Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Social Science. Our expert-created answers for Class 9 Social Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी UP Board Solutions for Class 9 Social Science
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Social Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी solutions will improve your exam performance.
Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी UP Board Solutions PDF
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठा खेल है। इस बारे में चर्चा कीजिए कि यह किन-किन अर्थों में बाकी खेलों से भिन्न है। ऐतिहासिक रूप से एक ग्रामीण खेल के रूप में पैदा होने से टेस्ट क्रिकेट में किस तरह की विलक्षणताएँ पैदा हुई हैं?
Answer: टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक विलक्षण खेल है। अन्य खेलों से यह निम्न रूप में भिन्न है-
1. क्रिकेट को 'सभ्य लोगों का खेल' (जेंटिलमैन गेम) कहा जाता है जबकि अन्य किसी खेल को यह उपाधि प्राप्त नहीं है।
2. क्रिकेट का खेल मात्र अंग्रेज और राष्ट्रमण्डल देशों द्वारा खेला जाता है जबकि दूसरे खेल सम्पूर्ण विश्व में खेले जाते हैं।
3. क्रिकेट विश्व का एकमात्र ऐसा खेल है जो दो देशों की टीम द्वारा 5 दिन तक खेला जाता है जबकि दूसरे खेलों में ऐसा नहीं है।
4. क्रिकेट के खेल मैदान की लंबाई-चौड़ाई निश्चित नहीं होती जबकि अन्य खेलों के मैदान की लंबाई-चौड़ाई निश्चित होती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने के कारण क्रिकेट की विलक्षणताएँ-
1. क्रिकेट की ग्रामीण जड़ों की पुष्टि टेस्ट मैच की अवधि से हो जाती है। शुरुआत में क्रिकेट मैच की समय सीमा नहीं होती थी। खेल तब तक चलता था, जब तक कि एक टीम दूसरी टीम को दोबारा पूरा आउट न कर दे।
2. क्रिकेट मूलतः गाँव में कॉमन्स (ऐसे सार्वजनिक और खुले मैदान जिन पर पूरे समुदाय का सामुदायिक अधिकार होता था) में खेला जाता था। कॉमन्स का आकार प्रत्येक गाँव में अलग-अलग होता था। इसलिए न तो सीमा रेखा निर्धारित थी और न ही चौके। जब सीमा-रेखा क्रिकेट की नियमावली का हिस्सा बनीं तब भी विकेट से उसकी दूरी निर्धारित नहीं की गयी। नियम के अंतर्गत केवल यह व्यवस्था की गयी थी कि अंपायर दोनों कप्तानों से परामर्श करके खेल के क्षेत्र की सीमा निर्धारित करेगा।
3. क्रिकेट में प्रयुक्त वस्तुओं को देखने से पता चलता है कि समय में आए परिवर्तन के बावजूद वह ग्रामीण पृष्ठभूमि से ही जुड़ा रहा। बल्ला, स्टम्प व गिल्लियाँ लकड़ी की बनी हुई हैं जबकि गेंद चमड़े, ट्वाइन और काग (कॉर्क) से बना हुआ है। आज भी क्रिकेट का बल्ला व गेंद हाथ से ही बनाए जाते हैं, मशीन से नहीं। बल्ले की निर्माण सामग्री में अवश्य कुछ परिवर्तन आया है।
In simple words: टेस्ट क्रिकेट अपने 5-दिवसीय प्रारूप, अनिश्चित मैदान आकार, और 'जेंटिलमैन गेम' की उपाधि के कारण अद्वितीय है। इसकी ग्रामीण उत्पत्ति ने इसकी अवधि और मैदान की लचीली सीमाओं जैसी विलक्षणताएँ दीं, साथ ही लकड़ी के बल्ले और चमड़े की गेंद जैसे पारंपरिक उपकरण भी बनाए रखे।
🎯 Exam Tip: टेस्ट क्रिकेट की अनूठी विशेषताओं और ग्रामीण जड़ों को स्पष्ट रूप से समझाना महत्वपूर्ण है, खासकर खेल की अवधि और मैदान के आकार के संबंध में।
Question 2. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसके आधार पर आप कह सकें कि उन्नीसवीं सदी में तकनीक के कारण क्रिकेट के साजो-सामान में परिवर्तन आया। साथ ही ऐसे उपकरणों में से भी कोई एक उदाहरण दीजिए जिनमें कोई बदलाव नहीं आया।
Answer: वल्केनाइज्ड रबड़ की खोज के बाद 1848 ई० से क्रिकेट में पैड पहनने का प्रचलन शुरू हुआ। इसके शीघ्र बाद ही हाथों में पहनने के लिए दस्ताने अस्तित्व में आए। सिंथेटिक व हल्की सामग्री के बने हेलमेट के बिना तो आधुनिक क्रिकेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उदाहरण-वल्केनाइज्ड रबड़ की खोज, हाथों में पहनने के लिए दस्ताने और हल्के हेलमेट इससे क्रिकेट के साजो-सामान में परिवर्तन आया। लेकिन समय की निरंतर बदलती प्रकृति के बावजूद क्रिकेट के महत्त्वपूर्ण उपकरण बल्ला, स्टम्प और वेल्स में कोई परिवर्तन नहीं आया ये पहले की भांति आज भी प्रकृति पर ही आश्रित हैं। क्रिकेट की गेंद का निर्माण आज भी चमड़े, ट्वाइन और कॉर्क की सहायता से किया जाता है। उदाहरण-बल्ला, स्टम्प, वेल्स, गेंद। इन उपकरणों में कोई बदलाव नहीं आया है।
In simple words: 19वीं सदी में वल्केनाइज्ड रबड़ की खोज से पैड, दस्ताने और हेलमेट जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों में तकनीकी बदलाव आया। हालांकि, बल्ला, स्टम्प, वेल्स और गेंद जैसे कुछ बुनियादी उपकरण आज भी अपनी पारंपरिक सामग्री और स्वरूप में बने हुए हैं।
🎯 Exam Tip: तकनीकी परिवर्तनों और अपरिवर्तित उपकरणों के विशिष्ट उदाहरणों को याद रखना चाहिए, खासकर सुरक्षा गियर और पारंपरिक खेल सामग्री के संदर्भ में।
Question 3. भारत और वेस्टइंडीज में ही क्रिकेट क्यों इतना लोकप्रिय हुआ? क्या आप बता सकते हैं कि यह खेल दक्षिणी अमेरिका में इतना लोकप्रिय क्यों नहीं हुआ? उत्तरः
Answer: भारत और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का खेल लोकप्रिय होने के कारण इस प्रकार हैं-
1. औपनिवेशिक पृष्ठभूमि के कारण भारत और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का खेल लोकप्रिय हुआ। ब्रिटिशवादी कर्मचारियों ने क्रिकेट को नस्ली एवं सामाजिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया।
2. अंग्रेजों ने इस खेल को जनसामान्य के लिए लोकप्रिय नहीं बनाया बल्कि औपनिवेशिक लोगों के लिए क्रिकेट खेलना ब्रिटिश लोगों के साथ नस्ली समानता का परिचायक था। क्रिकेट में सफलता से नस्ली समानता एवं राजनीतिक प्रगति का अर्थ लिया जाने लगा।
3. स्वाधीनता संघर्ष के काल में अनेक अभिजात्य वर्गीय नेताओं को क्रिकेट में आत्मसम्मान और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की संभावनाएँ परिलक्षित होती थीं। दक्षिण अमेरिका में क्रिकेट के लोकप्रिय न होने के कारण-दक्षिण अमेरिका में ब्रिटिश शासन नहीं था बल्कि वहाँ पर स्पेन, पुर्तगाल आदि यूरोपीय देशों का शासन था। स्पेन और पुर्तगाल आदि देशों में क्रिकेट लोकप्रिय खेल नहीं था जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण अमेरिका में क्रिकेट उस लोकप्रियता को प्राप्त न कर सका जिसे भारत और वेस्टइंडीज ने प्राप्त किया।
In simple words: क्रिकेट भारत और वेस्टइंडीज में औपनिवेशिक संबंधों और ब्रिटिश शासकों द्वारा नस्लीय समानता और राजनीतिक प्रगति के प्रतीक के रूप में उपयोग किए जाने के कारण लोकप्रिय हुआ। इसके विपरीत, दक्षिण अमेरिका में स्पेनिश और पुर्तगाली शासन के कारण यह खेल वहाँ उस हद तक लोकप्रिय नहीं हो पाया।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के प्रसार में औपनिवेशिक इतिहास और सांस्कृतिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट रूप से उल्लेख करना महत्वपूर्ण है, खासकर भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अमेरिका के संदर्भ में।
Question 4. निम्नलिखित की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए-
1. भारत में पहला क्रिकेट क्लब पारसियों ने खोला।
2. महात्मा गाँधी पेंटांग्युलर टूर्नामेंट के आलोचक थे।
3. आईसीसी का नाम बदल कर इंपीरियल क्रिकेट कांफ्रेंस के स्थान पर इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया।
4. आईसीसी का मुख्यालय लंदन की जगह दुबई में स्थानान्तरित कर दिया गया।
Answer:
(1) भारत में क्रिकेट का आरंभ करने का श्रेय बम्बई के छोटे से पारसी समुदाय को है। व्यापार के उद्देश्य से पारसी सबसे पहले अंग्रेजों के संपर्क में आए। इस तरह पश्चिम की संस्कृति से प्रभावित होने वाला भारत का पहला समुदाय पारसी था। पारसियों ने 1848 ई० में बम्बई (मुम्बई) में भारत का पहला क्रिकेट क्लब “ओरिएंटल क्रिकेट क्लब' नाम से स्थापित किया। टाटा व वाडिया जैसे पारसी व्यवसायी पारसी क्लबों के प्रायोजक व वित्त पोषक थे। अंग्रेजों ने उत्साही पारसियों की क्रिकेट के विकास में कोई सहायता नहीं की बल्कि बॉम्बे जिमखाना क्लब और पारसी क्रिकेटरों के बीच पार्क के इस्तेमाल को लेकर झगड़ा भी हुआ। पारसियों ने इस बात की शिकायत की कि बॉम्बे जिमखाना के पोलो टीम के घोड़ों द्वारा रौंदे जाने के बाद मैदान क्रिकेट खेलने लायक नहीं रह गया है। जब यह स्पष्ट हो गया कि अंग्रेज औपनिवेशिक अधिकारी अपने देशवासियों का पक्ष ले रहे हैं, तो पारसियों ने क्रिकेट खेलने के लिए अपना खुद को जिमखाना 'पारसी जिमखाना बनाया। पर पारसियों व नस्लवादी बॉम्बे जिमखाना के बीच की इस स्पर्धा का अंत अच्छा हुआ-पारसियों की एक टीम ने बॉम्बे जिमखाना को 1889 ई० में हरा दिया। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के चार साल बाद हुआ और दिलचस्प बात यह है कि इस संस्था के मूल नेताओं में से एक दादाभाई नौरोजी, जो अपने वक्त के महान राजनेता व बुद्धिजीवी थे, पारसी ही थे।
(2) महात्मा गांधी ने पेंटाग्युलर टूर्नामेंट को सांप्रदायिक भेद-भाव के आधार पर बाँटनेवाला बताकर इसकी निंदा की। उनका विचार था कि यह मुकाबला सांप्रदायिक रूप से अशांतिकारक था जो कि ऐसे समय में देश के लिए हानिकारक था जब वे विभिन्न धर्मों के लोगों एवं क्षेत्रों को धर्मनिरपेक्ष देश के लिए एकजुट करना चाह रहे थे।
(3) 1909 ई0 में इंग्लैण्ड में क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने के लिए “इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (आई.सी.सी.) की स्थापना की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के उपरांत धीरे-धीरे इंग्लैण्ड का साम्राज्यवादी स्वरूप नष्ट हो गया और उसके सभी उपनिवेश स्वतंत्र राष्ट्र बन गए परंतु क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन पर साम्राज्यवादी क्रिकेट कॉन्फ्रेंस का नियंत्रण बरकरार रहा। आईसीसी पर, जिसका 1965 ई० में नाम बदलकर 'इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस' हो गया, इसके संस्थापक सदस्यों का वर्चस्व रहा, उन्हीं के हाथ में कार्यकलाप के वीटो अधिकार रहे। इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के विशेषाधिकार 1989 ई0 में जाकर खत्म हुए और वे अब सामान्य सदस्य रह गए।
(4) आईसीसी मुख्यालय लंदन से दुबई में इसलिए स्थानांतरित हुआ क्योंकि भारत दक्षिण एशिया में स्थित है। भारत में खेल के सबसे अधिक दर्शक थे और यह क्रिकेट खेलने वाले देशों में सबसे बड़ा बाजार था, इसलिए खेल का गुरुत्व औपनिवेशिक देशों से वि-औपनिवेशिक देशों में स्थानांतरित हो गया। मुख्यालय का स्थानांतरण खेल में अंग्रेजी या साम्राज्यवादी प्रभुत्व के औपचारिक अंत का सूचक था।
In simple words: पारसियों ने भारत का पहला क्रिकेट क्लब (ओरिएंटल क्रिकेट क्लब) स्थापित करके क्रिकेट की शुरुआत की। महात्मा गांधी ने पेंटांग्युलर टूर्नामेंट की आलोचना की क्योंकि यह सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देता था। आईसीसी का नाम 'इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस' से बदलकर 'इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस' कर दिया गया और इसका मुख्यालय लंदन से दुबई स्थानांतरित कर दिया गया, जो क्रिकेट के वैश्विकीकरण और एशियाई देशों में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
🎯 Exam Tip: प्रत्येक बिंदु की व्याख्या करते समय ऐतिहासिक संदर्भ, जैसे पारसियों की भूमिका, गांधीजी की आलोचना का कारण, और आईसीसी के नाम व मुख्यालय परिवर्तन के पीछे के कारणों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
Question 5. तकनीक के क्षेत्र में आए बदलावों, खासतौर से टेलीविजन तकनीक में आए परिवर्तनों से समकालीन क्रिकेट के विकास पर क्या प्रभाव पड़ा है?
Answer: समकालीन क्रिकेट के विकास एवं लोकप्रियता में वृद्धि करने में विकसित तकनीक विशेषकर उपग्रह टेलीविजन की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। रंग-बिरंगे परिधान, रक्षात्मक हेलमेट, क्षेत्र रक्षण सम्बन्धी प्रतिबन्ध, दूधिया प्रकाश की रोशनी में क्रिकेट, सीमित ओवर के क्रिकेट मैच आदि ने इस पूर्व औद्योगिक ग्रामीण खेल को आधुनिक परिवेश में रूपांतरित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सेटेलाइट टेलीविजन के प्रचलन ने क्रिकेट को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचा दिया है।
टेलीविजन तकनीक ने क्रिकेट के विकास को निम्न रूप में प्रभावित किया है-
1. टेलीविजन प्रसारण ने क्रिकेट को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराया है। टेलीविजन कंपनियों ने विज्ञापन-समय व्यावसायिक कंपनियों को बेचने आरंभ कर दिए। व्यावसायिक कंपनियों को भी इतना बड़ा दर्शक-समूह और कहाँ मिलता इसलिए विज्ञापनों से टी.वी. कंपनियों तथा क्रिकेट बोर्डों की आय बहुत बढ़ गई। निरंतर टी.वी. कवरेज के बाद क्रिकेटर सेलेब्रिटी बन गए और उन्हें अपने क्रिकेट बोर्ड से तो ज्यादा वेतन मिलने ही लगा, लेकिन उससे भी बड़ी कमाई के साधन टायर से लेकर कोला तक के टी०वी० विज्ञापन हो गए।
2. टी.वी. कैमरे के उपयोग ने क्रिकेट के स्वरूप को भी प्रभावित किया। अब टी.वी. में 'स्लो-मोशन' द्वारा खेल की बारीकियों पर नजर रखी जाने लगी है। तीसरे अंपायर का निर्णय पूरी तरह कैमरे के कुशलतापूर्वक उपयोग पर ही निर्भर होता है।
3. टी.वी. द्वारा दिखाए जाने वाले 'री-प्ले' ने खेल की रोचकता को और भी बढ़ा दिया है।
4. टी.वी. प्रसारण से क्रिकेट का स्वरूप बिल्कुल ही बदल गया। टेलीविजन तकनीक के द्वारा क्रिकेट की पहँच छोटे शहरों व गाँवों के दर्शकों तक हो गई। इससे क्रिकेट का सामाजिक आधार भी व्यापक हुआ है। महानगरों से दूर रहने वाले बच्चे जो कभी बड़े मैच नहीं देख पाते थे, अब अपने नायकों को देखकर क्रिकेट की तकनीकें सीख सकते हैं।
5. उपग्रह (सैटेलाइट) टी.वी. की तकनीक और बहु-राष्ट्रीय कंपनियों की दुनिया भर की पहुँच के चलते क्रिकेट का वैश्विक बाजार बन गया है। सिडनी में चल रहे मैच को अब सीधे सूरत में देखा जा सकता है।
6. टेलीविजन दर्शकों को लुभाने के लिए क्रिकेट में किए गए अनेक प्रयोग जैसे-रंगीन वर्दी, सीमित ओवर, रात-दिन का खेल, क्षेत्ररक्षण की पाबंदियाँ आदि, स्थायी सिद्ध हुए हैं।
In simple words: टेलीविजन तकनीक ने क्रिकेट को विश्वव्यापी लोकप्रियता दिलाई, इसे एक बड़ा व्यावसायिक बाजार बनाया, खिलाड़ियों को सेलिब्रिटी का दर्जा दिया, और खेल के नियमों व प्रस्तुति में महत्वपूर्ण बदलाव लाए। स्लो-मोशन और री-प्ले जैसी तकनीकों ने दर्शकों की रुचि बढ़ाई, जिससे यह खेल छोटे शहरों और गाँवों तक पहुँचा और इसका सामाजिक आधार विस्तृत हुआ।
🎯 Exam Tip: टेलीविजन और उपग्रह संचार के कारण क्रिकेट के विकास पर पड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी प्रभावों को अलग-अलग बिंदुओं में स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे?
Answer: भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान सी. के. नायडू थे।
In simple words: सी. के. नायडू भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट कप्तान थे।
🎯 Exam Tip: यह एक सीधा तथ्य-आधारित प्रश्न है; नाम को सही ढंग से याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 2. ब्रिटिशकालीन भारत के तीन प्रमुख क्रिकेटर कौन थे?
Answer:
1. सी. के. नायडू,
2. पावलंकर बालू,
3. पालवंकर बिट्ठल।
In simple words: ब्रिटिशकालीन भारत के तीन प्रमुख क्रिकेटर सी. के. नायडू, पावलंकर बालू और पालवंकर बिट्ठल थे।
🎯 Exam Tip: प्रमुख खिलाड़ियों के नाम याद रखना महत्वपूर्ण है, खासकर जब वे एक विशेष ऐतिहासिक काल से संबंधित हों।
Question 3. पेंटांग्युलर टूर्नामेंट में शामिल होने वाली क्रिकेट टीमें किन समुदायों का प्रतिनिधित्व करती थीं?
Answer:
1. यूरोपीय समुदाय,
2. हिन्दू समुदाय,
3. पारसी समुदाय,
4. मुस्लिम समुदाय,
5. दरेस्ट (शेष भारतीय समुदाय)।
In simple words: पेंटांग्युलर टूर्नामेंट में यूरोपीय, हिंदू, पारसी, मुस्लिम और द रेस्ट (शेष भारतीय समुदाय) की टीमें शामिल थीं, जो भारत में धार्मिक और नस्लीय विभाजन को दर्शाती थीं।
🎯 Exam Tip: पेंटांग्युलर टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी समुदायों को सूचीबद्ध करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह औपनिवेशिक भारत में सामाजिक संरचना को दर्शाता है।
Question 4. अंग्रेज बच्चों में क्रिकेट को किन गुणों को विकसित करने का माध्यम मानते थे?
Answer:
1. अनुशासन,
2. नेतृत्व क्षमता,
3. ऊँच-नीच का बोध,
4. स्वाभिमान।
In simple words: अंग्रेज बच्चों में क्रिकेट को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, ऊँच-नीच का बोध और स्वाभिमान जैसे गुणों को विकसित करने का माध्यम मानते थे।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट को अंग्रेजों द्वारा नैतिक और सामाजिक शिक्षा के उपकरण के रूप में देखने के महत्व को उजागर करें।
Question 5. भारतीयों ने अंग्रेजों के बॉम्बे जिमखाना को पहली बार कब हराया था?
Answer: अंग्रेजों के जिमखाना क्लब को भारतीयों ने पहली बार 1889 ई० में हराया था।
In simple words: भारतीयों ने 1889 ई० में पहली बार अंग्रेजों के बॉम्बे जिमखाना क्लब को क्रिकेट मैच में हराया था।
🎯 Exam Tip: इस ऐतिहासिक जीत के वर्ष को याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।
Question 6. भारतीयों द्वारा स्थापित प्रथम क्रिकेट क्लब कौन-सा था?
Answer: भारत में भारतीयों द्वारा स्थापित प्रथम क्रिकेट क्लब 'ओरिएंटल क्रिकेट क्लब' था।
In simple words: भारतीयों द्वारा स्थापित पहला क्रिकेट क्लब 'ओरिएंटल क्रिकेट क्लब' था।
🎯 Exam Tip: पहले भारतीय क्रिकेट क्लब के नाम को सही ढंग से याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 7. वेस्टइंडीज में पहला गैर-गोरा क्लब कब बना?
Answer: 19वीं सदी के अंत में वेस्टइंडीज का पहला गैर-गोरा क्लब था।
In simple words: वेस्टइंडीज में पहला गैर-गोरा क्रिकेट क्लब 19वीं सदी के अंत में स्थापित हुआ था।
🎯 Exam Tip: गैर-गोरे क्लबों के गठन की समय-सीमा को याद रखें क्योंकि यह क्रिकेट के सामाजिक विकास को दर्शाता है।
Question 8. वेस्टइंडीज को प्रथम अश्वेत कप्तान कौन था?
Answer: फ्रैंक वॉरेल वेस्टइंडीज के प्रथम अश्वेत कप्तान थे।
In simple words: फ्रैंक वॉरेल वेस्टइंडीज के पहले अश्वेत क्रिकेट कप्तान थे।
🎯 Exam Tip: यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्ति है; उनका नाम और उपलब्धि याद रखना चाहिए।
Question 9. क्रिकेट पिच की लंबाई कितनी होती है?
Answer: क्रिकेट पिच की लम्बाई 22 गज होती है।
In simple words: क्रिकेट पिच की मानक लंबाई 22 गज होती है।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के बुनियादी आयामों में से एक के रूप में पिच की लंबाई को याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 10. एम.सी.सी. की स्थापना कब हुई थी?
Answer: एम.सी.सी. की स्थापना 1787 ई० में हुई थी।
In simple words: एम.सी.सी. (मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब) की स्थापना 1787 ई० में हुई थी।
🎯 Exam Tip: एम.सी.सी. की स्थापना का वर्ष याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह क्रिकेट के नियमों के विकास से जुड़ा है।
Question 11. एम.सी.सी. का पूरा नाम क्या हैं?
Answer: एम.सी.सी. का पूरा नाम है- 'मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब'।
In simple words: एम.सी.सी. का पूरा नाम 'मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब' है।
🎯 Exam Tip: एम.सी.सी. के पूर्ण रूप को याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण शासी निकाय को संदर्भित करता है।
Question 12. क्रिकेट के नियमों को पहली बार कब लिखा गया?
Answer: सन् 1774 ई० में क्रिकेट के नियमों को पहली बार लिपिबद्ध किया गया।
In simple words: क्रिकेट के पहले लिखित नियम सन् 1774 ई० में बनाए गए थे।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के नियमों के दस्तावेजीकरण के वर्ष को याद रखें, क्योंकि यह खेल के मानकीकरण की शुरुआत को दर्शाता है।
Question 13. क्रिकेट में गेंद को हवा में लहराकर फेंकने की शुरुआत कब हुई?
Answer: 1760-1770 ई0 के दशक में क्रिकेट में गेंद को हवा में लहराकर फेंकने की शुरुआत हुई।
In simple words: क्रिकेट में गेंद को हवा में लहराकर फेंकने की प्रथा 1760-1770 के दशक में शुरू हुई।
🎯 Exam Tip: ओवरआर्म गेंदबाजी की शुरुआत की समयावधि को याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खेल के विकास में एक महत्वपूर्ण बदलाव था।
Question 14. क्रिकेट के गेंद को हवा में लहराकर फेंकने के दो लाभ बताइए।
Answer:
1. गेंद की गति बढ़ गई थी।
2. गेंद को स्पिन एवं स्विंग कराना संभव हो गया था।
In simple words: गेंद को हवा में लहराकर फेंकने से गेंद की गति बढ़ी और स्पिन व स्विंग कराना संभव हो गया, जिससे गेंदबाजी अधिक प्रभावी हो गई।
🎯 Exam Tip: ओवरआर्म गेंदबाजी के दो मुख्य लाभों - गति और स्पिन/स्विंग - को याद रखना चाहिए।
Question 15. क्रिकेट का प्रसार किन देशों में हुआ?
Answer: क्रिकेट का प्रसार प्रायः उन देशों में हुआ जिनमें इंग्लैण्ड का औपनिवेशिक शासन था। इन देशों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, केन्या आदि शामिल हैं। इन देशों में क्रिकेट का प्रसार अंग्रेजों द्वारा किया गया।
In simple words: क्रिकेट का प्रसार मुख्य रूप से उन देशों में हुआ जो ब्रिटिश उपनिवेश थे, जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, और दक्षिण अफ्रीका, जहाँ अंग्रेजों ने इस खेल को लोकप्रिय बनाया।
🎯 Exam Tip: उन प्रमुख देशों के नाम याद रखें जहाँ क्रिकेट का प्रसार ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण हुआ था।
Question 16. 19वीं सदी में क्रिकेट में आए परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
1. क्रिकेट की गेंदे का व्यास निश्चित किया गया।
2. चोट लगने से बचाव के लिए पैड व दस्ताने पहनने का प्रचलन शुरू हुआ।
3. वाइड बॉल का नियम प्रभावी हुआ।
In simple words: 19वीं सदी में क्रिकेट में गेंद का निश्चित व्यास, पैड और दस्तानों का प्रचलन, और वाइड बॉल के नियम जैसे महत्वपूर्ण बदलाव आए, जिन्होंने खेल को सुरक्षित और मानकीकृत बनाया।
🎯 Exam Tip: 19वीं सदी में क्रिकेट के नियमों और उपकरणों में हुए मुख्य परिवर्तनों को सूचीबद्ध करना महत्वपूर्ण है।
Question 17. 1760 व 1770 ई0 के क्रिकेट में आए बदलाव को उल्लेख कीजिए।
Answer: इस अवधि में क्रिकेट की गेंद को जमीन पर लुढकाने की जगह हवा में लहराकर बल्लेबाज के आगे पटकने का चलने शुरू हुआ। क्रिकेट की गेंद का वजन अब साढ़े पाँच से पौने छः औंस तक हो गया और बल्ले की चौड़ाई चार इंच कर दी गयी है। यह तब हुआ जब एक बल्लेबाज ने अपनी पूरी पारी विकेट जितने चौड़े बल्ले से खेल डाली।
In simple words: 1760 और 1770 के दशक में क्रिकेट में अंडरआर्म की जगह ओवरआर्म गेंदबाजी शुरू हुई, गेंद का वजन बढ़ा और बल्ले की चौड़ाई निर्धारित की गई, जिससे खेल के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव आया।
🎯 Exam Tip: 1760-1770 के दशक में गेंदबाजी शैली, गेंद के वजन और बल्ले के आयामों में हुए विशिष्ट परिवर्तनों को याद रखें।
Question 18. भारत में क्रिकेट की शुरुआत कब हुई थी?
Answer: भारत में क्रिकेट की शुरुआत बम्बई (मुंबई) से मिलती है। भारत में क्रिकेट खेलने वाला प्रथम समुदाय पारसी था। पारसी समुदाय के ज्यादातर लोग व्यापारी या पूंजीपति थे। ये लोग व्यापार हेतु जब अंग्रेजों के संपर्क में आए तो इनमें क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ी।
In simple words: भारत में क्रिकेट की शुरुआत बम्बई में हुई थी, जिसका श्रेय पारसी समुदाय को जाता है, जो अंग्रेजों के संपर्क में आने के बाद इस खेल के प्रति आकर्षित हुए थे।
🎯 Exam Tip: भारत में क्रिकेट की शुरुआत के स्थान और प्रथम समुदाय को याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 19. भारत में पहला क्रिकेट क्लब कब खुला? अठाहरवीं सदी में क्रिकेट किन लोगों के बीच खेला जाता था?
Answer: भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 ई० में कलकत्ता क्रिकेट क्लब स्थापित किया गया। अठारहवीं सदी में भारत में क्रिकेट ब्रिटिश सैनिक व सिविल सर्वेट्स द्वारा केवल गोरे क्लबों व जिम्मखानों में खेले जानेवाला खेल बना रहा।
In simple words: भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 ई० में कलकत्ता में खुला, और 18वीं सदी में यह ब्रिटिश सैनिकों और सिविल सेवकों तक ही सीमित एक खेल था।
🎯 Exam Tip: भारत में पहले क्रिकेट क्लब की स्थापना का वर्ष और स्थान, साथ ही 18वीं सदी में इसके खिलाड़ियों की सामाजिक पृष्ठभूमि को याद रखें।
Question 20. पालवंकर बालू कौन थे?
Answer: पालवंकर बालू का जन्म 1875 ई0 में पूना में हुआ था। वे धीमी गति की गेंदबाजी में अपने समय के सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज थे। बालू औपनिवेशिक काल के सबसे बड़े भारतीय क्रिकेट मुकाबले क्वाईंग्यूलर में हिन्दू टीम की ओर से खेलते थे। उन्हें कभी हिंदू टीम का कप्तान नहीं बनाया गया क्योंकि वह दलित समुदाय से थे। विश्व का सबसे पहला क्रिकेट क्लब कौन था? इस क्लब की क्या उपलब्धियाँ थीं? उत्तर- दुनिया का पहला क्रिकेट क्लब हैम्बलडन में 1760 ई0 के दशक में बना और मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब (एम. सी. सी.) की स्थापना 1787 ई० में हुई। इसके अगले साल ही एम. सी. सी. ने क्रिकेट के नियमों में सुधार किए और उनका अभिभावक बन बैठा। एम. सी. सी. के सुधारों से खेल के रंग-ढंग में ढेर सारे परिवर्तन हुए, जिन्हें 18वीं सदी के दूसरे हिस्से में लागू किया गया।
In simple words: पालवंकर बालू 1875 में पूना में जन्मे एक बेहतरीन भारतीय गेंदबाज थे, जो क्वाईंग्यूलर टूर्नामेंट में हिंदू टीम के लिए खेलते थे, लेकिन दलित होने के कारण कभी कप्तान नहीं बने। दुनिया का पहला क्रिकेट क्लब हैम्बलडन था (1760 के दशक में बना), और मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब (एम.सी.सी.) 1787 में स्थापित हुआ, जिसने अगले वर्ष ही क्रिकेट नियमों में सुधार कर खेल को मानकीकृत किया।
🎯 Exam Tip: पालवंकर बालू की पहचान और उनके योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है, साथ ही पहले क्रिकेट क्लब और एम.सी.सी. की भूमिका को भी।
Question 22. सेटेलाइट टेलीविजन ने क्रिकेट के दर्शकों में किस प्रकार वृद्धि की?
Answer: सेटेलाइट (उपग्रह) टेलीविजन ने दर्शकों में क्रिकेट के प्रति रुचि उत्पन्न की। लोगों को टेलीविजन पर मैच देखने से इस खेल के नियमों और बारीकियों की जानकारी हुई। यह संचार माध्यम लोगों को उसी प्रकार खेल का आनन्द देता था जैसे कि खेल के मैदान में दर्शकों को। टेलीविजन के कम्प्युटराइज्ड सिस्टम ने इस खेल को और भी आकर्षक, बना दिया।
In simple words: सेटेलाइट टेलीविजन ने क्रिकेट को घर-घर तक पहुँचाकर दर्शकों की संख्या बढ़ाई, जिससे लोग खेल के नियमों और बारीकियों को समझ सके, और कम्प्यूटरीकृत सिस्टम ने इसे और भी आकर्षक बना दिया।
🎯 Exam Tip: सेटेलाइट टेलीविजन के माध्यम से क्रिकेट की पहुँच, जानकारी और आकर्षण में हुई वृद्धि को स्पष्ट करें।
Question 23. हॉकी खेल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए।
Answer: अनेक परंपरागत खेलों के सम्मिलित रूप से आधुनिक हॉकी खेल का विकास हुआ। स्कॉट के शिंटी, इंग्लैण्ड व वेल्स के वेंडी व आयरिश हॉर्लिग को हॉकी का पूर्व रूप माना जा सकता है। भारत में हॉकी का आरंभ औपनिवेशिर्क काल में अंग्रेज सैनिकों द्वारा किया गया। भारत में पहले परंपरागत हॉकी क्लब की स्थापना 1885-86 में कलकत्ता (कोलकाता) में हुई। ओलंपिक खेलों की हॉकी प्रतिस्पर्धा में हॉकी को वर्ष 1928 ई० में पहली बार शामिल किया गया।
In simple words: आधुनिक हॉकी का विकास स्कॉटिश शिंटी और आयरिश हॉर्लिंग जैसे पारंपरिक खेलों से हुआ। भारत में यह खेल औपनिवेशिक काल में ब्रिटिश सैनिकों द्वारा लाया गया, जिसका पहला क्लब 1885-86 में कलकत्ता में स्थापित हुआ। हॉकी को 1928 ई० में पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया।
🎯 Exam Tip: हॉकी के ऐतिहासिक विकास, भारत में इसकी शुरुआत और ओलंपिक में इसके शामिल होने के वर्ष को याद रखना महत्वपूर्ण है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. क्रिकेट के शुरुआती दौर में बल्लेबाज को ही कप्तान क्यों बनाया जाता था?
Answer: क्रिकेट के खेल आरंम्भिक दौर में इंग्लैण्ड में अभिजात्य वर्ग द्वारा खेला जाता था। अभिजात्य वर्ग इस खेल पर अपनी श्रेष्ठता बनाए रखना चाहता था। अतः ये लोग बल्लेबाज बनना पसन्द करते थे। उनका ऐसा मानना था कि गेंद फेंकने, से शक्ति (ऊर्जा) का क्षय होता है। इसलिए वे गेंद फेंकने का कार्य अन्य लोगों को देते थे और इस कार्य के बदले में उन्हें धन का भुगतान किया जाता था। धन लेकर गेंदबाजी करने वालों को प्रोफेशनल (व्यवसायी) कहा जाता था। इन प्रोफेशनल लोगों पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए बल्लेबाज को ही कप्तान बनाया जाता था। इसीलिए आरंम्भिक काल में क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता था।
In simple words: क्रिकेट के शुरुआती दिनों में बल्लेबाज को कप्तान इसलिए बनाया जाता था क्योंकि अभिजात्य वर्ग के खिलाड़ी जो बल्लेबाजी करते थे, खुद को श्रेष्ठ मानते थे और गेंदबाजी को एक पेशेवर काम मानते थे, जिसके लिए वे अन्य लोगों को भुगतान करते थे।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के शुरुआती सामाजिक पदानुक्रम और अभिजात वर्ग की मानसिकता को स्पष्ट करें, जिसने बल्लेबाज को कप्तान बनाने की परंपरा को जन्म दिया।
Question 2. ब्रिटिश समाज में क्रिकेट के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
Answer: ब्रिटिश समाज में क्रिकेट के महत्त्व को हम निम्न रूपों में स्पष्ट कर सकते हैं-
1. अंग्रेज क्रिकेट के खेल को एक मैदानी खेल के अलावा खिलाड़ियों में अनुशासन, ऊँच-नीच की समझ, गुण, स्वाभिमान की रणनीति और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक माध्यम मानते थे।
2. अंग्रेजों का मानना था कि क्रिकेट का खेल केवल विजय-पराजय की भावना से प्रेरित होकर नहीं खेला जाना चाहिए बल्कि इसे न्यायोचित खेल भावना से खेला जाना चाहिए।
3. अंग्रेजों की मान्यता थी कि सभ्य लोगों का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट से ही विद्यार्थियों में नैतिक चरित्र का विकास संभव है।
In simple words: ब्रिटिश समाज में क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व कौशल, ऊँच-नीच का बोध और स्वाभिमान जैसे नैतिक मूल्यों को विकसित करने का एक माध्यम माना जाता था, जहाँ न्यायोचित खेल भावना और चरित्र निर्माण पर जोर दिया जाता था।
🎯 Exam Tip: ब्रिटिश समाज में क्रिकेट की भूमिका को नैतिक शिक्षा, नेतृत्व विकास और 'जेंटिलमैन' खेल के रूप में इसके महत्व के संदर्भ में समझाना महत्वपूर्ण है।
Question 3. वेस्टइंडीज में क्रिकेट के प्रसार की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
Answer: वेस्टइंडीज में क्रिकेट के प्रसार की रूपरेखा को हम इस तरह प्रस्तुत कर सकते हैं-
1. वेस्टइंडीज भारत की ही तरह इंग्लैण्ड का उपनिवेश था।
2. 19वीं शताब्दी के अंत में वेस्टइंडीज में पहले स्थानीय क्रिकेट क्लब की स्थापना हुई। इस क्लब के सभी सदस्य मुलेट्टो समुदाय के थे। मुलेटों समुदाय में मिश्रित यूरोपीय और अफ्रीकी मूल के लोग शामिल थे।
3. वेस्टइंडीज के स्थानीय लोगों ने क्रिकेट के खेल को गोरी और काली प्रजाति, मध्य नस्ली समानता व राजनीतिक प्रगति के रूप में स्वीकार किया।
4. वेस्टइंडीज के लोगों ने इस खेल को अपने आत्मसम्मान और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रश्न माना। इसी भावना की परिणति थी कि जब इन लोगों ने 1950 ई0 के दशक में इंग्लैण्ड के विरुद्ध पहली टेस्ट श्रृंखला जीती तो इस जीत को वहाँ राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया। फ्रैंक वारेलु 1960 ई0 में वेस्टइंडीज टीम के प्रथम अश्वेत कप्तान बने।
In simple words: वेस्टइंडीज, एक ब्रिटिश उपनिवेश होने के नाते, में 19वीं सदी के अंत में मुलेट्टो समुदाय ने पहला स्थानीय क्रिकेट क्लब बनाया। उन्होंने क्रिकेट को नस्लीय समानता और राजनीतिक प्रगति के प्रतीक के रूप में अपनाया, और 1950 के दशक में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने को राष्ट्रीय गौरव के रूप में मनाया, जिससे फ्रैंक वॉरेल पहले अश्वेत कप्तान बने।
🎯 Exam Tip: वेस्टइंडीज में क्रिकेट के प्रसार को औपनिवेशिक इतिहास, नस्लीय पहचान और राष्ट्रीय गौरव के साथ जोड़कर समझाना महत्वपूर्ण है।
Question 4. क्रिकेट के पहले लिखित नियमों के बारे में बताइए।
Answer: क्रिकेट के पहले लिखित नियम 1744 ई० में बनाए गए। इन नियमों का विवरण इस प्रकार है-
1. बल्ले के रूप व आकार पर कोई पाबंदी नहीं थी। ऐसा लगता है कि 40 नॉच या रन का स्कोर काफी बड़ा होता था, शायद इसलिए कि गेंदबाज तेजी से बल्लेबाज के नंगी, पैडरहित पिंडलियों पर गेंद फेंकते थे।
2. हाजिर शरीफों में से दोनों प्रिंसिपल (कप्तान) दो अंपायर चुनेंगे, जिन्हें किसी भी विवाद को निपटाने की अंतिम अधिकार होगा।
3. स्टंप 22 इंच ऊँचे होंगे, उनके बीच की गिल्लियाँ 6 इंच लंबी होंगी।
4. गेंद का वजन 5 से 6 औंस के बीच होगा और स्टंप के बीच की दूरी 22 गज होगी।
In simple words: क्रिकेट के पहले लिखित नियम 1744 ई० में बनाए गए थे, जिसमें बल्ले के आकार पर कोई प्रतिबंध नहीं था, दो कप्तानों द्वारा अंपायर चुनने का प्रावधान था, स्टंप की ऊंचाई और गिल्लियों की लंबाई निर्धारित थी, और गेंद का वजन व पिच की दूरी भी तय की गई थी।
🎯 Exam Tip: 1744 के नियमों के मुख्य बिंदुओं को याद रखें, विशेषकर जो आज के नियमों से भिन्न हैं, जैसे बल्ले का आकार और अंपायर की नियुक्ति।
Question 5. पेशेवर व शौकिया क्रिकेटरों के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
Answer: पेशेवर व शौकिया क्रिकेटरों के बीच निम्नलिखित अन्तर हैं-
| पेशेवर क्रिकेटर | शौकिया क्रिकेटर |
| 1. पेशेवरों को तेज गेंदबाजी का मेहनतकश काम दिया जाता था। | 1. शौकिया बल्लेबाज टीम में रहने का प्रयास करते थे। |
| 2. उन्हें हीन समझा जाता था। | 2. उन्हें सामाजिक श्रेष्ठता हासिल थी। |
| 3. पेशेवर गरीब थे जो पैसे के लिए खेलते थे। पेशेवर खिलाड़ियों का मेहनताना संरक्षकों द्वारा, चंदे, या गेट पर इकट्ठा किए गए पैसे से दिया जाता था। | 3. शौकिया वे अमीर लोग थे जो खाली समय बिताने के लिए क्रिकेट खेलते थे न पैसे के लिए। |
| 4. वे आजीविका कमाने के लिए खेलते थे। | 4. वे मजे के लिए खेलते थे। |
| 5. उन्हें खिलाड़ी कहा जाता था। | 5. उन्हें भद्र पुरुष कहा जाता था। |
In simple words: पेशेवर क्रिकेटर पैसे के लिए खेलते थे, उन्हें मेहनतकश और हीन समझा जाता था, जबकि शौकिया क्रिकेटर अमीर थे, सामाजिक रूप से श्रेष्ठ थे, और मनोरंजन के लिए खेलते थे।
🎯 Exam Tip: पेशेवर और शौकिया क्रिकेटरों के बीच सामाजिक स्थिति, आर्थिक प्रेरणा और खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण में अंतर को स्पष्ट रूप से दर्शाना महत्वपूर्ण है।
Question 6. 19वीं शताब्दी के दौरान क्रिकेट के खेल में क्या महत्त्वपूर्ण परिवर्तन किए गए?
Answer: 19वीं सदी के दौरान क्रिकेट के खेल में निम्नलिखित परिवर्तन घटित हुए-
1. चोट से बचाने के लिए पैड व दस्ताने जैसे सुरक्षात्मक उपकरण प्रयोग किए जाने लगे।
2. बाउंड्री की शुरुआत हुई, जबकि पहले हरेक रन दौड़ कर लेना पड़ता था।
3. ओवरआर्म बॉलिंग कानूनी ठहरायी गई।
4. वाइड बॉल के लिए नियम लागू किया गया।
5. गेंद का सटीक व्यास तय किया गया।
In simple words: 19वीं शताब्दी में क्रिकेट में पैड और दस्ताने जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग शुरू हुआ, बाउंड्री नियम पेश किए गए, ओवरआर्म बॉलिंग को वैध किया गया, वाइड बॉल नियम लागू हुआ और गेंद का सटीक व्यास निर्धारित किया गया, जिससे खेल अधिक संरचित और सुरक्षित बन गया।
🎯 Exam Tip: 19वीं शताब्दी में क्रिकेट के नियमों और सुरक्षा उपायों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की सूची बनाना और उनके प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण है।
Question 7. 'शौकिया खिलाड़ी' से आप क्या समझते हैं?
Answer: इंग्लैण्ड के समाज के ऐसे उच्चवर्गीय लोग जो अपना शौक पूरा करने के लिए क्रिकेट खेलते थे, उन्हें 'शौकिया खिलाड़ी' कहते थे। शौकीनों की समाजिक श्रेष्ठता क्रिकेट की परंपरा का हिस्सा बन गई। शौकीनों को जहाँ 'जेंटिलमैन' की उपाधि दी गई तो वहीं पेशेवरों को 'खिलाड़ी' (प्लेयर्स) का अदना-सा नाम मिला। मैदान में घुसने के उनके प्रवेश-द्वार भी अलग-अलग थे। शौकीन जहाँ बल्लेबाज हुआ करते वहीं खेल में असली मशक्कत और ऊर्जा वाले काम, जैसे तेज गेंदबाजी, पेशेवर खिलाड़ियों के हिस्से आते थे।
क्रिकेट में संदेह का लाभ (बेनेफिट ऑफ डाउट) हमेशा बल्लेबाज को ही मिलने की एक वजह यह भी है। क्रिकेट बल्लेबाजों का ही खेल इसीलिए बना क्योंकि नियम बनाते समय बल्लेबाजी करने वाले 'जेंटिलमैन' को तरजीह दी गई। शौकिया खिलाड़ियों की सामाजिक श्रेष्ठता का ही नतीजा था कि टीम की कप्तान पारंपरिक तौर पर बल्लेबाज ही होता था, इसलिए नहीं कि बल्लेबाज कुदरती तौर पर बेहतर कप्तान होते थे, बल्कि इसलिए कि बल्लेबाज तो आम तौर पर 'जेंटिलमैन' ही होते थे। चाहे क्लब की टीम हो या राष्ट्रीय टीम, कप्तान तो शौकिया खिलाड़ी ही होता था।
In simple words: शौकिया खिलाड़ी इंग्लैंड के उच्चवर्गीय लोग थे जो मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलते थे और सामाजिक रूप से श्रेष्ठ माने जाते थे, जिन्हें 'जेंटिलमैन' कहा जाता था। वे अक्सर बल्लेबाज होते थे और नियम बनाने में भी उनका प्रभाव होता था, जबकि पेशेवर खिलाड़ी कठिन काम जैसे गेंदबाजी करते थे और उन्हें कमतर समझा जाता था।
🎯 Exam Tip: शौकिया खिलाड़ियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, खेल में उनकी भूमिका और 'जेंटिलमैन' की अवधारणा को स्पष्ट रूप से परिभाषित करें।
Question 8. पेशेवर खिलाड़ी से क्या आशय है?
Answer: ऐसे खिलाड़ी जो अपने जीवन-यापन के लिए क्रिकेट का खेल खेलते थे, पेशेवर खिलाड़ी कहलाते थे। पेशेवर खिलाड़ियों को वजीफा, चंदा अथवा मैदान के गेट पर इकट्ठा किए गए धन में से कुछ पैसा दिया जाता था। इंग्लैण्ड में क्रिकेट एक मौसमी खेल के रूप में खेला जाता है क्योंकि सर्दियों में तापमान बहुत कम होने के कारण क्रिकेट नहीं खेला जाता है। सर्दियों को क्रिकेट का ऑफ सीजन भी कहा जाता है। ऑफ सीजन में पेशेवर खिलाड़ी प्रायः खदानों में अथवा अन्य स्थानों पर मजदूरी करते थे। पेशेवर खिलाड़ियों को कभी भी कप्तान नहीं बनाया जाता था। पहली बार 1930 ई0 के दशक में यार्कशायर के एक पेशेवर खिलाड़ी लेन हटन ने अंग्रेजी टीम की कप्तानी की थी।
In simple words: पेशेवर खिलाड़ी वे थे जो आजीविका के लिए क्रिकेट खेलते थे और उन्हें वेतन या चंदा मिलता था। इंग्लैंड में क्रिकेट के ऑफ सीजन में वे अन्य मजदूरी करते थे, और उन्हें आमतौर पर कप्तान नहीं बनाया जाता था, हालांकि 1930 के दशक में लेन हटन एक अपवाद थे।
🎯 Exam Tip: पेशेवर खिलाड़ियों की आर्थिक प्रेरणा, ऑफ-सीजन की गतिविधियों और कप्तानी में उनकी सीमित भूमिका को स्पष्ट रूप से समझाएं।
Question 9. क्रिकेट को एक औपनिवेशिक खेल क्यों माना जाता है?
Answer: क्रिकेट को एक औपनिवेशिक खेल इसलिए माना जाता है क्योंकि इंग्लैण्ड के अलावा इस खेल का विस्तार उन्हीं देशों में हुआ जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश थे। क्रिकेट की पूर्व-औद्योगिक विषमताओं ने इसके अन्य देशों में गमन को कठिन बना दिया। इसलिए इसने उन्हीं देशों में अपनी जड़े जमाई जहाँ अंग्रेजों ने विजय प्राप्त की और शासन किया। इन ब्रिटिश उपनिवेशों (जैसे कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और कीनिया) में क्रिकेट इसलिए लोकप्रिय खेल बन पाया क्योंकि गोरे बाशिंदों ने इसे अपनाया या फिर जहाँ स्थानीय अभिजात वर्ग ने अपने औपनिवेशिक मालिकों की आदतों की नकल करने की कोशिश की, जैसे कि भारत में।
In simple words: क्रिकेट को एक औपनिवेशिक खेल इसलिए माना जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेशों में फैला, जहाँ अंग्रेजों ने शासन किया और स्थानीय अभिजात वर्ग ने उनकी संस्कृति का अनुकरण किया, जिससे यह खेल इन देशों में लोकप्रिय हो गया।
🎯 Exam Tip: औपनिवेशिक प्रसार के कारणों और ब्रिटिश उपनिवेशों में खेल की लोकप्रियता में औपनिवेशिक मालिकों और स्थानीय अभिजात वर्ग की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करें।
Question 10. इंग्लैण्ड में क्रिकेट के विकास को स्पष्ट कीजिए।
Answer: इंग्लैण्ड में क्रिकेट के विकास को हम निम्न रूप में स्पष्ट कर सकते हैं। इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों में ग्वालों व चरवाहों द्वारा खेले जाने वाले गेंद व डण्डे के खेल से क्रिकेट की उत्पत्ति हुई। 'बैट' अंग्रेजी का पुराना शब्द है, जिसका अर्थ है 'डंडा' या 'कुंदा। 17वीं शताब्दी तक यह एक प्रचलित खेल के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका था। सन् 1706 में विलियम गोल्ड ने अपनी कविता में एक क्रिकेट मैच का वर्णन किया था। सन् 1709 में लंदन और कैंट की टीमों के बीच पहला क्रिकेट मैच खेला गया था।
सन् 1710 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय तथा सन् 1729 में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी क्रिकेट खेला जाने लगा। सन् 1760 में इंग्लैंड में प्रथम क्रिकेट क्लब की स्थापना हुई। इस क्लब का नाम 'हैम्बलडन क्लब' रखा गया। सन् 1787 में इंग्लैण्ड में 'मेरिलीबोन क्रिकेट क्लब' (एम.सी.सी) की स्थापना की गई। लार्ड्स के प्रसिद्ध मैदान पर प्रथम मैच 27 जून, 1788 में खेला गया था। इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की स्थापना सन् 1873 में हुई।
In simple words: इंग्लैंड में क्रिकेट की उत्पत्ति ग्रामीण क्षेत्रों में ग्वालों द्वारा खेले जाने वाले गेंद-डंडे के खेल से हुई, 17वीं सदी तक यह एक प्रचलित खेल बन चुका था। 18वीं सदी में कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों में यह खेल खेला जाने लगा, 1760 में हैम्बलडन क्लब और 1787 में मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब (एम.सी.सी.) की स्थापना हुई, और 1873 में काउंटी क्रिकेट शुरू हुआ, जिससे खेल का औपचारिक विकास हुआ।
🎯 Exam Tip: इंग्लैंड में क्रिकेट के विकास के विभिन्न चरणों को कालानुक्रमिक क्रम में याद रखना महत्वपूर्ण है, जिसमें इसकी उत्पत्ति, प्रारंभिक क्लबों की स्थापना और काउंटी क्रिकेट का आगमन शामिल है।
Question 11. 'हॉकी' का राष्ट्रीय खेल के रूप में वर्णन कीजिए।
Answer: आधुनिक हॉकी खेल का विकास पूर्व काल में ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर खेले जाने वाले परंपरागत खेलों से हुआ। स्कॉटलैण्ड में खेले जाने वाले खेल शिंटी, इंग्लिश व वेल्श के खेल बेंडी व आयरिश हालिंग को आधुनिक हॉकी का आदिम रूप माना जाता है। दूसरे अन्य खेलों की भाँति हमारे यहाँ भी हॉकी की शुरुआत औपनिवेशिक काल में ब्रिटिश सेना द्वारा ही की गई थी। पहले हॉकी क्लब की स्थापना 1885-1886 ई0 में कलकत्ता में हुई। ओलंपिक खेलों की हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारत को पहली बार 1928 ई० में शामिल किया गया था। इस प्रतिस्पर्धा में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, डेनमार्क और स्विट्जरलैण्ड को हराते हुए भारत फाइनल तक जा पहुँचा। फाइनल में भारत ने इंग्लैण्ड को भी शून्य के मुकाबले तीन गोल से मात दे दी।
भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों के खेल-कौशल और तीक्ष्णता ने हमारे देश को ओलंपिक के कई स्वर्ण पदक द्वादिलाए। 1928 से 1956 ई0 के बीच भारतीय टीम ने लगातार छः ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हॉकी की दुनिया में भारतीय वर्चस्व के इस स्वर्ण युग में भारत ने ओलंपिक में कुल 24 मैच खेले और सभी में सफलता प्राप्त की। इन मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने 178 गोल (प्रति मैच औसतन 7.43 गोल) दागे और विपक्षी टीमें उनके खिलाफ केवल 7 ही गोल कर पाईं। हॉकी में भारत को दो स्वर्ण पदक 1964 ई० के टोकियो ओलंपिक और 1980 ई० के मास्को ओलंपिक में प्राप्त हुए थे।
In simple words: आधुनिक हॉकी ब्रिटेन के पारंपरिक खेलों से विकसित हुई और भारत में इसका आगमन औपनिवेशिक काल में ब्रिटिश सेना के माध्यम से हुआ। भारत में पहला क्लब 1885-86 में कलकत्ता में स्थापित हुआ, और 1928 में ओलंपिक में शामिल होने के बाद, भारत ने ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों के नेतृत्व में 1928 से 1956 तक छह स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक वर्चस्व स्थापित किया।
🎯 Exam Tip: हॉकी के ऐतिहासिक विकास, भारत में इसकी शुरुआत, ओलंपिक में भारतीय टीम के प्रदर्शन और प्रमुख खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रीय खेल के रूप में प्रस्तुत करें।
Question 12. दक्षिण अफ्रीका को लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से बाहर क्यों रखा गया?
Answer: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम बहुत समय तक टेस्ट क्रिकेट से बाहर रही क्योंकि वहाँ पर सत्तारूढ़ सरकार ने रंगभेद की नीति अपनायी हुई थी। वहाँ के बहुसंख्यक मूल निवासी काले लोगों को उनके मूलभूत नागरिक अधिकारों से वंचित किया गया था। इन दक्षिण अफ्रीकी मूल निवासियों को क्रिकेट टीम में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता था। लेकिन इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखा। रंगभेद की नीति के कारण भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के क्रिकेट टीमों ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का बहिष्कार किया। उस समय भारत-पाकिस्तान के पास आई.सी.सी. में इतनी शक्ति नहीं थी कि वे दूसरे देशों को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने से रोक सकें। यह तभी संभव हुआ जब आई.सी.सी. में एशियाई और अन्य अफ्रीकी देशों का प्रभावबढ़ा। किन्तु वर्तमान में वहाँ नेल्सन मण्डेला के दीर्घकालिक लोकतांत्रिक संघर्ष के फलस्वरूप लोकतांत्रिक सरकार है और वहाँ रंगभेद की नीति समाप्त हो चुकी है। रंगभेद की नीति के समाप्ति के साथ अब आई.सी.सी. के सभी देशों के दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट सम्बन्ध स्थापित हो चुके हैं।
In simple words: दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद की नीति के कारण लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से बाहर रखा गया था, जिसमें अश्वेत लोगों को बुनियादी अधिकारों और क्रिकेट टीम में प्रतिनिधित्व से वंचित किया जाता था। हालांकि कुछ देशों ने बहिष्कार नहीं किया, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों ने इसका विरोध किया, और नेल्सन मंडेला के प्रयासों से रंगभेद समाप्त होने के बाद ही दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहाल किया गया।
🎯 Exam Tip: रंगभेद नीति के मूल कारणों, दक्षिण अफ्रीका पर इसके प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया और रंगभेद की समाप्ति के बाद हुए परिवर्तनों को स्पष्ट रूप से समझाएं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. 'औपनिवेशिक भारत में क्रिकेट नस्ल व धर्म के आधार पर संगठन था।' इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
Answer: 1721 ई० में कैम्बे में अंग्रेज जहाजियों द्वारा पहली बार भारत में क्रिकेट खेला गया। 1792 ई० में कलकत्ता (कोलकाता) में पहला क्रिकेट क्लब स्थापित किया गया। भारत में क्रिकेट की शुरुआत बम्बई (मुंबई) से मानी जाती है। पारसी भारत का पहला समुदाय था जिसने भारत में क्रिकेट खेलना शुरू किया। पारसियों ने 1848 ई० में बम्बई में पहले भारतीय ओरिएंटल क्रिकेट क्लब की स्थापना की। पारसियों ने क्रिकेट खेलने के लिए खुद का जिमखाना बनाया। टाटा व वाडिया जैसे पारसी व्यवसायी भारतीय ओरिएंटल क्रिकेट क्लब के वित्त पोषक थे। पारसी जिमखाना क्लब के स्थापित होने के उपरांत यह अन्य भारतीयों के लिए एक उदाहरण बन गया और उन्होंने भी धर्म के आधार पर क्लब बनाने प्रारंभ कर दिए। 1890 के दशक में हिंदू व मुस्लिम जिमखाना के लिए पैसे इकट्टे करने में व्यस्त दिखाई दिए ताकि वे अपने-अपने जिमखाना क्लब स्थापित कर सकें। ब्रिटिश औपनिवेशवादी भारत को एक राष्ट्र नहीं मानते थे।
उनके लिए तो यह जातियों, नस्लों व धर्मों के लोगों का एक समुच्चय था और वे स्वयं को इस उपमहाद्वीप के स्तर पर एकीकृत करने का श्रेय देते थे। उन्नीसवीं सदी के अंत में कई हिन्दुस्तानी संस्थाएँ व आंदोलन जाति व धर्म के आधार पर ही बने क्योंकि औपनिवेशिक सरकार भी इन बँटवारों को बढ़ावा देती थी और समुदाय आधारित संस्थाओं को तत्काल ही मान्यता दे देती थी। इस प्रकार ऐसी सामुदायिक श्रेणियों के द्वारा दिए गए आवेदन जिनकी औपनिवेशिक सरकार पक्षधर थी, उन्हें मान्यता मिलने के अवसर कहीं अधिक होते थे।
औपनिवेशिक भारत में सबसे मशहूर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलनेवाली टीमें क्षेत्र के आधार पर नहीं बनती थीं, जैसा कि आजकल रणजी ट्रॉफी में होता है, बल्कि धार्मिक समुदायों से बनती थीं। इस टूर्नामेंट को शुरू-शुरू में क्वाईंग्युलर या चतुष्कोणीय कहा गया, क्योंकि इसमें चार टीमें-यूरोपीय, पारसी, हिन्दू व मुसलमान खेलती थीं। बाद में यह पेंटांग्युलर या पाँचकोणीय हो गया और द रेस्ट नाम की नई टीम में भारतीय ईसाई जैसे अवशिष्ट समुदायों को सहभागिता दी गई।
In simple words: औपनिवेशिक भारत में क्रिकेट नस्ल और धर्म पर आधारित था, जिसकी शुरुआत पारसियों द्वारा हुई, जिन्होंने 1848 में पहला क्लब स्थापित किया। ब्रिटिश सरकार ने इन विभाजनों को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप हिंदू और मुस्लिम जिमखाना जैसे धार्मिक आधार पर क्लब बने। क्वाईंग्युलर (बाद में पेंटांग्युलर) टूर्नामेंट में भी टीमें यूरोपीय, पारसी, हिंदू, मुस्लिम और अन्य भारतीय ईसाई समुदायों पर आधारित थीं, जो उपनिवेशवादी विभाजनकारी नीति का प्रतिबिंब था।
🎯 Exam Tip: औपनिवेशिक भारत में क्रिकेट के नस्लीय और धार्मिक संगठन को स्पष्ट रूप से समझाएं, जिसमें विभिन्न क्लबों के गठन, पेंटांग्युलर टूर्नामेंट की संरचना और ब्रिटिश सरकार की विभाजनकारी नीतियों की भूमिका शामिल हो।
Question 2. क्रिकेट के नियमों में समयानुसार परिवर्तन की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
Answer: क्रिकेट के खेल का महत्त्व आज इसलिए बढ़ गया है क्योंकि इस खेल को रोचक बनाने के लिए इसमें निरन्तर परिवर्तन किए जाते रहे।
क्रिकेट के खेल में किए गए परिवर्तनों को हम निम्न रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं-
(1) क्रिकेट का मैदान - क्रिकेट के खेल के मैदान का आकार निश्चित नहीं होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि क्रिकेट के खेल को नियंत्रित एवं संचालित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था आई.सी.सी. ने इस सम्बन्ध में कोई निश्चित नियम नहीं बनाया है। इंग्लैण्ड में क्रिकेट कॉमन्स (गाँव की सामूहिक भूमि) पर खेला जाता था और प्रत्येक गाँव में इस मैदान का आकार पृथक्पृथक् होता था। इसलिए वर्तमान में भी क्रिकेट के मैदान का आकार अलग-अलग होता है, जोकि स्टेडियम के आकार पर निर्भर करता है। इसमें विकेट से विकेट के बीच की दूरी (पिच) 22 गज (17.68 मी.) होती है।
(2) क्रिकेट की गेंद - क्रिकेट की गेंद का निर्माण चमड़े, ट्वाइन और कॉर्क की सहायता से किया जाता है। पहले गेंद का वजन साढ़े पाँच औंस होता था जो बाद में बढ़ाकर पौने छः औंस हो गया। वर्तमान में इसका वजन 156 ग्राम तथा गेंद की परिधि 8 से 9 इंच होती है। गेंद का रंग दिन के मैच में लाल तथा रात के मैच में सफेद होता है।
(3) बल्ले का आकार - क्रिकेट के बल्ले की आकृति 18वीं सदी के मध्य तक हॉकी-स्टिक की तरह नीचे से मुड़ी हुई होती थी। बल्ले को बाद में लकड़ी के एक साबुत टुकड़े से बनाया जाने लगा। वर्तमान में बल्ले के दो हिस्से होते हैं-ब्लेड या फट्टा जो विलों (बैद) नामके पेड़ की लकड़ी से बनता है और हत्था (हैंडल) बेंत से बनता है। नए नियमों के अनुसार बल्ले की चौड़ाई 44 इंच (10.8 सेमी) तथा इसकी लम्बाई 38 इंच (96.5 सेमी) निर्धारित की गई हैं।
(4) गेंद फेंकने का तरीका - शुरुआती दिनों में क्रिकेट की गेंद को पिच पर लुढकाकर (अण्डर आर्म) फेंका जाता था। 1761-70 के दशक में गेंद को हवा में लहरा कर फेंकने का प्रज्वलन आरंभ हुआ। इससे गेंदबाजों को विभिन्न लंबाइयों की गेंद फेंकने के साथ-साथ गेंद को घुमाने में भी सहायता मिली। इसके कारण गेंदबाजी में गति, स्पिन तथा स्विंग जैसी तकनीकों का समावेश हुआ। भारतीय उपमहाद्वीप के गेंदबाजों ने 'रिवर्स स्विंग' और 'दूसरा' के रूप में गेंदबाजी की नवीन तकनीकों का विकास किया है।
In simple words: क्रिकेट के नियमों में समय के साथ कई बदलाव आए, जिससे खेल अधिक आकर्षक और मानकीकृत हुआ। इनमें मैदान के आकार की अनिश्चितता (पिच 22 गज), गेंद के वजन और रंग में परिवर्तन (चमड़े, ट्वाइन, कॉर्क से बनी, लाल/सफेद), बल्ले के आकार और सामग्री का विकास (लकड़ी के दो हिस्से, 44 इंच चौड़ा), और गेंदबाजी शैली में अंडरआर्म से ओवरआर्म तक का परिवर्तन शामिल है, जिससे स्पिन, स्विंग और गति जैसी तकनीकें विकसित हुईं।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के नियमों में हुए परिवर्तनों को विभिन्न पहलुओं - मैदान, गेंद, बल्ले और गेंदबाजी - के तहत कालानुक्रमिक और विस्तृत रूप से समझाएं।
Question 3. 'वाटरलू का युद्ध ईटन के खेल के मैदान में जीता गया।' इस कथन का क्या निहितार्थ है?
Answer: इस कथन से यह स्पष्ट होता है कि ब्रिटेन की सैन्य सफलता का रहस्य उसके उत्कृष्ट पब्लिक स्कूलों में बच्चों को शिक्षण के दौरान सिखाए गए नैतिक मूल्यों में निहित था। इन पब्लिक स्कूलों में ईटन सर्वाधिक प्रसिद्ध था। अंग्रेजी आवासीय विद्यालय में अंग्रेज लड़कों को शाही इंग्लैण्ड के तीन अहम् संस्थानों-सेना, प्रशासनिक सेवा व चर्च में कैरियर के लिए प्रशिक्षित किया जाता था। उन्नीसवीं सदी के शुरुआत तक टॉमस आर्नल्ड-जो मशहूर रग्बी स्कूल के हेडमास्टर होने के साथ-साथ आधुनिक पब्लिक स्कूल प्रणाली के प्रणेता थे-रग्बी व क्रिकेट जैसे टीम खेलों को पढ़ाई का एक सुनियोजित तरीका मानते थे।
अंग्रेज लड़के अनुशासन, अनुक्रम का महत्त्व, कौशल, स्वाभिमान की रीति-नीति और नेतृत्व क्षमता सीखते थे जो उनकी ब्रिटिश साम्राज्य चलाने में सहायता करते थे। विक्टोरियाई साम्राज्य-निर्माता दुसरे देशों की जीत को यह कह कर सही ठहराते थे कि उन्हें जीतना निःस्वार्थ समाज सेवा थी जिससे पिछड़े समाज ब्रितानी कानून व पश्चिम ज्ञान के संपर्क में आकर सभ्यता का सबक सीख सकते थे। क्रिकेट ने अभिजात अंग्रेजों की इस शौकिया आत्मछवि को पुष्ट करने में मदद की-जहाँ पर क्रिकेट फायदे या जीत के लिए न होकर केवल सीखने के लिए और 'स्पिरिट ऑफ फेयरप्ले' (न्यायोचित खेल भावना) के लिए खेला जाता था।
In simple words: यह कथन दर्शाता है कि ब्रिटिश सैन्य सफलता का आधार उनके पब्लिक स्कूलों में सिखाए गए नैतिक मूल्य और नेतृत्व कौशल थे, विशेष रूप से ईटन जैसे संस्थानों में। क्रिकेट और रग्बी जैसे टीम खेल अनुशासन, स्वाभिमान और 'फेयरप्ले' की भावना विकसित करने के माध्यम थे, जो ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार और 'सभ्य बनाने' के औपनिवेशिक औचित्य का समर्थन करते थे।
🎯 Exam Tip: इस कथन का विश्लेषण करते समय ब्रिटिश पब्लिक स्कूलों की भूमिका, नैतिक मूल्यों के विकास और क्रिकेट जैसे खेलों के माध्यम से साम्राज्यवादी विचारधारा के प्रसार को स्पष्ट करें।
Question 4. क्रिकेट के खेल को ग्रामीण पृष्ठभूमि से किस प्रकार जोड़ा जा सकता है?
Answer: क्रिकेट के खेल की प्रारंभिक पृष्ठभूमि ग्रामीण ही थी। शुरुआत में इसमें समय की कोई सीमा नहीं थी। ग्रामीण इंग्लैण्ड में यह खेल तब तक चलता था जब तक कि एक टीम दूसरी टीम को दोबारा पूरा आउट न कर दे। उल्लेखनीय है। कि ग्रामीण जीवन की गति मंद होती है और क्रिकेट के नियम औद्योगिक क्रान्ति से पहले बनाए गए थे। क्रिकेट के मैदान का आकार अनिश्चित होना भी उसकी ग्रामीण पृष्ठभूमि को इंगित करता है। क्रिकेट मूलतः गाँव की शामिलात जमीन अर्थात् कॉमन्स में खेला जाता था। कॉमन्स का आकार हरेक गाँव में अलग-अलग होता था, इसलिए न तो बाउंड्री तय थी और न ही चौके। जब गेंद भीड़ में घुस जाती तो लोग क्षेत्ररक्षक या फील्डर के लिए रास्ता बना देते थे, ताकि वह आकर गेंद वापस ले जाए। जब सीमा रेखा क्रिकेट की नियमावली का
हिस्सा बनी तब भी, विकेट से उसकी दूरी निर्धारित नहीं की गई। क्रिकेट के ग्रामीण पृष्ठभूमि व पूर्व औद्योगिक होने का संकेत इसमें प्रयोग होने वाले सामान से भी मिलता है। आज भी बल्ला, स्टंप व गिल्लियाँ लकड़ी से बनी होती हैं जबकि गेंद चमड़े, सुतली (ट्वाइन) और कॉर्क से। 'क्रिकेट के कानून' बहत वर्षों पहले 1744 ई0 में औद्योगिक क्रांति से पहले लिखे गए थे। उस समय केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेला जाता था और इस विशेष खेल की गति उस समय के गाँव के लोगों की सुस्त रफ्तार जिंदगी का सूचक है।
In simple words: क्रिकेट की ग्रामीण पृष्ठभूमि इसकी शुरुआती समय-सीमाहीन प्रकृति, अनिश्चित मैदान के आकार (कॉमन्स पर खेला जाना), औद्योगिक क्रांति से पहले के नियमों और लकड़ी के बल्ले, चमड़े की गेंद जैसे पारंपरिक उपकरणों से स्पष्ट होती है। ये सभी पहलू ग्रामीण इंग्लैंड की धीमी गति और सरल जीवनशैली को दर्शाते हैं जहाँ से खेल विकसित हुआ।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट की ग्रामीण जड़ों को इसके नियमों, मैदान की प्रकृति, उपकरण सामग्री और खेल की गतिशीलता के माध्यम से स्पष्ट करें।
Question 5. भारत में क्रिकेट के प्रसार का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
Answer: भारत में क्रिकेट की शुरुआत औपनिवेशिक शासन काल में हुई। 1721 ई० में अंग्रेज जहाजियों ने कैम्बे में अपना प्रथम मैच भारत में खेला। भारत में पहला क्रिकेट क्लब कलकत्ता में 1792 ई० में स्थापित किया गया। शुरुआत में भारत में क्रिकेट अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित था। यह खेल भारत में 18वीं शताब्दी में अंग्रेज सैनिकों और सिविल सर्वेट्स द्वारा उनके (गोरे लोगों के लिए अधिकृत) क्लबों और जिमखानों में खेला जाता था। भारतीयों द्वारा इस खेल की शुरुआत का श्रेय पारसी समुदाय को जाता है।
अंग्रेजों के संपर्क में आकर सबसे पहले पारसियों ने 1848 ई0 में प्रथम भारतीय क्रिकेट क्लब ‘ओरिएंटेल क्रिकेट क्लब' की स्थापना बंबई में की। इस क्लब के प्रायोजक टाटा और वाडिया जैसे पारसी व्यवसायी थे। अंग्रेज प्रायः इनके पार्क को घोड़ों द्वारा रौंदकर खराब कर देते थे परंतु प्रशासन ने इनकी कोई सहायता नहीं की। पारसियों ने क्रिकेट खेलने के लिए 'पारसी जिमखाना क्लब' की स्थापना की। 1889 में पारसियों की एक टीम ने अंग्रेजों के बोम्बे जिमखाना को एक मैच में हरा कर भारतीय श्रेष्ठता सिद्ध की।
पारसी जिमखाना क्लब की स्थापना के पश्चात् अन्य भारतीय समुदायों ने भी धर्म के आधार पर क्लब बनाने की शुरुआत की। इससे भारत में सांप्रदायिक एवं नस्ली आधार पर क्लबों का प्रचलन आरंभ हुआ। शीघ्र ही भारत में एक क्वाड्रेग्युलर (चतुष्कोणीय) टूर्नामेंट आरंभ हुआ जिसमें धर्म के आधार पर चार टीमें (यूरोपीय, पारसी, हिंदू तथा मुस्लिम) खेलती थीं। कुछ समय पश्चात् इस टूर्नामेंट में 'द रेस्ट' के नाम से पाँचवीं टीम को शामिल किया गया जिसमें भारतीय ईसाई जैसे बचे-खुचे समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया। धर्म के आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट के विरुद्ध महात्मा गाँधी सहित अनेक भारतीय नेताओं ने आवाज उठाई परंतु यह टूर्नामेंट 1947 ई० तक चलता रहा। 1947 ई0 में स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत इस टूर्नामेंट के स्थान पर नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ जिसे वर्तमान में रणजी ट्राफी के नाम से जाना जाता है।
In simple words: भारत में क्रिकेट का प्रसार औपनिवेशिक काल में ब्रिटिश जहाजियों के साथ शुरू हुआ, पहला क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित हुआ। पारसी समुदाय ने 1848 में 'ओरिएंटल क्रिकेट क्लब' बनाकर इसे लोकप्रिय बनाया, जिसके बाद अन्य समुदायों ने भी धार्मिक आधार पर क्लब बनाए। क्वाड्रेग्युलर/पेंटांग्युलर टूर्नामेंट भी धार्मिक टीमों पर आधारित था, जिसका महात्मा गांधी ने विरोध किया, और स्वतंत्रता के बाद इसे रणजी ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से बदल दिया गया।
🎯 Exam Tip: भारत में क्रिकेट के प्रसार को औपनिवेशिक आगमन, पारसी समुदाय की भूमिका, धार्मिक आधार पर क्लबों का विकास और टूर्नामेंटों में परिवर्तनों को कालानुक्रमिक रूप से स्पष्ट करें।
Question 6. क्रिकेट के अतंर्राष्ट्रीय विस्तार का संक्षेप में विवरण दीजिए।
Answer: क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार इस प्रकार है-
(क) इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सन् 1871 में खेले गए क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई। इस पराजय के विरोध में कुछ अंग्रेज महिलाओं ने 'वेल्स को जलाकर इंग्लिश क्रिकेट का दाह संस्कार सा कर दिया। वेल्स की उस राशि को ऑस्ट्रेलिया की टीम को सौंप दिया गया। तभी से ये दोनों टीमें एक-दूसरे के विरुद्ध एसेज के लिए खेलती हैं।
(ख) इंग्लैण्ड में 1909 ई0 में 'इंपीरियल क्रिकेट कान्फ्रेंस' (आई.सी.सी.) की स्थापना हुई तथा इसी के साथ क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता भी मिली। इंग्लैण्ड के अलावा आस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका भी इसके सदस्य बने। सन् 1926 में भारत, वेस्टइंडीज एवं न्यूजीलैंड भी इसके सदस्य बन गए। सन् 1952 में पाकिस्तान भी इसका सदस्य बन गया। सन् 1971 में रंगभेद नीति के कारण दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता समाप्त कर दी गई। सन् 1965 में इस कांफ्रेंस का नाम बदलकर इंटरनेशनल क्रिकेट कांफ्रेंस' (आई.सी.सी.) रख दिया गया। समय के साथ-साथ अन्य देश भी (राष्ट्रमंडल देशों के अतिरिक्त) इसके सदस्य बनते गए।
वर्तमान समय में इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, अमेरिका, अर्जेंटीना, कनाडा, डेनमार्क, कीनिया, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, हॉलैंड, बरमूडा, फिजी, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल व मलेशिया आदि देश इसके सदस्य या सहसदस्य हैं। क्रिकेट के इतिहास का प्रथम एकदिवसीय मैच 5 जनवरी, 1971 ई० को इंग्लैण्ड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इसमें 40 ओवर प्रति पारी रखे गए। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन व विकास का श्रेय भी इंग्लैण्ड को जाता है। इंग्लैण्ड के प्रयासों के फलस्वरूप ही इंग्लैण्ड में प्रथम विश्वकप का आयोजन हुआ। इस विश्व कप क्रिकेट में आठ देशों की टीमों ने भाग लिया था। इस विश्व कप में क्रिकेट के फाइनल में वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया था।
In simple words: क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार 1871 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'एशेज' श्रृंखला से शुरू हुआ। 1909 में आईसीसी की स्थापना से इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली, जिसमें शुरू में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे ब्रिटिश उपनिवेश शामिल थे, बाद में भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसे देश जुड़े। रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीका को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। आईसीसी का नाम बदलकर 'इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस' कर दिया गया, और 1971 में पहले एकदिवसीय मैच और विश्व कप के साथ, यह खेल वैश्विक बन गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने पहला विश्व कप जीता।
🎯 Exam Tip: क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार को ऐतिहासिक घटनाओं जैसे 'एशेज' की शुरुआत, आईसीसी की स्थापना, सदस्य देशों के विकास, रंगभेद के प्रभाव और एकदिवसीय क्रिकेट व विश्व कप की शुरुआत के संदर्भ में स्पष्ट करें।
Free study material for Social Science
UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Social Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Social Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Social Science Class 9 Solved Papers
Using our Social Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 7 इतिहास और खेल क्रिकेट की कहानी in printable PDF format for offline study on any device.