Official GSEB Solutions for Class 9 Hindi: Chapter 14 युग और मैं
Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi Chapter 14 युग और मैं. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 14 युग और मैं
Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर दीजिए :
Question 1. प्रस्तुत कविता के रचनाकार का नाम बताईए।
Answer: 'युग और मैं' कविता के रचनाकार नरेन्द्र शमां हैं।
In simple words: The poet who wrote 'Yug aur Main' is Narendra Sharma.
Exam Tip: When asked about authors or poets, provide their full name and ensure correct spelling to score full marks.
Question 2. गगन और धरती से क्या हो रहा है?
Answer: गगन से आग के गोले बरस रहे हैं और धरती से ज्वालाएं उठ रही हैं।
In simple words: Fireballs are falling from the sky, and flames are rising from the ground.
Exam Tip: Pay attention to descriptive words for celestial and terrestrial events in the poem when answering such questions.
Question 3. सात समंदर में क्या हो रहा है?
Answer: सात समंदर में हिंसा की आग से पानी खौल रहा है।
In simple words: The water in the seven seas is boiling due to the fire of violence.
Exam Tip: Note the strong imagery used, like "fire of violence" and "boiling water," to convey the intensity of the situation.
Question 4. काव्य-शीर्षक का समानार्थी शब्द दीजिए।
Answer: कविता और जमाना।
In simple words: The synonyms for the poem's title are 'poem' and 'era'.
Exam Tip: Understanding synonyms for key terms helps in grasping the deeper meaning of the poem.
2. संक्षेप में उत्तर लिखिए :
Question 1. बुद्धि और हाथ किस कार्य के लिए हैं.?
Answer: बुद्धि का काम संसार के अज्ञान को दूर करके यहाँ फैली जड़ता मिटाना है। हाथों का काम बुद्धि के मार्गदर्शन में पृथ्वी को स्वर्ग की तरह सुंदर बनाना है।
In simple words: Intellect helps remove ignorance and dullness from the world. Hands work under intellect's guidance to make Earth beautiful like heaven.
Exam Tip: Focus on the purpose or function of each element (intellect, hands) as described in the text.
Question 2. ज्ञान और पृथ्वी की कैसी स्थिति हो रही है.?
Answer: ज्ञान अपनी गहराई खो रहा है। पृथ्वी दुःख के सागर में डूब रही है।
In simple words: Knowledge is losing its depth, and Earth is sinking into a sea of sorrow.
Exam Tip: Describe the state of knowledge and Earth precisely as mentioned in the poem, using vivid language.
Question 3. मानव की क्या स्थिति हो गयी है?
Answer: मानव ईश्वर बनने का प्रयास कर रहा था। उसे सारी सृष्टि पर अपना नियंत्रण स्थापित करना था। परंतु आज वह सब छोड़कर अपने ही विनाश में लग गया है।
In simple words: Humans were trying to become God and control everything, but now they have given up on that and are focused on their own destruction.
Exam Tip: Contrast humanity's past aspirations with its current state to highlight the irony or change described.
3. सविस्तार उत्तर दीजिए :
Question 1. कवि के हृदय में कैसी व्यथा है?
Answer: कवि संसार में हो रहे संहार के दृश्यों को देखकर बहुत दुखी है। उसे लगता है कि ऐसी स्थिति में उसकी चिंता करनेवाला कोई नहीं है। उसकी करुण कथा को सुनने में किसी की दिलचस्पी नहीं है। कवि अपनी पीड़ा के घूंट पी लेने में ही अपनी भलाई समझता है। सारी दुनिया को दुःख में डूबा देखकर वह भी गम के समुद्र में डूब जाना बेहतर मानता है। उसे लगता है कि ऐसी स्थिति में उसका कोई भी निशाना सही बैठनेवाला नहीं है। इस प्रकार कवि के हृदय में घोर दुःख और निराशा है।
In simple words: The poet feels deep sorrow watching the world's destruction, believing no one cares about his pain. He thinks it's better to silently endure his suffering, seeing the entire world in grief. He feels utterly hopeless in this situation.
Exam Tip: When asked about a poet's feelings, articulate the emotions clearly and support them with specific details from the poem.
Question 2. 'युग और मैं' कविता का संदेश लिखिए।
Answer: 'युग और मैं' कविता में कवि ने संसार की स्थिति के संदर्भ में अपनी स्थिति देखी है। कवि कहता है कि प्रायः मनुष्य अपनी मामूली पीड़ा को भी बड़ी मानने लगता है। उसे लगता है कि उसके अस्तित्व का कोई महत्त्व नहीं है। प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि दुनिया की स्थिति देखकर मनुष्य को कभी हताश और निराश नहीं होना चाहिए। उसे आत्मविश्वासपूर्वक पूर्ण जीने का प्रयत्न करना चाहिए।
In simple words: The poem advises against despair, even when faced with global suffering. It encourages humans to live fully with self-confidence, rather than feeling insignificant or hopeless.
Exam Tip: Identify the central moral or lesson the poet intends to convey through the verses.
4. संदर्भ सहित स्पष्टीकरण दीजिए :
Question 1. मानव को ईश्वर बनना था, निखिल सृष्टि वश में लानी, काम अधूरा छोड़कर रहा आत्मघात मानव ज्ञानी। सब झूठे हो गये, निशाने, तुम मुझसे छूटे तो क्या !
Answer: प्रस्तुत पंक्तियाँ नरेन्द्र शर्मा की 'युग और मैं' कविता से ली गई हैं। इनमें कवि ने बताया है कि मनुष्य किस तरह अपनी प्रगति की राह से भटककर गुमराहा हो गया है। मनुष्य ने विज्ञान के क्षेत्र में अनोखी सिद्धियाँ प्राप्त कर ली हैं। इन सिद्धियों के बल पर वह स्वयं को ईश्वर समझने लगा। ऐसी सिद्धियोंवाले देश सारी दुनिया पर अपना अधिकार करने के फेर में पड़ गए। उन्होंने ईश्वर बनने की राह छोड़ दी और अपना ही विनाश करने लगे। कवि कहता है कि जब सबने अपनी राह छोड़ दी तो मैं अगर भटक गया तो इसमें मेरा क्या दोष?
In simple words: These lines from Narendra Sharma's 'Yug aur Main' show how humanity has strayed from its path. Humans, empowered by scientific achievements, started seeing themselves as gods and sought world domination. They abandoned their divine path for self-destruction. The poet wonders if it's his fault for straying when everyone else has.
Exam Tip: For contextual explanations, first state the poem and poet, then explain the meaning of each line in relation to the broader theme, and finally, offer a critical analysis or takeaway.
Question 2. जाने कब तक घाव भरेंगे इस घायल मानवता के ? जाने कब तक सच्चे होंगे सपने सब की समता के ? सब दुनिया पर व्यथा पड़ी है, मेरी ही क्या बड़ी व्यथा!
Answer: प्रस्तुत पंक्तियाँ नरेन्द्र शर्मा, की 'युग और मैं' कविता से ली गई हैं। इनमें कवि ने दुनिया के भविष्य के प्रति निराशा प्रकट की है। कवि कहते हैं कि वर्तमान में संसार संहार की वृत्तियों में उलझा है। चारों ओर विध्वंस की स्थिति है। एक-दूसरे पर प्रभुत्व स्थापित करने की होड़ है। ऐसी दशा में मनुष्य की बराबरी (समता) की बातें केवल बातें ही रह जाएंगी। जब तक संसार में शांति और भाईचारे की भावना नहीं होगी तब तक मनुष्यता का वातावरण नहीं बनेगा। बिना उसके मानव-मानव की समानता का आदर्श कभी व्यवहार में नहीं आ सकेगा। कवि कहता है कि जब सारी दुनिया गैरबराबरी की पीड़ा से परेशान है तो मैं अपनी पीड़ा की क्यों चिंता करूं?
In simple words: From Narendra Sharma's 'Yug aur Main,' these lines reflect the poet's despair about the world's future. He notes the current global state of destruction and rivalry, where equality for humans seems like a distant dream. He questions the relevance of his own pain when the entire world is suffering from inequality and a lack of peace.
Exam Tip: Analyze the poet's tone and mood when discussing humanity's future, highlighting the causes of his despair as depicted in the lines.
5. विरोधी शब्द लिखिए :
Question 1.
1. हस्ती
2. अंगार
3. समुंदर
Answer:
1. नास्ति
2. ओला
3. पोखर
In simple words: These are the opposite words for the given terms. 'Hasti' means existence, its opposite is 'naasti' meaning non-existence. 'Angar' is ember, 'ola' is hail. 'Samundar' is ocean, 'pokhar' is a pond.
Exam Tip: Practice identifying antonyms by understanding the core meaning of each word, and consider context for accuracy.
6. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द देकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए:
Question 1.
1. अनगिनत
2. गगन
3. दुनिया
4. निखिल
5. तहस-नहस
6. आपा
Answer:
1. अनगिनत – असंख्य वाक्य : आज अनगिनत मनुष्य बेकार हैं।
2. गगन – आकाश वाक्य : गगन में बादल छाए हुए हैं।
3. दुनिया – संसार वाक्य : दुनिया बहुत बड़ी है।
4. निखिल – संपूर्ण वाक्य : निखिल विश्व में कई अजायबियाँ हैं।
5. तहस-नहस – बर्बाद वाक्य : दंगे में सारा गाँव तहस-नहस हो गया।
6. आपा – अभिमान वाक्य : सुधीर को अपना आपा छोड़ देना चाहिए।
In simple words: For each word, we provide a synonym and then use it in a sentence. This helps to understand both the meaning and proper usage.
Exam Tip: When using words in sentences, ensure the sentence clearly demonstrates the meaning of the word or its synonym.
7. ऐसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं?
Question 1. जब मौत सभी को निगल रही हो? चारो ओर अत्र-तत्र सर्वत्र आग लगी हो, हत्याएँ हो रही हों।।
Answer: इन तीनों परिस्थितियों में सबसे पहले मैं 108 नंबर डायल करके पुलिस को जानकारी दे दूंगा। इसके अतिरिक्त - जब मौत सभी को निगल रही हो – जब मौत सभी को निगल रही हो और वह मेरे बस की बात होगी तो मैं सबकी सहायता करूंगा। अगर वह मेरे बस की बात नहीं है तो भी मैं भीतर से स्थिर रहकर मेरे हिस्से में मेरा जो भी काम होगा, मैं करता रहूंगा। मैं तनिक भी विचलित नहीं हो पाऊंगा। चारों और अत्र-तत्र सर्वत्र आग लगी हो – मेरी चारों ओर जब आग लगी हो तब सबसे पहले मैं दमकल (fire brigade) (1) को बुलाने का प्रबंध करूंगा। मेरी आसपासवाले लोगों को बुलाने का प्रबंध करूंगा। मेरी आसपासवाले लोगों को और जानवरों को बचाने में जुट जाऊंगा। जितनी भी हो सके मैं उन सबकी सहायता करने की कोशिश करूंगा। हत्याएं हो रही हों – जब मेरे इर्द-गिर्द हत्याएं हो रही हों तब भी मैं हत्या को रोकने का भरसक प्रयास करूंगा। हत्याएं करनेवाले लोगों के दिलो-दिमाग को शांत करने की कोशिश करूंगा और येनकेन प्रकारेण हत्याएं रोककर ही रहूंगा।
In simple words: In a crisis of death, fire, and violence, I would first call emergency services. Then, I would help others, control the fire, rescue people and animals, and try to stop the violence by calming those involved.
Exam Tip: When answering hypothetical "what would you do" questions, outline a clear, step-by-step plan that shows both immediate action and longer-term strategies.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :
Question 1. आज मनुष्य किस संघर्ष में रत है?
Answer: आज लोग एक-दूसरे को परास्त करने में लगे हैं। एक नए संसार की रचना के लिए मनुष्य वर्तमान जगत के वैभव का नाश करने में लगा है।
In simple words: Today, people are fighting to defeat each other. Humans are busy destroying the wealth of the present world to build a new one.
Exam Tip: When describing conflict, identify both the immediate action (defeating each other) and the larger destructive goal (destroying current wealth for a new world).
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. कवि अपनी व्यथा की चिंता क्यों नहीं करता?
Answer: जब सारी दुनिया व्यथा से ग्रस्त है, तब कवि को अपनी व्यथा की चिंता करना व्यर्थ लगता है।
In simple words: The poet does not worry about his pain because the entire world is suffering.
Exam Tip: For single-sentence answers, directly state the reason mentioned in the text without extra elaboration.
Question 2. मनुष्य को हाथ किसलिए मिले थे?
Answer: मनुष्य को धरती पर स्वर्ग का निर्माण करने के लिए हाथ मिले थे।
In simple words: Humans were given hands to build heaven on Earth.
Exam Tip: State the original purpose or intention clearly and concisely.
Question 3. मनुष्य को बुद्धि किसलिए मिली थी?
Answer: मनुष्य को संसार के अज्ञान को हटाकर, जड़ता मिटाने के लिए बुद्धि मिली थी।
In simple words: Humans received intelligence to remove ignorance and dullness from the world.
Exam Tip: Specify the intended function of the intellect as presented in the text.
Question 4. मनुष्य ने कौन-सा काम अधूरा छोड़ दिया?
Answer: मनुष्य ने ईश्वर बनकर सारी सृष्टि को अपने वश में करने का काम अधूरा छोड़ दिया।
In simple words: Humans left the task of becoming God and controlling all creation unfinished.
Exam Tip: Identify the specific task that was not completed as per the source material.
Question 5. कवि को किसकी पीड़ा है?
Answer: कवि को मानवता के जख्मी होने की पीड़ा है।
In simple words: The poet feels the pain of humanity being wounded.
Exam Tip: Clearly state the object of the poet's sorrow.
Question 6. कवि को अपनी पीड़ा कैसी लगती है?
Answer: लाखों लोगों की पीड़ा के सामने कवि को अपनी पीड़ा साधारण लगती है।
In simple words: Compared to the suffering of millions, the poet's own pain feels ordinary.
Exam Tip: Express the relative scale of the poet's pain compared to the general suffering of humanity.
Question 7. आज का वातावरण कैसा है?
Answer: आज का वातावरण विनाशक प्रवृत्तियों से भरा हुआ है।
In simple words: Today's environment is filled with destructive tendencies.
Exam Tip: Use precise adjectives to describe the atmosphere as depicted in the poem.
Question 8. कवि का क्या उलट गया है?
Answer: कवि का पासा उलट गया है।
In simple words: The poet's dice have turned over, implying a change in luck or situation.
Exam Tip: Understand common idiomatic expressions and their meaning in context.
Question 9. कवि को किसका गम नहीं है?
Answer: कवि को अपने डूबने का गम नहीं है।
In simple words: The poet is not sad about his own downfall.
Exam Tip: Note what the poet explicitly states he does not grieve about.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
Question 1.
1. ज्ञान अपनी .......... खो रहा है। (गहराई, सुस्ती)
2. पृथ्वी ...... के समुद्र में डूब रही है। (दुःख, चिनगारी)
3. सात समंदर में ...... की आग से पानी खौल रहा है। (अहिंसा, हिंसा)
4. मनुष्य को संसार की दूर करने के लिए बुद्धि दी गई है। (जड़ता, व्यथा)
5. आज एक-दूसरे पर ...... स्थापित करने की होड़ है। (प्रभुत्व, विश्वास)
Answer:
1. गहराई
2. दुःख
3. हिंसा
4. जड़ता
5. प्रभुत्व
In simple words: Choose the correct word from the options to fill in the blank for each sentence, completing its meaning accurately.
Exam Tip: Read each sentence carefully and select the option that best fits the context and meaning of the phrase.
निम्नलिखित विधान 'सही' हैं या 'गलत' यह बताइए :
Question 1.
1. कवि संसार के संहार से अत्यंत दु:खी हैं।
2. मनुष्य अपनी मामूली पीड़ा को बड़ी मानता है।
3. बुद्धि का काम जड़ता को दूर करना नहीं है।
4. गगन से आग के गोले बरस रहे हैं।
5. धरती से ज्वालाएँ उठ रही हैं।
Answer:
1. सही
2. सही
3. गलत
4. सही
5. सही
In simple words: Determine whether each statement is true (सही) or false (गलत) based on the poem's content.
Exam Tip: Cross-reference each statement with the poem's context to verify its accuracy before marking it as true or false.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिए
Question 1.
1. दुनियाभर के दुःखों के सामने कवि का दुःख कैसा है?
2. मनुष्य की बुद्धि कैसी हो गई है?
3. नरक का निर्माण कौन कर रहा है?
4. हिंसा से ग्रस्त कौन है?
Answer:
1. नगण्य
2. उलटी
3. मनुष्य
4. सारा संसार
In simple words: Provide a single word answer for each question, based on the poem.
Exam Tip: For single-word answers, extract the most direct and concise term from the text that answers the question.
निम्नलिखित प्रश्नों के साथ दिए गए विकल्पों से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए :
Question 1. धब्बों के समान किसे बताया गया है?
(a) देशों को
(b) सागरों को
(c) जंगलों को
(d) तारों को
Answer: (a) देशों को
In simple words: The countries are described as being like stains or spots.
Exam Tip: Look for direct comparisons or metaphors in the poem when identifying what is being equated to something else.
Question 2. कवि की कथा कैसी है?
(a) मधुर
(b) अनन्त
(c) सुन्दर
(d) करुण
Answer: (d) करुण
In simple words: The poet's story is sad or sorrowful.
Exam Tip: Pay attention to the poet's emotional state and the general mood of the poem to determine the nature of their story.
Question 3. घायल कौन है?
(a) दानवता
(b) सुन्दरता
(c) मानवता
(d) पशुता
Answer: (c) मानवता
In simple words: Humanity is the one that is wounded or hurt.
Exam Tip: Identify the direct object of suffering or injury as depicted in the text.
Question 4. कवि को किसके सपनों की चिन्ता है?
(a) करुणा
(b) समता
(c) विषमता
(d) दानवता
Answer: (b) समता
In simple words: The poet is worried about the dreams of equality for all.
Exam Tip: Understand the poet's core concerns as expressed through their worries and aspirations.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :
Question 1.
1. बस्ती
2. हस्ती
3. समता
4. गम
5. धब्या
6. घाव
7. भव
8. व्यथा
Answer:
1. आबादी
2. अस्तित्व
3. समानता
4. दुःख
5. दाग
6. जख्म
7. संसार
8. पीड़ा
In simple words: These are words that have similar meanings to the given terms.
Exam Tip: Always ensure the synonym provided accurately reflects the meaning of the original word in its common usage.
निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :
Question 1.
1. विनाश
2. आदर
3. मनुष्यता
4. मामूली
5. परास्त
6. निर्माण
Answer:
1. विकास
2. अनादर
3. दानवता
4. असामान्य
5. विजयी
6. हास
In simple words: These are words that have opposite meanings to the given terms.
Exam Tip: When finding antonyms, consider the exact opposite concept, not just a different one.
निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से भाववाचक संज्ञा पहचानकर लिखिए:
Question 1.
1. सारी दुनिया पर व्यथा आ पड़ी है।
2. चारों ओर विनाश की स्थिति दिखाई देती है।
3. जाने कब तक सच्चे होंगे सपने सबकी समता के ?
4. सारी दुनिया असमानता से पीड़ित है।
Answer:
1. व्यथा
2. विनाश
3. समता
4. असमानता
In simple words: Identify the abstract noun in each sentence, which names a feeling, quality, or state rather than a concrete object.
Exam Tip: Abstract nouns often refer to concepts or emotions that cannot be physically touched or seen.
निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से विशेषण पहचानकर लिखिए :
Question 1.
1. जाने कब तक घाव भरेंगे इस घायल मानवता के?
2. खौल रहे हैं सात समंदर डूब जाती है दुनिया।
3. आज हुआ सबका उलटा रुख, मेरा उलटा पासा क्या?
4. काम अधूरा छोड़, कर रहा आत्मघात मानव ज्ञानी।
5. मानव को ईश्वर बनना था, निखिल सृष्टि वश में लानी
Answer:
1. घायल
2. सात
3. उलटा
4. अधूरा, ज्ञानी
5. निखिल
In simple words: Pick out the adjectives from each sentence, which are words that describe or modify a noun.
Exam Tip: Adjectives typically answer questions like "what kind?", "which one?", or "how many?" about the noun.
निम्नलिखित शब्दों के उपसर्ग पहचानकर लिखिए :
Question 1.
1. विनाश
2. निर्माण
3. संपूर्ण
4. अज्ञान
5. प्रयास
6. विध्वंश
7. प्रगति
8. गैरबराबरी
9. अनगिनत
10. अतिथि
11. विषम
12. प्रबंध
13. असामान्य
14. विजयी
15. परास्त
16. प्रत्येक
Answer:
1. विनाश – वि + नाश
2. निर्माण – नि: + मान
3. संपूर्ण – सम् + पूर्ण
4. अज्ञान-अ + ज्ञान
5. प्रयास – प्र + यास
6. विध्वंस – वि + ध्वंस
7. प्रगति – प्र + गति
8. गैरबराबरी – गैर + बराबरी
9. अनगिनत – अन + गिनत
10. अतिथि – अ + तिथि
11. विषम - वि + सम
12. प्रबंध – प्र + बंध
13. असामान्य – अ + सामान्य
14. विजयी – वि + जयी
15. परास्त - पर + अस्त
16. प्रत्येक – प्रति + एक
In simple words: For each word, separate the prefix (उपसर्ग) from the root word to show its construction.
Exam Tip: Identifying prefixes helps in understanding word formation and meaning, as prefixes often change the sense of the root word.
निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यय पहचानकर लिखिए :
Question 1.
1. दुःखी
2. पीड़ित
3. समता
4. समत्व
5. गहराई
6. अस्तित्व
7. मनुज
8. जड़ता
9. दिलचस्पी
10. स्थिति
11. स्थापित
12. रचनाकार
13. विनाशक
14. बराबरी
15. जानकारी
16. देवत्व
17. विषमता
18. विजयी
19. दानवता
Answer:
1. दुःखी – दुःख + ई
2. पीड़ित – पीड़ा + इत
3. समता – सम + ता
4. समत्व – सम् + त्व
5. गहराई – गहरा + ई
6. अस्तित्व – अस्ति + त्व
7. मनुज – मनु + ज
8. जड़ता – जड़ + ता
9. दिलचस्पी – दिल + चस्प + ई
10. स्थिति – स्थित + इ
11. स्थापित – स्थाप(ना) + इत
12. रचनाकार – रचना + कार
13. विनाशक – विनाश + क
14. बराबरी – बराबर + ई
15. जानकारी – जान(ना) + कार + ई
16. देवत्व – दैवी + त्व
17. विषमता – विषम + ता
18. विजयी – विजय + ई
19. दानवता – दानव + ता
In simple words: For each word, identify the suffix (प्रत्यय) and separate it from the root word to understand how the word is formed.
Exam Tip: Recognizing suffixes helps in determining the grammatical category of a word (e.g., noun, adjective) and its derived meaning.
युग और मैं Summary in Gujarati
ગુજરાતી ભાવાર્થ :
કવિ કહે છે કે આજે વિનાશનું વાતાવરણ છે. જ્યારે ઘણી વસતી નાશ પામી રહી છે ત્યારે મારી વસતીની શી વિસાત? જ્યારે સમગ્ર દેશ નાશ પામી રહ્યા છે તો મારું અસ્તિત્વ તો ખૂબ તુચ્છ છે. તે નાશ પામે તેમાં શું આશ્ચર્ય?
આજે બોંબના રૂપમાં આકાશમાંથી આગના ગોળા વરસી રહ્યા છે. ધરતીમાંથી આગની જ્વાળાઓ ફૂટી રહી છે. જ્યારે સૌ કોઈ મોતના મુખમાં જઈ રહ્યા છે ત્યારે હું મારી બાબતમાં શું કહું? જ્યારે આખી દુનિયા દુઃખોથી ત્રાસેલી છે તો મારાં દુઃખ-દર્દ શી ગણતરીમાં?
ઘાયલ માનવતાના ઘા ક્યારે રુઝાશે એ કોઈને ખબર નથી. દુનિયાના સૌ લોકોની સમાનતાનું સ્વપ્ન ક્યારે સાચું પડશે? જ્યારે આખી દુનિયા દુઃખોથી પીડાઈ રહી છે ત્યારે હું મારી વ્યથાને ભારે કેવી રીતે કહું?
હિંસાની આગમાં સાતે સમુદ્રો ઊકળી રહ્યા છે. સમગ્ર સંસાર હિંસાથી પીડિત છે, જેનાથી જ્ઞાનના ઊંડાણનો તાગ મળી રહ્યો હતો એ દુનિયા જ સ્વયં ડૂબી રહી છે. જ્યારે આખી દુનિયા ડૂબી રહી છે તો હું પણ દુઃખમાં ડૂબું તેમાં શો અફસોસ?
ઈશ્વરે મનુષ્યને હાથ એટલા માટે આપ્યા છે કે તે ધરતી પર સ્વર્ગનું નિર્માણ કરે. મનુષ્યને બુદ્ધિ એટલા માટે આપવામાં આવી છે કે તે દુનિયાનું અજ્ઞાન દૂર કરે. પરંતુ આજે બધું બદલાઈ ગયું છે. જ્યારે બધાની સ્થિતિ દયનીય થઈ ગઈ છે ત્યારે મારી દયનીય દશા શી વિસાતમાં?
મનુષ્ય ઈશ્વર બનવાના પ્રયત્ન કરી રહ્યો હતો. તેણે સમગ્ર સૃષ્ટિ પોતાના વશમાં કરવી હતી, પરંતુ તે કામ તેણે વચમાં જ અધૂરું છોડી દીધું અને જ્ઞાની હોવા છતાં આત્મહત્યાની પ્રવૃત્તિમાં પડી ગયો. આવા જ્ઞાનીઓનાં નિશાન પણ ધારી જગ્યાએ લાગવાને બદલે નિષ્ફળ ગયાં, તો મારાથી નિશાન ચૂકી જવાય તો તેમાં બીજું શું થઈ શકે?
આજે એકબીજાનો નાશ કરીને નવી દુનિયા રચવાની સ્પર્ધા જાગી છે. આજે મનુષ્ય વર્તમાન જગતના વૈભવનો નાશ કરવાની મથામણમાં રોકાયેલો છે, જ્યારે આખું વિશ્વ નષ્ટ થઈ રહ્યું હોય, તો જે મારું છે એ બચવાનો પ્રશ્ન જ ક્યાં છે?
युग और मैं Summary in English
The poet says, "Today there is an atmosphere of destruction. When a large number of people die, what is the importance of my existence? When the whole country is being destroyed, then my existence is very trivial. What surprise is there if it gets destroyed?
युग और मैं Summary in Hindi
विषय-प्रवेश :
आज का माहौल विनाशक गतिविधियों से भरा हुआ है। गाँव उजड़ रहे हैं। शहर बर्बाद हो रहे हैं। मानवता ज़ख्मी होकर दर्द में है। दुनिया की यह स्थिति देखकर कवि दुखी हैं, लेकिन लाखों लोगों की परेशानी के सामने उन्हें अपनी परेशानी सामान्य लगती है। इस कविता में कवि ने यही समझाया है कि संसार के दुख-दर्द के सामने व्यक्ति को अपने दुख-दर्द को बड़ा मानकर निराश नहीं होना चाहिए।
कविता का सार :
चारों ओर विनाश ही विनाश :
आज गाँव-शहर उजड़ रहे हैं। देश मिटते जा रहे हैं। धरती विनाश की लपटों से घिरी हुई है। पूरी दुनिया के दुखों के मुकाबले मेरा दुख बहुत छोटा है।
व्यथा से भरी हुई दुनिया :
आज इंसानियत जख्मी है। मानवीय-समानता के सपने सच होते दिख नहीं रहे। हिंसा की आग से सातों सागर उबल रहे हैं। उनमें यह दुनिया डूबती हुई दिख रही है। ऐसे में, यदि मैं दुख में डूब रहा हूँ, तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है?
पासा उलट गया :
स्वर्ग बनाने के लिए प्राप्त हाथ अब नरक का निर्माण कर रहे हैं। इंसान की अक्ल बेकाम हो गई है। ऐसा महसूस होता है कि पूरी बाजी ही पलट गई है। इसलिए जिस मानव को ईश्वर बनना था, वह खुद को खत्म करने में लगा है। ऐसे में अगर मैं खत्म हो रहा हूँ, तो इसमें क्या अचरज है?
तहस-नहस हो रहा विश्व :
आज दुनिया के देश एक-दूसरे को खत्म करने में लगे हुए हैं। मानव संसार की संपत्ति को मिटा रहा है। इस पूरी दुनिया के विनाश के सामने अगर मैं न ठहर पाऊँ, तो मेरे आत्म-सम्मान का क्या होगा?
कविता का अर्थ :
उजड़ रही ... हस्ती क्या।
कवि बताते हैं कि आज तबाही का माहौल है। जब अनगिनत बस्तियाँ खत्म हो रही हैं, तो मेरी बस्ती की क्या औकात है? जब निशानों (दागों) की तरह देश मिट रहे हैं, तो मेरा वजूद बहुत ही छोटा है। अगर वह खत्म हो जाए, तो इसमें क्या हैरानी है!
बरस रहे .... करुण कथा।
आज आकाश से बमों की शक्ल में आग के गोले बरस रहे हैं। ज़मीन से आग की लपटें निकल रही हैं। जब सभी लोग मौत के मुँह में जा रहे हैं, तब मैं अपने बारे में क्या कहूँ? जब पूरी दुनिया दुख से पीड़ित है, तो मेरा दुख-दर्द किस गिनने में है?
जाने कब तक ........ व्यथा।
ज़ख्मी इंसानियत के घाव कब भरेंगे, यह कोई नहीं जानता। दुनिया के सभी लोगों की समानता का सपना न जाने कब पूरा होगा। जब पूरी दुनिया दर्द से कराह रही है, तो मैं अपनी परेशानी को बड़ा कैसे बताऊँ?
खौल रहे ........... गम तो क्या!
हिंसा की आग में सातों सागरों का पानी खौल रहा है - पूरी दुनिया हिंसा से परेशान है। जिससे ज्ञान की गहराई पता चलती थी, वह दुनिया उसमें डूब रही है। जब सारी दुनिया डूब रही हो, तो मैं अगर ग़म (दुःख) में डूब रहा हूँ, तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है?
हाथ बने ....... उलटा पासा क्या।
भगवान ने इंसान को हाथ इसलिए दिए थे, ताकि वह धरती पर स्वर्ग बना सके। इंसान को समझ इसलिए मिली थी, ताकि वह संसार से अज्ञानता (अज्ञान) को खत्म कर सके। लेकिन आज सब कुछ बदल गया है। जब हर किसी की हालत खराब हो गई है, तो मेरी खराब स्थिति की क्या हैसियत है?
मानव को ....... मुझसे छूटे तो क्या?
इंसान भगवान बनने की कोशिश कर रहा था। उसे पूरी दुनिया को अपने कंट्रोल में लेना था। लेकिन उसने यह काम बीच में ही छोड़ दिया और समझदार होने के बावजूद खुद को खत्म करने की राह पर चल पड़ा। जब ऐसे समझदार लोगों के निशाने भी सही नहीं लगे और मेरे निशाने भी चूक गए, तो इसमें और क्या हो सकता है?
एक-दूसरे ....... आपा क्या।
आज एक-दूसरे को खत्म करके (हराकर) एक नई दुनिया बनाने की प्रतियोगिता चल रही है। आज का इंसान मौजूदा दुनिया की शान-शौकत को मिटाने की होड़ में लगा हुआ है। जब पूरी दुनिया तबाह हो रही हो, तो जो कुछ मेरा है, उसे बचाने का सवाल ही नहीं उठता।
युग और मैं शब्दार्थ :
- बस्ती - गाँव और कस्बे।
- धब्बा - दाग।
- हस्ती - अस्तित्व।
- अंगार - आग के गोले।
- लपट - चाला।
- निगलना - लील जाना, खा जाना।
- घाव - जख्म।
- समता - बराबरी।
- व्यथा - दर्द, पीड़ा।
- खोलना - उबलना।
- थाह लेना - गहराई मापना।
- गर्क होना - डूबना।
- गम - दुःख।
- मनुज - मनुष्य।
- जड़ता - बुद्धि का काम न करना।
- निखिल - सारा, सम्पूर्ण।
- आत्मघात - आत्महत्या।
- अभिभव - आदर।
- भव - संसार।
- निरत - लगा हुआ।
- गत - बीता हुआ।
- आपा - अहंकार, अभिमान।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Hindi Chapter 14 युग और मैं
Official GSEB Solutions for Chapter 14 युग और मैं
Access structured GSEB textbook solutions for Chapter 14 युग और मैं. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 14 युग और मैं
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for GSEB exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Solutions Chapter 14 युग और मैं is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Solutions Chapter 14 युग और मैं as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Solutions Chapter 14 युग और मैं will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Solutions Chapter 14 युग और मैं in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Solutions Chapter 14 युग और मैं in printable PDF format for offline study on any device.