Solutions for Class 5 EVS: Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन using the official curriculum guides for Class 5 EVS. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 5 EVS Solutions: Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन
Navigate directly to the solved EVS textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर
Question 1: क्रिया 1: बाँस के बारे में अपने अध्यापक और बुजुर्गों से बातचीत करके बताएँ कि बाँस के पौधे, उसकी जड़ों और फूलों के बारे में क्या जानकारी मिलती है।
Answer:
1. बाँस घास परिवार का सदस्य है।
2. यह 10 फुट तक लंबा हो सकता है; इसकी कुछ प्रजातियाँ एक दिन में 90 cm तक लंबी हो सकती हैं।
3. बाँस से घर, फ़र्नीचर, कागज़ आदि बनाए जाते हैं।
4. बाँस के कुछ भागों को खाया जाता है, जैसे बाँस का अचार।
जड़ें: बाँस को काटने के बाद भी इसकी जड़ें भूमि क्षरण को रोकती हैं।
फूल: इसकी कुछ प्रजातियों में 65 से 120 वर्ष के बाद फूल आते हैं।
Exam Tips:
a) बाँस के उपयोग (घर, फ़र्नीचर, कागज़, अचार) अलग-अलग गिनाएँ।
b) जड़ों और फूलों की जानकारी अलग से लिखें।
Question 2: रिक्त स्थान भरें : (निवास स्थान, मिट्टी, 70, आदिवासी)
(क) ........ लोग जंगलों में रहते हैं।
(ख) पृथ्वी के लगभग ........ प्रतिशत जीव-जंतु और पौधे जंगलों में रहते हैं।
(ग) पेड़ों की जड़ें ........ को बाँधकर रखती हैं।
(घ) जंगलों की कटाई से जीवों के ........ नष्ट हो रहे हैं।
Answer:
(क) आदिवासी
(ख) 70
(ग) मिट्टी
(घ) निवास स्थान
Exam Tips:
a) दिए गए शब्दों को वाक्य के अर्थ से मिलाकर चुनें।
Question 3: सही कथन के आगे “सही” और गलत कथन के आगे “गलत” लिखें :
(क) पंजाब में बहुत ज़्यादा जंगल हैं।
(ख) हमें जंगलों को नहीं काटना चाहिए।
(ग) आदिवासी जड़ी-बूटियों से बीमारियों का इलाज करते हैं।
(घ) जंगलों की कटाई के कारण जल चक्र भी प्रभावित हो रहा है।
(ङ) सफेदे के वृक्ष के फलने-फूलने के लिए बहुत कम पानी की ज़रूरत होती है।
Answer:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) सही
(घ) सही
(ङ) गलत
Exam Tips:
a) गलत कथनों को सही रूप में भी लिखने का अभ्यास करें।
b) सफेदे के पेड़ को फलने-फूलने के लिए बहुत पानी की ज़रूरत होती है।
Question 4: मिलान करें :
राज्य: 1. आसाम 2. राजस्थान 3. मध्य प्रदेश 4. झारखंड
आदिवासी: (क) मुंडा (ख) भील (ग) बोडोज़ (घ) गोंड
Answer:
1. आसाम - (ग) बोडोज़
2. राजस्थान - (ख) भील
3. मध्य प्रदेश - (घ) गोंड
4. झारखंड - (क) मुंडा
Exam Tips:
a) राज्यों और वहाँ रहने वाली आदिवासी जातियों की जोड़ियाँ याद रखें।
Question 5: जंगलों से क्या अभिप्राय है?
Answer:
जंगल भूमि का एक बहुत बड़ा क्षेत्र होता है, जिसमें बहुत से वृक्ष, हरियाली, झाड़ियाँ और जड़ी-बूटियाँ होती हैं, तथा इन पर निर्भर रहने वाले जानवर और जीव-जंतु भी रहते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा में पेड़-पौधों के साथ जीव-जंतुओं का उल्लेख भी करें।
Question 6: आदिवासी कौन हैं?
Answer:
ऐसे लोग जो जंगलों में रहते हैं, उन्हें आदिवासी कहते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर छोटा और सीधा रखें।
Question 7: पंजाब में जंगलों की कमी पूरी करने के लिए हम क्या उपाय कर सकते हैं?
Answer:
1. व्यर्थ पड़ी भूमि पर पेड़ उगा सकते हैं और खेतों के किनारों पर भी पेड़ उगाए जा सकते हैं।
2. कागज़ का प्रयोग कम करना चाहिए और प्रयोग किए गए कागज़ का पुनः चक्रण करना चाहिए।
3. लकड़ी से बनी चीज़ों का प्रयोग कम करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।
Exam Tips:
a) उपाय अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) पेड़ लगाने के साथ कागज़ और लकड़ी की बचत वाले उपाय भी बताएँ।
Question 8: कोई पौधा लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Answer:
1. हमें व्यर्थ पड़ी भूमि पर पेड़ लगाने चाहिए।
2. क्षेत्र के वातावरण के अनुकूल ही पेड़ लगाने चाहिए।
3. ऐसे पौधे लगाने चाहिए जिनका लोगों को लाभ हो।
Exam Tips:
a) तीनों बातें (स्थान, वातावरण, लाभ) क्रम से लिखें।
Question 9: जंगलों को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
Answer:
1. कागज़ का पुनः चक्रण करना चाहिए, क्योंकि कागज़ पेड़ों के गूदे से बनता है।
2. लकड़ी का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए।
3. रहने के लिए तथा फैक्ट्रियों की भूमि के विस्तार के लिए जंगल नहीं काटने चाहिए।
4. खाद्य पदार्थों को व्यर्थ नहीं फेंकना चाहिए।
Exam Tips:
a) चारों उपाय बिंदुवार लिखें।
b) कागज़ के पुनः चक्रण का कारण (पेड़ों के गूदे से बनना) भी जोड़ें।
Important Questions: ठीक पर लगाएँ
Question 1: गोंड़ ............ में रहते हैं।
(क) मणिपुर (ख) आसाम (ग) मध्य प्रदेश (घ) राजस्थान
Answer:
(ग) मध्य प्रदेश
Exam Tips:
a) गोंड मध्य प्रदेश की आदिवासी जाति है।
Question 2: विशाल जंगल ............ में हैं।
(क) मणिपुर (ख) उड़ीसा (ग) बिहार (घ) सभी
Answer:
(घ) सभी
Exam Tips:
a) जब सभी विकल्प सही हों तो 'सभी' चुनें।
एक/दो वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: पौधे 'भू-क्षरण' कैसे रोकते हैं?
Answer:
पौधों की जड़ें मिट्टी को बाँधकर रखती हैं और इस प्रकार पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में 'जड़ें' और 'मिट्टी को बाँधना' लिखें।
Question 2: सफेदा मूलतः कहाँ का है?
Answer:
सफेदा मूलतः ऑस्ट्रेलिया देश में पाया जाता है।
Exam Tips:
a) देश का नाम सही लिखें।
रिक्त स्थान भरें
Question 1: बोडोज़ ............ में एक आदिवासी जाति है।
Answer:
आसाम
Exam Tips:
a) बोडोज़ आसाम की आदिवासी जाति है।
Question 2: हमें ............ स्थान पर पेड़ उगाने चाहिए।
Answer:
खाली
Exam Tips:
a) खाली और व्यर्थ पड़ी भूमि पर पेड़ लगाने चाहिए।
Question 3: सफेदा के वृक्षों की ............ किस्में हैं।
Answer:
700
Exam Tips:
a) संख्या ध्यान से याद रखें।
Question 4: सफेदा के वृक्षों को ............ वाले क्षेत्रों में उगाना चाहिए।
Answer:
सेम
Exam Tips:
a) यह सफेदे के लिए उपयुक्त क्षेत्र बताता है।
ठीक/गलत
Question 1: आदिवासी जाति भील राजस्थान में होती है।
Answer:
ठीक
Exam Tips:
a) भील जाति राजस्थान की आदिवासी जाति है।
Question 2: सफेदा पंजाब के लिए हानिकारक है।
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) इसे सही रूप में भी लिखने का अभ्यास करें।
Question 3: मुंडा जाति झारखंड में होती है।
Answer:
ठीक
Exam Tips:
a) मुंडा जाति झारखंड की आदिवासी जाति है।
मिलान करें
Question 1: मिलान करें :
(i) मणिपुर (ii) आसाम (iii) राजस्थान (iv) झारखंड
(क) भील (ख) मुंडा (ग) मर्म तथा चीरू (घ) बोडोज़
Answer:
(i) मणिपुर - (ग) मर्म तथा चीरू
(ii) आसाम - (घ) बोडोज़
(iii) राजस्थान - (क) भील
(iv) झारखंड - (ख) मुंडा
Exam Tips:
a) राज्य और आदिवासी जाति की जोड़ियाँ याद रखें।
पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: आदिवासी लोगों के संबंध में आप क्या जानते हैं?
Answer:
इन लोगों का जीवन जंगलों के साथ जुड़ा होता है। ये लोग अपने रोगों का इलाज भी जंगली जड़ी-बूटियों से करते हैं। भोजन भी जंगलों से ही प्राप्त करते हैं। इनके शस्त्र भाले और तीर-कमान आदि हैं। अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी ये जंगलों से ही करते हैं।
Exam Tips:
a) जीवन, इलाज, भोजन, शस्त्र और आर्थिक ज़रूरतें, इन पाँच बातों को क्रम से लिखें।
Free study material for EVS
EVS Class 5 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन
Review comprehensive exercise answers for Class 5 EVS Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your EVS Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 09 जंगल और जीवन with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 EVS are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the EVS concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 5 EVS. You can access PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन in printable PDF format for offline study on any device.