Official CBSE Assignments for Class 11 Geography
Review targeted academic assignments with the CBSE Class 11 Geography Distribution of Oceans and Continents Hindi Assignment. Built according to official CBSE standards for the 2026-27 term, these downloadable Class 11 Geography worksheets support effective daily practice for Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents.
Solved Practice Assignments for Geography
Access the complete assignment PDF for Class 11 Geography below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
प्रश्नावली
प्रश्न 1. महाद्बीपीय विस्थापन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने और कब किया?
Answer: जर्मन मौसम विद् अल्फ्रेड वेगनर ने 1912 में महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
In simple words: अल्फ्रेड वेगनर ने सन 1912 में यह सिद्धांत दिया था कि सभी महाद्वीप पहले आपस में जुड़े हुए थे।
Exam Tip: वैज्ञानिक का नाम (अल्फ्रेड वेगनर) और वर्ष (1912) अवश्य याद रखें।
प्रश्न 2. पैंिज़या एवं पैं थालसा क्या है?
Answer: पैंिज़या : आज के सभी महाद्वीप प्राचीन काल में एक ही विशाल भूखंड के रूप में जुड़े थे, जिसे पैंिज़या कहा गया।
पैं थालसा : पैंिज़या के चारों ओर स्थित एक विशाल महासागर को पैं थालसा कहा गया।
In simple words: पैंिज़या एक विशाल थल भाग था और पैं थालसा उसके चारों ओर का विशाल जल भाग था।
Exam Tip: पैंिज़या थलखंड (महाद्वीप) को तथा पैं थालसा महासागर को दर्शाता है।
प्रश्न 3. मध्य महासागरीय कटक क्या है?
Answer: मध्य महासागरीय कटक अटलांटिक महासागर के मध्य में उत्तर से दक्षिण आपस में जुड़े हुए पर्वतों की एक श्रृंखला है जो महासागरीय जल में डूबी हुई है।
In simple words: यह समुद्र के अंदर स्थित पर्वतों की एक लंबी श्रृंखला है।
Exam Tip: यह महासागर के तलों पर विवर्तनिक गतिविधियों का परिणाम है।
प्रश्न 4. रिंग आफ फायर किसे कहते है?
Answer: प्रशांत महासागर के किनारे-किनारे सक्रिय ज्वालामुखियों की एक विस्तृत श्रृंखला पायी जाती है, जिसे रिंग आफ फायर या अग्नि वलय कहते हैं।
In simple words: प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्र में बहुत अधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
Exam Tip: यह क्षेत्र प्रशांत महासागरीय प्लेट और अन्य प्लेटों के अभिसरण से जुड़ा है।
प्रश्न 5. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में प्लेट से क्या तात्पर्य है?
Answer: महाद्वीपीय एवं महासागरीय स्थलमंडलों से मिलकर बना, ठोस चट्टान का विशाल अनियमित आकार का खंड है जो एक दृढ़ इकाई के रूप में है।
In simple words: प्लेट पृथ्वी के स्थलमंडल का एक बड़ा और मजबूत टुकड़ा है।
Exam Tip: प्लेटें दुर्बलतापमंडल पर तैरती और गति करती हैं।
प्रश्न 6. रूपांतर सीमा से क्या तात्पर्य है?
Answer: दो प्लेटें जब एक दूसरे के साथ-साथ क्षैतिज दिशा में सरक जाती हैं और नई पर्पटी का निर्माण या किसी पर्पटी का विनाश नहीं होता है, तो इस सीमा को रूपांतर सीमा कहते हैं।
In simple words: इस सीमा पर प्लेटें एक-दूसरे के बगल से गुजरती हैं, जिससे न तो नया भूभाग बनता है और न ही नष्ट होता है।
Exam Tip: रूपांतर सीमाओं पर अक्सर बड़े भूकंप आते हैं (जैसे सैन एंड्रियास भ्रंश)।
प्रश्न 7. प्लेसर निक्षेप से क्या तात्पर्य है?
Answer: नदियों के तल में खनिजों का अवसाद के रूप में निक्षेपण प्लेसर निक्षेप कहे जाते हैं। इनके अंतर्गत नदियों की तली में सोने के भी निक्षेप मिलते हैं।
In simple words: नदियों के तलहटी में बहकर जमा होने वाले खनिज कणों (जैसे सोना) को प्लेसर निक्षेप कहते हैं।
Exam Tip: प्लेसर निक्षेपों की उपस्थिति महाद्वीपों के प्राचीन जुड़ाव को साबित करती है।
प्रश्न 8. टिलाइट से क्या अभिप्राय है? ये कहां-कहां पाये जाते हैं?
Answer: टिलाइट वे अवसादी चट्टानें हैं, जो हिमानी निक्षेपण से निर्मित होती हैं। गोंडवाना श्रेणी के आधार तल में टिलाइट पाये जाते हैं। इसी क्रम के प्रतिरूप भारत के अतिरिक्त दक्षिणी गोलार्ध में अफ्रीका, फाकलैंड द्वीप, मेडागास्कर, अंटार्कटिका और आस्ट्रेलिया में मिलते हैं।
In simple words: ग्लेशियर द्वारा लाई गई मिट्टी और पत्थरों के जमने से बनी चट्टानें टिलाइट कहलाती हैं।
Exam Tip: यह प्राचीन समय में दक्षिणी गोलार्ध के महाद्वीपों के एक साथ होने का पुख्ता प्रमाण है।
प्रश्न 9. लैमूरिया से आप क्या समझते हैं?
Answer: लैमूर प्रजाति के जीवाश्म भारत, मेडागास्कर व अफ्रीका में मिलते हैं। कुछ वैज्ञानिकों ने इन तीनों खंडों को जोड़कर एक सतत स्थलगंड की उपस्थिति को स्वीकारा है, जिसे वे लैमूरिया कहते हैं।
In simple words: एक ही प्रकार के जीवों के अवशेष भारत, अफ्रीका और मेडागास्कर में मिलने के कारण वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन जुड़े क्षेत्र की कल्पना की, जिसे लैमूरिया कहा गया।
Exam Tip: यह जैव-भौगोलिक साक्ष्य महाद्वीपीय विस्थापन का समर्थन करता है।
तीन अंकों के प्रश्न : संक्षेप में जानिये
प्रश्न 1. वेगनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के लिए किन बलों को उत्तरदायी बताया?
Answer: वेगनर के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन के दो कारण हैं :
(1) पोलर या फलींग बल : पृथ्वी के घूर्णन के कारण महाद्वीपीय अपने स्थान से खिसक गए।
(2) ज्वारीय बल : ज्वारीय बल वह है जो सूर्य व चन्द्रमा के आकर्षण से संबंध है। इस आकर्षण बल के कारण महाद्वीपीय खंडों का विस्थापन हो सकता है।
In simple words: वेगनर ने महाद्वीपों के खिसकने के पीछे पृथ्वी के घूमने की गति (पोलर बल) और चंद्रमा-सूर्य के गुरुत्वाकर्षण (ज्वारीय बल) को जिम्मेदार माना था।
Exam Tip: दोनों बलों के नाम (पोलर बल और ज्वारीय बल) स्पष्ट रूप से लिखें।
प्रश्न 2. भूकंप व ज्वालामुखियों का विश्व में वितरण स्पष्ट करे?
या
भूकंप व ज्वालामुखी की मुख्य तीन पेटियों के बारे में बताइये
Answer: (1) अटलांटिक महासागर के मध्यवर्ती भाग में तटरेखा के समान्तर भूकंप एवं ज्वालामुखी की एक श्रृंखला है जो आगे हिंद महासागर तक जाती है।
(2) दूसरा क्षेत्र आल्पाइन हिमालय श्रेणियों के और प्रशांत महासागरीय किनारों के समरूप है।
(3) तीसरा क्षेत्र : प्रशांत महासागर के किनारे-किनारे एक वलय के रूप में है जिसे Ring of Fire भी कहा जाता है।
In simple words: दुनिया में भूकंप और ज्वालामुखी मुख्य रूप से मध्य-अटलांटिक कटक, अल्पाइन-हिमालय क्षेत्र और प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्रों में केंद्रित हैं।
Exam Tip: तीनों प्रमुख पेटियों के नाम और उनकी स्थिति का वर्णन करें।
प्रश्न 3. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत को स्पष्ट कीजिए।
Answer: सन् 1967 में मैक्केन्ज़ी, पार्कर और मारगेन ने प्लेट विवर्तनिकी की अवधारणा प्रस्तुत की। उनके अनुसार पृथ्वी का स्थलमंडल सात मुख्य प्लेटों एवं कुछ छोटी प्लेटों में बंटा हुआ है। ये प्लेटें दुर्बलतापमंडल पर दृढ़ इकाई के रूप में क्षैतिज अवस्था में चलायमान हैं।
In simple words: इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी ठोस प्लेटों में विभाजित है जो लगातार गति करती रहती हैं।
Exam Tip: प्रतिपादकों के नाम (मैक्केन्ज़ी, पार्कर, मारगेन) और वर्ष (1967) लिखना न भूलें।
प्रश्न 4. अपसारी सीमा एवं अभिसरण सीमा में अन्तर स्पष्ट करें।
Answer:
अपसारी सीमा :
(1) इसमें दो प्लेटें एक दूसरे से विपरीत दिशा में अलग हटती हैं।
(2) इसमें नई पर्पटी का निर्माण होता है।
(3) इसे प्रसारी स्थान भी कहा जाता है।
(4) इसका अनुसरण मध्य अटलांटिक कटक है।
अभिसरण सीमा :
(1) इसमें दो प्लेटें एक दूसरे के समीप जाती हैं।
(2) एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धंसती है और वहां भूपरपटी नष्ट होती है।
(3) इसे प्रविष्टि क्षेत्र भी कहा जाता है।
(4) इसका उदाहरण प्रशांत महासागरीय प्लेट एवं अमेरिकी प्लेट है।
In simple words: अपसारी सीमा में प्लेटें एक-दूसरे से दूर जाती हैं जिससे नया धरातल बनता है, जबकि अभिसरण सीमा में प्लेटें आपस में टकराती हैं जिससे भूभाग नष्ट होता है।
Exam Tip: दोनों सीमाओं के बीच मुख्य अंतर 'दूर जाना' (अपसारी) और 'पास आना' (अभिसरण) है।
प्रश्न 5. विवर्तनिकी प्लेटों को संचालित करने वाले बलों के अध्ययन में संवहन धारा सिद्धांत क्या कहता है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1930 के दशक में आर्थर होम्स ने प्लेटों के संचालन में लगने वाले बल के रूप में संवहन धाराओं के प्रवाह की संभावना व्यक्त की थी जिसका बाद में हेस ने समर्थन किया। इस सिद्धांत के अनुसार भूगर्भ में तापमान में अंतर पाया जाता है। पृथ्वी के भीतर ताप उत्पत्ति के दो माध्यम है रेडियोधर्मी तत्वों का क्षय और अवशेष ताप। भूगर्भ में उष्ण पदार्थ धरातल पर पहुंचता है ठंडा होता है फिर गहराई में जाकर नष्ट हो जाता है यही चक्र बारबार दोहराया जाता है और वैज्ञानिक इसे संवहन प्रवाह कहते हैं।
In simple words: पृथ्वी के भीतर गर्म मैग्मा की संवहन धाराएं चलती हैं, जो ऊपर की प्लेटों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर धकेलती हैं।
Exam Tip: आर्थर होम्स का नाम और संवहन धाराओं (Convection Currents) की प्रक्रिया का उल्लेख अवश्य करें।
विस्तार से जानिये
प्रश्न 1. महाद्वीपों के विस्थापन के पक्ष में क्या प्रमाण दिये जा सकते है? विवरण दीजिए
Answer: महाद्वीपीय विस्थापन के पक्ष में निम्नलिखित प्रमाण दिये जा सकते हैं :
(1) महाद्वीपों में साम्यता : यदि हम महाद्वीपों के आकार को ध्यान से देखें तो पायेंगे कि इनमे आमने सामने की तट रेखाओं में अद्भुत साम्य दिखता है।
(2) महासागरों के पार चट्टानों की आयु में समानता : आज के समय में जो दो महाद्वीप एक दूसरे से दूर हैं उनकी चट्टानों की आयु में समानता मिलती है उदाहरण के तौर पर 200 करोड़ वर्ष प्राचीन शैल समूहों की एक पट्टी ब्राजील तट (दक्षिणी अमेरिका) और प. अफ्रीका के तट पर मिलती है इससे यह पता चलता है कि दोनो महाद्वीप प्राचीन काल में साथ-साथ थे।
(3) टिलाइट : ये हिमानी निक्षेपण से निर्मित अवसादी चट्टानें हैं। ये निक्षेपों के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न स्थल खंडों में मिलते हैं जो इनके प्राचीन काल में साथ होने का प्रमाण है।
(3) प्लेसर निक्षेप : सोना युक्त शिरायें ब्राजील में पायी जाती है जबकि प्लेसर निक्षेप के रूप में घाना में मिलते हैं इससे यह प्रभावित होता है कि द. अमेरिका व अफ्रीका एक जगह थे।
(4) जीवाश्मों का वितरण : कुछ महाद्वीपों पर ऐसे जीवों के अवशेष मिलते हैं जो वर्तमान में उस स्थान में नही पाये जाते हैं।
In simple words: महाद्वीपों के आपस में फिट होने, एक जैसी चट्टानों, प्राचीन हिमनद निक्षेपों (टिलाइट), प्लेसर गोल्ड और समान जीवाश्मों के आधार पर यह सिद्ध होता है कि सभी महाद्वीप कभी एक थे।
Exam Tip: कम से कम 4-5 मुख्य प्रमाण (जैसे तटों का मिलान, चट्टानों की आयु, टिलाइट और जीवाश्म) विस्तार से लिखें।
Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents Printable Assignments & Solutions for Class 11 Geography
Revision Assignment: Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents (CBSE)
Access structured practice assignments for Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents designed in alignment with the latest CBSE curriculum for Class 11 Geography. These printable sets cover objective and descriptive problem types to support thorough revision.
Maximize Exam Scores with Chapter Practice Sets
- Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
- Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents.
- Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.
Effective Strategy for Class 11 Geography Assignments
- Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 11 Geography thoroughly before diving into assignment tasks.
- Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
- Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents.
Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 11 Geography Fundamental Of Physical Geography Chapter 04 Distribution Of Oceans And Continents are available for free download in mobile-friendly PDF format.