Get the most accurate RBSE Solutions for Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest RBSE textbooks for Class 12 Hindi. Our expert-created answers for Class 12 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed रचना पत्र व प्रारूप लेखन RBSE Solutions for Class 12 Hindi
For Class 12 students, solving RBSE textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these रचना पत्र व प्रारूप लेखन solutions will improve your exam performance.
Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन RBSE Solutions PDF
RBSE Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन
पत्र-लेखन
यद्यपि सूचना तथा दूरसंचार तकनीक के अधिक विकसित हो जाने के कारण अब पत्र का लेखन और प्रेषण बहुत कम हो गया है। तथापि पत्र-लेखन का महत्त्व अब भी यथावत् बना हुआ है। पत्र-लेखन में कुछ ऐसी विशेषताएँ हैं जो सन्देश भेजने के अन्य माध्यमों में सम्भव नहीं हैं। पत्र में हम अपने विचारों को यथारुचि विस्तार दे सकते हैं। पत्र में अपने भाव सोच समझकर अच्छी भाषा में लिखने का पर्याप्त अवसर रहता है। पत्र में यदि कुछ गलत या अशोभनीय लिख जाए तो उसे निरस्त करके पुनः दूसरा पत्र लिखा जा सकता है। पत्र को प्रमाण के रूप में लम्बे समय तक रखा जा सकता है। कभी-कभी तो लोग पत्र के माध्यम से सदा के लिए मित्र बन जाते हैं।
एक अच्छे पत्र की विशेषताएँ – पत्र-लेखन एक कला है। एक सुगठित और सन्तुलित पत्र ही उत्तम पत्र माना जाता है। एक अच्छे पत्र में निम्नलिखित विशेषताएँ होनी चाहिए –
- संक्षिप्तता – पत्र में विषय का वर्णन संक्षेप में करना चाहिए। एक ही बात को बार-बार दोहराने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
- संतुलित भाषा का प्रयोग – पत्र में सरल, बोधगम्य भाषा का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिन्हें पत्र पाने वाला नहीं समझता हो।
पत्र के अंग
जो बातें सामान्यतः सभी प्रकार के पत्रों में होती हैं, उन्हें पत्रों के आवश्यक अंग कहते हैं। एक पत्र के छह प्रमुख अंग होते हैं –
- संबोधन और अभिवादन – यह पत्र में बायीं ओर लिखा जाता है। पारिवारिक पत्रों में संबोधन लिखा जाता है, जैसे– पूज्य पिताजी, प्रिय भाई आदि। सरकारी और व्यावसायिक पत्रों में संबोधन की विधि निर्धारित होती है, जैसे-महोदय, प्रिय महोदय। अभिवादन भी व्यक्ति के पद या मर्यादा के अनुरूप लिखे जाते हैं। जैसे-सादर प्रणाम, नमस्कार, आशीर्वाद लिखा जाता है।
- पत्र भेजने की तिथि – अनौपचारिक पत्रों में पत्र भेजने वाले के पते के नीचे दिनांक, महीना और सन् लिखा जाता है। औपचारिक पत्रों में दिनांक सबसे नीचे लिखा जाता है।
- पत्र की विषय सामग्री – यह पत्र का मुख्य भाग है। इसी भाग में समाचार, सूचनाएँ, आवेदन, आदेश एवं शिकायत आदि अलग-अलग अनुच्छेद में लिखा जाता है।
- पत्र का अंत – पत्र के अंत में बायीं ओर ही पत्र लिखने वाले के द्वारा अपने संबंध या पद के अनुरूप शब्द, यथा-भवदीय, आपका, आज्ञाकारी, शुभेच्छु आदि लिखकर नीचे अपने हस्ताक्षर किए जाते हैं।
- भेजने वाले का पता – बायीं ओर ही पत्र भेजने वाले का पता लिखा जाता है। इससे पत्र प्राप्त करने वाले को, पत्र भेजने वाले का सही-सही पता ज्ञात हो जाता है और उसे उत्तर भेजने में कठिनाई नहीं होती।
- पत्र पाने वाले का पता – पत्र समाप्ति के बाद पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र तथा लिफाफे पर पत्र पाने वाले का स्पष्ट पता लिखा जाता है। पते के साथ पिनकोड अवश्य लिखना चाहिए।
निम्नलिखित सारणी में विभिन्न संबंधों के लिए संबोधन और अभिवादन के उदाहरण दिए गए हैं:
| संबंध | संबोधन | अभिवादन | समाप्ति | |
|---|---|---|---|---|
| 3. | छोटों को | प्रिय बहन, बंधुवर, प्रियवर आदि चिरंजीव, प्रिय, आयुष्मान, आयुष्मती | नमस्कार, मंगलकामना। शुभाशीर्वाद, | स्त्रीलिंग में - तुम्हारी प्रिय सखी, बहन आदि। तुम्हारा, शुभेच्छु, शुभचिंतक, हितैषी आदि। |
| 4. | परिचित को | प्रिय (नाम), श्रीमती (नाम) विवाहितों के लिए | नमस्कार, नमस्ते। | भवदीय, आपका, भवदीया, आपकी। |
| 5. | अपरिचित को | प्रिय महाशय, महोदय, महोदया, श्री (नाम) | नमस्कार, नमस्ते। | भवदीय, आपका (स्त्रीलिंग में), भवदीया, आपकी। |
| 6. | किसी अधिकारी को | महोदय, महोदया | - | भवदीय, भवदीया। |
नोट :- मा. शि. बोर्ड, राजस्थान के पाठ्यक्रम में 'अर्द्धशासकीय पत्र' है। अतः यहाँ केवल तत्संबंधी उदाहरण ही दिए जा रहे हैं।
अर्द्धशासकीय पत्र
जब सक्षम अधिकारी, समकक्ष अधिकारी को किसी खास विषय पर ध्यान आकृष्ट करने, स्पष्टीकरण देने, वैचारिक आदान-प्रदान करने, सूचना-सलाह आदि देने अथवा प्राप्त करने के लिए जिस पत्र का प्रयोग करते हैं, वे पत्र अर्द्धशासकीय पत्र कहलाते हैं। अर्द्धशासकीय पत्र सामान्यतः सरकारी पत्र की भाँति होता है, परन्तु इसमें आत्मीय संबोधन व औपचारिक लगावपूर्ण भाषा का प्रयोग किया जाता है। संबोधन में प्रिय, श्री, सुश्री, श्रीमती के साथ सरनेम शर्मा, वर्मा, माथुर आदि जोड़कर लिखे जाते हैं। संबोधन को लेखक स्वयं अपने हाथ से लिखता है।
उदाहरण – 1 एक अर्द्धशासकीय पत्र, शासन सचिव, शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयुक्त, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर को लिखकर विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु ध्यान आकृष्ट किया जाए।
Answer:
राजस्थान सरकार
विजय जैन
शासन सचिव
शिक्षा विभाग
शासन सचिवालय, जयपुर,
दि० 6 जुलाई, 2017
अशा॰प॰क्र॰ 114 (स)/सा/16-17
प्रिय वर्मा जी,
आशा है आप अपनी श्रेष्ठ भूमिका से इस पुनीत कार्य में सफल होंगे।
धन्यवाद।
भवदीय
(विजय जैन)
सेवा में,
श्री संजय वर्मा
आयुक्त, मा०शि०राजस्थान,
बीकानेर।
In simple words: This example shows how to write a semi-official letter. It starts with the sender's details and date, then a warm greeting. The letter asks the recipient to help improve schools. It ends with a thank you and the sender's and recipient's names.
🎯 Exam Tip: When writing a semi-official letter, ensure the language is polite yet personal, and the purpose of the letter is clearly stated from the beginning.
उदाहरण – 2 जिला कलक्टर, भरतपुर की ओर से रजिस्ट्रार, रसद विभाग, जयपुर को एक अर्द्धशासकीय पत्र लिखिए, जिसमें सरकारी राशन की दुकानों पर होने वाली अनियमितताओं के संबंध में उचित कार्रवाई करने का आग्रह हो।
Answer:
राजस्थान सरकार
कमलेश कुमार
जिला कलक्टर
कलेक्टरेट,
भरतपुर, दि 2018
अशा०प०क्र० 14 (6) विशेष/258
प्रिय श्री उपाध्याय जी,
दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार एवं प्राप्त शिकायतों से यह ज्ञात हुआ है कि लगभग सभी सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर अनियमितताएँ हो रही हैं। वहाँ पर बी॰पी॰एल॰ वर्ग के लिए जो सामग्री पहुँचाई जाती है, उसकी कालाबाजारी होती है। यहाँ तक कि केरोसीन भी पेट्रोल पंप पर बेचकर मिलावट का कार्य करने की सूचना मिली है।
अत: इस संदर्भ में उचित कार्रवाई कर ऐसे दुकानदारों के अनुज्ञप्ति पत्र रद्द किए जाएँ ताकि वास्तविक व्यक्ति तक सरकारी राशन सामग्री पहुँच सके।
सधन्यवाद।
In simple words: This letter from the District Collector reports problems at government ration shops, like black marketing of BPL goods and mixing kerosene with petrol. It asks for action to cancel licenses of such shopkeepers to ensure proper distribution of ration items.
🎯 Exam Tip: In official communications about problems, always state the issue, provide brief evidence (like newspaper reports), and clearly suggest a solution or action to be taken.
उदाहरण – 3 सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की ओर से एक अर्द्धशासकीय पत्र पुलिस महानिदेशक, राजस्थान जयपुर को लिखा जाए, जिसमें बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र की सुरक्षा का आग्रह हो।
Answer:
राजस्थान सरकार
अनुराधा कँवर
सचिव
माध्य० शिक्षा बोर्ड, राज०
अजमेर
दि० 15 फरवरी, 2018
अशा०प०क्र॰ 35/17 (क)/163
प्रिय श्री मल्होत्रा जी,
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएँ 10 मार्च से आरंभ होने जा रही हैं। इसमें प्रदेश के 35 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र प्रदेश के थानों में रखवाने के निर्देश हैं, जो कि 8 मार्च तक पहुँच जाएँगे। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा की दृष्टि से आप व्यक्तिगत तौर से अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित कर सहयोग प्रदान करें। इससे विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के साथ प्रदेश की छवि भी अच्छी बनेगी। सधन्यवाद।
भवदीय
ह०
(अनुराधा कँवर)
सेवा में,
श्री हरचरण मल्होत्रा
पुलिस महानिदेशक,
राजस्थान, जयपुर
In simple words: This letter from the Education Board Secretary asks the Director General of Police for help. It explains that 3.5 million students are taking exams starting March 10, and question papers need to be safely kept at police stations by March 8. The letter requests the DG to instruct his officers to ensure the secrecy and safety of these papers for the students' future and the state's reputation.
🎯 Exam Tip: When writing letters requesting security or support, mention the scale of the event (e.g., number of students) and the importance of the request (e.g., future of students, state's image).
उदाहरण – 4 अविनाश तेंवर, सचिव, शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से हरगोविन्द सोढी, आयुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान, जयपुर को एक अर्द्धशासकीय पत्र लिखिए, जिसमें ग्रामीण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जाँच शिविरों हेतु सहयोग का आग्रह हो।
Answer:
अविनाश तेंवर
सचिव
शिक्षा विभाग
शासन सचिवालय, जयपुर
दि० 17 अगस्त, 2017
अशा॰प॰क्र॰ 169(ग) 741
प्रिय श्री हरगोविन्द जी,
आपको विदित है कि राजस्थान के लगभग 80% विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययनरत हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति मध्यम अथवा निम्न स्तर की है। इन विद्यार्थी के स्वास्थ्य की नियमित जाँच हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से शिविर लगाए जाते हैं। आप से आग्रह है कि जिला चिकित्सा अधिकारियों को अपनी विशिष्ट सेवाएँ इन शिविरों में देने हेतु पाबन्द करें, ताकि ग्रामीण-जीवन का एवं भावी नागरिकों का स्वास्थ्य उन्नत हो सके।
आशा है आपका सहयोग प्राप्त होगा। धन्यवाद।
भवदीय
ह०
(अविनाश तंवर)
सेवा में,
श्री हरगोविन्द सोढी
आयुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,
राजस्थान, जयपुर।
In simple words: This letter from the Education Secretary asks the Health Commissioner to help with health check-up camps for rural students. It explains that most government school students are from rural areas and have low incomes. The camps are held regularly, and the letter requests district medical officers to provide their special services to help improve the health of rural citizens and future generations.
🎯 Exam Tip: When addressing a social issue, clearly state the problem (e.g., rural student health), existing efforts (camps), and the specific help needed from the recipient's department.
उदाहरण – 5 आयुक्त, निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर की ओर से सचिव, कार्मिक विभाग को एक अर्द्धशासकीय पत्र लिखिए, जिसमें राज्य कर्मचारियों का चुनाव कार्य हेतु सहयोग का उल्लेख हो।
Answer:
राज्य निर्वाचन आयोग
बी. के. सिंह
आयुक्त
प्रिय श्री नागपाल जी,
भारतीय लोकतंत्र में चुनाव-प्रक्रिया एक महत्त्वपूर्ण कार्य है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान कर सके। राज्य में विधानसभा चुनाव निकट है, इसकी पूर्व तैयारियों हेतु राज्य कर्मचारियों की सेवाएँ लेनी होती हैं। आप से आग्रह है कि समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश प्रदान करें कि निर्वाचन कार्य से संबंधित आदेश की पालना सुनिश्चित की जाए।
आशा है, आपका सहयोग प्राप्त होगा।
सधन्यवाद।
भवन्निष्ठ
ह०
(बी. के. सिंह)
सेवा में,
श्री अमृत नागपाल
आयुक्त
कार्मिक विभाग, राजस्थान, जयपुर।
In simple words: This letter from the Election Commissioner asks the Secretary of Personnel Department for help with upcoming state assembly elections. It highlights that elections are vital for democracy and require state government employees for preparations. The letter requests all department heads to ensure compliance with election-related orders.
🎯 Exam Tip: In letters seeking cooperation for large-scale events, emphasize the importance of the event and clearly specify the role and responsibilities expected from the other department.
प्रारूप लेखन
प्रारूप लेखन कार्यालयी प्रक्रिया का एक अंग है। सरकारी कार्यालयों में निर्धारित प्रारूप में ही कार्य-व्यवहार होता है। प्रदेश व केन्द्र के प्रारूपों में कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं, फिर भी लगभग समानता है। यहाँ राजस्थान सरकार के विभिन्न प्रारूपों का स्वरूप दिया जा रहा है।
निविदा
सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों की दैनिक आवश्यकताओं एवं किसी कार्य को संपन्न करवाने हेतु सार्वजनिक रूप से समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित की जाती है, उसे निविदा सूचना कहते हैं। इसका उद्देश्य कम लागत में गुणवत्तापरक कार्य करवाने का होता
उदाहरण - 1 कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर (राजस्थान)
Answer:
उदयपुर जिलान्तर्गत आठवीं बोर्ड परीक्षा-2017 के लिए उत्तरपुस्तिका एवं अन्य सामग्री सप्लाई करने हेतु प्रतिष्ठित फर्मों से मोहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रपत्र स्थानीय कार्यालय से निर्धारित शुक्ल पर कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है। निविदाएँ दिनांव 16 जनवरी, 2017 को अपराह्न 2.00 बजे तक प्राप्त किए जाएँगे एवं सायं 4.00 बजे उपस्थित निविदाताओं के समक्ष खोली जायेंगी।
| क्र. सं. | विवरण | अनुमानित राशि | धरोहर राशि | निविदा प्रपत्र शुल्क | आपूर्ति समय |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | उत्तर पुस्तिका 12 पृष्ठ 58 gsm (24'x8') | 3.00 लाख | 6000 | 100 | 1 माह |
| 2. | नक्शे (भारन व संसार) | 20.00 हजार | 400 | 100 | 1 माह |
| 3. | ग्राफ पेपर | 20.00 | 400 | 100 | 1 माह |
शर्ते :-
- निविदा खोलने की तिथि में परिवर्तन या रद्द करने का पूर्ण अधिकार अधोहस्ताक्षरकर्ता का होगा।
- आपूर्ति में विलम्ब या गुणवत्ता में कमी पर निविदादाता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्र उदयपुर होगा।
हस्ताक्षर
(क, ख, ग)
प्रधानाचार्य
डाईट, उदयपुर
In simple words: This is a tender notice for supplying answer sheets and other materials for the 8th board exams in Udaipur. It lists the items needed, estimated cost, security deposit, form fee, and delivery time. It also states conditions like the right to change/cancel the tender, actions for delayed/poor quality supply, and Udaipur as the legal jurisdiction for disputes.
🎯 Exam Tip: For tender notices, accurately list all specifications, quantities, and financial details in a clear table format, and always include the terms and conditions.
उदाहरण - 2 राजस्थान सरकार कार्यालय अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग बाड़मेर (राजस्थान) क्रमांक :- निविदा 3 (स)/4171 दिनांक-3 अप्रैल, 2018
निविदा सूचना
Answer:
सार्वजनिक निर्माण विभाग, बाड़मेर के अधीन निम्नलिखित कार्यों हेतु पंजीकृत 'अ' अथवा 'ब' श्रेणी संविदा धारकों से दिनांक 30 अप्रैल, 2018 तक दोहरे लिफाफे पद्धति में मोहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रारूप कार्यालय समय में 100/- रुपये
| क्र. सं. | कार्य का विवरण | अनुमानित लागत (लाख में) | धरोहर राशि (लाख में) | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| 2. | सामान्य चिकित्सालय, जसोल की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, | 30.00 | 30,000/- | 3 माह |
शर्ते :-
- निविदा निरस्त अथवा स्वीकृत करने का अधिकार अधोहस्ताक्षरकर्ता के पास सुरक्षित रहेगा।
- निविदा शर्तों के अनुरूप कार्य न होने पर धरोहर राशि जब्त कर ली जायेगी।
- समस्त न्यायिक परिवादों का क्षेत्र बाड़मेर रहेगा।
(क, ख, ग,)
अधिशासी अभियंता
In simple words: This is a tender notice from the Public Works Department, Barmer, inviting sealed bids from registered contractors for construction work, specifically building a boundary wall for Jasol General Hospital. The notice outlines the estimated cost, security deposit, and completion time, along with general conditions like the right to cancel the tender and the jurisdiction for legal matters.
🎯 Exam Tip: When providing details for construction tenders, clearly state the type of contractors eligible (e.g., 'A' or 'B' category), the project's scope, and all financial terms.
उदाहरण - 3 राजस्थान सरकार आयुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जयपुर क्रमांक - निविदा/प.क./164/(द) दिनांक-19 जुलाई, 2017
निविदा सूचना
Answer:
राज्य के समस्त चिकित्सालयों में नि:शुल्क दवा वितरण हेतु पंजीकृत दवा कंपनियों से दिनांक 30 जुलाई, 2017 को सायं 5:00 बजे तक मोहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रारूप कार्यालय समय में (रुपये) 100/- नकद जमा करवाकर प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त निविदाएँ दिनांक 31 जुलाई, 2017 को प्रातः 11:00 बजे उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष खोली जायेंगी। कार्य-विवरण इस प्रकार है।
| क्र. सं. | कार्य का विवरण | अनुमानित लागत (करोड़ में) | धरोहर राशि | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| 1. | ग्लूकोज 500 ML | 4.00 | 4 लाख | वर्ष पर्यन्त |
| 2. | सिरिंज | 2.00 | 2 लाख | " |
| 3. | बेंडेज | 1.00 | 1 लाख | " |
| 4. | बेबी किट | 3.00 | 3 लाख | " |
शर्ते :-
(अ, ब, स)
आयुक्त
In simple words: This tender notice from the Health and Family Welfare Department invites bids from registered pharmaceutical companies for supplying medicines and medical items like Glucose, Syringes, Bandages, and Baby Kits to all government hospitals. The notice details the estimated costs, security deposits, and the duration of supply.
🎯 Exam Tip: For tenders involving supplies, ensure that item names, estimated costs, security deposits, and supply periods are clearly itemized in a table for easy understanding.
उदाहरण - 4 राजस्थान सरकार कार्यालय निदेशक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, जयपुर क्रमांक - 473 दिनांक -14 सितम्बर, 2017
निविदा सूचना
Answer:
राजस्थान के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण सप्लाई करने हेतु पंजीकृत कंपनी से दिनांक 25 सितम्बर, 2017 तक निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। निविदाप्रफ्त्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्राप्त निविदाएँ दिनांक 26 सितम्बर, 2017 को प्रातः 10:00 बजे उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष खोली जायेंगी। विवरण इस प्रकार है –
| क्र. सं. | कार्य विवरण | अनुमानित लागत (करोड़ में) | धरोहर राशि (लाख में) | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| 1. | कंप्यूटर मय प्रिंटर, सी. पी. यू. व अन्य सामग्री | 43.00 | 21.5 | 3 माह |
| 2. | फोटो स्कैनर मशीन | 6.00 | 3.00 | 1 माह |
| 3. | लेपटॉप | 1.00 | 0.50 | 1 माह |
शर्ते :-
- निविदा को निरस्त करने का संपूर्ण अधिकार अधोहस्ताक्षरकर्ता के पास सुरक्षित रहेगा।
- उपकरण मानक स्तर के अनुरूप न होने पर धरोहर राशि जब्त कर ली जायेगी।
- समस्त न्यायिक परिवादों का क्षेत्र जयपुर रहेगा।
ह०
निदेशक
आयुक्त
In simple words: This tender notice is from the National Secondary Education Campaign, Jaipur, inviting bids from registered companies to supply computers, printers, scanners, and laptops to secondary and senior secondary schools. The notice includes a table detailing the estimated cost, security deposit, and supply period for each item, along with general terms and conditions.
🎯 Exam Tip: For technology tenders, clearly list each item's specifications (if provided) and ensure the estimated costs are clearly presented for easy comparison.
निविदा सूचना
Answer:
उपखंड कार्यालय परिसर में निम्न कार्यों हेतु पंजीकृत निविदादाताओं से दिनांक 10 जून, 2017 को अपराह्न 1:00 बजे तक मोहरबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। प्राप्त निविदाएँ उसी दिन सायं 3:00 बजे उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष खोली जायेंगी। निविदा प्रपत्र कार्यालय से 100/- जमा करवाकर प्राप्त किया जा सकता है। कार्य का विवरण इस प्रकार है –
| क्र. सं. | कार्य विवरण | अनुमानित लागत (करोड़ में) | धरोहर राशि | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| 1. | बिजली फिटिंग कार्य | 3.00 | 3000/- | एक माह |
| 2. | कैंपस लाइट्स | 1.00 | 1000/- | एक माह |
| 3. | वाटर सप्लाई लाइन का दुरुस्तीकरण | 1.00 | 1000/- | एक माह |
शर्ते :-
- निविदानुसार कार्य पूर्ण नहीं होने पर धरोहर राशि जब्त कर ली जायेगी।
- निविदा निरस्त अथवा स्वीकृत करने का संपूर्ण अधिकार अधोहस्ताक्षरकर्ता के पास रहेगा।
- समस्त न्यायिक परिवादों का क्षेत्र पाली रहेगा।
ह०
उपखंड अधिकारी
In simple words: This tender notice is from the Sub-divisional office, inviting sealed bids from registered contractors for electrical fitting, campus lighting, and water supply line repair work. The notice provides details of the estimated cost, security deposit, and completion time for each task, along with general conditions.
🎯 Exam Tip: When detailing a tender for maintenance or installation work, specify each task individually with its estimated cost and timeline to provide clarity to bidders.
विज्ञप्ति
सकारी अथवा गैर सरकारी विभाग अपने किसी निर्देश, घोषणा, निर्णय आदि से संबंधित सूचनाओं को जन-साधारण तक पहुँचाने हेतु जो आदेश जारी करते हैं, उन्हें विज्ञप्ति कहते हैं। विज्ञप्ति सरकारी गजट के अतिरिक्त समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाती है।
उदाहरण -1 राजस्थान सरकार कार्यालय निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर, राजस्थान क्रमांक-784 दिनांक -12 जुलाई, 2017
Answer:
संबंधित को भी अवगत कराएँ।
(क, ख, ग)
निदेशक
In simple words: This is a public notification (विज्ञप्ति) issued by the Director of the Rural Development and Panchayati Raj Department. It is likely informing about some instructions, announcements, or decisions, and ensures that all concerned parties are made aware of them.
🎯 Exam Tip: A 'विज्ञप्ति' (notification) is for public information, so it should be clear, concise, and accessible to a wide audience, often published in newspapers or official gazettes.
उदाहरण - 2 राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (राज.) क्रमांक-1419 दिनांक-4 मई, 2017
विज्ञप्ति
Answer:
आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक, द्वितीय श्रेणी, माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु ली जाने वाली संवीक्षा परीक्षा दिनांक 15 मई, 2017 के स्थान पर 06 जून 2017 को आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र व अन्य सूचनाएँ यथावत् रहेगी।
अ, ब, स
सचिव
In simple words: This notification from the Rajasthan Public Service Commission (RPSC) announces a change in the exam date for the Senior Teacher (Second Grade) recruitment in the Secondary Education Department. The exam, originally on May 15, 2017, will now be held on June 06, 2017. Other details like exam centers remain the same.
🎯 Exam Tip: When announcing changes in exam dates, clearly state the old date, the new date, and confirm whether other details remain unchanged to avoid confusion for candidates.
उदाहरण - 3 महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर (राज.) क्रमांक-347 दिनांक-13 फरवरी, 2018
विज्ञप्ति
Answer:
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित B.A., BCom. एवं BSc. की लिखित परीक्षाएँ 20 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व समय-विभाग चक्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
(क, ख, ग)
In simple words: This notification from Maharshi Dayanand Saraswati University announces that written exams for B.A., B.Com., and B.Sc. courses will start on February 20. Students can download their admit cards and timetables from the university website or contact their respective colleges.
🎯 Exam Tip: For university notifications regarding exams, always mention the course names, exam start date, and clear instructions on how to access admit cards and timetables.
उदाहरण - 4 राजस्थान सरकार क्रमांक-1120 दिनांक-20 जून, 2017
विज्ञप्ति
Answer:
उच्च माध्यमिक परीक्षा-2018 की पूरक परीक्षाएँ 7 जुलाई, 2018 से समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित की जायेंगी। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र व समय-सारिणी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। अन्य किसी भी प्रकार की सूचना हेतु संबंधित केन्द्राधीक्षक से संपर्क करें।
(क, ख, ग)
सचिव
In simple words: This notification from the Rajasthan government states that supplementary exams for the 2018 Senior Secondary Examination will be held from July 7, 2018, at all Panchayat Samiti headquarters. Students can download their admit cards and timetables from the board's website and should contact their respective center superintendents for any other information.
🎯 Exam Tip: For exam-related notifications, always include key dates, locations, and clear instructions for students to access important documents like admit cards and timetables.
उदाहरण - 5 राजस्थान सरकार कार्यालय आयुक्त, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान जयपुर क्रमांक-414 दिनांक-15 मार्च, 2018
विज्ञप्ति
Answer:
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवधि में पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नं० 1800-2345-121 पर अवगत करायें । विभाग द्वारा तत्काल टेंकर से जल-वितरण की व्यवस्था की जाएगी। आपात स्थिति में संबंधित उपखंड अधिकारी को अवगत करायें।
(अ, ब, स)
आयुक्त
In simple words: This public notification from the Public Health Engineering Department informs citizens to call a toll-free number (1800-2345-121) for any drinking water problems during summer. The department will arrange immediate water supply through tankers, and in emergencies, the concerned Sub-Divisional Officer should be informed.
🎯 Exam Tip: In public service announcements, provide a clear contact method (like a helpline number), state the service offered (e.g., tanker water supply), and specify emergency contact protocols.
ज्ञापन
शासकीय पत्र-व्यवहार में जब किसी सक्षम अधिकारी द्वारा समकक्ष या अधीनस्थ अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को सामान्य सूचना, संदेश आदि देने के लिए जो पत्र लिखा जाता है, उसे कार्यालय ज्ञापन कहते हैं। इसका प्रयोग विविध मंत्रालयों, विभागों, अनुभागों के
ज्ञापन
विषय:- रिव्यू डी. पी. सी. बाबत्।
Answer:
विभाग में डी. पी. सी. से संबंधित बकाया मामलों का त्वरित निस्तारण 31 मई, 2017 तक अनिवार्यतः किया जाना है। नवीन शिक्षा सत्र से पूर्व रिक्त पदों पर चयनित आचार्यों की नियुक्ति भी करें।
(ह०)
(क, ख, ग,)
विशिष्ट सचिव
सेवा में,
1. आयुक्त, कॉलेज शिक्षा
2. समस्त विभागाध्यक्ष
In simple words: This memorandum instructs departments to quickly resolve pending Departmental Promotion Committee (DPC) cases by May 31, 2017. It also directs that selected teachers for vacant posts should be appointed before the new academic session begins.
🎯 Exam Tip: Memorandums are internal communications; they must be precise, clearly state deadlines, and specify actions required from the recipients.
उदाहरण - 2 राजस्थान सरकार भाषा विभाग शासन सचिवालय, जयपुर
ज्ञापन
ज्ञा, सं.-10 (स)/भा. वि./1443/03 दिनांक-20 अगस्त, 2017
विषय :- कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने बाबत्
Answer:
अत्यन्त खेद का विषय है कि विभाग द्वारा अधिकांश कार्य अंग्रेजी में हो रहा है। हिन्दीभाषी राज्य होने एवं राजभाषा हिन्दी को उचित महत्त्व देने के क्रम में कार्यालयी पत्र व्यवहार यथासंभव हिन्दी में किए जाएँ। अंग्रेजी का प्रयोग अपरिहार्य स्थिति में ही किया जाए।
In simple words: This memo from the Language Department expresses concern that most office work is done in English, even though Rajasthan is a Hindi-speaking state. It instructs that official correspondence should be conducted in Hindi as much as possible, with English used only when absolutely necessary, to promote the national language.
🎯 Exam Tip: When writing a memo on language policy, clearly state the current issue, the desired change, and the rationale behind promoting the official language.
RBSE Class 12 Hindi पत्र व प्रारूप लेखन अभ्यास-प्रश्न
RBSE Class 12 Hindi पत्र व प्रारूप लेखन वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 2. प्रस्ताव आमंत्रण हेतु प्रारूप होता है –
(क) निविदा सूचना
(ख) अर्द्धशासकीय पत्र
(ग) विज्ञप्ति
(घ) अधिसूचना
Answer: (क) निविदा सूचना
In simple words: किसी काम के लिए लोगों को बुलाने या चीजों के लिए बोलियाँ मँगवाने के लिए निविदा सूचना का इस्तेमाल किया जाता है।
🎯 Exam Tip: याद रखें कि निविदा सूचना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पार्टियों से प्रस्ताव आमंत्रित करना होता है, जो अक्सर सार्वजनिक कार्यों या खरीद-बिक्री से जुड़ा होता है।
Question 3. अच्छे पत्र की भाषा होनी चाहिए -
(क) मधुर भाषा
(ख) लाक्षणिक भाषा
(ग) संतुलित भाषा
(घ) टिप्पणीपरक भाषी
Answer: (ग) संतुलित भाषा
In simple words: एक अच्छे पत्र की भाषा ऐसी होनी चाहिए जो न बहुत ज्यादा औपचारिक हो और न बहुत ज्यादा अनौपचारिक, बल्कि सही और सीधी बात कहने वाली हो।
🎯 Exam Tip: सुनिश्चित करें कि पत्र की भाषा सरल, स्पष्ट और समझने में आसान हो, ताकि संदेश बिना किसी भ्रम के पहुँच सके।
Question 4. अर्द्धशासकीय पत्र का व्यवहार होता है –
(क) समान पदाधिकारियों में
(ख) उच्च से निम्न अधिकारी स्तर पर
(ग) कार्यालय के सामान्य स्तर पर
(घ) मात्र सूचित करने की औपचारिकता के लिए
Answer: (क) समान पदाधिकारियों में
In simple words: अर्द्धशासकीय पत्र वे होते हैं जो समान पद पर बैठे अधिकारी आपस में भेजते हैं ताकि कोई जानकारी दी जा सके या कोई सलाह ली जा सके।
🎯 Exam Tip: यह पत्र औपचारिक होने के बावजूद इसमें व्यक्तिगत संबंध और आपसी समझ का पुट होता है, जो इसे सरकारी पत्राचार में खास बनाता है।
RBSE Class 12 Hindi पत्र व प्रारूप लेखन अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1. अर्द्धशासकीय पत्र में संबोधन लेखन की क्या विशेषता है?
Answer: अर्द्धशासकीय पत्र में संबोधन शब्द लेखक अपने हाथ से लिखते हैं। यह पत्र को अधिक व्यक्तिगत और अनौपचारिक बनाता है।
In simple words: लेखक अपने हाथ से संबोधन लिखता है, जिससे यह पत्र थोड़ा और अपनापन लिए होता है।
🎯 Exam Tip: याद रखें कि इस प्रकार के पत्र में संबोधन में 'प्रिय श्री/श्रीमती [नाम]' जैसे शब्द इस्तेमाल होते हैं, जो एक व्यक्तिगत स्पर्श देते हैं।
Question 2. एक अच्छे पत्र की दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer: एक अच्छे पत्र की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं:
1. संक्षिप्तता: पत्र में विषय का वर्णन संक्षेप में करना चाहिए। एक ही बात को बार-बार दोहराने से बचना चाहिए।
2. तारतम्यता: पत्र में विचारों का क्रमबद्ध और व्यवस्थित होना ज़रूरी है ताकि पाठक आसानी से समझ सके। एक सुगठित पत्र हमेशा अच्छा प्रभाव छोड़ता है।
In simple words: एक अच्छे पत्र को छोटा और स्पष्ट होना चाहिए, जिसमें बातें एक क्रम से लिखी गई हों।
🎯 Exam Tip: हमेशा ध्यान दें कि पत्र में सिर्फ़ ज़रूरी जानकारी हो और वह एक सही क्रम में लिखी गई हो ताकि समझने में कोई दिक्कत न हो।
Question 8. विज्ञप्ति का उद्देश्य बताइये।
Answer: सरकारी या गैर-सरकारी विभाग अपने ज़रूरी निर्णयों और सूचनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित करते हैं। यह सार्वजनिक सूचना का एक आधिकारिक तरीका है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है और जनता को सही समय पर जानकारी मिलती है।
In simple words: विज्ञप्ति का मकसद सरकारी फैसलों और जानकारी को सभी लोगों तक पहुँचाना है।
🎯 Exam Tip: विज्ञप्ति हमेशा जन-साधारण के लिए महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रसारित करने का माध्यम होती है, इसलिए इसमें भाषा स्पष्ट और सटीक होनी चाहिए।
Question 9. ज्ञापन का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
Answer: ज्ञापन का उपयोग अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और उनके अनुभागों के बीच आपसी पत्र-व्यवहार के लिए होता है। यह अक्सर आंतरिक सूचनाओं और निर्देशों को साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आंतरिक संचार को सुव्यवस्थित और आधिकारिक बनाता है।
In simple words: ज्ञापन का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों के अंदर आपस में जानकारी भेजने के लिए किया जाता है।
🎯 Exam Tip: ज्ञापन का प्रयोग मुख्य रूप से कार्यालय के आंतरिक संदेशों और निर्देशों के लिए होता है, बाहरी संचार के लिए नहीं।
Question 10. पत्र के प्रमुख अंगों का उल्लेख कीजिए।
Answer: पत्र के मुख्य अंग इस प्रकार हैं: 1. संबोधन (जिसे पत्र लिखा जा रहा है), 2. तिथि (पत्र लिखने की तारीख), 3. विषय-सामग्री (पत्र का मुख्य संदेश), 4. अंते (पत्र का समापन या समाप्ति)। ये सभी अंग मिलकर एक पत्र को पूर्ण और प्रभावी बनाते हैं।
In simple words: पत्र के खास हिस्से हैं: किसे लिखना है, कब लिखा है, क्या लिखा है, और कैसे खत्म करना है।
🎯 Exam Tip: किसी भी पत्र को लिखते समय इन चार मुख्य अंगों का सही क्रम और प्रारूप का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
Question 12. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उ०पु० (उत्तर पुस्तिका) क्रय करने हेतु एक निविदा प्रारूप तैयार कीजिए।
Answer: विद्यार्थी स्वयं एक निविदा प्रारूप तैयार करें। इसमें अनुमानित लागत, धरोहर राशि, आपूर्ति समय और शर्तों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होनी चाहिए। यह कार्य छात्रों को व्यावहारिक पत्र लेखन का अनुभव देगा।
In simple words: एक निविदा का नमूना बनाएँ, जिसमें चीजों की लागत और नियम लिखे हों।
🎯 Exam Tip: निविदा प्रारूप में सभी विवरण स्पष्ट और सटीक होने चाहिए, जैसे अंतिम तिथि, खुलने की तारीख, और आवश्यक दस्तावेज।
Question 13. सचिव, राजरथान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आर०ए०एस० भर्ती परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की विज्ञप्ति तैयार कीजिए।
Answer: विद्यार्थी स्वयं आर.ए.एस. भर्ती परीक्षा की तिथि में परिवर्तन से संबंधित एक विज्ञप्ति तैयार करें। इसमें नई तिथि, पुराने तिथि का उल्लेख और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होनी चाहिए। विज्ञप्ति में हमेशा स्पष्ट और सटीक जानकारी होनी चाहिए।
In simple words: आर.ए.एस. परीक्षा की तारीख बदलने के लिए एक नोटिस (विज्ञप्ति) खुद बनाएँ।
🎯 Exam Tip: विज्ञप्ति में बदलाव का कारण, पुरानी और नई तिथि, और संबंधित अन्य विवरण (जैसे एडमिट कार्ड का अपडेट) स्पष्ट रूप से लिखे होने चाहिए।
Question 14. रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक लगाने बाबत् ज्ञापन का प्रारूप तैयार करें।
Answer: विद्यार्थी स्वयं रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक लगाने के संबंध में एक ज्ञापन का प्रारूप तैयार करें। इसमें पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण देना चाहिए। ज्ञापन आंतरिक संचार का एक प्रभावी माध्यम होता है।
In simple words: खाली पड़े अतिथि शिक्षक पदों के लिए एक सरकारी ज्ञापन (मेमो) खुद बनाएँ।
🎯 Exam Tip: ज्ञापन में पदों का नाम, कुल संख्या, आवश्यक योग्यताएँ और आवेदन की अंतिम तिथि जैसे मुख्य बिंदु अवश्य शामिल करें।
Question 15. गृहमंत्रालय, राजस्थान सरकार की ओर से धारा-144 लगाने की अधिसूचना का प्रारूप तैयार कीजिए।
Answer: विद्यार्थी स्वयं गृहमंत्रालय, राजस्थान सरकार की ओर से धारा-144 लागू करने की एक अधिसूचना का प्रारूप तैयार करें। इसमें कारण, प्रभाव क्षेत्र और लागू होने की अवधि का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। अधिसूचनाएँ महत्वपूर्ण सरकारी आदेशों को सार्वजनिक करने का माध्यम होती हैं।
In simple words: धारा-144 लगाने के लिए सरकार की तरफ से एक आधिकारिक सूचना (अधिसूचना) खुद बनाएँ।
🎯 Exam Tip: अधिसूचना में धारा-144 लागू करने का कारण, किन क्षेत्रों में लागू होगी, और यह कितने समय तक प्रभावी रहेगी, ये सभी बातें स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए।
Free study material for Hindi
RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन
Students can now access the RBSE Solutions for रचना पत्र व प्रारूप लेखन prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest RBSE syllabus.
Detailed Explanations for रचना पत्र व प्रारूप लेखन
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these RBSE Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 12 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for रचना पत्र व प्रारूप लेखन to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest RBSE curriculum.
Yes, our experts have revised the RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using RBSE language because RBSE marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire RBSE Solutions Class 12 Hindi रचना पत्र व प्रारूप लेखन in printable PDF format for offline study on any device.