Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Social Science. Our expert-created answers for Class 9 Social Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास UP Board Solutions for Class 9 Social Science
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Social Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास solutions will improve your exam performance.
Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास UP Board Solutions PDF
UP Board Solutions For Class 9 Social Science History Chapter 8 पहनावे का सामाजिक इतिहास
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. अठारहवीं शताब्दी में पोशाक शैलियों और सामग्री में आए बदलावों के क्या कारण थे?
Answer:
1. लोगों की आर्थिक स्थिति ने उनके वस्त्रों में अंतर ला दिया।
2. स्त्रियों में सौन्दर्य की भावना ने उनके वस्त्रों में परिवर्तन ला दिया।
3. समानता को महत्त्व देने के लिए लोग साधारण वस्त्र पहनने लगे।
4. राजतंत्र व शासक वर्ग के विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए।
5. फ्रांसीसी क्रान्ति ने सम्प्चुअरी कानूनों को समाप्त कर दिया।
6. फ्रांस के रंग लाल, नीला तथा सफेद, देशभक्ति के प्रतीक बन गए अर्थात् इन तीनों रंगों के वस्त्र लोकप्रिय होने लगे ।
7. लोगों की वस्त्रों के प्रति रुचियाँ अलग-अलग थीं।
8. तंग लिबास व कॉर्सेट पहनने से युवतियों में अनेक बीमारियाँ तथा विरूपताएँ आने लगीं थीं।
9. यूरोप में सस्ते व अपेक्षाकृत सुंदर भारतीय वस्त्रों की माँग बढ़ गयी थी।
10. फांसीसी क्रान्ति के उपरान्त फ्रांस में महिलाएँ और पुरुष दोनों ही आरामदेह व ढीले-ढाले वस्त्र पहनने लगे थे, जिनका अन्य यूरोपीय देशों पर प्रभाव पड़ा ।
In simple words: During the 18th century, economic status, changing beauty ideals, the rise of equality, and the French Revolution all led to significant shifts in clothing styles and materials, making them more accessible and comfortable for a wider range of people.
🎯 Exam Tip: Remember to categorize the reasons for changes in clothing styles, distinguishing between social, economic, and political factors for a comprehensive answer.
Question 2. फ्रांस में सम्प्चुअरी कानून क्या थे?
Answer: सन् 1294 से 1789 ई0 की फ्रांसीसी क्रान्ति तक फ्रांस के लोगों को सम्प्चुअरी कानूनों का पालन करना पड़ता था। इन कानूनों द्वारा समाज के निम्न वर्ग के व्यवहार को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। फ्रांसीसी समाज के विभिन्न वर्गों के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनेंगे इसका निर्धारण विभिन्न कानूनों द्वारा किया जाता था। इन कानूनों को सम्प्चुअरी कानून (पोशाक संहिता) कहा जाता था। फ्रांस में सम्प्चुअरी कानून इस प्रकार थे-
1. किसी व्यक्ति के सामाजिक स्तर द्वारा यह निर्धारित होता था कि कोई व्यक्ति एक वर्ष में कितने कपड़े खरीद सकता था।
2. साधारण व्यक्तियों द्वारा कुलीनों जैसे कपड़े पहनने पर पूर्ण पाबंदी थी ।
3. शाही खानदान तथा उनके संबंधी ही बेशकीमती कपड़े (एमइन, फर, रेशम, मखमल अथवा जरी आदि) पहनते थे।
4. निम्न वर्गों के लोगों को खास-खास कपड़े पहनने, विशेष व्यंजन खाने, खास तरह के पेय (मुख्यतः शराब) पीने और शिकार खेलने की अनुमति नहीं थी।
यथार्थ में ये कानून लोगों के सामाजिक स्तर को प्रदर्शित करने के लिए बनाए गए थे। उदाहरण के लिए रेशम, फर, एर्माइन मखमल, जरी जैसी कीमती वस्तुओं का प्रयोग केवल राजवंश के लोग ही कर सकते थे। अन्य वर्गों के लोग इसका प्रयोग नहीं कर सकते थे।
In simple words: Sumptuary laws in France were regulations from 1294 to 1789 that dictated what different social classes could wear, eat, and do, essentially controlling people's behavior based on their social standing and preventing lower classes from imitating the nobility.
🎯 Exam Tip: When explaining sumptuary laws, clearly state their purpose (social control) and provide specific examples of restrictions for different classes to demonstrate your understanding.
Question 3. यूरोपीय पोशाक संहिता और भारतीय पोशाक संहिता के बीच दो फर्क बताइए ।
Answer: यूरोपीय और भारतीय पोशाक संहिता के बीच दो अंतर निम्नलिखित हैं-
1. यूरोपीय पोशाक संहिता में तंग वस्त्रों को महत्त्व दिया जाता था जबकि भारतीय पोशाक संहिता में आरामदेह तथा ढीले- ढाले वस्त्रों को अधिक महत्त्व दिया जाता था।
2. यूरोपीय पोशाक संहिता कानूनी समर्थन पर आधारित थी, जबकि भारतीय पोशाक संहिता को सामाजिक समर्थन प्राप्त था।
3. यूरोप के लोग हैट पहनते थे जिसे वे स्वयं से उच्च सामाजिक स्तर के लोगों के सामने सम्मान प्रकट करने के लिए उतारते थे जबकि भारत के लोग अपने को गर्मी से बचाने के लिए पगड़ी पहनते थे और यह सम्मान का सूचक थी। इसे इच्छानुसार बार-बार नहीं उतारा जाता था।
In simple words: The key differences were that European dress codes favored tight, legally enforced styles, while Indian codes preferred loose, comfortable clothing supported by social custom, with specific headwear traditions reflecting cultural notions of respect and practicality.
🎯 Exam Tip: Focus on contrasting the *comfort/fit*, *basis of enforcement (legal vs. social)*, and *symbolism of specific attire* (like headwear) to clearly differentiate the two dress codes.
Question 4. 1805 में अंग्रेज अफसर बेंजमिन होइन ने बंगलोर में बनने वाली चीजों की एक सूची बनाई थी, जिसमें निम्नलिखित उत्पाद भी शामिल थे-
• अलग-अलग किस्म और नाम वाले जनाना कपड़े।
• मोटी छींट ।
• मखमल ।
• रेशमी कपड़े ।
बताइए कि बीसवीं सदी के प्रारंभिक दशकों में इनमें से कौन-कौन से किस्म के कपड़े प्रयोग से बाहर चले गए होंगे, और क्यों?
Answer: 20वीं सदी के प्रारंभिक देशकों में इनमें से रेशमी और मखमल के कपड़ों का प्रयोग सीमित हो गया होगा क्योंकि-
1. यह कपड़े यूरोपीय कपड़ों की तुलना में बहुत महंगे थे।
2. स्वदेशी आंदोलन ने लोगों में रेशमी वस्त्रों का त्याग करने को प्रेरित किया।
3. इस समय तक इंग्लैण्ड के कारखानों में बना सूती कपड़ा भारत के बाजारों में बिकने लगा था। यह कपड़ा देखने में सुंदर, हल्का व सस्ता था।
In simple words: In the early 20th century, silk and velvet clothes from Bangalore likely went out of common use because they were expensive, the Swadeshi movement encouraged boycotting luxury goods, and cheaper, lighter, and more attractive cotton fabrics produced in English mills flooded the Indian market.
🎯 Exam Tip: When analyzing historical shifts in demand, remember to consider economic factors (cost, availability), political movements (boycotts), and technological advancements (industrial production) as interconnected causes.
Question 5. उन्नीसवीं सदी के भारत में औरतें परंपरागत कपड़े क्यों पहनती रहीं जबकि पुरुष पश्चिमी कपड़े पहनने लगे थे? इससे समाज में औरतों की स्थिति के बारे में क्या पता चलता है?
Answer: 19वीं सदी में भारत में केवल उन्हीं उच्च वर्गीय भारतीयों ने पश्चिमी कपड़े पहनना आरंभ किया जो अंग्रेजों के संपर्क में आए थे। साधारण भारतीय समुदाय इस काल में परंपरागत भारतीय वस्त्रों को ही पहनता था। हमारा समाज मुख्यतः पुरुष प्रधान है और महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे पारिवारिक सम्मान को बनाए रखें। उनसे सुशील एवं अच्छी गृहिणी बनने की अपेक्षा की जाती थी। वे पुरुषों जैसे वस्त्र नहीं पहन सकती थीं और इसलिए, उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनना जारी रखा। यह सीधे तौर पर महिलाओं को समाज में निम्न दर्जा हासिल होने का सूचक है। इस काल में साधारण महिलाओं की सामाजिक स्थिति घरेलू जिम्मेदारियों के निर्वहन तक ही सीमित थी परंतु उच्च वर्गीय महिलाएँ शिक्षित होने के साथ-साथ राजनीति तथा समाजसेवा जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों से जुडी हुई थीं।
In simple words: In 19th-century India, women continued to wear traditional clothes while men adopted Western attire because society was patriarchal, expecting women to uphold family honor through modesty and domesticity, reflecting their subordinate status. While some upper-class women engaged in public life, the general expectation for women to wear traditional clothing highlighted their constrained roles compared to men.
🎯 Exam Tip: This question requires connecting clothing choices to social status and gender roles. Emphasize how traditional attire for women symbolized societal expectations of modesty and domesticity, reflecting their secondary position in a patriarchal society.
Question 6. विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि महात्मा गाँधी 'राजद्रोही मिडिल टेम्पल वकील से ज्यादा कुछ नहीं हैं और 'अधनंगे फकीर का दिखावा कर रहे हैं। चर्चिल ने यह वक्तव्य क्यों दिया और इससे महात्मा गाँधी की पोशाक की प्रतीकात्मक शक्ति के बारे में क्या पता चलता है?
Answer: इस समय महात्मा गाँधी की छवि भारतीय जनता में एक 'महात्मा' एवं मुक्तिदाता के रूप में उभर रही थी। गाँधी जी की वेशभूषा सादगी, पवित्रता और निर्धनता का प्रतीक थी जो भारतीय जनता के विचारों और स्थिति को प्रतिबिम्बित करती थी। इस कारण महात्मा गाँधी की पोशाक की प्रतीकात्मक शक्ति चर्चिल के साम्राज्यवाद का विरोध करती हुई प्रतीत हुई और उन्होंने महात्मा गाँधी के विषय में प्रश्नगत् टिप्पणी की।
In simple words: Winston Churchill made this disparaging remark because Gandhi's simple, traditional attire symbolized his solidarity with India's poor and his rejection of British imperial power, directly challenging Churchill's colonial worldview and Gandhi's growing image as a liberator.
🎯 Exam Tip: To answer effectively, explain how Gandhi's clothing was a deliberate political statement of simplicity and identification with the masses, directly countering colonial perceptions and challenging British authority. This highlights the symbolic power of attire in political movements.
Question 7. समूचे राष्ट्र को खादी पहनाने का गाँधीजी का सपना भारतीय जनता के केवल कुछ हिस्सों तक ही सीमित क्यों रहा?
Answer: प्रत्येक भारतीय को खादी के वस्त्र पहनाने का आँधीजी का स्वप्न कुछ हिस्सों तक सीमित रहने के निम्नलिखित कारण थे-
1. भारत का उच्च अभिजात्य वर्ग मोटी खादी के स्थान पर हल्के व बारीक कपड़े पहनना पसंद करता था।
2. अनेक भारतीय पश्चिमी शैली के वस्त्रों को पहनना आत्मसम्मान का प्रतीक मानते थे।
3. सफेद रंग की खादी के कपड़े महंगे थे, तथा उनका रख-रखाव भी कठिन था, जिसके कारण निम्न वर्ग के मेहनतकश लोग इसे पहनने से बचते थे। इसलिए महात्मा गाँधी के विपरीत बाबा साहब अम्बेडकर जैसे अन्य राष्ट्रवादियों ने पाश्चात्य शैली का सूट पहनना कभी नहीं छोड़ा। सरोजनी नायडू और कमला नेहरू जैसी महिलाएँ भी हाथ से बुने सफेद, मोटे कपड़ों की जगह रंगीन व डिजाइनदार साड़ियाँ पहनती थीं।
In simple words: Gandhiji's dream of clothing the entire nation in Khadi remained limited because of its high cost, difficulty in maintenance, preference for finer fabrics by the elite, and a perception among some nationalists that Western attire symbolized modernity and self-respect.
🎯 Exam Tip: When discussing the limitations of a national movement, consider economic practicalities (cost, maintenance), social preferences (elite vs. common), and alternative ideological viewpoints that influenced clothing choices.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. ब्रह्मिका साड़ी देश के किस भाग में अधिक लोकप्रिय थी?
Answer: यह साड़ी प्रमुख रूप से बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय थी।
In simple words: The Brahmika saree was most popular in the regions of Bengal, Maharashtra, and Uttar Pradesh.
🎯 Exam Tip: For geographical questions like this, accurately recall the regions mentioned for full marks.
Question 2. रवीन्द्रनाथ टैगोर किस पोशाक को राष्ट्रीय पोशाक के रूप में डिजाइन करना चाहते थे?
Answer: वे हिन्दू और मुसलमान दोनों प्रमुख समुदायों के मेल से पोशाक डिजाइन करना चाहते थे, जिसमें बटनदार लंबा कोट पुरुषों के लिए सबसे उपयुक्त पोशाक थी।
In simple words: Rabindranath Tagore aimed to design a national dress that blended Hindu and Muslim traditions, proposing a buttoned-up long coat as the ideal attire for men.
🎯 Exam Tip: Highlight Tagore's inclusive vision and the specific garment he suggested when answering this question.
Question 3. महात्मा गाँधी ने लुंगी-कुर्ता पहनने का प्रयोग कब शुरू किया?
Answer: 1913 ई0 में डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में महात्मा गाँधी ने पहली बार यह परिधान धारण किया।
In simple words: Mahatma Gandhi first adopted the lungi-kurta attire in Durban, South Africa, in 1913.
🎯 Exam Tip: Remember the year and location of this significant change in Gandhi's attire, as it marks a turning point in his public image.
Question 4. फ्रांस में सम्प्चुअरी कब से कब तक लागू रहे?
Answer: फ्रांस में सम्प्चुअरी कानून 1294 ई0 से 1789 ई0 तक प्रभावी रहा।
In simple words: Sumptuary laws in France were enforced from 1294 to 1789.
🎯 Exam Tip: Dates are crucial for historical questions; ensure accuracy for the start and end of the sumptuary laws in France.
Question 5. विक्टोरियाई समाज में महिलाओं की स्थिति बताइए ।
Answer: विक्टोरियाई समाज में बचपन से ही महिलाओं को आज्ञाकारी, खिदमती, सुशील तथा दब्बू होने की शिक्षा दी जाती थी।
In simple words: In Victorian society, women were taught from childhood to be obedient, subservient, polite, and submissive, reflecting rigid gender expectations.
🎯 Exam Tip: Focus on the expected virtues and societal roles taught to women in Victorian society to accurately describe their status.
Question 6. पादुका सम्मान से क्या आशय है?
Answer: अंग्रेजों की ऐसी सोच थी कि भारतीय किसी भी पवित्र स्थान में घुसने से पहले जूते उतारते हैं, इसलिए किसी भी सरकारी संस्था में प्रवेश करने से पहले उन्हें जूते उतारने चाहिए। इस नियम को 'पादुका सम्मान' के नाम से जाना जाता है।
In simple words: 'Paduka Samman' referred to the British expectation that Indians should remove their shoes before entering any government institution, based on the Indian custom of removing shoes in sacred places, effectively enforcing a colonial display of respect.
🎯 Exam Tip: Explain both the British justification (misinterpretation of Indian custom) and the underlying colonial power dynamic implied by this rule.
Question 7. 1870 ई0 के दशक में अमेरिका में पोशाक सुधार के समर्थकों के क्या विचार थे?
Answer:
1. कपड़ों को सरल बनाया जाए।
2. कार्सेट का परित्याग किया जाए।
3. स्कर्ट की लंबाई छोटी की जाए ।
In simple words: Supporters of dress reform in America during the 1870s advocated for simpler clothing, abandoning corsets, and shortening skirts to promote comfort and freedom for women.
🎯 Exam Tip: List the specific changes advocated by dress reformists, emphasizing their focus on practicality and women's liberation from restrictive clothing.
Question 8. त्रावणकोर रियासत की शनार जाति पर लागू प्रतिबन्धों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
1. ऊँची जाति वालों के सामने शनार स्त्री-पुरुष शरीर के ऊपरी भाग को नहीं ढंक सकते थे।
2. शनार लोग सोने के आभूषण नहीं पहन सकते थे।
3. शंनार लोग जूते नहीं पहन सकते थे।
4. शनार लोग छतरी लेकर नहीं चल सकते थे।
In simple words: The Shanar community in Travancore faced strict restrictions, including being forbidden from covering their upper bodies in front of upper castes, wearing gold ornaments, wearing shoes, or carrying umbrellas.
🎯 Exam Tip: Detail each specific restriction placed on the Shanar community, as these rules highlight the severe caste-based discrimination prevalent at the time.
Question 3. 20वीं सदी की शुरुआत में कृत्रिम रेशों से बने कपड़ों की माँग क्यों बढ़ गयी थी?
Answer: ये कपड़े पूर्व प्रचलित कपड़ों की तुलना में सस्ते, हल्के, आरामदायक होते थे। इन कपड़ों को पहमनी और साफ करना आसान था ।
In simple words: The demand for artificial silk fabrics rose in the early 20th century because they were cheaper, lighter, more comfortable, and easier to wash and maintain compared to traditional clothes.
🎯 Exam Tip: When explaining increased demand for a product, focus on its practical advantages such as cost-effectiveness, comfort, and ease of care.
Question 10. दकियानूसी वर्ग के लोग क्यों पोशाक सुधार का विरोध कर रहे थे?
Answer: उनका ऐसा मानना था कि इससे महिलाओं की शालीनता, खूबसूरती और जनानापन समाप्त हो जाएगा।
In simple words: Conservative groups opposed dress reform because they believed it would diminish women's modesty, beauty, and femininity, fearing a loss of traditional values and gender roles.
🎯 Exam Tip: Explain the underlying traditionalist beliefs—that clothing dictates or preserves femininity and societal order—to fully answer why conservatives opposed dress reform.
Question 11. सम्प्चुअरी कानूनों के अंतर्गत राजा-रजवाड़े किस तरह की पोशाक पहन सकते थे?
Answer: इस कानून के अन्तर्गत राजा-रजवाड़े एर्माइन, रेशम, फर, मखमल या जरी की बनी पोशाक ही पहन सकते थे।
In simple words: Under sumptuary laws, only royalty and nobility were permitted to wear garments made of luxurious materials like ermine, silk, fur, velvet, or brocade.
🎯 Exam Tip: List the specific expensive fabrics and materials reserved for the elite under sumptuary laws, demonstrating their exclusive nature.
Question 12. विश्व युद्धों के कारण महिला परिधानों में आए किन्हीं दो बदलावों का उल्लेख कीजिए।
Answer: विश्व युद्धों के कारण महिला परिधानों में आए दो बदलाव-
1. यूरोप में औरतों ने जेवर और बेशकीमती कपड़े पहनने छोड़ दिए।
2. चटख रंगों के स्थान पर हल्के रंग के कपड़े पहने जाने लगे।
In simple words: During the World Wars, women's fashion shifted towards practicality: they stopped wearing expensive jewelry and elaborate clothes, opting instead for lighter-colored, simpler garments.
🎯 Exam Tip: When describing changes during wartime, focus on the shift from luxury and ornamentation to practicality and austerity in clothing due to resource scarcity and women's increased participation in the workforce.
Question 13. ब्रिटेन में नई सामग्री से नई प्रौद्योगिकी ने किस तरह के सुधार लाने में सहायता की?
Answer: 17वीं सदी से पहले फ्लैक्स, लिनेन या ऊन से बने बहुत कम कपड़े प्रयोग में लाए जाते थे। किंतु 1600 ई. के बाद भारत के साथ व्यापार के चलते सस्ती व रखरखाव में आसान भारतीय छींट यूरोप लाई गई। उन्नीसवीं सदी में यूरोप में अधिकाधिक लोगों की सूती कपड़ों तक पहुँच हो गई। बीसवीं सदी के प्रारंभ तक सस्ते, टिकाऊ एवं रखरखाव तथा धुलाई में आसान कृत्रिम रेश से बने कपड़े प्रयोग किए जाने लगे।
In simple words: New materials and technologies in Britain led to cheaper, easier-to-maintain fabrics like Indian chintz and cotton becoming widely available after the 17th century, eventually introducing affordable and durable artificial fibers in the 20th century.
🎯 Exam Tip: Trace the evolution of fabrics from traditional to imported cottons and then to artificial fibers, highlighting how each step made clothing more accessible and practical for a broader population.
Question 14. 1830 के दशक में महिला पत्रिकाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के पहनने से किस तरह के नकारात्मक प्रभावके बारे में बतलाया?
Answer: महिला पत्रिकाओं ने बताना शुरू कर दिया कि तंग लिबास व कॉर्सेट पहनने से महिलाओं में विभिन्न तरह की बीमारियाँ और विरूपताएँ आ जाती हैं। ऐसे पहनावे जिस्मानी विकास में बाधा पहुँचाते हैं, इनसे रक्त प्रवाह भी अवरुद्ध होता है। मांसपेशियाँ अविकसित रह जाती हैं और रीढ़ झुक जाती है।
In simple words: In the 1830s, women's magazines highlighted the negative health impacts of traditional tight clothing and corsets, explaining how they hindered physical development, obstructed blood flow, weakened muscles, and caused spinal deformities.
🎯 Exam Tip: When discussing health impacts, be specific about the physiological problems caused by restrictive garments like corsets (e.g., hindered development, poor circulation, muscular weakness, spinal issues).
Question 15. इंग्लैण्ड की लड़कियों को बचपन में क्या शिक्षा दी जाती थी?
Answer: इंग्लैण्ड की लड़कियों को बचपन में घर व स्कूल में यह शिक्षा दी जाती थी कि पतली कमर रखना उनका नारी सुलभ कर्तव्य है। सहनशीलता स्त्रीत्व का आवश्यक गुण है। आकर्षक व स्त्रियोचित दिखने के लिए उनका कॉर्सेट पहनना आवश्यक था। इसके लिए शारीरिक कष्ट या यातना भोगना मामूली बात मानी जाती थी।
In simple words: English girls were taught from a young age that maintaining a thin waist was a feminine duty, and enduring physical discomfort from corsets was a necessary part of appearing attractive and womanly.
🎯 Exam Tip: Focus on the societal expectations related to female appearance and the methods (like corsetry) instilled from childhood, even at the cost of physical suffering.
Question 16. जेकोबिन क्लब्ज़ के सदस्य स्वयं को क्या कहते थे?
Answer: जेकोबिन क्लब्ज के लोग स्वयं को सेन्स क्लोट्टीज कहते थे।
In simple words: Members of the Jacobin Clubs called themselves 'Sans-culottes', meaning 'without breeches', distinguishing themselves from the aristocratic knee-breeches.
🎯 Exam Tip: Remember the specific term 'Sans-culottes' and its literal meaning, which was a symbol of their political identity during the French Revolution.
Question 17. इंग्लैण्ड में नेशनल डेस सोसाइटी' की स्थापना कब की गयी?
Answer: इंग्लैण्ड में सन् 1881 में नेशनल ड्रेस सोसाइटी की स्थापना की गयी ।
In simple words: The National Dress Society was established in England in 1881.
🎯 Exam Tip: Dates of establishment for organizations are key historical facts; ensure you recall the year correctly.
Question 18. स्वदेशी आंदोलन ने किस बात पर विशेष बल दिया?
Answer: भारत में बने माल का अधिक-से-अधिक देशवासियों द्वारा प्रयोग और विदेशी माल का बहिष्कार ।
In simple words: The Swadeshi movement primarily emphasized the extensive use of Indian-made goods by compatriots and the boycott of foreign products.
🎯 Exam Tip: The core tenets of the Swadeshi movement are 'use Indian goods' and 'boycott foreign goods'; state these clearly.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. भारतीय पहनावे पर स्वदेशी आंदोलन का प्रभाव बताइए ।
Answer: भारत में 20वीं शताब्दी के प्रथम दशक में बंगाल विभाजन के विरोधस्वरूप देश भर में स्वदेशी को अपनाने तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के निमित्त एक जन-आंदोलन आरंभ हुआ । इस आंदोलन के मूल में वस्त्रों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। सस्ते और हल्के ब्रिटिश कपड़ों के प्रचलन के कारण बड़ी संख्या में भारतीय बुनकर बेरोजगार हो गए थे। जब लॉर्ड कर्जन ने 1905 ई0 में बंगाल को विभाजित करने का फैसला किया तो 'बंग-भंग की प्रतिक्रिया में स्वदेशी आंदोलन ने जोर पकड़ा। देशवासियों से अपील की गई कि वे तमाम तरह के विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करें और माचिस तथा सिगरेट जैसी चीजों को बनाने के लिए खुद उद्योग लगाएँ। खादी का इस्तेमाल देशभक्ति का कर्तव्य बन गया। महिलाओं से अनुरोध किया गया कि रेशमी कपड़े व काँच की चूड़ियों को फेंक दें और शंख की चूड़ियाँ पहनें। हथकरघे पर बने मोटे कपड़े को लोकप्रिय बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए।
In simple words: The Swadeshi movement, sparked by the 1905 Bengal partition, strongly impacted Indian attire by promoting the boycott of foreign textiles and encouraging the use of Khadi and handloom products, making it a symbol of patriotism and economic self-reliance.
🎯 Exam Tip: Connect the Swadeshi movement directly to the Bengal partition, emphasize the economic and patriotic dimensions of adopting Khadi, and mention its impact on both men's and women's clothing choices.
Question 2. अंग्रेजों ने भारत पर राजनैतिक नियंत्रण स्थापित करने के लिए अपने कपड़ा उद्योग को सुधारने के लिए किस प्रकार प्रयास किया?
Answer: अंग्रेज सर्वप्रथम भारत में वस्त्रों को व्यापार करने के लिए आए थे। 17वीं शताब्दी तक विश्व के कुल वस्त्र उत्पादन का एक चौथाई भारत में होता था । किन्तु इंग्लैण्ड में हुई औद्योगिक क्रान्ति ने कताई और बुनाई का मशीनीकरण कर दिया। इसके फलस्वरूप कच्चे माल के रूप में कपास और नील की माँग बढ़ गयी। परिणामस्वरूप विश्व बाजार में भारत की स्थिति बदल गयी। वस्त्र निर्यातक भारत अब कच्चे माल का निर्यातक बन गया।
अंग्रेजों ने भारत पर राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने के लिए इसका दो तरीके से इस्तेमाल किया-
1. वे भारतीय किसानों को नील जैसी फसल की खेती के लिए बाध्य कर पाए और अंग्रेजों द्वारा बनाया गया महीन वे सस्ता कपड़ा भारत में निर्मित मोटे कपड़े का स्थान लेने लगा।
2. भारत पर राजनीतिक हुकूमत के सहारे ब्रिटेन ने भारतीय बाजार में सस्ते व मिल में बने हुए बारीक वस्त्र पेश किए। इसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय वस्त्रों के माँग के अभाव में भारतीय बुनकर बड़ी संख्या में बेरोजगार हो गए। मुर्शिदाबाद, मछलीपट्टनम् और सूरत जैसे-प्रमुख सूती वस्त्र केन्द्रों का पतन हो गया जबकि इसी दौरान ब्रिटिश कपड़ा उद्योग केन्द्र का तेजी से विकास हुआ ।
In simple words: To consolidate political control and benefit their textile industry, the British forced Indian farmers to cultivate raw materials like indigo, flooded the Indian market with cheaper machine-made fabrics, and imposed policies that led to the decline of India's traditional weaving centers, transforming India into a raw material exporter.
🎯 Exam Tip: Detail both the agricultural exploitation (forced indigo cultivation) and market manipulation (dumping cheap British textiles) as key strategies used by the British to undermine India's textile industry and strengthen their political dominance.
Question 3. विक्टोरिया कालीन समाज में महिलाओं व पुरुषों की वस्त्र शैलियों की भिन्नता को स्पष्ट कीजिए ।
Answer: ब्रिटेन में महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पहने जाने वाले वस्त्रों की शैलियों में पर्याप्त भिन्नता थी। इस काल में महिलाओं को बचपन से सुशील और आज्ञाकारी होने की शिक्षा दी जाती थी। आदर्श नारी उसे माना जाता था जो तमाम दुःख दर्द को सह कर भी चुप रहे। जहाँ पुरुषों से धीर-गंभीर, बलवान, आजाद और आक्रामक होने की उम्मीद की जाती थी वहीं औरतों को छुईमुई, निष्क्रिय व दब्बू माना जाता था। पहनावे के रस्मो-रिवाज में भी यह अंतर स्पष्ट रूप से झलकता था। बचपन से ही लड़कियों को सख्त फीतों से बँधे कपड़ों-स्टेज में कसकर बाँधा जाता था जिससे उनका बदन इकहरा रहे । थोड़ी बड़ी होने पर लड़कियों को बदन से चिपके कॉर्सेट (चुस्त भीतरी कुर्ती) पहनने होते थे। टाइट फीतों से कसी पतली कमर वाली महिलाओं को आकर्षक, शालीन व सौम्य समझा जाता था। इस तरह विक्टोरियाई महिलाओं की अलग छवि बनाने में पोशाक ने अहम् भूमिका निभाई ।
In simple words: Victorian dress styles starkly differentiated genders; men's clothing conveyed strength and freedom, while women's elaborate and restrictive attire, especially corsets, molded them into a delicate, submissive ideal, reflecting rigid societal expectations and gender roles.
🎯 Exam Tip: Contrast the freedom and practicality of men's clothing with the restrictive, ornamental nature of women's attire (specifically mentioning corsets) to illustrate the societal expectations of each gender in Victorian times.
Question 4. प्रथम विश्व युद्ध के बाद यूरोपीय महिलाओं के परिधान में क्या परिवर्तन आए?
Answer: प्रथम विश्व युद्ध (1914) के शुरू होने के साथ ही महिलाओं के पारंपरिक महिला परिधानों की समाप्ति हो गयी ।
इन परिवर्तनों के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं-
1. उन्नीसवीं शताब्दी तक बच्चो के नए स्कूल सादे वस्त्रों पर बल देने और साज-श्रृंगार को निरुत्साहित करने लगे । व्यायाम और खेलकूद लड़कियों के पाठ्यक्रम का अंग बन गए। खेल के समय लड़कियों को ऐसे वस्त्र पहनने पड़ते थे जो इनकी गतिविधि में बाधा न डालें। जब वे काम पर जाती थीं तो वे आरामदेह और सुविधाजनक वस्त्र पहनती थीं।
2. अनेक यूरोपीय महिलाओं ने आभूषण तथा विलासमय वस्त्रों का परित्याग कर दिया। फलस्वरूप सामाजिक बंधन टूट गए और उच्च वर्ग की महिलाएँ अन्य वर्गों की महिलाओं के समान दिखाई देने लगीं।
3. प्रथम विश्व युद्ध की अवधि में अनेक व्यावहारिक आवश्यकताओं के कारण वस्त्रे छोटे हो गए। 1917 ई0 तक ब्रिटेन में 7,00,000 महिलाएँ गोला-बारूद के कारखानों में काम करने लगीं। कामगर महिलाएँ ब्लाउज, पतलून के अतिरिक्त स्कार्फ पहनती थीं जो बाद में खाकी ओवरआल और टोपी में परिवर्तित हो गया। स्कर्ट की लंबाई कम हो गई। शीघ्र ही पतलून पश्चिमी महिलाओं की पोशाक का अनिवार्य अंग बन गई जिससे उन्हें चलने-फिरने में अधिक आसानी हो गई ।
4. भड़कीले रंगों का स्थान सादे रंगों ने ले लिया। अनेक महिलाओं ने सुविधा के लिए अपने बाल छोटे करवा लिए।
In simple words: After World War I, European women's clothing became simpler, shorter, and more practical, driven by women entering the workforce, increased participation in sports, and a move away from elaborate, restrictive styles, leading to a breakdown of class distinctions in fashion.
🎯 Exam Tip: Structure your answer by first stating the general trend (simplicity, practicality) and then detailing the underlying causes like women's roles in the war economy, changing lifestyles (sports), and the subsequent impact on garment length, color, and accessories.
Question 5. भारत में स्वदेशी आंदोलन पर टिप्पणी लिखिए।
Answer: लॉर्ड कर्जन ने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति बढ़ते विरोध को नियंत्रित करने के लिए बंगाल विभाजन का निर्णय किया। बंगाल विभाजन के इस कदम ने भी भारत में स्वेदशी आंदोलन को बढ़ावा दिया। लोगों ने भारत में प्रचलित प्रत्येक प्रकार के विदेशी सामान का विरोध और बहिष्कार करना आरंभ किया। उन्होंने खादी का प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया, यद्यपि यह मोटी, महँगी तथा रखरखाव में कठिन होती थी। उन्होंने माचिस एवं सिगरेट आदि सामानों के लिए अपने स्वयं के उद्योग स्थापित कर दिए। खादी का प्रयोग देशभक्ति के लिए कर्तव्य बन गया। महिलाओं ने अपने रेशमी कपड़े व काँच की चूड़ियाँ फेंक दीं और सादी शंख की चूड़ियाँ धारण करने लगीं। खुरदरे घर में बनाए गए कपड़ों को लोकप्रिय बनाने के लिए गीतों एवं कविताओं के माध्यम से इनका गुणगान किया गया। इसकी खामियों के बावजूद स्वदेशी के तजुर्बे ने महात्मा गाँधी को यह महत्त्वपूर्ण सीख अवश्य दी कि ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतीकात्मक हथियार के रूप में कपड़े की कितनी महत्त्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
In simple words: The Swadeshi movement, a direct response to Lord Curzon's partition of Bengal, involved a widespread boycott of foreign goods and the promotion of indigenous products, especially Khadi, turning clothing into a powerful symbol of national resistance and self-reliance despite its practical challenges.
🎯 Exam Tip: Begin by linking the movement to the Bengal partition. Then, highlight its two main components: boycotting foreign goods and promoting indigenous products (like Khadi), emphasizing the symbolic role of clothing in fostering patriotism and resisting British rule.
Question 6. शनार महिलाओं के सम्मुख उपस्थित समस्या और उनका समाधान प्रस्तुत कीजिए।
Answer: दक्षिणी त्रावणकोर के नायर जमींदारों के यहाँ काम करने वाली शनार (नाडर) ताड़ी निकालने वाली एक जाति थी। नीची जाति का माने जाने के कारण इन लोगों को छतरी लेकर चलने, जूते या सोने के गहने पहनने की मनाही थी। नीची जाति की महिलाओं व पुरुषों से अपेक्षा की जाती है कि स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार ऊँची जाति वाले लोगों के सामने कभी भी ऊपरी शरीर कोई नहीं ढंकेगा।1820 ई0 के दशक में ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में आकर धर्मांतरित शनार महिलाओं ने अपने तन को ढंकने के लिए उच्च जाति की महिलाओं की तरह सिले हुए ब्लाउज व कपड़े पहनना प्रारंभ कर दिया। उच्च जाति के लोगों ने शनार महिलाओं के लिए बहुत सी मुसीबतें खड़ी कीं लेकिन शनार महिलाओं ने कपड़े पहनने के तरीके में बदलाव नहीं किया। अंत में त्रावणकोर सरकार द्वारा एक घोषणा द्वारा शनार महिलाओं-चाहे हिंदू हों या ईसाई - को जैकेट आदि से ऊपरी शरीर को अपनी इच्छानुसार ढंकने की अनुमति मिल गई, लेकिन ठीक वैसे ही नहीं जैसे ऊँची जाति की महिलाएँ ढंकती थीं।
In simple words: Shanar women in Travancore faced severe discrimination, forbidden from covering their upper bodies due to their lower caste status. Inspired by Christian missionaries, converted Shanar women started wearing blouses, leading to backlash from upper castes, which was eventually resolved by a government decree allowing them to cover their upper bodies, though not exactly in the style of upper-caste women.
🎯 Exam Tip: Describe the specific discriminatory custom (not covering the upper body), the catalyst for change (Christian conversion), the subsequent conflict, and the nature of the resolution (government decree for partial, but not full, equality in dress). This shows a clear problem-solution narrative.
Question 7. ब्रिटेन में 1915 ई0 से पहले ब्रिटेन की महिलाओं के वस्त्रों में होने वाले प्रमुख परिवर्तन कौन-कौन से थे?
Answer: इस अवधि में महिलाओं के परिधानों में निम्नलिखित परिवर्तन हुए-
1. 1600 के बाद भारत के साथ व्यापार के कारण भारत की सस्ती, सुंदर तथा आसान रख-रखाव वाली भारतीय छींट इंग्लैंड (ब्रिटेन) पहुँचने लगी। अनेक यूरोपीय महिलाएँ इसे आसानी से खरीद सकती थीं और पहले से अधिक वस्त्र जुटा सकती थीं।
2. 19वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के समय बड़े पैमाने पर सूती वस्त्रों का उत्पादन होने लगा। वह भारत सहित विश्व के अनेक भागों को सूती वस्त्रों का निर्यात भी करने लगा। इस प्रकार सूती कपड़ा बहुत बड़े वर्ग को आसानी से उपलब्ध होने लगा। 20वीं शताब्दी के आरंभ तक कृत्रिम रेशों से बने वस्त्रों को और अधिक सस्ता कर दिया। इनकी धुलाई तथा उनको संभालना अधिक आसान था।
3. 17वीं शताब्दी से पहले ब्रिटेन की अति साधारण महिलाओं के पास बहुत ही कम वस्त्र होते थे। ये फ्लैक्स, लिनिन तथा ऊन के बने होते थे जिनकी धुलाई कठिन थी इसलिए उन्होंने उन वस्त्रों को अपनाना आरंभ कर दिया जिनकी धुलाई तथा रख-रखाव अपेक्षाकृत सरल था।
4. 1870 ई0 के दशक के अंतिम वर्षों में भारी भीतरी वस्त्रों का धीरे-धीरे त्याग कर दिया गया। अब वस्त्र पहले से अधिक हल्के, अधिक छोटे और अधिक सादे हो गए। फिर भी 1914 ई0 तक वस्त्रों की लंबाई में कमी नहीं आई। परंतु 1915 तक स्कर्ट की लंबाई एकाएक कम हो गई। अब यह घुटनों तक पहुँच गई थी।
In simple words: Before 1915, British women's clothing saw a shift towards lighter, simpler, and more affordable fabrics like Indian chintz and machine-produced cotton, driven by trade and industrialization, leading to less heavy undergarments and shorter skirts for greater comfort and ease of movement.
🎯 Exam Tip: Focus on the chronological development: from rare, difficult-to-maintain fabrics to imported chintz, then mass-produced cotton, and finally artificial silks. Highlight how each stage improved affordability, maintenance, and comfort, leading to simpler garment styles and shorter lengths.
Question 8. विभिन्न भारतवासियों द्वारा राष्ट्रीय पोशाक का डिजाइन तैयार करने के प्रयासों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
Answer: भारत में 19वीं सदी के अंत तक राष्ट्रीयता की भावना प्रबल रूप से बलवती हो उठी थी। ऐसे में अनेक भारतवासी राष्ट्रीय एकता की अभिव्यक्ति करने वाले सांस्कृतिक प्रतीकों के सृजन को तत्पर हो गए। इसी काल खण्ड में राष्ट्रीय पोशाक की खोज राष्ट्र की पहचान को प्रतीकात्मक ढंग से परिभाषित करने की प्रक्रिया का एक हिस्सा बन गयी। विभिन्न भारतवासियों द्वारा राष्ट्रीय पोशाक का डिजाइन तैयार करने के लिए अनेक प्रयास किए गए। 1870 ई0 के दशक में टैगोर खानदान ने भारतीय पुरुषों और महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोशाक डिजाइन करने का प्रयास किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सुझाव प्रस्तुत किया कि भारतीय व यूरोपीय पोशाक का मेल करने के बजाय हिन्दू और मुसलमान पोशाक, का मेल करके भारतीय राष्ट्रीय पोशाक निर्मित की जाए। इस तरह बटनदार लंबा कोट-पुरुषों के लिए सबसे उपयुक्त माना गया। इसी तरह पृथक्-पृथक् क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा से प्रेरणा ली गयी।
In simple words: In the late 19th century, with rising nationalism, various Indians attempted to design a national dress to symbolize unity. The Tagore family, notably Rabindranath Tagore, proposed a fusion of Hindu and Muslim attire, suggesting a buttoned long coat for men, and drawing inspiration from diverse regional traditional garments.
🎯 Exam Tip: Emphasize the nationalistic impulse behind the search for a national dress. Mention Rabindranath Tagore's specific contribution and the idea of blending different cultural elements (Hindu-Muslim attire) to represent national unity.
Question 9. 'सम्प्चुअरी कानूनों के खात्में का यह मतलब कत्तई नहीं था कि यूरोपीय देशों में हर कोई एक जैसी पोशाक पहनने लगा हो ।' इस कथन से क्या अर्थ निकलता है?
Answer: सम्प्चुअरी कानूनों की समाप्ति के बाद भेदभाव मात्र कानूनी रूप से समाप्त किए गए थे। लेकिन इसका यह आशय कदापि नहीं था कि यूरोपीय देशों में प्रत्येक व्यक्ति एक जैसी पोशाक पहनने लगा हो। फ्रांसीसी क्रान्ति ने लोगों के सम्मुख समानता का प्रश्न उपस्थित किया तथा कुलीन विशेषाधिकारों तथा उनका समर्थन करने वाले कानूनों को समाप्त कर दिया। लेकिन सामाजिक वर्गों के बीच अंतर पूर्ववत् जारी रहा। स्पष्ट है कि गरीब न तो अमीरों जैसे कपड़े पहन सकते थे न ही वैसा खाना खा सकते थे। फर्क यह था कि अगर वे ऐसा करना चाहते तो अब कानून बीच में नहीं आने वाला था। इस तरह अमीर-गरीब की परिभाषा, उनकी वेशभूषा सिर्फ उनकी आमदनी पर निर्भर हो गई थी न कि सम्प्चुअरी कानूनों के द्वारा निर्धारित की जाती थी।
In simple words: The end of sumptuary laws legally abolished class distinctions in clothing, but it didn't mean everyone dressed alike. Socio-economic disparities persisted, meaning the poor still couldn't afford luxurious attire, yet they now had the *freedom* to choose their clothes without legal restriction based on their social standing, instead relying on their income.
🎯 Exam Tip: Differentiate between legal equality and economic reality. Explain that while sumptuary laws were abolished, economic limitations still prevented uniform dress across society, but the crucial change was the removal of legal barriers based on social class.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. दो विश्व युद्धों के दौरान महिलाओं की पोशाकों में आए अंतर को स्पष्ट कीजिए।
Answer: दो विश्व युद्धों के दौरान महिलाओं की पोशाक में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हुए, जिन्हें निम्न रूप में प्रस्तुत किया गया है-
1. पैंट पाश्चात्य महिलाओं की पोशाक का अहम् हिस्सा बन गई ।
2. सुविधा के लिए महिलाओं ने बाल कटवाना प्रारंभ कर दिया।
3. बीसवीं सदी तक कठोर और सादगी-भरी जीवन-शैली गंभीरता और प्रोफेशनले अंदाज का पर्याय बन गयी।
4. बच्चों के नए विद्यालयों में सादी पोशाक पर जोर दिया गया और तड़क-भड़क को हतोत्साहित किया गया।
5. बहुत-सी यूरोपीय महिलाओं ने आभूषण एवं कीमती परिधान पहनना बंद कर दिया।
6. उच्च वर्गों की महिलाएँ अन्य वर्गों की महिलाओं से मिलने-जुलने लगीं जिससे सामाजिक अवरोधों का पतन हुआ ।
7. प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) के मध्य इंग्लैण्ड में 70,000 से अधिक महिलाएँ आयुध कारखानों में काम करती थीं और उन्हें स्कार्फ के साथ ब्लाउज एवं पैंट की कामकाजी वेशभूषा के साथ अन्य चीजें पहननी पड़ती थीं।
8. हल्के रंगों के वस्त्र पहने जाते थे। इस प्रकारे कपड़े सादे होते गए।
9. स्कर्ट छोटी होती चली गई।
In simple words: During the World Wars, women's fashion underwent a dramatic shift towards practicality, comfort, and simplicity, marked by the adoption of pants, shorter hair, plain clothes, and a rejection of elaborate jewelry and expensive attire, largely due to women's increased participation in the workforce and the need for functional clothing.
🎯 Exam Tip: Highlight the shift from pre-war elaborate fashion to wartime practicality. Emphasize how women's new roles in industries and public life directly influenced changes like shorter skirts, the adoption of trousers, simplified hairstyles, and a preference for plain, functional clothing over luxury.
Question 2. फ्रांसिसी क्रान्ति के बाद परिधान संहिता में क्या परिवर्तन हुए?
Answer: सन् 1789 में फ्रांस में हुई क्रान्ति ने विभिन्न वर्गों के बीच व्याप्त पहनावे के अंतर को लगभग समाप्त कर दिया।
इस परिवर्तन का विवरण इस प्रकार है-
1. लाल टोपी को स्वतंत्रता की निशानी के रूप में पहना जाने लगा।
2. कीमती वस्त्रों के स्थान पर सादगीपूर्ण वस्त्रों का प्रचलन आरंभ हुआ, जिससे समानता की भावना प्रदर्शित होती थी।
3. तिरछी टोपियाँ (कॉकेड) और लंबी पतलून भी प्रचलन में आ गई थी। फ्रांसिसी क्रांति के उपरांत यद्यपि परिधान संबंधी कानूनों का अंत हो गया था परंतु आर्थिक विभिन्नता के कारण अब भी निम्न वर्ग उच्च वर्गों के समान वस्त्र नहीं पहन सकता था।
4. इस परिवर्तन का आरंभ जैकोबिन क्लब के सदस्यों द्वारा हुआ जब उन्होंने कुलीन वर्ग के फैशनदार घुटन्ना पहनने वाले लोगों से अलग दिखने के लिए धारीदार लंबी पतलून पहनने का निर्णय किया। इन सदस्यों को सौं कुलॉत' (बिना घुटने वाले) कहा जाता था।
5. महिलाओं और पुरुषों ने ढीले-ढाले आरामदेह वस्त्रों को पहनना आरंभ कर दिया।
6. वस्त्रों के रंगों के चयन में फ्रांसिसी तिरंगों के तीनों रंगों (नीला, सफेद, लाल) को अधिक महत्त्व दिया जाने लगा। इन्हें पहनना देशभक्ति का पर्याय बन गया।
In simple words: The French Revolution fundamentally altered dress codes, abolishing sumptuary laws and promoting simplicity, equality, and comfort in clothing. Revolutionary symbols like the red cap of liberty, cockades, and the tricolor became popular, while the Sans-culottes adopted long trousers to distinguish themselves from the aristocracy, though economic disparities still influenced actual dress choices.
🎯 Exam Tip: Explain how the French Revolution democratized fashion by ending sumptuary laws, but also introduced new political symbols through clothing (e.g., red cap, tricolor). Emphasize the shift towards comfort and simplicity as expressions of equality, noting the continued influence of economic status on dress.
Question 3. 'पादुका सम्मान' विवाद क्या था?
Answer: ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा 19वीं सदी की शुरुआत में शिष्टाचार की पालन करते हुए, शासन कर रहे देशी राजाओं व नवाबों के दरबार में जूते उतार कर जाने की परंपरा प्रचलित थी तत्कालीन कुछ अंग्रेज अधिकारी भारतीय वेशभूषा भी धारण करते थे। लेकिन सन् 1830 में सरकारी समारोहों में उन्हें भारतीय परिधान धारण करके जाने से मनाकर दिया गया। दूसरी ओर भारतीयों को भारतीय वेशभूषा ही धारण करनी होती थी। गवर्नर लार्ड एमहर्ट (1824-1828) इस बात पर दृढ़ रहा कि उसके सम्मुख उपस्थित होने वाले भारतीय सम्मान प्रदर्शित करने के लिए नंगे पाँव आए, लेकिन उसने इस नियम को कठोरतापूर्वक लागू नहीं किया। लेकिन लॉर्ड डलहौजी ने भारत का गवर्नर जनरल बनने पर इस नियम को दृढ़तापूर्वक लागू किया। अब भारतीयों को किसी भी सरकारी संस्था में प्रविष्ट होते समय जूते उतारने पड़ते थे। इस रस्म को 'पादुका सम्मान' कहा गया। जो लोग यूरोपीय परिधान धारण करते थे, उन्हें इस नियम से छूट प्राप्त थी। सरकारी सेवा में कार्यरत बहुत से भारतीय इस नियम से स्वयं को पीड़ित महसूस करने लगे थे । | 1862 ई0 में सूरत की फौजदारी अदालत में लगाने आँकने वाले के पद पर कार्यरत मनोकजी कोवासजी एन्टी ने सत्र न्यायाधीश की अदालत में जूते उतारने से इन्कार कर दिया। अदालत में उनके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई और उन्होंने विरोध जताते हुए बंबई के गवर्नर को पत्र लिखा । इसके जवाब में अंग्रेजों का कहना था कि चूंकि भारतीय किसी भी पवित्र स्थान या घर में घुसने से पहले जूते उतारते ही हैं, तो वे अदालत में भी वैसा ही क्यों न करें। किन्तु भारतीय उनके इस तर्क को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।
In simple words: The 'Paduka Samman' controversy revolved around a British rule mandating Indians remove their shoes when entering government offices, ostensibly for respect, but it was seen as discriminatory as Europeans were exempt. This policy, enforced by Lord Dalhousie, sparked protests from Indians who viewed it as a colonial imposition, not a cultural gesture, leading to legal challenges.
🎯 Exam Tip: Outline the origin of the custom (Indian tradition), its colonial appropriation (British enforcement), the discriminatory aspect (exemption for Europeans), and the resistance it generated (Manockjee Cowasjee's protest) to fully explain the 'Paduka Samman' controversy.
Question 4. भारतीय शैली के कपड़ों के प्रति अंग्रेजों की सोच स्पष्ट कीजिए ।
Answer: औपनिवेशिक काल में भारतीय लोग स्वयं को गर्मी के ताप से बचाने के लिए पगड़ी बाँधते थे। पगड़ी को इच्छानुसार कहीं भी उतारा नहीं जाता था। अंग्रेज लोग पगड़ी की जगह हैट पहनते थे जो कि उनके सामाजिक स्तर से ऊपर के लोगों के सामने सम्मान प्रदर्शित करने के लिए उतारना पड़ता था। इस सांस्कृतिक विविधता ने भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी थी। ब्रिटिश लोग प्रायः इस बात से अप्रसन्न होते थे कि भारतीय लोग औपनिवेशिक अधिकारियों के सामने अपनी पगड़ी नहीं उतारते । दूसरी ओर कुछ भारतीय राष्ट्रीय अस्मिता को जताने के लिए जान-बूझकर पगड़ी पहनते । उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा शिष्टाचार का पालन करते हुए, शासन कर रहे देशी राजाओं व नवाबों के दरबार में जूते उतारकर जाने की परंपरा थी। 1824-1828 के बीच गवर्नर जनरल एमहर्ट इस बात पर अड़ा रहा कि उसके सामने पेश होने वाले हिंदुस्तानी आदर प्रदर्शित करने के लिए नंगे पाँव आएँ, लेकिन इसको सख्ती से लागू नहीं किया गया। जब लॉर्ड डलहौजी भारत का गवर्नर जनरल बना तो 'पादुका सम्मान' की यह रस्म सख्त हो गई और अब भारतीयों को किसी भी सरकारी संस्था में दाखिल होते समय जूते निकालने पड़ते थे। जो लोग यूरोपीय पोशाक पहनते थे उन्हें इस नियम से छूट मिली हुई थी। सरकारी सेवा में कार्यरत बहुत से भारतीय इस नियम से स्वयं को त्रस्त महसूस करने लगे। 1862 ई0 में सूरत की फौजदारी अदालत में लगान आँकने वाले के पद पर कार्यरत मनोकजी कोवासजी एन्टी ने सत्र न्यायाधीश की अदालत में जूते उतारने से इन्कार कर दिया। अदालत में उनके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई और उन्होंने विरोध जताते हुए बंबई के गवर्नर को पत्र लिखा। इसके जवाब में अंग्रेजों का कहना था कि चूंकि भारतीय किसी भी पवित्र स्थान या घर में घुसने से पहले जूते उतारते ही हैं, तो वे अदालत में भी वैसा ही क्यों न करें। किन्तु भारतीय उनके इस तर्क को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।
In simple words: The British often misunderstood or disrespected Indian clothing customs, especially regarding turbans (which were not removed for respect) versus hats (which were). This led to conflicts like the 'Paduka Samman' rule, forcing Indians to remove shoes in official spaces, revealing a colonial mindset that sought to impose their cultural norms and assert dominance, often disregarding Indian sentiments.
🎯 Exam Tip: Explain the cultural clash between British and Indian customs regarding headwear and footwear, highlighting how the British attempted to impose their definitions of respect and decorum, which often led to humiliation and resistance among Indians.
Question 5. सफ्रेज आन्दोलन व वस्त्र सुधार को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए ।
Answer: 1830 ई0 के दशक तक इंग्लैण्ड में महिलाओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष आरंभ किया। अब महिलाओं ने कॉर्सेट पहनने का विरोध करना आरंभ किया। वोल्ड आंदोलन के गति पकड़ने के साथ ही पोशाक-सुधार की मुहिम चल पड़ी। महिला पत्रिकाओं ने महिलाओं को इस परिप्रेक्ष्य में जागरुक करना आरंभ किया कि तंग वस्त्रों और कॉर्सेट पहनने से महिलाओं को कौन-कौन सी शारीरिक और सौन्दर्यपरक विद्रूपताएँ आ जाती हैं।
इस पहनावे से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को निम्न रूप में प्रस्तुत किया गया-
1. शरीर का प्राकृतिक रूप से विकास नहीं हो पाता है।
2. रक्त प्रवाह बाधित होता है।
3. रीढ़ की हड्डी झुक जाती है।
4. मांसपेशियाँ अविकसित रह जाती हैं।
इंग्लैण्ड में शुरू हुए सफ्रेज आंदोलन ने यूरोप के बाहर अमेरिका को भी प्रभावित किया। महिलाओं ने अपने पहनावे से संबंधित समस्याओं को समाज के समक्ष रखना आरंभ कर दिया जैसे-
1. स्कर्ट बहुत विशाल होते थे जिसके कारण चलने में परेशानी होती थी।
2. लंबे स्कर्ट फर्श को साफ करते हुए चलते थे जो बीमारी का कारण थे।
3. यदि पहनावे को आरामदायक बना दिया जाए तो वे भी कमाई कर सकती हैं और स्वतंत्र हो सकती हैं।
महिलाओं की इन माँगों का तीव्र विरोध भी हुआ उनके अनुसार पारंपरिक शैली छोड़ देने से महिलाओं की खूबसूरती, शालीनता तथा अन्य स्त्रियोचित गुणों का अभाव संभव था। इस प्रकार के विरोध के कारण ही महिला परिधानों में इस प्रकार के परिवर्तन प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत ही संभव हो सके ।
In simple words: The Suffrage movement fueled dress reform as women fought for democratic rights and comfort. They challenged restrictive clothing like corsets, highlighting their adverse health effects and advocating for practical attire. While facing conservative opposition, these reforms aimed to liberate women for work and independence, paving the way for simpler fashion after WWI.
🎯 Exam Tip: Clearly link the fight for democratic rights (suffrage) to the demand for dress reform. Explain the specific health and practical reasons for abandoning restrictive clothing, and acknowledge the conservative resistance against these changes.
Question 6. भारतीय वस्त्रों एवं महात्मा गाँधी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer: पोरबन्दर गुजरात में जन्में महात्मा गांधी बचपन में परंपरागत वस्त्र पहनते थे। लेकिन 19 वर्ष की आयु में जब वे कानून की पढ़ाई करने लंदन गए तो वे पश्चिमी पोशाकों की ओर आकृष्ट हुए। 1890 ई0 के दशक में दक्षिण अफ्रीका में वकालत करने तक वे कोट-पैंट व पगड़ी पहनते थे। 1913 ई0 में दक्षिण अफ्रीकी सरकार के विरोध में जब उन्होंने वहाँ भारतीय कोयला खदान मजदूरों का समर्थन किया तो उन्हें पश्चिमी वस्त्र व्यर्थ प्रतीत हुए और उन्होंने लुंगी-कुर्ता पहनने का प्रयोग आरंभ किया। साथ ही विरोध करने के लिए खड़े हो गए। 1915 ई. में भारत वापसी पर उन्होंने काठियावाड़ी किसान का रूप धारण कर लिया। अंततः 1921 में उन्होंने अपने शरीर पर केवल एक छोटी-सी धोती को अपना लिया। गाँधीजी इन पहनावों को जीवन भर नहीं अपनाना चाहते थे। वह तो केवल एक या दो महीने के लिए ही किसी भी पहनावे को प्रयोग के रूप में अपनाते थे। परंतु शीघ्र ही उन्होंने अपने इस पहनावे को गरीबों के पहनावे का रूप दे दिया। इसके बाद उन्होंने अन्य वेशभूषाओं का त्याग कर दिया और जीवन भर एक छोटी सी धोती पहने रखी। इस वस्त्र के माध्यम से वह भारत के साधारण व्यक्ति की छवि पूरे विश्व में दिखाने में सफल रहे। महात्मा गाँधी ने विदेशी वस्त्रों के स्थान पर खादी पहनने के लिए बल दिया। उन्होंने देशवासियों को प्रेरित किया कि वे चरखा चलाएँ और स्वयं के बनाए हुए वस्त्र पहनें। उनके लिए खादी शुद्धता, सादगी और राष्ट्रभक्ति का पर्याय थी। उनके प्रयासों से शीघ्र ही पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खादी को अपना लिया और खादी वस्त्र राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गए।
In simple words: Mahatma Gandhi, initially adopting Western attire in London and South Africa, later embraced traditional Indian clothing, culminating in a simple dhoti by 1921. This sartorial evolution symbolized his solidarity with the poor, rejection of colonial influence, and promotion of Khadi as a powerful emblem of purity, simplicity, and nationalism across India.
🎯 Exam Tip: Trace Gandhi's clothing evolution from Western to traditional Indian attire, highlighting the key turning points and the symbolic significance of each change (e.g., lungi-kurta for workers' rights, dhoti for simplicity and identifying with the poor, Khadi for nationalism).
Free study material for Social Science
UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Social Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Social Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Social Science Class 9 Solved Papers
Using our Social Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 8 पहचान का सामाजिक इतिहास in printable PDF format for offline study on any device.