UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 Evolution

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 7 विकास here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Biology. Our expert-created answers for Class 12 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 7 विकास UP Board Solutions for Class 12 Biology

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 7 विकास solutions will improve your exam performance.

Class 12 Biology Chapter 7 विकास UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 Evolution

UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 7 Evolution

UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 7 Evolution (विकास)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Question 1. डार्विन के चयन सिद्धान्त के परिप्रेक्ष्य में जीवाणुओं में देखे गए प्रतिजैविक प्रतिरोध का स्पष्टीकरण कीजिए।
Answer: रोगजनक जीवाणुओं के विरुद्ध प्रतिजैविक अत्यन्त प्रभावी होते हैं किन्तु किसी नये प्रतिजैविक के विकास के 2 – 3 वर्ष पश्चात् नये प्रतिजैविक प्रतिरोधी, समष्टि में प्रकट हो जाते हैं। कभी-कभी एक जीवाणुवीय समष्टि में एक अथवा कुछ ऐसे जीवाणु उत्परिवर्तन युक्त होते हैं जो उन्हें प्रतिजैविक के लिए प्रतिरोधी बनाते हैं। इस प्रकार के प्रतिरोधी जीवाणु तेजी से गुणन व उत्तरजीविता करने लगते हैं। शीघ्र ही प्रतिरोधिता प्रदान करने वाले जीन दूर-दूर तक फैल जाते हैं व सम्पूर्ण जीवाणु समष्टि प्रतिरोधी बन जाते हैं। कुछ अस्पतालों में प्रतिजैविक प्रतिरोधी पनपते रहते हैं क्योंकि वहाँ प्रतिजैविकों का अत्यधिक प्रयोग होता है।
In simple words: Bacteria can develop resistance to antibiotics due to random mutations. When antibiotics are used, susceptible bacteria die, but resistant ones survive and multiply, spreading the resistance genes throughout the population. This process reflects natural selection, where the fittest (resistant) bacteria survive and reproduce.

🎯 Exam Tip: Understanding the mechanism of antibiotic resistance through Darwin's natural selection is crucial for explaining evolutionary processes in microorganisms.

 

Question 2. समाचार-पत्रों और लोकप्रिय वैज्ञानिक लेखों से विकास सम्बन्धी नए जीवाश्मों और मतभेदों की जानकारी प्राप्त कीजिए।
Answer: जीवाश्म (fossils) चट्टानों से प्राप्त आदिकालीन जीवधारियों के अवशेष या चिह्न होते हैं। जीवाश्मों के अध्ययन को जीवाश्म विज्ञान (Palaeontology) कहते हैं अर्थात् जीवाश्म विज्ञान में लाखों-करोड़ों वर्ष पूर्व के जीवधारियों के अवशेषों का अध्ययन करते हैं। जीवाश्म वैज्ञानिकों के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि किस काल में किस प्रकार के जीवधारी पृथ्वी पर उपस्थित थे। चट्टानों और पृथ्वी की पर्ती में दबे जीवाश्मों को खोदकर निकाला जाता है। इन चिह्नों या अवशेषों से जीवधारी की संरचना की परिकल्पना की जाती है। चट्टानों की आयु ज्ञात करके जीवाश्मों की अनुमानित आयु भी ज्ञात कर ली जाती है। अतः वैज्ञानिक जीवाश्मों को जैव विकास के सशक्त प्रमाण मानते हैं। जीवाश्मों के सबसे परिचित उदाहरणे आर्किओप्टेरिक्स तथा डायनोसोर हैं। डायनोसोर विशालकाये सरीसृप थे । मीसोजोइक युग में इनका पृथ्वी पर साम्राज्य स्थापित था। इस युग को सरीसृपों का स्वर्ण युग (golden age of reptiles) कहा जाता है। भिन्न आयु की चट्टानों से भिन्न-भिन्न प्रकार के जीवधारियों के जीवाश्म पाए गए हैं, जो कि सम्भवतः उस चट्टान के निर्माण के दौरान उनमें दब गए। वे विलुप्त जीवों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पृथ्वी पर जीवन को स्वरूप बदलता रहा है। इथोपिया तथा तंजानिया से कुछ मानव जैसी अस्थियों के जीवाश्म प्राप्त हुए हैं। मानव पूर्वजों के जीवाश्मों से मानव विकास का इतिहास ज्ञात हुआ है।
In simple words: Fossils are ancient remains or traces of organisms found in rocks, providing evidence of past life and evolution. By studying fossils, paleontologists can determine the age of rocks and the types of organisms that existed at different times. Fossils like Archaeopteryx and dinosaurs are well-known examples that help us understand the history of life on Earth, including human evolution.

🎯 Exam Tip: When discussing evolution, clearly define fossils and their significance as evidence. Mentioning specific examples like Archaeopteryx and dinosaurs can enhance your answer.

 

Question 3. प्रजाति की स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास कीजिए।
Answer: प्रजाति आकारिकी रूप से प्रथम व प्रजनन रूप से विलगित व्यष्टियों की एक या ज्यादा प्राकृतिक समष्टि होती है जो एक-दूसरे से अत्यधिक मिलती-जुलती है तथा आपस में एक-दूसरे के बीच स्वतंत्र रूप से प्रजनन करते हैं।
In simple words: A species is a group of organisms that look very similar, can naturally interbreed, and produce fertile offspring, forming a distinct population. They are reproductively isolated from other such groups.

🎯 Exam Tip: A precise definition of 'species' should include both morphological similarity and reproductive isolation as key criteria.

 

Question 4. मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता कीजिए (संकेत-मस्तिष्क साइज और कार्य, कंकाले संरचना, भोजन में पसंदगी आदि)।
Answer: लगभग 16 मिलियन वर्ष पूर्व ड्रायोपिथिकस (Dryopithecus) तथा रामापिथिकस (Ramapithecus) प्राइमेट्स विद्यमान थे। इनके शरीर पर भरपूर बाल थे तथा ये गोरिल्ला एवं चिम्पैंजी जैसे चलते थे। इनमें ड्रायोपिथिकस वनमानुष (ape) जैसे और रामापिथिकस मनुष्यों जैसे थे । इथोपिया तथा तंजानिया में अनेक मानवी विशेषताओं को प्रदर्शित करते जीवाश्म प्राप्त हुए। इससे यह स्पष्ट होता है कि 3-4 मिलियन वर्ष पूर्व मानव जैसे वानर गण (प्राइमेट्स) पूर्वी अफ्रीका में विचरण करते थे। ये लगभग 4 फुट लम्बे थे और सीधे खड़े होकर चलते थे। लगभग 2 मिलियन वर्ष पूर्व ऑस्ट्रेलोपिथेसिन (Australopithecines) अर्थात् आदि मानव सम्भवतः पूर्वी अफ्रीका के घास स्थलों में विचरण करता था। होमो हैबिलिस (Homo habilis) को प्रथम मानव जैसे प्राणी के रूप में जाना जाता है। होमो इरेक्टस (Homo erectus) के जीवाश्म लगभग 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व के हैं। इसके अन्तर्गत जावा मानव, पेकिंग मानव, एटलांटिक मानवे आते हैं। प्लीस्टोसीन युग के अन्तिम काल में होमो सेपियन्स (वास्तविक मानव) ने होमो इरेक्टस का स्थान ले लिया। इसके अन्तर्गत मुख्य रूप से निएण्डरथल मानव, क्रोमैगनॉन मानव एवं वर्तमान मानवे आते हैं। मानव विकास के विभिन्न घटक विकास के अन्तर्गत उपार्जित निम्नलिखित विशिष्ट घटकों (लक्षणों) के कारण मानव का विकास हुआ -
1. द्विपाद चलन (Bipedal locomotion) – मानव पिछली टाँगों की सहायता से चलता है। अग्रपाद (भुजाएँ) अन्य कार्यों के उपयोग में आती हैं। पश्चपाद लम्बे और मजबूत होते हैं।
2. सीधी मुद्रा (Erect posture) – इसके लिए निम्नलिखित परिवर्तन हुए हैं –
1. टाँगें लम्बी होती हैं। धड़ छोटा और वक्ष चौड़ा होता है।
2. कशेरुक दण्ड में लम्बर कशेरुकाओं की संख्या 4-5 होती है। त्रिक कशेरुकाएँ समेकित होती हैं।
3. कशेरुक दण्ड में कटि आधान (lumbar curve) होता है।
4. श्रोणि मेखला चिलमचीनुमा (basin shaped) होती है।
5. खोपड़ी कशेरुक दण्ड पर सीधी-सधी होती है महारन्ध्र नीचे की ओर होता है।
3. चेहरा (Face) – मानव का चेहरा उभर कर सीधा रहता है। इसे ऑर्थोग्नेथस (orthognathous) कहते हैं। मानव में भौंह के उभार हल्के होते हैं।
4. दाँत (Teeth) – सर्वाहारी होने के कारण अविशिष्टीकृत होते हैं। इनकी संख्या 32 होती है। मानव पहले शाकाहारी था, बाद में सर्वाहारी हो गया।
5. वस्तुओं को पकड़ने की क्षमता (Grasping ability) – मानव के हाथ वस्तुओं को पकड़ने के लिए रूपान्तरित हो गए हैं। अँगूठा सम्मुख (opposable) हो जाने के कारण वस्तुओं को पकड़ने व उठाने की क्षमता का विकास हुआ ।
6. मस्तिष्क व कपाल क्षमता (Brain & Cranial Capacity) – प्रमस्तिष्क तथा अनुमस्तिष्क (cerebrum & cerebellum) सुविकसित होता है। कपाल क्षमता लगभग 1450 cc होती है। शरीर के भार वे मस्तिष्क के भार का अनुपात सबसे अधिक होता है। मस्तिष्क के विकास होने के कारण मानव का बौद्धिक विकास (intelligence) चरम सीमा पर पहुँच गया है। इसमें अक्षरबद्ध वाणी, भावनाओं की अभिव्यक्ति, चिन्तन, नियोजन एवं तर्क संगतता की अपूर्ण क्षमता होती है।
7. द्विनेत्री दृष्टि (Binocular vision) – द्विपादगमन के फलस्वरूप इसमें द्विनेत्री (binocular) तथा त्रिविमदर्शी (stereoscopic) दृष्टि पायी जाती है।
8. जनन क्षमता (Breeding capacity) में कमी, शरीर पर बालों की कमी, घ्राण शक्ति (Olfactory sense) में कमी, श्रवण शक्ति (hearing) में कमी आदि अन्य विकासीय लक्षण हैं।
In simple words: Human evolution involved several key changes like bipedalism, erect posture, and significant brain development, leading to advanced intelligence and tool use. Dietary shifts, dental adaptations, and changes in sensory organs also played crucial roles in the progression from early primates to modern humans.

🎯 Exam Tip: When detailing human evolutionary factors, categorize changes like skeletal, cranial, and behavioral. Providing specific measurements (e.g., cranial capacity) and anatomical terms (e.g., orthognathous) adds accuracy.

 

Question 5. इंटरनेट (अंतरजाल तन्त्र) या लोकप्रिय विज्ञान लेखों से पता कीजिए कि क्या मानवेत्तर किसी प्राणी में आत्म संचेतना थी?
Answer: प्रकृति उपयुक्तता को चुनती है। तथाकथित उपयुक्तता प्राणी की विशिष्टताओं पर आधारित होती है जो वंशानुगत होती है। अतः चयनित होने तथा विकास हेतु निश्चित ही एक आनुवंशिक आधार होना चाहिए। इसका तात्पर्य है कि वे जीवधारी (प्राणी) प्रतिकूल वातावरण में जीवित रहने से बेहतर अनुकूलित होते हैं। अनुकूलन क्षमता वंशानुगत होती है। अनुकूलन के लिए प्राणियों की आत्म संचेतना महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। अनुकूलनशीलता एवं प्राकृतिक चयन को अन्तिम परिणाम उपयुक्तता है। जीववैज्ञानिकों के अनुसार अनेक प्राणियों में मानवेत्तर आत्म संचेतना (self-consciousness) पायी जाती है।
In simple words: Self-consciousness, once thought unique to humans, is now believed by many scientists to exist in various non-human animals. Adaptation and natural selection favor traits that enhance survival, and self-awareness can contribute to an organism's ability to adapt and navigate its environment, ultimately leading to greater fitness.

🎯 Exam Tip: When discussing self-consciousness in non-human animals, link it to the concept of adaptation and natural selection. Acknowledge that scientific understanding in this area is evolving.

 

Question 6. इंटरनेट (अन्तरजाल-तन्त्र) संसाधनों का उपयोग करते हुए आज के 10 जानवरों और उनके विलुप्त जोड़ीदारों की सूची बनाएँ (दोनों के नाम दें)।
Answer:

क्र० सं०आधुनिक प्राणी
(Modern Animals)
जोड़ीदार विलुप्त प्राणी
(Corresponding Ancient Animals)
(i)मेढक सदृश आधुनिक उभयचरसीलाकैन्थ (Coelacanth)
(ii)आधुनिक सरीसृप (छिपकली, मगरमच्छ आदि)सेमोरिया (Seymouria)
(iii)आधुनिक पक्षीऑर्किओप्टेरिक्स (Archaeopteryx)
(iv)होमो सैपियन्स सैपियन्स (आधुनिक मानव)क्रोमैगनॉन मानव (Cromagnon Man)
(v)घोड़ा (Equus)इओहिप्पस (Eohippus)
(vi)कंगारू (Kangaroo)प्रोटोथीरिया स्तनी (Prototherians)
(vii)उड़न गिलहरी (Flying squirrel)उड़न फैलेन्जर (Flying phalanger)
(viii)शिशुधानी चूहा (Marsupial mouse)चूहा (Mouse)
(ix)चींटीखोर (Ant eater)नम्बैट (Numbat)
(x)लीमर (Lemur)धब्बेदार कस्कस (Spotted cuscus)

In simple words: Modern animals often have extinct relatives that show the evolutionary path they took. For example, the modern horse (Equus) evolved from earlier forms like Eohippus. Such pairings demonstrate how species have changed over geological time.

🎯 Exam Tip: When listing modern animals and their extinct counterparts, focus on examples that clearly illustrate evolutionary relationships. Scientific names or recognized common names are preferred for accuracy.

 

Question 7. विविध जन्तुओं और पौधों के चित्र बनाएँ।
Answer: उत्तर [Image is present in the original content showing various animals like Sponge, Euglena, Hydra, Ascaris, Earthworm, Leech, Housefly, Unio, Starfish, Scorpion, Scoliodon, Hippocampus, Lizard, Cobra, Pigeon, Orangutan, Chimpanzee, Man with caption "चित्र-विविध प्रकार के जन्तु"] [Image is present in the original content showing various plants like Mushroom, Ulothrix, Moss, Fern, Pinus with caption "चित्र-विविध प्रकार के पौधे।"]
In simple words: This question requires drawing various animals and plants to illustrate biodiversity. The accompanying images show examples ranging from microscopic organisms to complex animals and various plant forms, highlighting the diversity of life.

🎯 Exam Tip: While drawing, ensure clear labeling of the organisms. Accuracy in depicting key characteristics of each animal and plant is important for scoring well.

 

Question 8. अनुकूलनी विकिरण के एक उदाहरण का वर्णन कीजिए।
Answer: अनुकूलनी विकिरण (Adaptive Radiation) – एक विशेष भू-भौगोलिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के विकास का प्रक्रम एक बिन्दु से प्रारम्भ होकर अन्य भू-भौगोलिक क्षेत्रों तक प्रसारित होने को अनुकूलनी विकिरण (adaptive radiation) कहते हैं। जैसे-ऑस्ट्रेलियाई मार्क्सपियल (शिशुधानी प्राणी) विकिरण। [Image is present in the original content showing Marsupial Radiation with examples like Tasmanian Wolf, Sugar Glider, Marsupial Mole, Koala, Bandicoot, Wombat, Tiger Cat, Kangaroo, Banded Anteater, Marsupial Rat with caption "चित्र-ऑस्ट्रेलिया के मार्सुपियल के अनुकूलनी विकिरण।"] अधिकांश मार्क्सपियल एकसमान पूर्वज से विकसित हुए। सभी मार्क्सपियल ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में विकसित हुए हैं। जब एक से अधिक अनुकूली विकिरण एक अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र में (विभिन्न आवासों में) प्रकट होते हैं तो इसे अभिसारी विकास (convergent evolution) कहते हैं।
In simple words: Adaptive radiation is when many new species evolve from a single ancestor in a specific geographic area, adapting to different ecological niches. Australian marsupials are a classic example, diversifying into various forms like sugar gliders, koalas, and kangaroos from a common ancestor to fill diverse roles in their environment.

🎯 Exam Tip: When explaining adaptive radiation, define it clearly and provide a strong example like the Australian marsupials, detailing how they diversified to fill different ecological roles. Differentiating it from convergent evolution is also beneficial.

 

Question 9. क्या हम मानव विकास को अनुकूलनी विकिरण कह सकते हैं?
Answer: नहीं, मानव विकास को अनुकूलनी विकिरण नहीं कह सकते क्योंकि होमो सेपियन्स की जनक जातियाँ प्रगामी विकास द्वारा एच हेबिलस-एच इरेक्टस (वंशज) से विकसित हुईं।
In simple words: Human evolution is not typically considered adaptive radiation because it shows a progressive, linear development from ancestral species (like Homo habilis and Homo erectus) to modern humans (Homo sapiens), rather than a rapid diversification into many distinct forms filling new ecological niches from a single point.

🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between progressive evolution and adaptive radiation. For human evolution, emphasize the lineage and sequential development rather than broad diversification from a single ancestral point.

 

Question 10. विभिन्न संसाधनों जैसे-विद्यालय का पुस्तकालय या इंटरनेट (अन्तर जाल तन्त्र) तथा अध्यापक से चर्चा के बाद किसी जानवर जैसे कि घोड़े के विकासीय चरणों को खोजें।
Answer: घोड़े का उद्भव लगभग 60 करोड़ वर्ष पहले, पूर्वी उत्तरी अमेरिका में इओसीन (eocene) युग में हुआ था। इसके विकास की विभिन्न अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं –
1. इओहिप्पस (Eohippus) – इसका उद्भव इओसीन युग में हुआ था। इस युग का घोड़ा, लोमड़ी जैसा व 30 सेमी ऊँचा था। इसका सिर व गर्दन अत्यन्त छोटे थे। यह पत्तियाँ, घास आदि खाता था। इसका अग्रपाद चार क्रियात्मक अंगुली युक्त था किन्तु पश्चपाद में सिर्फ तीन अंगुलियाँ थीं।
2. मीसोहिप्पस (Mesohippus) – यह ओलिगोसीन युग का घोड़ा था। इसका आकार भेड़ जैसा था व इसके अग्र तथा पश्चपाद तीन-तीन अंगुली युक्त थे । मध्य वाली अंगुली अपेक्षाकृत ज्यादा बड़ी थी जो संभवतः शरीर का बोझ वहन करती थी।
3. मेरीचिप्पस (Merrichippus) – यह मायोसिन युग का घोड़ा था। यह वर्तमान के टट्टू जितना ऊँचा था व दोनों टाँगें तीन-तीन अंगुलियाँ युक्त थीं। इनकी सिर्फ मध्य वाली अंगुली ही पृथ्वी \( | \) तक पहुँच पाती थी व यह तेज दौड़ सकता था।
4. प्लायोहिप्पस (Pliohippus)-यह प्लायोसिन युग का घोड़ा था। यह एक अंगुली वाला घोड़ा था।
5. इक्वस (Equus) – यह प्लास्टोसिन युग का घोड़ा है। इसकी ऊँचाई 1.50 मीटर थी ।
In simple words: The evolution of the horse, starting with Eohippus in the Eocene epoch, showcases a clear progression of adaptations over millions of years. Key changes include an increase in size, reduction in the number of toes, and modifications in teeth for grazing, culminating in the modern single-toed horse, Equus.

🎯 Exam Tip: For evolutionary lineages like the horse, remember to list the key transitional forms in chronological order and highlight the significant morphological changes at each stage (e.g., foot structure, size, diet adaptation).

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1. लुई पाश्चर के हंस ग्रीवा फ्लास्क (स्वान नेक फ्लास्क) प्रयोग से सिद्ध होता है – (2017)
(क) जीवात जीवोत्पत्ति
(ख) अजीवात जीवोत्पत्ति
(ग) आकस्मिक उत्पत्ति
(घ) विशिष्ट सृजन
Answer: (क) जीवात जीवोत्पत्ति
In simple words: Louis Pasteur's swan-neck flask experiment demonstrated that life arises only from pre-existing life, refuting the theory of spontaneous generation. The experiment showed that sterile broth remained uncontaminated by microorganisms if air was allowed in but dust and microbes were trapped in the flask's curved neck.

🎯 Exam Tip: Associate Louis Pasteur's swan-neck flask experiment directly with the principle of biogenesis (life from life) as it disproved spontaneous generation.

 

Question 2. 'पुनरावृत्ति सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाले वैज्ञानिक का नाम है – (2014, 17, 18)
(क) डार्विन
(ख) माल्थस
(ग) वीजमान
(घ) हीकल
Answer: (घ) हीकल
In simple words: The Recapitulation Theory, also known as Biogenetic Law, states that "ontogeny repeats phylogeny," meaning an organism's development (ontogeny) replays its evolutionary history (phylogeny). This theory was proposed by Ernst Haeckel.

🎯 Exam Tip: Remember Ernst Haeckel as the scientist who proposed the Recapitulation Theory or Biogenetic Law ("ontogeny repeats phylogeny").

 

Question 3. पुनरावर्तन के सिद्धान्त के अनुसार – (2016)
(क) प्रत्येक जन्तु का प्रारम्भ एक अण्डे से होता है।
(ख) सन्तान जनकों के समान होती है
(ग) जीवन वृत्त में जाति वृत्त प्रतिबिम्बित होता है।
(घ) शरीर के क्षत भागों का पुनरुद्भवन होता है।
Answer: (ग) जीवन वृत्त में जाति वृत्त प्रतिबिम्बित होता है।
In simple words: According to the Recapitulation Theory, the developmental stages of an individual organism (ontogeny) mirror the evolutionary stages of its species (phylogeny). This means that embryonic development can show traces of ancestral forms.

🎯 Exam Tip: The core idea of the Recapitulation Theory is that an organism's development reflects its evolutionary history, often phrased as "ontogeny repeats phylogeny."

 

Question 4. निम्नलिखित में से किसका सिद्धान्त जीवन की उत्पत्ति से सम्बन्धित नहीं है? (2016)
(क) स्टेनले मिलर
(ख) ए०आई० ओपेरिन
(ग) जे०बी०एस० हैल्डेन
(घ) माल्थस
Answer: (घ) माल्थस
In simple words: While Oparin, Haldane, and Miller contributed to theories about the origin of life through chemical evolution, Malthus's work focused on population growth and its relationship to resources. Therefore, Malthus's theory is not directly related to the origin of life.

🎯 Exam Tip: Differentiate between theories on the origin of life (Oparin, Haldane, Miller) and theories on population dynamics or natural selection (Malthus, Darwin).

 

Question 5. निम्नलिखित में से कौन सरीसृपों एवं पक्षियों को जोड़ने वाली कड़ी माना जाता है? (2014, 15)
(क) डिप्नोई
(ख) आर्किओप्टेरिक्स
(ग) स्फीनोडॉन
(घ) कीवी
Answer: (ख) आर्किओप्टेरिक्स
In simple words: Archaeopteryx is considered a transitional fossil because it exhibits characteristics of both reptiles (e.g., teeth, long bony tail) and birds (e.g., feathers, wings). It provides strong evidence for the evolutionary link between these two groups.

🎯 Exam Tip: Archaeopteryx is a classic example of a connecting link; remember its dual characteristics (reptilian teeth/tail, avian feathers/wings) and its role in connecting reptiles and birds.

 

Question 6. चिड़ियों के पंख तथा घोड़े की अगली टाँगें दर्शाती हैं – (2017)
(क) समरूपता
(ख) समजातता
(ग) (क) तथा (ख) दोनों
(घ) कोई नहीं
Answer: (ख) समजातता
In simple words: Bird wings and horse forelegs are homologous structures, meaning they share a common embryonic origin and basic bone structure, even though they serve different functions (flight versus locomotion). This indicates a common ancestry.

🎯 Exam Tip: Homologous structures (like bird wings and horse forelegs) indicate common ancestry and divergent evolution, having similar basic structure but different functions. Analogous structures (like insect wings and bird wings) have similar functions but different origins.

 

Question 7. आकस्मिक आनुवंशिक परिवर्तन को कहते हैं – (2017)
(क) उत्परिवर्तन
(ख) समसूत्री विभाजन
(ग) अर्धसूत्री विभाजन
(घ) पुनर्सम्मिश्रण
Answer: (क) उत्परिवर्तन
In simple words: A sudden heritable change in the genetic material of an organism is called a mutation. These changes can lead to new traits and are a primary source of genetic variation in a population.

🎯 Exam Tip: Define mutation as a sudden, heritable change in genetic material. This concept is fundamental to understanding the sources of variation in evolution.

 

Question 8. विकास का उत्परिवर्तनवाद निम्नलिखित में से किसने प्रतिपादित किया था? (2016)
(क) चार्ल्स डार्विन
(ख) ए०आर० वैलेस
(ग) ह्यूगो डी ब्रीज
(घ) हक्सले
Answer: (ग) ह्यूगो डी ब्रीज
In simple words: Hugo de Vries proposed the Mutation Theory of Evolution, suggesting that evolution occurs through sudden, large genetic changes called mutations, rather than through small, continuous variations. His work provided a mechanism for discrete changes in heredity.

🎯 Exam Tip: Hugo de Vries is credited with the Mutation Theory, which emphasizes sudden, large-scale genetic changes as the driving force of evolution, contrasting with Darwin's emphasis on gradual variation.

 

Question 9. जैव विकास में उत्परिवर्तन का महत्त्व है – (2017)
(क) जननात्मक विलगन
(ख) आनुवंशिकी पुनर्संयोजन
(ग) आनुवंशिक विभिन्नताएँ
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (ग) आनुवंशिक विभिन्नताएँ।
In simple words: Mutations are crucial for biological evolution because they introduce new genetic variations into a population. These variations provide the raw material upon which natural selection can act, leading to evolutionary change.

🎯 Exam Tip: Understand that mutations are the ultimate source of new genetic variations, which are essential for natural selection and the process of evolution.

 

Question 10. डार्विन फिंचेज उदाहरण हैं – (2017)
(क) अनुकूली विकिरण का
(ख) जेनेटिक ड्रिफ्ट का
(ग) अनुकूली अभिसरण का
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (क) अनुकूली विकिरण का
In simple words: Darwin's finches are a classic example of adaptive radiation, where a single ancestral species diversified into multiple new species, each adapted to a specific ecological niche on the Galapagos Islands. Their varied beak shapes reflect adaptations to different food sources.

🎯 Exam Tip: Darwin's finches are the quintessential example of adaptive radiation. Remember that they illustrate how a single ancestral species diversified into many forms adapted to different environments or food sources.

 

Question 11. निम्नलिखित किस सिद्धान्त को डार्विन ने प्रतिपादित नहीं किया था? (2018)
(क) पैंजेनेसिस
(ख) प्राकृतिक चयन
(ग) जनन प्रबल की निरन्तरता
(घ) लैंगिक चयन
Answer: (ग) जनन प्रबल की निरन्तरता
In simple words: Darwin proposed theories like Pangenesis, Natural Selection, and Sexual Selection. The concept of "Continuity of Germplasm" was proposed by August Weismann, which states that germ cells (responsible for heredity) are separate from somatic cells and are not influenced by changes acquired during an individual's lifetime, a concept that Darwin did not formulate.

🎯 Exam Tip: Distinguish Darwin's theories (natural selection, pangenesis, sexual selection) from other foundational concepts in genetics and evolution, such as Weismann's germplasm theory.

 

Question 12. आधुनिक गानव का निकट सम्बन्धी है – (2017)
(क) गोरिल्ला
(ख) गिबन
(ग) ओरंग-उटान
(घ) चिम्पैंजी
Answer: (घ) चिम्पैंजी
In simple words: Genetically, chimpanzees share the most DNA with humans, making them our closest living relatives in the animal kingdom. This close genetic relationship points to a relatively recent common ancestor between humans and chimpanzees.

🎯 Exam Tip: Remember that chimpanzees are considered the closest living relatives to modern humans based on genetic and evolutionary evidence.

 

Question 13. निम्नलिखित में से कौन वास्तविक मानव है? (2015)
(क) निएण्डरथल मानव
(ख) होमो इरेक्टस
(ग) होमो हेबिलिस
(घ) शिवापिथिकस
Answer: (क) निएण्डरथल मानव
In simple words: Neanderthals (Homo neanderthalensis) are often considered a type of "real" or archaic human, distinct from modern humans (Homo sapiens) but sharing many characteristics and coexisting with them. Homo habilis and Homo erectus are earlier hominid species, while Shivapithecus is an even more ancient ape.

🎯 Exam Tip: Be precise with the classification of human ancestors. While all listed are hominids, Neanderthals are considered a distinct, well-defined human species closely related to modern humans.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. संयोजक कड़ी से आप क्या समझते हैं। उस जीवाश्म जन्तु का नाम बताइए जो प्रमाणित \( | \) करता है कि पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ है। (2013)
या
आर्किओप्टेरिक्स किन वर्गों की संयोजी कड़ी है? (2013, 16)
Answer: जन्तु जगत में कुछ जीव ऐसे हैं जिनके लक्षण दो समीप वर्गों के लक्षणों से मिलते हैं। इनमें से एक वर्ग के जन्तु कम विकसित तथा दूसरे वर्ग के जन्तु अधिक विकसित होते हैं। ऐसे जन्तुओं को संयोजी कड़ियाँ (Connecting links) कहा जाता है। उदाहरण – आर्किओप्टेरिक्स जो पक्षी तथा सरीसृप वर्ग के बीच की कड़ी है।
In simple words: Connecting links are organisms that exhibit characteristics of two different taxonomic groups, showing an evolutionary transition between them. Archaeopteryx is a prime example, possessing features of both reptiles (like teeth and a long bony tail) and birds (like feathers and wings), thereby linking the two classes.

🎯 Exam Tip: Define connecting links clearly, stating their role in evolution. Always provide Archaeopteryx as the classic example for reptiles and birds, listing specific features from both groups.

 

Question 2. पेरीपैटस किन दो संघों के बीच की कड़ी है? (2012)
Answer: पेरीपैटस (Peripatus) को संघ आर्थोपोडा तथा एनेलिडा के बीच की कड़ी माना जाता है, क्योंकि इसमें इन दोनों ही संघों के लक्षण पाये जाते हैं।
In simple words: Peripatus is a connecting link between the phyla Annelida (segmented worms) and Arthropoda (insects, crustaceans). It shares characteristics such as a worm-like body and nephridia with annelids, and antennae and trachea-like structures with arthropods.

🎯 Exam Tip: Remember Peripatus as the connecting link between Annelida and Arthropoda, and be prepared to mention shared characteristics that justify this classification.

 

Question 3. एनेलिडा एवं आर्थोपोडा संघ तथा सरीसृप एवं पक्षी वर्ग को जोड़ने वाली कड़ियों के नाम लिखिए। (2015)
Answer: एनेलिडा एवं आर्थोपोडा संघ को जोड़ने वाली कड़ी-पेरीपैटस सरीसृप एवं पक्षी वर्ग को जोड़ने वाली कड़ी-आर्किओप्टेरिक्स ।
In simple words: Peripatus connects Annelida and Arthropoda, displaying traits from both worm-like and arthropod groups. Archaeopteryx is the link between reptiles and birds, showing features like teeth and a tail from reptiles, alongside feathers and wings from birds.

🎯 Exam Tip: This question tests your knowledge of two key connecting links. Ensure you correctly pair Peripatus with Annelida/Arthropoda and Archaeopteryx with Reptiles/Birds.

 

Question 4. अवशेषी अंग से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में पाये जाने वाले एक अवशेषी अंग का नाम लिखिए। (2017)
Answer: वे अंग जो हमारे पूर्वजों में क्रियाशील थे किन्तु उनका उपयोग न होने के कारण वे धीरे-धीरे । लुप्त हो गये और केवल अवशेष के रूप में पाये जाते हैं, अवशेषी अंग कहलाते हैं; जैसे- कृमिरूप परिशेषिका, पूँछ कशेरुका आदि ।
In simple words: Vestigial organs are structures in an organism that have lost all or most of their original function through evolution. They were functional in ancestral species but have become reduced or non-functional over time due to a lack of use. In humans, the vermiform appendix and coccyx (tailbone) are examples of such organs.

🎯 Exam Tip: Define vestigial organs as structures that have lost their original function over evolutionary time. Provide at least one clear human example like the appendix or coccyx.

 

Question 5. पैन्जेनेसिस का सिद्धान्त तथा पुनरावृत्ति का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया? (2018)
Answer: पैन्जेनिसस का सिद्धान्त डार्विन ने तथा पुनरावृत्ति का सिद्धान्त हीकल ने प्रतिपादित किया।
In simple words: Charles Darwin proposed the theory of Pangenesis, which suggested that particles called "gemmules" from all body parts are collected and passed on to offspring. Ernst Haeckel, on the other hand, formulated the Recapitulation Theory, stating that "ontogeny repeats phylogeny," meaning an organism's development mirrors its evolutionary history.

🎯 Exam Tip: Accurately attribute Pangenesis to Darwin and the Recapitulation Theory to Haeckel. Knowing the core idea of each theory is also beneficial.

 

Question 6. पूर्वजता या प्रत्यावर्तन को उदाहरण सहित समझाइए । (2017, 18)
Answer: किसी जीव या जीवों के समूह में किसी ऐसे लक्षण का आकस्मिक आना जो सामान्य रूप से उस जाति में नहीं पाया जाता परन्तु पहले किसी पूर्वज में पाया जाता था पूर्वजता या प्रत्यावर्तन कहलाता है। जैसे कभी-कभी बच्चे में जन्म के समय एक छोटी पूँछ का पाया जाना।
In simple words: Atavism, or reversion, refers to the reappearance of an ancestral trait in an individual of a species, which is not normally found in that species. This phenomenon occurs due to the re-expression of dormant genes from a distant ancestor. A common example is the occasional birth of a human baby with a small tail.

🎯 Exam Tip: Define atavism as the reappearance of an ancestral trait not normally present in a species. The example of a human baby with a tail is a strong and memorable illustration.

 

Question 7. “योग्यतम की अतिजीविता' की परिकल्पना किसने प्रस्तुत की थी? (2017)
Answer: हरबर्ट स्पेन्सर ने योग्यतम की अतिजीविता का सिद्धान्त सामाजिक विकास के सन्दर्भ में प्रस्तुत किया तथा डार्विन ने इसे जैव विकास के प्राकृतिक चयन के सम्बन्ध में समझाया।
In simple words: The concept of "survival of the fittest" was coined by Herbert Spencer in the context of social evolution, implying that the most adapted individuals succeed. Charles Darwin later adopted this phrase to explain natural selection in biological evolution, where individuals with advantageous traits are more likely to survive and reproduce.

🎯 Exam Tip: While "survival of the fittest" is strongly associated with Darwin, remember that Herbert Spencer originally coined the phrase, and Darwin applied it to natural selection in biological evolution.

 

Question 8. डार्विन के जैव विकास के सिद्धांत में सबसे बड़ी कमी किस चीज की जानकारी न होनी थी? (2014)
Answer: डार्विन के जैव विकास के सिद्धांत में सबसे बड़ी कमी आनुवंशिकता की जानकारी न होनी थी।
In simple words: Darwin's theory of evolution by natural selection lacked a clear understanding of the mechanisms of heredity. He could not explain how variations arose or how they were passed from one generation to the next, which was later clarified by Mendelian genetics.

🎯 Exam Tip: The main limitation of Darwin's original theory was the absence of a mechanism for inheritance. Emphasize that he couldn't explain how variations arose or were passed on.

 

Question 9. जीवन संघर्ष से आप क्या समझते हैं? यह सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया? (2015)
Answer: प्रत्येक जीव को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरे जीवों से संघर्ष करना पड़ता है। इसे ही जीवन संघर्ष कहते हैं। प्रत्येक जीव के लिए यह भ्रूणावस्था से प्रारम्भ होकर जीवनपर्यन्त चलता रहता है। यह सिद्धान्त डार्विन ने प्रस्तावित किया था।
In simple words: The "struggle for existence," proposed by Charles Darwin, refers to the competition among organisms for limited resources (food, space, mates) and survival against environmental pressures and predators. This ongoing struggle drives natural selection, as only the fittest individuals survive and reproduce.

🎯 Exam Tip: Define "struggle for existence" as the competition for resources and survival. Clearly attribute this concept to Charles Darwin as a cornerstone of his theory of natural selection.

 

Question 10. रोमर के मतानुसार आधुनिक मानव की विभिन्न प्रजातियों के नाम लिखिए ।
Answer: ए0एस0 रोमर (A.S. Romer) ने मानव प्रजातियों को निम्न चार प्रमुख समूहों में बाँटा है –
1. कोकोसॉयड (Caucasoid) – इनके बाल धुंघराले, नाक पतली तथा त्वचा सफेद होती है। ये यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया तथा उत्तरी अफ्रीका में विकसित हुए।
2. नीग्रॉयड (Negroid) – इनके बाल ऊनी व कुण्डलित, चौड़ी नाक तथा काली त्वचा थी। ये अफ्रीका, पेसिफिक द्वीप, कांगो, अण्डमान, मलाया, न्यूगिनी एवं फिलीपिन्स द्वीपों पर पाए जाते हैं।
3. मोन्गोलॉयड (Mongoloid) – इनके बाल सीधे, नाक बीच की तथा त्वचा पीली, भूरी होती है। इसमें चीनी, जापानी, मंगोल, एस्किमो तथा रेड इंडियन मिलते हैं।
4. ऑस्ट्रेलॉयड (Australoid) – इनके बाल धुंघराले, नाक बीच की तथा त्वचा भूरी होती है। ऑस्ट्रेलिया तथा अफ्रीका के बुशमैन, भारत के भील तथा श्रीलंका के वेढ़ा आदि इस प्रकार के मानव हैं।
In simple words: According to A.S. Romer, modern human populations can be broadly categorized into four main racial groups based on physical characteristics: Caucasoid (Europeans, fair skin), Negroid (Africans, woolly hair, dark skin), Mongoloid (East Asians, straight hair, yellowish skin), and Australoid (Australians, frizzy hair, brownish skin).

🎯 Exam Tip: When listing human races as categorized by Romer, ensure accuracy in naming the four groups and their associated geographical regions and physical traits (e.g., hair type, nose, skin color).

 

Question 11. वर्तमान मानव का वैज्ञानिक नाम लिखिए। (2017)
Answer: होमो सेपियन्स सेपियन्स (Homo sapiens sapiens)।
In simple words: The scientific name for modern humans is Homo sapiens sapiens, reflecting our species' position within the genus Homo and indicating the subspecies of modern humans.

🎯 Exam Tip: The scientific name for modern humans is Homo sapiens sapiens. Remember the correct capitalization and italicization for binomial nomenclature.

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. ओपैरिन की परिकल्पना पर टिप्पणी लिखिए। (2014)
या
जीवन की उत्पत्ति का रासायनिक मत बताइए। (2015)
Answer: आदि पृथ्वी पर रासायनिक उविकास के फलस्वरूप “जीवन की उत्पत्ति के सम्बन्ध में विस्तृत और सर्वमान्य परिकल्पना रूसी जीव-रसायनशास्त्री ए०आई० ओपैरिन (A.I. Oparin) ने सन् 1924 में भौतिकवाद या पदार्थवाद (Materialistic Theory) के नाम से प्रस्तुत की। ओपैरिन की यह परिकल्पना 1936 में उनकी पुस्तक “The Origin of Life” में छपी। ऐसी ही परिकल्पना अंग्रेज, वैज्ञानिक हैल्डेन (Haldane) ने, जो 1961 में भारतीय नागरिक बन गए थे, सन् 1929 में प्रस्तुत की। इस परिकल्पना के अनुसार, पृथ्वी की उत्पत्ति और फिर इस पर जीवन की उत्पत्ति की पूरी प्रक्रिया को हम संक्षेप में आठ चरणों (steps) में बाँट सकते हैं –
1. पहला चरण – परमाणु प्रावस्था
2. दूसरा चरण – अणुओं एवं सरल अकार्बनिक यौगिकों की उत्पत्ति
3. तीसरा चरण – कार्बनिक यौगिकों की उत्पत्ति एवं उविकास
4. चौथा चरण – कोलॉइड्स, कोएसरवेट्स, वैयक्तिकता तथा रासायनिक स्वाधीनता
5. पाँचवाँ चरण – स्वः उत्प्रेरक तन्त्रों, जीन्स, वायरसों तथा प्रारम्भिक जीवों की उत्पत्ति
6. छठौँ चरण – प्रारम्भिक पूर्व केन्द्रकीय कोशिकाओं की उत्पत्ति
7. सातवाँ चरण – स्वः पोषण की उत्पत्ति
8. आठवाँ चरण – सुकेन्द्रकीय कोशिकाओं अर्थात् प्रोटिस्टा की उत्पत्ति
In simple words: Oparin's hypothesis, also supported by Haldane, suggests that life originated on early Earth through a process of chemical evolution. Simple inorganic molecules gradually combined to form complex organic compounds, which then aggregated into coacervates and eventually developed self-replicating systems, leading to the first primitive cells.

🎯 Exam Tip: When explaining Oparin's hypothesis, emphasize the chemical origin of life in a reducing atmosphere and the sequential formation of simple inorganic compounds, complex organic molecules, coacervates, and ultimately, self-replicating cells. Mentioning Haldane also adds value.

 

Question 2. मिलर के प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा नामांकित चित्र बनाइए। (2013, 16)
या
मिलर के चिनगारी विमुक्ति उपकरण का नामांकित चित्र बनाइए। (2017)
Answer: स्टेनले मिलर का प्रयोग (Stanley Miller's Experiment) – शिकागो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक हेरोल्ड यूरे (Harold Urey) तथा स्टेनले मिलर (Stanley Miller) ने सन् 1953 में जीवन की उत्पत्ति के सन्दर्भ में प्रयोग किये। उन्होंने आदि पृथ्वी पर पाये जाने वाले आदि वातावरण की परिस्थिति को प्रयोगशाला में उत्पन्न किया तथा जीवन की उत्पत्ति की प्रयोगशाला में जाँच की। मिलर ने एक बड़े फ्लास्क में मेथेन, अमोनिया तथा हाइड्रोजन गैस 2 : 1 : 2 के अनुपात में ली। गैसीय मिश्रण को टंगस्टन के इलेक्ट्रोड द्वारा गर्म किया गया। दूसरे फ्लास्क में जल को उबालकर जल वाष्प (water vapor-H,0) बनायी जिसे एक मुड़ी हुई काँच की नली द्वारा बड़े फ्लास्क में प्रवाहित किया। इसके उपरान्त दोनों के मिलने से बने मिश्रण को कण्डेन्सर द्वारा ठण्डा किया गया। ठण्डा मिश्रण एक U नली में एकत्रित किया गया जो गन्दे लाल रंग का द्रव था। इस प्रकार पूरे सप्ताह तक यह प्रयोग किया गया। प्रयोग द्वारा प्राप्त तरल द्रव का रासायनिक परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि इसमें ग्लाइसीन (glycine); ऐलेनिन (alanine) नामक अमीनो अम्ल तथा अन्य जटिल कार्बनिक यौगिकों का निर्माण हो गया था (चित्र)। [Image is present in the original content showing Miller's experiment setup with labelled components like Electrode, Gaseous mixture (\( \text{CH}_4 \), \( \text{NH}_2 \), \( \text{H}_2 \), \( \text{H}_2\text{O} \)), Electric discharge, Water, Cooling, and collected substances like Alanine, Aspartic acid, Glutamic acid, Glycine, Urea, Lactic acid, Acetic acid, Formic acid with caption "चित्र-मिलर का प्रयोग"] इसी प्रकार अनेक वैज्ञानिकों; जैसे- सिडनी फॉक्स (Sydney Fox), केल्विन (Calvin) तथा मैल्विन (Melvin) आदि ने प्रयोगों द्वारा अनेक अमीनो अम्ल तथा जटिल यौगिकों का संश्लेषण किया। इन्हें अनुरूपण प्रयोग (simulation experiments) कहा जाता है।
In simple words: Miller's experiment simulated early Earth conditions by exposing a mixture of methane, ammonia, hydrogen, and water vapor to electric discharges and condensation. This setup successfully produced amino acids and other complex organic molecules, demonstrating that the building blocks of life could have formed spontaneously under primitive Earth conditions.

🎯 Exam Tip: For Miller's experiment, ensure you describe the apparatus, the gases used (and their ratio), the energy source (electric discharge), and the key products formed (amino acids). A clear, well-labeled diagram is highly beneficial for full marks.

 

Question 3. उत्परिवर्तन क्या है ? जैव विकास में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए। (2010)
या
'उत्परिवर्तन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (2011)
या
उत्परिवर्तन की परिभाषा तथा कारण लिखिए। (2012)
या
उत्परिवर्तनवाद की व्याख्या कीजिए । (2011)
या
उत्परिवर्तन की परिभाषा दीजिए। उत्परिवर्तनवाद किस वैज्ञानिक ने दिया? (2013, 14)
Answer: उत्परिवर्तन ह्यूगो डी ब्रीज (Hugo de Vries, 1848 – 1935), हॉलैण्ड के एक प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री ने सांध्य प्रिमरोज (evening primrose) अर्थात् ऑइनोथेरा लैमार्किआना (Oenothera lamarckigna) नामक पौधे की दो स्पष्ट किस्में देखीं, जिनमें तने की लम्बाई, पत्तियों की आकृति, पुष्पों की आकृति एवं रंग में स्पष्ट भिन्नताएँ थीं। इन्होंने यह भी देखा कि अन्य पीढ़ियों में कुछ अन्य प्रकार की वंशागत विभिन्नताएँ भी उत्पन्न हुईं। डी ब्रीज ने इस पौधे की शुद्ध नस्ल की इस प्रकार की सात जातियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने इन्हें प्राथमिक जातियाँ (primary species) कहा। जातीय लक्षणों में होने वाले इन आकस्मिक (sudden) वंशागत परिवर्तनों को डी ब्रीज ने उत्परिवर्तन (mutation) कहा और सन् 1901 में उन्होंने इस सम्बन्ध में एक उत्परिवर्तन सिद्धान्त प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नयी जीव जातियों का विकास लक्षणों में छोटी-छोटी व अस्थिर विभिन्नताओं के प्राकृतिक चयन द्वारा न होकर एक ही बार में स्पष्ट एवं वंशागत आकस्मिक परिवर्तनों अर्थात् उत्परिवर्तनों के द्वारा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि जाति का प्रथम सदस्य, जिसमें उत्परिवर्तन होता है, उत्परिवर्तक (mutant) है और यह शुद्ध नस्ल (pure breed) का होता है। उत्परिवर्तन की यह प्राकृतिक प्रवृत्ति (inherent tendency) लगभग सभी जीव-जातियों में पायी जाती है। उत्परिवर्तन अनिश्चित (indeterminate) होते हैं तथा लाभदायक अथवा हानिकारक दोनों प्रकार के हो सकते हैं। ये किसी एक अंग विशेष अथवा एक से अधिक अंगों में साथ-साथ हो सकते हैं। एक जाति के विभिन्न सदस्यों में अलग-अलग प्रकार के उत्परिवर्तन हो सकते हैं। इस प्रकार एक जनक अथवा पूर्वज जाति से अनेक मिलती-जुलती नयी जातियों की उत्पत्ति सम्भव है। ये उत्परिवर्तन जननद्रव्य (germplasm) में होते हैं तथा इनसे उत्पन्न भिन्नताएँ वंशागत होती हैं। मॉर्गन (T.H. Morgan, 1909) ने डी ब्रीज के विचारों से असहमति व्यक्त करते हुए ड्रोसोफिला (Drosophila) नामक फल मक्खी (fruit fly) पर आधारित अपने अध्ययन के आधार पर उत्परिवर्तनों को आकस्मिक रूप से होने वाले परिवर्तन बताया जो जीन या गुणसूत्रों में होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केवल जननिक उत्परिवर्तन ही वंशागत होते हैं। ये प्रभावी एवं अप्रभावी दोनों प्रकार के हो सकते हैं। प्रभावी उत्परिवर्तन शीघ्र ही अभिव्यक्त हो जाते हैं, जबकि अप्रभावी उत्परिवर्तन कई पीढ़ियों बाद भी प्रकट हो सकते हैं। घातक उत्परिवर्तन प्रायः अप्रभावी होते हैं। उत्परिवर्तन की दर विकिरण (radiation), रासायनिक उत्परिवर्तकों (chemical mutagens) तथा वातावरणीय दशाओं आदि कारकों पर निर्भर करती है। उत्परिवर्तन शरीर के लगभग सभी लक्षणों को प्रभावित कर सकते हैं। उत्परिवर्तन एवं जैव विकास उत्परिवर्तन जैव विकास-क्रिया को सीधे ही प्रभावित करते हैं। इसे निम्नलिखित तथ्यों द्वारा भली प्रकार समझा जा सकता है –
1. उत्परिवर्तन बहुत ही अल्प समय में हो जाते हैं अतः जैव विकास की क्रिया में अत्यधिक महत्त्व रखते हैं।
2. संयोजी कड़ियों की उपस्थिति को उत्परिवर्तन सिद्धान्त द्वारा सहज ही समझा जा सकता है।
3. डॉबजैन्स्की (Dobzhansky) के अनुसार जीव को वातावरण के प्रति अनुकूल बनाने वाले उत्परिवर्तन प्राकृतिक चयन (natural selection) द्वारा शीघ्र जीनिक संरचना में संकलित हो जाते हैं। इस प्रकार उत्परिवर्तनों का जैव विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है।
In simple words: Mutation is a sudden, inheritable change in an organism's genetic material, first extensively studied by Hugo de Vries with evening primrose. He proposed that new species arise from these large, abrupt changes, which can be random and either beneficial or harmful. T.H. Morgan later elaborated on mutations in fruit flies, confirming them as changes in genes or chromosomes that are inheritable and a crucial source of genetic variation for evolution.

🎯 Exam Tip: Define mutation as an abrupt, heritable change in genetic material. Discuss Hugo de Vries's Mutation Theory, emphasizing its contrast with Darwin's gradualism. Explain how mutations provide the raw material for variation, which is essential for natural selection and evolutionary change.

 

Question 4. क्या सभी प्रकार के उत्परिवर्तन जीवों के लिए हानिकारक होते हैं? अगर नहीं तो क्यों?
Answer: सभी प्रकार के उत्परिवर्तन जीवों के लिए हानिकारक नहीं होते हैं क्योंकि कुछ उत्परिवर्तन तो संरचनात्मक होते हैं जिनके प्रभाव जीव के शरीर पर स्पष्ट दिखाई देते हैं; जैसे- हमारे बालों, त्वचा, नेत्रों आदि का काला या भूरा होना। इसके अतिरिक्त कुछ जीन उत्परिवर्तन के बाद जीव को (विशेषकर जीवाणुओं को) पूरकपोषी (auxotrophic) बना देते हैं। कुछ जीनी उत्परिवर्तन ही प्राण घातक (lethal) या प्रतिबन्धित प्राण घातक (conditional lethal) होते हैं।
In simple words: Not all mutations are harmful; some can be neutral, beneficial, or even conditionally lethal. Neutral mutations have no immediate effect, while beneficial ones can provide an adaptive advantage, such as antibiotic resistance in bacteria or structural changes in appearance. Lethal mutations, however, cause death, and conditionally lethal ones are only harmful under specific environmental conditions.

🎯 Exam Tip: Emphasize that mutations are not exclusively harmful. Provide examples of neutral or beneficial mutations (e.g., auxotrophs, visible traits) to illustrate their varied impacts on organisms and evolutionary potential. Differentiate lethal and conditional lethal mutations.

 

Question 5. जननिक/वंशागत एवं उपार्जित विभिन्नताओं/लक्षणों में अन्तर बताइए । (2009)
या
वंशागत तथा उपार्जित लक्षणों में अन्तर बताइए तथा प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए। (2014, 16)
या
वंशागत तथा उपार्जित लक्षणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (2017)
Answer:

जननिक/वंशागत विभिन्नताएँ / लक्षणउपार्जित विभिन्नताएँ / लक्षण
• ये जीव के जननद्रव्य (germplasm) में प्रभावित होती हैं।• इनका प्रभाव जीव के देहद्रव्य (somatoplasm) में होता है।
• ये जीन ढाँचे में परिवर्तन के कारण उत्पन्न होती हैं।• ये वातावरणीय दशाओं के प्रभाव में शरीर में उत्पन्न होती हैं।
• लैमार्क तथा डार्विन भी इनके विषय में नहीं जानते थे।• लैमार्क ने इन्हें उपार्जित लक्षणों का नाम दिया।
• ये वंशागत होती हैं।• ये वंशागत नहीं होती हैं।
• उदाहरण- नेत्र की पुतलियों का जन्मजात रंग, बालों का रंग, शारीरिक लम्बाई आदि।• उदाहरण - धूप में रहने पर त्वचा का रंग काला हो जाना, शिक्षा के साथ बुद्धि का विकसित होना आदि।

In simple words: Heritable variations originate in an organism's germplasm due to genetic changes and are passed down through generations, like eye color. Acquired variations, on the other hand, develop in the somatoplasm during an individual's lifetime due to environmental influences and are not inherited, such as a suntan or learned skills.

🎯 Exam Tip: When differentiating between heritable and acquired traits, ensure you clearly state their origin (germplasm vs. somatoplasm), their inheritable nature, and provide distinct examples for each. This distinction is foundational in genetics and evolution.

 

Question 6. अनुकूली विकिरण क्या है? इसके किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए। (2017)
Answer: अनुकूली विकिरण (Adaptive Radiation) – एक विशेष भू-भौगोलिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के विकास का प्रक्रम एक बिन्दु से प्रारम्भ होकर अन्य भू-भौगोलिक क्षेत्रों तक प्रसारित होने को अनुकूली विकिरण कहते हैं। उदाहरण-गैलापैगोस द्वीप समूह पर डार्विन की फिंचे पक्षियों का अनुकूली विकिरण तथा ऑस्ट्रेलिया में शिशुधानी जन्तुओं में अनुकूली विकिरण ।। अनुकूली विकिरण के लिए उत्तरदायी तीन प्रमुख कारण निम्न हैं –
1. प्रकृति में एक जीव-जाति की उत्पत्ति एक बार तथा एक क्षेत्र में होती है।
2. किसी जाति की आबादी बढ़ने पर इसके सदस्य उत्पत्ति क्षेत्र के चारों ओर फैल जाते हैं।
3. एक ही जाति के जीवों में अलग-अलग वातावरण के अनुरूप परिवर्तन होने से नई प्रजातियाँ बनती हैं।
In simple words: Adaptive radiation is the evolutionary process where a single ancestral species rapidly diversifies into many new species, each adapting to fill a different ecological niche in a specific geographic area. Key reasons include a single origin point for a species, population growth leading to dispersal, and subsequent adaptation to varied environments, driving the formation of new species.

🎯 Exam Tip: Define adaptive radiation using its core components: single ancestor, diversification, and adaptation to different niches. When listing causes, focus on how population expansion and environmental variation drive the process of speciation.

 

Question 7. डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (2012, 15)
Answer: जैव विकास को समझाने के लिए डार्विन ने प्राकृतिक वरणवाद या प्राकृतिक चयनवाद प्रस्तुत किया। इसके अनुसार प्रत्येक जीव में सन्तान उत्पत्ति की प्रचुर क्षमता पाई जाती है। इनमें से अधिकांश जीव वृद्धि करके अपनी जनसंख्या बढ़ाते हैं। इस बढ़ी हुई जनसंख्या के कारण समान जाति या भिन्न-भिन्न जाति के जीवों के बीच अस्तित्व के लिए संघर्ष शुरू हो जाता है। ये संघर्ष प्रायः समान आवश्यकताओं के लिए होता है। संघर्ष में वे जीव ही जीतते हैं जिनमें सामान्य जीवों से हटकर कुछ अलग विभिन्नताएँ (variations) पाई जाती हैं। ये विभिन्नताएँ आनुवंशिक होती हैं और प्रकृति द्वारा जीवों में उत्पन्न की जाती हैं। इस प्रकार विभिन्नताओं से युक्त जीव ही आने वाली पीढ़ियों में जीवित रहते हैं। ये जीव वातावरण में होने वाले परिवर्तनों को सहने में समर्थ होते हैं।
In simple words: Darwin's theory of natural selection proposes that organisms produce more offspring than can survive, leading to a "struggle for existence." Individuals with heritable variations that are advantageous in their environment are more likely to survive, reproduce, and pass on these beneficial traits. Over generations, this process leads to the accumulation of adaptations and the evolution of new species.

🎯 Exam Tip: When explaining Darwin's natural selection, include the concepts of overproduction, struggle for existence, variation, and differential survival/reproduction of individuals with advantageous traits. Emphasize that natural selection acts on existing variations.

 

Question 8. लैमार्क के मूल आधार क्या थे? (2013)
Answer: लैमार्क के मूल आधार निम्नलिखित हैं –
1. जीव के आन्तरिक बल में जीवों के आकार को बढ़ाने की प्रवृत्ति होती है जिसका अर्थ यह है कि जीवों के पूरे शरीर तथा उनके विभिन्न अंगों में बढ़ने की प्रवृत्ति होती है।
2. जीवों की लगातार नयी जरूरतों के अनुसार नये अंगों तथा शरीर के दूसरे भागों का विकास होता है।
3. किसी अंग का विकास तथा उसके कार्य करने की क्षमता उसके उपयोग तथा अनुपयोग पर निर्भर करती है। लगातार उपयोग से अंग धीरे-धीरे मजबूत हो जाते हैं तथा पूर्णतः विकसित हो जाते हैं। जबकि उनके अनुपयोग से इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। इससे इन अंगों का धीरे-धीरे अपह्रास (degeneration) हो जाता है और अन्त में ये लुप्त हो जाते हैं।
4. इस प्रकार जीवनकाल में आये परिवर्तनों को जीव उपार्जित (acquire) कर लेता है और उसे आनुवंशिकी (heredity) द्वारा अपनी संतानों में पहुँचा देता है।
In simple words: Lamarck's theory of evolution was based on four main principles: an internal vital force driving organisms to increase in size and complexity; the formation of new organs in response to new needs; the "use and disuse" of organs, where continuous use strengthens them and disuse leads to their degeneration; and finally, the inheritance of these acquired characteristics by offspring.

🎯 Exam Tip: To answer about Lamarck's principles, remember the four key ideas: internal vital force, new needs, use and disuse of organs, and inheritance of acquired characters. The "use and disuse" and "inheritance of acquired characters" are most central.

 

Question 9. अंगों के कम या अधिक उपयोग का सिद्धान्त क्या है? इस सिद्धान्त को किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था? (2011)
Answer: अंगों के कम या अधिक उपयोग का सिद्धान्त फ्रांस के प्रसिद्ध जीवशास्त्री जीन बैप्टिस्ट डी लैमार्क (Jean Baptiste de Lamarck, 1744 – 1829) ने जैव विकास क्रिया को समझाने के लिए सर्वप्रथम उपार्जित लक्षणों का वंशागति सिद्धान्त प्रस्तुत किया, जो उनकी पुस्तक फिलोसफी जुलोजिक (Philosophic Zoologique) में सन् 1809 में प्रकाशित हुआ । उन्होंने अंगों के उपयोग एवं अनुपयोग के प्रभाव का सिद्धान्त भी दिया। उनके विचार लैमार्कवाद के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनके अनुसार, वातावरण के प्रभाव से अंगों में आकार वृद्धि की प्रवृत्ति होने के कारण तथा शरीर के कुछ अंगों का प्रयोग अधिक व कुछ का कम होने के कारण अधिक उपयोग में आने वाले अंग अधिक विकस्ति हो जाते हैं, जबकि कम उपयोग में आने वाले अंग कम विकसित हो पाते हैं। कुछ अंगों को लगातार अनुपयोग होने के कारण उनका ह्रास (degeneration) भी होता है और ये अवशेषी अंगों (vestigial organs) के रूप में शेष रह जाते हैं या फिर लुप्त हो जाते हैं। जीवों के जीवनकाल में या तो वातावरण के सीधे प्रभाव से या फिर अंगों के अधिक अथवा कम उपयोग के कारण जो शारीरिक परिवर्तन होते हैं, वे उपार्जित लक्षण (acquired characters) कहलाते हैं। ये लक्षण वंशागत होते हैं तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आने वाली सन्तानों में पहुँचते रहते हैं। इस प्रकार हजारों वर्ष पश्चात् । सन्तानें अपने पूर्वजों से पर्याप्त भिन्न होकर नयी-नयी जातियों का रूप ले लेती हैं।
In simple words: The theory of 'Use and Disuse of Organs,' proposed by Jean-Baptiste Lamarck, states that organs used more frequently become stronger and larger, while those used less degenerate over time. These changes acquired during an organism's lifetime, known as acquired characteristics, were believed by Lamarck to be heritable and passed on to offspring, driving evolutionary change.

🎯 Exam Tip: Identify Lamarck as the proponent of the Use and Disuse theory. Explain that frequently used organs develop, and unused ones degenerate, and importantly, that Lamarck believed these acquired traits were inherited, forming the basis of his evolutionary theory.

 

Question 10. लैमार्कवाद के अनुसार आधुनिक सर्प पैर रहित तथा बत्तख के पैर जालयुक्त होते हैं। समझाइए । (2017)
Answer: लैमार्क के अनुसार सर्प झाड़ियों तथा बिलों में रहता है तथा जमीन पर रेंगकर चलता है जिसके कारण उसके पैर इस्तेमाल नहीं होते थे तथा बिल में घुसने में भी बाधा उत्पन्न करते थे इसलिए इनके पैर धीरे-धीरे लुप्त होते चले गये जबकि अन्य सरीसृपों मे पैर उपस्थित होते हैं। लैमार्क का मानना था कि बत्तख प्रारम्भ में स्थलीय थे जो खाने की खोज में पानी में जाया करते थे। पानी में चलने के लिए उन्हें अपने पंजे फैलाने पड़ते थे। इसके परिणामस्वरूप उनके पंजों के आधार पर त्वचा लगातार खिंचती गयी और पेशीय चलन से पंजों में रुधिर का बहाव बढ़ गया। अतः त्वचा ने अंगुलियों के बीच में पाद जाल का रूप ले लिया।
In simple words: According to Lamarckism, snakes lost their legs because they stopped using them for locomotion, as living in burrows and moving through dense vegetation made legs an impediment; thus, unused legs degenerated and disappeared. Ducks developed webbed feet because their constant efforts to push through water for food led to the stretching of skin between their toes, a trait that was then inherited by their offspring.

🎯 Exam Tip: When explaining Lamarckism with examples, clearly link the environmental necessity to the 'use or disuse' of an organ, and then emphasize the inheritance of the resulting acquired trait (e.g., loss of snake legs due to disuse, development of webbed feet in ducks due to continuous use).

 

Question 11. भौमिक समय सारणी क्या है? कौन-सा महाकल्प सरीसृप युग कहलाता है और क्यों? (2017)
Answer: पृथ्वी का आवरण बनने से लेकर पृथ्वी के इतिहास के सम्पूर्ण समय का मापक्रम भौमिक समय सारणी (geological time scale) कहलाता है। मीसोजोइक महाकल्प को सरीसृप का युग कहा जाता है क्योंकि इस महाकल्प में पूरी पृथ्वी पर विशालकाय सरीसृपों जैसे डायनोसोर का आधिपत्य था।
In simple words: The geological time scale is a system that chronicles Earth's history from its formation to the present, dividing it into eons, eras, periods, and epochs. The Mesozoic Era is known as the "Age of Reptiles" because it was dominated by large reptiles like dinosaurs, which were the prevalent life forms across the globe during that period.

🎯 Exam Tip: Define geological time scale as the chronological framework for Earth's history. Identify the Mesozoic Era as the 'Age of Reptiles' and justify it by mentioning the dominance of large reptiles like dinosaurs.

 

Question 12. मानव एवं कपि में समानताएँ और असमानताएँ बताइए। (2014)
या
मानव और कपि में चार अन्तर बताइए। (2009,12,17)
Answer: कपि और मानव में समानताएँ कपि तथा मानव का विकास समान पूर्वजों से हुआ है। दोनों के लक्षणों में अनेक समानताएँ मिलती हैं: जैसे-वक्ष भाग का चौड़ा होना, अँगुलियों में नाखूनों का होना, मस्तिष्क एवं कपालगुहा का चौड़ा होना, सिर बड़ा, गर्दन व पाद अपेक्षाकृत लम्बे, पूँछ को अभाव, प्रत्येक भौंह के नीचे हड्डी का उभार, पोषण शाकाहारी, कभी-कभी मांसाहारी, पति-पत्नी के रूप में गृहस्थ जीवन की भावना का विकास आदि । कपि और मानव में अन्तर

कपि (Apes)मानव (Men)
• कपि के अग्रपाद लम्बे तथा घुटनों के नीचे तक पहुँचते हैं। अग्रपादों तथा पश्चपादों से समान कार्य लेते हैं। पैर हाथों की तरह ही किसी वस्तु को पकड़ सकते हैं।• कपि की अपेक्षा मानव के अग्रपाद छोटे होते हैं तथा घुटनों के ऊपर ही रहते हैं। अग्रपादों तथा पश्चपादों के कार्य भिन्न हैं। पैर किसी वस्तु को पकड़ने में सहायक नहीं होते।
• चारों पाद जन्तु का सन्तुलन बनाने में सहायक हैं। चार पादों पर चलता है और चतुष्पादचारी है।• पश्चपाद सम्पूर्ण शरीर का भार उठाते हैं, साथ ही सन्तुलन बनाये रखने तथा सीधा चलने में सहायक होते हैं। सीधा (ऊर्ध्व) चलता है और द्विपदचारी है।
• इसका अँगूठा छोटा होता है तथा अँगुलियों के समानान्तर होता है, वस्तुओं को पकड़ने में सुविधाजनक नहीं है।• मानव का अँगूठा अधिक विकसित तथा अँगुलियों के साथ समकोण पर होता है, वस्तु को सुविधापूर्वक तथा मजबूती से पकड़ने में सहायक है। इससे वह अपने हाथों का अनेक कार्यों के लिए उपयोग कर सकता है।
• मादा के स्तन उभरे हुए नहीं होते।• मादा के स्तन उभरे हुए होते हैं।
• भौंहें मोटी तथा ऊँची होती हैं। माथा संकरा, नाक चपटी, चेहरा थूथन की तरह आगे निकला हुआ (प्रोग्नैथस = prognathous) होता है।• भौंहें पतली तथा अपेक्षाकृत आँखों के पास होती हैं। माथा चौड़ा (ऊँचा), नाक उठी हुई, चेहरा चपटा (ऑर्थोग्नैथस = orthognathous) होता है।
• महारन्ध्र (foramen magnum) खोपड़ी के पीछे की ओर स्थित होता है। खोपड़ी कशेरुकदण्ड पर टॅगी हुई होती है।• महारन्ध्र खोपड़ी के नीचे स्थित होता है। खोपड़ी कशेरुक दण्ड पर सीधी सधी होती है।
• कपालगुहा का औसत आयतन 400-450 c.c. अतः मस्तिष्क बहुत कम विकसित।• कपालगुहा का औसत आयतन 1450 c.c. अतः मस्तिष्क अत्यधिक विकसित ।
• स्पष्ट तथा तर्कसंगत वाणी नहीं होती। इनमें सामाजिक जीवन, शिक्षा एवं भावनात्मक पक्ष का अभाव।• स्पष्ट तथा तर्कसंगत वाणी विकसित होती है। इनमें सामाजिक जीवन, शिक्षा एवं भावनात्मक पक्ष सुविकसित ।
• कपि पेड़ों पर वास करते हैं अर्थात् वृक्षाश्रयी (ar-boreal) हैं।• मानव स्थलवासी (terrestrial) हैं।

In simple words: Humans and apes share common ancestry, evident in broad chests, nails on fingers, and lack of tails. However, they differ significantly in locomotion (bipedalism in humans vs. quadrupedalism in apes), hand dexterity (opposable thumb in humans for precision grip), brain size (much larger in humans), facial structure, and foramen magnum position, reflecting distinct evolutionary paths towards terrestrial life and advanced intelligence in humans.

🎯 Exam Tip: When comparing humans and apes, categorize your points into similarities and differences. Focus on key evolutionary traits such as locomotion, brain size, skull features, and manual dexterity for a comprehensive answer.

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

Question 1. जैव विकास सिद्धान्त के समर्थन में उपस्थित विभिन्न प्रमाणों का उल्लेख कीजिए। (2009, 12)
या
जैव विकास के पक्ष में दिये जाने वाले किन्हीं तीन प्रमाणों की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए (2011)
या
समजातता की परिभाषा दीजिए। यह किस प्रकार समवृत्तिता से भिन्न है? इनका जैव विकास में क्या महत्त्व है?
या
जैव विकास के पक्ष में दिये जाने वाले विभिन्न प्रमाणों का उल्लेख कीजिए। तुलनात्मक शरीर रचना से सम्बन्धित प्रमाणों की व्याख्या कीजिए। (2014, 16)
या
जैव विकास की मौलिक परिकल्पना क्या है? इसे प्रमाणित करने के लिए किन्हीं चार प्रमाणों के नाम लिखिए। (2014, 16)
या
समजात एवं समरूप अंगों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। (2015)
या
“व्यक्तिवृत्त में जातिवृत्त पुनरावृत्ति” की व्याख्या कीजिए। (2017)
या
आर्कियोप्टेरिक्सका विकास किस कल्प एवं युग में हुआ था? इसके सरीसृप वर्ग तथा पक्षी वर्ग का एक-एक लक्षण लिखिए । (2017)
या
समजात अंग और समरूप अंग का एक-एक उदाहरण देते हुए अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2017)
या
समजात एवं समरूप अंगों में दो अन्तर लिखिए तथा प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए। (2017)
या
जैव विकास के पक्ष में तुलनात्मक आकारिकी एवं तुलनात्मक भौणिकी का वर्णन साक्ष्य या प्रमाण के साथ कीजिए । (2015, 17)
Answer: जैव विकास की मौलिक परिकल्पना “परिवर्तन के साथ अवतरण (Descent with change or modification)” जैव विकास की मौलिक परिकल्पना है। “विकास या उद्विकास (evolution)" शब्द का साहित्यिक अर्थ है-“सिमटी वस्तु का खुलकर या फैलकर समय-समय पर हुए परिवर्तनों को प्रदर्शित करना (e, out + volvere, to roll \( = \) unrolling or unfolding to reveal modifications)”, a mai fos साइकिल, मोटर, रेल, जहाज आदि के प्रथम नमूने घटिया और कम लाभदायक थे। यदि हम इन पब के आविष्कारों के बाद के इनके विकास-इतिहासों को पढ़े तो हमें पता लग जाएगा कि लोगो ने समय-समय पर इनमें क्या-क्या क्रमिक सुधार किए जिससे वर्तमान नमूनों का विकास हुआ । ठीक इसी प्रकार, जैव विकास का भी संक्षेप में मतलब यही है कि प्रत्येक जीव-जाति के लक्षणों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी, प्राकृतिक आवश्यकताओं के अनुसार, कुछ परिवर्तन होते रहते हैं जो हजारों-लाखों वर्षों में इस जाति से नई, अधिक सुसंगठित एवं जटिल जातियों के विकास का कारण बनते हैं। अतः जैव-विकास परिकल्पना के अनुसार, प्रत्येक वर्तमान जीव-जाति का विकास किसी-न-किसी, अपेक्षाकृत निम्न कोटि की, भूतकालीन (पूर्वज) जाति से हुआ है। इस प्रकार, प्रारम्भिक, निम्न कोटि के सरल जीवों से, क्रमिक परिवर्तनों द्वारा, अधिक विकसित एवं जटिल जीवों की उत्पत्ति को ही जैव विकास कहते हैं। अत: जीवन की उत्पत्ति के ओपैरिनवाद (Oparin theory) के अनुसार बने, प्रारम्भिक, कोशिकारूपी सरल आदिजीवों से, एक ओर जटिल एककोशिकीय जीवों का विकास हुआ तथा दूसरी ओर इनमें से कुछ ने समूहों में एकत्र होकर प्रारम्भिक बहुकोशिकीय जीवों की उत्पत्ति की। फिर प्रारम्भिक बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं के बीच धीरे-धीरे कार्यों का बँटवारा, अर्थात् श्रम विभाजन (division of labour) हो जाने से, इनमें कोशिकीय विभेदीकरण (cell differentiation) हुआ। इस प्रकार, शनैः शनैः शरीर के अधिकाधिक सुचारू संघटन के कारण नई-नई उच्चतर श्रेणियों की जीव-जातियों का विकास होता गया। जैव विकास के प्रमाण वर्तमान युग में जीवों की उत्पत्ति प्राचीन काल के सरल जीवों से क्रमिक परिवर्तनों के फलस्वरूप हुई। इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए कुछ ठोस प्रमाण इस प्रकार हैं –
1. संयोजी कड़ियों से प्रमाण (evidences from connecting link)।
2. तुलनात्मक आकारिकी से प्रमाण (evidences from comparative morphology)
• समजात अंगों से प्रमाण (evidences from homologous organs)।
• समवृत्ति अंगों से प्रमाण (evidences from analogous organs)।
3. अवशेषी अंगों से प्रमाण (evidences from vestigial organs)।
4. वर्गीकरण से प्रमाण (evidences from classification)।
5. भ्रूण विज्ञान से प्रमाण (evidences from embryology)।
6. शरीर क्रिया-विज्ञान से प्रमाण (evidences from physiology)।
7. प्राणियों के भौगोलिक वितरण तथा पृथक्करण से प्रमाण (evidences from geographical distribution and isolation of animals)
8. आनुवंशिकी से प्रमाण (evidences from genetics)।
9. पूर्वजता (atavism or reversion)।
10. जीवाश्म विज्ञान से प्रमाण (evidences from palaeontology)। संयोजक कड़ियाँ तथा उनसे जैव विकास के प्रमाण कुछ जीव जातियों में दो समीप के वर्गों के लक्षण पाये जाते हैं। इनमें कम विकसित जातियों के साथ ही उच्च श्रेणी की अधिक विकसित जातियों के लक्षण मिश्रित रूप से पाये जाते हैं। ये संयोजक कड़ियाँ या संयोजक जातियाँ (connecting links or connecting species) कहलाती हैं तथा ये जैव विकास के ठोस प्रमाण प्रस्तुत करती हैं। संयोजक जातियों के कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण इस प्रकार हैं –
(i) विषाणु (Virus) – इसे सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी माना जाता है।
(ii) युग्लीना (Euglena) – प्रोटोजोआ संघ का यह एक एककोशिकीय क्लोरोफिलयुक्त सदस्य है। सामान्य जन्तुसम भोजन प्राप्त करने तथा गति (movement) के कारण यह जन्तुओं से तथा क्लोरोफिल (chlorophyll) की उपस्थिति के कारण पादपों से समानता रखता है। इस प्रकार यह जन्तुओं एवं पादपों के मध्य संयोजक कड़ी के रूप में पहचाना जाता है।
(iii) प्रोटेरोस्पंजिया (Proterospongia) – प्रोटोजोआ संघ का यह एक निवही (colonial) जन्तु है। यह स्पंज (sponge) के समान कीप कोशिकाओं अथवा कोएनोसाइट्स (collared cells or choanocytes) का बना होता है। इस प्रकार यह प्रोटोजोआ एवं स्पंज के बीच की संयोजक कड़ी है।
(iv) निओपिलाइना (Neopling) – संघ मॉलस्का (mollusca) के इस जन्तु में कवच व मैण्टल (shell and mantle) पाये जाते हैं तथा इसके अधरतल पर चपटा व मांसल पाद (foot) भी होता है। प्रशान्त महासागर से प्राप्त इस जन्तु में खण्डयुक्त शरीर (segmented body), क्लोम (gills) तथा ट्रोकोफोर (trochophore) जैसी भ्रूण प्रावस्था आदि संघ ऐनेलिडा (annelida) के समान लक्षण भी पाये जाते हैं। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि संघ मॉलस्का का विकास संघ ऐनेलिडा के सदस्यों से हुआ है।
(v) पेरीपेंटस (Peripatus) – संघ आर्थोपोडा (arthropoda) का यह एक सुंडी के समान (caterpillar like) जन्तु है, जिसमें समखण्डीय जोड़ीदार पाद, सिर पर एण्टिनी तथा संयुक्त नेत्र होते हैं। दूसरी ओर इसमें संघ ऐनेलिडा के समान काइटिनरहित क्यूटिकल तथा उत्सर्गिकाएँ (nephridia) पायी जाती हैं। इस प्रकार यह ऐनेलिडा से आर्थोपोडा के विकास को प्रमाणित करता है।
(vi) आर्किओप्टेरिक्स (Archaeopteryx) – इसका उद्भव मीसोजोइक महाकल्प के जुरैसिक . कल्प में हुआ था। इस पक्षी के जीवाश्म (fossils) लगभग 15 करोड़ वर्ष प्राचीन जुरैसिक (Jurassic) चट्टानों से प्राप्त हुए हैं। इसमें सरीसृपों (reptilia) के समान लम्बी पूँछ, चोंच में दाँत तथा अग्रपाद पंजे (claws) युक्त थे। पक्षियों के समान उड़ने के लिए इस जन्तु में विकसित पंख भी थे। इस प्रकार यह सरीसृपों एवं पक्षियों के बीच की संयोजक कड़ी है।
(vii) प्रोटोथेरिया समूह के जन्तु (Animals of Prototheria Group) – ऑस्ट्रेलिया में पाये जाने वाले कुछ वर्ग स्तनधारी (mammalia) के जन्तु हैं। इनकी तीन श्रेणियाँ एकिडना (echidna); जैसे- टैकीग्लॉसस (Tachyglossus), जैग्लॉसस (Jaglossus) तथा ऑऑर्नथोरिन्कस (Ornithorthynchus) हैं। इनमें एक ओर तो स्तनधारियों के समान शरीर पर बाल व दुग्ध ग्रन्थियाँ होती हैं तथा दूसरी ओर सरीसृपों के समान इनमें कर्ण पल्लवों का अनुपस्थित होना, क्लोएका (Cloaca) का पाया जाना, मादाओं का अण्डे देना आदि लक्षण पाये जाते हैं। इस प्रकार इन्हें सरीसृपों एवं स्तनधारियों के बीच की संयोजक कड़ी माना गया है। जैव विकास के तुलनात्मक आकारिकी से प्रमाण जन्तुओं की तुलनात्मक आकारिकी (comparative morphology) के अध्ययन से ज्ञात होता है कि एक ही उत्पत्ति के अंग भिन्न-भिन्न जन्तुओं में आवश्यकतानुसार भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार के हो जाते हैं, जबकि अनेक जन्तुओं में एक कार्य को करने के लिए विकसित विभिन्न प्रकार की उत्पत्ति के अंगों में समरूपता होती है। इनको क्रमशः समजातता (homology) तथा समरूपता (analogy) कहते हैं। समजातता एवं समजात अंग सर रिचर्ड ओवन (Sir Richard Ovan-1843) ने समजातता की परिभाषा दी थी। जब अंगों की मूल रचना (basic structure) तथा उद्भव (origin) समान होते हैं, परन्तु इनके कार्यों में समानता होना आवश्यक नहीं होता तो यह समजातता (homology) कहलाती है अर्थात् समान उद्भव एवं मूल रचना वाले अंग जो भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए अनुकूलित होते हैं, समजात अंग (homologous organs) कहे जाते हैं; जैसे-पक्षियों के पंख, सील (seal) के फ्लिपर (flipper), चमगादड़ का पैटेजियम (patagium), ह्वेल व पेंग्विन के चप्पू (paddle), घोड़े के अग्रपाद, मनुष्य के हाथ इत्यादि । विभिन्न प्राणियों में उपलब्ध समजातता यह स्पष्ट करती है कि इनका विकास समान पूर्वजों से ही हुआ है। अतः समजातता अपसारी जैव विकास (divergent organic evolution) का प्रमाण प्रस्तुत करती है। [Image is present in the original content showing homologous structures in different vertebrates' forelimbs (Seal, Bird, Bat, Horse, Man) with labelled bones like Humerus, Radius-Ulna, Carpals, Metacarpals, Phalanges with caption "चित्र-विभिन्न कशेरुकियों के अग्रपादों में समजातता"] समरूपता एवं समरूप अंग ऐसे अंग जो समान कार्य के लिए अनुकूलित (adapted) हो जाने के फलस्वरूप एक जैसे दिखायी देते हैं, लेकिन मूल रचना एवं उत्पत्ति में भिन्न होते हैं, समरूप अंग (analogous organs) कहलाते हैं। इस स्थिति को समरूपता या समवृत्तिता (analogy) कहते हैं। कीट-पतंगों के पंख, पक्षियों एवं चमगादड़ के पंखों के समान दिखायी पड़ते हैं तथा उड़ने का कार्य करते हैं, परन्तु अकशेरुकीय होने के कारण कीटों के पंखों में कंकाल नहीं पाया जाता, जबकि चमगादड़ व पक्षी कशेरुकीय होते हैं और इनमें अस्थियों-उपास्थियों का कंकाल पाया जाता है। इस प्रकार मौलिक रचना में दोनों प्रकार के पंख एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। समरूपता से अभिसारी जैव विकास (convergent organic evolution) के प्रमाण प्राप्त होते हैं। [Image is present in the original content showing analogous structures in wings of insect, bird and bat with labelled parts like Veins, Wings, Bones, Feathers, Wing Membrane of Skin (Patagium) with caption "चित्र-कीटों एवं कशेरुकियों के पंखों में समरूपता"] जैव विकास के तुलनात्मक भौणिकी से प्रमाण यदि हम विभिन्न जन्तुओं की भ्रूणीय अवस्थाओं का अध्ययन करें तो हमें यह पता चलता है कि विभिन्न जन्तुओं के भ्रूण में उनकी प्रौढ़ अवस्थाओं से ज्यादा समानताएँ होती हैं। इस तथ्य से प्रभावित होकर वैज्ञानिक अर्नस्ट हीकल (Ernst Haeckel: 1834-1919) ने एक नियम बनाया जिसे उन्होंने पुनरावृत्ति सिद्धांत (recapitulation theory) या बायोजेनेटिक नियम (biogenetic law) कहा जिसके अनुसार, प्रत्येक जीव का व्यक्तिवृत्त उसके जातिवृत्त की पुनरावृत्ति करता है (ontogeny repeats phylogeny) । व्यक्तिवृत्त (ontogeny) एक जीव का जीवन काल है जो अण्डाणु से शुरू होता है तथा जातिवृत्त (phylogeny) जीवों के परिपक्व या वयस्क पूर्वजों को वह क्रम है जो उस जीव समूह के जैव विकास के दौरान बने होंगे। इससे तात्पर्य यह है कि प्रत्येक जीव अपनी भौणिक अवस्था में अपने पूर्वजों के इतिहास को प्रदर्शित करता है अर्थात् पुनरावृत्ति सिद्धांत के अनुसार उच्च कोटि या जाति के जन्तुओं की भौणिक अवस्था उनके पूर्वजों की वयस्क अवस्था से मिलती है। [Image is present in the original content showing similarity in primary embryonic stage of different vertebrates (Fish, Salamander, Turtle, Bird, Dog, Human) with caption "चित्र-विभिन्न कशेरुकियों की प्राथमिक भ्रूणावस्था में समानता"] सभी बहुकोशिकीय जीवों में लैंगिक जनन के समय अण्डाणु तथा शुक्राणु के संयोजन से युग्मनज (zygote) बनता है जिसमें विदलन (Cleavage) के फलस्वरूप, मोरूला, ब्लास्टुला, गेस्ट्रला अवस्थाएँ पायी जाती हैं जिससे आगे चलकर भ्रूण का विकास होता है। यदि हम विभिन्न कशेरुकियों के भ्रूण को पास-पास रखकर अध्ययन करें तो उसमें बहुत-सी समानताएँ दिखाई देती हैं; जैसे- क्लोम तथा क्लोम दरारें, नोटोकॉर्ड, दो वेश्मी हृदय तथा पूँछ । इस अध्ययन से यह प्रमाणित हो । जाता है कि सभी कशेरुकियों का विकास मछलियों के समान किसी निम्न श्रेणी के जन्तु से हुआ है। इसलिये वान बियर (Von Baer, 1792 – 1876) ने इससे पहले भ्रूणीय परिवर्धन के चार मूल सिद्धान्त दिये जो निम्नलिखित हैं –
1. सामान्य लक्षण (general characters) विशिष्ट लक्षणों (special characters) से पहले बनते हैं।
2. ज्यादा सामान्य लक्षणों से कम सामान्य लक्षण तथा फिर विशिष्ट लक्षण विकसित होते हैं।
3. परिवर्धन के समय भ्रूण धीरे-धीरे दूसरे जीवों के भ्रूण से अलग होता जाता है।
4. किसी जन्तु की प्रारम्भिक भ्रूण अवस्था दूसरे कम विकसित जन्तु के भ्रूण से ज्यादा मिलती है। न कि उसके वयस्क से।
In simple words: The foundational concept of biological evolution is "Descent with modification," implying that all life forms originated from simpler ancestors and gradually diversified and became more complex over vast periods through accumulated changes. Evidence supporting this includes connecting links (like Archaeopteryx), comparative anatomy (homologous and analogous structures), embryological similarities (Haeckel's Biogenetic Law), vestigial organs, and fossil records, all pointing to a common origin and evolutionary progression of life.

🎯 Exam Tip: For a comprehensive answer on evidence for evolution, categorize the proofs into comparative anatomy (homology, analogy, vestigial organs), embryology (recapitulation theory), connecting links (examples like Peripatus, Archaeopteryx), and paleontology (fossil records). Provide clear definitions and specific examples for each category.

 

Question 2. जैव विकास के पक्ष में जीवाश्म विज्ञान के प्रमाण पर टिप्पणी लिखिए। (2016, 18)
Answer: जैव विकास के जीवाश्म विज्ञान से प्रमाण (Gr. Palaeos \( = \) ancient, onta – existing things and logous \( = \) science) जीवाश्म (fossil) का अध्ययन जीवाश्म विज्ञान (Palaeontology) कहलाता है। जीवाश्म का अर्थ उन जीवों के बचे हुए अंश से है जो अब से पहले लाखों-करोड़ों वर्षों पूर्व जीवित रहे होंगे। जीवाश्म लैटिन शब्द फॉसिलिस (fossilis) से बना है जिसका मतलब है खोदना (dug up)। यह जीव विज्ञान की एक महत्त्वपूर्ण शाखा है जो जीव विज्ञान (Biology) और भूविज्ञान (Geology) को जोड़ती है। जीवाश्म का बनना
1. अश्मीभूत जीवाश्म (Petrified Fossils) – जीवाश्म मुख्यतः अवसादी शैल (sedimentary rocks) में पाये जाते हैं जो समुद्र या झीलों के तल पर रेत के जमा हो जाने से बनते हैं। मरे हुए जीवों का पूरा शरीर रेत से ढक जाता है तथा धीरे-धीरे यह ठोस पत्थर में परिवर्तित हो जाता है। इसी प्रकार मृत जीवों के विभिन्न भागों का एक स्पष्ट अक्स (चित्र) पत्थर पर बन जाता है इस क्रिया को अश्मीभवन (petrifaction) कहते हैं तथा इस प्रकार बने जीवाश्मों को अश्मीभूत जीवाश्म (perified fossils) कहते हैं।
2. साँचा जीवाश्म (Mould Fossils) – उन जीवाश्मों में जिनमें शरीर का कोई भाग शेष नहीं \( | \) रहता केवल शरीर का साँचा मात्र रह जाता है, इसे साँचा जीवाश्म (mould fossils) कहते हैं।
3. अपरिवर्तित जीवाश्म (Unaltered Fossils) – जब जीवधारी का पूरा शरीर बर्फ में भली प्रकार से सुरक्षित रहकर सम्पूर्ण जीवाश्म बनाता है तब इन्हें अपरिवर्तित जीवाश्म (unaltered fossils) कहते हैं।
4. ठप्पा जीवाश्म (Print Fossils) – कभी-कभी मरने के बाद सड़ने से पहले जीव चट्टानों पर अपना ठप्पा बना जाते हैं, ऐसे जीवाश्म को ठप्पा जीवाश्म (print fossils) कहते हैं। जीवाश्म का महत्त्व जीवाश्म के अध्ययन से जीवों की उपस्थिति का पता चलता है। जीवाश्म यह भी दर्शाते हैं कि विभिन्न पौधों एवं जन्तुओं में जैविक विकास किस तरह हुआ। निम्न तथ्यों से इसका पता चलता है –
1. विभिन्न भूवैज्ञानिक स्तरों से प्राप्त जीवाश्म विभिन्न वंशों के होते हैं।
2. सबसे नीचे पाये जाने वाले भूवैज्ञानिक स्तरों में सबसे सरल जीव होते थे, उससे ऊपर पाये जाने वाले स्तरों में क्रमशः जटिल जीवों के जीवाश्म पाये जाते हैं। इससे पता चलता है कि जन्तुओं का विकास निम्न प्रकार से हुआ - एककोशिकीय प्रोटोजोआ \( \implies \) बहुकोशिकीय जन्तु \( \implies \) अकशेरुक जन्तु \( \implies \) कशेरुक जन्तु ।
3. विभिन्न स्तरों से प्राप्त जीवाश्मों से पता चलता है कि विभिन्न वर्गों के जीवों के बीच की संयोजी कड़ी भी थी जो जैव विकास की जटिल गुत्थी को सुलझाने में सहायक है।
4. जीवाश्मों के अध्ययन से किसी एक जन्तु की वंशावली (pedigree) का क्रम पता चलता है।
5. जीवाश्मों के आधार पर भूवैज्ञानिकों ने भूवैज्ञानिक समय सारणी बनायी जिसके आधार पर यह कह सकते हैं कि पौधों में पुष्पधारी पौधे (angiosperms) तथा जन्तुओं में स्तनधारी (mammals) सबसे आधुनिक एवं विकसित हैं।
In simple words: Paleontology, the study of fossils, provides crucial evidence for evolution by showing the history of life on Earth. Fossils, formed in various ways (petrified, mold, unaltered, print), reveal the types of organisms that existed in different geological eras. The fossil record demonstrates a progression from simpler to more complex life forms over time, supports the existence of connecting links, and helps reconstruct evolutionary lineages, indicating that flowering plants and mammals are relatively recent and highly evolved.

🎯 Exam Tip: When writing about paleontological evidence, define fossils and palaeontology. Describe various types of fossils (petrified, mold, unaltered, print). Emphasize how fossils demonstrate evolutionary progression, reveal connecting links, and help establish the geological time scale and lineage of organisms.

 

Question 3. जैव विकास से आप क्या समझते हैं? डार्विन के जैव विकास के सिद्धान्त का वर्णन कीजिए। (2015)
या
'योग्यतम की अतिजीविता का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था? इस सिद्धान्त को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (2017)
Answer: जैव विकास प्रारम्भिक निम्न कोटि के सरल जीवों से क्रमिक परिवर्तनों द्वारा, अधिक विकसित एवं जटिल जीवों की उत्पत्ति को जैव विकास कहते हैं। डार्विनवाद यह डार्विन की ही विचारधारा थी कि प्रकृति जन्तु और पौधों का इस प्रकार चयन करती है कि वह जीव जो उस वातावरण में रहने के लिये सबसे अधिक अनुकूलित होते हैं संरक्षित हो जाते हैं और वह जीव जो कम अनुकूलित होते हैं नष्ट हो जाते हैं। प्राकृतिक चयनवाद को समझाने के लिये डार्विन ने अपने विचारों को निम्नलिखित रूप में प्रस्तुत किया -
1. संख्या में तेजी से बढ़ जाने की प्रवृत्ति प्रत्येक जीव की यह प्रवृत्ति होती है कि वह अपनी संख्या में अधिक से अधिक वृद्धि करे लेकिन उससे उत्पन्न सभी संतानें जीवित नहीं रह पातीं क्योंकि उनकी उत्पत्ति की संख्या ज्यामितीय अनुपात में होती है जबकि रहने और खाने की जगह स्थिर होती है। इसलिये यदि सबसे धीमी गति से प्रजनन करने वाले जीव पर भी प्राकृतिक अंकुश न लगे तो वह पूरी पृथ्वी के भोजन व स्थान को समाप्त कर देगा। इसके लिये उन्होंने सबसे मन्द गति से प्रजनन करने वाले हाथी का उदाहरण लिया, जो लगभग 100 वर्षों तक जीवित रहता है। एक जोड़ा हाथी 30 वर्ष की उम्र में प्रजनन करना शुरू करता है तथा 90 वर्ष तक करता रहता है। इस बीच यह औसतन 6 बच्चों की उत्पत्ति करता है। उन्होंने हिसाब लगाया कि यदि हाथी की सभी संतानें जीवित रहें तो एक जोड़ा हाथी 740-750 सालों में लगभग 19 मिलियन हाथी पृथ्वी पर पैदा कर देगा। इसी प्रकार यदि एक जोड़ी मक्खी अप्रैल में प्रजनन करना शुरू करती है और उसका प्रत्येक अण्डा जीवित रहे तथा उससे निकली मक्खी पुनः प्रजनन करती रहे तो अगस्त के अन्त तक \( 191 \times 10^{18} \) मक्खियाँ पैदा हो जायेंगी। इसी प्रकार मादा टोड एक बार में 12,000 अण्डे देती है। और यदि वे सब जीवित रहें तो यह अन्दाजा लगाया जा सकता है कि पृथ्वी पर कितने टोड हो जायेंगे। इसी प्रकार एक कवक 65 करोड़ बीजाणु (spores) तथा एक समुद्री सीप 60 लाख अण्डे प्रतिवर्ष देती है।
2. सीमान्त कारक हमारी पृथ्वी हाथियों से क्यों नहीं रोधी हुई है, हमारे खेत टोड से क्यों नहीं ढके हुए हैं, हमारे तालाब आयस्टर से क्यों नहीं भरे हुए हैं? क्योंकि प्रत्येक जाति को रोकने के लिये कुछ बाधक कारक होते हैं। जिससे उसकी संख्या सीमित हो जाती है। कुछ महत्त्वपूर्ण सीमान्त कारक इस प्रकार से हैं –
1. सीमित भोज्य सामग्री (Limited Food) – जनसंख्या भोज्य सामग्री की कमी के कारण सीमित हो जाती है। डार्विन इस बात में माल्थस (Malthus) के सिद्धान्त से सहमत थे जिनके अनुसार जनसंख्या ज्यामितीय अनुपात में बढ़ती है और भोज्य सामग्री बहुत धीमी गति से ।
2. परभक्षी जन्तु (Predatory Animals) – परभक्षी जन्तु जनसंख्या पर अंकुश लगाते हैं; जैसे- अफ्रीका के जंगलों से यदि शेर को खत्म कर दिया जाये तो जेब्रा की जनसंख्या उस समय तक इतनी बढ़ जायेगी जब तक कि सीमित भोज्य सामग्री व रोग उनके लिये बाधक न बन जाये।
3. रोग (Disease) – रोग तीसरा सीमान्त कारक है। जब भी जनसंख्या की अति हो जाती है तो कोई न कोई महामारी इस पर रोक लगा देती है।
4. स्थान (Space) – स्थान की कमी के कारण भी जनसंख्या की अनियमित वृद्धि रुक जाती है। क्योंकि इसकी वजह से भुखमरी, महामारी हो जाती है तथा प्रजनन भी सीमित हो जाता है।
5. प्राकृतिक विपदाएँ (Natural Calamities) – जन्तु के अचेत वातावरण में कोई भी बदलाव बाधक बन जाता है; जैसे- सूखा, बाढ़, तूफान, अत्यधिक गर्मी व ठण्ड आदि ।
3. जीवन के लिये संघर्ष यह देखा गया है कि प्रत्येक प्रजाति की प्रत्येक पीढ़ी में अधिक से अधिक व्यष्टि (individuals) उत्पन्न करने की प्रवृत्ति होती है जो उपरोक्त दिये गये सीमान्त कारकों से सीमित हो जाती है- जैसे खाना, साथी, स्थान आदि के लिये होड़ (competition), परभक्षी जन्तु, रोग तथा प्राकृतिक विपदाएँ। इस प्रक्रिया को डार्विन ने जीवन के लिये संघर्ष (struggle for existence) कहा। यही संघर्ष निर्णय करता है कि कौन-सी व्यष्टि सफल होगी और कौन-सी नहीं। जीवन के लिये संघर्ष तीन तरह से हो सकते हैं – (i) सजातीय संघर्ष (Intraspecific Struggle) – अपने ही तरह की अर्थात् एक ही जाति के सदस्यों में आपस में होने वाले संघर्षों को सजातीय संघर्ष (intraspecific struggle) कहते हैं। जंगल में एक ही पेड़ के नीचे उगे उसी जाति के छोटे-छोटे पौधे इसका अच्छा उदाहरण हैं, उन पौधों में से कुछ मिट्टी तथा नमी की कमी से मर जाते हैं तथा बचे हुए पौधों में से कुछ लम्बे होकर अविकसित छोटे पौधों की हवा व रोशनी रोक देते हैं जिसके कारण छोटे पौधे खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार उस क्षेत्र में पेड़ों की संख्या लगातार गिरती रहती है तथा कुछ ही पौधे परिपक्व हो पाते हैं।
(ii) अन्तरजातीय संघर्ष (Interspecific Struggle) – प्रकृति में सबसे अधिक संघर्ष अन्तरजातीय होता है अर्थात् एक साथ रहने वाली विभिन्न जातियों के बीच संघर्ष । एक जाति दूसरे जाति का भोजन बन जाती है। मनुष्य इस प्रकार के संघर्ष में सबसे अग्रणी है। जो जीव इस संघर्ष में खत्म हो जाते हैं वे अपने इस नुकसान को या तो पूरा करते हैं या खत्म हो जाते हैं।
(iii) वातावरणीय संघर्ष (Environmental Struggle) – सभी जातियाँ प्रतिकूल वातावरण; जैसे- अत्यधिक सर्दी व गर्मी, बाढ़, सूखा, तूफान आदि से अपने आपको बचाने के लिये लगातार संघर्ष करती रहती हैं।
4. विभिन्नताएँ यह बात सर्वविदित है कि दो जीव कभी भी एक से नहीं हो सकते। एक ही माता-पिता की दो संतानें भी कभी एक-सी नहीं होतीं, इसी को विभिन्नताएँ (variations) कहते हैं। विभिन्नताएँ जैव विकास की एक मूल आवश्यकता तथा प्रगामी कारक हैं क्योंकि बिना विभिन्नताओं के जैव विकास नामुमकिन है। विभिन्नताएँ दो प्रकार की होती हैं-एक तो वह जो पीढ़ी दर पीढ़ी वंशागत हो जाती हैं तथा दूसरी वह जो केवल उस जीव के जीवन काल में ही होती हैं लेकिन वंशागत नहीं होतीं।
5. योग्यतम की उत्तरजीविता हरबर्ट स्पेन्सर (Herbert Spencer) ने योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धान्त सामाजिक विकास के सन्दर्भ में प्रस्तुत किया। डार्विन इससे अत्यधिक प्रभावित हुए तथा उन्होंने इसे जैव विकास के प्राकृतिक चयन के सम्बन्ध में समझाया। डार्विन के अनुसार जीवन के संघर्ष में वही जीव सफल होते हैं जो वातावरण के अनुरूप अनुकूलित हो जाते हैं। यह अधिक सफल जीवन व्यतीत करते हैं, इनकी जनन क्षमता भी अधिक होती है तथा यह स्वस्थ संतानों को उत्पन्न करते हैं, जिससे उत्तम लक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी वंशागत हो जाते हैं और इस प्रकार उत्पन्न संताने वातावरण के प्रति अधिक अनुकूल होती हैं। इसके साथ ही वातावरण के प्रतिकूल प्राणी नष्ट हो जाते हैं इसी को डार्विन ने प्राकृतिक वरण या चयन (natural selection) कहा। डार्विन ने प्राकृतिक वरण द्वारा योग्यतम की उत्तरजीविता को लैमार्क के जिराफ द्वारा समझाया। जिराफ की गर्दन तथा पैरों की लम्बाई में अत्यधिक विभिन्नताएँ होती हैं। घास के मैदानों की कमी के कारण इन्हें ऊँचे पेड़ों की पत्तियों पर निर्भर होना पड़ा जिसके फलस्वरूप वह जिराफ जिनमें लम्बी गर्दन व टाँगें थीं, वह छोटी गर्दन व टाँगों वाले जिराफ से ज्यादा अनुकूलित पाये गये । लंबी गर्दन वाले जिराफ को उत्तरजीविता का अधिक अवसर मिला तथा वह संख्या में बढ़ने लगे तथा छोटी गर्दन वाले जिराफ लुप्त हो गये।
6. नयी जाति की उत्पत्ति वातावरण निरन्तर परिवर्तित होता रहता है जिससे जीवों में उनके अनुकूल रहने के लिए विभिन्नताएँ आ जाती हैं। यह विभिन्नताएँ पीढ़ी दर पीढ़ी जीवों में इकट्ठा होती रहती हैं। धीरे-धीरे वह अपने पूर्वजों से इतने भिन्न हो जाते हैं कि वैज्ञानिक उन्हें नई जाति (species) का स्थान दे देते हैं। इसी के आधार पर डार्विन ने जाति के उद्भव का सिद्धान्त प्रस्तुत किया।
In simple words: Biological evolution is the gradual change of life forms from simpler to more complex ones over time. Darwin's theory of natural selection explains this by stating that organisms overproduce offspring, leading to a struggle for existence. Individuals with favorable, heritable variations are more likely to survive and reproduce ("survival of the fittest"), passing these traits to their offspring. This process, known as natural selection, gradually leads to adaptations and the formation of new species as populations become increasingly adapted to their changing environments.

🎯 Exam Tip: For Darwin's theory of natural selection, ensure you explain all five postulates: overproduction, limited resources/struggle for existence (intraspecific, interspecific, environmental), variations (heritable), survival of the fittest (differential reproduction), and ultimately, the origin of new species. Use the giraffe example to illustrate natural selection effectively.

 

Question 4. नवडार्विनवाद से आप क्या समझते हैं? इसकी आधुनिक स्थिति की विवेचना कीजिए। (2011,15)
या
जन्तुओं में मुख्य विकासीय प्रवृत्तियों का निरूपण कीजिए। (2011)
या
जैव विकास के आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धान्त की विवेचना कीजिए। (2014, 15)
या
नवडार्विनवाद पर एक टिप्पणी लिखिए। (2014, 16)
Answer: नवडार्विनवाद/जैव विकास का आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धांत वर्ष 1930 तथा 1945 के मध्य आधुनिक खोजों के आधार पर डार्विनवाद में कुछ परिवर्तन सम्मिलित किये गये तथा प्राकृतिक चयनवाद को पुनः मान्यता प्राप्त कराने वालों में वीजमान (Weismann), हैल्डेन (Haldane), जूलियन हक्सले (Julian Huxley), गोल्डस्मिट (Goldschmidt) तथा डॉबजैन्स्की (Dobzhansky) आदि हैं। डॉडसन (Dodson) के अनुसार, जैव विकास का आधुनिक संश्लेषित मत (moderm synthetic theory of evolution) ही वास्तव में नवडार्विनवाद है। नवडार्विनवाद के अनुसार नयी जातियों की उत्पत्ति निम्नांकित पदों के आधार पर होती है –
1. विभिन्नताएँ (Variations) – ये जीन विनिमय (crossing over) के कारण, माता-पिता के गुणसूत्रों के लैंगिक जनन में सम्मिलित होने के कारण उत्पन्न होती हैं। केवल ऐसी विभिन्नताएँ जो लाभदायक हों तथा जिनकी वंशागति हो, जैव विकास में सहायक रहती हैं।
2. उत्परिवर्तन (Mutations) – जीन्स के स्तर पर होने वाले आकस्मिक परिवर्तन जो प्रायः आनुवंशिक होते हैं, उत्परिवर्तन कहलाते हैं।
3. प्राकृतिक चयन (Natural selection) – बदलती हुई परिस्थितियों में जिन जीवों में लाभदायक विभिन्नताएँ एवं उत्परिवर्तन हो जाते हैं, वे जीव जीवन संघर्ष में अधिक सफल रहते हैं। ये सदैव वातावरण के अनुकूल बने रहते हैं।
4. लैंगिक पृथक्करण (Sexual Isolation) – क्रियात्मक एवं भौगोलिक कारकों; जैसे- मरुस्थल, पर्वत, समुद्र, नदियों आदि के प्रभाव में प्रायः जीवों के अन्तराजनन में बाधा पहुँचती है। इस प्रकार जीनी विभिन्नताओं द्वारा जीवों में परिवर्तन (variations) आते हैं। प्राकृतिक वरण (natural selection) तथा जनन पृथक्करण जीवों को अनुकूलित दिशा में ले जाते हैं। इसके अतिरिक्त तीन सहायक प्रक्रियाएँ-प्रवास (migration), संकरण (hybridization) तथा अवसर (chance) जैव विकास को आगे बढ़ाने, उसका मार्ग तथा दिशा बदलने में सहायक होती हैं। वर्ष 1905 में मेंडलवाद की पुनखज होने तथा जैव विकास में डॉबजैन्स्की (Dobzhansky, 1937) द्वारा आनुवंशिकी को जातियों की उत्पत्ति में महत्व देने पर जैव विकास के आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धान्त की नींव पड़ी। ऐसा डार्विनवाद व मंडलवाद के नियमों को जीव-जातियों की समष्टियों (आबादियों) पर एक साथ लागू करने पर सम्भव हुआ। इसे पहले नवडार्विनवाद (neodarwinism) कहा गया। इस प्रकार “जैव विकास के आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धान्त' की नींव डॉबजैन्स्की (Dobahansky, 1937) की पुस्तक, “आनुवंशिकी तथा जातियों की उत्पत्ति' (Genetics and the Origin of Species) से पड़ी। यह नाम जूलियन हक्सले (Julian Huxley, 1942) ने दिया। इस सिद्धान्त के विकास में मुलर (Muller, 1949), फिशर (Fisher, 1958), हैल्डेन (Haldane, 1932), राइट (Wright, 1968), मेयर (Mayer, 1963, 1970), स्टेबिन्स (Stebbins, 1966-1976) आदि वैज्ञानिकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। इस सिद्धान्त में जैव विकास की क्रिया-विधि को जीव-जातियों की समष्टियों की आनुवंशिकी के सन्दर्भ में समझाया गया है। इसके अनुसार, किसी जीव जाति की विभिन्न क्षेत्रों की समष्टियों में उपस्थित आनुवंशिक अर्थात् जीनी विभिन्नताओं पर प्राकृतिक चयन तथा जननिक पृथक्करण (reproductive isolations) कम करके समष्टियों को नयी-नयी अनुकूलन योग्य दिशाओं की ओर मोड़ते रहते हैं जिससे नयी जातियों का विकास सम्भव होता है। लघु उविकास तथा वृहत् उदविकास जैव विकास को लघु उविकास तथा वृहत् उविकास में बाँटा गया है। लघु उविकास में जीव जातियों की प्रत्येक समष्टि में पीढ़ी-दर-पीढ़ी होते रहने वाले आनुवंशिक (genetic) परिवर्तनों का आंकलन होता है, जबकि वृहत् उविकास में विस्तृत स्तर पर जीवों में नयी-नयी संरचनाओं के विकास, विकासीय प्रवृत्तियों (evolutionary trends), अनुकूलन योग्य प्रसारणों (adaptive radiations), विभिन्न जीव जातियों के मध्य विकासीय सम्बन्धों (phylogenetic relationships) तथा जीव जातियों की विलुप्ति का अध्ययन किया जाता है। समष्टि या जनसंख्या के प्रत्येक सदस्य में विभिन्न आनुवंशिक लक्षणों के विभिन्न जीनरूप होते हैं। इसके सभी आनुवंशिक लक्षणों के जीनरूपों को सामूहिक रूप में इसका जीन समूह या जीन प्ररूप (genome) कहते हैं। विभिन्न सदस्यों के बीच दृश्यरूप लक्षणों की विभिन्नताओं से स्पष्ट होता है कि इतनी ही विभिन्नताएँ इनके जीन प्ररूपों में भी होनी आवश्यक हैं। इस प्रकार एक समष्टि के सभी सदस्यों में उपस्थित सम्पूर्ण युग्मविकल्पी जीन्स (allelic genes) को मिलाकर समष्टि की जीनराशि (gene pool) कहते हैं। यद्यपि समष्टि के प्रत्येक लक्षण के दो ही युग्मविकल्पी जीन्स होते हैं, परन्तु सामान्यतः उत्परिवर्तनों (mutations) के होते रहने के कारण पूरी समष्टि में प्रत्येक जीन के कई युग्मविकल्पी (allelomorphic) स्वरूप भी हो सकते हैं। इसे जीन की बहुरूपता कहते हैं। इस जीनी बहुरूपता (polymorphism) में प्रत्येक स्वरूप की बारम्बारता अर्थात् आवृत्ति को युग्मविकल्पी [Image is present in the original content showing a diagram titled "चित्र-समष्टियों (जनसंख्याओं), जीन्स तथा विकास में सम्बन्ध का रेखाचित्र"] आवृत्ति (allelic frequency) कहते हैं जो महत्त्वपूर्ण है। ऐसी जीन्स की विभिन्नताएँ तथा आवृत्तियों में इस प्रकार की विभिन्नताएँ भिन्न-भिन्न स्थानों की समष्टियों के मध्य लघु उविकासीय अपसारिता (micro evolutionary divergence) को प्रदर्शित करती हैं। हार्डी एवं वीनबर्ग (Hardy and weinberg, 1908) ने स्पष्ट किया कि जिन समष्टियो में आनुवंशिक परिवर्तन नहीं होते, उनमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी युग्मविकल्पी जीन्स और जीनरूपों की आवृत्तियों (frequencies) में एक सन्तुलन बना रहता है, क्योंकि प्रबल जीन अप्रबल जीन को समष्टि की जीनराशि से हटा नहीं सकते। इसे हार्डी-वीनबर्ग सन्तुलन (Hardy-Weinberg equilibrium) कहते हैं। यह वास्तव में मंडल के प्रथम पृथक्करण अर्थात् युग्मकों की शुद्धता के नियम (law of segregation or purity of gametes) का ही तार्किक निष्कर्ष (logical consequence) है। इसे हार्डी-वीनबर्ग ने गणितीय समीकरणों द्वारा समझाया जिन्हें सम्मिलित रूप से हार्डी-वीनबर्ग का नियम (Hardy-Weinberg rule) कहते हैं। इस नियम में पूर्वानुमान किया जाता है कि समष्टि बड़ी है। इसमें युग्मकों का संयुग्मन (union of gametes) अनियमित तथा संयोगिक (random) होता है अर्थात् विकास को प्रेरित करने वाली कोई प्रक्रिया समष्टि (आबादी) को प्रभावित नहीं करती है। विकास के कारण ऐसी प्रक्रियाएँ जिनके द्वारा किसी समष्टि में हार्डी-वीनबर्ग सन्तुलन (Hardy-Weinberg equilibrium) समाप्त होता है, विकास का कारण होती हैं तथा समष्टि में विकास की दिशा भी निर्धारित करती हैं। इन्हें विकासीय अभिकर्मक कहते हैं। विकास के आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धान्त को प्रमुखतः निम्नलिखित विकासीय अभिकर्मकों के आधार पर स्पष्ट किया गया है -
1. उत्परिवर्तन एवं विभिन्नताएँ (Mutations and variations) – जीन्स के रासायनिक संयोजन में परिवर्तनों के कारण होने वाले ये उत्परिवर्तन प्रायः अप्रभावी होते हैं अन्यथा हानिकारक । सामान्यतः इनके घटित होने की दर भी बहुत कम होती है। इस प्रकार लाखों युग्मनजों (zygotes) में से किसी में ही उत्परिवर्तित जीन होता है। कुछ भी हो विकास के लिए आनुवंशिक परिवर्तन स्थापित करने में उत्परिवर्तनों तथा अन्य विभिन्नताओं का काफी महत्त्व होता है, क्योंकि विकासीय प्रक्रिया बहुत लम्बा समय लेती है।
2. देशान्तरण एवं जननिक पृथक्करण (Migration and Genetic Isolation) – अनेक जीव – जातियों में इनकी विभिन्न समष्टियों के बीच इनके सदस्यों का आवागमन होता रहता है। इसे देशान्तरण कहते हैं। इसी प्रकार जब कोई दो समष्टियाँ किसी भौगोलिक अवरोध के कारण अलग-अलग हो गयी हैं और पास-पास आने पर आपस में जनन कर सकती हैं, किन्तु यदि इनमें प्रजनन नहीं हो सकता तो इनको भिन्न-भिन्न जाति मान लिया जाता है। किसी समष्टि में अन्य समष्टियों से आये हुए सदस्य अर्थात् आप्रवासी (immigrants) किसी समष्टि को छोड़कर अन्य समष्टियों में चले जाने वाले सदस्य अर्थात् उत्प्रवासी (emigrants) समागम करके समष्टियों की जीनराशि में नवीन जीन्स ला सकते हैं, हटा सकते हैं अथवा युग्मविकल्पी जीन्स की आवृत्तियों को बदल सकते हैं।
3. जीनी अपवहन (Genetic Drift) – विभिन्न सदस्यों की प्रजनन दर की विभिन्नता के कारण, जीव जातियों की छोटी-छोटी समष्टियों पर हार्डी-वीनबर्ग सन्तुलन लागू नहीं होता है तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सभी युग्मविकल्पी जीन्स की आवृत्तियों को समान रूप से प्रसारण होते रहना प्रायः असम्भव होता है। यह जीनी अपवहन है जिसमें कभी-कभी हानिकारक युग्मविकल्पी जीन्स की आवृत्ति इतनी बढ़ जाती है कि समष्टि के कई सदस्य समाप्त ही हो जाते हैं। इस प्रकार समष्टि और छोटी हो जाती है और इसमें आनुवंशिक विभिन्नताएँ भी बहुत कम रह जाती हैं। कभी-कभी महामारियों (epidemics), परभक्षण (predation) आदि के कारण भी छोटी समष्टियों में जीनी अपवहन हो सकता है।
4. असंयोगिक समागम (Non-Random Mating) – पेड़-पौधों की अनेक जातियों में स्वपरागण (self-pollination) द्वारा प्रजनन होना, मानवों की कुछ जनसंख्याओं में सजातीय विवाह आदि प्रकार के जनन के कारण समयुग्मजी (homozygous) जीनरूपों की संख्या बढ़ती जाती है तथा हार्डी-वीनबर्ग सन्तुलन भी नहीं रहता है।
5. जीवन संघर्ष तथा प्राकृतिक चयन (Struggle for Existance and Natural Selection) – किसी भी समष्टि में प्रत्येक जीव जीवित रहने के लिए भोजन, सुरक्षित स्थान, प्रजनन के लिए साथी की खोज आदि के लिए संघर्षरत रहता है। इसी में से अधिकतम अनुकूलित भिन्नता वाले जीव के चयन को डार्विन (Darwin) ने प्राकृतिक चयन अथवा योग्यतम की उत्तरजीविता (survival of fittest) बताया। इस प्रकार, प्राकृतिक चयन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके कारण जीवों की समष्टियों में जीनरूपों तथा युग्मविकल्पी जीन्स, दोनों की ही आवृत्तियों में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होते रहते हैं। इस प्रक्रिया में जिस सदस्य के कुल आनुवंशिक लक्षण अथवा जीन प्ररूप (genome) इसे तात्कालिक वातावरणीय दशाओं में, अनुकूलन (adaptation) की अधिक क्षमता प्रदान करते हैं, वह अन्य सदस्यों की तुलना में सफलतापूर्वक जीवन व्यतीत करता है। इससे स्पष्ट है कि प्राकृतिक चयन के कारण, समष्टियों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी अधिक लाभदायक लक्षणों के जीनरूपों एवं युग्मविकल्पी जीन्स की आवृत्तियाँ । अधिकाधिक बढ़ती जाती हैं तथा कम लाभदायक लक्षणों के जीनरूपों और युग्मविकल्पी जीन्स की आवृत्तियाँ कम होती जाती हैं। उपर्युक्त सभी प्रक्रियाओं के सम्मिलित प्रभाव से जीव जातियों की प्राकृतिक समष्टियों की जीनराशि में धीरे-धीरे जो परिवर्तन होते हैं, अति महत्त्वपूर्ण हैं। इन्हीं से प्राकृतिक चयन की प्रक्रिया समष्टि की अनुकूलन योग्य (adaptive) विकासीय दिशा (evolutionary direction) का मार्ग प्रशस्त करती है।
In simple words: Neo-Darwinism, or the Modern Synthetic Theory of Evolution, integrates Darwin's natural selection with Mendelian genetics, providing a comprehensive understanding of evolution at the genetic level within populations. It explains how new species arise through processes like genetic variations (from crossing over and mutations), natural selection acting on these variations, and reproductive isolation. Factors like migration, genetic drift, and non-random mating also influence gene frequencies, collectively shaping the adaptive evolutionary direction of species.

🎯 Exam Tip: When discussing Neo-Darwinism, highlight its synthesis of Darwinian natural selection with Mendelian genetics. List and explain the five key factors (mutations, variations, natural selection, migration, genetic drift, non-random mating, sexual isolation) that drive evolutionary change according to this modern theory.

 

Question 5. लैमार्कवाद व डार्विनवाद की तुलना रेखाचित्रों सहित कीजिए। (2017)
Answer:

लैमार्कवादडार्विनवाद
• लैमार्क के अनुसार जिराफ के पूर्वजों की गर्दन सामान्य लम्बाई की थी, क्योंकि इन्हें तत्कालीन वातावरण में घास-फूस सहज ही उपलब्ध हो जाती थी।• डार्विन के अनुसार तत्कालीन समय में जिराफ के पूर्वज दोनों प्रकार के थे अर्थात् छोटी गर्दन वाले भी तथा लम्बी गर्दन वाले भी।
• कालान्तर में वातावरण शुष्क हो जाने के कारण इन्हें ऊँचे वृक्षों की पत्तियाँ खाने के लिए गर्दन को खींचकर प्रयोग करना पड़ा।• इनमें गर्दन की अलग-अलग लम्बाई वंशागत थी।
• निरन्तर गर्दन को ऊँचाई की ओर खींचकर प्रयोग करने के कारण गर्दन की लम्बाई धीरे-धीरे बढ़ती गयी।• वातावरणीय परिवर्तन के कारण दोनों प्रकार के जिराफों को जीवन संघर्ष का सामना करना पड़ा जिसमें लम्बी गर्दन वाले जिराफ विजयी हुए।
• गर्दन की बढ़ती हुई लम्बाई एक उपार्जित लक्षण बन गयी जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होती रही तथा परिणामस्वरूप लम्बी गर्दन वाले जिराफों की वर्तमान जाति विकसित हुई।• प्राकृतिक वरण के फलस्वरूप लम्बी गर्दन वाले जिराफों की सन्तति में वृद्धि हुई तथा छोटी गर्दन वाले जिराफ धीरे-धीरे लुप्त हो गये। इस प्रकार लम्बी गर्दन वाले जिराफों की वर्तमान जाति विकसित हुई

[Image is present in the original content showing diagrams illustrating Lamarckism (Parents with short necks, Acquired Character of stretched necks, New Species of long-necked giraffes) and Darwinism (Parents with both short and long necks, Struggle for Existence leading to long-necked giraffes winning, New Species of long-necked giraffes) with caption "चित्र-जिराफ में लम्बी गर्दन के विकास की लैमार्कवाद एवं डार्विनवाद द्वारा व्याख्या"]
In simple words: Lamarckism proposed that giraffes developed long necks by stretching them to reach high leaves, and this acquired trait was inherited. In contrast, Darwinism suggests that within a population of giraffes with varied neck lengths (a heritable trait), those with longer necks had an advantage in reaching food during environmental changes, allowing them to survive, reproduce, and pass on their long-neck genes, while short-necked giraffes gradually died out through natural selection.

🎯 Exam Tip: When comparing Lamarckism and Darwinism, use the giraffe example to clearly illustrate their fundamental differences: Lamarck's inheritance of acquired characteristics versus Darwin's natural selection acting on pre-existing, heritable variations. A comparative table and diagram are excellent for clarity.

 

Question 6. किस कल्प में तथा किन निकटतम पूवर्षों से आधुनिक मानव का विकास हुआ? (2016)
Answer: लगभग 40 मिलियन वर्ष पूर्व ड्रायोपिथिकस तथा 14 मिलियन वर्ष पूर्व रामापिथिकस नामक नरवानर विद्यमान थे। इन लोगों के शरीर बालों से भरपूर थे तथा ये गोरिल्ला एवं चिम्पैंजी जैसे चलते थे। रामापिथिकस मनुष्यों जैसे थे जबकि ड्रायोपिथिकस वनमानुष (ऐप) जैसे थे। इथोपिया तथा तंजानिया में कुछ जीवाश्म (फोसिल) अस्थियाँ मानवों जैसी प्राप्त हुई हैं। ये जीवाश्म मानवीय विशिष्टताएँ दर्शाते हैं जो इस विश्वास को आगे बढ़ाती हैं कि 3 – 4 मिलियन वर्ष पूर्व मानव जैसे नर वानर गण (प्राइमेट्स) पूर्वी-अफ्रीका में विचरण करते रहे थे। लगभग 5 मिलियन वर्ष पूर्व ओस्ट्रालोपिथेसिन (आदिमानव) सम्भवतः पूर्वी अफ्रीका के घास स्थलों में रहता था। होमो इरैक्टस संभवतः मांस खाता था। निएण्डरथल मानव, 100,000 से 40,000 वर्ष पूर्व लगभग पूर्वी एवं मध्य एशियाई देशों में रहते थे । वे अपने शरीर की रक्षा के लिए खालों का इस्तेमाल करते थे और अपने मृतकों को जमीन में गाड़ते थे। होमो सेपियंस अफ्रीका में विकसित हुआ और धीरे-धीरे महाद्वीपों से पार पहुँचा तथा विभिन्न महाद्वीपों में फैला, इसके बाद वह भिन्न जातियों में विकसित हुआ । 75,000 से 10,000 वर्ष के दौरान हिमयुग में यह आधुनिक युगीन मानव पैदा हुआ । मानव द्वारा प्रागैतिहासिक गुफा-चित्रों की रचना लगभग 18,000 वर्ष पूर्व हुई। कृषि कार्य लगभग 10,000 वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ और मानव बस्तियाँ बनना शुरू हुईं। बाकी जो कुछ हुआ वह मानव इतिहास या वृद्धि का भाग और सभ्यता की प्रगति का हिस्सा है।
In simple words: Modern humans evolved during the Cenozoic Era, specifically from ancestral primates like Dryopithecus (40 million years ago) and Ramapithecus (14 million years ago). Key direct ancestors include Australopithecines (5 million years ago) and Homo erectus, with Neanderthals (100,000-40,000 years ago) being a close, extinct relative. Homo sapiens originated in Africa and then dispersed globally, leading to the development of modern human civilization during the last ice age.

🎯 Exam Tip: For human evolution, mention the Cenozoic Era. List key ancestral forms (Dryopithecus, Ramapithecus, Australopithecines, Homo erectus, Neanderthal man) in chronological order with approximate timeframes and significant characteristics, highlighting the progression towards Homo sapiens.

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 7 विकास prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 7 विकास

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 12 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 7 विकास to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 7 विकास in printable PDF format for offline study on any device.