TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती

Official TS Board Solutions for Class 12 Hindi: Chapter 04 The Earth (Dharti)

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 04 The Earth (Dharti) using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 04 The Earth (Dharti)

Access the complete solution PDF for Class 12 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

दीर्घ प्रश्न (దీర్ఘ సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: ‘धरती’ पाठ का सारांश पाँच-छह वाक्यों में लिखिए ।

Answer:

भारत देश की आशा उसकी धरती और उसके किसान हैं । भारतीय किसान आत्मनिर्भर एवं परिश्रमी होते हैं। उन्हें धरती तथा घर-गृहस्थी से प्रेम होता है । किसान की ज़िंदगी में परस्पर सहयोग एवं सादगी की भावना है; हर काम के साथ उसे कई कहानियाँ, लोकगीत और हज़ारों कहावतें याद आती हैं । वास्तव में किसान अन्नदाता, सुखदाता एवं जीवनदाता हैं । हमारी सहानुभूति और सहयोग से किसान फलेंगे-फूलेंगे और चारों ओर सुख-समृद्धि लहराएगी। हमारी पढ़ाई-लिखाई तथा रहन-सहन का आदर्श यही बनना चाहिए कि किसानों की श्रेणी में हमारी गिनती हो ।

Exam Tips:

a) सारांश में लेखक वासुदेवशरण अग्रवाल का नाम और किसान के मुख्य गुण – आत्मनिर्भरता, परिश्रम, सहयोग, सादगी – लिखें।
b) अंत में लेखक का संदेश लिखें: किसान को सहानुभूति चाहिए और हमें किसानों की श्रेणी में गिने जाने पर गर्व होना चाहिए।

 

लघु प्रश्न (లఘు సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: भारत का किसान अपना घर किन चीज़ों से बनाता है ?

Answer:

किसान अपना घर बाँस और बल्लियों के ठाठ से, अपने ही जंगल के बाँस और फूँस से तथा अपने ताल की मिट्टी से पाथी हुई कच्ची ईंटों से बनाता है । घर की लिपाई-पुताई में उसकी घरवाली उसका हाथ बँटाती है। ऐसे फूँस और छप्पर के कच्चे घर में रहना किसान पसंद करता है । ऐसा घर सर्दी में गरम और गर्मी में ठंडा रहता है ।

Exam Tips:

a) सामग्री गिनाएँ: बाँस, बल्लियाँ, फूँस, ताल की मिट्टी, कच्ची ईंटें, छप्पर।
b) घर की विशेषता (सर्दी में गरम, गर्मी में ठंडा) लिखने से उत्तर पूर्ण होता है।

 

Question 2: भारतीय किसान के जीवन की कुछ विशेषताएँ लिखिए ।

Answer:

भारतीय किसान भारत माँ की आशा है । वे धरती के बेटे हैं। वे गाँवों में अपने लिपे-पुते कच्चे घरों में रहकर सादगी से जीवन बिताते हैं । वे स्वावलंबी होकर परस्पर सहयोग से जीवन-यापन करते हैं। वे कथा-वार्ता और लोकगीत-लोकनृत्य से अपना मनोरंजन करते हैं । किसान का बलिष्ठ शरीर ही उसकी संपत्ति है, उसकी लक्ष्मी है । परिश्रमी एवं संतोषी भारतीय किसानों का जीवन सर्वोपरि है ।

Exam Tips:

a) विशेषताओं को बिंदुवार लिखें – सादगी, स्वावलंबन, सहयोग, मनोरंजन (कथा-वार्ता, लोकगीत), बलिष्ठ शरीर।
b) ‘किसान धरती के बेटे हैं’ – पाठ का यह वाक्य उत्तर में प्रयोग करें।

 

एक वाक्य प्रश्न (ఏక వాక్య సమాధాన ప్రశ్నలు)

Question 1: हमारा राष्ट्रीय पेशा कौन-सा है ?

Answer:

खेती (कृषि) हमारा राष्ट्रीय पेशा है ।

Exam Tips:

a) ‘खेती’ या ‘कृषि’ – दोनों शब्द सही हैं; भारत को कृषि-प्रधान देश कहा जाता है।

 

Question 2: भारतीय किसान अपना मनोरंजन कैसे करता है ?

Answer:

भारतीय किसान कथा-वार्ता और लोकगीत-लोकनृत्य द्वारा अपना मनोरंजन करता है ।

Exam Tips:

a) दोनों साधन – कथा-वार्ता और लोकगीत/लोकनृत्य – लिखें।

 

Question 3: आत्मनिर्भरता किसका गुण है ?

Answer:

आत्मनिर्भरता भारतीय किसान का (बहुत बड़ा) गुण है ।

Exam Tips:

a) पाठ का वाक्य याद रखें: ‘आत्मनिर्भरता भारतीय किसान का बहुत बड़ा गुण है।’

 

Question 4: किसानों के लिए आवश्यक सभी औज़ार कहाँ तैयार होते हैं ?

Answer:

किसानों के लिए आवश्यक सभी औज़ार गाँवों में ही तैयार होते हैं ।

Exam Tips:

a) इसे आत्मनिर्भरता से जोड़ें – किसान को बाहर के मैकेनिकों का मुँह नहीं ताकना पड़ता।

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ (సందర్భ సహిత వ్యాఖ్యలు)

Question 1: आत्मनिर्भरता भारतीय किसान का …………… मुँह नहीं ताकना पड़ता ।

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत उद्धरण पुरातत्ववेत्ता, इतिहासकार एवं निबंधकार वासुदेवशरण अग्रवाल के निबंध ‘धरती’ से लिया गया है । भारतीय किसान की आत्मनिर्भरता एवं उसके स्वावलंबन का गुणगान करते हुए निबंधकार ये वाक्य कहते हैं ।
व्याख्या : भारत के कृषक का महान गुण है आत्मनिर्भरता अर्थात् स्वावलंबन । वह सब काम अपने बल पर करता है । इस विषय का यदि सावधानी से अध्ययन करें, तो ऐसे हज़ारों तथ्य हमारे सामने आएँगे, जिन्हें भारतीय कृषक अपने हाथ से खुद कर लेते हैं, जैसे खेती के औज़ार, घर के निर्माण की सामग्री, घर की आवश्यक वस्तुएँ, दवा-दारू आदि । इसलिए उन्हें बाहर के यंत्रों और यंत्रविदों (मैकेनिकों) पर निर्भर नहीं होना पड़ता ।
विशेषताएँ : निबंधकार इस उद्धरण द्वारा भारतीय किसान के संपूर्ण जीवन के अध्ययन पर ज़ोर दे रहे हैं, जो अनिवार्य है। भाषा सरल और सुबोध है ।

Exam Tips:

a) उद्धरण अधूरा दिया गया है – पूरा भाव लिखें: किसान अपने गाँव में ही हज़ारों काम कर लेता है, उसे मैकेनिकों का मुँह नहीं ताकना पड़ता।
b) व्याख्या में आत्मनिर्भरता के 2–3 उदाहरण (औज़ार, घर, दवा-दारू) दें।

 

Question 2: हमारा देश किसानों का देश … सबसे गर्व की बात है ।

Answer:

संदर्भ : प्रस्तुत निबंधांश पुरातत्ववेत्ता, इतिहासकार एवं निबंधकार वासुदेवशरण अग्रवाल के निबंध ‘धरती’ के अंतिम अनुच्छेद से लिया गया है। किसान को पैसा नहीं, बलिष्ठ शरीर चाहिए, जिससे वह धरती माँ का सहगामी होकर फले-फूले । इस संदर्भ में डॉ. वासुदेवशरण अग्रवाल यह कथन कहते हैं ।
व्याख्या : हमारा भारत किसानों का देश है । कृषि हमारे भारत देश का पेशा है – जीविका के लिए किया जानेवाला धंधा है, व्यवसाय है । कृषक होना हम भारतीयों के लिए बड़े गर्व का विषय है, क्योंकि कृषक अन्नदाता और जीवनदाता हैं । वे राष्ट्र-कल्याण के मूल स्तंभ हैं ।
विशेषता : निबंधकार इस कथन द्वारा कृषक के महत्व को उजागर करते हैं ।

Exam Tips:

a) ‘अन्नदाता’ और ‘राष्ट्र-कल्याण का मूल स्तंभ’ जैसे शब्दों से किसान का महत्व स्पष्ट करें।
b) संदर्भ में बताएँ कि यह निबंध के अंतिम अनुच्छेद से है।

 

धरती Summary in Hindi

लेखक परिचय

डॉ. वासुदेवशरण अग्रवाल का जन्म सन् 1904 ई. में मेरठ ज़िले के खेड़ा गाँव में हुआ था; उनका बचपन लखनऊ में बीता । उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक और एम. ए. परीक्षा उत्तीर्ण की। पुरातत्व विषय पर उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से डी. लिट्. की उपाधि प्राप्त की । वे केंद्रीय सरकार के पुरातत्व विभाग के संचालक तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भारती महाविद्यालय के पुरातत्व और प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं आचार्य रहे। सन् 1966 ई. में उनका स्वर्गवास हो गया ।

इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – “कल्पवृक्ष”, “पृथिवीपुत्र”, “भारत की एकता”, “माता भूमि”, “कला और संस्कृति” आदि । पुरातत्व और प्राचीन इतिहास के अतिरिक्त ये काव्य-प्रेमी भी थे ।

“धरती” पाठ के लेखक डॉ. वासुदेवशरण अग्रवाल जी हैं । इस पाठ में भारतीय किसान की महानता के बारे में चर्चा की गई है ।

सारांश

भारत की आशा उसकी धरती और किसान हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है । किसान धरती के बेटे हैं। भारत का किसान सदियों से अपना काम चतुराई के साथ करता आ रहा है। खेत में जब उतरता है तो खून – पसीना एक कर देता है। सर्दी – गर्मी और बारिश से वह जी नहीं चुराता । शरीर, मन और प्रसन्नता से परिश्रम करने में भारतीय किसान संसार में ऊँचा स्थान रखता है । वह अपने घर को बाँस, बल्लियों और ठाठ से और अपने ताल की मिट्टी से बनाता है ।

आत्मनिर्भरता भारतीय किसान का बहुत बड़ा गुण है । भारतीय किसान अपने हाथ से अपने गाँव में ही हजारों बातें कर लेते हैं । उसे बाहर से यंत्रों और मैकेनिकों का मुँह नहीं ताकना पड़ता । उनके इस कौशल की प्रशंसा होनी चाहिए ।

भारतीय किसान के पास हाथ पैर का बल है, उसके मन में काम करने का उत्साह है । उसे अपनी धरती और घर-गृहस्थी से प्रेम है, बुद्धि का गुण भरपूर मात्रा में है। किसान भाषा और भाव दोनों का धनी है। उसमें मिल- जुलकर जीवन चलाने का अद्भुत गुण है । गाँव के हर एक काम में एक-दूसरे का हाथ बँटाना देखने लायक होता है ।

भारतीय किसान कथा-वार्ता का प्रेमी रहा है। उसे अपने पूर्वजों के चरित्र में रुचि है । आँख उसकी काले अक्षर नहीं देखती, पर कानों के द्वारा और कंठ के द्वारा लाखों ग्राम – गीत, हजारों कहानियाँ, लोकोक्तियाँ, ऋतु एवं प्रकृति की बातें किसानों के कंठ में हैं । जाड़ों की चिलकती धूप में, गर्मी की प्रशांत रात्रि में, बरसात के घिरते-गरजते बादलों के समय और वसंत की फगुनहटा बयार में किसान का रोम-रोम नृत्य और गीत के लिए फड़कने लगता है ।

किसान को सहानुभूति का स्वर चाहिए। उसके जीवन को समझने, परखने और संभालने की आवश्यकता है, अस्त-व्यस्त करने की नहीं । भारतीय किसानों का जीवन कठिनाइयों से भरा है। उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए और उनकी स्थिति सुधारने के लिए सरकार को उनके लिए कुछ सफल प्रयास करना चाहिए। सरकार को उनकी सुध रखनी चाहिए । तभी देश की प्रगति संभव है ।

कठिन शब्दों के अर्थ

बंधार – పూర్తి నష్టం
हड्डी पेलने – వెన్ను విరుచుకొనే
असौज – ఆశ్వీయుజమాసం
भारी-भरकम – భారీ, బలిష్ఠమైన
फूँस और छप्पर – ఎండు గడ్డి మరియు చూరు, కప్పు
भाया – సౌందర్యం, ప్రేమ
बल्लियाँ – లావుపాటి కర్రలు, దూలాలు
ठाठ – వెదురు కర్రలతో చేసిన చట్రం
पंजाली – పాడె, పంజరం
बरत – త్రాడు
पुराही – చాలా ప్రాచీనకాలమున
कुदाल – గునపం, త్రవ్వుగోల
हँसिया – కొడవలి
गठियाता – ముడివేయుట
छकड़ा – ఎద్దుబండి
पेरने – ఒత్తుట, ప్రేరేపించుట
लिपे-पुते – అలకబడిన (పేడతో)
पुताई – పేడ / సున్నంతో అలుకుట
मँडनी – సమర్థించుట
फड़कने – త్రుల్లుట, కదులుట, అదురుట
टोटा – తక్కువ, లోటు
फगुनहटा – ఫాల్గుణ మాసంలో వీచుగాలి
ताकता – తేరిపార చూచుట
चिलकता – ఉండి ఉండి మెరయుట
फगुआ – హోలీ పండుగ
बयार – గాలి

Free study material for Hindi

TS Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 04 The Earth (Dharti)

Textbook Solutions for Class 12 Hindi Chapter 04 The Earth (Dharti)

Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 04 The Earth (Dharti). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 04 The Earth (Dharti) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 2nd Year Hindi Study Material Chapter 4 धरती in printable PDF format for offline study on any device.