PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा

Solutions for Class 5 Welcome Life: Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा tailored for Class 5 learners. Utilizing these Welcome Life answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 5 Welcome Life Solutions: Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Welcome Life.

(क) कराटे के खेल द्वारा – मौखिक प्रश्न

Question 1: आत्म-सुरक्षा क्या होती है?

Answer:

आत्म-सुरक्षा का अर्थ है अपना बचाव स्वयं करना।

Exam Tips:

a) परिभाषा एक वाक्य में लिखें।

 

Question 2: क्या आपने कराटे का खेल देखा है?

Answer:

जी हाँ, मैंने कराटे का खेल देखा है।

Exam Tips:

a) अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दें।

 

Question 3: कराटे की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

Answer:

कराटे बिना किसी हथियार के केवल हाथों से लड़ने की कला है। हम हर समय हथियार अपने पास नहीं रख सकते। इसलिए ज़रूरत पड़ने पर हाथों को ही हथियार की तरह प्रयोग करने के लिए कराटे सीखना आवश्यक है।

Exam Tips:

a) "बिना हथियार" वाली बात ज़रूर लिखें।
b) कारण बताते समय "इसलिए" का प्रयोग करें।

 

(ख) तलवारबाज़ी के खेल द्वारा – मौखिक प्रश्न

Question 1: तलवारबाज़ी के मैदान को क्या कहते हैं?

Answer:

तलवारबाज़ी के मैदान को पिस्टे (पिसटे) कहते हैं।

Exam Tips:

a) शब्द की वर्तनी याद रखें।

 

Question 2: आपने तलवारबाज़ी कहाँ देखी?

Answer:

मैंने तलवारबाज़ी टी० वी० के कार्यक्रमों में देखी है, जैसे रामायण और महाभारत में।

Exam Tips:

a) अपने देखे हुए कार्यक्रम का नाम लिख सकते हैं।

 

Question 3: तलवार के वार को रोकने के लिए किस चीज़ का प्रयोग किया जाता है?

Answer:

तलवार के वार को रोकने के लिए ढाल का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर पूरे वाक्य में लिखें।

 

(ग) गतके का खेल – मौखिक प्रश्न

Question 1: आपने गतके का खेल कहाँ देखा?

Answer:

मैंने गतके का खेल श्री आनन्दपुर साहिब में होला-मुहल्ला के अवसर पर देखा है।

Exam Tips:

a) स्थान और अवसर दोनों लिखें।

 

Question 2: गतके का खेल कौन-कौन खेल सकता है?

Answer:

इस खेल को कोई भी पुरुष या स्त्री खेल सकता है।

Exam Tips:

a) ध्यान दें कि यह खेल स्त्री-पुरुष दोनों के लिए है।

 

(घ) अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श – मौखिक प्रश्न

Question 1: जब आपको कोई छूता है, तो कैसा महसूस होता है?

Answer:

अगर घर के लोग छूते हैं तो अच्छा लगता है, परन्तु अगर कोई अन्य व्यक्ति छू ले तो बुरा लगता है और गुस्सा भी आता है।

Exam Tips:

a) अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 2: जब आपको कोई गलत ढंग से छुए तो आप क्या करोगे?

Answer:

मैं उसे छूने से रोकूँगा/रोकूँगी और अपने घर वालों को बताऊँगा/बताऊँगी।

Exam Tips:

a) घर वालों को बताना सबसे ज़रूरी कदम है।

 

Question 3: आप बाज़ार या मेलों में कैसे घूमते हो?

Answer:

बाज़ार या मेलों में ध्यान से घूमना पड़ता है ताकि कोई हमारे नज़दीक न आ सके। ऐसा व्यक्ति हमें बुरे ढंग से छू सकता है या हमारा सामान भी चुरा सकता है। इसलिए हम अपना ध्यान स्वयं रखते हैं और माता-पिता के साथ ही रहते हैं।

Exam Tips:

a) माता-पिता के साथ रहने की बात लिखना न भूलें।
b) दो कारण बताएँ – बुरा स्पर्श और चोरी।

 

(ङ) वार्तालाप – मौखिक प्रश्न

Question 1: क्या आप झाँकियाँ देखने जाते हो?

Answer:

जी हाँ, मैं कई बार झाँकियाँ देखने जाता/जाती हूँ।

Exam Tips:

a) अपने अनुभव के अनुसार उत्तर दें।

 

Question 2: क्या आपको अजनबियों पर भरोसा करना चाहिए?

Answer:

नहीं, हमें अजनबियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Exam Tips:

a) अजनबी से कोई चीज़ लेना या उसके साथ जाना सुरक्षित नहीं।

 

Question 3: अगर आपको कोई छुए तो आप क्या करोगे?

Answer:

मैं माता-पिता को बताऊँगा/बताऊँगी और शोर मचाऊँगा/मचाऊँगी।

Exam Tips:

a) शोर मचाना और बताना – दोनों बातें लिखें।

 

(च) शाबाश! मिन्नी! – मौखिक प्रश्न

Question 1: क्या आप अपने बड़ों से कहानी सुनते हो?

Answer:

जी हाँ, मैं अपने बड़ों से कहानी सुनता/सुनती हूँ।

Exam Tips:

a) अपने अनुभव के अनुसार उत्तर दें।

 

Question 2: स्कूल में कौन-कौन से खेल खेलते हैं?

Answer:

स्कूल में हम खो-खो और कबड्डी खेलते हैं।

Exam Tips:

a) स्कूल में खेले जाने वाले खेलों के नाम लिखें।

 

Question 3: क्या आप घर में सहयोग देते हो?

Answer:

जी हाँ, मैं घर के कामों में सहयोग देता/देती हूँ।

Exam Tips:

a) घर के किसी एक काम का उदाहरण दे सकते हैं।

 

Question 4: आप टी० वी० पर कौन-सा नाटक देखते हो?

Answer:

मैं टी० वी० पर रामायण नाटक देखता/देखती हूँ।

Exam Tips:

a) अपनी पसंद का कार्यक्रम लिखें।

 

(छ) महामारी से सुरक्षा – मौखिक प्रश्न

Question 1: क्या आप महामारी के बारे में जानते हो? किसी एक महामारी का नाम बताओ।

Answer:

जी हाँ, महामारी में बहुत से लोग जल्दी-जल्दी बीमार हो जाते हैं। मैं कोरोना नामक महामारी के बारे में जानता/जानती हूँ।

Exam Tips:

a) महामारी की पहचान: बहुत लोगों का एक साथ बीमार होना।

 

Question 2: कोरोना से बचने के लिए आप क्या कर सकते हो?

Answer:

नाक और मुँह पर मास्क लगाकर रखें, बार-बार हाथ धोएँ, एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखें और अपने आस-पास सफ़ाई रखें।

Exam Tips:

a) कम से कम तीन उपाय लिखें।
b) एक मीटर की दूरी का उल्लेख करें।

 

Question 3: क्या बीमारियों से बचने के लिए सफ़ाई रखनी ज़रूरी है?

Answer:

जी हाँ, बीमारियों से बचने के लिए सफ़ाई रखना बहुत ज़रूरी है।

Exam Tips:

a) सफ़ाई और स्वास्थ्य का संबंध समझें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न – बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: आत्म-सुरक्षा किसके द्वारा की जा सकती है?
(क) कराटे
(ख) तलवारबाज़ी
(ग) गतका
(घ) सभी सही

Answer:

(घ) सभी सही।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 2: तलवारबाज़ी के मैदान को क्या कहते हैं?
(क) पिस्टे
(ख) ढाल
(ग) ऐसटोटरफ
(घ) कोई नहीं

Answer:

(क) पिस्टे।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 3: सही तथ्य हैं
(क) आत्म-सुरक्षा से भाव है अपना बचाव
(ख) तलवारबाज़ी दुनिया का सबसे पुराना खेल है
(ग) गतका एक युद्ध कला है
(घ) सभी सही

Answer:

(घ) सभी सही।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 4: ग़लत तथ्य है
(क) निहंग सिंह गतके की कला में निपुण होते हैं
(ख) गतका केवल पुरुष ही सीख सकते हैं
(ग) गतका पंजाब में खेला जाता है
(घ) कराटे जापान की शस्त्र कला है

Answer:

(ख) गतका केवल पुरुष ही सीख सकते हैं।

Exam Tips:

a) "ग़लत" वाले प्रश्न में गलत वाक्य चुनना है।

 

Question 5: कराटे कहाँ की शस्त्र कला है?
(क) जापान
(ख) भारत
(ग) केरल
(घ) नार्वे

Answer:

(क) जापान।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 6: निम्नलिखित में से कौन-सी महामारी है?
(क) हैज़ा
(ख) प्लेग
(ग) कोरोना
(घ) सभी सही

Answer:

(घ) सभी सही।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 7: कोरोना से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
(क) मास्क पहनना
(ख) बार-बार हाथ धोना
(ग) शारीरिक दूरी बनाकर रखना
(घ) उपरोक्त सब कुछ करना चाहिए

Answer:

(घ) उपरोक्त सब कुछ करना चाहिए।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

Question 8: किस खेल का संबंध आत्म-सुरक्षा से है?
(क) कैरम बोर्ड
(ख) कराटे
(ग) हॉकी
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer:

(ख) कराटे।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर लिखें।
b) चारों विकल्प ध्यान से पढ़कर उत्तर चुनें।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: गतके में साढ़े तीन हाथ …………… और छोटी ढाल प्रयोग में लाई जाती है।

Answer:

लम्बा डंडा

Exam Tips:

a) खाली स्थान में ऐसा शब्द लिखें जिससे वाक्य का अर्थ पूरा हो।

 

Question 2: कराटे …………… की शस्त्र कला है।

Answer:

जापान

Exam Tips:

a) खाली स्थान में ऐसा शब्द लिखें जिससे वाक्य का अर्थ पूरा हो।

 

Question 3: अगर हमें कोई गलत ढंग से …………… है तो अपने माता-पिता को बताना चाहिए।

Answer:

छूता

Exam Tips:

a) खाली स्थान में ऐसा शब्द लिखें जिससे वाक्य का अर्थ पूरा हो।

 

Question 4: मम्मी ने कहा फिर आज मेरी …………… मुरझाई क्यों बैठी है।

Answer:

तितली

Exam Tips:

a) खाली स्थान में ऐसा शब्द लिखें जिससे वाक्य का अर्थ पूरा हो।

 

Question 5: …………… की बीमारी एक महामारी है।

Answer:

कोरोना

Exam Tips:

a) खाली स्थान में ऐसा शब्द लिखें जिससे वाक्य का अर्थ पूरा हो।

 

सही/ग़लत का चिह्न लगाएँ

Question 1: यदि आपको कोई गलत तरीके से छूता है तो शोर मचाना चाहिए।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) वाक्य को ध्यान से पढ़कर निर्णय करें कि वह सही है या ग़लत।

 

Question 2: कोरोना से बचाव के लिए एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाना चाहिए।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) वाक्य को ध्यान से पढ़कर निर्णय करें कि वह सही है या ग़लत।

 

Question 3: मिन्नी पाँचवीं कक्षा में मॉनिटर थी।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) वाक्य को ध्यान से पढ़कर निर्णय करें कि वह सही है या ग़लत।

 

मिलान करें

Question 1: कराटे — (क) पंजाब, (ख) महामारी, (ग) पिस्टे, (घ) जापान

Answer:

(घ) जापान

Exam Tips:

a) पहले उन जोड़ों का मिलान करें जिनके बारे में आप निश्चित हैं।

 

Question 2: गतका — (क) पंजाब, (ख) महामारी, (ग) पिस्टे, (घ) जापान

Answer:

(क) पंजाब

Exam Tips:

a) पहले उन जोड़ों का मिलान करें जिनके बारे में आप निश्चित हैं।

 

Question 3: कोरोना — (क) पंजाब, (ख) महामारी, (ग) पिस्टे, (घ) जापान

Answer:

(ख) महामारी

Exam Tips:

a) पहले उन जोड़ों का मिलान करें जिनके बारे में आप निश्चित हैं।

 

Question 4: तलवारबाज़ी — (क) पंजाब, (ख) महामारी, (ग) पिस्टे, (घ) जापान

Answer:

(ग) पिस्टे

Exam Tips:

a) पहले उन जोड़ों का मिलान करें जिनके बारे में आप निश्चित हैं।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: कुछ शस्त्र कलाओं के नाम बताओ।

Answer:

कराटे, तलवारबाज़ी और गतका।

Exam Tips:

a) तीनों नाम लिखें।

 

Question 2: गतका कहाँ की कला है?

Answer:

गतका पंजाब और उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में खेला जाता है।

Exam Tips:

a) पंजाब का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 3: गतका खेलने के लिए क्या प्रयोग किया जाता है?

Answer:

गतका खेलने के लिए साढ़े तीन हाथ लम्बा डंडा और छोटी ढाल का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) डंडे की लंबाई याद रखें।

 

Question 4: तलवारबाज़ी का खेल कहाँ खेला जाता है?

Answer:

इसे खुले मैदान में या बंद मैदान (हॉल) में खेला जा सकता है।

Exam Tips:

a) दोनों स्थान लिखें।

 

Question 5: कोरोना महामारी से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

Answer:

मास्क लगाकर रखें, बार-बार हाथ धोएँ, एक-दूसरे से दूर रहें, हाथ न मिलाएँ और एक-दूसरे की वस्तुओं को न छुएँ।

Exam Tips:

a) बिंदुवार चार-पाँच उपाय लिखें।

 

Question 6: जब आपको कोई गलत तरीके से छुए तो आप क्या करोगे?

Answer:

हम अपने माता-पिता को बताएँगे और शोर मचाएँगे।

Exam Tips:

a) शोर मचाना और माता-पिता को बताना – दोनों लिखें।

 

Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 5 Welcome Life Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा

Accessing Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 5 Welcome Life Hindi Medium Chapter 08 आत्म-सुरक्षा. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 5 Welcome Life

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 5 Welcome Life text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 5 Welcome Life.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 Welcome Life are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Welcome Life Punjab Board solutions for Class 5 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Welcome Life concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 5 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 5 Welcome Life. You can access PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Welcome Life Punjab Board solutions for Class 5 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 8 आत्म-सुरक्षा in printable PDF format for offline study on any device.