PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

Solutions for Class 12 Sociology: Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज tailored for Class 12 learners. Utilizing these Sociology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 12 Sociology Solutions: Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज

Access the complete solution PDF for Class 12 Sociology below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: ग्रामीण समाज किन दो वर्गों में विभाजित है ?
(क) स्वामी एवं दास
(ख) शोषक वर्ग तथा शोषित वर्ग
(ग) उच्च वर्ग तथा निम्न वर्ग
(घ) पूँजीपति तथा मज़दूर

Answer:

(ख) शोषक वर्ग तथा शोषित वर्ग

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज किन दो वर्गों में विभाजित है" से जुड़ा पाठ का हिस्सा दोबारा पढ़ें और सबसे सटीक विकल्प चुनें।

 

Question 2: अधिक अनाज की पैदावार के लिए नई तकनीकों के परिचय में सहायक क्रान्ति कौन-सी है ?
(क) श्वेत क्रान्ति
(ख) नीली क्रान्ति
(ग) पीत क्रान्ति
(घ) हरित क्रान्ति

Answer:

(घ) हरित क्रान्ति

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

Question 3: समूह के अन्दर ही साथी का चुनाव करना क्या कहलाता है ?
(क) बहिर्विवाह
(ख) अन्तर्विवाह
(ग) समूह विवाह
(घ) एकल विवाह

Answer:

(ख) अन्तर्विवाह

Exam Tips:

a) अन्तर्विवाह = अपने समूह के भीतर विवाह; इसके विपरीत बहिर्विवाह = समूह से बाहर विवाह।
b) बहिर्विवाह में व्यक्ति अपने गोत्र/परिवार/रिश्तेदारी से बाहर विवाह करता है।

 

Question 4: जजमानी व्यवस्था किसके संबंध पर आधारित है ?
(क) जजमान
(ख) कमीन
(ग) जजमान तथा कमीन
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(ग) जजमान तथा कमीन

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 5: ग्रामीण समाज में ऋणग्रस्तता का कारण क्या है ?
(क) विकास
(ख) गरीबी तथा घाटे वाली व्यवस्था
(ग) आत्मनिर्भरता
(घ) जीविका अर्थव्यवस्था

Answer:

(ख) गरीबी तथा घाटे वाली व्यवस्था

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 6: नवीन कृषि तकनीक ने किसानों को क्या बना दिया है ?
(क) बाज़ारोन्मुख
(ख) श्रमिक वर्ग
(ग) आत्मपर्याप्त
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(क) बाज़ारोन्मुख

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : रिक्त स्थान भरिए

Question 1: गाँव के मुखिया को ………… कहा जाता था।

Answer:

ग्रामिणी

Exam Tips:

a) प्राचीन समय में गाँव के मुखिया को "ग्रामिणी" कहा जाता था।

 

Question 2: ग्रामीण समाज आकार में ………… होता है।

Answer:

छोटा

Exam Tips:

a) इस वाक्य के विषय "ग्रामीण समाज आकार में ………… होता है" के साथ उसका सही शब्द जोड़कर याद रखें।

 

Question 3: ………… व्यवस्था कमीन के शोषण पर आधारित है।

Answer:

जजमानी

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 4: ग्रामीण समाज में सामाजिक नियन्त्रण ………… प्रकृति का है।

Answer:

अनौपचारिक

Exam Tips:

a) इस वाक्य के विषय "ग्रामीण समाज में सामाजिक नियन्त्रण ………… प्रकृति का है" के साथ उसका सही शब्द जोड़कर याद रखें।

 

Question 5: ………… तथा ………… ग्रामीण समाज में सामाजिक अपेक्षा के उदाहरणों में प्रयोग किए जाते हैं।

Answer:

जाति पंचायत तथा ग्राम पंचायत

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सही/गलत

Question 1: ग्राम भारत में सामाजिक व राजनीतिक संगठन की इकाई है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) कथन "ग्राम भारत में सामाजिक व राजनीतिक संगठन की इकाई है" को पाठ के तथ्य से जाँचें; "सभी" या "केवल" जैसे शब्दों पर ध्यान दें।

 

Question 2: ग्रामीण ऋणग्रस्तता कमज़ोर वित्तीय ढाँचे की सूचक है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 3: कृषि में साधनों तथा खादों, कीटनाशकों, कृषि संयंत्रों आदि का प्रयोग किया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 4: गाँवों में पंचायतों की स्थापना से राजनीतिक जागृति में वृद्धि हुई है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 5: नई तकनीक अपनाने से कृषि रोज़गार के प्रोत्साहन को तीव्रता मिली है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : मिलान कीजिए

Question 1: कॉलम "ए" के शब्दों का कॉलम "बी" के सही शब्दों से मिलान कीजिए।

Answer:

कॉलम "ए"कॉलम "बी"
परिवार का मुखियाकर्ता
समूह के अन्दर विवाहअन्तर्विवाह
मुकद्दमेबाज़ीऋणग्रस्तता
गेहूँ, चावल व अन्य फसलेंउच्च पैदावार विविधता बीज
प्रत्यक्ष सम्बन्धप्रगाढ़ सम्बन्ध

Exam Tips:

a) जिन जोड़ों का उत्तर पक्का हो उन्हें पहले मिलाएँ, फिर शेष पर विचार करें।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: “वास्तविक भारत गाँवों में बसता है।” किसका कथन है?

Answer:

महात्मा गाँधी का।

Exam Tips:

a) "वास्तविक भारत गाँवों में बसता है" - यह कथन महात्मा गांधी का माना जाता है।

 

Question 2: भारत में पूंजीवादी कृषि की वृद्धि में किस क्रान्ति ने सहायता प्रदान की?

Answer:

हरित क्रान्ति ने।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
b) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 3: किस कमीशन ने ठीक कहा है कि, “भारतीय किसान ऋण में पैदा होता है, ऋण में रहता है तथा ऋण में मर जाता है।”

Answer:

रॉयल कमीशन (Royal Commission) ने।

Exam Tips:

a) "किस कमीशन ने ठीक कहा है कि, “भारतीय किसान ऋण में पैदा..." में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 4: उच्च पैदावार विविधता उत्पादों के कृषि उत्पादन में कौन-सी क्रान्ति पैदा की है?

Answer:

हरित क्रान्ति।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
b) HYV का पूरा रूप High Yielding Variety (अधिक उत्पादन वाले बीज) है।

 

Question 5: अपने समूह से बाहर विवाह क्या कहलाता है?

Answer:

अपने समूह से बाहर विवाह करने को बहिर्विवाह कहते हैं।

Exam Tips:

a) बहिर्विवाह में व्यक्ति अपने गोत्र/परिवार/रिश्तेदारी से बाहर विवाह करता है।

 

Question 6: प्राचीन समय के दौरान गाँव के मुखिया को कैसे जाना जाता था?

Answer:

प्राचीन समय में गाँव के मुखिया को ग्रामीणी कहते थे।

Exam Tips:

a) प्राचीन समय में गाँव के मुखिया को "ग्रामिणी" कहा जाता था।

 

Question 7: किसने कहा “वास्तविक भारत इसके गाँवों में बसता है।”

Answer:

यह शब्द महात्मा गाँधी के थे।

Exam Tips:

a) "वास्तविक भारत गाँवों में बसता है" - यह कथन महात्मा गांधी का माना जाता है।

 

Question 8: जजमानी व्यवस्था किसके मध्य संबंधों पर आधारित है?

Answer:

जजमानी व्यवस्था जजमान और कमीन के बीच के संबंधों पर आधारित है।

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 9: HYV’s का पूर्ण रूप क्या है?

Answer:

HYV’s का पूरा अर्थ है High Yielding Variety Seeds.

Exam Tips:

a) HYV का पूरा रूप High Yielding Variety (अधिक उत्पादन वाले बीज) है।

 

Question 10: क्या गरीबी ऋणग्रस्तता का मुख्य कारण है?

Answer:

जी हाँ, निर्धनता ऋणग्रस्तता के मुख्य कारणों में से एक है।

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: संयुक्त परिवार क्या है?

Answer:

संयुक्त परिवार, परिवार का वह प्रकार है जिसमें कम-से-कम तीन पीढ़ियों के लोग इकट्ठे मिल कर एक ही छत के नीचे रहते हैं। वह एक ही रसोई में बना खाना खाते हैं और एक ही कार्य-कृषि करते हैं। वह सभी साझी सम्पत्ति का प्रयोग करते हैं और घर के मुखिया का कहना मानते हैं।

Exam Tips:

a) "संयुक्त परिवार क्या है" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 2: ऋणग्रस्तता क्या है?

Answer:

जब एक व्यक्ति किसी कार्य को करने के लिए दूसरे व्यक्ति से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लेता है तो इसे ऋण कहते हैं। जब पहला व्यक्ति ऋण वापस नहीं कर पाता और ब्याज लग कर ऋण बढ़ता जाता है तो इसे ऋणग्रस्तता कहते हैं।

Exam Tips:

a) "ऋणग्रस्तता क्या है" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 3: ग्रामीण ऋणग्रस्तता के दो कारण लिखिए।

Answer:

निर्धनता के कारण ऋण बढ़ता है। कम वर्षा के कारण या जब बारिश नहीं होती तो किसान को नई फसल तैयार करने के लिए ऋण लेना पड़ता है।
किसानों का अपने रिश्तेदारों के साथ भूमि के लिए मुकद्दमा चलता रहता है जिसके कारण उन्हें साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण ऋणग्रस्तता के दो कारण लिखिए" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 4: मुकद्दमेबाजी के बारे आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

गाँव के लोग आमतौर पर किसी मुसीबत में फंसे रहते हैं जैसे कि पारिवारिक विवाद, फसल की चोरी, भूमि का विभाजन। इसी कारण उन्हें अदालत में मुकद्दमे करने पड़ते हैं, इसे ही मुकद्दमेबाज़ी कहते हैं। इसी कारण भी ऋणग्रस्तता की समस्या बढ़ती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 5: हरित क्रान्ति क्या है?

Answer:

1960 के दशक में कृषि का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम चलाया गया जिसे हरित क्रान्ति कहते हैं। इसमें HYV बीजों का प्रयोग, कीटनाशकों और नए उर्वरकों का प्रयोग, आधुनिक मशीनों का प्रयोग और सिंचाई के आधुनिक साधनों का प्रयोग शामिल था।

Exam Tips:

a) "हरित क्रान्ति क्या है" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

Question 6: ग्रामीण समाज में हुए दो परिवर्तनों के बारे लिखो।

Answer:

1. अब ग्रामीण समाजों में संयुक्त परिवार खत्म हो रहे हैं और उनके स्थान पर केन्द्रीय परिवार सामने आ रहे हैं।
2. अब ग्रामीण लोग अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिसके कारण वे धीरे-धीरे नगरों की तरफ बढ़ रहे हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

IV. दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज।

Answer:

ग्रामीण समाज एक ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्रधानता, छोटा आकार होता है और जहाँ की ज्यादातर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। इस प्रकार ग्रामीण समुदाय वे समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे होते हैं, जहाँ नज़दीक के और प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं और लोगों का मुख्य पेशा कृषि या कृषि से संबंधित होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज" का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 2: ग्रामीण समाज की तीन विशेषताएं लिखिए।

Answer:

1. ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि या उस पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के बहुत नज़दीक होता है। लगभग सभी लोग ही कृषि या संबंधित कार्यों में लगे होते हैं।
2. ग्रामीण लोगों का जीवन बहुत साधारण और सरल होता है क्योंकि उनका जीवन प्रकृति से गहरे रूप से जुड़ा होता है।
3. गांवों की जनसंख्या नगरों की तुलना में बहुत कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बना कर बसे होते हैं और इन समूहों को ही गाँव का नाम दिया जाता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज की तीन विशेषताएं लिखिए" का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 3 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 3: ऋणग्रस्तता के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखिए।

Answer:

1. निर्धनता-गाँव के लोग निर्धन होते हैं और उन्हें बीज, मशीनें, जानवर आदि खरीदने के लिए ऋण लेना पड़ता है और वे ऋणग्रस्त हो जाते हैं।
2. बुजुर्गों का ऋण-कई लोगों को अपने पिता या दादा द्वारा लिया गया ऋण भी उतारना पड़ता है जिसके कारण वे निर्धन ही रह जाते हैं।
3. कृषि का पिछड़ापन-भारतीय कृषि मानसून पर आधारित है और अभी भी कृषि की पुरानी तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण कृषि का उत्पादन कम होता है और किसान अधिक पैसा नहीं कमा सकते।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 3 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 4: पंजाब में हरित क्रान्ति पर लघु टिप्पणी लिखिए।

Answer:

देश में कृषि के विकास के मामले में पंजाब ने असाधारण प्रगति की है। पंजाब की कृषि में विकास मुख्य रूप से हरित क्रान्ति से गहरे रूप से संबंधित है। इसमें गेहूँ, चावल और अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक उत्पादन वाले बीजों (HYV Seeds) का उत्पादन और प्रयोग किया गया। इसी कारण ही 1966 के बाद पंजाब में गेहूँ और चावल का उत्पादन बहुत अधिक बढ़ गया। पंजाब की आर्थिक प्रगति कई चीजों में प्रयोग, तकनीकी आविष्कारों के कारण हुई जिनमें अधिक उत्पादन वाले बीजों का प्रयोग, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक, ट्यूबवैल, डीज़ल पम्प, ट्रैक्टर कंबाइन आदि शामिल हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 5: हरित क्रान्ति के दो सकारात्मक तथा दो नकारात्मक परिणाम लिखिए।
अथवा
हरित क्रान्ति के कोई दो प्रभाव लिखो।

Answer:

सकारात्मक परिणाम :
1. हरित क्रान्ति की प्रमुख सफलता यह थी कि इससे गेहूँ और चावल के उत्पादन में असाधारण बढ़ोतरी हुई।
2. खेतों में मज़दूरों की माँग बहुत बढ़ गई, जिससे कई लोगों को खेती के क्षेत्र में रोज़गार मिला।
नकारात्मक परिणाम :
1. इसका लाभ केवल अमीर किसानों को हुआ, जिन्होंने अपने पैसे के बल पर आधुनिक तकनीकें अपनाईं; निर्धन किसानों को बहुत कम लाभ मिला।
2. लोगों की आय में अन्तर बढ़ गया : अमीर और अमीर हो गए तथा निर्धन और निर्धन हो गए।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) इसमें लगभग 4 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

V. अति दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: ग्रामीण समाज से आपका क्या आशय है? इसकी विशेषताओं का विस्तृत विवेचन करें।
अथवा
ग्रामीण समाज को परिभाषित कीजिए। ग्रामीण समाज की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
अथवा
ग्रामीण समाज को परिभाषित कीजिए।

Answer:

भारत एक ग्रामीण देश है जहां की ज्यादातर जनसंख्या गांवों में रहती है। ग्रामीण क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्राथमिकता, आकार में छोटा होता है और जहां पर ज्यादातर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। ग्रामीण संस्कृति शहरी संस्कृति से पूरी तरह ही अलग होती है। चाहे ग्रामीण और शहरी संस्कृति एक सी नहीं होती लेकिन फिर भी इन में अन्तर्सम्बन्धता ज़रूर होती है। यह कई कारणों के कारण शहरी समाज से अलग होता है। चाहे यह सम्पूर्ण समाज का ही हिस्सा होता है। इसमें मिलने वाले कई प्रकार के कारक जैसे कि आर्थिक, भौगोलिक, सामाजिक आदि इसे शहरी समाज से अलग करते हैं। कई विद्वानों ने ग्रामीण समाज को परिभाषित करने का प्रयास किया है जिनका वर्णन इस प्रकार है :
ए० आर० देसाई (A.R. Desai) के अनुसार, “ग्रामीण समाज गांव की एक इकाई होता है। यह एक थियेटर है, जिसमें ग्रामीण जीवन अधिक मात्रा में अपने आप को तथा कार्यों को प्रकट करता है।”
आर० एन० मुखर्जी (R.N. Mukherjee) के अनुसार, “गांव वह समुदाय है जिसके विशेष लक्षण सापेक्ष, एकरूपता, सादगी, प्राथमिक समूहों की प्रधानता, जनसंख्या की कम घनता तथा कृषि मुख्य पेशा होता है।”
पीक (Peake) के अनुसार, “ग्रामीण समुदाय सम्बन्धित तथा असम्बन्धित व्यक्तियों का समूह है जो एक परिवार से बड़ा विस्तृत एक बहुत बड़े घर में या परस्पर साथ-साथ स्थित घरों में या कभी अनियमित रूप से तथा कभी एक गली में रहता है, जो मूल रूप से कृषि योग्य भूमि पर साधारण तौर पर कृषि करता है। मैदानी भूमि को आपस में बांटता है तथा इर्द-गिर्द की बेकार भूमि पर पशु चरवाता है तथा जिसके ऊपर निकटवर्ती समुदायों की सीमाओं तक वह अपने अधिकार का दावा करता है।”
इस तरह इन परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि ग्रामीण समुदाय वह समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे-छोटे होते हैं, निकट सम्बन्ध पाए जाते हैं और प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं और लोगों का मुख्य पेशा कृषि या कृषि से संबंधित होता है।
ग्रामीण समाज की विशेषताएं (Characteristics of Rural Society)
1. कृषि-मुख्य पेशा (Agriculture-Main Occupation)—ग्रामीण समाज का मुख्य व्यवसाय कृषि पेशा या उस पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के बहुत ही नज़दीक होता है। क्योंकि इनमें प्रकृति के साथ बहुत ही नज़दीकी के सम्बन्ध होते हैं इसी कारण यह जीवन को एक अलग ही दृष्टिकोण से देखते हैं। चाहे गांवों में और पेशों को अपनाने वाले लोग भी होते हैं जैसे कि बढ़ई, लोहार आदि लेकिन यह बहुत कम संख्या में होते हैं और यह भी कृषि से संबंधित चीजें ही बनाते हैं। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत ही महत्त्वपूर्ण समझा जाता है और लोग यहीं पर रहना पसन्द करते हैं क्योंकि उनका जीवन भूमि पर ही निर्भर होता है। यहां तक कि लोगों और गांव की आर्थिक व्यवस्था और विकास कृषि पर निर्भर करता है।
2. साधारण जीवन (Simple Life)-गांव के लोगों का जीवन बहुत ही सादा और सरल होता है। प्राचीन ग्रामीण समाजों में लोग अपनी ज़रूरतें पूर्ण करने के लिए कड़ा परिश्रम करते थे और इस परिश्रम के कारण वह ऐशो-आराम से बहुत दूर थे। लोग अपने बच्चों को भी कृषि के कार्यों में ही लगा देते थे क्योंकि वह शिक्षा ग्रहण नहीं करते थे। उनमें मानसिक संघर्ष भी नहीं होता था। गांव के लोग आज भी एक-दूसरे से बहुत प्यार से रहते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुःख में वह एक-दूसरे की पूरी मदद करते हैं। किसी की बहू-बेटी को गांव की बहू-बेटी माना जाता है। लोगों की ज़रूरतें भी सीमित होती हैं क्योंकि उनकी आय भी सीमित होती है। लोग साधारण और सादा जीवन जीते हैं।
3. कम जनसंख्या और एकरूपता (Scarcity of Population and Homogeneity)-गांव की जनसंख्या शहरों की तुलना में बहुत कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बनाकर बसे होते हैं और इन समूहों को ही गांव का नाम दे दिया जाता है। गांव में कृषि के अलावा और पेशे कम ही होते हैं जिसके कारण लोग शहरों की तरफ भागते हैं और जनसंख्या भी कम ही होती है। लोगों के बीच नज़दीकी के सम्बन्ध होते हैं और समान पेशा, कृषि, होने के कारण उनके दृष्टिकोण भी एक जैसे ही होते हैं। गांव के लोगों की लोक रीतियां, रूढ़ियां, परम्पराएं आदि एक जैसी ही होती हैं और उनके आर्थिक, नैतिक, धार्मिक जीवन में कोई विशेष अंतर नहीं होता है। गांव में लोग किसी दूर के इलाके से रहने नहीं आते बल्कि यह तो गांव में रहने वाले मूल निवासी ही होते हैं या फिर नज़दीक रहने वाले लोग होते हैं। इसी कारण लोगों में एकरूपता पायी जाती है।
4. पड़ोस का महत्त्व (Importance of Neighbourhood)-ग्रामीण समाज में पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है। लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसमें बहुत समय खाली मिल जाता है। इस पेशे में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसी कारण लोग एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, बातें करते रहते हैं, एकदूसरे से सहयोग करते रहते हैं। लोगों के अपने पड़ोसियों से बहुत गहरे सम्बन्ध होते हैं। पड़ोस में जाति समानता होती है जिसके कारण उनकी स्थिति बराबर होती है। लोग वैसे भी पड़ोसियों का सम्मान करना, उनको सम्मान देना अपना फर्ज समझते हैं। एक दूसरे के सुख-दुःख में पड़ोसी ही सबसे पहले आते हैं, रिश्तेदार तो बाद में आते हैं। इसी कारण पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है।
5. परिवार का नियन्त्रण (Control of Family)-ग्रामीण समाजों में परिवार का व्यक्ति पर पूरा नियन्त्रण होता है। गांवों में ज्यादातर पितृसत्तात्मक परिवार होते हैं और परिवार का हर छोटा बड़ा निर्णय परिवार का मुखिया ही लेता है। गांवों में और परिवार में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर होता है। आदमी कृषि करते हैं या फिर घर से बाहर जाकर पैसा कमाते हैं और औरतें घर में रहकर घर की देखभाल करती हैं। गांवों में संयुक्त परिवार प्रथा होती है और व्यक्ति परिवार के परम्परागत पेशे को अपनाता है। सभी व्यक्ति परिवार में मिल कर कार्य करते हैं जिसके कारण उनमें सामुदायिक भावना भी होती है। परिवार को प्राथमिक समूह कहा जाता है। छोटे बड़ों का आदर करना अपना फर्ज समझते हैं। एक ही पेशा होने के कारण उनमें सहयोग भी बहुत होता है। परिवार के सभी सदस्य त्योहारों, धार्मिक क्रियाओं आदि में मिलकर भाग लेते हैं। व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले परिवार की सलाह लेनी पड़ती है। इस तरह उस पर परिवार का सम्पूर्ण नियन्त्रण होता है।
6. समान संस्कृति (Common Culture)-गांवों के लोग कहीं बाहर से रहने नहीं आते बल्कि गाँव के ही मूल निवासी होते हैं जिसके कारण उनकी संस्कृति एक ही होती है। उनकी संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्पराएं आदि भी समान ही होती हैं।
7. सामुदायिक भावना (Community Feeling)-ग्रामीण समाज में लोगों के बीच आपसी सम्बन्ध सहयोग पर आधारित होते हैं जिसके कारण वहां पर सामुदायिक भावना पायी जाती है। गांव के सभी व्यक्ति ज़रूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करने को तैयार रहते हैं। यहां पर लोगों में एकता की भावना होती है क्योंकि लोगों के बीच सीधे और प्रत्यक्ष सम्बन्ध होते हैं। अगर गांव के ऊपर और गांव के किसी व्यक्ति पर कोई मुश्किल आती है तो सभी व्यक्ति उसका इकट्ठे होकर सामना करते हैं। सभी गांव के रीति-रिवाजों और परम्पराओं का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होते हैं।
8. स्थिरता (Stability) ग्रामीण समाज एक स्थिर समाज होता है क्योंकि यहां पर गतिशीलता बहुत ही कम होती है। ग्रामीण समाज के भौगोलिक अथवा कई ऐसे कारण हैं जिनके कारण यह और समाजों से पूरी तरह ही अलग होता है। यह स्थिर समाज होते हैं क्योंकि यह अपने आप में स्वनिर्भर होते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे A.R. Desai) अवश्य दें।
c) ग्रामीण समाज की परिभाषाएँ याद रखें : ए०आर० देसाई, आर०एन० मुखर्जी और पीक।
d) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Characteristics of Rural Society, Agriculture-Main Occupation) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 2: ऋणग्रस्तता क्या है? ऋणग्रस्तता के लिए उत्तरदायी कारक कौन से हैं?
अथवा
ग्रामीण ऋणग्रस्तता क्या है? ग्रामीण ऋणग्रस्तता के लिए जिम्मेवार कारण लिखो।

Answer:

ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था में आढ़ती का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। ज्यादातर क्षेत्रों में साहूकार शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है जो ब्याज पर पैसे अथवा ऋण देता है। अलग-अलग स्थानों पर इसे अलगअलग नामों से पुकारा जाता है। प्राचीन भारतीय समाज में ऋण लेने और देने की व्यवस्था कानूनों पर आधारित नहीं थी। इस प्रकार ऋण लेने वाले और देने वाले के बीच बहुत अच्छे आपसी रिश्ते होते थे। अंग्रेज़ों के आने के बाद जब समझौतों (agreements) के लिए नए कानून बनें तो ऋण देने वालों को जल्दी अमीर बनने का मौका प्राप्त हुआ। अब ऋण लेने और देने वाले के रिश्ते व्यक्तिगत न रहे। यह कानून और पैसे पर आधारित हो गए।
चाहे प्राचीन भारतीय समाज में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन अंग्रेज़ी राज्य के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई और आज भी हालात उसी प्रकार चल रहे हैं। आमतौर पर भारत में किसान ग़रीब होते हैं। लेकिन इसके साथ ही वह समाज में अपनी स्थिति और इज्ज़त बना कर रखना चाहते हैं जिसके लिए वह कुछ मौकों पर, विशेषतया विवाहों पर, अपनी हैसियत से अधिक भी खर्च कर देते हैं। इस प्रकार ऋणग्रस्तता भारत में आवश्यक रूप में मौजूद है। भारत के लगभग सभी राज्यों में ऐसे किसान हैं जो सदियों से कर्जे के बोझ के नीचे दबे चले आ रहे हैं। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ रहे हैं। जनसंख्या में हरेक बढ़ौतरी के साथ उसी अनुपात में भूमि पर भी बोझ बढ़ता है। आमतौर पर लोग अपनी लड़कियों के विवाह के लिए कर्जा लेते हैं और उनमें से ज्यादातर वह कर्जा वापिस नहीं कर पाते हैं। भारत में कृषि वर्षा पर आधारित है और अगर वर्षा कम हो तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। कम वर्षा के कारण उत्पादन कम होता है जिसके कारण किसान को ऋण लेना पड़ता है और वह और कर्जे के नीचे दब जाता है।
ऋणग्रस्तता की समस्या (Problem of Indebtedness)-आमतौर पर ऋण व्यक्तिगत सम्बन्धों के आधार पर दिए जाते है। लेकिन अब ऋण किसान की भूमि पर दिया जाता है। Indian Agreement Act और Civil Procedure Code से ऋण देने वाले के हाथ मज़बूत हुए हैं। इससे साहूकार को न केवल उस किसान की भूमि पर कब्जा करने का अधिकार प्राप्त हुआ जोकि निश्चित समय में ऋण वापिस न कर सके और साथ ही साथ उसको किसान के घर की वस्तुओं पर भी कब्जा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। साहूकार उन पर केस चलवाकर जेल भी करवा सकता है। इस प्रकार The Registration of Document Act of 1864 और The Transfer of Property Act of 1882 ने साहूकारों की बहुत मदद की। इन कानूनों के पास होने के बाद साहूकार और अमीर होते गए और ऋणग्रस्तता की भूमि साहूकारों के हाथों में जाने लग गई। इसके साथ ही साहूकारों की संख्या और ऋण में भी बढ़ौतरी हो गई। 1911 में ग्रामीण ऋण लगभग 300 करोड़ रुपये था। सर एम० एल० डार्लिंग (Sir. M. L. Darling) के अनुसार 1924 में यह 600 करोड़ के लगभग था जो 1930 में 900 करोड़ रुपये में लगभग हो गया। डॉ० राधा कमल मुखर्जी के अनुसार 1955 में यह 1200 करोड़ रुपये था। उन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि अंग्रेज़ी राज्य के दौरान यह ऋण तेज़ी से बढ़ा है। उसके बाद तो इसमें तेजी से बढ़ौतरी हुई है।
ऋणग्रस्तता के कारण (Causes of Indebtedness):
ऋणग्रस्तता के बढ़ने के कई कारण हैं जिनका वर्णन इस प्रकार हैं
1. आवश्यक कानूनों की कमी (Absence of Necessary Laws)-ऋणग्रस्तता का सबसे बड़ा कारण है ऋण के बोझ के नीचे दबे व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनों की कमी। अपनी उच्च स्थिति के कारण साहूकार किसी भी ऋणग्रस्तता को अपने ऋण में से नहीं निकलने देते जिसने उन से ऋण लिया होता है। गांवों में अगर कोई व्यक्ति एक बार ऋण ले लेता है वह अपनी तमाम उम्र के दौरान ऋण के चक्र में से नहीं निकल सकता है।
2. सरकार द्वारा बेरुखी (Neglect by Government)-ब्रिटिश सरकार ने किसानों को साहूकारों के हाथों में से बचाने के लिए अधिक कोशिशें नहीं की, चाहे कई समाज सुधारकों ने सरकार को इसके बारे में कई बार चेताया। स्वतन्त्रता के बाद भारत सरकार ने कई कानून इस मामले में बनाए ताकि किसानों को साहूकारों के हाथों से बचाया जा सके। लेकिन इन कानूनों की कुछ कमियों के कारण और साहूकारों द्वारा अपने पैसे की मदद से इन कानूनों का ही शोषण होता रहा। किसान इस प्रकार साहूकारों में ऋण के नीचे दबे रहे।
3. आर्थिक अस्थिरता (Economic Disturbances)-1929 में आर्थिक अस्थिरता आई जिससे किसानों की स्थिति और खराब हो गई और वह ऋण के नीचे दबे रहे। इसके बाद वह कभी भी ऋण में से बाहर न निकल सके। स्वतन्त्रता के बाद कृषि की लागत बढ़ने के कारण, महंगाई के कारण, बिजली के न होने के कारण और डीज़ल पर निर्भर होने के कारण भी वह हमेशा ही साहूकारों में ऋण के नीचे ही दबे रहे।
4. आवश्यकता से अधिक खर्चे (More Expenditure)-चाहे कई किसान निर्धन होते हैं और ऐशो आराम की चीजें खरीदना उनकी हैसियत में नहीं होता है लेकिन फिर भी वह आराम की चीजें खरीदते हैं। इसके अलावा ग्रामीण समाजों में अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करने की आदत होती है। वह विवाहों विशेषतया लड़की के विवाह पर ज़रूरत से अधिक खर्च करते हैं और अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी देते हैं। इसलिए उनको ऋण लेना पड़ता है। इस तरह इसी कारण भी उन पर ऋण बढ़ता है।
5. ऋण लेने की सहूलियत (Facility in taking Loans)-जिस आसानी से गांव के लोगों को ऋण प्राप्त हो जाता है उससे भी किसान ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। अगर हम किसी बैंक के पास ऋण लेने चले जाएं तो हमें बैंक की बहुत-सी Formalities पूरी करनी पड़ती हैं। लेकिन साहूकारों से ऋण लेते समय ऐसी कोई समस्या नहीं आती है। वहां केवल व्यक्तिगत जान-पहचान और अंगूठा लगा देने से ही ऋण प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार ऋण मिलने में आने वाली आसानी भी ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
6. साहूकारों की चालाकियां (Tricks of Money-lenders)-साहूकारों की चालाकियों ने भी ऋणग्रस्तता की प्रथा को हमारे देश में बढ़ाया है। आमतौर पर साहूकार ऋण पर बहुत अधिक ब्याज लेते हैं जिसके कारण व्यक्ति उस को वापिस नहीं कर सकता है। कई बार तो ऋण देते समय साहूकार पहले ही मूल धन में से ब्याज काट लेते हैं जिसके कारण किसान को बहुत ही कम पैसे प्राप्त होते हैं। इस प्रकार कुछ ही समय में ऋण ब्याज से दोगुना अथवा तीन गुना हो जाता है जिसके कारण किसानों के लिए ब्याज देना ही मुश्किल हो जाता है।
इसके साथ ही ग्रामीण लोगों में एक आदत होती है कि वह अपने बुजुर्गों द्वारा लिए ऋण को वापस करना अपना फर्ज़ समझते हैं। इस प्रकार ऋण पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। ग्रामीण लोगों की अनपढ़ता भी ऋणग्रस्तता का महत्त्वपूर्ण कारण है। साहूकार ऋण तो कम देते हैं और पैसे अधिक लिख लेते हैं और उसकी अनपढ़ता का लाभ उठाते हैं। वह किसान से एक कोरे कागज़ पर अंगूठा लगवा लेते हैं और इसकी मदद से कुछ समय बाद किसान का सारा कुछ अपने नाम कर लेते हैं। भारतीय गांवों में साहूकार आमतौर पर उच्च जातियों से संबंधित होते हैं और अन्य जातियों के लोग में इतनी शक्ति नहीं होती कि वह उच्च जाति के लोगों का विरोध कर सकें इस तरह इन कारणों के कारण भी ऋणग्रस्तता की समस्या बढ़ती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Sir. M. L. Darling) अवश्य दें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।
d) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे agreements, Problem of Indebtedness) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 3: हरित क्रान्ति की परिभाषा दें। इसके घटकों का विस्तार से विवेचन करें।

Answer:

हरित क्रान्ति कृषि उत्पादन को बढ़ाने का एक नियोजित और वैज्ञानिक तरीका है। पंचवर्षीय योजनाओं का मूल्यांकन करने के पश्चात् यह साफ हो गया कि अगर हमें फसलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करनी है तो उत्पादन सम्बन्धी नए तरीकों और तकनीकों का प्रयोग करना पड़ेगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत में 1966-67 में कृषि में तकनीकी परिवर्तन शुरू हुए। इसमें अधिक उत्पादन वाले बीजों, सिंचाई के विकसित साधनों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग किया जाने लगा। कृषि में विकसित साधनों के प्रयोग को ही हरित क्रान्ति का नाम दिया गया। यहां शब्द ‘हरित’ को ग्रामीण क्षेत्रों के हरे-भरे खेतों के लिए प्रयोग किया गया और ‘क्रान्ति’ शब्द बहुपक्षीय परिवर्तन को दर्शाता है। हरित क्रान्ति के प्रथम भाग में ‘गहन कृषि जिला कार्यक्रम’ शुरू किए गए जिसमें पहले तीन ज़िलों और बाद में 16 जिलों को शामिल किया गया। चुने हुए जिलों में कृषि की उन्नत विधियों, उर्वरक, बीजों, सिंचाई के साधनों का प्रयोग किया गया। 1967-68 में इस कार्यक्रम को देश के अन्य भागों में भी लागू कर दिया गया। इस कार्यक्रम में किसानों में कृषि सम्बन्धी नई तकनीक, ज्ञान व उत्पादन के नए साधन बांटे गए ताकि उत्पादन में बढ़ौतरी की जा सके। सरकार ने इस कार्यक्रम को पूर्णतया सहायता दी और यह कामयाब हो गया। देश गेहूँ और चावल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया।
हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्व (Major Elements of Green Revolution) हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार है-
अधिक उत्पादन वाले बीजों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ गया।
रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के प्रयोग ने भी कृषि उत्पादन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका अदा की।
आधुनिक कृषि की मशीनें जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर, कंबाइन, पंप सैट, स्प्रेयर (Sprayer) आदि ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
कृषि के बढ़िया ढंगों विशेषतया जापानी ढंग के प्रयोग ने भी उत्पादन बढ़ाया। किसानों को नई सिंचाई सुविधाओं के बारे में बताया गया जिससे कृषि उत्पादन बढ़ गया। एक वर्ष में कई बार फसल बीजने और काटने की प्रक्रिया ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण देने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की गई ; जैसे कि को-आप्रेटिव सोसायटी, ग्रामीण बैंक, आदि। इनसे ऋण लेकर किसान कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
सरकार द्वारा किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का विश्वास दिलाया गया जिसके कारण किसानों ने उत्पादन बढ़ाया।
Soil Conservation जैसे कार्यक्रमों ने भूमि की उत्पादन शक्ति को संभालने और बढ़ाने में सहायता की।
कृषि के सामान की बिक्री के लिए मार्किट कमेटियों, को-आप्रेटिव मार्केटिंग सोसायटियां बनाई गईं ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।
सरकार ने भूमि सुधारों पर काम किया ताकि बिचौलियों का खात्मा, कार्य की सुरक्षा, किसानों को मालिकाना अधिकार, भूमि की चकबन्दी आदि ने भी उत्पादन बढ़ाने में सहायता दी। सरकार ने ग्रामीण समाज से संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
c) उत्तर लगभग 450 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 4: हरित क्रान्ति क्या है? इसके प्रभावों का विस्तार से विवेचन करें।

Answer:

हरित क्रान्ति कृषि उत्पादन को बढ़ाने का एक नियोजित और वैज्ञानिक तरीका है। पंचवर्षीय योजनाओं का मूल्यांकन करने के पश्चात् यह साफ हो गया कि अगर हमें फसलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करनी है तो उत्पादन सम्बन्धी नए तरीकों और तकनीकों का प्रयोग करना पड़ेगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत में 1966-67 में कृषि में तकनीकी परिवर्तन शुरू हुए। इसमें अधिक उत्पादन वाले बीजों, सिंचाई के विकसित साधनों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग किया जाने लगा। कृषि में विकसित साधनों के प्रयोग को ही हरित क्रान्ति का नाम दिया गया। यहां शब्द ‘हरित’ को ग्रामीण क्षेत्रों के हरे-भरे खेतों के लिए प्रयोग किया गया और ‘क्रान्ति’ शब्द बहुपक्षीय परिवर्तन को दर्शाता है। हरित क्रान्ति के प्रथम भाग में ‘गहन कृषि जिला कार्यक्रम’ शुरू किए गए जिसमें पहले तीन ज़िलों और बाद में 16 जिलों को शामिल किया गया। चुने हुए जिलों में कृषि की उन्नत विधियों, उर्वरक, बीजों, सिंचाई के साधनों का प्रयोग किया गया। 1967-68 में इस कार्यक्रम को देश के अन्य भागों में भी लागू कर दिया गया। इस कार्यक्रम में किसानों में कृषि सम्बन्धी नई तकनीक, ज्ञान व उत्पादन के नए साधन बांटे गए ताकि उत्पादन में बढ़ौतरी की जा सके। सरकार ने इस कार्यक्रम को पूर्णतया सहायता दी और यह कामयाब हो गया। देश गेहूँ और चावल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया।
हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्व (Major Elements of Green Revolution) हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार है-
अधिक उत्पादन वाले बीजों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ गया।
रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के प्रयोग ने भी कृषि उत्पादन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका अदा की।
आधुनिक कृषि की मशीनें जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर, कंबाइन, पंप सैट, स्प्रेयर (Sprayer) आदि ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
कृषि के बढ़िया ढंगों विशेषतया जापानी ढंग के प्रयोग ने भी उत्पादन बढ़ाया। किसानों को नई सिंचाई सुविधाओं के बारे में बताया गया जिससे कृषि उत्पादन बढ़ गया। एक वर्ष में कई बार फसल बीजने और काटने की प्रक्रिया ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण देने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की गई ; जैसे कि को-आप्रेटिव सोसायटी, ग्रामीण बैंक, आदि। इनसे ऋण लेकर किसान कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
सरकार द्वारा किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का विश्वास दिलाया गया जिसके कारण किसानों ने उत्पादन बढ़ाया।
Soil Conservation जैसे कार्यक्रमों ने भूमि की उत्पादन शक्ति को संभालने और बढ़ाने में सहायता की।
कृषि के सामान की बिक्री के लिए मार्किट कमेटियों, को-आप्रेटिव मार्केटिंग सोसायटियां बनाई गईं ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।
सरकार ने भूमि सुधारों पर काम किया ताकि बिचौलियों का खात्मा, कार्य की सुरक्षा, किसानों को मालिकाना अधिकार, भूमि की चकबन्दी आदि ने भी उत्पादन बढ़ाने में सहायता दी। सरकार ने ग्रामीण समाज से संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।
हरित क्रान्ति के प्रभाव-हरित क्रान्ति के प्रभावों को हम दो भागों में बाँट सकते हैं-सकारात्मक व नकारात्मक। इनका वर्णन इस प्रकार है1. सकारात्मक प्रभावअनाज के उत्पादन में बढ़ौतरी-इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख सफलता यह थी कि इसने अनाज, विशेषतया चावल और गेहूँ के उत्पादन में बहुत अधिक बढ़ौतरी कर दी। चाहे चावल का उत्पादन पहले भी अच्छा हो रहा था लेकिन गेहूँ के उत्पादन में बेतहाशा वृद्धि हुई। हरित क्रान्ति में मक्की, ज्वार, बाजरा, रागी और अन्य फसलों को शामिल नहीं किया गया। व्यापारिक फसलों में उत्पादन में बढ़ौतरी-हरित क्रान्ति को लाने का मुख्य उद्देश्य अनाज के उत्पादन में बढ़ौतरी करना था। शुरू में इस क्रान्ति से व्यापारिक फसलों के उत्पादन में कोई बढ़ौतरी नहीं हुई जैसे कि गन्ना, कपास, जूट, तेल के बीज, आलू आदि। लेकिन 1973-74 के बाद गन्ने के उत्पादन में बहुत बढ़ौतरी हुई। इस तरह तेल के बीजों और आलू के उत्पादन में बाद में बहुत बढ़ौतरी हुई।
फसलों की संरचना में परिवर्तन-हरित क्रान्ति के कारण फसलें बीजने की संरचना में भी बहुत बड़ा परिवर्तन आया। सबसे पहले तो अनाज के उत्पादन में 3%-4% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ौतरी होने लग गई लेकिन दाल का उत्पादन या तो वहीं रह गया या कम हो गया। दूसरा अनाज उत्पादन में चावल का हिस्सा कम हो गया और गेहूँ का हिस्सा बहुत बढ़ गया। रोज़गार को बढ़ावा-नई तकनीक के प्रयोग के कारण कृषि से संबंधित रोज़गार में भी बहुत बढ़ौतरी हो गई। इससे कई प्रकार की और हर वर्ष में कई फसलें बीजने के कारण नई नौकरियां बढ़ गईं। साथ ही मशीनों के प्रयोग से कृषि से संबंधित मजदूरों को भी काम से निकाल दिया गया।
2. नकारात्मक प्रभाव-
भारत में पूँजीपति कृषि की शुरुआत-नए कृषि के कार्यक्रम में बहुत अधिक पैसे में निवेश की आवश्यकता थी जैसे कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई के साधनों पर। यह निवेश छोटे और मध्यम किसान नहीं कर सकते थे। इस प्रकार इसने देश में पूँजीपति कृषि की शुरुआत की। निर्धन और छोटे किसानों को हरित क्रान्ति का कोई सीधा लाभ न हुआ। भारतीय कृषि का संस्थागत सुधारों से दूर होना-नई कृषि के प्रोग्राम में कृषि के संस्थागत सुधारों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बहुत बड़ी संख्या में किसानों के पास भूमि की मलकियत नहीं थी। बड़े स्तर पर भूमि को खाली करवाया गया। इसी कारण किसानों को फसल को बाँटने की स्थिति माननी पड़ी।
आय में अन्तर का बढ़ना-कृषि में तकनीकी परिवर्तनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आय में अन्तर बढ़ा दिया। बड़े किसानों ने नई तकनीकों का प्रयोग करके अपनी आय कई गुणा बढ़ा ली लेकिन छोटे किसान ऐसा न कर सके। इस प्रकार मजदूरों की स्थिति और भी खराब हो गई।
श्रमिकों को उजाड़ने की समस्या-हरित क्रान्ति के साथ-साथ देश में उद्योग लगाने पर भी बल दिया गया। कृषि वाली भूमि पर उद्योग लगाए गए जिसके कारण कृषि श्रमिक बेरोज़गार हो गए। इस बेरोज़गारी की समस्या ने आर्थिक व राजनीतिक मोर्चे पर कई प्रकार की नई समस्याएं उत्पन्न की। देश के कई भागों में चल रहा नक्सली आन्दोलन इसका ही परिणाम है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
c) उत्तर लगभग 950 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 5: ग्रामीण समाज की परिभाषा दें। ग्रामीण समाज में हो रहे विविध परिवर्तनों का विवेचन करें।
अथवा
ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तनों को बताइए।
अथवा
ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तनों को दर्शाइए।

Answer:

ग्रामीण समाज की परिभाषा : ग्रामीण समाज वह क्षेत्र है जहाँ तकनीक का प्रयोग कम, प्राथमिक संबंधों की प्रधानता और आकार छोटा होता है तथा ज्यादातर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। ए० आर० देसाई, आर० एन० मुखर्जी और पीक ने भी इसे इसी रूप में परिभाषित किया है।
परिवर्तन-परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसे कोई नहीं बदल सकता है। संसार की हर वस्तु में परिवर्तन आता है। इस प्रकार ही ग्रामीण समाज भी परिवर्तन की प्रक्रिया में से गुज़र रहा है। आधुनिक समाज और तकनीक ने ग्रामीण समाज के हर पक्ष में परिवर्तन ला दिया है। इन परिवर्तनों का वर्णन इस प्रकार है1. कम होते ग्रामीण शहरी अन्तर (Decreasing Rural-Urban Differences)—पहले ग्रामीण समाज और शहरी समाज में बहुत अन्तर हुआ करते थे। लेकिन अब दोनों समाजों में धीरे-धीरे अन्तर कम हो रहे हैं। यह इसी कारण नहीं है कि ग्रामीण लोग शहरी लोगों की नकल करते हैं बल्कि इसी कारण है कि खुली मण्डी व्यवस्था के कारण ग्रामीण लोगों के शहरों के लोगों के साथ सम्बन्ध बढ़ रहे हैं। वह अपना उत्पादन शहर में जाकर बेचते हैं और वह नए पेशे अपना रहे हैं जिसके कारण उनके बाहर के लोगों से सम्पर्क बढ़ रहे हैं। इसी कारण ही ग्रामीण लोगों के रहने-सहने, खानेपीने, सोचने, जीवन जीने के ढंग शहरी लोगों की तरह बनते जा रहे हैं। यातायात और संचार के साधनों के कारण गांव शहरों में मिलने वाली हरेक सहूलियत को प्राप्त कर रहे हैं। पेशों की गतिशीलता के कारण शहरों जैसा वातावरण बढ़ रहा है और ग्रामीण शहरी अन्तर कम हो रहे हैं।
2. कम होता अन्तर (Decreasing difference of area)-ग्रामीण समाज में सबसे महत्त्वपूर्ण परिवर्तन यह आ रहा है कि गांवों और शहरों में अन्तर धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। शहर धीरे-धीरे बढ़कर गांवों की तरफ जा रहे हैं और गांव शहरों के नज़दीक आ रहे हैं। यातायात के साधन, पक्की सड़कें, शिक्षा के प्रसार और संचार के साधनों ने गांव को शहरों के बहुत नज़दीक ला दिया है। अब ग्रामीण लोग भी शहरों की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वह शहरों में अपना कार्य करके एक ही दिन में गांव में वापस चले जाते हैं।
3. कृषि के ढांचे में परिवर्तन और कृषि का व्यापारीकरण (Change in the structure of agriculture and marketization of Agriculture)-अगर हम प्राचीन समय की तरफ देखें तो हमें पता चलता है कि हमारे देश में कृषि का उत्पादन केवल अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए होता था। उत्पादन के साधन बहुत ही साधारण और प्रकृति के नज़दीक थे। कृषि का कार्य हल और बैल की मदद से होता था। कृषि के सभी कार्य हाथों से ही होते थे। यहां तक कि नहरों का, कुओं आदि को खुदवाने का कार्य बेगार (forced labour) से ही पूर्ण होता था। लोग स्थानीय स्तर पर ही अपनी ज़रूरतें पूर्ण कर लेते हैं और चीज़ों और सेवाओं का लेन-देन ही होता था। लेकिन तकनीक और विज्ञान के आने से और कृषि से संबंधित संस्थाओं के शुरू होने से कृषि का ढांचा ही बदल गया है। नई मशीनों जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर आदि के आने से सिंचाई की सहूलियतें बढ़ने से, नहरों और Drip irrigation के बढ़ने से नए बीजों और रासायनिक उर्वरकों के आने से और मण्डियों के बढ़ने से कृषि अब जीवन निर्वाह के स्तर से व्यापारिक स्तर अथवा मण्डी के स्तर पर पहुँच गई है। अब कृषि केवल आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए नहीं होती बल्कि लाभ कमाने के लिए होती है। अब चीज़ों के विनिमय की जगह पैसे की मदद से लेन-देन होने लग गया है। अब साल में लोग 4-4 फसलें पैदा कर लेते हैं। उत्पादन बहुत बढ़ गया है। पहले अनाज आयात होता था अब निर्यात होता है।
विज्ञान की मदद से कृषि का कार्य आसान हो गया है। अब कृषि का कार्य शारीरिक शक्ति से नहीं बल्कि मशीनों से होना शुरू हो गया है। कृषि के संस्थात्मक ढांचे जैसे कि ज़मींदारी, रैय्यतवाड़ी, महलवाड़ी आदि खत्म हो गए हैं। कृषि से संबंधित सहायक पेशे जैसे कि डेयरी, पिगरी, पोलट्री, मछली पालन आदि खुल गए हैं।
4. धर्म का कम होता प्रभाव (Decreasing effect of Religion)-प्राचीन समय में ग्रामीण लोगों पर धर्म का बहुत प्रभाव होता था। कृषि की हर गतिविधि के ऊपर धर्म का प्रभाव होता था जोकि अब खत्म हो चुका है। पहले कई पेड़ों, पक्षियों, जानवरों आदि को पवित्र समझा जाता था लेकिन आजकल के समय में यह कम हो गया है। ग्रामीण लोगों के धार्मिक विश्वासों, रस्मों-रिवाजों में बहुत परिवर्तन आया है। आजकल के मशीनी युग में ग्रामीण समाज का रोज़ाना जीवन मन्दिरों, गुरुद्वारों आदि के प्रभाव से दूर होता जा रहा है।
5. ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवर्तन (Change in Rural Social Structure)—मार्क्स का कहना था कि आर्थिक ढांचे में परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन होता है। यह बात आजकल ग्रामीण समाज में देखी जा सकती है। कृषि के व्यापारीकरण और मशीनीकरण से न केवल आर्थिक खुशहाली आई है बल्कि पुराने रिश्तों में भी परिवर्तन आ रहा है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। मातापिता के अधिकार और सम्मान कम हो रहा है, तर्क शील सोच के कारण नयी और पुरानी पीढ़ी में टकराव बढ़ रहा है, कृषि के कार्यों के विभाजन में परिवर्तन आ रहा है, सामाजिक कद्रों-कीमतों में गिरावट आ रही है, मानसिक तनाव बढ़ रहा है, औरतों की स्थिति में परिवर्तन आदि जैसे कई पक्ष हैं जिन में हम परिवर्तन देख रहे हैं।
जन्म, विवाह, मृत्यु से संबंधित रस्मों का समय भी बहुत कम हो रहा है। जजमानी व्यवस्था खत्म हो रही है, सामाजिक नातेदारी का प्रभाव कम हो रहा है, प्राथमिक समूहों का महत्त्व भी कम हो रहा है। लोग रिश्तों की जगह पदार्थक खुशी की तरफ बढ़ रहे हैं। जातियों के सम्बन्धों में भी बहुत परिवर्तन आ गए हैं। ब्राह्मणों की सर्वोच्चता खत्म हो गई है। लोग परम्परागत पेशों को छोड़ कर और पेशों को अपना रहे हैं। अस्पृश्यता खत्म हो गई है। जाति व्यवस्था के खत्म होने के कारण पेशों की गतिशीलता भी बढ़ रही है। अब ग्रामीण लोग अपनी मर्जी से पेशा बदलते हैं।
6. विज्ञान का बढ़ता प्रभाव (Increasing effect of Science)-प्राचीन समय में ऋतुओं, वातावरण सम्बन्ध विश्वास प्रकृति पर निर्धारित होते थे और ग्रामीण जीवन का आधार होते थे। भूमि को पवित्र माना जाता था। फसल की बिजाई समय को सामने रख कर की जाती थी लेकिन आजकल प्राचीन लोक विश्वास खत्म हो रहे हैं। किसान चाहे वैज्ञानिक नहीं हैं लेकिन फिर भी वैज्ञानिक ढंगों के प्रयोग के कारण वह प्राचीन विश्वास भूलते जा रहे हैं। पहले लोग अपनी भूमि पर रासायनिक उर्वरक डालने से कतराते थे, अब वह अधिक-से-अधिक उर्वरकों और मशीनों का प्रयोग करते हैं ताकि उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
7. प्रकृति पर कम होती निर्भरता (Decreasing dependency on Nature)—प्राचीन समय में किसान कृषि के उत्पादन के लिए केवल प्रकृति पर ही निर्भर रहता था। जैसे अगर किसी वर्ष बारिश नहीं पड़ती थी तो भूमि से उत्पादन लेना असम्भव होता था। इसके अलावा प्राकृतिक शक्तियों से व्यक्ति संघर्ष नहीं कर सकता था लेकिन आजकल के समय में ऐसा नहीं है। आजकल लोग सिंचाई के लिए वर्षा की जगह नहरों, ट्यूबवैल आदि का प्रयोग कर रहे हैं। फसलों से उत्पादन नए ढंगों से लिया जा रहा है। अब लोगों में गर्मी, सर्दी, बाढ़ आदि से बचने का सामर्थ्य है। अब मौसम विभाग पहले ही बाढ़, सूखे, कम, अधिक वर्षा के बारे में पहले से ही सूचना दे देता है जिसके कारण किसान उससे निपटने के लिए पहले ही तैयार हो जाता है।
8. ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार (Change in the level of Rural Life)-ग्रामीण समाज में एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन देखने में आया है और वह है ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार। आंकड़े बताते हैं कि कुछ वर्गों को छोड़कर सम्पूर्ण ग्रामीण जीवन में सुधार आया है। शिक्षा के प्रसार से, विज्ञान के आने से और सरकारी और गैर-सरकारी कोशिशों से मनुष्य का जीवन लम्बा हो गया है और बहुत-सी बीमारियां तो खत्म हो गई हैं। रहने-सहने के स्थानों में भी सुधार हुआ है। पक्के मकान, पक्की नालियां, गलियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, स्कूल, डिस्पेंसरियां आदि आम गांव में भी देखी जा सकती हैं। मनोरंजन के साधन बढ़ रहे हैं और खेलों की सहूलियतें बढ़ रही हैं। निरक्षरता कम हो रही है। इस तरह ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है।
9. खाने-पीने और पहरावे में परिवर्तन (Change in Feeding and Wearing)-प्राचीन समय में जाति व्यवस्था के प्रभाव के कारण कुछ जातियां कुछ विशेष वस्तुओं का सेवन नहीं करती थीं और पहरावा भी सादा और विशेष प्रकार का पहनते थे। आजकल के समय में जाति प्रथा के प्रभाव के घटने के कारण लोगों की खाने-पीने और पहनने की आदतों में परिवर्तन आ गया है। आजकल ब्राह्मण भी मीट अथवा शराब का प्रयोग करते हैं। लोग अब सादे खाने की जगह बनावटी खाना जैसे कि बर्गर, पिज़्ज़ा, हाट डॉग, नूडल्ज़ आदि का प्रयोग कर रहे हैं। पहले लोग धोती और कुर्ते पहनते थे लेकिन अब पैंटें, जीन्स, कमीजें आदि पहनते हैं। अब स्त्रियां आधुनिक गहने डालती हैं। पर्दे की प्रथा तो लगभग खत्म हो गयी है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) इसमें लगभग 8 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Decreasing Rural-Urban Differences, Decreasing difference of area) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 6: ग्रामीण समाज पर एक नोट लिखें।

Answer:

ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि कृषि प्रधान समाजों में परिवार का बहुत महत्त्व होता है। वैसे तो गांवों में परिवार के कई स्वरूप देखने को मिलते हैं लेकिन संयुक्त परिवार ही ऐसा परिवार है जो सभी ग्रामीण समाजों में पाया जाता है। भारत के कई क्षेत्रों में पितृ प्रधान संयुक्त परिवार पाए जाते हैं। इसलिए हम ग्रामीण समाज में मिलने वाले संयुक्त परिवार का वर्णन करेंगे।
संयुक्त परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें कई पुश्तों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। इसका अर्थ है कि दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, उनके बच्चे, लड़कों की पत्नियां और बिन ब्याहे बच्चे आदि सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
कार्वे (Karve) के अनुसार, “संयुक्त परिवार उन व्यक्तियों का समूह होता है जिसमें साधारणतया सभी एक ही घर में रहते हैं, जोकि साझी रसोई में पका भोजन खाते हैं तथा साझी जायदाद के मालिक होते हैं तथा जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे व्यक्ति के रक्त से सम्बन्धित होते हैं।” आई०पी० देसाई (I.P. Desai) के अनुसार, “हम उस परिवार को संयुक्त परिवार कहते हैं जिसमें मूल परिवार से अधिक पीढ़ियों के सदस्य शामिल होते हैं तथा यह सदस्य आपकी जायदाद, आय तथा आपसी अधिकारों और फर्जी से सम्बन्धित हों।”
इस प्रकार इन परिभाषाओं को देखकर हम संयुक्त परिवार के निम्नलिखित लक्षणों के बारे में बता सकते हैं:
1. इनका आकार बड़ा होता है।
2. इस परिवार के सदस्यों में सहयोग की भावना होती है।
3. परिवार में जायदाद पर सभी का समान अधिकार होता है।
4. परिवार के सभी सदस्य एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
5. परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां एक जैसी ही होती हैं।
देसाई का कहना है कि जिस किसी भी समाज में कृषि से संबंधित पेशे बहुत अधिक होते हैं वहां पितृ प्रधान संयुक्त परिवार होते हैं। कृषि प्रधान समाजों में संयुक्त परिवार एक आर्थिक सम्पत्ति की तरह कार्य करता है। पितृ प्रधान ग्रामीण संयुक्त परिवार के कई ऐसे पहलू हैं, जैसे कि क्रियात्मक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक आदि जो इसको शहरी परिवार व्यवस्था से अलग करते हैं। इस तरह इस चर्चा से स्पष्ट है कि ग्रामीण समाजों में आमतौर पर पितृ प्रधान संयुक्त परिवार ही पाए जाते हैं। इन परिवारों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
ग्रामीण परिवार की विशेषताएं (Characteristics of Rural Family)-
1. बड़ा आकार।
2. कृषि पर निर्भरता।
3. अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता।
4. अधिक अन्तर्निर्भरता और अनुशासन।
5. पारिवारिक अहंकार अधिक होना।
6. पिता का अधिक अधिकार।
7. पारिवारिक कार्यों में अधिक हिस्सेदारी। अब हम इनका वर्णन विस्तार से करेंगे।
1. बड़ा आकार (Large in Size) ग्रामीण परिवार की सबसे पहली विशेषता यह है कि यह आकार में बहुत बड़े होते हैं क्योंकि इसमें कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही जगह पर इकट्ठे रहते हैं। हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या भी इस बड़े आकार के लिए उत्तरदायी है। कई स्थानों पर तो कई परिवारों के सदस्यों की संख्या 60-70 तक भी पहुंच जाती है। लेकिन आमतौर पर एक ग्रामीण परिवार में 6 से 15 तक सदस्य होते हैं जिसके कारण यह आकार में बड़े होते हैं।
2. कृषि पर निर्भरता (Dependency upon Agriculture) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसके कारण ग्रामीण परिवार के सभी सदस्य कृषि के कार्यों में लगे रहते हैं। उदाहरण के लिए खेत में हल चलाने का कार्य कोई और करता है और पशुओं का चारा काटने के लिए कोई और कार्य करता है। ग्रामीण परिवार में स्त्रियां खेतों में कार्य करती हैं जिसके कारण ही ग्रामीण परिवार शहरी परिवार से अलग होता है। बहुत-सी स्त्रियां खेतों में अपने पतियों की मदद करने के लिए और मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए कार्य करती हैं। इसके साथ ही घर में रहने वाली स्त्रियां भी बिना किसी कार्य के नहीं बैठती हैं। वह पशुओं को चारा डालने और पानी पिलाने का कार्य करती रहती हैं। खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण उनकी सोच और विचार एक जैसे ही हो जाते हैं।
3. अधिक एकता (Greater Unity)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता इस में एकता का होना है। ग्रामीण परिवारों में शहरी परिवारों की तुलना में अधिक एकता होती है। जैसे पति-पत्नी, दादा-पोता, माता-पिता में अधिक भावनात्मक और गहरे रिश्ते पाए जाते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ध्यान से देखें तो यह पता चलता है कि ग्रामीण लोग समहों में रहना अधिक पसन्द करते हैं और उनमें एकता किसी खुशी अथवा दु:ख के मौके पर देखी जा सकती है। ग्रामीण परिवार के सदस्यों की इच्छाएं, विचार, कार्य, गतिविधियां और भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। वह लगभग एक जैसे कार्य करते हैं और एक जैसा ही सोचते हैं। सदस्य के निजी जीवन का महत्त्व परिवार से कम होता है। सभी सदस्य एक ही सूत्र में बन्धे होते हैं और परिवार के आदर्शों और परम्पराओं के अनुसार ही अपना जीवन जीते हैं।
4. अधिक अन्तर्निर्भरता और अनुशासन (More Inter-dependency and Discipline)-शहरी परिवारों के सदस्यों की तुलना में ग्रामीण परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर अधिक निर्भर होते हैं। शहरों में मनुष्य की बहुत-सी आवश्यकताएं परिवार से बाहर ही पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन ग्रामीण परिवार में मनुष्य की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, मनोवैज्ञानिक आदि आवश्यकताएं परिवार में ही पूर्ण होती हैं। इसका कारण यह है कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति गांवों में परिवार के अतिरिक्त और कोई साधन नहीं कर सकता है और व्यक्ति अकेले ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता है। जैसे गांव में कोई लड़का और लड़की अपने आप ही विवाह नहीं करवा सकते बल्कि उनके परिवार ही विवाह का प्रबन्ध करते हैं। अधिक अन्तर्निर्भरता के कारण परिवार के सदस्य अपने बड़ों के नियन्त्रण के अन्तर्गत और अनुशासन में रहते हैं। परिवार का छोटा सदस्य बड़े सदस्य की हर बात मानता है चाहे बड़ा सदस्य गलत ही क्यों न हो।
5. पारिवारिक अहंकार अधिक होना (More Pride of Family)-ग्रामीण परिवार का एक और महत्त्वपूर्ण लक्षण परिवार के अहंकार अधिक होना है। परिवार के सदस्यों की अधिक अन्तर्निर्भता और एकता के कारण ग्रामीण परिवार एक ऐसी इकाई का रूप ले लेता है जिसमें एक सदस्य की जगह परिवार का अधिक महत्त्व होता है। साधारण शब्दों में ग्रामीण परिवार में परिवार का महत्त्व अधिक और एक सदस्य का महत्त्व कम होता है। परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से किया गया कोई भी अच्छा या गलत कार्य परिवार के सम्मान या कलंक का कारण बनता है। परिवार के हर सदस्य से यह आशा की जाती है कि वह परिवार के सम्मान को बरकरार रखे। पारिवारिक अहंकी उदाहरण हम देख सकते हैं कि परिवार के सम्मान के लिए कई बार गांव के अलग-अलग परिवारों में झगड़े भी हो जाते हैं और कत्ल भी हो जाते हैं।
6. पिता के अधिक अधिकार (More Powers of Father)-ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग और उम्र के आधार पर कार्यों के विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सम्पूर्ण घर को सही प्रकार से चलाना आदि कई ऐसे कार्य हैं जो पिता अपने ढंग से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के पूरी तरह ही विपरीत होते हैं जहां परिवार के हर सदस्य का अपना ही महत्त्व होता है।
7. पारिवारिक कार्यों में अधिक भागीदारी (More participation in Household Affairs)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि परिवार के सभी सदस्य परिवार के कार्यों में गहरे रूप से शामिल होते हैं। कृषि ढांचा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपना ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करते हैं जिसके कारण परिवार के सदस्य घर की हर गतिविधि और कार्य में भाग लेते हैं। दिन के समय खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण और रात के समय घर के कार्य इकट्ठे करने के कारण सभी सदस्य एक-दूसरे के बहुत ही नज़दीक होते हैं।
इन विशेषताओं के अतिरिक्त ग्रामीण परिवार की और भी विशेषताएं हो सकती हैं जैसे कि :
1. धर्म का अधिक महत्त्व।
2. स्त्रियों की निम्न स्थिति।
3. पूर्वजों की पूजा।
4. संयुक्त परिवारों का महत्त्व। इस प्रकार ऊपर ग्रामीण परिवार की विशेषताओं का वर्णन किया गया है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज पर एक नोट लिखें" का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Karve) अवश्य दें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Characteristics of Rural Family, Large in Size) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: ग्रामीण समाज का किससे सीधा संबंध होता है ?
(क) प्रकृति
(ख) पड़ोस
(ग) नगर
(घ) महानगर

Answer:

(क) प्रकृति

Exam Tips:

a) विकल्पों में से गलत कथनों को पहले हटाएँ; विषय है : ग्रामीण समाज का किससे सीधा संबंध होता है।

 

Question 2: हमारे देश की जनसंख्या का कितना प्रतिशत क्रमशः गाँवों तथा नगरों में रहता है ?
(क) 70% व 30%
(ख) 32% व 68%
(ग) 68% व 32%
(घ) 25% व 75%

Answer:

(ग) 68% व 32%

Exam Tips:

a) 2011 में लगभग 68.84% (83.3 करोड़) लोग गाँवों में रहते थे; आँकड़ा और वर्ष साथ लिखें।

 

Question 3: ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा क्या होता है ?
(क) उद्योग
(ख) अलग-अलग पेशे
(ग) तकनीक
(घ) कृषि

Answer:

(घ) कृषि

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 4: जजमानी व्यवस्था में सेवा देने वाले को क्या कहते हैं ?
(क) जजमान
(ख) प्रजा
(ग) कमीन
(घ) कोई नहीं

Answer:

(ग) कमीन

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 5: जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाले को क्या कहते हैं ?
(क) राजा
(ख) जजमान
(ग) प्रजा
(घ) कमीन

Answer:

(ख) जजमान

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 6: "वास्तविक भारत गाँवों में बसता है" - यह किसने कहा था ?
(क) महात्मा गांधी
(ख) जवाहर लाल नेहरू
(ग) बी० आर० अम्बेडकर
(घ) सरदार पटेल

Answer:

(क) महात्मा गांधी

Exam Tips:

a) "वास्तविक भारत गाँवों में बसता है" - यह कथन महात्मा गांधी का माना जाता है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : रिक्त स्थान भरिए

Question 1: गाँव के मुखिया को ………… कहते थे।

Answer:

ग्रामिणी

Exam Tips:

a) प्राचीन समय में गाँव के मुखिया को "ग्रामिणी" कहा जाता था।

 

Question 2: 2011 में ………… करोड़ लोग गाँवों में रहते थे।

Answer:

83.3

Exam Tips:

a) 2011 में लगभग 68.84% (83.3 करोड़) लोग गाँवों में रहते थे; आँकड़ा और वर्ष साथ लिखें।

 

Question 3: ………… ई० में ग्रामीण समाजशास्त्र की प्रथम पुस्तक छपी थी।

Answer:

1916

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाजशास्त्र की पहली पुस्तक 1916 की मानी गई है; लेखक का नाम और वर्ष एक साथ याद रखें।

 

Question 4: ग्रामीण समाज के लोगों का मुख्य पेशा ………… होता है।

Answer:

कृषि

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 5: ग्रामीण समाज में ………… परिवार पाए जाते हैं।

Answer:

संयुक्त

Exam Tips:

a) इस वाक्य के विषय "ग्रामीण समाज में ………… परिवार पाए जाते हैं" के साथ उसका सही शब्द जोड़कर याद रखें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : सही/गलत

Question 1: ग्रामीण लोग उद्योगों में अधिक कार्य करते हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) कथन "ग्रामीण लोग उद्योगों में अधिक कार्य करते हैं" को पाठ के तथ्य से जाँचें; "सभी" या "केवल" जैसे शब्दों पर ध्यान दें।

 

Question 2: जजमान सेवा ग्रहण करता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 3: हरित क्रान्ति 1956 में शुरू हुई थी।

Answer:

गलत (यह 1960 के दशक में, लगभग 1966 में शुरू हुई)

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

Question 4: ऋणग्रस्तता के कारण बहुत से किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 5: ग्रामीण समाज में बहुत से परिवर्तन आ रहे हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सही/गलत लिखते समय कथन का मूल तथ्य (ग्रामीण समाज में बहुत से परिवर्तन आ रहे हैं) याद रखें।

 

Question 6: पंचायत गाँव की सरकार का कार्य करती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : एक शब्द/एक पंक्ति वाले प्रश्न

Question 1: भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है?

Answer:

भारत की 68.84% जनसंख्या गांवों में रहती है।

Exam Tips:

a) 2011 में लगभग 68.84% (83.3 करोड़) लोग गाँवों में रहते थे; आँकड़ा और वर्ष साथ लिखें।

 

Question 2: रॉबर्ट रेडफील्ड ने ग्रामीण समाज की कितनी विशेषताएं दी हैं?

Answer:

रॉबर्ट रेडफील्ड के अनुसार ग्रामीण समाज की मुख्य विशेषताएँ हैं-छोटा आकार, अलगपन, समानता व स्वनिर्भरता।

Exam Tips:

a) रेडफील्ड के अनुसार ग्रामीण समाज की विशेषताएँ : छोटा आकार, अलगपन, समानता और आत्मनिर्भरता।

 

Question 3: गाँवों की कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि या सम्बन्धित कार्यों में लगी हुई है?

Answer:

गाँवों की कम-से-कम 75% जनसंख्या कृषि या संबंधित कार्यों में लगी हुई है।

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 4: 2011 में गाँवों में कितने लोग रहते थे?

Answer:

2011 में 83.3 करोड़ लोग गाँवों में रहते थे।

Exam Tips:

a) 2011 में लगभग 68.84% (83.3 करोड़) लोग गाँवों में रहते थे; आँकड़ा और वर्ष साथ लिखें।

 

Question 5: ग्रामीण समाजशास्त्र के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटना क्या थी?

Answer:

अमेरिका में Country Life कमीशन की स्थापना ग्रामीण समाजशास्त्र के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटना थी।

Exam Tips:

a) अमेरिका में कंट्री लाइफ कमीशन की स्थापना को ग्रामीण समाजशास्त्र के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटना माना जाता है।

 

Question 6: ग्रामीण समाजशास्त्र की सबसे प्रथम पुस्तक किसने तथा कब छापी थी?

Answer:

ग्रामीण समाजशास्त्र की सबसे प्रथम पुस्तक J.M. Gillette ने 1916 में छापी थी।

Exam Tips:

a) ग्रामीण समाजशास्त्र की पहली पुस्तक 1916 की मानी गई है; लेखक का नाम और वर्ष एक साथ याद रखें।

 

Question 7: ग्रामीण समाजशास्त्र से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण समाजशास्त्रियों के नाम बताएं।

Answer:

एस० सी० दुबे, ऑस्कर लेविस, एम० एन० श्रीनिवास, मैरीयट, बैली, गॅफ, के० एल० शर्मा, आन्द्रे बेते आदि।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "ग्रामीण समाजशास्त्र से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण समाजशास्त्"।

 

Question 8: ग्रामीण समाज की जनसंख्या कैसी होती है?

Answer:

ग्रामीण समाज की जनसंख्या नगरों की तुलना में बहुत कम होती है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "ग्रामीण समाज की जनसंख्या कैसी होती है"।

 

Question 9: ग्रामीण समाज के लोगों के बीच किस प्रकार के सम्बन्ध होते हैं?

Answer:

ग्रामीण समाज के लोगों में बहुत गहरे व आमने-सामने के सम्बन्ध पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज के लोगों के बीच किस प्रकार के सम्बन्ध होते हैं" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 10: ग्रामीण समाज में किस प्रकार के परिवार मिलते हैं ?

Answer:

ग्रामीण समाज में संयुक्त परिवार मिलते हैं।

Exam Tips:

a) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 11: संयुक्त परिवार क्या है?

Answer:

संयुक्त परिवार वह परिवार है जिसमें तीन या अधिक पीढ़ियों के लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं और एक ही रसोई में खाना खाते हैं।

Exam Tips:

a) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 12: गांवों में कौन-सा विवाह सबसे अधिक मिलता है?

Answer:

गांवों में एक विवाह सबसे अधिक मिलता है।

Exam Tips:

a) "गांवों में कौन-सा विवाह सबसे अधिक मिलता है" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 13: 73वां संवैधानिक संशोधन कब हुआ था?

Answer:

73वां संवैधानिक संशोधन 1992 में हुआ था।

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 14: ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे छोटी राजनीतिक इकाई कौन-सी है?

Answer:

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे छोटी राजनीतिक इकाई पंचायत है।

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 15: पंचायती राज्य के तीन स्तरों के नाम बताएं।

Answer:

पंचायत-ग्राम स्तर पर, ब्लॉक समिति-ब्लॉक स्तर पर और जिला परिषद् -जिला स्तर पर।

Exam Tips:

a) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।
b) जिला परिषद् पंचायती राज का सबसे ऊपरी (जिला) स्तर है।

 

Question 16: ग्रामीण समाज में सामने आए दो मुख्य मुद्दे क्या हैं?

Answer:

गाँव में सामने आए दो मुख्य मुद्दे हैं-ऋणग्रस्तता की समस्या और हरित क्रान्ति के प्रभाव।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
b) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 17: ऋणग्रस्तता क्या है?

Answer:

जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से किसी कार्य के लिए पैसे लेता है तो इसे ऋणग्रस्तता कहते हैं।

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 18: HYV बीज का क्या अर्थ है?

Answer:

अधिक उत्पादन देने वाले बीजों को HYV बीज कहते हैं।

Exam Tips:

a) HYV का पूरा रूप High Yielding Variety (अधिक उत्पादन वाले बीज) है।

 

Question 19: किसे भारत में हरित क्रान्ति का पिता कहा जाता है?

Answer:

प्रो० स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रान्ति का पिता कहा जाता है।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

Question 20: IADP का क्या अर्थ है?

Answer:

IADP का अर्थ है Intensive Agriculture District Programme.

Exam Tips:

a) IADP = Intensive Agricultural District Programme, जो हरित क्रान्ति से पहले चलाया गया कार्यक्रम था।

 

Question 21: हरित क्रान्ति कब शुरू हुई थी?

Answer:

हरित क्रान्ति 1966 में शुरू हुई थी।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

Question 22: हरित क्रान्ति के कुछ महत्त्वपूर्ण तत्त्व बताएं।

Answer:

HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें, नए सिंचाई के साधनों का प्रयोग आदि।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।
b) HYV का पूरा रूप High Yielding Variety (अधिक उत्पादन वाले बीज) है।

 

Question 23: ग्रामीण समाज की एक विशेषता बताएँ।

Answer:

ग्रामीण समाज आकार में छोटे होते हैं और वहाँ पर सामाजिक एकरूपता होती है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज की एक विशेषता बताएँ" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 24: पन्निकर ने किसे भारतीय सामाजिक व्यवस्था का सशक्त आधार माना है?

Answer:

जाति व्यवस्था, ग्रामीण जीवन व्यवस्था व संयुक्त परिवार व्यवस्था को पन्निकर ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार माना है।

Exam Tips:

a) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।
b) पन्निकर के अनुसार जाति, ग्राम जीवन और संयुक्त परिवार भारतीय समाज के तीन मज़बूत आधार हैं।

 

Question 25: किसे ग्रामीण क्षेत्रों में अनाचार के लिए जाना जाता है?

Answer:

साहूकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में अनाचार के लिए जाना जाता है।

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 26: ऋणग्रस्तता का एक परिणाम बताएँ।

Answer:

किसान ऋण के जाल में फंस जाता है और अंत में उसकी जमीन साहूकार के कब्जे में चली जाती है।

Exam Tips:

a) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 27: पंजाब में हरित क्रान्ति से किन फ़सलों का उत्पादन काफ़ी बढ़ गया?

Answer:

पंजाब में हरित क्रान्ति के कारण गेहूँ और चावल का उत्पादन बहुत बढ़ गया।

Exam Tips:

a) हरित क्रान्ति (1960 के दशक) में HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें और सिंचाई के नए साधन शामिल थे; प्रो० स्वामीनाथन को इसका जनक कहा जाता है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज।

Answer:

ग्रामीण समाज वह समाज होता है जो प्रकृति के बहुत नज़दीक होता है, जिसमें लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है, जहाँ के लोगों के बीच नज़दीक के सम्बन्ध और समानता होती है, जो एक विशेष क्षेत्र में रहते हैं और बहुत हद तक आत्मनिर्भर होते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 2: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज की दो विशेषताएं।

Answer:

1. ग्रामीण समाज नगरीय समाज की तुलना में छोटे आकार के होते हैं और इनकी जनसंख्या भी कम होती है।
2. यहाँ रहने वाले लोगों के बीच गहरे व सीधे सम्बन्ध होते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज की दो विशेषताएं" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 3: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जाति पंचायत।

Answer:

पुराने समय की जाति व्यवस्था में हर जाति की एक पंचायत होती थी जो जाति के सदस्यों के बीच के मामले सुलझाती थी। इसके पास हर प्रकार की न्याय करने की और जुर्माना लगाने की शक्ति होती थी।

Exam Tips:

a) "जाति पंचायत" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 4: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : संयुक्त परिवार।

Answer:

संयुक्त परिवार ऐसा परिवार होता है जिसमें तीन या अधिक पीढ़ियों के लोग इकट्ठे मिलकर एक ही छत के नीचे रहते हैं, एक ही साझी रसोई में खाना खाते हैं और परिवार की सम्पत्ति पर समान अधिकार होता है।

Exam Tips:

a) "संयुक्त परिवार" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 5: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : पंचायत।

Answer:

गाँव के स्तर पर जिस स्थानीय सरकार का गठन किया गया है, उसे पंचायत कहते हैं। इसके सदस्यों का चुनाव गाँव की ग्राम सभा करती है और इसे निश्चित समय अर्थात् 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। यह गाँव का विकास करती है।

Exam Tips:

a) "पंचायत" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 6: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : अन्तर्विवाह।

Answer:

जब व्यक्ति को एक विशेष समूह में ही विवाह करवाना पड़ता है और इस प्रकार के विवाह को अन्तर्विवाह कहते हैं। पुराने नियमों के अनुसार व्यक्ति को अपनी ही जाति या उपजाति में ही विवाह करवाना पड़ता था नहीं तो उसे जाति से बाहर निकाल दिया जाता था।

Exam Tips:

a) "अन्तर्विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) अन्तर्विवाह = अपने समूह के भीतर विवाह; इसके विपरीत बहिर्विवाह = समूह से बाहर विवाह।

 

Question 7: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : बहिर्विवाह।

Answer:

जब व्यक्ति को एक विशेष समूह से बाहर विवाह करवाना पड़ता है तो इस प्रकार के व्यक्ति को बहिर्विवाह कहते हैं। इस नियम के अनुसार व्यक्ति को अपने परिवार, रिश्तेदारी, गोत्र आदि से बाहर विवाह करवाना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "बहिर्विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहिर्विवाह में व्यक्ति अपने गोत्र/परिवार/रिश्तेदारी से बाहर विवाह करता है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज।

Answer:

ग्रामीण समाज एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्राथमिकता, छोटा आकार होता है और जहां ज्यादातर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। इस प्रकार ग्रामीण समुदाय वह समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे होते हैं, नज़दीक के सम्बन्ध पाए जाते हैं और प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं और लोगों का मुख्य पेशा कृषि अथवा कृषि से संबंधित होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 2: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज की दो परिभाषाएं।

Answer:

ए० आर० देसाई (A. R. Desai) के अनुसार, “ग्रामीण समाज गांव की एक इकाई है। यह एक थियेटर है जिसमें ग्रामीण जीवन अधिक मात्रा में अपने आपको तथा कार्यों को प्रकट करता है।” आर० एन० मुखर्जी (R. N. Mukherjee) के अनुसार, “गांव वह समुदाय है जिसके विशेष लक्षण सापेक्ष एकरूपता, सादगी, प्राथमिक समूहों की प्रधानता, जनसंख्या का कम घनत्व तथा कृषि मुख्य पेशा होता है।”

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज की दो परिभाषाएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) परिभाषा के साथ विद्वान का नाम (A. R. Desai) लिखने से अंक सुरक्षित रहते हैं।

 

Question 3: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समुदाय-मुख्य पेशा कृषि।

Answer:

ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि अथवा कृषि पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के बहुत नज़दीक होते हैं। यह प्रकृति के बहुत नज़दीक होते हैं इसलिए यह जीवन को अलग ही दृष्टि से देखते हैं। चाहे गांवों में और भी पेशे होते हैं लेकिन वह बहुत कम संख्या में होते हैं और वह कृषि से संबंधित चीजें भी बनाते हैं। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत ही महत्त्वपूर्ण वस्तु समझा जाता है और लोग यहां ही रहना पसन्द करते हैं क्योंकि उनका जीवन भूमि पर ही निर्भर होता है। यहां तक कि लोगों और गांवों की आर्थिक व्यवस्था और विकास भी कृषि पर ही निर्भर करता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समुदाय-मुख्य पेशा कृषि" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि है और भूमि का महत्त्व सबसे अधिक होता है।

 

Question 4: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समुदाय-कम जनसंख्या तथा एकरूपता।

Answer:

गांवों की जनसंख्या शहरों की तुलना में बहुत कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बना कर बसे होते हैं और इन समूहों को गांव का नाम दिया जाता है। गांव में कृषि के अतिरिक्त और पेशे कम ही होते हैं जिसके कारण लोग शहरों की तरफ भागते हैं और जनसंख्या भी कम ही होती है। लोगों के बीच नज़दीक के सम्बन्ध होते हैं और एक जैसा पेशा, कृषि होने के कारण उनके विचार भी एक जैसे ही होते हैं। गांव के लोगों की लोक-रीतियां, रूढ़ियां, परम्पराएं आदि भी एक जैसे ही होते हैं और उनके आर्थिक, नैतिक, धार्मिक जीवन में कोई विशेष अन्तर नहीं होता है। गांव में लोग किसी दूर के क्षेत्र से रहने नहीं आते हैं, बल्कि यह तो गांव में रहने वाले मूल निवासी ही होते हैं अथवा नज़दीक रहने वाले लोग होते हैं। इसी कारण लोगों में एकरूपता होती है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समुदाय-कम जनसंख्या तथा एकरूपता" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 150 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 5: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समुदाय-पड़ोस का महत्त्व।

Answer:

ग्रामीण समाज में पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है। लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसमें उन्हें बहुत समय खाली मिल जाता है। कृषि के पेशे में अधिक समय नहीं लगता है। इसी कारण लोग एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, बातें करते हैं, एक-दूसरे से सहयोग करते रहते हैं। लोगों के अपने पड़ोसियों से बहुत गहरे सम्बन्ध होते हैं। पड़ोस में जातीय समानता होती है जिसके कारण उनकी स्थिति भी समान होती है। लोग वैसे तो पड़ोसियों का सम्मान, उनका आदर करना अपना फर्ज़ समझते हैं लेकिन इसके साथ ही एक-दूसरे के सुख-दुःख में पड़ोसी ही सबसे पहले आते हैं, रिश्तेदार तो बाद में आते हैं। इसी कारण पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समुदाय-पड़ोस का महत्त्व" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 6: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज में परिवार का नियन्त्रण।

Answer:

ग्रामीण समाजों में परिवार का व्यक्ति पर पूर्ण नियन्त्रण होता है। गांवों में ज्यादातर पितृसत्तात्मक परिवार होते हैं और परिवार का हर छोटा-बड़ा निर्णय परिवार का मुखिया ही लेता है। गांव में और परिवार में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर होता है। मर्द कृषि करते हैं अथवा घर से बाहर जाकर पैसा कमाते हैं और स्त्रियां घर में रह कर घर की देखभाल करती हैं। गांवों में संयुक्त परिवार प्रथा होती है। सभी व्यक्ति परिवार में मिल कर कार्य करते हैं। परिवार के सभी सदस्य त्योहारों, धार्मिक क्रियाओं आदि में मिलकर भाग लेते हैं। व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले परिवार की सलाह लेनी पड़ती है। इस प्रकार उसके ऊपर परिवार का पूर्ण नियन्त्रण होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज में परिवार का नियन्त्रण" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 7: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज तथा प्रकृति से निकटता।

Answer:

गांवों में लोग कृत्रिम वातावरण से दूर रहते हैं इसलिए इनका प्रकृति से गहरा सम्बन्ध होता है। इनका मुख्य पेशा कृषि होता है इसलिए यह प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित होते हैं। इनका जीवन प्रकृति पर ही निर्भर करता है इसलिए यह सूर्य, वरुण, इन्द्र देवता आदि की पूजा करते हैं। ये लोग प्राकृतिक शक्तियों जैसे कि वर्षा, बाढ़, सूखा आदि से बहुत डरते हैं क्योंकि इन पर ही कृषि निर्भर करती है। यह प्राकृतिक शक्तियां इनके पूर्ण वर्ष के परिश्रम को तबाह कर सकती हैं। इसी कारण ही ये लोग रूढ़िवादी होते हैं और इनका दृष्टिकोण भी सीमित होता है। इस तरह यह प्रकृति के निकट होते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज तथा प्रकृति से निकटता" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 8: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज-स्त्रियों की निम्न स्थिति।

Answer:

गांवों में स्त्रियों की स्थिति बहुत निम्न होती है क्योंकि स्त्रियां केवल घरेलू कार्य करने तक ही सीमित होती हैं। प्राचीन समय में तो गांवों में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर ही होता था। स्त्रियां घर का कार्य करती थीं और मर्द घर से बाहर का कार्य करते थे। उनको घर से बाहर निकलने की आज्ञा नहीं थी। उसको कोई भी अधिकार नहीं थे। घर के निर्णय करते समय उनसे पूछा भी नहीं जाता था। उसको केवल पैर की जूती समझा जाता था। चाहे अब समय बदल रहा है और लोग अपनी लड़कियों को पढ़ा रहे हैं लेकिन स्त्रियों के प्रति उनका दृष्टिकोण अब भी वही है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज-स्त्रियों की निम्न स्थिति" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 9: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तन।

Answer:

ग्रामीण समाज और शहरी समाजों में अन्तर कम हो रहे हैं।
कृषि के ढांचे में परिवर्तन और कृषि का व्यापारीकरण।
धर्म का कम होता प्रभाव।
विज्ञान का प्रभाव बढ़ रहा है।
प्रकृति पर किसानों की निर्भरता कम हो रही है।
शिक्षा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तन" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 10: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज-धर्म का कम होता प्रभाव।

Answer:

प्राचीन समय में ग्रामीण लोगों पर धर्म का बहुत प्रभाव होता था। कृषि की हर गतिविधि पर धर्म का प्रभाव होता था लेकिन अब यह खत्म हो चुका है। पहले कई पेड़ों, पक्षियों और जानवरों आदि को पवित्र समझा जाता था लेकिन आजकल के समय में यह कम हो गया है। ग्रामीण लोगों के धार्मिक विश्वासों, रस्मों-रिवाजों में बहुत परिवर्तन आ गया है और नई पीढ़ी ने इन्हें मानना बन्द कर दिया है। आजकल के मशीनी युग में ग्रामीण समाज का रोज़ाना जीवन मन्दिरों, गुरद्वारों के प्रभाव से दूर होता जा रहा है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज-धर्म का कम होता प्रभाव" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 11: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण परिवार।
अथवा
संयुक्त परिवार।

Answer:

ग्रामीण परिवार आमतौर पर पितृसत्तात्मक और संयुक्त परिवार होते हैं। ग्रामीण परिवारों में पिता की सत्ता चलती है और परिवार के सभी सदस्य एक ही घर में रहते हैं। एक ही घर में रहने के कारण एक ही चूल्हे में खाना बनता है और सामुदायिक भावना बहुत अधिक होती है। इस प्रकार ग्रामीण समाजों में संयुक्त परिवार पाए जाते हैं जिस में कई पीढ़ियों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। यह आकार में बड़े होते हैं और इनमें सम्पत्ति पर भी सभी का बराबर अधिकार होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण परिवार" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 12: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण परिवार-पितृसत्तात्मक परिवार।
अथवा
ग्रामीण परिवारों में पिता का अधिक अधिकार।

Answer:

ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग और आयु के आधार पर कार्यों का विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सारे घर को ठीक ढंग से चलाना आदि जैसे कई कार्य हैं जो पिता अपने तरीके से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के पूरी तरह विपरीत होते हैं। इनमें तो पिता की इच्छा का ही महत्त्व होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण परिवार-पितृसत्तात्मक परिवार" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पितृसत्तात्मक परिवार में सत्ता और सम्पत्ति पिता के पक्ष से चलती है।

 

Question 13: ग्रामीण परिवार की विशेषताएं।
अथवा
संयुक्त परिवार की चार विशेषताएं लिखिए।

Answer:

1. ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं।
2. ग्रामीण परिवार कृषि पर निर्भर करते होते हैं।
3. ग्रामीण परिवारों में अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता होती है।
4. ग्रामीण परिवारों में अधिक अन्तर्निर्भरता और अनुशासन होता है।
5. पिता को अधिक अधिकार प्राप्त होते हैं।
6. पारिवारिक कार्यों में व्यक्ति की अधिक भागीदारी होती है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण परिवार की विशेषताएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।
c) संयुक्त परिवार में कम से कम तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, साझी रसोई और साझी सम्पत्ति के साथ रहती हैं; मुखिया "कर्ता" कहलाता है।

 

Question 14: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण परिवारवाद।

Answer:

गांवों में मिलने वाली हर प्रकार की संस्था के ऊपर ग्रामीण परिवार का बहुत प्रभाव होता है। इसी कारण ही ग्रामीण समाज में परिवार को अधिक महत्त्व प्राप्त होता है और व्यक्ति को कम। इसको ही परिवारवाद कहते हैं। जब एक या दो व्यक्तियों की जगह पूरे परिवार को महत्त्व दिया जाए तो उसको परिवारवाद कहते हैं। पारिवारिक गुणों के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों पर प्रभाव को भी परिवारवाद कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण परिवारवाद" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 70 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 15: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण विवाह।

Answer:

कृषि प्रधान समाजों में विवाह को बहुत आवश्यक समझा जाता है क्योंकि इसे धार्मिक संस्कारों को पूरा करने और खानदान को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक समझा जाता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह आदमी और औरत के बीच बनाया गया रिश्ता है जिसका उद्देश्य परिवार बनाना, घर बसाना, बच्चे पैदा करना, समाज को आगे बढ़ाना और धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करना है। ग्रामीण विवाह में दो परिवार इकट्ठे होते हैं और लड़का-लड़की की सहायता से एक-दूसरे से सम्बन्ध बनाते हैं। ग्रामीण समाज में गोत्र से बाहर और जाति के अन्दर विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 16: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण विवाह एक धार्मिक संस्कार होता है।

Answer:

ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार माना जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य धार्मिक होता है। धार्मिक ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि व्यक्ति विवाह करके अपना घर बसाएगा, सन्तान पैदा करके समाज को आगे बढ़ाएगा और अपने ऋण उतारे गा। व्यक्ति अपने ऋण केवल विवाह करके और सन्तान पैदा करके ही उतार सकता है। ग्रामीण समाज में व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई संस्कारों में से निकलना पड़ता है। इसी कारण ही इसे धार्मिक संस्कार माना गया है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 17: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : व्यवस्थित विवाह।

Answer:

ग्रामीण समाजों में विवाह को एक मर्द और स्त्री का मेल नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो समूहों अथवा दो गांवों का मेल समझा जाता है। इसी कारण माता-पिता अपने बच्चों का साथी ढूंढ़ने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार जो विवाह माता-पिता द्वारा निश्चित किया जाए उसे व्यवस्थित विवाह कहते हैं। विवाह निश्चित करने के लिए परिवार के आकार, स्थिति, नातेदारी और आर्थिक स्थिति को बहुत महत्त्व दिया जाता है। इसके साथ-साथ बच्चे के निजी गुणों को भी ध्यान में रखा जाता है। यदि बच्चे में कोई निजी कमी है तो उसका विवाह करने में बहुत समस्या आती है। माता-पिता ही बच्चों का विवाह करते हैं और धूमधाम से विवाह करने का प्रयास करते हैं।

Exam Tips:

a) "व्यवस्थित विवाह" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 18: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण क्षेत्र में साथी के चुनाव की कसौटियां।

Answer:

ग्रामीण क्षेत्रों में साथी के चुनाव के लिए कपाड़िया ने तीन नियम दिए हैं और वे निम्नलिखित हैं(i) चुनाव का क्षेत्र (The field of selection) (ii) चुनाव करने के लिए विरोधी पार्टी (Parties for selection) (iii) चुनाव की कसौटियां (Criteria of selection)।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 19: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : गांव बहिर्विवाह।
अथवा
ग्रामीण विजातीय विवाह।

Answer:

गांव बहिर्विवाह के नियम के अनुसार एक गांव के व्यक्ति आपस में विवाह नहीं करवा सकते। व्यक्ति को अपने गांव से बाहर विवाह करवाना पड़ता है। यह समझा जाता है कि गांव में रहने वाले सभी व्यक्ति एक ही मातापिता की सन्तान हैं। एक गांव के व्यक्तियों को आपस में सगे-सम्बन्धी समझा जाता है। पंजाब के गांवों में यह शब्द आम सुने जा सकते हैं कि गांव की बेटी, बहन सब की साझी बेटी, बहन होती है। इसलिए व्यक्ति को अपने गांव से बाहर विवाह करना पड़ता है। इसे ही गांव बहिर्विवाह कहते हैं।

Exam Tips:

a) "गांव बहिर्विवाह" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहिर्विवाह में व्यक्ति अपने गोत्र/परिवार/रिश्तेदारी से बाहर विवाह करता है।

 

Question 20: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : दहेज।

Answer:

परम्परागत भारतीय समाज में विवाह के समय लड़की को दहेज देने की प्रथा चली आ रही है। विवाह के समय माता-पिता लड़की को लड़के के घर भेजते समय लड़के और उसके माता-पिता को कुछ उपहार भी देते हैं। इन उपहारों को ही दहेज का नाम दिया जाता है। हर परिवार अपनी आर्थिक स्थिति और लड़के वालों की सामाजिक स्थिति के अनुसार दहेज देता है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है वह अधिक दहेज देते हैं और जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है वह कम दहेज देते हैं। आजकल के समय में यह प्रथा बहुत बढ़ गई है और सभी भारतीय समाजों में समान रूप से प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "दहेज" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) दहेज प्रथा ग्रामीण समाज में विवाह से जुड़ी बड़ी सामाजिक बुराई है; कानून से इस पर रोक है।

 

Question 21: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण अर्थव्यवस्था।

Answer:

ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होती है और कृषि भूमि पर निर्भर होती है। इसलिए ग्रामीण समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भूमि का सबसे अधिक महत्त्व होता है। हमारे देश की लगभग 70% जनसंख्या कृषि अथवा
कृषि से संबंधित पेशों में लगी हुई है। चाहे और पेशे भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में होते हैं लेकिन कृषि का महत्त्व सबसे . अधिक होता है। लोग भूमि पर फसल उत्पन्न करके उत्पादन करते हैं। उत्पादन की विधि अभी भी प्राचीन है। चाहे देश
के कुछ भागों में मशीनों और आधुनिक तकनीक की सहायता से कृषि हो रही है लेकिन फिर भी देश के ज्यादातर भागों में कृषि के लिए पुराने ढंगों का प्रयोग होता है।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण अर्थव्यवस्था" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 22: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ऋणग्रस्तता।

Answer:

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की एक मुख्य विशेषता किसानों का ऋणग्रस्त होना है। ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं। उनकी आय चाहे कम होती है लेकिन बड़ा परिवार होने के कारण खर्चे बहुत अधिक होते हैं। खर्चे पूरे करने के लिए उन्हें ब्याज पर साहूकार से कर्जा लेना पड़ता है। इस तरह वह ऋणग्रस्त हो जाते हैं। वैसे भी आजकल कृषि पर खर्चा बहुत बढ़ गया है जैसे कि उर्वरकों और बीजों के बढ़े हुए दाम, डीज़ल का खर्चा, पानी के लिए पम्पों का प्रयोग, उत्पादन का कम मूल्य आदि। इन सबके कारण उसके खर्चे पूर्ण नहीं हो पाते हैं और उन्हें बैंकों अथवा साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "ऋणग्रस्तता" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 23: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जजमानी व्यवस्था।

Answer:

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जजमानी व्यवस्था का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। जजमान का अर्थ है सेवा करने वाला अथवा यज्ञ करने वाला। समय के साथ-साथ यह शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाने लगा जो दूसरे लोगों से सेवाएं ग्रहण करते हैं। इस सेवा को ग्रहण करने और सेवा करने के अलग-अलग जातियों के पुश्तैनी सम्बन्धों को ही जजमानी व्यवस्था कहते हैं। इस व्यवस्था के अनुसार पुजारी, दस्तकार और और निम्न जातियों के लोग उच्च जातियों को अपनी सेवाएं देते थे। इनकी सेवाओं की एवज में उस घर अथवा किसान से उत्पादन में से हिस्सा ले लेते हैं। इस तरह मनुष्यों के जीवन की ज़रूरतें स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण हो जाती हैं। इस तरह जजमानी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सही ढंग से चलती रहती है।

Exam Tips:

a) "जजमानी व्यवस्था" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 130 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाला जजमान और सेवा देने वाला कमीन कहलाता है; यह जातियों के पुश्तैनी संबंधों पर आधारित है।

 

Question 24: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताएं।

Answer:

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है और लोगों का जीवन है इस पर ही आधारित होता है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उत्पादन कृषि से होता है और उत्पादन के ढंग अभी प्राचीन ही हैं। ग्रामीण समाज में भूमि ही सभी प्रकार के सम्बन्धों का आधार होती है और भूमि पर किसान का अधिकार होता है।
ग्रामीण जनसंख्या अधिक होती है जिसके कारण भूमि पर अधिक उत्पादन करने के लिए दबाव बढ़ता है।
(v) ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कर्जे की बहुत समस्या होती है और किसान हमेशा ही कर्जे में डूबे रहते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 25: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्रामीण समाज में ऋणग्रस्तता के कारण।

Answer:

किसानों की आय के साधन अस्थिर होते हैं जिसके कारण उन्हें आवश्यकता पड़ने पर ऋण लेना पड़ता है।
किसानों के परिवारों की जनसंख्या अधिक लेकिन आय सीमित ही होती है जिसके कारण उन्हें ऋण लेना पड़ता है।
किसानों को दिखावा करने की आदत होती है जिसके कारण वह आवश्यकता से अधिक खर्च करते हैं। इसलिए उन्हें ऋण लेना पड़ता है।
किसानों को साहूकारों से आसानी से ऋण प्राप्त हो जाता है जिसके कारण वह ऋण लेने के लिए उत्साहित होते हैं।
साहूकार भी ऋणग्रस्त किसान को आसानी से अपने चंगुल से निकलने नहीं देते। इसी कारण भी किसान इस चक्र में फंसे रहते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्रामीण समाज में ऋणग्रस्तता के कारण" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।

 

Question 26: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ज़मींदारी प्रथा।

Answer:

भारत की स्वतन्त्रता से पहले हमारे देश के ग्रामीण समाज में ज़मींदारी प्रथा चल रही थी। इस प्रथा में भूमि के बहुत ही बड़े टुकड़े का स्वामी एक व्यक्ति अर्थात् ज़मींदार होता था। वह स्वयं तो ऐश करता था और स्वयं कोई भी कार्य नहीं करता था। लेकिन वह अपनी भूमि छोटे किसानों को काश्त करने के लिए दे देता था। उत्पादन का थोड़ा-सा हिस्सा वह उन छोटे किसानों को दे देता था। इस प्रकार बिना परिश्रम किए वह बहुत साधन प्राप्त कर लेता था और ऐश करता था। स्वतन्त्रता के बाद इस प्रथा को खत्म कर दिया गया था।

Exam Tips:

a) "ज़मींदारी प्रथा" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) भूमि सुधारों में मध्यस्थों (ज़मींदारों) की समाप्ति, काश्तकारों की सुरक्षा, भूमि की चकबन्दी और जोत की सीमा शामिल हैं।

 

Question 27: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : मज़दूरी से सम्बन्धित सुधार।

Answer:

पंचवर्षीय योजनाओं में मजदूरी से संबंधित सुधारों के मुख्य उद्देश्य थे-(i) मज़दूरों की सुरक्षा।
(ii) किराए को कम करना (iii) मज़दूर की मल्कीयत। ज़मींदारी प्रथा के खात्मे के बाद भी बहुत बड़े क्षेत्र पर मज़दूरी ही चलती रही। इसलिए कई राज्यों में इससे संबंधित कदम उठाए गए जिन्हें Tenancy Reforms कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर मजदूरों की सुरक्षा और सही किराए को निश्चित करना जिस से मज़दूर प्रत्यक्ष रूप से राज्य के सम्पर्क में आ गए। इन सुधारों को नवम्बर, 1969 और सितम्बर, 1970 में हुई मुख्यमन्त्रियों की बैठकों में Revive किया गया और यह सिफ़ारिश की गई कि सरकारी प्रयास अधिक होने चाहिएं ताकि मजदूरों की स्थिति में सुधार हो सके।

Exam Tips:

a) "मज़दूरी से सम्बन्धित सुधार" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 28: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : पंचायती राज्य संस्थाएं।

Answer:

हमारे देश में स्थानीय क्षेत्रों का विकास करने के लिए दो प्रकार के ढंग हैं। शहरी क्षेत्रों का विकास करने के लिए स्थानीय सरकारें होती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए पंचायती राज्य संस्थाएं होती हैं। हमारे देश की लगभग 70% जनता ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए जो संस्थाएं बनाई गई हैं उन्हें पंचायती राज्य संस्थाएं कहते हैं। इसमें तीन स्तर होते हैं। ग्राम स्तर पर विकास करने के लिए पंचायत होती है, ब्लॉक स्तर पर विकास करने के लिए ब्लॉक समिति होती है और जिला स्तर पर विकास करने के लिए जिला परिषद् होती है। इन सभी के सदस्य चुने भी जाते हैं और मनोनीत भी होते हैं।

Exam Tips:

a) "पंचायती राज्य संस्थाएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 29: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्राम सभा।

Answer:

गांव की पूरी जनसंख्या में से बालिग व्यक्ति जिस संस्था का निर्माण करते हैं उसे ग्राम सभा कहते हैं। गांव के सभी वयस्क व्यक्ति इसके सदस्य होते हैं और यह गांव की पूर्ण जनसंख्या की एक सम्पूर्ण इकाई है। यह वह मूल इकाई है जिस पर हमारे लोकतन्त्र का ढांचा टिका हुआ है। जिस गांव की जनसंख्या 250 से अधिक होती है वहां ग्राम सभा बन सकती है। यदि एक गांव की जनसंख्या कम है तो दो गांव मिलकर ग्राम सभा बनाते हैं। ग्राम सभा में गांव का हर वह बालिग अथवा वयस्क व्यक्ति सदस्य होता है जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है। हर ग्राम सभा का एक प्रधान और कुछ सदस्य होते हैं जो 5 वर्ष के लिए चुने जाते हैं।

Exam Tips:

a) "ग्राम सभा" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) ग्राम सभा में गाँव के सभी वयस्क मतदाता शामिल होते हैं और वही ग्राम पंचायत का चुनाव करती है।

 

Question 30: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्राम पंचायत।

Answer:

हर ग्राम सभा अपने क्षेत्र में से एक ग्राम पंचायत का चुनाव करती है। इस प्रकार ग्राम सभा एक कार्यकारी संस्था है जो ग्राम पंचायत के सदस्यों का चुनाव करती है। इस में एक सरपंच और 5 से 13 तक पंच होते हैं। यह 5 वर्ष के लिए चुनी जाती है लेकिन यदि यह अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करे तो उसे 5 वर्ष से पहले भी भंग किया जा सकता है। पंचायत में पिछड़ी श्रेणियों और स्त्रियों के लिए स्थान आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत में सरकारी कर्मचारी और मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते। ग्राम पंचायत गांव में सफाई, मनोरंजन, उद्योग और यातायात के साधनों का विकास करती है और गांव की समस्याएं दूर करती है।

Exam Tips:

a) "ग्राम पंचायत" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 31: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : ग्राम पंचायत के कार्य।

Answer:

ग्राम पंचायत का सबसे पहला कार्य गांव के लोगों के सामाजिक और आर्थिक जीवन के स्तर को ऊँचा उठाना होता है।
गांव की पंचायत गांव में स्कूल खुलवाने और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती है।
ग्राम पंचायत ग्रामीण समाज में मनोरंजन के साधन जैसे कि फिल्में, मेले लगवाने और लाइब्रेरी खुलवाने का भी प्रबन्ध करती है।
पंचायत लोगों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में बताती है, नए बीजों, उन्नत उर्वरकों का भी प्रबन्ध करती है।
यह गांव में कुएं, ट्यूबवैल आदि लगवाने का प्रबन्ध करती है और नदियों के पानी की भी व्यवस्था करती है।
यह गांवों का औद्योगिक विकास करने के लिए गांव में उद्योग लगवाने का भी प्रबन्ध करती है।

Exam Tips:

a) "ग्राम पंचायत के कार्य" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 32: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : न्याय पंचायत।

Answer:

गांवों के लोगों में झगड़े होते रहते हैं जिसके कारण उनके झगड़ों का निपटारा करना आवश्यक होता है। इसलिए 5-10 ग्राम सभाओं के लिए एक न्याय पंचायत का निर्माण किया जाता है। न्याय पंचायत लोगों के बीच होने वाले झगड़ों को खत्म करने में सहायता करती है। इसके सदस्य चुने जाते हैं और सरपंच पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाता है। इन सदस्यों को पंचायत से प्रश्न पूछने का भी अधिकार होता है।

Exam Tips:

a) "न्याय पंचायत" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 70 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 33: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : पंचायत समिति
अथवा
ब्लॉक समिति।

Answer:

पंचायती राज्य संस्थाओं के तीन स्तर होते हैं। सबसे निचले गांव के स्तर पर पंचायत होती है। दूसरा स्तर ब्लॉक का होता है जहां पर ब्लॉक समिति अथवा पंचायत समिति का निर्माण किया जाता है। एक ब्लॉक में आने वाली पंचायतें, पंचायत समिति के सदस्य होते हैं और इन पंचायतों के प्रधान अथवा सरपंच इसके सदस्य होते हैं।
पंचायत समिति के इन सदस्यों के अतिरिक्त और सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। पंचायत समिति अपने क्षेत्र में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह गांवों के विकास के कार्यक्रमों को चैक करती है और पंचायतों को गांव के कल्याण करने के लिए निर्देश देती है। यह पंचायती राज्य के दूसरे स्तर पर है।

Exam Tips:

a) "पंचायत समिति" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।

 

Question 34: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जिला परिषद्।

Answer:

पंचायती राज्य के सबसे ऊंचे स्तर पर है ज़िला परिषद् जो कि जिले के बीच आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह भी एक प्रकार की कार्यकारी संस्था होती है। पंचायत समितियों के चेयरमैन चुने हुए सदस्य, उस क्षेत्र के लोक सभा, राज्य सभा और विधान सभा के सदस्य सभी जिला परिषद् के सदस्य होते हैं। यह सभी जिले में आने वाले गांवों के विकास का ध्यान रखते हैं। जिला परिषद् कृषि में सुधार, ग्रामीण बिजलीकरण, भूमि सुधार, सिंचाई, बीजों और उर्वरकों को उपलब्ध करवाना, शिक्षा, उद्योग लगवाने जैसे कार्य करती है।

Exam Tips:

a) "जिला परिषद्" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जिला परिषद् पंचायती राज का सबसे ऊपरी (जिला) स्तर है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: ग्रामीण परिवार क्या होता है? इसकी विशेषताओं का वर्णन करो।

Answer:

ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि कृषि प्रधान समाजों में परिवार का बहुत महत्त्व होता है। वैसे तो गांवों में परिवार के कई स्वरूप देखने को मिलते हैं लेकिन संयुक्त परिवार ही ऐसा परिवार है जो सभी ग्रामीण समाजों में पाया जाता है। भारत के कई क्षेत्रों में पितृ प्रधान संयुक्त परिवार पाए जाते हैं। इसलिए हम ग्रामीण समाज में मिलने वाले संयुक्त परिवार का वर्णन करेंगे।
संयुक्त परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें कई पुश्तों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। इसका अर्थ है कि दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, उनके बच्चे, लड़कों की पत्नियां और बिन ब्याहे बच्चे आदि सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
कार्वे (Karve) के अनुसार, “संयुक्त परिवार उन व्यक्तियों का समूह होता है जिसमें साधारणतया सभी एक ही घर में रहते हैं, जोकि साझी रसोई में पका भोजन खाते हैं तथा साझी जायदाद के मालिक होते हैं तथा जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे व्यक्ति के रक्त से सम्बन्धित होते हैं।” आई०पी० देसाई (I.P. Desai) के अनुसार, “हम उस परिवार को संयुक्त परिवार कहते हैं जिसमें मूल परिवार से अधिक पीढ़ियों के सदस्य शामिल होते हैं तथा यह सदस्य आपकी जायदाद, आय तथा आपसी अधिकारों और फर्जी से सम्बन्धित हों।”
इस प्रकार इन परिभाषाओं को देखकर हम संयुक्त परिवार के निम्नलिखित लक्षणों के बारे में बता सकते हैं:
1. इनका आकार बड़ा होता है।
2. इस परिवार के सदस्यों में सहयोग की भावना होती है।
3. परिवार में जायदाद पर सभी का समान अधिकार होता है।
4. परिवार के सभी सदस्य एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
5. परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां एक जैसी ही होती हैं।
देसाई का कहना है कि जिस किसी भी समाज में कृषि से संबंधित पेशे बहुत अधिक होते हैं वहां पितृ प्रधान संयुक्त परिवार होते हैं। कृषि प्रधान समाजों में संयुक्त परिवार एक आर्थिक सम्पत्ति की तरह कार्य करता है। पितृ प्रधान ग्रामीण संयुक्त परिवार के कई ऐसे पहलू हैं, जैसे कि क्रियात्मक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक आदि जो इसको शहरी परिवार व्यवस्था से अलग करते हैं। इस तरह इस चर्चा से स्पष्ट है कि ग्रामीण समाजों में आमतौर पर पितृ प्रधान संयुक्त परिवार ही पाए जाते हैं। इन परिवारों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
ग्रामीण परिवार की विशेषताएं (Characteristics of Rural Family)
1. बड़ा आकार।
2. कृषि पर निर्भरता।
3. अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता।
4. अधिक अन्तर्निर्भरता और अनुशासन।
5. पारिवारिक अहंकार अधिक होना।
6. पिता का अधिक अधिकार।
7. पारिवारिक कार्यों में अधिक हिस्सेदारी। अब हम इनका वर्णन विस्तार से करेंगे।
1. बड़ा आकार (Large in Size) ग्रामीण परिवार की सबसे पहली विशेषता यह है कि यह आकार में बहुत बड़े होते हैं क्योंकि इसमें कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही जगह पर इकट्ठे रहते हैं। हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या भी इस बड़े आकार के लिए उत्तरदायी है। कई स्थानों पर तो कई परिवारों के सदस्यों की संख्या 60-70 तक भी पहुंच जाती है। लेकिन आमतौर पर एक ग्रामीण परिवार में 6 से 15 तक सदस्य होते हैं जिसके कारण यह आकार में बड़े होते हैं।
2. कृषि पर निर्भरता (Dependency upon Agriculture) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसके कारण ग्रामीण परिवार के सभी सदस्य कृषि के कार्यों में लगे रहते हैं। उदाहरण के लिए खेत में हल चलाने का कार्य कोई और करता है और पशुओं का चारा काटने के लिए कोई और कार्य करता है। ग्रामीण परिवार में स्त्रियां खेतों में कार्य करती हैं जिसके कारण ही ग्रामीण परिवार शहरी परिवार से अलग होता है। बहुत-सी स्त्रियां खेतों में अपने पतियों की मदद करने के लिए और मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए कार्य करती हैं। इसके साथ ही घर में रहने वाली स्त्रियां भी बिना किसी कार्य के नहीं बैठती हैं। वह पशुओं को चारा डालने और पानी पिलाने का कार्य करती रहती हैं। खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण उनकी सोच और विचार एक जैसे ही हो जाते हैं।
3. अधिक एकता (Greater Unity)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता इस में एकता का होना है। ग्रामीण परिवारों में शहरी परिवारों की तुलना में अधिक एकता होती है। जैसे पति-पत्नी, दादा-पोता, माता-पिता में अधिक भावनात्मक और गहरे रिश्ते पाए जाते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ध्यान से देखें तो यह पता चलता है कि ग्रामीण लोग समहों में रहना अधिक पसन्द करते हैं और उनमें एकता किसी खुशी अथवा दु:ख के मौके पर देखी जा सकती है। ग्रामीण परिवार के सदस्यों की इच्छाएं, विचार, कार्य, गतिविधियां और भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। वह लगभग एक जैसे कार्य करते हैं और एक जैसा ही सोचते हैं। सदस्य के निजी जीवन का महत्त्व परिवार से कम होता है। सभी सदस्य एक ही सूत्र में बन्धे होते हैं और परिवार के आदर्शों और परम्पराओं के अनुसार ही अपना जीवन जीते हैं।
4. अधिक अन्तर्निर्भरता और अनुशासन (More Inter-dependency and Discipline)-शहरी परिवारों के सदस्यों की तुलना में ग्रामीण परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर अधिक निर्भर होते हैं। शहरों में मनुष्य की बहुत-सी आवश्यकताएं परिवार से बाहर ही पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन ग्रामीण परिवार में मनुष्य की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, मनोवैज्ञानिक आदि आवश्यकताएं परिवार में ही पूर्ण होती हैं। इसका कारण यह है कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति गांवों में परिवार के अतिरिक्त और कोई साधन नहीं कर सकता है और व्यक्ति अकेले ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता है। जैसे गांव में कोई लड़का और लड़की अपने आप ही विवाह नहीं करवा सकते बल्कि उनके परिवार ही विवाह का प्रबन्ध करते हैं। अधिक अन्तर्निर्भरता के कारण परिवार के सदस्य अपने बड़ों के नियन्त्रण के अन्तर्गत और अनुशासन में रहते हैं। परिवार का छोटा सदस्य बड़े सदस्य की हर बात मानता है चाहे बड़ा सदस्य गलत ही क्यों न हो।
5. पारिवारिक अहंकार अधिक होना (More Pride of Family)-ग्रामीण परिवार का एक और महत्त्वपूर्ण लक्षण परिवार के अहंकार अधिक होना है। परिवार के सदस्यों की अधिक अन्तर्निर्भता और एकता के कारण ग्रामीण परिवार एक ऐसी इकाई का रूप ले लेता है जिसमें एक सदस्य की जगह परिवार का अधिक महत्त्व होता है। साधारण शब्दों में ग्रामीण परिवार में परिवार का महत्त्व अधिक और एक सदस्य का महत्त्व कम होता है। परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से किया गया कोई भी अच्छा या गलत कार्य परिवार के सम्मान या कलंक का कारण बनता है। परिवार के हर सदस्य से यह आशा की जाती है कि वह परिवार के सम्मान को बरकरार रखे। पारिवारिक अहंकी उदाहरण हम देख सकते हैं कि परिवार के सम्मान के लिए कई बार गांव के अलग-अलग परिवारों में झगड़े भी हो जाते हैं और कत्ल भी हो जाते हैं।
6. पिता के अधिक अधिकार (More Powers of Father)-ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग और उम्र के आधार पर कार्यों के विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सम्पूर्ण घर को सही प्रकार से चलाना आदि कई ऐसे कार्य हैं जो पिता अपने ढंग से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के पूरी तरह ही विपरीत होते हैं जहां परिवार के हर सदस्य का अपना ही महत्त्व होता है।
7. पारिवारिक कार्यों में अधिक भागीदारी (More participation in Household Affairs)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि परिवार के सभी सदस्य परिवार के कार्यों में गहरे रूप से शामिल होते हैं। कृषि ढांचा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपना ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करते हैं जिसके कारण परिवार के सदस्य घर की हर गतिविधि और कार्य में भाग लेते हैं। दिन के समय खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण और रात के समय घर के कार्य इकट्ठे करने के कारण सभी सदस्य एक-दूसरे के बहुत ही नज़दीक होते हैं।
इन विशेषताओं के अतिरिक्त ग्रामीण परिवार की और भी विशेषताएं हो सकती हैं जैसे कि :
1. धर्म का अधिक महत्त्व।
2. स्त्रियों की निम्न स्थिति।
3. पूर्वजों की पूजा।
4. संयुक्त परिवारों का महत्त्व। इस प्रकार ऊपर ग्रामीण परिवार की विशेषताओं का वर्णन किया गया है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Karve) अवश्य दें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Characteristics of Rural Family, Large in Size) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 2: ग्रामीण परिवारवाद के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन करो।

Answer:

ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार एक महत्त्वपूर्ण इकाई होता है। गांवों में मिलने वाली हर प्रकार की संस्था के ऊपर ग्रामीण परिवार का बहुत अधिक प्रभाव होता है। इसी कारण ही ग्रामीण समाज में परिवार को अधिक महत्त्व प्राप्त होता है और व्यक्ति को कम महत्त्व प्राप्त होता है। इसको ही परिवारवाद कहते हैं। जब एक या दो व्यक्तियों की जगह पूर्ण परिवार को महत्त्व दिया जाए तो इसको परिवारवाद कहते हैं। समाजशास्त्रियों का कहना है कि कृषि प्रधान समाजों में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में परिवार के गुण पाए जाते हैं जोकि ग्रामीण समाज की प्राथमिक और सबसे महत्त्वपूर्ण इकाई है। पारिवारिक गुणों के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों पर प्रभाव को ही परिवारवाद कहा जाता है।
सोरोकिन (Sorokin) के अनुसार, “क्योंकि परिवार ग्रामीण समाज की प्राथमिक सामाजिक संस्था है, इसलिए स्वाभाविक ही यह आशा की जाती है कि कृषि समूहों के ऊपर सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीण परिवारों की विशेषताओं की छाप हो। दूसरे शब्दों में ग्रामीण समाज के सभी सामाजिक संगठनों के प्राथमिक सामाजिक सम्बन्धों के नमूने, ग्रामीण पारिवारिक सम्बन्धों के अनुसार बने होते हैं। परिवारवाद शब्द ऐसे ही सामाजिक संगठनों के लिए प्रयोग किया गया है।”
इस प्रकार जब गांव की राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के ऊपर परिवार का प्रभाव हो तो इसको परिवारवाद कहते हैं। परिवारवाद की विशेषताएं इस प्रकार हैं :
1. परिवार एक आदर्श के रूप में (Family in the form of an Ideal)-परिवार को समाज के एक आदर्श के रूप में देखा जाता है। परिवार में नैतिक माप दण्ड, धार्मिक विश्वास, सामाजिक धारणाएं होती हैं और अगर कोई इनको तोड़ने और परिवार की स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करता है तो उसकी निन्दा की जाती है।
2. परिवार सामाजिक उत्तरदायित्व की इकाई (Family a unit of Social Responsibility)-किसी भी ग्रामीण समाज की प्राथमिक इकाई परिवार होता है। इसकी सभी ज़िम्मेदारियां परिवार ही निभाता है और परिवार ही सामूहिक रूप से कर अदा करता है। गांव में किसी व्यक्ति की पहचान भी उसके परिवार से ही होती है। किसी भी व्यक्ति को निजी तौर पर पहचाना नहीं जाता है।
3. परिवार का राजनीतिक संस्थाओं पर प्रभाव (Effect of family on Political Institutions)-कृषि प्रधान समाजों में राजनीतिक संस्थाओं का रूप भी ग्रामीण परिवारों जैसा ही होता है। शासक और आम लोगों के बीच का रिश्ता परिवार के मुखिया और सदस्यों के बीच के रिश्ते जैसा होता है। राजा, शासक आदि को पिता प्रधान परिवार के मुखिया के जैसा ही समझा जाता है। गांव की राजनीतिक गतिविधियों में परिवार का मुखिया ही परिवार का प्रतिनिधि होता है। परिवार जहां पर भी कह दे सदस्य वहीं पर ही वोट भी डालते हैं।
4. सहयोग से भरपूर रिश्ते (Relations full of Co-operation)-शहरी समाजों में रिश्ते सहयोग वाले नहीं बल्कि समझौते पर आधारित होते हैं। व्यक्ति कार्य खत्म होने के बाद रिश्ता भी खत्म कर देता है। लेकिन कृषि प्रधान और ग्रामीण समाजों में रिश्ते समझौते पर आधारित न होकर बल्कि सहयोग, हमदर्दी, प्यार और मेल मिलाप वाले होते हैं। इकट्ठे रहने, इकट्ठे कार्य करने, एक जैसे विचारों और विश्वासों को मानने और परिवार के प्रति निष्ठा और एकता के कारण सहयोग से भरपूर रिश्ते सामने आते हैं।
5. परिवार-उत्पादन, उपभोग और विभाजन की इकाई (Family a unit of Production, Consumption and Exchange) ग्रामीण समाज के आर्थिक ढांचे में भी ग्रामीण परिवार के गुण पाए जाते हैं। ग्रामीण परिवार में ही उत्पादन होता है और उपभोग भी। इसका अर्थ है कि परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार ही उत्पादन किया जाता है और परिवार ही उस उत्पादन का उपभोग करता है। गांव में विभाजन बहुत ही साधारण तरीके से होता है। पैसे के लेन-देन की जगह चीज़ों का लेन-देन कर लिया जाता है। परिवार ही विनिमय का आधार होता है।
6. बहुत अधिक प्रथाएं (Many Customs)-कृषि प्रधान समाजों में सभी ही ग्रामीण जीवन की प्रक्रियाएं प्रथाओं के इर्द-गिर्द ही चलती हैं। जीवन के हर पक्ष से संबंधित प्रथाएं ग्रामीण समाज में मौजूद होती हैं और यह व्यक्ति के जीवन में हरेक पक्ष को प्रभावित करती रहती हैं।
7. पितृ पूजा की प्रमुखता (Dominance of Ancestoral Worship)-ग्रामीण समाज में धर्म का बहुत अधिक महत्त्व होता है। परिवार के सभी सदस्यों को परिवार की प्रथाओं, परम्पराओं आदि को मानना ही पड़ता है। ग्रामीण परिवारों में पूजा बहुत होती है। बुजुर्गों की पूजा ग्रामीण समाज का महत्त्वपूर्ण अंग है। लोग देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ पूर्वजों की पूजा भी कर लेते हैं। इस प्रकार जिन समाजों में परिवारवाद की प्रधानता होती है वहां परिवार की अपनी ही कुछ विशेषताएं होती हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Sorokin) अवश्य दें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Family in the form of an Ideal, Family a unit of Social Responsibility) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 3: ग्रामीण विवाह क्या होता है? इसकी विशेषताओं का वर्णन करो।

Answer:

आमतौर पर किसी भी समाज में विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है क्योंकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए विवाह करवाना आवश्यक है। विवाह के बिना पैदा हुई सन्तान को समाज की तरफ से मान्यता प्राप्त नहीं होती है। कृषि प्रधान समाजों में तो इसको बहुत ही आवश्यक समझा जाता है। ग्रामीण समाजों में बच्चों का विवाह करना आवश्यक समझा जाता है। लड़की को तो एक बोझ ही समझा जाता है। इसी कारण ही लड़की का विवाह जल्दी कर दिया जाता है। इस प्रकार विवाह पुरुष और स्त्री के बीच बनाया गया रिश्ता है जिसका उद्देश्य परिवार बनाना, घर बसाना, बच्चे पैदा करना और समाज को आगे बढ़ाना है।
विवाह व्यक्ति के जीवन का बहुत महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। भारतीय समाज बहुत हद तक एक ग्रामीण समाज है जिसके कारण ग्रामीण विवाह में विवाह को पारिवारिक मामला समझा जाता है। विवाह से दो परिवार इकट्ठे होते हैं और लड़का-लड़की एक दूसरे से सम्बन्ध बनाते हैं। ग्रामीण समाज में गोत्र से बाहर विवाह करवाना और जाति के अंदर विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है। विवाह से दो परिवारों की स्थिति का पता चलता है।
ग्रामीण समाजों में विवाह को एक समझौता नहीं बल्कि धार्मिक संस्कार समझा जाता है। गांवों में विवाह परम्परागत ढंग से और पूर्ण रीति-रिवाजों से किए जाते हैं। विवाह से पहले देवी-देवताओं की पूजा होती है। लड़की के घर बारात जाती है, विवाह से संबंधित कई प्रकार की रस्में पूर्ण की जाती हैं और विवाह सम्पन्न होता है। चाहे शहरों में रस्में कम होती जा रही हैं लेकिन ग्रामीण समाजों में विवाह पूर्ण संस्कारों और रीति-रिवाजों के साथ होते हैं। ग्रामीण विवाह में शहरों जैसी तड़क-भड़क (Pomp and Show) तो नज़र नहीं आती लेकिन यह होता पूर्ण परम्परा से है।
इस प्रकार ग्रामीण समाजों में जो विवाह पूर्ण धार्मिक संस्कारों, रीति-रिवाजों, परम्पराओं आदि के साथ होता है उसको ग्रामीण विवाह का नाम दिया जाता है। इस विवाह से न केवल धर्म की पालना की जाती है बल्कि यौन सन्तुष्टि और सन्तान पैदा करना भी इसके उद्देश्य हैं।
ग्रामीण विवाह की विशेषताएँ (Characteristics of Rural Marriage)
1. धार्मिक संस्कार (Religious Sacrament) ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार माना जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य धार्मिक होता है। धार्मिक ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि व्यक्ति विवाह करके अपनी गृहस्थी बसाएगा, सन्तान पैदा करके समाज को आगे बढ़ाएगा और अपने ऋण उतारे गा। व्यक्ति अपने ऋण केवल विवाह करके और सन्तान पैदा करके ही उतार सकता है। ग्रामीण समाज में व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई संस्कारों में से गुजरना पड़ता है। इसी कारण ही इसे धार्मिक संस्कार माना जाता है।
2. धर्म से संबंधित (Related with Religion)-ग्रामीण विवाह हमेशा धर्म से संबंधित होता है क्योंकि ग्रामीण विवाह पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूर्ण किया जाता है। चाहे शहरों में धार्मिक रीति-रिवाज कम हो गए हैं लेकिन ग्रामीण समाजों में यह अभी भी चल रहे हैं। धार्मिक रीति-रिवाज पूर्ण करने के कारण व्यक्ति के कई कर्तव्य बन जाते हैं। उदाहरण के तौर पर व्यक्ति ने अपने जीवन में कई ऋण उतारने हैं और कई प्रकार के यज्ञ करने हैं। यज्ञ पूर्ण करने के लिए विवाह करना आवश्यक होता है क्योंकि विवाह के बिना व्यक्ति यज्ञ नहीं कर सकता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह धर्म से संबंधित होता है।
3. परम्पराओं से विवाह करना (Marriage to be done with full Traditions)-ग्रामीण समाज में परम्परागत रूप से और पूर्ण परम्पराएं निभा कर विवाह किया जाता है। परम्पराएं जैसे कि लड़के का घोड़ी पर चढ़ कर बारात लेकर लड़की के घर जाना, बारातियों का नाचते हुए जाना, लड़की से फेरे लेने, लड़की का डोली में बैठकर लड़के के घर जाना, वहां कई प्रकार की रस्में पूर्ण करना आदि हैं जिनसे कि ग्रामीण विवाह पूर्ण होता है। ये प्रथाएं और परम्पराएं न केवल ग्रामीण विवाह में बल्कि हिंदू विवाह में भी मौजूद होती हैं। इन परम्पराओं और रीति-रिवाजों को पूर्ण किए बिना ग्रामीण समाजों में विवाह को पूर्ण नहीं समझा जाता है।
4. विवाह टूट नहीं सकता है (Marriage cannot be Broken)-ग्रामीण समाज में विवाह को समझौता नहीं बल्कि धार्मिक संस्कार समझा जाता है। अगर इसको समझौता समझा जाए तो इसको कभी भी तोड़ा जा सकता है जैसे कि शहरी समाजों में होता है। लेकिन ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार समझा जाता है जिसको कभी भी तोड़ा नहीं जा सकता। विवाह को तो सात जन्मों का बन्धन समझा जाता है जो कि कभी भी तोड़ा नहीं जा सकता।
5. विवाह आवश्यक है (Marriage is Necessary) ग्रामीण समाजों में विवाह को बहुत ही आवश्यक समझा जाता है क्योंकि बिन ब्याहे बच्चों को माता-पिता पर बोझ समझा जाता है। विशेषतया लड़कियों के लिए तो विवाह बहुत ही आवश्यक है क्योंकि अगर लड़की का विवाह नहीं होता तो यह समझा जाता है कि माता-पिता अपना फर्ज़ पूर्ण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण समाजों में यह समझा जाता है कि स्त्रियों के लिए मां बनना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इसके साथ ही समाज आगे चलता है। लड़के के विवाह से लड़की का विवाह आवश्यक समझा जाता है क्योंकि लड़के के चाल चलन के बारे में कोई डर नहीं होता लेकिन लड़की के बारे में यह डर होता है और लड़की के गलत चाल चलन से परिवार की स्थिति निम्न हो सकती है।
6. माता-पिता द्वारा व्यवस्थित विवाह (Arranged marriage by Parents)-ग्रामीण समाजों में विवाह को एक पुरुष और स्त्री का मेल नहीं बल्कि दो परिवारों, दो समूहों अथवा दो गांवों का मेल समझा जाता है। इसी कारण माता-पिता अपने बच्चे का साथी ढूंढ़ने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विवाह निश्चित करने के लिए परिवार के आकार, परिवार की स्थिति, नातेदारी और परिवार की आर्थिक स्थिति को बहुत महत्त्व दिया जाता है। इसके साथसाथ बच्चे के निजी गुणों को भी ध्यान में रखा जाता है। अगर बच्चे में कोई व्यक्तिगत कमी है तो उसका विवाह करने में बहुत मुश्किल आती है। माता-पिता ही बच्चे का विवाह करते हैं और कोशिश यह ही होती है कि विवाह धूमधाम से किया जाए।
7. धार्मिक व्यक्ति की भूमिका (Role of Priest)—विवाह में पण्डित की बहुत बड़ी भूमिका होती है। लगभग सभी समाजों में ही विवाह को निश्चित करने से पहले लड़के और लड़की की जन्म पत्री पण्डित को दिखाई जाती है। अगर कुण्डली मिलती है तो विवाह पक्का कर दिया जाता है। लेकिन अगर कुण्डली नहीं मिलती है तो विवाह पक्का नहीं किया जाता है। विवाह पक्का करने के बाद शगुन लेने-देने, मंगनी के समय और विवाह करवाने में पण्डित की बहुत बड़ी भूमिका होती है क्योंकि पण्डित ने ही सभी धार्मिक क्रियाओं को पूर्ण करने के बाद ही विवाह करवाना है। पण्डित मन्त्र पढ़कर और पूर्ण विधि विधान से विवाह करवाता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह में पण्डित या धार्मिक व्यक्ति की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।
इसके साथ ही एक महत्त्वपूर्ण चीज़ यह है कि गांव में मंगनी के बाद और विवाह से पहले लड़के लड़की को मिलने की इजाजत नहीं होती है। चाहे शहरों में यह बात आम हो गई है। इस समय को बहुत ही नाजुक समझा जाता है क्योंकि लड़का-लड़की में किसी बात पर तकरार होने पर रिश्ता टूट भी सकता है। इस तरह ग्रामीण समाज में विवाह से पहले लड़का और लड़की पर बहुत पाबन्दियां होती हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 7 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Pomp and Show, Characteristics of Rural Marriage) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 4: ग्रामीण समाज में साथी के चुनाव के कौन-कौन से नियम हैं? उनका वर्णन करो।

Answer:

किसी भी समाज में बुजुर्ग माता-पिता के सामने सबसे बड़ा प्रश्न अपने बच्चों के विवाह करने का होता है। विवाह के लिए साथी की आवश्यकता होती है और साथी का चुनाव ही सबसे बड़ी मुश्किल होती है। साथी चुनाव का अर्थ होने वाले जीवन-साथी के चुनाव से है। साथी के चुनाव के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव के क्षेत्र का निर्धारण हो कि कहां पर विवाह करना है और कहां पर विवाह नहीं करना है। साथी के चुनाव के लिए हमारे समाजों में कुछ नियम बनाए गए हैं कि गोत्र, सपिण्ड आदि में विवाह नहीं करना है लेकिन जाति अथवा उपजाति के अन्दर ही विवाह करना है। वैसे तो नियम हर समाज के अलग-अलग होते हैं और यह समय और समाज के अनुसार बदलते रहते हैं। साथी का चुनाव व्यक्ति की इच्छा पर ही आधारित नहीं होता बल्कि समाज द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार . भी होता है। इसलिए कपाडिया (Kapadia) ने साथी के चुनाव को तीन भागों में बांटा है
1. चुनाव का क्षेत्र (The field of Selection)
2. चुनाव करने के लिए दूसरा पक्ष (Parties for Selection)
3. चुनाव की कसौटियां (Criteria of Selection)! अब हम इसका वर्णन विस्तार से करेंगे
1. चुनाव का क्षेत्र (Field of Selection)-हिन्दू समाज में विवाह करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि अन्तर्विवाह और बहिर्विवाह। इन नियमों को मानने के साथ विवाह का क्षेत्र सीमित हो जाता है। अन्तर्विवाह और बहिर्विवाह के नियम इस प्रकार हैं
(i) अन्तर्विवाह (Endogamy)-अन्तर्विवाह के नियम के द्वारा व्यक्ति को अपनी जाति में ही विवाह करवाना पड़ता था। जाति आगे उपजातियों में (Sub-caste) बंटी हुई थी। व्यक्ति को उपजाति में ही विवाह करवाना पड़ता था। जाति प्रथा के समय अन्तर्विवाह के इस नियम को बहुत सख्ती से लागू किया गया था। यदि कोई व्यक्ति इस नियम की उल्लंघना करता था तो उसको जाति में से बाहर निकाल दिया जाता था व उससे हर तरह के सम्बन्ध तोड़ लिए जाते थे। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार समाज को चार जातियों में बांटा हुआ था और ये जातियां आगे उप-जातियों में बंटी हुई थीं। हर व्यक्ति अपनी उप-जाति में ही विवाह करवाता था। होइबल (Hoebal) के अनुसार, “आन्तरिक विवाह एक सामाजिक नियम है जो यह मांग करता है कि व्यक्ति अपने सामाजिक समूह में जिसका वह सदस्य है विवाह करवाए।”
अन्तर्विवाह के भारत में पाए जाने वाले रूप(1) कबाइली अन्तर्विवाह। (2) जाति अन्तर्विवाह। (3) वर्ग-अन्तर्विवाह। (4) उप-जाति अन्तर्विवाह। (5) नस्ली अन्तर्विवाह।
(ii) बहिर्विवाह (Exogamy)-विवाह की संस्था एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक संस्था है। कोई भी समाज किसी जोड़े को बिना विवाह के पति-पत्नी के सम्बन्धों को स्थापित करने की स्वीकृति नहीं देता। इसी कारण हर समाज विवाह स्थापित करने के लिए कुछ नियम बना लेता है। सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य साथी का चुनाव करना होता है। बहिर्विवाह में भी साथी के चुनाव करने का नियम होता है। कई समाजों में जिन व्यक्तियों में खून के सम्बन्ध होते हैं या अन्य किसी किस्म से वह एक-दूसरे से संबंधित हों तो ऐसी अवस्था में उन्हें विवाह करने की स्वीकृति नहीं दी जाती। इस प्रकार बहिर्विवाह का अर्थ यह होता है कि व्यक्ति को अपने समूह में विवाह करवाने की मनाही होती है। एक ही मातापिता के बच्चों को आपस में विवाह करने से रोका जाता है। मुसलमानों में माता-पिता के रिश्तेदारों में विवाह करने की इजाज़त दी जाती है। इंग्लैंड के रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) में व्यक्ति को अपनी पत्नी की मौत के पश्चात् अपनी साली से विवाह करने की आज्ञा नहीं दी जाती। ऑस्ट्रेलिया में लड़का अपने पिता की पत्नी से विवाह कर सकता है यदि वह उसकी सगी मां नहीं है। बहिर्विवाह के नियम अनुसार व्यक्ति को अपनी जाति, गोत्र, स्पर्वर, सपिण्ड आदि में विवाह करवाने की आज्ञा नहीं दी जाती। इसके कुछ प्रकार निम्नलिखित हैं गोत्र बहिर्विवाह।
स्पर्वर बहिर्विवाह।
सपिण्ड बहिर्विवाह।
गांव से बहिर्विवाह।
टोटम बहिर्विवाह।
2. चुनाव करने के लिए दूसरा पक्ष (Parties for Selection)–विवाह करने के लिए साथी के चुनाव के क्षेत्र के नियम तो समाज ने बना दिए हैं लेकिन विवाह करने के लिए दूसरे पक्ष का होना भी आवश्यक है। दूसरा पक्ष ढूंढ़ने के लिए कई प्रकार के ढंग प्रचलित हैं। सबसे पहला ढंग तो यह है कि विवाह के लिए साथी का चुनाव लड़के अथवा लड़की के रिश्तेदार करें। वह अपने लड़के या लड़की के लिए रिश्ते ढूंढें, घर-बार देखने के बाद ही रिश्ता पक्का करें। इस को व्यवस्थित विवाह (Arranged marriage) भी कहा जाता है। दूसरी प्रकार में विवाह के लिए साथी का चुनाव अपने मित्रों, रिश्तेदारों की सलाह से किया जाता है। भारतीय समाज की उच्च श्रेणी में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। तीसरी प्रकार में लड़का या लड़की अपनी पसन्द का साथी चुनते हैं और उससे विवाह करते हैं। इसको प्रेम विवाह (Love Marriage) भी कहा जाता है।
विवाह के साथी का चुनाव करने में रिश्तेदार और मित्र बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो विवाह के लिए माता-पिता किसी मध्यस्थ अथवा रिश्तेदार को भी कह देते हैं ताकि वह उनके बच्चों के लिए साथी चुन सके। नाई अथवा ब्राह्मण भी इस समय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वह अलग-अलग गांवों में जाते रहते हैं और उनको गांव के बिन ब्याहे लड़के और लड़कियों के बारे में पता होता है। घर के मर्दो का इस सम्बन्ध में निर्णय अन्तिम होता है। अगर कोई मध्यस्थ विवाह करवाने में सफल हो जाता है तो उसको दोनों परिवारों की तरफ से ईनाम दिया जाता है। क्योंकि ग्रामीण समाजों में गांव में विवाह करवाना मना होता है इसलिए वह गांव, गोत्र, स्पर्वर आदि से बाहर ही रिश्ता ढूंढ़ते हैं। यह प्रक्रिया बहुत समय तक चलती रहती है। चाहे आजकल मध्यस्थों का महत्त्व कम हो गया है और यातायात और संचार के साधनों के बढ़ने के कारण माता-पिता अपने आप ही रिश्ता और उनके बारे में पूछताछ करने लग गए हैं। वैसे तो आजकल के समय में मातापिता बच्चे से पूछ कर उसकी पसन्द के अनुसार विवाह करवाना ही पसन्द करते हैं। आजकल लड़का और लड़की अपनी मर्जी से विवाह करवाना ही पसन्द करते हैं जिसके कारण प्रेम विवाहों का चलन भी बढ़ रहा है। प्रेम विवाह के कारण अन्तर्जातीय विवाह आगे आ रहे हैं।
3. चुनाव की कसौटियां (Criteria of Selection)-यह ठीक है कि विवाह के लिए साथी का चुनाव करने के नियम भी हैं और पक्ष भी हैं लेकिन इन पक्षों को निश्चित करने के लिए कुछ कसौटियां भी होती हैं। ये कसौटियां दूसरे पक्ष से संबंधित होती हैं। जैसे कि दूसरे पक्ष का परिवार, व्यक्तिगत, गुण, दहेज आदि। उनका वर्णन इस प्रकार है-
(i) परिवार (Family)—प्राचीन समय में विवाह करने के लिए लड़का-लड़की को कम बल्कि परिवार को अधिक महत्त्व दिया जाता था। यह देखा जाता था कि परिवार अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूर्ण कर रहा है अथवा नहीं। अगर परिवार अपने धार्मिक कर्त्तव्यों को पूर्ण कर रहा होता था तो उस परिवार को विवाह के लिए सही माना जाता था और विवाह हो जाता था नहीं तो उस परिवार को विवाह के लिए शुभ नहीं समझा जाता था। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाता था कि परिवार की समाज में कोई स्थिति भी हो।
ग्रामीण समाजों में विवाह को केवल लड़के और लड़की के बीच ही रिश्ता नहीं समझा जाता बल्कि इसको दो परिवारों, दो समूहों और दो गांवों में रिश्ता समझा जाता है। परिवार के बड़े बुजुर्ग विवाह में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लड़के लड़की की अपनी पसन्द को बहुत ही कम महत्त्व दिया जाता है। विवाह केवल सामाजिक और धार्मिक कर्त्तव्य पूर्ण करने के लिए किए जाते हैं। इसी कारण ही विवाह में व्यक्तिगत पसन्द का महत्त्व कम और बड़े बुजुर्गों की मर्जी अधिक होती है। विवाह के लिए साथी के चुनाव के समय दूसरे पक्ष के परिवार की सामाजिक स्थिति, आर्थिक स्थिति, परिवार का आकार, परिवार की रिश्तेदारी आदि को मुख्य रखा जाता है। इसके साथ ही यह भी देखा जाता है कि दूसरे पक्ष के पास कृषि योग्य कितनी भूमि है।
(ii) साथी के व्यक्तिगत गुण (Individual abilities of the Mate)-जीवन साथी के चुनाव के लिए परिवार देखने के साथ-साथ साथी के व्यक्तिगत गुणों को भी देखा जाता है। आजकल के समय में ग्रामीण समाजों में भी बच्चे पढ़-लिख रहे हैं जिसके कारण वह होने वाले साथी के व्यक्तिगत गुणों को भी बहुत महत्त्व देते हैं। यह गुण हैं जैसे कि साथी का चरित्र, उसकी उम्र, शिक्षा का स्तर, आय, रंग, ऊंचाई, सुन्दरता, स्वभाव, घर के कार्य करने आना आदि। अगर लड़का ढूंढ़ना होता है तो यह देखा जाता है कि वह कोई नशा तो नहीं करता है अथवा उसकी दोस्ती ठीक है अथवा नहीं। अगर लड़के अथवा लड़की की सुन्दरता कम है अथवा रंग काला है, अपाहिज है, बहुत गुस्सा आता है तो ऐसे हालातों में साथी ढूंढ़ने के मौके बहुत कम हो जाते हैं।
(iii) दहेज (Dowry)-परम्परागत भारतीय समाज में विवाह के समय लड़की को दहेज देने की प्रथा चली आ रही है। विवाह के समय माता-पिता लड़की को लड़के के घर भेजते समय लड़की, लड़के और लड़के के माता-पिता को कुछ उपहार भी देते हैं। इन उपहारों को ही दहेज का नाम दिया जाता है। हरेक परिवार अपनी आर्थिक स्थिति और लड़के वालों की सामाजिक स्थिति के अनुसार दहेज देता है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है वह अधिक दहेज देते हैं और जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है वह कम दहेज देते हैं।
आजकल के समय में यह प्रथा बहुत बढ़ गई है और यह सम्पूर्ण भारतीय समाज में समान रूप से प्रचलित है। चाहे 1961 के Dowry Prohibition Act के अनुसार दहेज लेना और देना गैर-कानूनी है और दहेज लेने और देने वाले को सज़ा भी हो सकती है लेकिन यह प्रथा ज़ोर-शोर से चल रही है। इस प्रथा के कारण साथी के चुनाव का क्षेत्र बहुत सीमित हो गया है। इसका कारण यह है कि सभी लोग अधिक-से-अधिक दहेज प्राप्त करना चाहते हैं और सभी लोग अधिक दहेज दे नहीं सकते हैं। इस दहेज प्रथा के कारण सैकड़ों लड़कियां हर वर्ष मर जाती हैं। ग्रामीण समाजों में दहेज लेने का चलन भी बहुत अधिक है। साथी का चुनाव करते समय यह देखा जाता है कि कौन-सा परिवार कितना दहेज दे सकता है। . इस प्रकार इन आधारों के आधार पर ग्रामीण समाजों में साथी का चुनाव किया जाता है। चाहे अब बढ़ती शिक्षा के कारण, कई प्रकार के कानूनों के कारण और पश्चिमीकरण के प्रभाव के कारण इन नियमों का महत्त्व कम हो रहा है और अन्तर्जातीय विवाह बढ़ रहे हैं लेकिन फिर भी यह नियम विवाह के समय बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Hoebal) अवश्य दें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Kapadia, The field of Selection) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 5: ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन करें।
अथवा
ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं की विशेषताओं का वर्णन करो।

Answer:

अगर हम ग्रामीण समाज का अध्ययन करना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में समझना पड़ेगा क्योंकि ग्रामीण समाजों में सम्बन्धों के आर्थिक आधार का बहुत महत्त्व है। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत महत्त्व दिया जाता है क्योंकि ग्रामीण आर्थिकता का मुख्य आधार ही भूमि होती है। हमारे देश की लगभग 70% के करीब जनसंख्या कृषि अथवा कृषि से संबंधित कार्यों में लगी हुई है और कृषि प्रत्यक्ष रूप से भूमि से संबंधित कार्यों में लगी हुई है। भूमि का ग्रामीण समाज की आर्थिक और सामाजिक संरचना पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
देश की ज्यादातर जनसंख्या के कृषि में लगे होने के कारण हमारे देश की आर्थिकता भी मुख्य रूप से कृषि पर ही निर्भर करती है। देश की लगभग आधी आय कृषि से संबंधित कार्यों से ही आती है। चाहे गांवों में और कई पेशे होते हैं लेकिन वह प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से संबंधित होते हैं। गांव की कई जातियां कई और जातियों को अपनी सेवाएँ भी देती हैं और उसकी एवज़ में उन्हें पैसा अथवा उत्पादन में से हिस्सा मिलता है। गांवों में अगर शारीरिक तौर पर कार्य करते हैं तो वह भी कृषि से ही संबंधित होते हैं जैसे कि कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर। इस प्रकार हम देख सकते हैं कि गांवों में लगभग सभी कार्य कृषि से संबंधित होते हैं इसलिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताएं भी कृषि अथवा भूमि से संबंधित होती हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है :
1. मुख्य पेशा-कृषि (Main occupation-Agriculture) हमारे देश में ग्रामीण लोगों का मुख्य पेशा कृषि है और कृषि ही शहरी और ग्रामीण समाजों की आर्थिकता का मुख्य अन्तर है। साधारण ग्रामीण लोगों के लिए जीने का ढंग भी कृषि है। ग्रामीण लोगों के रहने सहने, रोज़ाना के कार्य, विचार, आदतें, सोच आदि सभी कुछ कृषि पर आधारित होते हैं। ग्रामीण समाज में उत्पादन का मुख्य साधन कृषि ही है और भूमि को सामाजिक स्थिति का निर्धारण समझा जाता है। भूमि के साथ-साथ पशुओं को भी सम्पत्ति के रूप में गिना जाता है। कई प्रकार के और पेशे जैसे कि बढ़ई, लोहार, दस्तकारी के कार्य आदि भी ग्रामीण समाज की आर्थिकता का हिस्सा हैं।
2. उत्पादन और उत्पादन की विधि (Production and Method of Production)—चाहे प्राचीन समय में ग्रामीण समाजों में कृषि का कार्य हल और बैलों की मदद से होता था लेकिन आजकल कृषि का कार्य ट्रैक्टरों, थ्रेशरों, कम्बाइनों आदि से होता है। किसान गेहूँ, ज्वार, मकई, चावल, कपास आदि का उत्पादन करते हैं लेकिन अब किसान और कई प्रकार की फसलें उगाने लग गए हैं। इनके साथ ही वह कई प्रकार की सब्जियां और फल भी उत्पन्न करने लग गए हैं। लोग अब सहायक पेशे जैसे कि पिगरी, पोलट्री, डेयरी, मछली पालन आदि जैसे कार्य कर रहे हैं। सिंचाई के लिए नहरों, ट्यूबवैल आदि का प्रयोग किया जाता है। वैसे तो कई किसान अपनी भूमि पर कृषि करते हैं लेकिन कई किसान अपनी भूमि को और किसानों को ठेके पर कृषि करने के लिए दे देते हैं। हरित क्रान्ति से पहले भूमि से उत्पादन बहुत कम था लेकिन हरित क्रान्ति के आने के बाद नए बीजों और उर्वरकों के प्रयोग से उत्पादन बहुत बढ़ गया है। अब किसान रासायनिक उर्वरकों और नए बीजों का प्रयोग कर रहे हैं।
3. भूमि की मल्कियत (Ownership of Land)—प्राचीन समय में भारत में जमींदारी, रैय्यतवाड़ी और महलवाड़ी प्रथाएं प्रचलित थीं जिन के अनुसार किसान केवल भूमि पर कृषि करते थे। वह भूमि के मालिक नहीं थे। लेकिन स्वतन्त्रता के पश्चात् इन प्रथाओं को खत्म कर दिया गया। अब किसान स्वयं ही मालिक और स्वयं ही काश्तकार हैं। बड़े किसान बहुत ही कम जनसंख्या में हैं जिनके पास बहुत अधिक भूमि है। सीमान्त अथवा छोटे किसानों की संख्या बहुत अधिक है जिनके पास भूमि के छोटेछोटे टुकड़े हैं। जनसंख्या के बढ़ने के कारण किसानों की भूमि उनके बच्चों में बँटती जा रही है। कई किसानों के पास तो इतनी कम भूमि रह गई है कि उनके लिए अपने जीवन का निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। इनके लिए सरकार ने कई कार्यक्रम चलाए हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।
4. अधिक जनसंख्या (More Population)-ग्रामीण समाजों में बहुत ही अधिक जनसंख्या होती है। हमारे देश की लगभग 2/3 जनसंख्या गांवों में रहती है। सम्पूर्ण संसार में जनसंख्या के हिसाब से हमारा देश चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। क्योंकि कई लोग ग्रामीण समाजों में रहते हैं और कृषि पर निर्भर करते हैं इसलिए देश की आर्थिकता भी कृषि पर निर्भर करती है। हमारे देश की लगभग आधी आय कृषि अथवा उससे संबंधित पेशों पर निर्भर करती है। जनसंख्या के अधिक होने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में विकास हमें न के बराबर ही नज़र आता है।
5. ऋण (Indebtedness)-भारतीय ग्रामीण समाज की आर्थिकता की एक और मुख्य विशेषता किसानों के ऊपर ऋण का होना है। किसानों के ऊपर ऋण होने के कई कारण है। ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं। उनकी आय तो चाहे कम होती है लेकिन बड़ा परिवार होने के कारण खर्चे बहुत ही अधिक होते हैं। खर्चे पूर्ण करने के लिए उनको साहूकारों से ब्याज पर पैसा लेना पड़ता है जिसके कारण वह ऋणग्रस्त हो जाते हैं। आजकल कृषि करने में व्यय भी बहुत बढ़ गया है जैसे आधुनिक उर्वरकों और नए बीजों के मूल्य बढ़ गए हैं, बिजली के न होने के कारण उन्हें डीज़ल के पंपों से पानी का प्रबन्ध करना पड़ता है, वर्षा न होने के कारण कृषि का खर्चा बढ़ जाता है, फसल के अच्छेदामों पर न बिकने के कारण घाटा अथवा उत्पादन की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण कम मूल्य मिलना आदि ऐसे कारण है जिन की वजह से किसान अपने खर्चे पूर्ण नहीं कर सकता है। इसी कारण उनको बैंकों से अथवा साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है। वह ब्याज अधिक होने के कारण ऋण वापिस नहीं कर सकते और धीरे-धीरे ऋण में फँस जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि जैसे प्रदेशों में किसानों में ऋण के कारण आत्महत्या करने की प्रवृत्ति और संख्या बढ़ रही है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में ऋण एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है।
6. ग्रामीण उद्योग (Rural Industries)—ग्रामीण आर्थिकता का एक और महत्त्वपूर्ण पहलू है ग्रामीण उद्योगों का होना। यह ग्रामीण उद्योग छोटे-छोटे होते हैं। प्राचीन समय में छोटे उद्योग तो जाति पर आधारित होते थे लेकिन आजकल के ग्रामीण उद्योग विज्ञान पर आधारित होते हैं। जनसंख्या के बढ़ने के कारण और गरीबों की बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए सरकार भी ग्रामीण समाजों में लोगों को स्वैः रोज़गार देने के लिए छोटे और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। दरियां, खेस और और कपड़ों की बुनाई, सिलाई, कढ़ाई और और कई प्रकार के उद्योग हैं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं।
7. उत्पादन सम्बन्ध (Production Relations)-कृषि उत्पादन में संस्थात्मक सम्बन्धों का विशेष स्थान है। अच्छे सम्बन्ध उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और खराब सम्बन्ध उत्पादन को कम कर सकते हैं। चाहे आजकल के समय में कृषि के संस्थात्मक सम्बन्धों में बहुत परिवर्तन आ गए हैं लेकिन फिर भी भारतीय ग्रामीण आर्थिकता में इन सम्बन्धों का बहुत महत्त्व है। इन सम्बन्धों में जजमानी व्यवस्था सबसे महत्त्वपूर्ण है।
जजमान का अर्थ है सेवा करने वाला अथवा यज्ञ करने वाला। समय के साथ-साथ यह शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाने लग गया जो दूसरे लोगों से सेवाएं ग्रहण करते थे। इस सेवा ग्रहण करने और सेवा करने के अलगअलग जातियों में पुश्तैनी सम्बन्धों को ही जजमानी व्यवस्था कहते हैं। इस व्यवस्था के अनुसार पुजारी, दस्तकार और और छोटी जातियों के लोग उच्च जातियों के लोगों को अपनी सेवाएं देते हैं। जैसे कोई पण्डित किसी विशेष जाति के लिए पुरोहित अथवा पुजारी का कार्य करता है, नाई उसकी दाढ़ी बनाता और बाल काटता है और धोबी उस जाति के कपड़े धोता है। इस तरह उस जाति के सभी सदस्य उस ब्राह्मण, धोबी और नाई के जजमान हैं।
जजमानी व्यवस्था में सम्पूर्ण ग्रामीण आर्थिकता कृषि और किसान के इर्द-गिर्द घूमती हैं। किसान का ग्रामीण आर्थिकता में सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान है और और जातियों के सहायक पेशे किसानों के सहायक जैसे होते हैं। किसान तो भूमि को कृषि के योग्य बनाता है लेकिन दूसरी जातियां कृषि के कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपनी सेवाएँ देती हैं। बदले में उन्हें किसान से उत्पादन में से हिस्सा मिलता है। लोहार कृषि से संबंधित औजार बनाता है, चर्मकार जूते बनाता है आदि। जजमानी व्यवस्था की मुख्य विशेषता यह है कि मनुष्य के जीवन की आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण हो जाती हैं। इस प्रकार जजमानी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक प्रकार से चलती रहती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसान-आढ़ती अथवा किसान-बनिए का सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। इतिहास को देखने से हमें पता चलता है कि भारतीय किसान सदियों से आढ़तियों के कर्जे के नीचे दबा हुआ है। किसान को अलग-अलग कार्यों जैसे कि विवाह, मृत्यु आदि के लिए पैसे की ज़रूरत पड़ती है और उसकी यह आवश्यकता आढ़ती पूर्ण करता है। यह कहा जाता है कि किसान आढ़ती के कर्जे के नीचे पैदा होता है, पलता है, बड़ा होता है और मरता भी कर्जे के नीचे ही है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में यह सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है।
इसके साथ-साथ किसान और मजदूर का सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। पहले मज़दूर जातियां जजमानी व्यवस्था के अनुसार अपने जजमानों के लिए मजदूरी करती थीं और किसान उनकी मज़दूरी के लिए उत्पादन में से कुछ हिस्सा उनको देते थे। लेकिन अब जजमानी व्यवस्था के कम होते प्रभाव और पैसे से संबंधित आर्थिकता के बढ़ने के कारण इन सम्बन्धों में बहुत परिवर्तन आया है। आजकल मज़दूर किसान के पास कार्य करने के लिए नकद पैसे लेता है। अब जजमानी व्यवस्था की जगह समझौते की भावना वाले सम्बन्ध आगे आ चुके हैं।
ग्रामीण आर्थिकता का प्रकृति से भी बहुत गहरा सम्बन्ध है। उदाहरण के लिए अगर वर्षा अच्छी हो जाती है तो उत्पादन भी बहुत अच्छा हो जाता है। लेकिन अगर वर्षा कम होती है तो सूखे जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और उत्पादन भी कम होता है। यहां तक कि विज्ञान भी किसान की प्रकृति के ऊपर निर्भरता कम नहीं कर सका है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में इन सम्बन्धों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। – इस प्रकार इन विशेषताओं को देख कर हम कह सकते हैं कि ग्रामीण समाज की आर्थिकता मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है। ग्रामीण समाज में मिलने वाले सभी प्रकार के सम्बन्ध कृषि से ही संबंधित होते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) इसमें लगभग 7 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Main occupation-Agriculture, Production and Method of Production) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 6: ऋणग्रस्तता के परिणामों तथा इसे दूर करने के तरीके बताएं।

Answer:

ऋणग्रस्तता के परिणाम (Results of Indebtedness)-भारत के कई गांवों में हम बढ़ती ऋणग्रस्तता के परिणामों को देख सकते हैं। ऋणग्रस्तता के कुछ परिणामों का वर्णन इस प्रकार है1. गुलामी (Slavery)-ऋणग्रस्तता का सबसे बुरा परिणाम देखने को मिलता है भूमिहीन मज़दूरों की बढ़ती संख्या में। साहूकार अनपढ़ और लाचार किसानों की अज्ञानता का लाभ उठाते हैं और उनकी भूमि छीन लेते है। इस प्रकार एक किसान मज़दूर बन जाता हैं और अपनी ही भूमि दर साहूकार के पास अपना ऋण उतारने के लिए कार्य करना पड़ता हैं और यह स्थिति नौकर से ऊपर नहीं होती है। कई गांवों में तो यह प्रथा है कि माता-पिता साहूकारों से कर्जा लेते हैं और अपने बच्चे को कार्य करने के लिए साहूकारों के पास भेज देते हैं। इन बच्चों की स्थिति गुलामों के जैसे होती है। इस प्रकार इस ऋणग्रस्तता की समस्या ने हज़ारों किसानों को गुलामी का जीवन जीने के लिए मजबूर किया है।
2. निर्धनता का बढ़ना (Increase in Poverty)-ऋणग्रस्तता का सबसे बुरा परिणाम लोगों की निर्धनता के बढ़ने में देखने को मिलता है। अगर एक व्यक्ति एक बार ऋण के चक्र में फंस गया तो वह जितने मर्जी प्रयास कर ले, ऋण के चक्र में से निकल नहीं सकता और वह हमेशा निर्धन ही रहेगा। उसके लिए ऋण उतारना बहुत ही मुश्किल होता है। कई परिवारों में तो दादा का ऋण उसका पौत्र उतारता है।
3. कृषि का नुकसान (Deterioration of Agriculture)-ऋणग्रस्तता के परिणामस्वरूप कृषि की स्थिति भी दयनीय होती है क्योंकि किसान को साहूकार की भूमि पर नौकर बन कर कार्य करना पड़ता है। इसी कारण किसान कृषि की तरफ अधिक ध्यान नहीं देते जोकि वह अपनी भूमि पर कार्य करते हुए देते हैं। इससे उत्पादन भी कम होता है और भूमि की उत्पादन शक्ति भी कम होती है।
4. आत्महत्याएं (Suicides) अगर एक किसान ऋण के नीचे आ जाता है तो वह दिन-प्रतिदिन कमज़ोर होता जाता है क्योंकि उसे हमेशा ऋण वापिस करने की चिन्ता लगी रहती है। कई लोग तो ऋण उतारने के लिए ज़रूरत से अधिक परिश्रम करते हैं। लेकिन जब उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता तो उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। इस प्रकार ऋणग्रस्तता से व्यक्ति आत्महत्या भी कर लेते हैं।
ऋणग्रस्तता दूर करने के उपाय (Ways to Remove Indebtedness)-
ऋणग्रस्तता की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रकार के सुझाव आगे आए हैं जिन का वर्णन इस प्रकार है:
कम ब्याज पर सरकारी ऋण (Governmental loans at Low Interest)-सरकार को कम ब्याज पर सरकारी कर्जे उपलब्ध करवाने चाहिएं ताकि किसान ऊँचे ब्याज वाले साहूकारों के ऋण वापिस कर सकें। सरकारी ऋण को वापिस करने के लिए भी छोटी-छोटी किश्तें बाँध देनी चाहिए ताकि किसान आसानी से सरकारी ऋण उतार सकें।
सहकारी संस्थाएं और बैंक (Co-operative Societies and Banks)-गांव के स्तर पर ही सरकारी ऋण उपलब्ध करवाने के लिए गांव में ही सहकारी संस्थाएं और सहकारी बैंक खुलवाने चाहिएं। इससे किसानों को कम ब्याज पर आसानी से गांव में ही ऋण प्राप्त हो सकता है।
दिवालिया घोषित करने का प्रबन्ध (Arrangement for declaration of Bankruptcy)कई बार किसानों पर ऋण, ऋण का ब्याज और ऋण पर ब्याज इतना अधिक हो जाता है कि उसके लिए अपना ऋण लगभग असम्भव हो जाता है। इसलिए उनको दिवालिया घोषित करने का भी प्रबन्ध किया जाना चाहिए ताकि किसान से उसकी भूमि न छीनी जा सके और वह कम-से-कम अपनी रोजी-रोटी कमा सके।
भूमि का कब्जा लेने से रोकने के लिए कानून (Law for preventing possession of Land)-सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिएं कि अगर कोई साहूकार किसी किसान की भूमि पर ऋण के कारण कब्जा करने की कोशिश करता है तो उसको कानून की मदद से रोका जा सके।
ब्याज की दर पर नियन्त्रण (Control over Rate of Interest) साहूकार किसानों से बहुत अधिक ब्याज लेते हैं। कई स्थितियों में तो यह 5-10% प्रति माह भी हो जाता है। सरकार को गांवों में अधिक-से-अधिक लेने वाली ब्याज दर को निश्चित करना चाहिए। जो साहूकार अधिक ब्याज लेते हैं उनसे सख्ती से पेश आना चाहिए।
साहकारों की किताबें चैक करना (Checking of accounts of the Money-lenders) सरकार को साहूकारों को अपने खाते और किताबें सही प्रकार से बना कर रखने के लिए कानून बनाने चाहिएं और समय-समय पर उनके खातों और किताबों को चैक करना चाहिए। अगर किसी भी साहूकार के खाते में हेर-फेर हो तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इस प्रकार इन ढंगों की सहायता से वह बहुत हद तक ऋणग्रस्तता की समस्या को नियन्त्रण में रख सकते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 3 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) ऋणग्रस्तता के प्रमुख कारण : निर्धनता, बुज़ुर्गों का ऋण, मुकद्दमेबाज़ी, सामाजिक रीति-रिवाजों पर खर्च और खेती का पिछड़ापन।
d) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Results of Indebtedness, Slavery) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 7: पंचायती राज्य की धारणा के बारे में आप क्या जानते हैं? विस्तार से लिखें।

Answer:

हमारे देश में स्थानीय क्षेत्रों के विकास के लिए दो प्रकार की पद्धतियां हैं। शहरी क्षेत्रों का विकास करने के लिए स्थानीय सरकारें होती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए पंचायती राज्य की संस्थाएं होती हैं। स्थानीय सरकार की संस्थाएं श्रम विभाजन के सिद्धान्त पर आधारित होती हैं क्योंकि इनमें सरकार और स्थानीय समूहों में कार्यों को बांटा जाता है। हमारे देश की 70% जनता ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों को जिस स्थानीय सरकार की संस्था द्वारा शासित किया जाता है उसे पंचायत कहते हैं। पंचायती राज्य सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थागत ढांचे को ही दर्शाता है। जब भारत में अंग्रेजी राज्य स्थापित हुआ था तो सारे देश में सामन्तशाही का बोलबाला था। 1935 में भारत सरकार ने एक कानून पास किया जिसने प्रान्तों को पूर्ण स्वायत्तता दी और पंचायती कानूनों को एक नया रूप दिया गया। पंजाब में 1939 में पंचायती एक्ट पास हुआ जिसका उद्देश्य पंचायतों को लोकतान्त्रिक आधार पर चुनी हुई संस्थाएं बना कर ऐसी शक्तियां प्रदान करना था जो उनके स्वः शासन की इकाई के रूप में निभायी जाने वाली भूमिका के लिए ज़रूरी थीं। 2 अक्तूबर, 1961 ई० को पंचायती राज्य का तीन स्तरीय ढांचा औपचारिक रूप से लागू किया गया। 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन हुआ जिनमें शक्तियों का स्थानीय स्तर तक विकेन्द्रीकरण कर दिया गया। इससे पंचायती राज्य को बहुत-सी वित्तीय और अन्य शक्तियां दी गईं।
भारत के ग्रामीण समुदाय में पिछले 50 सालों में कई परिवर्तन आए हैं। अंग्रेजों ने भारतीय पंचायतों से सभी प्रकार के अधिकार छीन लिए थे। वह अपनी मर्जी के अनुसार गांवों को चलाना चाहते थे जिसके कारण उन्होंने गांवों में एक नई और समान कानून व्यवस्था लागू की। आजकल की पंचायतें तो आजादी के बाद ही कानून के तहत सामने आयी हैं।
ए० एस० अलटेकर (A.S. Altekar) के अनुसार, “प्राचीन भारत में सुरक्षा, लगान इकट्ठा करना, कर लगाने तथा लोक कल्याण के कार्यक्रमों को लागू करना इत्यादि जैसे अलग-अलग कार्यों की ज़िम्मेदारी गांव की पंचायत की होती थी। इसलिए ग्रामीण पंचायतें विकेन्द्रीकरण, प्रशासन तथा शक्ति की बहुत ही महत्त्वपूर्ण संस्थाएं हैं।”
के० एम० पानीकर (K.M. Pannikar) के अनुसार, “ये पंचायतें प्राचीन भारत के इतिहास का पक्का आधार हैं। इन संस्थाओं ने देश की खुशहाली को मज़बूत आधार प्रदान किया है।”
संविधान के Article 30 के चौथे हिस्से में कहा गया है कि, “गांव की पंचायतों का संगठन-राज्य को गांव की पंचायतों के संगठन को सत्ता तथा शक्ति प्रदान की जानी चाहिए ताकि ये स्वः सरकार की इकाई के रूप में कार्य कर सकें।”
गांवों की पंचायतें गांव के विकास के लिए कई कार्य करती हैं जिस लिए पंचायतों के कुछ मुख्य उद्देश्य रखे गए हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है-
पंचायतों के उद्देश्य (Aims of Panchayats) :
पंचायतों को स्थापित करने का सबसे पहला उद्देश्य है लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही हल करना। ये पंचायतें लोगों के बीच के झगड़ों और समस्याओं को हल करती हैं। गांव की पंचायतें लोगों के बीच सहयोग, हमदर्दी, प्यार की भावनाएं पैदा करती हैं ताकि सभी लोग गांव की प्रगति में योगदान दे सकें।
पंचायतों को गठित करने का एक और उद्देश्य है लोगों को और पंचायत के सदस्यों को पंचायत का प्रशासन ठीक प्रकार से चलाने के लिए शिक्षित करना ताकि सभी लोग मिल कर गांव की समस्याओं के हल निकाल सकें। इस तरह लोक कल्याण का कार्य भी पूर्ण हो जाता है।
गांवों की पंचायतों का संगठन (Organisation of Village Panchayats)-गांवों में दो प्रकार की पंचायतें होती हैं। पहली प्रकार की पंचायतें वे होती हैं जो सरकार द्वारा बनाए कानूनों अनुसार चुनी जाती हैं और ये औपचारिक होती हैं। दूसरी पंचायतें वे होती हैं जो अनौपचारिक होती हैं और इन्हें जाति पंचायतें भी कहा जाता है। इनकी कोई कानूनी स्थिति नहीं होती है लेकिन यह सामाजिक नियन्त्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पंचायतों में तीन तरह का संगठन पाया जाता है1. ग्राम सभा (Gram Sabha)
2. ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)
3. न्याय पंचायत (Nyaya Panchayat)।
1. ग्राम सभा (Gram Sabha)–गांव की सम्पूर्ण जनसंख्या में से बालिग व्यक्ति इस ग्राम सभा का सदस्य होता है और यह गांव की सम्पूर्ण जनसंख्या की एक सम्पूर्ण इकाई है। यह वह मूल इकाई है जिसके ऊपर हमारे लोकतन्त्र का ढांचा टिका हुआ है। जिस ग्राम की जनसंख्या 250 से अधिक होती है वहां ग्राम सभा बन सकती है। अगर एक गांव की जनसंख्या कम है तो दो गांव मिलकर ग्राम सभा का निर्माण करते हैं। ग्राम सभा में गांव का हर वह बालिग़ सदस्य होता है जिस को वोट देने का अधिकार होता है। हर ग्राम सभा का एक प्रधान और कुछ सदस्य होते हैं। यह पांच वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
ग्राम सभा के कार्य (Functions of Gram Sabha)—पंचायत के सालाना बजट और विकास के लिए किए जाने वाले कार्यक्षेत्रों को ग्राम सभा पेश करती है और उन्हें लागू करने में मदद करती है। यह समाज कल्याण के कार्य, प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रम और परिवार कल्याण के कार्यों को करने में मदद करती है। यह गांवों में एकता रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
2. ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) हर एक ग्राम सभा अपने क्षेत्र में से एक ग्राम पंचायत को चुनती है। इस तरह ग्राम सभा एक कार्यकारिणी संस्था है जो ग्राम पंचायत के लिए सदस्य चुनती है। इनमें 1 सरपंच और 5 से लेकर 13 पंच होते हैं। पंचों की संख्या गांव की जनसंख्या के ऊपर निर्भर करती है। पंचायत में पिछड़ी श्रेणियों और औरतों के लिए स्थान आरक्षित होते हैं। यह 5 वर्ष के लिए चुनी जाती है। लेकिन अगर पंचायत अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करे तो राज्य सरकार उसे 5 वर्ष से पहले भी भंग कर सकती है। अगर किसी ग्राम पंचायत को भंग कर दिया जाता है तो उसके सभी पद भी अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। ग्राम पंचायत के चुनाव और पंचों को चुनने के लिए गांव को अलग-अलग हिस्सों में बांट लिया जाता है। फिर ग्राम सभा के सदस्य पंचों और सरपंच का चुनाव करते हैं। ग्राम पंचायत में स्त्रियों के लिए आरक्षित सीटें कुल सीटों का एक तिहाई (1/3) होती हैं और पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीटें गांव या उस क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात के अनुसार होती हैं। ग्राम पंचायत में सरकारी नौकर और मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते । ग्राम पंचायतें गांव में सफ़ाई, मनोरंजन, उद्योग, संचार और यातायात के साधनों का विकास करती हैं और गांव की समस्याओं का समाधान करती हैं।
पंचायतों के कार्य (Functions of Panchayats)-ग्राम पंचायत गांव के लिए कई कार्य करती है जिनका वर्णन इस प्रकार है
ग्राम पंचायत का सबसे पहला कार्य गांव के लोगों के सामाजिक और आर्थिक जीवन के स्तर को ऊँचा उठाना होता है। गांव में बहुत-सी सामाजिक बुराइयां भी पायी जाती हैं। पंचायत लोगों को इन बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित करती है और उनके परम्परागत दृष्टिकोण को बदलने का प्रयास करती हैं।
किसी भी क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए यह आवश्यक है कि उस क्षेत्र से अनपढ़ता ख़त्म हो जाए और भारतीय समाज के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण भी यही है। भारतीय गांव भी इसी कारण पिछड़े हुए हैं। गांव की पंचायत गांव में स्कूल खुलवाने और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती है। बालिगों को पढ़ाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र खुलवाने का भी प्रबन्ध करती है।
गांव की पंचायत गांव की स्त्रियों और बच्चों की भलाई के लिए भी कार्य करती है। वह औरतों को शिक्षा दिलाने का प्रबन्ध करती है। बच्चों को अच्छी खुराक और उनके मनोरंजन के कार्य का प्रबन्ध भी पंचायत ही करती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन के साधन नहीं होते हैं। इसलिए पंचायतें ग्रामीण समाजों में मनोरंजन के साधन उपलब्ध करवाने का प्रबन्ध भी करती है। पंचायतें गांव में फिल्मों का प्रबन्ध, मेले लगवाने और लाइब्रेरी आदि खुलवाने का प्रबन्ध करती हैं।
कृषि प्रधान देश में उन्नति के लिए कृषि के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होनी ज़रूरी होती है। पंचायतें लोगों को नई तकनीकों के बारे में बताती है, उनके लिए नए बीजों, उन्नत उर्वरकों का भी प्रबन्ध करती है ताकि उनके कृषि उत्पादन में भी बढ़ौतरी हो सके।
गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों में छोटे-छोटे उद्योग लगवाना भी जरूरी होता है। इसलिए पंचायतें गांव में सरकारी मदद से छोटे-छोटे उद्योग लगवाने का प्रबन्ध करती हैं। इससे गांव की आर्थिक उन्नति भी होती है और लोगों को रोज़गार भी प्राप्त होता है। कृषि के अच्छे उत्पादन में सिंचाई के साधनों का अहम रोल होता है। ग्राम पंचायत गांव में कुएँ, ट्यूबवैल आदि लगवाने का प्रबन्ध करती है और नहरों के पानी की भी व्यवस्था करती है ताकि लोग आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कर सकें।
गांव में लोगों में आमतौर पर झगड़े होते रहते हैं। पंचायतें उन झगड़ों को ख़त्म करके उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हैं।
इन कार्यों के अलावा पंचायत और कई कार्य करती है जैसे कि
1. डेयरी, पशुपालन और मुर्गीखाने से संबंधित कार्य।
2. छोटे उद्योगों की स्थापना।
3. घरेलू दस्तकारी।
4. सड़कों और यातायात के साधनों का प्रबन्ध।
5. अनौपचारिक और औपचारिक शिक्षा का प्रबन्ध।
6. सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रबन्ध आदि।
भारत में 21 अप्रैल, 1994 को पंचायती राज्य अधिनियम लागू किया गया। इस एक्ट से तीन स्तरीय पंचायती राज्य लागू हुआ। इन से ग्रामीण समुदाय में कई परिवर्तन आए। पंचायती राज्य से गांवों की आर्थिकता का बहुत सुधार हुआ। पंचायतें गांव की भलाई के हर प्रकार के कार्य करती हैं।
3. न्याय पंचायत (Nayaya Panchayat)-गांव के लोगों में झगड़े होते रहते हैं। न्याय पंचायत लोगों के बीच होने वाले झगड़ों का निपटारा करती है। 5-10 ग्राम सभाओं के लिए एक न्याय पंचायत बनायी जाती है। इसके सदस्य चुने जाते हैं और सरपंच 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाता है। इन को पंचायतों से प्रश्न पूछने का भी अधिकार होता है।
पंचायत समिति (Panchayat Samiti)-एक ब्लॉक में आने वाली पंचायतें पंचायत समिति की सदस्य होती हैं और इन पंचायतों के सरपंच इसके सदस्य होते हैं। पंचायत समिति के सदस्यों का सीधाचुनाव होता है। पंचायत समिति अपने क्षेत्र में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है, गांवों के विकास कार्यों को चैक करती है और पंचायतों को गांव के कल्याण के लिए निर्देश भी देती है। यह पंचायती राज्य के दूसरे स्तर पर है।
जिला परिषद् (Zila Parishad)—पंचायती राज्य का सबसे ऊँचा स्तर है जिला परिषद् जोकि जिले में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह भी एक कार्यकारी संस्था होती है। पंचायत समितियों के चेयरमैन, चुने हुए सदस्य, लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा के सदस्य सभी जिला परिषद् के सदस्य होते हैं। यह सभी जिले में पड़ते गांवों के विकास कार्यों का ध्यान रखते हैं। जिला परिषद् कृषि में सुधार, ग्रामीण बिजलीकरण, भूमि सुधार, सिंचाई बीजों और उर्वरकों को उपलब्ध करवाना, शिक्षा, उद्योग लगवाने आदि जैसे कार्य करती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे A.S. Altekar) अवश्य दें।
c) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।
d) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Aims of Panchayats, Organisation of Village Panchayats) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 8: 73वें संवैधानिक संशोधन में पंचायती राज्य सम्बन्धी विशेषताओं का वर्णन करो।

Answer:

दिसम्बर, 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन संसद् में पास हुआ और अप्रैल, 1993 में राष्ट्र पति ने इस संशोधन को मान्यता दे दी। इस संवैधानिक संशोधन द्वारा जो पंचायती राज्य प्रणाली स्थापित की गयी, उसकी विशेषताएं निम्नलिखित हैं
73वीं संवैधानिक संशोधन से पहले स्थानीय स्तर पर स्वः -शासन के सम्बन्ध में संविधान में कोई व्यवस्था नहीं थी। इस संशोधन से संविधान में नयी अनुसूची और नया भाग जोड़ा गया। इस अनुसूची और भाग में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पंचायती राज्य प्रणाली से संबंधित हैं कि नयी व्यवस्था में किस तरह की व्यवस्थाएं हैं।
इस संशोधन से संविधान में ग्राम सभा की परिभाषा दी गई है जिसके अनुसार पंचायत के क्षेत्र में आने वाले गांव या गांव के जिन लोगों का नाम वोटर सूची में दर्ज है, वह सभी लोग ग्राम सभा के सदस्य होंगे। राज्य विधानमण्डल कानून द्वारा ग्राम सभा की व्यवस्था कर सकता है और उसको कुछ कार्य सौंप सकता है। इस तरह ग्राम सभा की स्थापना राज्य विधानमण्डल की तरफ से पास किए गए कानून के द्वारा होगी और वह ही उसके कार्य भी निश्चित करेगा।
ग्राम सभा की परिभाषा के साथ ही पंचायत की परिभाषा दी गयी है और कहा गया कि पंचायत स्व:-शासन पर आधारित ऐसी संस्था है जिस की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जाती है।
इस संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में यह व्यवस्था की गई है कि अब ग्रामीण क्षेत्र में स्व:-शासन की तीन स्तरीय पंचायती राज्य प्रणाली की स्थापना की जाएगी। सबसे निम्न स्तर गांव पर पंचायत, बीच के स्तर ब्लॉक पर ब्लॉक समिति और जिला स्तर पर जिला परिषद् होगी लेकिन राज्य सरकार इन को कोई और नाम भी दे सकती है।
इस संवैधानिक संशोधन में यह कहा गया है कि नयी प्रणाली के अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले को पंचायती स्तर पर चुनाव क्षेत्रों में बाँटा जाएगा और पंचायतों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद् के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा अर्थात् वह प्रत्यक्षं तौर पर लोगों द्वारा बालिग वोट अधिकार के आधार पर चुने जाएंगे।
इस संशोधन के अनुसार पंचायत के अलग-अलग स्तरों पर चुनाव के लिए, वोटरों की संख्या और सूची तैयार करवाने की ज़िम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की होगी। इस आयोग में राज्य चुनाव कमिश्नर को राज्य का राज्यपाल नियुक्त करेगा। उसका कार्यकाल, सेवा की शर्ते आदि भी राज्य विधान मण्डल की तरफ से बनाए गए नियमों के अनुसार निश्चित किए जाएंगे। राज्य चुनाव कमिश्नर को उस तरीके से हटाया जा सकता है जैसे उच्च न्यायालय के जज को हटाया जा सकता है।
गाँव की पंचायत के प्रधान के बारे में 73वीं शोध में यह व्यवस्था की गई है कि गाँव की पंचायत के प्रधान का चुनाव सीधे तौर पर लोगों द्वारा किया जाएगा।
गाँव की पंचायत के प्रधान का चुनाव करने के साथ-साथ यह भी व्यवस्था की गई है कि पंचायत के प्रधान को उसके कार्यकाल खत्म होने से पहले भी हटाया जा सकता है और उसको हटाने का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया है।
ग्राम सभा सरपंच को तब ही उसके पद से हटा सकती है यदि उस क्षेत्र की पंचायत इस बात की सिफारिश करे। इस प्रकार की सिफ़ारिश के लिए यह ज़रूरी है कि उस सिफ़ारिश के पीछे पंचायत के सभी सदस्यों का बहुमत
और मौजूदगी अनिवार्य है। इसके लिए एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी और इस बैठक में ग्राम सभा के 50% सदस्य होने ज़रूरी हैं। यदि इस बैठक में ग्राम सभा उस सिफ़ारिश को मौजूद सदस्यों के बहुमत के साथ पास कर दे तो सरपंच या प्रधान को हटाया जा सकता है। इसी तरह पंचायती समिति या ब्लॉक समिति और जिला परिषद् के सदस्य भी लोगों द्वारा चुने जाएंगे और इनके प्रधान इनके सदस्यों द्वारा और उनके बीच में से ही चुने जाएंगे। पंचायत की तरह इनके प्रधानों को भी हटाया जा सकता है। प्रधान को दो-तिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है।
इन तीनों स्तरों पर स्थान भी आरक्षित रखे गए हैं।
निम्न जातियों एवं कबीलों में हर पंचायत में स्थान आरक्षित रखे गए हैं। आरक्षित करने की गिनती उनके उस क्षेत्र की उपज के अनुपात में होगी।
इन आरक्षित स्थानों में एक-तिहाई सीटें औरतों के लिए आरक्षित रखी जाएंगी।
पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों में भी स्त्रियों के लिए एक-तिहाई स्थान आरक्षित रखे जाएंगे। इसके साथ-साथ इन संस्थाओं के प्रधानों के लिए भी स्थान औरतों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।
(11) इस शोध के अनुसार इन सभी संस्थाओं का कार्यकाल 5 सालों के लिए निश्चित कर दिया गया। किसी भी संस्था का कार्यकाल 5 साल से ज्यादा नहीं हो सकता। यदि राज्य सरकार को किसी पंचायत के अव्यवस्थित प्रबंधन के बारे में पता चले तो वह उसको 5 साल से पहले ही भंग कर सकती है लेकिन 6 महीने के अंदर उसका दोबारा चुनाव किया जाना जरूरी है। यदि कोई पंचायत 5 साल से पहले भंग हो तो नई चुनी गई पंचायत बाकी रहता कार्यकाल पूरा करेगी।
(12) यदि कोई व्यक्ति राज्य के कानून अधीन राज्य विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ सकता तो वह पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़ सकता लेकिन यहां उम्र में फ़र्क है। राज्य विधान सभा का चुनाव लड़ने हेतु 25 साल की उम्र होना आवश्यक है लेकिन पंचायत के चुनाव के लिए 21 वर्ष की आयु निश्चित की गई है।
(13) राज्य विधान मण्डल के कानून के अधीन पंचायत को कुछ अधिकार एवं ज़िम्मेदारियाँ दी जाएंगी। पंचायत को आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय हेतु योजनाएं तैयार करने और लागू करने के अधिकार दिए गए हैं।
(14) इसके साथ-साथ राज्य विधान मण्डल कानून पास करके पंचायत को कुछ छोटे-छोटे टैक्स लगाने की शक्ति भी दे सकता है ताकि वह अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकें। इसके साथ राज्य सरकार अपने द्वारा लगाए टैक्सों अथवा शुल्कों में से कुछ हिस्सा पंचायतों को भी देगी और साथ ही उनको गांवों के विकास के लिए सहायता के रूप में ग्रांट देने की व्यवस्था भी करेगी। – इस प्रकार हम देख सकते हैं कि 73वीं संवैधानिक शोध द्वारा पंचायती राज के लिए कई महत्त्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं जिसके साथ पंचायती राज्य की महत्ता बहुत बढ़ गई है। नई व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और अब पंचायती राज्य प्रणाली बहुत प्रभावशाली बन गई है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) पंचायती राज के तीन स्तर : ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक) और जिला परिषद्; 73वाँ संशोधन 1992 में हुआ।
c) उत्तर लगभग 1000 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Sociology Class 12 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज

Accessing Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज Solutions

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Sociology.

Concept-Driven Answers for Class 12 Sociology

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 02 ग्रामीण समाज with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Sociology are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Sociology Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sociology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Sociology. You can access PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Sociology Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज in printable PDF format for offline study on any device.