CBSE Class 9 Hindi Writing Assignment

School Assignments for Class 9 Hindi: Writing

Explore structured practice materials through the CBSE Class 9 Hindi Writing Assignment. Tailored for Class 9 learners, utilizing these Hindi assignments ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CBSE evaluations.

Practice Class 9 Hindi Assignments: Writing

Access the complete assignment PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

खण्ड - 'घ'
व्याकरण
पत्र - लेखन

पत्र लेखन एक महत्वपूर्ण कला है। आज के अति व्यस्त युग में इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। आज मानव के सरोकार बहुत अधिक बढ़ गए हैं। उसे प्रतिदिन ही कितने ही व्यक्तियों, संबंधियों, कार्यालयों से संपर्क साधना पड़ता है। हर स्थान पर वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकता! उसे पत्र का सहारा लेना पड़ता है। अतः छात्र के लिए पत्र का सहारा लेना आवश्यक है।

पत्र के प्रकार:- पत्र अनेक प्रकार के होते हैं, उन्हें दो भागों में विभाजित किया जा सकता है:

1. औपचारिक पत्र:- इसे कार्यालयी पत्र भी कहते हैं। ये पत्र हम किसी अधिकारी विशेष को लिखते हैं।
2. अनौपचारिक पत्र:- इसे व्यक्तिगत पत्र भी कहा जाता है। ये पत्र हम किसी अपने परिचितों को लिखते हैं।

 

Question 1. आप चेन्नई के रामचंद्र हैं। आपका अनुक्रमांक 837 तथा कक्षा दसवीं बी है। गत वर्ष आपका मासिक शुल्क कम था इस बार भी प्रधानाचार्य को मासिक शुल्क कम करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।
Answer:
सेवा में,
प्रधानाचार्य,
केन्द्रीय विद्यालय,
आवडी,
चेन्नई।

विषय :- मासिक शुल्क कम कराने हेतु।

श्रीमान्जी,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा दसवीं बी का छात्र हूँ। गत वर्ष मेरे पिता का देहांत हो गया था जिसके कारण पिछले वर्ष मेरा मासिक शुल्क कम कर दिया गया था। आपसे निवेदन है कि इस वर्ष भी मेरा शुल्क कम करें ताकि मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूं।

श्रीमान्जी मैंने नवी कक्षा में 85% अंक लेकर विद्यालय के अग्रणी दस छात्रों में स्थान प्राप्त किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि इस वर्ष भी लगन और परिश्रम से स्थान बनाए रखूंगा।
धन्यवाद!

प्रार्थी,
रामचंद
कक्षा दसवीं बी
अनुक्रमांक 837
दिनांक 22 मार्च 2012
In simple words: प्रधानाचार्य को शुल्क माफी या कमी के लिए लिखा गया औपचारिक प्रार्थना पत्र है।

Exam Tip: औपचारिक पत्र में विषय, संबोधन (श्रीमान्जी) और प्रार्थी का विवरण सही प्रारूप में होना चाहिए।

 

Question 2. आपके नगर के विद्युत अधिकारी को बिजली की कटौती के कारण पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों की चर्चा करते हुए इसमें सुधार के लिए पत्र लिखिए।
Answer:
प्रेषक:
केवल कृष्ण,
22 माडल टाउन,
डिब्रूगढ़।

दिनांक 13 मार्च 2012

सेवा में,
विद्युत अधिकारी,
डिब्रूगढ़।

महोदय,
मैं आपका ध्यान बिजली संकट की ओर दिलाना चाहता हूँ। पिछले छः मास से नगर की विद्युत आपूर्ति खंडित हो गई है। जब चाहे बिजली चली जाती है और घंटों-घंटों नहीं आती है।
महोदय मैं एक विद्यार्थी हूँ। मेरे जैसे अन्य विद्यार्थी भी बिजली गुल होने कारण बेहद तनाव में हैं। यदि ऐसा चलता रहा हमारा कैरियर चौपट हो जाएगा। कृपया आप कुछ कीजिए जिससे हमें नियमित बिजली मिलती रहे।

भवदीय,
केवल कृष्ण
In simple words: यह पत्र बिजली की अनियमित आपूर्ति से विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत अधिकारी को लिखा गया है।

Exam Tip: कार्यालयी पत्रों में समस्या का स्पष्ट विवरण और समाधान की विनम्र मांग होनी चाहिए।

 

Question 3. तुम 454 पेमनगर जोधपुर की निवासीयों सुमेधा हो। तुम्हे तुम्हारी सखी रंजना नं पत्र द्वारा बधाई भेजी है। जिसमें तुम्हे और अधिक आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। अपनी सखी को इस बधाई पत्र के प्रत्युत्तर में एक कृतज्ञता पत्र लिखिए।
Answer:
सुमेधा
454 पेमनगर,
जोधपुर
10 मार्च 2012

प्रिय रंजना,
सस्नेह स्मरण!
तुम्हारा बधाई पत्र मिला। पढ़कर अपार प्रसन्नता मिली। यूँ तो आजकल मैं बहुत व्यस्त हूँ क्योंकि ढेर सारे बधाई संदेश मिल रहे हैं। विद्यालय से मित्रों अध्यापकों से परिचितों से। सभी मेरी पीठ थपथपा रहें हैं। परंतु तुम्हारे बधाई पत्र को पाकर मैं सचमुच बहुत प्रसन्न हूँ। क्योंकि तुम्हारे शब्दों को मैं बहुत महत्व देती हूँ। तुम्हारी प्रेरणा से ही मैंने इस 10वीं में इतनी उन्नति की है। तुमने सफलता में ही नहीं असफलता के क्षणो में भी मुझे उत्साह दिया है। मेरी इस सफलता में तुम्हारे उत्साह बल न होता तो शायद आज मैं इस शिखर पर न पहुँच सकती।

तुम्हारे बधाई पत्र के कैसें कृतज्ञता व्यक्त करूँ। शब्दों में सामर्थ्य नहीं वचन हो रहे बौने।
मम्मी पापा को सादर नमस्कार!

तुम्हारी
सुमेधा
In simple words: यह सखी को उसकी शुभकामनाओं और प्रेरणा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लिखा गया अनौपचारिक पत्र है।

Exam Tip: अनौपचारिक पत्रों में व्यक्तिगत भावनाएं, आदर और स्नेहपूर्ण भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

 

Question 4. आपके छोटे भाई ने एक आवसीय विद्यालय में प्रवेश लिया है उसे मित्रों के चुनाव में सावधानी बरतने के लिए समझाते हुए एक पत्र लिखिए।
Answer:
नीरज
456 सेक्टर 14,
करनाल
दिनांक 14 मई 2012

प्रिय सोमे,
स्नेह!
आत्मा है छात्रावास में बड़े आनंद से होगे। तुमने पिछले पत्र में लिखा था कि तुम्हारा मन छात्रावास में लग गया है। तुम्हे जाते ही अच्छे मित्र मिल गए हैं। मैं तुम्हारी व्यवहार कुशलता को जानता हूँ। इसलिए कभी कभी डर भी लगता है कि कही तुम जरूरत से ज्यादा मित्र न बना लो। बाहर जाकर मित्रों की जरूरत तो होती है परतु वे ही मित्र कभी कभी हमारी प्रगति में बाधा भी बन जाते हैं।

प्रिय सोमे! यह हमे याद रखना कि तुम छात्रावास में पढ़ने के उद्देश्य से गए हो इसलिए जो मित्र पढ़ाई में साधक बने उसी को अपना मित्र बनाना। ऐसा मित्र जो पढ़ने लिखने की बातें करेगा।
मुझे तुम पर पूरा विश्वास है कि तुमने अपने आप ही ऐसे मित्रों का चयन किया होगा। अगर कही कोई चूक हो गई हो तो तुम संभलता से उसे यथा शीघ्र संवार लेना।

तुम्हारा भाई
नीरज
In simple words: छोटे भाई को अच्छे और सच्चे मित्रों का चयन करने की सलाह देते हुए लिखा गया पत्र है।

Exam Tip: भाई को लिखे गए पत्र में मार्गदर्शन, स्नेह और नैतिक सीख का सुंदर समन्वय होना चाहिए।

 

अनुच्छेद लेखन

अनुच्छेद लेखन ऐसी गद्या रचना है जिसमें किसी विषय पर सीमित आकार के भीतर सुंदर ढंग से कमबद्ध विचार प्रकट करने का प्रयत्न किया गया उत्तर अनुच्छेद लेखन लेखन को अपने मौलिक व्यक्तित्व एवं गागर में सागर भरने का कला का परिचय देना होता है। अतः अनुच्छेद लेखक को निम्नलिखित महत्वपूर्ण ध्यान रखनी चाहिए -

• अनुच्छेद लेखन के लिए गए विषय का चयन करना चाहिए जिसे आप भली भांति समझते हैं।
• अनुच्छेद लेखन से पूर्व यह आव यक है कि विषय संबंधित संपूर्ण सामग्री जुटा ली जाए तथा उसका गंभीर मनन किया जाए।
• सामग्री एकत्र कर लेने के उपरांत अनुच्छेद लेखन की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।
• अनुच्छेद लेखन की भाषा भुध्द साहित्यिक सरल सुबोध प्रभावपूर्ण एवं परिमार्जित होनी चाहिए।
• विचारो मे सुसंबद्धता अनुच्छेद लेखन का अत्या यक गुण है।

नीचे कुछ अनुच्छेद लेखन के कथन उनसे निर्मित विचार बिंदु दिए जा रहे हैं

1 देश प्रेम
देश प्रेम त्यागमयी भावना है। देश प्रेमी देश के लिए समर्पित होता हैं।
विचार बिंदु :- देश प्रेम में त्याग ; एक पवित्र भावना ; देश प्रेमी का जीवन देश के लिए ; देश प्रेमियों की गौरव शाली परंपरा ; देश प्रेम सर्वोच्च भावना

2 बाल श्रमिक
विचार बिंदु :- बाल श्रमिक कौन ; श्रमिक के रूप में उनकी दिनचर्या ;छोटे बड़े व्यवसायियों द्वारा शोषण ; प्र ासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रयास

3 प्रदूषण एक समस्या
विचार बिंदु :- पर्यावरण का अर्थ ;प्रदूषण के कारण ;प्रदूषण का निवारण

4 सांप्रदायिकता एक अभिशाप
विचार बिंदु :- सांप्रदायिकता का अर्थ ; भारत में सांप्रदायिकता ;सांप्रदायिक घटनाएँ ;समाधान।

5 बेरोजगारी समस्या और समाधान
विचार बिंदु :- बेरोजगारी की समस्या और अभिप्राय ; बेरोजगारी के कारणों ; समाधान।

6 भ्रष्टाचार
विचार बिंदु :- भ्रष्टाचार का बढ़ता स्वरूप ;भ्रष्टाचार एक नियमित व्यवस्था ;भ्रष्टाचार क्यों और कैसे ?

7 कम्प्यूटर का महत्व
विचार बिंदु :- कम्प्यूटर आज की आव यकता ;कम्प्यूटर का बढ़ता प्रयोग ;दैनिक जरूरत

8 दूरदर्शन का प्रभाव
विचार बिंदु :- विवाद का विषय ; ज्ञान वृद्धि ; पाठ्यक्रम संबंधित कार्यक्रम ;हानियाँ

9 विज्ञान वरदान या अभिशाप
विचार बिंदु :- विज्ञान के चमत्कार ; विज्ञान का दान ; विज्ञान के अभिशाप

10 आतंकवाद
विचार बिंदु :- आतंकवाद का अर्थ ; आतंकवाद के कारण ; आतंकवाद का समाधान

Download Practice Assignments: Class 9 Hindi Writing

Revision Assignment: Writing (CBSE)

Explore reliable practice questions for Writing tailored for Class 9 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.

Key Advantages of Solving Writing Assignments

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

Steps to Complete Writing Assignments Successfully

  1. Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 9 Hindi thoroughly before diving into assignment tasks.
  2. Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
  3. Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 9 Hindi Writing assignments?

You can download free PDF assignments for Class 9 Hindi Writing from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these Hindi Writing assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 9 Hindi Writing assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 9 Hindi Writing based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Writing.

How can practicing Writing assignments help in Hindi preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 9 students understand every sub-topic of Writing. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download Hindi Writing assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 9 Hindi Writing are available for free download in mobile-friendly PDF format.