Download CBSE Class 9 Hindi Assignments
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 9 Hindi Literature Assignment Set 02. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 9 Hindi worksheets support effective daily practice for Literature.
Access CBSE School Assignments and Answers
View or download the dedicated CBSE Class 9 Hindi Literature Assignment Set 02 resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
खण्ड 'ग'
पाठ्यपुस्तक
गद्यांश आधारित प्रश्न (5 अंक)
दो बैलों की कथा
Question 1. कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है किंतु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता हो पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर एक विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुंच गए हैं पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा।
(क) वह बहुत कमजोर प्राणी है।
(ख) वह बहुत निर्धन पशु है।
(ग) वह दया का पात्र है।
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
गद्यांश के अनुसार गधे में सहनशीलता कूट-कूट कर भरी है और उसे बहुत गरीब तथा कमजोर माना गया है।
In simple words: गधे की अत्यधिक सहनशीलता और कमजोरी के कारण उसे गरीब जानवर कहा गया है।
Exam Tip: ऐसे बहुविकल्पीय प्रश्नों में गद्यांश की पंक्तियों को ध्यान से पढ़कर सही विकल्प चुनें।
Question 2. गधे क्या नहीं करते ?
(क) चुपचाप मार खाना
(ख) अशंतोष प्रकट करना
(ग) खुश होना
(घ) जो मिले उसे खा लेना
Answer: (ख) अशंतोष प्रकट करना
गधा कभी भी असंतोष प्रकट नहीं करता, चाहे उसे खराब घास ही क्यों न दी जाए।
In simple words: गधा कभी असंतोष या गुस्सा नहीं दिखाता।
Exam Tip: गधे के स्वभाव की विशेषताओं पर ध्यान दें।
Question 3. किसके चेहरे पर सदा उदासी छाई रहती है ?
(क) कुत्ता
(ख) बैल
(ग) सांड
(घ) गधा
Answer: (घ) गधा
गधे के चेहरे पर हमेशा एक स्थायी विषाद (उदासी) छाया रहता है।
In simple words: गधा हमेशा उदाس दिखाई देता है।
Exam Tip: गधे के लिए प्रयुक्त 'विषाद' शब्द का अर्थ उदासी है।
Question 4. सुख-दुःख, हानि-लाभ में कौन नहीं बदलते ?
(क) ऋषि मुनि
(ख) साधु
(ग) गधे
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
गधे और ऋषियों-मुनियों दोनों की प्रकृतियों की तुलना की गई है जो हर परिस्थिति में समान रहते हैं।
In simple words: गधा हर परिस्थिति में एक जैसा रहता है।
Exam Tip: पाठ में गधे की तुलना ऋषियों से की गई है।
Question 5. 'सुख दुःख' में कौन सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव समास
(ख) बहुब्रीहि
(ग) द्विगु
(घ) द्वंद्व समास
Answer: (घ) द्वंद्व समास
'सुख दुःख' में दोनों पद प्रधान हैं और बीच में योजक चिन्ह है, अतः यहाँ द्वंद्व समास है।
In simple words: विपरीत अर्थ वाले शब्दों के जोड़े में द्वंद्व समास होता है।
Exam Tip: योजक चिन्ह वाले सामासिक पद अधिकांशतः द्वंद्व समास होते हैं।
Question 6. झूरी काछी के दोनों बैलों के नाम थे हीरा और मोती। दोनों पछाड़ जाति के थे-देखने में सुंदर, काम में चौकस, डौल में ऊँचे। बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक-भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक, दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाता था, हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है। दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूंघकर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भी मिला लिया करते थे-विग्रह के नाते से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से, जैसे दोस्तों में घनिष्ठता होती है धौल-धप्पा होने लगता है।
(1) झूरी काछी कौन था ?
(क) बैलों का मालिक
(ख) बैलों का व्यापारी
(ग) बैलों का खरीदार
(घ) कांजीहौस का चौकीदार
Answer: (क) बैलों का मालिक
झूरी काछी हीरा और मोती दोनों बैलों का स्वामी (मालिक) था।
In simple words: झूरी बैलों को पालने वाला उनका मालिक था।
Exam Tip: गद्यांश के आरंभ में ही झूरी का परिचय दिया गया है।
Question 7. हीरा और मोती कैसे थे ?
(क) दिखने में सुंदर
(ख) काम में चौकस
(ग) कद में ऊँचे
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
हीरा और मोती सुंदर, काम में चौकस और कद में ऊँचे थे।
In simple words: दोनों बैल सुंदर, मेहनती और अच्छे कद-काठ के थे।
Exam Tip: बैलों की शारीरिक और मानसिक विशेषताओं को याद रखें।
Question 8. हीरा और मोती की वह कौन सी विशेषता है जिससे मनुष्य वंचित है ?
(क) भाईचारे की भावना
(ख) विचार विनिमय का गुण
(ग) कठोर परिश्रम करने की शक्ति
(घ) एक दूसरे के मन की बात जान लेना
Answer: (घ) एक दूसरे के मन की बात जान लेना
दोनों मूक भाषा में एक-दूसरे के मन की बात समझ जाते थे जिससे मनुष्य वंचित है।
In simple words: बिना बोले एक-दूसरे की भावना समझ लेना उनकी विशेषता थी।
Exam Tip: मूक भाषा और गुप्त शक्ति का उल्लेख गद्यांश में है।
Question 9. बैल अपना प्रेम कैसे प्रकट करते थे ?
(क) जुगाली करके
(ख) चाटकर
(ग) सींग मिलाकर
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
बैल एक-दूसरे को चाटकर, सूंघकर और प्रेम से सींग मिलाकर अपना प्रेम प्रकट करते थे।
In simple words: चाटने और सींग मिलाने से वे अपनी आत्मीयता दिखाते थे।
Exam Tip: बैलों के प्रेम प्रदर्शन के तरीकों को ध्यान में रखें।
Question 10. विग्रह का अर्थ है
(क) मजाक
(ख) प्रेम
(ग) दोस्ती
(घ) झगड़ा
Answer: (घ) झगड़ा
यहाँ 'विग्रह' शब्द का आशय लड़ाई या झगड़े से है।
In simple words: विग्रह का अर्थ लड़ाई-झगड़ा होता है।
Exam Tip: संदर्भ के अनुसार शब्दों के अर्थ समझें।
Question 11. आधी रात से ऊपर जा चुकी थी। दोनों गधे अभी तक खड़े सोच रहे थे कि भागें या न भागें, और मोती अपने मित्र की रस्सी तोड़ने में लगा हुआ था। जब वह हार गया, तो हीरा ने कहा-तुम जाओ, मुझे यहीं पड़ा रहने दो। शायद कहीं भेंट हो जाए। मोती ने आँखों में आंसू लाकर कहा-तुम मुझे इतना स्वार्थी समझते हो, हीरा? हम और तुम इतने दिनों एक साथ रहे हैं। आज तुम विपत्ति में पड़ गए, तो मैं तुम्हें छोड़कर अलग हो जाओ! हीरा ने कहा-बहुत मार पड़ेगी। लोग समझ जाएंगे, यह तुम्हारी शरारत है। मोती गर्व से बोला-जिस अपराध के लिए तुम्हारे गले में बंधन पड़ा, उसके लिए अगर मुझ पर मार पड़े, तो क्या चिंता! इतना तो हो ही गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे।
(1) कांजीहौस के गधे क्यो नही भागे ?
(क) वे दीवार टूटने से खेषल थे।
(ग) वे डरते थे ।
(ख) वे यहाँ सुखी थे ।
(घ) वे कायर थे ।
Answer: (क) वे दीवार टूटने से खेषल थे।
गधे कांजीहौस की टूटी दीवार से इसलिए नहीं भागे क्योंकि वे सुस्त या बेपरवाह थे।
In simple words: गधों की मूर्खता या सुस्ती के कारण वे वहाँ से नहीं भागे।
Exam Tip: गधों के स्वभाव के बारे में इस प्रसंग से प्रश्न पूछे जाते हैं।
Question 12. रस्सी कौन तोड़ने लगा ?
(क) हीरा
(ख) मोती
(ग) गधे
(घ) उपरोक्त तीनों
Answer: (ख) मोती
मोती अपने मित्र की रस्सी तोड़ने में लगा हुआ था।
In simple words: मोती ने हीरा को छुड़ाने के लिए रस्सी तोड़ने का प्रयास किया।
Exam Tip: दोनों बैलों के स्वभाव (हीरा समझदार, मोती उत्साही) को पहचानें।
Question 13. मोती हीरा को छोड़कर क्यों नहीं गया ?
(क) वह कांजीहौस में रहना चाहता था ।
(ख) उसे हीरा की चिंता थी ।
(ग) वह मित्र को छोड़कर भागना नहीं चाहता था ।
(घ) घ उसे हीरा ने मना किया था ।
Answer: (ग) वह मित्र को छोड़कर भागना नहीं चाहता था ।
मोती अपने सच्चे मित्र हीरा को विपत्ति में अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहता था।
In simple words: सच्ची मित्रता के कारण मोती ने हीरा का साथ नहीं छोड़ा।
Exam Tip: यह प्रसंग सच्ची मित्रता को दर्शाता है।
Question 14. मोती ने ऐसा क्यो कहा-जिस अपराध के लिए तुम्हारे गले में बंधन पड़ा, उसके लिए अगर मुझ पर मार पड़े, तो क्या चिंता! इतना तो हो ही गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे।
(क) उसे अपनी परवाह नही थी ।
(ख) वह मार खाने से नहीं डरता था ।
(ग) उसने हार मान लिया था ।
(घ) वह दूसरे की आजादी के लिए सब कष्ट सहने को तैयार था ।
Answer: (घ) वह दूसरे की आजादी के लिए सब कष्ट सहने को तैयार था ।
मोती अन्य कमजोर प्राणियों की रक्षा और आजादी से संतुष्ट था।
In simple words: दूसरों की भलाई के लिए वह खुद कष्ट उठाने को तैयार था।
Exam Tip: मोती के परोपकारी स्वभाव को समझें।
Question 15. 'अपराध' में किस उपसर्ग का प्रयोग है ?
(क) उप
(ख) अप
(ग) अपर
(घ) राध
Answer: (ख) अप
'अपराध' शब्द में 'अप' उपसर्ग और 'राध' मूल शब्द है।
In simple words: अपराध में 'अप' उपसर्ग लगा है।
Exam Tip: उपसर्ग शब्द के आरंभ में जुड़कर नया अर्थ बनाते हैं।
ल्हासा की ओर
Question 16. डांडे तिब्बत में सबसे खतरे की जगहें हैं। सोलह-सत्रह हजार फीट की ऊँचाई होने के कारण उनके दोनों तरफ मीलों तक गाँव-गिराव नहीं होते। नदियों के मोड़ और पहाड़ों के कोनों के कारण बहुत दूर तक आदमी को देखा नहीं जा सकता। डाकुओं के लिए यही सबसे अच्छी जगह है। तिब्बत में गाँव में आकर खून हो जाए, तब तो खूनी को सजा भी मिल सकती है, लेकिन इन निर्जन स्थानों में मरे हुए आदमियों के लिए कोई परवाह नहीं करता। सरकार खुफिया-विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ! गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहले आदमी को मार डालते हैं, उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं।
(1) डाड़े तिब्बत में सबसे खतरनाक जगहें क्यों हैं ?
(क) यह सोलह-सत्रह हजार फीट की ऊँचाई पर है।
(ख) यहाँ आसपास मीलों तक कोई गाँव नहीं है।
(ग) डाकुओं के लिए यह सुरक्षित जगह है।
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
Answer: (घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
अत्यधिक ऊँचाई, निर्जनता और डाकुओं की सुगमता के कारण ये स्थान खतरनाक हैं।
In simple words: ऊँचाई, सूनापन और डाकुओं का भय इस स्थान को खतरनाक बनाते हैं।
Exam Tip: गद्यांश में दिए गए तिब्बत के भौगोलिक और सामाजिक कारणों को याद रखें।
Question 17. डाकुओं के लिए डाड़े सबसे अच्छी जगह क्यों हैं ?
(1)
(क) पुलिस उनसे डरती है।
(ख) बहुत से यात्री लूटने के लिए मिल जाते हैं।
(ग) लूट और हत्या का कोई गवाह नहीं मिल पाता।
(घ) सुनसान जगह है।
Answer: (ग) लूट और हत्या का कोई गवाह नहीं मिल पाता।
निर्जन स्थान होने के कारण वहाँ खून या लूट का कोई गवाह नहीं मिलता।
In simple words: गवाह न मिलने के कारण डाकू बेखौफ रहते हैं।
Exam Tip: डाकुओं की सहूलियत का मुख्य कारण गवाहों का अभाव है।
Question 18. यहाँ खून होने पर खूनी को सजा क्यों नहीं मिल पाती ?
(1)
(क) क्योंकि वहाँ जमींदारी प्रथा है।
(ख) क्योंकि वहाँ! कोई न्यायालय नहीं है।
(ग) खूनी से सब डरते हैं।
(घ) क्योंकि खून करने वाले के खिलाफ कोई गवाह नहीं होता।
Answer: (घ) क्योंकि खून करने वाले के खिलाफ कोई गवाह नहीं होता।
गवाह न होने के कारण अपराधियों को सजा नहीं मिलती।
In simple words: गवाह के अभाव में सजा मिलना असंभव होता है।
Exam Tip: न्यायिक व्यवस्था की कमजोरी और निर्जनता मुख्य बिंदु हैं।
Question 19. डाड़े की आवासीय स्थिति कैसी है ?
(क) यहाँ दूर-दूर तक कोई गाँव नहीं है।
(ख) यहाँ गाँव बहुत पास-पास हैं।
(ग) यहाँ गाँव की आबादी कम है।
(घ) यहाँ गाँव की सघन आबादी है।
Answer: (क) यहाँ दूर-दूर तक कोई गाँव नहीं है।
ऊँचाई के कारण वहाँ मीलों तक कोई गाँव नहीं होता।
In simple words: डाड़े वाले क्षेत्र पूरी तरह निर्जन हैं।
Exam Tip: 'निर्जन' शब्द का अर्थ बस्तियों से रहित होता है।
Question 20. 'निर्जन' शब्द में उपसर्ग है-
(क) नि
(ख) निर्
(ग) नीर
(घ) निज
Answer: (ख) निर्
'निर्जन' में 'निर्' उपसर्ग और 'जन' मूल शब्द है।
In simple words: 'निर्जन' शब्द में 'निर्' उपसर्ग जुड़ा है।
Exam Tip: उपसर्ग पहचानते समय मूल शब्द को अलग करना सीखें।
उपभोक्तावाद की संस्कृति
Question 21. धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है। एक नयी जीवन-शैली अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। उसके साथ आ रहा है एक नया जीवन-दर्शन-उपभोक्तावाद का दर्शन। उत्पादन बढ़ाने पर जोर है चारों ओर। यह उत्पादन आपके लिए है आपके भोग के लिए है, आपके सुख के लिए है। 'सुख' की व्याख्या बदल गई है। एक सूक्ष्म बदलाव आया है नई स्थिति में। उत्पाद तो आपके हैं, पर आप यह भूल जाते हैं कि जाने-अनजाने आज के माहौल में आपका चरित्र भी बदल रहा है और आप उत्पाद को समर्पित होते जा रहे हैं।
(1) आज किसका प्रभाव बढ़ रहा है
(क) उत्पादन
(ख) बाजार
(ग) उपभोक्तावाद
(घ) नयी जीवन शैली
Answer: (ग) उपभोक्तावाद
गद्यांश के अनुसार आज उपभोक्तावाद का नया जीवन-दर्शन और प्रभाव बढ़ रहा है।
In simple words: समाज में उपभोक्तावादी संस्कृति तेजी से फैल रही है।
Exam Tip: पाठ के मुख्य विषय उपभोक्तावाद को ध्यान में रखें।
Question 22. उपभोक्तावाद में किस पर बल दिया जा रहा है
(क) भोग विलासिता पर
(ख) उत्पादन बढ़ाने पर
(ग) सुख बढ़ाने पर
(घ) चरित्र बदलने पर
Answer: (ख) उत्पादन बढ़ाने पर
इस संस्कृति में वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाने पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है।
In simple words: अधिक से अधिक उत्पादन पर बल दिया जा रहा है।
Exam Tip: उत्पादन और उपभोग इस पाठ के केंद्रीय बिंदु हैं।
Question 23. सुख की वर्तमान परिभाषा क्या है ?
(क) उत्पादन बढ़ाना ही सुख है।
(ख) उपभोग-भोग ही सुख है।
(ग) दिखावा करने में सुख है।
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (ख) उपभोग-भोग ही सुख है।
आज के समय में केवल उपभोग करना ही सुख मान लिया गया है।
In simple words: चीजों का उपभोग करना ही आज सुख बन गया है।
Exam Tip: सुख की परिभाषा में आए बदलाव को समझें।
Question 24. उपभोक्तावादी जीवन-शैली के कारण क्या बदल रहा है ?
(क) चरित्र
(ख) सुख की परिभाषा
(ग) जीवन के प्रति दृष्टिकोण
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
इस संस्कृति के कारण मनुष्य का चरित्र, सुख की परिभाषा और दृष्टिकोण सब बदल रहे हैं।
In simple words: उपभोक्तावाद से व्यक्ति का पूरा जीवन और चरित्र प्रभावित हो रहा है।
Exam Tip: उपभोक्तावाद के दुष्प्रभावों को याद रखें।
Question 25. इस गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम है ?
(क) उपभोक्तावाद की संस्कृति, श्यामाचरण दुबे
(ख) ल्हासा की ओर, राहुल सांकृत्यायन
(ग) सांवले सपनों की याद, जाबिर हुसैन
(घ) नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया, चपला देवी
Answer: (क) उपभोक्तावाद की संस्कृति, श्यामाचरण दुबे
यह प्रसिद्ध निबंध श्यामाचरण दुबे द्वारा रचित 'उपभोक्तावाद की संस्कृति' है।
In simple words: पाठ और लेखक का नाम अच्छी तरह याद कर लें।
Exam Tip: प्रत्येक पाठ और उसके लेखक का नाम परीक्षा के लिए अनिवार्य है।
Question 26. हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं, पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं। प्रतिष्ठा की अंधि प्रतिस्पर्धा में जो अपना है उसे खोकर छद्म आधुनिकता की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। संस्कृति की नियंत्रक शक्तियों के क्षीण हो जाने के कारण हम डिस्थमित हो रहे हैं।
(1) उपभोक्तावादी संस्कृति ने हमारी परंपराओं और आस्थाओं को किस प्रकार प्रभावित किया है ? 1
(क) उनका विकास हुआ है।
(ख) उनका अवमूल्यन तथा क्षरण हुआ है।
(ग) उनमें परिवर्तन आया है।
(घ) ये यथावत हैं।
Answer: (ख) उनका अवमूल्यन तथा क्षरण हुआ है।
उपभोक्तावादी संस्कृति के प्रभाव से हमारी परंपराओं और आस्थाओं का क्षरण हुआ है।
In simple words: हमारी पुरानी परंपराओं का मूल्य कम हुआ है।
Exam Tip: गद्यांश की पंक्तियों से सीधे उत्तर छाँटना सीखें।
Question 27. बौद्धिक दासता स्वीकारने का आशय है- 1
(क) मानसिक गुलामी।
(ख) दास बन जाना।
(ग) हम पश्चिमी संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं।
(घ) अपनी संस्कृति को बचाना।
Answer: (ग) हम पश्चिमी संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं।
बौद्धिक दासता का अर्थ पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बनकर उनकी नकल करना है।
In simple words: पश्चिमी संस्कृति की অন্ধ नकल करना बौद्धिक दासता है।
Exam Tip: लेखक ने पश्चिमी अंधानुकरण को बौद्धिक दासता कहा है।
Question 28. हमारी नई संस्कृति कैसी है ? 1
(क) अनुकरण की संस्कृति है।
(ख) मूल्यों की संस्कृति है।
(ग) सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है।
(घ) समृद्धशाली संस्कृति है।
Answer: (क) अनुकरण की संस्कृति है।
हमारी नई संस्कृति मौलिक न होकर पश्चिम का अनुकरण करने वाली है।
In simple words: हम दूसरों की नकल कर रहे हैं।
Exam Tip: गद्यांश में 'अनुकरण की संस्कृति' शब्द का प्रयोग हुआ है।
Question 29. हम दिग्भ्रमित क्यों हो रहे हैं ? 1
(क) आधुनिक होने के कारण।
(ख) अंधी प्रतिस्पर्धा के कारण।
(ग) बौद्धिक दासता के कारण।
(घ) संस्कृति की नियंत्रक शक्तियों के क्षीण हो जाने के कारण।
Answer: (घ) संस्कृति की नियंत्रक शक्तियों के क्षीण हो जाने के कारण।
संस्कृति की मर्यादा तय करने वाली शक्तियां कमजोर होने से समाज दिग्भ्रमित है।
In simple words: सांस्कृतिक नियंत्रण कमजोर होने से हम भटक रहे हैं।
Exam Tip: गद्यांश के अंत में इसका स्पष्ट कारण दिया गया है।
Question 30. 'अस्मिता' शब्द का अर्थ है - 1
(क) आदर।
(ख) कार्यक्रम।
(ग) अस्तित्व।
(घ) सम्मान।
Answer: (ग) अस्तित्व।
'अस्मिता' का सही अर्थ पहचान या अस्तित्व होता है।
In simple words: अस्मिता का अर्थ अपनी पहचान या अस्तित्व है।
Exam Tip: कठिन शब्दों के अर्थ याद रखना हिंदी में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Question 31. इस संस्कृति के फैलाव का परिणाम क्या होगा? यह गंभीर चिंता का विषय है। हमारे सीमित संसाधनों का घोर अपव्यय हो रहा है। जीवन की गुणवत्ता आलू के चिप्स से नहीं सुधरती। न बहुविज्ञापित शीतल पेयों से। भले ही वे अंतर्राष्ट्रीय हों। पीजा और बर्गर कितने ही आधुनिक हों, हैं वे कूड़ा खाद्य। समाज में वर्गों की दूरी बढ़ रही है, सामाजिक सरोकारों में कमी आ रही है। जीवन स्तर का यह बढ़ता अंतर आवेश और अशांति को जन्म दे रहा है। जैसे-जैसे दिखावे की यह संस्कृति फैलेगी, सामाजिक अशांति भी बढ़ेगी। हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का ह्रास तो हो ही रहा है, हम लक्ष्य-भ्रम से भी पीड़ित हैं। विकास के विराट उद्देश्य पीछे हट रहे हैं, हम झूठी तुष्टि के तात्कालिक लक्ष्यों का पीछा कर रहे हैं। मर्यादाएँ टूट रही हैं, नैतिक मानदंड ढीले पड़ रहे हैं। व्यक्ति-केंद्रकता बढ़ रही है, स्वार्थ परमार्थ पर हावी हो रहा है। भोग की आकांक्षाएँ आसमान को छू रही हैं।
(1) उपभोक्तावादी संस्कृति के फैलाव का परिणाम क्या होगा?
(क) सीमित संसाधनों का घोर अपव्यय
(ख) समाज में वर्गों की दूरी बढ़ना
(ग) व्यक्ति-केंद्रकता बढ़ना
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
उपभोक्तावाद के फैलने से संसाधनों की बर्बादी, असमानता और स्वार्थपरायणता बढ़ती है।
In simple words: उपभोक्तावाद से समाज में कई प्रकार की बुराइयां फैलती हैं।
Exam Tip: उपभोक्तावाद के परिणामों को पैराग्राफ के आधार पर समझें।
Question 2. जीवन की गुणवत्ता किससे नहीं सुधरती
(क) दूध
(ख) आलू, चावल दाल
(ग) कूड़ा खाद्य
(घ) पीजा
Answer: (ग) कूड़ा खाद्य
जंक फूड या कूड़ा खाद्य (जैसे चिप्स, पिज्जा) से जीवन की गुणवत्ता नहीं सुधरती।
In simple words: जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
Exam Tip: पाठ में पिज्जा-बर्गर को 'कूड़ा खाद्य' कहा गया है।
Question 3. कौन से कूड़ा खाद्य आधुनिक समझे जाते हैं
(क) पीजा
(ख) बर्गर
(ग) शीतल पेय
(घ) उपरोक्त सभी
Answer: (घ) उपरोक्त सभी
पिज्जा, बर्गर और शीतल पेय सभी को आधुनिक कूड़ा खाद्य माना गया है।
In simple words: ये सभी पश्चिमी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं।
Exam Tip: ऐसे प्रश्नों में सभी विकल्प सही होने पर 'उपरोक्त सभी' चुनें।
Question 4. उपभोक्तावादी संस्कृति के बढ़ने का परिणाम नही है
(क) विकास के विराट उद्देश्य से पीछे हटना
(ख) स्वार्थ परमार्थ पर हावी होना
(ग) नैतिक मानदंड कड़े होना
(घ) लक्ष्य-भ्रम से पीड़ित होना
Answer: (ग) नैतिक मानदंड कड़े होना
उपभोक्तावाद से नैतिक मानदंड कड़े नहीं बल्कि ढीले पड़ते हैं।
In simple words: उपभोक्तावाद नैतिकता को कमजोर करता है।
Exam Tip: प्रश्न में 'नहीं है' पूछा गया है, अतः नकारात्मक कथन चुनें।
Question 5. क्या आवेश और अशांति को जन्म दे रहा है।
(क) शिक्षा में अंतर
(ख) खान पान का अंतर
(ग) जीवन स्तर का बढ़ता अंतर
(घ) विकास का वर्तमान स्वरूप
Answer: (ग) जीवन स्तर का बढ़ता अंतर
समाज में लोगों के जीवन स्तर का बढ़ता अंतर अशांति फैला रहा है।
In simple words: अमीरी-गरीबी का बढ़ता अंतर अशांति लाता है।
Exam Tip: गद्यांश में जीवन स्तर के अंतर को अशांति का कारण बताया गया है।
साँवले सपनों की याद
Question 32. इस हुजूम में आगे-आगे चल रहे हैं, सालीम अली। अपने कंधे पर सैलानियों की तरह अपने अंतहीन सफर का बोझ उठाए। लेकिन यह सफर पिछले तमाम सफरों से भिन्न है। भीड़-भाड़ की जिंदगी और तनाव के माहौल से सालीम अली का यह आखिरी पलायन है। अब तो वो उस वन-पक्षी की तरह प्रकृति में विलीन हो रहे हैं, जो जिंदगी को आखिरी गीत गाने के बाद मौत की गोद में जा बसा हो। कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा।
उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर सही विकल्पों का चयन कीजिए-
(i) अंतहीन सफर का आशय है
(क) बहुत लम्बी यात्रा
(ख) मृत्यु के उपरांत अंतिम यात्रा
(ग) जंगलों में भटक जाना
(घ) हुजूम में आगे चलना
Answer: (ख) मृत्यु के उपरांत अंतिम यात्रा
यहाँ 'अंतहीन सफर' का तात्पर्य सालीम अली की मृत्यु से है।
In simple words: अंतहीन सफर का अर्थ मनुष्य की अंतिम यात्रा (मृत्यु) है।
Exam Tip: पाठ में सालीम अली की मृत्यु के संदर्भ में यह बात कही गई है।
(ii) सालिम अली का यह आखिरी पलायन कैसे था ?
(क) अपना काम छोड़ रहे थे
(ख) अपना दफ्तर छोड़ के भाग रहे थे
(ग) विदेश जाकर बस रहे थे
(घ) मौत के आगोश में चले गए ।
Answer: (घ) मौत के आगोश में चले गए ।
सालीम अली की मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए यह उनका अंतिम पलायन था।
In simple words: उनकी मृत्यु को अंतिम पलायन कहा गया है।
Exam Tip: पलायन शब्द का प्रयोग यहाँ संसार से विदाई के लिए है।
(iii) सालिम किस वन पक्षी की तरह थे
(क) जो बंधनों में रह कर गीत गाता है।
(ख) जो पानी में खेलता है।
(ग) जो मुक्त प्रकृति में गीत गाता है।
(घ) जो आकाश में ऊँचा उड़ता है ।
Answer: (ग) जो मुक्त प्रकृति में गीत गाता है।
उनकी तुलना उस पक्षी से की गई है जो जीवनभर स्वतंत्र रहकर प्रकृति में गाता है।
In simple words: वे प्रकृति के स्वतंत्र पक्षी की तरह थे।
Exam Tip: लेखक ने सालीम अली को प्रकृति प्रेमी पक्षी बताया है।
(iv) प्रकृति से सालिम अली का संबंध कैसा था ?
(क) प्रकृति उनके उपयोग की वस्तु थी
(ख) वे प्रकृति पर विजय पाना चाहते थे
(ग) वे प्रकृति का दोहन कर सफल होना चाहते थे
(घ) वे प्रकृति का आत्मकिया हिस्सा बन कर रहते थे
Answer: (घ) वे प्रकृति का आत्मकिया हिस्सा बन कर रहते थे
सालीम अली प्रकृति को अपने जीवन का अभिन्न अंग मानते थे।
In simple words: वे प्रकृति के साथ पूरी तरह घुल-मिल गए थे।
Exam Tip: सालीम अली पर्यावरण और प्रकृति के सच्चे रक्षक थे।
(V) 'सपनों के गीत गाना' का तात्पर्य है
(क) अपना पसंदीदा कार्य करना
(ख) नींद में गाने गाना
(ग) गाने में सपनों का वर्णन करना
(घ) झूठी बातें करना
Answer: (क) अपना पसंदीदा कार्य करना
प्रकृति और पक्षियों की सेवा करना ही उनका सपना था।
In simple words: अपने प्रिय कार्यों में लगे रहना इसका आशय है।
Exam Tip: मुहावरों और प्रतीकात्मक अर्थों को समझें।
Question 33. नैसर्गिंक जिंदगी का प्रतिरूप बन गये थे। सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे। जो लोग उनके भ्रमणशील स्वभाव और उनकी यायावरी से परिचित हैं, उन्हें महसूस होता है कि वो आज भी पक्षियों के सुराग में ही निकले हैं, और बस अभी गले में लंबी दूरबीन लटकाए अपने खोजपूर्ण परिणामों के साथ लौट आएंगे।
जब तक वो नहीं लौटते, क्या उन्हें गया हुआ मान लिया जाए!
मेरी आँखें नम हैं, सालिम अली, तुम लौटोगे ना!
(i) नैसर्गिंक जिंदगी के प्रतिरूप का आशय है
(क) पक्षियों से प्रेम
(ख) प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाले
(ग) सबसे मिलजुलकर रहनेवाले
(घ) भ्रमण प्रेमी
Answer: (ख) प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाले
प्राकृतिक जीवन जीने वाले और प्रकृति से जुड़ाव रखने वाले को नैसर्गिक कहा गया है।
In simple words: जिनका जीवन पूरी तरह प्रकृति से जुड़ा हो।
Exam Tip: 'नैसर्गिक' का अर्थ प्राकृतिक होता है।
(ii) सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे। इस कथन द्वारा लेखक क्या कहना चाहते हैं।
(क) वे पेड़-पौधों अपनी अलग दुनिया बसाते रहे ।
(ख) वे समृद्ध यात्रा करते रहे ।
(ग) वे बड़ा प्रकृति से निकट संबंध बनाये रहे ।
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: (ग) वे बड़ा प्रकृति से निकट संबंध बनाये रहे ।
उनका दायरा बहुत बड़ा था और वे प्रकृति से गहराई से जुड़े थे।
In simple words: उनका प्रकृति प्रेम अथाह सागर के समान विस्तृत था।
Exam Tip: टापू सीमित होता है जबकि सागर विस्तृत, यही अंतर लेखक ने समझाया है।
(iii) भ्रमणशील स्वभाव और यायावरी का आशय किससे है
(क) तलाशने
(ख) घूमने फिरने
(ग) यात्रा करने
(घ) उपरोक्त में से कोई नही
Answer: (ख) घूमने फिरने
यायावरी का अर्थ लगातार घूमते रहना और नए स्थानों की खोज करना है।
In simple words: यायावरी का अर्थ घुमक्कड़ी या घूमना-फिरना है।
Exam Tip: यायावर घुमक्कड़ स्वभाव के लोगों को कहा जाता है।
(iv) सालिम अली किसकी खोज करते रहे
(क) गौरैया की
(ख) दुर्लभ पक्षियों की
(ग) मोर की
(घ) हाथियों की
Answer: (ख) दुर्लभ पक्षियों की
सालिम अली जीवनभर दुर्लभ पक्षियों की खोज और संरक्षण में लगे रहे।
In simple words: वे दुर्लभ पक्षियों के बारे में जानकारी जुटाते थे।
Exam Tip: सालीम अली प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी थे।
(v) इस गद्यांश के पाठ के लेखक हैं
(क) महादेवी वर्मा
(ख) प्रेमचंद
(ग) जाकिर हुसेन
(घ) जाबिर हुसैन
Answer: (घ) जाबिर हुसैन
'साँवले सपनों की याद' पाठ के लेखक जाबिर हुसैन हैं।
In simple words: इस पाठ के लेखक जाबिर हुसैन हैं।
Question 34. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी ?
Answer: कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती होगी ताकि कैद पशुओं की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सके कि उनमें से कोई भाग तो नहीं गया या मर तो नहीं गया।
In simple words: मवेशियों की गिनती रखने के लिए उनकी हाजिरी ली जाती थी।
Exam Tip: कांजीहौस एक ऐसा बाड़ा होता है जहाँ आवारा या पकड़े गए पशु रखे जाते हैं।
Question 35. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया ?
Answer: बैलों के समान छोटी बच्ची भी जुल्म का शिकार थी इसलिए उसके मन में उनके लिए दया उमड़ पड़ी। उसकी सौतेली माता उसके प्रति कठोर बर्ताव करती थी अतः उस कोमल मन की बालिका ने जब देखा को हीरा मोती पर अत्याचार करते देखा तो उसका मन पसीज गया।
In simple words: दोनों की स्थिति एक जैसी होने के कारण बच्ची को उनसे प्रेम हो गया।
Exam Tip: सहानभूति और समान परिस्थिति इस प्रेम का मुख्य कारण थी।
Question 36. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभर कर आए हैं ?
Answer: कहानी में बैलों के माध्यम से निम्नलिखित नीति-विषयक मूल्य उभर कर आए हैं -
1. विपत्ति के समय हमेशा मित्र की सहायता करना चाहिए।
2. अपनी आजादी के लिए हमेशा सजग व संघर्षशील रहना चाहिए।
3. किसी की आजादी नहीं छीनना चाहिए।
4. अपने समुदाय के हित के लिए अपने हितों का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
5. पशु पक्षियों के प्रति दया का बर्ताव करना चाहिए।
6. स्त्रियों व बच्चों के प्रति सम्मानजनक बर्ताव करना चाहिए।
In simple words: यह कहानी मित्रता, स्वतंत्रता और परोपकार का संदेश देती है।
Exam Tip: प्रेमचंद की कहानियों में हमेशा कोई न कोई नैतिक संदेश होता है।
Question 37. कहानी में प्रेमचंद ने गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ़ अर्थ 'मूर्ख' का प्रयोग न कर किस नए अर्थ की ओर संकेत किया है ?
Answer: प्रेमचंद ने गधे की सहनशीलता, सीधेपन, कभी क्रोध न करने, हानि-लाभ सुख-दुःख में समान रहने, आदि गुणों के आधार पर उसे बेवकूफ के स्थान पर संत स्वभाव का प्राणी करार दिया है जो बहुत अधिक सीधेपन के कारण सम्मान का पात्र नहीं समझा जाता।
In simple words: सीधेपन और सहनशीलता को गधे की मूर्खता नहीं बल्कि उसका बड़प्पन बताया गया है।
Exam Tip: मुहावरों और शब्दों के पारंपरिक अर्थों में बदलाव को समझें।
Question 38. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी ?
Answer: पहली घटना मटर के खेत की थी जब मोती मटर खाने खेत में घुसा और इसी बीच खेत के रखवालों ने उसे घेर लिया। पैर कीचड़ में फँस जाने वह भाग न सका और पकड़ लिया गया। मित्र की मुसीबत में छोड़कर हीरा नहीं भागा और वापस आ गया। उसे भी पकड़ लिया गया।
दूसरी घटना कांजीहौस की थी जब मोती के प्रयासों से कांजीहौस की दीवार टूट गई और वहाँ कैद पशुओं को आजादी मिल गई पर हीरा के बंधन न टूटने के कारण मोती उसे छोड़कर नहीं गया। इसतरह दोनों मित्रों ने मुसीबत में 'सच्ची मित्रता का परिचय दिया।
In simple words: संकट के समय एक-दूसरे का साथ न छोड़ना उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाता है।
Exam Tip: दोनों घटनाओं (खेत और कांजीहौस) का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
Question 39. 'लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो।' - हीरा के इस कथन के माध्यम से स्त्री के प्रति प्रेमचंद के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए।
Answer: प्रेमचंद नारी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार के पक्षधर थे। वे उनके विरुद्ध हिंसा को अनुचित मानते थे। हमारे देश में प्राचीनकाल नारी को सम्मानीय माना जाता रहा है इसलिए उनपर जुल्म करना या उन्हें कठोर दण्ड देने के खिलाफ थे।
In simple words: प्रेमचंद ने हमेशा स्त्रियों के आदर और सुरक्षा की वकालत की है।
Exam Tip: भारतीय संस्कृति में स्त्री-सम्मान की परंपरा को इस प्रसंग से जोड़ा गया है।
Question 40. किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संबंधों को कहानी में किस तरह व्यक्त किया गया है ?
Answer: इस कहानी में बताया है कि किसानों का अपने पालतू पशुओं से भावनात्मक संबंध होता है। झूरी अपने बैलों को अपने पुत्रों की भांति स्नेह करता था और उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। बैल भी अपने स्वामी के प्रति पूरी निष्ठा रखते थे और उसके लिए कड़ा परिश्रम करने खड़ा तैयार थे।
In simple words: किसान अपने पशुओं को परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते हैं।
Question 41. 'इतना तो हो ही गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे'-मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएँ बताइए।
Answer: मोती उग्र व क्रांतिकारी प्रकृति का बैल था। कांजीहौस में उसके प्रयासों से यहाँ कैद अन्य पशुओं को आजादी मिल गई किन्तु हीरा के गले में रस्सी पड़ी होने के कारण वे स्वयं आज़ाद न हो सके। इतना होने पर भी उसे इस बात का संतोष है कि उसके प्रयत्नो से दूसरे जीवों को आजादी मिल गई।
मोती के इस कथन से उसके एक निडरः क्रांतिकारी स्वभाव का पता चलता है जिसे स्वयं की आज़ादी से महत्वपूर्ण है अपनी जाति और समुदाय की मुक्ति।
In simple words: मोती परोपकारी और स्वतंत्रता प्रिय स्वभाव का साहसी बैल था।
Exam Tip: मोती के क्रांतिकारी और निस्वार्थ स्वभाव पर प्रकाश डालें।
Question 42. आशय स्पष्ट कीजिए-
(क) अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।
(ख) उस एक रोटी से उनकी भूख तो शांत होती पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।
Answer: (क) लेखक का कहना है कि मनुष्य स्वयं को सर्वश्रेष्ठ प्राणी कहता है किन्तु उसके पास वह गुप्त शक्ति नहीं है जो अन्य प्राणियों की तरह दूसरे प्राणी के मन की बात जान ले। मनुष्य विचार विनिमय के लिए भाषा या बोली पर आश्रित है। गाय बैलों की भाँति वे मूक भाषा में बातचीत नहीं कर सकता।
(ख) छोटी बालिका ने जब जुल्म के शिकार हीरा मोती को एक एक रोटी खिलाया तो उनकी भूख शांत नहीं हुई पर दोनों के हृदय को इस बात की संतुष्टि मिली की उस घर में कोई है जिसे उनकी परवाह है और जिनके मन में उनके लिए स्नेह है।
In simple words: मूक जीवों का आपसी प्रेम और स्नेहमयी व्यवहार मनुष्य से भी बढ़कर होता है।
Exam Tip: आशय स्पष्ट करने वाले प्रश्नों में पंक्तियों के निहितार्थ को विस्तार से लिखें।
ल्हासा की ओर
Question 43. तिब्बत की कौन-कौन-सी बातें लेखक को अच्छी लगीं ?
Answer: लेखक को यह बात अच्छी लगी कि तिब्बत में भारत की तरह जाति प्रथा छुआछूत पर्दा प्रथा आदि बुराई नहीं थी। इसलिए किसी के यहाँ आसानी से प्रवेश कर सकते थे और चाय आदि बनवा सकते थे।
In simple words: वहाँ छुआछूत और परदा प्रथा का न होना लेखक को भाया।
Exam Tip: तिब्बती समाज की उदारता इस प्रश्न का मुख्य बिंदु है।
Question 44. तिब्बत में सबसे खतरनाक जगह कौन सी है और क्यों ?
Answer: तिब्बत में 'सबसे खतरनाक स्थान डांडे है। सोलह सत्रह हजार फीट ऊंचे स्थान होने कारण दूर तक कोई गाँव नही होता इसलिए डाकुओं का भय बना रहता है।
In simple words: ऊँचाई और सूनेपन के कारण डांडे सबसे खतरनाक माने गए हैं।
Exam Tip: डांडे नामक स्थान की भौगोलिक स्थिति का उल्लेख करें।
Question 45. तिब्बत में हथियारों का कानून न होने के कारण यात्रियों को किसप्रकार का भय रहता है ?
Answer: तिब्बत में हथियारों का कानून न होने के कारण लोग पिस्तौल बंदूक को लाठी की तरह लेकर फिरते हैं इसलिए यात्रियों को जान का खतरा बना रहता है।
In simple words: लोग खुलेआम हथियार लेकर चलते थे जिससे जान का डर रहता था।
Exam Tip: कानून के अभाव में होने वाली असुरक्षा को स्पष्ट करें।
Question 46. लेखक लडकोर के मार्ग में किस कारण पिछड़ गया ?
Answer: लेखक लडकोर के मार्ग में किस कारण पिछड़ गया क्योंकि वह जिस घोड़े की सवारी कर रहा था वह धीमा था और एक स्थान पर वे दूसरे रास्ते चले गये तब उन्हें लौटना पड़ा।
In simple words: सुस्त घोड़े और रास्ता भटकने के कारण लेखक पिछड़ गए।
Question 47. लेखक ने शेखर विहार में यजमान के पास सुमति को जाने से रोका परन्तु दूसरी बार रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया ?
Answer: लेखक ने दूसरी बार सुमति को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया क्योंकि बुद्धवचन के अनुवाद की हस्तलिखित 103 पोथियाँ पढ़ने में व्यस्त हो गये। लेखक एकांत में उन ग्रन्थों को पढ़ना चाहते थे।
In simple words: बौद्ध ग्रंथों के अध्ययन में रुचि होने के कारण लेखक ने उन्हें नहीं रोका।
Exam Tip: बोधगया की पोथियों और अध्ययन प्रेम का प्रसंग याद रखें।
उपभोक्तावाद की संस्कृति
Question 48. लेखक के अनुसार जीवन में 'सुख' से क्या अभिप्राय है ?
Answer: लेखक के अनुसार 'सुख' की व्याख्या बदल गई है। उपभोग-भोग ही सुख माना जाने लगा है। जीवन में सुख पाने का मतलब बाजार में प्रचारित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करना माना जाने लगा है।
In simple words: भौतिक वस्तुओं का उपभोग करना ही आज सुख बन गया है।
Exam Tip: उपभोक्तावादी संस्कृति में सुख की बदलती परिभाषा को समझाएं।
Question 49. आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है ?
Answer: आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित कर रही है। जैसे हम विज्ञापन में प्रचारित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने लगे हैं। हम गुणवत्ता को अनदेखा करके कूड़ा खाद्य खाने लगे हैं। प्रसाधन सामग्रियों का इस्तेमाल बढ़ गया है।
In simple words: विज्ञापनों के प्रभाव से हमारा खान-पान और रहन-सहन बदल रहा है।
Exam Tip: विज्ञापनों और आधुनिक उत्पादों के दुष्प्रभावों का वर्णन करें।
Question 50. लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती क्यों कहा है ?
Answer: लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती कहा है क्योंकि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का ह्रास तो हो ही रहा है, हम लक्ष्य-भ्रम से भी पीड़ित हैं। विकास के विराट उद्देश्य पीछे हट रहे हैं, हम झूठी तुष्टि के तात्कालिक लक्ष्यों का पीछा कर रहे हैं। मर्यादाएँ टूट रही हैं, नैतिक मानदंड ढीले पड़ रहे हैं। व्यक्ति-केंद्रकता बढ़ रही है, स्वार्थ परमार्थ पर हावी हो रहा है। भोग की आकांक्षाएँ आसमान को छू रही हैं।
In simple words: यह संस्कृति हमारी संस्कृति और नैतिकता को नष्ट कर रही है।
Exam Tip: उपभोक्तावाद के सामाजिक और नैतिक खतरों को रेखांकित करें।
Question 51. आशय स्पष्ट कीजिए-
1 जाने-अनजाने आज के माहौल में आपका चरित्र भी बदल रहा है और आप उत्पाद को समर्पित होते जा रहे हैं।
2 प्रतिष्ठा के अनेक रूप होते हैं, चाहे वे हास्यास्पद ही क्यों न हो।
Answer: 1 आज के परिवेश में हम सबके चरित्र पर उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और हम बाजार में उपलब्ध वस्तुओं पर निर्भर करने लगे हैं। जैसे कुछ वर्ष पहले मोबाइल कुछ अमीरों की उपयोगी मानी जाती थी पर अब मोबाइल के बिना स्वयं को अधूरा महसूस करते हैं।
2 उपभोक्तावादी समाज में झूठी शान की खातिर कुछ लोग मजाक का पात्र बनने लगे हैं। अमरीका और यूरोप के कुछ देशों में आप मरने के पहले ही अपने अंतिम संस्कार और अनंत विश्राम का प्रबंध भी एक कीमत पर कर लेते हैं। आपकी कब्र के आसपास सदा हरी घास होगी। चाहँ तो वहाँ फव्वारे होंगे और मंद मव्वनि में निरंतर संगीत भी। कल भारत में भी यह संभव हो सकता है। अमरीका में आज जो हो रहा है, कल वह भारत में भी आ सकता है।
In simple words: बाजारवाद इंसान की सोच और जीने का तरीका पूरी तरह बदल रहा है।
Exam Tip: विलासिता और झूठी प्रतिष्ठा के उदाहरणों को स्पष्ट करें।
Question 52. आपके अनुसार वस्तुओं को खरीदने का आधार वस्तु की गुणवत्ता होनी चाहिए या उसका विज्ञापन ? तर्क देकर स्पष्ट करें।
Answer: वस्तुओं को खरीदने का आधार वस्तु की गुणवत्ता होनी चाहिए न कि उसका विज्ञापन क्योंकि विज्ञापनों में किसी वस्तु को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है। विज्ञापनों में झूठे दावे किए जाते हैं।
In simple words: विज्ञापन छलावा होते हैं, इसलिए गुणवत्ता देखकर ही चीजें खरीदें।
Exam Tip: अपने तर्कों के साथ उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दें।
साँवले सपनों की याद
Question 53. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया ?
Answer: बचपन के दिनों में, उनकी एयरगन से घायल होकर गिरने वाली नीलकंठ की वह गौरैया सारी जिंदगी उन्हें खोज के नए-नए रास्तों की तरफ ले जाती रही। इस घटना ने सालीम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया।
In simple words: बचपन में एक घायल गौरैया ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।
Question 54. सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चिंता खींची होगी कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं ?
Answer: सालिम अली ने उन्हें बताया होगा कि पर्यावरण में आ रहे बदलाव के कारण अनेक पक्षी लुप्त होने के कगार पर है। भविष्य में हम इनमें से दुर्लभ पक्षियों को देख नहीं सकेंगे । गाँव की खेती भी इससे प्रभावित होगी। यह सुनकर चौधरी चरण सिंह के आँखों में पानी आ गया होगा।
In simple words: उन्होंने रेगिस्तानी हवाओं और वनों के विनाश से पक्षियों पर आए संकट की बात की होगी।
Exam Tip: चौधरी चरण सिंह और सालीम अली की मुलाकात का संदर्भ दें।
Question 55. लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है ?
Answer: लॉरेंस की पत्नी ने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि लॉरेंस प्रकृति प्रेमी थे और प्रकृति को करीब मानकर उनके सीधे जुड़े जुड़े होंगे। वे अक्सर पक्षियों की दुनिया में जाकर उनका अवलोकन करते होंगे।
In simple words: लॉरेंस का पक्षियों से इतना गहरा नाता था कि वे उनके स्वभाव को भली-भांति समझते थे।
Exam Tip: डी.एच. लॉरेंस के प्रकृति प्रेम को इस कथन से समझा जा सकता है।
Question 56. आशय स्पष्ट कीजिए-
कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा !
Answer: इसका आशय यह है कि सालिम अली पक्षियों की दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। उनका निधन हो चुका है इसलिए उन्हें शरीर की गर्मी और धड़कन जागृत करना चाहे तो यह असंभव है।
In simple words: मृत्यु के बाद जीवन को वापस लाना असंभव है।
Question 57. सालिम अली और डी. एच. एलॉरेंस में क्या समानता थी ?
Answer: सालिम अली पक्षी विज्ञानी थे और डी एच लॉरेंस कवि और उपन्यासकार थे। वे दोनों प्रकृति प्रेमी थे। उनका प्रकृति से गहरा लगाव तथा संबंध था। दोनों प्रकृति की सुरक्षा करके मानव जीवन को बचाना चाहते थे। दोनों को पक्षियों से लगाव था तथा वे उनको लुप्त होने से बचाना चाहते थे।
In simple words: दोनों का प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण समान था।
Exam Tip: दोनों विभूतियों के प्रकृति संरक्षण कार्यों की तुलना करें।
काव्यांश आधारित प्रश्न (5)
प्रश्न 1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
1. हिंदू मूआ राम कहि मुसलमान खुदाई।
कहै कबीर सो जीवता, जो दुहू के निकट न जाई।।
(क) कबीर के अनुसार जीवित कौन है ?
Answer: कबीर के अनुसार सांप्रदायिक भेदभाव और कट्टरता से दूर रहने वाला मनुष्य ही जीवित है।
In simple words: जो इंसान धर्म के पाखंडों से दूर रहता है, वही वास्तव में जीता है।
Exam Tip: कबीर की साखियों में धार्मिक संकीर्णता का विरोध किया गया है।
(ख) कबीर ने किनको मरे हुए व्यक्तियों के समान माना है ?
Answer: कबीर ने हिन्दू और मूसलमान के नाम पर कट्टर बने लोगों को मरे हुए के समान माना है।
In simple words: धार्मिक रूप से कट्टर लोग मृत प्राय हैं।
(ग) कबीर किस प्रकार का मनुष्य चाहते हैं ?
Answer: कबीर हिन्दू-मुसलमान के भेदभाव से परे रहने वाला उदार मनुष्य चाहते हैं।
In simple words: कबीर निष्पक्ष और उदार विचारों वाला इंसान चाहते हैं।
Exam Tip: मानवतावादी दृष्टिकोण कबीर की वाणी का मुख्य स्वर है।
2. मोकों कहाँ ढूँढें बंदे, मैं तो तेरें पास में।
ना मैं देवल ना मैं मसिजिद, ना काबे कैलास में!
ना तो कौने किया-कर्म में, नही योग बैराग में
खोजी होय तो तुरतै मिलिहौं, पलभर की तलाश में।
कहै कबीर सुनो भाई साधो, सब स्वाँसों की स्वाँस में।।
(क) कवि एवं कविता का नाम लिखिए -
Answer: कवि-कबीर, कविता-सबद
In simple words: इसके रचयिता संत कबीर दास हैं।
Exam Tip: कवि और पाठ का नाम बिल्कुल सटीक याद रखें।
(ख) मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढता है ?
Answer: मंदिर, मस्जिद, तीर्थ, योग एवं धार्मिक कर्मकांडों में।
In simple words: इंसान भगवान को बाहरी पूजा-पाठ और धार्मिक स्थलों में खोजता है।
Exam Tip: ईश्वर की सर्वव्यापकता को इन पंक्तियों में दर्शाया गया है।
(ग) कवि ने ईश्वर प्राप्ति के लिए क्या स्थान बताया है ?
Answer: अपने अंतर्मन में।
In simple words: भगवान हर मनुष्य के भीतर निवास करते हैं।
Exam Tip: ईश्वर घट-घट वासी हैं।
(घ) "कोने किया कर्म में" वाक्य में कौन सा अलंकार है ?
Answer: अनुप्रास।
In simple words: वर्णों की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।
(ङ.) "स्वाँसो की स्वाँस" से क्या अभिप्राय है ?
Answer: हर जगह, हर प्राणी का हृदय।
In simple words: ईश्वर हमारी हर साँस में बसे हैं।
Exam Tip: जीव मात्र में ईश्वर की उपस्थिति का बोध कराया गया है।
3. खा-खाकर कुछ पायेगा नहीं,
न खाकर बनेगा अहंकारी।
सम खा तभी होगा समभावी,
खुलेगी साँकल बंद द्वार की।
(क) "खा-खाकर" से क्या तात्पर्य है ?
Answer: भोग, उपभोग में लगे रहना।
In simple words: भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेना।
Exam Tip: कत्री ललद्यद ने इंद्रिय निग्रह का उपदेश दिया है।
(ख) 'समभावी' किसे कहा गया है ?
Answer: जो भोग एवं त्याग के बीच मार्ग अपनाता है।
In simple words: जो सुख और संयम में संतुलन रखता है।
Exam Tip: समभाव का अर्थ मन पर नियंत्रण रखना है।
(ग) बंद द्वार की साँकल खुलने से क्या होगा ?
Answer: प्रभु-प्रेम प्राप्त होगा। साधक का मन भक्ति में रमेगा।
In simple words: ईश्वर से मिलन का मार्ग प्रशस्त होगा।
Exam Tip: चित्त की शुद्धि से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है।
4. आई सीधी राह से, गई न सीधी राह ।
सुषुम-सेतु पर खड़ी थी, बीत गया दिन आह!
जेब टटोली, कौड़ी न पाई।
माझी को दूँ, क्या उतराई ?
(क) "सुषुम-सेतु" किसे कहा गया है ?
Answer: सुषुम्ना नाड़ी की साधना को।
In simple words: योग साधना की विशेष स्थिति।
Exam Tip: हठयोग और कुंडलिनी जागरण से संबंधित पद है।
(ख) कवयित्री का दिन कैसे बीत गया ?
Answer: हठयोग-साधना में।
In simple words: जीवन योग साधना में ही निकल गया।
Exam Tip: भक्ति के मार्ग पर न चल पाने का पछतावा यहाँ व्यक्त हुआ है।
(ग) "जेब टटोला" से क्या आशय है ?
Answer: अपने जीवन की उपलब्धियों के बारे में विचार करना।
In simple words: अंतर्मन में झाँककर अच्छे कर्मों का हिसाब लगाना।
Exam Tip: जीवन के अंतिम समय आत्मविश्लेषण को दर्शाता है।
(घ) "माझी" शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
Answer: ईश्वर के लिए।
In simple words: भवसागर से पार लगाने वाले परमात्मा।
Exam Tip: माझी यहाँ परब्रह्म परमेश्वर का प्रतीक है।
(ङ.) सुषुम-सेतु में कौन-सा अलंकार है ?
Answer: अनुप्रास।
In simple words: 'स' वर्ण की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।
Exam Tip: काव्य सौंदर्य के प्रश्न में अलंकार पहचानना आना चाहिए।
5. मनुष हौं तो वही रसखानिसों ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन।
जो पसु हौं तो कहा बस मेरो, चरौं नित नंद की धेनु मँझारन।।
पाहन हौं तो वही गिरि को जो कियो हरछत्र पुरंदर धारण।
जो खग हौं तो बसेरो करौं मिलि कलिंदी कूल कदंब की डारन।।
(क) रसखान अगले जन्म में कहाँ निवास करना चाहते हैं ?
Answer: ब्रज भूमि में।
In simple words: रसखान ब्रज में ही रहना चाहते हैं।
Exam Tip: रसखान कृष्ण और उनकी भूमि के अनन्य भक्त थे।
(ख) रसखान मनुष्य रूप में अगले जन्म में क्या बनना चाहते है ?
Answer: गाय चराने वाले ग्वाला।
In simple words: वे ब्रज के ग्वालों के साथ रहना चाहते हैं।
Exam Tip: कृष्ण का सानिध्य पाने की उनकी तीव्र इच्छा है।
(ग) यह सवैये किस भाषा में रचा गया है ?
Answer: ब्रजभाषा।
In simple words: रसखान के सवैये ब्रजभाषा में हैं।
Exam Tip: भक्तिकाल की कृष्ण काव्यधारा की मुख्य भाषा ब्रजभाषा थी।
(घ) "कालिंदी कूल कदम की डारन" में कौन सा अलंकार है ?
Answer: अनुप्रास।
In simple words: 'क' वर्ण की आवृत्ति से अनुप्रास अलंकार है।
Exam Tip: यहाँ वर्णों की बार-बार आवृत्ति हुई है।
(ङ.) कवि पक्षी बनकर कहाँ बसेरा करना चाहता है ?
Answer: यमुना-तट पर कदंब के पेड़ों की डाल पर।
In simple words: वे यमुना किनारे कदंब की डाल पर बसना चाहते हैं।
Exam Tip: कृष्ण की लीला-भूमियों से उनका गहरा लगाव था।
6. मोरपरवा सिर ऊपर राखिहैं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।
ओढ़ि पितंबर लै लकुटी बन गोधन ग्वारनि संग फिरौंगी।।
भावतो वोहि मेरो रसखानिसों तेरे कहे सब स्वांग करौंगी।
या मुरली मुरलीधर की अधरान धरी अधरा न धरौंगी।।
(क) गोपी कृष्ण का रूप धारण करने के लिए क्या-क्या करना चाहती हैं ?
Answer: सिर पर मोर पंख धारण, गले में गुंज की माला पहनना, पीले वस्त्र धारण, हाथों में लाठी लेकर ग्वालों के संग घूमना चाहती हैं ?
In simple words: गोपी कृष्ण जैसा वेश धारण करने को तैयार है।
Exam Tip: गोपियों का कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम प्रकट हुआ है।
(ख) गोपी होंठों पर मुरली क्यों नहीं रखना चाहती ?
Answer: क्योंकि गोपी मुरली के प्रति सौतिया डाह रखती है, कृष्ण सदा मुरली बजाने में लीन रहते हैं गोपियों पर ध्यान नही देते अतः वह मुरली से ईर्ष्या करती है।
In simple words: मुरली को गोपी अपनी सौतन मानती है।
Exam Tip: मुरली के प्रति गोपियों की सौतिया डाह प्रसिद्ध प्रसंग है।
(ग) पद्यांश से अनुप्रास अलंकार का एक उदाहरण छाँटकर लिखिए।
Answer: "गोधन ग्वारनि संग फिरौंगी"।
In simple words: इसमें 'ग' वर्ण की आवृत्ति है।
Exam Tip: उदाहरण सहित अलंकार पहचानना सीखें।
7. क्या ? - देख न सकती जंजीरों का गहना ?
हथकड़ियाँ क्यों ? यह ब्रिटिश राज का गहना,
कोल्ह का चरख चूँ ? - जीवन की तान,
गिट्टी पर अंगुलियों ने लिखे गान!
हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ,
खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।
दिन में करुणा क्यों जगे, रुलानेवाली,
इसलिए रात में गजब ढा रही आली ?
(क) कवि ने ब्रिटिश राज का गहना किसे कहा है ?
Answer: पैरों की बेड़ियाँ और हाथों की हथकड़ियों कों।
In simple words: अंग्रेजों द्वारा पहनाई गई बेड़ियों को ही कवि ने आभूषण कहा है।
Exam Tip: व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग किया गया है।
(ख) जेल में कवि को शारीरिक दंड के रूप में कौन-कौन से काम करने पड़ते थे ?
Answer: हथौड़े से पत्थर तोड़ना, कोल्ह चलाना, रस्सी बांधकर मोट खींचना आदि।
In simple words: कैदियों से जेल में कठोर शारीरिक श्रम कराया जाता था।
Exam Tip: स्वाधीनता सेनानियों के संघर्ष और यातनाओं का वर्णन है।
(ग) "खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ" - आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer: कवि यातनाएँ सहकर, अंग्रेजों के सामने अपराजय रहकर उनकी अकड़ को तोड़ता है।
In simple words: कठिनाइयों में भी न झुककर अंग्रेजों के घमंड को चूर करना।
Exam Tip: कैदी के अदम्य साहस को यह पंक्ति दर्शाती है।
8. क्यों हुक पड़ी ?
वेदना बोझ वाली-सी;
कोकिल बोलो तो!
क्या लूटा ?
मृदुल वैभव की
रखवाली-सी,
कोकिल बोलो तो!
क्या हुई बावली ?
अर्धरात्रि को चीखी,
कोकिल बोलो तो!
किस दावानल की
ज्वालाएँ है दिखी ?
कोकिल बोलो तो!
(क) कवि एवं कविता का नाम लिखो ।
Answer: कवि - माखनलाल चतुर्वेदी। कविता - कैदी और कोकिला
In simple words: यह कविता माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित है।
Exam Tip: पाठ और कवि का नाम याद रखना आवश्यक है।
(ख) कोयल किस समय चीखी ?
Answer: आधी रात के समय।
In simple words: कोयल रात के सन्नाटे में कूक उठी थी।
Exam Tip: अर्धरात्रि की घटना कविता का मुख्य मोड़ है।
(ग) कवि ने कोयल की आवाज को 'हुक' क्यों कहा है ?
Answer: क्योंकि कोयल की आवाज में दुख और वेदना की अनुभूति थी।
In simple words: उसकी चीख में गहरा दर्द छिपा था।
Exam Tip: कोयल की हूक कैदी के मन की हूक से मिलती है।
(घ) "दावानल की ज्वालाएँ" का क्या आशय है ?
Answer: बहुत भारी दुख।
In simple words: जंगल की आग की तरह भयंकर दुख या अत्याचार।
Exam Tip: दावानल का शाब्दिक अर्थ जंगल की आग है।
(ङ.) "मृदुल वैभव की रखवाली-सी" किसे कहा गया है ?
Answer: कोयल को।
In simple words: मीठी आवाज वाली कोयल को।
Exam Tip: कोयल की मधुर वाणी की प्रशंसा की गई है।
9. फैली खेतों में दूर तलक
मखमल की कोमल हरियाली,
लिपर्टी जिसमें रवि की किरणें
चाँदी की सी उजली जाली।
तिनकों के हरे-हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक,
श्यामल भू-तल पर झुका हुआ
नभ का चिर निर्मल नील फलक!
(क) कवि ने हरियाली को मखमल के समान कोमल क्यों कहा है ?
Answer: हरियाली की कोमलतता व मधुरता के कारण।
In simple words: घास बहुत मुलायम और सुंदर लग रही थी।
Exam Tip: प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन सुमित्रानंदन पंत ने किया है।
(ख) हरी घास पर पड़ी ओस की बूँदों को देखकर कवि क्या कहता है ?
Answer: ओस की बूंदें सूर्य के प्रकाश में हरित रक्त का आभास देती है।
In simple words: ओस की बूंदें चमकती हुई हरी बूंदों जैसी लग रही थीं।
Exam Tip: रूपक और उत्प्रेक्षा का सुंदर प्रयोग हुआ है।
(ग) हरियाली पर सूर्य की किरणें कैसी लग रही हैं ?
Answer: चाँदी की उजली जाली के समान लग रही हैं।
In simple words: किरणें चाँदी की जाली जैसी प्रतीत हो रही थीं।
Exam Tip: उपमा अलंकार का सुंदर उदाहरण है।
(घ) "चाँदी की उजली जाली" में कौन सा अलंकार है ?
Answer: उपमा।
In simple words: किरणों की तुलना चाँदी की जाली से की गई है।
Exam Tip: तुलना करने पर उपमा अलंकार होता है।
(ङ.) काव्यांश में प्रयुक्त शब्द 'नभ' का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
Answer: आकाश, गगन, व्योम।
In simple words: नभ के अन्य नाम आकाश और गगन हैं।
Exam Tip: पर्यायवाची शब्द परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।
10. रोमांचित सी लगती वसुधा
आई जौ गेहूँ में बाली,
अरहर सनई की सोने की
किंकिणियाँ है शोभाशाली!
उड़ती भीनी तैलाक्त गंध
फूली सरसों पीली, पीली,
लो, हरित धरा से झाँक रही
नीलम की कलि, तीसी नीली!
(क) वसुधा किस प्रकार रोमांचित सी लग रही है ?
Answer: गेहूँ और जौ की बालियों को उगाकर।
In simple words: फसलों के आ जाने से धरती प्रफुल्लित लग रही है।
Exam Tip: ग्रामीण प्रकृति का सजीव चित्रण किया गया है।
(ख) सरसों किस प्रकार अपना प्रभाव उत्पन्न कर रही है ?
Answer: अपने पीले रंग एवं तैलीय सुगंधित वातावरण से।
In simple words: पीली सरसों और उसकी भीनी खुशबू से वातावरण महक रहा है।
Exam Tip: सरसों के फूलों को सोने के समान बताया गया है।
(ग) अरहर और सनई किस प्रकार, शोभाशाली लग रहे हैं ?
Answer: अरहर और सनई की फलियों के सुनहरी रंग और बजती हुई फलियाँ, वसुधा की कमर पर घूँघरदार करधनी के रूप में शोभाशाली लग रही हैं।
In simple words: करधनी की तरह उनकी शोभा मन मोह लेती है।
Exam Tip: मानवीकरण अलंकार का यह उत्कृष्ट उदाहरण है।
काव्य खण्ड पर आधारित लघूत्तरीय प्रश्न (2x5=10)
प्रश्न 1. निम्नलिखित लघूत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
साखियाँ एवं सबद (कबीर)
1.कबीर ने संसार को श्वान-रूप क्यों कहा है ?
Answer: जैसे हाथी को चलते देखकर कुत्ता अवश्य भौंकता है, वैसे ही किसी की ऊँची साधना में लगे देखकर लोग उसकी निंदा करते हैं। इसलिए संसार को श्वान रूप कहा गया है।
In simple words: ज्ञानी की आलोचना करने वाले संसार की तुलना कुत्तों से की गई है।
Exam Tip: कबीर के दोहे 'हस्ती चढ़िए ज्ञान को' के संदर्भ में समझें।
2.कबीर के अनुसार सच्चा संत कौन है ?
Answer: सच्चा संत वही है जो सभी बैर-विरोधों से हटकर ईश्वर का भजन करता है।
In simple words: जो सांप्रदायिक भेदभाव से ऊपर उठकर भगवान की भक्ति करे।
Exam Tip: सच्चे संत की विशेषता निष्पक्षता है।
3.कबीर ने ईश्वर प्राप्ति का क्या उपाय बताया है ?
Answer: अपने अंतर्मन में खोजने की प्रेरणा दी है।
In simple words: ईश्वर को अपने भीतर ही खोजना चाहिए।
Exam Tip: बाहरी आडंबरों का कबीर ने कड़ा विरोध किया है।
4.ज्ञान की आँधी आने पर व्यक्ति के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं ?
Answer: सारे पाप नष्ट हो जाते हैं, मन का भ्रम दूर हो जाता है। माया,मोह,स्वाथ,धन,तृष्णा आदि विकार समाप्त हो जाते हैं। और मन में भक्ति और प्रेम की वर्षा होती है जिससे जीवन में आनंद छा जाता है।
In simple words: ज्ञान मिलते ही सारे अज्ञान और विकार समाप्त हो जाते हैं।
5.आँधी पीछे जो जल बूढ़ा, प्रेम हरि जन भीींर्तां। आशय स्पष्ट कीजिए
Answer: ज्ञान रूपी आँधी के पश्चात् भक्ति रूपी जल की वर्षा हुई जिसके प्रेम में हरि के सब भक्त भीग गए।
In simple words: ज्ञान के बाद भक्त ईश्वर की भक्ति में सराबोर हो जाते हैं।
Exam Tip: ईश्वर प्रेम की पराकाष्ठा को इस पंक्ति में दर्शाया गया है।
वाख (ललद्यद)
Question 58. कवयित्री ललद्यद किस रस्सी से कौन-सी नाव खींचना चाहती है ?
Answer: वह जीवन की कच्चे धागे रूपी रस्सी से प्रभु भक्ति की नाव खींचना चाहती है।
In simple words: कमजोर सांस जीवन के सहारे वह ईश्वर तक पहुँचना चाहती है।
Exam Tip: 'कच्चा धागा' यहाँ नश्वर शरीर और कमजोर सांसों का प्रतीक है।
2. ललद्यद के अनुसार परमात्मा-प्राप्ति के मार्ग में कौन-कौन सी बाधाएँ सामने आती हैं ?
Answer: मनुष्य की नश्वरता, सांसारिक भोग, अहंकार, हठयोग, सांप्रदायिक भेदभाव एवं अज्ञानता।
In simple words: मोह-माया और अहंकार ईश्वर प्राप्ति में बाधक हैं।
Exam Tip: सांसारिक प्रलोभनों को त्यागना ही मुक्ति का मार्ग है।
3. कवयित्री ललद्यद ने परमात्मा प्राप्ति के लिए क्या उपाय बताया है ?
Answer: परमात्मा प्राप्ति के लिए दिल में हूक उठना आवश्यक है, त्याग एवं भोग में सामंजस्य स्थापित करके अपने आत्मज्ञान द्वारा।
In simple words: संयम अपनाकर और सच्चे मन से पुकारने पर ईश्वर मिलते हैं।
Exam Tip: अंतःकरण की शुद्धि और समभाव ही उपाय है।
4. कवयित्री ने कच्चे सकोरे किसे कहा है ?
Answer: जीवन की नश्वरता को।
In simple words: कमजोर और नाशवान शरीर को कच्चा सकोरा कहा गया है।
Exam Tip: शरीर मिट्टी के कच्चे बर्तन की तरह कमजोर है।
5. 'ज्ञानी है तो स्वयं को जान' आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer: कवयित्री के अनुसार ज्ञानी मनुष्य वही है जिसे आत्मज्ञान है। जो स्वयं को जानता है।
In simple words: असली ज्ञान अपने भीतर की पहचान करना है।
Exam Tip: आत्मानुभूति ही सबसे बड़ा ज्ञान है।
सवैयाँ (रसखान)
Question 59. गोपी श्रीकृष्ण द्वारा अपनाई गई वस्तुओं को क्यों धारण करना चाहती है ?
Answer: गोपी श्रीकृष्ण से प्रेम करते हुए उसका साобходимо चाहती है।
In simple words: कृष्ण से प्रेम के कारण गोपी उनकी हर चीज अपनाना चाहती है।
Exam Tip: कृष्ण के प्रति अनन्य अनुराग इसका मुख्य कारण है।
2. रसखान का ब्रजभूमि के प्रति प्रेम किस प्रकार प्रकट हुआ है ?
Answer: रसखान अगले जन्मों में बार-बार ब्रजभूमि में ही जन्म लेना चाहते हैं। वे मनुष्य के रूप में ग्वालों के संग रहना, पशु के रूप में नंद बाबा के गायों के साथ, पत्थर के रूप में गोवर्धन पर्वत में रहना, पक्षी के रूप में यमुना किनारे कदम के वृक्ष में बसेरा करना चाहती हैं।
In simple words: हर योनि में रसखान ब्रज में ही रहना चाहते हैं।
Exam Tip: रसखान की ब्रज-भक्ति का यह अद्भुत उदाहरण है।
3. आपके विचार से रसखान कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में में कृष्ण का सानिध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है ?
Answer: क्योंकि रसखान को ब्रजभूमि से अगाध प्रेम है। वे प्रत्येक वस्तु से किसी न किसी रूप में समीपता चाहते हैं।
In simple words: कृष्ण और उनकी स्थली से उनका जुड़ाव असीम है।
Exam Tip: भक्त भगवान के हर रूप और हर स्थान से प्रेम करता है।
4. गोपी कृष्ण की मुरली को अपने अधरों पर क्यों नहीं रखना चाहती ?
Answer: गोपी को कृष्ण की मुरली से सौतिया डाह है, क्योंकि कृष्ण को मुरली अतिप्रिय है। श्रीकृष्णा जब मुरली बजाते हैं तो वे अन्यत्र ध्यान नहीं देते। इसीليए गोपी मुरली को अपने अधरों पर नहीं रखना चाहती।
In simple words: मुरली को वे अपनी सौतन मानती हैं क्योंकि वह कृष्ण को उनसे दूर रखती है।
Exam Tip: सौतिया डाह का यह प्रसंग सवैये की प्रमुख विशेषता है।
5. 'माई री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहैं, न जैहैं, न जैहैं।' - भाव स्पष्ट कीजिए।
Answer: गोपियाँ कृष्ण की मधुर मुस्कान पर अपना सर्वस्व भुला चुकी हैं, लाख मना करने पर भी वह अपने आपको रोक नहीं पाती। गोपियाँ कृष्ण की मुरली की दीवानी न हो कर कृष्ण की मधुर मुस्कान की दीवानी है।
In simple words: कृष्ण की मोहक मुस्कान पर गोपियां अपना नियंत्रण खो बैठती हैं।
Exam Tip: गोपियों की व्यवस्था और कृष्ण प्रेम को रेखांकित करें।
कैदी और कोकिला (माखनलाल चतुर्वेदी)
Question 60. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है ?
Answer: क्योंकि हथकड़ियाँ स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाना है। जोकि प्रत्येक भारतीय के लिए सौभाग्य की बात है।
In simple words: देश के लिए जेल जाना और हथकड़ी पहनना सम्मान की बात है।
Exam Tip: राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत यह व्यंग्य है।
2. 'मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो' - पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए
Answer: कवि कोयल से पूछ रहा है कि तुम रात में क्यों कूक रही हो ? क्या तुमने अपने देश के वैभव और सम्पन्नता को लुटते देखा है ? क्योंकि कभी तुम इस वैभव की रखवाली किया करती थी पर आज विवश हो।
In simple words: मीठा गाने वाली कोयल इस संकट काल में क्यों चीख रही है?
Exam Tip: कोयल की मधुरिमा और वर्तमान करुण स्थिति की तुलना की गई है।
3. 'कैदी और कोकिल' कविता की जेल में बंद कैदी की दशा कैसी थी ?
Answer: जेल में बंद कैदी दयनीय दशा में जी रहे थे। वे ऊँची-ऊँचे काली दीवारों में कैद थे। उन्हें कालकोठरी में जंजीरों से बाँधकर रखा जाता था और कठोर परिश्रम कराया जाता था।
In simple words: स्वतंत्रता सेनानियों को जेल में बहुत कष्ट दिए जाते थे।
Exam Tip: ब्रिटिश शासन काल के अमानवीय व्यवहार को दर्शाया गया है।
4. कवि को कैदी के रूप में जेल में क्या-क्या काम करने पड़ते थे ?
Answer: कवि को जेल में कैदी के रूप में कोल्हू का बैल बनना पड़ता था और हथौड़े से पत्थर तोड़नी पड़ती थी।
In simple words: कैदियों से पशुओं की तरह कठोर काम कराए जाते थे।
Exam Tip: शारीरिक यातनाओं का यह सटीक वर्णन है।
5. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही थी ?
Answer: क्योंकि कोयल स्वतंत्र है जबकि कवि बंदी है। कोयल हरियाली का आनंद ले रही है जबकि कवि अंधेरी कोठरी में जीने के लिए विवश है। कोयल का गान की सभी सराहना करते हैं। जबकि कवि के लिए रोना भी गुनाह है।
In simple words: कोयल स्वतंत्र है और कवि का जीवन बंधनों में है।
Exam Tip: स्वतंत्रता और परतंत्रता की विषमता को स्पष्ट करें।
6. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
Answer: ब्रिटिश शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है क्योंकि ब्रिटिश शासकों ने बेकसूर भारतीयों पर घोर अत्याचार किए। उन्हें तरह-तरह की यातनाएँ दी।
In simple words: अंग्रेजों के क्रूर और अन्यायपूर्ण शासन को अंधकार (तम) कहा गया है।
Exam Tip: 'तम' का अर्थ अंधकार होता है, जो अन्याय का प्रतीक है।
7. कोकिल को 'काली' की संज्ञा क्यों दी गयी है ?
Answer: क्योंकि काली युद्धोन्माद की देवी है। कोकिल भी रंग में काली है, उसका मधुर स्वर आजादी का प्रतीक है। वह अपनी अंतरात्मा से आवाज कर रही है। मुक्ति का संघर्ष छेड़ने की प्रेरणा देने के कारण ही कवि ने कोकिल को काली की संज्ञा दी है।
In simple words: अंग्रेजों के काले कारनामों और कोयल के रंग की समानता के कारण।
Exam Tip: ब्रिटिश राज के काले कानूनों से इसकी तुलना की गई है।
ग्रामश्री (सुमित्रानंदन पंत)
Question 61. कवि ने गाँव को 'हरता जन मन' क्यों कहा है ?
Answer: क्योंकि गाँव की शोभा अनुपम है खेतों में दूर-दूर तक हरियाली फैली हुई है, सूरज की धूप चमक रही है। तरह-तरह के फूलों पर रंगीन तितलियाँ मँडरा रही हैं। और मिठे फल पैदा होने लगे हैं। सब्जियों खूब फल-फूल रही हैं गंगा के किनारे तरबूजों की खेती फैलने लगी है। पक्षी आनंद-विहार कर रहे हैं। ये सभी मनमोहक दृश्यों के कारण गाँव को हरता जन मन कहा गया है।
In simple words: गाँव का प्राकृतिक सौंदर्य सबका मन मोह लेता है।
Exam Tip: ग्रामीण जीवन और प्रकृति के आकर्षण को स्पष्ट करें।
Question 62. भाव स्पष्ट कीजिए -
बालू के साँपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती
Answer: गंगा तट की रेत बल-खाते साँप की तरह लहरदार है और वह विविध रंगों वाली है।
In simple words: गंगा किनारे की रेत लहरदार और सुंदर दिखती है।
Exam Tip: प्राकृतिक बिंबों का सुंदर प्रयोग किया गया है।
Question 63. 'हिल हरित रुधिर है रहा झलक' का आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer: घास के हरे-हरे तिनकों पर सूर्य के प्रकाश की उज्जवलता से लगता है मानो उनकी नसों में हरा खून दौड़ रहा है।
In simple words: हरियाली में जीवन का नया उत्साह दिखाई दे रहा है।
Exam Tip: प्रकृति में जीवन के संचार को दर्शाया गया है।
Question 64. गाँव को 'मरकत डिब्बे सा खुला' क्यों कहा गया है ?
Answer: गाँव में चारो ओर मखमली हरियाली और रंगों की लाली छाई हुई है। विविध फसलें लहलहा रही है। वातावरण मनमोहक सुगंधों से भरపూర్ है। रंगीन तितलियाँ उड़ रही है। सूरज की मीठी-मीठी धूप रत्नों के समान जगमगा रही है। इसलिए इस गाँव की तुलना मरकत डिब्बे से की गयी है।
In simple words: पन्ना (मरकत) रत्न की तरह हरा-भरा और सुंदर गाँव दिखाई देता है।
Exam Tip: मरकत हरे रंग का एक मूल्यवान रत्न होता है।
Question 65. सुरखाब और मगरौठी गंगा के तट पर किस प्रकार आनंद लेते हैं ?
Answer: सुरखाब पक्षी गंगा के बहते जल पर तैर रहा है और मगरौठी किनारे की ठण्डक पर सोई हुई है। इस प्रकार वे आनंद मग्न हैं
In simple words: पक्षी गंगा तट पर शांति और आनंद का अनुभव करते हैं।
Exam Tip: गंगा के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन है।
Question 66. शिशिर ऋतु में कौन-कौन से फल और सब्जियाँ उगते हैं ?
Answer: शिशिर ऋतु में आडू, अनार, अमरूद, बेर आदि फल पक जाते हैं तथा आमों की मंजरियों उग आती हैं। सब्जियों में कटहल, आलू, गोभी, बैंगन, मूली, आँवला, पालक, धनिया, टमाटर, मिर्च आदि फल-फूल जाते हैं।
In simple words: इस ऋतु में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक फल और सब्जियां मिलती हैं।
Exam Tip: ऋतुओं के अनुसार पैदा होने वाली फसलों की जानकारी रखें।
पूरक पुस्तक : कृतिका भाग 1
लघूत्तरीय 2x3=6
दीर्घ उत्तरीय 1x4=4
इस जल प्रलय में : फणीश्वरनाथ रेणु
इस पाठ में रेणुजी ने बाढ़ की विभीषिका को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव किया है। लेखक उस क्षेत्र का रहने वाला है जहाँ विभिन्न नदियों के बाढ़- पीड़ित शरण लेते हैं। यह पाठ मूल रूप से आपदा प्रबंधन से जुड़ा हुआ है। जिन्दगी है तो आपदाएँ भी हैं। प्रबंधन में आत्मनिर्भरता आवश्यक है। जो स्वयं का प्रबंधन कर लेता है, वही दूसरों की भी मदद कर सकता है।
लघुत्तरात्मक प्रश्नोत्तर-
Question 67. बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी में जुट गए ?
Answer: लोगों ने जैसे ही बाढ़ की खबर सुनी दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं जैसे -आलू, मोमबत्ती, दियामलाई, पीने का पानी और आवश्यक दवाएँ एकत्र करने में जुट गए। जिससे पानी से घिरे के बाद इन वस्तुओं का अभाव न झेलना पड़े । लेखक ने भी उपर्युक्त सामग्री अपने घर में रख ली थी।
In simple words: लोग बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी राशन और सामान जमा करने लगे।
Exam Tip: आपदा प्रबंधन के तहत खाद्य सामग्री एकत्र करना जरूरी होता है।
Question 68. लेखक की बाढ़ से घिरे द्वीप पर टहलने की इच्छा अधूरी रह गई ?
Answer: लेखक बाढ़ से घिरे द्वीप पर टहल कर अपने पैरों को आराम देना चाहता था। लेकिन उस द्वीप पर साँप-विच्छू, चींटी- चीटें, लोमड़ी- सियार आदि के अलावा अन्य जीवों ने पहले से आश्रय ले रखा था, इसी कारण लेखक की इच्छा अधूरी रह गई।
In simple words: जहरीले जीवों के शरण लेने के कारण लेखक वहाँ नहीं टहल सके।
Exam Tip: बाढ़ के समय सांप-बिच्छू भी सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हैं।
Question 69. मुसहारी जाति के लोग जिन्दादिली के प्रमाण होते हैं। सिद्ध कीजिए।
Answer: मुसहारी एक आदिवासी जाति है। बाढ़ से घिरे भुखे-प्यासे मुसहारी मछलियाँ और चूहे खाने को विवश थे लेकिन ढोल की थाप पर अभिनय करते हुए आनन्दित थे एवं खिलखिला रहे थे। विषम परिस्थितियों में भी हँसने खिलखिलाने से सिद्ध होता है कि मुसहारी जाति के लोग जिन्दादिली के प्रमाण हैं।
In simple words: कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना इस जाति की जीवटता दिखाता है।
Question 70. नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया। दोनों ने ऐसा क्यों किया ?
Answer: नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया। क्यों कि दोनों भावनात्मकरूप से एक दूसरे से जुड़े थे। इसीलिए अपने कुत्ते को नाव से उतार देने की बात सुनकर नौजवान भी नाव से कूद गया। और मालिक को पानी में कूदता देख कुत्ता भी पानी में कूद गया।
In simple words: मालिक और पालतू जानवर का अटूट प्रेम इसका कारण था।
Exam Tip: स्वामी-भक्ति और आत्मीयता का अनूठा उदाहरण है।
Question 71. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन- कौन सी बीमारी फैलने की आशंका रहती है ?
Answer: बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पकाही घाव, हैजा, आंत्रशोथ,मलेरिया जैसी बीमारी फैलने की आशंका रहती है।
In simple words: गंदे पानी और प्रदूषण से संक्रामक रोग फैल जाते हैं।
Exam Tip: जलजनित रोगों के नाम याद रखना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयोगी है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर-
Question 72. लेखक ने एक ओर बाढ़ -पीड़ितों की मदद की है तो दूसरी तरफ इस विषय पर बहुत कुछ लिखा भी है- स्पष्ट कीजिए।
Answer: लेखक परर्ती क्षेत्र का होन के कारण गाँव के अन्य लोगों की तरह तैरना नहीं जानता था। इसके बाद भी दस साल की उम्र से ही वे वहीय स्काउट, स्वयं सेवक, राजनीतिक कार्यकर्ता अथवा रिलीफवर्कर की हैसियत से बाढ़ -पीड़ित क्षेत्र में कार्य करता रहा । इसके साथ ही हाई स्कूल में बाढ़ पर लेख लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखक ने 'धर्म युग' में 'कथादशक' के अंतर्गत बाढ़ की पुरानी कहानी को नए पाठ के साथ प्रस्तुत किया । जय गंगा मैया, डायन कोसी, हड्डियों का पुल आदि रिपोर्टाज के साथ उनके द्वारा लिखे गए अनेक उपन्यासें में बाढ़ की विनाशीलीला के चित्र अंकित हैं।
In simple words: लेखक ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा भी की और अपनी लेखनी से बाधों का सजीव चित्रण किया।
Exam Tip: रेणु जी के आंचलिक लेखन और सामाजिक सरोकारों को विस्तार से लिखें।
Question 73. सवेरे साढ़े पाँच बजे पानी आने की खबर सुनकर लेखक की क्या प्रतिक्रिया हुई ?उसने क्या दृश्य देखा। | CBSE 2010
Answer: सवेरे साढ़े पाँच बजे पानी आने की खबर लेखक आँखें मलतता छट पर गया। पानी से घिरे चीख -पुकार रहे हैं। चारों ओर और ही शोर है। पानी का बहाव तेज है। घर के पीछे तक पानी आ गया है। लगातार तेज बढ़ते पानी को कुछ लोग गंगा का पता रहे हैं। बढ़ते हुए पानी में मकान की दीवार पेड़ों के तने डूबते जा रहे हैं। उसके देखते-देखते गोलपार्क डूब गया। चाय वाले की झोपड़ी बह गई। इन दृश्यों को देखकर लेखक योजना है कि उसके पास यदि मूवी कैमरा या टेपரிகार्डर होता तो फोटो खींचता तथा आवाज और शोर शराबे को टेप कर लेता।
In simple words: बाढ़ के पानी के भयानक वेग और तबाही को लेखक ने अपनी आँखों से देखा।
Exam Tip: बाढ़ के आगमन और उसके भयानक रूप का सजीव वर्णन करें।
मेरे संग की औरतें : मृदुला गर्ग
यह एक आत्मकंसर्पणात्मक गद्य है। इसमें लेखिका ने अपने परिवार की औरतों -नानी, माँ तथा अपनी चार बहनों के बारे में बताया है। उनके घरेलू, आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षिक स्थिति से परिचित कराया है। सामाजिक रूढ़ियों में जकड़ा व्यक्ति भी वैचारिक स्तर पर आज़ाद हो सकता है।
लघुत्तरात्मक प्रश्नोत्तर-
Question 74. लेखिका की परदादी ने ऐसी कौन -सी बात कही, जिसे सुन सभी हैरान रह गए ?
Answer: लेखिका की परदादी को पौत्र की नहीं पौत्री की चाहत थी। उन्होंने भगवान से पतोहू की पहली संतान लड़की माँगी। उस समय यह दुआ सभी को चौकाने वाली लगी। समाज सदा से लड़के की कामना करता रहा है, पर परदादी ने वह दुआ माँगी जिसे समाज बोझ समझता रहा था। उनकी मनत को जानकर सभी हेराम रह गए क्योंकि उन्होंने यह बात सभी को बता दी थी।
In simple words: बहू के लिए पहली संतान लड़की मांगने की उनकी दुआ ने सबको चौंका दिया था।
Exam Tip: समाज की रूढ़िवादी सोच के विरुद्ध परदादी के विद्रोही स्वभाव को दर्शाएं।
Question 75. लेखिका की नानी अपने अन्तिम समय में मुँहजोर क्यों हो गई थीं ?
Answer: लेखिका की नानी अपनी बेटी का विवाह एक स्वतंत्रता सेनानी से करवाना चाहती थीं। उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी का विवाह किसी सरकारी नौकर से कर दिया जाएगा। अतः अपने अन्तिम समय में की कमी तथा बेटी के विवाह की चिंता के कारण वे मुँहजोर हो गई थीं।
In simple words: अपनी बेटी के भविष्य और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े युवक से विवाह की इच्छा ने उन्हें मुखर बना दिया था।
Exam Tip: नानी के मन की बात और उनके क्रांतिकारी विचारों को स्पष्ट करें।
Question 76. अचला कौन थी तथा उसने क्या- क्या किया ?
Answer: अचला लेखिका की सबसे छोटी बहन थी। उसने पिता का कहना मानकर अर्थशास्त्र में एम ए किया फिर पत्रकारिता का कोर्स किया। विवाह के बाद गृहस्थी में मन नहीं लगने के कारण लेखिका बन गई।
In simple words: अचला ने पढ़ाई के बाद लेखन के क्षेत्र को अपना करियर चुना।
Exam Tip: लेखिका की बहनों के अलग व्यक्तित्व को संक्षेप में बताएं।
Question 77. लेखिका की माँ की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।
Answer: लेखिका की माँ परम्परावादी नहीं थीं। वह निष्पक्ष, ईमानदार तथा सत्यवादी होने के साथ- साथ एक अच्छी परामर्शदाता भी थीं। यही कारण था कि उन्हें घर वाले सम्मान देते एवं बाहरवाले दोस्त मान जाते थे।
In simple words: उनकी माँ बेहद प्रामाणिक, निष्पक्ष और न्यायप्रिय महिला थीं।
Exam Tip: माँ के व्यक्तित्व की सादगी और सत्यवादिता मुख्य विशेषता थी।
Question 78. लेखिका की बहन चित्रा की चारित्रिक विशेषताएं बताइए।
Answer: चित्रा स्वयं नहीं पढ़ती थी पर दूसरों को पढ़ाने में रुचि लेती थी, इसीसी परीक्षा में उसके कम अंक आते थे। वह खुले विचारों की लड़की थी। उसने अपने लिए स्वयं लड़का पसंद किया और उसी से विवाह किया।
In simple words: चित्रा स्वतंत्र विचारों की धनी और अपने निर्णय स्वयं लेने वाली युवती थीं।
Question 79. लेखिका की दादी ने चोर का जीवन किस प्रकार बदल दिया ?
Answer: एक बार हवेली के सारे पुरुष किसी बारात में चले गए और औरतें रतजगा कर रही थीं। घर की पुरबिन दादी माँ एक कमरे में सोई थी। मौके का फायदा उठाकर एक चोर घर में घुस गया। दादी की आँख खुली उन्होंने पूछा 'कौन'? चोर ने जवाब दिया 'जी मैं।' दादी ने कुएँ से पानी लाने का आदेश दिया। चोर घबराया हुआ पानी लाने चला गया। पानी लेकर लौटते समय उसे पहरेदार ने पकड़ लिया। दादी ने लोटे का आधा पानी स्वयं पीया और आधा चोर को पिलाकर कहा-"आज से हम दोनों माँ बेटे हुए, चाहे तू चोरी कर, चाहे खेती।" चोर ने चोरी का धंधा छोड़ खेती अपना ली । इस प्रकार उसका जीवन बदल गया।
In simple words: दादी के प्रेमपूर्ण और अनोखे व्यवहार ने एक चोर को अच्छा इंसान बना दिया।
Exam Tip: दादी के मानवीय मूल्यों और सुधारवादी दृष्टिकोण को विस्तार से लिखें।
Question 80. लेखिका ने डालमिया नगर में नारी- चेतना जगाने का प्रयास किस प्रकार किया ?
Answer: लेखिका शादी के बाद बिहार के पिछड़े कस्बे डालमिया नगर में रहने गई। यहाँ का समाज इतना पुरातन पंथी था कि मर्द और औरतें चाहें पति-पत्नी क्यों न हों, एक साथ बैठ कर सिनेमा नहीं देख सकते थे। अभिनय की शौकीन लेखिका ने साल भर के प्रयास से वहाँ के स्त्री-पुरुषों को एक साथ नाटक में काम करने के लिए तैयार कर लिया । वे महिलाएँ जो अपने पति के साथ फिल्म तक नहीं देखने जाती थीं, अब पराए मर्द के साथ नाटक में काम करने के लिए राजी हो गई थीं। लेखिका के साथ मिलकर अनेक নাটकों का मंचन किया और बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्र किया। इस प्रकार लेखिका ने डालमिया नगर में नारी- चेतना जगाने का भरपूर प्रयास किया।
In simple words: नाटकों के माध्यम से लेखिका ने रूढ़ियों को तोड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया।
Exam Tip: लेखिका के सामाजिक योगदान और नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को समझें।
Free study material for Hindi
Chapter Assignment & Practice Material for Class 9 Hindi Literature
Chapter Practice Questions for Class 9 Hindi
Review targeted chapter assignments for Class 9 Hindi Literature. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.
Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets
- Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
- Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
- Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.
Effective Strategy for Class 9 Hindi Assignments
- Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 9 Hindi prior to beginning the assignment.
- Independent Attempt: Solve Literature questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
- Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 9 Hindi Literature from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 9 Hindi Literature assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Literature.
Practicing topicw wise assignments will help Class 9 students understand every sub-topic of Literature. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 9 Hindi Literature are available for free download in mobile-friendly PDF format.