GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi गद्य समीक्षा

Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi गद्य समीक्षा. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download गद्य समीक्षा Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated गद्य समीक्षा solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

पुस्तक का मानवजीवन में बहुत महत्त्व है। मानव ने सर्वप्रथम पुस्तक का आरंभ अपने अनुभूत ज्ञान को विस्मृति से बचाने के लिए किया था। विकास के आदिकाल में पत्ते, ताड़पत्र, कांस्यपत्र आदि साधन इस जानसंग्रह के सहायक रहे हैं, ऐसा पुस्तक का इतिहास स्वयं बताता है। पुस्तकें मानव को अपना अनुभव विस्तृत करने में सहायक होती हैं, साथ ही उन्होंने अपने पूर्वजों के सभी प्रकार के कृत्यों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी संभाली हुई है। आज के युग में प्राचीन वोरों, धार्मिक महात्माओं, ऋषियों, नाटककारों, कवियों आदि का पता हम इन्हीं पुस्तकों के सहारे पाते हैं। पुस्तकें ही अंतरराष्ट्रीय विचारक्षेत्र में विभिन्न देशों के दृष्टिकोणों को एक आधार पर सोचने के लिए बाध्य करती हैं।

प्रश्न 1.

 

Question 1. मानव ने पुस्तक का आरंभ किसलिए किया था?
Answer: मानव ने पुस्तक का आरंभ अपने अनुभव से प्राप्त ज्ञान को खोने से बचाने के लिए शुरू किया था।
In simple words: Humans started writing books to keep their learned knowledge from being lost.

Exam Tip: When asked about a historical action, identify the agent and their core motivation clearly.

 

Question 2. विकास के आदिकाल में जानसंग्रह के कौन-से साधन थे?
Answer: विकास के शुरुआती समय में पत्ते, ताड़पत्र, कांस्यपत्र आदि ज्ञान जमा करने के माध्यम थे।
In simple words: In early development, leaves, palm leaves, and bronze plates were used to collect knowledge.

Exam Tip: List all examples provided in the passage when asked for types or means.

 

Question 3. पुस्तकों से हमें किनकी जानकारी मिलती है?
Answer: पुस्तकों से हमें पुराने नायकों, साधु-संतों, विद्वानों, नाटक लिखने वालों और कवियों आदि के बारे में जानकारी मिलती है।
In simple words: Books give us information about ancient heroes, great saints, sages, playwrights, and poets.

Exam Tip: Be specific in naming the types of individuals mentioned in the text whose information can be obtained from books.

 

Question 4. उपर्युक्त गद्यखंड के लिए उचित शीर्षक दीजिए।
Answer: सही शीर्षक: किताबों का महत्व।
In simple words: A suitable title is "The Importance of Books".

Exam Tip: The best title should summarize the main theme or central idea of the passage in a few words.

मानव के व्यक्तित्व का निर्माण करनेवाले विभिन्न तत्त्वों में चरित्र का सबसे अधिक महत्त्व है। चरित्र एक ऐसी शक्ति है जो मानवजीवन को सफल बनाती है। चरित्र की शक्ति ही आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता उत्पन्न करती है। चरित्र मनुष्य के क्रिया-कलाप और आचरण के समूह का नाम है। चरित्ररूपी शक्ति के सामने पाशविक शक्ति भी नष्ट हो जाती है। चरित्र की शक्ति विद्या, बुद्धि और संपत्ति से भी महान होती है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कई चक्रवर्ती सम्राट धन, पद, वस्तु और विद्या के स्वामी थे, परंतु चरित्र के अभाव में अस्तित्वविहीन हो गए।

प्रश्न 1.

 

Question 1. चरित्र का क्या महत्त्व है?
Answer: चरित्र व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है जिससे किसी व्यक्ति का जीवन सफल बनता है। इसलिए, चरित्र का सबसे ज्यादा महत्व है।
In simple words: Character is an important element that helps build a personality and makes a person's life successful. Thus, character holds the most importance.

Exam Tip: Define the concept and then state its primary significance as discussed in the passage.

 

Question 2. चरित्र का मानवजीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer: चरित्र से ही आत्मविश्वास पैदा होता है और आत्मनिर्भरता विकसित होती है। इस तरह, चरित्र का मानव जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।
In simple words: Character makes self-confidence awaken and self-reliance develop. In this way, character has a deep impact on human life.

Exam Tip: Focus on the direct consequences and benefits of good character as explained in the text.

 

Question 3. चरित्र किसे कहते हैं?
Answer: किसी व्यक्ति के आचरण और व्यवहार को 'चरित्र' कहते हैं। अच्छे गुणों के संग्रह को ही चरित्र कहा जाता है।
In simple words: Character refers to a person's conduct and behavior. It is also known as the collection of good virtues in a human.

Exam Tip: When defining a term, provide both a simple explanation and any additional descriptive attributes mentioned.

 

Question 4. इस गद्यखंड को उचित शीर्षक दीजिए।
Answer: सही शीर्षक: चरित्र की ताकत या चरित्र का गौरव।
In simple words: A suitable title is "The Power of Character" or "The Glory of Character".

Exam Tip: A good title captures the essence of the passage, often highlighting its central theme or main idea.

तुलसीदासजी ने उचित ही लिखा है- "का वर्षा जब कृषि सुखाने, समय चूकि पुनि का पछताने।” अवसर को खोकर पश्चात् ताप करना मूर्खता ही है। समय बलवान है और समय ही स्वर्ण है। जिन्होंने समय को पहचानकर इसका सदुपयोग किया है, वे विश्व में महान हो गए। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता। जीवन का हर क्षण मूल्यवान है। इसकी पहचान और सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। ज्ञान का अमित विस्तार है और जीवन के क्षण कुछ मात्र। इन दुर्लभ क्षणों को सही समय पर सही काम में लगाना बड़ी उपलब्धि है। वस्तुतः यह सोचना कि हम समय को नष्ट कर रहे हैं, एक बड़ी भूल है। सच तो - यह है कि समय ही हमें नष्ट कर रहा है। काल सबको खा जाता है, लेकिन उन महात्माओं को नहीं, जो इसका सदुपयोग करते हैं। गांधी, - ईसा, न्यूटन, विवेकानंद आदि महान व्यक्तियों के उदाहरण हमारे सामने हैं।

प्रश्न 1.

 

Question 1. समय को समझने के बारे में हम क्या भूल करते हैं?
Answer: हम सोचते हैं कि हम समय गंवा रहे हैं, परंतु असल में समय ही हमें बर्बाद कर रहा है। समय को समझने के संबंध में हम यही गलती करते हैं।
In simple words: We mistakenly think we are wasting time, but in reality, time is destroying us. This is the mistake we make regarding understanding time.

Exam Tip: Clearly state the common misconception about time management as highlighted in the passage.

 

Question 2. जीवन में हमें किस मूर्खता से बचना चाहिए?
Answer: ज्यादातर लोग समय को बेकार में गंवा देते हैं और फिर बाद में पछतावा करते हैं। यह एक बेवकूफी है। हमें अपने जीवन में इस बेवकूफी से दूर रहना चाहिए।
In simple words: People often waste time and regret it later. That is foolishness. We should avoid this foolishness in our lives.

Exam Tip: Explain the foolish act and then clearly state that one must avoid it in life, based on the text.

 

Question 3. इस गद्यखंड को उचित शीर्षक दीजिए।
Answer: सही शीर्षक: समय का महत्व या सफलता की चाबी।
In simple words: A suitable title is "The Importance of Time" or "The Key to Success".

Exam Tip: Ensure the title captures the main subject and the central message about its significance.

मनुष्य तो मनुष्य ही है। पशु-पक्षी जहाँ जन्म लेते हैं, अपने उस देश को प्रेम करते हैं। जंगल में पैदा हुए किसी जानवर को आप पिंजड़े में बंद कर सकते हैं, उसे लाख आराम पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, पर वह सुखी नहीं हो सकता। उसे तो अपने जंगल का देश ही प्यारा लगता है। उसी तरह मुक्त आकाश में उड़नेवाले पक्षी को पिंजड़े में बंद करके सब तरह का सुख पहुंचाना चाहें, तो भी वह कदापि सुखी नहीं हो सकता। उसका देश खुला आकाश, पेड़ों की शाखाएं और घोंसला है। वहाँ वह धूप, वर्षा और ठंड के कष्ट सहकर भी सुखी रह सकता है।

प्रश्न।

 

Question 1. पिंजड़े में बंद जंगली जानवर सुखी क्यों नहीं हो सकता?
Answer: जंगली जानवर अपने देश और जन्मभूमि से बहुत प्यार करता है। जब वह अपनी जन्मभूमि, जंगल से दूर और पिंजरे में बंद होता है, तो वह खुश नहीं रह सकता।
In simple words: A wild animal loves its own country and homeland very much. If it is kept far from its homeland in a cage, it cannot be happy.

Exam Tip: Emphasize the animal's deep connection to its natural habitat as the core reason for its unhappiness in captivity.

 

Question 2. इस गद्यखंड से हमें क्या सीख मिलती है?
Answer: इस गद्यखंड से हमें यह पाठ मिलता है कि अपनी जन्मभूमि के लिए हमारे हृदय में सच्चा प्यार होना चाहिए। जीवन का असली आनंद केवल स्वतंत्रता में ही है।
In simple words: This passage teaches us that we should have true love for our homeland in our hearts. The true joy of life lies only in freedom.

Exam Tip: Identify the main moral or lesson conveyed by the passage, focusing on themes like patriotism and freedom.

 

Question 3. इस गद्यखंड को उचित शीर्षक दीजिए।
Answer: सही शीर्षक: जन्मभूमि के लिए प्यार।
In simple words: A suitable title is "Love for the Homeland".

Exam Tip: Choose a title that directly reflects the central emotion or concept discussed throughout the passage.

Free study material for Hindi

Hindi Class 9 Curriculum Solutions: गद्य समीक्षा

Official GSEB Solutions for गद्य समीक्षा

Review comprehensive exercise answers for Class 9 Hindi गद्य समीक्षा. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for गद्य समीक्षा

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of गद्य समीक्षा concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Rachana गद्य-समीक्षा Solutions in printable PDF format for offline study on any device.