Get the most accurate GSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 11 Hindi. Our expert-created answers for Class 11 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना GSEB Solutions for Class 11 Hindi
For Class 11 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना solutions will improve your exam performance.
Class 11 Hindi Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना GSEB Solutions PDF
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए : Question 1. कबीर के मतानुसार सच कहने पर जगत के लोग क्या करते हैं ? Question 2. इनमें से किन लोगों का ज्ञान व्यर्थ हैं ? Question 3. तुर्कों की क्या पहचान है ? 2. एक-एक वाक्य में उत्तर दीजिए: Question 1. जगत के लोग किस पर जल्दी विश्वास करते हैं ? Question 2. हिन्दू और मुस्लिम आपस में क्यों लड़ते हैं ? Question 3. अंतकाल में कौन लोग पछतावा करते हैं ? Question 4. हिन्दू लोगों की क्या पहचान है ? 3. दो-तीन वाक्य में उत्तर लिखिए : Question क. कौन-से लोग ईश्वर से दूर हैं ? Question ख. पीर-औलिया खुदा को क्यों नहीं जान पाये ? Question ग. बाह्याडंबर, मूर्तिपूजा के बारे में कबीर क्या कहते हैं ? 4. पाँच से छ : पंक्तियों में उत्तर लिखिए : Question 1. हिन्दू व मुस्लिम धर्म की क्या स्थिति है ? पद के आधार पर बताइए। Question 2. दोनों धर्मों में से कौन दिवाना है. ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। Question 3. कबीर ने हिन्दू-इस्लाम धर्म में व्याप्त बाह्याडम्बर का खुलकर विरोध किया है, समझाइए। 5. Question 1. समानार्थी शब्द लिखिए : Question 2. मानक शब्द रूप लिखिए : व्याकरण समानार्थी शब्द लिखिए : शब्दों के मानक शब्द रूप लिखिए : शब्दों में से प्रत्यय अलग कीजिए : शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए : साधो, देखो जग बौराना Summary In Gujarati ભાવાત્મક અનુવાદ : કબીર કહે છે કે ભાઈઓ, આ સંસારના લોકો પાગલ થઈ ગયા છે. કોઈ તેમને સાચી વાત કહે છે તો તેઓ તેની વાત સાંભળવા તૈયાર થતા નથી. તેની વાત સાંભળી તેમને ગુસ્સો ચઢે છે અને તેઓ તેને મારવા દોડે છે, પરંતુ કોઈ ખોટી વાત કહે છે તો તેઓ તેને ખુબ પ્રેમથી સાંભળે છે અને તેની વાત પર વિશ્વાસ મૂકે છે, અર્થાત્ તેમનામાં સાચા અને ખોટાની સમજ રહી નથી. (જુઓને) હિન્દુ કહે છે કે રામ તેમના છે અથાત્ તેઓ રામને પોતાના ભગવાન માને છે. મુસલમાન રહેમાનને પોતાનું સર્વસ્વ માને છે. આ વાતને અનુલક્ષીને તેઓ પરસ્પર ઝઘડે છે અને કપાઈ મરે છે, પરંતુ સત્ય જાણવાની કોશિશ કોઈ કરતું નથી. – કબીર કહે છે કે નિયમ, ધર્મનું પાલન કરવાની વાતો કરનારા અનેક લોકોને મેં જોયા છે. તેઓ સવારમાં ઊઠતાં જ ગંગાસ્નાન કરવાનો ઢોંગ કરે છે તેમનું જ્ઞાન પોકળ હોય છે. આવા લોકો આત્મજ્ઞાનને મહત્ત્વ આપતા નથી અને પથ્થર(મૂર્તિ)ની પૂજા કરે છે. તેઓ આસન અને ધ્યાનની વાતો કરે છે અને આ વાત પર તેમને ખૂબ અભિમાન હોય છે. બાહ્ય દેખાવોમાં વિશ્વાસ કરનારા આવા લોકો પીપળાના વૃક્ષ અને પથર(મૃતિ)ની પૂજા કરે છે. તીર્થ અને વ્રતોમાં પોતાનો સમય બરબાદ કરે છે, માળા ધારણ કરે છે અને વેપી પહેરે છે, છાપ અને તિલક લગાડે છે. આ લોકો જ્ઞાન-વૈરાગ્યના નિયમવાળાં સૂત્રો અને પરમાત્માના સૂક્ષ્મનામ નામાવલિનો પ્રચાર કરતા ફરે છે; પરંતુ આત્મજ્ઞાન વિશે કશું જાણતા નથી. માયામાં લીને આ લોકો ઘેર ઘેર ફરીને લોકોને મંત્ર આપે છે. આવા શિષ્યો સ્વયં તો ડૂબે જ છે, ગુરુને પણ ડુબાડે છે અને અંતિમ સમયે તેમની પાસે પસ્તાવા સિવાય કાંઈ રહેતું નથી. કબીર કહે છે મેં અનેક પીર અને ઓલિયા જોયા છે. તેઓ ગ્રંથો અને કુરાન' વાંચે છે. તેઓ લોકોને પોતાના અનુયાયી બનાવે છે અને તેઓ મોતનો ભય દેખાડે છે, પરંતુ તેઓ પરમેશ્વર વિશે કશું જાણતા નથી. તે લોકોને દરગાહ પર બોલાવે છે. કબીર કહે છે હિન્દુઓની દયાભાવના તથા મુસલમાનોની કૃપાદૃષ્ટિ આ બર્નહૃદયમાંથી અદશ્ય થઈ ગઈ છે. મુસલમાને જાનવરને) હલાલ કરે છે અને હિન્દુ ઝાટકો મારીને એક જ વારે માથું ધડથી અલગ કરીને મારી નાખે છે. બંને પોતપોતાની નૈતિકતા ભૂલી ગયા છે. આ લોકો મારી વાત પર હસે છે અને પોતાને બુદ્ધિમાન કહે છે. કબીર કહે છે કે હે ભાઈઓ, આપ જ કહો કે આમાં કોણ પાગલ છે. साधो, देखो जग बौराना Summary In Hindi विषय-प्रवेश : कबीर भक्त कवि थे। वे समाज में व्याप्त धार्मिक बाह्याडंबरों को पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने हिन्दुओं और मुसलमानों - दोनों के धर्मों में व्याप्त धार्मिक कुरीतियों और दिखावों का खुलकर विरोध किया और बताया कि धर्म के ठेकेदारों को आत्मज्ञान नहीं है और वे अनावश्यक ढोंगों के चक्कर में पड़कर ईश्वर से दूर हो गए हैं। उनमें सद-असद का विवेक नहीं रह गया है। कविता का सरल अर्थ : कबीर कहते हैं कि हे भाइयो, इस संसार के लोग पगला गए हैं। कोई उन्हें सच्ची बात बताता है, तो वे उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होते। उसकी बात पर उन्हें गुस्सा आता है और वे उसे मारने दौड़ते हैं। पर कोई झूठी बातें कहता है, तो वे उसे बड़े चाव से सुनते हैं और उसकी बात पर विश्वास कर लेते हैं। यानी उनमें सच और झूठ की पहचान नहीं रह गई है। (देखो न) हिन्दू कहते हैं कि राम उनके हैं अर्थात् वे राम को अपना भगवान मानते हैं, मुसलमान रहमान को अपना सर्वस्व मानते हैं। इस बात को लेकर वे आपस में झगड़ते और कट-मरते हैं, पर सच्चाई जानने की कोशिश कोई नहीं करता। कबीर कहते हैं कि नियम, धर्म का पालन करने की बात करनेवाले अनेक लोगों को मैंने देखा है। वे सुबह उठते ही (गंगा) स्नान का ढोंग करते हैं। उनका ज्ञान खोखला है। ऐसे लोग आत्मज्ञान को महत्त्व नहीं देते और पत्थर (मूर्ति) की पूजा करते हैं। वे आसन और ध्यान की बातें करते हैं और इस पर उन्हें बहुत अभिमान है। बाह्य दिखावों में विश्वास करनेवाले ऐसे लोग पीपल के वृक्ष और पत्थर (मूर्ति) की पूजा करते हैं, तीर्थ-व्रत में अपना समय बरबाद करते हैं, माला धारण करते और टोपी पहनते हैं, छाप और तिलक लगाते हैं। ये लोग ज्ञान, वैराग्य के नियमवाली साखी और परमात्मा के सूक्ष्म नाम तथा सबद का प्रचार करते घूमते हैं, पर आत्मज्ञान के बारे में कुछ भी नहीं जानते। माया में लिप्त ये लोग घर-घर घूमकर लोगों को मंत्र देते हैं। ऐसे शिष्य स्वयं तो डूबते ही हैं, गुरु को भी ले डूबते है और अंत समय में उनके पास पछताने के सिवा कुछ नहीं होता। कबीर कहते हैं, मैंने अनेक पीर और औलिया देखे हैं। ये किताबें और 'कुरान' पढ़ते हैं। ये लोगों को अपना अनुयायी बनाते हैं और उन्हें मृत्यु का भय दिखाते हैं। लेकिन वे खुदा के बारे में कुछ नहीं जानते। वे लोगों को मज़ार में बुलाते हैं। कबीर कहते हैं कि हिन्दुओं की दया की भावना तथा मुसलमानों की कृपा की दृष्टि इन दोनों के हृदय से गायब हो गई है। मुसलमान (जानवरों को) हलाल करते हैं और हिन्दू झटका (एक बार में सिर धड़ से अलग कर देना) मारते हैं। दोनों अपनी-अपनी नैतिकता भूल गए हैं। ये लोग मेरी बातों पर हँसते हैं और अपने आप को बुद्धिमान कहते हैं। कबीर कहते हैं कि हे भाइयो, आप ही बताइए कि इनमें कौन पागल है। साधो, देखो जग बौराना शब्दार्थ : • बौराना - पागल हो गया।
(क) विश्वास करते हैं।
(ख) तमाशा खड़ा करते हैं।
(ग) मारने दौड़ते हैं.
(घ) विश्वास नहीं करते हैं।
Answer: (ग) मारने दौड़ते हैं.
In simple words: Based on Kabir's views, people in the world tend to chase after and attempt to harm those who speak the truth.
🎯 Exam Tip: Focus on understanding Kabir's critical perspective on societal reactions to truth-telling, highlighting the negative consequences for truth-tellers.
(क) जो आत्मज्ञान को छोड़ पत्थर की पूजा करते हैं।
(ख) जो नियमित भगवान की पूजा करते हैं।
(ग) जो ईश्वर को नहीं मानते हैं।
(घ) जो प्रात:काल स्नान नहीं करते हैं।
Answer: (क) जो आत्मज्ञान को छोड़ पत्थर की पूजा करते हैं।
In simple words: According to Kabir, individuals whose knowledge is considered futile are those who disregard self-realization and instead engage in idol worship.
🎯 Exam Tip: Identify and explain Kabir's critique of superficial religious practices, emphasizing the importance of self-knowledge over external rituals.
(क) दया
(ख) धर्म
(ग) मेहर
(घ) नफरत
Answer: (ग) मेहर
In simple words: The distinguishing characteristic of Turks, as mentioned in the text, is 'Mehar' (compassion or kindness).
🎯 Exam Tip: Remember specific cultural traits or terms associated with different groups mentioned in the poetry, such as 'Mehar' for Turks.
Answer: संसार के लोग झूठी बातें फैलाने वालों पर शीघ्रता से विश्वास कर लेते हैं।
In simple words: The world readily believes those who spread false narratives rather than the truth.
🎯 Exam Tip: Analyze how society's gullibility towards falsehoods is portrayed in the text, noting the quick acceptance of lies.
Answer: हिन्दू और मुस्लिम आपस में इसलिए लड़ते हैं, क्योंकि वे ईश्वर के सच्चे स्वरूप को जानने का प्रयास नहीं करते।
In simple words: Hindus and Muslims engage in conflict because they do not strive to comprehend the true essence of God.
🎯 Exam Tip: Note Kabir's critical stance on religious conflict, attributing it to a lack of genuine spiritual understanding.
Answer: माया के बंधन में फँसे गुरु से दीक्षा लेने वाले शिष्य न केवल स्वयं डूबते हैं, बल्कि अपने गुरु को भी अधोगति में ले जाते हैं, और अंततः उन्हें पछताना पड़ता है।
In simple words: Disciples who follow worldly-minded gurus lead themselves and their teachers to ruin, resulting in deep regret at life's end.
🎯 Exam Tip: Highlight Kabir's warning against spiritual teachers and followers who are entangled in materialism, leading to regret.
Answer: मूर्तिपूजा, माला जपना, मस्तक पर छापा और तिलक लगाना - ये सब हिन्दू लोगों की मुख्य पहचानें हैं।
In simple words: Hindus are often identified by practices like idol worship, wearing prayer beads, and applying ritualistic marks (chapa and tilak).
🎯 Exam Tip: Recall the external religious symbols and practices Kabir observes among Hindus as their common identifiers.
Answer: हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के ऐसे ठेकेदार जो धर्म के नाम पर केवल बाहरी आडंबरों में संलग्न हैं, ईश्वर से दूर हैं। वे इन दिखावों को ही ईश्वर प्राप्ति का सच्चा मार्ग मान बैठे हैं, जिससे वे वास्तविक आध्यात्मिकता से विमुख हो जाते हैं।
In simple words: Religious leaders from both faiths who prioritize external displays and rituals over genuine spirituality are far from God.
🎯 Exam Tip: Understand Kabir's critique of religious leaders who confuse outward rituals with the true path to divine connection.
Answer: पीर और औलिया खुदा को इसलिए नहीं जान पाए क्योंकि उन्होंने बाहरी दिखावों को ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग मान लिया था। वे कुरान का अध्ययन करते थे और शिष्य बनाते थे, लोगों को मजारों पर इकट्ठा करते थे, परंतु वे खुदा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने में विफल रहे।
In simple words: Sufi saints (Pirs and Auliyas) failed to know God because they focused on external rituals and practices, missing the true essence of divinity.
🎯 Exam Tip: Distinguish between superficial religious knowledge and genuine spiritual insight as portrayed by Kabir, particularly concerning Pirs and Auliyas.
Answer: बाह्याडंबर और मूर्तिपूजा के संबंध में कबीर कहते हैं कि जो लोग बाहरी दिखावों पर विश्वास करते हैं, वे पीपल के वृक्षों और पत्थर की मूर्तियों की पूजा करते हैं। ऐसे लोग अपना समय तीर्थयात्राओं और व्रतों में व्यर्थ गंवाते हैं, जबकि उन्हें आत्मज्ञान के बारे में कोई वास्तविक जानकारी नहीं होती।
In simple words: Kabir criticizes people who worship trees and idols, wasting time on pilgrimages and fasts, because they lack self-knowledge and rely on outward shows.
🎯 Exam Tip: Summarize Kabir's arguments against outward religious show and his consistent emphasis on internal spiritual understanding and self-realization.
Answer: कबीरदास न तो हिन्दुओं से प्रसन्न दिखते हैं और न ही मुसलमानों से। वे कहते हैं कि हिन्दू राम को अपना ईश्वर मानकर उनकी आराधना करते हैं, जबकि मुसलमान रहमान को अपना सर्वस्व मानते हैं। इसी बात पर वे आपस में झगड़ते हैं और यहाँ तक कि मरने-मारने पर भी उतारू हो जाते हैं। उन्हें यह बोध नहीं है कि राम और रहमान दोनों एक ही परम सत्ता के विभिन्न नाम हैं। परंतु, वे सच्चाई जानने का कोई प्रयास नहीं करते। इस प्रकार, हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों में अज्ञान की गहरी स्थिति व्याप्त है।
In simple words: Kabir criticizes both Hindus and Muslims for fighting over their separate gods (Ram and Rahman) without realizing their unity, highlighting the prevalent ignorance in both faiths.
🎯 Exam Tip: Analyze Kabir's perspective on the unity of God and his condemnation of religious division and ignorance based on different names for the divine.
Answer: कबीरदास के अनुसार, दोनों धर्मों के लोग अपनी अज्ञानता में ही लीन हैं। वे कहते हैं कि पीर और औलिया कुरान तथा धर्म की अन्य पुस्तकें पढ़ते हैं, दूसरों को अपना अनुयायी बनाते हैं, परंतु वे खुदा के वास्तविक स्वरूप को नहीं जानते। इसी प्रकार, हिन्दू भी ढोंग और पाखंड को ही धर्म मानते हैं, आत्मज्ञान से अनभिज्ञ रहते हैं। सच यह है कि हिन्दू और मुसलमान दोनों ही अपनी नैतिक मूल्यों को भूल गए हैं; हिन्दुओं के हृदय से दया और मानवता तथा मुसलमानों के हृदय से कृपादृष्टि लुप्त हो गई है। वास्तव में, वे अपने-अपने अज्ञान में ही दीवाने हो चुके हैं।
In simple words: Kabir believes both Hindus and Muslims are deluded by their ignorance; Pirs/Auliyas read texts without knowing God, and Hindus mistake pretense for religion, losing their compassion and humanity.
🎯 Exam Tip: Focus on Kabir's argument that both religious groups are 'mad' or ignorant due to their attachment to external rituals and lack of true understanding of spiritual values.
Answer: कबीरदास ने हिन्दू और इस्लाम धर्म में फैली बुराइयों और बाहरी आडंबरों को बहुत करीब से देखा था। वे कहते हैं कि हिन्दू धर्म बाहरी दिखावों पर विश्वास करता है, जिसमें पत्थर की मूर्तियों और पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है, साथ ही छापा और तिलक जैसे आडंबर भी किए जाते हैं। इसी तरह, इस्लाम धर्म में पीर और औलिया लोगों को अपना अनुयायी बनाकर मजारों पर बुलाते हैं। कबीर का मानना है कि न तो हिन्दू और न ही मुसलमान ईश्वर के सच्चे स्वरूप को जानते हैं; वे केवल दिखावों को ही धर्म समझते हैं। इस प्रकार, कबीर ने दोनों धर्मों में व्याप्त बाहरी आडंबरों का स्पष्ट रूप से विरोध किया है।
In simple words: Kabir strongly criticized the outward rituals in both Hinduism (idol worship, tilak) and Islam (gathering at mazars by Pirs/Auliyas), stating that neither truly understands God through such superficial displays.
🎯 Exam Tip: Provide specific examples of external rituals from both religions that Kabir criticized and explain his underlying reason: the misinterpretation of these rituals as true spirituality.
1. बौराना
2. थोथा
3. अभिमान
4. अनुमान
Answer:
(1) बौराना = दीवाना
(2) थोथा = खोखला
(3) अभिमान = अहंकार
(4) अनुमान = अंदाज
In simple words: This section lists equivalent words (synonyms) for the provided terms, helping to expand vocabulary and understanding.
🎯 Exam Tip: Ensure accurate matching of synonyms and understand their contextual usage for precise communication.
1. आतम
2. असनाना
3. सिष्य
4. मरम
5. पाथर
6. कबर
Answer:
(1) आतम – आत्मा
(2) असनाना – स्नान
(3) सिष्य – शिष्य
(4) मरम – मर्म
(5) पाथर – पत्थर
(6) कबर - कब्र
In simple words: This section provides the modern, standard Hindi forms for older or dialectal words, clarifying their contemporary usage.
🎯 Exam Tip: Pay attention to the correct spelling and transformation of non-standard words into their formal counterparts in Hindi.
• मेहर - कृपा
• मुरीद - शिष्य
• दीवाना - पागल
स्याना- सयाना
• दीवानापन - पन
• अंतिम - इम
• धार्मिक - इक
• झूठी - ई
• नैतिकता - ता
• कुरीति - कु
• विराग - वि
• अज्ञान - अ
• सांची - सच्ची बात।
• मारन - मारने।
• पतियाना - विश्वास करना।
• दोऊ - दोनों।
• मरम - मर्म, रहस्य।
• मुरीद - शिष्य।
• नेमी-धर्मी - नियम, धर्म का पालन करनेवाले।
• असनाना - स्नान।
• आतम - आत्मज्ञान।
• पषानै - पाषाण, पत्थर (मूर्ति)।
• थोथा - खोखला।
• गुमाना - गर्व, घमंड।
• डिंभ - दंभ।
• पीपर - पीपल का पेड़।
• पाथर - पत्थर।
• पूजन लागे - पूजने लगे।
• भलाना - व्यस्त होना।
• साखी - ज्ञान, वैराग।
• सबद - परमात्मा का सूक्ष्म नाम।
• गावत - (यहाँ) प्रचार करते हैं।
• मंत्र देना - कान फूंक कर शिष्य बनाना।
• अंतकाल - अंतिम समय।
• बहुतक - बहुत।
• मुरीद - अनुयायी, शिष्य।
• कबर - मज़ार।
• उनहूँ - वे भी।
• मेहर - कृपा।
• भागी - गायब हो गई।
• जिबह - हलाल।
• झटका - एक ही बार में झटके से मार डालना।
• स्याना - चतुर।
• दीवाना - पागल।
Free study material for Hindi
GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना
Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 11 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 01 साधो, देखो जग बौराना to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 11 Hindi Solutions Chapter 1 साधो, देखो जग बौराना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 11 Hindi Solutions Chapter 1 साधो, देखो जग बौराना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 11 Hindi Solutions Chapter 1 साधो, देखो जग बौराना will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access GSEB Class 11 Hindi Solutions Chapter 1 साधो, देखो जग बौराना in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 11 Hindi Solutions Chapter 1 साधो, देखो जग बौराना in printable PDF format for offline study on any device.