Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 12 Hindi Solutions: Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand
View or download the dedicated Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
दीर्घ प्रश्न (దీర్ఘ సమాధాన ప్రశ్నలు)
Question 1: ‘बूढ़ी काकी’ पाठ का सारांश पाँच-छः वाक्यों में लिखिए ।
Answer:
बूढ़ी काकी अपने पति और पुत्रों की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति भतीजे बुद्धिराम के नाम कर देती है । संपत्ति हासिल करने के बाद बुद्धिराम, उसकी पत्नी रूपा और उनके दो बेटे बूढ़ी काकी के साथ दुर्व्यवहार करते रहते हैं। लेकिन बुद्धिराम की बेटी लाड़ली काकी का ख़याल रखती है। बुद्धिराम के बेटे मुखराम के तिलक-उत्सव के दिन स्वादिष्ट भोजन की लालसा में बूढ़ी काकी आधी रात को मेहमानों की जूठी पत्तलों से खाना खाने लगती है । इस दृश्य को देखते ही दया और पाप-भीति से रूपा पछताती है और काकी को प्रेम से सभी पकवानों से सजी थाली देती है। सब कुछ भूलकर काकी सहर्ष खाना खाती है; इस स्वर्गीय दृश्य को देखकर रूपा आनंदमग्न होती है ।
Exam Tips:
a) सारांश में कहानी के पात्र – बूढ़ी काकी, बुद्धिराम, रूपा, लाड़ली – और घटना (मुखराम का तिलक) अवश्य लिखें।
b) अंत में रूपा का हृदय-परिवर्तन लिखें – यही कहानी का संदेश (वृद्धों के प्रति करुणा) है।
लघु प्रश्न (లఘు సమాధాన ప్రశ్నలు)
Question 1: प्रेमचंद की कुछ रचनाओं के नाम लिखिए ।
Answer:
कथा-सम्राट एवं उपन्यास-सम्राट प्रेमचंद ने यथार्थवाद एवं आदर्शवाद से संबंधित लगभग 300 कहानियाँ और एक दर्जन उपन्यास लिखे । ‘पंच परमेश्वर’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘कफ़न’, ‘बूढ़ी काकी’ आदि कहानियाँ प्रसिद्ध हैं । ‘गोदान’, ‘गबन’, ‘प्रेमाश्रम’, ‘सेवासदन’, ‘निर्मला’, ‘कर्मभूमि’, ‘रंगभूमि’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘कायाकल्प’ आदि प्रसिद्ध उपन्यास हैं । ‘गोदान’ इनका अंतिम तथा सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है । इनकी श्रेष्ठ रचनाएँ देशी-विदेशी भाषाओं में अनूदित हुईं और उन पर फ़िल्में भी बनाई गईं ।
Exam Tips:
a) कहानियों और उपन्यासों को अलग-अलग गिनाएँ – कम से कम तीन-तीन नाम सही वर्तनी में।
b) ‘गोदान’ को अंतिम और सर्वश्रेष्ठ उपन्यास बताना न भूलें।
Question 2: बूढ़े लोगों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ?
Answer:
बुढ़ापा बहुधा बचपन का पुनरागमन हुआ करता है । बूढ़े अपने जीवन-काल में अपने परिवार व समाज के लिए अपनी सारी शक्ति खर्च करते हैं और बुढ़ापे में शारीरिक एवं बौद्धिक शक्ति खो बैठते हैं। इसलिए बूढ़े लोगों के प्रति हमारा व्यवहार अच्छा होना चाहिए। बच्चों की तरह उनकी देख-भाल करनी चाहिए । उनकी समस्याएँ सुनकर, जानकर उन्हें दूर करना चाहिए । उन्हें पूरी तरह भरोसा देना चाहिए ।
Exam Tips:
a) कहानी की पहली पंक्ति ‘बुढ़ापा बहुधा बचपन का पुनरागमन हुआ करता है’ से उत्तर आरंभ करें।
b) अपने विचार के साथ कहानी का उदाहरण (बुद्धिराम-रूपा का दुर्व्यवहार, लाड़ली का प्रेम) जोड़ें।
एक वाक्य प्रश्न (ఏక వాక్య సమాధాన ప్రశ్నలు)
Question 1: बूढ़ी काकी ने अपनी संपत्ति किसके नाम कर दी ?
Answer:
बूढ़ी काकी ने अपनी संपत्ति अपने भतीजे बुद्धिराम के नाम कर दी ।
Exam Tips:
a) ‘भतीजे’ शब्द और नाम ‘बुद्धिराम’ – दोनों लिखें।
Question 2: बूढ़ी काकी को सबसे अधिक क्या पसंद था ?
Answer:
बूढ़ी काकी को स्वादिष्ट भोजन ले-लेकर खाना सबसे अधिक पसंद था ।
Exam Tips:
a) पाठ के अनुसार काकी में ‘जिह्वा-स्वाद’ के सिवा कोई चेष्टा शेष न थी – यह जोड़ सकते हैं।
Question 3: उपन्यास-सम्राट किन्हें कहा जाता है ?
Answer:
प्रेमचंद को उपन्यास-सम्राट कहा जाता है ।
Exam Tips:
a) प्रेमचंद को ‘कथा-सम्राट’ भी कहा जाता है; उनका असली नाम धनपतराय था।
Question 4: प्रेमचंद का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास कौन-सा है ?
Answer:
‘गोदान’ प्रेमचंद का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है ।
Exam Tips:
a) उपन्यास का नाम उद्धरण चिह्नों में लिखें – ‘गोदान’ (1936)।
संदर्भ सहित व्याख्याएँ (సందర్భ సహిత వ్యాఖ్యలు)
Question 1: बुढ़ापा बहुधा बचपन का पुनरागमन हुआ करता है। बूढ़ी काकी में जिह्वा-स्वाद के सिवा और कोई चेष्टा शेष न थी और न अपने कष्टों की ओर आकर्षित करने का, रोने के अतिरिक्त कोई दूसरा सहारा ही ।
Answer:
संदर्भ : यह कथा-सम्राट एवं उपन्यास-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की सफल कहानी ‘बूढ़ी काकी’ का आरंभिक उद्धरण है। बुढ़ापे और बचपन में कोई अंतर नहीं – यह बताते हुए कहानीकार इस कहानी का आरंभ करते हैं ।
व्याख्या : प्रेमचंद कहते हैं कि प्रायः बुढ़ापे और बचपन में कोई अंतर नहीं होता । बुढ़ापे की चेष्टाएँ बचपन की चेष्टाओं जैसी होती हैं। बुढ़ापे में बचपन फिर से आता है। बूढ़ी काकी में जीभ के स्वाद के सिवा बाकी चेष्टाओं में से एक भी न बची थी। अपने कष्टों की ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए उसका सहारा सिर्फ़ रोना था, कोई दूसरा नहीं । वह दीन स्थिति में थी ।
विशेषताएँ : आरंभिक पंक्ति एक सूक्ति जैसी है, जो पाठकों में उत्सुकता पैदा करती है। भाषा सरल और सुगम है ।
Exam Tips:
a) ‘बुढ़ापा बचपन का पुनरागमन’ – इस सूक्ति का अर्थ उदाहरण सहित स्पष्ट करें (बच्चों की तरह स्वाद का लोभ, रोना)।
b) संदर्भ में बताएँ कि यह कहानी की आरंभिक पंक्ति है।
Question 2: परमात्मा, मेरे बच्चों पर दया करो। इस अधर्म का दंड मुझे मत दो, नहीं तो मेरा सत्यानाश हो जाएगा ।
Answer:
संदर्भ : ये वाक्य महान कहानीकार एवं उपन्यास-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की सफल कहानी ‘बूढ़ी काकी’ से दिए गए हैं। रात को रूपा अपनी लड़की लाड़ली को चारपाई पर न पाकर इधर-उधर ढूँढ़ती है और देखती है कि वह जूठी पत्तलों पर से पूड़ियों के टुकड़े खा रही बूढ़ी काकी के पास खड़ी है। करुणा और भय से रूपा का हृदय द्रवित हो जाता है। वह सच्चे दिल से आकाश की ओर हाथ उठाकर ये वाक्य कहती है ।
व्याख्या : हे भगवान ! बूढ़ी काकी के साथ किए जा रहे इस दुर्व्यवहार और उसकी इस दुःस्थिति का कारण पति सहित मैं और बच्चे हैं। इस अधर्म की सज़ा मुझे और बच्चों को मत दो। हम पर रहम करो ।
विशेषता : यह उद्धरण रूपा के मन में स्थित पाप-भीति एवं उससे हुए हृदय-परिवर्तन का परिचायक है ।
Exam Tips:
a) वक्ता (रूपा) और परिस्थिति (आधी रात, जूठी पत्तलें) संदर्भ में स्पष्ट लिखें।
b) विशेषता में ‘हृदय-परिवर्तन’ शब्द अवश्य प्रयोग करें – यह कहानी का मोड़ है।
बूढ़ी काकी Summary in Hindi
लेखक परिचय
मुंशी प्रेमचंद का जन्म सन् 1880 में उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट लमही नामक गाँव में हुआ था । आपका असली नाम धनपतराय था । आपको हिंदी और उर्दू साहित्य के महान लेखकों में से एक माना जाता है । हिंदी साहित्य में वे ‘प्रेमचंद’ उपनाम से जाने जाते हैं ।
प्रेमचंद ने नवाबराय नाम से उर्दू में भी लेखन कार्य किया था । सन् 1921 में उन्होंने महात्मा गाँधी के आह्वान पर अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया । मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गयी कहानियाँ और उपन्यासों को बाद में कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में प्रसारित किया गया । उन्होंने लगभग 300 कहानियाँ लिखीं । गोदान उनका अंतिम और सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है। सन् 1936 में मुंशी प्रेमचंद का निधन हो गया ।
सारांश
आधुनिक हिंदी साहित्य में उपन्यास सम्राट के नाम से प्रसिद्ध कहानीकार प्रेमचंद की कहानी बूढ़ी काकी “मानवीय करुणा” की भावना से ओत-प्रोत कहानी है। इसमें लेखक ने “बूढ़ी काकी” के माध्यम से समाज परिवार की उस समस्या को उठाया है जहाँ वृद्धजनों से उनकी जायदाद – संपत्ति लेने के बाद उनकी उपेक्षा होने लगती है । केवल इतना ही नहीं, बात-बात पर उन्हें अपमानित और तिरस्कृत किया जाता है, भरपेट भोजन तक भी नहीं मिलता । सामाजिक यथार्थ के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद ने मनुष्य की स्वार्थी भावनाओं का घृणित एवं बीभत्स रूप चित्रित किया है ।
कहानी का प्रारम्भ करते हुए लेखक ने मानव-जीवन के वृद्धावस्था और बाल्यावस्था को एक दृष्टि से देखा है । इसमें कोई शक भी नहीं है । बूढ़ी काकी में जीभ के स्वाद के अलावा अन्य कोई इच्छा नहीं थी । उसे विधवा हुए पाँच वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है। उसके जवान बेटे भी असमय मर चुके थे। इस संसार में ऐसा कोई नहीं था, जिसे बूढ़ी काकी अपना कह सके; था तो केवल उसका दूर का भतीजा बुद्धिराम । भलेमानुष पण्डित बुद्धिराम ने बूढ़ी काकी के सामने लम्बे-चौड़े वायदे कर उसकी सब संपत्ति अपने नाम लिखवा ली । पैसे का लालची बुद्धिराम बहुत जल्दी ही बदलने लगा । बुद्धिराम की पत्नी रूपा भी व्यवहार से कठोर थी लेकिन ईश्वर से अवश्य उसे डर लगता था । इसलिए वह बूढ़ी काकी से दुर्व्यवहार करते समय डरती थी ।
बुद्धिराम और उसकी पत्नी का व्यवहार बूढ़ी काकी के प्रति दिनों दिन कठोर होता चला गया। यहाँ तक कि जिस बुढ़िया की जायदाद से सौ-डेढ़ सौ रुपये प्रतिमाह की आमदनी थी, वह भोजन तक के लिए तरसने लगी । बूढी काकी जीभ के स्वाद के आगे विवश होकर रोने चिल्लाने लगती थी । हाथ-पैरों से लाचार बुढ़िया जमीन पर पड़ी रहती और अपने प्रति उपेक्षा भरे व्यवहार पर चीखती-चिल्लाती । बुद्धिराम के दोनों बेटे भी उसे चिढ़ाने-परेशान करने में खुश होते थे । यहाँ तक कि वे दोनों उस बुढ़िया के ऊपर अपने मुँह का पानी भी उड़ेल देते थे। लेकिन बुद्धिराम की बेटी लाडली “बूढ़ी काकी” से बहुत प्यार करती थी । लाडली भाइयों से तंग होकर बूढ़ी काकी की कोठरी में आ जाती थी और चना चबाना जो कुछ भी होता था, मिल बाँटकर बूढ़ी काकी के साथ खाती थी ।
कुछ समय बाद बुद्धिराम के बेटे मुखराम की सगाई थी। जिसमें भाग लेने के लिए काफी मेहमान आए हुए थे। सारे गाँव में खुशी का माहौल था । चारपाइयों पर आराम कर रहे मेहमानों की नाई सेवा कर रहे थे। कहीं भाट प्रशंसा में यश-गान कर रहे थे। रूपा को भी औरतों से फुरसत नहीं थी । दौड़-दौड़कर इधर से उधर भाग रही थी। हलवाई भट्टियों पर काम कर रहे थे । कहीं सब्ज़ियाँ पक रही थीं तो कहीं मिठाइयाँ बन रही थीं। खाना पकने की सुगन्धि सारे घर में फैल चुकी थी । भीतर ही भीतर बूढ़ी काकी का मन भी ललचा रहा था । परन्तु वह सोच रही थी कि जब उसे भरपेट भोजन ही नहीं मिलता तो मिठाई और कचौड़ी कौन खिलाएगा। रह-रहकर उसकी जीभ लपलपा रही थी । दिन होता तो वह रो – चीखकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती लेकिन अपशकुन के भय से वह चुपचाप बैठी थी । धीरे-धीरे उसका मन बेकाबू होता चला गया और उकड़ूँ बैठकर हलवाई की कड़ाही के पास जाकर बैठ गई । अचानक रूपा की नज़र बूढ़ी काकी पर पड़ी तो आग-बबूला हो उठी और बूढ़ी काकी को खूब भला-बुरा कहा । अपमानित होकर भी बूढ़ी काकी कुछ नहीं बोली और रेंगती हुई चुपचाप अपनी कोठरी में चली गयी ।
काफी समय बीत जाने के बाद भी बूढ़ी काकी की किसी ने सुध नहीं ली तो उसका मन बेचैन हो उठा । तरह- तरह के विचार उसके मन में आने लगे। सभी लोग खा – पी चुके होंगे। मेरी याद किसी को नहीं आएगी। इसी बीच उसकी भूख जोर पकड़ने लगी और हाथों के बल सरकती हुई लोगों के ‘बीच जाकर पत्तल पर बैठ गयी। लोग आश्चर्य से देख रहे थे कि बुद्धिराम की नजर उस पर पड़ गयी । उस दयनीय बूढ़ी काकी को दोनों हाथों से उठाकर कोठरी में लाकर पटक दिया। कभी कचौड़ियाँ याद आती तो कभी स्वादिष्ट रायता, लेकिन लाड़ली के अलावा बूढ़ी काकी के प्रति किसी के मन में कोई सहानुभूति नहीं थी ।
रात के ग्यारह बज चुके थे। सभी मेहमान आराम कर रहे थे । रूपा सो चुकी थी, लेकिन लाडली थी जो जाग रही थी। वह उस समय की प्रतीक्षा में थी जब अपने हिस्से का मिला हुआ खाना बूढ़ी काकी को जाकर खिलाए । रूपा को पता लगने पर पिटाई होने का डर था । माँ को सोता देखकर लाडली चुपके से अपने हिस्से की पूड़ियाँ लेकर काकी के पास पहुँची ।
बेसब्री से इंतजार कर रही बुढ़िया एक ही झटके में सब खा गयी परन्तु इससे उसकी भूख और बढ़ चुकी थी। उसने लाड़ली से मेहमानों के भोजन करने के स्थान पर ले चलने को कहा परन्तु वहाँ पड़े टुकड़ों को चुन-चुनकर खाने के बाद भी उसकी भूख नहीं मिटी । अंत में उसने लाडली से जूठी पत्तलों के पास ले चलने को कहा। इसी बीच रूपा की आँख खुल चुकी थी । बेटी को पास न पाकर इधर-उधर देखा तो वह पत्तलों के पास खड़ी थी ।
रूपा बूढ़ी काकी को पत्तलों की जूठन चाटते देखकर आत्मग्लानि एवं पश्चाताप से भर उठी। आज उसे अपने किये पर भारी पछतावा हो रहा था। उसकी सोई आत्मा जाग उठी थी । आज उसने बूढ़ी काकी को धमकाया नहीं अपितु उठकर साथ चलने को कहा। उसने सोचा जिस बुढ़िया की जायदाद से हमें इतनी आमदनी हो रही है, उसके लिए मैं भरपेट भोजन भी नहीं दे सकी ।
ईश्वर से अपने अपराध के लिए क्षमा मांगती हुई रूपा अपने कमरे में गयी और पकवान तथा मिठाई की थाली लेकर बूढ़ी काकी के पास पहुँची । कहानीकार कहता है कि भोजन के उस थाल को देखकर काकी का मन आनन्दित हो उठा । रूपा ने बड़े ही प्यार से भोजन करने के लिए कहा और विनती की कि वह ईश्वर से प्रार्थना कर दे कि वह हमारा अपराध क्षमा कर दे । बूढ़ी काकी को उस समय स्वर्गिक आनन्द की अनुभूति हो रही थी ।
कठिन शब्दों के अर्थ
पुनरागमन – coming back, return, తిరిగి రావడం
जिह्वा-स्वाद – taste of the tongue, నాలుకకి రుచించదగిన
भतीजा – nephew, మేనల్లుడు
अर्धांगिनी – better half, భార్య
सुचेष्टा – good effort, మంచి ప్రయత్నం
कुल्ली कर देना – Gargle, పుక్కిలించి ఉమ్మివేయు
आर्तनाद – cry of distress, wail, ఆర్తనాదం
शहनाई – shehnai (a wind instrument), సన్నాయి
भट्टियों – furnaces, అగ్నికుండము
पकवान – delicacies, పిండి వంటలు
कोठरी – chamber, గది
शोकमय – woeful, deplorable, దౌర్భాగ్యముగా
पूड़ियाँ – puri, పూరీలు
कचौड़ियाँ – kachoris (stuffed fried bread), కచోరీలు
अजवाइन – caromseed, వాము
इलायची – cardamom, యాలుకలు
वाटिका – garden, ఉద్యానవనం
उद्विग्न – distraught, anxious, ఆందోళన
भोग – enjoyment, సంతోషకరం
डायन – witch, మంత్రగత్తె
झुंझला – irritated, చిరాకుపడు
पत्तल – leaf on which meal is served, ఆకు
चटकारना – to make a sound while licking, నాకేటప్పుడు చేయు శబ్దం
तिलमिला – to writhe (in anger or pain), విలవిలలాడు
बेइमान – dishonest, కపటంతో కూడిన
घसीटना – to drag, లాక్కొనుట
लाडली – darling, beloved, ప్రియమైన
पिटारी – small basket, box, చిన్న పెట్టె
टटोला – groped, felt, స్పర్శద్వారా పరీక్షించు
सदिच्छाएँ – good wishes, మంచి కోరికలు
गुदगुदाना – tickle, చక్కిలిగింత
Free study material for Hindi
Hindi Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand
Textbook Solutions for Class 12 Hindi Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand. Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Old Aunt (Boodhi Kaki) by Premchand with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 5 बूढ़ी काकी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 5 बूढ़ी काकी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 5 बूढ़ी काकी will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 5 बूढ़ी काकी in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 5 बूढ़ी काकी in printable PDF format for offline study on any device.