Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान using the official curriculum guides for Class 6 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.
1. रिक्त स्थान भरें
Question 1: कम्प्यूटर एक ………….. है।
(क) इलेक्ट्रॉनिक मशीन
(ख) मैकेनिकल मशीन
(ग) चुंबकीय मशीन
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(क) इलेक्ट्रॉनिक मशीन
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर बिजली से चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, यांत्रिक नहीं।
Question 2: कम्प्यूटर …………. कर सकता है।
(क) गणनाएं
(ख) डाटा तथा निर्देश प्राप्त
(ग) स्टोर
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) जब सभी विकल्प सही हों तो "उपरोक्त सभी" चुनें।
Question 3: कम्प्यूटर अपने सभी कार्य बहुत ………. के साथ करता है।
(क) रफ्तार
(ख) शुद्धता
(ग) गुणवत्ता
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर की गति, शुद्धता और गुणवत्ता तीनों विशेषताएँ याद रखें।
Question 4: बैंकों में कम्प्यूटर का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है ?
(क) बैंक को सुरक्षित रखने के लिए
(ख) खातों का रिकॉर्ड रखने के लिए
(ग) बैंकों को साफ़ रखने के लिए
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
Answer:
(ख) खातों का रिकॉर्ड रखने के लिए
Exam Tips:
a) बैंक में कम्प्यूटर के उपयोग के रूप में रिकॉर्ड और ए०टी०एम० को याद रखें।
Question 5: कम्प्यूटर द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिए लगाए गए समय को किस इकाई में मापा जाता है ?
(क) मिनट
(ख) घंटे
(ग) मिली सेकंड
(घ) दिन।
Answer:
(ग) मिली सेकंड
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर की गति मिली सेकंड में मापी जाती है।
Question 6: शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है ?
(क) नोट्स बनाने के लिए
(ख) नतीजे तैयार करने के लिए
(ग) रिपोर्ट तैयार करने के लिए
(घ) उपरोक्त सभी।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी।
Exam Tips:
a) शिक्षा में कम्प्यूटर के कई उपयोग हैं, इसलिए सभी विकल्प सही हैं।
Question 7: इनमें से कौन-सी कम्प्यूटर की एक कमी है ?
(क) रफ्तार
(ख) शुद्धता
(ग) कोई समझ न होना
(घ) बगैर थके कार्य करना।
Answer:
(ग) कोई समझ न होना
Exam Tips:
a) रफ्तार, शुद्धता और बिना थके काम करना कम्प्यूटर की खूबियाँ हैं, कमी नहीं।
2. बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: कम्प्यूटर को परिभाषित करो।
Answer:
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो यूज़र से डाटा प्राप्त करता है और उसे दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रोसेस करता है। प्रोसेस करने के बाद वह नतीजा यूज़र को दिखाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा में तीन बातें लिखें: डाटा लेना, निर्देशों के अनुसार प्रोसेस करना और नतीजा दिखाना।
Question 2: शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के प्रयोग की व्याख्या करो।
Answer:
शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रयोग अध्यापक और विद्यार्थी दोनों करते हैं। अध्यापक कक्षा में और कक्षा के बाहर भी पढ़ाने के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग कर सकते हैं और विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रख सकते हैं। विद्यार्थी नोट्स तैयार करने, ड्राइंग करने और प्रोजेक्ट बनाने में कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं तथा अध्यापक से संपर्क भी कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन शिक्षा भी कम्प्यूटर के माध्यम से दी जा रही है।
Exam Tips:
a) अध्यापकों और विद्यार्थियों के उपयोग अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) ऑनलाइन शिक्षा का उल्लेख अवश्य करें।
Question 3: किन्हीं तीन पोर्टेबल कम्प्यूटर यंत्रों के नाम लिखो।
Answer:
तीन पोर्टेबल कम्प्यूटर यंत्रों के नाम इस प्रकार हैं – मोबाइल फोन, टैबलेट कम्प्यूटर और लैपटॉप कम्प्यूटर।
Exam Tips:
a) पोर्टेबल यंत्र वे हैं जिन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सके।
3. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: कम्प्यूटर की विशेषताओं का वर्णन करो।
Answer:
कम्प्यूटर की विशेषताएँ इस प्रकार हैं –
1. गति (Speed) – कम्प्यूटर अपना कार्य बहुत तेज़ गति से करता है। जिस कार्य को करने में मनुष्य को कई दिन लग जाते हैं, उसे कम्प्यूटर कुछ सेकंड में पूरा कर सकता है। कम्प्यूटर की गति मिली सेकंड में मापी जाती है।
2. शुद्धता (Accuracy) – कम्प्यूटर जो भी कार्य करता है, वह पूरी तरह शुद्ध होता है। उसमें गलती नहीं होती; यदि कोई गलती मिलती है तो वह मनुष्य के कारण होती है, कम्प्यूटर के कारण नहीं।
3. विश्वसनीयता – कम्प्यूटर द्वारा किया गया कार्य पूरी तरह विश्वसनीय होता है। उसे दोबारा जाँचने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि उसमें गलती नहीं होती।
4. अनथकता – कम्प्यूटर मनुष्य की तरह कभी थकता नहीं। उसे कोई भी कार्य जितनी बार भी दिया जाए, वह करता रहता है। उसे कई दिन लगातार चलाया जाए तो भी वह थकता नहीं और अपने सभी कार्य सही ढंग से करता है।
5. ऑटोमेशन (Automation) – ऑटोमेशन का अर्थ है कार्य को अपने आप करते रहना। कम्प्यूटर को जो निर्देश दिए जाते हैं, वह उनका स्वयं पालन करता रहता है और उसे बार-बार निर्देश देने की ज़रूरत नहीं होती। एक बार कार्य के निर्देश मिल जाने पर वह कार्य पूरा करके ही रुकता है।
6. भंडारण (Storage) – कम्प्यूटर की भंडारण क्षमता बहुत अधिक है। उसमें अलग-अलग प्रकार के यंत्र लगाकर क्षमता को ज़रूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। हम किसी भी प्रकार का डाटा कम्प्यूटर में स्टोर कर सकते हैं और उसे लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
Exam Tips:
a) सभी छह विशेषताओं के नाम क्रम से लिखें: गति, शुद्धता, विश्वसनीयता, अनथकता, ऑटोमेशन, भंडारण।
b) प्रत्येक विशेषता के साथ एक-दो वाक्यों में स्पष्टीकरण दें।
Question 2: कम्प्यूटर के कोई पाँच प्रयोग क्षेत्रों की व्याख्या करो।
Answer:
आजकल कम्प्यूटर कई क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है। उनमें से पाँच इस प्रकार हैं –
1. शिक्षा के क्षेत्र में – शिक्षा में कम्प्यूटर का प्रयोग हाज़री लगाने, मार्क शीट और पेपर बनाने तथा रिज़ल्ट तैयार करने में किया जाता है। लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं और कक्षा में पढ़ाने के लिए भी कम्प्यूटर का प्रयोग होता है।
2. सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में – अस्पतालों में डॉक्टर मरीज़ की जाँच करने के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं। इसकी सहायता से मरीज़ को दवाई दी जाती है और आपरेशन भी किए जाते हैं।
3. दुकानों में – दुकानदार अपने सामान का उपलब्ध रिकॉर्ड रखने के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग करता है। वह खरीद-बिक्री और टैक्स का रिकॉर्ड भी कम्प्यूटर में रख सकता है, और बिक्री के बिल भी कम्प्यूटर पर तैयार किए जाते हैं।
4. व्यापार में – व्यापार में कम्प्यूटर का प्रयोग हिसाब-किताब रखने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से घर बैठे दुनिया में कहीं से भी खरीददारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान किया जा सकता है। आजकल बड़े मॉल और शॉपिंग सेंटरों में भी इसका प्रयोग होता है।
5. बैंकों में – आजकल सभी बैंक कम्प्यूटर की सहायता से चलते हैं। ए०टी०एम० मशीन स्वयं एक कम्प्यूटर है, जिससे हम कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। इंटरनेट की सहायता से हम कहीं से भी अपना पैसा कहीं भी भेज सकते हैं।
Exam Tips:
a) क्षेत्र का नाम मोटे अक्षरों या अलग पंक्ति में लिखें, फिर उसका उपयोग समझाएँ।
b) केवल पाँच क्षेत्र लिखना पर्याप्त है।
Question 3: कम्प्यूटर की सीमाएँ कौन-कौन सी हैं ?
Answer:
कम्प्यूटर की सीमाएँ निम्नलिखित हैं –
1. यह केवल मानवीय निर्देशों पर कार्य करता है।
2. इसमें अपनी सोचने-समझने की कोई शक्ति नहीं है।
3. यह अपना ध्यान नहीं रख सकता।
4. कम्प्यूटर की मेमोरी मनुष्य की तुलना में सीमित कार्य कर सकती है।
5. कम्प्यूटर में कोई भावना नहीं होती।
6. कम्प्यूटर में दूरदर्शिता की कमी होती है।
7. यह केवल तर्क पर आधारित कार्य ही कर सकता है।
8. कम्प्यूटर हार्डवेयर में एकरूपता की कमी है। अलग-अलग कम्पनियों के हार्डवेयर यंत्र अलग-अलग होते हैं।
9. कम्प्यूटर को कार्य करने के लिए खास वातावरण की ज़रूरत होती है। वह तापमान, नमी आदि से काफ़ी प्रभावित होता है।
Exam Tips:
a) सबसे ज़रूरी सीमाएँ याद रखें: सोचने-समझने की शक्ति न होना और भावनाओं का न होना।
b) उत्तर को बिंदुवार लिखें।
Question 4: पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्रों से क्या भाव है ? किन्हीं तीन यंत्रों की व्याख्या करो।
Answer:
पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्रों से हमारा अभिप्राय उन यंत्रों से है जिन्हें प्रयोग के लिए आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। ये आकार में छोटे और वज़न में हल्के होते हैं। तीन यंत्रों की व्याख्या इस प्रकार है –
1. मोबाइल फोन / स्मार्टफोन (Mobile/Smart Phone) – आजकल यह सबसे आम पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्र है और लगभग सभी लोगों के पास होता है। इसमें हम वे सभी कार्य कर सकते हैं जिनके लिए सामान्य कम्प्यूटर की ज़रूरत पड़ती है। इसमें गाने सुन सकते हैं, फ़िल्में देख सकते हैं, डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं और सोशल नेटवर्किंग के ज़रिए दोस्तों से संपर्क कर सकते हैं। आजकल के मोबाइल फोन तेज़ गति से काम करते हैं, भंडारण के लिए काफ़ी स्थान देते हैं और इनमें इंटरनेट का प्रयोग भी किया जाता है। इनका प्रयोग शिक्षा, व्यापार, वाणिज्य, मनोरंजन और गेम खेलने के लिए किया जा सकता है।
2. टैबलेट (Tablet) – टैबलेट कम्प्यूटर एक पतला और पोर्टेबल कम्प्यूटर है जो बैटरी की सहायता से चलता है। इसमें टचस्क्रीन लगी होती है, इसलिए इसे चलाने के लिए अलग कीबोर्ड या माउस की ज़रूरत नहीं होती; स्क्रीन को उँगली से ही चलाया जा सकता है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से उन कार्यों में होता है जहाँ टाइपिंग की ज़्यादा ज़रूरत नहीं होती। इसका अधिकतर प्रयोग शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और शिक्षा में विद्यार्थियों द्वारा देखा जाता है।
3. पामटॉप (Palmtop) – यह छोटे आकार का कम्प्यूटर है जिसमें एक छोटी स्क्रीन और एक छोटा-सा कीबोर्ड होता है। यह देखने में मोबाइल फोन जैसा लगता है। आजकल इसका प्रयोग ज़्यादा नहीं किया जाता, क्योंकि इससे केवल कुछ सीमित कार्य ही किए जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) पहले पोर्टेबल यंत्र की परिभाषा लिखें, फिर तीन यंत्रों का वर्णन करें।
b) प्रत्येक यंत्र की एक-दो मुख्य विशेषताएँ अवश्य लिखें।
Question 5: कम्प्यूटर के प्रयोग की व्याख्या करो।
Answer:
हम कम्प्यूटर पर निम्न कार्य कर सकते हैं –
1. गणितीय गणनाएँ करना।
2. टेक्स्ट की स्पेलिंग जाँचना।
3. गेम खेलना।
4. तस्वीर बनाना।
5. फ़िल्म देखना तथा गाने सुनना।
6. किताबें तथा अखबार छापना।
7. टिकट बुक करना।
8. रेलगाड़ियों, बसों तथा जहाज़ों के आने-जाने का पता करना।
9. मौसम की जानकारी प्राप्त करना।
10. स्कूल रिपोर्ट, नतीजा तथा समय सारणी तैयार करना।
11. रेलवे, बस तथा हवाई जहाज़ में सफ़र करने के लिए टिकट बुक कराना।
12. किसी जगह पहुँचने के लिए रास्ता पता करना।
Exam Tips:
a) कम से कम 6-8 उपयोग बिंदुवार लिखें।
Important Questions and Answers
रिक्त स्थान भरें
Question 1: ……… इलेक्ट्रॉनिक मशीन है।
(क) टी० वी०
(ख) टाइप राइटर
(ग) कम्प्यूटर
(घ) उपरोक्त सारे।
Answer:
(ग) कम्प्यूटर
Exam Tips:
a) टाइप राइटर इलेक्ट्रॉनिक नहीं, यांत्रिक मशीन होता है।
Question 2: कम्प्यूटर की रफ़्तार ……….. होती है।
(क) तेज़
(ख) धीमी
(ग) मध्यम
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(क) तेज़
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर की गति मिली सेकंड में मापी जाती है।
Question 3: कम्प्यूटर की विशाल ……… होती है।
(क) रफ्तार
(ख) मेमोरी
(ग) डिस्प्ले
(घ) की-बोर्ड।
Answer:
(ख) मेमोरी
Exam Tips:
a) कम्प्यूटर में बहुत अधिक डाटा स्टोर किया जा सकता है।
Question 4: व्यापार में कम्प्यूटर का प्रयोग …….. तैयार करने के लिए किया जाता है।
(क) कैश
(ख) टिकटें
(ग) बही खाता
(घ) कोई नहीं।
Answer:
(ग) बही खाता
Exam Tips:
a) व्यापार में कम्प्यूटर का मुख्य उपयोग हिसाब-किताब रखना है।
Question 5: कम्प्यूटर का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में ……….. तथा …….. द्वारा किया जाता है।
(क) अध्यापकों तथा विद्यार्थियों
(ख) व्यापारियों तथा बैंकरों
(ग) माता-पिता तथा बच्चे
(घ) उपरोक्त सारे।
Answer:
(क) अध्यापकों तथा विद्यार्थियों
Exam Tips:
a) शिक्षा के क्षेत्र के मुख्य उपयोगकर्ता अध्यापक और विद्यार्थी हैं।
बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न
Question 1: कम्प्यूटर क्या है ?
Answer:
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो इनपुट लेती है, प्रोसेस करती है और आऊटपुट देती है। यह यूज़र से डाटा तथा निर्देश प्राप्त करती है।
Exam Tips:
a) इनपुट, प्रोसेस और आऊटपुट – तीनों शब्द उत्तर में लिखें।
Question 2: कम्प्यूटर की परिभाषा दें।
Answer:
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो इनपुट के रूप में यूज़र से डाटा प्राप्त करती है, उस डाटा को निर्देशों के अनुसार प्रोसेस करती है और नतीजा देती है।
Exam Tips:
a) परिभाषा एक या दो वाक्यों में संक्षेप में लिखें।
Question 3: हम कम्प्यूटर पर क्या कर सकते हैं ? कोई चार कार्य लिखें।
Answer:
हम कम्प्यूटर पर निम्न कार्य कर सकते हैं –
1. गणितीय गणनाएँ करना
2. टेक्स्ट की स्पेलिंग जाँचना
3. गेम खेलना
4. तस्वीर बनाना
Exam Tips:
a) प्रश्न में "चार कार्य" पूछे गए हैं, इसलिए ठीक चार कार्य लिखें।
Question 4: सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में कम्प्यूटर किस प्रकार मददगार है ?
Answer:
सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में कम्प्यूटर मरीज़ों की हिस्ट्री तथा अन्य रिकॉर्ड तैयार करता है। इसकी मदद से मरीज़ों की देख-रेख की जाती है और बीमारियों की जाँच की जाती है। अस्पतालों की लैबोरेटरी में अलग-अलग प्रकार के मैडीकल टैस्ट करने के लिए भी कम्प्यूटर का प्रयोग होता है।
Exam Tips:
a) रिकॉर्ड रखना, जाँच करना और लैबोरेटरी टैस्ट – ये तीन मुख्य बिंदु लिखें।
Question 5: बैंकों में कम्प्यूटर किस प्रकार मददगार है ?
Answer:
बैंकों में कम्प्यूटर की मदद से ग्राहकों के रिकॉर्ड तथा खाते तैयार किए जाते हैं। बैंकों की ए०टी०एम० मशीन भी कम्प्यूटर की सहायता से चलती है। कम्प्यूटर की मदद से ग्राहक अपने खाते जाँच सकते हैं और पैसे निकलवा सकते हैं।
Exam Tips:
a) ए०टी०एम० का उल्लेख अवश्य करें।
Free study material for Computer
Computer Class 6 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान
Textbook Solutions for Class 6 Computer Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Computer.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Computer text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 01 कम्प्यूटर से जान-पहचान with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Computer. You can access PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान in printable PDF format for offline study on any device.