CBSE Class 10 Social Science History Novels Society Hindi Assignment

School Assignments for Class 10 History: Novels Society Hindi

Access comprehensive school assignments for Novels Society Hindi using the CBSE Class 10 Social Science History Novels Society Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 10 History students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.

Practice Class 10 History Assignments: Novels Society Hindi

Access the complete assignment PDF for Class 10 History below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

 पाठ - 8

उपन्यास, समाज और इतिहास

याद रखने योग्य बातें :-

1. उपन्यास साहित्य की एक आधुनिक विधा है।

2. उपन्यास का विकास इंग्लैंड और फ्रांस में अठारहवीं सदी में हुआ।

3. पहला धारावाहिक उपन्यास सन् 1836 में छपा था।

4. राष्ट्र की तरह उपन्यास भी कई संस्कृतियों को एक साथ इकट्ठा करता है।

5. प्रमुख उपन्यासकार और उनके उपन्यास

उपन्यासकारउपन्यास
हेनरी फ़ील्डिंगटाम जोन्स
सेमुअल रिचर्डसनपामेल
चार्ल्स डिकेन्सहार्डटाइम्स
आलिवर टिवस्ट
बाबा पद्मंजीयमुना पर्यटन
श्री निवासदासपरीक्षा गुरु
प्रेम चन्दसेवा सदन
रंगभूमि
गोदान
निर्मला
रोकैया हुसैनसुल्ताना ज ड्रीम
बकिम चन्द्र चट्टोपाध्यायदुर्गेश नंदिनी
आनंद मठ
पोधेरी कुंजाम्बूरसरस्वती विजयम

 

बहुवैक्ल्पिक प्रश्न :-

प्रश्न 1 :- पहला भारतीय उपन्यास किस भाषा में लिखा गया था।
(क) मलयालम
(ख) मराठी
(ग) पंजाबी
(घ) तमिल
Answer: (क) मलयालम
पहला प्रसिद्ध भारतीय उपन्यास मलयालम भाषा में 'इंदुलेखा' नाम से ओथुपरक्कल चन्तु मेनन द्वारा लिखा गया था।
In simple words: पहला भारतीय उपन्यास मलयालम भाषा में लिखा गया था।

Exam Tip: भारतीय उपन्यासों के उद्गम और उनकी भाषाओं से संबंधित प्रश्न बोर्ड परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

प्रश्न 2 :- हिंदी उपन्यास का पाठक वर्ग किसके लेखन से पैदा हुआ?
(क) प्रेमचन्द्र
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) मैथिलीशरणगुप्त
(घ) देवकी नंदन खत्री
Answer: (घ) देवकी नंदन खत्री
देवकी नंदन खत्री के तिलिस्मी और जासूसी उपन्यासों (जैसे चंद्रकांता) ने हिंदी के प्रति पाठकों में अभूतपूर्व रुचि जगाई और एक नया पाठक वर्ग तैयार किया।
In simple words: देवकी नंदन खत्री की रचनाओं ने हिंदी पाठकों की संख्या बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।

Exam Tip: हिंदी उपन्यास के शुरुआती लोकप्रिय लेखकों में देवकी नंदन खत्री का नाम प्रमुख है।

 

प्रश्न 3 :- मेयर ऑफ केस्टर ब्रिज नामक उपन्यास के लेखक कौन है?
(क) आर एल. स्टीवेन्सन
(ख) खुशवंत सिंह
(ग) थामस हार्डी
(घ) रोमिला थापर
Answer: (ग) थामस हार्डी
'मेयर ऑफ केस्टर ब्रिज' प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार थॉमस हार्डी द्वारा लिखित एक महान कृति है।
In simple words: इस उपन्यास के लेखक थॉमस हार्डी हैं।

प्रश्न 4 :- निम्नलिखित में से कौन सी पत्रिका चार्ल्स डिकेन्स की पहली धारावाहिक पत्रिका थी?
(क) इवर्निंग टाइम्स
(ख) पिकविक पेपर्स
(ग) टाम जोन्स
(घ) रंगभूमि
Answer: (ख) पिकविक पेपर्स
चार्ल्स डिकेन्स का उपन्यास 'पिकविक पेपर्स' सबसे पहले एक धारावाहिक पत्रिका में छपना शुरू हुआ था।
In simple words: 'पिकविक पेपर्स' चार्ल्स डिकेन्स की पहली धारावाहिक रचना थी।

Exam Tip: धारावाहिक उपन्यासों के प्रकाशन के इतिहास को ध्यान में रखें।

 

प्रश्न 5 :- होरी और धनिया किस उपन्यास के प्रसिद्ध पात्र है?
(क) गोदान
(ख) रंगभूमि
(ग) इन्दुलेखा
(घ) सेवा सदन
Answer: (क) गोदान
'गोदान' मुंशी प्रेमचंद का सर्वोच्च उपन्यास है जिसके मुख्य पात्र होरी और धनिया हैं, जो भारतीय किसान के संघर्ष को दर्शाते हैं।
In simple words: होरी और धनिया प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास गोदान के पात्र हैं।

Exam Tip: प्रमुख उपन्यासों के मुख्य पात्रों के नाम परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं।

 

प्रश्न 6 :- बंगाली में लिखा जाने वाला पहला उपन्यास था?
(क) आनंदमंथ
(ख) अंगुरिया बिनिमय
(ग) चित्रलेखा
(घ) माई इंडिया
Answer: (ख) अंगुरिया बिनिमय
भूदेव मुखोपाध्याय द्वारा रचित 'अंगुरिया बिनिमय' (1857) बंगाली भाषा में लिखा गया पहला उपन्यास माना जाता है।
In simple words: 'अंगुरिया बिनिमय' बांग्ला का पहला उपन्यास था।

Exam Tip: क्षेत्रीय भाषाओं के पहले उपन्यासों के नाम याद रखें।

 

प्रश्न 7 :- तमिल भाषा के लोकप्रिय ऐतिहासिक उपन्यासकार रहे है :-
(क) आर कृष्णमूर्ति
(ख) चन्दुमेनुन
(ग) वीरेश लिंगम
(घ) रवि वर्मा
Answer: (क) आर कृष्णमूर्ति
आर. कृष्णमूर्ति (कल्कि) तमिल भाषा के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यासकारों में से एक थे।
In simple words: आर. कृष्णमूर्ति तमिल के लोकप्रिय ऐतिहासिक उपन्यासकार थे।

Exam Tip: दक्षिण भारत के प्रमुख साहित्यकारों और उनकी विधाओं को समझें।

 

प्रश्न 8 :- सौदामिनी उपन्यास किस भाषा में है है :-
(क) हिन्दी
(ख) तेलुगु
(ग) मैथिली
(घ) उड़िया
Answer: (घ) उड़िया
सौदामिनी (रामशंकर राय द्वारा रचित) उड़िया भाषा के शुरुआती उपन्यासों में गिनी जाती है।
In simple words: सौदामिनी उपन्यास उड़िया भाषा में लिखा गया है।

Exam Tip: क्षेत्रीय उपन्यासों से जुड़े तथ्यों का अभ्यास करें।

 

प्रश्न 9 :- कादम्बरी का लेखक कौन है?
(क) बाणभट्ट
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) प्रभाष जोशी
(घ) महादेवी वर्मा
Answer: (क) बाणभट्ट
संस्कृत साहित्य के महान गद्यकार बाणभट्ट ने 'कादम्बरी' की रचना की थी।
In simple words: कादम्बरी के रचयिता बाणभट्ट हैं।

Exam Tip: प्राचीन संस्कृत गद्य और आधुनिक उपन्यासों के अंतर को समझें।

 

प्रश्न 10 :- इंदुलेखा उपन्यास किस भाषा में लिखा गया -
(क) संस्कृत
(ख) मराठी
(ग) मलयालम
(घ) तमिल
Answer: (ग) मलयालम
'इंदुलेखा' मलयालम भाषा का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पहला आधुनिक उपन्यास है।
In simple words: इंदुलेखा उपन्यास मलयालम भाषा में लिखा गया है।

Exam Tip: 'इंदुलेखा' से जुड़े प्रश्न बोर्ड परीक्षा में बार-बार आते हैं।

 

प्रश्न 11 :- पत्रात्मक उपन्यास क्या होता है?
(क) समाचार पत्रों की तरह
(ख) महंगे उपन्यास
(ग) निजी पत्रों के रूप में
(घ) किस्तों के रूप में
Answer: (ग) निजी पत्रों के रूप में
पत्रात्मक (एपिसोलरी) उपन्यास वे होते हैं जिनमें कहानी पात्रों द्वारा लिखे गए निजी पत्रों के माध्यम से आगे बढ़ती है।
In simple words: जो उपन्यास पत्रों के आदान-प्रदान के रूप में लिखे जाते हैं, उन्हें पत्रात्मक उपन्यास कहते हैं।

Exam Tip: उपन्यासों की विभिन्न शैलियों (जैसे पत्रात्मक शैली) की परिभाषा याद रखें।

 

प्रश्न 12 :- धारावाहिक उपन्यास क्या होते है?
(क) आत्मकथा
(ख) विदेशी वर्णन
(ग) प्रकृति पर आधारित
(घ) किस्तों में छपने वाले
Answer: (घ) किस्तों में छपने वाले
धारावाहिक उपन्यास वे होते हैं जो पत्र-पत्रिकाओं में नियमित अंतराल पर किस्तों के रूप में प्रकाशित होते थे।
In simple words: किस्तों में छपने वाले उपन्यासों को धारावाहिक उपन्यास कहा जाता है।

Exam Tip: 19वीं सदी में पत्र-पत्रिकाओं और धारावाहिक उपन्यासों का संबंध महत्वपूर्ण है।

 

प्रश्न 13 :- पांडुलिपियां क्या होती है?
(क) परियों की कहानियां
(ख) हस्तलिखित किताबें
(ग) विदेशी उपन्यास
(घ) शहरी जीवन आधारित उपन्यास
Answer: (ख) हस्तलिखित किताबें
मुद्रण कला के आविष्कार से पहले हाथों से लिखे गए ग्रंथों या दस्तावेजों को पांडुलिपि कहा जाता था।
In simple words: हाथ से लिखी गई प्राचीन पुस्तकों या दस्तावेजों को पांडुलिपि कहते हैं।

Exam Tip: मुद्रण और पांडुलिपि के बुनियादी अंतर को समझें।

 

प्रश्न 14 :- परीक्षा गुरु उपन्यास अधिक लोकप्रिय नही हुआ क्योंकि :-
(क) भाषा कठिन थी
(ख) विदेशी उपन्यास था
(ग) उपदेशात्मक शैली में था
(घ) सैद्धांतिक उपन्यास था
Answer: (ग) उपदेशात्मक शैली में था
श्रीनिवासदास द्वारा लिखित 'परीक्षा गुरु' अत्यधिक उपदेशात्मक शैली में लिखा गया था, जिसके कारण आम पाठकों में इसे शुरुआत में अधिक लोकप्रियता नहीं मिली।
In simple words: अधिक उपदेश देने वाली शैली के कारण यह तुरंत लोकप्रिय नहीं हुआ।

Exam Tip: 'परीक्षा गुरु' को हिंदी का पहला अंग्रेजी ढंग का उपन्यास माना जाता है।

 

प्रश्न 15 :- सरस्वती विजयम क्या रेखांकित करता है?
(क) धनाढ्य वर्ग में शिक्षा का प्रचार
(ख) ब्राह्मणों में शिक्षा का प्रसार
(ग) धार्मिक शिक्षा पर जोर
(घ) निम्न जाति के लोगों की तरक्की के लिए शिक्षा के महत्व पर बल
Answer: (घ) निम्न जाति के लोगों की तरक्की के लिए शिक्षा के महत्व पर बल
पोधेरी कुंजांबूर द्वारा रचित 'सरस्वती विजयम' उपन्यास में यह दर्शाया गया है कि निम्न जातियों के उत्थान और दमन से मुक्ति के लिए शिक्षा कितनी आवश्यक है।
In simple words: यह उपन्यास शोषित और निम्न जातियों के लिए शिक्षा के महत्व को उजागर करता है।

Exam Tip: समाज सुधार और उपन्यासों के संबंधों पर आधारित प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।

 

लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :-

Question 1. प्रेमचन्द्र के उपन्यासों के पात्र समाज के विभिन्न वर्गों से घुल-मिल्ल गए है। चार बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए?
Answer: (1) प्रेमचन्द्र ने अपने उपन्यासों में अभिजात वर्ग, जमींदार, मध्यवर्गीय किसान, मजदूर, नौकरी पेशा लोगों को लिया है।
(2) उपन्यासों में वर्णित चरित्र लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक समुदाय का निर्माण करते हैं।
(3) उपन्यासों में निम्नवर्ग से आने वाली महिलाओं को चित्रित किया गया है।
(4) उपन्यास मुख्यतः सामाजिक मुद्दों पर आधारित है तथा चरित्र विभिन्न वर्गों से ही चुने गए हैं।
In simple words: प्रेमचंद के उपन्यासों में समाज के हर वर्ग के पात्रों को स्थान मिला है।

Exam Tip: प्रेमचंद के साहित्य की सामाजिक व्यापकता को चार प्रमुख बिंदुओं में लिखिए।

 

Question 2. उपन्यासों ने किस प्रकार स्वतन्त्रता सेनानियों को प्रेरित किया? स्पष्ट कीजिए।
Answer: (1) आनंद मठ और अंगुरिया बिनिमाय ने स्वतन्त्रता सेनानियों को प्रेरित किया।
(2) बंगाल में कई उपन्यास मराठों और राजपूतों को लेकर लिखे गये। जिससे अखिल भारतीयता का विकास हुआ।
(3) साहस और शौर्यशाली अतीत के आह्वान से युवा पीढ़ी में देशप्रेम का प्रचार हुआ।
In simple words: देशभक्ति और ऐतिहासिक उपन्यासों ने स्वतंत्रता सेनानियों में जोश भरा।

Exam Tip: राष्ट्रीय आंदोलन में साहित्य की भूमिका को स्पष्ट करें।

 

Question 3. प्रारम्भिक बंगाली भाषा के उपन्यासों की किन्ही तीन विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
Answer: (1) उपन्यास प्रेम कहानियों तथा ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होते थे।
(2) इन्हें गद्य शैली में लिखा जाता था।
(3) उपन्यासों में साधारण बोलचाल की भाषा का प्रयोग हुआ।
In simple words: शुरुआती बंगाली उपन्यास प्रेम, इतिहास और सरल बोलचाल की भाषा पर आधारित थे।

Exam Tip: क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के संदर्भ में इस उत्तर को याद रखें।

 

Question 4. भारत में सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में उपन्यासकारों की भूमिका किन्हीं तीन उदाहरणों की सहायता से समझाइए।
Answer: (1) सन् 1920 के आस पास बंगाल में ऐसे उपन्यास आये जिनमें किसानों और निम्न जातियों से सम्बद्ध बातें उठायी गयी।
(2) चंडु मेनन का उपन्यास इंदुलेखा उच्च जाति की एक वैवाहिक समस्या पर प्रकाश डालता है।
(3) पोधेरी कुंजाम्बु ने सरस्वती विजयम नामक उपन्यास में निम्न जाति दमन की कड़ी निन्दा की गई है।
In simple words: उपन्यासों के माध्यम से छुआछूत, जातिभेद और विवाह जैसी कुप्रथाओं पर चोट की गई।

Exam Tip: समाज सुधार में साहित्य के योगदान को उदाहरण सहित लिखें।

 

Question 5. ब्रिटेन में महिला पाठकों की वृद्धि के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिए।
Answer: (1) औद्योगिकीकरण के कारण मध्य वर्ग में विकास हुआ। जिससे महिलाओं को उपन्यास पढ़ने और लिखने का अवकाश मिला।
(2) उपन्यासों में महिलाओं की समस्याओं को उठाया जाने लगा।
(3) बहुत सारे उपन्यास घरेलू जिन्दगी पर आधारित थे।
(4) स्वयं महिलाओं ने अपनी जिन्दगी के बारे में उपन्यासों में लिखा।
In simple words: खाली समय मिलने और महिलाओं से जुड़े विषयों पर लिखने के कारण महिला पाठक बढ़ीं।

Exam Tip: औद्योगिक क्रांति और महिला साक्षरता के संबंध को दर्शाएं।

 

Question 6. उपन्यास किस प्रकार औपनिवेशिक मानसिकता को उजागर करते है? उदाहरण देकर समझाइए।
Answer: (1) डैनियल डेफो कृत राबिसान क्रूसो का नायक साहसिक यात्री होने के साथ दास व्यापारी भी है।
(2) इसमें गैर गोरे लोगों को बराबर का इंसान नही माना गया है।
(3) जोसेफ कॉनरेड ने अपने उपन्यासों में औपनिवेशिक गुलामी के काले पक्ष को उजागर किया है।
In simple words: पश्चिमी उपन्यास अक्सर गोरे लोगों की श्रेष्ठता और औपनिवेशिक सोच को बढ़ावा देते थे।

Exam Tip: औपनिवेशिक विचारधारा और साहित्य के गठजोड़ को समझें।

 

Question 7. उपन्यास बहुत सारी संस्कृतियों को एक साथ मिलाता है, स्पष्ट कीजिए।
Answer: (1) उपन्यासों में जनसाधारण की भाषा का प्रयोग किया गया।
(2) उपन्यासों में अलग-अलग बोलियों से निकटता बनाकर एक राष्ट्र के विविध समुदायों की दुनिया का निर्माण किया।
(3) उपन्यासों में भाषा की अलग अलग शैलिओं से भी सामग्री ली गयी।
In simple words: उपन्यास विभिन्न बोलियों और संस्कृतियों को जोड़कर एक साझा राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं।

Exam Tip: राष्ट्र निर्माण और उपन्यासों के अंतर्संबंधों को स्पष्ट करें।

 

Question 8. 19 वीं सदी में युवाओं के लिए किस प्रकार के उपन्यास लिखे गए? व्याख्या कीजिए।
Answer: (1) आर. एल. स्टीवेसन, रूडीसीर्ड किपलिंग आदि उपन्यासकारों ने साहसिक घटनाओं पर उपन्यास लिखे।
(2) साहसिक घटनाओं पर आधारित उपन्यासों को युवाओं ने पढ़ना प्रारम्भ किया।
(3) उपन्यासों में उन नौजवानों की बात की गयी जो विभिन्न औपनिवेशिक क्षेत्रों के विकास तथा ऐतिहासिक घटनाओं के गवाह बने तथा सैनिक कार्यवाहियों में हिस्सा लिया।
In simple words: युवाओं के लिए रोमांच, साहस और युद्ध की कहानियों वाले उपन्यास लिखे गए।

Exam Tip: युवा वर्ग पर साहसिक उपन्यासों के प्रभाव का वर्णन करें।

 

Question 9. हार्ड टाइम्स की रचना किसने की? इसकी विषय वस्तु की व्याख्या कीजिए।
Answer: (1) हाई टाईम्स की रचना चार्ल्स डिकेन्स ने की।
(2) इसमें औद्योगिकीकरण के दुष्परिणामों का वर्णन किया गया है।
(3) इसमें काल्पनिक शहर के माध्यम से औद्योगिकीकरण के प्रभावों को दिखाया गया है।
In simple words: इस उपन्यास में औद्योगीकरण से उपजी समस्याओं और मानवीकरण की कमी को दिखाया गया है।

Exam Tip: चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास 'हार्ड टाइम्स' का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक समाज की आलोचना करना था।

 

Question 10. असमिया उपन्यास की प्रमुख रचनाओं एवं उसके विकास की व्याख्या कीजिए।
Answer: (1) असमिया भाषा का उद्गम 7 वीं सदी में हो गया था।
(2) इसका साहित्यिक विकास 13 वीं सदी में हुआ।
(3) प्रारंभिक असमिया उपन्यास मिशनरियों ने लिखे थे।
(4) प्रमुख उपन्यास फूलमणी और करुणा थे।
In simple words: असमिया उपन्यासों की शुरुआत मिशनरियों द्वारा की गई और 'फूलमणी और करुणा' इसकी प्रमुख रचना थी।

Exam Tip: असमिया साहित्य के इतिहास और प्रमुख कृतियों को याद रखें।

 

Question 11. मलयालम में लिखा उपन्यास इंदुलेखा किस मुद्दे को इंगित करता है? तीन कारण लिखिए।
Answer: (1) इंदुलेखा प्रेमकथा पर आधारित उपन्यास था।
(2) नम्बर्दारी ब्राह्मण उस समय केरल के बड़े जमींदार थे और नायरों का एक बड़ा वर्ग उनका रैयती लगानदार था।
(3) इंदुलेखा जैसे उपन्यास उच्च जाति के लोगों द्वारा लिखे जाते थे। इनमें उच्च जाति के व्यक्तियों का ही उल्लेख किया जाता था।
In simple words: यह उपन्यास उच्च जातियों के भीतर आए नए पश्चिमी शिक्षा के प्रभावों और वैवाहिक संबंधों पर आधारित है।

Exam Tip: 'इंदुलेखा' के सामाजिक संदर्भों को संक्षेप में स्पष्ट करें।

 

Question 12. हिन्दी के पहले आधुनिक उपन्यास का नाम लिखिए जो सबसे अधिक बिका। इसका लेखक कौन था? यह अधिक प्रसिद्ध क्यों हुआ?
Answer: (1) प्रथम आधुनिक हिन्दी उपन्यास चन्द्राकांरता एक रूमानी उपन्यास था।
(2) यह उपन्यास देवकी नंदन खत्री द्वारा लिखा गया था।
(3) इसे पूर्णतः पढ़ने के आनंद की दृष्टि से लिखा गया था।
In simple words: देवकी नंदन खत्री का उपन्यास 'चंद्रकांत' अपने जासूसी और तिलिस्मी रोमांच के कारण अत्यधिक बिका और प्रसिद्ध हुआ।

Exam Tip: हिंदी के पहले लोकप्रिय उपन्यास और उसके लेखक का नाम अवश्य याद रखें।

 

Question 13. भारत में उपन्यास की लोकप्रियता के कोई तीन कारण लिखिए।
Answer: (1) उपन्यासों ने मनोरंजन के नए तरीके उपलब्ध करवाएं।
(2) उपन्यासों की कीमत कम थी।
(3) इनमें दी गयी कहानियां वास्तविक और रोचक होती थी।
(4) उपन्यासों ने व्यक्तिगत स्तर पर पढ़ने का आनंद दिया।
In simple words: मनोरंजन, कम कीमत और रोचक कहानियों के कारण उपन्यास भारत में बहुत लोकप्रिय हुए।

Exam Tip: उपन्यासों की लोकप्रियता के आर्थिक और सामाजिक कारणों को समझाइए।

 

Question 14. उपन्यासों में वर्नाक्युलर भाषा का प्रयोग किए जाने के कोई तीन उपयोग बताइए।
Answer: (1) वर्नाक्युलर वह भाषा होती है जो आम जनता द्वारा बोली और समझी जाती है।
(2) इससे एक साझे राष्ट्र का अहसास हुआ।
(3) इससे शास्त्रीय भाषा और सड़क छाप भाषा में सामंजस्य स्थापित हुआ।
(4) यह विश्व की विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लेकर आई।
In simple words: स्थानीय या बोलचाल की भाषा के प्रयोग से आम लोग उपन्यासों से जुड़ सके।

Exam Tip: वर्नाक्युलर (देशी भाषा) के महत्व पर प्रकाश डालिए।

 

CBSE Class 10 History Assignments for Novels Society Hindi

Download Assignment: Novels Society Hindi (Class 10 History)

Access structured practice assignments for Novels Society Hindi designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 10 History. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.

Key Advantages of Solving Novels Society Hindi Assignments

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

How to Approach History Novels Society Hindi Assignments

  1. Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 10 History prior to beginning the assignment.
  2. Independent Attempt: Solve Novels Society Hindi questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
  3. Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 10 History Novels Society Hindi assignments?

You can download free PDF assignments for Class 10 History Novels Society Hindi from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these History Novels Society Hindi assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 10 History Novels Society Hindi assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 10 History Novels Society Hindi based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Novels Society Hindi.

How can practicing Novels Society Hindi assignments help in History preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 10 students understand every sub-topic of Novels Society Hindi. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download History Novels Society Hindi assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 10 History Novels Society Hindi are available for free download in mobile-friendly PDF format.