Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Social Science. Our expert-created answers for Class 9 Social Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 6 किसान और कष्टकार UP Board Solutions for Class 9 Social Science
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Social Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 6 किसान और कष्टकार solutions will improve your exam performance.
Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार UP Board Solutions PDF
UP Board Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 6 किसान और काश्तकार
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Social Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 6 किसान और काश्तकार.पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. अठारहवीं शताब्दी में इंग्लैंड की ग्रामीण जनता खुले खेत की व्यवस्था को किस दृष्टि से देखती थी। संक्षेप में व्याख्या करें। इस व्यवस्था को-
1. एक संपन्न किसान,
2. एक मजदूर,
3. एक खेतिहर स्त्री।
की दृष्टि से देखने का प्रयास करें।
Answer:
(1) एक संपन्न किसान की दृष्टि में - 16वीं शताब्दी में जब ऊन की कीमतें बढ़ीं तो संपन्न किंसानों ने साझा भूमि की सबसे अच्छी चरागाहों की निजी पशुओं के बाड़बंदी शुरू कर दी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि भेड़ी को अच्छा चारा मिल सके। उन्होंने गरीब लोगों को भी बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया और उन्हें साझा भूमि पर पशु चराने से भी मना कर दिया। बाद में 18वीं सदी के मध्य में इस बाड़बंदी को कानूनी मान्यता देने के लिए ब्रिटिश संसद ने 4,000 से अधिक अधिनियम पारित किए।
(2) एक मजदूर की दृष्टि में - गरीब मजदूरों के जीवित बने रहने के लिए साझा भूमि बहुत आवश्यक थी। यहाँ वे अपनी गायें, भेड़े आदि चराते थे और आग जलाने के लिए जलावन तथा खाने के लिए कंद-मूल एवं फल इकट्ठा करते थे। वे नदियों तथा तालाबों में मछलियाँ पकड़ते थे, और साझा वनों में खरगोश का शिकार करते थे।
(3) एक खेतिहर स्त्री की दृष्टि में - खेतिहर महिला प्रायः खुले खेतों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्य करती थी। साझी भूमि से वह घरेलू कार्यों के लिए ईंधन एकत्रित करती थी तथा चरागाहों में पशुओं को चराने में सहयोग करती थी। इस प्रकार खुले खेतों के अतिरिक्त साझी भूमि ही उसके आर्थिक विकास का एकमात्र साधन थी। वे अपने पशुओं को चराने, फल और जलावन एकत्र करने के लिए साझा भूमि का प्रयोग करते थे । यद्यपि खुले खेतों के गायब हो जाने से इन सभी क्रियाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जब खुली खेत प्रणाली समाप्त होना प्रारंभ हुई, वनों से जलाने के लिए जलावन एकत्र करना या साझा भूमि पर पशु चराना अब संभव नहीं था। वे कंद-मूल एवं फल इकट्ठा नहीं कर सकते थे या मांस के लिए छोटे जानवरों का शिकार नहीं कर सकते थे।
In simple words: In the 18th century England, a rich farmer saw open fields as an opportunity to enclose common lands for private grazing, especially for sheep. A laborer viewed common land as essential for survival, using it for grazing, firewood, and foraging. A female farm laborer saw it as a resource for daily household needs and family sustenance, crucial for collecting fuel, grazing animals, and gathering food.
🎯 Exam Tip: When explaining perspectives, ensure you clearly differentiate the benefits and drawbacks for each social group to demonstrate a comprehensive understanding of the enclosure movement's impact.
Question 2. इंग्लैण्ड में हुए बाड़बंदी आंदोलन के कारणों की संक्षेप में व्याख्या करें।
Answer: इंग्लैण्ड में बाड़बंदी आंदोलन को प्रोत्साहित करने वाले सभी कारण अंततः लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रेरित थे। इनमें से कुछ कारक इस प्रकार थे-
1. पौष्टिक चारा फसलों की कृषि के लिए-ऊन के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए पौष्टिक चारा फसलों की तथा पशुओं की नस्ल सुधारने की आवश्यकता थी। इसलिए अपने पशुओं को गाँव के अन्य पशुओं से अलग रखने तथा पौष्टिक चारा फसलों के उत्पादन के लिए भी संपन्न किसानों ने अपने खेतों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी ।
2. अनाज की माँग में वृद्धि-18वीं सदी के अंतिम दशकों में बाड़ाबंदी आंदोलन तेजी से सारे इंग्लैण्ड में फैल गया। इसका मूल कारण दुनिया के सभी भागों में तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण अनाज की बढ़ती हुई माँग थी। किसानों ने अपनी भूमियों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी जिससे उनमें अधिक-से-अधिक अनाज उगाना संभव हो सके ।
3. ऊन के मूल्यों में वृद्धि-16वीं सदी के आरंभ से ही ऊन के मूल्यों में होने वाली वृद्धि ने इंग्लैण्ड के किसानों को अधिक-से-अधिक भेड़ों को पालने के लिए प्रोत्साहित किया।
4. साझा भूमि पर अधिकार संपन्न किसान अपनी भूमि का विस्तार करना चाहते थे जिससे वे अधिक निजी चरागाह बना सकें। इसके लिए उन्होंने साझा भूमियों को काटकर उस पर बाड़ाबंदी आरंभ कर दी ।
In simple words: The enclosure movement in England was driven by the desire for profit, fueled by the need to improve livestock breeds, meet rising demand for grain due to population growth, capitalize on increasing wool prices, and expand private grazing lands for wealthy farmers. These factors collectively led to the fencing off of common lands for private use.
🎯 Exam Tip: Focus on economic motivations and population growth as primary drivers of the enclosure movement. Listing and explaining each factor clearly will earn full marks.
Question 3. इंग्लैण्ड के गरीब किसान थेसिंग मशीन का विरोध क्यों कर रहे थे?
Answer: इंग्लैण्ड के गरीब किसान श्रेसिंग मशीन का विरोध इसलिए कर रहे थे, क्योंकि-
1. इसने फसल की कटाई के समय कामगारों के लिए रोजगार के अवसर कम कर दिए। इससे पहले मजदूर खेतो में विभिन्न काम करते हुए जमींदार के साथ बने रहते थे। बाद में, उन्हें केवल फसल कटाई के समय ही काम पर रखा जाने लगा।
2. अधिकतर मजदूर आजीविका के साधन गवाँ कर बेरोजगार हो गए। इसलिए वे औद्योगिक मशीनों का विरोध कर रहे थे।
3. फ्रांस के विरुद्ध युद्ध समाप्त होने पर गाँवों में वापस लौटे सैनिकों के लिए रोजगार की आवश्यकता थी परन्तु मशीनीकरण ने रोजगार के अवसर सीमित कर दिए थे।
In simple words: Poor farmers in England opposed threshing machines because these machines drastically reduced the need for manual labor, leading to widespread unemployment and loss of livelihood. The post-war return of soldiers further intensified the competition for scarce jobs, making mechanization a direct threat to their survival.
🎯 Exam Tip: Highlight the direct impact of mechanization on employment and the economic struggles of the working class. Connecting it to broader social context like returning soldiers adds depth to the answer.
Question 4. कैप्टन स्विंग कौन था? यह नाम किस बात का प्रतीक था और वह किन वर्गों का प्रतिनिधित्व करता था?
Answer: कैप्टन स्विंग एक मिथकीय नाम था जिसका प्रयोग धमकी भरे खतों में श्रेसिंग मशीनों और जमींदारों द्वारा मजदूरों को काम देने में आनाकानी के ग्रामीण अंग्रेज विरोध के दौरान किया जाता था। कैप्टन स्विंग के नाम ने जमींदारों को चौकन्ना कर दिया। उन्हें यह खतरा सताने लगा कि कहीं हथियारबंद गिरोह रात में उन पर भी हमला न बोल दें और इस कारण बहुत सारे जमींदारों ने अपनी मशीनें खुद ही तोड़ डालीं। कैप्टन स्विंग, सम्पन्न किसानों के विरुद्ध मजदूरों तथा बेरोजगारों के उग्र विचारों का प्रतीक था। वह भूमिहीन मजदूरों तथा बेरोजगारों के एक बड़े समूह का प्रतिनिधित्व करता था।
In simple words: Captain Swing was a mythical figure used in threatening letters during rural English protests against threshing machines and landlords. This name symbolized the anger and resistance of landless laborers and the unemployed against the wealthy farmers who introduced labor-saving machinery.
🎯 Exam Tip: Emphasize "Captain Swing" as a symbol of collective resistance and the voice of the dispossessed, rather than an actual person. Discussing its impact on landowners and its representation of the working class is key.
Question 5. अमेरिका पर नए अप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार को क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: अमेरिका पर नए अप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के प्रभाव-
1. वनों के कटाव तथा घास भूमियों के विनाश ने अमेरिका के पर्यावरण संतुलन को नष्ट कर दिया जिसके कारण देश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में धूलभरी आँधियाँ चलने लगीं तथा वर्षा की मात्रा में कमी आने लगी ।
2. नए प्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के क्रम में बड़ी संख्या में वनों और घास भूमियों को कृषि क्षेत्रों में बदल दिया गया।
3. इन क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासियों को पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों की ओर विस्थापित कर दिया गया।
4. श्वेत आबादी तथा कृषि के पश्चिमी विस्तार के कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश बन गया।
In simple words: The westward expansion of new immigrants in America led to extensive deforestation and grassland destruction for agriculture, disrupting ecological balance and causing dust storms and reduced rainfall. It also displaced native communities and transformed America into a major global wheat producer.
🎯 Exam Tip: Focus on the dual impact-environmental degradation (deforestation, dust storms) and socio-economic changes (displacement of natives, rise as a wheat producer)-to provide a balanced answer.
Question 6. अमेरिका में फसल काटने वाली मशीन के फायदे-नुकसान क्या-क्या थे?
Answer: अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के लाभ-
1. गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि संभव-फसल काटने की नई मशीनों के प्रयोग से ही गेहूं का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सका जिसके कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश बन गया।
2. समय की बचत-सन् 1831 में अमेरिका में साइरस मैककार्मिक नामक व्यक्ति ने फसल काटने की एक मशीन बनाई जिससे 15 दिन में 500 एकड़ भूमि पर कटाई संभव थी।
3. बड़े फार्मों पर कृषि संभव-कटाई की नई-नई मशीनों के फलस्वरूप ही विशाल आकार के खेतों पर कृषि कार्य संभव हो सका। नई मशीनों की सहायता से 4 आदमी मिलकर एक सीजन में 3,000 से 4,000 एकड़ भूमि पर फसल का उत्पादन कर सकते थे। अमेरिका में फसल काटने वाली मशीन से हानि-
1. निर्धन किसानों के लिए अभिशाप-अनेक छोटे किसानों ने भी बैंकों के ऋण की सहायता से इन मशीनों को खरीदा परंतु अचानक गेहूँ की माँग में कमी ने इन किसानों को बर्बाद कर दिया।
2. बेरोजगारी में वृद्धि-फसल कटाई की नई-नई मशीनों के कारण मजदूरों की माँग में तेजी से कमी आई जिसके कारण भूमिहीन मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उपस्थित हो गया।
In simple words: Harvesting machines in America significantly increased wheat production, saved time, and allowed for large-scale farming. However, they proved disastrous for small farmers who incurred debt, and led to mass unemployment for landless laborers, creating a crisis for their livelihoods.
🎯 Exam Tip: Structure your answer by clearly separating the "advantages" and "disadvantages" of the machines. For advantages, mention scale and efficiency; for disadvantages, focus on economic hardship for small farmers and unemployment for laborers.
Question 7. अमेरिका में गेहूं की खेती में आए उछाल और बाद में पैदा हुए पर्यावरण संकट से हम क्या सबक ले सकते हैं?
Answer: अमेरिका में गेहूं की खेती में आए तेज उछाल के चलते कृषि के अंतर्गत और अधिक क्षेत्रों को शामिल करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर वन एवं घास भूमियों को साफ किया गया। एक व्यापक प्रयास के चलते अमेरिका शीघ्र ही विश्व का अग्रणी गेहूँ उत्पादक देश बन गया। लेकिन इसके फलस्वरूप पश्चिम एवं दक्षिण अमेरिका में एक नया पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया जिससे सारा क्षेत्र धूल भरी आँधियों से ढंक गया और यह प्राकृतिक आपदा बड़ी संख्या में मनुष्य एवं पशुओं की मृत्यु का कारण बनी । इस घटना से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि हमें अपने आर्थिक हितों के लिए पर्यावरण का अनियंत्रित और अवैज्ञानिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमें मानव विकास के ऐसे रास्ते तलाश ने चाहिए जिससे पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना मानव विकास को उच्च स्तर पर स्थापित किया जा सके ।
In simple words: The rapid expansion of wheat farming in America led to the clearing of vast forests and grasslands, turning the country into a leading wheat producer but also causing severe environmental crises like dust storms. We learn that unchecked economic development, without considering environmental impact, leads to ecological disaster and that sustainable development is crucial for long-term human well-being.
🎯 Exam Tip: Connect agricultural expansion to environmental consequences, specifically dust storms and loss of life. The "lesson learned" should emphasize sustainable development and balancing economic interests with ecological preservation.
Question 8. अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर क्यों दबाव डाल रहे थे?
Answer: अंग्रेज निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे-
1. भारत के अनेक क्षेत्रों की जलवायु अफीम की खेती के लिए उपयुक्त थी ।
2. इंग्लैण्ड में चाय अत्यधिक लोकप्रिय हो गई। किन्तु इंग्लैण्ड के पास धन देने के अतिरिक्त ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जो वे चाय के बदले में चीन में बेच सकें। किन्तु ऐसा करने से इंग्लैण्ड अपने खजाने को हानि पहुँचा रहा था। यह देश के खजाने को हानि पहुँचा कर इसकी संपत्ति को कम कर रहा था। इसलिए व्यापारियों ने इस घाटे को रोकने के तरीके सोचे। उन्होंने एक ऐसी वस्तु खोज निकाली जिसे वे चीन में बेच सकते थे और चीनियों को उसे खरीदने के लिए मना सकते थे।
3. अफीम ऐसी वस्तु थी। इसलिए अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे।
4. अंग्रेजों को चीन से चाय खरीदने के लिए उसको मूल्य चाँदी के सिक्कों में चुकाना पड़ता था परंतु अंग्रेज इस चाँदी को बचाने के लिए भारतीय अफीम को चीन में बेचते थे। अफीम से प्राप्त आय से ही वह वहाँ से चाय खरीदते थे और उसे यूरोप में बेचकर दोहरा लाभ कमाते थे ।
In simple words: The British pressured Indian farmers to cultivate opium because India's climate was ideal, and it provided a valuable commodity to trade with China for tea. This allowed Britain to avoid depleting its silver reserves by paying for Chinese tea with opium, generating significant profits for the East India Company.
🎯 Exam Tip: Focus on the economic motivations: suitable Indian climate, balance of trade deficit with China, and the lucrative profits from the opium trade. Explain how opium solved Britain's silver drain problem.
Question 9. भारतीय किसान अफीम की खेती के प्रति क्यों उदासीन थे?
Answer: भारतीय किसान निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती करने के प्रति उदासीन थे-
1. जिन किसानों के पास अपनी भूमि नहीं थी। वे जमींदारों से भूमि पट्टे पर लेकर खेती करते थे। इसके लिए उन्हें किराया देना पड़ता । गाँव के निकट स्थित अच्छी भूमि के लिए जमींदार बहुत अधिक किराया वसूल करते थे।
2. अफीम की खेती गाँवों के निकट स्थित सबसे उपजाऊ भूमि पर उगानी पड़ती थी। भूमि में अत्यधिक खाद भी डालनी पड़ती थी। किसान ऐसी भूमि पर प्रायः दालें उगाया करते थे। यदि वे इस भूमि पर अफीम उगाते, तो दालों को घटिया भूमि पर उगाना पड़ता। परिणामस्वरूप दालों का उत्पादन बहुत ही कम होता।
3. अफीम की खेती करना एक कठिन प्रक्रिया थी। इसका पौधा नाजुक होता था इसलिए फसल को अच्छी तरह पोषण करने के लिए बहुत अधिक समय लग जाता था। परिणामस्वरूप उनके पास अन्य फसलों की देखभाल करने के लिए समय नहीं बच पाता था।
4. सरकार किसानों को उनके द्वारा उगाई गई अफीम का बहुत ही कम मूल्य देती थी। इतनी कम कीमत पर अफीम की खेती करने में किसानों को लाभ की बजाय हानि उठानी पड़ती थी। अफीम को बेचने से होने वाला लाभ अंग्रेजों की जेब में जाता था।
In simple words: Indian farmers were reluctant to grow opium due to high rents for good land, the need to use their most fertile land and intensive labor for a crop that yielded low profits. Furthermore, the British government offered very low prices, making opium cultivation unprofitable and a drain on resources that could otherwise be used for food crops.
🎯 Exam Tip: Highlight the economic disadvantages for farmers (low price, high rent, loss of fertile land for food crops) and the labor-intensive nature of opium cultivation. This explains their resistance despite British pressure.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. अमेरिका के आदिम जनजातीय समुदाय के लोग किस तरह से जीवन-यापन करते थे?
Answer: महान् खोजकर्ता कोलंबस द्वारा अमेरिका की खोज करने से पहले इस भू-भाग पर अनेक आदिम जनजातियाँ निवास करती थीं, जिन्हें भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता था। 15वीं शताब्दी में यूरोपीय लोगों के अमेरिका में आगमन पर मूल जनजातीय समुदाय अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में पीछे हटने लगी। जनजातीय समुदाय के लोग मक्का, फलियों, तंबाकू और कुम्हड़े की कृषि करते थे। इस समुदाय के कुछ लोग शिकार करके, खाद्य पदार्थों का संकलन करके तथा मछलियाँ पकड़कर अपना भरण-पोषण और जीवन-यापन करते थे।
In simple words: Before European arrival, indigenous communities in America lived by cultivating crops like maize, beans, and tobacco, alongside hunting, gathering wild foods, and fishing. Their lifestyle was self-sufficient and deeply connected to their local environment.
🎯 Exam Tip: Describe their subsistence economy, emphasizing a mix of agriculture, hunting, gathering, and fishing to show their adaptability and resourcefulness.
Question 2. यूरोपीय लोग अमेरिका की तरफ क्यूँ आकृष्ट हुए?
Answer: यूरोपीय लोगों को अमेरिका में अनेक संभावनाएँ नजर आती थीं। अमेरिका में कृषि भूमि विस्तार, वन उत्पादों का निर्यात एवं खनिज संपदा को दोहन आदि के कारण यूरोपीय लोग अमेरिका की ओर आकर्षित हुए ।
In simple words: Europeans were drawn to America by the promise of vast agricultural lands, abundant forest products, and rich mineral resources, all offering opportunities for economic expansion and wealth.
🎯 Exam Tip: Focus on the economic pull factors: agricultural expansion, natural resources (forests, minerals), and trade opportunities as key attractions for Europeans.
Question 3. चीन में अफीम के व्यापार की शुरुआत किस देश ने की थी?
Answer: पुर्तगाल ने चीन में अफीम व्यापार की शुरुआत की थी।
In simple words: The Portuguese were the first to initiate the opium trade with China.
🎯 Exam Tip: Directly state the country responsible for starting the trade. This is a factual recall question.
Question 4. अंग्रेज व्यापारी चीन को चाय का मूल्य किस रूप में चुकाते थे?
Answer: अंग्रेज व्यापारी चाय के बदले चाँदी के सिक्के (बुलियन) का भुगतान करते थे।
In simple words: British traders paid China for tea using silver coins, also known as bullion.
🎯 Exam Tip: Mentioning "silver coins (bullion)" is crucial, as it highlights the drain of silver from Britain, which was a key reason for the opium trade.
Question 5. 1750 से 1900 ई. के मध्य इंग्लैण्ड की जनसंख्या कितने गुना बढ़ी थी?
Answer: इंग्लैण्ड की जनसंख्या में 1750 से 1900 ई० की अवधि के बीच चार गुना की वृद्धि हुई ।
In simple words: Between 1750 and 1900, England's population increased fourfold.
🎯 Exam Tip: Remember the exact multiplication factor ("चार गुना") and the specified time period for accuracy.
Question 6. वे दो फसलें कौन-सी हैं जिनसे मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है?
Answer: मृदा में नाइट्रोजन की वृद्धि करने वाली दो फसलें शलजम और तिपतिया घास है।
In simple words: Turnips and clover are two crops that help increase nitrogen content in the soil.
🎯 Exam Tip: Identify these specific crops (turnips and clover) as nitrogen-fixing plants, important for soil fertility.
Question 7. इंग्लैण्ड के किस भाग में सघन कृषि की जाती थी?
Answer: इंग्लैण्ड के मध्य भाग में सघन कृषि की जाती थी।
In simple words: Intensive agriculture was primarily practiced in the central region of England.
🎯 Exam Tip: Focus on "मध्य भाग" (central part) as the specific region for intensive farming.
Question 8. निर्धन किसानों को साझा भूमि से प्राप्त होने वाले दो लाभ बताइए ।
Answer:
1. पशुओं के लिए चरागाह की प्राप्ति।
2. जलावन के लिए लकड़ी की प्राप्ति ।
In simple words: Poor farmers benefited from common land by using it for grazing their animals and collecting firewood.
🎯 Exam Tip: Clearly state two distinct benefits like "grazing" and "firewood" to show the utility of common lands for impoverished farmers.
Question 9. खलिहान जलने की पहली घटना इंग्लैण्ड के किस भाग में घटित हुई?
Answer: खलिहान जलने की प्रथम घटना इंग्लैण्ड के उत्तर-पश्चिम भाग में घटित हुई ।
In simple words: The first incident of barn burning in England occurred in the north-western part of the country.
🎯 Exam Tip: Pinpoint the geographical location ("उत्तर-पश्चिम भाग") correctly for this specific historical event.
Question 10. विश्व के किस देश को 'रोटी की टोकरी' कहा जाता था?
Answer: संयुक्त राज्य अमेरिका को रोटी की टोकरी' कहा जाता था।
In simple words: The United States of America was known as the 'Bread Basket' of the world.
🎯 Exam Tip: Identify the United States as the "Bread Basket of the World" due to its vast agricultural output, especially wheat.
Question 11. त्रिकोणीय व्यापार में शामिल देश कौन-से थे?
Answer: भारत, चीन और इंग्लैण्ड त्रिकोणीय व्यापार में शामिल देश थे ।
In simple words: India, China, and England were the three countries involved in the triangular trade.
🎯 Exam Tip: List all three countries (India, China, England) accurately to describe the components of the triangular trade.
Question 12. अंग्रेज सरकार के सरकारी आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
Answer: भू-राजस्व अंग्रेज सरकार के सरकारी आय को प्रमुख स्रोत था।
In simple words: Land revenue was the primary source of income for the British government.
🎯 Exam Tip: Recognize "भू-राजस्व" (land revenue) as the core financial pillar of the British administration in India.
Question 13. 18वीं सदी के अंत तक अमेरिका के कितने भू-भाग पर वन थे?
Answer: 18वीं सदी के अंत तक अमेरिका की 80 करोड़ एकड़ भूमि पर वन थे।
In simple words: By the end of the 18th century, approximately 800 million acres of land in America were covered by forests.
🎯 Exam Tip: State the figure (80 करोड़ एकड़) accurately, indicating the vast forest cover before extensive expansion.
Question 14. 1830 ई. से पहले फसल की कटाई के लिए किस औजार का प्रयोग होता था?
Answer: 1830 ई. से पहले फसल काटने के लिए हंसिए का प्रयोग होता था।
In simple words: Before 1830 AD, sickles were primarily used for harvesting crops.
🎯 Exam Tip: Identify "हंसिए" (sickle) as the traditional tool for harvesting before mechanization.
Question 15. प्लासी का युद्ध कब हुआ था?
Answer: प्लासी का युद्ध 1757 ई. में हुआ था ।
In simple words: The Battle of Plassey took place in 1757 AD.
🎯 Exam Tip: Remember the exact year (1757) as it's a critical date in Indian history.
Question 16. फसल काटने की पहली मशीन किसने बनायी थी?
Answer: साइरस मैक्कॉर्मिक ने सन् 1831 ई. में प्रथम फसल काटने की मशीन बनाई थी।
In simple words: Cyrus McCormick invented the first harvesting machine in 1831 AD.
🎯 Exam Tip: State the inventor's name (Cyrus McCormick) and the year (1831) correctly.
Question 17. रेतीला तूफान या काला तूफान क्या है?
Answer: अमेरिका में गेहूं की खेती का विस्तार 1930 ई. के दशक में भयानक रेतीले तूफानों का कारण बना। 1930 ई. के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आने वाली तबाही फैलाने वाले भयानक रेतीले तूफानों को 'काला तूफान कहा गया।
In simple words: The "Black Blizzards" or dust storms were severe environmental disasters that occurred in the 1930s in the southern American plains, caused by extensive wheat cultivation and poor land management. These events, also known as 'काला तूफान', resulted from the destruction of topsoil and vegetation.
🎯 Exam Tip: Define "Black Blizzards" by linking it to the 1930s, southern American plains, and the primary cause (extensive wheat cultivation and environmental mismanagement). The Hindi term 'काला तूफान' should also be included.
Question 18. रेतीले तूफानों के परिणाम बताइए ।
Answer: रेतीले तूफानों के आने से प्रभावित क्षेत्र में अँधेरा छा जाता था और ऊपर से रेत गिरता था जिससे लोग अन्धे हो जाते थे और लोगों का दम घुटने लगता था। पशु बड़ी संख्या में दम घुटने से मारे जाते थे। ट्रैक्टर और मशीने रेत के ढेरों में फंसकर इतने बेकार हो गए थे कि उनकी मरम्मत कर पाना संभव नहीं था।
In simple words: Dust storms caused darkness, blinded people, led to suffocation and death of livestock, and rendered farm machinery useless by burying it in sand. These events devastated human and animal life and brought agricultural operations to a halt.
🎯 Exam Tip: Describe the immediate impacts clearly: visibility issues, health hazards (suffocation), loss of livestock, and immobilization of machinery. This highlights the severity of the disaster.
Question 19. 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में अमेरिका में गेहूँ उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए ।
Answer: अमेरिका में 19वीं शताब्दी में गेहूं उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि के लिए निम्न कारण उत्तरदायी थे-
1. गेहूं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि होना ।
2. अमेरिका की नगरीय जनसंख्या में तेजी से वृद्धि ।
3. निर्यात बाजार को बढ़ावा देना।
In simple words: The significant increase in US wheat production during the late 19th century was driven by rising wheat prices, rapid growth in urban populations creating higher demand, and the expansion of export markets.
🎯 Exam Tip: Focus on demand-side factors: increased prices, growing urban population, and strong export markets. These combined to incentivize higher wheat production.
Question 20. इंग्लैण्ड के किसान 1660 ई. के दशक में किस फसल की खेती करने लगे थे?
Answer: इस अवधि में इंग्लैण्ड के कई हिस्सों में किसान शलजम और तिपतिया घास की खेती करने लगे थे। उन्हें शीघ्र ही यह एहसास हो गया कि इन दोनों फसलों की खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। साथ ही शलजम को पशु बड़े चाव से खाते थे ।
In simple words: In the 1660s, English farmers began cultivating turnips and clover, realizing these crops enhanced soil fertility and provided excellent feed for livestock.
🎯 Exam Tip: Identify turnips and clover, and briefly explain their dual benefit for soil enrichment and animal feed, showcasing agricultural innovation.
Question 21. इंग्लैण्ड के ग्रामीण लोगों ने खुले खेतों और कॉमन्स जमीनों का प्रयोग किस प्रकार किया?
Answer: ऐसी सामूहिक भूमि जिस पर सभी ग्रामीणों का अधिकार होता था। यहाँ वे अपने मवेशी और भेड़ बकरियाँ चराते थे। इस भू-भाग पर वे लकड़ियाँ और कंद-मूल फल एकत्रित करते थे। वे लोग जंगल में शिकार करते तथा नदियों एवं तालाबों से मछली पकड़ने का कार्य करते थे । निर्धन वर्ग के लिए यह सामूहिक भूमि जीवन-यापन का आधारभूत साधन थी। इस भू-भाग के माध्यम से वे लोग अपनी आय बढ़ाते तथा पशुपालन करते थे।
In simple words: Rural people in England used open fields and common lands for grazing livestock, collecting firewood and edible roots, hunting small game, and fishing. These shared resources were fundamental for their subsistence and contributed to their income and animal husbandry.
🎯 Exam Tip: Detail the various ways common lands were utilized (grazing, foraging, hunting, fishing) and emphasize their crucial role in the livelihood and economic sustenance of the rural poor.
Question 22. खुले खेतों और कॉमन्स भूमि का आवंटन किस तरह किया जाता था?
Answer: 18वीं सदी के अंतिम वर्षों में इंग्लैण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत खुलापन पाया जाता था। जमीन भू-स्वामियों की निजी संपत्ति नहीं होती है और इस भूमि की बाड़ाबंदी भी नहीं की गयी थी। किसान अपने गाँवों के निकटवर्ती क्षेत्रों में कृषि कार्य करते थे । प्रत्येक वर्ष के आरंभ में एक सभा बुलाई जाती थी जिसमें गाँव के प्रत्येक व्यक्ति की भूमि के टुकड़े बाँट दिए जाते थे।
In simple words: In 18th-century England, open fields and common lands were not privately owned or enclosed. Farmers worked plots near their villages, and each year, villagers would meet to reallocate land parcels, ensuring equitable access to both good and poor quality land.
🎯 Exam Tip: Explain the communal aspect of land ownership and distribution, highlighting the annual reallocation process and the goal of ensuring fair access to diverse land types for all villagers.
Question 23. बंगाल और बिहार के किसानों के लिए औपनिवेशिक सरकार द्वारा आरंभ, की गयी पेशगी प्रणाली क्या थी?
Answer: बंगाल व बिहार को औपनिवेशिक सरकार द्वारा अफीम की खेती करने के लिए अग्रिम धन की अदायगी की जाती थी, जिसे पेशगी कहते थे। इस पेशगी की एवज में उन्हें अफीम की खेती करने को विवश किया जाता था। इस तरह इस क्षेत्र के किसान फसल एजेंटों के अधीन हो गए।
In simple words: The 'Pesghi' system was an advance payment provided by the colonial government to farmers in Bengal and Bihar, coercing them into cultivating opium. This system effectively turned farmers into indentured laborers for crop agents, forcing them to grow opium instead of other crops.
🎯 Exam Tip: Define 'Pesghi' as an advance payment for opium cultivation. Crucially, explain how it served as a coercive mechanism, trapping farmers and putting them under the control of crop agents, rather than a genuine aid.
Question 24. अंग्रेजों द्वारा चीन में अफीम के व्यापार को चीन के लोगों पर प्रभाव बताइए ।
Answer: अंग्रेजों द्वारा चीन में अफीम का व्यापार विस्तार करने से चीन के लोग अफीम के आदी हो गए। यह अफीम की लत चीन के समाज के सभी वर्गों जैसे-दुकानदार, सरकारी कर्मचारी, सैनिक, उच्च वर्ग और भिखारियों तक में फैल गयी। 1839 ई० में कैंटन के विशेष आयुक्त लिन जेशू के अनुसार चीन में 40 लाख लोग अफीम का सेवन कर रहे थे। कैंटन में रहने वाले एक अंग्रेज डॉक्टर के अनुसार उस समय चीन में लगभग 1 करोड़ 20 लाख व्यक्ति अफीम के नशे के आदी थे।
In simple words: The British expansion of opium trade in China led to widespread addiction across all social classes, from merchants to beggars, severely impacting Chinese society and health. By 1839, millions were addicted, crippling the population.
🎯 Exam Tip: Highlight the social impact: widespread addiction across all classes. Quantifying the addiction with approximate figures (millions) strengthens the answer, showcasing the scale of the problem caused by British trade policies.
Question 25. भारत में अफीम के उत्पादन में वृद्धि का उल्लेख कीजिए।
Answer: 1767 ई० से पहले भारत से मात्र 500 पेटी अफीम निर्यात की जाती थी। अगले चार वर्ष के अंदर यह मात्रा बढ़कर 1,500 पेटी हो गयी। 1870 ई0 तक प्रतिवर्ष भारत से 50,000 पेटी अफीम निर्यात की जाने लगी। इस प्रकार जैसे-जैसे भारत से अफीम का निर्यात चीन में बढ़ता गया वैसे-वैसे, भारत में अफीम के उत्पादन में वृद्धि होती गयी ।
In simple words: Opium production in India dramatically increased under British rule, escalating from a mere 500 chests exported annually before 1767 to 50,000 chests by 1870. This surge directly corresponded with the growing British demand to supply the Chinese market.
🎯 Exam Tip: Use the provided statistics (500 chests to 50,000 chests and the years) to illustrate the exponential growth in opium production and export, demonstrating its increasing importance to British trade.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. कृषि मशीनों के विकास को किसानों पर प्रभाव बताइए।
Answer:
1. नवीन कृषि मशीनें कृषकों के लिए अभिशाप सिद्ध हुईं। अनेक किसानों ने इस आशा के साथ कृषि मशीनों को खरीदा कि गेहूँ के मूल्यों में तेजी बनी रहेगी। इन किसानों को बैंक सरलता पूर्वक ऋण दे देते थे। लेकिन इस ऋण को चुकाना उन किसानों के लिए कठिन होता था। बैंक ऋण समय पर न चुका पाने की स्थिति में किसान अपनी जमीनें गंवा बैठे। ऐसे में जीविकाविहीन किसानों को नए सिरे से रोजगार की तलाश करनी पड़ती थी।
2. इस समयावधि में निर्धन किसानों को सरलता से रोजगार नहीं मिल पाता था। बिजली से चलने वाली मशीनों के प्रचलन में आने से मजदूरों की माँग अत्यधिक घट गयी थी।
3. प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की माँग घटने लगी, लेकिन उत्पादन ज्यादा होने से बाजार गेहूँ से पट गया। फलस्वरूप गेहूं का मूल्य गिरने लगा। गेहूं का निर्यात लगभग बंद हो गया। ज्यादातर किसानों के सम्मुख ऋणग्रस्तता का संकट उपस्थित हो गया। इस मंदी का प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पड़ा । 1930 ई. की विश्वव्यापी मंदी के लिए कृषि मंदी को महत्त्वपूर्ण कारण माना जाता है।
In simple words: Agricultural machinery was a mixed blessing; while initially promising higher yields, it plunged many small farmers into debt, leading to land loss when wheat prices fell after WWI. It also caused massive unemployment among laborers, as machines replaced manual work, exacerbating rural poverty and contributing to the Great Depression.
🎯 Exam Tip: Discuss the economic consequences for both small farmers (debt, land loss) and laborers (unemployment). Link these impacts to broader economic downturns like the post-WWI decline in wheat prices and the Great Depression.
Question 2. चीन के लोगों को अफीम का आदी कैसे बनाया गया?
Answer: चीन के लोग अफीम के आदी हो गए थे, इस बात से वहाँ के लोग चिंतित थे। चीन के शासकों ने औषधीय उपयोग के अतिरिक्त अफीम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। किन्तु 18वीं सदी के मध्य में पश्चिम के व्यापारियों ने अफीम का अवैध व्यापार करना आरंभ कर दिया। चीन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाहों पर अफीम जहाजों से उतारी जाती थी, और वहाँ से स्थानीय एजेंटों के माध्यम से देश के आंतरिक हिस्सों में इसे पहुँचाया जाता था। 1820 ई0 के दशक की शुरुआत में प्रतिवर्ष लगभग 10,000 क्रेट अवैध रूप से चीन में मँगवाए जाते थे। 15 वर्ष बाद प्रतिवर्ष अफीम के लगभग 35,000 क्रेट उतारे जाने लगे थे। शीघ्र ही चीन के लगभग सभी वर्ग के लोग अफीम का सेवन करने लगे। संपन्न तो संपन्न भिखारी भी चीन में अफीम के बिना नहीं रह सकते थे। सन् 1839 तक चीन में अफीम का सेवन करने वालों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी।
In simple words: Despite prohibitions, Western traders introduced illegal opium into China in the mid-18th century, smuggling it through southern ports and distributing it inland via local agents. The sheer volume of illicit opium, escalating from 10,000 to 35,000 chests annually, quickly led to widespread addiction across all social strata.
🎯 Exam Tip: Explain the *process* of addiction: illegal trade, smuggling routes, local distribution, and the massive scale of opium influx. Mentioning the Chinese government's efforts to ban it highlights the illicit nature of the trade.
Question 3. विशाल मैदानों का पूरा क्षेत्र 'रेत का कटोरा' कैसे बन गया?
Answer: अमेरिका में 19वीं सदी की शुरुआत में गेहूं का उत्पादन अत्यधिक बढ़ गया था। ऐसे में किसानों ने लापरवाही से जमीन के यथासंभव हिस्से से समस्त वनस्पति को साफ कर डाली। ट्रैक्टरों की मदद से इस जमीन की मिट्टी को पलट डाला गया और मिट्टी को धूल में बदल दिया। 1930 ई0 के दशक में यह समस्त क्षेत्र विशालकाय रेत के कटोरे में रूपान्तरित हो गया था। इसके पश्चात् अमेरिका के दक्षिणी मैदानों में भयानक रेतीले तूफान आने लगे। ये तूफान 7,000 से 8,000 फुट की ऊँचाई तक के ऊपरी क्षेत्र आवृत करते हुए गतिशील होते थे । इस तरह अमेरिका का विशाल कृषि क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने का स्वप्न दुःस्वप्न में बदल गया।
In simple words: The vast American plains transformed into a 'Dust Bowl' in the 1930s due to reckless over-cultivation of wheat in the early 19th century. Farmers cleared all vegetation and continuously plowed the topsoil with tractors, turning it into fine dust. This, combined with severe droughts, resulted in massive dust storms and environmental devastation.
🎯 Exam Tip: Focus on the cause-and-effect relationship: increased wheat production -> removal of natural vegetation -> extensive plowing -> topsoil erosion -> dust storms. Emphasize the human-induced environmental degradation.
Question 4. त्रिकोण व्यापार का अर्थ और विकास स्पष्ट कीजिए ।
Answer: 18वीं सदी में भारत, चीन और ब्रिटेन के बीच व्यापार को त्रिकोणीय व्यापार की संख्या दी गयी है। अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी चीन से चाय और रेशम खरीद कर उसे इंग्लैण्ड में बेचती थी। जैसे-जैसे चाय लोकप्रिय पदार्थ बन गयी, चाय का व्यापार और महत्त्वपूर्ण बन गया। इस समय तक इंग्लैण्ड कोई भी ऐसी वस्तु नहीं बनाता था जिसे चीन में बेचा जा सके। ऐसी स्थिति में पश्चिमी व्यापारी चाय का व्यापार करने के लिए पैसे का प्रबन्ध नहीं कर सकते थे। वे चाय की खरीद केवल चाँदी के सिक्के (बुलियन) देकर ही कर सकते थे। इसका आशय था कि इंग्लैण्ड का खजाना एक दिन रिक्त हो जाएगा। अंततः अंग्रेजों ने यह निश्चित किया कि अफीम भारत में उगायी जाए और इसे चीन में बेचकर लाभार्जन किया जाए।
In simple words: The Triangular Trade in the 18th century involved India, China, and Britain, where the British East India Company bought tea from China, paid for it with silver, and then sold it in England. To stop the drain of silver, Britain forced India to grow opium, which was then illegally sold to China to fund tea purchases, thereby completing the triangular flow of goods and money.
🎯 Exam Tip: Clearly define the three countries involved and the flow of goods (tea from China to Britain, opium from India to China) and currency (silver from Britain to China initially, then opium revenue). Explain how opium resolved Britain's trade deficit with China.
Question 5. फसल कटाई के यंत्रों में हुए क्रान्तिकारी परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
Answer: फसल कटाई के यंत्रों में निम्नलिखित क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए-
1. अमेरिका में 1830 ई0 के दशक से पूर्व फसल की कटाई के लिए हंसिए का प्रयोग किया जाता था।
2. खेतों के बड़े आकार के कारण हंसिए की सहायता से फसलों को काटने के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होती थी। इस कार्य में अत्यधिक पूँजी एवं श्रम की आवश्यकता होती थी। इसलिए किसानों को फसल की कटाई के लिए मशीनों की आवश्यकता हुई।
3. साइरस मैक्कॉर्मिक नामक व्यक्ति ने 1831 ई0 में एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया जो एक साथ 16 मजदूरों के बराबर कटाई कर सकती थी।
4. 20वीं शताब्दी के आरंभ में ज्यादातर किसान गेहूँ की कटाई के लिए कंबाइंड हार्वेस्टरों का प्रयोग करने लगे। इस मशीन से 15 दिन में 500 एकड़ भूमि पर गेहूं की कटाई की जा सकती थी।
In simple words: Harvesting technology underwent revolutionary changes from manual sickles before 1830 to Cyrus McCormick's reaper in 1831, which replaced 16 laborers. By the early 20th century, combined harvesters enabled single machines to harvest 500 acres in 15 days, dramatically increasing efficiency and reducing labor needs.
🎯 Exam Tip: Trace the evolution of harvesting tools chronologically, starting from manual methods, highlighting McCormick's reaper as a key innovation, and concluding with the efficiency of combined harvesters. Emphasize the impact on labor and scale.
Question 6. भारत के अफीम व्यापार का संक्षेप में उल्लेख कीजिए ।
Answer: भारत अंग्रेजों द्वारा चीन ले जाकर बेची जाने वाली अफीम का प्रमुख स्रोत था। बंगाल विजय के बाद अंग्रेजों ने अपने कब्जे वाली भूमि पर अफीम की खेती शुरू की। जैसे-जैसे चीन में अफीम की माँग बढ़ती गयी वैसे-वैसे बंगाल के बंदरगाहों से अफीम का निर्यात बढ़ता गया। 1767 ई० से पहले भारत से केवल 500 पेटी (लगभग 2 मन) अफीम का निर्यात होता था, लेकिन 1870 ई0 तक यह निर्यात बढ़कर प्रतिवर्ष 50,000 पेटी हो गया ।
In simple words: India became a primary source of opium for British trade with China after the British took control of Bengal. Opium exports surged dramatically from 500 chests annually before 1767 to 50,000 chests by 1870, reflecting the increasing demand from China.
🎯 Exam Tip: Focus on India's role as the main supplier for British opium trade. Use the provided statistics to demonstrate the massive increase in opium production and export over time.
Question 7. बंगाल के अफीम व्यापार को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने क्या किया?
Answer: ब्रिटिश सरकार ने 1773 ई0 तक बंगाल में अफीम के व्यापार पर अधिकार कर लिया। ब्रिटिश सरकार के अलावा किसी को अफीम का व्यापार करने की अनुमति नहीं थी। ब्रिटिश सरकार अफीम को सस्ती दरों पर उत्पादित करके इसे कलकत्ता (कोलकाता) स्थित अफीम एजेंटों को ऊँचे दामों पर बेचना चाहती थी जो समुद्री जहाज के माध्यम से इसे चीन भेज सकें । अफीम पैदा करने वाले किसानों को दिया जाने वाला मूल्य इतना कम होता था कि अठारहवीं शताब्दी की शुरुआत में किसान बेहतर कीमत की माँग करने लगे थे और पेशगी लेने से मना करने लगे थे। बनारस के आस-पास के क्षेत्रों में अफीम पैदा करने वाले किसानों ने अफीम की खेती बंद करने का फैसला किया। इसकी अपेक्षा वे अब गन्ने और आलू की खेती करने लगे थे। बहुत से किसानों ने अपनी फसलों को घुमंतू व्यापारियों (पैकारों) को बेच डाला था जो किसानों को बेहतर दाम देते थे। इस स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने रियासतों में तैनात अपने एजेंटों को इन व्यापारियों की अफीम जब्त करने और फसलों को नष्ट करने के आदेश दिए। जब तक अफीम का उत्पादन जारी रहा तब तक ब्रिटिश सरकार, किसानों और स्थानीय व्यापारियों के मध्य यह टकराव चलता रहा।
In simple words: To control the opium trade in Bengal, the British government monopolized it by 1773, forcing farmers to grow opium at low prices through agents and prohibiting trade by others. This led to farmer resistance and conflict with private traders, as farmers preferred growing other crops like sugarcane and potatoes.
🎯 Exam Tip: Explain the British government's strategy: monopoly, forced cultivation at low prices, and suppression of alternative markets. Highlight the resistance from farmers and the ongoing conflict between government, farmers, and local traders.
Question 8. भारतीय किसान अफीम की खेती करने को कैसे तैयार हो गए?
Answer:
1. अंग्रेजों ने भारतीय किसानों से अफीम की खेती करवाने के लिए उन्हें अग्रिम धन का भुगतान किया जिसे पेशगी कहते थे। इसका आशय यह है कि अंग्रेजों ने अग्रिम धन भुगतान का प्रलोभन देकर किसानों को अपने जाल में फैंसाया।
2. उस समय बंगाल और बिहार में किसानों का एक बड़ा वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा था, ऐसे में पेशगी में दिए धन ने उन्हें कमजोर बनाया।
3. 1790 ई0 के दशक में सरकार ने गाँव के मुखिया के माध्यम से किसानों को अफीम उगाने के लिए अग्रिम धनराशि (एडवांस) देनी आरंभ कर दी। इससे किसानों की ऋणग्रस्तता में कमी आई परंतु अग्रिम धनराशि लेने के पश्चात् किसान किसी अन्य व्यापारी को अपनी अफीम नहीं बेच सकते थे।
4. एक बार फसल को बोने के उपरांत किसान का उसे फसल पर कोई अधिकार नहीं होता था। इस व्यवस्था का सबसे बुरा पक्ष यह था कि फसल के दाम भी एजेंटों द्वारा निर्धारित किए जाते थे जोकि सामान्यतः बाजार भाव से बहुत कम होते थे ।
In simple words: Indian farmers were coerced into opium cultivation through the 'Pesghi' system, receiving advance payments which trapped them in debt, especially during times of economic hardship. Once they accepted these advances, often facilitated by village headmen, they lost control over their crop and were forced to sell it at low, predetermined prices to British agents.
🎯 Exam Tip: Focus on the coercive nature of the 'Pesghi' system: advance payments, economic vulnerability of farmers, role of village headmen, and the loss of autonomy over their crops and selling prices. Emphasize how this system exploited their desperate financial situation.
Question 9. नवीन कृषि मशीनों से किसानों को क्या लाभ हुआ?
Answer: नवीन कृषि मशीनों के उपयोग से किसानों को निम्नलिखित लाभ हुए-
1. नवीन कृषि मशीनों के उपयोग से किसानों का काफी समय बचा। उदाहरण के लिए, 4 आदमी मिलकर एक सीजन में 3,000 से 4,000 एकड़ भूमि में फसल का उत्पादन करते थे।
2. इन मशीनों से जमीन के बड़े टुकड़ों पर फसल काटने, ढूँठ निकालने, घाट हटाने और भूमि को दोबारा खेती के लिए तैयार करने का काम बहुत आसान हो गया था।
3. मशीनों के उपयोग से गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि हुई जिससे बड़े किसानों को बहुत अधिक लाभ हुआ ।
In simple words: New agricultural machines significantly saved farmers' time, allowing four men to cultivate 3,000-4,000 acres in a single season. They simplified tasks like harvesting, stump removal, and land preparation on large plots, leading to a rapid increase in wheat production and greater profits for big farmers.
🎯 Exam Tip: Highlight the benefits like time-saving, increased efficiency in large-scale farming, simplification of arduous tasks, and ultimately, greater profits for wealthy farmers due to higher yields. Contrast this with the negative impacts on small farmers if applicable.
Question 10. कृषि में जुताई के यंत्रों ने क्या परिवर्तन किए?
Answer: कृषि में जुताई के यंत्रों के प्रयोग से निम्नलिखित परिवर्तन आए-
1. अमेरिकी किसान पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने के क्रम में जब पश्चिमी प्रेयरी के मध्य में पहुँचे तो उनके हल बेकार हो गए जिनका उपयोग वे पूर्वी तटीय प्रदेशों में करते आ रहे थे।
2. प्रेयरी का प्रदेश घनी घासों से पूरी तरह ढंका हुआ था। इन घासों की जड़े अत्यन्त कठोर थीं। मिट्टी से इन घास की जड़ों को बाहर निकालने के लिए दूसरे प्रकार के हलों का विकास करना पड़ा। इनमें से कुछ हल 12 फुट तक लंबे थे। इन हलों का अग्रभाग छोटे-छोटे पहियों पर टिका हुआ था। इन हलों को खीचने के लिए अधिक शक्ति की आवश्यकता थी, अतः इन्हें 6 बैल या घोड़े खींचते थे।
3. 20वीं शताब्दी के आगमन के साथ ही विशाल मैदानों के किसान अपने खेतों को तैयार करने के लिए ट्रैक्टरों तथा डिस्क हलों का प्रयोग करने लगे। इसके पश्चात् कृषि का पूरी तरह यंत्रीकरण हो गया।
In simple words: As American farmers moved westward, traditional plows failed against the tough prairie grasses, necessitating the development of new, larger plows, some up to 12 feet long and requiring six oxen or horses. By the 20th century, tractors and disc plows fully mechanized farming in the vast plains, transforming land preparation.
🎯 Exam Tip: Describe the evolution of plowing tools from traditional methods to specialized heavy plows for prairie grass, and finally to modern tractors and disc plows. Emphasize how these innovations enabled the cultivation of challenging terrains.
Question 11. किस प्रकार अमेरिका में अप्रवासियों का पश्चिम की ओर प्रसार होने के कारण अमेरिकी इण्डियनों को पूरी तरह विनाश हो गया?
Answer: सन् 1775 से 1783 ई0 तक अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम चला। संयुक्त राज्य अमेरिका के गठन के बाद पूर्वी तट से देखने पर अमेरिका पूरी तरह संभावनाओं से भरपूर दिखता था। 1783 ई० तक सात लाख के लगभग श्वेत पश्चिम की ओर दरों के रास्ते अपलेशियन पठारी क्षेत्र में जाकर बस चुके थे। अमेरिका में अप्रवासियों के पश्चिम की ओर प्रसार होने के कारण अमेरिकी इंडियनों का पूरी तरह विनाश हो गया जिन्हें पहले मिसीसिपी नदी के पार और बाद में और भी पश्चिम की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने वापसी के लिए संघर्ष किया किन्तु हरा दिए गए। बहुत-सी लड़ाइयाँ लड़ी गईं जिनमें इंडियन लोगों की हत्या किया गया। उनके गाँवों को जला दिया गया और पशुओं को मार डाला गया । उन्होंने जंगल साफ करके बनाई गई जगहों पर लकड़ी के केबिन बना लिए। फिर उन्होंने बड़े क्षेत्र में जंगलों को साफ करके खेतों के चारों ओर बाड़े लगा दीं इसके बाद इस जमीन की जुताई की और इस जमीन पर उन्होंने मक्का और गेहूँ बो दिया।
In simple words: The westward expansion of American settlers after independence led to the systematic displacement and destruction of Native American communities. Through conflicts, forced migrations, and the destruction of their villages and food sources, Native Americans were pushed further west, their lands cleared for settler agriculture, effectively annihilating their traditional way of life.
🎯 Exam Tip: Explain the process of displacement: initial settlement, subsequent forced removal, resistance, and the violent suppression of Native American communities. Highlight the destruction of their resources (villages, animals, forests) and their traditional way of life.
Question 12. निर्धन लोग बाड़बंद आंदोलन से किस प्रकार प्रभावित हुए?
Answer: बाड़बंद आंदोलन निर्धन लोगों के लिए अभिशाप सिद्ध हुआ क्योंकि-
1. गरीबों को जमीन से विस्थापित कर दिया गया।
2. अब उन्हें प्रत्येक चीज को पाने के लिए उसका मूल्य चुकाना पड़ता था।
3. उनके पारंपरिक अधिकार छीन लिए गए।
4. उन्हें काम की खोज करनी पड़ी।
5. गरीब अब न तो जंगल से जलावन की लकड़ी बटोर सकते थे और न ही साझा जमीन पर अपने पशुओं को चरा सकते थे ।
6. वे न तो सेब या कंद-मूल बीन सकते थे और न ही गोश्त के लिए छोटे जानवरों का शिकार कर सकते थे।
In simple words: The enclosure movement was disastrous for the poor, as it displaced them from common lands, forcing them to buy everything they once obtained freely. Their traditional rights to graze animals, collect firewood and food, and hunt were abolished, leading to widespread unemployment and a desperate search for work.
🎯 Exam Tip: Focus on the loss of access to resources and traditional rights. Detail how common lands provided essential goods and services, and how their enclosure led to economic hardship, displacement, and the need to purchase basic necessities.
Question 13. पाठ्य-पुस्तक की पृष्ठ संख्या 129 का ध्यानपूर्वक अवलोकन कीजिए तथा इस चित्र के विश्लेषण पर आधारित निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र 1930 के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आए रेतीले तूफानों का चित्रण करता है, जिन्हें 'काला तूफान' कहा गया। इसमें धूल से ढकी इमारतें और एक विशाल धूल के बादल को दर्शाया गया है जो परिदृश्य पर छा गया है, जो कृषि पद्धतियों के कारण हुए गंभीर पर्यावरणीय क्षरण को उजागर करता है।
(क) उपर्युक्त चित्र में किस दृश्य को प्रदर्शित किया गया है?
(ख) चित्र में प्रदर्शित घटना कब घटी और इसके क्या कारण थे?
Answer:
(क) उपर्युक्त चित्र में काले रेतीले तूफान को दिखाया गया है। 1930 ई0 के दशक में दक्षिण अमेरिका के मैदानों में आने वाले रेतीले तूफानों को 'काला तूफान' कहते थे।
(ख) अमेरिका में गेहूं की खेती के लिए वनों का अंधाधुंध विनाश 1930 ई० के दशक में रेतीले तूफानों के लिए उत्तरदायी थे। 19वीं सदी की शुरुआत में महत्त्वाकांक्षी किसानों ने लापरवाही से जमीन के हर संभव हिस्से से सारी वनस्पति साफ कर डाली। ट्रैक्टरों की सहायता से इस जमीन की मिट्टी को पलट डाला और मिट्टी को धूल में बदल दिया। परिणामतः 1930 के दशक में यह सारा क्षेत्र विशालकाय रेत के कटोरे में बदल गया था।
In simple words: The image depicts the "Black Blizzards" or 'काला तूफान', severe dust storms that swept through the southern American plains in the 1930s. These storms were caused by extensive deforestation and reckless plowing for wheat cultivation in the late 19th century, which turned fertile topsoil into dust, creating a vast "Dust Bowl."
🎯 Exam Tip: For diagram-based questions, accurately identify the event shown (Black Blizzards) and its specific time period (1930s). Explain the root causes clearly, linking agricultural expansion and poor land management to environmental disaster.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. बाड़बंदी से क्या आशय है? 18वीं सदी में इंग्लैण्ड में जमीन की बाड़बंदी क्यों की गयी?
Answer: इंग्लैण्ड में बाड़बंदी से 18वीं सदी में आशय उस भूमि से था जिसमें भूमि के एक टुकड़े को चारों ओर से बाड़ के माध्यम से घेरा गया हो और जिसके चारों ओर बाड़ लगाई गयी हो । ऐसा करने से एक की भूमि दूसरे से पृथक् हो जाती थी। जमीन को अन्न के उत्पादन को बढ़ाने के लिए घेरा गया था ताकि इंग्लैण्ड की बढ़ती हुई जनसंख्या का भरण-पोषण किया जा सके जो कि 1750 और 1950 के बीच के समय में चार गुना बढ़कर 1750 में 70 लाख की जनसंख्या से बढ़कर 1850 में 2 करोड़ दस लाख एवं 1900 ई० में 3 करोड़ हो गई थी। इसने जनसंख्या का पेट भरने के लिए अनाज की माँग में वृद्धि कर दी। ब्रिटेन में औद्योगीकरण के कारण शहरी जनसंख्या में वृद्धि हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग काम की खोज में शहरों में प्रवास कर गए। जिंदा रहने के लिए उन्हें बाजार से अनाज खरीदना पड़ता था जिससे बाजारों का विस्तार हुआ और अंततः अनाज की कीमतें बढ़ गईं। अठारहवीं सदी के अंत तक फ्रांस का इंग्लैण्ड के साथ युद्ध छिड़ चुका था। इसने यूरोप से आयात किए जाने वाले अनाज एवं व्यापार में व्यवधान डाला। अनाज के दाम बढ़ गए जिसने जमींदारों को बाड़बंदी के लिए प्रोत्साहित किया। लंबे समय के लिए जमीन में निवेश करने एवं भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए अदल-बदल कर फसल बोने की योजना बनाने के लिए बाड़बंद करना जरूरी था। इसलिए संसद ने बाड़बंदी अधिनियम पारित किया।
In simple words: Enclosure in 18th-century England referred to fencing off land, separating private plots from common areas, primarily to boost grain production for a rapidly growing population. This was further motivated by urbanization, rising food prices, disruptions from wars, and the need for long-term agricultural investment and improved soil fertility through crop rotation. Parliament then legalized these enclosures.
🎯 Exam Tip: Define enclosure and then detail the multiple reasons for its implementation: population growth, urbanization, market expansion, wartime disruptions, and the perceived need for scientific farming methods to improve soil fertility and yields. Mentioning parliamentary acts legitimizing enclosure adds historical context.
Question 2. चीन के अफीम व्यापार का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
Answer: 18वीं सदी के अंत तक इंग्लैण्ड में चीन की चाय व रेशम की माँग में अत्यधिक वृद्धि हो गयी थी । इंग्लैण्ड की ईस्ट इंडिया कंपनी चीन से इन वस्तुओं को खरीदकर इंग्लैण्ड में बेचा करती थी। इंग्लैण्ड में चाय की लोकप्रियता बढ़ने के साथसाथ इंग्लैण्ड में इसकी माँग तेजी से बढ़ी। 1785 ई0 के आसपास इंग्लैण्ड में 1.5 करोड़ पौंड चाय का आयात किया जा रहा था। 1830 ई0 तक आते-आते यह आँकड़ा 3 करोड़ पौंड को पार कर चुका था। वास्तव में, इस समय तक ईस्ट इंडिया कंपनी के मुनाफे का एक बहुत बड़ा हिस्सा चाय के व्यापार से पैदा होने लगा था। ईस्ट इंडिया कंपनी की मुख्य समस्या यह थी कि उसके पास चाय के आयात के बदले चीन को निर्यात करने के लिए कुछ नहीं था। अंग्रेजों को चीनी और चाय का मूल्य सोनेचाँदी में चुकाना पड़ता था। फलस्वरूप इंग्लैण्ड के सोने-चाँदी के भंडार समा; हो रहे थे। वे चाय के बदले में चीन को कोई चीज भेज कर अपने व्यापार को बनाए रखना चाहते थे। यह वस्तु अफीम के रूप में सामने आई । चीन में सबसे पहले पुर्तगालियों ने अफीम भेजनी शुरू की थी। इसका प्रयोग मुख्यतः कुछ औषधियों में होता था। परंतु चीनी सरकार को भय था कि लोगों को धीरे-धीरे अफीम खाने की लत लग जाएगी। अतः चीनी सम्राट ने अफीम के उत्पादन तथा बिक्री पर रोक लगा दी थी। अब अंग्रेजों ने चीन में अफीम का अवैध व्यापार करने की योजना बनाई ताकि चाय पर खर्च होने वाली राशि को पूरा किया जा सके। अतः भारत में बंगाल पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के पश्चात् अंग्रेजी सरकार ने वहाँ के किसानों को अफीम उगाने के लिए विवश किया। भारत में पैदा होने वाली अफीम को अंग्रेज अवैध रूप से चीन भेजने लगे। पश्चिम के व्यापारी चीन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाहों पर अफीम लाते थे और वहाँ से स्थानीय एजेंटों के जरिए देश के आंतरिक हिस्सों में भेज देते थे। 1820 ई० के आस-पास अफीम के लगभग 10,000 क्रेट अवैध रूप से चीन में लाए जा रहे थे। 15 साल बाद गैरकानूनी ढंग से लाए जाने वाली इस अफीम की मात्रा 35,000 क्रेट का आँकड़ा पार कर चुकी थी। इस अवैध व्यापार के कारण शीघ्र ही चीनी जनता अफीम की लत का शिकार होने लगी । चीन विश्व में अफीम का नशा करने वालों के देश के रूप में जाना जाने लगा। कैंटन शहर के निवासी एक अंग्रेज डॉक्टर के अनुसार चीन के लगभग 1 करोड़, 20 लाख लोगों को अफीम के नशे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
In simple words: The British, facing a silver drain from buying Chinese tea, began an illegal opium trade from India to China in the late 18th century. Despite Chinese bans, this illicit trade, initially started by the Portuguese, rapidly expanded, leading to widespread opium addiction across Chinese society, turning China into a nation grappling with drug dependency.
🎯 Exam Tip: Explain the trade imbalance (Britain's silver drain), the British solution (opium from India), and the devastating social impact in China (widespread addiction). Include key dates and figures (e.g., opium chests imported) to support the narrative of a burgeoning crisis.
Question 3. संयुक्त राज्य अमेरिका में गेहूं के उत्पादन में तेजी से हुई वृद्धि का वर्णन कीजिए ।
Answer: 19वीं सदी के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका के गेहूँ उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई तथा इसका वैश्विक निर्यात भी बढ़ा । प्रथम विश्व युद्ध के दौरान विश्व बाजार में तेजी आई। रूसी गेहूँ की आपूर्ति बंद कर दी गई और अमेरिका को यूरोप के गेहूँ की आपूर्ति करनी पड़ी। अमेरिका के राष्ट्रपति विल्सन ने किसानों को गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 1910 ई० में अमेरिका की 4.5 करोड़ एकड़ जमीन पर गेहूं की खेती की जा रही थी। नौ वर्ष के बाद गेहूं उत्पाद का क्षेत्रफल लगभग 65 प्रतिशत से बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ हो गया था। 1910 ई0 में अमेरिका की 4.5 करोड़ एकड़ जमीन पर गेहूं की खेती की जा रही थी। नौ साल बाद 1919 ई. में गेहूँ। उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ यानी लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा हो गया था। इसमें से ज्यादातर वृद्धि विशाल मैदानों (ग्रेट प्लेस) में हुई थी। माँग बढ़ने के साथ गेहूं के दामों में भी उछाल आ रहा था। इससे उत्साहित होकर किसान गेहूँ उगाने की तरफ झुकने लगे। रेलवे के प्रसार से खाद्यान्नों को गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों से निर्यात के लिए पूर्वी तट पर ले जाना आसान हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति विल्सन ने किसानों से वक्त की पुकार सुनने का आह्वान किया'खूब गेहूं उपजाओ । गेहूँ ही हमें जंग जिताएगा।”
In simple words: US wheat production boomed in the late 19th and early 20th centuries, especially during WWI when Russian supply ceased, creating a global demand for American wheat. President Wilson encouraged farmers, leading to a 65% increase in cultivated land by 1919, mostly in the Great Plains, driven by rising prices and improved railway exports.
🎯 Exam Tip: Highlight the confluence of factors: increased global demand (WWI), government encouragement (President Wilson), and infrastructure development (railways). Use statistics (acreage expansion) to illustrate the scale of growth, particularly in the Great Plains.
Question 4. औपनिवेशिक सरकार द्वारा आरंभ की गयी पेशगी प्रणाली का निर्धन किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा।
Answer: बंगाल और बिहार में निर्धन किसानों की बहुत बड़ी जनसंख्या थी जिनके पास रोटी-कपड़ा खरीदने तथा जमींदार को लगान देने के लिए पैसों की कमी थी। 1780 ई० से ऐसे किसानों को यह जानकारी प्राप्त हुई कि गाँव का मुखिया किसानों को अफीम की खेती के लिए अग्रिम धन (पेशगी) देता है। जब किसानों को ऋण देने की पेशकश की गयी तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया क्योंकि इससे उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरी करने के बाद ऋण चुका पाने की आशा बलवती हो गयी। किसानों के सामने प्रस्तुत पेशगी प्रणाली के निम्नलिखित परिणाम हुए-
1. उसके पास इस जमीन पर कोई दूसरी फसल उगाने का विकल्प भी नहीं था और इस फसल को सरकारी एजेंट को छोड़कर कहीं और बेचने की आजादी भी नहीं थी।
2. उसे उसकी फसल की कम कीमत स्वीकार करनी पड़ती थी।
3. ऋण वास्तव में किसानों को मुखिया के बंधुआ और उसके जरिए सरकार का बंधुआ बना देते थे।
4. ऋण लेने के बाद किसान को निर्धारित क्षेत्र में अफीम बोनी पड़ती थी और पूरी फसल को एजेंटों के हवाले करना पड़ता था ।
In simple words: The 'Pesghi' system, or advance payment for opium, exploited impoverished farmers in Bengal and Bihar by offering much-needed cash for immediate needs and land rent. This system enslaved them to cultivate opium on designated land, sell it exclusively to government agents at low prices, and effectively removed their autonomy over land use and market choices.
🎯 Exam Tip: Describe how the 'Pesghi' system initially seemed beneficial but ultimately entrapped farmers in a cycle of debt and forced cultivation. Emphasize the loss of agency over their land and produce as a primary negative impact.
Question 5. 'कैप्टन स्विंग आन्दोलन' से आप क्या समझते हैं?
Answer: कैप्टन स्विंग आन्दोलन - मजदूरों के बढ़ते असन्तोष ने धीरे-धीरे आंदोलन का रूप धारण कर लिया। शुरुआत में यह आन्दोलन रात में किसानों के बाड़ों तथा खलिहानों में आग लगाने तक सीमित था। ईस्ट कैण्ड के मजदूरों ने 28 अगस्त, 1830 ई0 को एक श्रेसिंग मशीन को तोड़ डाला। इस घटना के बाद इंग्लैण्ड के पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में श्रेसिंग मशीनों को तोड़ने की घटनाएँ बढ़ने लगीं। इस आंदोलन में लगभग 387 श्रेसिंग मशीनों को तोड़ा गया। किसानों को धमकी भरे पत्र भेजे गए जिनमें उनसे कहा जाता था कि वे अपनी मशीनों को स्वयं ही तोड़ दें अन्यथा आंदोलनकारी उन्हें नष्ट कर देंगे। इन पत्रों पर प्रायः 'कैप्टन स्विंग' नामक व्यक्ति के हस्ताक्षर होते थे। आंदोलनकारियों के संभावित आक्रमण से बचने के लिए अनेक लोगों ने अपनी मशीनों को स्वयं ही तोड़ दिया। आंदोलन का दमन-कैप्टन स्विंग आन्दोलन के बढ़ते प्रभाव से इंग्लैण्ड की सरकार चिंतित हो उठी। सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए सख्त कार्यवाही की। जिन लोगों पर भी सरकार को शक था उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 1976 लोगों पर मुकदमा चलाया गया जिनमें से 9 लोगों को फाँसी दी गई, 505 लोगों को देश निकाला दिया गया तथा अन्य लोगों को कठोर सजाएँ दी गईं परंतु 'कैप्टन स्विंग' सदा सरकार के लिए एक रहस्य ही बना रहा।
In simple words: The Captain Swing movement was a widespread rural uprising in early 19th-century England, where laborers protested against threshing machines and rural poverty by sending threatening letters, often signed 'Captain Swing,' and destroying machinery. The government brutally suppressed the movement, executing some and exiling others, but Captain Swing remained an elusive symbol of resistance.
🎯 Exam Tip: Define the movement as a response to mechanization and agrarian distress. Detail its methods (threatening letters, machine destruction) and the government's harsh suppression. Emphasize "Captain Swing" as a symbolic figure representing the collective anger of the rural poor.
Question 6. पश्चिमी अमेरिका में कृषि भूमि विस्तार और रेतीले तूफान का अन्तर्सम्बन्ध प्रकट कीजिए।
Answer: कृषि भूमियों के विस्तार से पूर्व अमेरिका का अधिकांश भाग वनों एवं घास भूमियों से ढका हुआ था। मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इन वनों एवं घास भूमियों को साफ करके गेहूं के खेतों में बदल दिया। इन क्षेत्रों में गेहूँ। के उत्पादन में तीव्र वृद्धि हुई जिसके कारण अमेरिका के विशाल मैदानों को 'रोटी का कटोरा' कहा जाने लगा। गेहूं की खेती का विस्तार 1930 ई0 के दशक में भयानक रेतीले तूफानों का कारण बना। अमेरिका के दक्षिणी मैदानों पर भयानक रेतीले तूफान आने लगे। इन्हें काले तूफान के नाम से जाना जाने लगा। काले रेतीले तूफान 7,000 से 8,000 फुट ऊँचे होते थे। ये गंदे पानी की भीमकाय लहरों की तरह प्रकट होते थे। 1930 ई0 के दशक में ऐसे तूफान प्रतिदिन एवं प्रतिवर्ष आते थे। जैसे ही आसमान में अंधेरा होता और रेत गिरता, रेत के कारण लोग अंधे हो जाते तथा उनका दम घुटने लगती। पशु दम घुटने के कारण मारे जाते, उनके फेफड़ों में रेत और कीचड़ भर जाता । रेत से खेतों की मेड़े (खेतों को एक-दूसरे खेत से अलग करने के लिए) गुम हो जातीं, खेत रेत से पट जाते तथा यह रेत नदी की सतह पर इस तरह जम जाती थी कि मछलियाँ साँस न ले पाने के कारण मर जाती थीं। मैदानों में चारों ओर पक्षियों और पशुओं की हड्डयाँ बिखरी दिखाई देती थीं। ट्रैक्टर और मशीनें अब रेत के ढेरों में फंस कर इतने बेकार हो गए थे कि उनकी मरम्मत भी नहीं की जा सकती थी। वर्षा में प्रतिवर्ष कमी होती गयी और लोगों को सूखे का सामना करना पड़ा। इस तरह रोटी का कटोरा शीघ्र ही धूल के कटोरे में परिवर्तित हो गया। ये समस्त मौसमी परिवर्तन वनस्पति आवरण के समाप्त होने का परिणाम थे। किसानों ने अधिक-से-अधिक कृषि-क्षेत्र प्राप्त करने के लालच में वनस्पति के आवरण को बुरी तरह नष्ट कर दिया था। मिट्टी को उलट-पुलट दिया गया था और उसमें फैंसी घास को जड़ों से उखाड़ दिया गया था।
In simple words: The expansion of agriculture in Western America, driven by the conversion of vast forests and grasslands into wheat fields, ultimately led to the catastrophic 'Dust Bowl' of the 1930s. Reckless cultivation and removal of natural vegetation caused topsoil erosion, resulting in severe dust storms that devastated the environment, wildlife, and human life, turning fertile lands into a dust-ridden wasteland.
🎯 Exam Tip: Clearly connect agricultural expansion (clearing forests/grasslands for wheat) to the environmental consequences (topsoil erosion, dust storms, drought). Emphasize how the pursuit of agricultural productivity, without sustainable practices, transformed the "Bread Basket" into a "Dust Bowl."
Question 7. इंग्लैण्ड में कृषि क्षेत्र में घटित प्रमुख परिवर्तनों का विवेचन कीजिए।
Answer: इंग्लैण्ड में कृषि क्षेत्र में घटित प्रमुख परिवर्तन इस प्रकार हैं-
(1) कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीक का प्रयोग - निजी भूमियों की बाड़ाबंदी ने उनके विस्तार की भावना को भी प्रोत्साहित किया। किसान अपनी भूमियों को अधिक-से-अधिक बढ़ाना चाहते थे। इसका अन्य क्रारण यह भी था कि इस काल में जनसंख्या में वृद्धि के कारण गेहूँ की माँग भी तेजी से बढ़ रही थी। खेतों के आकार में वृद्धि के कारण मजदूरों की आवश्यकता भी बढ़ी । मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने नई-नई मशीनों का कृषि में उपयोग करना आरंभ कर दिया। इन मशीनों में ट्रैक्टरों तथा श्रेसिंग मशीनों की उल्लेखनीय भूमिका थी। पहले गेहूं की खेती को काटने तथा उससे गेहूँ निकालने में बड़ी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होती थी परंतु श्रेसिंग मशीनों के उपयोग ने मजदूरों की कमी को इस समस्या को दूर कर दिया। इन मशीनों के उपयोग से जहाँ किसान ज्यादा-से-ज्यादा भूमि पर खेती करने में सफल हुए वहीं मजदूरों के रोजगार में कमी हुई। गरीब और मजदूर लोग काम की तलाश में गाँव-गाँव भटकने लगे। अनेकींग रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने लगे जबकि कुछ लोगों ने मशीनों के उपयोग के विरुद्ध आवाज उठानी आरंभ कर दी।
(2) सरल उर्वरक तकनीकों का प्रयोग - इंग्लैण्ड में खेतों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 19वीं सदी के मध्य तक शलजम तथा तिपतिया घास की कृषि की जाती थी। कृषि कार्य हेतु खेतों को निरंतर उपयोग में लाने से उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ती थी, इसीलिए भूमि नाइट्रोजन और उर्वरता बढ़ाने के लिए शलजम व तिपतिया घास का उपयोग किया गया। पशु भी इन्हें रुचिपूर्वक खाते थे। इस तरह किसानों को दोहरा लाभ होता था। एक ओर भूमि की उर्वरता बढ़ती साथ ही पशुओं को भी पोषण ५ मिलता था। बाड़ाबंदी आन्दोलन के उपरान्त किसान अपनी निजी भूमियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आसान तरीकों का इस्तेमाल करने लगे।
(3) कृषि का प्रारंभिक स्वरूप - 18वीं सदी के मध्य तक इंग्लैण्ड में कृषि का मूल स्वरूप पूर्ववत् बना रहा। भूमि पर भूस्वामियों का निजी स्वामित्व नहीं था और न ही खेतों की बाड़ाबंदी की गयी थी। किसान अपने गाँव के आसपास की जमीन पर फसल उगाते थे। साल की शुरुआत में एक सभा बुलाई जाती थी जिसमें गाँव के हर व्यक्ति को जमीन के टुकड़े
In simple words: Major agricultural changes in England included the adoption of new technology like tractors and threshing machines due to increasing wheat demand and labor shortages, which boosted productivity for large landowners but caused rural unemployment. The use of simple fertilization techniques, like growing turnips and clover, improved soil fertility and provided animal fodder. Initially, 18th-century agriculture was characterized by communal land use without private ownership or enclosures, with land allocation decided annually by villagers.
🎯 Exam Tip: Structure your answer by clearly detailing distinct changes: (1) technological adoption (machines), explaining why it occurred and its dual impact on production and labor; (2) improved farming practices (crop rotation for soil fertility); and (3) the transition from communal land management to private ownership.
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. अठारहवीं शताब्दी में इंग्लैंड की ग्रामीण जनता खुले खेत की व्यवस्था को किस दृष्टि से देखती थी। संक्षेप में व्याख्या करें। इस व्यवस्था को-
1. एक संपन्न किसान,
2. एक मजदूर,
3. एक खेतिहर स्त्री।
की दृष्टि से देखने का प्रयास करें।
Answer: (1) एक संपन्न किसान की दृष्टि में - 16वीं शताब्दी में जब ऊन की कीमतें बढ़ीं तो संपन्न किंसानों ने साझा भूमि की सबसे अच्छी चरागाहों की निजी पशुओं के बाड़बंदी शुरू कर दी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि भेड़ी को अच्छा चारा मिल सके। उन्होंने गरीब लोगों को भी बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया और उन्हें साझा भूमि पर पशु चराने से भी मना कर दिया। बाद में 18वीं सदी के मध्य में इस बाड़बंदी को कानूनी मान्यता देने के लिए ब्रिटिश संसद ने 4,000 से अधिक अधिनियम पारित किए।
(2) एक मजदूर की दृष्टि में - गरीब मजदूरों के जीवित बने रहने के लिए साझा भूमि बहुत आवश्यक थी। यहाँ वे अपनी गायें, भेड़े आदि चराते थे और आग जलाने के लिए जलावन तथा खाने के लिए कंद-मूल एवं फल इकट्ठा करते थे। वे नदियों तथा तालाबों में मछलियाँ पकड़ते थे, और साझा वनों में खरगोश का शिकार करते थे।
(3) एक खेतिहर स्त्री की दृष्टि में - खेतिहर महिला प्रायः खुले खेतों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्य करती थी। साझी भूमि से वह घरेलू कार्यों के लिए ईंधन एकत्रित करती थी तथा चरागाहों में पशुओं को चराने में सहयोग करती थी। इस प्रकार खुले खेतों के अतिरिक्त साझी भूमि ही उसके आर्थिक विकास का एकमात्र साधन थी। वे अपने पशुओं को चराने, फल और जलावन एकत्र करने के लिए साझा भूमि का प्रयोग करते थे । यद्यपि खुले खेतों के गायब हो जाने से इन सभी क्रियाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जब खुली खेत प्रणाली समाप्त होना प्रारंभ हुई, वनों से जलाने के लिए जलावन एकत्र करना या साझा भूमि पर पशु चराना अब संभव नहीं था। वे कंद-मूल एवं फल इकट्ठा नहीं कर सकते थे या मांस के लिए छोटे जानवरों का शिकार नहीं कर सकते थे।
In simple words: अठारहवीं शताब्दी में इंग्लैंड की ग्रामीण जनता खुले खेत की व्यवस्था को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखती थी। संपन्न किसान निजी बाड़बंदी कर अधिक लाभ कमाना चाहते थे, जबकि गरीब मजदूर और खेतिहर स्त्रियाँ साझा भूमि पर अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह निर्भर थीं, इसका उपयोग चारे, ईंधन और भोजन के लिए करती थीं।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में विभिन्न सामाजिक वर्गों के दृष्टिकोणों को स्पष्ट रूप से समझाना महत्वपूर्ण है, जिसमें उनके आर्थिक हित और साझा भूमि पर निर्भरता को उजागर करना चाहिए।
Question 2. इंग्लैण्ड में हुए बाड़बंदी आंदोलन के कारणों की संक्षेप में व्याख्या करें।
Answer: इंग्लैण्ड में बाड़बंदी आंदोलन को प्रोत्साहित करने वाले सभी कारण अंततः लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रेरित थे। इनमें से कुछ कारक इस प्रकार थे-
1. पौष्टिक चारा फसलों की कृषि के लिए-ऊन के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए पौष्टिक चारा फसलों की तथा पशुओं की नस्ल सुधारने की आवश्यकता थी। इसलिए अपने पशुओं को गाँव के अन्य पशुओं से अलग रखने तथा पौष्टिक चारा फसलों के उत्पादन के लिए भी संपन्न किसानों ने अपने खेतों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी ।
2. अनाज की माँग में वृद्धि-18वीं सदी के अंतिम दशकों में बाड़ाबंदी आंदोलन तेजी से सारे इंग्लैण्ड में फैल गया। इसका मूल कारण दुनिया के सभी भागों में तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण अनाज की बढ़ती हुई माँग थी। किसानों ने अपनी भूमियों की बाड़ाबंदी आरंभ कर दी जिससे उनमें अधिक-से-अधिक अनाज उगाना संभव हो सके ।
3. ऊन के मूल्यों में वृद्धि-16वीं सदी के आरंभ से ही ऊन के मूल्यों में होने वाली वृद्धि ने इंग्लैण्ड के किसानों को अधिक-से-अधिक भेड़ों को पालने के लिए प्रोत्साहित किया।
4. साझा भूमि पर अधिकार संपन्न किसान अपनी भूमि का विस्तार करना चाहते थे जिससे वे अधिक निजी चरागाह बना सकें। इसके लिए उन्होंने साझा भूमियों को काटकर उस पर बाड़ाबंदी आरंभ कर दी ।
In simple words: इंग्लैण्ड में बाड़बंदी आंदोलन मुख्य रूप से ऊन और अनाज की बढ़ती मांग, जनसंख्या वृद्धि, और किसानों द्वारा अधिक लाभ कमाने की इच्छा से प्रेरित था। संपन्न किसान अपनी भूमि का विस्तार कर निजी चरागाह बनाना चाहते थे, जिससे उन्हें पशुओं की नस्ल सुधारने और पौष्टिक चारा फसलों उगाने में मदद मिले।
🎯 Exam Tip: बाड़बंदी आंदोलन के कारणों को आर्थिक और सामाजिक संदर्भ में समझाना आवश्यक है, विशेष रूप से ऊन और अनाज की बढ़ती मांग पर जोर देना चाहिए।
Question 3. इंग्लैण्ड के गरीब किसान थेसिंग मशीन का विरोध क्यों कर रहे थे?
Answer: इंग्लैण्ड के गरीब किसान श्रेसिंग मशीन का विरोध इसलिए कर रहे थे, क्योंकि-
1. इसने फसल की कटाई के समय कामगारों के लिए रोजगार के अवसर कम कर दिए। इससे पहले मजदूर खेतो में विभिन्न काम करते हुए जमींदार के साथ बने रहते थे। बाद में, उन्हें केवल फसल कटाई के समय ही काम पर रखा जाने लगा।
2. अधिकतर मजदूर आजीविका के साधन गवाँ कर बेरोजगार हो गए। इसलिए वे औद्योगिक मशीनों का विरोध कर रहे थे।
3. फ्रांस के विरुद्ध युद्ध समाप्त होने पर गाँवों में वापस लौटे सैनिकों के लिए रोजगार की आवश्यकता थी परन्तु मशीनीकरण ने रोजगार के अवसर सीमित कर दिए थे।
In simple words: इंग्लैण्ड के गरीब किसान थेसिंग मशीनों का विरोध इसलिए कर रहे थे क्योंकि इन मशीनों ने फसल कटाई के दौरान मजदूरों के लिए रोजगार के अवसरों को काफी कम कर दिया, जिससे अधिकांश मजदूर बेरोजगार हो गए और उनकी आजीविका पर संकट आ गया।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में मजदूरों के रोजगार पर मशीनीकरण के नकारात्मक प्रभाव और उनके आर्थिक असुरक्षा को मुख्य बिंदु के रूप में समझाना चाहिए।
Question 4. कैप्टन स्विंग कौन था? यह नाम किस बात का प्रतीक था और वह किन वर्गों का प्रतिनिधित्व करता था?
Answer: कैप्टन स्विंग एक मिथकीय नाम था जिसका प्रयोग धमकी भरे खतों में श्रेसिंग मशीनों और जमींदारों द्वारा मजदूरों को काम देने में आनाकानी के ग्रामीण अंग्रेज विरोध के दौरान किया जाता था। कैप्टन स्विंग के नाम ने जमींदारों को चौकन्ना कर दिया। उन्हें यह खतरा सताने लगा कि कहीं हथियारबंद गिरोह रात में उन पर भी हमला न बोल दें और इस कारण बहुत सारे जमींदारों ने अपनी मशीनें खुद ही तोड़ डालीं। कैप्टन स्विंग, सम्पन्न किसानों के विरुद्ध मजदूरों तथा बेरोजगारों के उग्र विचारों का प्रतीक था। वह भूमिहीन मजदूरों तथा बेरोजगारों के एक बड़े समूह का प्रतिनिधित्व करता था।
In simple words: कैप्टन स्विंग एक काल्पनिक नाम था जिसका उपयोग ग्रामीण इंग्लैंड में थेसिंग मशीनों और जमींदारों के खिलाफ मजदूरों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान धमकी भरे पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए किया जाता था। यह नाम भूमिहीन मजदूरों और बेरोजगारों के असंतोष और उग्र विचारों का प्रतीक था।
🎯 Exam Tip: कैप्टन स्विंग की पहचान और वह जिन सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करता था, उसे स्पष्ट रूप से परिभाषित करना महत्वपूर्ण है, साथ ही उसके आंदोलन के उद्देश्य को भी समझाना चाहिए।
Question 5. अमेरिका पर नए अप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार को क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: अमेरिका पर नए अप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के प्रभाव-
1. वनों के कटाव तथा घास भूमियों के विनाश ने अमेरिका के पर्यावरण संतुलन को नष्ट कर दिया जिसके कारण देश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में धूलभरी आँधियाँ चलने लगीं तथा वर्षा की मात्रा में कमी आने लगी ।
2. नए प्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के क्रम में बड़ी संख्या में वनों और घास भूमियों को कृषि क्षेत्रों में बदल दिया गया।
3. इन क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासियों को पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों की ओर विस्थापित कर दिया गया।
4. श्वेत आबादी तथा कृषि के पश्चिमी विस्तार के कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश बन गया।
In simple words: अमेरिका में नए अप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार के कारण वनों और घास भूमियों का बड़े पैमाने पर कृषि भूमि में रूपांतरण हुआ, जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया, धूल भरी आंधियाँ चलने लगीं और वर्षा में कमी आई। इस प्रसार ने मूल निवासियों को विस्थापित कर दिया, लेकिन अमेरिका को एक प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश बना दिया।
🎯 Exam Tip: पश्चिमी प्रसार के पर्यावरणीय, सामाजिक (मूल निवासियों पर प्रभाव) और आर्थिक (गेहूँ उत्पादन) प्रभावों का संतुलित विवरण प्रस्तुत करें।
Question 6. अमेरिका में फसल काटने वाली मशीन के फायदे-नुकसान क्या-क्या थे?
Answer: अमेरिका में फसल काटने वाली मशीनों के लाभ-
1. गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि संभव-फसल काटने की नई मशीनों के प्रयोग से ही गेहूं का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सका जिसके कारण शीघ्र ही अमेरिका विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश बन गया।
2. समय की बचत-सन् 1831 में अमेरिका में साइरस मैककार्मिक नामक व्यक्ति ने फसल काटने की एक मशीन बनाई जिससे 15 दिन में 500 एकड़ भूमि पर कटाई संभव थी।
3. बड़े फार्मों पर कृषि संभव-कटाई की नई-नई मशीनों के फलस्वरूप ही विशाल आकार के खेतों पर कृषि कार्य संभव हो सका। नई मशीनों की सहायता से 4 आदमी मिलकर एक सीजन में 3,000 से 4,000 एकड़ भूमि पर फसल का उत्पादन कर सकते थे। अमेरिका में फसल काटने वाली मशीन से हानि-
1. निर्धन किसानों के लिए अभिशाप-अनेक छोटे किसानों ने भी बैंकों के ऋण की सहायता से इन मशीनों को खरीदा परंतु अचानक गेहूँ की माँग में कमी ने इन किसानों को बर्बाद कर दिया।
2. बेरोजगारी में वृद्धि-फसल कटाई की नई-नई मशीनों के कारण मजदूरों की माँग में तेजी से कमी आई जिसके कारण भूमिहीन मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उपस्थित हो गया।
In simple words: फसल काटने वाली मशीनों से अमेरिका में गेहूं का उत्पादन बढ़ा, समय की बचत हुई और बड़े फार्मों पर कृषि संभव हो पाई, जिससे अमेरिका प्रमुख गेहूं उत्पादक बन गया। हालांकि, इन मशीनों ने छोटे किसानों को कर्ज में डुबो दिया और भूमिहीन मजदूरों के लिए बेरोजगारी बढ़ा दी।
🎯 Exam Tip: फसल काटने वाली मशीनों के फायदे और नुकसान दोनों को स्पष्ट रूप से समझाएं, जिसमें आर्थिक विकास और सामाजिक प्रभाव दोनों शामिल हों।
Question 7. अमेरिका में गेहूं की खेती में आए उछाल और बाद में पैदा हुए पर्यावरण संकट से हम क्या सबक ले सकते हैं?
Answer: अमेरिका में गेहूं की खेती में आए तेज उछाल के चलते कृषि के अंतर्गत और अधिक क्षेत्रों को शामिल करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर वन एवं घास भूमियों को साफ किया गया। एक व्यापक प्रयास के चलते अमेरिका शीघ्र ही विश्व का अग्रणी गेहूँ उत्पादक देश बन गया। लेकिन इसके फलस्वरूप पश्चिम एवं दक्षिण अमेरिका में एक नया पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया जिससे सारा क्षेत्र धूल भरी आँधियों से ढंक गया और यह प्राकृतिक आपदा बड़ी संख्या में मनुष्य एवं पशुओं की मृत्यु का कारण बनी । इस घटना से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि हमें अपने आर्थिक हितों के लिए पर्यावरण का अनियंत्रित और अवैज्ञानिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमें मानव विकास के ऐसे रास्ते तलाश ने चाहिए जिससे पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना मानव विकास को उच्च स्तर पर स्थापित किया जा सके ।
In simple words: अमेरिका में गेहूं की खेती में आए उछाल के लिए वनों और घास भूमियों को साफ करने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया, जिससे धूल भरी आंधियां और प्राकृतिक आपदाएं आईं। हमें यह सबक मिलता है कि आर्थिक विकास के लिए पर्यावरण का अनियंत्रित और अवैज्ञानिक उपयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि सतत विकास के रास्ते खोजने चाहिए।
🎯 Exam Tip: पर्यावरण संकट से प्राप्त सबक को स्पष्ट रूप से उजागर करें, जिसमें आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया हो।
Question 8. अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर क्यों दबाव डाल रहे थे?
Answer: अंग्रेज निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे-
1. भारत के अनेक क्षेत्रों की जलवायु अफीम की खेती के लिए उपयुक्त थी ।
2. इंग्लैण्ड में चाय अत्यधिक लोकप्रिय हो गई। किन्तु इंग्लैण्ड के पास धन देने के अतिरिक्त ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जो वे चाय के बदले में चीन में बेच सकें। किन्तु ऐसा करने से इंग्लैण्ड अपने खजाने को हानि पहुँचा रहा था। यह देश के खजाने को हानि पहुँचा कर इसकी संपत्ति को कम कर रहा था। इसलिए व्यापारियों ने इस घाटे को रोकने के तरीके सोचे। उन्होंने एक ऐसी वस्तु खोज निकाली जिसे वे चीन में बेच सकते थे और चीनियों को उसे खरीदने के लिए मना सकते थे।
3. अफीम ऐसी वस्तु थी। इसलिए अंग्रेज अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानों पर दबाव डाल रहे थे।
4. अंग्रेजों को चीन से चाय खरीदने के लिए उसको मूल्य चाँदी के सिक्कों में चुकाना पड़ता था परंतु अंग्रेज इस चाँदी को बचाने के लिए भारतीय अफीम को चीन में बेचते थे। अफीम से प्राप्त आय से ही वह वहाँ से चाय खरीदते थे और उसे यूरोप में बेचकर दोहरा लाभ कमाते थे ।
In simple words: अंग्रेज भारतीय किसानों पर अफीम उगाने का दबाव इसलिए डाल रहे थे क्योंकि भारत की जलवायु अफीम के लिए उपयुक्त थी। चीन से चाय खरीदने के लिए अंग्रेजों को चांदी का भुगतान करना पड़ता था, जिससे उनके खजाने को नुकसान हो रहा था। अफीम को चीन में बेचकर वे चाय के बदले में चांदी देने से बच सकते थे और दोहरा लाभ कमा सकते थे।
🎯 Exam Tip: अंग्रेज द्वारा अफीम की खेती पर दबाव के आर्थिक और व्यापारिक कारणों को समझाना महत्वपूर्ण है, जिसमें चीन के साथ व्यापार घाटे और दोहरा लाभ कमाने की रणनीति शामिल हो।
Question 9. भारतीय किसान अफीम की खेती के प्रति क्यों उदासीन थे?
Answer: भारतीय किसान निम्नलिखित कारणों से अफीम की खेती करने के प्रति उदासीन थे-
1. जिन किसानों के पास अपनी भूमि नहीं थी। वे जमींदारों से भूमि पट्टे पर लेकर खेती करते थे। इसके लिए उन्हें किराया देना पड़ता । गाँव के निकट स्थित अच्छी भूमि के लिए जमींदार बहुत अधिक किराया वसूल करते थे।
2. अफीम की खेती गाँवों के निकट स्थित सबसे उपजाऊ भूमि पर उगानी पड़ती थी। भूमि में अत्यधिक खाद भी डालनी पड़ती थी। किसान ऐसी भूमि पर प्रायः दालें उगाया करते थे। यदि वे इस भूमि पर अफीम उगाते, तो दालों को घटिया भूमि पर उगाना पड़ता। परिणामस्वरूप दालों का उत्पादन बहुत ही कम होता।
3. अफीम की खेती करना एक कठिन प्रक्रिया थी। इसका पौधा नाजुक होता था इसलिए फसल को अच्छी तरह पोषण करने के लिए बहुत अधिक समय लग जाता था। परिणामस्वरूप उनके पास अन्य फसलों की देखभाल करने के लिए समय नहीं बच पाता था।
4. सरकार किसानों को उनके द्वारा उगाई गई अफीम का बहुत ही कम मूल्य देती थी। इतनी कम कीमत पर अफीम की खेती करने में किसानों को लाभ की बजाय हानि उठानी पड़ती थी। अफीम को बेचने से होने वाला लाभ अंग्रेजों की जेब में जाता था।
In simple words: भारतीय किसान अफीम की खेती के प्रति उदासीन थे क्योंकि यह उपजाऊ भूमि और अधिक श्रम का उपयोग करती थी, जिससे अन्य फसलों का उत्पादन प्रभावित होता था। जमींदार उच्च किराया वसूलते थे, अफीम की खेती एक नाजुक और समय लेने वाली प्रक्रिया थी, और सरकार उन्हें बहुत कम मूल्य देती थी, जिससे किसानों को लाभ के बजाय हानि होती थी।
🎯 Exam Tip: भारतीय किसानों की उदासीनता के पीछे के आर्थिक और कृषि संबंधी कारणों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें, जिसमें भूमि उपयोग, श्रम और मूल्य निर्धारण से संबंधित समस्याओं पर जोर दिया जाए।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. अमेरिका के आदिम जनजातीय समुदाय के लोग किस तरह से जीवन-यापन करते थे?
Answer: महान् खोजकर्ता कोलंबस द्वारा अमेरिका की खोज करने से पहले इस भू-भाग पर अनेक आदिम जनजातियाँ निवास करती थीं, जिन्हें भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता था। 15वीं शताब्दी में यूरोपीय लोगों के अमेरिका में आगमन पर मूल जनजातीय समुदाय अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में पीछे हटने लगी। जनजातीय समुदाय के लोग मक्का, फलियों, तंबाकू और कुम्हड़े की कृषि करते थे। इस समुदाय के कुछ लोग शिकार करके, खाद्य पदार्थों का संकलन करके तथा मछलियाँ पकड़कर अपना भरण-पोषण और जीवन-यापन करते थे।
In simple words: अमेरिका के आदिम जनजातीय समुदाय के लोग यूरोपीय आगमन से पहले कृषि (मक्का, फलियाँ, तंबाकू) करते थे, शिकार करते थे, खाद्य पदार्थ एकत्र करते थे और मछली पकड़कर अपना जीवन-यापन करते थे।
🎯 Exam Tip: मूल निवासियों के जीवन-यापन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कृषि, शिकार और संकलन को संक्षेप में बताएं।
Question 2. यूरोपीय लोग अमेरिका की तरफ क्यूँ आकृष्ट हुए?
Answer: यूरोपीय लोगों को अमेरिका में अनेक संभावनाएँ नजर आती थीं। अमेरिका में कृषि भूमि विस्तार, वन उत्पादों का निर्यात एवं खनिज संपदा को दोहन आदि के कारण यूरोपीय लोग अमेरिका की ओर आकर्षित हुए ।
In simple words: यूरोपीय लोग अमेरिका की ओर इसलिए आकर्षित हुए क्योंकि उन्हें वहाँ कृषि भूमि विस्तार, वन उत्पादों के निर्यात और खनिज संपदा के दोहन की अपार संभावनाएँ दिखीं, जो उनके आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण थीं।
🎯 Exam Tip: यूरोपीय आकर्षण के पीछे के आर्थिक कारकों को स्पष्ट करें, जिसमें संसाधन उपलब्धता और विस्तार की संभावनाएँ शामिल हैं।
Question 3. चीन में अफीम के व्यापार की शुरुआत किस देश ने की थी?
Answer: पुर्तगाल ने चीन में अफीम व्यापार की शुरुआत की थी।
In simple words: चीन में अफीम व्यापार की शुरुआत पुर्तगाल देश ने की थी।
🎯 Exam Tip: इस तथ्य को सीधे और सटीक रूप से याद रखें कि पुर्तगाल ने अफीम व्यापार की शुरुआत की थी।
Question 4. अंग्रेज व्यापारी चीन को चाय का मूल्य किस रूप में चुकाते थे?
Answer: अंग्रेज व्यापारी चाय के बदले चाँदी के सिक्के (बुलियन) का भुगतान करते थे।
In simple words: अंग्रेज व्यापारी चीन को चाय खरीदने के बदले चांदी के सिक्के (बुलियन) में भुगतान करते थे।
🎯 Exam Tip: अंग्रेजों और चीन के बीच व्यापार में मुद्रा के रूप में चांदी के महत्व को रेखांकित करें।
Question 5. 1750 से 1900 ई. के मध्य इंग्लैण्ड की जनसंख्या कितने गुना बढ़ी थी?
Answer: इंग्लैण्ड की जनसंख्या में 1750 से 1900 ई० की अवधि के बीच चार गुना की वृद्धि हुई ।
In simple words: 1750 से 1900 ई. के बीच इंग्लैण्ड की जनसंख्या में चार गुना की वृद्धि हुई थी।
🎯 Exam Tip: संख्यात्मक वृद्धि को सटीक रूप से याद रखें, यह दर्शाता है कि यह एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तन था।
Question 6. वे दो फसलें कौन-सी हैं जिनसे मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है?
Answer: मृदा में नाइट्रोजन की वृद्धि करने वाली दो फसलें शलजम और तिपतिया घास है।
In simple words: शलजम और तिपतिया घास वे दो फसलें हैं जो मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाती हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है।
🎯 Exam Tip: इन दो फसलों के नाम और उनके कृषि लाभ को याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 7. इंग्लैण्ड के किस भाग में सघन कृषि की जाती थी?
Answer: इंग्लैण्ड के मध्य भाग में सघन कृषि की जाती थी।
In simple words: इंग्लैण्ड के मध्य भाग में सघन कृषि का अभ्यास किया जाता था।
🎯 Exam Tip: इंग्लैण्ड में सघन कृषि के भौगोलिक केंद्र को सटीक रूप से इंगित करें।
Question 8. निर्धन किसानों को साझा भूमि से प्राप्त होने वाले दो लाभ बताइए ।
Answer:
1. पशुओं के लिए चरागाह की प्राप्ति।
2. जलावन के लिए लकड़ी की प्राप्ति ।
In simple words: निर्धन किसानों को साझा भूमि से पशुओं के लिए चरागाह और जलावन के लिए लकड़ी मिलती थी, जो उनकी आजीविका के लिए महत्वपूर्ण था।
🎯 Exam Tip: साझा भूमि के दो मुख्य लाभों को स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें जो गरीब किसानों के लिए महत्वपूर्ण थे।
Question 9. खलिहान जलने की पहली घटना इंग्लैण्ड के किस भाग में घटित हुई?
Answer: खलिहान जलने की प्रथम घटना इंग्लैण्ड के उत्तर-पश्चिम भाग में घटित हुई ।
In simple words: इंग्लैण्ड में खलिहान जलने की पहली घटना उत्तर-पश्चिम भाग में हुई थी।
🎯 Exam Tip: घटना के स्थान को सटीक रूप से याद रखें, क्योंकि यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
Question 10. विश्व के किस देश को 'रोटी की टोकरी' कहा जाता था?
Answer: संयुक्त राज्य अमेरिका को रोटी की टोकरी' कहा जाता था।
In simple words: संयुक्त राज्य अमेरिका को उसकी विशाल अनाज उत्पादन क्षमता के कारण 'रोटी की टोकरी' कहा जाता था।
🎯 Exam Tip: विश्व में 'रोटी की टोकरी' के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका की पहचान को याद रखें।
Question 11. त्रिकोणीय व्यापार में शामिल देश कौन-से थे?
Answer: भारत, चीन और इंग्लैण्ड त्रिकोणीय व्यापार में शामिल देश थे ।
In simple words: त्रिकोणीय व्यापार में भारत, चीन और इंग्लैण्ड ये तीन देश शामिल थे।
🎯 Exam Tip: त्रिकोणीय व्यापार में शामिल तीनों देशों के नामों को सटीक रूप से याद रखें।
Question 12. अंग्रेज सरकार के सरकारी आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
Answer: भू-राजस्व अंग्रेज सरकार के सरकारी आय को प्रमुख स्रोत था।
In simple words: अंग्रेज सरकार की आय का मुख्य स्रोत भू-राजस्व था, जिसे वे किसानों और जमींदारों से एकत्र करते थे।
🎯 Exam Tip: ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासन के राजस्व प्रणाली के मुख्य घटक को पहचानें।
Question 13. 18वीं सदी के अंत तक अमेरिका के कितने भू-भाग पर वन थे?
Answer: 18वीं सदी के अंत तक अमेरिका की 80 करोड़ एकड़ भूमि पर वन थे।
In simple words: 18वीं सदी के अंत तक अमेरिका की 80 करोड़ एकड़ भूमि वनों से आच्छादित थी।
🎯 Exam Tip: अमेरिका में वनों के विस्तार के संख्यात्मक आंकड़े को सटीक रूप से याद रखें।
Question 14. 1830 ई. से पहले फसल की कटाई के लिए किस औजार का प्रयोग होता था?
Answer: 1830 ई. से पहले फसल काटने के लिए हंसिए का प्रयोग होता था।
In simple words: 1830 ई. से पहले फसल की कटाई के लिए हंसिए का उपयोग किया जाता था।
🎯 Exam Tip: पारंपरिक कृषि औजारों को पहचानें और मशीनीकरण से पहले उनकी भूमिका को समझें।
Question 15. प्लासी का युद्ध कब हुआ था?
Answer: प्लासी का युद्ध 1757 ई. में हुआ था ।
In simple words: प्लासी का युद्ध 1757 ई. में लड़ा गया था, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी।
🎯 Exam Tip: प्लासी के युद्ध की तिथि को सटीक रूप से याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 16. फसल काटने की पहली मशीन किसने बनायी थी?
Answer: साइरस मैक्कॉर्मिक ने सन् 1831 ई. में प्रथम फसल काटने की मशीन बनाई थी।
In simple words: फसल काटने की पहली मशीन साइरस मैक्कॉर्मिक ने 1831 ई. में बनाई थी।
🎯 Exam Tip: फसल काटने वाली मशीन के आविष्कारक और वर्ष को सटीक रूप से याद रखें।
Question 17. रेतीला तूफान या काला तूफान क्या है?
Answer: अमेरिका में गेहूं की खेती का विस्तार 1930 ई. के दशक में भयानक रेतीले तूफानों का कारण बना। 1930 ई. के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आने वाली तबाही फैलाने वाले भयानक रेतीले तूफानों को 'काला तूफान कहा गया।
In simple words: 'काला तूफान' 1930 के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आए भयानक रेतीले तूफानों को संदर्भित करता है, जो गेहूं की खेती के अत्यधिक विस्तार और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण हुए थे।
🎯 Exam Tip: 'काला तूफान' की परिभाषा और उसके घटित होने के संदर्भ (समय और स्थान) को स्पष्ट रूप से बताएं।
Question 18. रेतीले तूफानों के परिणाम बताइए ।
Answer: रेतीले तूफानों के आने से प्रभावित क्षेत्र में अँधेरा छा जाता था और ऊपर से रेत गिरता था जिससे लोग अन्धे हो जाते थे और लोगों का दम घुटने लगता था। पशु बड़ी संख्या में दम घुटने से मारे जाते थे। ट्रैक्टर और मशीने रेत के ढेरों में फंसकर इतने बेकार हो गए थे कि उनकी मरम्मत कर पाना संभव नहीं था।
In simple words: रेतीले तूफानों के कारण अंधापन, दम घुटना, पशुओं की मृत्यु और कृषि उपकरणों का बेकार हो जाना जैसे गंभीर परिणाम हुए, जिससे जनजीवन और कृषि दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए।
🎯 Exam Tip: रेतीले तूफानों के तत्काल और दूरगामी प्रभावों, विशेष रूप से मानव जीवन और कृषि पर उनके विनाशकारी असर को समझाना चाहिए।
Question 19. 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में अमेरिका में गेहूँ उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए ।
Answer: अमेरिका में 19वीं शताब्दी में गेहूं उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि के लिए निम्न कारण उत्तरदायी थे-
1. गेहूं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि होना ।
2. अमेरिका की नगरीय जनसंख्या में तेजी से वृद्धि ।
3. निर्यात बाजार को बढ़ावा देना।
In simple words: 19वीं शताब्दी के अंत में अमेरिका में गेहूं उत्पादन में वृद्धि के मुख्य कारण गेहूं की बढ़ती कीमतें, नगरीय जनसंख्या में तेजी से वृद्धि और बढ़ते निर्यात बाजार थे, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला।
🎯 Exam Tip: गेहूं उत्पादन में वृद्धि के लिए मांग-पक्ष और बाजार-पक्ष के कारकों को स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें।
Question 20. इंग्लैण्ड के किसान 1660 ई. के दशक में किस फसल की खेती करने लगे थे?
Answer: इस अवधि में इंग्लैण्ड के कई हिस्सों में किसान शलजम और तिपतिया घास की खेती करने लगे थे। उन्हें शीघ्र ही यह एहसास हो गया कि इन दोनों फसलों की खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। साथ ही शलजम को पशु बड़े चाव से खाते थे ।
In simple words: 1660 के दशक में इंग्लैण्ड के किसानों ने शलजम और तिपतिया घास की खेती शुरू की, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ी और पशुओं को भी चारा मिला।
🎯 Exam Tip: इंग्लैण्ड में 17वीं शताब्दी के कृषि परिवर्तनों के संदर्भ में इन विशिष्ट फसलों के महत्व को बताएं।
Question 21. इंग्लैण्ड के ग्रामीण लोगों ने खुले खेतों और कॉमन्स जमीनों का प्रयोग किस प्रकार किया?
Answer: ऐसी सामूहिक भूमि जिस पर सभी ग्रामीणों का अधिकार होता था। यहाँ वे अपने मवेशी और भेड़ बकरियाँ चराते थे। इस भू-भाग पर वे लकड़ियाँ और कंद-मूल फल एकत्रित करते थे। वे लोग जंगल में शिकार करते तथा नदियों एवं तालाबों से मछली पकड़ने का कार्य करते थे । निर्धन वर्ग के लिए यह सामूहिक भूमि जीवन-यापन का आधारभूत साधन थी। इस भू-भाग के माध्यम से वे लोग अपनी आय बढ़ाते तथा पशुपालन करते थे।
In simple words: इंग्लैण्ड के ग्रामीण लोग खुले खेतों और कॉमन्स जमीनों का उपयोग पशु चराने, लकड़ी और फल इकट्ठा करने, शिकार करने और मछली पकड़ने के लिए करते थे। यह सामूहिक भूमि उनके जीवन-यापन और आय का एक महत्वपूर्ण साधन थी, खासकर निर्धन वर्ग के लिए।
🎯 Exam Tip: साझा भूमि के बहुआयामी उपयोगों को स्पष्ट करें, जिसमें आर्थिक और सामाजिक दोनों लाभ शामिल हों।
Question 22. खुले खेतों और कॉमन्स भूमि का आवंटन किस तरह किया जाता था?
Answer: 18वीं सदी के अंतिम वर्षों में इंग्लैण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत खुलापन पाया जाता था। जमीन भू-स्वामियों की निजी संपत्ति नहीं होती है और इस भूमि की बाड़ाबंदी भी नहीं की गयी थी। किसान अपने गाँवों के निकटवर्ती क्षेत्रों में कृषि कार्य करते थे । प्रत्येक वर्ष के आरंभ में एक सभा बुलाई जाती थी जिसमें गाँव के प्रत्येक व्यक्ति की भूमि के टुकड़े बाँट दिए जाते थे।
In simple words: इंग्लैण्ड में खुले खेतों और कॉमन्स भूमि का आवंटन भू-स्वामियों की निजी संपत्ति के बजाय ग्रामीण सभाओं द्वारा किया जाता था, जहाँ प्रत्येक वर्ष के आरंभ में ग्रामीणों को भूमि के टुकड़े बाँटे जाते थे, जिनमें अच्छी और खराब दोनों तरह की जमीनें शामिल होती थीं।
🎯 Exam Tip: भूमि आवंटन की सामूहिक और सामुदायिक प्रकृति पर जोर दें, जिसमें निजी स्वामित्व की अनुपस्थिति पर ध्यान केंद्रित करें।
Question 23. बंगाल और बिहार के किसानों के लिए औपनिवेशिक सरकार द्वारा आरंभ, की गयी पेशगी प्रणाली क्या थी?
Answer: बंगाल व बिहार को औपनिवेशिक सरकार द्वारा अफीम की खेती करने के लिए अग्रिम धन की अदायगी की जाती थी, जिसे पेशगी कहते थे। इस पेशगी की एवज में उन्हें अफीम की खेती करने को विवश किया जाता था। इस तरह इस क्षेत्र के किसान फसल एजेंटों के अधीन हो गए।
In simple words: पेशगी प्रणाली औपनिवेशिक सरकार द्वारा बंगाल और बिहार के किसानों को अफीम की खेती के लिए अग्रिम धन देने की एक व्यवस्था थी। इस अग्रिम धन के बदले किसानों को अफीम उगाना अनिवार्य था, जिससे वे सरकार के एजेंटों के अधीन हो जाते थे।
🎯 Exam Tip: पेशगी प्रणाली की परिभाषा, उसका उद्देश्य और किसानों पर उसके बंधनकारी प्रभाव को स्पष्ट रूप से समझाएं।
Question 24. अंग्रेजों द्वारा चीन में अफीम के व्यापार को चीन के लोगों पर प्रभाव बताइए ।
Answer: अंग्रेजों द्वारा चीन में अफीम का व्यापार विस्तार करने से चीन के लोग अफीम के आदी हो गए। यह अफीम की लत चीन के समाज के सभी वर्गों जैसे-दुकानदार, सरकारी कर्मचारी, सैनिक, उच्च वर्ग और भिखारियों तक में फैल गयी। 1839 ई० में कैंटन के विशेष आयुक्त लिन जेशू के अनुसार चीन में 40 लाख लोग अफीम का सेवन कर रहे थे। कैंटन में रहने वाले एक अंग्रेज डॉक्टर के अनुसार उस समय चीन में लगभग 1 करोड़ 20 लाख व्यक्ति अफीम के नशे के आदी थे।
In simple words: अंग्रेजों द्वारा चीन में अफीम व्यापार के विस्तार से चीनी समाज में अफीम की लत बड़े पैमाने पर फैल गई, जिससे लगभग सभी वर्ग प्रभावित हुए और लाखों लोग अफीम के नशे के आदी हो गए।
🎯 Exam Tip: अफीम व्यापार के सामाजिक और स्वास्थ्य प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करें, विशेष रूप से चीन में बढ़ती लत के आंकड़ों को उजागर करें।
Question 25. भारत में अफीम के उत्पादन में वृद्धि का उल्लेख कीजिए।
Answer: 1767 ई० से पहले भारत से मात्र 500 पेटी अफीम निर्यात की जाती थी। अगले चार वर्ष के अंदर यह मात्रा बढ़कर 1,500 पेटी हो गयी। 1870 ई0 तक प्रतिवर्ष भारत से 50,000 पेटी अफीम निर्यात की जाने लगी। इस प्रकार जैसे-जैसे भारत से अफीम का निर्यात चीन में बढ़ता गया वैसे-वैसे, भारत में अफीम के उत्पादन में वृद्धि होती गयी ।
In simple words: भारत में अफीम का उत्पादन और निर्यात 1767 से 1870 के बीच तेजी से बढ़ा। 1767 में 500 पेटी से बढ़कर 1870 तक यह 50,000 पेटी प्रतिवर्ष हो गया, जो चीन में बढ़ती मांग के साथ जुड़ा था।
🎯 Exam Tip: अफीम उत्पादन और निर्यात की मात्रा में हुई क्रमिक वृद्धि को संख्यात्मक आंकड़ों के साथ समझाना महत्वपूर्ण है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. कृषि मशीनों के विकास को किसानों पर प्रभाव बताइए।
Answer:
1. नवीन कृषि मशीनें कृषकों के लिए अभिशाप सिद्ध हुईं। अनेक किसानों ने इस आशा के साथ कृषि मशीनों को खरीदा कि गेहूँ के मूल्यों में तेजी बनी रहेगी। इन किसानों को बैंक सरलता पूर्वक ऋण दे देते थे। लेकिन इस ऋण को चुकाना उन किसानों के लिए कठिन होता था। बैंक ऋण समय पर न चुका पाने की स्थिति में किसान अपनी जमीनें गंवा बैठे। ऐसे में जीविकाविहीन किसानों को नए सिरे से रोजगार की तलाश करनी पड़ती थी।
2. इस समयावधि में निर्धन किसानों को सरलता से रोजगार नहीं मिल पाता था। बिजली से चलने वाली मशीनों के प्रचलन में आने से मजदूरों की माँग अत्यधिक घट गयी थी।
3. प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की माँग घटने लगी, लेकिन उत्पादन ज्यादा होने से बाजार गेहूँ से पट गया। फलस्वरूप गेहूं का मूल्य गिरने लगा। गेहूं का निर्यात लगभग बंद हो गया। ज्यादातर किसानों के सम्मुख ऋणग्रस्तता का संकट उपस्थित हो गया। इस मंदी का प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पड़ा । 1930 ई. की विश्वव्यापी मंदी के लिए कृषि मंदी को महत्त्वपूर्ण कारण माना जाता है।
In simple words: कृषि मशीनों के विकास से कुछ किसानों को लाभ हुआ लेकिन इसने अधिकांश छोटे किसानों को ऋणग्रस्त कर दिया और उनकी जमीनें छीन लीं। मशीनों के कारण मजदूरों की मांग में कमी आई और बेरोजगारी बढ़ी। प्रथम विश्व युद्ध के बाद गेहूं की मांग घटने और उत्पादन बढ़ने से मूल्यों में गिरावट आई, जिससे किसानों पर ऋण संकट गहराया और 1930 की विश्वव्यापी मंदी का एक कारण भी बनी।
🎯 Exam Tip: कृषि मशीनों के विकास के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभावों को समझाएं, जिसमें किसानों की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और विश्वव्यापी मंदी से संबंध शामिल हों।
Question 2. चीन के लोगों को अफीम का आदी कैसे बनाया गया?
Answer: चीन के लोग अफीम के आदी हो गए थे, इस बात से वहाँ के लोग चिंतित थे। चीन के शासकों ने औषधीय उपयोग के अतिरिक्त अफीम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। किन्तु 18वीं सदी के मध्य में पश्चिम के व्यापारियों ने अफीम का अवैध व्यापार करना आरंभ कर दिया। चीन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाहों पर अफीम जहाजों से उतारी जाती थी, और वहाँ से स्थानीय एजेंटों के माध्यम से देश के आंतरिक हिस्सों में इसे पहुँचाया जाता था। 1820 ई0 के दशक की शुरुआत में प्रतिवर्ष लगभग 10,000 क्रेट अवैध रूप से चीन में मँगवाए जाते थे। 15 वर्ष बाद प्रतिवर्ष अफीम के लगभग 35,000 क्रेट उतारे जाने लगे थे। शीघ्र ही चीन के लगभग सभी वर्ग के लोग अफीम का सेवन करने लगे। संपन्न तो संपन्न भिखारी भी चीन में अफीम के बिना नहीं रह सकते थे। सन् 1839 तक चीन में अफीम का सेवन करने वालों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी।
In simple words: चीनी शासकों द्वारा अफीम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद, 18वीं सदी के मध्य में पश्चिमी व्यापारियों ने अवैध रूप से अफीम का व्यापार शुरू कर दिया। वे इसे चीन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाहों पर उतारते थे और स्थानीय एजेंटों के माध्यम से देश के आंतरिक हिस्सों में फैलाते थे, जिससे 1820 और 1830 के दशकों तक लाखों चीनी लोग अफीम के आदी हो गए।
🎯 Exam Tip: चीन में अफीम की लत फैलने की प्रक्रिया को चरणों में समझाएं, जिसमें अवैध व्यापार के तरीके और उसके सामाजिक परिणाम शामिल हों।
Question 3. विशाल मैदानों का पूरा क्षेत्र 'रेत का कटोरा' कैसे बन गया?
Answer: अमेरिका में 19वीं सदी की शुरुआत में गेहूं का उत्पादन अत्यधिक बढ़ गया था। ऐसे में किसानों ने लापरवाही से जमीन के यथासंभव हिस्से से समस्त वनस्पति को साफ कर डाली। ट्रैक्टरों की मदद से इस जमीन की मिट्टी को पलट डाला गया और मिट्टी को धूल में बदल दिया। 1930 ई0 के दशक में यह समस्त क्षेत्र विशालकाय रेत के कटोरे में रूपान्तरित हो गया था। इसके पश्चात् अमेरिका के दक्षिणी मैदानों में भयानक रेतीले तूफान आने लगे। ये तूफान 7,000 से 8,000 फुट की ऊँचाई तक के ऊपरी क्षेत्र आवृत करते हुए गतिशील होते थे । इस तरह अमेरिका का विशाल कृषि क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने का स्वप्न दुःस्वप्न में बदल गया।
In simple words: 19वीं सदी में गेहूं उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों ने अमेरिका के विशाल मैदानों से वनस्पति को लापरवाही से साफ कर दिया, जिससे मिट्टी ढीली हो गई। 1930 के दशक में, यह क्षेत्र भयानक रेतीले तूफानों की चपेट में आ गया और 'रेत का कटोरा' बन गया, क्योंकि धूल भरी आंधियों ने इसे पूरी तरह ढक दिया था।
🎯 Exam Tip: 'रेत का कटोरा' बनने की प्रक्रिया को पर्यावरणीय गिरावट और अत्यधिक कृषि पद्धतियों के संदर्भ में स्पष्ट करें।
Question 4. त्रिकोण व्यापार का अर्थ और विकास स्पष्ट कीजिए ।
Answer: 18वीं सदी में भारत, चीन और ब्रिटेन के बीच व्यापार को त्रिकोणीय व्यापार की संख्या दी गयी है। अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी चीन से चाय और रेशम खरीद कर उसे इंग्लैण्ड में बेचती थी। जैसे-जैसे चाय लोकप्रिय पदार्थ बन गयी, चाय का व्यापार और महत्त्वपूर्ण बन गया। इस समय तक इंग्लैण्ड कोई भी ऐसी वस्तु नहीं बनाता था जिसे चीन में बेचा जा सके। ऐसी स्थिति में पश्चिमी व्यापारी चाय का व्यापार करने के लिए पैसे का प्रबन्ध नहीं कर सकते थे। वे चाय की खरीद केवल चाँदी के सिक्के (बुलियन) देकर ही कर सकते थे। इसका आशय था कि इंग्लैण्ड का खजाना एक दिन रिक्त हो जाएगा। अंततः अंग्रेजों ने यह निश्चित किया कि अफीम भारत में उगायी जाए और इसे चीन में बेचकर लाभार्जन किया जाए।
In simple words: त्रिकोणीय व्यापार 18वीं सदी में भारत, चीन और ब्रिटेन के बीच एक व्यापार प्रणाली थी। अंग्रेज चीन से चाय और रेशम खरीदते थे और उसे इंग्लैण्ड में बेचते थे। चीन को चाय के बदले चांदी देने से बचने और व्यापार घाटे को रोकने के लिए, अंग्रेजों ने भारत में अफीम उगाकर उसे चीन में बेचना शुरू किया, जिससे दोहरा लाभ कमाया जा सके।
🎯 Exam Tip: त्रिकोणीय व्यापार की परिभाषा, उसमें शामिल देशों और विशेष रूप से अफीम की भूमिका को आर्थिक संदर्भ में स्पष्ट करें।
Question 5. फसल कटाई के यंत्रों में हुए क्रान्तिकारी परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
Answer: फसल कटाई के यंत्रों में निम्नलिखित क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए-
1. अमेरिका में 1830 ई0 के दशक से पूर्व फसल की कटाई के लिए हंसिए का प्रयोग किया जाता था।
2. खेतों के बड़े आकार के कारण हंसिए की सहायता से फसलों को काटने के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होती थी। इस कार्य में अत्यधिक पूँजी एवं श्रम की आवश्यकता होती थी। इसलिए किसानों को फसल की कटाई के लिए मशीनों की आवश्यकता हुई।
3. साइरस मैक्कॉर्मिक नामक व्यक्ति ने 1831 ई0 में एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया जो एक साथ 16 मजदूरों के बराबर कटाई कर सकती थी।
4. 20वीं शताब्दी के आरंभ में ज्यादातर किसान गेहूँ की कटाई के लिए कंबाइंड हार्वेस्टरों का प्रयोग करने लगे। इस मशीन से 15 दिन में 500 एकड़ भूमि पर गेहूं की कटाई की जा सकती थी।
In simple words: फसल कटाई के यंत्रों में 1830 के दशक में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए, जब साइरस मैक्कॉर्मिक ने 1831 में एक मशीन का आविष्कार किया जो 16 मजदूरों के बराबर काम करती थी। इससे पहले हंसिए का प्रयोग होता था। 20वीं शताब्दी में कंबाइंड हार्वेस्टरों का उपयोग बढ़ा, जिससे बड़े खेतों पर कम समय में कटाई संभव हो गई, श्रम और पूंजी की आवश्यकता कम हुई।
🎯 Exam Tip: फसल कटाई के यंत्रों में हुए तकनीकी विकास और उनके कृषि पर प्रभाव को कालानुक्रमिक रूप से समझाएं।
Question 6. भारत के अफीम व्यापार का संक्षेप में उल्लेख कीजिए ।
Answer: भारत अंग्रेजों द्वारा चीन ले जाकर बेची जाने वाली अफीम का प्रमुख स्रोत था। बंगाल विजय के बाद अंग्रेजों ने अपने कब्जे वाली भूमि पर अफीम की खेती शुरू की। जैसे-जैसे चीन में अफीम की माँग बढ़ती गयी वैसे-वैसे बंगाल के बंदरगाहों से अफीम का निर्यात बढ़ता गया। 1767 ई० से पहले भारत से मात्र 500 पेटी अफीम निर्यात की जाती थी। अगले चार वर्ष के अंदर यह मात्रा बढ़कर 1,500 पेटी हो गयी। 1870 ई0 तक प्रतिवर्ष भारत से 50,000 पेटी अफीम निर्यात की जाने लगी। इस प्रकार जैसे-जैसे भारत से अफीम का निर्यात चीन में बढ़ता गया वैसे-वैसे, भारत में अफीम के उत्पादन में वृद्धि होती गयी ।
In simple words: भारत अंग्रेजों द्वारा चीन को बेची जाने वाली अफीम का मुख्य स्रोत बन गया। बंगाल पर नियंत्रण के बाद अंग्रेजों ने वहां अफीम की खेती को बढ़ावा दिया, जिससे 1767 में 500 पेटी से बढ़कर 1870 तक वार्षिक निर्यात 50,000 पेटी तक पहुंच गया, क्योंकि चीन में अफीम की मांग लगातार बढ़ रही थी।
🎯 Exam Tip: भारत में अफीम व्यापार के विकास, विशेष रूप से ब्रिटिश नीतियों और निर्यात में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करें।
Question 7. बंगाल के अफीम व्यापार को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने क्या किया?
Answer: ब्रिटिश सरकार ने 1773 ई0 तक बंगाल में अफीम के व्यापार पर अधिकार कर लिया। ब्रिटिश सरकार के अलावा किसी को अफीम का व्यापार करने की अनुमति नहीं थी। ब्रिटिश सरकार अफीम को सस्ती दरों पर उत्पादित करके इसे कलकत्ता (कोलकाता) स्थित अफीम एजेंटों को ऊँचे दामों पर बेचना चाहती थी जो समुद्री जहाज के माध्यम से इसे चीन भेज सकें । अफीम पैदा करने वाले किसानों को दिया जाने वाला मूल्य इतना कम होता था कि अठारहवीं शताब्दी की शुरुआत में किसान बेहतर कीमत की माँग करने लगे थे और पेशगी लेने से मना करने लगे थे। बनारस के आस-पास के क्षेत्रों में अफीम पैदा करने वाले किसानों ने अफीम की खेती बंद करने का फैसला किया। इसकी अपेक्षा वे अब गन्ने और आलू की खेती करने लगे थे। बहुत से किसानों ने अपनी फसलों को घुमंतू व्यापारियों (पैकारों) को बेच डाला था जो किसानों को बेहतर दाम देते थे। इस स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने रियासतों में तैनात अपने एजेंटों को इन व्यापारियों की अफीम जब्त करने और फसलों को नष्ट करने के आदेश दिए। जब तक अफीम का उत्पादन जारी रहा तब तक ब्रिटिश सरकार, किसानों और स्थानीय व्यापारियों के मध्य यह टकराव चलता रहा।
In simple words: ब्रिटिश सरकार ने 1773 में बंगाल के अफीम व्यापार पर एकाधिकार कर लिया, अन्य व्यापारियों को प्रतिबंधित किया और अफीम को सस्ती दरों पर किसानों से खरीदकर चीन में ऊँचे दामों पर बेचा। किसानों द्वारा कम मूल्य के कारण विरोध और अन्य फसलों की ओर रुख करने पर, सरकार ने अपने एजेंटों द्वारा अवैध व्यापार रोकने और अफीम फसलें जब्त करने के आदेश दिए, जिससे सरकार, किसानों और व्यापारियों के बीच संघर्ष जारी रहा।
🎯 Exam Tip: ब्रिटिश सरकार द्वारा अफीम व्यापार को नियंत्रित करने के लिए अपनाई गई नीतियों, किसानों की प्रतिक्रिया और परिणामस्वरूप उत्पन्न हुए संघर्षों को समझाएं।
Question 8. भारतीय किसान अफीम की खेती करने को कैसे तैयार हो गए?
Answer:
1. अंग्रेजों ने भारतीय किसानों से अफीम की खेती करवाने के लिए उन्हें अग्रिम धन का भुगतान किया जिसे पेशगी कहते थे। इसका आशय यह है कि अंग्रेजों ने अग्रिम धन भुगतान का प्रलोभन देकर किसानों को अपने जाल में फैंसाया।
2. उस समय बंगाल और बिहार में किसानों का एक बड़ा वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा था, ऐसे में पेशगी में दिए धन ने उन्हें कमजोर बनाया।
3. 1790 ई0 के दशक में सरकार ने गाँव के मुखिया के माध्यम से किसानों को अफीम उगाने के लिए अग्रिम धनराशि (एडवांस) देनी आरंभ कर दी। इससे किसानों की ऋणग्रस्तता में कमी आई परंतु अग्रिम धनराशि लेने के पश्चात् किसान किसी अन्य व्यापारी को अपनी अफीम नहीं बेच सकते थे।
4. एक बार फसल को बोने के उपरांत किसान का उसे फसल पर कोई अधिकार नहीं होता था। इस व्यवस्था का सबसे बुरा पक्ष यह था कि फसल के दाम भी एजेंटों द्वारा निर्धारित किए जाते थे जोकि सामान्यतः बाजार भाव से बहुत कम होते थे ।
In simple words: भारतीय किसान अफीम की खेती करने के लिए अग्रिम धन (पेशगी) के प्रलोभन और आर्थिक संकट के कारण मजबूर हुए। 1790 के दशक में, मुखियाओं के माध्यम से दी जाने वाली अग्रिम धनराशि ने किसानों को ऋण से तो राहत दी, लेकिन उन्हें अंग्रेजों के जाल में फंसा दिया, क्योंकि उन्हें अपनी फसल केवल सरकारी एजेंटों को निर्धारित कम दामों पर बेचनी पड़ती थी।
🎯 Exam Tip: भारतीय किसानों की मजबूरियों और पेशगी प्रणाली के शोषणकारी पहलुओं को स्पष्ट करें, जिसमें आर्थिक संकट और अफीम की खेती पर नियंत्रण शामिल है।
Question 9. नवीन कृषि मशीनों से किसानों को क्या लाभ हुआ?
Answer: नवीन कृषि मशीनों के उपयोग से किसानों को निम्नलिखित लाभ हुए-
1. नवीन कृषि मशीनों के उपयोग से किसानों का काफी समय बचा। उदाहरण के लिए, 4 आदमी मिलकर एक सीजन में 3,000 से 4,000 एकड़ भूमि में फसल का उत्पादन करते थे।
2. इन मशीनों से जमीन के बड़े टुकड़ों पर फसल काटने, ढूँठ निकालने, घाट हटाने और भूमि को दोबारा खेती के लिए तैयार करने का काम बहुत आसान हो गया था।
3. मशीनों के उपयोग से गेहूं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि हुई जिससे बड़े किसानों को बहुत अधिक लाभ हुआ ।
In simple words: नवीन कृषि मशीनों से किसानों का समय बचा, बड़े पैमाने पर खेती आसान हो गई (जैसे 4 आदमी एक सीजन में 3000-4000 एकड़ भूमि पर उत्पादन कर सकते थे) और गेहूं के उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई, जिससे बड़े किसानों को काफी आर्थिक लाभ हुआ।
🎯 Exam Tip: कृषि मशीनीकरण के प्रत्यक्ष लाभों को समझाएं, जिसमें समय की बचत, कार्यक्षमता में वृद्धि और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव शामिल हों।
Question 10. कृषि में जुताई के यंत्रों ने क्या परिवर्तन किए?
Answer: कृषि में जुताई के यंत्रों के प्रयोग से निम्नलिखित परिवर्तन आए-
1. अमेरिकी किसान पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने के क्रम में जब पश्चिमी प्रेयरी के मध्य में पहुँचे तो उनके हल बेकार हो गए जिनका उपयोग वे पूर्वी तटीय प्रदेशों में करते आ रहे थे।
2. प्रेयरी का प्रदेश घनी घासों से पूरी तरह ढंका हुआ था। इन घासों की जड़े अत्यन्त कठोर थीं। मिट्टी से इन घास की जड़ों को बाहर निकालने के लिए दूसरे प्रकार के हलों का विकास करना पड़ा। इनमें से कुछ हल 12 फुट तक लंबे थे। इन हलों का अग्रभाग छोटे-छोटे पहियों पर टिका हुआ था। इन हलों को खीचने के लिए अधिक शक्ति की आवश्यकता थी, अतः इन्हें 6 बैल या घोड़े खींचते थे।
3. 20वीं शताब्दी के आगमन के साथ ही विशाल मैदानों के किसान अपने खेतों को तैयार करने के लिए ट्रैक्टरों तथा डिस्क हलों का प्रयोग करने लगे। इसके पश्चात् कृषि का पूरी तरह यंत्रीकरण हो गया।
In simple words: जुताई के यंत्रों में आए परिवर्तनों के कारण अमेरिकी किसानों को पश्चिमी प्रेयरी की कठोर घास की जड़ों को निकालने के लिए 12 फुट लंबे, पहियों वाले हल विकसित करने पड़े, जिन्हें 6 बैल या घोड़ों द्वारा खींचा जाता था। 20वीं शताब्दी तक ट्रैक्टरों और डिस्क हलों के उपयोग से कृषि का पूरी तरह यंत्रीकरण हो गया, जिससे जुताई के तरीके क्रांतिकारी रूप से बदल गए।
🎯 Exam Tip: कृषि में जुताई के यंत्रों के विकास को भौगोलिक संदर्भ (प्रेयरी क्षेत्र) और तकनीकी उन्नयन (हलों के प्रकार, यंत्रीकरण) के साथ समझाएं।
Question 11. किस प्रकार अमेरिका में अप्रवासियों का पश्चिम की ओर प्रसार होने के कारण अमेरिकी इण्डियनों को पूरी तरह विनाश हो गया?
Answer: सन् 1775 से 1783 ई0 तक अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम चला। संयुक्त राज्य अमेरिका के गठन के बाद पूर्वी तट से देखने पर अमेरिका पूरी तरह संभावनाओं से भरपूर दिखता था। 1783 ई० तक सात लाख के लगभग श्वेत पश्चिम की ओर दरों के रास्ते अपलेशियन पठारी क्षेत्र में जाकर बस चुके थे। अमेरिका में अप्रवासियों के पश्चिम की ओर प्रसार होने के कारण अमेरिकी इंडियनों का पूरी तरह विनाश हो गया जिन्हें पहले मिसीसिपी नदी के पार और बाद में और भी पश्चिम की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने वापसी के लिए संघर्ष किया किन्तु हरा दिए गए। बहुत-सी लड़ाइयाँ लड़ी गईं जिनमें इंडियन लोगों की हत्या किया गया। उनके गाँवों को जला दिया गया और पशुओं को मार डाला गया । उन्होंने जंगल साफ करके बनाई गई जगहों पर लकड़ी के केबिन बना लिए। फिर उन्होंने बड़े क्षेत्र में जंगलों को साफ करके खेतों के चारों ओर बाड़े लगा दीं इसके बाद इस जमीन की जुताई की और इस जमीन पर उन्होंने मक्का और गेहूँ बो दिया।
In simple words: अमेरिकी अप्रवासियों के पश्चिम की ओर प्रसार के कारण मूल अमेरिकी इंडियनों को अपनी भूमि से विस्थापित किया गया और उन्हें मिसीसिपी नदी के पार खदेड़ दिया गया। उनके वापसी के संघर्षों को दबाया गया, जिससे नरसंहार, गाँवों का विनाश और उनके पारंपरिक जीवन शैली का अंत हुआ। अप्रवासियों ने उनके जंगलों को साफ कर कृषि भूमि में बदल दिया, जिससे इंडियनों का पूर्ण विनाश हुआ।
🎯 Exam Tip: अमेरिकी इंडियनों के विनाश के कारणों को विस्थापन, हिंसा, जीवन शैली के परिवर्तन और भूमि उपयोग के संदर्भ में समझाएं।
Question 12. निर्धन लोग बाड़बंद आंदोलन से किस प्रकार प्रभावित हुए?
Answer: बाड़बंद आंदोलन निर्धन लोगों के लिए अभिशाप सिद्ध हुआ क्योंकि-
1. गरीबों को जमीन से विस्थापित कर दिया गया।
2. अब उन्हें प्रत्येक चीज को पाने के लिए उसका मूल्य चुकाना पड़ता था।
3. उनके पारंपरिक अधिकार छीन लिए गए।
4. उन्हें काम की खोज करनी पड़ी।
5. गरीब अब न तो जंगल से जलावन की लकड़ी बटोर सकते थे और न ही साझा जमीन पर अपने पशुओं को चरा सकते थे ।
6. वे न तो सेब या कंद-मूल बीन सकते थे और न ही गोश्त के लिए छोटे जानवरों का शिकार कर सकते थे।
In simple words: बाड़बंद आंदोलन ने निर्धन लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया क्योंकि उन्हें अपनी जमीन से विस्थापित कर दिया गया, उनके पारंपरिक अधिकार छीन लिए गए और उन्हें हर चीज के लिए भुगतान करना पड़ा। वे अब साझा भूमि का उपयोग पशु चराने, जलावन और भोजन इकट्ठा करने के लिए नहीं कर सकते थे, जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना पड़ा और उनकी आजीविका संकट में आ गई।
🎯 Exam Tip: बाड़बंद आंदोलन के नकारात्मक सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को स्पष्ट रूप से समझाएं, जिसमें गरीब लोगों पर पड़े विभिन्न प्रकार के नुकसान शामिल हों।
Question 13. पाठ्य-पुस्तक की पृष्ठ संख्या 129 का ध्यानपूर्वक अवलोकन कीजिए तथा इस चित्र के विश्लेषण पर आधारित निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र 1930 के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आए 'काले तूफान' को दर्शाता है। इसमें एक ग्रामीण परिदृश्य दिखाया गया है जहाँ घरों और अन्य संरचनाओं पर धूल और रेत की मोटी परत चढ़ गई है, जो इस भयानक पर्यावरणीय आपदा के विनाशकारी प्रभाव को दर्शाती है।
(क) उपर्युक्त चित्र में किस दृश्य को प्रदर्शित किया गया है?
(ख) चित्र में प्रदर्शित घटना कब घटी और इसके क्या कारण थे?
Answer:
(क) उपर्युक्त चित्र में काले रेतीले तूफान को दिखाया गया है। 1830 ई0 के दशक में दक्षिण अमेरिका के मैदानों में आने वाले रेतीले तूफानों को 'काला तूफान' कहते थे।
(ख) अमेरिका में गेहूं की खेती के लिए वनों का अंधाधुंध विनाश 1930 ई० के दशक में रेतीले तूफानों के लिए उत्तरदायी थे। 19वीं सदी की शुरुआत में महत्त्वाकांक्षी किसानों ने लापरवाही से जमीन के हर संभव हिस्से से सारी वनस्पति साफ कर डाली। ट्रैक्टरों की सहायता से इस जमीन की मिट्टी को पलट डाला और मिट्टी को धूल में बदल दिया। परिणामतः 1930 के देशक में यह सारा क्षेत्र विशालकाय रेत के कटोरे में बदल गया था।
In simple words: चित्र में 1930 के दशक में दक्षिण अमेरिकी मैदानों में आए 'काले तूफान' को दिखाया गया है। यह घटना गेहूं की खेती के लिए वनों के अंधाधुंध विनाश और जमीन से वनस्पति को लापरवाही से साफ करने के कारण हुई, जिससे मिट्टी धूल में बदल गई और पूरा क्षेत्र एक विशाल रेत का कटोरा बन गया।
🎯 Exam Tip: चित्र व्याख्या में 'काले तूफान' की पहचान, उसके घटित होने के समय और कारणों को स्पष्ट रूप से बताएं, जिसमें अत्यधिक कृषि और पर्यावरणीय क्षरण पर जोर दिया जाए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. बाड़बंदी से क्या आशय है? 18वीं सदी में इंग्लैण्ड में जमीन की बाड़बंदी क्यों की गयी?
Answer: इंग्लैण्ड में बाड़बंदी से 18वीं सदी में आशय उस भूमि से था जिसमें भूमि के एक टुकड़े को चारों ओर से बाड़ के माध्यम से घेरा गया हो और जिसके चारों ओर बाड़ लगाई गयी हो । ऐसा करने से एक की भूमि दूसरे से पृथक् हो जाती थी। जमीन को अन्न के उत्पादन को बढ़ाने के लिए घेरा गया था ताकि इंग्लैण्ड की बढ़ती हुई जनसंख्या का भरण-पोषण किया जा सके जो कि 1750 और 1950 के बीच के समय में चार गुना बढ़कर 1750 में 70 लाख की जनसंख्या से बढ़कर 1850 में 2 करोड़ दस लाख एवं 1900 ई० में 3 करोड़ हो गई थी। इसने जनसंख्या का पेट भरने के लिए अनाज की माँग में वृद्धि कर दी। ब्रिटेन में औद्योगीकरण के कारण शहरी जनसंख्या में वृद्धि हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग काम की खोज में शहरों में प्रवास कर गए। जिंदा रहने के लिए उन्हें बाजार से अनाज खरीदना पड़ता था जिससे बाजारों का विस्तार हुआ और अंततः अनाज की कीमतें बढ़ गईं। अठारहवीं सदी के अंत तक फ्रांस का इंग्लैण्ड के साथ युद्ध छिड़ चुका था। इसने यूरोप से आयात किए जाने वाले अनाज एवं व्यापार में व्यवधान डाला। अनाज के दाम बढ़ गए जिसने जमींदारों को बाड़बंदी के लिए प्रोत्साहित किया। लंबे समय के लिए जमीन में निवेश करने एवं भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए अदल-बदल कर फसल बोने की योजना बनाने के लिए बाड़बंद करना जरूरी था। इसलिए संसद ने बाड़बंदी अधिनियम पारित किया।
In simple words: बाड़बंदी का अर्थ था भूमि के टुकड़ों को बाड़ लगाकर निजी संपत्ति में बदलना। 18वीं सदी में इंग्लैण्ड में यह बढ़ती जनसंख्या की खाद्य मांग, शहरीकरण के कारण अनाज की बढ़ती कीमतों, फ्रांस से युद्ध के कारण व्यापार में बाधा और भूमि की उर्वरता बनाए रखने की आवश्यकता जैसे कारकों के कारण की गई थी, जिससे जमींदारों को अधिक लाभ कमाने के लिए प्रोत्साहन मिला।
🎯 Exam Tip: बाड़बंदी की परिभाषा और उसके पीछे के बहुआयामी कारणों (जनसांख्यिकीय, आर्थिक, युद्ध और कृषि) को स्पष्ट रूप से बताएं।
Question 2. चीन के अफीम व्यापार का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
Answer: 18वीं सदी के अंत तक इंग्लैण्ड में चीन की चाय व रेशम की माँग में अत्यधिक वृद्धि हो गयी थी । इंग्लैण्ड की ईस्ट इंडिया कंपनी चीन से इन वस्तुओं को खरीदकर इंग्लैण्ड में बेचा करती थी। इंग्लैण्ड में चाय की लोकप्रियता बढ़ने के साथसाथ इंग्लैण्ड में इसकी माँग तेजी से बढ़ी। 1785 ई0 के आसपास इंग्लैण्ड में 1.5 करोड़ पौंड चाय का आयात किया जा रहा था। 1830 ई0 तक आते-आते यह आँकड़ा 3 करोड़ पौंड को पार कर चुका था। वास्तव में, इस समय तक ईस्ट इंडिया कंपनी के मुनाफे का एक बहुत बड़ा हिस्सा चाय के व्यापार से पैदा होने लगा था। ईस्ट इंडिया कंपनी की मुख्य समस्या यह थी कि उसके पास चाय के आयात के बदले चीन को निर्यात करने के लिए कुछ नहीं था। अंग्रेजों को चीनी और चाय का मूल्य सोनेचाँदी में चुकाना पड़ता था। फलस्वरूप इंग्लैण्ड के सोने-चाँदी के भंडार समा; हो रहे थे। वे चाय के बदले में चीन को कोई चीज भेज कर अपने व्यापार को बनाए रखना चाहते थे। यह वस्तु अफीम के रूप में सामने आई । चीन में सबसे पहले पुर्तगालियों ने अफीम भेजनी शुरू की थी। इसका प्रयोग मुख्यतः कुछ औषधियों में होता था। परंतु चीनी सरकार को भय था कि लोगों को धीरे-धीरे अफीम खाने की लत लग जाएगी। अतः चीनी सम्राट ने अफीम के उत्पादन तथा बिक्री पर रोक लगा दी थी। अब अंग्रेजों ने चीन में अफीम का अवैध व्यापार करने की योजना बनाई ताकि चाय पर खर्च होने वाली राशि को पूरा किया जा सके। अतः भारत में बंगाल पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के पश्चात् अंग्रेजी सरकार ने वहाँ के किसानों को अफीम उगाने के लिए विवश किया। भारत में पैदा होने वाली अफीम को अंग्रेज अवैध रूप से चीन भेजने लगे। पश्चिम के व्यापारी चीन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाहों पर अफीम लाते थे और वहाँ से स्थानीय एजेंटों के जरिए देश के आंतरिक हिस्सों में भेज देते थे। 1820 ई० के आस-पास अफीम के लगभग 10,000 क्रेट अवैध रूप से चीन में लाए जा रहे थे। 15 साल बाद गैरकानूनी ढंग से लाए जाने वाली इस अफीम की मात्रा 35,000 क्रेट का आँकड़ा पार कर चुकी थी। इस अवैध व्यापार के कारण शीघ्र ही चीनी जनता अफीम की लत का शिकार होने लगी । चीन विश्व में अफीम का नशा करने वालों के देश के रूप में जाना जाने लगा। कैंटन शहर के निवासी एक अंग्रेज डॉक्टर के अनुसार चीन के लगभग 1 करोड़, 20 लाख लोगों को अफीम के नशे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
In simple words: 18वीं सदी के अंत में ब्रिटेन में चीनी चाय और रेशम की बढ़ती मांग के कारण ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापार घाटा बढ़ रहा था, क्योंकि उन्हें चीन को चांदी में भुगतान करना पड़ता था। इस घाटे को संतुलित करने के लिए, अंग्रेजों ने भारत में अफीम का उत्पादन कर उसे अवैध रूप से चीन में बेचना शुरू कर दिया। इससे चीन में अफीम की लत बड़े पैमाने पर फैली, जिससे लाखों लोग नशे के आदी हो गए और चीन विश्व में अफीम नशेड़ियों के देश के रूप में जाना जाने लगा।
🎯 Exam Tip: चीन में अफीम व्यापार के विकास, ब्रिटिश व्यापारिक रणनीति, इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों और बड़े पैमाने पर लत की समस्या को विस्तृत रूप से समझाएं।
Question 3. संयुक्त राज्य अमेरिका में गेहूं के उत्पादन में तेजी से हुई वृद्धि का वर्णन कीजिए ।
Answer: 19वीं सदी के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका के गेहूँ उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई तथा इसका वैश्विक निर्यात भी बढ़ा । प्रथम विश्व युद्ध के दौरान विश्व बाजार में तेजी आई। रूसी गेहूँ की आपूर्ति बंद कर दी गई और अमेरिका को यूरोप के गेहूँ की आपूर्ति करनी पड़ी। अमेरिका के राष्ट्रपति विल्सन ने किसानों को गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 1910 ई० में अमेरिका की 4.5 करोड़ एकड़ जमीन पर गेहूं की खेती की जा रही थी। नौ वर्ष के बाद गेहूं उत्पाद का क्षेत्रफल लगभग 65 प्रतिशत से बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ हो गया था। माँग बढ़ने के साथ गेहूं के दामों में भी उछाल आ रहा था। इससे उत्साहित होकर किसान गेहूँ उगाने की तरफ झुकने लगे। रेलवे के प्रसार से खाद्यान्नों को गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों से निर्यात के लिए पूर्वी तट पर ले जाना आसान हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति विल्सन ने किसानों से वक्त की पुकार सुनने का आह्वान किया'खूब गेहूं उपजाओ । गेहूँ ही हमें जंग जिताएगा।” 1910 ई0 में अमेरिका की 4.5 करोड़ एकड़ जमीन पर गेहूं की खेती की जा रही थी। नौ साल बाद 1919 ई. में गेहूँ। उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ यानी लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा हो गया था। इसमें से ज्यादातर वृद्धि विशाल मैदानों (ग्रेट प्लेस) में हुई थी।
In simple words: 19वीं सदी के अंत में अमेरिका में गेहूं उत्पादन में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस से आपूर्ति बाधित होने के कारण यूरोपीय बाजारों में अमेरिकी गेहूं की बढ़ती मांग थी। राष्ट्रपति विल्सन के प्रोत्साहन, बढ़ती कीमतों और रेलवे के विस्तार ने किसानों को अधिक गेहूं उगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे 1910 से 1919 के बीच गेहूं की खेती का क्षेत्रफल 65% बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ हो गया, विशेष रूप से विशाल मैदानों में।
🎯 Exam Tip: गेहूं उत्पादन में वृद्धि के लिए वैश्विक घटनाओं (विश्व युद्ध), सरकारी प्रोत्साहन, आर्थिक कारकों (कीमतें) और तकनीकी विकास (रेलवे) के परस्पर संबंधों को समझाएं।
Question 4. औपनिवेशिक सरकार द्वारा आरंभ की गयी पेशगी प्रणाली का निर्धन किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा।
Answer: बंगाल और बिहार में निर्धन किसानों की बहुत बड़ी जनसंख्या थी जिनके पास रोटी-कपड़ा खरीदने तथा जमींदार को लगान देने के लिए पैसों की कमी थी। 1780 ई० से ऐसे किसानों को यह जानकारी प्राप्त हुई कि गाँव का मुखिया किसानों को अफीम की खेती के लिए अग्रिम धन (पेशगी) देता है। जब किसानों को ऋण देने की पेशकश की गयी तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया क्योंकि इससे उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरी करने के बाद ऋण चुका पाने की आशा बलवती हो गयी। किसानों के सामने प्रस्तुत पेशगी प्रणाली के निम्नलिखित परिणाम हुए-
1. उसके पास इस जमीन पर कोई दूसरी फसल उगाने का विकल्प भी नहीं था और इस फसल को सरकारी एजेंट को छोड़कर कहीं और बेचने की आजादी भी नहीं थी।
2. उसे उसकी फसल की कम कीमत स्वीकार करनी पड़ती थी।
3. ऋण वास्तव में किसानों को मुखिया के बंधुआ और उसके जरिए सरकार का बंधुआ बना देते थे।
4. ऋण लेने के बाद किसान को निर्धारित क्षेत्र में अफीम बोनी पड़ती थी और पूरी फसल को एजेंटों के हवाले करना पड़ता था ।
In simple words: औपनिवेशिक सरकार की पेशगी प्रणाली ने बंगाल और बिहार के निर्धन किसानों को अफीम की खेती के लिए अग्रिम धन देकर ऋण के जाल में फंसा दिया। इसके परिणामस्वरूप, किसानों को अपनी उपजाऊ भूमि पर अफीम उगाना पड़ता था, वे अपनी फसल को सरकारी एजेंटों को छोड़कर किसी और को नहीं बेच सकते थे, उन्हें कम कीमत स्वीकार करनी पड़ती थी, और वे सरकार के बंधुआ मजदूर बन गए।
🎯 Exam Tip: पेशगी प्रणाली के शोषणकारी स्वरूप और निर्धन किसानों पर इसके विनाशकारी सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को विस्तृत रूप से समझाएं।
Question 5. 'कैप्टन स्विंग आन्दोलन' से आप क्या समझते हैं?
Answer: कैप्टन स्विंग आन्दोलन - मजदूरों के बढ़ते असन्तोष ने धीरे-धीरे आंदोलन का रूप धारण कर लिया। शुरुआत में यह आन्दोलन रात में किसानों के बाड़ों तथा खलिहानों में आग लगाने तक सीमित था। ईस्ट कैण्ड के मजदूरों ने 28 अगस्त, 1830 ई0 को एक श्रेसिंग मशीन को तोड़ डाला। इस घटना के बाद इंग्लैण्ड के पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में श्रेसिंग मशीनों को तोड़ने की घटनाएँ बढ़ने लगीं। इस आंदोलन में लगभग 387 श्रेसिंग मशीनों को तोड़ा गया। किसानों को धमकी भरे पत्र भेजे गए जिनमें उनसे कहा जाता था कि वे अपनी मशीनों को स्वयं ही तोड़ दें अन्यथा आंदोलनकारी उन्हें नष्ट कर देंगे। इन पत्रों पर प्रायः 'कैप्टन स्विंग' नामक व्यक्ति के हस्ताक्षर होते थे। आंदोलनकारियों के संभावित आक्रमण से बचने के लिए अनेक लोगों ने अपनी मशीनों को स्वयं ही तोड़ दिया। आंदोलन का दमन-कैप्टन स्विंग आन्दोलन के बढ़ते प्रभाव से इंग्लैण्ड की सरकार चिंतित हो उठी। सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए सख्त कार्यवाही की। जिन लोगों पर भी सरकार को शक था उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 1976 लोगों पर मुकदमा चलाया गया जिनमें से 9 लोगों को फाँसी दी गई, 505 लोगों को देश निकाला दिया गया तथा अन्य लोगों को कठोर सजाएँ दी गईं परंतु 'कैप्टन स्विंग' सदा सरकार के लिए एक रहस्य ही बना रहा।
In simple words: 'कैप्टन स्विंग आंदोलन' 1830 के दशक में इंग्लैण्ड में मजदूरों और किसानों द्वारा थेसिंग मशीनों के विरोध में किया गया एक आंदोलन था। इसकी शुरुआत बाड़ों और खलिहानों में आग लगाने से हुई, फिर मशीनों को तोड़ने तक फैल गई। 'कैप्टन स्विंग' एक काल्पनिक नाम था जिसका उपयोग धमकी भरे पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए किया जाता था। सरकार ने इस आंदोलन को कठोरता से दबाया, लेकिन 'कैप्टन स्विंग' की पहचान एक रहस्य बनी रही।
🎯 Exam Tip: कैप्टन स्विंग आंदोलन की प्रकृति, इसके कारणों (मजदूरों का असंतोष), तरीकों (मशीन तोड़ना) और सरकार की दमनकारी प्रतिक्रिया को विस्तृत रूप से समझाएं।
Question 6. पश्चिमी अमेरिका में कृषि भूमि विस्तार और रेतीले तूफान का अन्तर्सम्बन्ध प्रकट कीजिए।
Answer: कृषि भूमियों के विस्तार से पूर्व अमेरिका का अधिकांश भाग वनों एवं घास भूमियों से ढका हुआ था। मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इन वनों एवं घास भूमियों को साफ करके गेहूं के खेतों में बदल दिया। इन क्षेत्रों में गेहूँ। के उत्पादन में तीव्र वृद्धि हुई जिसके कारण अमेरिका के विशाल मैदानों को 'रोटी का कटोरा' कहा जाने लगा। गेहूं की खेती का विस्तार 1930 ई0 के दशक में भयानक रेतीले तूफानों का कारण बना। अमेरिका के दक्षिणी मैदानों पर भयानक रेतीले तूफान आने लगे। इन्हें काले तूफान के नाम से जाना जाने लगा। काले रेतीले तूफान 7,000 से 8,000 फुट ऊँचे होते थे। ये गंदे पानी की भीमकाय लहरों की तरह प्रकट होते थे। 1930 ई0 के दशक में ऐसे तूफान प्रतिदिन एवं प्रतिवर्ष आते थे। जैसे ही आसमान में अंधेरा होता और रेत गिरता, रेत के कारण लोग अंधे हो जाते तथा उनका दम घुटने लगती। पशु दम घुटने के कारण मारे जाते, उनके फेफड़ों में रेत और कीचड़ भर जाता । रेत से खेतों की मेड़े (खेतों को एक-दूसरे खेत से अलग करने के लिए) गुम हो जातीं, खेत रेत से पट जाते तथा यह रेत नदी की सतह पर इस तरह जम जाती थी कि मछलियाँ साँस न ले पाने के कारण मर जाती थीं। मैदानों में चारों ओर पक्षियों और पशुओं की हड्डयाँ बिखरी दिखाई देती थीं। ट्रैक्टर और मशीनें अब रेत के ढेरों में फंस कर इतने बेकार हो गए थे कि उनकी मरम्मत भी नहीं की जा सकती थी। वर्षा में प्रतिवर्ष कमी होती गयी और लोगों को सूखे का सामना करना पड़ा। इस तरह रोटी का कटोरा शीघ्र ही धूल के कटोरे में परिवर्तित हो गया। ये समस्त मौसमी परिवर्तन वनस्पति आवरण के समाप्त होने का परिणाम थे। किसानों ने अधिक-से-अधिक कृषि-क्षेत्र प्राप्त करने के लालच में वनस्पति के आवरण को बुरी तरह नष्ट कर दिया था। मिट्टी को उलट-पुलट दिया गया था और उसमें फैंसी घास को जड़ों से उखाड़ दिया गया था।
In simple words: पश्चिमी अमेरिका में कृषि भूमि विस्तार के लिए वनों और घास भूमियों को बड़े पैमाने पर साफ किया गया, जिससे मिट्टी का कटाव बढ़ा और 1930 के दशक में भयानक 'काले रेतीले तूफान' आने लगे। इन तूफानों ने पूरे क्षेत्र को 'धूल का कटोरा' बना दिया, जिससे जनजीवन, पशुधन और कृषि उपकरण बुरी तरह प्रभावित हुए, जो अनियंत्रित कृषि विस्तार और पर्यावरणीय क्षरण का सीधा परिणाम था।
🎯 Exam Tip: कृषि विस्तार और पर्यावरणीय आपदा (रेतीले तूफान) के बीच सीधा संबंध समझाएं, जिसमें मानवीय गतिविधियों के कारण हुए पारिस्थितिक असंतुलन पर जोर दिया जाए।
Question 7. इंग्लैण्ड में कृषि क्षेत्र में घटित प्रमुख परिवर्तनों का विवेचन कीजिए।
Answer: इंग्लैण्ड में कृषि क्षेत्र में घटित प्रमुख परिवर्तन इस प्रकार हैं-
(1) कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीक का प्रयोग - निजी भूमियों की बाड़ाबंदी ने उनके विस्तार की भावना को भी प्रोत्साहित किया। किसान अपनी भूमियों को अधिक-से-अधिक बढ़ाना चाहते थे। इसका अन्य क्रारण यह भी था कि इस काल में जनसंख्या में वृद्धि के कारण गेहूँ की माँग भी तेजी से बढ़ रही थी। खेतों के आकार में वृद्धि के कारण मजदूरों की आवश्यकता भी बढ़ी । मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने नई-नई मशीनों का कृषि में उपयोग करना आरंभ कर दिया। इन मशीनों में ट्रैक्टरों तथा श्रेसिंग मशीनों की उल्लेखनीय भूमिका थी। पहले गेहूं की खेती को काटने तथा उससे गेहूँ निकालने में बड़ी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होती थी परंतु श्रेसिंग मशीनों के उपयोग ने मजदूरों की कमी की इस समस्या को दूर कर दिया। इन मशीनों के उपयोग से जहाँ किसान ज्यादा-से-ज्यादा भूमि पर खेती करने में सफल हुए वहीं मजदूरों के रोजगार में कमी हुई। गरीब और मजदूर लोग काम की तलाश में गाँव-गाँव भटकने लगे। अनेकींग रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने लगे जबकि कुछ लोगों ने मशीनों के उपयोग के विरुद्ध आवाज उठानी आरंभ कर दी।
(2) सरल उर्वरक तकनीकों का प्रयोग - इंग्लैण्ड में खेतों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 19वीं सदी के मध्य तक शलजम तथा तिपतिया घास की कृषि की जाती थी। कृषि कार्य हेतु खेतों को निरंतर उपयोग में लाने से उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ती थी, इसीलिए भूमि नाइट्रोजन और उर्वरता बढ़ाने के लिए शलजम व तिपतिया घास का उपयोग किया गया। पशु भी इन्हें रुचिपूर्वक खाते थे। इस तरह किसानों को दोहरा लाभ होता था। एक ओर भूमि की उर्वरता बढ़ती साथ ही पशुओं को भी पोषण ५ मिलता था। बाड़ाबंदी आन्दोलन के उपरान्त किसान अपनी निजी भूमियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आसान तरीकों का इस्तेमाल करने लगे।
(3) कृषि का प्रारंभिक स्वरूप - 18वीं सदी के मध्य तक इंग्लैण्ड में कृषि का मूल स्वरूप पूर्ववत् बना रहा। भूमि पर भूस्वामियों का निजी स्वामित्व नहीं था और न ही खेतों की बाड़ाबंदी की गयी थी। किसान अपने गाँव के आसपास की जमीन पर फसल उगाते थे। साल की शुरुआत में एक सभा बुलाई जाती थी जिसमें गाँव के हर व्यक्ति को जमीन के टुकड़े आबंटित कर दिए जाते थे। जमीन के ये टुकड़े समान रूप से उपजाऊ नहीं होते थे और कई जगह बिखरे होते थे। कोशिश यह होती थी कि हर किसान को अच्छी और खराब, दोनों तरह की जमीन मिले । खेती की इस जमीन के परे साझा जमीन होती थी। इस साझा जमीन पर सभी गाँव वालों का हक होता था। यहाँ वे अपने पशु चराते थे, जलावन की लकड़ियाँ और कंदमूल फल आदि । इकट्ठा करते थे। यह साझा भूमि गरीब व्यक्तियों की अनेक प्रकार से सहायता करती थी। किसी प्राकृतिक संकट के कारण फसल न होने की स्थिति में भी यह भूमि उन्हें तथा उनके पशुओं को जीवित रखने में सहायक होती थी।
(4) बाड़ाबंदी - इंग्लैण्ड के कुछ भागों में साझी भूमि की इस परंपरा में 16वीं सदी के उत्तरार्द्ध में परिवर्तन आरंभ हो । गए। इसे काल में विश्व बाजार में ऊन की माँग में वृद्धि आरंभ हुई जिससे उसकी कीमतें बहुत तेजी से बढ़ीं। ऊन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भेड़ों की गुणवत्ता में सुधार, उचित सफाई व्यवस्था तथा अच्छे चारे की आवश्यकता पर बल दिया जाने लगा। इन्हीं मूलभूत कारणों ने किसानों को निजी खेतों एवं चरागाहों की स्थापना के लिए प्रेरित किया। किसानों ने साझी भूमि की संकल्पना को त्यागकर साझा भूमि को काट-छाँट कर घेरना आरंभ कर दिया और इस निजी भूमि को चारों ओर से बाड़ लगाकर सुरक्षित करने लगे। इस व्यवस्था को 'बाड़ाबंदी' के नाम से जाना जाता है। 1750 ई० के बाद खेतों के चारों ओर बाड़ लगाने की यह परंपरा बहुत तेजी से इंग्लैण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में फैलने लगी जिसके कारण इसे 'बाड़ाबंदी आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। 1750 ई0 से 1850 ई० के मध्य लगभग 60 लाख एकड़ भूमि पर बाड़े लगाई गईं ।
In simple words: इंग्लैण्ड में कृषि क्षेत्र में कई परिवर्तन हुए, जिनमें नवीन तकनीकों (ट्रैक्टर, थेसिंग मशीन) का प्रयोग शामिल था, जिससे गेहूं की मांग बढ़ने और मजदूरों की कमी को दूर करने में मदद मिली, लेकिन बेरोजगारी भी बढ़ी। सरल उर्वरक तकनीकों, जैसे शलजम और तिपतिया घास का उपयोग, ने भूमि की उर्वरता और पशुओं के पोषण में सुधार किया। पहले, कृषि का स्वरूप साझा भूमि पर आधारित था, लेकिन 16वीं सदी के उत्तरार्द्ध में ऊन की मांग में वृद्धि और निजी लाभ की इच्छा ने बाड़ाबंदी आंदोलन को जन्म दिया, जिससे साझा भूमि को निजी खेतों में बदल दिया गया।
🎯 Exam Tip: इंग्लैण्ड में कृषि परिवर्तनों को नवीन तकनीकों, उर्वरक पद्धतियों, प्रारंभिक कृषि स्वरूप और बाड़ाबंदी आंदोलन जैसे प्रमुख बिंदुओं के तहत समझाएं।
Free study material for Social Science
UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 6 किसान और कष्टकार prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Social Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 6 किसान और कष्टकार
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Social Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Social Science Class 9 Solved Papers
Using our Social Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 6 किसान और कष्टकार to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 6 किसान और कष्टकार in printable PDF format for offline study on any device.