Official Punjab Board Solutions for Class 5 EVS: Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल tailored for Class 5 learners. Utilizing these EVS answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for EVS: Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for EVS.
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर
Question 1: पृष्ठ 61, क्रिया 1: अलग-अलग प्रकार के भोजन पदार्थ, जैसे ब्रैड, रोटी, दालें, गेहूँ, सब्जियाँ आदि, खुले में रखो। 5-6 दिनों के बाद उनकी जाँच करके उसके बारे में चर्चा करें।
Answer:
यह क्रिया विद्यार्थी स्वयं करें।
Exam Tips:
a) क्रिया के बाद देखें कि कौन-सी चीज़ें खराब हुईं और कौन-सी नहीं।
b) अपने निरीक्षण को कक्षा में चर्चा के लिए क्रम से लिखें।
Question 2: किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं?
Answer:
ब्रैड, रोटी और सब्जियाँ जैसे भोजन पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं।
Exam Tips:
a) तीन उदाहरण अवश्य लिखें।
Question 3: किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते हैं?
Answer:
दालें, गेहूँ आदि भोजन पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते।
Exam Tips:
a) पिछले प्रश्न के उत्तर से तुलना करके याद रखें।
Question 4: पृष्ठ 63, क्रिया 1: अपने घर में भोजन को सुरक्षित रखने के ढंगों के नाम लिखो।
Answer:
1. ठंडा रखकर,
2. अचार बनाकर,
3. मुरब्बा बनाकर,
4. तेल डालकर,
5. डिब्बाबंद करके,
6. सुखाकर।
Exam Tips:
a) कम से कम चार ढंग लिखें और हर ढंग का एक उदाहरण याद रखें।
Question 5: पृष्ठ 63, क्रिया 2: माता जी से पूछकर लिखो कि आपके घर में भोजन को सुरक्षित रखने के लिए कौन-कौन सी युक्तियाँ प्रयोग की जाती हैं।
Answer:
| भोजन | संरक्षण के तरीके |
|---|---|
| गेहूँ | कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करके और नीम के सूखे पत्ते डालकर |
| दालें | धूप में सुखाकर |
| फल और सब्जियाँ | फ्रिज में रखकर, जैम बनाकर, मुरब्बा बनाकर |
| अचार | तेल में रखकर और उबालकर |
Exam Tips:
a) हर भोजन के सामने उसका उचित तरीका ही लिखें।
b) अपने घर में अपनाए जाने वाले तरीके भी जोड़ सकते हैं।
Question 6: दूध को उबालना क्यों ज़रूरी होता है?
Answer:
दूध में कुछ बैक्टीरिया होते हैं। उबालने से वे मर जाते हैं, इसलिए दूध कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
Exam Tips:
a) कारण लिखें – बैक्टीरिया का मरना।
Question 7: तुमने कौन-कौन सा मुरब्बा खाया है?
Answer:
मैंने आँवले, सेब और गाजर का मुरब्बा खाया है।
Exam Tips:
a) अपने अनुभव के अनुसार उत्तर लिखें; तीन नाम काफ़ी हैं।
Question 8: भोजन के खराब होने का पता कैसे लगाया जा सकता है?
Answer:
भोजन खराब होने पर उसका रंग बदल जाता है और उसमें से बदबू आने लगती है।
Exam Tips:
a) रंग और गंध – दोनों संकेत लिखें।
Question 9: फ्रिज में कौन-कौन सा भोजन कुछ दिनों के लिए संभालकर रखा जा सकता है?
Answer:
फ्रिज में दूध, हरी सब्जियाँ, फल, मांस और ब्रैड आदि कुछ दिनों के लिए संभालकर रखे जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) केवल "कुछ दिनों" के लिए – यह बात ध्यान रखें।
Question 10: पृष्ठ 64, क्रिया 3: बाज़ार में मिलने वाले डिब्बाबंद भोजन या दवाइयों पर छपी बनने और प्रयोग की तिथि तथा समय की जानकारी इकट्ठी करके लिखें।
Answer:
यह क्रिया विद्यार्थी स्वयं करें।
Exam Tips:
a) पैकेट पर निर्माण तिथि और अंतिम तिथि को अलग-अलग लिखें।
b) इस्तेमाल से पहले अंतिम तिथि ज़रूर देखें।
Question 11: घरों में अनाज को खराब होने से बचाने के लिए बताए गए ढंगों में से कौन-सा ढंग तुम्हें ठीक लगा? उसके बारे में लिखें।
Answer:
मुझे अनाज को धूप में सुखाकर ड्रम में रखने वाला ढंग अच्छा लगा।
Exam Tips:
a) अपना पसंदीदा ढंग चुनकर उसका कारण भी एक वाक्य में लिखें।
Question 12: दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग अधिक हानिकारक क्यों है?
Answer:
दालों में प्रोटीन होता है और प्रोटीन विष को जल्दी सोख लेता है। इसलिए दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग अधिक हानिकारक है।
Exam Tips:
a) "प्रोटीन विष को जल्दी सोख लेता है" – यह मुख्य बात अवश्य लिखें।
Question 13: फल और सब्जियाँ कोल्ड स्टोर में क्यों रखी जाती हैं?
Answer:
कोल्ड स्टोर में फ्रिज से अधिक स्थान होता है और वह अधिक ठंडा भी होता है। यह बहुत बड़े घर जैसा फ्रिज होता है। कम तापमान पर फल और सब्जियाँ लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं, इसलिए उन्हें कोल्ड स्टोर में रखा जाता है।
Exam Tips:
a) दो कारण लिखें – अधिक स्थान और कम तापमान।
Question 14: सही मिलान करें:
1. दूध – (क) सुखाकर
2. नींबू का अचार – (ख) अधिक चीनी डालकर
3. पुदीने के पत्ते – (ग) ठंडा रखकर
4. जामुन तथा अंगूर – (घ) उबालकर
5. आँवले का मुरब्बा – (ङ) तेल में रखकर
Answer:
1. (घ) उबालकर
2. (ङ) तेल में रखकर
3. (क) सुखाकर
4. (ग) ठंडा रखकर
5. (ख) अधिक चीनी डालकर
Exam Tips:
a) पहले वे जोड़े मिलाएँ जिनके बारे में आप निश्चित हैं।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. सही विकल्प चुनें
Question 1: अनाज को ……………… में स्टोर करते हैं।
(क) सुखाकर ड्रम में
(ख) बोरियों में
(ग) दोनों ठीक
(घ) कोई नहीं
Answer:
(ग) दोनों ठीक
Exam Tips:
a) जब दो विकल्प सही हों तो "दोनों" वाला विकल्प देखें।
Question 2: दूध को खराब होने से बचाने के लिए ………………
(क) धूप में रखते हैं
(ख) उबालते हैं
(ग) फ्रिज में रखते हैं
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)
Answer:
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)
Exam Tips:
a) दूध उबालकर भी और फ्रिज में रखकर भी संभाला जाता है।
2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: हमें कैसे पता चलता है कि गेहूँ के दाने सूख गए हैं?
Answer:
जब गेहूँ के दाने को दाँतों से तोड़ते हैं तो कड़क की आवाज़ आती है।
Exam Tips:
a) "कड़क की आवाज़" अवश्य लिखें।
Question 2: अचार के संरक्षण के लिए उसमें क्या डाला जाता है?
Answer:
अचार को सुरक्षित रखने के लिए उसमें तेल और सिरका डाला जाता है।
Exam Tips:
a) दोनों चीज़ों के नाम लिखें।
3. रिक्त स्थान भरें
Question 1: (i) गोदामों में अनाज की बोरियों के बीच ……………… मारने की दवाइयाँ रखी जाती हैं।
(ii) दूध को संभालने के लिए उसे ……………… जाता है।
(iii) सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए ……………… तापमान पर रखा जाता है।
(iv) अचार को संभालने के लिए उसमें ……………… डाला जाता है।
Answer:
(i) चूहे
(ii) उबाला
(iii) कम
(iv) तेल
Exam Tips:
a) वाक्य पूरा पढ़कर ही खाली जगह भरें।
4. ठीक/गलत
Question 1: (i) ड्रमों में अनाज संभालने के लिए उसमें कीड़े मारने की दवाई मिलाई जाती है।
(ii) बोरियों में अनाज भरकर दीवारों के साथ रखा जाता है।
(iii) किसान उन्नत किस्म की अधिक उपज देने वाली फ़सलें उगाकर खुशहाल हो सकते हैं।
Answer:
(i) ठीक
(ii) गलत
(iii) ठीक
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर ही "ठीक" या "गलत" लिखें।
5. मिलान करें
Question 1: 1. उबालकर संभालना – (क) अंजीर
2. तेल डालकर संभालना – (ख) मुरब्बा
3. सुखाकर संभालना – (ग) दूध
4. चीनी डालकर – (घ) आम का अचार
Answer:
1. (ग) दूध
2. (घ) आम का अचार
3. (क) अंजीर
4. (ख) मुरब्बा
Exam Tips:
a) हर तरीके के साथ एक उदाहरण जोड़कर याद रखें।
6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)
Question 1: "दालें" को बीच में रखकर माइंड मैप बनाएँ और चार दालों के नाम लिखें।
Answer:
दालें – माँह, मूँग, मोठ और मसूर।
Exam Tips:
a) बीच में "दालें" लिखें और चारों नाम उससे जोड़ें।
7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: पाश्चुराइज़ेशन से क्या भाव है?
Answer:
यह एक विधि है जिसमें दूध को उच्च तापमान पर गर्म करके तुरंत ठंडा किया जाता है और फिर पैकटों में भरकर सील बंद कर दिया जाता है। इस दूध का प्रयोग कई दिनों तक किया जा सकता है। इससे दूध को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना-ले जाना भी आसान हो जाता है। पंजाब में वेरका मिल्क प्लांट में बड़े स्तर पर दूध की मार्केटिंग इसी विधि से पैक करके की जाती है।
Exam Tips:
a) तीन बातें लिखें – गर्म करना, तुरंत ठंडा करना, पैकट में सील करना।
b) वेरका मिल्क प्लांट का उदाहरण दें।
Question 2: भोजन पदार्थों की अधिक समय के लिए संभाल के ढंग बताएँ।
Answer:
| भोजन | संभाल का ढंग |
|---|---|
| दूध | उबालकर |
| आँवला | मुरब्बा बनाकर |
| मेथी | सुखाकर |
| गेहूँ | सुखाकर, ड्रम में नीम के पत्ते डालकर |
Exam Tips:
a) हर भोजन के लिए उसका अलग तरीका लिखें।
Free study material for EVS
Punjab Board Solutions for Class 5 EVS Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 5 EVS, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 5 EVS module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Next Steps in Your EVS Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 5 EVS.
FAQs
The complete and updated PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 EVS are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the EVS concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 5 EVS. You can access PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थों की संभाल in printable PDF format for offline study on any device.