UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 Molecular Basis of Inheritance

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Biology. Our expert-created answers for Class 12 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार UP Board Solutions for Class 12 Biology

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार solutions will improve your exam performance.

Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 Molecular Basis of Inheritance

UP Board Solutions For Class 12 Biology Chapter 6 Molecular Basis Of Inheritance (वंशागति का आणविक आधार)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

 

Question 1. निम्न को नाइट्रोजनीकृत क्षार व न्यूक्लिओटाइड के रूप में वर्गीकृत कीजिए-एडेनीन, साइटीडीन, थाइमीन, ग्वानोसीन, यूरेसील व साइटोसीन ।
Answer: नाइट्रोजनीकृत क्षार – एडेनीन, थाइमीन, यूरेसील, साइटोसीन ।
न्यूक्लिओटाइड – साइटीडीन, ग्वानोसीन ।
In simple words: Nitrogenous bases are the core components of nucleic acids (Adenine, Thymine, Uracil, Cytosine). Nucleotides are the building blocks of DNA/RNA, consisting of a nitrogenous base, a sugar, and a phosphate group (Cytidine, Guanosine).

🎯 Exam Tip: Remember to clearly differentiate between nitrogenous bases (A, T, C, G, U) and nucleosides/nucleotides (adenosine, deoxyadenosine, cytidine, etc.) for accurate answers.

 

Question 2. यदि एक द्विरज्जुक DNA में 20 प्रतिशत साइटोसीन है तो DNA में मिलने वाले एडेनीन के प्रतिशत की गणना कीजिए।
Answer: चारग्राफ के नियमानुसार द्विरज्जुक DNA में \(A + G = T + C = 1\) होता है। अर्थात् एडेनीन = थाइमीन, ग्वानिन = साइटोसीन चूँकि साइटोसीन की दी गई मात्रा 20% है तो ग्वानिन भी 20% होगा । ग्वानिन + साइटोसीन = \(20 + 20 = 40\%\) \(A + G = 100 – 40\%\) \(A + G = 60\%\) चूँकि A = G होता है; अतः एडेनीन की मात्रा = \(60/2 = 30\%\) होगी ।
In simple words: According to Chargaff's rules for double-stranded DNA, the amount of Cytosine (C) equals Guanine (G), and Adenine (A) equals Thymine (T). If Cytosine is 20%, Guanine is also 20%. The total of C+G is 40%. The remaining 60% is A+T, so Adenine would be 30%.

🎯 Exam Tip: Chargaff's rules are fundamental for solving problems related to base composition in DNA. Always remember the A=T and C=G equivalences.

 

Question 3. यदि डी०एन०ए० के एकरज्जुक के अनुक्रम निम्नवत् लिखे हैं –
5'-ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC – 3'
तो पूरक रज्जुक के अनुक्रम को 5 → 3 दिशा में लिखिए।

Answer: डी०एन०ए० द्विकुण्डली संरचना होती है अर्थात् यह दो पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं (polynucleotide chains) से बना होता है। दोनों श्रृंखलाएँ प्रतिसमानान्तर ध्रुवणता रखती हैं। इसका तात्पर्य है यदि एक श्रृंखला की ध्रुवणता 5 से 3' की ओर हो तो दूसरे की ध्रुवणता 3 से 5' की तरफ होगी। दोनों श्रृंखलाओं के नाइट्रोजनी क्षार परस्पर हाइड्रोजन बन्ध (bonds) द्वारा जुड़े रहते हैं। ऐडेनीन दो हाइड्रोजन बन्ध द्वारा थाइमीन (A = T) से और साइटोसीन तीन हाइड्रोजन बन्ध द्वारा ग्वानीन (C = G) से जुड़े होते हैं। इसके फलस्वरूप प्यूरीन (purine) के विपरीत दिशा में पिरिमिडीन (pyrimidine) होता है। इससे डी०एन०ए० द्विकुण्डली के दोनों पॉलिन्यूक्लियोटाइड के मध्य समान दूरी बनी रहती है। अतः डी०एन०ए० के पूरक रज्जुक (श्रृंखला) में नाइट्रोजनीकृत क्षार का अनुक्रम निम्नवत् होगा –
5′ – ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC-3'
3' – TACGTACGTACGTACGTACGTACGTACG-5'
In simple words: Given a DNA strand, its complementary strand is formed by pairing A with T and C with G, but in the opposite (antiparallel) direction. So, a 5' to 3' sequence will have a complementary 3' to 5' sequence with paired bases.

🎯 Exam Tip: When determining a complementary DNA strand, always remember to reverse the direction (5' to 3' becomes 3' to 5') and apply base pairing rules (A-T, C-G).

 

Question 4. यदि अनुलेखन इकाई में कूट लेखन रज्जुक के अनुक्रम को निम्नवत् लिखा गया है –
5'-ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC – 3'
तो दूत-आर०एन०ए० के अनुक्रम को लिखिए।

Answer: आर०एन०ए० का निर्माण डी०एन०ए० से होता है। आर०एन०ए० सामान्यतया एकरज्जुकी संरचना (single strand structure) होती है। इसमें थाइमीन नाइट्रोजनीकृत क्षार के स्थान पर यूरेसिल (uracil) पाया जाता है। डी०एन०ए० का एकरज्जुक (अनुलेखन इकाई) से आनुवंशिक सूचनाओं का दूत-आर०एन०ए० (m-R.N.A.) में प्रतिलिपिकरण करने की प्रक्रिया अनुलेखन (transcription) कहलाती है। यदि कूटलेखन रज्जुक (coding strand) के अनुक्रम निम्नवत् हैं –
5' – ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC – 3'।
तो दूत-आर०एन०ए० (m-R.N.A.) के अनुक्रम निम्नवत् होंगे –
5' – AUGCAUGCAUGCAUGCAUGCAUGCAUGC – 3′
In simple words: To get the mRNA sequence from a coding DNA strand, replace every Thymine (T) in the DNA sequence with Uracil (U). The sequence direction remains the same (5' to 3').

🎯 Exam Tip: For transcription from a coding strand, the mRNA sequence will be identical to the coding strand, except for the replacement of Thymine (T) with Uracil (U).

 

Question 5. DNA ढिकुंडली की कौन-सी विशेषता ने वाटसन व क्रिक को DNA प्रतिकृति के सेमी कंजर्वेटिव रूप को कल्पित करने में सहयोग किया? इसकी व्याख्या कीजिए ।
Answer: वाटसन व क्रिक ने DNA का द्विकुंडली मॉडल दिया था। इस मॉडल की मुख्य विशेषता पॉलीन्यूक्लिओटाइड श्रृंखलाओं के बीच युग्मन का होना था। पॉलीन्यूक्लिओटाइड श्रृंखलाओं में क्षार युग्मन ही एक ऐसी विशेषता थी जिसने वाटसन व क्रिक को DNA प्रतिकृति के सेमी कंजर्वेटिव रूप को कल्पित करने में सहयोग किया था। क्षार-युग्मन के इसी गुण के आधार पर श्रृंखलाएँ एक-दूसरे की पूरक बनती हैं अर्थात् एक DNA रज्जुक में क्षार अनुक्रम पता होने पर दूसरे रज्जुक के क्षार युग्मन को ज्ञात किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त DNA का प्रत्येक रज्जुक, नये DNA रज्जुक के संश्लेषण हेतु साँचे का कार्य करता है। इस साँचे से बना द्विकुंडलित DNA अपने जनक DNA के समरूप होता है। DNA प्रतिकृतिकरण की सेमी कंजर्वेटिव पद्धति में DNA के दोनों रज्जुक पृथक् होकर नये रज्जुक के संश्लेषण हेतु साँचे के समान कार्य करते हैं। DNA प्रतिकृति में एक जनक रज्जुक व एक नया रज्जुक होता है।
In simple words: Watson and Crick proposed the semi-conservative replication model based on DNA's complementary base pairing. Each original DNA strand serves as a template to synthesize a new complementary strand, resulting in two new DNA molecules, each with one old and one new strand.

🎯 Exam Tip: The key concept of semi-conservative replication is that each new DNA molecule conserves one original strand and synthesizes one new strand, ensuring genetic continuity.

 

Question 6. टेम्पलेट (डी०एन०ए० या आर०एन०ए०) की रासायनिक प्रकृति व इससे (डी०एन०ए० या आर०एन०ए०) संश्लेषित न्यूक्लीक अम्लों की प्रकृति के आधार पर न्यूक्लीक अम्ल पॉलिमरेज के विभिन्न प्रकार की सूची बनाइए ।
Answer: न्यूक्लीक अम्ल पॉलिमरेज निम्नलिखित प्रकार के होते हैं –
1. डी०एन०ए० पॉलिमरेज (D.N.A. polymerase) एन्जाइम प्रतिकृति (replication) के लिए आवश्यक है। यह डी०एन०ए० टेम्पलेट का उपयोग डि-ऑक्सीन्यूक्लियोटाइड के बहुलकन (polymerisation) को प्रेरित करने के लिए करता है। डी०एन०ए० अणुओं की दोनों श्रृंखलाएँ एकसाथ पृथक् नहीं होतीं। डी०एन०ए० द्विकुण्डली प्रतिकृति हेतु छोटे-छोटे भागों में खुलती है। इसके फलस्वरूप बनने वाले खण्ड परस्पर डी०एन०ए० लाइगेज (D.N.A. ligase) एन्जाइम द्वारा जुड़ जाते हैं। डी०एन०ए० पॉलिमरेज स्वयं प्रतिकृति प्रक्रम का प्रारम्भ नहीं कर सकते। यह कुछ निश्चित स्थल पर संवाहक (vector) की सहायता से होती है।
2. आर०एन०ए० पॉलिमरेज (R.N.A. polymerase) – यह डी०एन०ए० पर निर्भर आर०एन०ए० पॉलिमरेज (D.N.A. dependent R.N.A. polymerase) होता है। यह D.N.A. को सभी प्रकार के आर०एन०ए० के अनुलेखन (transcription) के लिए उत्प्रेरित करता है। आर०एन०ए० पॉलिमरेजे अस्थायी रूप से प्रारम्भन कारक या समापन कारक से जुड़कर अनुलेखन का प्रारम्भ या समापन करता है। केन्द्रक में डी०एन०ए० पर निर्भर आर०एन०ए० पॉलिमरेज के अतिरिक्त निम्नलिखित तीन प्रकार के आर०एन०ए० पॉलिमरेज मिलते हैं –
1. आर०एन०ए० पॉलिमरेज । – यह राइबोसोमल आर०एन०ए० (r-R.N.A.) को अनुलेखित (transcribes) करता है।
2. आर०एन०ए० पॉलिमरेज III – यह ट्रान्सफर आर०एन०ए० (t-R.N.A.) तथा छोटे केन्द्रकीय आर०एन०ए० के अनुलेखन के लिए उत्तरदायी होता है।
3. आर०एन०ए० पॉलिमरेज II – यह सन्देशवाहक आर०एन०ए० (m-R.N.A.) के पूर्ववर्ती विषमांगी केन्द्रकीय आर०एन०ए० (heterogenous nuclear R.N.A.-hnR.N.A.) का अनुलेखन करता है।
In simple words: Nucleic acid polymerases are enzymes that synthesize nucleic acids. DNA polymerase is for DNA replication, building DNA strands using a DNA template. RNA polymerase is for transcription, synthesizing RNA from a DNA template, and comes in different forms (I, II, III) to produce different types of RNA (rRNA, mRNA, tRNA).

🎯 Exam Tip: Distinguish between DNA polymerase (for DNA replication) and RNA polymerases (for transcription). Knowing the specific functions of RNA Polymerase I, II, and III is crucial for eukaryotic transcription.

 

Question 7. DNA आनुवंशिक पदार्थ है, इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्णे व चेज ने DNA व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किया?
Answer: हशें वे चेज ने DNA को आनुवंशिक पदार्थ सिद्ध करने हेतु \(P^{32}\) व \(S^{35}\) आइसोटॉप्स युक्त माध्यम, में ई० कोलाई जीवाणु का संवर्द्धन कराया। कुछ समय वृद्धि करने के पश्चात् जीवाणु को जीवाणुभोजी द्वारा संक्रमित कराया गया। संक्रमण के पश्चात् देखा गया कि जीवाणुभोजी का प्रोटीन आवरण \(S^{35}\) रेडियोधर्मी युक्त हो गया था जबकि इसके DNA में सल्फर नहीं होता। इसके विपरीत जीवाणुभोजी का DNA \(P^{32}\) रेडियोधर्मी आइसोटॉप्स की उपस्थिति दिखा रहा था, क्योंकि DNA में फॉस्फोरस होता है। प्रोटीन आवरण में \(P^{32}\) अनुपस्थित था। \(P^{32}\) रेडियोधर्मी युक्त जीवाणुभोजी द्वारा ऐसे जीवाणु को संक्रमित कराया गया जिसमें रेडियोधर्मी तत्त्व नहीं थे। संक्रमण के पश्चात् देखा गया कि समस्त जीवाणु रेडियोधर्मी हो गये थे । अधिकांश रेडियोधर्मी आइसोटॉप्स जीवाणुभोजी की अगली पीढ़ी में भी स्थानांतरित हो गये थे।
रेडियोधर्मी तत्त्व रहित जीवाणुओं में \(S^{35}\) युक्त जीवाणुभोजी द्वारा संक्रमण कराने पर तथा जीवाणुभोजी पृथक् करने पर देखा गया कि जीवाणुओं में रेडियोधर्मी तत्त्व मौजूद नहीं थे बल्कि ये जीवाणुभोजी के प्रोटीन आवरण में ही रह गये थे। उपरोक्त प्रयोग सिद्ध करता है कि जीवाणुभोजी का DNA ही वह पदार्थ है जो नये जीवाणुभोजी उत्पन्न करता है व संक्रमण में भाग लेता है। यह सिद्ध हो गया कि DNA आनुवंशिक पदार्थ है, प्रोटीन नहीं। इसके अतिरिक्त DNA फॉस्फोरस युक्त होता है जबकि प्रोटीन में फॉस्फोरस नहीं होता है। DNA सल्फर रहित होता है, जबकि प्रोटीन, सल्फर युक्त होता है।
चित्र-हर्शे-चेज का प्रयोग।
In simple words: Hershey and Chase used radioactive sulfur (\(S^{35}\)) to label proteins and radioactive phosphorus (\(P^{32}\)) to label DNA in bacteriophages. They found that after infection, the \(P^{32}\) (DNA) entered bacterial cells and was passed to progeny, while \(S^{35}\) (protein) remained outside. This demonstrated that DNA, not protein, carries genetic information.

🎯 Exam Tip: Understanding the specific isotopes used (\(S^{35}\) for protein, \(P^{32}\) for DNA) and their respective locations after infection is key to explaining the Hershey-Chase experiment's conclusion.

 

Question 8. निम्न के बीच अंतर बताइए –
(क) पुनरावृत्ति DNA एवं अनुषंगी DNA
(ख) mRNA और tRNA
(ग) टेम्पलेट रज्जु और कोडिंग रज्जु

Answer:
(क) पुनरावृत्ति DNA एवं अनुषंगी DNA में अंतर

क्र०सं०पुनरावृत्ति DNAअनुषंगी DNA
1.यह DNA के फैले हुए भाग हैं, जो जीनोम में प्रतिलिपि में उपस्थित नाइट्रोजन क्षार के अनुक्रम हैं।ये DNA के छोटे-छोटे शिखर हैं।
2.पुनरावृत्ति DNA क्रम रेन्डम हो सकता है या नहीं भी।इसके नाइट्रोजन क्षार में पुनरावृत्ति क्रम रेन्डम होता है।
3.इसमें विभिन्नताएँ उपस्थित हो सकती है या नहीं भी।इसमे विभिन्नताएँ गुणसूत्र युग्मन की अव्यवस्था के समय होती हैं।
(ख) एमआरएनए और टीआरएनए में अंतर
क्र०सं०एम आर एन ए (mRNA)टी आर एन ए (tRNA)
1.यह कूट सूचनाएँ ले जाता है।ये अमीनो अम्ल के संयोजन हेतु सूचना लाता है व पॉलीपेप्टाइड में इसके संयोजन हेतु एक प्रतिकूट ले जाता है।
2.इसमें नाइट्रोजन समक्षार रूपान्तरित नहीं होते हैं।इसमें रूपान्तरित होते हैं।
3.इसका आणविक भार 2,00,000-5,00,000 होता है।इसका आणविक भार 25,000-30,000 तक होता है।
(ग) टेम्पलेट रज्जु और कोडिंग रज्जु में अंतर
क्र०सं०टेम्पलेट रज्जुकोडिंग रज्जु
1.यह अनुलेखन में भाग लेता है।यह अनुलेखन में भाग नहीं लेता है।
2.इसमें ध्रुवत्व 3' → 5' होता है।इसमें ध्रुवत्व 5' → 3' होता है।
3.न्यूक्लिओटाइड क्रम, mRNA में मौजूद क्रम से परिपूर्ण होता है।न्यूक्लिओटाइड क्रम, mRNA में मौजूद क्रम जैसे होते हैं सिवाय U के स्थान पर T होता है।

In simple words: This question differentiates between several key molecular biology terms: repetitive vs. satellite DNA, mRNA vs. tRNA functions and structure, and the roles of template vs. coding strands in transcription. Each pair has distinct characteristics related to their sequence, function, and involvement in genetic processes.

🎯 Exam Tip: For differentiation questions, a tabular format is often preferred. Focus on 2-3 distinct points for each pair, highlighting their structural, functional, or positional differences.

 

Question 9. स्थानान्तरण के दौरान राइबोसोम की दो मुख्य भूमिकाओं की सूची बनाइए ।
Answer: स्थानान्तरण (Translation) – इस प्रक्रिया में ऐमीनो अम्लों के बहुलकन (polymerisation) से पॉलिपेप्टाइड का निर्माण होता है। ऐमीनो अम्लों के क्रम व अनुक्रम सन्देशवाहक आर०एन०ए० में पाए जाने वाले क्षारों के अनुक्रम पर निर्भर करते हैं। ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड बन्ध (peptide bonds) द्वारा जुड़े रहते हैं। स्थानान्तरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला राइबोसोम से पृथक् हो जाती है।
चित्र-राइबोसोम पर m-R.N.A. तथा t-R.N.A. अणुओं की स्थिति।
स्थानान्तरण में राइबोसोम की भूमिका
1. राइबोसोम का छोटा सबयूनिट m-R.N.A. के प्रथम कोडॉन (AUG) के साथ बन्धित होकर समारम्भ कॉम्प्लैक्स (initiation complex) ऐमीनो ऐसिल t-R.N.A. बनाता है जिसकी पहचान प्रारम्भक t-R.N.A. द्वारा की जाती है। ऐमीनो अम्ल t-R.N.A. से जुड़कर एक जटिल रचना बनाते हैं जो आगे चलकर t-R.N.A. के प्रति प्रकूट (anticodon) से पूरक क्षार युग्म बनाकर m-R.N.A. के उचित आनुवंशिक कोडॉन से जुड़ जाती है।
2. राइबोसोम के बड़े सबयूनिट पर t-R.N.A. अणुओं के जुड़ने के लिए दो खाँच होती हैं, इन्हें P-site या दाता स्थल और A-site या ग्राही स्थल कहते हैं। P-site (दाता-स्थल) पर पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला को धारण करने वाला t-R.N.A. जुडता है। A-site (ग्राही स्थल) पर ऐमीनो ऐसिल t-R.N.A. जुड़ता है। बड़े सबयूनिट के पेप्टाइड सिन्थेटेज (peptide synthetase) एन्जाइम पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के ऐमीनो अम्ल के -COOH तथा ऐमीनो ऐसिल t-R.N.A. के ऐमीनो अम्ल के – NH, के मध्य पेप्टाइड बन्ध बनाता है।
In simple words: Ribosomes are crucial for protein synthesis (translation). Their main roles include initiating translation by binding mRNA and the first tRNA, and providing two sites (P-site and A-site) for tRNAs to bind. The large subunit also facilitates peptide bond formation between amino acids, extending the polypeptide chain.

🎯 Exam Tip: Focus on the ribosome's role in mRNA binding, tRNA accommodation (P- and A-sites), and catalyzing peptide bond formation as key functions in translation.

 

Question 10. उस संवर्धन में जहाँ ई० कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोस डालने पर लैक-ओपेरॉन उत्प्रेरित होता है, तब कभी संवर्धन में लैक्टोस डालने पर लैक-ओपेरॉन कार्य करना क्यों बन्द कर देता है?
Answer: ओपेरॉन संकल्पना
मनुष्य की आँत में पाए जाने वाले जीवाणु ई० कोलाई सामान्यतया लैक्टोस के अपचय से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। जैकब एवं मोनोड (Jacob & Monod, 1961) ने पता लगाया कि इसके D.N.A. में तीन जीन का एक समूह लैक्टोस का अपचय करने वाले तीन एन्जाइम्स के संश्लेषण से सम्बन्धित होता है। पोषण माध्यम में लैक्टोस होता है तो ये जीन सक्रिय होते हैं। पोषण माध्यम में लैक्टोस के अभाव में ये निष्क्रिय रहते हैं। जैकब एवं मोनोड ने इस जीन की सक्रियता के नियमन के लिए ओपेरॉन संकल्पना (operon concept) प्रस्तुत की।
ओपेरॉन संकल्पना के अनुसार जीन की सक्रियता का नियमन अनुलेखन स्तर पर प्रेरण या दमन (induction or repression) द्वारा होता है। लैक्टोस का अपचय करने वाले एन्जाइम्स – गैलेक्टोसाइडेज (ẞ-galactosidase), गैलेक्टोस परमीएज (galactose permease) तथा थायोगैलेक्टोसाइडेज ट्रान्सऐसीटिलेज (thiogalactosidase transacetylase) हैं। इनके संरचनात्मक जीन्स (structural genes) को क्रमशः सिस्ट्रॉन-z, सिस्ट्रॉन-y तथा सिस्ट्रॉन-a द्वारा प्रदर्शित करते हैं। ये एक-दूसरे के निकट स्थित होते हैं। इनमें परस्पर समन्वय होता है।
तीन जीन इनको कन्ट्रोल करते हैं, इन्हें रेगुलेटर जीन (regulator gene), प्रोमोटर जीन (promoter gene) तथा ओपरेटर जीन (operator gene) कहते हैं। किसी उपापचयी तन्त्र में एन्जाइम्स को कोड करने वाले जीन सामान्यतया समूह (cluster) के रूप में गुणसूत्र पर स्थित होती हैं। ये एक कार्यक जटिल (functional complex) बनाती हैं। इस पूरे तन्त्र को लैक ओपेरॉन कहते हैं। इसमें संरचनात्मक जीन (structural genes), प्रोमोटर जीन (promoter gene), ओपरेटर जीन (operator gene) तथा रेगुलेटर जीन (regulater gene) आदि मिलती हैं।
लैक ओपेरॉन = रेगुलेटर जीन + प्रोमोटर जीन + ओपेरेटर जीन + संरचनात्मक जीन
लैक ओपेरॉन का प्रकार्य
(A) लैक्टोस की अनुपस्थिति में (In absence of Lactose) – लैक्टोस प्रेरक की अनुपस्थिति में
रेगुलेटर जीन एक लैक निरोधक या दमनकारी प्रोटीन बनाता है। यह ओपरेटर जीन से बन्धित होकर इसके अनुलेखन को रोकता है। इसके फलस्वरूप संरचनात्मक जीन m-R.N.A. का संश्लेषण नहीं कर पाते और प्रोटीन संश्लेषण रुक जाता है। यह दमनकर (repression) का उदाहरण है।

P
i
Po
Z
y
a IN ABSENCE OF INDUCER
REPRESSOR MR.N.A.
REPRESSOR BINDS TO THE OPERATOR
REGION(0) AND PREVENTS R.N.A.
POLYMERASE FROM TRANSCRIBING
THE OPERON
REPRESSOR

p
i
P
0
Z
y
a
IN PRESENCE OF INDUCER
TRANSCRIPTION
REPRESSOR MR.N.A
LAC MR.N.A.
TRNASLATION
INDUCER
B-GALACTO- PERMEASE TRANS-
SIDASE ACETYLASE
(INACTIVE REPRESSOR)
चित्र-लैक ओपेरॉन का चित्रीय निरूपण।
(B) लैक्टोस की उपस्थिति में (In presence of Lactose) – माध्यम में लैक्टोस प्रेरक के उपस्थित होने पर प्रोमोटर कोशिका में प्रवेश करके रेगुलेटर जीन से उत्पन्न दमनकर से बन्धित होकर जटिल यौगिक बनाता है। इसके कारण दमनकर ओपरेटर से बन्धित नहीं हो पाता। और ओपरेटर स्वतन्त्र रहता है। यह R.N.A.-पॉलिमरेज को प्रोमोटर जीन के समारम्भन स्थल से बन्धित होने के लिए प्रेरित करता है जिसके फलस्वरूप पॉलिसिस्ट्रोनिक लैक m-R.N.A. का अनुलेखन होता है। यह लैक्टोस अपचय के लिए आवश्यक तीनों एन्जाइम्स को कोडित करता है। इस क्रिया को एन्जाइम उत्प्रेरण कहते हैं। यह उत्प्रेरण या प्रेरण (induction) का उदाहरण है। इसमें लैक्टोस उत्प्रेरक का कार्य करता है।
(C) सहदमनकर (Co-repressor) – कभी-कभी मेटाबोलाइट (लैक्टोस) से बन्धित होने पर निरोधक या दमनकर की संरचना में परिवर्तन हो जाता है। यह ओपरेटर से बन्धित होकर इसके अनुलेखन (transcription) को रोकता है। इसमें मेटाबोलाइट (लैक्टोस) को सहदमनकर कहते हैं, क्योंकि यह ओपरेटर स्थल (operator site) को निष्क्रिय करने के लिए दमनकर को सक्रिय करता है।
In simple words: The lac operon stops functioning even with lactose if the cell prefers glucose, or if the lactose concentration drops significantly, causing the repressor to reactivate. The lac operon is induced by lactose, which inactivates the repressor, allowing transcription of genes for lactose metabolism.

🎯 Exam Tip: The lac operon is a classic example of gene regulation. Key elements to remember are the repressor, operator, promoter, structural genes (Z, Y, A), and the role of lactose as an inducer.

 

Question 11. निम्न के कार्यों का वर्णन (एक अथवा दो पंक्तियों में) कीजिए –
1. उन्नायक (प्रोमोटर)
2. अन्तरण आर०एन०ए० (t-RNA)
3. एक्जॉन (Exons)

Answer:
1. प्रोमोटर – DNA का यह अनुक्रम जीन अनुलेखन इकाई बनाता है तथा अनुलेखन इकाई में स्थित टेम्पलेट व कूटलेखन रज्जुक का निर्धारण करता है।
2. tRNA – tRNA प्रोटीन संश्लेषण के दौरान अमीनो अम्लों को कोशिकाद्रव्य से राइबोसोम तक स्थानान्तरित करता है।
3. एक्जॉन (Exon) – एक्जॉन में नाइट्रोजनी क्षारकों का अनुक्रम होता है तथा ये mRNA के संश्लेषण में सहायता करते हैं।
In simple words: A promoter is a DNA sequence that initiates gene transcription and defines the template and coding strands. tRNA carries specific amino acids to the ribosome during protein synthesis. Exons are coding segments of a gene that are expressed in mature mRNA.

🎯 Exam Tip: For each term, clearly define its role in gene expression. Promoter initiates transcription, tRNA transports amino acids, and exons are the expressed parts of a gene.

 

Question 12. मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा जाता है?
Answer: मानव जीनोम परियोजना एक अत्यन्त व्यापक स्तर की योजना है जिसके अन्तर्गत मनुष्य के जीनोम में उपस्थित समस्त जीनों की पहचान की जाती है। मानव जीनोम में \(3 \times 10^9\) क्षार युग्म हैं तथा प्रति क्षार पहचानने के लिए तीन अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है। इस प्रकार संपूर्ण योजना पर लगभग 9 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा। ज्ञात अनुक्रमों का संग्रह करने के लिए 1000 पृष्ठों की लगभग 3300 पुस्तकों की आवश्यकता होगी, यदि प्रत्येक पृष्ठ पर 10000 शब्द लिखे जायें। इस योजना को पूरी होने में 13 वर्ष का समय अनुमानित किया गया है।
अनेक देशों के हजारों वैज्ञानिक एक साथ इस पर कार्य करते हैं तो इसकी प्रथम प्रक्रिया पूर्ण होने में 10 वर्ष का समय लगता है। इतने स्तर के आँकड़ों के संग्रह, समापन व विश्लेषण के लिए उच्च कोटि के सांख्यिकीय साधनों की आवश्यकता होगी। अतः अपने इस वृहद् स्तर के कारण यह योजना, महापरियोजना कहलाती है।
In simple words: The Human Genome Project is called a 'megaproject' due to its immense scale and complexity: sequencing approximately 3 billion base pairs, involving thousands of scientists worldwide, requiring vast computational resources, and costing billions of dollars, with a long timeline.

🎯 Exam Tip: When explaining why HGP is a "megaproject," mention its scale (billions of base pairs), cost (billions of dollars), duration (years), and the global collaboration of scientists and computational resources required.

 

Question 13. डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए। (2014, 15, 16, 17, 18)
Answer: डी०एन०ए० अंगुलिछापी
डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्टिंग तकनीक (अंगुलिछापी) को सर्वप्रथम एलेक जेफ्रे (Alec Jaffreys) ने इंग्लैण्ड में विकसित किया था। इसकी सहायता से विभिन्न व्यक्तियों अथवा जीवधारियों के मूल आनुवंशिक पदार्थ (D.N.A.) में भिन्नताओं को देखा जा सकता है। जैसा कि ज्ञात है कि जीवधारी की प्रजाति के सभी सदस्यों के डी०एन०ए० प्रारूप भिन्न होते हैं। यही कारण है कि समरूपी जुड़वाँ (identical twins) को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का फिंगर प्रिन्ट एक-दूसरे से मेल नहीं करता। प्रत्येक जीवधारी की सभी कोशिकाओं में एक जैसा डी०एन०ए० पाया जाता है। डी०एन०ए० के कारण एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से भिन्न होता है। डी०एन०ए० के फिंगर प्रिन्टिग द्वारा डी०एन०ए० में स्थित उन क्षेत्रों की पहचान की जाती है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में किसी भी मात्रा में भिन्नता दर्शाते हैं।
डी०एन०ए० के इन्हीं क्षेत्रों के कारण शरीर में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। इन विभिन्नता दर्शाने वाले सैटेलाइट डी०एन०ए० (Satellite D.N.A.) को प्रोब (परीक्षण करने वाली सलाई) की भाँति प्रयोग करते हैं। इसमें काफी बहुरूपता होती है। एक्स-रे फिल्म पर एक पट्टिकाओं (bands) के क्रम के रूप में प्राप्त करके उनकी स्थिति, विशिष्टता और पहचान कर सकते हैं। किसी एक व्यक्ति के डी०एन०ए० के क्रम पट्टियों के रूप में अनिवार्य रूप से विशिष्ट होते हैं। समरूप जुड़वाँ के डी०एन०ए० पूर्णरूपेण समरूप हो सकते हैं।
चित्र-कुछ प्रतिनिधि गुणसूत्र गुणसूत्र में डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट का चित्रात्मक प्रदर्शन जिसमें वी०एन०टी०आर० के विभिन्न प्रतिरूप संख्या दर्शाए गए हैं। समझने हेतु विभिन्न संकेत का उपयोग जैल (gel) में स्थित प्रत्येक पट्टी के उद्गम का पता लगाने में किया गया है। एक गुणसूत्र के के दो ऐलील्स (पैतृक व मातृक) में वी०एन०टी०आर० के विभिन्न प्रतिरूप संख्या स्थित हैं। आपराधिक स्थल से प्राप्त डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट 'बी' व्यक्ति के डी०एन०ए० के नमूने से मिलता है।
इन पट्टियों का परिचित्र इलेक्ट्रोफोरेसिस तथा एक रेडियोऐक्टिव पदार्थ की सहायता से प्राप्त किया जाती है। विद्युत क्षेत्र की उपस्थिति में क्षारों की मात्रा विलोमानुपाती ढंग से दूरियाँ तय करती है जो कि बैण्ड्स या पट्टिकाओं के रूप में दृष्टिगोचर होती है।
डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट विभिन्न ऊतकों (खून, बाल पुटक, त्वचा, अस्थि, लार, शुक्राणु आदि) से प्राप्त किए जा सकते हैं। डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट का उपयोग अपराध मामलों जैसे-खूनी, बलात्कारी को पहचानने के लिए, पितृत्व के झगड़ों में पारिवारिक सम्बन्धों को ज्ञात करने आदि में किया जाता है।
In simple words: DNA fingerprinting is a technique to identify individuals based on unique variations in their DNA sequences, particularly repetitive regions. It creates a distinct banding pattern, useful in forensics (identifying criminals), paternity disputes, and establishing familial relationships.

🎯 Exam Tip: When discussing DNA fingerprinting, highlight its principle (variable number tandem repeats or VNTRs), the key steps (DNA extraction, amplification, gel electrophoresis), and its practical applications in forensics and paternity testing.

 

Question 14. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए
1. अनुलेखन, (2015)
2. बहुरूपता,
3. स्थानांतरण,
4. जैव सूचना विज्ञान

Answer:
1. अनुलेखन (Transcription) – DNA के रज्जुक में कूट के रूप में निहित आनुवंशिक सूचनाओं का mRNA में प्रतिलिपिकरण, अनुलेखन कहलाता है। इस प्रक्रिया के लिए RNA पॉलीमरेज नामक एंजाइम सहायक होता है। सर्वप्रथम DNA के न्यूक्लिओटाइड्स बनते हैं। तत्पश्चात् DNA रज्जुक अलग होकर साँचे के समान कार्य करने लगते हैं जिसके अनुसार नयी श्रृंखला में क्षारक क्रम व्यवस्थित होते हैं व H-बंधों द्वारा आपस में जुड़ जाते हैं।
2. बहुरूपता (Polymorphism) – जीन जनसंख्या में आनुवंशिक उत्परिवर्तनों का, उच्च आवृत्ति में होना, बहुरूपता कहलाता है। ऐसे उत्परिवर्तन DNA अनुक्रमों के परिवर्तित होने के कारण उत्पन्न होते हैं तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होकर एकत्रित होते हैं तथा बहुरूपता का कारण बनते हैं। बहुरूपता अनेक प्रकार की होती है तथा इसमें एक ही न्यूक्लिओटाइड में अथवा वृहद स्तर पर परिवर्तन होते हैं।
3. स्थानान्तरण (Translation) – mRNA न्यूक्लिओटाइड की श्रृंखलाओं का अमीनो अम्ल की | पॉलीपेप्टाइड शृंखलाओं में परिवर्तित होना, स्थानान्तरण कहलाता है। यह प्रक्रिया राइबोसोम पर, प्रोटीन संश्लेषण के दौरान होती है। इसमें सर्वप्रथम एंजाइम व ATP द्वारा अमीनो अम्ल का सक्रियकरण होता है। सक्रिय अमीनो अम्ल tRNA पर स्थानांतरित होते हैं वे संश्लेषण प्रारंभ हो जाता है। तत्पश्चात् पॉलीपेप्टाइड अनुक्रम निर्धारित होते हैं । tRNA अणुओं के मध्य उपस्थित पेप्टाइड स्थल द्वारा पेप्टाइड बंध निर्मित होते हैं।
4. जैव सूचना विज्ञान (Bioinformatics) – जीव विज्ञान का वह क्षेत्र जिसके अंतर्गत जीवों के जीनोम संबंधी आँकड़ों का संग्रह, विश्लेषण किया जाता है, जैव सूचना विज्ञान कहलाता है। इसमें मानव जीनोम के मानचित्र बनाये जाते हैं वे DNA के अनुक्रमों को पंक्तिबद्ध किया जाता है। इसका उपयोग कृषि सुधार, ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा आदि में किया जाता है।
In simple words: Transcription is making mRNA from a DNA template. Polymorphism is genetic variation within a population. Translation is converting mRNA into protein. Bioinformatics is using computational tools to analyze biological data, especially genomic sequences.

🎯 Exam Tip: For each term, provide a concise definition and briefly mention its significance or a key associated factor. This demonstrates broad understanding of core genetic concepts.

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

 

Question 1. फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध उपस्थित है – (2017)
(क) एडीपी में ।
(ख) एटीपी में
(ग) सी०एएमपी में
(घ) इनमें से किसी में नहीं

Answer: (घ) इनमें से किसी में नहीं
In simple words: A phosphodiester bond links nucleotides in DNA and RNA, forming the backbone. It is not found in ADP, ATP, or cAMP, which are individual nucleotide derivatives or modified nucleotides.

🎯 Exam Tip: Remember that phosphodiester bonds are characteristic of the nucleic acid backbone, linking sugar-phosphate units in polymers like DNA and RNA, not in monomers or energy molecules like ATP.

 

Question 2. हरगोविन्द खुराना जाने जाते हैं – (2015, 17)
(क) प्रोटीन संश्लेषण के लिए
(ख) RNA संरचना की खोज के लिए
(ग) DNA संरचना की खोज के लिए
(घ) DNA लाइगेज एन्जाइम की खोज के लिए

Answer: (क) प्रोटीन संश्लेषण के लिए
In simple words: Har Gobind Khorana is renowned for his work on synthesizing RNA sequences with known codons, which helped decipher the genetic code and understand how amino acids are specified during protein synthesis.

🎯 Exam Tip: Associate Har Gobind Khorana with his significant contributions to cracking the genetic code and artificial synthesis of RNA, which is directly linked to protein synthesis.

 

Question 3. डी०एन०ए० और आर०एन०ए० में समानता है – (2017)
(क) दोनों न्यूक्लियोटाइड्स की पॉलीमर श्रृंखला है।
(ख) दोनों में एक समान शर्करा पायी जाती है।
(ग) दोनों एक समान पाइरीमिडाइन्स से युक्त होते हैं।
(घ) दोनों इकहरी पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं के रूप में होते हैं।

Answer: (क) दोनों न्यूक्लियोटाइड्स की पॉलीमर श्रृंखला है।
In simple words: Both DNA and RNA are nucleic acids, meaning they are polymers made up of repeating nucleotide units. This is their fundamental structural similarity despite differences in sugar, one base, and typical strandedness.

🎯 Exam Tip: The most fundamental similarity between DNA and RNA is their polymeric nature, both being chains of nucleotides. Other options highlight their differences (sugar, bases, strandedness).

 

Question 4. संदेशवाहक आर०एन०ए० का निर्माण होता है – (2017)
(क) केन्द्रक में
(ख) राइबोसोम में
(ग) गॉल्जीकाय में
(घ) एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम में

Answer: (क) केन्द्रक में
In simple words: Messenger RNA (mRNA) is synthesized in the nucleus of eukaryotic cells through the process of transcription, where a DNA template is used to create an RNA copy.

🎯 Exam Tip: Remember that transcription, the process of mRNA synthesis, occurs in the nucleus in eukaryotes, while translation (protein synthesis) occurs in the cytoplasm on ribosomes.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. आनुवंशिकता के गुणसूत्रीय सिद्धान्त को किसने प्रतिपादित किया? (2009)
Answer: सट्टन तथा बोवेरी (Sutton & Boveri, 1902) ने।
In simple words: Sutton and Boveri proposed the chromosomal theory of inheritance, stating that genes are located on chromosomes and that chromosomes are the basis for genetic inheritance.

🎯 Exam Tip: Always associate Sutton and Boveri with the Chromosomal Theory of Inheritance, which linked Mendelian factors (genes) to chromosome behavior during meiosis.

 

Question 2. जीन की परिभाषा दीजिए। ये कहाँ पाये जाते हैं? (2014)
Answer: एक जीव के किसी भी लक्षण को निर्धारित करने वाले मेंडेलियन कारक को जीन कहते हैं। ये आनुवंशिक पदार्थ की एक प्रकार्यक इकाई होती है। जीन गुणसूत्र पर उपस्थित होते हैं।
In simple words: A gene is a functional unit of inheritance, a segment of DNA that codes for a specific trait or protein. Genes are located on chromosomes within the nucleus of a cell.

🎯 Exam Tip: Define a gene as the fundamental unit of heredity, a segment of DNA, and specify its location on chromosomes to score well.

 

Question 3. अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। (2014)
डी०एन०ए० →..... प्रोटीन्स" अणुजैविकी का केन्द्रीय सिद्धान्त है।

Answer: “डी०एन०ए० \(\rightarrow\) आर०एन०ए० \(\rightarrow\) प्रोटीन्स" अणुजैविकी का केन्द्रीय सिद्धान्त है।
In simple words: The central dogma of molecular biology states that genetic information flows from DNA to RNA (transcription), and then from RNA to protein (translation).

🎯 Exam Tip: The central dogma (DNA \(\rightarrow\) RNA \(\rightarrow\) Protein) is a core concept. Make sure to accurately fill in the missing step: RNA.

 

Question 4. न्यूक्लियोसाइड्स तथा न्यूक्लियोटाइड्स में अन्तर बताइए । (2010, 14)
Answer:
1. एक न्यूक्लियोटाइड न्यूक्लिक अम्ल की एक पूर्ण इकाई है, जबकि न्यूक्लियोसाइड में एक फॉस्फेट मूलक (\(PO_4\)) की कमी होती है।
2. स्वभाव में न्यूक्लियोसाइड्स क्षारकीय होते हैं जबकि न्यूक्लियोटाइड्स अम्लीय होते हैं।
In simple words: A nucleoside consists of a nitrogenous base linked to a sugar. A nucleotide is a nucleoside with one or more phosphate groups attached, making it the monomer of DNA and RNA.

🎯 Exam Tip: The key difference is the presence of a phosphate group. Nucleosides = Base + Sugar. Nucleotides = Base + Sugar + Phosphate. This difference also affects their acidity.

 

Question 5. न्यूक्लिओटाइड्स में पायी जाने वाली दो शर्कराओं के नाम सूत्र सहित लिखिए। (2010, 11)
Answer:
1. राइबोज शर्करा – \(C_5H_{10}O_5\) तथा
2. डीऑक्सीराइबोज शर्करा – \(C_5H_{10}O_4\)
In simple words: The two sugars found in nucleotides are ribose (\(C_5H_{10}O_5\)), present in RNA, and deoxyribose (\(C_5H_{10}O_4\)), present in DNA. Deoxyribose lacks an oxygen atom at the 2' carbon compared to ribose.

🎯 Exam Tip: Clearly state the names (Ribose and Deoxyribose) and their chemical formulas. Emphasize that ribose is in RNA and deoxyribose in DNA, and highlight the difference in one oxygen atom.

 

Question 6. न्यूक्लिओटाइड्स में पाये जाने वाले प्यूरीन के नाम लिखिए।
Answer: एडीनीन (adenine) तथा ग्वानीन (guanine)।
In simple words: The purine bases found in nucleotides are Adenine (A) and Guanine (G). They are characterized by their double-ring structure.

🎯 Exam Tip: Remember that purines are Adenine and Guanine (double-ring structure), while pyrimidines are Cytosine, Thymine, and Uracil (single-ring structure).

 

Question 7. आर०एन०ए० तथा डी०एन०ए० का पूरा नाम लिखिए। (2015)
Answer: आर०एन०ए० = राइबो न्यूक्लिक ऐसिड
डी०एन०ए० = डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड
In simple words: RNA stands for Ribonucleic Acid, and DNA stands for Deoxyribonucleic Acid. These are the two main types of nucleic acids.

🎯 Exam Tip: This is a basic recall question. Ensure correct spelling for "Ribonucleic" and "Deoxyribonucleic".

 

Question 8. प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक डी०एन०ए० में अन्तर बताइए। (2012)
Answer: प्रोकैरियोटिक DNA के साथ प्रोटीन जुड़े नहीं रहते जबकि यूकैरियोटिक DNA के साथ हिस्टोन प्रोटीन जुड़े रहते हैं।
In simple words: Prokaryotic DNA is typically circular and free in the cytoplasm, not associated with histone proteins. Eukaryotic DNA is linear, located in the nucleus, and highly organized with histone proteins to form chromatin.

🎯 Exam Tip: The primary distinction lies in histone association and structural organization. Prokaryotic DNA lacks histones and is often circular, while eukaryotic DNA has histones and is linear.

 

Question 9. यूकैरियोटिक कोशिकाओं में कौन-से दो प्रकार के डी०एन०ए० पाये जाते हैं?
Answer: B – DNA तथा Z – DNA
In simple words: In eukaryotic cells, the most common DNA forms are B-DNA (right-handed helix) and Z-DNA (left-handed helix), which can exist under specific physiological conditions.

🎯 Exam Tip: Remember B-DNA as the standard right-handed helix and Z-DNA as the less common left-handed helix, which can form under certain conditions like high salt concentrations.

 

Question 10. Z – DNA क्या है? इसके प्रत्येक कुण्डल में कितने न्यूक्लिओटाइड्स होते हैं?
Answer: उच्च लवणता की स्थिति में B – DNA परिवर्तित होकर Z – DNA बनाता है। इसमें कुण्डलन वामावर्त होता है। कुण्डल का व्यास \(18 \text{ Å}\) तथा प्रत्येक कुण्डल में 12 जोड़ी न्यूक्लिओटाइड्स होते हैं।
In simple words: Z-DNA is a left-handed helical form of DNA that can arise from B-DNA under high salt concentrations. It has 12 base pairs per turn and a narrower diameter than B-DNA.

🎯 Exam Tip: Key features of Z-DNA to recall are its left-handed helical structure, 12 base pairs per turn, and its formation under specific conditions, differentiating it from the more common B-DNA.

 

Question 11. डी०एन०ए० अणु का द्विकुण्डलित मॉडल किसने और कब प्रतिपादित किया? (2011)
Answer: डी०एन०ए० अणु का द्विकुण्डलित मॉडल 1953 ई० में वाटसन, क्रिक, विलकिन्स व फ्रैंकलिन (J.D. Watson, F.H.C. Crick, M.H.F. Wilkins and R. Franklin) नामक वैज्ञानिकों ने प्रतिपादित किया। इनके इस कार्य के लिए इन्हें सन् 1962 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
In simple words: The double-helical model of DNA was proposed in 1953 by James Watson and Francis Crick, with contributions from Maurice Wilkins and Rosalind Franklin. They received the Nobel Prize in 1962 for this groundbreaking discovery.

🎯 Exam Tip: This is a historical fact. Remember the key scientists (Watson, Crick, Wilkins, Franklin) and the year (1953) of the DNA double helix model proposal, as well as the Nobel Prize year (1962).

 

Question 12. पारक्रमण (transduction) क्या है? (2014)
Answer: पारक्रमण वह प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत वायरस (विषाणु) के द्वारा DNA का स्थानान्तरण एक जीवाणु से दूसरे जीवाणु में किया जाता है।
In simple words: Transduction is a process of horizontal gene transfer where bacteriophages (viruses that infect bacteria) transfer genetic material from one bacterium to another.

🎯 Exam Tip: Define transduction clearly as gene transfer by a virus (bacteriophage) between bacteria. It's an important mechanism of genetic variation in bacteria.

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. डीऑक्सीराइबोज शर्करा क्या है? इस शर्करा की अणु संरचना बनाइए । (2012, 14)
Answer: डीऑक्सीराइबोज शर्करा (deoxyribose sugar) DNA में पाई जाती है। यह पाँच कार्बन युक्त (5C) होती है। इसका पाँचवाँ कार्बन परमाणु वलय से बाहर होता है। शर्करा का पहला कार्बन परमाणु हमेशा नाइट्रोजन क्षारक के साथ ग्लाइकोसिडिक बन्ध (glycosidic bond) द्वारा जुड़ा रहता है जबकि तीसरा तथा पाँचवाँ कार्बन परमाणु हमेशा फॉस्फेट अणु के साथ जुड़ता है। दो शर्करा अणु एक-दूसरे के साथ तीसरे कार्बन (3C) तथा पाँचवें कार्बन (5C) के साथ एक फॉस्फेट अणु फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (phosphodiester bond) द्वारा जुड़े रहते हैं।
चित्र-डीऑक्सीराइबोज शर्करा
In simple words: Deoxyribose is a five-carbon sugar found in DNA. It is a key component of nucleotides, linking to a nitrogenous base via a glycosidic bond and to a phosphate group via ester bonds to form the DNA backbone.

🎯 Exam Tip: When describing deoxyribose, emphasize its 5-carbon structure and its role in forming the DNA backbone by connecting to a nitrogenous base and phosphate groups. A clear structural diagram (if asked) is also important.

 

Question 2. DNA अणु की संरचना में चारगैफ के नियमों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए। (2012)
Answer: चारगैफ (Chargaff) ने विभिन्न जीवों के DNA का अध्ययन किया और बताया कि
1. सभी DNA अणुओं में प्यूरीन क्षारक की मात्रा पिरीमिडीन क्षारक के बराबर होती है। अतः \(\frac{\text{adenine+guanine}}{\text{purine}} = \frac{\text{thymine+cytosine}}{\text{pyrimidine}}\)
2. भिन्न-भिन्न जातियों के जीवों के DNA में एडीनीन + थाइमीन तथा ग्वानीन + साइटोसीन का अनुपात \((A+T : G+C)\) भिन्न-भिन्न होता है परन्तु एक ही जातियों के जीवों में यह समान होता है।
3. एक ही जीव-जाति के सदस्यों में पाये जाने वाले DNA के कुल अणुओं में क्षारकों की संख्या समान होती है।
उपर्युक्त विचारों को “चारगैफ नियम” (Chargaff's rule) के रूप में जाना जाता है। वाटसन एवं क्रिक (Watson and Crick) ने भी DNA का मॉडल प्रस्तुत करने के लिये चारगैफ के नियमों की सहायता ली।
In simple words: Chargaff's rules state that in DNA, the amount of Adenine equals Thymine (A=T), and Guanine equals Cytosine (G=C). These rules were crucial for Watson and Crick in deducing the double-helix structure of DNA with complementary base pairing.

🎯 Exam Tip: Explain both aspects of Chargaff's rules (A=T, G=C, and \(A+G=T+C\)) and highlight their significance in establishing the complementary base pairing and double-helical structure of DNA.

 

Question 3. डी०एन०ए० तथा आर०एन०ए० में अन्तर लिखिए। (2009, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17)
Answer: डी०एन०ए० तथा आर०एन०ए० में अन्तर

डी०एन०ए० (DNA)आर०एन०ए० (RNA)
• DNA में डीऑक्सीराइबोज (deoxyribose) शर्करा होती है।• RNA में राइबोज (ribose) शर्करा होती है।
• थाइमीन (thymine) नाइट्रोजन बेस होता है।• थाइमीन के स्थान पर यूरेसिल (uracil) नाइट्रोजन बेस होता है।
• अणु दो लम्बे, कुण्डलित तथा एक-दूसरे के पूरक सूत्रों (helices) का बना होता है।• अणु में केवल एक ही सूत्र (helix) होता है।
• यह आनुवंशिक पदार्थ (genetic material) है और कोशिका में होने वाली सभी क्रियाओं पर आर०एन०ए० के द्वारा नियन्त्रण करता है।• यह आनुवंशिक पदार्थ नहीं है और प्रोटीन संश्लेषण में विशेष योगदान देता है। कुछ विषाणुओं में यह आनुवंशिक पदार्थ के रूप में होता है।
• यह केवल केन्द्रक के क्रोमेटिन सूत्रों (chromatin threads) में ही पाया जाता है।• यह केन्द्रक के केन्द्रकीय द्रव्य, केन्द्रिक और कोशिकाद्रव्य में भी पाया जाता है।
• द्विगुणन (duplication or replication) के द्वारा अपने समान नये अणु उत्पन्न करता है।• द्विगुणन का गुण नहीं पाया जाता है। इसका निर्माण डी०एन०ए० अणुओं के द्वारा लिप्यन्तरण (transcription) से होता है।

In simple words: DNA and RNA are both nucleic acids, but they differ in their sugar (deoxyribose vs. ribose), one nitrogenous base (thymine in DNA, uracil in RNA), typical structure (double helix vs. single strand), and primary function (genetic material vs. protein synthesis/regulation).

🎯 Exam Tip: Use a comparative table to clearly present the differences. Focus on sugar type, presence of T vs U, double-stranded vs. single-stranded, and main functions as genetic material vs. gene expression.

 

Question 4. RNA कितने प्रकार के होते हैं? इनके कार्य बताइए । (2013, 16)
या
राइबोसोमल आर०एन०ए० पर टिप्पणी लिखिए। (2010)
या
प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के RNA अणुओं का वर्णन कीजिए। (2012)
या
विभिन्न प्रकार के आर०एन०ए० का नाम लिखिए। (2014)

Answer: आर०एन०ए० के प्रकार
RNA अधिक अणुभार वाली पॉलीन्यूक्लियोटाइड से मिलकर बना है। यह DNA से भिन्न होता है, क्योंकि इसमें डी-ऑक्सीराइबोज शर्करा के स्थान पर राइबोज शर्करा होती है और नाइट्रोजन बेस थाइमीन के स्थान पर यूरेसिल होता है। प्रत्येक कोशिका में RNA निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं –
1. सन्देशवाहक आर0एन0ए0 (mRNA) – इनका निर्माण केन्द्रक में उपस्थित DNA पर ट्रांसक्रिप्शन की क्रिया द्वारा होता है। ये कोशिका की कुल RNA का 3 – 5% होते हैं और इनका आणविक-भार 500,000 से 2,000,000 होता है। केन्द्रक में DNA साँचे पर इनका निर्माण होता है। सन् 1961 में फ्रैंसिस जैकब (Francis Jacob) तथा जैक्यू मोनाड (Jacques Monod) ने इन्हें सन्देशवाहक RNA अणुओं का नाम दिया।
कार्य – सन्देशवाहक RNA अणु केन्द्रक से बाहर कोशिकाद्रव्य में आ जाता है। यहाँ यह केन्द्रक से आदेश लेकर राइबोसोम पर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन बनाता है।
2. राइबोसोमल आर0एन0ए0 (rRNA) – ये RNA के संरचनात्मक (structural) अणु होते हैं। यह कोशिका की कुल RNA का 80% होता है। rRNA केन्द्रक में DNA से उत्पन्न होता है। तीनों प्रकार के RNA में यह सर्वाधिक समय तक क्रियाशील रहता है। प्रत्येक राइबोसोम का लगभग 65% भाग rRNA का तथा शेष 35% भाग प्रोटीन का होता है।
कार्य – rRNA राइबोसोम्स की रचना में भाग लेते हैं। यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करता है।
3. स्थानान्तरण आर0एन0ए0 (tRNA or sRNA) – यह कोशिका की कुल आर०एन०ए० का 15-18% होता है। यह कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है। ये सबसे छोटे व घुलनशील अणु होते हैं; अतः इन्हें विलेय RNA अणु (soluble RNA molecules) भी कहते हैं। इनको निर्माण केन्द्रक में DNA के साँचे (DNA template) पर होता है।
कार्य – ये विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लों को राइबोसोम्स पर लाते हैं, जहाँ प्रोटीन का संश्लेषण होता है।
In simple words: There are three main types of RNA: mRNA (messenger RNA), which carries genetic codes from DNA to ribosomes for protein synthesis; rRNA (ribosomal RNA), which forms the structural and catalytic core of ribosomes; and tRNA (transfer RNA), which transports specific amino acids to the ribosome according to the mRNA codons.

🎯 Exam Tip: For each RNA type (mRNA, rRNA, tRNA), identify its full name, primary function, relative abundance, and key structural features to provide a comprehensive answer.

 

Question 5. आनुवंशिक कूट या जेनेटिक कोड्स क्या हैं? आनुवंशिक कोड में पाये जाने वाले एक समारम्भ व एक समापन कोडॉन को स्पष्ट कीजिए। (2009, 10, 12, 16)
या
आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी कोई चार विशेषताएँ लिखिए। (2015, 17)
या
समारंभन कोडॉन एवं समापन कोडॉन से आप क्या समझते हैं? (2017)

Answer: आनुवंशिक कूट या जेनेटिक कोड
डी०एन०ए० (DNA) आनुवंशिक सूचनाओं या सन्देशों के टेप की भाँति है जिसमें नाइट्रोजन क्षारकों के अनुक्रमांक के रूप में आनुवंशिक सन्देश होते हैं। प्रोटीन में प्रायः विभिन्न प्रकार के 20 अमीनो अम्ल होते हैं परन्तु न्यूक्लिक अम्ल में केवल चार ही क्षारक होते हैं। इसे इस प्रकार भी कह सकते हैं कि प्रोटीन भाषा की वर्णमाला में 20 अमीनो अम्ल रूपी अक्षर (alphabets) होते हैं। इसी प्रकार न्यूक्लिक अम्लों की भाषा की वर्णमाला में चार क्षारक रूपी अक्षर होते हैं क्योंकि आनुवंशिक सूचना m-RNA से होकर प्रोटीन तक पहुँचती है, अतः RNA की भाषा का प्रोटीन की भाषा में अनुवाद करने के लिए एक शब्दकोष को तैयार करना आनुवंशिक कूट (genetic code) की समस्या थी।
एक चार अक्षरों की भाषा और दूसरी 20 अक्षरों की भाषा होने के कारण यह सम्भव नहीं है कि RNA भाषा का एक अक्षर अर्थात् एक क्षारक प्रोटीन भाषा के एक अक्षर अथवा एक अमीनो अम्ल के समतुल्य हो सके। इस प्रकार आनुवंशिक संकेत पद्धति में कुल \(4^3 = 4 \times 4 \times 4 = 64\) कोडॉन होते हैं।
इस सम्बन्ध में अनेक सिद्धान्त प्रस्तुत किये गये परन्तु क्रिक (EH.C. Crick) द्वारा प्रस्तुत सिद्धान्त ही सर्वाधिक मान्य है। इस सिद्धान्त के अनुसार प्रत्येक अमीनो अम्ल के लिए तीन नाइट्रोजन क्षारकों का एक अनुक्रम या त्रिक् कोड (triplet code) होता है; अतः आनुवंशिक कूट या जेनेटिक कोड डी०एन०ए० अणुओं में स्थित नाइट्रोजन क्षारकों का वह अनुक्रम है जिसमें प्रोटीन अणुओं के संश्लेषण के लिए सन्देश निहित रहते हैं।
कोडॉन (Codon) – न्यूक्लियोटाइड्स के उस समूह को जिसमें किसी एक अमीनो अम्ल के लिए सन्देश या कोड हो, कोडॉन (codon) कहते हैं; जैसे-AUG समारम्भ कोडॉन है।
एण्टीकोडॉन (Anticodon) – t-RNA में उपस्थित उस तीन क्षारक समूह को जो m-RNA में उपस्थित कोडॉन का पूरक हो, एण्टीकोडॉन (anticodon) कहते हैं।
त्रिक कोड (Triplet code) – गैमो (Gamow, 1954) ने तीन अक्षरीय कोड की सम्भावना प्रकट की। DNA व RNA में कुल चार न्यूक्लियोटाइड्स होते हैं और लगभग 20 अमीनो अम्लों के विन्यास का कोड (code) इनके विन्यास पर आधारित होता है। अगर यह मान लिया जाये कि प्रत्येक कोड केवल एक न्यूक्लिओटाइड का बना होता है तो इससे कुल चार कोड बनेंगे जो केवल 4 अमीनो अम्लों के विन्यास को नियन्त्रित कर सकते हैं। अगर प्रत्येक कोड को दो न्यूक्लियोटाइड्स का बना हुआ माना जाये तो \( (4 \times 4) \) केवल 16 कोड्स बनेंगे। ये भी 20 अमीनो अम्लों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। तीन न्यूक्लियोटाइड्स के बने कोड से \( (4 \times 4 \times 4 = 64) \) 64 कोड शब्द बनते हैं। ये बीस अमीनो अम्लों के लिए आवश्यकता से अधिक हो जाते हैं; अतः गैमो की तीन अक्षरीय कोड की सम्भावना सही है।
श्रृंखला का समारम्भ एवं समापन करने वाले कोडॉन
सिस्ट्रोन के प्रथम कोडॉन को समारम्भ कोडॉन (initiation codon) कहते हैं। यह पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला के कोडित होने के सन्देश को प्रारम्भ करता है। अधिकतर श्रृंखलाओं में AUG समारम्भ कोडॉन होता है। यह मेथिओनिन (methionine) नामक अमीनो अम्ल को कोडित करता है। इसी प्रकार सिस्ट्रोन का अन्तिम कोडॉन पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला का समापन करता है। इसे समापन कोडॉन (termination codon) कहते हैं। समापन कोडॉन तीन होते हैं-UAA, UGA तथा UAG । प्रारम्भ में जब इनके कार्य का ज्ञान नहीं था तो ये निरर्थक कोडॉन (nonsense codon) कहलाते थे ।
In simple words: The genetic code is a set of rules by which information encoded in genetic material (DNA or RNA) is translated into proteins. It consists of 64 triplet codons, with AUG being the start codon (coding for Methionine) and UAA, UGA, UAG being the stop codons that signal the termination of protein synthesis.

🎯 Exam Tip: Define genetic code as a triplet code, list its key characteristics (triplet, degenerate, unambiguous, universal, non-overlapping). Crucially, identify AUG as the start codon and UAA, UGA, UAG as the three stop codons.

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. डी०एन०ए० की आणविक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए तथा डी०एन०ए० के द्विगुणन में इसका महत्त्व समझाइए । (2009,12)
या
डी०एन०ए० की संरचना के वाटसन एवं क्रिक मॉडल को उपयुक्त चित्र बनाकर समझाइए । (2014, 16)
या
न्यूक्लिक अम्ल की परिभाषा लिखिए। वाटसन एवं क्रिक द्वारा प्रतिपादित डी०एन०ए० मॉडल की संरचना का वर्णन कीजिए। (2014)
या
वाटसन एवं क्रिक द्वारा प्रस्तुत डी०एन०ए० की रासायनिक संरचना का वर्णन कीजिए तथा इसकी आनुवंशिक पदार्थ के रूप में मान्यता का उल्लेख कीजिए। (2015, 17)

Answer: न्यूक्लिक अम्ल सर्वप्रथम आल्टमान (1889) ने केन्द्रकीय पदार्थ को निकालकर इसमें से प्रोटीन्स को पृथक् किया तथा शेष फॉस्फोरस युक्त पदार्थ को अम्लीय होने के कारण न्यूक्लिक अम्ल कहा। ये दो प्रकार के होते हैं-DNA व RNA
डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल (DNA) तथा इसकी संरचना
एक डी०एन०ए० (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल) अणु एक बहुलक (polymer) है जो आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरित करता है; अतः इसे आनुवंशिक अणु (molecule of heredity) भी कहते हैं। डी०एन०ए० (DNA = deoxyribo nucleic acid) की खोज फ्रीडरिक मीशर (Friedrich Miescher, 1869) ने की थी। सबसे पहले विलकिन्स तथा फ्रैंकलिन (Wilkins and Franklin, 1952) ने बताया कि डी०एन०ए० एक कुण्डलित (helical) संरचना होती है। 1953 ई० में वाटसन तथा क्रिक (Watson and Crick) ने डी०एन०ए० संरचना का द्विकुण्डलित मॉडल (Double Helix Model) प्रस्तुत किया।
यह दो लम्बी श्रृंखलाओं के बने दो। कुण्डल (helices) होते हैं जो आधारभूत रूप में विशेष इकाइयों जिन्हें न्यूक्लियोटाइड्स (nucleotides) कहा जाता है, से बने होते हैं। इस प्रकार, एक अणु में सहस्रों से लेकर लाखों तक न्यूक्लियोटाइड्स होते हैं अर्थात् ये श्रृंखलाएँ पॉलीन्यूक्लियोटाइड (polynucleotide) श्रृंखलाएँ होती हैं। इस प्रकार, डी०एन०ए० की संरचना अनेक बहुलकों (polymers) की श्रृंखलाओं (chains) के दोहरे होने से बनती है। ये श्रृंखलाएँ काफी लम्बी तथा अणु अत्यधिक बड़े होते हैं। प्रत्येक श्रृंखला का प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड एक विशिष्ट तथा जटिल संरचना है। यह स्वयं तीन प्रकार के अणुओं या मूलकों (radicals) से मिलकर बना होता है, जिनमें
1. एक पेन्टोज शर्करा (pentose sugar), डीऑक्सीराइबोज (deoxyribose) प्रकार की अर्थात् | यह एक पाँच कार्बन वाली शर्करा होती है।
2. एक फॉस्फेट (phosphate) मूलक जो एक अणु फॉस्फोरिक अम्ल (\(H_3PO_4\)) से बनता है।
3. एक नाइट्रोजन क्षारक (nitrogen base) जो दो प्रकार के तथा कुल चार क्षारकों में से एक होता है। ये इस प्रकार हैं
(क) प्यूरीन (purine) प्रकार के जिनमें 2-N रिंग होती है; ये हैं – एडीनीन (adenine) व ग्वानीन (guanine) तथा
(ख) पिरामिडीन (pyrimidine) प्रकार के जिनमें नाइट्रोजन की एकल रिंग होती है; उदाहरण हैं – साइटोसीन (cytosine) तथा थाइमीन (thymine) क्षारक ।
DNA के एक अणु में डीऑक्सीराइबोज शर्करा (deoxyribose sugar) का एक अणु क्षारक (base) के एक अणु से जुड़ा रहता है। इस यौगिक को डीऑक्सीराइबोसाइड (deoxyriboside) कहते हैं। यह एक न्यूक्लिओसाइड (nucleoside) है। अब यह न्यूक्लिओसाइड एक फॉस्फोरिक अम्ल (HI PO4) से मिलकर डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिओटाइड (deoxyribo nucleotide) बनाता है। न्यूक्लिओटाइड के एक अणु में क्षारक का अणु सदैव शर्करा के अणु से जुड़ता है। इसी तरह फॉस्फोरिक अम्ल का एक अणु भी शर्करा के एक अणु से जुड़ा रहता है।
चार विभिन्न नाइट्रोजन बेस होने के कारण डी०एन०ए० (DNA) के अणु में चार प्रकार के न्यूक्लिओसाइड व चार न्यूक्लिओटाइड होते हैं। एक डी०एन०ए० अणु में दो लम्बी श्रृंखलाएँ होती हैं जिनमें क्षारक (base) का अणु अक्ष (axis) की ओर होता है। दोनों श्रृंखलाओं के क्षारकों के अणु एक-दूसरे से हाइड्रोजन बन्ध (H-bonds) से जुड़कर क्षारक का एक जोड़ा बना लेते हैं। इन हाइड्रोजन बन्धों के मध्य \(2.83 – 2.90 \text{ Å}\) का स्थान होता है। इन बन्धों से न्यूक्लिओटाइड्स की दो श्रृंखलाएँ बँधी होती हैं।
ये दोनों शृंखलाएँ एक-दूसरे की परिपूरक (complementary) होती हैं। ये दोनों श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से उल्टी दिशा में (antiparallel) होती हैं अर्थात् एक श्रृंखला में फॉस्फोडाइएस्टर लिंकेज (phosphodiester linkage) 3'→ 5' एक दिशा में तथा दूसरी श्रृंखला में 5'→ 3' उल्टी दिशा में होते हैं। इस प्रकार डी०एन०ए० एक सीढ़ी की तरह लगता है। DNA का व्यास (diameter) \(20 \text{ Å}\) होता है।
डी०एन०ए० का द्विकुण्डल प्रतिरूप सन् 1953 में वाटसन, क्रिक, विलकिन्स व फ्रैंकलिन (J.D. Watson, EHН.С. Crick, M.H.E Wilkins and R. Franklin) नामक वैज्ञानिकों ने एक्स-रे विश्लेषण (X-ray diffraction studies) द्वारा डी०एन०ए० (DNA) का द्विकुण्डल प्रतिरूप (double helical model) प्रस्तुत किया जिस पर उन्हें सन् 1962 में नोबेल पुरस्कार मिला। इस मॉडल के अनुसार डी०एन०ए० (DNA) अणु पॉलीन्यूक्लियोटाइट्स के दो स्टैण्ड्स (strands) का बना होता है। दोनों स्टैण्ड्स एक ही केन्द्रीय अक्ष पर कुण्डलित रहते हैं और अक्ष के चारों ओर एक द्विचक्राकार (double helical) संरचना बना लेते हैं। प्रत्येक चक्राकार संरचना में न्यूक्लिओटाइड्स के 10 युगल (ten pairs) होते हैं और एक चक्र से दूसरे चक्र की दूरी 34 में होती है अर्थात् एक न्यूक्लिओटाइड का दूसरे न्यूक्लिओटाइड से अन्तर \(3.4 \text{ Å}\) होता है। Ф × 174 कॉलीफेज (coliphage) तथा 513 ई० कोलाई फेज (E. coti phase) नामक वाइरस (virus) में अपवाद स्वरूप डी०एन०ए० (DNA) में पॉली डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइड की एक श्रृंखला (single strand) ही होती है।
प्रत्येक क्षारक युग्म में प्यूरीन प्रकार का क्षारक एडिनीन (adenine) हमेशा पिरीमिडीन प्रकार के क्षारक थाइमीन (thymine) से तथा ग्वानीन (guanine) प्रकार का प्यूरीन क्षारक हमेशा पिरीमिडीन प्रकार के साइटोसीन (cytosine) क्षारक के साथ ही जुड़कर पगदण्ड का एक भाग बनाता है। इसमें अन्य किसी भी प्रकार का युग्म सम्भव नहीं है। इस प्रकार, यदि एक श्रृंखला में T-C-G-A-T-C-G आदि हैं तो दूसरी श्रृंखला में T के सामने A, c के सामने G, G के सामने C तथा A के सामने T आदि ही होंगे। इस प्रकार –
एक कुण्डल
पगदण्ड
दूसरा कुण्डल
पगदण्ड में न्यूक्लियोटाइड के क्षारक हाइड्रोजन बन्धों (H-bonds) के द्वारा जुड़े होते हैं। इसमें एडिनीन, थाइमीन के साथ दो साइटोसीन, ग्वानीन के साथ तीन बन्धों से बन्धनयुक्त होता है। क्षारकों का निश्चित क्रम डी०एन०ए० की रासायनिक शब्दावली बनाता है जिससे आनुवंशिक लक्षणों की स्थापना होती है । [संकेत-डी०एन०ए० की संरचना का महत्त्व विस्तृत उत्तरीय प्रश्न 2 के उत्तर में देखिए ।]
In simple words: DNA's molecular structure, discovered by Watson and Crick, is a double helix composed of two antiparallel polynucleotide strands. Each strand is made of nucleotides, which contain a deoxyribose sugar, a phosphate group, and one of four nitrogenous bases (A, T, C, G). Base pairing (A-T, C-G) forms the "rungs" of the ladder, and this complementary structure is vital for its role as genetic material and accurate replication.

🎯 Exam Tip: When describing DNA's structure, emphasize its double-helical, antiparallel nature, complementary base pairing (A-T, C-G), and the components of a nucleotide. Its importance in replication stems directly from the template function of each strand.

 

Question 2. डी०एन०ए० द्विगुणन (replication of DNA) के प्रमुख चरणों का उल्लेख कीजिए। DNA के महत्त्वपूर्ण कार्य क्या हैं? (2015, 16)
या
डी०एन०ए० के द्विगुणन (प्रतिकृतियन) का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।
या
डी०एन०ए० की अर्धसंरक्षी द्विगुणन विधि का वर्णन कीजिए। (2017)

Answer: डी०एन०ए० का द्विगुणन
वाटसन एवं क्रिक (Watson and Crick) ने बताया कि डी०एन०ए० (DNA) एक द्विकुण्डलिनी संरचना है, जो दो पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं से मिलकर बना है। ये श्रृंखलाएँ प्रतिसप्तान्तर (antiparallel) तथा एक-दूसरे की पूरक (complementary) होती हैं। डी०एन०ए० अणु का द्विगुणन अर्द्धसंरक्षी (semiconservative) होता है। इसका तात्पर्य यह है कि नये बने DNA अणु में एक सूत्र (strand) पैतृक होगा तथा दूसरा सूत्र नवनिर्मित होगा। सन् 1958 में मैथ्यू मेसेल्सन । (Matthew Meselson) तथा फ्रैंकलिन स्टाहल (Franklin Stahl) ने एश्वेरीशिया कोलाई (Eischerichia coli = E. coli) नामक जीवाणु के डी०एन०ए० अणु पर ऐसे द्विगुणन की पुष्टि की। डी०एन०ए० के द्विगुणन को हम निम्नलिखित प्रमुख चरणों में बाँट सकते हैं –
1. डी0एन0ए0 अणुओं के पराकुण्डलों का अकुण्डलन एवं पुनर्कुण्डलन (Decoiling and Recoiling of Supercoils of DNA Molecules) – डी०एन०ए० अणुओं के पराकुण्डलन एवं अकुण्डलन का नियमन कुछ विशेष एन्जाइम करते हैं, जिन्हें टोपोआइसोमेरेज (topoisomerase) कहते हैं। द्विगुणन के लिए ये एन्जाइम धीरे-धीरे डी०एन०ए० अणु के छोटे-छोटे स्थानीय खण्डों में इसका पराकुण्डलन समाप्त करके द्विकुण्डलिनी (duplex) को खोलते रहते हैं और द्विगुणन के बाद सन्तति अणुओं का पुनर्कुण्डलन भी करते रहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-टोपोआइसोमेरेज-1 (topoisomerase-I) तथा टोपोआइसोमेरेज-II (topoisomerase-II)। टोपोआइसोमेरेज-I DNA की द्विकुण्डलिनी के एक सूत्र में कटाव (nick) पैदा करता है, जबकि टोपोआइसोमेरेज-II DNA द्विकुण्डलिनी के दोनों सूत्रों में कटाव उत्पन्न करता है। इसे डी०एन०ए० गाइरेज (DNA gyrase) भी कहते हैं। इन कटावों के बनने से ही स्थानीय अकुण्डलन से शेष द्विकुण्डलिनी में होने वाला घूर्णन (rotation) समाप्त । होता है।
2. द्विकुण्डलिनी का खुलना (Unwinding of Double Helix) – डी०एन०ए० अणु का द्विगुणन कुछ निर्दिष्ट स्थानों पर ही होता है, जिन्हें द्विगुणन मूल (replication origins) कहते हैं। यूकैरियोटिक कोशिकाओं में DNA अपेक्षाकृत लम्बे, रेखीय वे एक से लेकर कई युग्मों (pairs) में होते हैं। प्रत्येक अणु के द्विगुणन के लिए इसमें अनेक द्विगुणन मूल होते हैं। इन द्विगुणन मूल पर कुछ विशेष प्रकार की मूल-बन्धिनी प्रोटीन्स (origin-binding proteins) द्विकुण्डलिनी से जुड़ जाती हैं। यहीं पर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन्स व एन्जाइम्स एकत्र होकर द्विगुणन में विविध भूमिकाएँ निभाते हैं।
ई० कोलाई (E. coli) में इन मूल-बन्धिनी प्रोटीन्स को ‘ori C' का नाम दिया गया है। ये प्रोटीन्स ए०टी०पी० की सहायता से द्विगुणन मूलों के समाक्षारों के युग्मों से H-बन्धों (H-bonds) को हटा देती हैं। द्विगुणने मूल H-बन्धों (H-bonds) के टूटते ही दोहरा हैलिक्स खुल जाता है, इसे डी०एन०ए० अणु का द्रवण (melting) कहते हैं। दोनों कुण्डल के अलग होने से 'Y' आकार की चिमटी के समान द्विशाखी, द्विगुणन काँटे (replication fork) जैसी संरचना बन जाती है। प्रत्येक द्विशाख पर एक सूत्र से डी०एन०ए० हेलिकेज (DNA helicase) नामक एन्जाइम का एक बड़ा अणु लिपट जाता है। यह एन्जाइम डी०एन०ए० के सूत्रों को धीरे-धीरे खोलने अर्थात् द्रवण का कार्य करता है।
3. न्यूक्लियोटाइड्स का सक्रियकरण (Activation of Nucleotides) – न्यूक्लियोसाइड एन्जाइम फॉस्फोराइलेज (phosphorylase) तथा ए०टी०पी० की उपस्थिति में सक्रिय हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को फॉस्फोरिलेशन कहते हैं।
4. आर0एन0ए0 प्रवेशक का निर्माण (Formation of RNA Prirmers) – द्विगुणन शाखाओं के बनते ही प्रत्येक द्विशाख पर अलग हुए प्रत्येक DNA सूत्र पर राइबोन्यूक्लियोटाइड (ribonucleotide) अणुओं की एक छोटी अनुपूरक (complementary) श्रृंखला (RNA का छोटा अणु) बन जाती है। इन RNA अणुओं को प्रवेशक (primer) कहते हैं, क्योंकि इन्हीं के 3' छोरों पर डीऑक्सीराइबो न्यूक्लियोटाइड अणुओं को जोड़कर DNA की एक नयी श्रृंखला का संश्लेषण किया जाता है। आर०एन०ए० प्राइमर का संश्लेषण प्राइमेज (primase) एन्जाइम या RNA पॉलीमेरेज (RNA polymerase) की सहायता से होता है।
5. डी0एन0ए0 श्रृंखला का निर्माण तथा दीर्घीकरण (Formation and Elongation of DNA Chain) – एन्जाइम डी०एन०ए० पॉलीमेरेज-III (DNA polymerase-III) RNA प्राइमर में 5'→3' दिशा में नये क्षारकों को जोड़ता है। इन क्षारकों का क्रम DNA टेम्पलेट के अनुसार होता है। डी०एन०ए० अणु के दो सूत्र प्रतिसमान्तर होते हैं अर्थात् एक की दिशा 5'-3' तथा दूसरे की 3' → 5' होती है। एन्जाइम डी०एन०ए० पॉलीमरेज III क्षारकों को केवल 5' – 3' दिशा में ही जोड़ सकता है; अत: 3' – 5' दिशा वाले DNA टेम्पलेट पर नई DNA श्रृंखला का सतत् निर्माण (continuous synthesis) होता है। ऐसे सूत्र को अगुआ सूत्र या अग्रक रज्जुक (leading strand) कहते हैं। इसके विपरीत जिस नई DNA श्रृंखला का निर्माण 3' → 5' दिशा में होता है अर्थात् 5'→3' दिशा वाले पैतृक सूत्र पर यह असतत् होता है। इस प्रकार यह निर्माण छोटे-छोटे खण्डों के रूप में होता है, ये खण्ड ओकाजाकी खण्ड (Okajaki fragments) कहलाते हैं। इस प्रकार, खण्डों के रूप में हुए निर्माण के कारण इस नये सूत्र को पश्चगामी रज्जुक या पिछुआ सूत्र (lagging strand) कहते हैं। पिछुआ सूत्र के पृथक् पृथक् टुकड़ों में बनने की प्रक्रिया की खोज रोजी ओकाजाकी (Reiji Okajaki 1968) ने की थी ।
चित्र-डी०एन०ए० अणु के द्विगुणन में विभिन्न एन्जाइम्स की भूमिकाएँ
6. आर0एन0ए0 प्रवेशक का हटना (Removal of RNA Primer) – DNA श्रृंखला की लम्बाई बढ़ने के बाद आर०एन०ए०प्रवेशक (RNA primer) श्रृंखला से हट जाता है। आर०एन०ए० प्रवेशक के हटने से उत्पन्न रिक्त स्थान को भरने में डी०एन०ए०पॉलीमेरेज-1 (DNA polymerase-I) सहायता करता है। जब DNA का निर्माण पूरा हो जाता है तो एन्जाइम DNA हेलिकेज की क्रिया रुक जाती है।
डी०एन०ए० का महत्त्व तथा कार्य
न्यूक्लिक अम्लों को जीवन को चलाये रखने का प्रमुख आधार माना जाता है। ये पीढ़ी-दर-पीढ़ी लक्षणों के प्रकटन से लेकर उन लक्षणों के अन्तर्गत विभिन्न क्रियाओं को उनके निर्दिष्ट तक उचित विधि द्वारा, उचित स्वरूप में तथा नियमित एवं नियन्त्रित अनुक्रियाओं के द्वारा, पहुँचाने का कार्य करते हैं। इस प्रकार –
1. डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल (DNA) आनुवंशिक सूचनाओं के वाहक का कार्य करता है। तथा सभी आनुवंशिक लक्षणों को पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी में पहुँचाता है।
2. DNA के द्वारा निर्मित राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) विभिन्न अमीनो अम्लों से DNA द्वारा निर्देशित प्रोटीन का संश्लेषण करते हैं जो विभिन्न प्रकार की क्रियाओं-अनुक्रियाओं को होने देने में एन्जाइम्स (enzymes) के रूप में सहायक होती हैं।
3. DNA के भाग या उसके द्वारा निर्मित कुछ न्यूक्लियोटाइड हॉर्मोन्स (hormones), सह-एन्जाइमों (co-enzymes) आदि के रूप में कार्य करते हैं।
4. जिस मास्टर योजना (master plan) के अन्तर्गत जन्म से मृत्यु तक किसी जीव में कोशिकाएँ बनती हैं और कार्य करती हैं, उसकी मूल रूपरेखा (original blue print) डी०एन०ए० के रूप में होती है।
In simple words: DNA replication is the semi-conservative process by which DNA makes identical copies of itself. It involves unwinding the double helix, synthesizing RNA primers, and then extending new DNA strands using the original strands as templates, resulting in two DNA molecules, each with one old and one new strand. DNA's important functions include carrying genetic information, directing protein synthesis via RNA, and forming essential biomolecules.

🎯 Exam Tip: For DNA replication, explain the semi-conservative nature, list the key steps (unwinding, primer synthesis, elongation, and ligation), and mention the major enzymes involved (topoisomerase, helicase, primase, DNA polymerase I & III, ligase). For DNA's functions, focus on heredity, gene expression, and regulatory roles.

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 12 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 6 वंशानुक्रम का आणविक आधार in printable PDF format for offline study on any device.