GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 04 कथनी और करनी here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 7 Hindi. Our expert-created answers for Class 7 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 04 कथनी और करनी GSEB Solutions for Class 7 Hindi

For Class 7 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 7 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 04 कथनी और करनी solutions will improve your exam performance.

Class 7 Hindi Chapter 04 कथनी और करनी GSEB Solutions PDF

अभ्यास

 

प्रश्न 1. ईश्वर ने मनुष्य को अन्य प्राणियों से किस प्रकार श्रेष्ठ बनाया है?
Answer: ईश्वर ने मनुष्य को सोचने, समझने, और कल्पना करने के लिए एक मस्तिष्क दिया है। उसने व्यक्तियों को अच्छे-बुरे का निर्णय करने के लिए विवेक-बुद्धि प्रदान की है। बोलने का आशीर्वाद भी केवल मानव को ही मिला है। मानव जैसा सुंदर शरीर किसी दूसरे प्राणी का नहीं है। इस तरह भगवान ने मनुष्य को अन्य जीव-जंतुओं से बेहतर बनाया है।
In simple words: God made humans superior to other animals by giving them the power to think, speak, and a beautiful body.

Exam Tip: When discussing human superiority, always highlight unique human attributes like intellect, discernment, and language as key points.

 

प्रश्न 2. "धूम्रपान वर्जित है।” कहाँ-कहाँ और क्यों लिखा होता है?
Answer: "धूम्रपान वर्जित है" बसों और रेलगाड़ियों जैसे सार्वजनिक वाहनों में लिखा रहता है। अस्पतालों, सिनेमाघरों, और दवाखानों में भी धूम्रपान न करने की चेतावनी दी जाती है। बाग-बगीचे, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय, धर्मशाला, और सार्वजनिक शौचालय जैसे स्थानों पर भी ऐसी पट्टियाँ लगी होती हैं। धूम्रपान से हवा प्रदूषित होती है। प्रदूषित हवा में साँस लेने से छाती और फेफड़ों की कई बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान की मनाही होती है।
In simple words: "No Smoking" is written in public places like buses, trains, hospitals, and parks because smoking pollutes the air and harms health.

Exam Tip: Remember to list both the places where smoking is prohibited and the health/environmental reasons for the prohibition to score full marks.

 

प्रश्न 3. फूल सबको अच्छे क्यों लगते हैं?
Answer: फूल विभिन्न रंगों के होते हैं। उनमें से बहुत ही मनमोहक सुगंध निकलती है। फूल प्राकृतिक आभूषणों का काम करते हैं। फूलों के तोरणों से स्थान और फूलों की मालाओं से मूर्ति की सुंदरता बढ़ जाती है। फूलों का उपयोग विशेष व्यक्ति का सम्मान करने के लिए होता है। अपने इन गुणों और उपयोगों के कारण फूल सभी को प्रिय लगते हैं।
In simple words: Everyone likes flowers because they are colorful, smell nice, decorate places, and are used to honor special people.

Exam Tip: When explaining why flowers are liked, mention their aesthetic appeal (color, beauty), fragrance, and cultural/decorative uses.

 

प्रश्न 4. लोग कहाँ-कहाँ कतार में खड़े रहते हैं?
Answer: लोग ट्रेन, सरकस, प्रदर्शनी, और सिनेमा के टिकट लेने के लिए कतार में खड़े रहते हैं। राशन की दुकानों से राशन लेने के लिए भी लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ता है। बिजली या टेलीफोन के बिल भरने के लिए भी लोग कतार में खड़े होते हैं। बस में चढ़ने के लिए भी यात्री कतार में खड़े रहते हैं। शहरों में मॉल में की गई खरीदारी का बिल चुकाने के लिए भी कतार लगती है। बैंक में लोग कतार में खड़े होकर पैसे जमा करते या निकालते हैं। इस तरह लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर कतार में खड़े रहते हैं।
In simple words: People stand in queues for train, circus, exhibition, and cinema tickets; for ration; to pay bills; to board buses; to pay shopping bills; and for banking services.

Exam Tip: To answer this thoroughly, list diverse examples of public services or activities where queuing is common, showing a broad understanding.

 

निम्नलिखित वाक्य पढ़िए :

(1) नीम गुणकारी पेड़ है।

(2) आप कहाँ जाएँगे?

(3) अरे, देखो, बस आ गई !

(4) अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, गुजरात के बड़े शहर हैं।

ऊपर दिए हुए वाक्यों में पूर्णविराम (I), प्रश्नवाचक (?) उद्गार (!) और अल्पविराम (,) ये चिह्न आए हैं। व्याकरण में इन चिह्नों को 'विरामचिह्न' कहते हैं।

विरामचिह्न: पढ़ते समय कहाँ रुकना और कितना रुकना तथा वाक्य का कैसा भाव सूचित करना इसके लिए जिन विभिन्न चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें विरामचिह्न कहते हैं।

 

मुख्य विरामचिह्न : –

(1) पूर्णविराम (।) : इस चिह्न का प्रयोग वाक्य के अंत में किया जाता है। उदा., साहिल मेरा भाई है।

(2) अल्पविराम (,) : वाक्य पढ़ते समय जहाँ थोड़ी देर के लिए रुकना हो, वहाँ इस चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

उदा., विज्ञान, गणित, भूगोल मेरे प्रिय विषय हैं।

(3) प्रश्नसूचक चिह्न (?) : इस चिह्न का प्रयोग प्रश्नवाक्य के अंत में किया जाता है।

उदा., तुम कहाँ जाओगे?

(4) उद्गार चिह्न (!) : इस चिह्न का प्रयोग हर्ष, प्रशंसा, दुःख, आश्चर्य, घृणा आदि भावों को सूचित करनेवाले शब्द अथवा वाक्य के अंत में किया जाता है।

उदा.,

(1) वाह ! क्या स्वाद है ! (प्रशंसा)

(2) अरे ! आप यहीं है ! (आश्चर्य)

(3) छिः ! यह कितनी गंदी जगह है ! (घृणा)

(5) अवतरण चिह्न ("......") : जब किसी के कहे गए शब्दों को ज्योंका-त्यों लिखना हो, तब इस चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

उदा., सुभाषचन्द्र बोस ने कहा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।"

(6) योजक चिह्न (-) : इस चिह्न का प्रयोग शब्दों को जोड़ने के लिए होता है।

उदा., सुख-दुःख, माता-पिता, पाप-पुण्य, देश-विदेश आदि।

 

प्रश्न 2. (अ) विरामचिह्नों और उनके नाम की जोड़ बनाइए :
(1) ? – (1) उद्गार चिह्न / विस्मय चिह्न
(2) । – (2) अवतरण चिह्न
(3) ! – (3) योजक चिह्न
(4), – (4) प्रश्नसूचक चिह्न
(5) " " (5) पूर्णविराम
(6) (-) – (6) अल्पविराम
Answer:
(1) ? – प्रश्नसूचक चिह्न
(2) । – पूर्णविराम
(3) ! – उद्गार चिह्न / विस्मय चिह्न
(4), – अल्पविराम
(5) " " – अवतरण चिह्न
(6) (-) – योजक चिह्न

Exam Tip: To accurately match punctuation marks, first identify the function of each mark (e.g., asking a question, expressing emotion, marking the end of a sentence).

 

(ब) वाक्यों को पढ़कर उचित विरामचिह्न का प्रयोग कीजिए :
(1) फूल तोड़ना मना है
(2) वाह कितना सुंदर दृश्य है
(3) बसों में लिखा होता है धूम्रपान वर्जित है
(4) धारा रात दिन पढ़ती रहती है ।
(5) पौधे बारिश में ही क्यों लगाए जाते हैं
Answer:
(1) फूल तोड़ना मना है।
(2) वाह ! कितना सुंदर दृश्य है !
(3) बसों में लिखा होता है, "धूम्रपान वर्जित है।"
(4) धारा रात-दिन पढ़ती रहती है।
(5) पौधे बारिश में ही क्यों लगाए जाते हैं?

Exam Tip: Pay close attention to the sentence type – declarative, interrogative, or exclamatory – to correctly place full stops, question marks, and exclamation marks. Also, remember to use quotation marks for direct speech.

 

3. निम्नलिखित वाक्यों में से जातिवाचक संज्ञा के आसपास) चिह्न कीजिए :
(1) मनुष्य अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ है।
(2) शिल्पा ने चार पौधे बोए (लगाए)।
(3) शहर के लोग सुबह-शाम टहलने जाते हैं।
(4) फूल सबको अच्छे लगते हैं।
Answer:
(1) (मनुष्य) अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ है।
(2) शिल्पा ने चार (पौधे). बोए (लगाए)।
(3) (शहर) के लोग सुबह-शाम टहलने जाते हैं।
(4) (फूल) सबको अच्छे लगते हैं।

Exam Tip: Identify common nouns that refer to a whole class or group of things rather than specific names to pinpoint Jativachak Sangya (common nouns).

 

4. कथनी और करनी में समानता रखने में मुश्किलें आती हैं या नहीं? चर्चा कीजिए। .
Answer: राकेश, चंपक और गीता बात करते हैं। राकेश का कहना है कि कथनी और करनी में समानता रखना बड़ा कठिन काम है। इसमें अनेक कठिनाइयाँ आती हैं। चंपक कहते हैं कि वे लोग धन्य हैं जिनकी कथनी और करनी एक जैसी होती है, लेकिन मुझसे यह कभी नहीं हो सकता। गीता बताती है कि किसी से भी ऐसा नहीं हो सकता। उसकी माँ उससे हमेशा सच बोलने के लिए कहती है, पर वे खुद पड़ोसन आंटी से झूठ बोलती हैं। राकेश के पिताजी झूठ बोलने पर उसे डाँटते हैं, पर जब मकान-मालिक किराया माँगने आता है, तो वे उसे कहते हैं, "जाओ, सेठ से कह दो कि पिताजी घर में नहीं हैं।" चंपक कहते हैं कि जिनकी कथनी और करनी एक होती है, वे 'संत' कहलाते हैं। यहाँ किसी की माँ संत नहीं है और न ही बाप। गीता अंत में कहती है कि फिर भी हमें कथनी और करनी में समानता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। जिस मनुष्य की कथनी और करनी एक होती है, उसी का दुनिया में सम्मान होता है।
In simple words: It is hard to match what you say with what you do. People often tell others to be honest but then lie themselves, like parents telling children to be truthful but then hiding from the landlord. However, it's important to try, as true respect comes when your words and actions align.

Exam Tip: When discussing the difficulty of aligning words and actions, provide clear, relatable examples from daily life to illustrate the challenges.

 

5. परिच्छेद पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

आप शुद्ध हृदय से इस बात पर विचार करें कि माता, मातृभूमि और मातृभाषा का आप पर भी ऋण है। एक जननी आपको जन्म देती है, एक की गोद में खेल कूदकर और खा-पीकर आप पुष्ट होते हैं और एक आपको अपने भावों को प्रकट करने की शक्ति देकर आपके सांसारिक जीवन को सुखमय बनाती है, जिसका आप पर इतना उपकार है, उसके लिए कुछ करना क्या आपका परम कर्तव्य नहीं है?

प्यारे भाइयो, उठो ! आलस्य छोड़ो, काम करो और अपनी मातृभाषा की सेवा में तत्पर हो जाओ, इस व्रत का पालन करना तलवार की धार पर चलने के समान है। अत्यंत खेद का विषय है कि आज अधिकांश भारतवासी अपनी मातृभाषा की उपेक्षा करते हैं। वे अंग्रेजी बोलकर अपने अहंकार तथा दूषित मनोवृत्ति का परिचय देते हैं। जो अपनी मातृभाषा का तिरस्कार करता है, उसे कभी देशभक्त नहीं कहा जा सकता।

 

प्रश्न 1. हम पर किस-किसका ऋण हैं?
Answer: हम पर माता, मातृभूमि, और मातृभाषा का ऋण है।
In simple words: We owe a debt to our mother, our homeland, and our mother tongue.

Exam Tip: For questions about obligations, ensure you list all the specified entities accurately as per the passage.

 

प्रश्न 2. माता का ऋण हमें क्यों अदा करना चाहिए?
Answer: हमें माता का ऋण चुकाना चाहिए, क्योंकि उसीने हमें जन्म दिया है।
In simple words: We must repay our mother's debt because she gave us birth.

Exam Tip: State the primary reason clearly – a mother's gift of life – when explaining why her debt should be repaid.

 

प्रश्न 3. किस व्रत का पालन करना अत्यंत कठिन है?
Answer: मातृभाषा पर गर्व करना और उसकी सेवा में तत्पर रहना हमारा कर्तव्य है। परंतु इस व्रत का पालन करना अत्यंत मुश्किल है।
In simple words: It is very difficult to follow the vow of being proud of and serving our mother tongue.

Exam Tip: Identify the specific 'vow' (vrata) mentioned in the passage and emphasize its difficulty as stated.

 

प्रश्न 4. किसे देशभक्त नहीं कहा जा सकता?
Answer: जो मातृभाषा का अनादर कर अंग्रेजी बोलने में गर्व अनुभव करता है, उसे देशभक्त नहीं कहा जा सकता।
In simple words: Someone who disrespects their mother tongue and feels proud speaking English cannot be called a patriot.

Exam Tip: When defining who isn't a patriot, focus on the specific actions and attitudes described in the passage related to one's mother tongue.

 

प्रश्न 5. गद्यांश को उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
Answer: सच्चा देशभक्त अथवा माता, मातृभूमि और मातृभाषा
In simple words: The best titles are "True Patriot" or "Mother, Motherland, and Mother Tongue."

Exam Tip: A good title should encapsulate the main themes and key entities discussed in the passage concisely.

 

स्वाध्याय

 

प्रश्न 1. अंदाज अपना-अपना : “कथनी और करनी में अंतर" विषय पर अपने विचार लिखिए।
Answer: मैं मानता हूँ कि कथनी और करनी में एकता रखना शूरवीरों और सज्जनों का काम है। कथनी और करनी उसी की एक हो सकती है जो सत्यवादी, निडर, और साहसी हैं। कमजोर और डरपोक लोग अपनी कथनी और करनी में एकता कभी नहीं रख सकते।
In simple words: Only brave, honest, and fearless people can make their words and actions match. Weak people cannot.

Exam Tip: When expressing personal opinions on such topics, clearly state your belief and support it with characteristics of individuals who successfully embody the ideal.

 

प्रश्न 2. “कथनी और करनी में अंतर” विषय पर अपने दोस्त ने जो विचार लिखे हैं, उन्हें पढ़िए।
Answer: मेरे दोस्त ने 'कथनी और करनी में अंतर' विषय पर लिखा है, "मैंने बहुत प्रयास किया कि मैं जैसा कहूँ, वैसा ही करूँ, परंतु मुझे सफलता नहीं मिली। मैंने एक दिन माँ से कहा कि कल मैं सुबह जल्दी उठकर घूमने जाऊँगा। दूसरे दिन माँ मुझे जगाते-जगाते थक गईं, पर मैं नहीं उठा। मेरी कथनी और करनी में हमेशा जमीन-आसमान का अंतर रहा। मेरे विचार से कहना बहुत आसान है, पर अपने कहे हुए को व्यवहार में लाना बहुत मुश्किल है। फिर भी मैं कोशिश करूँगा कि मेरी कथनी और करनी में अंतर न हो। यदि मुझे कुछ बनकर दिखाना है, तो अपनी कथनी को करनी में बदलना ही होगा।"
In simple words: My friend wrote that it's tough to practice what you preach; it's easy to say things but hard to actually do them. He always failed to wake up early even after promising, showing a big difference in his words and actions. But he wants to change this to achieve something.

Exam Tip: When quoting someone else's views, ensure to reproduce their statements accurately and attribute them correctly as done in the passage.

 

प्रश्न 3. करके दिखाइए : कोष्ठक में दिए गए शब्दों को उचित क्रम में रखकर उदाहरण के अनुसार वाक्य लिखिए :

मैंकथनीजातारखनीवेसमानता
सबकोकरनीफूलहूँ।मेंकहीं
तोड़नाहर रोजअच्छेखेलनेमनासे
चाहिएपौधेपढ़नालगतेलाएहै।

उदाहरण : फूल तोड़ना मना है।
Answer:
(1) मैं हररोज खेलने जाता हूँ।
(2) सबको कथनी-करनी में समानता रखनी चाहिए।
(3) वे कहीं से अच्छे पौधे लाए।
In simple words: Arrange the given words to form meaningful sentences, following the example.

Exam Tip: Focus on grammatical structure and word order to create coherent sentences from the jumbled words, ensuring the meaning is clear.

 

भाषा-सज्जता

कहावत

भाषा में मुहावरों की तरह कहावतों का भी प्रयोग किया जाता है।

उदा., (1) जब कोई व्यक्ति बिना कोई काम किए पड़ा रहता है, तब उसके लिए कहा जाता है :

“काम का न काज का, ढाई सेर अनाज का”

(2) जब अधिक मेहनत करने पर भी फल कम मिलता है, तो उसके लिए कहा जाता है :

"खोदा पहाड़ निकली चुहिया"

कहावत : लोगों के अनुभवों के आधार पर कही गई और बाद में समाज में रुढ़ होनेवाली बात या उक्ति को 'कहावत' कहते हैं।

 

निम्नलिखित कहावतों को पढ़िए और समझिए :

कहावत – अर्थ

(1) आम के आम गुठलियों के – दोहरा लाभ लेना। भी दाम

(2) जैसी करनी वैसी भरनी – कर्मों के अनुसार फल मिलना।

(3) साँच को आँच नहीं – सच्चे व्यक्ति को कोई भय नहीं होता।

(4) काला अक्षर भैंस बराबर – बिलकुल अनपढ़।

 

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए। रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए :

(1) हमें अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए।

(2) पहाड़ की चढ़ाई बहुत कठिन होती है।

(3) हमारे व्यवहार में विनम्रता होनी चाहिए।

(4) महात्मा बुद्ध ने शांति, दया और प्रेम का संदेश दिया।

(5) क्षमा वीरों का आभूषण है।

इन वाक्यों में अहिंसा, चढ़ाई, विनम्रता, शांति, दया, प्रेम, क्षमा – ये रेखांकित शब्द हैं। ये शब्द गुण, दोष, भाव, दशा आदि का बोध कराते हैं।

भाववाचक संज्ञा – जो शब्द, गुण, दोष, दशा, भाव आदि का बोध कराते हैं, वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं।

 

निम्नलिखित शब्दों में से भाववाचक संज्ञा बताइए :

सच्चाईसच्चाऊँचाईऊँचाबचपन
लंबाईअमीरीलड़नाबुढ़ापागंगा

Answer:
भाववाचक संज्ञाएँ : सच्चाई, ऊँचाई, बचपन, लंबाई, अमीरी, बुढ़ापा।
In simple words: Identify the words from the list that represent abstract qualities, states, or feelings rather than concrete objects.

Exam Tip: Remember that Bhavvachak Sangya (abstract nouns) often refer to emotions, qualities, states, or actions that cannot be touched or seen. Look for suffixes like -ई, -पन, -आपा.

 

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए। रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए :

(1) रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ रहती है।

(2) बच्चों की टोली होली खेलने निकली है।

(3) सभा में कई लोग इकट्ठे हुए।

इन वाक्यों में भीड़, टोली, सभा – ये शब्द-समूह सूचक हैं। ये शब्द समूहवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

समूहवाचक संज्ञा : जो शब्द-समूह का बोध कराते हैं, वे समूहवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

अन्य समूहवाचक संज्ञाएँ : गुच्छा, दल, परिवार, जुलूस, मेला, झुंड, मंडली, ढेर, गट्ठर आदि।

 

Hindi Digest Std 7 GSEB कथनी और करनी Important Questions and Answers

 

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
(1) मनुष्य स्वयं को क्या समझता है?
(a) दयानिधान
(b) प्रेम का सागर
(c) बुद्धि का भंडार
(d) गुणों की खान
Answer: (d) गुणों की खान
In simple words: Humans often consider themselves to be a source of many virtues and good qualities.

Exam Tip: In multiple-choice questions, carefully read all options before selecting the one that best reflects the understanding or self-perception of humans as described in the text.

 

प्रश्न 2. बस में ड्राइवर के बैठने की जगह को क्या कहते हैं?
(a) पार्लर
(b) सेलून
(c) कैबिन
(d) बोगी
Answer: (c) कैबिन
In simple words: The special area where the driver sits in a bus is called a cabin.

Exam Tip: Relate the question to common vehicle terminology to choose the most appropriate term for the driver's section.

 

प्रश्न 3. मकान-मालिक कितने महीने का किराया लेने आया था?
(a) तीन
(b) चार
(c) पाँच
(d) छ:
Answer: (b) चार
In simple words: The landlord came to collect rent for four months.

Exam Tip: Always refer back to the specific details in the story or passage to confirm numerical facts like the number of months.

 

प्रश्न 4. बिजली का बिल जमा कराने गए सज्जन का पोता कितने वर्ष का था?
(a) पाँच
(b) छ:
(c) सात
(d) आठ
Answer: (d) आठ
In simple words: The grandson who went with the gentleman to pay the electricity bill was eight years old.

Exam Tip: Accuracy in recalling numbers and specific details from the text is crucial for these types of questions.

 

प्रश्न 5. जो लोग आदर्शों को अपनाते नहीं, उनका ... अच्छा नहीं होता।
(a) आचरण
(b) जीवन
(c) समाज.
(d) परिवार
Answer: (a) आचरण
In simple words: The behavior of people who do not adopt ideals is not good.

Exam Tip: Understand that 'आचरण' (conduct/behavior) is the most fitting word to describe the manifestation of one's ideals in actions.

 

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(धूम्रपान, बारी, बरसात, आदर्श, गुणों, तख्ती)
Answer:
(1) ईश्वर ने मनुष्य को कई गुणों से संवारा है।
(2) बरसात के मौसम में मुहल्ले के एक सज्जन को उसमें फूलों के पौधे लगाने की सूझी।
(3) लोगों ने तख्ती लगानेवाले सज्जन को फूल तोड़ते देखा।
(4) बसों में धूम्रपान का निषेध है।
(5) सदा अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
(6) कई लोग आदर्श की बातें करते हैं, उन्हें अपनाते नहीं।
In simple words: Fill in the blanks by selecting the most suitable word from the given options, ensuring the sentence makes complete sense.

Exam Tip: Read each sentence carefully and try each option to see which one fits best contextually and grammatically. Look for keywords in the sentence that hint at the correct word.

 

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :
प्रश्न 1. पार्क में लोगों के आने-जाने से उन सज्जन को लगा कि ...
(अ) वे लोग इस पर कब्जा कर लेंगे।
(ब) लोग इसकी हरियाली नष्ट कर देंगे।
(क) लोग फूलों को तोड़कर ले जाएँगे।
Answer: पार्क में लोगों के आने-जाने से उन सज्जन को लगा कि लोग फूलों को तोड़कर ले जाएँगे।
In simple words: The gentleman felt that people visiting the park would pluck the flowers.

Exam Tip: Choose the option that best reflects the character's apprehension or prediction based on the context of the story.

 

प्रश्न 2. एक सज्जन ने अपने पोते को सिखाया था कि ...
(अ) हमें कोई काम गलत ढंग से नहीं करना चाहिए।
(ब) अपना काम किसी भी तरीके से करना चाहिए।
(क) अपने काम से पहले दूसरों का काम करना चाहिए।
Answer: एक सज्जन ने अपने पोते को सिखाया था कि हमें कोई काम गलत ढंग से नहीं करना चाहिए।
In simple words: A gentleman taught his grandson not to do any work in the wrong way.

Exam Tip: Focus on the moral or lesson being imparted by the gentleman, which aligns with principles of integrity and correct behavior.

 

प्रश्न 3. बसों में लिखा होता है, ...
(अ) "चढ़ते-उतरते समय सावधान रहें।”
(ब) "धूम्रपान का निषेध है।"
(क) “शांति बनाए रखें।”
Answer: बसों में लिखा होता है, "धूम्रपान का निषेध है।"
In simple words: Buses typically display a sign that says, "Smoking is prohibited."

Exam Tip: Recall the specific rules or notices commonly found in public transport to select the accurate statement.

 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

 

प्रश्न 1. मनुष्य स्वयं को क्या समझता है?
Answer: मनुष्य स्वयं को गुणों की खान समझता है।
In simple words: Humans consider themselves a treasure trove of virtues.

Exam Tip: A direct answer for a direct question is best; state exactly what the text implies about human self-perception.

 

प्रश्न 2. लोग पार्क से फूल तोडकर न ले जाएँ, इसके लिए सज्जन ने क्या किया?
Answer: लोग पार्क से फूल तोड़कर न ले जाएँ, इसके लिए सज्जन ने वहाँ, यह लिखकर तख्ती टाँग दी : "फूल तोड़ना मना है।"
In simple words: To stop people from plucking flowers, the gentleman put up a sign saying "Plucking flowers is prohibited."

Exam Tip: When detailing an action, include both what was done (hanging a sign) and the exact message it conveyed.

 

प्रश्न 3. फूल तोड़नेवाले सज्जन ने अपनी शर्म मिटाने के लिए क्या कहा?
Answer: फूल तोड़नेवाले सज्जन ने अपनी शर्म मिटाने के लिए कहा – “मैं ये फूल पूजा के लिए तोड़ रहा हूँ।"
In simple words: The gentleman who was caught plucking flowers said he was doing it for worship to hide his shame.

Exam Tip: For direct quotes or specific statements, reproduce the exact words used by the character in the story.

 

प्रश्न 4. बस कंडक्टर ने यात्री को क्या करने से मना किया?
Answer: बस कंडक्टर ने यात्री को बस में बीड़ी पीने से मना किया।
In simple words: The bus conductor told the passenger not to smoke a cigarette inside the bus.

Exam Tip: Identify the specific prohibited action (smoking a cigarette) mentioned in the interaction between the conductor and passenger.

 

प्रश्न 5. कंडक्टर के अनुसार बस में धूम्रपान का निषेध किसके लिए हैं, किसके लिए नहीं?
Answer: कंडक्टर के अनुसार बस में धूम्रपान का निषेध यात्रियों के लिए है, ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए नहीं।
In simple words: According to the conductor, smoking is forbidden for passengers but not for drivers and conductors.

Exam Tip: Clearly distinguish between the two groups (passengers vs. drivers/conductors) and state the rule's application for each as per the conductor's view.

 

प्रश्न 6. दुकानदार ने ग्राहक और अपने बेटे के प्रति क्या पक्षपात किया?
Answer: दुकानदार ने ग्राहक को दुकान के सामने स्कूटर खड़ा करने से रोका, पर अपने बेटे को नहीं रोका।
In simple words: The shopkeeper showed favoritism by stopping a customer from parking a scooter in front of his shop but allowing his own son to do so.

Exam Tip: When describing bias, explicitly state the contrasting treatment given to different individuals for the same action.

 

प्रश्न 7. मकान-मालिक ने किरायेदार का दरवाजा क्यों खटखटाया?
Answer: दरवाजा खटखटानेवाला मकान-मालिक किरायेदार से मकान का किराया माँगने के लिए आया था।
In simple words: The landlord knocked on the tenant's door to ask for the house rent.

Exam Tip: For 'why' questions, provide the direct and immediate reason for the action mentioned in the text.

 

प्रश्न 8. मकान-मालिक क्यों हँसने लगा?
Answer: मकान-मालिक किरायेदार के बेटे से यह सुनकर हँसने लगा कि 'पिताजी कहते हैं कि वे घर पर नहीं हैं।'
In simple words: The landlord laughed because the tenant's son told him that his father said he wasn't home, revealing an obvious lie.

Exam Tip: Explain the reason for laughter by quoting or paraphrasing the specific statement that caused the reaction.

 

प्रश्न 9. बिल भरने के लिए कतार में खड़े न रहनेवाले सज्जन ने अपने पोते को क्या सिखाया था?
Answer: बिल भरने के लिए कतार में खड़े न रहनेवाले सज्जन ने अपने पोते को सिखाया था कि कोई भी काम कभी गलत ढंग से नहीं करना चाहिए।
In simple words: The gentleman, who didn't stand in line to pay the bill, had taught his grandson that no work should ever be done improperly.

Exam Tip: Highlight the contradiction between the gentleman's teachings to his grandson and his own behavior to fully answer the question.

 

प्रश्न 10. जग में सम्मान कब मिलता है?
Answer: जब कथनी और करनी समान होती हैं, तब जग में सम्मान मिलता है।
In simple words: Respect in the world is earned when one's words and actions are consistent.

Exam Tip: A concise answer focusing on the alignment of words and deeds is key to addressing this question effectively.

 

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

प्रश्न 1. फूल लगानेवाले सज्जन की कथनी और करनी में क्या अंतर था?
Answer: फूल लगानेवाले सज्जन ने पार्क में एक तख्ती टाँग दी थी। उस पर लिखा था, 'फूल तोड़ना मना है'। वहाँ से आने-जानेवाले लोग तख्ती को पढ़ते थे। तख्ती पर लिखी गई सूचना के कारण वे फूल नहीं तोड़ते थे। एक दिन सुबह लोगों ने तख्ती लगानेवाले सज्जन को ही पार्क में फूल तोड़ते हुए देखा। जिस काम को करने से उन्होंने दूसरों को मना किया था, उसे वे स्वयं ही कर रहे थे। इस प्रकार उन सज्जन की कथनी और करनी में बड़ा अंतर था।
In simple words: The gentleman who planted flowers put up a sign saying "Do not pluck flowers," but he himself was seen plucking them. His words (kathani) and actions (karani) were very different.

Exam Tip: Clearly illustrate the discrepancy by first stating the gentleman's rule (his words) and then describing his contrasting action to highlight the difference.

 

प्रश्न 2. बस कंडक्टर के व्यवहार में उसकी कथनी और करनी का भेद किस प्रकार प्रकट हुआ?
Answer: बस में यात्रा करते समय एक यात्री बीड़ी जलाकर पीने लगा। उसे देखकर कंडक्टर ने उससे कहा कि बस में बीड़ी-सिगरेट पीना मना है। उसने यात्री की जलती हुई बीड़ी खिड़की से बाहर फिंकवा दी। थोड़ी देर बाद कंडक्टर ड्राइवर के कैबिन में जाकर बैठा और दोनों सिगरेट जलाकर पीने लगे। एक यात्री द्वारा टोकने पर कंडक्टर ने कहा कि बस में धूम्रपान करने की मनाही केवल यात्रियों के लिए है, ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए नहीं। इस तरह बस कंडक्टर के व्यवहार में उसकी कथनी और करनी का भेद प्रकट हुआ।
In simple words: The bus conductor told a passenger not to smoke, making him throw his cigarette away. However, shortly after, the conductor himself started smoking in the driver's cabin, claiming the rule was only for passengers. This showed a clear difference between his words and actions.

Exam Tip: Detail the sequence of events: the rule given to the passenger, the conductor's subsequent violation, and his explanation, to fully demonstrate the inconsistency.

 

प्रश्न 3. दुकानदार की कथनी और करनी की पोल कैसे खुल गई?
Answer: एक व्यक्ति एक दुकान से कुछ सामान खरीदना चाहता था। वह अपना स्कूटर दुकान के सामने खड़ा कर रहा था। दुकानदार ने उसे वहाँ स्कूटर खड़ा करने से रोकते हुए कहा कि दुकान के सामने सड़क पर स्कूटर खड़ा करना ठीक नहीं है। दुकानदार की बात मानकर उसने अपना स्कूटर दूसरी जगह खड़ा कर दिया। इतने में दुकानदार का बेटा आया। उसने अपना स्कूटर दुकान के सामने सड़क पर ही खड़ा किया। परंतु दुकानदार ने उसे मना नहीं किया। इस तरह दुकानदार की कथनी और करनी की पोल खुल गई।
In simple words: The shopkeeper stopped a customer from parking in front of his shop, saying it wasn't allowed. But when his own son parked in the same spot, the shopkeeper said nothing, exposing the difference between his words and actions.

Exam Tip: Explain the incident by contrasting the shopkeeper's actions and instructions towards the customer versus his son to show the hypocrisy.

 

प्रश्न 4. किरायेदार को शर्मिंदा क्यों होना पड़ा?
Answer: किरायेदार अपने घर में एक मित्र से बातें कर रहा था। उसी समय मकान-मालिक उससे चार महीने से बाकी किराया लेने आया। उसने दरवाजा खटखटाया। किरायेदार ने खिड़की से झाँककर उसे देखा। उसने अपने बेटे को समझाकर बाहर भेजा। बेटे ने कहा, "पिताजी कहते हैं कि वे घर पर नहीं हैं।" बेटे की बात सुनकर मकान-मालिक हँसने लगा। घर में बैठा मित्र मुस्कराया। इस तरह किरायेदार मित्र को अपनी कथनी और करनी में अंतर के लिए शर्मिंदा होना पड़ा।
In simple words: The tenant had to feel ashamed because he told his son to lie to the landlord, claiming he wasn't home to avoid paying rent. His friend and the landlord witnessed this, exposing the contradiction between his words and actions.

Exam Tip: Focus on the tenant's act of instructing his son to lie and the public exposure of this lie to explain his embarrassment.

 

कथनी और करनी Summary in English

Saying and Behaving God has created man better than other animals. He has gifted him many qualities. But the man who believes himself the treasure of qualities sometimes behaves differently. There are many such illustrations in which we can see the difference between saying and behaving.

The government had reserved a plot to construct a garden in the midst of a town. A gentleman living in the town thought to grow flower-plants in the plot in monsoon. It was a good idea. He brought saplings and planted them in the plot in rows. He also took care of them. Gradually the plants grew and flowers began to blossom. Now, it was a beautiful garden. People of the town began to come in the garden for walking in the morning and in the evening. All like flowers. The gentleman feared that people would pluck flowers from the garden. So he put a notice on the gate : Plucking Flowers is Prohibited.

The persons who were passing by would never pluck flowers. But people -were astonished when they saw the gentleman plucking flowers swiftly from the garden early morning. The gentleman was ashamed and to save himself from accusation said, “I am plucking flowers just to offer them to God.”

We see notice in the bus: No smoking. Once while travelling by bus I saw a passenger smoking in the bus. The conductor in the bus said to him, "Sir, smoking is prohibited in the bus." He made him throw the cigarette outside the window. After sometime the conductor went to the driver's cabin. He lighted a cigarette and began to smoke. The passenger noticed him. The conductor said, “The notice is for you, not for us.”

A man went to a shop. While he was parking his scooter near the shop on the road, the shopkeeper said, "Please, park your scooter in that parking zone.” The man said to him, "I am just going after buying some things.” The shopkeeper said, "It is not good to park a scooter on the road in front of the shop.” The man parked his scooter in the parking zone and returned to the shop to buy some things. Meanwhile a boy arrived and parked his scooter on the road in front of the shop. The man brought it to the notice of the shopkeeper. But the shopkeeper said, “He is my son."

Some people always have ideal talks. But when they have to put the ideals into practice they forget them.

Once a man went to his friend's house. Both were close friends. While they were busy talking with each other, someone knocked at the door. He was the owner of the house and had come to get his house-rent for the last four months. The man through the window saw this and he sent his son outside.

The owner of the house said to the child, “Please, tell your father that I have come here to get house-rent.” The child said to him, “My father told me to say you that he was not there in the house." On hearing the child the owner of the house began to laugh. There was a smile on the friend's face. The man of course was ashamed of himself.

A gentleman taught his grandson that they should have good manner and discipline in life. No work should be done in an improper manner. They should always wait for their turn.

Once the gentleman went to pay electricity bill. His grandson was with him. At the counter for the electricity bill, there was a long queue. The gentleman became impatient. When he saw his familiar person standing in a queue, an idea struck him. He went to him and said, "Dear son, you have forgotten this bill at home. Please take it and pay it too." Without waiting for any response, he gave the bill with amount to him and stood aside in a corner. His grandson repeatedly reminded him his ideal to stand in a queue and wait, but he didn't listen to him.

Only to talk and not to follow ideals is not fair. Such persons are never honoured. They become an object of ridicule. Therefore, we should always observe compatibility between what we say and do.

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 04 कथनी और करनी

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 04 कथनी और करनी prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 7 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 04 कथनी और करनी

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 7 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 7 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 7 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 7 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 04 कथनी और करनी to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 कथनी और करनी in printable PDF format for offline study on any device.