Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Hindi. Our expert-created answers for Class 9 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन UP Board Solutions for Class 9 Hindi
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन solutions will improve your exam performance.
Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन UP Board Solutions PDF
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
Question 1. निम्नलिखित पद्यांशों की ससन्दर्भ व्याख्या कीजिए तथा काव्यगत सौन्दर्य भी स्पष्ट कीजिए :
(पथ की पहचान)
1. पुस्तकों में है नहीं ..................................................... पहचान कर ले।
अथवा पुस्तकों में ..................................................... की जबानी ।
शब्दार्थ-बटोही = राहगीर । बाट = रास्ता । पंथी = पथिक । पंथ = मार्ग । सन्दर्भ-यह पट्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'हिन्दी काव्य' में हरिवंशराय बच्चन की कविता 'पथ की पहचान' से उद्धृत है।
प्रसंग – इसमें कवि चाहता है कि हमें कोई भी कार्य सोच-विचारकर करना चाहिए। लक्ष्य चुन लेने के बाद उस काम की कठिनाइयों से नहीं घबराना चाहिए।
व्याख्या – कवि कहता है कि हमारे जीवन-पथ की कहानी पुस्तकों में नहीं लिखी होती है, वह तो हमें स्वयं ही बनानी पड़ती है, दूसरे लोगों के कथन के अनुसार भी हम अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकते। इसका निर्धारण हमें स्वयं ही करना पड़ेगा। इस संसार में अनेक लोग पैदा हुए और मर गये। उन सबकी गणना नहीं की जा सकती, परन्तु कुछ ऐसे कर्मवीर भी यहाँ जन्मे हैं जिनके पदचिह्न मौन भाषा में उनके महान् कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हैं। उन सभी कर्मठ महापुरुषों ने काम करने से पहले खूब सोच-विचार किया और फिर जी-जान से अपने कार्य में जुटकर सफलता प्राप्त की। अतः हे राहगीर, उनसे प्रेरणा ग्रहण कर अपना मार्ग निश्चित कर ले और तब उस पर चलना शुरू कर ।
काव्यगत सौन्दर्य
(i) कार्य करने से पहले सोच-विचार करने की प्रेरणा दी गयी है।
(ii) सच्चे कर्मवीर बनने को उत्साहित किया गया है।
(iii) भाषा-सरल तथा खड़ीबोली।
(iv) शैली-गीत शैली ।
(v) रस-शान्त ।
(vi) अलंकार-विरोधाभास
2. यह बुरा है या कि ..................................................... पहचान कर ले।
अथवा है अनिश्चित ..................................................... सुन्दर मिलेंगे।
शब्दार्थ-सरिता = नदी गह्वर = गुफा । शर = बाण आन = प्रतिज्ञा । बाट = मार्ग ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक 'हिन्दी काव्य' में हरिवंशराय बच्चन द्वारा रचित 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता से उद्धृत हैं।
प्रसंग – कवि बताता है कि विवेकपूर्वक किसी कार्य को चुन लेने पर उसके मार्ग में आनेवाली कठिनाइयों या अन्य कारणों से उसे अधूरा छोड़ देना ठीक नहीं है।
व्याख्या – कवि कहता है कि विवेकपूर्ण कार्य का चुनाव करने के पश्चात् उसकी अच्छाई-बुराई पर सोचना व्यर्थ है-क्योंकि उस पथ को छोड़कर दूसरे पर चलना भी सम्भव नहीं हो सकेगा। कठिनाइयाँ तो हर मार्ग में होती हैं। इसलिए हे पंथी, अपने निश्चित कार्य को श्रेष्ठ समझकर उसे तुरन्त शुरू कर दे। यह कार्य करते समय तुझे आनन्द की अनुभूति होती रहेगी। ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि कठिनाइयाँ तुझे ही उठानी पड़ रही हैं। वास्तविकता यह है कि जीवन में जिसे भी सफलता मिली है, वह अपने कार्य को श्रेष्ठ समझता रहा है। इसलिए तुम भी अपने कार्य को श्रेष्ठ समझो । सोच-विचार करना है तो कार्य का चुनाव करने से पहले किया करो।
काव्यगत सौन्दर्य
(i) कवि व्यक्ति को चुने हुए कार्य में तन-मन से जुट जाने की प्रेरणा देता है।
(ii) भाषा-सरल- सुबोध खड़ीबोली ।
(iii) शैली-प्रवाहपूर्ण गीत शैली ।
(iv) रस-शान्त
(v) शब्द-शक्ति-लक्षणा ।
(vi) अलंकार-अनुप्रास।
3. है अनिश्चित किस ..................................................... पहचान कर ले।
अथवा है अनिश्चित ..................................................... सुन्दर मिलेंगे।
शब्दार्थ-सरिता = नदी गह्वर = गुफा । शर = बाण आन = प्रतिज्ञा । बाट = मार्ग ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'हिन्दी काव्य' में हरिवंशराय बच्चन' द्वारा रचित 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता से उद्धृत है।
प्रसंग – इसमें कवि जीवन-पथ में आनेवाले सुख-दुःखों के प्रति सचेत करता हुआ मनुष्य को निरन्तर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दे रहा है।
व्याख्या – कवि कहता है कि हे जीवन-पथ के मुसाफिर ! यह नहीं बताया जा सकता है कि तेरे मार्ग में किस स्थान पर नदी, पर्वत और गुफाएँ मिलेंगी । तेरे मार्ग में कब कठिनाइयाँ और बाधाएँ आयेंगी, यह नहीं कहा जा सकता। यह भी नहीं कहा जा सकता कि तेरे जीवन के मार्ग में किस स्थान पर सुन्दर वन और उपवन मिलेंगे। तेरे जीवन में कब सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी। यह भी निश्चित नहीं कहा जा सकता कि कब तेरी जीवन-यात्रा समाप्त होगी और कब तेरी मृत्यु होगी । कवि आगे कहता है कि यह बात भी अनिश्चित है कि मार्ग में कब तुझे फूल मिलेंगे और कब काँटे तुझे घायल करेंगे। तेरे जीवन में कब सुख प्राप्त होगा और कब दुःख-यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। यह भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि तेरे जीवन-मार्ग में कौन परिचित व्यक्ति मिलेंगे और कौन प्रियजन अचानक तुझे छोड़ जायेंगे। हे पथिक! तू अपने मन में प्रण कर ले कि जीवन की कठिनाइयों की परवाह न करके तुझे आगे बढ़ते जाना है। हे जीवन-पथ के यात्री! तू पथ पर चलने से पूर्व जीवन में आनेवाले सुख-दुःख को भली-भाँति जानकर अपने मार्ग की पहचान कर ले।
काव्यगत सौन्दर्य
(i) कवि ने जीवन में आने वाली कठिनाइयों के प्रति मानव को सचेत किया है।
(ii) भाषा-सरल खड़ीबोली ।
(iii) शैली-प्रतीकात्मक, वर्णनात्मक ।
(iv) रस-शान्त
(v) शब्दशक्ति-लक्षणा ।
(vi) अलंकार-अनुप्रास, रूपक।
4. कौन कहता है ..................................................... कर ले।
शब्दार्थ-यत्न = प्रयत्न, कोशिश । ध्येय = लक्ष्य निलय = घर, नीड़, घोंसला । मुग्ध होना = रीझना ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'हिन्दी काव्य' में हरिवंशराय बच्चन द्वारा रचित 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता से उद्धृत है।
प्रसंग – यथास्थिति और मनुष्य की महत्त्वाकांक्षा में क्या तालमेल होना चाहिए-इन पंक्तियों में इस समस्या का समाधान प्रस्तुत किया गया है।
व्याख्या – हे पथिक! तुमसे ऐसा किसी ने नहीं कहा है कि तुम अपने मन में स्वप्नों अर्थात् मधुर कल्पनाओं को न लगाओ । सब लोगों की अपनी-अपनी स्वप्निल कल्पनाएँ होती हैं। अपनी-अपनी उम्र और अपने-अपने समय में सभी ने इन्हें देखा है और अपने मन में उन्हें जगह दी है। हे पथिक! तू प्रयत्न करने पर भी इसमें सफल नहीं हो सकता कि तेरी कल्पनाएँ। मन में न उठे। ये स्वप्न, ये कल्पनाएँ व्यर्थ नहीं होतीं, इनका भी अपना लक्ष्य या ध्येय होता है। ये स्वप्न जबे आँखों के नीड़ में उपजते हैं, तब उनका अपना ध्येय होता है, ये व्यर्थ नहीं जाते, किन्तु स्वप्नों से यथार्थ को झुठलाया नहीं जा सकता। कारण यह है कि स्वप्न या कल्पनाएँ जीवन में बहुत कम हैं, उनके सामने यथार्थ सत्य अनगिनत हैं। सत्य का मुकाबला कल्पनाओं से मत करो। संसार के रास्ते में यदि स्वप्न दो हैं, तो सत्य दो-सौ अर्थात् कल्पनाएँ बहुत कम हैं, यथार्थ बहुत अधिक हैं। अतः यह आवश्यक हो जाता है कि तुम कल्पनाओं पर ही मत रीझते रहो वरन् सत्य क्या है-इसका भी निर्धारण कर लो। हे पथिक! चलने से पहले अपने रास्ते की पहचान कर लो।
काव्यगत सौन्दर्य ।
(i) कवि यहाँ कहना चाहता है कि महत्त्वाकांक्षा यथार्थ के सत्य और उपलब्ध साधनों पर ही आधारित होनी चाहिए और उसके लिए कठिन श्रम के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करना भी आवश्यक है।
(ii) भाषा-साहित्यिक हिन्दी ।
(iii) रस-शान्त ।
(iv) गुण-प्रसाद
(v) अलंकार-रूपक तथा अनुप्रास
5. स्वप्न आता स्वर्ग का ..................................................... पहचान कर ले।
अथवा स्वप्न आता ..................................................... चीर देता।
शब्दार्थ-ललकती = लालायित होती है उन्मुक्त = स्वच्छन्द । दृग कोरकों = आँख के कोने ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत काव्यांश डॉ० हरिवंशराय बच्चन द्वारा रचित 'पथ की पहचान' नामक शीर्षक कविता से लिया गया है जो उनकी 'सतरंगिणी' नामक काव्य पुस्तक से उद्धृत है।
प्रसंग – इस पद में कवि पथिक को सम्बोधित करते हुए किसी भी मार्ग पर अग्रसर होने से पूर्व उसमें आनेवाली कठिनाइयों के प्रति आगाह कर देना चाहता है। कोरी भावुकता के प्रवाह में आकर किसी मार्ग पर चल पड़नी उचित नहीं है। कवि कहता है।
व्याख्या – हे पथिक ! भावुकता के आवेश में आकर किसी मार्ग पर अग्रसर होने से पूर्व हम स्वर्ग का सपना देखने लगते हैं। प्रसन्नता के कारण हमारी आँखें चमक उठती हैं। उस समय कल्पना लोक की उड़ान भरने के लिए हमारे पैरों में पंख लग जाते हैं। छाती उन्मुक्त हो उत्साह से भर जाती है। किन्तु ठीक उसी प्रकार राह का एक मामूली-सा काँटा पाँवों में चुभ जाता है और खुन की दो बूंदों के बहने से ही सारी कल्पना की दुनिया ही उसमें डूब जाती है अर्थात् मार्ग में मामूली अवरोध उत्पन्न हो जाने मात्र से ही सारी मजा किरकिरा हो जाता है। अतः पाँवों के काँटे चुंभकर ये शिक्षा देते हैं कि भले ही तुम्हारी आँखों में स्वर्ण के सजीले सपने क्यों न हों किन्तु तुम्हें अपने पैरों को पृथ्वी पर सुरक्षित टिकाना चाहिए अर्थात् मस्तिष्क में भले ही कल्पना की ऊँची उड़ाने क्यों न हों, किन्तु व्यावहारिक जगत् की उपयोगिता कदापि भूलनी नहीं चाहिए। हमें पथ के चुभे काँटों की इस शिक्षा का सदैव सम्मान करना चाहिए। किसी मार्ग पर अग्रसर होने से पूर्व उस मार्ग की पूरी जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए ।
काव्यगत सौन्दर्य
(i) इस पद में कवि ने एक जीता-जागता जीवन-दर्शन प्रस्तुत किया है।
(ii) लाक्षणिक प्रयोगों के कारण काव्य की भाषा ओजपूर्ण एवं प्रभावशाली बन गयी है।
Answer: The comprehensive explanation, context, and poetic beauty analysis for each stanza are detailed above. The core message emphasizes the importance of self-determination, thoughtful planning, resilience in the face of challenges, and balancing dreams with reality when choosing one's life path.
In simple words: This question asks for a detailed explanation of several stanzas from the poem 'Path ki Pehchan'. It covers the meaning, context, and poetic elements, urging students to understand the poem's message about navigating life's journey with awareness and determination.
🎯 Exam Tip: When explaining a poetic stanza (पद्यांश), ensure you cover the 'सन्दर्भ' (context), 'प्रसंग' (preface/background), 'व्याख्या' (detailed explanation), and 'काव्यगत सौन्दर्य' (poetic beauty). For 'काव्यगत सौन्दर्य', always mention at least 3-4 elements like language, style, rhythm, and literary devices (अलंकार).
Question 2. हरिवंशराय बच्चन का जीवन-परिचय देते हुए उनकी रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
Answer:
हरिवंशराय बच्चन
(स्मरणीय तथ्य)
जन्म - सन् 1907 ई०, प्रयाग।
मृत्यु - सन् 2003 ई० ।
शिक्षा - एम० ए०, पी-एच० डी०
पिता का नाम - प्रताप नारायण।
रचनाएँ - मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, निशा निमन्त्रण, एकान्त संगीत, सतरंगिणी, हलाहल, बंगाल का काल, मिलनयामिनी, प्रणय-पत्रिका, बुद्ध और नाचघर (काव्य), क्या भूलें क्या याद करूँ, नीड़ का निर्माण फिर (आत्मकथा), दो चट्टानें ।
काव्यगत विशेषताएँ
वर्य-विषय - प्रेम के संयोग-वियोग जन्य भावों का चित्रण, विषाद और निराशा का चित्रण, विद्रोह को स्वर, युग जीवन का व्यापक चित्रण ।
भाषा - सहज व सरल खड़ीबोली।
शैली - गीतात्मक । छन्द-मुक्तक ।
जीवन-परिचय - श्री हरिवंशराय बच्चन का जन्म प्रयाग में सन् 1907 ई० में हुआ। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा उर्दू भाषा के माध्यम से हुई थी। आपने सन् 1925 ई० में कायस्थ पाठशाला, इलाहाबाद से हाईस्कूल, सन् 1927 ई० में गवर्नमेण्ट इण्टर कालेज से इण्टर तथा सन् 1929 ई० में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी० ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की। असहयोग आन्दोलन में भाग लेने के कारण आपने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। बाद में सन् 1938 ई० में उसी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम० ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1954 ई० में आपने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पी-एच० डी० की उपाधि प्राप्त की। आरम्भ में आपने प्रयाग विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में कार्य किया। कुछ समय तक आपने आकाशवाणी में काम किया। तत्पश्चात् आपकी नियुक्ति भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिन्दी विशेषज्ञ के पद पर हुई और वहीं से अवकाश ग्रहण किया। आप सन् 1965 ई० में राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए।
साहित्य और कविता के प्रति आपकी रुचि बचपन से ही थी। सन् 1923 ई० में आपकी रचना 'मधुशाला' के प्रकाशन ने आपको कीर्ति के शिखर पर पहुँचा दिया। आपकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सन् 1976 ई० में भारत सरकार द्वारा उन्हें 'पद्म भूषण' की उपाधि से सम्मानित किया गया। आपका शरीरान्त सन् 2003 ई० में हो गया।
रचनाएँ - बच्चन जी की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण, प्रणय-पत्रिका, एकांत संगीत, मिलन यामिनी, सतरंगिणी, दो चट्टानें आदि । 'दो चट्टानें' काव्य-ग्रन्थ के लिए आपको साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
काव्यगत विशेषताएँ
(i) बच्चन जी उत्तर छायावादी काल के आस्थावादी कवि हैं।
(ii) आपकी कविताओं में भावनाओं की स्वाभाविक अभिव्यक्ति हुई है।
(iii) आपकी कविता में प्रेम के संयोग-वियोग जन्य भावपूर्ण चित्र अंकित हैं।
(iv) प्रेम के अतिरिक्त जीवन के अन्य सन्दर्भों में निराशा की भाषा देखने को मिलती है।
(v) विद्रोह का स्वर भी कहीं-कहीं आपकी कविताओं में मिलता है।
(vi) आपकी पूर्ववर्ती रचनाओं में वैयक्तिकता है तो परवर्ती रचनाओं में जन-जीवन का व्यापक चित्रण है।
(vii) वैचारिक क्रान्ति, मानवीय संवेदना और व्यंग्य-दंश से पूर्ण आपके काव्य ने हिन्दी कविता को नयी दिशा प्रदान की है।
(viii) बच्चन जी की भाषा साहित्यिक होते हुए भी बोलचाल की भाषा के अधिक निकट है।
(ix) आपकी भाषा सरल व सरस है।
(x) आपने लोकगीतों और मुक्तक छन्दों की रचना की है।
(xi) अपनी गेयता, सरलता, सरसता और खुलेपन के कारण आपके गीत बहुत ही पसन्द किये जाते हैं।
साहित्य में स्थान - निःसन्देह लोकगीतों की धुन में गीतों की रचना करके बच्चन जी ने अत्यधिक लोकप्रियता प्राप्त की है। हिन्दी साहित्य में हालावाद के स्थापक के रूप में आपका मान्य स्थान है।
In simple words: Harivansh Rai Bachchan was a prominent poet of the Uttar Chhayavadi era, known for his 'Halavadi' philosophy. His biography includes details about his birth, education, career, and various accolades. His notable works like 'Madhushala' and 'Do Chattanen' are highly acclaimed for their emotional depth, simplicity, and depiction of life's complexities.
🎯 Exam Tip: For biographical questions, remember key dates (birth, death), major educational milestones, significant career roles, and at least 5-7 major literary works. Also, briefly mention the key characteristics of their writing style and their contribution to literature.
Question 3. बच्चन जी की साहित्यिक विशेषताओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए ।
Answer: बच्चन जी की साहित्यिक विशेषताओं में प्रेम के संयोग-वियोग जन्य भावों का चित्रण, विषाद और निराशा का चित्रण, विद्रोह का स्वर, तथा युग जीवन का व्यापक चित्रण प्रमुख हैं। उनकी भाषा सहज, सरल खड़ीबोली है, जबकि शैली गीतात्मक और मुक्तक छन्दों वाली है।
In simple words: This question asks about Harivansh Rai Bachchan's literary characteristics and his language and style. His writing focused on themes of love, sorrow, rebellion, and contemporary life, expressed in simple Hindi through lyrical and free verse poetry.
🎯 Exam Tip: When describing literary characteristics (साहित्यिक विशेषताएँ), focus on the 'वर्य-विषय' (themes) and 'भाषा-शैली' (language-style). Provide specific examples or general observations about his choice of words, sentence structure, and poetic forms.
Question 4. हरिवंशराय बच्चन का जीवन-परिचय लिखिए तथा उनकी काव्यगत विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
Answer: हरिवंशराय बच्चन का जीवन-परिचय प्रश्न 2 के उत्तर में विस्तार से दिया गया है। उनकी काव्यगत विशेषताओं में प्रेम के विभिन्न रूपों का चित्रण, आशा-निराशा के भाव, सामाजिक विद्रोह, और युग-जीवन का यथार्थवादी चित्रण शामिल है। उनकी कविताएँ मानवीय संवेदनाओं और वैचारिक क्रांति को मुखर करती हैं, जो सरल और प्रवाहमयी खड़ीबोली में प्रस्तुत की गई हैं।
In simple words: This question requires a biography of Harivansh Rai Bachchan and a description of his poetic characteristics. His life journey and poetic traits like themes of love, sorrow, social commentary, and simple language are key aspects to highlight.
🎯 Exam Tip: When a question asks for both biography and literary features, ensure a balanced distribution of information. Dedicate equal attention to biographical facts and a thorough explanation of their poetic style, themes, and contributions.
Question 5. हरिवंशराय बच्चन का जीवन-वृत्त लिखकर उनके साहित्यिक योगदान का उल्लेख कीजिए।
Answer: हरिवंशराय बच्चन का जीवन-वृत्त प्रश्न 2 के उत्तर में विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया है। उनके साहित्यिक योगदान में 'हालावाद' के प्रवर्तक के रूप में उनकी भूमिका, प्रेम, वेदना, संघर्ष और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रचनाएँ शामिल हैं। उन्होंने अपनी सरल, सुबोध और गीतात्मक शैली के माध्यम से हिंदी कविता को एक नई दिशा दी और जन-जन में लोकप्रिय हुए।
In simple words: This question asks for Harivansh Rai Bachchan's life story and his contributions to literature. Key points include his role as the pioneer of 'Halavadi' poetry and his impactful works that expressed emotions, societal issues, and became widely popular due to their accessible style.
🎯 Exam Tip: Focus on the unique aspects of the poet's contribution, such as founding a literary movement (e.g., 'Halavadi'), introducing new themes or styles, or achieving widespread popularity. Connect these contributions back to their life experiences if possible.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. बटोही को चलने के पूर्व बाट की पहचान करने की सलाह कवि किस अभिप्राय से देता है?
Answer: प्रस्तुत कविता में कवि बच्चन ने पथिक के माध्यम से यह प्रेरणा दी है कि मनुष्य को अपने पथ की पहचान स्वयं करनी चाहिए, क्योंकि जीवन के मार्ग में अपने ही अनुभव सबसे श्रेष्ठ होते हैं। इस मार्ग का निर्धारण किसी दूसरे उपदेश या पुस्तकों को पढ़कर नहीं किया जा सकता है। कुछ मनुष्य ऐसे अवश्य रहे हैं, जो अपने पथ पर अपने कदमों के निशान छोड़ गये । हैं। हमें उनसे अवश्य कुछ सहायता प्राप्त हो सकती है।
In simple words: The poet advises travelers to identify their path beforehand, emphasizing that personal experience is paramount in life's journey, though past examples can offer guidance.
🎯 Exam Tip: When asked about the 'abhhipray' (intention/purpose), articulate the core message or lesson the poet wishes to convey to the reader through the specific advice given.
Question 2. यात्रा सुगम और सफल होने के लिए कवि क्या सुझाव देता है?
Answer: कवि कहते हैं कि जीवन के मार्ग का निर्धारण करके उस पर दृढ़ निश्चय के साथ चल पड़ना ही श्रेयस्कर है। अनिश्चय की स्थिति में बार-बार मार्ग बदलने से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती। कवि कहते हैं कि किसी भी मनुष्य का यह सोचना कि पथ के निर्धारण से उसे ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, गलत है। पूर्व के सभी मनुष्यों को भी अपने पथ का निर्धारण करना पड़ा था और बाधाएँ उनके सामने भी आयी थीं।
In simple words: To make the journey easy and successful, the poet suggests choosing a path with firm resolve and sticking to it, understanding that challenges are universal and not unique to one's own journey.
🎯 Exam Tip: In questions about 'suggestions' or 'advice', clearly state the practical guidance offered by the poet. Connect the suggestions to the broader themes of perseverance and realistic expectations.
Question 3. यात्रा में विघ्न-बाधाओं को किन प्रतीकों से बतलाया गया है?
Answer: बाधाओं और कठिनाइयों के लिए कवि ने नदी, पर्वत, गुफाओं और काँटों आदि को प्रतीक के रूप में प्रयोग किया है।
In simple words: The poet uses symbols like rivers, mountains, caves, and thorns to represent the obstacles and difficulties encountered on life's journey.
🎯 Exam Tip: When identifying symbols (प्रतीक), explicitly list the objects used and what they represent. This demonstrates a clear understanding of the poet's use of imagery.
Question 4. 'स्वप्न पर ही मुग्ध मत हो, सत्य का भी ज्ञान कर ले' कहने का क्या तात्पर्य है?
Answer: कवि के कहने का भाव यह है कि सुख के स्वप्नों में न डूबकर जीवन की वास्तविकताओं का भी ज्ञान होना आवश्यक है, तभी उन्नति का पथ प्रशस्त हो सकता है जीवन के मार्ग पर आगे बढ़ने से पूर्व उचित लक्ष्य या मार्ग का भी निर्धारण कर लेना चाहिए।
In simple words: The statement means one should not get lost in dreams of happiness but must also understand life's realities to progress.
🎯 Exam Tip: When asked for the 'tatparya' (meaning/implication) of a line, explain the deeper message or moral behind the literal words. Always connect it to the poem's central theme.
Question 5. कवि' आदर्श और यथार्थ' के समन्वय पर किन पंक्तियों पर बल देता है और उसके लिए किस वस्तु का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है?
Answer: रास्ते का एक काँटा। पाँव का दिल चीर देता। राह के काँटे चुभकर बताते हैं कि सपने तो बुनें, लेकिन सच्चाई से इंकार नहीं करें, तभी जीवन में सफलता मिल सकती है। और आनन्द के फूल खिल सकते हैं। कवि की यही शिक्षा है।
In simple words: The poet emphasizes balancing ideals and reality using the example of a thorn, suggesting that while dreaming is good, one must also acknowledge and face harsh truths.
🎯 Exam Tip: When discussing coordination (समन्वय) of concepts like 'ideal and real', identify the specific imagery or lines the poet uses to illustrate this balance. Clearly state the example provided and its relevance.
Question 6. 'पथ की पहचान' कविता के द्वारा कवि क्या सन्देश देना चाहता है? अथवा 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता के द्वारा कवि ने हमें क्या सन्देश देने का प्रयास किया है?
Answer: कवि इस कविता के माध्यम से यह सन्देश देना चाहता है कि व्यक्ति को विवेकपूर्वक किसी कार्य को चुनना चाहिए, फिर आनेवाली किसी भी बाधा से घबराये बिना साहसपूर्वक निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए। आगे बढ़ते हुए आदर्श और यथार्थ को उचित समन्वय होना चाहिए।
In simple words: Through 'Path ki Pehchan', the poet conveys the message of choosing one's path wisely, facing challenges bravely, and balancing ideals with reality, emphasizing continuous progress.
🎯 Exam Tip: When addressing the 'sandesh' (message) or 'uddeshya' (purpose) of a poem, summarize the core lesson or moral values the poet intends to impart. Use clear and concise language.
Question 7. 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता का सारांश लिखिए।
Answer: प्रस्तुत कविता में कवि 'बच्चन' ने पथिक के माध्यम से यह प्रेरणा दी है कि मनुष्य को अपने पथ की पहचान स्वयं करनी चाहिए, क्योंकि जीवन के मार्ग में अपने ही अनुभव सबसे श्रेष्ठ होते हैं। इस मार्ग का निर्धारण किसी दूसरे के उपदेश से या पुस्तकों को पढ़कर नहीं किया जा सकता है। कुछ मनुष्य ऐसे अवश्य रहे हैं, जो अपने पथ पर अपने कदमों के निशान छोड़ गये हैं। हमें उनसे अवश्य कुछ सहायता प्राप्त हो सकती है। कवि कहते हैं कि जीवन के मार्ग का निर्धारण करके उस पर दृढ़ निश्चय के साथ चल पड़ना ही श्रेयस्कर है। अनिश्चय की स्थिति में बार-बार मार्ग बदलने से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती । कवि कहते हैं कि किसी भी मनुष्य का यह सोचना कि पथ के निर्धारण में उसे ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, गलत है। पूर्व के सभी मनुष्यों को भी अपने पथ का निर्धारण करना पड़ा था और बाधाएँ उनके सामने भी आयी थीं।
In simple words: The summary highlights that the poem urges individuals to identify their life's path independently, valuing personal experience over external advice, while acknowledging that steadfastness and learning from others' journeys are crucial for success despite inevitable challenges.
🎯 Exam Tip: A good summary (सारांश) should capture the main theme, key arguments, and the central message of the poem succinctly, without adding new interpretations or excessive detail.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. हरिवंशराय बच्चन किस युग के कवि हैं?
Answer: आधुनिक युग (काल) के ।।
In simple words: Harivansh Rai Bachchan belongs to the Modern era (काल) of Hindi literature.
🎯 Exam Tip: For era-related questions, a direct and precise answer is usually sufficient. Remember the key literary periods and the prominent poets associated with them.
Question 2. बच्चन जी की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए।
Answer: मधुशाला एवं मधु कलश ।
In simple words: Two of Bachchan ji's notable works are 'Madhushala' and 'Madhu Kalash'.
🎯 Exam Tip: When asked for specific works, provide accurate titles. It's always good to remember at least three to four main works of any important author.
Question 3. मधुशाला किसकी रचना है?
Answer: हरिवंशराय बच्चन की।
In simple words: 'Madhushala' is a creation by Harivansh Rai Bachchan.
🎯 Exam Tip: This type of question tests direct recall. Ensure you associate the most famous works with their respective authors.
Question 4. बच्चन जी की भाषा पर प्रकाश डालिए।
Answer: खड़ीबोली।
In simple words: Bachchan ji primarily used Khari Boli (Standard Hindi) in his compositions.
🎯 Exam Tip: When discussing a poet's language, identify the specific dialect or style (e.g., Khari Boli, Braj Bhasha, Awadhi) they predominantly used.
Question 5. बच्चन जी ने अपनी भाषा में किस शैली का प्रयोग किया है?
Answer: भावात्मक गीत शैली।
In simple words: Bachchan ji employed an emotional lyrical style (Bhavatmak Geet Shaili) in his language.
🎯 Exam Tip: 'Shaili' (style) refers to the manner of expression. Common styles include lyrical, narrative, descriptive, etc. Knowing the predominant style is important.
Question 6. मधुशाला की विषय-वस्तु क्या है?
Answer: उल्लास एवं आनन्द ।
In simple words: 'Madhushala' primarily deals with themes of joy and ecstasy, using wine as a metaphor for life's experiences.
🎯 Exam Tip: For famous works, understand their central theme or subject matter. 'Madhushala' is a classic example of symbolic poetry related to life's philosophy.
Question 7. बच्चन जी ने मधुशाला, मधुबाला, होला और प्याला को किस रूप में स्वीकार किया है?
Answer: प्रतीकों के रूप में।।
In simple words: Bachchan ji used terms like 'Madhushala', 'Madhubala', 'Hala', and 'Pyala' as symbols to represent deeper philosophical concepts about life.
🎯 Exam Tip: Recognizing symbolism is key in poetic analysis. Identify what everyday objects or concepts are used metaphorically to represent abstract ideas.
Question 8. 'पथ की पहचान' शीर्षक कविता का केन्द्रीय भाव लिखिए।
Answer: मनुष्य को अपने पथ की पहचान स्वयं करनी चाहिए, क्योंकि जीवन के मार्ग में अपने ही अनुभव सबसे श्रेष्ठ होते हैं।
In simple words: The central theme of 'Path ki Pehchan' is that humans should determine their own life path, as personal experience is the most valuable guide.
🎯 Exam Tip: The 'Kendriya Bhav' (central theme) is the main idea or message the poem conveys. State it clearly and concisely, focusing on the core essence.
Question 9. 'पथ की पहचान' कविता का उद्देश्य क्या है?
Answer: व्यक्ति को विवेकपूर्वक किसी कार्य का चयन करना चाहिए और निरन्तर अपने पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।
In simple words: The poem aims to guide individuals to wisely choose their path and consistently move forward, assuring them that success will follow.
🎯 Exam Tip: The 'Uddeshya' (objective/purpose) of a poem often relates to inspiring, educating, or provoking thought. Frame your answer around the practical wisdom or moral lesson imparted.
काव्य-सौन्दर्य एवं व्याकरण-बोध
Question 1. निम्नलिखित पंक्तियों का काव्य-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए
(अ) पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।
(ब) रास्ते का एक काँटा, पाँव का दिल चीर देता।
Answer:
(अ) काव्य-सौन्दर्य-
(i) किसी पथिक या राही को मार्ग पर चलने के पूर्व उसके विषय में भली-भाँति अवगत हो जाना चाहिए।
(ii) भाषा-खड़ीबोली।
(iii) शैली- भावात्मक गीत शैली ।।
(ब) काव्य-सौन्दर्य-
(i) रास्ते का एक काँटा पाँव को चोटिल कर देता है अर्थात् रास्ते का एक काँटा अनेक मुसीबतें खड़ी कर देता है।
(ii) भाषा – खड़ीबोली।
(iii) शैली- भावात्मक गीत शैली ।
In simple words: For part (अ), the line emphasizes wise decision-making before starting a journey, using simple Khari Boli in a lyrical style. For part (ब), the line vividly portrays minor obstacles as deeply painful experiences, also in simple Khari Boli and an emotional lyrical style.
🎯 Exam Tip: When analyzing poetic beauty (काव्य-सौन्दर्य) for specific lines, focus on both the literal and deeper meaning, alongside linguistic features like language, style, and literary devices (if any specific ones are present).
Question 2. निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार का नाम लिखिए
(अ) रक्त की दो बूंद गिरती एक दुनिया डूब जाती।
(ब) है अनिश्चित, किस जगह पर बाज, बन सुन्दर मिलेंगे ।
Answer:
(अ) अतिशयोक्ति ।
(ब) सम्भावना ।
In simple words: In line (अ), 'Atishayokti' (hyperbole) is used, exaggerating the impact of two drops of blood. In line (ब), 'Sambhavna' (possibility/doubt) is used, indicating uncertainty about encountering beauty.
🎯 Exam Tip: To identify literary devices (अलंकार), understand the definitions and characteristics of common figures of speech. Hyperbole exaggerates, while 'Sambhavna' here points to a statement of uncertainty rather than a direct figure of speech in the traditional sense, but can be considered a poetic expression of doubt.
Free study material for Hindi
UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 9 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 10 हरिवंशराय बच्चन in printable PDF format for offline study on any device.