Download Punjab Board Solutions for Class 5 Welcome Life Hindi Medium Chapter 07 सहयोग
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 सहयोग using the official curriculum guides for Class 5 Welcome Life. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Punjab Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 07 सहयोग solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Welcome Life.
(क) सहायता करो, अच्छे बनो – प्रश्नोत्तरी 1
Question 1: पिता जी ने अपने बच्चों की किस बात की परीक्षा लेनी चाही?
Answer:
पिता जी ने अपने बच्चों की अच्छाई की परीक्षा लेनी चाही।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में पूरा लिखें।
Question 2: बड़े बेटे ने क्या काम किया?
Answer:
बड़े बेटे ने दुकान खोल ली और बहुत पैसा कमाया।
Exam Tips:
a) काम और उसका परिणाम – दोनों लिखें।
Question 3: छोटे बेटे ने क्या काम किया?
Answer:
छोटे बेटे ने एक वृद्ध-वृद्धा की सेवा की और उनकी खेती की देखभाल की।
Exam Tips:
a) "सेवा" और "खेती की देखभाल" – दोनों बातें लिखें।
Question 4: पिता जी को किस बेटे का काम पसन्द आया और क्यों?
Answer:
पिता जी को छोटे बेटे का काम पसन्द आया, क्योंकि उसने वृद्ध-वृद्धा की सेवा करके उनकी दुआएँ और आशीर्वाद कमाए थे।
Exam Tips:
a) उत्तर में "क्योंकि" से कारण ज़रूर बताएँ।
b) पैसे से बढ़कर अच्छाई है – यह भाव याद रखें।
(ख) मैं कैसे सहायता करता हूँ – प्रश्नोत्तरी 2
Question 1: क्या आपने कभी किसी की सहायता की है?
Answer:
हाँ जी, मैंने दूसरों की सहायता की है।
Exam Tips:
a) अपने अनुभव के अनुसार हाँ या नहीं लिखें।
Question 2: बच्चो, आपके द्वारा किसी की भी की गई कोई एक सहायता बताओ।
Answer:
मैंने एक बुज़ुर्ग माता जी को सड़क पार करवाई थी। उनके फ़ोन से उनके घर संदेश दे दिया कि वे ठीक-ठाक हैं और फिर उन्हें पास की गली में उनके घर तक छोड़ आया।
Exam Tips:
a) अपने जीवन की कोई सच्ची घटना लिखें।
b) घटना क्रम से लिखें – पहले क्या किया, फिर क्या किया।
Question 3: आप सहयोग कैसे करते हो?
Answer:
मैं खेल में किसी के गिर जाने पर उसे उठाता हूँ, छोटे बच्चे को सड़क पार करवाता हूँ और बुज़ुर्गों को जो चाहिए वह लाकर देता हूँ तथा उनका कहना मानता हूँ। माता-पिता जो भी काम कहते हैं, वह कर देता हूँ।
Exam Tips:
a) दो-तीन उदाहरण दें – घर, स्कूल और खेल के मैदान से।
प्रश्नोत्तरी 3
Question 1: बच्चा घर में कैसे सहयोग करता है?
Answer:
बच्चा मम्मी को बर्तन पकड़ाकर और पिता जी को पानी पिलाकर घर में सहयोग करता है।
Exam Tips:
a) घर के छोटे-छोटे कामों का उदाहरण दें।
Question 2: बच्चा स्कूल में किस प्रकार सहयोग करता है?
Answer:
बच्चा ऊँची आवाज़ में पढ़कर पूरी कक्षा को पाठ सुनाता है।
Exam Tips:
a) स्कूल में सहयोग का एक स्पष्ट उदाहरण लिखें।
Question 3: वह दादा जी की किस प्रकार सेवा करता है?
Answer:
वह दादा जी के सिर में तेल की मालिश करता है और उन्हें कपड़े पकड़ाता है।
Exam Tips:
a) दोनों कामों का उल्लेख करें।
Question 4: वह केवल घरवालों का ही सहयोग करता है या सबका सहयोग करता है?
Answer:
वह सबका सहयोग करता है, चाहे वे पराए हों या रिश्तेदार।
Exam Tips:
a) "सबका" शब्द उत्तर का मुख्य भाव है।
(ग) आप कैसे सहायता करते हो
Question 1: आप अपनी मम्मी की सहायता कैसे करते हो?
Answer:
जब मम्मी खाना बनाती हैं तो मैं उन्हें बर्तन पकड़ाता हूँ।
Exam Tips:
a) अपने घर के किसी काम का उदाहरण दें।
Question 2: आप कक्षा में किस तरह सहायता करते हो?
Answer:
मैं कक्षा में पाठ पढ़कर सबको सुनाता हूँ।
Exam Tips:
a) स्कूल में अध्यापक या साथियों की मदद का उदाहरण दें।
Question 3: आप दादा जी की सहायता कैसे करते हो?
Answer:
मैं उनके सिर पर तेल लगा देता हूँ और उन्हें कपड़े पकड़ा देता हूँ।
Exam Tips:
a) बड़ों की सेवा के छोटे कामों के बारे में लिखें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: सहयोग पाठ में बड़े पुत्र ने क्या सोचा?
(क) पैसे कमाने के बारे में
(ख) विदेश जाने के बारे में
(ग) खाली रहने के बारे में
(घ) कोई नहीं
Answer:
(क) पैसे कमाने के बारे में
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़ने के बाद ही उत्तर चुनें।
b) पाठ की कहानी को याद करके उत्तर जाँचें।
Question 2: वृद्ध और वृद्धा का पुत्र किस तरह मर गया था?
(क) बीमार होकर
(ख) साँप के डसने से
(ग) दुर्घटना में
(घ) सभी गलत
Answer:
(ख) साँप के डसने से
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़ने के बाद ही उत्तर चुनें।
Question 3: दो लड़कियाँ क्यों खड़ी रह गईं?
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे
(ख) उनका घर दूर था
(ग) वे घर जाने से डरती थीं
(घ) सभी गलत
Answer:
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़ने के बाद ही उत्तर चुनें।
Question 4: जो बच्चे स्वेटर नहीं डालकर आए थे, उनको
(क) घर भेजा गया
(ख) सज़ा दी गई
(ग) कक्षा में से बाहर निकाल दिया गया
(घ) सभी ठीक
Answer:
(क) घर भेजा गया
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़ने के बाद ही उत्तर चुनें।
रिक्त स्थान भरें
Question 1: रिक्त स्थान भरें:
1. पहले पुत्र ने बहुत ............ के बारे में सोचा।
2. वह लड़का वृद्ध-वृद्धा को ............ ले गया।
3. अगले दिन मैंने उन लड़कियों को सबसे सुन्दर दो ............ लाकर दिए।
Answer:
1. पैसे कमाने
2. उनके घर
3. स्वेटर
Exam Tips:
a) खाली स्थान भरने के बाद पूरा वाक्य दोबारा पढ़ें।
b) उत्तर पाठ की कहानी से मेल खाने चाहिए।
सही/ग़लत का चिह्न लगाएँ
Question 1: सही/ग़लत का चिह्न लगाएँ:
1. बड़े पुत्र ने कोई काम नहीं किया।
2. छोटे पुत्र ने वृद्ध-वृद्धा की फ़सल-बाड़ी की।
3. पिता जी दूसरे पुत्र के कार्य से अधिक प्रसन्न थे।
4. बड़े बच्चों को छोटे बच्चों की पढ़ाई में सहायता करनी चाहिए।
Answer:
1. ग़लत
2. सही
3. सही
4. सही
Exam Tips:
a) कथन को पाठ से मिलाकर देखें; बड़े बेटे ने दुकान खोली थी, इसलिए पहला कथन ग़लत है।
मिलान करें
Question 1: मिलान करें:
1. बड़ा पुत्र (क) वृद्ध-वृद्धा की सेवा
2. छोटा पुत्र (ख) बच्चों का घर जाना
3. वर्षा होना (ग) स्वेटर न होना
4. दो लड़कियाँ (घ) पैसा कमाना
Answer:
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)
Exam Tips:
a) पहले वे जोड़े मिलाएँ जिनका उत्तर आपको पक्का पता हो।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: पिता जी ने अपने दोनों पुत्रों को कितना समय दिया?
Answer:
पिता जी ने दोनों पुत्रों को एक वर्ष का समय दिया।
Exam Tips:
a) उत्तर में समय (एक वर्ष) ज़रूर लिखें।
Question 2: बड़े पुत्र ने क्या करने के बारे में सोचा?
Answer:
बड़े पुत्र ने बहुत पैसे कमाने के बारे में सोचा।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 3: बड़े पुत्र ने पैसे कमाने के लिए क्या काम किया?
Answer:
बड़े पुत्र ने पैसे कमाने के लिए दुकान खोल ली।
Exam Tips:
a) प्रश्न के शब्दों को उत्तर में दोहराएँ।
Question 4: रास्ते में वृद्ध-वृद्धा क्यों रो रहे थे?
Answer:
उनके जवान बेटे की साँप के डसने से मृत्यु हो गई थी, इसलिए वे रो रहे थे।
Exam Tips:
a) कारण (साँप का डसना) स्पष्ट लिखें।
Question 5: पिता जी ने अच्छाई के बारे में क्या कहा?
Answer:
पिता जी ने कहा कि पैसा तो सारा संसार कमा लेता है, परन्तु असली कमाई तो आपकी अच्छाई है।
Exam Tips:
a) पैसे और अच्छाई की तुलना वाला भाव लिखें।
b) यह वाक्य याद कर लें, परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
Free study material for Welcome Life
Welcome Life Class 5 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 07 सहयोग
Accessing Hindi Medium Chapter 07 सहयोग Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 5 Welcome Life Hindi Medium Chapter 07 सहयोग. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 5 Welcome Life
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 5 Welcome Life module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 07 सहयोग with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 Welcome Life are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Welcome Life concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 5 Welcome Life. You can access PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग in printable PDF format for offline study on any device.