Official UP Board Solutions for Class 12 Sahityik Hindi: Chapter 02 आन की मान
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 02 आन की मान using the official curriculum guides for Class 12 Sahityik Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Sahityik Hindi: Chapter 02 आन की मान
View or download the dedicated Chapter 02 आन की मान solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Sahityik Hindi.
कथावस्तु पर आधारित प्रश्न
Question 1. 'आन का मान' नाटक का कथासार लिखिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक की कथावस्तु संक्षेप में अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक की कथावस्तु लिखिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक की कथावस्तु पर प्रकाश डालिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक का संक्षिप्त सारांश लिखिए।
Answer: मुगलकालीन भारत के इतिहास पर आधारित एवं हरिकृष्ण 'प्रेमी' द्वारा लिखित नाटक 'आन का मान' में राजपूत सरदार वीर दुर्गादास राठौर की स्वाभाविक वीरता, कर्तव्यपरायणता, राष्ट्रीयता, मानवता आदि गुणों को चित्रित कर उसके व्यक्तित्व की महानता दर्शायी गई है। यह नाटक तीन अंकों में विभाजित है। तीनों अंकों के अध्ययन के लिए उत्तर 2, 3 व 4 देखें ।
In simple words: 'आन का मान' नाटक मुगलकालीन भारत पर आधारित है और इसमें वीर दुर्गादास राठौर के शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय गुणों को दर्शाया गया है। नाटक तीन अंकों में बँटा है जो दुर्गादास के महान व्यक्तित्व को उजागर करता है।
🎯 Exam Tip: कथासार या कथावस्तु के प्रश्न में नाटक की पूरी कहानी को संक्षेप में और क्रमानुसार लिखना महत्वपूर्ण है ताकि परीक्षक को आपकी समझ का पता चले।
Question 2. 'आन का मान' नाटक के प्रथम अंक का सारांश लिखिए।
अथवा
‘आन का मान' नाटक के प्रथम अंक की कथा संक्षेप में लिखिए।
अथना 'आन का मान' नाटक के किसी एक अंक की कथावस्तु लिखिए।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेमी' द्वारा रचित नाटक 'आन का मान' का आरम्भ रेगिस्तान के एक रेतीले मैदान से होती है। इस समय भारत की राजनैतिक सत्ता मुख्यतः मुगल शासक औरंगजेब के हाथों में थी और जोधपुर में महाराज जसवन्त सिंह का राज्य था। वीर दुर्गादास राठौर महाराज जसवन्त सिंह का ही कर्तव्यनिष्ठ सेवक है और महाराज की मृत्यु हो जाने के पश्चात् वह उनके अवयस्क पुत्र अजीत सिंह के संरक्षक की भूमिका निभाता है। अपने पिता औरंगजेब की अनेक नीतियों का विरोध करते हुए उसका पुत्र अकबर द्वितीय औरंगजेब से अलग हो जाता है और उसकी मित्रता दुर्गादास राठौर से हो जाती है। औरंगजेब की एक चाल से अकबर द्वितीय को ईरान जाना पड़ा।
अपनी मित्रता निभाते हुए अकबर द्वितीय की सन्तानों-सफीयत एवं बुलन्द अख्तर के पालन-पोषण का दायित्व दुर्गादास ने अपने ऊपर ले लिया। समय के साथ-साथ सभी युवा होते हैं और राजकुमार अजीत सिंह सफीयतुन्निसा पर आसक्त हो जाता है। सफीयत के टालने के पश्चात अजीत सिंह में उसके प्रति प्रेम की भावना अत्यधिक बढ़ जाती हैं, जिसके कारण दुर्गादास नाराज हो जाते हैं। दुर्गादास द्वारा राजपूती आन एवं मान का ध्यान दिलाने पर अजीत सिंह अपनी गलती मानकर क्षमा माँग लेता है। युद्ध की तैयारी प्रारम्भ होती है। औरंगजेब के सन्धि प्रस्ताव को लेकर ईश्वरदास आता है। मुगल सूबेदार शुजाअत खाँ द्वारा सादे वेश में प्रवेश करने के पश्चात् अजीत सिंह उस पर प्रहार करता है, परन्तु राजपूती परम्परा का निर्वाह करते हुए निःशस्त्र व्यक्ति पर प्रहार होने से दुर्गादास बचा लेता है।
In simple words: नाटक का प्रथम अंक जोधपुर के महाराज जसवन्त सिंह के पुत्र अजीत सिंह के संरक्षक दुर्गादास राठौर और मुगल बादशाह औरंगजेब के संघर्ष को दिखाता है। इसमें औरंगजेब के पुत्र अकबर द्वितीय की सन्तानों-सफीयत और बुलन्द अख्तर की रक्षा का भार दुर्गादास पर आता है। राजकुमार अजीत सिंह का सफीयत पर आसक्त होना और दुर्गादास द्वारा उसे राजपूती मान की याद दिलाना प्रमुख घटनाएँ हैं, जो युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार करती हैं।
🎯 Exam Tip: प्रथम अंक का सारांश लिखते समय मुख्य पात्रों और उनके आपसी संबंधों को स्पष्ट करना आवश्यक है, साथ ही उन घटनाओं को रेखांकित करें जो आगे की कहानी की नींव रखती हैं।
Question 3. 'आन का मान' नाटक के द्वितीय सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक के द्वितीय अंक का सारांश अपने शब्दों में लिखिए ।
अथवा 'आन का मान' नाटक के मार्मिक स्थलों का वर्णन कीजिए।
Answer: 'आन का मान' नाटक के सर्वाधिक मार्मिक स्थलों से सम्बन्धित दूसरे अंक की कथा भीम नदी के तट पर स्थित ब्रह्मपुरी से प्रारम्भ होती है। ब्रह्मपुरी का नाम औरंगजेब ने इस्लामपुरी रख दिया है। औरंगजेब की दो पुत्रियों मेहरुन्निसा एवं जीनतुन्निसा में से मेहरुन्निसा हिन्दुओं पर औरंगजेय द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों का विरोध करती है, जबकि जौनतुन्निसा अपने पिता की नीतियों की समर्थक है। अपनी दोनों पुत्रियों की बात सुनने के पश्चात् औरंगजेब मेहरुन्निसा द्वारा रेखांकित किए गए अत्याचारों को अपनी भूल मानकर पश्चाताप करता है। वह अपने बेटों विशेषकर अकबर द्वितीय के प्रति की जाने वाली कठोरता के लिए भी दुःखी होता है। उसके अन्दर अकबर द्वितीय की सन्तानों अथति अपने पौत्र-पौत्री क्रमशः बुलन्द एवं सफीयत के प्रति स्नेह और बढ़ जाता है। औरंगजेब अपनी वसीयत में अपने पुत्रों को जनता से उदार व्यवहार के लिए परामर्श देता है। वह अपनी मृत्यु के बाद अन्तिम संस्कार को सादगी से करने के लिए कहता है। वसीयत लिखे जाने के समय ही ईश्वरदास वीर दुर्गादास राठौर को बन्दी बनाकर लाता है। औरंगजेब अपने पौत्र-पौत्री अर्थात् बुलन्द एवं सफीयत को पाने के लिए दुर्गादास से सौदेबाजी करना चाहता है, लेकिन दुर्गादास इसके लिए राजी नहीं होता।
In simple words: द्वितीय अंक में औरंगजेब की पुत्रियों मेहरुन्निसा और जीनतुन्निसा के माध्यम से औरंगजेब के पश्चाताप को दर्शाया गया है। मेहरुन्निसा अपने पिता के अत्याचारों का विरोध करती है। औरंगजेब अपने पौत्र-पौत्री बुलन्द और सफीयत के प्रति स्नेह महसूस करता है और अपनी वसीयत में उदारता का संदेश देता है। अंत में, वह दुर्गादास से बुलन्द और सफीयत को वापस पाना चाहता है, पर दुर्गादास मना कर देता है।
🎯 Exam Tip: द्वितीय अंक के सारांश में औरंगजेब के आंतरिक बदलाव और उसकी पुत्रियों के विचारों का वर्णन करना महत्वपूर्ण है, खासकर मेहरुन्निसा के तर्कपूर्ण दृष्टिकोण को।
Question 4. ‘आन का मान' नाटक के तीसरे अंक की घटनाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer: 'आन का मान' नाटक के तीसरे अंक की कथा सफीयत के गान के साथ प्रारम्भ होती है और उसी समय अजोत सिंह वहां पहुंच जाता है। वह सफौयत को अपना जीवन साथी बनाने का इच्छुक है, लेकिन सफीयत स्वयं को विधवा कहकर अजीत सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करती। अजीत सिंह द्वारा अनेक तर्क देने के पश्चात् सफीयत अजीत सिंह को लोकहित हेतु स्वहित को त्यागने का सुझाव देती है।
वह वहाँ से जाना चाहती है, लेकिन प्रेम के उद्वेग में बहता अजीत सिंह उसे अपने पास बैठा लेता है। बुलन्द अख्तर के आने से सफीयत सकचा जाती है तथा अपने भाई से अजीत सिंह के प्रेम एवं विवाह की इच्छा की बात बताती हैं। बुलन्द इसका विरोध करता है और फिर वहां से चला जाता हैं। इसी समय दुर्गादास का प्रवेश होता है और वह इन सब बातों को सुनकर औरंगजेब के सन्देह को उचित मानता है। दुर्गादास के विरोध की भी परवाह न करते हुए अजीत सिंह सफीयत को साथ चलने के लिए कहता है।
यह देखकर सफीयत के सम्मान की रक्षा हेतु दुर्गादास तैयार हो जाता है। तभी मेवाड़ से अजीत सिंह का टीका (विवाह का प्रस्ताव) आता है, जिसे वह दुर्गादास की चाल समझता है।
दुर्गादास पालकी मैंगवाकर सफीयत को बैठाकर चलने के लिए तैयार होता है, तो अजीत सिंह पालकी रोकने की कोशिश करते हुए दुर्गादास को चेतावनी देता है—
“दुर्गादास जी! मारवाड़ में आप रहेंगे या मैं रहूँगा।”
दुर्गादास सधे हुए शब्दों में कहता है कि “आप ही रहेंगे महाराज! दुर्गादास तो सेवक मात्र है-उसने चाकरी निभा दी।” ऐसा कहकर दुर्गादास जन्मभूमि को अन्तिम बार प्रणाम करता है और यहीं पर नाटक की कथा समाप्त हो जाती है।
In simple words: तीसरे अंक में अजीत सिंह सफीयत से विवाह करना चाहता है, लेकिन सफीयत लोकहित के लिए मना करती है। दुर्गादास सफीयत के सम्मान की रक्षा करता है, जिससे अजीत सिंह नाराज हो जाता है। नाटक का अंत दुर्गादास के अपनी जन्मभूमि को अंतिम प्रणाम करने और अजीत सिंह के मारवाड़ में रहने के दृढ़ संकल्प के साथ होता है, जो 'आन' और 'मान' के महत्व को दर्शाता है।
🎯 Exam Tip: तीसरे अंक की घटनाओं को क्रमानुसार लिखें और अजीत सिंह तथा दुर्गादास के बीच के संवादों को विशेष रूप से उजागर करें जो नाटक के शीर्षक की सार्थकता को सिद्ध करते हैं।
Question 5. 'आन का मान' नाटक की ऐतिहासिकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेमी' द्वारा रचित नाटक 'आन का मान' वस्तुतः एक ऐतिहासिक नाटक है, जिसमें कल्पना का उचित समन्वय किया गया है। नाटक का समय, इसके पात्र एवं पटनाएँ आदि मध्यकालीन या मुगलकालीन भारत से सम्बद्ध हैं। औरंगजेब, अकबर द्वितीय, मेहरुन्निसा, जीनतुन्निसा, बुलन्द अख्तर, सफीयतुन्निसा, शुजाअत खाँ, दुर्गादास, अजीत सिंह, मुकुन्दीदास आदि प्रसिद्ध ऐतिहासिक पात्र हैं। जोधपुर के महाराज जसवन्त सिंह का अफगानिस्तान यात्रा से लौटते हुए कालगति को प्राप्त हो जाना, रास्ते में उनकी दोनों रानियों द्वारा दो पुत्रों को जन्म देना, औरंगजेब द्वारा महाराज के परिवार को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालना, दुर्गादास के नेतृत्व में अजीत सिंह का निकल भागमा, प्रतिशोध में औरंगजेब द्वारा जोधपुर पर आक्रमण करना, अकबर द्वितीय का ईरान भाग जाना, उसके पुत्र एवं पुत्री की देखभाल दुर्गादास द्वारा करना आदि महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ हैं।
इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों; जैसे-औरंगजेब की धर्मान्धता, उसकी राज्य विस्तार नीति, साम्प्रदायिक वैमनस्य, व्यापार एवं कला का हास आदि को सफलतापूर्वक नाटक में दर्शाया गया है। नाटक में अनेक जगहों पर नाटककार ने कल्पना का समुचित समन्वय किया है, जिससे नाटक में रोचकता एवं प्रासंगिकता का उचित समावेश हो गया है। अन्ततः कहा जा सकता है कि यह नाटक ऐतिहासिक दृष्टिकोण से एक सफल एवं तत्कालीन परिस्थितियों को सार्थक ढंग से प्रस्तुत करने में समर्थ नाटक है।
In simple words: 'आन का मान' एक ऐतिहासिक नाटक है जो मुगलकालीन भारत की घटनाओं और पात्रों जैसे औरंगजेब और दुर्गादास राठौर पर आधारित है। इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को कल्पना के साथ मिलाकर प्रस्तुत किया गया है, जिससे नाटक रोचक और प्रासंगिक बन गया है।
🎯 Exam Tip: ऐतिहासिकता के प्रश्न में नाटक में शामिल वास्तविक घटनाओं और पात्रों की पहचान करना और यह बताना महत्वपूर्ण है कि लेखक ने कल्पना का उपयोग कैसे किया।
Question 6. 'आन का मान' नाटक के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक में मान, मर्यादा और देशभक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। सप्रमाण उत्तर दीजिए ।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेमी' द्वारा रचित नाटक 'आन का मान' में अनेक स्थलों पर राजपूतों द्वारा अपनी आन अर्थात् शपथ पर परम्परा का निर्वाह प्रदर्शित हुआ है। वीर दुर्गादास राठौर द्वारा राजपूतों को संगठित करके राजपूती आन एवं सम्मान की रक्षा हेतु प्रयासरत रहना, इसी का सूचक है। अपने स्वामी जसवन्त सिंह के पुत्र अजीत सिंह को राजपूती आन के रक्षार्थ दुर्गादास द्वारा तैयार करना, अजीत सिंह में राजपूताना परम्पराओं पर आधारित गुणों का विकास करना, अन्तिम समय तक औरंगजेब के पुत्र अकबर द्वितीय के साथ मित्रता का निर्वाह करना आदि शीर्षक की प्रासंगिकता एवं सार्थकता को सिद्ध करते हैं। अजीत सिंह का विरोध करके दुर्गादास सफीयतृन्निसा की इज्जत की रक्षा करना अपना राजपताना घर्म समझता है। अपनी आन को बनाए रखने के लिए वह अपने पुत्र समान अजीत सिंह के अपमान को सह लेता है। वह अजीत सिंह का दरबार छोड़ देता है. लेकिन अपने मित्र को दिए गए वचनों को नहीं। वह औरंगजेब के खिलाफ है, लेकिन औरंगजेब की पौत्री सफीयत के सम्मान की रक्षा के लिए वह अपनी जन्मभूमि का भी त्याग का देता है। इस तरह, कहा जा सकता है कि 'आन का मान' नाटक में राजपती आन के अनुरूप नारी-सम्मान की रक्षा, कर्तव्यपालन, मातृभूमि के प्रति गौरव का भाव, अपने मित्र के प्रति वचनबद्धता का निर्वाह आदि उदाहरण सिद्ध करते हैं कि नाटक का शीर्षक सर्वथा प्रासंगिक एवं सार्थक है।
In simple words: 'आन का मान' शीर्षक नाटक की कहानी के लिए पूरी तरह सार्थक है, क्योंकि यह राजपूतों की आन (शपथ, मर्यादा) और उनके सम्मान को बनाए रखने के संघर्ष को दर्शाता है। दुर्गादास राठौर का चरित्र, उनका कर्तव्यपालन, मित्रता और नारी-सम्मान की रक्षा इस शीर्षक को सही ठहराते हैं।
🎯 Exam Tip: शीर्षक की सार्थकता पर प्रश्न में, नाटक के मुख्य घटनाओं और पात्रों के गुणों को शीर्षक के साथ जोड़कर उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें।
Question 7. “आन का मान” नाटक का मूल स्वर है विश्वबंधुत्व और मानवतावाद।” इस कथन के आधार पर नाटक की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
नाटय तत्त्वों के आधार पर ‘आन का मान' नाटक की समीक्षा कीजिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
Answer: नाटय तत्वों के आधार पर 'आन का मान' नाटक की समीक्षा निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत की जा सकती है-ऐतिहासिक कथानक वाले ‘आम का मान नाटक में यथार्थ एवं कल्पना का सुन्दर समन्वय किया गया है। कथा में एकसूत्रता, सजीवता, पटना-प्रवाह आदि का निर्वाह भली-भाँति हुआ है। इस कथानक में औरंगजेब के समय की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाकर शाश्वत मानवीय मूल्यों को उकेरा गया है। औरंगजेय के अत्याचारों से त्रस्त होने के बाद भी हिन्दू समुदाय एवं राजपूताना समुदाय औरंगजेब के बेटे को संरक्षण देता है। इतना ही नहीं, दुर्गादास औरंगजेब के बेटे अकबर द्वितीय से एक बार की गई मित्रता को जीवन भर निभाता है, भले ही इसके लिए उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अकबर द्वितीय की बेटी सफीयत के सम्मान को बचाने के लिए दुर्गादास पुत्र समान पाले-पोसे गए अजीत सिंह और माँ समान जन्मभूमि का भी त्याग करने से हिचकता नहीं है। कथानक का मुख्य स्वर राजपूती आन एवं दुर्गादास का शौर्य है।
In simple words: 'आन का मान' नाटक में ऐतिहासिकता, कल्पना और मानवीय मूल्यों का सुंदर मिश्रण है। यह औरंगजेब के काल की राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाते हुए विश्वबंधुत्व और मानवतावाद का संदेश देता है, जहाँ दुर्गादास जैसे पात्र अपने मित्र के बच्चों की रक्षा के लिए त्याग करते हैं।
🎯 Exam Tip: नाटक की विशेषताओं का वर्णन करते समय उसके कथानक, पात्रों के चरित्र और अंतर्निहित संदेश को अलग-अलग बिंदुओं में स्पष्ट करना प्रभावी होता है।
Question 8. 'आन का मान' नाटक के देशकाल चित्रण की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
Answer: 'आन का मान' नाटक के नाटककार श्री हरिकृष्ण प्रेमी' ने इसमें देशकाल एवं वातावरण का पर्याप्त ध्यान रखा है। नाटक में मध्यकालीन मुस्लिम संस्कृति तथा हिन्दू संस्कृति का उचित समन्वय हुआ है। नाटक के पात्र ऐसे राजघरानों से सम्बन्धित हैं, जिनमें परस्पर संघर्ष चलता रहता था। युद्ध जैसे तत्कालीन वातावरण, राजनीतिक षड्यन्त्रों के बीच जीवन के उज्ज्वल पक्षों का रेखांकन, अपनी राष्ट्रीयता (जातीयता) की विशेषताओं को सुरक्षित एवं संरक्षित रखते हुए गैर-जातीय समुदाय की भावनाओं को भी आदर प्रदान करना, मानवीय मूल्यों को ठेस न पहुँचने देना, तत्कालीन समाज में चलने वाले निरन्तर दाँव-पेंच, प्रेम सम्बन्धों में भी औदात्य की रक्षा करना आदि ऐसे पक्ष हैं, जो तत्कालीन समाज में भी विद्यमान थे और प्रत्येक समाज में विद्यमान रहते हैं, कभी कम या कभी अधिक तीव्रता के साथ। नाटककार ने इन जीवन्त एवं सार्थक मानवीय भावनाओं को उचित महत्त्व प्रदान किया है, जिससे नाटक की प्रासंगिकता बढ़ गई है। राजपूती आन, बान एवं शान का प्रदर्शन करने के लिए देशकाल एवं वातावरण का चित्रण करने तथा ऐतिहासिकता की रक्षा करने में नाटककार पूरी तरह समर्थ साबित हुआ है।
In simple words: नाटक में मध्यकालीन भारत का देशकाल और वातावरण बखूबी चित्रित किया गया है, जिसमें मुस्लिम और हिन्दू संस्कृतियों का समन्वय, संघर्ष का माहौल, राजनीतिक दाँव-पेंच और मानवीय मूल्यों का चित्रण है। यह चित्रण नाटक को ऐतिहासिक रूप से सटीक और जीवंत बनाता है।
🎯 Exam Tip: देशकाल चित्रण पर लिखते समय उस युग की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों का उल्लेख करें और बताएं कि वे नाटक की कथा को कैसे प्रभावित करती हैं।
Question 9. 'आन का मान' नाटक के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए।
अथवा
‘आन का मान' नाटक के उद्देश्य बताइए।
अथवा
'आन का मान' नाटक के उद्देश्य को स्पष्ट कीजिए।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेमी जी ने प्रस्तुत ऐतिहासिक नाटक के माध्यम से मानवीय गुणों को रेखांकित किया है तथा हिन्दू-मुस्लिम एकता अर्थात् साम्प्रदायिक सौहार्द के सन्देश को प्रसारित करने का सफल प्रयास किया है। चीर दुर्गादास जहाँ भारतीय हिन्दू संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं इनके समानान्तर मुगल सत्ता को रखा गया है। सदाचार, सद्भाव, स्वाभिमान, शौर्य, राष्ट्रीयता की भावना, साम्प्रदायिक एकता, जनतन्त्र का समर्थन, अत्याचार का विरोध आदि गुणों से युक्त दुर्गादास का चरित्रांकन किया गया है। वास्तव में, नाटककार का उद्देश्य है-आधुनिक भारत के युवकों को आदर्श स्थिति से अवगत कराना तथा उनमें उच्च मानवीय भावनाओं को सम्प्रेषित करना।
साम्प्रदायिक एकता सम्बन्धी उद्देश्य भी नाटक के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। राष्ट्र का उद्बोधन एवं लोगों में जागरण की चेतना का प्रसार इस नाटक का मूल सन्देश हैं। इस नाटक के द्वारा राष्ट्रीय निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता के लक्ष्यों को प्राप्त करने की सार्थक कोशिश की गई हैं। नाटककार ने सफीयत नामक पात्र के माध्यम से प्रेम के उदात्त लक्षणों से लोगों को परिचित कराया है। जब वह कहती है “प्रेम केवल भोग को ही माँग नहीं करता, वह त्याग और बलिदान भी चाहता है"-तो यह आज के नवयुवकों को दिया जाने वाला वह सन्देश है, जो भौतिकता या बाह्य स्वरूप से अधिक आन्तरिक भावनाओं को महत्त्व देता है। भारतीय युवकों एवं नागरिकों में स्वदेश के प्रति गहन अपनत्व की भावना का प्रसार करना नाटककार का एक प्रमुख उद्देश्य हैं। इसके साथ ही, नाटक के द्वारा मानवतावाद एवं विश्वबन्धुत्व का भी सन्देश दिया गया है।
इस प्रकार, पुरानी मध्ययुगीन या मुगलकालीन कहानी या कथानक को माध्यम बनाकर नाटककार ने आधुनिक मानवीय सन्देशों को सहजता के साथ सम्प्रेषित करने में सफलता प्राप्त की है।
In simple words: 'आन का मान' नाटक का मुख्य उद्देश्य मानवीय मूल्यों, हिन्दू-मुस्लिम एकता, राष्ट्रीय भावना और त्याग की भावना को बढ़ावा देना है। नाटक आधुनिक युवाओं को आदर्श मूल्यों से परिचित कराकर राष्ट्रीय निर्माण और एकता के लिए प्रेरित करता है।
🎯 Exam Tip: नाटक के उद्देश्य लिखते समय नैतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय संदेशों को प्रमुखता से उजागर करें, और बताएं कि नाटककार ने इन उद्देश्यों को पात्रों और घटनाओं के माध्यम से कैसे व्यक्त किया।
Question 10. 'आन का मान' नाटक की संवाद-योजना पर प्रकाश डालिए।
Answer: किसी भी नाटक का कथानक संवादों के आधार पर ही अग्रसर होता है। प्रस्तुत नाटक के संवाद छोटे-छोटे, तीखे, गतिमय एवं प्रभावशाली हैं, परन्तु कहीं-कहीं संवाद लम्बे भी हो गए हैं। नाटककार ने संवाद-योजना में विदग्धता एवं मार्मिक स्थलों की जानकारी का भली-भाँति परिचय दिया है। संवाद-योजना ने नाटक की कथा को एक गति प्रदान की है—
अजीत “दुर्गादास जी! मारवाड़ में आप रहेंगे या मैं रहूँगा।”
दुर्गादास-“आप ही रहेंगे महाराज! दुर्गादास तो सेवक मात्र है-उसने चाकरी निभा दी।”
या जीनतुन्निसा--"तू चौकी क्यों?” मेहरुन्निसा- “मैं समझी जिन्दा पीर आ गए।”
नाटक में औरंगजेब जैसे कट्टर मुस्लिम शासक के संवाद को भी परिमार्जित हिन्दी में प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया गया है। अधिकांश संवाद मर्मस्पर्शी एवं चेतनशील हैं। संवादों के द्वारा वातावरण एवं परिस्थितियों को जीवन्त करने का प्रयास किया गया है।
In simple words: 'आन का मान' के संवाद छोटे, तीखे और प्रभावशाली हैं, जो कथा को गति देते हैं। नाटककार ने मर्मस्पर्शी और चेतनशील संवादों का प्रयोग किया है, यहाँ तक कि औरंगजेब जैसे मुस्लिम पात्रों के संवादों को भी परिमार्जित हिन्दी में प्रस्तुत किया है, जिससे वातावरण और परिस्थितियाँ जीवंत हो उठती हैं।
🎯 Exam Tip: संवाद-योजना पर प्रकाश डालते हुए नाटक के मुख्य संवादों के उदाहरण दें और बताएं कि वे पात्रों के चरित्र, कथावस्तु और वातावरण को कैसे प्रभावित करते हैं।
Question 11, 'आन का मान' नाटक की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए ।
Answer: श्री हरिकृष्ण प्रेमी' द्वारा रचित नाटक 'आन का मान' की भाषा सरल, सुबोध, सहज, प्रवाहपूर्ण एवं प्रांजल हैं। परिस्थितियों एवं आवश्यकता के अनुसार, वाक्य कहीं छोटे, तो कहीं बड़े बन पड़े हैं। सम्पूर्ण नाटक में परिमार्जित हिन्दी शब्दों का ही प्रयोग किया गया है। मुस्लिम पात्र विशेषकर औरंगजेब जैसा कट्टर मुस्लिम शासक भी परिमार्जित हिन्दी का ही प्रयोग करता है। इससे नाटककार की क्षमता का भी प्रदर्शन होता है, हालाँकि कहीं-कहीं इससे स्वाभाविकता में बाधा पहुँचती है। ऐसा लगता है जैसे मुस्लिम पात्र को बलपूर्वक भाषा ओढ़ाई गई हो। नाटक में नाटककार ने खुलकर सहज ढंग से बोलचाल के उर्दू शब्दों का प्रयोग किया है। इसके अतिरिक्त, नाटक की भाषा की एक अन्य महत्त्वपूर्ण विशेषता सतियों एवं महावरों का यथास्थान उचित प्रयोग है। भाषा प्रसाद गुणयुक्त है, लेकिन ओज एवं माधुर्य गुणों से युक्त भाषा का भी उचित स्थान पर प्रयोग किया गया है। मुहावरों एवं लोकोक्तियों के प्रयोग सम्बन्धी कुछ उदाहरणों में विपत्तियों मनुष्य को बलवान बना देती हैं, दूध का जला छाछ भी फेंक फूककर पीता है, सिर पर कफन बाँधे फिरना; बद अच्छा, बदनाम बुरा आदि द्रष्टव्य हैं। प्रस्तुत नाटक में तीन गीतों की भी योजना है, जो प्रसंग के अनुसार अत्यन्त सार्थक एवं प्रभावी बन पड़े हैं।
In simple words: 'आन का मान' की भाषा सरल, प्रवाहपूर्ण और परिमार्जित हिन्दी है, जिसमें उर्दू शब्दों और मुहावरों का भी प्रयोग हुआ है। यह भाषा परिस्थितियों के अनुसार छोटे और बड़े वाक्यों का मिश्रण है, जो नाटक को प्रभावशाली बनाती है।
🎯 Exam Tip: भाषा-शैली के विश्लेषण में वाक्यों की संरचना, शब्द चयन, मुहावरों के प्रयोग और नाटक के प्रभाव को उजागर करना चाहिए।
Question 12. 'आन का मान' नाटक की अभिनेयता (रंगमंचीयता) पर प्रकाश डालिए।
Answer: अभिनेयता या रंगमंचीयता की दृष्टि से प्रस्तुत नाटक 'आन का मान' पूर्णतः सफल रचना है। इस नाटक में तीन अंक हैं। प्रथम अंक में मरुभूमि के रेतीले मैदान का दृश्य है। रात के प्रथम पहर का समय है तथा मंच पर चांदनी बिखरी हुई है। दूसरे अंक में दक्षिण में भीम नदी के तट पर ब्रह्मपुरी नामक कस्बे में औरंगजेब के राजमहल का एक कक्ष दर्शाया गया है। कुशल रंगकर्मी रेतीले मैदान, फैली हुई चाँदनी, बहती हुई नदी आदि का प्रवाह चित्रों, प्रकाश एवं ध्वनि के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। औरंगजेब के कक्ष की साधारण सजावट ऐतिहासिक तथ्यों के अनुरूप है। तीसरे अंक में प्रथम अंक का ही सेट है अर्थात् प्रथम अंक एवं तृतीय अंक का सेट एक ही है। नाटक के प्रस्तुतिकरण में केवल दो ही से तैयार करने पड़ते हैं।
इसी तरह, नाटक के प्रस्तुतिकरण में केवल तीन बार पद् गिराने की आवश्यकता है। नाटक में नाटककार ने वेशभूषा की दृष्टि से समुचित रूप से निर्देशन दिया है। अभिनय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ नाटकीय संकेत भी दिए गए हैं।
In simple words: 'आन का मान' रंगमंच पर आसानी से प्रस्तुत किया जा सकने वाला नाटक है, जिसमें कम सेट (दो ही) और कम दृश्यों के बदलाव की आवश्यकता होती है। नाटककार ने दृश्यों, वेशभूषा और नाटकीय संकेतों का ध्यान रखा है जिससे यह अभिनय के लिए उपयुक्त है।
🎯 Exam Tip: अभिनेयता पर लिखते समय नाटक के दृश्यों, सेट की आवश्यकता, पात्रों की वेशभूषा और अभिनय संबंधी निर्देशों का उल्लेख करें।
पात्र एवं चरित्र-चित्रण पर आधारित प्रश्न
Question 13. 'आन का मान' नाटक के कथानक के आधार पर दुर्गादास का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा
‘आन का मान' नाटक के उस पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए जिसने आपको प्रभावित किया हो।
अथवा
'आन का मान' नाटक के प्रमुख पात्र/नायक की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
अथना
'आन का मान के आधार पर वीर दुर्गादास की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक के आधार पर वीर दुर्गादास का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक के प्रमुख पात्र (नायक) का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा
'आन का मान' नाटक के आधार पर वीर दुर्गादास के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
Answer: 'आन को मान', नाटक का नायक वीर दुर्गादास राठौर है। वह मानवीय गुणों से युक्त वीर पुरुष है। उसके चरित्र ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया, उसकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्न हैं।
(1) राजपूती शान दुर्गादास पूरे नाटक में राजपूती शान के साथ उपस्थित है। वह न तो किसी से डरता है और न ही किसी के सामने झुकता है। वह निर्भीक होकर अपनी परम्परा के अनुरूप राजपूती शान के साथ लोगों से अन्तःक्रिया करता है, चाहे वह कोई सम्राट हो या कोई अत्यन्त सामान्य व्यक्ति ।
(2) स्वामिभक्त राजपूती शान के अनुरूप वह अत्यन्त निर्भीक है, लेकिन इस निर्भीकता के साथ-साथ वह अपने स्वामी के प्रति अत्यन्त उत्तरदायी है। वह अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह निभाता है और अपने स्वामी के प्रति एकनिष्ठ समर्पित भाव रखता है।
(3) निर्भीकता स्वामी के प्रति अपनी एकनिष्ठा रखते हुए भी वह स्वामी से भयभीत नहीं रहता। वह उचित को उचित एवं अनुचित को अनुचित ही बताता है। वह भारत के तत्कालीन सम्राट औरंगजेब की बातों को भी नहीं मानता, क्योंकि वे उसे उचित प्रतीत नहीं होती हैं।
(4) मानवतावादी दृष्टिकोण दुर्गादास का चरित्र मानवीय गुणों से परिपूर्ण है। वह मानवता के विरुद्ध किसी भी सिद्धान्त को आदर्श नहीं मानता। अकबर द्वितीय के मुसलमान होने के पश्चात् भी उसे न केवल वह अपना मित्र बनाता है, अपितु उसकी बेटी सफीयत के सम्मान की रक्षा के लिए वह अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करता। उसके मानवतावादी दृष्टिकोण में ही हिन्दू-मुस्लिम समन्वय की भावना भी निहित है।
(5) राष्ट्रीयता की भावना दुर्गादास में राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। वह एक आदर्श भारतीय समाज का निर्माण करना चाहता है, जिसमें भाईचारा एवं प्रेम का अत्यधिक महत्त्व हो। वह कहता है- “आज का सबसे बड़ा पाप है। आपस की फूट, क्योंकि हमारे जीवन में नैतिकता नहीं है, ईमानदारी नहीं है, सच्ची वीरता नहीं हैं, मानवता नहीं है।"
(6) कर्त्तव्यपरायणता अपने कर्तव्य के प्रति अत्यधिक संवेदनशील रहने वाला दुर्गादास अपने कर्तव्यों का पालन अपने प्राणों की बाजी लगाकर भी करता है।
(7) सच्ची मित्रता दुर्गादास में सच्ची मित्रता को निभाने तथा ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ मित्रता की रक्षा हेतु अपने दायित्व को पूरा करने की भावना भरी हुई है। दुर्गादास का अपने मित्र अकबर द्वितीय के प्रति किया जाने वाला व्यवहार इसका प्रमाण है। वह सफीयत एवं बुलन्द अख्तर को अपने मित्र की पवित्र धरोहर मानता है।
इस तरह, दुर्गादास की चारित्रिक विशेषताओं के आधार पर कहा जा सकता है कि वह एक ओर तलवार का धनी था, तो दूसरी ओर उच्च स्तर का मनुष्य भी।।
In simple words: वीर दुर्गादास राठौर नाटक के नायक हैं, जो राजपूती शान, स्वामिभक्ति, निर्भीकता, मानवता और सच्ची मित्रता जैसे गुणों से युक्त हैं। वे कर्तव्यपरायण, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत और हिन्दू-मुस्लिम समन्वय के प्रतीक हैं, जिससे उनका चरित्र अत्यंत प्रभावशाली बनता है।
🎯 Exam Tip: दुर्गादास के चरित्र-चित्रण में, उनके विभिन्न गुणों को अलग-अलग बिंदुओं में स्पष्ट करें और प्रत्येक गुण को नाटक की घटनाओं से जोड़कर उदाहरण दें।
Question 14. 'आन का मान' नाटक के आधार पर मेहरुन्निसा का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेम' द्वारा रचित नाटक 'आन का मान' में 'मेहरुन्निसा' औरंगजेब की दूसरी पुत्री है। उसकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित है।
(1) गम्भीर व्यक्तित्व मेहरुन्निसा की आयु चौंतीस-पैंतीस वर्ष है। वह अत्यन्त गम्भीर व्यक्तित्व वाली स्त्री पात्र है, जो अपने पिता औरंगजेब की क्रूर राजनीति के प्रति विचार-विमर्श करती रहती है।
(2) अत्याचार व हिंसा की विरोधी मेहरुन्निसा औरंगजेब द्वारा की गई अपने सगे सम्बन्धियों व अन्य लोगों की हत्या व अत्याचार की विरोधी है।
(3) व्यावहारिक बुद्धि मेहरुन्निसा कहती है कि “स्त्री होने का अर्थ अन्धी होना नहीं है। वह जीनत को बताती है कि सम्राट को अपने एक पुत्र और एक पुत्री के अतिरिक्त शेष सारी सन्तानों का गला घोट देना चाहिए।”
(4) तर्किक व विवेकी मेहरुन्निसा तर्कशील व विवेकी हैं। साम्राज्य के प्रति उसकी मानसिकता भिन्न हैं, जो औरंगजेब की शासन-प्रणाली से उत्पन्न हुई है। उसका मानना है कि “सम्राट यह न करे कि मस्जिदें बनवाए और मन्दिरों को तुड़वाए या मन्दिरों को बनवाए और मस्जिदों को तुड़वाए। उच्च पदों पर धर्म के आधार पर नहीं, योग्यता के आधार पर नियुक्तियाँ करें। सभी धर्मों के अनुयायियों पर समान कर लगाए जाएँ और समान सुविधाएँ उन्हें दी जाएँ।”
(5) ममत्व तथा स्त्रीत्व-भाव से ओत-प्रोत मेहरुन्निसा स्त्री होने के साथ-साथ माँ भी है वह कहती हैं “पुत्रियों भले ही जी लें, लेकिन पुत्रों को मरना ही पड़ता है। उनके बड़े होकर मरने से उनकी पत्नियाँ बे-सहारा हो जाती हैं, अपमान सहती हैं, उनके बच्चे अनाथ हो जाते हैं। उन्हें क्यों दण्ड दिया जाए?”
इस प्रकार कहा जा सकता है कि मेहरुन्निसा बुद्धिजीवी, तार्किक व विवेकशील है। उसके हृदय में अपने पिता के प्रति क्रोध और घृणा है, जिस कारण वह अन्त तक औरंगजेब को क्षमा नहीं कर पाती।
In simple words: मेहरुन्निसा औरंगजेब की गंभीर, तर्कशील और विवेकशील पुत्री है जो अपने पिता की क्रूर नीतियों और अत्याचारों का विरोध करती है। उसमें मानवता, ममत्व और स्त्रीत्व-भाव कूट-कूटकर भरा है, और वह सभी धर्मों के प्रति समानता की पक्षधर है।
🎯 Exam Tip: मेहरुन्निसा के चरित्र-चित्रण में, उसकी बुद्धिमत्ता, पिता के प्रति विरोध और मानवतावादी दृष्टिकोण को प्रमुखता से लिखें।
Question 15. 'आन का मान' नाटक के आधार पर 'अजीत सिंह का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Answer: 'आन का मान' नाटक में अजीत सिंह स्वर्गीय जसवन्त सिंह का पुत्र है, जिसका पालन-पोषण दुर्गादास ने किया था। अजीत सिंह बीस-वर्षीय नवयुवक है तथा सफीयतुन्निसा के प्रति प्रेम भाव रखता है। उसकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
(1) उत्तेजित स्वभाव अजीत सिंह बीस वर्ष का नवयुवक है, जो सफीयतुन्निसा के प्रति आकर्षित हैं। सफीयत के उपहास करने पर शीघ्र ही अजीत सिंह उत्तेजित होकर कहता है, “राठौर का मस्तक शक्ति के आगे नहीं झुकता ।”
(2) सफीयतुन्निसा के प्रति आसक्त अजीत सिंह सफीयत के गीत को सुनकर अत्यन्त भाव-विभोर हो जाता है, क्योंकि वह सफीयतुन्निसा के प्रति आसक्त हैं। वह कहता है, “घबराओं नहीं शहजादी, राजपूत अतिथि का मान-सम्मान करना जानता है। मारवाड़ का बच्चा-बच्चा आपके सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को प्रस्तुत है।”
(3) संगीत प्रेमी अजीत सिंह संगीत प्रेमी है। वह कहता है कि 'संगीत में बहुत आकर्षण होता है, विषधर काले नाग को नचाता है भोला-भाला हिरन उस पर मोहित हो अपने प्राण तक गंवा देता है।”
(4) भावुक व्यक्तित्व अजीत सिंह बाल्यावस्था में ही अनाथ हो जाता है, जिस कारण वह स्वयं को अभागा समझता है। “घोड़ों की पीठ ही उसके लिए माँ की गोद रही है, तलवार की झनकार ही उसके माँ की गायी हुई लोरी बनी है। इस स्वभाव से उसकी भावुक प्रवृत्ति का प्रतिपादन हुआ है।
(5) प्रेम के प्रति पूर्णतः समर्पित अजीत सिंह मारवाड़ का राजा बनने वाला है, परन्तु एक मुगल कन्या (सफीयतुन्निसा) से प्रेम करने का साहस कर बैठता है। वह अपने प्रेम के लिए मारवाड़ की राज गद्दी तक को छोड़ने के लिए तैयार हो जाता है।
(6) कृतहन एवं स्वकेन्द्रित अजीत सिंह सफीयत से विवाह करना चाहता था, परन्तु दुर्गादास इसका विरोध करता है। प्रेम के वशीभूत अजीत सिंह अपने पालनहार दुर्गादास का भी अपमान करता है। वह अपने देश, प्रजा व मान की चिन्ता न करके केवल स्वयं के बारे में ही सोचता है। वह दुर्गादास से कहता है कि “मारवाड़ में आप रहेंगे या मैं रहूँगा।”
अन्ततः कहा जा सकता है कि अजीत सिंह शीघ्र उत्तेजित हो उठने वाला अस्थिर चित्त का हठी व्यक्ति है। वह सफीयतुन्निसा से अपनी सम्पूर्ण भावनाओं के साथ स्नेह करता है। इसी स्नेह के उन्माद में वह अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन दिखाई पड़ता है।
In simple words: अजीत सिंह एक युवा, भावुक और उत्तेजित स्वभाव का राजकुमार है जो सफीयतुन्निसा के प्रति आसक्त है। वह संगीत प्रेमी और अपने प्रेम के लिए कर्तव्य से विमुख हो जाता है, जिससे वह अपने संरक्षक दुर्गादास का अपमान करने से भी नहीं हिचकता।
🎯 Exam Tip: अजीत सिंह के चरित्र-चित्रण में उसके प्रेम, कर्तव्य से भटकाव और भावनात्मक पहलू को उजागर करें, साथ ही उसकी युवावस्था और अनुभवहीनता का भी उल्लेख करें।
Question 16. 'आन का मान' नाटक के किसी प्रमुख नारी पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Answer: श्री हरिकृष्ण 'प्रेमी' द्वारा रचित 'आने का मान' नाटक की प्रमुख नारी पात्र हैं 'सफीयतुन्निसा' । वह औरंगजेब के पुत्र अकबर (द्वितीय) की पुत्री हैं। सफीयतुन्निसा की चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
(1) अत्यन्त रूपवती सफीयतुन्निसा की आयु 17 वर्ष है। वह अत्यन्त रूपवती हैं। वह इतनी सुन्दर है कि नाटक के सभी पात्र उसकी सुन्दरता पर मुग्ध हैं।
(2) संगीत में रुचि वह एक उच्च कोटि की संगीत साधिका है। उसे संगीत में अत्यधिक रुचि है। उसका मधुर स्वर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता हैं।
(3) वाक्पटु वह अत्यन्त वाक्पटु है। वह विभिन्न परिस्थितियों में अपनी वाक्पटुता का प्रदर्शन करती हैं। उसके व्यंग्यपूर्ण कथने तर्क को कसौटी पर खरे उतरते हैं। उसके कथन मर्मभेदी भी हैं।
(4) शान्तिप्रिय एवं हिंसा विरोधी सफीयतुन्निसा शान्तिप्रिय है। वह चाहती है कि देश में सर्वत्र शान्तिपूर्ण वातावरण हो, सभी देशवासी सुखी और समृद्ध हों। देश में हिंसापूर्ण कार्यों का वह प्रबल विरोध करती है।
(5) देशप्रेमी वह अपने देश से अत्यन्त प्रेम करती है। वह त्याग और बलिदान की भावना से ओत-प्रोत है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए वह उद्यत नजर आती है।
(6) आदर्श प्रेमिका सफीयतुन्निसा जोधपुर के युवा शासक अजीत सिंह से प्रेम करती हैं। वह प्रत्येक परिस्थिति में अपना सन्तुलन बनाए रखती हैं। अजीत सिंह के बार-बार प्रेम निवेदन करने पर भी वह विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है। वह अजीत सिंह को भी धीरज बँधाती है और उसे लोकहित के लिए आत्महित का त्याग करने का परामर्श देती है। वह कहती हैं “महाराज! प्रेम केवल भोग की ही माँग नहीं करता, वह त्याग और बलिदान भी चाहता है।”
इस प्रकार सफीयतृन्निसा एक आदर्श नारी-पात्र है। वह अजीत सिंह से प्रेम करती है, परन्तु राज्य व अजीत सिंह के कल्याण के लिए विवाह के लिए तत्पर दिखाई नहीं देती ।
In simple words: सफीयतुन्निसा एक रूपवती, संगीतप्रेमी, वाक्पटु और शांत स्वभाव की आदर्श नारी पात्र है। वह देशप्रेमी और त्याग की भावना से परिपूर्ण है, जो व्यक्तिगत प्रेम से ऊपर लोकहित को महत्व देती है और अजीत सिंह से प्रेम करने के बावजूद विवाह के लिए तैयार नहीं होती क्योंकि वह राज्य के कल्याण को प्राथमिकता देती है।
🎯 Exam Tip: सफीयतुन्निसा के चरित्र-चित्रण में, उसकी सुंदरता, वाक्पटुता, देशप्रेम और लोकहित के लिए त्याग की भावना को विस्तार से बताएं।
Question 17. ‘आन का मान' नाटक के आधार पर औरंगजेब का चरित्र-चित्रण संक्षेप में कीजिए।
अथवा
'आन का मान के आधार पर औरंगजेब की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
Answer: 'आन का मान' नाटक में औरंगजेब के चरित्र को एक खलनायक के रूप में चित्रित किया गया है। धार्मिक दृष्टि से कट्टर मुस्लिम मुगल शासक औरंगजेब इस्लाम के अतिरिक्त अन्य धर्मों के प्रति अत्यन्त संकीर्ण दृष्टिकोण रखता है। उसकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
(1) कट्टरता एवं संकीर्णता औरंगजेब धर्मान्धता के वशीभूत होकर मात्र इस्लाम धर्म को ही मानव के लिए श्रेयस्कर समझता है। अन्य सभी धर्म उसकी दृष्टि में हेय हैं। वह अपनी संकीर्ण धार्मिक विचारधारा से कभी मुक्त नहीं हो पाता है।
(2) निर्दयी एवं नृशंस सत्ता के लोभ में अन्धा औरंगजेब सत्ता प्राप्ति के लिए अपने बड़े भाइयों की हत्या तक कर देता है तथा अपने पिता, पुत्र एवं पुत्री को कैद में डाल देता है।
(3) सादा जीवन यह औरंगजेब के चरित्र का एक उज्ज्वल पक्ष है। सत्ता में रहने के पश्चात् भी वह सुरासुन्दरी से दूर रहता है तथा अपने व्यक्तिगत खर्च के लिए भी वह अपनी मेहनत से कमाई करता है। विलासितापूर्ण जीवन से वह कोसों दूर है तथा सरकारी खजाने पर व्यक्तिगत अधिकार नहीं समझता।
(4) आत्मग्लानि से पीड़ित समय बीतने पर वृद्धावस्था में वह अपने नृशंस कृत्यों एवं अत्याचारों के प्रति ग्लानि महसूस करता है। अपने द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों से वह स्वयं ही दुःखी होता है। वह स्वयं कहता है कि हाथ थक गए हैं बेटी! सिर काटते-काटते।”
(5) सन्तान के प्रति असीम स्नेह वृद्धावस्था में वह भावनात्मक रूप से अत्यन्त कमजोर हो जाता है। अपने जीवन में तलवार के बल पर सभी जगह शासन एवं अत्याचार करने वाला औरंगजेब वृद्धावस्था में अपनी सन्तानों के प्रति स्नेह से विह्वल हो जाता है। वह अपने पुत्र अकबर द्वितीय को गले लगाना चाहता है। अपनी वसीयत में वह अपने पुत्रों से क्षमा करने के लिए लिखता है।
इस प्रकार कहा जा सकता है कि एक कठोर, अन्यायी, क्रूर, नृशंस, कट्टर-धार्मिक एवं हिन्दू धर्म विरोधी शासक औरंगजेब के चरित्र में वृद्धावस्था में परिवर्तन आता है। वह अब एक दयालु एवं स्नेही व्यक्ति के रूप में सामने आता है। नाटककार ने उसके क्रूर स्वभाव के साथ-साथ वृद्धावस्था में परिवर्तित उसके दयालु एवं स्नेही व्यक्तित्व को भी सफलतापूर्वक 'चित्रित किया है।
In simple words: औरंगजेब को नाटक में खलनायक के रूप में चित्रित किया गया है, जो कट्टर-धार्मिक, निर्दयी और सत्ता-लोभी है। हालांकि, वृद्धावस्था में उसमें आत्मग्लानि और संतान के प्रति स्नेह जैसे मानवीय बदलाव आते हैं, जिससे उसका क्रूर व्यक्तित्व दयालु और स्नेही हो जाता है।
🎯 Exam Tip: औरंगजेब के चरित्र-चित्रण में, उसके नकारात्मक गुणों को उजागर करने के साथ-साथ वृद्धावस्था में आए भावनात्मक बदलावों को भी स्पष्ट करना आवश्यक है।
Free study material for Sahityik Hindi
Free UP Board Textbook Explanations: Class 12 Sahityik Hindi Chapter 02 आन की मान
Accessing Chapter 02 आन की मान Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Sahityik Hindi Chapter 02 आन की मान. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 12 Sahityik Hindi
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Sahityik Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 आन की मान with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Sahityik Hindi Chapter 2 आन की मान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Sahityik Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Sahityik Hindi Chapter 2 आन की मान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sahityik Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Sahityik Hindi Chapter 2 आन की मान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Sahityik Hindi. You can access UP Board Solutions Class 12 Sahityik Hindi Chapter 2 आन की मान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Sahityik Hindi Chapter 2 आन की मान in printable PDF format for offline study on any device.