GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 7 Hindi. Our expert-created answers for Class 7 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी GSEB Solutions for Class 7 Hindi

For Class 7 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 7 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी solutions will improve your exam performance.

Class 7 Hindi Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी GSEB Solutions PDF

 

Abhyas

Question 1. नीचे दिए गए शब्दों का प्रयोग कहानी के जिस वाक्य में हुआ हो, वह वाक्य पढिए :
(1) समाधि : बनजारे ने उस वफ़ादार कुत्ते का समाधि मंदिर बनवाया।
(2) बनजारा : पुराने जमाने में व्यापार का सामान लाने-ले जाने का काम बनजारे करते थे।
(3) वफ़ादार : कुत्ता बड़ा वफ़ादार था।
(4) शव : वह कुत्ते के शव को अपनी गोदी में लेकर फूट-फूटकर रोने लगा।
(5) लुटेरा : अगर चोर-लुटेरे पड़ाव की तरफ आते दिखाई देते थे तो कुत्ता भौंक-भौंककर उन्हें दूर भगा देता था।
(6) जमानत : तो तुम इसे ही जमानत के रूप में दे दो।
(7) सूद : मैं आपकी पूरी रकम सूद समेत एक साल में ही चुका दूंगा।
(8) गोद : वह कुत्ते के शव को अपनी गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगा।

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

Question 1. समाधि क्यों बनाई जाती है?
Answer: किसी खास व्यक्ति या प्राणी की याद बनाए रखने और उसके लिए अपना प्यार तथा आदर दिखाने के लिए उसकी समाधि बनाई जाती है।

 

Question 2. आप इस कहानी को और कौन-कौन-से उचित शीर्षक देना चाहेंगे?
Answer: मैं इस कहानी को नीचे दिए गए शीर्षक देना चाहूँगा :
(1) जल्दबाजी का नतीजा (परिणाम)
(2) अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गईं खेत
(3) एक कुत्ते का समाधि-मंदिर
(4) लाखा बनजारा और उसका कुत्ता

 

Question 3. कुत्ते को वफ़ादार प्राणी क्यों कहा गया है?
Answer: कुत्ता अपने मालिक के घर का भरोसेमंद रखवाला होता है। कुत्ते की वजह से चोर मालिक के घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। अगर चोर मालिक का सामान चुराकर ले जा रहे हों तो कुत्ता उनका पीछा करता है। यदि चोरों ने कहीं सामान छुपाया हो, तो कुत्ता मालिक को उस स्थान तक ले जाता है और छुपाया हुआ सामान वापस दिलवा देता है। मालिक के लिए कुत्ता अपना जीवन भी बलिदान कर देता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण कुत्ते को 'वफ़ादार जीव' कहा गया है।

 

Question 4. बनजारे ने कुत्ते को आते देख कुछ सोचा होता तो क्या होता?
Answer: बनजारे ने कुत्ते को आते देखकर कुछ विचार किया होता तो वह कुत्ते पर लाठी से हमला न करता। कुत्ता बनजारे के पास पहुँच जाता तो बनजारा उसके गले में बँधी हुई चिट्ठी जरूर देखता। चिट्ठी पढ़ने के बाद उसे प्रसन्नता होती और अपने कुत्ते पर सम्मान का एहसास होता।

 

Question 5. सेठ ने कुत्ते को क्यों मुक्त कर दिया?
Answer: सेठ के घर चोरों ने चोरी की थी। कुत्ते ने चोरों का पीछा किया। चोरों ने दूर जंगल में जाकर सारा सामान जमीन में छिपा दिया था। फिर वे भाग गए। कुत्ता सेठजी को जंगल में ले गया और भौंक-भौंककर वह स्थान बताने लगा, जहाँ चोरों ने सामान छिपाया था। थोड़ा खोदने पर ही चोरी का सारा सामान वापस मिल गया। सेठजी की प्रसन्नता की कोई सीमा न रही। कुत्ते की ईमानदारी से प्रभावित होकर सेठजी ने उसे आजाद कर दिया।

 

Question 3. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के क्रम में लिखिए :
सुंदर, वापस, वफ़ादार, इसीलिए, आश्चर्य, लुटेरा।
Answer: आश्चर्य, इसीलिए, लुटेरा, वफ़ादार, वापस, सुंदर ।

 

4. 'यदि आप होते तो क्या करते?' बताइए :

 

Question 1. कुत्ते को जमानत पर रखकर सेठ ने पैसे दिए, सेठ की जगह आप होते तो ...
Answer: सेठ की जगह मैं होता तो मैं भी वही करता जो सेठ ने किया, क्योंकि पैसे उधार देने का यही तरीका होता है।

 

Question 2. लाखा ने कुत्ते को बेवफा समझकर लाठी का प्रहार किया, लाखा की जगह आप होते तो ...
Answer: लाखा की जगह यदि मैं होता तो लाखा की तरह हड़बड़ी में कुत्ते पर हमला न करता। मैं कुत्ते को अपने पास आने देता। मैं उसके गले में बँधी सेठ की चिट्ठी देखता। उसे पढ़कर मैं अपने कुत्ते को गले लगा लेता।

 

Question 5. पढ़िए, हँसिए और सही शब्द लिखिए :

राजाग्वालाअभिनेतारानीशेरनी
राजीग्वालिअभिनेतीरानाशेरा
रानीसुनारऊँटलुटेराबनजारासेठ
सोनाराऊँटीलुटेरबनजारीसेठी

Answer:
राजा – रानी
ग्वाला – ग्वालिन
अभिनेता – अभिनेत्री
सुनार – सुनारिन
ऊँट – ऊँटनी
लुटेरा – लुटेरिन
बनजारा – बनजारिन
सेठ – सेठानी

 

Swadhyay

 

Question 1. ढाँचे पर से कहानी लिखिए :
एक नौकर द्वारा हार चोरी करना - सेठ का सभी नौकरों से पूछना - किसी का चोरी कबूल न करना - सेठ द्वारा युक्ति करना - प्रत्येक को सात-सात ईंच की लकड़ी देना - जादू की छड़ी होने की बात कहना - दूसरे दिन दिखाने को कहना - चोर की लकड़ी एक ईंच बढ़ जाएगी - घर जाकर हार चुरानेवाले नौकर का 'एक ईंच लकड़ी काटना - दूसरे दिन चोर का पकड़ा जाना।
Answer:

सेठ की चतुराई
सुंदर नगर में माणिकचंद नाम का एक सेठ रहता था। उसके घर में कई नौकर-चाकर थे। एक दिन सेठानी अपना कीमती हार मेज पर ही रखकर किसी काम से बाहर चली गई। एक नौकर ने अवसर देखा और हार ले लिया। सेठानी वापस आई तो मेज पर हार न देखकर हैरान रह गई। उसने सेठ से हार की चोरी की बात बताई। सेठ ने सभी नौकरों को बुलाकर पूछा, लेकिन किसी ने भी चोरी करना स्वीकार नहीं किया।

सेठ बुद्धिमान थे। उन्होंने एक तरकीब सोची। उन्होंने हर एक नौकर को सात ईंच की लकड़ी दी और कहा, “देखो, यह जादू की छड़ी है। तुम इसे घर ले जाओ। कल लाकर मुझे दिखाना। जिसने हार चुराया होगा, उसकी लकड़ी एक ईंच बढ़ जाएगी।"

सभी नौकर अपनी-अपनी लकड़ी लेकर घर चले गए। हार चुरानेवाले नौकर ने सोचा, “मैंने हार की चोरी की है, इसलिए मेरी लकड़ी एक ईंच बढ़ जाएगी। क्यों न मैं एक ईंच लकड़ी काट दूं तो एक ईंच बढ़ने पर भी वह सात ईंच की ही रहेगी।” ऐसा सोचकर उसने अपनी लकड़ी एक ईंच काट दी।

अगले दिन सभी नौकर अपनी-अपनी लकड़ी लेकर सेठ के घर पहुँचे। सेठ ने हर एक की लकड़ी देखी। एक नौकर की लकड़ी एक ईंच कम थी। जरा-सा डराने पर उसने चोरी स्वीकार कर ली। सेठ ने उससे हार वापस लिया और उसे नौकरी से हटा दिया। इस तरह सेठ ने तरकीब से हार चुरानेवाले नौकर को पकड़ा।

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

Question 1. रात को कुत्ता पड़ाव की रखवाली कैसे करता था?
Answer: कुत्ता बहुत वफ़ादार था। रात में वह सावधानी से पड़ाव की रखवाली करता था। यदि चोर-लुटेरे पड़ाव की ओर आते दिखते तो कुत्ता भौंक-भौंककर उन्हें दूर भगा देता था।

 

Question 2. सेठ ने बनजारे के साथ कौन-सी शर्त रखी?
Answer: बनजारा सेठ के पास उधार पैसे लेने आया था; लेकिन पैसे के बदले में गिरवी रखने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था। तब सेठ ने बनजारे से कहा कि तुम अपना कुत्ता ही जमानत के रूप में रख दो। जब तुम सारे पैसे वापस कर दोगे तब कुत्ता तुम्हें लौटा दूंगा। इस तरह सेठ ने बनजारे के सामने पैसे के बदले में कुत्ते को गिरवी रखने की शर्त रखी।

 

Question 3. सेठ ने कुत्ते को क्यों मुक्त कर दिया?
Answer: सेठ के घर चोरों ने चोरी की थी। कुत्ते ने चोरों का पीछा किया। चोरों ने दूर जंगल में जाकर सारा सामान जमीन में छिपा दिया था। फिर वे भाग गए। कुत्ता सेठजी को जंगल में ले गया और भौंक-भौंककर वह स्थान बताने लगा, जहाँ चोरों ने सामान छिपाया था। थोड़ा खोदने पर ही चोरी का सारा सामान वापस मिल गया। सेठजी की प्रसन्नता की कोई सीमा न रही। कुत्ते की ईमानदारी से प्रभावित होकर सेठजी ने उसे आजाद कर दिया।

 

Question 4. 'कुत्ते की वफ़ादारी' कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
Answer: लाखा ने अपने कुत्ते को सेठ के यहाँ से अपने पास आते देखा तो उसने जल्दीबाजी में उस पर लाठी से हमला कर दिया। इससे कुत्ते की मौत हो गई। इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि कोई भी काम हड़बड़ी में नहीं करना चाहिए। सोच-विचार करके ही कोई फैसला लेना चाहिए। जल्दीबाजी में काम करने पर बाद में लाखा बनजारा की तरह पछताना पड़ता है।

 

Question 3. नीचे दिए गए वाक्यों के रेखांकित शब्द का लिंग-परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए :
उदा., घोड़ा दौड़ रहा है। - घोड़ी दौड़ रही है।
(1) सेठ ने कहा, "रुपये तो मैं दे दूंगा।"
(2) बनजारे को बहुत दुःख हुआ।
(3) ऊँट की पीठ पर सामान लदा है।
(4) मैदान में लड़का खेल रहा है।
Answer:
(1) सेठानी ने कहा, “रुपये तो मैं दे दूंगी।”
(2) बनजारिन को बहुत दुःख हुआ।
(3) ऊँटनी की पीठ पर सामान लदा है।
(4) मैदान में लड़की खेल रही है।

 

Question 4. बक्से में से लिंग आधारित शब्दों के जोड़े मिलाइए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
शिष्य, नागिन, शिक्षक, घोड़ा, गाय, देव, बैल, शिष्या, घोड़ी, शिक्षिका, देवी, नाग
Answer:
(1) शिष्य – शिष्या :
शिष्य गुरु की सेवा कर रहा है।
शिष्या गुरु की सेवा कर रही है।
(2) नाग – नागिन :
नाग फन उठाए बैठा है।
नागिन फन उठाए बैठी है।
(3) शिक्षक-शिक्षिका :
शिक्षक पढ़ा रहा है।
शिक्षिका पढ़ा रही है।
(4) गाय-बैल :
गाय दूध देती है।
बैल किसान का साथी है।
(5) देव – देवी :
देव खुश होकर वरदान देते हैं।
देवी खुश होकर वरदान देती हैं।
(6) घोड़ा-घोड़ी :
महाराणा का घोड़ा बहुत भरोसेमंद था।
सवार की सुरक्षा के लिए घोड़ी ने अपने प्राण दे दिए।

 

Question 5. रेखांकित शब्द की संज्ञा पहचानिए :
(1) सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हैं।
(2) हमें देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए।
(3) गंगा भारत की पवित्र नदी है।
Answer:
(1) सैनिक – जातिवाचक संज्ञा
(2) देश – जातिवाचक संज्ञा
(3) नदी – जातिवाचक संज्ञा

 

Bhasha-Sajjata

 

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए। रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए :
(1) आशा विमान चलाती है।
(2) नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी नदी है।
(3) हिमालय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है।
(4) नीम गुणकारी पेड़ है।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द आशा, नर्मदा, हिमालय और नीम किसी विशेष व्यक्ति, नदी, पर्वत और पेड़ का संकेत देते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा – किसी विशेष व्यक्ति, प्राणी या स्थान को बताने वाली संज्ञा को 'व्यक्तिवाचक संज्ञा' कहा जाता है।

 

Question 1. निर्देशित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा छाँटिए।
(तापी, पेड़, नदी, पर्वत, मोहन, गुजरात, गिरनार, देश, सैनिक, वीर सावरकर)
Answer: व्यक्तिवाचक संज्ञा : मोहन, गुजरात, तापी, वीर सावरकर, गिरनार।

 

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए। रेखांकित शब्दों को ध्यान से पढ़िए :

(1) हमारे देश के सैनिक बहादुर है।
(2) हमारी गाय का नाम गौरी है।
(3) नदी को लोकमाता कहते हैं।
(4) कुत्ता वफ़ादार प्राणी है।

इन वाक्यों में रेखांकित 'सैनिक', 'गाय', 'नदी' और 'कुत्ता' – ये किसी खास नाम को नहीं दिखाते। इन नामों से उनकी पूरी जाति का पता चलता है। इसलिए ये जातिवाचक संज्ञाएँ हैं।

जातिवाचक संज्ञा : जो शब्द किसी पूरी जाति का बोध करवाते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

 

Question 2. जातिवाचक शब्द छाँटकर सूचि बनाइए :
(छात्र, प्रगति, सुभाषचंद्र, सुंदर, पेड़, पर्वत, नदी, नीम, गाय, लड़का)
Answer: जातिवाचक शब्द : छात्र, लड़का, पर्वत, गाय, नदी, पेड़।

 

Question 3. नीचे दिए गए संज्ञा-शब्दों को कोष्ठक में उचित स्थान पर लिखिए :
(भारत, हिमालय, नदी, वीर सावरकर, सैनिक, नर्मदा, पर्वत, नीम का पेड़)

व्यक्तिवाचक संज्ञाजातिवाचक संज्ञा
भारत, हिमालय, वीर सावरकर, नर्मदा, नीम का पेड़नदी, सैनिक, पर्वत

 

Yogyata Vistar

 

पशु-पक्षियों के बोलने का अपना ढंग होता है। उनकी आवाज को बताने के लिए कुछ खास शब्दों का इस्तेमाल होता है। इतना जान लें...

 

Pashu-Pakshi Kaise Bolte Hain?

  • पंछी का चहकना
  • मुर्गे का बांग देना
  • मक्खी का भिनभिनाना
  • कुत्ते का भौंकना
  • भेड़ का मिमियाना
  • घोड़े का हिनहिनाना
  • भैंस का बंबाना
  • बिल्ली का म्याउँ-म्याउँ करना
  • हाथी का चिंघाड़ना
  • मेढ़क का टर्राना
  • शेर का दहाड़ना
  • कौए का काँव-काँव करना
  • मोर का टहुकना
  • भौंरे का गुंजार
  • गधे का रेंकना
  • गाय का रंभाना
  • ऊँट का बलबलाना
  • बकरी का मिमियाना
  • चूहे का चूँ-चूँ करना
  • साँप का फुफकारना
  • बंदर का घुरकियाँ करना
  • बाघ का गुर्राना

 

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

 

Question 1. पाटण कहाँ है?
(a) उत्तर गुजरात में
(b) दक्षिण गुजरात में
(c) पूर्व गुजरात में
(d) पश्चिम गुजरात में
Answer: (a) उत्तर गुजरात में

 

Question 2. बनजारा सामान ढोने के लिए..................... उपयोग करता था।
(a) हाथियों का
(b) घोड़ों का
(c) ऊँटों का
(d) गधों का
Answer: (c) ऊँटों का

 

Question 3. बनजारा अपने पास कौन-सा हथियार रखता था?
(a) बंदूक
(b) पिस्तौल
(c) माला
(d) लाठी
Answer: (d) लाठी

 

Question 4. उधार लिए गए रुपयों पर क्या देना पड़ता है?
(a) मूलधन
(b) सूद
(c) जुर्माना
(d) दंड
Answer: (b) सूद

 

Question 5. चोरों ने चोरी का माल-सामान कहाँ गाड़ा था?
(a) खेत में
(b) बगीचे में
(c) जंगल में
(d) मैदान में
Answer: (c) जंगल में

 

Question 2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(जबान, डाका, वफ़ादारी, गिरवी, पड़ाव)
Answer:
(1) कुत्ता रात को बनजारे के पड़ाव की रखवाली करता था।
(2) बनजारा अपने कुत्ते की वफ़ादारी से खुश था।
(3) अपने कुत्ते को सेठ के यहाँ गिरवी रखने में बनजारे को बहुत दुःख हुआ।
(4) सेठ के यहाँ चोरों ने डाका डाला।
(5) कुत्ते को अपनी ओर आते देखकर लाखा ने सोचा कि कुत्ते ने मेरी जबान काट ली है।

 

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए:

 

Question 1. लोग बनजारे को 'लाखा बनजारा' कहते थे, क्योंकि ...
(a) वह लाख बेचता था।
(b) वह लखपति बाप का बेटा था।
(c) वह लाखों का व्यापार करता था।
Answer: (c) वह लाखों का व्यापार करता था।

 

Question 2. बनजारे को रुपयों की जरूरत पड़ी, क्योंकि ...
(a) उसे व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ था।
(b) उसने जरूरत से ज्यादा माल खरीद लिया था।
(c) उसे पूरे देश में तीर्थयात्रा करनी थी।
Answer: (a) उसे व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ था।

 

Question 3. बनजara अपने कत्ते से खुश था, क्योंकि ...
(a) वह बहुत समझदार था।
(b) वह बड़ा वफ़ादार था।
(c) वह बहुत शानदार था।
Answer: (b) वह बड़ा वफ़ादार था।

 

Question 4. सेठ के द्वारा मुक्त होने के बाद कुत्ता जल्दी-जल्दी भागने लगा, क्योंकि ...
(a) सेठ के यहाँ रहते-रहते उसका दम घुटने लगा था।
(b) घर के बच्चे उसे बहुत परेशान करते थे।
(c) उसे अपने मालिक से मिलना था।
Answer: (c) उसे अपने मालिक से मिलना था।

 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

 

Question 1. राधनपुर कहाँ है?
Answer: राधनपुर उत्तरी गुजरात के पाटण जिले में स्थित है।

 

Question 2. बनजारे क्या करते थे?
Answer: बनजारे व्यापार के लिए सामान लाने और ले जाने का काम करते थे।

 

Question 3. लाखा बनजारा रुपये लेने किसके पास गया?
Answer: लाखा बनजारा पैसे लेने राधनपुर के एक सेठ के पास गया।

 

Question 4. चोरों का पीछा कर कुत्ते ने क्या देख लिया?
Answer: चोरों का पीछा करके कुत्ते ने पता लगा लिया कि सेठ की दुकान से चोरी किया गया सामान उन्होंने कहाँ छिपाया है।

 

Question 5. सेठ हक्का-बक्का क्यों रह गया?
Answer: सेठ हैरान रह गया, क्योंकि कुत्ते ने भौंक-भौंककर उसे बताया कि लुटेरे उसकी दुकान तोड़कर सामान चुरा ले गए हैं।

 

Question 6. सेठ ने किसे मुक्त किया?
Answer: सेठ ने जमानत के तौर पर अपने पास रखे लाखा के कुत्ते को आजाद कर दिया।

 

Question 7. कुत्ते के गले में बँधी हुई चिट्ठी लाखा ने कब देखी?
Answer: लाखा ने कुत्ते के गले में बँधी हुई चिट्ठी तब देखी जब कुत्ता बेहोश होकर गिर गया।

 

Question 8. लाखा ने कुत्ते के प्रति अपने अपराध का प्रायश्चित्त किस प्रकार किया?
Answer: लाखा ने कुत्ते की समाधि बनवाकर उसके प्रति किए गए अपने गलत काम का पश्चाताप किया।

 

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

Question 1. बनजारे ने कुत्ते को सेठ के पास गिरवी क्यों रखा?
Answer: बनजारा सेठ से पैसे उधार मांगने गया था। सेठ पैसे देने को तैयार थे, लेकिन वह पैसे के बदले लाखा से कुछ गिरवी रखवाना चाहते थे। बनजारे के पास उस समय बिल्कुल भी पैसा नहीं था। सेठ ने लाखा से उसके कुत्ते को जमानत के रूप में रखने को कहा। बनजारे को बहुत दुख हुआ, लेकिन सेठ की बात मानने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। इसलिए बनजारे ने कुत्ते को सेठ के पास गिरवी रखा।

 

Question 2. लाखा ने कुत्ते पर लाठी का प्रहार क्यों किया?
Answer: कुत्ते की ईमानदारी से प्रसन्न होकर सेठ ने उसे आजाद कर दिया था। कुत्ता अपने मालिक से मिलने के लिए तेजी से भाग रहा था। लाखा सेठ से उधार लिए हुए पैसे लौटाने के लिए उसी मार्ग से आ रहा था। उसने कुत्ते को देखा तो सोचा कि कुत्ता सेठ के यहाँ से भागकर आ रहा है। अब वह सेठ को अपना चेहरा कैसे दिखाएगा? इसलिए गुस्से में आकर लाखा ने कुत्ते पर लाठी से हमला कर दिया।

 

Question 3. सेठ ने चिट्ठी में क्या लिखा था?
Answer: सेठ ने लाखा के कुत्ते के गले में बँधी चिट्ठी में लिखा था कि तुम्हारे कुत्ते ने मुझे ब्याज सहित पैसे वापस दिलवा दिए हैं। मेरी दुकान से चोरी हुए सामान को उसने लौटा दिया है और मैंने उसे अब आजाद कर दिया है।

 

Question 4. बनजारा फूट-फूटकर क्यों रोने लगा?
Answer: लाखा ने कुत्ते को धोखेबाज समझकर उस पर लाठी से हमला कर दिया था। इससे कुत्ता मर गया। बाद में लाखा ने कुत्ते के गले में बँधी हुई चिट्ठी पढ़ी। उसमें सेठ ने लिखा था कि तुम्हारे कुत्ते ने मुझे ब्याज सहित पैसे वापस दिलवा दिए हैं। कुत्ते की ईमानदारी से खुश होकर मैंने उसे आजाद कर दिया है। चिट्ठी पढ़कर लाखा हैरान रह गया। उसे अपने किए पर बहुत पछतावा हुआ। इसलिए वह बहुत जोर-जोर से रोने लगा।

 

6. निम्नलिखित पात्रों के बारे में जानकारी दीजिए :

 

Question 1. लाखा
Answer: लाखा एक व्यापारी था। वह अपने ऊँटों पर गाँव का सामान लादकर नगर ले जाता था और नगर से मिसरी, गुड़, मसाले आदि भरकर गाँव में लाता था। इस तरह उसका लाखों का व्यापार चलता था। इसलिए लोग उसे 'लाखा बनजारा' कहते थे।

 

Question 2. सेठ
Answer: सेठ राधनपुर का रहने वाला था। वह दूसरों की चीजें गिरवी रखकर उन्हें ब्याज पर पैसे देता था। सेठ ने लाखा बनजारे का कुत्ता गिरवी रखकर उसे बड़ी राशि उधार दी थी। सेठ अच्छे दिल का था और गुणों को पहचानना जानता था। लाखा बनजारे के कुत्ते की वफ़ादारी पर खुश होकर उसने उसे आजाद कर दिया और लाखा का कर्ज भी माफ कर दिया।

 

Kutte Ki Wafadari Summary In English

In olden times, traders would transport their goods on oxen. There was such a trader. He would load merchandise from villages onto his camels and travel to cities, returning with sugar, jaggery, and spices for the villages. His business ran into lakhs of rupees, so people used to call him 'Lakho Vanzaro', a millionaire trader. Lakha had a beautiful dog. The dog was very loyal. It would guard Lakha's camp at night. If robbers tried to approach the camp, the dog would start barking loudly, making them run away. Lakha, the trader, was quite pleased with his dog's loyalty.

One time, Lakha faced a significant loss in his business and required money. He went to a wealthy trader in Radhanpur. He explained his misfortune to the rich trader.

The rich trader said, “I will certainly lend you money, but what will you offer as a mortgage to me?” Lakha replied, “Oh rich trader! I have no money left with me. I have lost everything in my business. Please trust me and lend me money. I assure you that I will return your money with interest within one year.”

The rich trader then said, “Never mind, you do have a dog. You can leave this dog as collateral. I will give your dog back to you as soon as you return my money with interest.”

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 7 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 7 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 7 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 7 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 7 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 03 कुत्ते की वफ़ादारी to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 कुत्ते की वफ़ादारी in printable PDF format for offline study on any device.