UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 Chemical Coordination and Integration

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 11 Biology. Our expert-created answers for Class 11 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण UP Board Solutions for Class 11 Biology

For Class 11 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण solutions will improve your exam performance.

Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions For Class 11 Biology Chapter 22 Chemical Coordination And Integration (रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Question 1. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए-
(अ) बहिःस्रावी ग्रन्थियाँ
(ब) अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ
(स) हॉर्मोन ।
Answer:
(अ) बहिःस्रावी ग्रन्थियाँ (Exocrine Glands) - ये सँकरी नलिकाओं के द्वारा सम्बन्धित भागों से जुड़ी रहती हैं। इन ग्रन्थियों से स्रावित तरल नलिकाओं द्वारा सम्बन्धित सतह पर मुक्त होता है। इन्हें वाहिनीयुक्त (ducted glands) भी कहते हैं; जैसे-लार ग्रन्थियाँ, आहारनाल की विभिन्न पाचक ग्रन्थियाँ, त्वचा की तैल ग्रन्थियाँ, पसीने की ग्रन्थि (sweat gland), यकृत आदि ।
(ब) अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ (Endocrine Glands) - ये सम्बन्धित एपिथीलियम से पृथक् हो जाने के कारण नलिकाविहीन (ductless) कहलाती हैं। इनसे स्रावित रसायनों को हॉर्मोन्स कहते हैं। इनका वितरण रक्त या ऊतक तरल द्वारा होता है। इन ग्रन्थियों में रक्त-केशिकाओं का घना जाल फैला रहता है; जैसे-थाइरॉइड, पैराथाइरॉइड, अधिवृक्क, पीयूष, पीनियल तथा थाइमस ग्रन्थियाँ आदि ।
(स) हॉर्मोन (Hormone) - बैलिस एवं स्टारलिंग (Bayliss & Starling, 1903-1905) के अनुसार ये ऐसे सक्रिय सन्देशवाहक रसायन होते हैं जो बाह्य या अन्तः उद्दीपन के कारण शरीर के किसी भाग की अन्तःस्रावी कोशिकाओं द्वारा स्रावित होकर रक्त में पहुँचकर शरीर में संचारित होते हैं। और इसकी सूक्ष्म मात्रा शरीर की लक्ष्य कोशिकाओं की कार्यिकी को प्रभावित करती है।
In simple words: This question asks for definitions of exocrine glands, endocrine glands, and hormones. Exocrine glands have ducts, endocrine glands are ductless and release hormones directly into the blood, and hormones are chemical messengers that regulate body functions.

🎯 Exam Tip: Clearly differentiating between exocrine and endocrine glands by mentioning the presence or absence of ducts is crucial for scoring well. Ensure you include relevant examples for each definition.

 

Question 2. हमारे शरीर में पाई जाने वाली अन्तःस्रावी ग्रन्थियों की स्थिति चित्र बनाकर प्रदर्शित कीजिए।
Answer:
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र मानव शरीर में विभिन्न अन्तःस्रावी ग्रन्थियों की स्थिति को दर्शाता है। इसमें पुरुष (A) और स्त्री (B) दोनों में पीनियल ग्रंथि, पीयूष ग्रंथि, पैराथाइरॉइड ग्रंथियां, थाइरॉइड ग्रंथि, थाइमस ग्रंथि, लिवर, आमाशय, अधिवृक्क ग्रंथि, अग्न्याशय, ग्रहणी, गुर्दे, अंडाशय (केवल स्त्री में), और वृषण (केवल पुरुष में) जैसी प्रमुख ग्रंथियां स्पष्ट रूप से अंकित हैं। यह शरीर के हार्मोनल विनियमन को समझने के लिए इन ग्रंथियों के स्थान का एक स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है।
In simple words: This question requires a diagram illustrating the locations of various endocrine glands in the human body, differentiating between male and female anatomy for reproductive glands. The diagram shows the pituitary, thyroid, adrenal, pancreas, ovaries, and testes, among others.

🎯 Exam Tip: When asked to draw a diagram, focus on clear labeling and accurate placement of the glands. A well-drawn and labeled diagram can earn significant marks, especially for anatomical questions.

 

Question 3. निम्नलिखित द्वारा स्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए-
(अ) हाइपोथैलेमस
(ब) पीयूष ग्रन्थि
(स) थाइरॉइड
(द) पैराथाइरॉइड
(य) अधिवृक्क ग्रन्थि
(र) अग्न्याशय
(ल) वृषण ।
(व) अण्डाशय
(श) थाइमस
(स) एट्रियम
(ह) जठर-आंत्रीय पथ
Answer: (अ) गोनेडोट्रोपिन (GnRH), (ब) वृद्धि हार्मोन (GH), प्रोलेक्टिन (PRL), थाइरॉइड स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (TSH), एडीनोकॉर्टिकोट्रोफिक हार्मोन (ACTH), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH), फॉलिकल स्टीम्युलेटिंग हार्मोन (FSH), मिलेनोसाइट स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (MSH), ऑक्सीटोसिन, वेसोप्रोसिन, ग्लूकोकॉर्टिकॉइड, एन्ड्रोजन, एन्टीडाययूरेटिक हार्मोन (ADH) । (स) थाइरॉक्सिन (T4) तथा ट्राइडोथाइरोनिन (T3), थाइरोकेल्सिटोनिन (TCT). (द) पैराथाइरॉइड हार्मोन (PTH) । (य) एड्रीनलिन अथवा एपिनेफ्रिन, नॉरएड्रीनलिन अथवा नॉरएपिनेफ्रिन । (र) ग्लूकागॉन, इंसुलिन । (ल) एंड्रोजन (टेस्टोस्टीरॉन) । (व) एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्ट्रॉन । (श) थॉयमोसिन । (स) एट्रियल नेट्रीयूरेटिक फेक्टर (ANF)। (ष) इरिथ्रोपोइटिन । (ह) गैस्ट्रिन ।
In simple words: This question lists various glands and asks for the names of hormones they secrete. It covers a broad range of endocrine glands from the brain (hypothalamus, pituitary) to other body organs like the thyroid, adrenal, pancreas, gonads, and even the heart and gastrointestinal tract, and their respective hormonal outputs.

🎯 Exam Tip: Memorizing the specific hormones secreted by each gland is fundamental. Creating flashcards or a summary table can be an effective study method for this type of question.

 

Question 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

हॉर्मोनलक्ष्य ग्रन्थि
(अ) हाइपोथैलेमिक हॉर्मोन
(ब) थायरोट्रॉफिन (टी-एस-एच)
(द) गोनेडोट्रोपिन (एल-एच, एफ-एस-एच)
(य) मिलैनोट्रोफिन (एम-एस-एच)

Answer:
स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
(अ) हाइपोथैलेमिक हॉर्मोनहाइपोथैलेमस
(ब) थायरोट्रॉफिन (टी-एस-एच)थाइरॉइड ग्रन्थि
(द) गोनेडोट्रोपिन (एल-एच, एफ-एस-एच)वृषण अथवा अडाशय
(य) मिलैनोट्रोफिन (एम-एस-एच)त्वचा की रंग कोशिकाएँ (मिलैनोफोर्स)





उत्तर- (अ) हाइपोथैलेमस, (ब) थाइरॉइड ग्रन्थि, (स) अधिवृक्क वल्कुट, (द) वृषण अथवा अडाशय, (य) त्वचा की रंग कोशिकाएँ (मिलैनोफोर्स) ।
In simple words: This fill-in-the-blanks question asks to identify the target glands for specific hormones. It tests knowledge about how different hormones, such as hypothalamic hormones, thyrotropin, gonadotropins, and melanotropin, exert their effects on various parts of the body.

🎯 Exam Tip: Understanding the "hormone-target gland" relationship is crucial. Pay attention to both stimulating and inhibiting hormones and their respective target tissues or organs.

 

Question 5. निम्नलिखित हॉर्मोन के कार्यों के बारे में टिप्पणी लिखिए-
(अ) पैराथाइरॉइड हॉर्मोन (पी-टी-एच)
(ब) थाइरॉइड हॉर्मोन,
(स) थाइमोसिन,
(द) एन्ड्रोजेन,
(य) एस्ट्रोजेन,
(र) इन्सुलिन एवं ग्लूकैगॉन ।
Answer:
(अ) पैराथायरॉइड हॉर्मोन (Parathyroid Hormone) - ह कैल्सियम के अवशोषण तथा फॉस्फेट के उत्सर्जन को बढ़ाता है। अस्थि एवं दाँतों के विकास में सहायता करता है और पेशियों को क्रियाशील रखता है।
(ब) थाइरॉइड हॉर्मोन (Thyroid Hormone) -
• ये ऑक्सीकारक उपापचय (Oxidative metabolism) को प्रेरित करके कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन और उपापचय दर को बढ़ाते हैं और जीवन की रफ्तार को बनाए रखते हैं। ये हृदय स्पन्दन दर, प्रोटीन संश्लेषण, O2 एवं ग्लूकोस की खपत आदि को बढ़ाते हैं।
• थायरॉक्सिन कायान्तरण (metamorphosis) - के लिए आवश्यक होता है।
• ये शीत रुधिर वाले जन्तुओं में त्वक्पतन (moulting) - को नियन्त्रित करते हैं।
(स) थाइमोसिन (Thymosin) - यह T-लिम्फोसाइट्स के प्रचुरोद्भवन (proliferation) एवं विभेदीकरण द्वारा शरीर की सुरक्षा करता है। ये जीवाणुओं के प्रतिजन (antigens) को नष्ट करने के लिए प्रतिरक्षी का निर्माण करती है।
(द) एन्ड्रोजेन (Androgens) - इन्हें पौरुष-विकास हॉर्मोन (masculinization hormones) कहते हैं। ये सहायक जनन ग्रन्थियों के विकास को प्रेरित करते हैं। इनके प्रभाव से नर लैंगिक लक्षणों; जैसे-दाढ़ी-मूंछ का उगना, आवाज का भारी होना, अस्थियों का मजबूत होना, पेशियों और शरीर की सुडौलता, कन्धों को फैलाव आदि लक्षणों का विकास होता है।
(य) एस्ट्रोजेन (Estrogens) - इनके कारण स्त्रियों में यौवनारम्भ (puberty) होता है। मासिक धर्म प्रारम्भ हो जाता है। स्तनों, दुग्ध ग्रन्थियों, गर्भाशय, योनि, लैबिया (labia) भगशिश्न (clitoris) आदि का विकास होता है। इस हॉर्मोन को नारी विकास (feminizing) हॉर्मोन कहते हैं।
(र) इन्सुलिन एवं ग्लूकैगॉन (Insulin and Glucagon) - ये कार्बोहाइड्रेट उपापचय का नियमन करते हैं। इन्सुलिन आवश्यकता से अधिक शर्करा को ग्लाइकोजन में बदलता है। इस क्रिया को ग्लाइकोजेनेसिस (glycogenesis) कहते हैं। ग्लाइकोजन शर्करा में संचित हो जाती है। रक्त में ग्लूकोस की मात्रा के कम होने पर ग्लूकैगॉन हॉर्मोन संचित ग्लाइकोजन को ग्लूकोस में बदल देता है। इसे ग्लाइकोजेनोलिसिस (glycogenolysis) कहते हैं।
In simple words: This question asks for a description of the functions of several key hormones. It covers their roles in calcium regulation, metabolism, immune function, male and female sexual development, and blood sugar regulation.

🎯 Exam Tip: For each hormone, focus on its primary function and any significant secondary roles. Understanding the specific physiological processes regulated by each hormone is key to a complete answer.

 

Question 6. निम्नलिखित के उदाहरण दीजिए-
(अ) हाइपरग्लाइसीमिक हॉर्मोन एवं हाइपोग्लाइसीमिक हॉर्मोन
(ब) हाइपरकैल्सीमिक हॉर्मोन
(स) गोनेडोट्रॉफिक हॉर्मोन
(द) प्रोजेस्टेशनल हॉर्मोन
(य) रक्तदाब निम्नकारी हॉर्मोन
(र) एन्ड्रोजेन एवं एस्ट्रोजेन ।
Answer: (अ) हाइपरग्लाइसीमिक हॉर्मोन; जैसे - ग्लूकैगॉन (glucagon) एवं ग्लूकोकॉर्टिकोएड्स (glucocorticoids)। हाइपोग्लाइसीमिक हॉर्मोन; जैसे - इन्सुलिन (insulin) एवं ग्लूकोकॉर्टिकॉएड्स । (ब) हाइपरकैल्सीमिक हॉर्मोन; जैसे पैराथॉर्मोन (Parathormone) । (स)गोनेडोट्रॉफिक हॉर्मोन; जैसे - ल्यूटीनाइजिंग हॉर्मोन (LH), पुटिका प्रेरक हॉर्मोन (FSH) । (द) प्रोजेस्टेशनल हॉर्मोन; जैसे - प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) हॉर्मोन । (य) रक्तदाब निम्नकारी हॉर्मोन; जैसे - पेप्टाइड हॉर्मोन या (atrial natriuretic factor, ANF) । (र) एन्ड्रोजेन (androgens); जैसे - टेस्टोस्टेरॉन (testosterone)। एस्ट्रोजेन (Estrogens); जैसे-एस्ट्रोन (estrone), एस्ट्रिओल (estriole)।
In simple words: This question asks for examples of different categories of hormones based on their effects or functions. It tests knowledge about hormones that regulate blood glucose, calcium, reproductive processes, blood pressure, and sex characteristics.

🎯 Exam Tip: When providing examples, aim for at least one clear and correct example for each category. Understanding the general function indicated by terms like "hyperglycemic" or "gonadotrophic" is helpful.

 

Question 7. निम्नलिखित विकार किस हार्मोन की कमी के कारण होते हैं?
(अ) डायबिटीज
(ब) गॉइटर
(स) क्रिटिनिज्म
Answer: (अ) इन्सुलिन स्रावण में कमी के कारण (ब) आयोडीन व थाइरॉक्सिन हार्मोन की कमी के कारण (स) वृद्धि हार्मोन (GH) की कमी के कारण।
In simple words: This question asks to identify the hormonal deficiencies that lead to specific disorders. It focuses on the causes of Diabetes, Goitre, and Cretinism, linking them to a lack of insulin, thyroid hormones, and growth hormone respectively.

🎯 Exam Tip: For deficiency-related questions, precisely name the hormone and its resulting disorder. Understanding the direct cause-and-effect is critical.

 

Question 8. एफ-एस-एच की कार्य-विधिका संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
Answer:
एफ-एस-एच की कार्य-विधि
यह पुरुषों में वृषणों की शुक्रजनन नलिकाओं (seminiferous tubules) की वृद्धि तथा शुक्राणुजनन (spermatogenesis) को प्रेरित करता है। स्त्रियों में यह अण्डाशय की प्रैफियन पुटिकाओं (Graafian follicles) की वृद्धि और विकास तथा अण्डजनन (oogenesis) को प्रेरित करता है। यह मादा हॉर्मोन एस्ट्रोजेन (estrogen) के स्रावण को प्रेरित करता है।
ऋणात्मक पुनर्निवेशन नियन्त्रण में स्त्रियों में यह प्रमुख हॉर्मोन एस्ट्रोजन (estrogen) तथा पुरुषों में प्रमुख नर हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन (testosterone) FSH के स्रावण का अवरोध करते हैं। स्त्रियों में 40 वर्ष की आयु के बाद अण्डाशयों पर FSH का प्रभाव बहुत कम हो जाता है; अतः मासिक धर्म, अण्डजनन तथा मादा हॉर्मोन स्रावण आदि समाप्त होने लगते हैं। इस स्थिति को रजोनिवृत्ति कहते हैं।
In simple words: This question asks for a brief explanation of FSH's function. FSH promotes spermatogenesis in males and ovarian follicle development and oogenesis in females, also stimulating estrogen secretion. Its levels are regulated by negative feedback from sex hormones.

🎯 Exam Tip: When describing hormone functions, include both male and female roles if applicable. Also, mentioning regulatory mechanisms like negative feedback enhances the completeness of the answer.

 

Question 9. निम्नलिखित के जोड़े बनाइए-

स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
(i) टी4(अ) हाइपोथैलेमस
(ii) पी-टी-एच(ब) थाइरॉइड
(iii) गोनेडोट्रॉफिक रिलीजिंग हॉर्मोन(स) पीयूष ग्रन्थि
(iv) ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन(द) पैराथाइरॉइड

Answer:
स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
(i) टी4(ब) थाइरॉइड
(ii) पी-टी-एच(द) पैराथाइरॉइड
(iii) गोनेडोट्रॉफिक रिलीजिंग हॉर्मोन(अ) हाइपोथैलेमस
(iv) ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन(स) पीयूष ग्रन्थि



परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1. रुधिर दाब तथा हृदय स्पंदन किस हॉर्मोन से बढ़ जाते हैं?
(क) एड्रीनेलिन
(ख) थायरॉक्सिन
(ग) सीक्रिटिन
(घ) गैस्ट्रीन
Answer: (क) एड्रीनेलिन
In simple words: This MCQ asks which hormone increases blood pressure and heart rate. Adrenaline (epinephrine) is the hormone primarily responsible for the "fight or flight" response, which includes increased blood pressure and heart rate.

🎯 Exam Tip: Understand the physiological effects of major hormones. Adrenaline's role in stress response is a common topic in exams.

 

Question 2. लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ पायी जाती हैं।
(क) मस्तिष्क में
(ख) प्लीहा में
(ग) अग्न्याशय में
(घ) अण्डाशय में
Answer: (ग) अग्न्याशय में
In simple words: This MCQ asks for the location of the Islets of Langerhans. These specialized clusters of cells are found within the pancreas and are responsible for producing hormones like insulin and glucagon.

🎯 Exam Tip: Knowing the anatomical location of endocrine glands and their specialized cell clusters is essential. Islets of Langerhans are a key component of the pancreas's endocrine function.

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. किन्हीं दो न्यूरोहॉर्मोन्स के नाम लिखिए।
Answer: ऐसीटिलकोलीन, डोपामीन, नॉर-एपीनेफ्रिन आदि ।
In simple words: This question asks for examples of neurohormones, which are hormones produced by neurons and released into the blood. Acetylcholine, dopamine, and norepinephrine are common examples.

🎯 Exam Tip: Distinguish between neurotransmitters and neurohormones. Neurohormones are released into the bloodstream to act on distant target cells, similar to classic hormones.

 

Question 2. ऐसीटिलकोलीन क्या है? इसके अभाव में शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer: ऐसीटिलकोलीन एक तन्त्रिसंचारी पदार्थ है जो क्रोमेफिन कोशिकाओं को अपने हॉर्मोन-नॉरएपिनेफ्रीन तथा एपिनेफ्रीन-मुक्त करने के लिए प्रेरित करता है। इसके अभाव में नॉरंएपिनेफ्रीन तथा एपिनेफ्रीन हॉर्मोनों का स्रावण प्रभावित होगा।
In simple words: Acetylcholine is a neurotransmitter and neurohormone that stimulates chromaffin cells to release norepinephrine and epinephrine. A deficiency would impair the release of these critical stress hormones, affecting the body's response to stress.

🎯 Exam Tip: Emphasize both the identity of acetylcholine (neurotransmitter/neurohormone) and the cascade of effects its absence would cause, specifically impacting adrenaline release.

 

Question 3. कौन-सा हॉर्मोन पानी तथा खनिज उपापचय का नियन्त्रण करता है?
Answer: मिनरैलोकॉर्टिकॉएड्स (Mineralocorticoides)
In simple words: This question asks for the hormone that controls water and mineral metabolism. Mineralocorticoids, primarily aldosterone, regulate the balance of water and electrolytes like sodium and potassium in the body.

🎯 Exam Tip: Focus on linking mineralocorticoids directly to their key role in electrolyte and fluid balance, particularly sodium and water retention.

 

Question 4. एस्ट्रोजन का प्रमुख कार्य लिखिए ।
Answer: एस्ट्रोजन का कार्य स्त्रियों में गौण स्त्री लैंगिक लक्षणों के विकास को प्रेरित करना तथा अण्डाशय व गर्भाशय में होने वाले चक्रीय परिवर्तन को नियन्त्रित करना होता है।
In simple words: Estrogen's main function is to promote the development of secondary female sexual characteristics and regulate cyclic changes in the ovaries and uterus, essential for reproduction.

🎯 Exam Tip: Highlight both the developmental (secondary sexual characteristics) and cyclical (menstrual cycle, uterine changes) roles of estrogen for a comprehensive answer.

 

Question 5. डायबिटीज मैलीटस रोग क्या है? इस रोग के लक्षण एवं बचाव के दो उपाय लिखिए ।
या
डायबिटीज मैलीटस रोग क्या है? इस रोग के दो लक्षण लिखिए ।
Answer:
डायबिटीज मैलीटस-जब मनुष्य के मूत्र के साथ ग्लूकोज का ह्रास होने लगता है तो इस रोग को डायबिटीज मैलीटस कहते हैं।
लक्षण-
1. मूत्र बार-बार आता है।
2. भूख अधिक लगती है।
बचाव- 1. मनुष्य को संतुलित भोजन खाना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। 2. रोग हो जाने पर निश्चित समयान्तराल पर इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाने चाहिए।
In simple words: Diabetes Mellitus is a condition where glucose is excreted in the urine due to the body's inability to properly regulate blood sugar. Key symptoms include frequent urination and increased hunger, and it can be managed through diet, exercise, and insulin injections.

🎯 Exam Tip: When describing a disease, always include its definition, at least two key symptoms, and effective prevention/management strategies to ensure a complete answer.

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. हॉर्मोन्स क्या हैं? हॉर्मोन्स की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।
Answer:
हॉर्मोन्स
अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा उत्पन्न रस जो सीधे रुधिर में संवहित किये जाते हैं, हॉर्मोन्स (hormones) कहलाते हैं। इन्हें रासायनिक सन्देशवाहक (chemical messenger) भी कहते हैं। इनकी रासायनिक प्रकृति अमीनो ऐसिड, प्रोटीन या स्टेरॉइड्स होती है। शरीर में इनका प्रभाव किसी विशेष अंग में विशेष प्रकार की क्रिया आदि को प्रभावित व प्रेरित करना होता है। ये कार्य के बाद प्रायः विघटित हो जाते हैं। परिभाषा के रूप में बैलिस तथा स्टार्लिंग (Bayliss and Starling, 1902-1905) के अनुसार, हॉर्मोन एक ऐसा सक्रिय सन्देशवाहक पदार्थ होता है जो किसी बाह्य या अन्तःउद्दीपन के कारण शरीर के किसी भाग की अन्तःस्रावी कोशिकाओं से स्रावित होकर रुधिर में पहुँचता है और पूरे शरीर में संचरित होता है तथा इसकी सूक्ष्म मात्रा ही शरीर की अन्य कोशिकाओं, प्रायः किसी विशिष्ट भाग की लक्ष्य कोशिकाओं की कार्यिकी को प्रभावित करती है।
हॉर्मोन्स की क्रिया-विधि
हॉर्मोन्सनिम्न प्रकार से अपनी क्रिया करते हैं-
1. ये कोशिका को अधिक सक्रिय बनाने के लिए कोशिका कला (plasma membrane) की पारगम्यता बढ़ाकर उसे अधिक वरणात्मक पारगम्य (selectively permeable) बना देते हैं। इससे कोशिका के कार्य के लिए आवश्यक पदार्थ उसके भीतर आ-जा सकते हैं।
2. हॉर्मोन्स कोशिकाओं में एन्जाइम्स (enzymes) को प्रेरित कर देते हैं जिससे वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
3. स्टेरॉइड प्रकार के हॉर्मोन्स कोशिका के केन्द्रक में पहुँचकर उसके जीन्स को प्रभावित करते हैं। इस प्रक्रिया में सक्रिय जीन को निष्क्रिय तथा सुप्त जीन को सक्रिय किया जाता है। इससे प्रोटीन संश्लेषण प्रभावित हो जाता है।
हॉर्मोन्स की क्रिया-विधि की सदरलैंड़ (Sutherland, 1971) ने इस प्रकार व्याख्या की है, हॉर्मोन प्रथम दूत (primary messenger) के रूप में कोशिका कला (plasma - membrane) में पाये जाने वाले ऐडीनिल साइलेज (adenyl cyclase) नामक एन्जाइम को प्रेरित करते हैं। एक एन्जाइम कोशिकाद्रव्य के ATP अणु का चक्रिक ऐडीनोसीन मोनोफॉस्फेट (cyclic AMP) में विघटन करता है। चक्रिक AMP द्वितीय दूत (second messenger) के रूप में कोशिकाओं को कई प्रकार से प्रभावित कर सकता है; जैसे-जीन को प्रभावित कर सकता है।” हॉर्मोन क्रिया में चक्रिक AMP की द्वितीय दूत के रूप में कार्य करने की व्याख्या पर सदरलैंड को नोबेल पुरस्कार (Nobel prize) से सम्मानित किया गया।
In simple words: Hormones are chemical messengers secreted by endocrine glands directly into the blood, influencing specific target cells. They act by altering cell membrane permeability, activating enzymes, or regulating gene expression, often using a secondary messenger system like cyclic AMP to amplify their effects.

🎯 Exam Tip: When explaining hormone action, remember to cover the different mechanisms (membrane permeability, enzyme activation, gene regulation) and mention the role of secondary messengers, citing Sutherland's work if possible.

 

Question 2. विटामिन तथा हॉर्मोन्स का तुलनात्मक वर्णन कीजिए ।
Answer:
विटामिन - ये हमारे भोजन का महत्त्वपूर्ण अवयव होते हैं जो हमारे शरीर के लिए सूक्ष्म मात्रा में आवश्यक होते हैं। ये कार्बनिक पदार्थ होते हैं। हमारा शरीर इनका निर्माण नहीं कर सकता, परन्तु इनकी सूक्ष्म मात्रा हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। यह हमें भोजन से प्राप्त होता है।
हॉर्मोन - हॉर्मोन्स अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा उत्पन्न एक रस हैं जो सीधे ही हमारे रुधिर में संवहित किये जाते हैं। इनकी रासायनिक प्रकृति अमीनो अम्ल, प्रोटीन या स्टेरॉइड्स होती है। शरीर में इनका प्रभाव किसी विशेष अंग में विशेष प्रकार की क्रिया आदि को प्रभावित व प्रेरित करना होता है। ये कार्ये के बाद प्रायः विघटित हो जाते हैं।
In simple words: Vitamins are essential organic compounds obtained from diet, required in small amounts for body functions, which the body cannot synthesize. Hormones are chemical messengers secreted by glands, transported by blood, regulating specific physiological processes, and are often protein, amino acid, or steroid-based.

🎯 Exam Tip: For comparative questions, create distinct points for each category (vitamins vs. hormones) covering origin, chemical nature, quantity required, and general function. This structured approach helps ensure all key differences are covered.

 

Question 3. हरस्यूटिज्म रोग के कारण व लक्षण लिखिए।
या
कभी-कभी स्त्रियों में पुरुषों के द्वितीयक गौण लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसा क्यों होता है? कारण सहित समझाइए ।
Answer:
हरस्यूटिज्म (Hirsutism) - अधिवृक्क ग्रन्थि तथा जनन अंगों से नर तथा मादा हॉर्मोन्स एन्ड्रोजेन्स तथा एस्ट्रोजेन्स स्रावित होते हैं। ये नर तथा मादा में द्वितीयक लक्षणों का विकास करते हैं। सामान्यतया अधिवृक्क ग्रन्थि से स्रावित लिंग हॉर्मोन्स का प्रभाव दिखाई नहीं देता, लेकिन अतिस्रावण के कारण स्त्री में पुरुषोचित लक्षण; जैसे-दाढ़ी-मूंछ निकल आना, आवाज का भारी होना, शरीर पर अधिक बालों का पाया जाना आदि प्रदर्शित होने लगते हैं। इन लक्षणों को हरस्यूटिज्म कहते हैं।"
In simple words: Hirsutism in women is caused by excessive androgen secretion from the adrenal glands or gonads, leading to the development of male secondary sexual characteristics such as facial hair, a deeper voice, and increased body hair.

🎯 Exam Tip: When describing a medical condition, clearly state the hormonal imbalance (excess or deficiency), the affected demographic, and the specific symptoms. Understanding the term "masculinization" is key here.

 

Question 4. “अग्न्याशय एक अन्तःस्रावी के साथ-साथ बहिःस्रावी ग्रन्थि भी है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
या
सिद्ध कीजिए कि अग्न्याशय (पैन्क्रियाज) एक बहिःस्रावी एवं अन्तःस्रावी ग्रन्थि है।
या
अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रन्थि है। समझाइए ।
Answer:
उत्तर- अन्याशय ग्रहणी आमाशय के साथ 'C' आकार की रचना बनाती है। इसी के मध्य में यकृत तथा आमाशय के पीछे स्थित, मछली के आकार की कोमल एवं गुलाबी रंग की एक चपटी ग्रन्थि होती है जिसे अग्न्याशय कहते हैं। यह यकृत के बाद शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि होती है। इसमें दो विभिन्न प्रकार के ग्रन्थिल ऊतक भाग होते हैं- (i) बहिःस्रावी भाग (exocrine part) (ii) अन्तःस्रावी भाग (endocrine pary)
(i) बहिःस्रावी भाग - बहि: स्रावी ग्रन्थि के रूप में इस ग्रन्थि में पाचन के लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण, अनेक एन्जाइम्स (enzymes) वाला अग्न्याशयिक रस (pancreatic juice) बनता है। अग्न्याशय की विभिन्न पालियों से छोटी-छोटी वाहिनियाँ उत्पन्न होती हैं जो मिलकर अग्न्याशयी वाहिनियों (pancreatic ducts) का निर्माण करती हैं। ये वाहिनियाँ पित्त वाहिनी (bile duct) में खुलती हैं, जो स्वयं ग्रहणी के समीपस्थ भाग से सम्बन्धित होती हैं।
(ii) अन्तःस्रावी भाग - अन्तःस्रावी ग्रन्थि के रूप में लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं से कार्बोहाइड्रेट उपापचय में महत्त्वपूर्ण हॉर्मोन्स बनते हैं। उपर्युक्त विवरण के आधार पर हम कह सकते हैं कि अग्न्याशय एक अन्तःस्रावी ग्रन्थि के साथ-साथ बहिःस्रावी ग्रन्थि भी है। इसे मिश्रित ग्रन्थि भी कहा जाता है।
In simple words: The pancreas is a mixed gland, functioning as both an exocrine and endocrine organ. Its exocrine part produces digestive enzymes (pancreatic juice) delivered via ducts, while its endocrine part, the Islets of Langerhans, secretes hormones like insulin and glucagon directly into the bloodstream to regulate blood sugar.

🎯 Exam Tip: When proving a gland is "mixed," clearly separate and explain its exocrine function (ducts, digestive enzymes) and its endocrine function (ductless, hormones). Mentioning specific secretions for each part is essential.

 

Question 5.
(क) इन्सुलिन कहाँ बनता है? इसका क्या कार्य है?
(ख) एपिनेफ्रिन तथा नॉर-एपिनेफ्रिन में एक अन्तर बताइए ।
Answer:
(क) इन्सुलिन - लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं की कोशिकाओं से इन्सुलिन स्रावित होता है। यह आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदल कर संचित कर देता है।
(ख) एपिनेफ्रिन तथा नॉर-एपिनेफ्रिन में अन्तर - 'एपिनेफ्रिन हृदय स्पन्दन, श्वास दर, आधारीय उपापचय दर (BMR) तथा रक्त में पोषक पदार्थों की मात्रा को बढ़ाता है। नॉर-एपिनेफ्रिन शरीर की रक्तवाहिनियों को संकुचित करके रक्तदाब को बढ़ाता है।
In simple words: Insulin is produced by the Islets of Langerhans in the pancreas and converts excess glucose into glycogen for storage. Epinephrine increases heart rate, respiration, BMR, and blood nutrient levels, while norepinephrine primarily constricts blood vessels to raise blood pressure.

🎯 Exam Tip: For part (a), clearly state the site of insulin production and its main function (glucose regulation). For part (b), provide distinct physiological effects for both epinephrine and norepinephrine to highlight their differences.

 

Question 6. मानव शरीर में किसकी कमी से निम्नलिखित रोग उत्पन्न होते हैं? इन रोगों को होने से कैसे रोका जा सकता है?
(i) मधुमेह,
(ii) घेघा,
(iii) ऐडिसन रोग,
(iv) बौनापन,
(v) मिक्सीडेमा ।
Answer:
(i) मधुमेह (Diabetes) - यह रोग इन्सुलिन हॉर्मोन की कमी से होता है। शर्करा युक्त पदार्थों के कम उपयोग एवं नियमित व्यायाम से मधुमेह को रोका जा सकता है।
(ii) घेघा (Goitre) - यह थाइरॉक्सिन हॉर्मोन की कमी से होता है। आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने से घेघा रोग को होने से रोका जा सकता है।
(iii) ऐडिसन रोग (Addison's disease) - ह रोग एड्रीनल हॉर्मोन की कमी के कारण होता है। शरीर से जल तथा सोडियम अधिक मात्रा में उत्सर्जित हो जाने से शरीर का निर्जलीकरण हो जाता है। पेशियाँ शिथिल हो जाती हैं और रक्तदाब कम हो जाता है।
(iv) बौनापन - यह रोग बचपन में वृद्धि हॉर्मोन की कमी के कारण होता है। वृद्धि हॉर्मोन पीयूष ग्रन्थि से स्रावित होता है। बचपन में थाइरॉक्सिन हॉर्मोन की कमी के कारण व्यक्ति बौना रहे जाता है। आयोडीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने पर थाइरॉक्सिन हॉर्मोन की कमी नहीं हो पाती है।
(v) मिक्सीडेमा - वयस्क अवस्था में हॉर्मोन की कमी से उपापचय दर कम हो जाने से समय से पहले बुढापा आ जाता है। और रक्तदाब कम हो जाता है तथा जननक्षमता कम हो जाती है।
In simple words: This question lists several diseases and asks about their causes (hormonal deficiency) and prevention/management. It covers Diabetes (insulin), Goitre (thyroxine/iodine), Addison's disease (adrenal hormones), Dwarfism (growth hormone/thyroxine), and Myxedema (thyroxine) deficiencies, along with their respective remedies.

🎯 Exam Tip: For each disease, clearly state the deficient hormone, briefly describe the main symptoms, and then provide a specific, actionable prevention or treatment method. Precision in naming hormones and diseases is key.

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1. अन्तःस्रावी एवं बहिःस्रावी ग्रन्थियों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। किन्हीं दो अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम, उनसे निकलने वाले हॉर्मोन्स एवं कार्य लिखिए ।
या
अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ क्या हैं ? मानव शरीर में पायी जाने वाली चार प्रमुख अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम तथा उनके द्वारा स्रावित एक-एक हॉर्मोन का नाम और कार्य लिखिए।
या
बहिःस्रावी तथा अन्तःस्रावी ग्रन्थियों में अन्तर लिखिए।
Answer:

अन्तःस्रावी तथा बहिःस्रावी ग्रन्थियों में अन्तर

अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ
(Endocrine glands)
बाह्यस्रावी या बहिःस्रावी ग्रन्थियाँ
(Exocrine glands)
• ग्रन्थि द्वारा स्रावित पदार्थों को गन्तव्य तक पहुँचाने के लिए इन ग्रन्थियों में कोई नलिका नहीं होती है इसलिए इन्हें सामान्यतः नलिकाविहीन ग्रन्थि (ductless glands) भी कहा जाता है।• इन ग्रन्थियों में कोई-न-कोई नलिका होती है अर्थात् ये नलिकायुक्त या प्रणाल ग्रन्थियाँ (duct glands) होती हैं।
• इन ग्रन्थियों का स्राव रुधिर में पहुँचा दिया जाना है। इस प्रकार स्राव का परिसंचरण गुप्त रूप से होता है। इनके स्राव हॉर्मोन्स (hormones) कहलाते हैं। हॉर्मोन्स रक्त द्वारा ही लक्ष्य अंगों की कोशिकाओं तक पहुँचते हैं और सम्पूर्ण शरीर में फैलते हैं।• इनका स्राव नलिका द्वारा शरीर के उस विशेष स्थान पर अथवा उस अंग में पहुँचाया जाता है, जहाँ उसे कार्य करना है। कुछ ग्रन्थियों की नलिकाएँ स्राव को शरीर के बाहर उत्सर्जित कर देती हैं।
• हॉर्मोन्स का प्रायः एक विशिष्ट तथा महत्त्वपूर्ण कार्य होता है। ये लगभग सभी जैविक क्रियाओं पर रासायनिक समन्वयन के लिए आवश्यक हैं।• इनके स्राव का कार्य सामान्यतः उसी स्थान पर सीमित होता है, जहाँ उसे पहुँचाया जाता है।
• उदाहरण-थाइरॉइड, थाइमस, अधिवृक्क, पीयूष आदि ग्रन्थियाँ।• उदाहरण-यकृत, स्वेद, लार आदि ग्रन्थियाँ।

अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ
तन्त्रिकीय नियन्त्रण के अतिरिक्त सभी जन्तुओं में किसी-न-किसी प्रकार का रासायनिक नियन्त्रण भी रहता है। कशेरुकियों में विशेषकरें, स्तनियों में रासायनिक नियन्त्रण को एक विशिष्ट तन्त्र होता है जिसे अन्तःस्रावी तन्त्र (endocrine system) कहते हैं। मनुष्य में तो यह तन्त्र अतिविकसित होता है। अन्तःस्रावी अथवा एण्डोक्राइन (endocrine) ग्रन्थियों से अभिप्राय ऐसी ग्रन्थियों से है, जो आन्तरिक रूप से स्रावण करती हों। इनमें नलिकाएँ न पायी जाने के कारण इन्हें नलिकाविहीन ग्रन्थियाँ (ductless glands) भी कहते हैं। इन ग्रन्थियों से स्रावित होने वाले विशिष्ट पदार्थों को हॉर्मोन्स (hormones) कहते हैं। हॉर्मोन्स का शरीर के विभिन्न अंगों तक संचरण रुधिर प्रवाह के माध्यम से होता है।

मनुष्य में पायी जाने वाली चार अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ तथा उनके कार्य

अन्तःस्रावी ग्रन्थि का नाम तथा स्थितिहॉर्मोन तथा उसका प्रभाव / उनके कार्य
• थाइरॉइड (thyroid) - यह ग्रन्थि गर्दन में श्वसन नली के अगले भाग पर पृष्ठ पार्श्व में स्वरयंत्र (lar-ynx) के थाइरॉइड व क्रिकॉयड कार्टिलेजों के पार्श्व में स्थित होती है। यह द्विपालित सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रन्थि है।• थाइरॉक्सिन व ट्राइआयडोथाइरोनीन हॉर्मोन (thyroxin and triiodothyronine hormone) - उपापचय की दर (BMR), ऑक्सीजन की खपत व हृदय स्पन्दन दर का नियमन करते हैं। ये ग्लूकोज का अवशोषण तथा ग्लूकोनिओजेनेसिस (gluconeogenesis) को भी प्रेरित करते हैं।
• अधिवृक्क (adrenal) - यह वृक्क के अग्र सिरे पर स्थित एक संयुक्त ग्रन्थि है। इसके दो भाग होते हैं-कॉर्टेक्स (cortex) तथा मेड्यूला (medulla)। इनमें कॉर्टेक्स पर पीयूष ग्रन्थि के अग्रपिण्ड से निकला ACTH नियन्त्रण करता है, जबकि मेड्यूला पर अनुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र का नियन्त्रण होता है।A. कॉर्टेक्स से हॉर्मोन्स (hormones from cor-tex)- अनेक हॉर्मोन्स (लगभग 30) जिनमें निम्नांकित प्रमुख हैं
(i) ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स (glucocorticoids) - भोजन के अवयवों के उपापचय, ग्लाइकोजेनेसिस, ग्लूकोज का निर्माण, जल तथा इलेक्ट्रोलाइट्स के शरीर में वितरण आदि पर नियन्त्रण करते हैं।
(ii) लिंग हॉर्मोन्स (sex hormones) - इनमें नर हॉर्मोन-एण्ड्रोजेन्स (androgens) की मात्रा अधिक होती है। पेशियों तथा जननांगों के उचित विकास को प्रेरित करते हैं।
• B. मेड्यूला से हॉर्मोन्स (hormones from me-dulla)-इसमें दो हॉर्मोन्स प्रमुख हैं, जो तन्त्रिकीय हॉर्मोन्स के समान प्रभावी हैं
(i) एड्रीनेलिन या एपिनेफ्रिन (adrenaline or epinephrine)- यह मुख्यतः होता है तथा ग्लूकोजेनोलाइसिस व वसा के विघटन को प्रेरित करता है। रुधिर दाब में वृद्धि करता है और संकट की स्थिति में शरीर को उग्र प्रतिक्रिया के लिए तैयार करता है।
(ii) नॉरएड्रीनेलिन या नॉरएपिनेफ्रिन (noradrenaline or norepinephrine)- यह कम मात्रा में होता है। रुधिर दाब बढ़ाता है तथा रुधिर शर्करा को शीघ्रता से बढ़ाता है। हृदय की संकुचनशीलता का नियन्त्रण करता है।
• अग्न्याशय (pancreas) में लैंगरहैंस की द्वीपिकाएँ (islets of Langerhans) - अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रन्थि है। यह उदरगुहा में आमाशय के पास स्थित पाचक रस अग्न्याशयिक रस (pancre-atic juice) स्रावित करने वाली बहिःस्रावी ग्रन्थि है, इसी में विशेष कोशिकाओं के समूह अन्तःस्रावी अंश बनाते हैं।• इन्सुलिन तथा ग्लूकैगॉन (insulin and glucagon) कार्बोहाइड्रेट उपापचय में महत्त्वपूर्ण हैं-
(i) इन्सुलिन ऊतकों, विशेषकर पेशियों में कार्बोहाइड्रेट्स के उपयोग पर नियन्त्रण तथा यकृत कोशिकाओं में ग्लाइकोजेनेसिस (glycogenesis) को प्रेरित करता है।
(ii) ग्लूकैगॉन-रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम होने पर ग्लाइकोजन व वसा को विखण्डित करके इसके निर्माण का प्रेरक कैल्सियम आयन (Ca++) का नियमन करता है।
• जनद (gonads)
• A. वृषण (testes) में उपस्थित लेडिग कोशिकाएँ (cells of Leydig) नर हॉर्मोन्स अर्थात् एण्ड्रोजेन्स (androgens) का स्रावण।
• लिंग हॉर्मोन्स टेस्टोस्टेरॉन (testosterone)-नर में द्वितीय लैंगिक लक्षण विकसित करने वाला प्रमुख हॉर्मोन है। सभी लैंगिक अंगों की परिपक्वता तथा विकास की प्रेरणा देता है। एण्ड्रोस्टेनेडाइऑन तथा डीहाइड्रोएपिएण्ड्रोस्टेरॉन (androstenedione and dehydroepiandrosterone) भी एण्ड्रोजेन्स हैं तथा उपर्युक्त कार्यों में सहायता करते हैं।
• B. अण्डाशय (ovaries) में उपस्थित ग्रैफिअन पुटिकाओं (graafian follicles) की कोशिकाओं से। कॉर्पस ल्यूटियम (corpus luteum) पुटिका से अण्डोत्सर्ग के बाद बनी संरचना से।• (i) एस्ट्रोजेन्स (estrogens) प्रमुखतः एस्ट्रेडाइऑल (estradiol), सहायक जननांगों, लैंगिक लक्षणों, स्तनों, दुग्ध ग्रन्थियों आदि के विकास को प्रेरित करते हैं।
(ii) प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) गर्भधारण से सम्बन्धित लक्षणों को प्रेरित करते हैं।
(iii) रिलैक्सिन (relaxin) प्रसव को सरल बनाने के लिए प्यूबिक सिम्फाइसिस को फैलाता है।

In simple words: This question requires distinguishing between endocrine (ductless, hormone-secreting into blood) and exocrine (ducts, non-hormone secretions) glands, providing examples for each. It also asks to describe specific endocrine glands like the thyroid, adrenal, pancreas, and gonads, detailing their location, hormones, and functions in the human body.

🎯 Exam Tip: For a comprehensive answer, clearly delineate the differences between endocrine and exocrine glands using a table. When describing specific endocrine glands, ensure to include their location, the hormones they secrete, and the primary functions of those hormones. This multi-faceted approach ensures all parts of the question are addressed.

 

Question 2. मनुष्य की पीयूष ग्रन्थि की संरचना तथा इसके द्वारा स्रावित विभिन्न हॉर्मोन्स के नाम व कार्यों का वर्णन कीजिए ।
या
पीयूष ग्रन्थि द्वारा स्रावित दो हॉर्मोन्स के नाम तथा कार्यों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
पीयूष ग्रन्थि पीयूष ग्रन्थि एक सेला टर्सिका नामक अस्थिल गुहा में स्थित होती है और एक वृंत द्वारा हाइपोथैलेमस से जुड़ी होती है। आन्तरिक रूप से पीयूष ग्रन्थि एडिनोहाइपोफाइसिस और न्यूरोहाइपोफाइसिस नामक दो भागों में विभाजित होती है। एडिनोहाइपोफाइसिस दो भागों का बना होता है-पार्स डिस्टेलिस और पार्स इंटरमीडिया। पार्स डिस्टेलिस को साधारणतया अग्र पीयूष ग्रन्थि कहते हैं, जिससे वृद्धि हॉर्मोन या सोमेटोट्रोपिन (GH), प्रोलैक्टिन (PRIL) या मेमोट्रोपिन, थाइरॉइड प्रेरक हॉर्मोन (TSH) एड्रिनोकॉर्टिकोट्रॉफिक हॉर्मोन (ACTH) या कॉर्टिकोट्रोफिन, ल्यूटीनाइजिंग हार्मोन (LH) और पुटिका प्रेरक हॉर्मोन का स्राव होता है। पार्स इंटरमीडिया एकमात्रे हॉर्मोन मैलेनोसाइट प्रेरक हॉर्मोन (MSH) या मेलेनोट्रोफिन का स्राव करता है। यद्यपि मानव में पार्स इंटरमीडिया (मध्यपिंड) पार्स डिस्टेलिस (दूरस्थ पिंड) से लगभग जुड़ा होता है। न्यूरोहाइपोफाइसिस (पार्स नर्वोसा) या पश्चपीयूष ग्रन्थि, हाइपोथैलेमस द्वारा उत्पादित किए जाने वाले हॉमन्स ऑक्सीटॉसिन और वेसोप्रेसिन का संग्रह और स्राव करती है। ये हॉर्मोन वास्तव में हाइपोथैलेमस द्वारा संश्लेषित होते हैं और तन्त्रिकाक्ष (axon) होते हुए पश्च पीयूष ग्रन्थि में पहुँचा दिए जाते हैं।
वृद्धिकारी हॉर्मोन (GH) के अति स्राव से शरीर की असामान्य वृद्धि होती है जिसे जाइगेटिज्मया अतिकायकता (gigantism) कहते हैं और इसके अल्प स्राव से वृद्धि अवरुद्ध हो जाती है जिसे पिट्यूटरी ड्वार्फिज्म (बौनापन या वामनता) कहते हैं। प्रोलैक्टिन हॉर्मोन स्तन ग्रन्थियों की वृद्धि और उनमें दुग्ध निर्माण का नियंत्रण करता है। थाइरॉइड प्रेरक हॉर्मोन (TSH) थाइरॉइड ग्रन्थियों पर कार्य कर उनसे थाइरॉइड हॉर्मोन के संश्लेषण और स्रावण को प्रेरित करता है। एड्रिनोकॉर्टिकोट्रॉफिक हॉर्मोन (ACTH) एड्रीनल वल्कुट पर कार्य करता है और इसे ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स नामक स्टीरॉइड हॉर्मोन के संश्लेषण और स्रावण के लिए प्रेरित करता है। ल्यूटिनाइजिंग (LH) और पुटिका प्रेरक हॉर्मोन (FSH) जननांगों की क्रिया को प्रेरित करते हैं और लिंगी हॉर्मोन का उत्पादन करते हैं अतः गोनेडोट्रोपिन कहलाते हैं। नरों में ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन (LH), एंड्रोजेन नामक हॉर्मोन के संश्लेषण और स्राव के लिए प्रेरित करता है। इसी तरह नरों में पुटिका प्रेरक हॉर्मोन (FSH) और एंड्रोजेन शुक्रजनन (Spermatogenesis) को नियंत्रित करता है। मादाओं में ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन (LH) पूर्ण विकसित पुटिकाओं (ग्राफियन पुटिका) से अण्डोत्सर्ग को प्रेरित करता है और ग्राफियन पुटिका के बचे भाग से कॉर्पस ल्यूटियम बनाता है। पुटिका प्रेरक हार्मोन (FSH) मादाओं में अण्डाशयी पुटिकाओं की वृद्धि और परिवर्धन को प्रेरित करता है।
मेलानोसाइट प्रेरक हॉर्मोन (MSH), मेलानोसाइट्स (मेलेनिन युक्त कोशिकाओं) पर क्रियाशील होता है तथा त्वचा की वर्णकता का नियमन करता है। ऑक्सीटॉसिन हमारे शरीर की चिकनी पेशियों पर कार्य करता है और उनके संकुचन को प्रेरित करता है। मादाओं में यह प्रसव के समय गर्भाशयी पेशियों के संकुचन और दुग्ध झुन्थियों से दूध के स्राव को प्रेरित करता है। वेसोप्रेसिन मुख्यतः वृक्क की दूरस्थ संवलित नलिका से जल एवं आयनों के पुनरावशोषण को प्रेरित करता है, जिससे मूत्र के साथ जल का ह्रास (डाइयूरेसिस) कम हो । अतः इसे प्रतिमूत्रल हॉर्मोन या एंटी-डाइयूरेटिक हार्मोन (ADH) भी कहते हैं।

ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र मनुष्य की पीयूष ग्रंथि की जटिल संरचना और हाइपोथैलेमस के साथ उसके संबंध को दर्शाता है। इसमें थैलेमस, हाइपोथैलेमस, पीनियल बॉडी, पिट्यूटरी ग्रंथि और उनके विभिन्न भाग जैसे पार्स डिस्टेलिस, पार्स नर्वोसा, सुप्राऑप्टिक न्यूक्लियस, परवेंट्रिकुलर न्यूक्लियस और हाइपोफाइसियल पोर्टल नसें स्पष्ट रूप से चित्रित हैं। यह ग्रंथि की अस्थिल गुहा (सेला टर्सिका) में स्थिति और इसके रक्त आपूर्ति मार्ग को भी दर्शाता है, जिससे छात्रों को पीयूष ग्रंथि के कार्य को समझने में मदद मिलती है।
In simple words: The pituitary gland, located in the sella turcica and connected to the hypothalamus, is divided into adenohypophysis and neurohypophysis. It secretes various hormones like GH, PRL, TSH, ACTH, LH, FSH, MSH (from adenohypophysis), and stores/releases oxytocin and vasopressin (from neurohypophysis), which are produced in the hypothalamus. These hormones regulate growth, reproduction, metabolism, and water balance.

🎯 Exam Tip: When describing the pituitary gland, ensure to detail its two main parts (adenohypophysis and neurohypophysis), list hormones from each part, and explain their key functions. Mentioning its connection to the hypothalamus and associated disorders (gigantism, dwarfism) adds depth.

 

Question 3. थाइरॉइड ग्रन्थि से उत्पन्न हॉर्मोन्स का वर्णन कीजिए । थाइरॉइड की अनियमितताओं के दुष्प्रभाव का उल्लेख कीजिए ।
Answer:
थाइरॉइड ग्रन्थि थाइरॉइड ग्रन्थि श्वास नली के दोनों ओर स्थित दो पालियों से बनी होती है। दोनों पालियाँ संयोजी ऊतक की पतली पल्लीनुमा इस्थमस से जुड़ी होती हैं। प्रत्येक थाइरॉइड ग्रन्थि पुटकों (follicles) र भरण ऊतकों (stromal tissues) की बनी होती हैं। प्रत्येक थाइरॉइड पुटक एक गुहा को घेरे पुटक कोशिकाओं से निर्मित होता है। ये पुटक कोशिकाएँ दो हॉर्मोन, टेट्राआइडोथाइरोनीन (TA) अथवा थाइरॉक्सिन तथा ट्राइआइडोथायरोनीन (T) का संश्लेषण करती हैं। थाइरॉइड हॉर्मोन के सामान्य दर से संश्लेषण के लिए आयोडीन आवश्यक है। हमारे भोजन में आयोडीन की कमी से अवथाइरॉइडता (hypothyroidism) एवं थाइरॉइड ग्रन्थि की वृद्धि हो जाती है। इस बीमारी को साधारणतया घेघा (goitre) कहते हैं। गर्भावस्था के समय अवथाइरॉइडता के कारण गर्भ में विकसित हो रहे बालक की वृद्धि विकृत हो जाती है। इससे बच्चे की अवरोधित वृद्धि (cretinism) या वामनता तथा मंदबुद्धि, त्वचा असामान्यता, मूकबधिरता आदि हो जाती है। वयस्क स्त्रियों में अवथाइरॉइडता मासिक चक्र को अनियमित कर देता है। थाइरॉइड ग्रन्थि के कैंसर अथवा इसमें गाँठों की वृद्धि से थाइरॉइड हॉर्मोन के संश्लेषण की दर असामान्य रूप से अधिक हो जाती है। इस स्थिति को थाइरॉइड अतिक्रियता (hyperthyroidism) कहते हैं, जो शरीर की कार्यिकी पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
थाइरॉइड हॉर्मोन आधारीय उपापचयी दर (basal metabolic rate) के नियमन में मुख्य भूमिका निभाते हैं। ये हॉर्मोन, लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया में भी सहायता करते हैं। थाइरॉइड हॉर्मोन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के उपापचय (संश्लेषण और विखंडन) को भी नियन्त्रित करते हैं। जल और विद्युत अपघटयों का नियमन भी थाइरॉइड हॉर्मोन को प्रभावित करते हैं। थाइरॉइड ग्रन्थि से एक प्रोटीन हॉर्मोन, थाइरोकैल्सिटोनिन (TCT) का भी स्राव होता है जो रक्त में कैल्सियम स्तर को नियन्त्रित करता है।
In simple words: The thyroid gland, located in the neck, secretes thyroxine (T4) and triiodothyronine (T3), which regulate basal metabolic rate, oxygen consumption, and protein synthesis. Iodine deficiency causes hypothyroidism (Goitre), leading to cretinism in children and menstrual irregularities in adults. Hyperthyroidism, due to excess hormone, negatively impacts body functions. The thyroid also secretes calcitonin, which regulates blood calcium.

🎯 Exam Tip: When discussing the thyroid, include its location, the names of its primary hormones (T3, T4, calcitonin), their key functions (BMR, metabolism), and clearly explain the effects of both hypo- and hyperthyroidism, including specific disorders like goitre and cretinism.

UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 11 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 22 रासायनिक समन्वय और एकीकरण in printable PDF format for offline study on any device.