PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग

Solutions for Class 6 Computer: Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग

Review structured textbook solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 6 Computer Solutions: Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग

Access the complete solution PDF for Class 6 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

1. रिक्त स्थान भरो

Question 1: कम्प्यूटर का कौन-सा भाग यूज़र से इनपुट लेता है।
(क) इनपुट यूनिट
(ख) आऊटपुट यूनिट
(ग) कंट्रोल यूनिट
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(क) इनपुट यूनिट

Exam Tips:

a) इनपुट यूनिट डाटा और निर्देश कम्प्यूटर में दाखिल करती है।

 

Question 2: निम्न में से कौन-सा सी०पी०यू० का भाग है ?
(क) कंट्रोल यूनिट
(ख) मेमोरी
(ग) ए०एल०यू०
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) सी०पी०यू० के तीन भाग हैं: मेमोरी यूनिट, कंट्रोल यूनिट और ए०एल०यू०।

 

Question 3: कौन-सी मेमोरी डाटा को पक्के तौर पर स्टोर करती है ?
(क) प्राइमरी मेमोरी
(ख) रैम
(ग) सेकेंडरी मेमोरी
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(ग) सेकेंडरी मेमोरी

Exam Tips:

a) हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव आदि सेकेंडरी मेमोरी के उदाहरण हैं।

 

Question 4: कौन-सा कम्प्यूटर सबसे शक्तिशाली होता है ?
(क) मेनफ्रेम कम्प्यूटर
(ख) मिनी कम्प्यूटर
(ग) माइक्रो कम्प्यूटर
(घ) सुपर कम्प्यूटर।

Answer:

(घ) सुपर कम्प्यूटर

Exam Tips:

a) आकार में सबसे छोटा माइक्रो कम्प्यूटर है, जबकि सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर है।

 

Question 5: कम्प्यूटर का कौन-सा भाग यूज़र को नतीजा दिखाता है ?
(क) मेमोरी
(ख) इनपुट यूनिट
(ग) कंट्रोल यूनिट
(घ) आऊटपुट यूनिट।

Answer:

(घ) आऊटपुट यूनिट

Exam Tips:

a) आऊटपुट यूनिट प्रोसेस किया हुआ नतीजा यूज़र तक पहुँचाती है।

 

2. पूरे नाम लिखिए।

Question 1: पूरे नाम लिखिए: I. ALU II. CPU III. LCD IV. RAM V. ROM VI. CU VII. MU VIII. IPO

Answer:

संक्षिप्त रूपपूरा नाम
ALUArithmetic and Logical Unit
CPUCentral Processing Unit
LCDLiquid Crystal Display
RAMRandom Access Memory
ROMRead Only Memory
CUControl Unit
MUMemory Unit
IPOInput Processing Output

Exam Tips:

a) पूरे नाम अंग्रेज़ी में सही वर्तनी के साथ लिखें।
b) संक्षिप्त रूपों को सीधे याद रखें: ALU, CPU, RAM, ROM।

 

3. छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: सी०पी०यू० के विभिन्न भागों के नाम लिखो।

Answer:

सी०पी०यू० के भाग निम्नलिखित हैं –
1. मेमोरी यूनिट
2. कंट्रोल यूनिट
3. अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट

Exam Tips:

a) तीनों भागों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 2: मेमोरी कितने प्रकार की होती है ?

Answer:

मेमोरी दो प्रकार की होती है –
1. प्राइमरी मेमोरी
2. सेकेंडरी मेमोरी

Exam Tips:

a) दोनों प्रकारों के नाम याद रखें।

 

Question 3: सेकेंडरी स्टोरेज यंत्र क्या होते हैं ?

Answer:

सेकेंडरी स्टोरेज यंत्र वे यंत्र हैं जिनका प्रयोग कम्प्यूटर में डाटा को पक्के तौर पर संभालने के लिए किया जाता है। इन्हें कई बार सेकेंडरी मेमोरी भी कहा जाता है। इन यंत्रों के उदाहरण हैं – हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, सीडी, डीवीडी आदि।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ दो-तीन उदाहरण अवश्य लिखें।

 

Question 4: अर्थमैटिक तथा लॉजिक यूनिट का मुख्य काम क्या होता है ?

Answer:

अर्थमैटिक तथा लॉजिक यूनिट का मुख्य काम गणितीय गणना करना और लॉजिक से संबंधित निर्णय लेना होता है। कम्प्यूटर में इस प्रकार के जितने भी कार्य होते हैं, वे सभी ए०एल०यू० द्वारा ही पूरे किए जाते हैं।

Exam Tips:

a) दो कार्य लिखें: गणितीय गणना और लॉजिक संबंधी निर्णय।

 

Question 5: माइक्रो कम्प्यूटर क्या होता है ?

Answer:

माइक्रो कम्प्यूटर सबसे छोटे आकार के कम्प्यूटर होते हैं, जिनमें माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है। ये डेस्कटॉप, लैपटॉप और टैबलेट के रूप में उपलब्ध होते हैं। ये आकार में छोटे, वज़न में हल्के और एक समय में एक व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए जाने वाले होते हैं। इनकी प्रोसेसिंग गति दूसरे कम्प्यूटरों से कम होती है। हम जितने कम्प्यूटर प्रयोग करते हैं, वे सभी इसी श्रेणी में आते हैं।

Exam Tips:

a) माइक्रोप्रोसेसर और डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट के उदाहरण लिखें।

 

Question 6: कम्प्यूटर की विभिन्न श्रेणियाँ कौन-सी हैं ?

Answer:

कम्प्यूटर को निम्न श्रेणियों में बाँटा जा सकता है –
1. माइक्रो कम्प्यूटर
2. मिनी कम्प्यूटर
3. मेनफ्रेम कम्प्यूटर
4. सुपर कम्प्यूटर

Exam Tips:

a) चारों श्रेणियों को आकार के क्रम में याद रखें: छोटे से बड़े की ओर।

 

3. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: कम्प्यूटर की ब्लॉक डायग्राम से आपका क्या अभिप्राय है ? इसके भागों का वर्णन करें।

Answer:

ब्लॉक डायग्राम वह चित्र है जो कम्प्यूटर के कार्य करने के ढंग को दर्शाता है। इसमें तीन भाग दिखाए जाते हैं। चित्र में प्रोग्राम और डाटा इनपुट यूनिट के द्वारा सी०पी०यू० में जाते हैं, जिसके अंदर मेमोरी यूनिट, कंट्रोल यूनिट और अर्थमैटिक लॉजिकल यूनिट होती हैं, और नतीजा आऊटपुट यूनिट से बाहर आता है।
1. मेमोरी यूनिट (Memory Unit) – यह यूनिट डाटा तथा निर्देश स्टोर करने का कार्य करती है। यह सी०पी०यू० से नज़दीकी संबंध रखती है, पर उससे अलग होती है। सी०पी०यू० से संबंधित मेमोरी को प्राइमरी मेमोरी भी कहते हैं। हम जो भी सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर में इंस्टॉल करते हैं, वह पहले प्राइमरी मेमोरी में स्टोर होता है। मेमोरी दो प्रकार की होती है – प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी।
2. कंट्रोल यूनिट (Control Unit) – कंट्रोल यूनिट कम्प्यूटर के सारे कार्यों को कंट्रोल करती है। यह कम्प्यूटर के विभिन्न भागों को दिशा-निर्देश देती है, जैसे इनपुट लेना, प्रोसेसिंग के लिए डाटा स्टोर करना और नतीजे पैदा करना। यह प्रोग्राम के निर्देशों को एक-एक करके पढ़ती है, उनका अनुवाद करती है और एक क्रम में दूसरे भागों को कंट्रोल करती है। इसके कार्य ये हैं –
(क) निर्देश के लिए कोड पढ़ना।
(ख) कोड का अनुवाद करना।
(ग) ए०एल०यू० को ज़रूरी डाटा प्रदान करना।
3. अर्थमैटिक तथा लॉजिकल यूनिट (Arithmetic and Logical Unit) – कम्प्यूटर का यह भाग गणित संबंधी कार्य करता है। इसे सी०पी०यू० का बिल्डिंग ब्लॉक भी कहा जाता है। यह निम्न कार्य करता है –
(क) पूर्ण अंक अर्थमैटिक फंक्शन (जैसे जोड़, घटाव, गुणा, भाग)।
(ख) बिटवाइज़ लॉजिक फंक्शन (से कम, से ज़्यादा, बराबर)।

Exam Tips:

a) चित्र बनाकर उसके भागों के नाम अवश्य लिखें: इनपुट यूनिट, सी०पी०यू०, आऊटपुट यूनिट।
b) प्रत्येक भाग के कार्य अलग-अलग शीर्षक के साथ लिखें।

 

Question 2: कम्प्यूटर किस प्रकार कार्य करता है ? विस्तार में बताएँ।

Answer:

कम्प्यूटर इनपुट-प्रोसेस-आऊटपुट के क्रम में कार्य करता है। कम्प्यूटर निम्न मूल कार्य करता है –
1. इनपुट लेना (Input) – कम्प्यूटर का पहला कार्य इनपुट लेना है। यह इनपुट डाटा तथा निर्देशों के रूप में हो सकता है। कम्प्यूटर के सभी कार्य इनपुट पर ही निर्भर करते हैं और इनपुट के बिना कम्प्यूटर कार्य नहीं कर सकता।
2. प्रोसेस करना (Processing) – प्रोसेस करने का अर्थ है दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करना। इस क्रिया में डाटा को जानकारी में बदला जाता है।
3. आऊटपुट देना (Output) – आऊटपुट का मतलब है जानकारी मनुष्य को देना। प्रोसेसिंग के बाद जो जानकारी तैयार होती है, वह मनुष्य तक पहुँचाई जाती है। यह जानकारी दिए गए निर्देशों के अनुसार ही दी जाती है। कम्प्यूटर अपने सभी कार्यों पर नियंत्रण भी करता है और अपने साथ लगे यंत्रों पर भी नियंत्रण रखता है।
4. भंडारण करना (Storage) – कम्प्यूटर अपने कार्य में प्रयोग होने वाली सभी चीज़ें सँभालकर रखता है। इनका प्रयोग वह प्रोसेस करने या आऊटपुट देने में करता है। वह अपने नतीजे भविष्य के लिए भी सँभालकर रखता है।

Exam Tips:

a) चारों कार्य क्रम से लिखें: इनपुट, प्रोसेस, आऊटपुट, स्टोरेज।
b) इनपुट से प्रोसेस और फिर आऊटपुट तक का तीर वाला ब्लॉक चित्र बनाएँ, जिसमें स्टोरेज प्रोसेस से जुड़ा हो।

 

Question 3: एक्टिविटी – दी गई मदों को उनके मुख्य क्रम (वर्ग) में लिखो: 1. रैम (RAM) 2. की-बोर्ड (Keyboard) 3. माऊस (Mouse) 4. रोम (ROM) 5. हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disk Drive) 6. प्रिंटर (Printer) 7. माइक्रोफोन (Microphone) 8. स्पीकर (Speaker) 9. यू०एस०बी० पैन ड्राइव (USB Pen Drive) 10. मॉनीटर/एल०सी०डी० (Monitor/LCD)

Answer:

वर्गमदें
प्राइमरी मेमोरीरैम (RAM), रोम (ROM)
सेकेंडरी मेमोरीहार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disk Drive), यू०एस०बी० पैन ड्राइव (USB Pen Drive)
आऊटपुट यंत्रप्रिंटर (Printer), स्पीकर (Speaker), मॉनीटर/एल०सी०डी० (Monitor/LCD)
इनपुट यंत्रकी-बोर्ड (Keyboard), माऊस (Mouse), माइक्रोफोन (Microphone)

Exam Tips:

a) इनपुट यंत्र डाटा देते हैं और आऊटपुट यंत्र नतीजा दिखाते हैं; इसी आधार पर वर्ग तय करें।

 

Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो

Question 1: ……. को कम्प्यूटर में डाटा तथा निर्देश दाखिल करने की प्रक्रिया कहते हैं।
(क) इनपुट
(ख) आऊटपुट डिवाइस
(ग) सी० पी० यू०
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(क) इनपुट

Exam Tips:

a) इनपुट का अर्थ है कम्प्यूटर में डाटा तथा निर्देश देना।

 

Question 2: डाटा तथा निर्देश को पक्के तौर पर सेव करने की प्रक्रिया को ……. कहते हैं।
(क) मेमोरी
(ख) स्टोरेज
(ग) प्रोसेसिंग
(घ) आऊटपुट।

Answer:

(ख) स्टोरेज

Exam Tips:

a) डाटा को पक्के तौर पर सँभालने का काम स्टोरेज का है।

 

Question 3: डाटा को प्रोसेस करके महत्त्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को …… कहते हैं।
(क) इनपुट
(ख) आऊटपुट
(ग) प्रोसेसिंग
(घ) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(ग) प्रोसेसिंग

Exam Tips:

a) डाटा को जानकारी में बदलने की क्रिया प्रोसेसिंग कहलाती है।

 

Question 4: प्राइमरी मेमोरी को ……. मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है।
(क) सेकेंडरी
(ख) मुख्य
(ग) ऑग्ज़िलरी
(घ) सारे ही।

Answer:

(ख) मुख्य

Exam Tips:

a) प्राइमरी का अर्थ है मुख्य।

 

Question 5: सेकेंडरी मेमोरी को ………… मेमोरी भी कहते हैं।
(क) सेकेंडरी
(ख) मुख्य
(ग) ऑग्ज़िलरी
(घ) सारे ही।

Answer:

(ग) ऑग्ज़िलरी

Exam Tips:

a) सेकेंडरी मेमोरी को ऑग्ज़िलरी (सहायक) मेमोरी भी कहते हैं।

 

पूरे नाम लिखिए।

Question 1: पूरे नाम लिखिए: I. IO II. IPO

Answer:

I. I/O – Input Output
II. IPO – Input Processing Output

Exam Tips:

a) पूरा नाम अंग्रेज़ी में लिखें।

 

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: कम्प्यूटर के मूल कार्यों का चित्र बनाएँ।

Answer:

कम्प्यूटर के मूल कार्यों का चित्र ब्लॉक डायग्राम कहलाता है। इसमें इनपुट यूनिट से डाटा मेमोरी यूनिट में जाता है, जिसके साथ कंट्रोल यूनिट और अर्थमैटिक लॉजिकल यूनिट जुड़ी होती हैं, और नतीजा आऊटपुट यूनिट को भेजा जाता है। इन तीनों के बीच कंट्रोल यूनिट नियंत्रण रखती है।

Exam Tips:

a) चित्र में इनपुट यूनिट, सी०पी०यू० और आऊटपुट यूनिट के बीच तीर अवश्य दिखाएँ।

 

Question 2: मेमोरी के बारे में जानकारी दें और मेमोरी की दो किस्मों के नाम लिखो।

Answer:

मेमोरी की जानकारी – कम्प्यूटर की भंडारण करने की क्षमता को मेमोरी कहते हैं।
किस्में – 1. प्राइमरी मेमोरी 2. सेकेंडरी मेमोरी

Exam Tips:

a) पहले मेमोरी की परिभाषा, फिर दोनों किस्में लिखें।

 

Question 3: प्राइमरी मेमोरी तथा सेकेंडरी मेमोरी में अंतर बताएँ।

Answer:

प्राइमरी मेमोरी सी०पी०यू० द्वारा सीधे एक्सेस की जाती है, उसकी क्षमता कम होती है, वह तेज़ और महँगी होती है तथा रैंडम एक्सेस प्रकार की होती है। सेकेंडरी मेमोरी सी०पी०यू० द्वारा सीधे एक्सेस नहीं की जा सकती, उसकी क्षमता अधिक होती है, वह धीमी और सस्ती होती है तथा रैंडम या सिक्वेंशियल एक्सेस प्रकार की होती है।

Exam Tips:

a) अंतर को दो कॉलम की तालिका बनाकर लिखें: क्षमता, गति, कीमत, एक्सेस।

 

Question 4: लैपटॉप के बारे में जानकारी दें।

Answer:

लैपटॉप एक पर्सनल कम्प्यूटर होता है। इसका भार और आकार कम होता है। इसमें चार्ज होने वाली बैटरी होती है। इसका प्रयोग सफ़र करते समय भी किया जा सकता है। इस पर गोद में रखकर कार्य किया जाता है।

Exam Tips:

a) बैटरी और कम भार – ये दो मुख्य विशेषताएँ अवश्य लिखें।

 

Question 5: टैबलेट क्या होता है ?

Answer:

टैबलेट एक प्रकार का पर्सनल कम्प्यूटर होता है। यह स्लेट जैसा पतला होता है और इसमें स्क्रीन होती है। इसमें चार्ज होने वाली बैटरी होती है। इसमें कोई की-बोर्ड नहीं होता।

Exam Tips:

a) टैबलेट में की-बोर्ड नहीं होता, यह बात लिखना न भूलें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग

Textbook Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग

Review comprehensive exercise answers for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 02 कम्प्यूटर के भाग. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Computer text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Computer. You can access PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 2 कम्प्यूटर के भाग in printable PDF format for offline study on any device.