर्थ को विपरीत कर देता है।
c) संस्कृत के अव्यय उपसर्गों में अधः, अंतः, पुनः जैसे रूप शब्दों के आरंभ में प्रयुक्त होते हैं।
d) अंग्रेज़ी उपसर्ग डिप्टी, चीफ, वाइस और जनरल हिंदी शब्दों के साथ जोड़कर लिखे जाते हैं।

 

Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Upasarg

Official Haryana Board Solutions for Upasarg

Access structured Haryana Board textbook solutions for Upasarg. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Upasarg

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Hindi Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Upasarg with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग in printable PDF format for offline study on any device.