Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Geography. Our expert-created answers for Class 12 Geography are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ UP Board Solutions for Class 12 Geography
For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Geography solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ solutions will improve your exam performance.
Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ UP Board Solutions PDF
UP Board Class 12 Geography Chapter 7 Text Book Questions
UP Board Class 12 Geography Chapter 7 पाठयपुस्तक से अभ्यास प्रश्न
Question 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है
(a) खेती (b) बुनाई (c) व्यापार (d) आखेट ।
Answer: (c) व्यापार ।
In simple words: Tertiary activities involve providing services rather than producing goods, and trade is a key service activity.
🎯 Exam Tip: Understanding the basic definitions of primary, secondary, and tertiary activities is crucial for scoring well in this section.
(ii) निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है
(a) इस्पात प्रगलन (b) वस्त्र निर्माण (c) मछली पकड़ना (d) टोकरी बुनना ।
Answer: (c) मछली पकड़ना ।
In simple words: Secondary activities involve processing raw materials into finished goods, while fishing is a primary activity involving direct extraction from nature.
🎯 Exam Tip: Differentiate clearly between primary (raw material extraction), secondary (manufacturing), tertiary (services), and quaternary/quinary (knowledge-based) sectors for conceptual clarity.
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है
(a) प्राथमिक (b) द्वितीयक (c) पर्यटन (d) सेवा ।
Answer: (d) सेवा।
In simple words: Large metropolitan cities like Delhi, Mumbai, Chennai, and Kolkata are major hubs for the service sector, providing a vast array of job opportunities.
🎯 Exam Tip: Recognize that urban centers, especially megacities, are primarily driven by the tertiary (service) sector for employment and economic activity.
(iv) वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं
(a) द्वितीयक क्रियाकलाप (b) पंचम क्रियाकलाप (c) चतुर्थ क्रियाकलाप (d) प्राथमिक क्रियाकलाप ।
Answer: (c) चतुर्थ क्रियाकलाप ।।
In simple words: Quaternary activities involve high-level research, development, and information processing.
🎯 Exam Tip: Remember that quaternary activities are characterized by intellectual services, research, and information-based knowledge.
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से सम्बन्धित है
(a) संगणक विनिर्माण (b) विश्वविद्यालयी अध्यापन (c) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण (d) पुस्तकों का मुद्रण ।
Answer: (b) विश्वविद्यालयी अध्यापन ।
In simple words: University teaching involves knowledge dissemination and research, which are core components of quaternary activities.
🎯 Exam Tip: Identify knowledge-intensive services like education, research, and information processing as key examples of quaternary activities.
(vi) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है
(a) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है
(b) कभी-कभार अभियान्त्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है
(c) बी०पी० ओज के पास के०पी० ओज की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं
(d) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असन्तोष पाया जाता है।
Answer: (c) बी०पी० ओज के पास के०पी० ओज की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं।
In simple words: KPO (Knowledge Process Outsourcing) generally offers more specialized and higher-value professional opportunities compared to BPO (Business Process Outsourcing).
🎯 Exam Tip: Understand the distinction between BPO and KPO; KPO involves advanced analytical and technical skills, leading to higher-level opportunities.
Question 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।
Answer: फुटकर व्यापार सेवा-फुटकर व्यापार सेवा उसे कहते हैं जिसमें वस्तुएँ सीधे उपभोक्ता को बेची जाती हैं। अधिकतर फुटकर व्यापार छोटी-बड़ी दुकानों, प्रतिष्ठानों और भण्डारों के माध्यम से होता है, लेकिन कुछ फुटकर व्यापार बिना भण्डारों और दुकानों के भी होता है; जैसे-फेरी, रेहड़ी, वैन, ट्रक, द्वार-से-द्वार, मेल ऑर्डर, होम डिलीवरी, स्वचालित बिक्री मशीनें तथा इण्टरनेट शॉपिंग आदि ।
In simple words: Retail trade directly sells goods to consumers through shops or non-store methods like door-to-door sales or online shopping.
🎯 Exam Tip: Provide clear examples of both store-based and non-store-based retail to illustrate your understanding.
(ii) चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।
Answer: चतुर्थ सेवाओं में शिक्षा, सूचना तथा शोध और विकास जैसे क्रियाकलापों को रखा जाता है। ये वे उच्च बौद्धिक व्यवसाय हैं जो चिन्तन, शोध तथा विकास के लिए विचार देते हैं। अध्यापन, चिकित्सा, वकालत, अनुसन्धान, सूचना आधारित ज्ञान आदि चतुर्थ सेवाओं के प्रमुख उदाहरण हैं।
In simple words: Quaternary services are high-level intellectual activities focused on knowledge, research, development, and information processing.
🎯 Exam Tip: Highlight education, research, and information technology as core components of quaternary services.
(iii) विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।
Answer: भारत, थाईलैण्ड, सिंगापुर, मलयेशिया, स्विट्जरलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया तथा मॉरीशस आदि ।
In simple words: India, Thailand, Singapore, and Switzerland are key countries emerging as major destinations for medical tourism globally.
🎯 Exam Tip: List at least three prominent countries actively involved in medical tourism to demonstrate your knowledge.
(iv) अंकीय विभाजक क्या है?
Answer: अंकीय विभाजक सूचना और संचार तकनीक जो विकास पर आधारित हैं विश्व में असमान रूप से विभाजित हैं। राष्ट्रों में राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक विभिन्नताएँ हैं। ये अपने नागरिकों को सूचना-संचार तकनीक किस तरह प्रदान कर सकते हैं। विकसित देश इस कार्य में लगे हैं जबकि विकासशील देश अभी पीछे हैं। इसे 'अंकीय विभाजक' कहा जाता है।
In simple words: The digital divide refers to the unequal distribution of access to information and communication technology (ICT) between developed and developing nations due to socio-economic differences.
🎯 Exam Tip: Emphasize the disparity in ICT access and usage between developed and developing countries as the core concept of the digital divide.
Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें
(i) आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
Answer: आधनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता के प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं
• सेवा क्षेत्र में सामग्रियों की थोक तथा फुटकर बिक्री व परिवहन के साधन शामिल हैं जो कि उत्पादक तथा उपभोक्ताओं को जोड़ते हैं।
• कच्चे माल को कारखानों तक तथा कारखानों में निर्मित उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में सहायता करते हैं।
• स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा, अवकाश, मनोरंजन तथा वाणिज्यिक सेवाएँ भी आर्थिक व सामाजिक विकास में योगदान करती हैं।
• वाणिज्यिक सेवाएँ कम्पनियों की उत्पादकता तथा क्षमता में वृद्धि लाती हैं।
• विज्ञापन, कर्मचारियों का चयन तथा अधिकारियों का प्रशिक्षण भी इसमें आता है।
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की वृद्धि विकसित देशों में सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में तेजी से वृद्धि हुई है। विकासशील देशों में भी सेवा क्षेत्रों में वृद्धि हो रही है। इन देशों में अधिकांश लोग असंगठित सेवाओं में लगे हैं जिनका लेखा-जोखा अच्छी तरह नहीं रखा जाता है। सेवा क्षेत्र विकास की प्रक्रिया की अन्तिम अवस्था है। आधुनिक आर्थिक विकास में तृतीयक एवं चतुर्थक क्षेत्र महत्त्वपूर्ण होते जाते हैं और द्वितीयक क्षेत्र की अवनति होने लगती है।
In simple words: The service sector is crucial for modern economic development, facilitating trade, transport, and offering essential services like healthcare and education. Its growth is rapid globally, especially in developed countries, leading to more employment and contributing significantly to the economy.
🎯 Exam Tip: When discussing the service sector's growth, mention both its significance in connecting producers/consumers and its role in job creation, especially in urbanized and developed economies.
(ii) परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए ।
Answer: परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता आधुनिक युग में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता के महत्त्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित हैं
• परिवहन और संचार सामाजिक व आर्थिक विकास के आधार स्तम्भ हैं। इनके अभाव में विकास का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
• उत्पादन के लिए कच्चा माल और अन्य आधारभूत सुविधाओं की आपूर्ति तथा तैयार माल को बाजार एवं उपभोक्ता तक पहुँचाने की प्रक्रिया एवं त्वरित सूचनाएँ परिवहन और संचार माध्यमों से पूरी होती हैं।
• परिवहन व संचार सेवाएँ वस्तु, सूचना और मनुष्य को गतिशीलता प्रदान करती हैं।
• आधुनिक समाज वस्तु के उत्पादन, वितरण और उपभोग में सहायता देने के लिए तीव्र और सक्षम परिवहन व्यवस्था चाहता है। इसी के द्वारा पदार्थ के मूल्य में वृद्धि होती है।
• संचार की नूतन उन्नतियों ने आर्थिक विकास को विशेष गति प्रदान की है। इसी के कारण समय की बचत होती है और मानव की
कार्यक्षमता में वृद्धि होती है जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव उत्पादन एवं राष्ट्रीय आय की वृद्धि पर पड़ता है। अतः दक्ष संचार व्यवस्था और तीव्रगामी परिवहन से आज विश्व ग्राम की संकल्पना सार्थक हो रही है तथा प्रकीर्ण लोगों के बीच सहयोग एवं एकता का विकास हो रहा है।
In simple words: Transport and communication are fundamental pillars of modern socio-economic development, enabling the efficient movement of goods, people, and information. They facilitate trade, connect markets, boost productivity, and contribute to the concept of a 'global village' by fostering interaction and cooperation.
🎯 Exam Tip: Emphasize how transport and communication act as enablers for all other economic activities and are essential for both physical connectivity and information exchange, directly impacting national income and global integration.
UP Board Class 12 Geography Chapter 7 Other Important Questions
UP Board Class 12 Geography Chapter 7 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Question 1. तृतीयक क्रियाकलाप की अवधारणा (संकल्पना) का वर्णन कीजिए ।
Answer: तृतीयक क्रियाकलाप की अवधारणा तृतीयक क्रियाकलाप बुद्धि और कुशलता से जुड़ी सेवाएँ हैं। मिस्त्री से हम अपनी बाइक या स्कूटी ठीक कराते हैं। बीमार होने पर डॉक्टर से इलाज कराते हैं। मांगलिक कार्यों में केटरर या हलवाई हमारे लिए भोजन बनाता है। वकील कानूनी राय देते हैं और अध्यापक स्कूलों में पढ़ाते हैं। इसी प्रकार ड्राइवर, रसोइया, बैंकर, वित्त विशेषज्ञ, अभिनेता, व्यापारी, धोबी, नाई व सी०ए० इत्यादि व्यवसायी होते हैं जो शुल्क का भुगतान होने पर अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। इन सभी प्रकार की सेवाओं को कुशलता, अन्य सैद्धान्तिक ज्ञान एवं क्रियात्मक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। मानव संसाधन सेवा सेक्टर का महत्त्वपूर्ण घटक है क्योंकि अधिकांश तृतीयक क्रियाकलापों का निष्पादन कुशल श्रमिकों, प्रशिक्षित विशेषज्ञों और परामर्शदाताओं द्वारा होता है।
तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन और विनिमय दोनों शामिल होते हैं। इन सेवाओं द्वारा चीनी अथवा इस्पात जैसी मूर्त वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता, बल्कि सेवाओं का व्यावसायिक उत्पादन होता है जिनका 'उपभोग' किया जाता है। इस उत्पादन को परोक्ष रूप से वेतन और पारिश्रमिक के रूप में मापा जाता है। इन सेवाओं के बिना विनिर्माण नहीं हो सकता। विनिमय के अन्तर्गत व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएँ शामिल होती हैं। इनका उपयोग 'दूरी' को निष्प्रभावी करने के लिए किया जाता है।
In simple words: Tertiary activities are services requiring skill and intellect, like those provided by doctors, teachers, or lawyers. They involve the commercial production of services for consumption, distinct from manufacturing, and are crucial for the exchange and distribution of goods and information.
🎯 Exam Tip: Provide clear examples of tertiary activities and explain how they differ from primary and secondary sectors by focusing on service provision rather than material production.
Question 2. तृतीयक क्रियाकलाप क्या है? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए।
Answer: तृतीयक क्रियाकलाप (सेवाएँ)-तृतीयक क्रियाकलाप वे कार्य या सेवाएँ हैं जो पदार्थों के उत्पादन से भिन्न हैं और जो भौतिक पदार्थों का निर्माण, प्रसंस्करण प्रत्यक्ष रूप से नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए; शिक्षक, व्यापारी, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, धोबी, प्लम्बर आदि की सेवाएँ तृतीयक क्रियाकलाप में आती हैं। इसे सेवा क्षेत्र भी कहते हैं।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह एक व्यस्त सब्जियों का थोक बाजार दर्शाता है, जिसमें विक्रेता और ग्राहक बड़ी मात्रा में सब्जियों का व्यापार कर रहे हैं, जो व्यापारिक क्रियाकलापों के एक महत्वपूर्ण हिस्से को प्रस्तुत करता है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह अमेरिका में एक डिब्बाबंद आहार बाजार को दर्शाता है, जिसमें सुपरमार्केट की अलमारियों पर विभिन्न प्रकार के डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद व्यवस्थित हैं, जो खुदरा व्यापार और उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता को दिखाता है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह मुंबई में एक डब्बावाला को दर्शाता है, जो ग्राहकों को भोजन पहुंचाने के लिए साइकिल का उपयोग कर रहा है। यह एक अनोखी तृतीयक सेवा है जो भोजन वितरण और समय पर रसद प्रबंधन को उजागर करती है।
तृतीयक क्रियाकलापों के प्रकार व्यापार, परिवहन, संचार और सेवाएँ चार प्रमुख तृतीयक क्रियाकलाप हैं
1. व्यापार और वाणिज्य – कहीं और उत्पादित वस्तुओं को खरीदने व बेचने का नाम 'व्यापार' है। व्यापार फुटकर और थोक दोनों प्रकार का होता है। थोक व्यापार से जुड़े वित्तीय लेन-देन को 'वाणिज्य' कहा जाता है। व्यापार से जुड़ी सभी सेवाओं का एक ही उद्देश्य होता है-लाभ कमाना ।
2. परिवहन सेवाएँ – परिवहन एक सेवा है जिससे व्यक्तियों, कच्चे पदार्थों और विनिर्मित माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है। यह एक जटिल और संगठित उद्योग है जो आधुनिक समाज की तीव्र और सक्षम परिवहन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करता है। आज सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था परिवहन के उन्नत और सुलभ साधनों पर टिकी है। परिवहन के बिना वस्तुओं व अन्य सेवाओं का उत्पादन, वितरण और उपभोग सम्भव नहीं हो पाता।
3. संचार सेवाएँ – संचार सेवाओं में शब्दों और सन्देशों, तथ्यों और विचारों तथा संगीत का प्रेषण किया जाता है। दूरसंचार-दूरसंचार का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी के विकास से सम्भव हुआ है। दूरसंचार ने सन्देशों को भेजने और उन्हें प्राप्त करने की गति में क्रान्ति ला दी है। संचार के वर्ग
• व्यक्तिगत संचार तन्त्र, एवं
• जनसंचार तन्त्र।
4. सेवाएँ – सेवाओं के बिना आर्थिक विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका अदृश्य होती है। सेवाओं के प्रमुख वर्ग हैं
• परिवहन व संचार तन्त्र
• वाणिज्य सेवाएँ
• मौद्रिक सेवाएँ
• व्यावसायिक सेवाएँ
• मनोरंजनात्मक और प्रमोद सेवाएँ
• प्रशासनिक सेवाएँ
• निम्नस्तरीय सेवाएँ एवं
• उच्च स्तरीय सेवाएँ आदि ।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह एक प्रवाह चार्ट है जो तृतीयक क्रियाकलापों को चार मुख्य श्रेणियों में विभाजित करता है: व्यापार एवं वाणिज्य, परिवहन, संचार और सेवाएँ। प्रत्येक श्रेणी को आगे उप-श्रेणियों में बांटा गया है, जैसे थोक और फुटकर व्यापार, सड़क, रेल, जल और वायु परिवहन, दूरसंचार और दूरभाष, तथा विभिन्न प्रकार की वित्तीय और व्यक्तिगत सेवाएँ। यह आरेख तृतीयक क्षेत्र की विविधता और जटिलता को दर्शाता है।
In simple words: Tertiary activities are services that don't produce tangible goods but provide value, like teaching or medical care. They are broadly classified into trade, transport, communication, and other services, all essential for economic functioning and societal well-being.
🎯 Exam Tip: Clearly define tertiary activities and provide a structured classification with examples for each type (trade, transport, communication, other services) to score maximum marks.
Question 3. चतुर्थ क्रियाकलाप की अवधारणा का वर्णन कीजिए।
Answer: चतुर्थ क्रियाकलाप की अवधारणा चतुर्थ क्रियाकलाप की अवधारणा को निम्नलिखित बिन्दुओं के द्वारा समझा जा सकता है
(1) पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक क्रियाकलाप अति विशिष्ट और जटिल होते जा रहे हैं। परिणामस्वरूप इन क्रियाकलापों का अपना एक वर्ग बन गया है, जिसे 'चतुर्थ क्रियाकलाप' कहा जाता है।
(2) चतुर्थ क्रियाकलाप में शिक्षा, सूचना तथा शोध और विकास जैसे क्रियाकलापों को रखा जाता है। ये वे. उच्च बौद्धिक व्यवसाय हैं, जो चिन्तन, शोध तथा विकास के लिए विचार देते हैं। तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप
(3) आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में तृतीयक और चतुर्थ सेक्टरों ने सभी प्राथमिक एवं द्वितीयक रोजगारों को प्रतिस्थापित कर दिया है।
(4) इस वर्ग के व्यवसायों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उच्च वेतनमान व पदोन्नति के पर्याप्त अवसरों के कारण इनसे जुड़े लोग जल्दी-जल्दी अपनी कम्पनियाँ बदलते रहते हैं।
In simple words: Quaternary activities are highly specialized, knowledge-based services like education, information technology, research, and development. They represent a growing sector characterized by intellectual work, high salaries, and frequent job changes due to abundant opportunities.
🎯 Exam Tip: Focus on knowledge, research, and high-level intellectual functions when describing quaternary activities and link their growth to the increasing complexity of modern economies.
(5) चतुर्थ क्रियाकलाप उच्चस्तरीय ज्ञान आधारित व्यवसाय हैं जिनका विकास सूचना प्रौद्योगिकी में आई क्रान्ति के फलस्वरूप हुआ है।
(6) चतुर्थ क्रियाकलापों के उदाहरण हैं – सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन ।
(7) चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसन्धान और विकास पर केन्द्रित होते हैं। इन्हें ऐसी उन्नत सेवाओं के रूप में देखा जा सकता है जो विशिष्टीकृत ज्ञान, प्रौद्योगिक कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से जुड़ी हुई हैं।
(8) चतुर्थ वर्ग की सेवाओं से जुड़े हुए लोग हैं-बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चिकित्सकीय प्रतिलेखक, म्यूचुअल फण्ड के प्रबन्धक, परामर्शदाता, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रारम्भिक विद्यालयों, विश्वविद्यालयी कक्षाओं, रंगमंचों, लेखाकार्य, दलाली की फर्मों, अस्पतालों व कार्यालय भवनों में काम करने वाले लोग इस वर्ग की सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
Question 4. पंचम क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए।
Answer: पंचम क्रियाकलाप आर्थिक क्रियाकलापों के पद सोपान के सर्वोच्च स्तर पर बैठे ये कर्मी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने और नीतियों के निर्माण का कार्य करते हैं। इन क्रियाओं और चतुर्थक सेक्टर से जुड़ी ज्ञान आधारित सेवाओं में मामूली फर्क होता है।
पंचम क्रियाकलाप वे सेवाएँ हैं, जिनमें
• नए विचार उत्पन्न होते हैं।
• वर्तमान एवं पुरानी विचारधाराओं की व्याख्या, पुनर्गठन एवं मूल्यांकन होता है।
• नए सूत्रों, आँकड़ों एवं तथ्यों की व्याख्या तथा उनका अनुप्रयोग होता है।
• नई प्रौद्योगिकी का मूल्यांकन होता है।
ये व्यवसाय तृतीयक क्रियाकलापों का एक और विकसित उप-विभाग हैं जिनमें वरिष्ठ तथा श्रेष्ठ व्यावसायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अनुसन्धान वैज्ञानिकों, वित्त एवं विधि परामर्शदाताओं को शामिल किया जाता है। ये सभी लोग विश्व में उच्चतम वेतन और मनचाही सुविधाओं वाली कुशलताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन व्यवसायों को इसी कारण 'गोल्ड कॉलर जॉब्स' कहा जाता है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में भी उनकी संख्या कम होती है, लेकिन अर्थव्यवस्थाओं की संरचना में उनका प्रत्यक्ष और विश्व कूटनीति में अप्रत्यक्ष महत्त्व बहुत जबरदस्त होता है। इसी कारण से इन्हें 'मूवर्स एण्ड शोकर्स' कहा जाता है।
In simple words: Quinary activities are the highest level of economic activities, involving top decision-makers, policymakers, and highly skilled professionals who create new ideas, evaluate technologies, and provide strategic advice. These 'gold-collar' jobs are fewer in number but hold immense influence globally.
🎯 Exam Tip: Focus on the decision-making, policy formulation, and high-level strategic functions as the defining characteristics of quinary activities, often associated with 'gold-collar' professionals.
Question 5. चतुर्थ सेवाओं की नवीन प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।
Answer: चतुर्थ सेवाओं की नवीन प्रवृत्तियाँ चतुर्थ सेवाओं की प्रमुख नवीन प्रवृत्तियाँ निम्नलिखित हैं
1. बाह्यस्रोतन – बाह्यस्रोतन का अर्थ है किसी बाहरी अभिकरण को कार्य सौंपना अथवा ठेके पर काम देना । बाह्यस्रोतन का उद्देश्य दक्षता को सुधारना तथा लागतों को घटाना होता है। जब बाह्यस्रोतन का कार्य समुद्रपार के स्थानों पर करवाया जाता है तो इसे अपतटन (Offshoring) कहा जाता है। जिन व्यावसायिक क्रियाकलापों का बाह्यस्रोतन किया जाता है उनमें प्रमुख हैं-सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन, ग्राहक सेवा, कॉल सेण्टर, विनिर्माण तथा अभियान्त्रिकी आदि ।
2. ज्ञान प्रक्रमण बाह्यस्त्रोतन – यह चतुर्थ सेवाओं की एक और नवीन प्रवृत्ति है । के०पी०ओ० सूचना प्रेरित ज्ञान पर आधारित सेवा है जिसमें अनुसन्धान और विकास कार्य, ई-लर्निंग, व्यवसाय अनुसन्धान, बौद्धिक सम्पदा, कानूनी व्यवसाय और बैंकिंग सेक्टर आते हैं। ज्ञान प्रक्रमण बाह्यस्रोतन (K.P.0.) व्यवसाय प्रक्रमण बाह्यस्रोतन से भिन्न है, क्योंकि इसमें उच्च दक्षता प्राप्तकर्मी शामिल होते हैं।
3. भारत में समुद्रपार रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ – वर्तमान में भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन के सेक्टर में हॉट-स्पॉट के रूप में उभरा है जिससे इस सेक्टर में मेडिकल प्रोफेशनल और टूरिस्ट गाइड के लिए रोजगार की असीमित सम्भावनाएँ बनी हैं।
In simple words: New trends in quaternary services include outsourcing (contracting work to external agencies, often offshore to reduce costs and improve efficiency), Knowledge Process Outsourcing (KPO) which involves high-skill information-based services, and the rise of medical tourism, especially in countries like India, creating significant employment opportunities.
🎯 Exam Tip: When discussing new trends, ensure you explain outsourcing, KPO (with examples), and medical tourism as significant developments in the quaternary sector, highlighting their economic impacts.
क्या है मेडिकल टूरिज्म? कम खर्च पर मेडिकल व रिलैक्सेशन ट्रीटमेण्ट मिल जाएँ और दूसरा प्राकृतिक विविधता और ऐतिहासिक धरोहर के स्थानों में घूमने का शौक भी हो जाए, आमतौर पर इसे 'मेडिकल टूरिज्म' कहा जाता है। अन्य शब्दों में इसका अर्थ है- 'घूमने आइए, इलाज कराइए।'
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह एक विश्व मानचित्र है जो ज्ञान आधारित उद्योगों के वैश्विक वितरण को दर्शाता है। इसमें कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, रूस, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, इटली, भारत, चीन, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख देश चिह्नित हैं जहाँ ज्ञान और सूचना-आधारित गतिविधियाँ केंद्रित हैं।
Question 6. सेवाओं के प्रमुख घटकों का वर्णन कीजिए।
Answer: सेवाओं के प्रमुख घटक सेवाओं के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं
• वाणिज्यिक सेवाएँ – विज्ञापन, कानूनी सेवाएँ, जनसम्पर्क और परामर्श ।
• अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय सम्बन्धी सेवाएँ जो वित्त, बीमा, वाणिज्यिक और आवासीय भूमि व भवनों से सम्बन्धित हैं।
• उत्पादक तथा उपभोक्ता को जोड़ने वाले थोक और फुटकर व्यापार तथा रख-रखाव व मरम्मत के लिए कार्य जैसी सेवाएँ।
• परिवहन और संचार – रेल, सड़क, जलयान व वायुयान सेवाएँ तथा डाक-तार सेवाएँ।
• मनोरंजन – दूरदर्शन, रेडियो, फिल्म और साहित्य ।
• प्रशासन – स्थानीय, राज्य तथा राष्ट्रीय प्रशासन, अधिकारी वर्ग, पुलिस सेवा तथा अन्य जन सेवाएँ।
• गैर-सरकारी संगठन – शिशु-चिकित्सा, पर्यावरण, ग्रामीण विकास आदि लाभरहित सामाजिक क्रियाकलापों से जुडे व्यक्तिगत या सामूहिक परोपकारी संगठन।
In simple words: Services are composed of various components including commercial services (like advertising), real estate, trade, transportation, communication, entertainment, public administration, and non-governmental organizations, all fulfilling distinct societal and economic needs.
🎯 Exam Tip: List a diverse range of service components, including both commercial and public services, to provide a comprehensive answer.
Question 7. विश्व में तृतीयक व्यवसाय में रोजगार का भाग बढ़ रहा है। इसके कारणों को समझाइए ।
Answer: विश्व में तृतीयक व्यवसाय में रोजगार का भाग बढ़ने के कारण विश्व में सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में तीव्र वृद्धि हुई है। विश्वभर में मुख्यतः विकसित अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं
1. विकसित देशों में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि – इसके कारण मनोरंजन, स्वास्थ्य तथा परिवहन जैसी सेवाओं की माँग में तेजी से वृद्धि हुई है।
2. समय के मूल्य में वृद्धि – अब विकसित देशों में समय का मूल्य बहुत अधिक बढ़ गया है, इसलिए लोग अधिकांश घरेलू कार्यों के लिए भी बाजार से सेवाएँ प्राप्त करते हैं।
In simple words: The rise in tertiary employment worldwide is driven by increased per capita income in developed countries, leading to higher demand for services like entertainment, healthcare, and transport. Additionally, the growing value of time prompts people to outsource domestic tasks, further boosting the service sector.
🎯 Exam Tip: Focus on economic prosperity (higher incomes) and changing lifestyles (value of time) as the primary drivers for the growth of tertiary employment globally.
3. चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि – विश्व के विकसित देशों जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, पश्चिमी यूरोप के देश तथा जापान में सकल घरेलू उत्पाद में चिकित्सा सेवाओं का अनुपात बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण इन देशों की जनसंख्या की जनांकिकीय संरचना में परिवर्तन है। प्रौढ़ जनसंख्या में चिकित्सा सुविधाओं की माँग में वृद्धि हुई है।
4. शैक्षिक सेवाओं की माँग में वृद्धि – कार्यस्थलों पर साक्षर, गणित तथा कम्प्यूटर में कुशल व्यक्तियों की माँग में वृद्धि हुई है।
5. अप्रत्यक्ष उत्पादन में भी सेवा क्षेत्र की वृद्धि – इस क्षेत्र में भी कामगारों के अनुपात में वृद्धि हुई है। विनिर्माण उद्योग में संलग्न कम्पनियाँ भी सही दिशा-निर्देश देने वाली प्रशासन तन्त्र की सेवाएँ लेती हैं जो सूचनाओं का संग्रहण करके उनका संसाधन करने में सक्षम हो ।
6. सार्वजनिक क्षेत्र की सेवाओं में वृद्धि – सार्वजनिक क्षेत्र में सुरक्षा, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून की व्यवस्था जैसी अनेक सेवाओं में वृद्धि हुई है।
7. विकसित देशों में सेवा निर्यात – देश के भीतर और बाहर सेवा निर्यात का स्तर निरन्तर ऊपर जा रहा है। इसके कारण भी रोजगार में वृद्धि हो रही है।
Question 8. विश्व में चतुर्थ क्रियाकलापों की प्रकृति तथा वृद्धि की व्याख्या कीजिए ।
Answer: चतुर्थ क्रियाकलाप-चतुर्थ क्रियाकलाप से तात्पर्य उन उच्च बौद्धिक व्यवसायों से है जिनका दायित्व चिन्तन, शोध और विकास के लिए नए विचार देना है। चतुर्य क्रियाकलापों की प्रकृति चतुर्थ क्रियाकलापों की प्रकृति के प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं
• चतुर्थ क्रियाकलापों में शिक्षा, सूचना, शोध और विकास की क्रिया शामिल है। ये बौद्धिक व्यवसाय के रूप में नए विचार देते हैं।
• ये क्रियाकलाप प्रौद्योगिकी में क्रान्ति के परिणामस्वरूप विकसित हुए हैं।
• ये क्रियाकलाप आर्थिक दृष्टि से बहुत जटिल बन गए हैं।
• इन क्रियाकलापों में संलग्न अधिकांश लोग अत्यधिक विकसित देशों में रहते हैं।
• इन क्रियाकलापों की प्रमुख विशेषता लोगों का उच्च वेतनमान तथा पदोन्नति के अच्छे अवसर हैं।
• सूचना प्रौद्योगिकी चतुर्थक क्रियाकलापों के विकास में सहायक है।
चतुर्य क्रियाकलापों की वृद्धि विश्व में आर्थिक क्रियाकलापों का पहले से कहीं अधिक विस्तार और विकास हुआ है। इसके साथ ही चतुर्थ क्रियाकलापों में वृद्धि हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी में क्रान्ति के कारण ज्ञान आधारित उद्योगों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके कारण ज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योग के नए संकुलन स्थापित हुए हैं। विज्ञान और ज्ञान पर आधारित उद्योगों के संकुलों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क कहते हैं। इस तरह के पार्क अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में विकसित हुए हैं। भारत व चीन में भी इस तरह के पार्कों का विकास हुआ है। इन पार्कों में प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित उद्योगों का विकास हुआ है जिनमें कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर, इण्टनरनेट आदि शामिल हैं।
In simple words: Quaternary activities are highly intellectual, knowledge-based services focused on research, development, and information generation, driven by technological advancements. This sector has grown significantly worldwide, especially in developed countries, leading to the establishment of science and technology parks that foster innovation and high-tech industries like software and internet services.
🎯 Exam Tip: Emphasize the role of information technology and the rise of knowledge-based industries (e.g., science parks) as key aspects of the nature and growth of quaternary activities.
Question 9. तृतीयक क्रियाकलाप में व्यापार और वाणिज्य का वर्णन कीजिए।
Answer: तृतीयक क्रियाकलापों के प्रकार हैं
• व्यापार और वाणिज्य
• परिवहन
• संचार और
• सेवाएँ।
व्यापार और वाणिज्य कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता की सभी वस्तुएँ पैदा नहीं कर सकता। उसे दूसरे व्यक्तियों की पैदा की गई वस्तुएँ लेनी पड़ती हैं। इसी कारण व्यापार का जन्म हुआ। प्रारम्भ में 'वस्तु विनिमय' प्रचलित था। व्यापार के
दो अंग हैं व्यापार के दो रूप हैं
• थोक व्यापार, और
• खुदरा व्यापार ।
व्यापारिक केन्द्रों के दो वर्ग हैं
• ग्रामीण विपणन केन्द्र और
• शहरी विपणन केन्द्र ।
ग्रामीण विपणन केन्द्र की विशेषताएँ। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
• ये अर्द्ध शहरी केन्द्र हैं और बहुत ही प्रारम्भिक प्रकार के व्यापारिक केन्द्रों के रूप में काम करते हैं।
• व्यक्तिगत और व्यावसायिक सेवाएँ सुविकसित नहीं होती ।
• ये स्थानीय संग्रहण और वितरण केन्द्र होते हैं।
• इनमें अधिकतर में मण्डी (थोक व्यापार केन्द्र) और खुदरा व्यापार क्षेत्र (दुकानें) होती हैं।
• ये शहरी केन्द्र न होते हुए भी गाँव वालों की वस्तुओं (नमक, मिर्च, कपड़ा आदि) और सेवाओं की (डॉक्टर, दर्जी, उपकरणों की मरम्मत आदि) जरूरतों को पूरा करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में आवधिक बाजार – ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ नियमित बाजार नहीं होते विभिन्न कालिक अन्तरालों पर स्थानीय आवधिक बाजार लगाए जाते हैं। ये बाजार पाक्षिक व साप्ताहिक होते हैं। इन बाजारों में लोग आकर आवश्यक जरूरतों को पूरा करते हैं।
नगरीय विपणन केन्द्र की विशेषताएँ इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
• ये सामान्य वस्तुओं और सेवाओं के साथ-साथ विशिष्ट वस्तुएँ और सेवाएँ भी प्रदान करते हैं।
• यहाँ कारखानों में निर्मित वस्तुएँ बिकती हैं।
• यहाँ विशेष प्रकार के बाजार विकसित होते हैं, जिसमें श्रमिक, आवास, अर्द्ध-निर्मित या निर्मित वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं।
• इसमें शैक्षणिक संस्थाएँ व पेशेवर लोग आते हैं।
व्यापार के रूप व्यापार के दो रूप निम्नलिखित हैं
1. खुदरा (फुटकर) व्यापार – इस व्यापारिक क्रियाकलाप में वस्तुएँ सीधे उपभोक्ताओं को बेची जाती हैं। खुदरा व्यापार के रूप हैं (i) स्थायी खुदरा दुकानें - इन्हीं में अधिकतर खुदरा व्यापार होता है। ये दुकानें केवल बिक्री के लिए होती हैं।
(ii) फेरी वाले, इण्टरनेट आदि – यह खुदरा व्यापार का दूसरा रूप है। इसमें कई तरह से उपभोक्ताओं तक वस्तुएँ पहुँचती हैं। फेरी वाले, ठेले वाले, ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रॉली, बुग्गी, ताँगे वाले घर-घर जाकर सामान बेचने हैं। यह खुदरा व्यापार के पारम्परिक रूप हैं। इसके अलावा आजकल स्वचालित मशीनों, टेलीफोन, इण्टरनेट आदि से भी उपभोक्ता वस्तुएँ खरीदते हैं।
2. थोक व्यापार – थोक व्यापार का गठन कई बिचौलिए सौदागरों और पूर्तिदारों द्वारा होता है न लि फुटकर भण्डारों द्वारा। थोक विक्रेता प्रायः फुटकर भण्डारों को उधार देते हैं। यहाँ तक कि फुटकर विक्रेत अधिकतर थोक विक्रेता की पूँजी पर ही अपने कार्य का संचालन करते हैं।
In simple words: Trade and commerce, a key tertiary activity, involves the exchange of goods and services between people. It comprises retail (direct sales to consumers) and wholesale (bulk sales to retailers) and operates through various market centers, from rural periodic markets to urban specialized ones.
🎯 Exam Tip: Differentiate clearly between wholesale and retail trade, and describe the characteristics of both rural and urban marketing centers, providing examples for each to illustrate your understanding.
Question 10. परिवहन क्या है? इसकी आवश्यकता व प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
Answer: परिवहन का अर्थ - यह एक सेवा या सुविधा है जिसके द्वारा व्यक्तियों, सामान और सम्पत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। परिवहन सड़क, रेलमार्ग, जलमार्ग तथा वायुमार्गों द्वारा किय जाता है।
परिवहन की आवश्यकता – गतिशीलता मनुष्य की मौलिक आवश्यकता है, जिसे परिवहन का संगठिा उद्योग पूरा करता है। वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग के लिए आधुनिक समाज को तीव्रगामी और सक्षम परिवहन की जरूरत होती है। मानव समाज के इस जटिल तन्त्र में परिवहन के द्वारा हर वस्तु का मूल्य बढ़ जाता है।
परिवहन को प्रभावित करने वाले कारक परिवहन को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं
1. जनसंख्या – परिवहन सेवाओं का विस्तार और सुचारु संचालन के लिए जनसंख्या के आकार का बहुत प्रभाव पड़ता है। अधिक जनसंख्या के लिए परिवहन की अधिक सुविधाओं की आवश्यकता होती है।
2. आर्थिक विकास – परिवहन और आर्थिक विकास एक-दूसरे पर आश्रित हैं। विकसित देशों में परिवहन की अधिक सुविधाएँ हैं। आर्थिक विकास का परिवहन की गुणवत्ता और विस्तार में बहुत योगदान होता है।
3. परिवहन व्यय – परिवहन पर होने वाला व्यय परिवहन के विस्तार और गुणवत्ता को प्रभावित करता है। महँगा परिवहन उसके उपयोग में बाधक होता है।
4. परिवहन की गति – समय से गन्तव्य तक यात्रियों और माल का पहुँचना आवश्यक है। यदि फल और सब्जी के ट्रक समय पर मण्डी में नहीं पहुँचते हैं तो उनके मूल्य में कमी हो जाती है, इसीलिए व्यापारी ट्रक चालकों को प्रोत्साहन धनराशि देते हैं।
5. उच्चावच – स्थल परिवहन को उच्चावच प्रभावित करता है। पहाड़ों और पठारों पर सड़कों व रेलमार्गों का निर्माण तथा संचालन व्यय बढ़ जाता है। इनके अलावा नगरों, कस्बों और गाँवों, औद्योगिक केन्द्रों और कच्चे माल की स्थिति और उनके बीच होने वाले व्यापार का प्रतिरूप, जलवायु का प्रकार तथा मार्ग की बाधाओं को दूर करने के लिए धनराशि भी परिवहन सेवाओं को प्रभावित करती हैं।
In simple words: Transportation is the service of moving people, goods, and property, essential for modern society to facilitate production, distribution, and consumption. It's influenced by factors like population density, economic development, cost, speed, and geographical terrain, which dictate the type and efficiency of transport systems.
🎯 Exam Tip: Define transport broadly, then list and explain at least three key factors (e.g., population, economic development, topography) that influence its necessity and development.
Question 11. संचार क्या है? इसके साधनों का वर्णन कीजिए।
Answer: संचार का अर्थ-शब्दों और सन्देशों, तथ्यों और विचारों का एक व्यक्ति अथवा स्थान से दूसरे व्यक्ति या स्थान तक भेजना ही संचार है। संचार के साधन संचार के प्रमुख साधन निम्नलिखित हैं
1. दूरसंचार – दूरसंचार का उपयोग वैद्युत प्रौद्योगिकी के विकास से जुड़ा है। सन्देशों की प्रेषण की गति ने संचार में क्रान्ति ला दी है। दूरसंचार के द्वारा सन्देश सप्ताहों की बजाय मिनटों में भेजे जाने लगे हैं।
2. संचार के नए साधन – मोबाइल टेलीफोन के द्वारा सन्देश सीधे और तत्काल भेजे जाने लगे हैं। मोबाइल से सन्देश कहीं-से-कहीं को भी और कभी भी भेजे जा सकते हैं।
3. रेडियो और टी०वी० – रेडियो और टी०वी० समाचारों, चित्रों और टेलीफोन सन्देशों को संसार के कोने-कोने में अनेक श्रोताओं-दर्शकों तक पहुँचाते हैं; इसीलिए इन्हें जनसंचार के साधन कहा जाता है।
4. समाचार-पत्र – दुनियाभर की दैनन्दिन घटनाओं की खबरें पूरी दुनिया में पहुँचाते हैं।
5. उपग्रह – उपग्रह की घटनाओं की खबरें अन्तरिक्ष से लेकर सम्पूर्ण पृथ्वी पर पहुंचाते हैं।
6. इण्टरनेट – इण्टरनेट ने तो भूमण्डलीय संचार व्यवस्था में क्रान्ति ला दी है।
In simple words: Communication is the process of transmitting words, messages, facts, and ideas from one person or place to another. Key modern communication methods include telecommunication (like mobile phones and internet), radio, television, newspapers, and satellite communication, all of which have revolutionized information exchange globally.
🎯 Exam Tip: Define communication clearly and then list at least four distinct means of communication (e.g., telecom, broadcast media, print, internet), briefly explaining their significance.
Question 12. पर्यटन क्या है? पर्यटकों के आकर्षण का वर्णन कीजिए।
Answer: पर्यटन संसार का तीव्रतम वृद्धि वाला सबसे बड़ा उद्योग बन गया है। अधिकतर विकसित देशों में यह अर्थव्यवस्था का मुख्य कारक बन गया है। विकासशील देश भी पर्यटन को आय और रोजगार के अवसर में वृद्धि करने तथा जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का सम्भावित तरीका मान रहे हैं।
पर्यटन का अर्थ – लोगों का अपने निवास स्थलों और कार्यस्थलों से अस्थायी तौर पर अल्प समय के लिए अन्य स्थानों पर जाकर रहना तथा वहाँ मनोरंजन आदि के अनेक क्रियाकलापों में लिप्त होना ही पर्यटन है। समें सभी उद्देश्यों से की गई यात्राएँ शामिल हैं।
पर्यटकों के आकर्षण पर्यटक अपनी रुचि और इच्छाओं को पूरा करने के लिए पर्यटन पर निकलते हैं; इसलिए अनेक प्राकृतिक और मानवकृत भू-दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं
1. जलवायु-कुछ ठण्डे देशों के पर्यटकों को गुनगुनी धूप में पुलिनों पर मौज-मस्ती की इच्छा होती है। यही कारण है कि उत्तरी यूरोप के पर्यटक दक्षिणी यूरोप और भूमध्यसागर के तटों पर छुट्टियाँ बिताते हैं। भूमध्य जागर के तट पर यूरोप के उत्तरी भागों की तुलना में तापमान निरन्तर ऊँचे रहते हैं। यही नहीं छुट्टियों के व्यस्ततम अवसरों पर मौसम धूपवाला और वर्षारहित रहता है। कुछ लोग बर्फीले पहाड़ों पर शीतऋतु के खेलों का आनन्द लेते हैं।
2. भू-दृश्य -अनेक लोग मनोरम और मनोहर पर्यावरण में छुट्टियाँ बिताना चाहते हैं। इसके लिए अछूते पर्वतों, झीलों, समुद्री तटों या मानव स्पर्श से रहित भू-दृश्यों को पर्यटन के लिए चुनते हैं।
3. इतिहास और कला – किसी प्रदेश का इतिहास और कला भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मिस्र, चीन, भारत जैसे देशों में पर्यटक ऐतिहासिक स्थलों का आनन्द लेने और अध्ययन करने आते हैं। लोग प्राचीन, नयनाभिराम नगरों, पुरातात्त्विक स्थलों को देखने जाते हैं। पर्यटकों के किलों, महलों और गिरजाघरों को खोजने में आनन्द आता है।
4. संस्कृति और अर्थव्यवस्था – विभिन्न क्षेत्रों में जातीय और स्थानीय रीति-रिवाजों में अभिरुचि रखने वाले पर्यटक ऐसे ही स्थलों पर जाते हैं। यदि ऐसे क्षेत्र पर्यटकों की जरूरत सस्ते में पूरा कर देते हैं, तो वे बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों का घरों में ठहराना लाभकारी व्यवसाय बन गया है।
In simple words: Tourism involves temporary travel and stay in places away from one's usual environment for leisure or other purposes. Tourists are attracted by factors such as climate (e.g., sunny beaches, snowy mountains), scenic landscapes (mountains, lakes, coasts), historical and artistic sites, and local culture and economy, making it a rapidly growing global industry.
🎯 Exam Tip: Define tourism and then elaborate on at least three distinct factors (e.g., climate, history, natural beauty) that draw tourists, providing brief explanations for each.
लघ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Question 1. सेवाक्षेत्र प्रायः विकसित क्षेत्रों में क्यों केन्द्रित हैं? उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
Answer: सेवाक्षेत्र के विकसित क्षेत्रों में केन्द्रित होने के कारण
• विकसित देशों में आय के बढ़ने से प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है। इससे सेवाओं की माँग में वृद्धि हो जाती है। स्वास्थ्य, मनोरंजन और परिवहन ऐसी ही सेवाएँ हैं।
• समय के मूल्य में वृद्धि के कारण अनेक कार्य बाजार से करवाए जाते हैं। उदाहरण – यूरोप, उत्तरी अमेरिका और जापान में सकल घरेलू उत्पाद में चिकित्सा सेवाओं का अनुपात निरन्तर बढ़ा है।
In simple words: Service sectors are concentrated in developed regions because higher per capita income increases demand for services like healthcare and entertainment. Additionally, the rising value of time leads people to outsource more tasks, boosting market-based services.
🎯 Exam Tip: Link the concentration of service sectors in developed regions to high disposable incomes and the increasing trend of outsourcing personal and domestic tasks.
Question 2. किलोमीटर दूरी, समय दूरी तथा लागत दूरी में अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
Answer: किलोमीटर दूरी में परिवहन दूरी अथवा मार्ग की लम्बाई को वास्तविक दूरी के रूप में नापा जाता है।
समय दूरी अथवा एक मार्ग पर यात्रा करने में लगने वाले समय में नापा जाता है।
लागत दूरी अथवा मार्ग पर यात्रा के खर्च के रूप में मापा जा सकता है।
परिवहन के साधन के चयन में समय अथवा लागत के सन्दर्भ में एक निर्णायक कारक मानचित्र पर समान समय में पहुंचने वाले स्थानों को मिलाने वाली 'समकाल रेखाएँ' खींची जाती हैं।
In simple words: Kilometer distance is the actual physical length, time distance is the travel duration, and cost distance is the expense incurred for travel. These three measures help in choosing transportation methods, with 'isochrones' mapping points reachable in the same travel time.
🎯 Exam Tip: Clearly define each type of distance (kilometer, time, cost) and briefly explain their relevance in transport planning, mentioning isochrones as a related concept.
Question 3. विकासशील देशों में सेवाक्षेत्रों में लगे लोगों का लेखा-जोखा ठीक तरह से नहीं रखे जाने के क्या कारण हैं? स्पष्ट कीजिए।
Answer: विकासशील देशों में सेवाक्षेत्रों में लगे लोगों का लेखा-जोखा ठीक तरह से नहीं रखे जाने के कारण निम्नलिखित हैं
• विकासशील देशों में अधिकांश लोग असंगठित सेवाओं में लगे हैं। इस क्षेत्र को अनौपचारिक क्षेत्र' भी कहते हैं।
• अनौपचारिक क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग नगरों की ओर प्रवास करते हैं और नगरों में विभिन्न सेवाओं में रोजगार पाते हैं।
• इन लोगों में अधिकांश लोग अशिक्षित तथा अकुशल होते हैं तथा इन लोगों को बहुत कम मजदूरी मिलती है।
• असंगठित सेवाओं में गृहिणियों तथा बाल मजदूरों की संख्या भी अच्छी होती है परन्तु इनका भी लेखा-जोखा नहीं रखा जाता है।
In simple words: In developing countries, records for service sector workers are often inadequate because many are employed in the informal or unorganized sector. These workers, often migrants from rural areas, are typically less educated, receive low wages, and include women and child laborers, whose employment goes largely undocumented.
🎯 Exam Tip: Focus on the prevalence of the informal sector, rural-urban migration, and the characteristics of the workforce (unskilled, low-wage, including women/children) as key reasons for poor record-keeping in developing countries.
Question 4. विश्व में ग्रामीण क्षेत्रों के आवधिक बाजारों की विशेषताओं को समझाइए।
Answer: ग्रामीण क्षेत्रों में आवधिक बाजारों की विशेषताएँ
• ग्रामीण क्षेत्रों में आवधिक बाजार एक निश्चित दिन पर निश्चित स्थान पर लगाए जाते हैं।
• ये बाजार साप्ताहिक / पाक्षिक / मासिक होते हैं जहाँ परिग्रामी क्षेत्रों से लोग आकर अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं को खरीदते हैं।
• इन बाजारों के भारत में स्थानीय नाम हैं-हाट, पैंठ अथवा साप्ताहिक / पाक्षिक / मासिक बाजार ।
• कालिक अवधि पर लगने वाले बाजारों के कारण दुकान और व्यापारी हमेशा व्यस्त रहते हैं। .
In simple words: Periodic markets in rural areas are temporary marketplaces held on specific days, either weekly, fortnightly, or monthly. They serve nearby communities by providing essential goods and services, and are known by local names like 'Haat' or 'Painth' in India, keeping traders busy during their operational hours.
🎯 Exam Tip: Highlight the temporary, periodic nature of these markets and their role in catering to the needs of rural populations, mentioning local names if applicable.
Question 5. फुटकर व्यापार सेवाओं की विशेषताएँ बताइए ।
Answer: फुटकर व्यापार सेवाओं की विशेषताएँ
• फुटकर व्यापार वह व्यापारिक क्रियाकलाप हैं जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से सम्बन्धित हैं।
• यह एक स्थानीय व्यापारिक क्रिया है।
• अधिकांश फुटकर व्यापार एक निश्चित स्थान पर होता है।
• फेरी, रेहड़ी, ट्रक, द्वार-से-द्वार, डाक आदेश, दूरभाष, स्वचालित बिक्री मशीनें एवं इण्टरनेट फुटकर बिक्री के भण्डाररहित उदाहरण हैं।
In simple words: Retail trade involves direct selling to consumers, typically a localized activity operating from fixed locations. However, it also includes non-store methods like hawking, door-to-door sales, mail order, and online shopping.
🎯 Exam Tip: Emphasize the direct interaction with consumers and provide a mix of both fixed-location and non-store retail examples.
Question 6. थोक व्यापार सेवा की विशेषताएँ बताइए ।
Answer: थोक व्यापार सेवा की विशेषताएँ
• थोक व्यापार में भारी मात्रा में वस्तुओं का व्यापार होता है।
• इसमें थोक व्यापारी बिचौलिए व्यापारियों और आपूर्ति संस्थाओं से माल खरीदते हैं।
• इसमें फुटकर बिक्री नहीं होती है।
• थोक व्यापारी फुटकर व्यापारियों को उधार में माल देते हैं, अतः फुटकर व्यापारी, थोक व्यापारी की पूँजी से ही अपना व्यापार चलाते रहते हैं।
In simple words: Wholesale trade involves buying goods in large quantities from producers or suppliers and selling them to retailers, not directly to consumers. Wholesalers often provide credit to retailers, effectively financing a significant part of their operations.
🎯 Exam Tip: Focus on the bulk nature of transactions, the role of wholesalers as intermediaries, and their financial support to retailers.
Question 7. समकाल रेखा और समकालिक मानचित्र को स्पष्ट कीजिए।
Answer: समकाल रेखा – किसी स्थान से समान यात्रा समय को दिखाने वाली रेखा ‘समकाल रेखा' कहलाती है।
समकालिक मानचित्र – यह एक ऐसा मानचित्र होता है, जिसमें समान यात्रा समय को दिखाने वाली रेखाएँ खिंची होती हैं। ऐसे मानचित्रों से किसी स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने में लगने वाले समय का पता चल सकता है।
In simple words: An isochrone (समकाल रेखा) is a line on a map connecting points that can be reached in the same amount of travel time from a central point. An isochrone map (समकालिक मानचित्र) displays these lines to show travel time accessibility across an area.
🎯 Exam Tip: Define both terms clearly, highlighting that isochrones depict equal travel time and isochrone maps visualize these lines to indicate accessibility.
Question 8. चतुर्थ क्रियाकलापों की विशेषताएँ बताइए ।
Answer: चतुर्थ क्रियाकलाप की विशेषताएँ चतुर्थ क्रियाकलाप की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
• ये उच्च बौद्धिक व्यवसाय से सम्बन्धित हैं।
• ये शिक्षा, सूचना, शोध तथा विकास की सेवाओं का एक भिन्न वर्ग है।
• चतुर्थ क्रियाकलाप का दायित्व चिन्तन, शोध और विकास के लिए नए विचार देना है।
• चतुर्थ क्रियाकलापों में लगे लोगों का एक विशिष्ट वर्ग है जिसका लक्षण उच्च वेतनमान और पदोन्नति के अवसरों के साथ-साथ बहुत अधिक गतिमान होना है।
In simple words: Quaternary activities are intellectual professions in education, information, research, and development, focused on generating new ideas. This sector attracts a highly specialized workforce with high salaries and abundant opportunities for career advancement.
🎯 Exam Tip: Focus on the intellectual, knowledge-based nature and the high mobility/high-wage characteristics of the workforce in quaternary activities.
Question 9. पंचम क्रियाकलापों की विशेषताएँ बताइए।
Answer: पंचम क्रियाकलापों की विशेषताएँ
• पंचम गतिविधियाँ सर्वोच्च निर्णय निर्माता होती हैं।
• ये गतिविधियाँ मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग से सम्बन्धित होती हैं जिसका परिणाम विश्व के भिन्न भागों में भारी संख्या में कॉल सेण्टरों के खुलने से निकला है।
• पंचम गतिविधियों में अनुसन्धान व विकास, ई-लर्निंग, व्यापार अन्वेषण, बौद्धिक सम्पत्ति अन्वेषण, कानूनी व्यवसाय तथा बैंकिंग क्षेत्र शामिल हैं।
In simple words: Quinary activities are top-tier decision-making and policy-making roles, often linked to outsourcing high-level services like R&D, e-learning, and legal/financial consulting. They represent advanced knowledge-based services.
🎯 Exam Tip: Highlight their role in decision-making, connection to outsourcing (especially KPO), and examples like R&D and strategic consulting.
Question 10. सेवाएँ एवं विनिर्माण में अन्तर को समझाइए ।
Answer: सेवाएँ एवं विनिर्माण में अन्तर
| क्र० सं० | सेवाएँ | विनिर्माण |
| 1. | सेवाओं का उत्पाद अमूर्त होता है अर्थात् उसे देखा या छुआ नहीं जा सकता। | विनिर्माण का उत्पाद मूर्त होता है अर्थात् उसे देखा व छुआ जा सकता है। |
| 2. | सेवाओं का आधार विशिष्टीकृत कौशल, अनुभव और ज्ञान होता है। | विनिर्माण का आधार उत्पादन की तकनीकें, मशीनरी तथा फैक्ट्री प्रक्रियाएँ होती हैं। |
| 3. | इनके द्वारा सेवाओं का उत्पादन होता है। | इनके द्वारा वस्तुओं का उत्पादन होता है। |
| 4. | सेवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से वेतन अथवा मजदूरी के माध्यम से मापा जा सकता है। | विनिर्माण को प्रत्यक्ष मापा जा सकता है। |
| 5. | प्लम्बर का कार्य तृतीयक क्रियाकलापों अथवा सेवाओं का उदाहरण है। | वस्त्र निर्माण द्वितीयक क्रियाकलापों या विनिर्माण का उदाहरण है। |
In simple words: Services are intangible, rely on specialized skills, and their output is measured indirectly (e.g., a plumber's work), while manufacturing produces tangible goods using technology and machinery, with its output directly measurable (e.g., fabric).
🎯 Exam Tip: Highlight the key differences: services are intangible and skill-based, while manufacturing produces tangible goods using technology, and provide clear examples for each.
Question 11. श्रृंखला भण्डार अथवा चेन स्टोर को समझाइए ।
Answer: श्रृंखला भण्डार (चेन स्टोर)-शृंखला भण्डार (यथा-विशाल मेगा मार्ट, वी मार्ट, बिग बाजार, रिलायंस फ्रेश आदि) अपेक्षाकृत कम लागत पर व्यापारिक माल खरीद पाते हैं। कई बार ये वस्तुओं को स्वयं थोक में बनवा लेते हैं। वे इस तन्त्र को सँभालने के लिए कुशल विशेषज्ञ नियुक्त करते हैं। वे एक स्टोर के अनुभव का फायदा अन्य स्टोरों पर लागू करने में सक्षम होते हैं। श्रृंखला भण्डार में देश भर अथवा विदेशों में फैली हजारों दुकानें होने के कारण जोखिम कई स्थानों पर बँट जाता है। विज्ञापन और बिक्री की प्रोन्नति भी किफायती पड़ती है।
In simple words: Chain stores are multiple retail outlets under common ownership, like Mega Mart or Big Bazaar. They benefit from economies of scale by buying in bulk, often directly manufacturing goods, and leveraging expertise across all stores. Their widespread presence diversifies risk and makes advertising more cost-effective.
🎯 Exam Tip: Explain chain stores as multi-location retail businesses and emphasize their advantages such as bulk purchasing, risk diversification, and efficient management.
Question 12. संचार साधनों के वर्ग को स्पष्ट कीजिए।
Answer: संचार साधनों के वर्ग-संचार के विभिन्न साधनों के दो वर्ग हैं
1. व्यक्तिगत संचार तन्त्र – इसमें डाक व तार सेवा तथा कम्प्यूटर समर्थित दूरसंचार आते हैं। इस तन्त्र के द्वारा टेलीफोन, मोबाइल, इण्टरनेट और ई-मेल पर हम काफी कम लागत पर सन्देश भेज सकते हैं।
2. जनसंचार तन्त्र – जनसंचार के दो माध्यम हैं
• मुद्रण माध्यम; जैसे-अखबार, पत्र और पत्रिकाएँ इत्यादि, तथा
• इलेक्ट्रॉनिक माध्यम; जैसे-रेडियो और दूरदर्शन ।
In simple words: Communication tools are broadly categorized into personal communication systems (like postal, telephone, internet, and email for individual messages) and mass communication systems (like print media such as newspapers, and electronic media such as radio and television, for reaching a large audience).
🎯 Exam Tip: Classify communication tools into personal and mass media, providing examples for each category to illustrate their distinct functions.
Question 13. निम्न स्तरीय एवं उच्च स्तरीय सेवाओं को समझाइए ।
Answer: निम्न स्तरीय सेवाएँ – ये सेवाएँ साधारण होती हैं। इन सेवाओं को करने वाले मुख्यतः शारीरिक श्रम करते हैं; जैसे— पंसारी की दुकान, रिक्शा चालक, नाई, धोबी, माली, घर में काम करने वाली बाई आदि ।
उच्च स्तरीय सेवाएँ – ये सेवाएँ उच्च स्तरीय या विशिष्टीकृत होती हैं। इन सेवाओं को करने वाले लोग मानसिक श्रम करते हैं; जैसे-डॉक्टर, वकील, अध्यापक, बैंकर व संगीतकार का कार्य आदि । उच्च स्तरीय सेवाएँ भुगतान कर सकने वाले व्यक्तिगत उपभोक्ताओं को उपलब्ध होती हैं।
In simple words: Low-level services are routine, often physical labor-intensive tasks like grocery store work, rickshaw pulling, or domestic help. High-level services, in contrast, are specialized and intellectual, requiring mental labor, such as those provided by doctors, lawyers, teachers, and bankers, and are typically accessed by those who can afford them.
🎯 Exam Tip: Differentiate low-level from high-level services by the nature of labor (physical vs. mental) and skill requirement, providing distinct examples for each.
Question 14. असंगठित क्षेत्र पर टिप्पणी लिखिए।
Answer: असंगठित क्षेत्र-रोजगार की तलाश में कामगार गाँवों से शहरों में प्रस्थान करते हैं और शहरों में लोगों के दैनिक जीवन के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए व्यक्तिगत सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। ये असंख्य लोग दुकानों पर नौकरी व घरों में काम करने वाले, रेहड़ी-रिक्शा वाले, फेरी वाले, तरह-तरह के मिस्त्री, ड्राइवर, रसोइये (कुक), माली, गृहपाल इत्यादि होते हैं। इन्हें अल्प वेतन पर नियुक्त किया जाता है। कर्मियों का यह वर्ग असंगठित होता है। असंगठित अथवा अनौपचारिक क्षेत्र का एक उदाहरण डिब्बावाला सेवा है, जो मुम्बई में 2,00,000 उपभोक्ताओं को भोजन उपलब्ध कराते हैं।
In simple words: The unorganized sector comprises workers, often rural migrants in urban areas, who provide everyday services like domestic help, street vending, or small repairs. These jobs are characterized by low wages, lack of formal contracts, and no social security, with Mumbai's Dabbawala service being a well-known example.
🎯 Exam Tip: Define the unorganized sector by its key characteristics: lack of formal structure, low wages, and examples of daily service providers, mentioning the Dabbawala system as a specific case.
Question 15. पर्यटन के प्रमुख लाभों का वर्णन कीजिए।
Answer: पर्यटन के प्रमुख लाभ
• पर्यटक से प्राप्त आय, कुल कच्चे माल के निर्यात से होने वाली आय से अधिक होती है।
• इससे स्थानीय लोगों को होटलों में, मनोरंजन में, गाइड के रूप में रोजगार मिलता है। पर्यटन उद्योग श्रमप्रधान है।
• पर्यटन स्मृति चिह्नों के निर्माण उत्पादन को प्रोत्साहित करता है।
• पर्यटन से स्थानीय कृषि उत्पादों की माँग में वृद्धि होती है।
• हवाई अड्डों, सड़कों और होटलों के निर्माण में विदेशी निवेश आता है।
• विदेशों से सांस्कृतिक सम्बन्ध मजबूत होते हैं तथा अपने स्थानीय रीति-रिवाजों और विरासत की रक्षा होती है।
In simple words: Tourism offers significant benefits like generating substantial revenue, creating jobs for local communities in hospitality and related services, stimulating the production of local goods (souvenirs, agricultural products), attracting foreign investment for infrastructure development, and fostering cultural exchange and preservation of heritage.
🎯 Exam Tip: Focus on the economic (income, employment, investment) and cultural (exchange, heritage preservation) benefits of tourism for a comprehensive answer.
Question 16. पर्यटन को प्रोत्साहित/प्रभावित करने वाले कारक समझाइए ।
Answer: पर्यटन को प्रोत्साहित/प्रभावित करने वाले कारक
1. पर्यटन की माँग में वृद्धि – पिछले 50-60 वर्षों में छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटन की माँग में वृद्धि हुई है। लोगों के जीवन स्तर के ऊँचा उठने और खाली समय में वृद्धि के कारण अनेकानेक लोगों को छुट्टियाँ बिताने की प्रेरणा मिली है।
2. अधिक समृद्धि – संसार के अनेक देशों में काफी बड़े वर्ग की आय में भारी वृद्धि हुई है। ऐसे लोग दूर-दूर देशों में पर्यटन के लिए जाने में समर्थ हैं।
3. परिवहन के सस्ते तीव्रगामी साधन – सड़क, रेल और वायु परिवहन में विकास तथा वायु परिवहन के सस्ते होने के कारण पर्यटन को प्रोत्साहन मिलता है।
4. अधिक छुट्टियाँ-काम के नए तौर – तरीकों से लोगों को काफी खाली समय मिलता है। कुछ लोग घर पर बैठकर कम्प्यूटर के माध्यम से काम करते या कुछ अंशकालिक कामगार हैं। ऐसे लोगों के पास पर्यटन के लिए काफी समय होता है।
In simple words: The growth of tourism is fueled by increased demand for leisure travel due to rising living standards and more free time, greater affluence enabling people to travel globally, and the availability of affordable, fast transport. Additionally, new work patterns offering more flexible time contribute to a higher propensity for travel.
🎯 Exam Tip: Emphasize the combined impact of socio-economic factors (rising incomes, leisure time) and infrastructural developments (affordable transport) as key drivers of tourism growth.
Question 17. बाह्यस्त्रोतीकरण क्या है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: बाह्यस्रोतीकरण-कम्पनी के कामगारों के अलावा बाहर के किसी व्यक्ति, समूह या कम्पनी से काम करवाना 'बाह्यस्रोतीकरण' है। बाह्यस्रोतीकरण का चलन मुख्य रूप से 1980 से माना जाता है। प्रारम्भ में इसे 'बाह्य काम' (Out work) कहते थे। आजकल बड़ी-बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियाँ भी बाहरी देशों से कार्य करवाती हैं। बाह्यस्रोतीकरण के प्रमुख तीन प्रकार हैं
• उत्पादन का बाह्यस्रोतीकरण
• सेवाओं का बाह्यस्रोतीकरण
• नवाचार का बाह्यस्रोतीकरण ।
In simple words: Outsourcing is the practice of contracting work out to external individuals or companies, rather than having it done by internal employees. It became prominent in the 1980s and now includes outsourcing of production, services, and innovation, often by multinational corporations to other countries.
🎯 Exam Tip: Clearly define outsourcing as external contracting of work and list its main types (production, services, innovation), noting its prevalence among MNCs.
Question 18. बाह्यस्रोतीकरण के लाभों पर प्रकाश डालिए।
Answer: बाह्यसोतीकरण के लाभ (महत्त्व)
• सस्ता, विकसित देशों में मजदूरी और वेतन अधिक है, अतः विकासशील देशों में जहाँ मजदूरी और वेतन कम है, काम सस्ते में हो जाता है।
• विदेशी कम्पनियों को विकासशील देशों के लचर कानूनों का लाभ मिल जाता है।
• कम्पनियों का किसी भी विदेशी मुद्रा के माध्यम से व्यापार ।
In simple words: Outsourcing offers benefits like reduced costs by utilizing lower wages in developing countries, taking advantage of more flexible regulations in host nations, and facilitating international trade through various foreign currencies.
🎯 Exam Tip: Focus on cost reduction, regulatory advantages, and international trade facilitation as key benefits of outsourcing.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Question 1. तृतीयक क्रियाकलाप क्या हैं?
Answer: तृतीयक क्रियाकलाप वे कार्य या सेवाएँ हैं जो पदार्थों के उत्पादन से भिन्न हैं और जो भौतिक पदार्थों का निर्माण, प्रसंस्करण प्रत्यक्ष रूप से नहीं करते हैं; यथा-शिक्षक, व्यापारी, वकील, डॉक्टर आदि । इसे 'सेवाक्षेत्र' भी कहते हैं।
In simple words: तृतीयक क्रियाकलाप ऐसी सेवाएँ हैं जो सीधे तौर पर भौतिक वस्तुओं का उत्पादन या प्रसंस्करण नहीं करतीं, बल्कि लोगों को सेवाएँ प्रदान करती हैं, जैसे शिक्षण या चिकित्सा।
🎯 Exam Tip: तृतीयक क्रियाकलापों को समझने के लिए सेवाओं और भौतिक उत्पादन के बीच के अंतर को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
Question 2. चतुर्थ क्रियाकलाप शब्द की परिभाषा दीजिए।
Answer: ये बहुत ही विशिष्ट तथा जटिल प्रकार के क्रियाकलाप हैं जिनका सम्बन्ध ज्ञान से जुड़े क्रियाकलाप जैसे शिक्षा, सूचना, शोध व विकास से है।
In simple words: चतुर्थ क्रियाकलाप उच्च बौद्धिक और ज्ञान-आधारित सेवाएँ हैं, जिनमें शिक्षा, सूचना, अनुसंधान और विकास जैसे कार्य शामिल हैं।
🎯 Exam Tip: चतुर्थ क्रियाकलाप ज्ञान अर्थव्यवस्था का आधार हैं और इन्हें अक्सर सफेदपोश नौकरियों से जोड़ा जाता है।
Question 3. फुटकर व्यापार सेवाएँ क्या हैं?
Answer: फुटकर व्यापार सेवाएँ वे सेवाएँ हैं जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से जुड़े हैं।
In simple words: फुटकर व्यापार वह गतिविधि है जहाँ वस्तुएँ सीधे ग्राहकों को बेची जाती हैं, आमतौर पर दुकानों या ऑनलाइन माध्यम से।
🎯 Exam Tip: फुटकर व्यापार उपभोक्ताओं तक वस्तुओं की अंतिम पहुँच सुनिश्चित करता है।
Question 4. थोक व्यापार सेवा क्या है?
Answer: थोक व्यापार सेवा का गठन अनेक बिचौलियों, सौदागरों तथा पूर्तिकारों द्वारा होता है।
In simple words: थोक व्यापार में बड़ी मात्रा में वस्तुओं को बिचौलियों और वितरकों के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं या अन्य व्यवसायों को बेचा जाता है, न कि सीधे अंतिम उपभोक्ता को।
🎯 Exam Tip: थोक व्यापार आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो उत्पादों को बाजारों तक पहुँचाने में मदद करता है।
Question 5. व्यापार क्या है?
Answer: व्यापार वस्तुतः अन्यत्र उत्पादित मदों का क्रय-विक्रय है।
In simple words: व्यापार का अर्थ है वस्तुओं और सेवाओं का खरीदना और बेचना, आमतौर पर लाभ कमाने के उद्देश्य से, जहाँ वस्तुएँ कहीं और उत्पादित हुई हों।
🎯 Exam Tip: व्यापार आर्थिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण अंग है जो वस्तुओं और सेवाओं के वितरण में सहायता करता है।
Question 6. लाल कॉलर श्रमिक किसे कहते हैं?
Answer: प्राथमिक क्रियाएँ करने वाले श्रमिक को लाल कॉलर श्रमिक कहा जाता है।
In simple words: लाल कॉलर श्रमिक वे हैं जो सीधे प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र के कार्यों में लगे होते हैं, जैसे कृषि, खनन या मछली पकड़ना।
🎯 Exam Tip: यह पदनाम श्रमिकों के कार्यक्षेत्र और अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को वर्गीकृत करता है।
Question 7. पंचम क्रियाकलाप को स्पष्ट कीजिए।
Answer: पंचम क्रियाकलाप उच्च श्रेणी के क्रियाकलाप हैं जिनमें निर्णय लेने वाले तथा नीतियाँ बनाने वाले व्यक्ति शामिल किए जाते हैं।
In simple words: पंचम क्रियाकलाप वे उच्चतम स्तर की सेवाएँ हैं जो समाज और अर्थव्यवस्था के लिए बड़े निर्णय लेने, नीतियाँ बनाने और अनुसंधान व विकास का नेतृत्व करने से संबंधित हैं।
🎯 Exam Tip: पंचम क्रियाकलाप अक्सर "गोल्ड कॉलर" नौकरियों से जुड़े होते हैं, जो उच्च-स्तरीय नेतृत्व और विशेषज्ञता दर्शाते हैं।
Question 8. वैश्विक नगर क्या हैं?
Answer: वे नगर या महानगर जो अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार के रूप में विकसित होते हैं तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण होते जा रहे हैं, 'वैश्विक नगर' कहलाते हैं; यथा लन्दन, न्यूयॉर्क, टोकियो आदि ।
In simple words: वैश्विक नगर ऐसे बड़े शहर हैं जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वित्त और संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्था और संचार के केंद्र के रूप में कार्य करते हैं।
🎯 Exam Tip: वैश्विक नगरों की पहचान उनके आर्थिक प्रभाव, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक विविधता से होती है।
Question 9. विनिमय में शामिल तत्त्वों के नाम लिखिए।
Answer: विनिमय में शामिल तत्त्व हैं
• व्यापार
• परिवहन एवं
• संचार ।
In simple words: विनिमय में वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान शामिल होता है, जिसके मुख्य तत्व व्यापार, परिवहन (वस्तुओं की आवाजाही) और संचार (सूचना का आदान-प्रदान) हैं।
🎯 Exam Tip: ये तीनों तत्व विनिमय प्रक्रिया को सुगम बनाते हैं और आर्थिक गतिविधियों के लिए अनिवार्य हैं।
Question 10. व्यापार के प्रकार बताइए।
Answer: व्यापार दो प्रकार के होते हैं
• फुटकर व्यापार एवं
• थोक व्यापार ।
In simple words: व्यापार मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है- थोक व्यापार, जहाँ वस्तुएँ बड़ी मात्रा में अन्य व्यवसायों को बेची जाती हैं, और फुटकर व्यापार, जहाँ वस्तुएँ सीधे अंतिम उपभोक्ताओं को बेची जाती हैं।
🎯 Exam Tip: इन दोनों प्रकार के व्यापारों का अर्थव्यवस्था में विशिष्ट कार्य होता है और वे आपूर्ति श्रृंखला को पूरा करते हैं।
Question 11. समकाल रेखाओं से क्या अभिप्राय है?
Answer: मानचित्र पर समान समय में पहुंचने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाओं को 'समकाल रेखाएँ' कहते हैं।
In simple words: समकाल रेखाएँ एक मानचित्र पर उन सभी बिंदुओं को जोड़ती हैं जहाँ तक पहुँचने में समान समय लगता है, जो यात्रा के समय पर आधारित दूरी को दर्शाती हैं।
🎯 Exam Tip: ये रेखाएँ परिवहन नियोजन और पहुंच क्षमता का विश्लेषण करने में उपयोगी होती हैं।
Question 12. उच्च स्तरीय सेवाओं के दो उदाहरण दीजिए।
Answer: (1) परामर्शदाता एवं (2) चिकित्सक ।
In simple words: उच्च स्तरीय सेवाएँ वे पेशेवर और विशेषज्ञ सेवाएँ होती हैं जिनमें विशेष ज्ञान और कौशल की आवश्यकता होती है, जैसे परामर्श देना या चिकित्सा उपचार प्रदान करना।
🎯 Exam Tip: उच्च स्तरीय सेवाएँ अक्सर उच्च शिक्षा और विशेष प्रशिक्षण से जुड़ी होती हैं।
Question 13. पर्यटन उद्योग द्वारा पोषित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
Answer:
• फुटकर व्यापार एवं
• शिल्प उद्योग ।
In simple words: पर्यटन उद्योग कई अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देता है, जिनमें स्थानीय फुटकर व्यापार (पर्यटकों की खरीददारी) और शिल्प उद्योग (स्मारिकाएं) प्रमुख हैं।
🎯 Exam Tip: पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सहायक होता है, जिससे कई संबंधित उद्योगों को लाभ होता है।
Question 14. सशक्त कर्मी से क्या आशय है?
Answer: सशक्त कर्मी वे श्रमिक हैं जो आत्म यथार्थीकरण द्वारा प्रेरित होते हैं न कि धन द्वारा। ये जीवन की गुणवत्ता, रचनात्मकता व व्यक्तिगत मूल्यों में विश्वास रखते हैं।
In simple words: सशक्त कर्मी वे कर्मचारी होते हैं जो आंतरिक प्रेरणा, आत्म-पूर्ति, और अपने व्यक्तिगत व रचनात्मक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से काम करते हैं, न कि केवल वित्तीय लाभ के लिए।
🎯 Exam Tip: सशक्त कर्मी अक्सर अपने काम में उच्च गुणवत्ता और नवाचार लाते हैं क्योंकि वे व्यक्तिगत संतुष्टि से प्रेरित होते हैं।
Question 15. नोड क्या है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: दो अथवा अधिक मार्गों का सन्धि स्थल, एक उद्गम बिन्दु, एक गन्तव्य बिन्दु अथवा मार्ग के सहारे एक बड़ा कस्बा 'नोड' होता है।
In simple words: एक नोड परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण बिंदु होता है, जहाँ कई मार्ग मिलते हैं, या जो यात्रा का शुरुआती या अंतिम बिंदु होता है, अक्सर एक बड़ा कस्बा या शहर।
🎯 Exam Tip: नोड भौगोलिक और परिवहन अध्ययनों में स्थानिक संगठन को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Question 16. योजक किसे कहते हैं?
Answer: प्रत्येक सड़क जो दो नोड़ों को जोड़ती है, 'योजक' कहलाती है।
In simple words: योजक वह मार्ग या सड़क है जो दो नोड (महत्वपूर्ण बिंदुओं या शहरों) को आपस में जोड़ता है, जिससे आवागमन संभव होता है।
🎯 Exam Tip: योजक परिवहन नेटवर्क की कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।
Question 17. संचार क्या है?
Answer: संचार सेवाओं में शब्दों और सन्देशों, तथ्यों और विचारों का प्रेषण शामिल है।
In simple words: संचार का अर्थ है एक व्यक्ति या स्थान से दूसरे व्यक्ति या स्थान तक सूचना, विचार, संदेश या भावनाओं का आदान-प्रदान करना।
🎯 Exam Tip: प्रभावी संचार व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर संबंधों और कार्यों को सुगम बनाता है।
Question 18. परिवहन से आपका क्या अभिप्राय है?
Answer: परिवहन एक ऐसी सेवा या सुविधा है जिसमें व्यक्तियों, विनिर्मित माल तथा सम्पत्ति को भौतिक रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है।
In simple words: परिवहन वह प्रक्रिया या प्रणाली है जिसके द्वारा लोग, वस्तुएँ या सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जाते हैं, जैसे सड़क, रेल, वायु या जलमार्ग द्वारा।
🎯 Exam Tip: परिवहन किसी भी अर्थव्यवस्था और समाज के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कनेक्टिविटी और पहुंच प्रदान करता है।
Question 19. पर्यटन से क्या तात्पर्य है?
Answer: पर्यटन एक यात्रा है जो व्यापार के स्थान पर प्रमोद के उद्देश्यों के लिए की जाती है।
In simple words: पर्यटन का अर्थ है मनोरंजन, आराम, सांस्कृतिक अन्वेषण या अन्य व्यक्तिगत कारणों से अपने सामान्य निवास स्थान से अस्थायी रूप से दूर यात्रा करना।
🎯 Exam Tip: पर्यटन एक बड़ा उद्योग है जो विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है।
Question 20. चिकित्सा पर्यटन क्या है?
Answer: जब चिकित्सा उपचार को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से सम्बद्ध कर दिया जाता है तो इसे सामान्यतः 'चिकित्सा पर्यटन' कहा जाता है।
In simple words: चिकित्सा पर्यटन तब होता है जब लोग अपने देश से बाहर किसी अन्य देश में चिकित्सा उपचार के लिए यात्रा करते हैं, अक्सर कम लागत या बेहतर सुविधाओं की तलाश में।
🎯 Exam Tip: चिकित्सा पर्यटन अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं और यात्रा अनुभवों का एक संयोजन होता है।
Question 21. सेवा खण्ड में रोजगार बढ़ने के कोई दो प्रमुख कारण बताइए।
Answer: सेवा खण्ड में रोजगार बढ़ने के प्रमुख कारण हैं
• प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि एवं
• बढ़ती व्यस्तता ।
In simple words: सेवा क्षेत्र में रोजगार बढ़ने के मुख्य कारण प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हैं, जिससे लोग अधिक सेवाओं की मांग करते हैं, और लोगों की बढ़ती व्यस्तता, जिससे वे कई कार्यों के लिए बाहरी सेवाओं पर निर्भर करते हैं।
🎯 Exam Tip: ये कारक विकसित और विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं में सेवा क्षेत्र के विस्तार को दर्शाते हैं।
Question 22. चतुर्थ क्रियाकलापों के कुछ प्रमुख उदाहरण दीजिए।
Answer: चतुर्थ क्रियाकलाप के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं-सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन ।
In simple words: चतुर्थ क्रियाकलाप के उदाहरणों में जानकारी एकत्र करना, उसे संसाधित करना और फैलाना शामिल है, जो ज्ञान-आधारित और बौद्धिक सेवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
🎯 Exam Tip: ये उदाहरण आधुनिक अर्थव्यवस्था में ज्ञान और सूचना के महत्व को रेखांकित करते हैं।
Question 23. बाह्यस्रोतन का क्या अर्थ है?
Answer: बाह्यस्रोतन का अर्थ है किसी बाहरी अभिकरण को काम सौंपना अथवा ठेके पर काम देना ।
In simple words: बाह्यस्रोतन वह प्रक्रिया है जहाँ एक कंपनी अपने कुछ कार्यों या प्रक्रियाओं को किसी बाहरी सेवा प्रदाता को सौंपती है, जो आमतौर पर लागत कम करने या दक्षता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
🎯 Exam Tip: बाह्यस्रोतन वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक सामान्य व्यावसायिक रणनीति है।
Question 24. बाह्यस्रोतन का उद्देश्य क्या है?
Answer: बाह्यस्रोतन का उद्देश्य दक्षता को सुधारना तथा लागतों को घटाना होता है।
In simple words: बाह्यस्रोतन का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना और परिचालन लागतों को कम करना है, जिससे कंपनी अधिक प्रतिस्पर्धी बन सके।
🎯 Exam Tip: लागत बचत और विशेषज्ञता का लाभ बाह्यस्रोतन के प्रमुख चालक हैं।
Question 25. अपतटन से आप क्या समझते हैं?
Answer: जब बाह्यस्रोतन का कार्य समुद्रपार के स्थानों से करवाया जाता है तो इसे 'अपतटन' (Offshoring) कहा जाता है।
In simple words: अपतटन एक प्रकार का बाह्यस्रोतन है जहाँ कंपनी अपने कार्यों को अपने देश के बजाय समुद्र पार स्थित किसी अन्य देश में स्थानांतरित कर देती है, अक्सर श्रम लागतों में अंतर के कारण।
🎯 Exam Tip: अपतटन और बाह्यस्रोतन संबंधित अवधारणाएँ हैं, लेकिन अपतटन विशेष रूप से भौगोलिक स्थान परिवर्तन को दर्शाता है।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
Question 1. तृतीयक क्रियाकलाप सम्बन्धित हैं
(a) कृषि से
(b) विनिर्माण उद्योग से
(c) बुद्धि तथा कुशलता से जुड़ी सेवाओं से
(d) बौद्धिक व्यवसाय से ।
Answer: (c) बुद्धि तथा कुशलता से जुड़ी सेवाओं से
In simple words: तृतीयक क्रियाकलाप सीधे तौर पर वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते, बल्कि ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता पर आधारित सेवाएँ प्रदान करते हैं।
🎯 Exam Tip: तृतीयक क्रियाकलाप अर्थव्यवस्था का सेवा क्षेत्र बनाते हैं, जो बुद्धि और कौशल पर निर्भर करता है।
Question 2. वकील और शिक्षक किस प्रकार के क्रियाकलाप में आते हैं
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) चतुर्थ ।
Answer: (c) तृतीयक
In simple words: वकील और शिक्षक दोनों ही सेवाएँ प्रदान करते हैं जो प्रत्यक्ष रूप से किसी भौतिक वस्तु का उत्पादन नहीं करतीं, बल्कि अपने ज्ञान और कौशल से लोगों की मदद करती हैं, इसलिए वे तृतीयक क्रियाकलाप हैं।
🎯 Exam Tip: सेवा-आधारित व्यवसाय, जैसे कानूनी सलाह या शिक्षा, तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
Question 3. आधुनिक युग में महिलाओं की संख्या किस क्रियाकलाप में अधिक है
(a) तृतीयक
(b) द्वितीयक
(c) चतुर्थ
(d) प्राथमिक ।
Answer: (a) तृतीयक
In simple words: आधुनिक युग में, महिलाएँ सेवा-आधारित नौकरियों में अधिक हैं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और प्रशासनिक कार्य, जो सभी तृतीयक क्षेत्र का हिस्सा हैं।
🎯 Exam Tip: सेवा क्षेत्र में रोजगार वृद्धि और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अक्सर समानांतर चलती है।
Question 4. उच्च बौद्धिक व्यवसाय में लगे लोग किस प्रकार के क्रियाकलाप के अन्तर्गत आते हैं
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) चतुर्थ ।
Answer: (d) चतुर्थ
In simple words: उच्च बौद्धिक व्यवसाय, जिनमें गहन ज्ञान, अनुसंधान और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, चतुर्थ क्रियाकलापों की श्रेणी में आते हैं।
🎯 Exam Tip: चतुर्थ क्रियाकलाप ज्ञान अर्थव्यवस्था के विकास के साथ-साथ अधिक प्रमुख हो गए हैं।
Question 5. विज्ञापन, कानूनी सेवाएँ, जन सम्पर्क किस प्रकार की सेवाएँ हैं
(a) मनोरंजन सेवाएँ
(b) वाणिज्य सेवाएँ
(c) विनिर्माण सेवाएँ
(d) परिवहन व संचार सेवाएँ।
Answer: (b) वाणिज्य सेवाएँ।
In simple words: विज्ञापन, कानूनी सेवाएँ और जनसंपर्क सभी व्यावसायिक गतिविधियों का समर्थन करते हैं और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, इसलिए वे वाणिज्यिक सेवाएँ हैं।
🎯 Exam Tip: वाणिज्यिक सेवाएँ व्यवसायों को सुचारू रूप से चलाने और ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करती हैं।
Question 6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पंचम क्रियाकलाप है
(a) बुनाई
(b) खेती
(c) व्यापार
(d) विचारधाराओं की रचना ।
Answer: (d) विचारधाराओं की रचना।
In simple words: पंचम क्रियाकलाप में उच्चतम स्तर के निर्णय और नीति-निर्माण शामिल होते हैं, जिसमें नई विचारधाराओं और अवधारणाओं का विकास भी आता है।
🎯 Exam Tip: पंचम क्रियाकलाप अर्थव्यवस्था के शीर्ष पर होते हैं, जो जटिल समस्या-समाधान और नवाचार से संबंधित होते हैं।
Question 7. बाह्यस्रोतन करने वाला देश है
(a) अमेरिका
(b) कनाडा
(c) जर्मनी
(d) उपर्युक्त सभी ।
Answer: (d) उपर्युक्त सभी ।
In simple words: अमेरिका, कनाडा और जर्मनी जैसे विकसित देश अक्सर अपनी कंपनी के कार्यों को कम लागत वाले देशों में बाह्यस्रोतन करते हैं।
🎯 Exam Tip: बाह्यस्रोतन एक वैश्विक प्रवृत्ति है जिसका उपयोग कई विकसित देशों द्वारा लागत दक्षता के लिए किया जाता है।
Question 8. बाह्यस्रोतन का व्यावसायिक क्रियाकलाप है
(a) सूचना प्रौद्योगिकी
(b) ग्राहक सेवा
(c) मानव संसाधन
(d) उपर्युक्त सभी ।
Answer: (d) उपर्युक्त सभी ।
In simple words: बाह्यस्रोतन में सूचना प्रौद्योगिकी (जैसे सॉफ्टवेयर विकास), ग्राहक सेवा (जैसे कॉल सेंटर) और मानव संसाधन (जैसे वेतन प्रक्रिया) जैसे विभिन्न व्यावसायिक कार्य शामिल हो सकते हैं।
🎯 Exam Tip: ये सभी क्षेत्र बाह्यस्रोतन के सामान्य उदाहरण हैं जो कंपनियों को लागत बचाने और विशेषज्ञता का लाभ उठाने में मदद करते हैं।
Question 9. भारत का प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल है
(a) मसूरी
(b) शिमला
(c) मनाली
(d) उपर्युक्त सभी ।
Answer: (d) उपर्युक्त सभी ।
In simple words: मसूरी, शिमला और मनाली सभी भारत के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
🎯 Exam Tip: ये स्थान भारत के पर्यटन उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर गर्मियों के दौरान।
Question 10. परिवहन दूरी को मापने के तरीके हैं
(a) किलोमीटर दूरी
(b) समय दूरी
(c) लागत दूरी
(d) उपर्युक्त सभी ।
Answer: (d) उपर्युक्त सभी ।
In simple words: परिवहन दूरी को मापने के कई तरीके हैं, जिनमें भौतिक दूरी (किलोमीटर), यात्रा में लगने वाला समय (समय दूरी), और यात्रा पर आने वाला खर्च (लागत दूरी) शामिल हैं।
🎯 Exam Tip: ये सभी तरीके परिवहन की दक्षता और पहुंच का मूल्यांकन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Free study material for Geography
UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Geography textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Geography chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Geography Class 12 Solved Papers
Using our Geography solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक गतिविधियाँ in printable PDF format for offline study on any device.