CBSE Class 11 History An Empire Across Three Continents Concepts and Hindi Assignment

School Assignments for Class 11 History: Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents

Access comprehensive school assignments for Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents using the CBSE Class 11 History An Empire Across Three Continents Concepts and Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 11 History students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Practice Class 11 History Assignments: Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents

Access the complete assignment PDF for Class 11 History below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

विषय-3: तीनों महाद्वीप में फैला साम्राज्य

प्राचीन रोमन साम्राज्य के लिए 'तीनों महाद्वीप में फैला साम्राज्य' की संज्ञा दी गई है। जिन तीन महाद्वीपों में यह साम्राज्य फैला हुआ था वे हैं- यूरोप, एशिया और अफ्रीका।

प्राचीन रोमन साम्राज्य की मुख्य सामाजिक विशेषताएँ

• भोजन: गेहूँ, जौ, सेम, मसूर, दाल, जैतून का तेल
• वेशभूषा: विविधि शैलियाँ
• सामाजिक वर्ग: अभिजातवर्ग, प्रेस्बोटेरियन, मध्यम वर्ग, प्लीबियन, निम्नवर्ग एवं दास
• स्त्रियों की दशा: सकारात्मक पक्ष (संपत्ति का उत्तराधिकार - पिताकी), नकारात्मक पक्ष (परिवार में पति का प्रभुत्व)
• रहन-सहन का स्तर
• मनोरंजन के साधन: तलवारबाज एवं जंगली जानवरों का मुकाबला (प्रमाण: कोलोशियम्)

 

कृषि कार्य में दासों का प्रयोग

• साम्राज्य के कुछ हिस्से उर्वरता के लिए प्रसिद्ध: गेहूँ जैतून तेल आदि के उत्पादन के लिए इटली, उत्तरी अफ्रीका एवं मिस्र उपयुक्त स्थान
• कृषि
• पशुपालन: ऋतुप्रवास
• प्रमुख आर्थिक विशेषताएँ:
  - शिल्प एवं उद्योग: पैपिरस पत्रनिर्माण, खनन, एम्फोरा निर्माण, मुद्रण
  - व्यापार: बाजार, वस्तुएँ, स्थान, स्वतंत्र दासों द्वारा व्यापार
    * आंतरिक व्यापार
    * बाह्य व्यापार
    * व्यापारिक मार्ग: जलमार्ग, स्थलमार्ग

 

प्रमुख सांस्कृतिक विशेषताएँ

• धार्मिक विशेषताएँ: एकाग्र, चहुंदीवाद (बहुदीधर्म), मार्स, जुपिटर, जूनो, रोमन देवी देवता (बहुदेववादी), मिनरवा, ईसाईकरण
• कला कौशल: मूर्तियाँ, ड्रेसेल २०, भवन, जलसेतु, एम्फोरा
• भाषाएँ: ग्रीक, कॉॉपटिक, पूनिक, आरामाइक, बर्बर, कैल्टिक, लैटिन
• ज्ञान-विज्ञान: पानी की मिलों की प्रौद्योगिकी, कैलैंडर, खनन प्रौद्योगिकी, कानूनसंहिता
• लेखक: स्ट्रैबो, प्लीनी, टैसिटस, ओलimpiयोडोरस (थीब्स)

 

प्रमुख राजनीतिक विशेषताएँ

• आरंभिक साम्राज्य
  - तीसरी सदी का संकट
  - सम्राट: जूलियस सीज़र, ऑक्टिवियन अगस्तस, टिबेरियस, ट्राजन
  - प्रशासन, सेना, सीनेट, अभिजात-तंत्र, सम्राट, गणतंत्र, प्रांतीयराज्य, कर
• पर्वती पुराकाल
  - यहूदी युद्ध
  - सम्राट और उनकी उपलब्धियाँ:
    * सम्राट कांस्टेंटाईन की उपलब्धियाँ: साम्राज्य का अत्यधिकविस्तार, ईसाई धर्म को राजधर्म बनाया
    * सम्राट डायोक्लीशियन की उपलब्धियाँ: किलेबंदी, कम सैनिक एवं आर्थिक महत्व के क्षेत्रों को साम्राज्य से बाहर निकाला
    * सम्राट जस्टीनियन की उपलब्धियाँ: राजनीतिक, आर्थिक, जस्टीनियन कानून संहिता, साम्राज्य विस्तार, शहरी विकास, ग्लास फैक्ट्री, सालिदस
• साम्राज्य का पतन: कारण

 

शब्दावली

• गृहयुद्ध: अपने ही देश में सत्ता हासिल करने के लिए किया गया सशस्त्र संघर्ष
• गणतंत्र: एक ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें वास्तविक सत्ता सिनेट नामक निकाय में निहित थी।
• सिनेट: धनवान परिवारों का एक छोटा समूह
• ऋतु प्रवास: ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों और नीचे के मैदानी इलाकों में जानवरों को चराने के लिए चारागाहों की खोज।
• ड्रेसेल २०: जैतून का तेल रखने वाले बर्तन
• एम्फोरा
• ड्रेकोनियन: अर्थ-कठोर, इस शब्द का प्रयोग VIII सदी ई० पू० में यूनान के एक कानून निर्माता ड्रेको के नाम के आधार पर होता है। जो हर अपराध के लिए मृत्युदंड को ही प्रस्तावित करता था।

 

आदर्श उत्तर वाले प्रश्न

Question 1. प्राचीन रोमन राजनीति की दो विशेषताएँ बताइए। (02 अंक)
Answer: (क) राजनीतिक रूप संपूर्ण काल को दो भागों में बाँटा गया है - आरंभिक साम्राज्य एवं पर्वती पुराकाल
(ख) साम्राज्य तीन महाद्वीपों में फैला था - यूरोप एशिया का कुछ हिस्सा तथा उत्तरी अफ्रीका।
In simple words: प्राचीन रोमन राजनीति को दो कालों में बाँटा गया है और यह तीन महाद्वीपों तक फैला था।

Exam Tip: रोमन राजनीति के कालों और भौगोलिक विस्तार का स्पष्ट उल्लेख करें।

 

Question 2. प्राचीन रोमन समाज की स्त्रियों की दशा का वर्णन करें। (05 अंक)
Answer:
सकारात्मक पक्ष:
(क) पिता की संपत्ति की औरत उत्तराधिकारिणी होती थीं।
(ख) पिता की मृत्यु के बाद वो उनकी संपत्ति की हकदार होती थीं।
(ग) विवाह के एक नियम के अनुसार स्त्रियों को पति की संपत्ति पर पूरा अधिकार होता था।
(घ) संपत्ति धारण करने एवं प्रबंध करने का स्त्रियों को कानूनी अधिकार प्राप्त था।
(ङ) स्त्रियों एवं पुरुषों दोनों के लिए तलाक आसान था।
नकारात्मक पक्ष:
(क) विवाह आमतौर पर परिवार द्वारा नियोजित होते थे।
(ख) पति एवं पत्नी के बीच आयु का अंतराल बना रहता था।
(ग) परिवार में पति का प्रभुत्व रहता था।
(घ) पत्नियों पतियों द्वारा पीटी भी जाती थीं।
(ङ) बच्चों पर वैधानिक नियंत्रण पिता का होता था।
In simple words: रोमन समाज में स्त्रियों को संपत्ति और तलाक के मामले में अधिकार थे, परंतु परिवार में पति और पिता का नियंत्रण भी था।

Exam Tip: उत्तर को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों में विभाजित करके लिखें।

 

Question 3. प्राचीन रोमन निवासियों की आर्थिक गतिविधियों की विवेचना करें। (10 अंक)
Answer:
कृषि:
रोमन साम्राज्य के अंतर्गत इटली कंपेनिया सिसली, मिस्र के फियम, गैलीली, बाइनेजियम, दक्षिण गॉल और बैक्टिका जैसे क्षेत्र शामिल थे जो अपनी उर्वरता के लिए प्रसिद्ध थे। ये स्थान फसलों के उत्पादन के लिए सर्वथा उपयुक्त थे। गेहूँ, जौ, सेम, मसूर, दालों, जैतून के तेल अत्यधिक मात्रा में उत्पादित किए जाते थे।
व्यापार:
गेहूँ, शराब एवं जैतून के तेल का मुख्य रूप से व्यापार होता था। बाजार नियंत्रण के लिए व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा होती थी। आंतरिक एवं बाह्य दोनों ही व्यापार विकसित थे। जल एवं स्थल मार्गों से व्यापार होता था। बैंकिंग प्रणाली प्रचलित थी। नाइट प्रायः मैनेजर एवं बैंकर होते थे। स्वतंत्र दासों को व्यापार के कार्य में लगाया जाता था। शिल्प एवं उद्योग: पैपिरस पत्र, खनन, मुद्रण एम्फोरा बनाना आदि प्रमुख उद्योग थे। इनके अतिरिक्त रेशा कारखाने, और तेलमिल उद्योग भी प्रचलित थे। ये उद्योग खासतौर पर पर्वती पुराकाल में सम्राट जस्टिन द्वारा विकसित किए गए थे।
In simple words: रोमन अर्थव्यवस्था कृषि, उन्नत व्यापार, बैंकिंग और शिल्प उद्योगों पर आधारित थी।

Exam Tip: कृषि, व्यापार और उद्योगों को अलग-अलग शीर्षकों के तहत विस्तार से समझाइए।

 

अभ्यास प्रश्न

02 अंक वाले प्रश्न

Question 1. प्राचीन रोमन साम्राज्य का इतिहास लिखने के क्या साधन हैं?
Answer: प्राचीन रोमन साम्राज्य का इतिहास जानने के मुख्य साधन पुरातात्विक अवशेष, लिखित दस्तावेज, पुस्तकें और हवाइच्छायांकन हैं।
In simple words: रोमन इतिहास को जानने के लिए पुरातत्व और साहित्य मुख्य स्रोत हैं।

Exam Tip: मुख्य स्रोतों (पुरातत्व और लिखित) का नाम स्पष्ट रूप से दें।

 

Question 2. प्राचीन रोमन साम्राज्य में श्रम प्रधान सामाजिक संरचना का वर्णन कीजिए।
Answer: रोमन समाज में दासों और मुक्त लोगों की श्रम शक्ति पर अर्थव्यवस्था टिकी थी, जहाँ कृषि और उद्योगों में दासों का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता था।
In simple words: रोमन समाज की श्रम व्यवस्था दासों पर आधारित थी।

Exam Tip: श्रम में दासों की भूमिका का उल्लेख करना न भूलें।

 

Question 3. सिनेट से क्या अभिप्राय है?
Answer: सिनेट रोमन साम्राज्य में धनवान परिवारों का एक छोटा समूह था जो शासन और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
In simple words: सिनेट अमीर और प्रभावशाली लोगों का निकाय था।

Exam Tip: सिनेट को कुलीन और धनवान वर्ग से जोड़कर परिभाषित करें।

 

Question 4. प्राचीन रोमन साम्राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के तीन प्रमुख खिलाड़ियों के नाम लिखिए।
Answer: सम्राट, अभिजात वर्ग (सिनेट) और सेना।
In simple words: सम्राट, सिनेट और सेना रोमन राजनीति के तीन मुख्य आधार थे।

Exam Tip: तीनों मुख्य राजनीतिक अंगों के नाम संक्षेप में लिखें।

 

05 अंक वाले प्रश्न

Question 1. उस प्राचीन साम्राज्य का नाम लिखिए जो तीन में महादेशों में फैला था। साम्राज्य के बारे में ऐसा क्यों कहा जाता है?
Answer: वह रोमन साम्राज्य था। इसे तीन महाद्वीपों में फैला हुआ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका विस्तार यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के विस्तृत क्षेत्रों तक था।
In simple words: रोमन साम्राज्य यूरोप, एशिया और अफ्रीका में फैला था इसलिए इसे तीन महाद्वीपों का साम्राज्य कहा गया।

Exam Tip: तीनों महाद्वीपों (यूरोप, एशिया, अफ्रीका) के नाम अवश्य लिखें।

 

Question 2. आरंभिक साम्राज्य के प्रसिद्ध सम्राटों के नाम लिखिए। साम्राज्य निर्माण में इनकी क्या भूमिका है?
Answer: जूलियस सीज़र, ऑक्टिवियन अगस्तस, टिबेरियस और ट्राजन। इन सम्राटों ने राजनीतिक स्थिरता स्थापित की, सीमाओं का विस्तार किया और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया।
In simple words: आरंभिक सम्राटों ने साम्राज्य को सुदृढ़ बनाने और विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exam Tip: प्रमुख सम्राटों के नाम के साथ उनके योगदान का संक्षिप्त विवरण दें।

 

Question 3. आरंभिक साम्राज्य से क्या तात्पर्य है? प्राचीन रोमन सभ्यता के इतिहास में इसका क्या महत्व है?
Answer: आरंभिक साम्राज्य रोमन इतिहास का वह प्रारंभिक काल है जब सत्ता सम्राट के हाथ में केंद्रित हुई और शांति तथा आर्थिक समृद्धि का युग शुरू हुआ।
In simple words: यह रोमन साम्राज्य का शुरुआती और समृद्ध काल था।

Exam Tip: आरंभिक काल की विशेषताओं जैसे शांति और केंद्रीकृत शासन पर जोर दें।

 

Question 4. प्राचीन रोमन साम्राज्य के पतन के कारण लिखिए। आधुनिक यूरोप के निर्माण में प्राचीन रोमन साम्राज्य के पतन का क्या योगदान है?
Answer: पतन के कारणों में आंतरिक संघर्ष, बाहरी आक्रमण, आर्थिक संकट और कमजोर प्रशासन शामिल हैं। इसके पतन के परिणामस्वरूप आधुनिक यूरोपीय राष्ट्रों और संस्कृतियों का उदय हुआ।
In simple words: आंतरिक और बाहरी कारणों से रोमन साम्राज्य का पतन हुआ जिससे आधुनिक यूरोप का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Exam Tip: आंतरिक और बाह्य दोनों कारणों को बिंदुवार लिखें।

 

Question 5. आधुनिक विश्व को रोमनॊं की देनें की विवेचना करें।
Answer: रोमन लोगों ने आधुनिक विश्व को कानून प्रणालियाँ, वास्तुकला (जैसे जलसेतु और कोलोशियम्), भाषाएँ (लैटिन आधारित), और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था दी है।
In simple words: कानून, वास्तुकला और भाषा के क्षेत्र में आधुनिक दुनिया रोमन लोगों की ऋणी है।

Exam Tip: कानून, वास्तुकला और प्रशासन जैसे प्रमुख योगदानों को रेखांकित करें।

 

हॉट प्रश्न (02 अंक वाले)

Question 1. रोमन साम्राज्य के अंदर बोली जाने वाली चार भाषाओं के नाम लिखें।
Answer: ग्रीक, लैटिन, आरामाइक और कोप्टिक।
In simple words: रोमन साम्राज्य में लैटिन और ग्रीक मुख्य भाषाएँ थीं।

Exam Tip: साम्राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं के नाम दें।

 

Question 2. गृह युद्ध की परिभाषा दें।
Answer: अपने ही देश में सत्ता हासिल करने के लिए किया गया सशस्त्र संघर्ष गृह युद्ध कहलाता है।
In simple words: देश के भीतर ही सत्ता के लिए आपस में लड़ा जाने वाला युद्ध गृह युद्ध है।

Exam Tip: परिभाषा सटीक और संक्षिप्त होनी चाहिए।

 

Question 3. ड्रेकोनियन से आप क्या समझते हैं? रोमन कानून के संदर्भ में उत्तर दें।
Answer: ड्रेकोनियन का अर्थ अत्यधिक कठोर कानूनों से है, जिसका संबंध यूनानी कानून निर्माता ड्रेको से है जो हर अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करता था।
In simple words: अति कठोर नियमों को ड्रेकोनियन कहा जाता है।

Exam Tip: कठोरता और मृत्युदंड के प्रावधान को स्पष्ट करें।

 

Question 4. डायोक्लीशियन की दो उपलब्धियाँ लिखिए।
Answer: 1. साम्राज्य की सीमाओं की किलेबंदी की।
2. कम सैनिक और आर्थिक महत्व के क्षेत्रों को साम्राज्य से बाहर कर दिया।
In simple words: डायोक्लीशियन ने किलेबंदी की और सीमाएँ छोटी कीं।

Exam Tip: दोनों बिंदुओं को स्पष्ट रूप से अलग करें।

 

Question 5. ओलंपियोडोरस कौन था?
Answer: ओलंपियोडोरस एक इतिहासकार था जिसने रोमन साम्राज्य के इतिहास का वर्णन किया है।
In simple words: वह एक प्रसिद्ध इतिहासकार था।

Exam Tip: उसके परिचय को इतिहासकार के रूप में दें।

 

05 अंक वाले प्रश्न

Question 1. प्राचीन रोमन साम्राज्य का प्रशासन किस प्रकार होता था? प्रांतीय गवर्नरों की भूमिका की विवेचना करें।
Answer: रोमन साम्राज्य का प्रशासन सम्राट और सिनेट द्वारा संचालित होता था। विशाल साम्राज्य को प्रांतों में बाँटा गया था जिन पर गवर्नर शासन करते थे जो कानून व्यवस्था और कर वसूलने का कार्य करते थे।
In simple words: प्रशासन सम्राट और प्रांतीय गवर्नरों के माध्यम से चलाया जाता था।

Exam Tip: केंद्रीय प्रशासन और प्रांतीय गवर्नरों के कार्यों का वर्णन करें।

 

Question 2. "सम्राट, अभिजातवर्ग एवं सेना साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन प्रमुख खिलाड़ी थे।" विवेचना करें। क्या रोमन गणतंत्र वास्तव में एक गणतंत्र का उदाहरण था?
Answer: हाँ, क्योंकि इसमें सत्ता सिनेट और नागरिकों के प्रतिनिधियों के पास थी, हालांकि वास्तविक प्रभाव अभिजात वर्ग का था।
In simple words: रोमन राजनीति सम्राट, सिनेट और सेना पर टिकी थी।

Exam Tip: तीनों की पारस्परिक निर्भरता को समझाएँ।

 

Question 3. रोमन समाज में हम स्त्रियों एवं पुरुषों के बीच असमानता का पता कैसे कर सकते हैं? उदाहरण दीजिए।
Answer: विवाह के समय आयु का अंतर, पति का पारिवारिक प्रभुत्व और पत्नियों पर घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक व्यवस्थाओं से असमानता का पता चलता है।
In simple words: पारिवारिक नियंत्रण और पति के प्रभुत्व से स्त्री-पुरुष असमानता दिखती है।

Exam Tip: असमानता दर्शाने वाले सामाजिक उदाहरण दें।

 

Question 4. रोमन साम्राज्य में हम सांस्कृतिक विविधता किस प्रकार पाते हैं? सौदाहरण विवेचना कीजिए।
Answer: साम्राज्य में विभिन्न भाषाएँ (लैटिन, ग्रीक, आरामाइक), अनेक देवी-देवता, और विविध वेशभूषा व संस्कृतियों का प्रचलन था।
In simple words: विभिन्न भाषाओं और धर्मों के कारण रोमन समाज सांस्कृतिक रूप से विविध था।

Exam Tip: भाषा, धर्म और वेशभूषा के उदाहरण शामिल करें।

 

Question 5. प्राचीन रोमन समाज में दासों के साथ कैसा व्यवहार होता था? व्याख्या कीजिए।
Answer: दासों से कृषि और उद्योगों में कठोर परिश्रम कराया जाता था, उन्हें संपत्तिहीन माना जाता था और उनके साथ कठोर नियंत्रण रखा जाता था।
In simple words: दासों से अत्यधिक श्रम लिया जाता था और उनके अधिकार सीमित थे।

Exam Tip: दासों की स्थिति और कृषि/शिल्प में उनकी भूमिका बताएँ।

 

10 अंक वाले प्रश्न

Question 1. रोमन साम्राज्य की उर्वरता किस प्रकार उसकी समृद्धि का कारण थी? प्राचीन मेसोपोटामिया की सभ्यता के संदर्भ में व्याख्या करें।
Answer: रोमन साम्राज्य के कई प्रांत (जैसे मिस्र, सिसली) अत्यधिक उपजाऊ थे, जहाँ गेहूँ और जैतून का बंपर उत्पादन होता था। इससे आंतरिक और बाह्य व्यापार को बढ़ावा मिला। मेसोपोटामिया की तरह यहाँ भी कृषि ही समृद्धि का मुख्य आधार थी।
In simple words: उपजाऊ भूमि से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा जिससे साम्राज्य समृद्ध हुआ।

Exam Tip: कृषि उत्पादन और व्यापार के संबंधों को विस्तार से समझाएँ।

 

Question 2. प्राचीन रोमन साम्राज्य की धार्मिक विशेषताओं पर अपने विचार दीजिए। इस्लाम के उदय ने किस प्रकार साम्राज्य को प्रभावित किया? व्याख्या करें।
Answer: रोमन लोग बहुदेववादी थे और विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा करते थे। बाद में ईसाई धर्म राजधर्म बना। इस्लाम के उदय के बाद मध्य पूर्व और अफ्रीकी क्षेत्र रोमन साम्राज्य के प्रभाव से बाहर हो गए और एक नई राजनीतिक-धार्मिक शक्ति का उदय हुआ।
In simple words: रोमन धर्म बहुदेववाद से ईसाई धर्म में बदला और इस्लाम के उदय ने भू-राजनीति बदल दी।

Exam Tip: धार्मिक बदलाव और इस्लाम के प्रभाव के भू-राजनीतिक परिणामों का वर्णन करें।

 

Question 3. प्राचीन रोमन समाज के बारे में सामाजिक अनुक्रम हमें क्या जानकारी देते हैं? समाज में नाईट की भूमिका की विवेचना करें। क्या आप सामंती नाइट एवं इन नाइटों में कोई समानता पाते हैं?
Answer: सामाजिक अनुक्रम से समाज के उच्च और निम्न वर्गों, अभिजात वर्ग तथा दासों की स्थिति का पता चलता है। 'नाइट' (Equites) रोमन समाज का एक प्रभावशाली और धनी वर्ग था जो प्रशासन और व्यापार में प्रबंधक के रूप में कार्य करता था।
In simple words: सामाजिक श्रेणियाँ समाज की संरचना बताती हैं जहाँ नाइट महत्वपूर्ण वर्ग थे।

Exam Tip: नाइट वर्ग की स्थिति और समाज में उनकी भूमिका का विश्लेषण करें।

 

Question 4. कांस्टेंटाइन कौन था? रोमन साम्राज्य के अंतिम सदियों में उसकी उपलब्धियों की विवेचना करें।
Answer: कांस्टेंटाइन रोमन साम्राज्य का एक महान सम्राट था। उसकी मुख्य उपलब्धि ईसाई धर्म को राजकीय संरक्षण देना और कुस्तुुंतुनिया (Constantinople) को अपनी नई राजधानी बनाना था।
In simple words: कांस्टेंटाइन ने ईसाई धर्म को अपनाया और नई राजधानी बसाई।

Exam Tip: ईसाई धर्म को बढ़ावा देने और नई राजधानी की स्थापना का उल्लेख करें।

 

Question 5. 'यदि रोम ने विश्व को लूटा तो उसे सभ्य भी बनाया।' प्राचीन रोमन सभ्यता की दोनों के संदर्भ में इस कथन की परीक्षा करें।
Answer: यह कथन सत्य है क्योंकि रोमन साम्राज्य ने विजय और युद्ध के माध्यम से धन और संसाधनों का शोषण किया, परंतु साथ ही पूरे भूमध्यसागरीय क्षेत्र में कानून, उन्नत प्रशासन, वास्तुकला और शहरी संस्कृति का विकास भी किया।
In simple words: रोम ने विजय के साथ-साथ दुनिया को उच्च कोटि की सभ्यता और कानून दिए।

Exam Tip: साम्राज्य विस्तार के नकारात्मक (शोषण) और सकारात्मक (सभ्यता विकास) दोनों पहलुओं पर चर्चा करें।

 

Download Practice Assignments: Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents

Revision Assignment: Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents (CBSE)

Access structured practice assignments for Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 11 History. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.

Key Advantages of Solving Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents Assignments

  • Curriculum Standards: Assignments match modern CBSE sample formats to ensure relevant preparation.
  • Thorough Revision: Detailed problem sets reinforce core concepts and eliminate conceptual weak spots.
  • Execution Speed: Timed practice with assignment sets sharpens overall response timing.

Steps to Complete Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents Assignments Successfully

  1. Initial Reading: Begin by reading the NCERT book for Class 11 History to build a baseline understanding.
  2. Independent Testing: Attempt assignment questions unassisted, then verify work using provided answer keys.
  3. Supplementary Aids: Leverage revision notes and worksheets whenever you encounter difficult topics.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents.

How can practicing Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents assignments help in History preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 02 An Empire Across Three Continents are available for free download in mobile-friendly PDF format.