Get the most accurate GSEB Solutions for Class 9 Hindi कहावतें here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 9 Hindi. Our expert-created answers for Class 9 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed कहावतें GSEB Solutions for Class 9 Hindi
For Class 9 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these कहावतें solutions will improve your exam performance.
Class 9 Hindi कहावतें GSEB Solutions PDF
GSEB Std 9 Hindi Vyakaran कहावतें
किसी घटना या प्रसंग का वर्णन करते समय जिस रूढ़ और मार्मिक कथन को प्रयोग किया जाता है, उसे 'कहावत' कहते हैं। कहावत सोधी हृदय में प्रवेश करके विशेष प्रभाव, उत्पन्न करती है। कभी उसमें व्यंग्य की पैनी धार होती है, तो कभी उसमें हृदय को छु लेनेवाला भाव होता है। कहावतें कभी-कभी नीति या बोधपूर्ण उक्तियों का काम भी करती हैं।
कभी-कभी कवियों की मार्मिक सूक्तियाँ भी कहावत का रूप ले लेती हैं।
कहावत का संबंध किसी-न-किसी घटना से हुआ करता है। लोग उस घटना से संबंधित कोई पंक्ति गढ़ लिया करते हैं और जब कभी वैसा प्रसंग आता है, तब वे उस पंक्ति को दुहराकर घटनाजनित बातों की पुष्टि करते हैं। जैसे – यदि कोई किसी कार्य को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने की बात करे और प्रस्तुतिकरण का मौका देने पर कोई बहाना बनाए तो उसके बारे में कहा जाएगा – 'नाच न जाने आँगन टेढा'। अर्थात् जब कोई विशेष अनुभव सामान्य जन-जीवन में सबके मन और बुद्धि पर अपना प्रभाव डालने में समर्थ हो जाता है तब उस अनुभव का कथन कहावत का रूप धारण कर लेता है।
कहावत लोक से संबंधित है, इसलिए इसका नाम 'लोकोक्ति' भी है। 'लोकोक्ति' शब्द दो शब्दों के मेल से बना है – लोक + उक्ति। जिसका अर्थ है- 'लोक' में प्रचलित उक्ति या कथन। ऐसा कथन जो व्यापक लोक अनुभव पर आधारित हो, 'लोकोक्ति' या 'कहावत' कहलाता है।
लोकोक्ति या कहावत मानव के अनुभवों की सुंदर अभिव्यक्ति है। यह वर्तमान पीढ़ी को पूर्वजों से उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त होती है। उसमें गागर में सागर अथवा बिदु में सिंधु भरने का अद्भुत गुण होता है। इनके प्रयोग से भाषा का सौंदर्य पूर्ण, स्पष्ट तथा प्रभावशाली हो जाता है।
प्रमुख कहावतें (लोकोक्तियाँ), उनके अर्थ एवं वाक्य-प्रयोग
Question 1. अंत भले का भला
Answer: अच्छे काम का परिणाम अच्छा होता है। शैलेश ने कष्ट सहकर भी ईमानदारी से परिश्रम किया, इसी वजह से वह आज ऊँचे पद पर पहुंच गया। इसलिए कहा गया है- अंत भले का भला।
In simple words: When you do good work, the outcome is always good.
Exam Tip: Always remember that good deeds, even if difficult, lead to positive results in the long run.
Question 2. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा
Answer: अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन होना। उस कार्यालय का कोई कर्मचारी अपना काम नहीं करता, क्योंकि वहाँ का अधिकारी ही भ्रष्ट है। चारों तरफ 'अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा'वाली बात है।
In simple words: When a ruler is bad, the entire administration becomes corrupt and things are chaotic.
Exam Tip: This proverb highlights the importance of good leadership for effective governance. An incompetent leader leads to disorder.
Question 3. अंधी पीसे कुत्ता खाय
Answer: काम कोई करे, फल कोई और खाए। पिता ने दिन-रात मेहनत करके धन इकट्ठा किया और उसका बेटा मौज उड़ाते-उड़ाते नहीं थकता। इसी को कहते हैं- अंधी पीसे कुत्ता खाय।
In simple words: It means someone works hard, but someone else enjoys the benefits of their labor.
Exam Tip: This proverb describes situations where effort is not matched with reward, often due to exploitation or negligence.
Question 4. अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
Answer: हानि हो जाने पर पछताने से क्या लाभ। पहले तो बहुत समझाने पर भी तुमने परिश्रम नहीं किया, अब असफल हो गए तो आँसू बहाने लगे। क्या तुम नहीं जानते – अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत?
In simple words: There is no use regretting something after the opportunity is lost or the damage is done.
Exam Tip: This proverb stresses the importance of timely action and avoiding procrastination to prevent future regrets.
Question 5. मार के पीछे भूत भागे
Answer: किसी भी तरह से समस्या का हल करना। जब समस्या बहुत बढ़ जाती है, तब सरल उपायों के बजाय कठिन या शिक्षात्मक रवैया अपनाना पड़ता है। इसे कहते हैं – मार के पीछे भूत भागे।
In simple words: Sometimes, strict or forceful measures are needed to solve a stubborn problem.
Exam Tip: This proverb suggests that sometimes a firm approach is necessary when gentle methods fail to resolve a difficult situation.
Question 6. आँख का अंधा नाम नयनसुख
Answer: गुणों के विरुद्ध नाम होना। उसका नाम तो है बीरसिंह, मगर वह रात में चूहे से डर गया। उसे देखकर तो यही कहावत याद आती है- आँख का अंधा नाम नयनसुख।
In simple words: It refers to a person whose name suggests a quality they completely lack.
Exam Tip: This proverb highlights irony when a name implies attributes that are opposite to a person's actual character or abilities.
Question 7. आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास
Answer: अच्छा काम छोड़कर महत्त्वहीन काम में लग जाना। तुम्हें छात्रावास में इसलिए भेजा था कि तुम परीक्षा में अव्वल आ सको, पर तुमने तो यहां रहकर भी बेकार की बातों में समय बरबाद करना शुरू कर दिया। इसे कहते हैं – आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास।
In simple words: It means to leave an important task to do something trivial or less important.
Exam Tip: This proverb advises focusing on the primary objective and not getting distracted by minor, unproductive activities.
Question 8. एक पंथ दो काज
Answer: एक साधन से दो काम होना। मैं दिल्ली नौकरी का साक्षात्कार देने के लिए गया था। वहाँ लाल किला आदि भी देख आया। इसे कहते हैं – एक पंथ दो काज।
In simple words: To achieve two goals or complete two tasks with a single effort or action.
Exam Tip: This proverb highlights efficiency and multi-tasking, where one action yields multiple benefits. It encourages planning to maximize outcomes.
Question 9. कंगाली में आटा गीला
Answer: मुसीबत में और मुसीबत आना। व्यापार हेतु कल बैंक से Rs. उधार लाया था वह भी चोरी हो गया। सच है, कंगाली में आटा गीला।
In simple words: It means facing one trouble after another, piling misfortune on top of existing difficulties.
Exam Tip: This proverb describes a situation where a person's bad luck seems to multiply, with new problems arising amidst existing ones.
Question 10. कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली
Answer: दो व्यक्तियों की स्थितियों में अंतर होना। उस साधारण गायिका की तुलना लता मंगेशकर से करना उचित नहीं – कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली।
In simple words: It means there's a huge difference or disparity between two people or things being compared.
Exam Tip: This proverb is used to emphasize a significant gap in status, quality, or importance, making any comparison inappropriate.
Question 11. ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया
Answer: भाग्य की विचित्रता। कुछ लोग दूसरों के लिए मंदिर तथा धर्मशालाएं बनवाते हैं तथा कुछ अपने लिए एक समय का भोजन नहीं जुटा पाते। इसे कहते हैं ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया।
In simple words: It refers to the strange and unpredictable nature of fate, where some prosper while others struggle.
Exam Tip: This proverb reflects on the unpredictable nature of life and destiny, where fortunes can differ greatly among people.
Question 12. एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा
Answer: एक दोष के साथ-साथ दूसरा दोष भी लग जाना। वह शराबी तो था ही, जुआ भी खेलने लगा। इसे कहते हैं- एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा।
In simple words: It means that a bad person or situation becomes even worse by acquiring another negative quality.
Exam Tip: This proverb is used to describe when an existing bad habit or flaw is compounded by another negative trait, making the situation much worse.
Question 13. काठ की हांडी बार-बार नहीं बढ़ती
Answer: छल, कपट तथा चालाकी से एक ही बार काम निकलता है। एक बार तो तुम मुझे धोखा देकर Rs. ले जा चुके हो, अब मैं तुम्हारी चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आ सकता क्योंकि काठ की हांडो बार-बार नहीं चढ़ती।
In simple words: Deception or trickery works only once; people won't be fooled again by the same tricks.
Exam Tip: This proverb teaches that dishonesty has short-term gains but destroys trust, making future deception impossible.
Question 14. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
Answer: लज्जित या अपमानित होकर इधर-उधर रोष प्रकट करना। जब पुलिस तुम्हारी पिटाई कर रही थी तब तो तुम कुछ भी नहीं बोले, अब मुझ पर गुस्सा कर रहे हो। किसी ने ठीक ही कहा है – खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।
In simple words: It means to direct one's anger or frustration at an irrelevant target when unable to confront the real cause of humiliation.
Exam Tip: This proverb describes how people, when shamed or embarrassed, often vent their anger on weaker or innocent targets rather than facing their actual problems.
Question 15. घर की मुर्गी दाल बराबर
Answer: आसानी से प्राप्त हुई वस्तु को अधिक महत्त्व नहीं दिया जाता। उसका बड़ा भाई डॉक्टर है मगर वह बीमार हुआ तो शहर से दूसरा डॉक्टर बुलाया गया। इसे कहते हैं – घर की मुर्गी दाल बराबर।
In simple words: It means that easily available or familiar things are often undervalued and not given proper respect.
Exam Tip: This proverb reminds us that we often take for granted the people or resources closest to us, seeking outside help even when local talent is available.
Question 16. चार दिनों की चाँदनी फिर अंधेरी रात
Answer: थोड़े समय का सुख। धन-दौलत, ऐश्वर्य तथा जवानी पर गर्व नहीं करना चाहिए। जानते नहीं संसार की रीति – चार दिनों की चाँदनी फिर अंधेरी रात।
In simple words: It means that happiness, prosperity, or good times are temporary and will eventually be followed by difficulties.
Exam Tip: This proverb teaches us to not become overly proud during good times, as success and joy are often fleeting, and challenges are inevitable.
Question 17. छछूंदर के सिर में चमेली का तेल
Answer: अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज मिल जाना। मनोज को न पढ़ाने का काम आता है न वह बी.एड. है, पर आज वह शिक्षक है। ऐसे लोगों के लिए यह कहावत प्रयोग की जाती है – छछूंदर के सिर में चमेली का तेल।
In simple words: It describes a situation where an unworthy person obtains something precious or valuable.
Exam Tip: This proverb is used to criticize situations where undeserving individuals receive undeserved rewards or positions, highlighting an injustice.
Question 18. जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय
Answer: जिसका रक्षक भगवान है उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। कार गहरी खाई में गिर गई किंतु सभी यात्री सकुशल है। सच है- जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय।
In simple words: If God protects someone, no one can harm them, emphasizing divine protection.
Exam Tip: This proverb conveys a strong message of faith and destiny, suggesting that divine will overrides human power or misfortune.
Question 19. डूबते को तिनके का सहारा
Answer: विपत्ति में जरा-सी भी मदद किसी को उबार सकती है। वह जीवन से निराश हो चुका है। तुम थोड़ा-सा उत्साह दे दो शायद उबर जाए, डूबते को तिनके का सहारा काफी होता है।
In simple words: Even a small amount of help or hope can save someone in deep trouble or despair.
Exam Tip: This proverb teaches compassion and the power of even minor assistance when someone is in a desperate situation, offering a ray of hope.
Question 20. नाम बड़े दर्शन छोटे
Answer: प्रसिद्धि अधिक किंतु तत्त्व कुछ भी नहीं। तुम्हारे विद्यालय की बहुत ही प्रशंसा सुन रखी थी, पर आकर देखा तो पढ़ाई का स्तर कुछ भी नहीं। इसी को कहते हैं – नाम बड़े दर्शन छोटे।
In simple words: It means that something or someone has a big reputation but lacks actual substance or quality.
Exam Tip: This proverb warns against being swayed by superficial fame or appearances; true value lies in substance, not just reputation.
Question 21. नाच न जाने आँगन टेढ़ा
Answer: गुण न होने पर बहाना बनाना या दूसरों को दोष देना। अरे भाई, तुम्हें गाना तो ठीक से आता नहीं और कमी तुम बता रहे हो हारमोनियम में। इसी को कहते हैं- नाच न जाने आँगन टेढ़ा।
In simple words: It means blaming external circumstances or tools for one's own lack of skill or inability.
Exam Tip: This proverb highlights the tendency of incompetent people to make excuses or find fault with others rather than admitting their own shortcomings.
Question 22. पर उपदेश कुशल बहुतेरे
Answer: दूसरों को उपदेश देने में सब चतुर होते हैं। मंदिर में बैठकर उपदेश देते हो कि मदिरापान पाप कर्म है और घर में बैठकर स्वयं मदिरापान कर रहे हो। इसी को कहते हैं – पर उपदेश कुशल बहुतेरे।
In simple words: It means that many people are skilled at giving advice to others but fail to follow it themselves.
Exam Tip: This proverb critiques hypocrisy, where individuals are quick to preach virtues but do not practice them in their own lives.
Question 23. बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी
Answer: आनेवाला दुःख आकर ही रहता है। तुम अपने अपराधों को कब तक छपाते रहोगे? आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।
In simple words: It implies that an impending danger or consequence cannot be avoided forever, no matter how much one tries to delay it.
Exam Tip: This proverb emphasizes that consequences for one's actions, especially misdeeds, will eventually catch up, and one cannot escape them indefinitely.
Question 24. मन चंगा तो कठौती में गंगा
Answer: हृदय की पवित्रता हो तो घर में ही तीर्थयात्रा का लाभ मिल सकता है। जिसका मन पवित्र है, उसे तीर्थयात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहती। ठीक ही कहा है- मन चंगा तो कठौती में गंगा।
In simple words: It means if your heart is pure, you don't need to visit holy places; your own home becomes a place of pilgrimage.
Exam Tip: This proverb highlights that inner purity and good intentions are more important than external rituals or pilgrimages for spiritual merit.
Question 25. होनहार बिरवान के होत चिकने पात
Answer: योग्य व्यक्ति के लक्षण बचपन से ही प्रकट होने लगते हैं। गोपालदास नीरज ने पहली कविता दस वर्ष की उम्र में ही लिख दी थी। सच है- होनहार बिरवान के होत चिकने पात।
In simple words: It means that the signs of a talented or promising individual are visible from an early age.
Exam Tip: This proverb encourages observing early signs of talent and potential in children, as they often predict future success and capabilities.
Question 26. हाथ कंगन को आरसी क्या?
Answer: प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं। तुम कहते हो कक्षा में पच्चीस छात्र हैं, मैं कहता हूँ तीस छात्र हैं। चलकर कक्षा में गिन लेते हैं- हाथ कंगन को आरसी क्या?
In simple words: Something that is evident and directly observable does not require any proof or evidence.
Exam Tip: This proverb stresses that clear facts or visible realities speak for themselves and do not need additional arguments or demonstrations.
Free study material for Hindi
GSEB Solutions Class 9 Hindi कहावतें
Students can now access the GSEB Solutions for कहावतें prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.
Detailed Explanations for कहावतें
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 9 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for कहावतें to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Vyakaran कहावतें Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Vyakaran कहावतें Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Vyakaran कहावतें Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Vyakaran कहावतें Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Vyakaran कहावतें Solutions in printable PDF format for offline study on any device.