GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions

NCERT Solutions for Class 10 Hindi: कर्तृवाचक संज्ञाएँ

Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi कर्तृवाचक संज्ञाएँ. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 10 Hindi Solutions: कर्तृवाचक संज्ञाएँ

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

कर्तृवाचक संज्ञा के बारे में प्रश्न इस प्रकार होंगे :

  • दिए हुए चार विकल्पों में से सही कर्तृवाचक संज्ञा बताना।
  • दिए हुए चार जोड़ बताना।

संज्ञा के पांच प्रकार बताए गए हैं। सामान्य रूप से संज्ञा शब्द इन पांच वर्गों में ही बैटे हुए हैं, परंतु संज्ञा का एक और विशेष रूप भी है। इसे 'कर्तवाचक संज्ञा' कहते हैं।

नीचे दिए हुए वाक्य पढ़िए :

अ : श्री शुक्लजी हमारी परीक्षा लेंगे।
श्री शुक्लजी हमारे परीक्षक बनेंगे।

ब : वह हिंसा की निन्दा करता है।
वह हिंसा का निन्दक है।

कः वह भीख मांगता है।
वह भिखारी है।

'अ' विभाग के पहले वाक्य में रेखांकित शब्दसमूह 'परीक्षा लेंगे' और दूसरे वाक्य में 'परीक्षक' शब्द रेखांकित है। परीक्षा लेना एक कार्य है। जो व्यक्ति परीक्षा लेने का कार्य करता है, उसे 'परीक्षक' कहते हैं।

'ब' विभाग के पहले वाक्य में 'निन्दा करता है' और दूसरे वाक्य में "निन्दक' शब्द रेखांकित है। दोनों रेखांकित अंशों का एक ही अर्थ निकलता है। जो व्यक्ति निन्दा करता है, उसे 'निन्दक' कहते हैं।

'क' विभाग के पहले वाक्य में भीख मांगता है' और दूसरे वाक्य में 'भिखारी' शब्द रेखांकित है। दोनों रेखांकित अंशों का एक ही अर्थ निकलता है। जो भीख मांगता है, उसे 'भिखारी' कहते हैं।

इस प्रकार 'परोक्षक', 'निन्दक' और 'भिखारी' शब्द "क्रिया करनेवाले' अर्थात् कर्ता को सूचित करते हैं। अतः इस प्रकार के शब्दों को 'कर्तृवाचक संज्ञाएं' कहते हैं।

कर्तवाचक संज्ञाएं वास्तव में किसी शब्दसमूह के लिए एक शब्द के रूप में प्रयुक्त होती हैं। जैसे –

  • जो शिक्षा देता है वह – शिक्षक
  • जो सम्पादन करता है वह – सम्पादक
  • जो आस्था रखता है वह – आस्थावान
  • जो नाव चलाता है वह – नाविक

कर्तृवाचक संज्ञाओं का निर्माण:

कर्तृवाचक संज्ञाएँ प्रायः संज्ञा या क्रिया से बनाई जाती हैं। कर्तृवाचक संज्ञा बनाने के लिए शब्द में प्रत्यय लगाए जाते हैं। जैसे –

  • शिक्षा + अक = शिक्षक
  • पीना + अक्कड़ = पियक्कड़
  • चित्र + कार = चित्रकार
  • खेलना + आड़ी = खिलाड़ी
  • विद्रोह + ई = विद्रोही
  • लूटना + एरा = लुटेरा
  • धोखा + बाज = धोखेबाज
  • चाटना + औरा = चटोरा
  • राजनीति + ज = राजनीतिज्ञ
  • पालना + हार – पालनहार
  • चलाना + अक = चालक
  • गिरि + धर = गिरिधर

कर्तृवाचक संज्ञा बनानेवाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रत्यय नीचे उदाहरण के साथ दिए गए हैं:

प्रत्ययशब्दकर्तृवाचक संज्ञा
अकसंचालनसंचालक
सेवासेवक
आलोचनाआलोचक
प्रशंसाप्रशंसक
अक्कड़भूलनाभुलक्कड़
घूमनाघुमक्कड़
पीनापियक्कड़
आरचर्मचमार
सोनासोनार
लोहालोहार
विद्रोहविद्रोही
शिल्पशिल्पी
संयमसंयमी
आतंकआतंकी
आरीभीखभिखारी
पूजापुजारी
जुआजुआरी
इकपथपथिक
दर्शनदार्शनिक
विज्ञानवैज्ञानिक
कारचित्रचित्रकार
नृत्यनृत्यकार
मूर्तिमूर्तिकार
नाटकनाटककार
इतिहासइतिहासकार
तानिर्माणनिर्माता
करनाकर्ता
हरनाहर्ता
आड़ीखेलखिलाड़ी
वानआस्थाआस्थावान
गाड़ीगाड़ीवान
दरदरवान
दारलेनलेनदार
फौजफौजदार
थानाथानेदार
किरायाकिरायेदार
गरजादूजादूगर
बाजीबाजीगर
किमियाकिमियागर
चीमशालमशालची
खजानाखजानची
बन्दूकबन्दूकची
युद्धयोद्धा
बाजधोखाधोखेबाज
तलवारतलवारबाज
कुश्तीकुश्तीबाज

महत्वपूर्ण कर्तृवाचक संज्ञाएँ

  1. पथ – पथिक
  2. सेना – सैनिक
  3. अध्ययन – अध्यापक
  4. अपराध – अपराधी
  5. डाका – डाकू
  6. तमाशा – तमाशबीन
  7. भूलना – भुलक्कड़
  8. चिकित्सा – चिकित्सक
  9. आतंक-आतंकी
  10. प्रतिपालन – प्रतिपालक
  11. निर्णय – निर्णायक
  12. उपासना – उपासक
  13. फौज – फौजी
  14. रिश्ता – रिश्तेदार
  15. हत्या- हत्यारा
  1. तैरना – तैराक
  2. प्रश्न – प्राश्निक

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi कर्तृवाचक संज्ञाएँ

Official GSEB Solutions for कर्तृवाचक संज्ञाएँ

Access structured GSEB textbook solutions for कर्तृवाचक संज्ञाएँ. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for कर्तृवाचक संज्ञाएँ

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for GSEB exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 10 Hindi Vyakaran कर्तृवाचक संज्ञाएँ Solutions in printable PDF format for offline study on any device.