Welcome! Access the best UP Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश right here. Designed for the 2026 27 term, these answers follow the newest UP Board curriculum guidelines for Class 11 Hindi. Get our expert-verified study solutions for Class 11 Hindi as free downloadable PDFs.
Download Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश UP Board Answers
For Class 11 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 3 सदाचारोपदेश solutions will improve your exam performance.
Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश UP Board Solutions PDF
श्लोकों का ससन्दर्भ अनुवाद
Question 1. सं गच्छध्वं ... उपासते ।।
Answer:[सं गच्छध्वम्-मिलकर चलो । संवदध्वम् = मिलकर बोलो । वः मनांसि-अपने मनों को। सं जानताममिलकर जानो । पूर्वे सञ्जनानां देवाः - प्राचीनकाल में एक मत में रहने वाले देवगण | भागम् = (अपने) कर्तव्य कर्म के अंशों को । उपासते = करते थे ।]
सन्दर्भ - प्रस्तुत श्लोक हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत दिग्दर्शिका' के 'सदाचारोपदेशः' नामक पाठ से अवतरित है । [ विशेष - इस पाठ के समस्त श्लोकों के लिए यही सन्दर्भ प्रयुक्त होगा ।]
अनुवाद - मिलकर चलो (अर्थात् मिलकर कार्य करो)। मिलकर बोलो (अर्थात् काम करने से पहले परस्पर परामर्श करो) तुम सब लोग अपने मनों को मिलकर जानो (अर्थात् आपस में विचारों की एकता स्थापित करो)। जिस प्रकार प्राचीनकाल में देवगण आपस में मिल-जुलकर तथा एक स्थान पर बैठकर (अर्थात् परस्पर परामर्शपूर्वक) अपने-अपने कर्तव्ये कर्म के अंश को करते थे (वैसे ही मिल-जुलकर तुम लोग भी करो)।
In simple words: यह श्लोक हमें मिलकर रहने, एक-दूसरे से परामर्श करने और अपने कर्तव्यों को सामूहिक रूप से निभाने की प्रेरणा देता है, जैसे प्राचीनकाल में देवता करते थे।
🎯 Exam Tip: श्लोक का सही सन्दर्भ और स्पष्ट अनुवाद लिखने पर पूरे अंक मिलते हैं।
Question 2. कुर्वन्नेवेह ... लिप्यते नरे ।।
Answer:[कुर्वन्नेवेह (कुर्वन् + एद + इह) - (शास्त्रविहित) कर्म करते हुए । एव = ही । इह = इस संसार में। जिजीविषेच्युतम (जिजीविषेत +शतम्) = सौ (वर्ष तक) जीने की इच्छा करे । समाः = वर्ष! एवम् = इस प्रकार । नान्यथेतोऽस्ति (न + अन्यथा +इतः + अस्ति) = इससे (इतः) भिन्न अन्य कोई उपाय (अन्यथा) नहीं है (न अस्ति)]
अनुवाद - (मनुष्य को) इस संसार में (शास्त्रानुकूल) त्यागपूर्वक कर्म करते हुए ही सौ वर्ष तक जीने की इच्छा करनी चाहिए। इस प्रकार (धर्मानुसार त्यागपूर्वक कर्म करने से मनुष्य कमों में लिप्त नहीं होता। इसे छोड़ (कर्म-बन्धन से बचने का) अन्य कोई (उपाय) नहीं है।
In simple words: व्यक्ति को इस संसार में शास्त्रों के अनुसार कर्म करते हुए ही सौ वर्ष तक जीने की इच्छा रखनी चाहिए, क्योंकि कर्म-बन्धन से बचने का इसके अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं है।
🎯 Exam Tip: यह श्लोक कर्मयोग के महत्व को दर्शाता है; अनुवाद में इस भाव को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
Question 3. मधुमन्मे ... मधुसदृशः ।।
Answer:[ में- मेरा । निष्क्रमणम् = निकलना, जाना (निकटता स्थापित करना)| मधुमत् = माधुर्ययुक्त । परायणं = दूर हटना (किसी से सम्बन्ध तोड़ना)| वाचा = वाणी से । मधुसदृशः = मधुरूप (या सर्वत्र मधु को ही देखने वाला)| भूयासम् = हो जाऊँ ।]
अनुवाद - मेरा (किसी व्यक्ति के) निकट जाना (मित्रता स्थापित करना) माधुर्ययुक्त हो अर्थात् किसी के साथ मित्रता आदि का परिणाम मधुर हो। मेरा (किसी से) दूर हटना (सम्बन्ध तोड़ना) भी माधुर्यपूर्ण हो । मैं मीठी बोली बोलू और मधुरूप (सर्वत्र मधु को ही देखने वाला) हो जाऊँ । (आशय यह है कि मेरे कारण कहीं कोई कटुता उत्पन्न न होकर सर्वत्र मधुरता का ही संचार हो और मेरे सम्बन्ध मधुर हों ।)
In simple words: व्यक्ति का दूसरों के निकट आना और दूर जाना दोनों ही मधुरता से युक्त हों, उसकी वाणी भी मीठी हो, और वह सभी जगह केवल मधुरता ही देखे।
🎯 Exam Tip: इस श्लोक में व्यक्ति के व्यवहार में मधुरता के महत्व पर जोर दिया गया है; इस भाव को स्पष्ट करें।
Question 4. आचाराल्लभते ... चेह च ।।
Answer:[ आचारात -सदाचार से। लभते = प्राप्त करता है। ह्यायुः (हि + आयुः) = आयु को । श्रियम् = धन को । प्रेत्य = मरकर परलोक में। चेह (च + इह) - और इस लोक में ।]
अनुवाद - सदाचार से मनुष्य (लम्बी) आयु प्राप्त करता है, सदाचार से लक्ष्मी (धन) प्राप्त करता है, सदाचार से इसे लोक और परलोक में कीर्ति (यश) प्राप्त करता है।
In simple words: सदाचार व्यक्ति को लम्बी उम्र, धन और इस लोक तथा परलोक दोनों में यश प्रदान करता है, इसलिए सदाचारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
🎯 Exam Tip: सदाचार के लाभों को बिंदुवार या स्पष्ट रूप से उल्लेख करना अच्छे अंक दिलाता है।
Question 5. ये नास्तिका ... गतायुषः ।।
Answer:[नास्तिकाः = ईश्वर को न मानने वाले (मूलतः नास्तिक' का अर्थ है 'वेद को न मानने वाला'-नास्तिको वेदनिन्दकः)| निष्क्रियाः = आलसी । गुरुशास्त्रातिलङ्घिनः (गुरुशास्त्र + अतिलङ्घिनः)= गुरु और शास्त्रों (की आज्ञा) का उल्लंघन करने वाले । गतायुषः (गत + आयुषः) = क्षीण आयु वाले ।]
अनुवाद - जो मनुष्य ईश्वर को न मानने वाले, आलसी, गुरु और शास्त्रों के वचनों का उल्लंघन करने वाले, धर्मविहीन एवं दुराचारी होते हैं, उनकी आयु कम हो जाती है और वे मरे हुए के समान होते हैं।
In simple words: नास्तिक, आलसी, गुरु और शास्त्रों की आज्ञा न मानने वाले तथा दुराचारी व्यक्तियों की आयु कम होती है और वे जीवित होते हुए भी मृत समान होते हैं।
🎯 Exam Tip: इस श्लोक में अवगुणी व्यक्तियों के दुर्परिणामों को स्पष्ट करना आवश्यक है।
Question 6. ब्राह्म मुहूर्ते ... कृताञ्जलिः ||
Answer:[बुध्येत = जाग जाना चाहिए। धर्मार्थी (धर्म + अथौ) च = धर्म और धन को । अनुचिन्तयेत - चिन्तन करना चाहिए। आचम्य = आचमन (कुल्ला) करके कृताञ्जलिः = हाथ जोड़कर ।]
अनुवाद - (मनुष्य को) ब्राह्ममुहूर्त में (सूर्योदय के समय के एक घण्टे पूर्व) जाग जाना चाहिए, धर्म (कर्तव्य) और धन (आय के साधनों) का चिन्तन करना चाहिए। (फिर शय्या से) उठकर तथा आचमन (कुल्ला) करके, हाथ जोड़कर पूर्व सन्ध्या (प्रातः सन्ध्या) के लिए बैठ जाना चाहिए।
In simple words: व्यक्ति को ब्राह्ममुहूर्त में उठकर अपने धर्म और धन के बारे में सोचना चाहिए, फिर आचमन करके पूर्व संध्या के लिए बैठना चाहिए।
🎯 Exam Tip: ब्राह्ममुहूर्त के महत्व और उसके साथ जुड़े आचरण को स्पष्ट रूप से समझाना महत्वपूर्ण है।
Question 7. अक्रोधनः ... वर्षाणि जीवति ।।
Answer:[अक्रोधनः = क्रोध न करने वाला भूतानामविहिंसकः (भूतानाम + अविहिंसकः) = जीवों की हिंसा न करने वाला | अनसूयुः = दूसरों से असूया (ईष्या, द्वेष) न करने वाला| अजिह्मः = जो जिह्म (कुटिल) न हो, सरलचित्त ।]
अनुवाद - क्रोध न करने वाला, सत्य बोलने वाला, जीवों की हिंसा न करने वाला, दूसरों से ईष्या न करने वाला एवं कुटिलता से रहित (सरलचित्त) व्यक्ति सौ वर्ष तक जीता है (अर्थात् दीर्घायु होता है)।
In simple words: वह व्यक्ति जो क्रोध नहीं करता, सच बोलता है, जीवों को हानि नहीं पहुँचाता, ईर्ष्यालु नहीं है और सरल स्वभाव का है, वह लंबी आयु (सौ वर्ष) तक जीवित रहता है।
🎯 Exam Tip: दीर्घायु प्राप्त करने वाले गुणों को सूचीबद्ध करना और उनके महत्व को स्पष्ट करना आवश्यक है।
Question 8. अकीर्तिम् ... हन्त्य लक्षणम् ।।
Answer:[ अनर्थम् = आपत्ति । अलक्षणम् = अशुभ ।]
अनुवाद - विनम्रती अपयश को नष्ट करती है, पराक्रम (पुरुषार्थ) अनर्थ (आपत्ति) को नष्ट करता है, क्षमाशीलता सदा क्रोध को नष्ट करती है और सदाचरण (समस्त) अशुभों को नष्ट कर देता है।
In simple words: विनम्रता अपयश, पराक्रम आपत्ति, क्षमा क्रोध, और सदाचरण सभी अशुभों को नष्ट कर देते हैं, जिससे व्यक्ति का जीवन सकारात्मक बनता है।
🎯 Exam Tip: विभिन्न मानवीय गुणों और उनके द्वारा नष्ट किए जाने वाले दोषों का सही मिलान और वर्णन महत्वपूर्ण है।
Question 9. अभिवादनशीलस्य ... बलम् ।।
Answer:[अभिवादनशीलस्य = (बड़ों को) प्रणाम करने वाले का । वृद्धोपसेविनः (वृद्ध+उपसेविनः) = बड़े-बूढों की सेवा करने वाला। वर्द्धन्ते = बढ़ते हैं ।]
अनुवाद - (अपने से बड़ों को) प्रणाम करने वाले तथा नित्य बड़े-बूढों की सेवा करने वाले की आयु, विद्या, यश और बल- इन चारों की (उत्तरोत्तर) वृद्धि होती है।
In simple words: जो व्यक्ति बड़ों का आदर करता है और वृद्धों की सेवा करता है, उसकी आयु, विद्या, यश और बल में निरंतर वृद्धि होती है।
🎯 Exam Tip: अभिवादनशील व्यक्ति को प्राप्त होने वाले चार लाभों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना उच्च अंक दिलाता है।
Question 10. वृत्तं यत्नेन ... हतो हतः ।।
Answer:[वृत्तम् - चरित्र । वित्तमायाति (वित्तम् + आयाति) - धन आता है। याति = चला जाता है। अक्षीणः हानि न होना ।]
अनुवाद - चरित्र की प्रयत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए, (क्योंकि) धन तो आता-जाता रहता है। धन नष्ट होने से व्यक्ति की कोई (विशेष) हानि नहीं होती, किन्तु चरित्र नष्ट होने से व्यक्ति मरे हुए के समान हो जाता है। विशेष - अंग्रेजी की सूक्ति से तुलनीय-If wealth is lost nothing is lost, if health is lost something is lost, if character is lost everything is lost.
In simple words: व्यक्ति को अपने चरित्र की रक्षा का पूरा प्रयास करना चाहिए क्योंकि धन तो आता-जाता रहता है, लेकिन चरित्र के नष्ट होने पर व्यक्ति मृत समान हो जाता है।
🎯 Exam Tip: धन और चरित्र के तुलनात्मक महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाना और 'चरित्र ही सर्वोपरि है' इस संदेश को उभारना महत्वपूर्ण है।
Question 11. सत्येन ... रक्ष्यते ।।
Answer:[योगेन - (निरन्तर) प्रयोग से । मृजया = स्वच्छता, सफाई से । वृत्तेन = चरित्र से ।]
अनुवाद - सत्य से धर्म की रक्षा होती है, प्रयोग (निरन्तर अभ्यास) से विद्या की रक्षा होती है, स्वच्छता से रूप की रक्षा होती है, (और) चरित्र से कुल की रक्षा होती है।
In simple words: सत्य से धर्म की, निरंतर अभ्यास से विद्या की, स्वच्छता से रूप की, और चरित्र से कुल की रक्षा होती है।
🎯 Exam Tip: यह श्लोक विभिन्न महत्वपूर्ण तत्वों की रक्षा के साधनों को बताता है; प्रत्येक कारक और उसके रक्षक को स्पष्ट करें।
Question 12. श्रूयतां ... समाचरेत् ।
Answer:[ धर्मसर्वस्वम् = धर्म के सार को। चाप्यवधार्यताम् (च+अपि + अवधार्यताम्) - च-और, अपि - भी, अवधार्यतां = धारण करो । परेषां - दूसरों का ।]
अनुवाद - धर्म का सार सुनो और सुनकर (मन में) धारण करो (कि) जो कार्य अपने विरुद्ध हो, उसका आचरण दूसरों के साथ न करो (अर्थात् जिस बात को तुम अपने लिए हानिकर समझते हो, उससे दूसरों को भी हानि पहुँचेगी, ऐसा समझकर वैसा कार्य दूसरों के प्रति न करो)।
In simple words: धर्म का सार यह है कि जो व्यवहार हमें स्वयं के लिए हानिकारक लगता है, वही व्यवहार दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए।
🎯 Exam Tip: 'आत्मवत् सर्वभूतेषु' के सिद्धांत को इस श्लोक के माध्यम से स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश
UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 3 सदाचारोपदेश prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Deep-Dive Explanations & Answer Guides
Our faculty has formulated detailed, step-by-step explanations for challenging problems across the Class 11 Hindi chapter. Beyond giving direct outcomes, we break down the underlying theories to foster genuine topic comprehension. Ideal for Class 11 learners tackling both theoretical and numerical questions, reviewing these UP Board Questions and Answers significantly strengthens fundamental concepts.
Maximizing Study Efficiency with Solved Guides
Frequent review of our Hindi content builds strong analytical capabilities and response efficiency. Perfect for structured self-study, these Class 11 problem sets should be supplemented with our official Revision Notes and Sample Papers for Chapter 3 सदाचारोपदेश to achieve peak performance in school evaluations.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 3 सदाचारोपदेश in printable PDF format for offline study on any device.