PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज

Download Punjab Board Solutions for Class 12 Sociology Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज using the official curriculum guides for Class 12 Sociology. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Punjab Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Sociology.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है ?
(क) संथाल
(ख) भील
(ग) मुण्डा
(घ) गौंड

Answer:

(क) संथाल

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 2: "ट्राइब" शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है ?
(क) यूनानी
(ख) लातीनी
(ग) यूनानी व लातीनी
(घ) लातीनी व जर्मनी

Answer:

(ख) लातीनी

Exam Tips:

a) "Tribe" शब्द लातीनी "tribus" से बना है जिसका अर्थ "एक तिहाई" माना जाता है।

 

Question 3: रिज़ले के जाति (प्रजाति) आधारित वर्गीकरण में कौन-सा वर्ग शामिल नहीं है ?
(क) इण्डो-आर्यन
(ख) पहाड़ी कृषि
(ग) मंगोलियड
(घ) साइथो-द्राविड़

Answer:

(ख) पहाड़ी कृषि

Exam Tips:

a) रिज़ले के सात प्रजातीय वर्ग : इण्डो-आर्यन, द्राविड़, मंगोल, आर्य-द्राविड़, मंगोल-द्राविड़, स्काइथो-द्राविड़, तुर्की-ईरानी।

 

Question 4: भील जनजाति कौन-सी बोली बोलती है ?
(क) उरिया
(ख) छत्तीसगढ़ी
(ग) भीली
(घ) गोंडी

Answer:

(ग) भीली

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।
b) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 5: पर्यावरण के पतन का प्रमुख कारण क्या है ?
(क) आवास
(ख) गैसें
(ग) विस्थापन
(घ) वन कटाव

Answer:

(घ) वन कटाव

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।
b) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : रिक्त स्थान भरिए

Question 1: रोमन लोगों द्वारा जनजाति की पहचान ………… इकाई के रूप में की जाती थी।

Answer:

राजनीतिक

Exam Tips:

a) वाक्य को पूरा पढ़कर सही शब्द भरें; यहाँ विषय है : "रोमन लोगों द्वारा जनजाति की पहचान ………… इकाई के रूप में की..."।

 

Question 2: भारत के संविधान ने ………… शब्द के प्रयोग को स्वीकृति दी है।

Answer:

अनुसूचित जनजाति

Exam Tips:

a) इस वाक्य के विषय "भारत के संविधान ने ………… शब्द के प्रयोग को स्वीकृति दी है" के साथ उसका सही शब्द जोड़कर याद रखें।

 

Question 3: ………… तथा ………… जनजातीय समाज के प्रजातीय (नस्लीय) वर्गीकरण के प्रकार हैं।

Answer:

द्राविड़, इण्डो-आर्यन

Exam Tips:

a) इस वाक्य के विषय "………… तथा ………… जनजातीय समाज के प्रजातीय (नस्लीय) वर्गीकरण के " के साथ उसका सही शब्द जोड़कर याद रखें।

 

Question 4: स्थानांतरित कृषि को ………… कृषि भी कहा जाता है।

Answer:

झूम

Exam Tips:

a) झूम कृषि के नाम : भारत में झूमिंग, मैक्सिको में मिलपा, ब्राज़ील में रोका, मलेशिया में लडांग।

 

Question 5: ………… तथा ………… वन कटाव के मुख्य कारण हैं।

Answer:

नगरीकरण, औद्योगीकरण

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।

 

Question 6: ………… तथा ………… जनजातीय समाज के दो मुख्य मुद्दे हैं।

Answer:

जंगलों का कटाव, विस्थापन

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।
b) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सही/गलत

Question 1: भारत जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सही/गलत लिखते समय कथन का मूल तथ्य (भारत जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है) याद रखें।

 

Question 2: डॉ० जी० एस० घूर्ये ने जनजातियों को गिरिजन कहा है।

Answer:

गलत (घूर्ये ने इन्हें "पिछड़े हिन्दू" कहा, "गिरिजन" नाम महात्मा गांधी ने दिया)

Exam Tips:

a) नामों का मिलान : घूर्ये - पिछड़े हिन्दू, महात्मा गांधी - गिरिजन, हट्टन - आदिम जनजाति, संविधान - अनुसूचित जनजाति।

 

Question 3: मुण्डा जनजाति मुण्डारी बोली बोलती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) मुण्डा जनजाति की भाषा मुण्डारी है, देवता सिंगबोंगा और मुख्य पेशा कृषि।

 

Question 4: जनजातियों का जीववाद तथा टोटमवाद में विश्वास होता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) टोटम किसी पवित्र पशु/पौधे को कहते हैं; टोटम बहिर्विवाह में एक टोटम वाले आपस में विवाह नहीं करते।
b) जीववाद (Animism) का सिद्धान्त टाइलर ने दिया था; इसे आत्मा में विश्वास से जोड़कर याद रखें।

 

Question 5: वन कटाव का जलवायु तथा जैव विविधता पर कोई प्रभाव नहीं है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।

 

Question 6: भूमि अधिग्रहण तथा बाँध-निर्माण विस्थापन के कारण हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न : मिलान कीजिए

Question 1: कॉलम "ए" के शब्दों का कॉलम "बी" के सही शब्दों से मिलान कीजिए।

Answer:

कॉलम "ए"कॉलम "बी"
मुंदारीमुण्डा
लकड़ी की कटाईवन कटाव
मंगोलियडसर हरबर्ट रिज़ले
बाँध निर्माणविस्थापन
वधू के मूल्य का नकद भुगतानविक्रय (खरीद) द्वारा विवाह

Exam Tips:

a) जिन जोड़ों का उत्तर पक्का हो उन्हें पहले मिलाएँ, फिर शेष पर विचार करें।

 

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: भारत में जनजातियों का कुल प्रतिशत कितना है?

Answer:

भारत में जनजातियों का कुल प्रतिशत लगभग 8.2% है (2001 की जनगणना के अनुसार; 2011 में यह 8.6% हो गया)।

Exam Tips:

a) "भारत में जनजातियों का कुल प्रतिशत कितना है" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 2: स्काइथिन तथा द्राविड़ों में मिश्रण क्या कहलाता है?

Answer:

स्काइथियन और द्राविड़ लोगों के मिश्रण को स्काइथो-द्राविड़ कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "स्काइथिन तथा द्राविड़ों में मिश्रण क्या कहलाता है" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 3: शिकार संग्रह व मछली पकड़ने पर आधारित जनजातियां क्या कहलाती हैं?

Answer:

शिकार करने, भोजन इकट्ठा करने और मछली पकड़ने पर आधारित जनजातियाँ जंगल-शिकारी कहलाती हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "शिकार संग्रह व मछली पकड़ने पर आधारित जनजातियां क्या कहलाती ह"।

 

Question 4: भोजन समस्या, स्वास्थ्य मुद्दे, जैव विभिन्नता की हानि तथा जलवायु परिवर्तन आदि किसके कारण हैं?

Answer:

भोजन की समस्या, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, जैव विविधता की हानि और जलवायु परिवर्तन वनों के कटाव के कारण होते हैं।

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।

 

Question 5: उद्योग, खान, बाँध निर्माण, भूमि अधिग्रहण किसके मुख्य कारण हैं?

Answer:

उद्योग, खानें, बाँध-निर्माण और भूमि अधिग्रहण विस्थापन के मुख्य कारण हैं।

Exam Tips:

a) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

Question 6: जनजातीय समाज से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

वह समाज जो हमारी सभ्यता से दूर जंगलों, पहाड़ों व घाटियों में रहते हैं और जिनका विशेष भौगोलिक क्षेत्र, भाषा, संस्कृति व धर्म होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "जनजातीय समाज से आपका क्या अभिप्राय है"।

 

Question 7: भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय कौन-सा है?

Answer:

भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय संथाल है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और ओडिशा में पाया जाता है।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 8: ‘ट्राइब’ शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?

Answer:

शब्द जनजाति अंग्रेजी भाषा के शब्द Tribe का हिन्दी रूपांतर है जो लातीनी भाषा के शब्द ‘tribuz’ से निकला है जिसका अर्थ है एक तिहाई (One third)।

Exam Tips:

a) "Tribe" शब्द लातीनी "tribus" से बना है जिसका अर्थ "एक तिहाई" माना जाता है।

 

Question 9: भारतीय संदर्भ में जनजातियों को अनुसूचित जनजातियां किसने कहा है?

Answer:

भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के प्रधान डॉ० बी० आर० अम्बेडकर ने जनजातियों को अनुसूचित जनजातियां कहा था।

Exam Tips:

a) "भारतीय संदर्भ में जनजातियों को अनुसूचित जनजातियां किसने कहा " में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 10: भील जनजाति कौन-सी बोली बोलता है?

Answer:

भील जनजाति भीली भाषा बोलती है।

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 11: जनजातीय समाज का नस्लीय विभाजन किसने किया?

Answer:

जनजातीय समाज का नस्लीय वर्गीकरण सर हरबर्ट रिज़ले ने दिया था।

Exam Tips:

a) रिज़ले के सात प्रजातीय वर्ग : इण्डो-आर्यन, द्राविड़, मंगोल, आर्य-द्राविड़, मंगोल-द्राविड़, स्काइथो-द्राविड़, तुर्की-ईरानी।

 

Question 12: सोहरई किस जनजाति का फसल कटाई उत्सव (त्योहार) है?

Answer:

सोहरई संथाल जनजाति का फसल कटाई त्योहार है।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: जनजातीय समाज की तीन विशेषताएं लिखो।

Answer:

1. हर जनजातीय समाज एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में रहता है।
2. जनजाति कुछेक परिवारों का समूह होता है जो आपस में रक्त सम्बन्धी होते हैं।
3. हर जनजाति का एक विशेष नाम होता है जैसे कि गारो, खासी, नागा आदि।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज की तीन विशेषताएं लिखो" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 2: मुखियापन से आप क्या समझते हैं?

Answer:

हर जनजाति की अपनी राजनीतिक व्यवस्था होती है जिसमें मुखिया को आयु अथवा शारीरिक शक्ति के आधार पर चुना जाता है। मुखिया के पास पूर्ण सत्ता होती है और जनजाति के सभी सदस्य उसके निर्णय को पूर्ण महत्त्व देते हैं। अन्तिम शक्ति उसके हाथों में होती है।

Exam Tips:

a) "मुखियापन से आप क्या समझते हैं" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय राजनीति में मुखिया (Headman) और बुज़ुर्गों की कौंसिल का महत्त्व याद रखें; निर्णय बहुमत से होते हैं।

 

Question 3: जीविका आर्थिकता क्या है?

Answer:

जनजातियाँ जीविका आर्थिकता वाली होती हैं जो शिकार एकत्र करने, मछलियां पकड़ने अथवा जंगलों से वस्तुएं एकत्र करने पर निर्भर होती हैं। यहाँ लेन-देन की व्यवस्था होती है। उनकी आर्थिकता मुनाफे पर नहीं बल्कि अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने पर निर्भर होती है।

Exam Tips:

a) "जीविका आर्थिकता क्या है" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) निर्वाह अर्थव्यवस्था में लोग केवल अपनी आवश्यकताएँ पूरी करते हैं, मुनाफा नहीं कमाते।

 

Question 4: इण्डो-आर्यन प्रकार की जनजाति से आप क्या समझते हैं?

Answer:

इस प्रकार की जनजातियां पंजाब, राजस्थान और कश्मीर में होती हैं। शारीरिक दृष्टि से ये लोग लंबे होते हैं। इनका रंग साफ होता है, काली आंखें, शरीर और चेहरे पर अधिक बाल और लंबी नाक होती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 5: मंगोलियड जनजाति से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

मंगोल प्रकार की जनजाति हिमालय क्षेत्र की बैल्ट में मिलते हैं विशेषतया उत्तर-पूर्वी सीमा, नेपाल और बर्मा में। उनकी मुख्य विशेषताएं हैं चौड़ा सिर, सांवला रंग और चेहरे पर कम बाल। उनका कद छोटा होता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 6: संथाल जनजाति क्या है?

Answer:

संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है जो बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और ओडिशा में पाई जाती है। यह संथाली, बंगाली, उड़िया और हिंदी बोलते हैं। उनका प्रमुख त्योहार सोहराई है और यह सूर्य भगवान् की पूजा करते हैं। कन्या मूल्य प्रथा यहां पर प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "संथाल जनजाति क्या है" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 7: वन कटाव क्या है?

Answer:

वातावरण के पतन का मुख्य कारण वन कटाव है। वनों के कटाव का अर्थ है पेड़ों को काटना। जंगलों के कटाव का मुख्य कारण कृषि की भूमि का विस्तार है। लेकिन जनसंख्या और तकनीक के बढ़ने के कारण लोगों ने जंगलों का कटाव शुरू किया। इसके साथ औद्योगीकरण ने भी जंगलों के कटाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exam Tips:

a) "वन कटाव क्या है" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 60 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।

 

Question 8: विस्थापन से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

किसी को उसके वास्तविक स्थान से दूर किसी स्थान पर ले जाकर बसाने को विस्थापन कहते हैं। यह जनजातियों की प्रमुख समस्या है। किसी को उसके घर से विस्थापित करना उसके लिए बहुत दुखदायक है। जनजातीय क्षेत्रों में बहुत-सी वस्तुएं मिलती हैं जिसके कारण उन्हें विस्थापित किया जाता है।

Exam Tips:

a) "विस्थापन से आपका क्या अभिप्राय है" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

IV. दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: जनजातीय समाज पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
अथवा
जनजातीय समाज।

Answer:

जनजाति एक ऐसा समूह है जो हमारी सभ्यता, संस्कृति से दूर पहाड़ों, जंगलों, घाटियों आदि में आदिम व प्राचीन अवस्था में रहता है। इन जनजातियों में मिलने वाले समाज को जनजातीय समाज कहा जाता है। यह वर्गहीन समाज होता है जहाँ किसी प्रकार का स्तरीकरण नहीं पाया जाता है। इन समाजों की ज्यादातर जनसंख्या पहाड़ों या जंगली इलाकों में पाई जाती है। यह समाज आमतौर पर स्वनिर्भर होते हैं जिनका स्वयं पर नियंत्रण होता है और यह किसी अन्य के नियंत्रण से दूर होते हैं। इनकी संरचना नगरीय व ग्रामीण समाजों से पूरी तरह ही अलग होती है।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें" का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 2: जनजातीय समाज का सांस्कृतिक वर्गीकरण करें।

Answer:

मजूमदार और मदान ने जनजातियों को सांस्कृतिक आधार पर विभाजित किया है : वे जनजातियां जो नगरीय या ग्रामीण समुदायों से सांस्कृतिक दृष्टि से दूर या पीछे हैं अर्थात् वे जनजातियां जो विकसित समुदायों के नज़दीक नहीं पहुंच सकी हैं।
वे जनजातियां जो ग्रामीण-नगरीय समुदायों की संस्कृति से प्रभावित हुई हैं। इन जनजातियों में ग्रामीण नगरीय प्रभाव के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
वे जनजातियां जो ग्रामीण व नगरीय समुदायों के पूर्णतया सम्पर्क में आ चुकी हैं और इसी कारण उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज का सांस्कृतिक वर्गीकरण करें" का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) मजूमदार व मदान ने जनजातियों को सांस्कृतिक आधार पर तीन वर्गों में बाँटा; मजूमदार का आर्थिक विभाजन 8 श्रेणियों में है।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 3: जनजातीय समाज का नस्लीय वर्गीकरण करें।

Answer:

सर हरबर्ट रिज़ले ने जनजातियों को प्रजाति के आधार पर विभाजित किया है-
इण्डो आर्यन।
द्राविड़।
मंगोल।
आर्यो-द्राविड़ (हिंदुस्तानी)।
मंगोल-द्राविड़ (बंगाली)।
साईथो-द्राविड़।
टर्को-ईरानी।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज का नस्लीय वर्गीकरण करें" का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 4: जनजातीय समाज का भाषीय वर्गीकरण करें।

Answer:

भारत में मिलने वाली भाषाओं को मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित किया जा सकता हैइण्डो युरोपियन अथवा आर्यन भाषा-इस भाग में आमतौर पर पंजाबी, हिन्दी, बंगाली, गुजराती, उडिया आदि भाषाएं आती हैं।
(ii) द्राविड़ भाषा परिवार-यह भाषा परिवार मध्य और पूर्व भारत में पाया जाता है। इसमें तेलुगु, मलयालम, तामिल, कन्नड़ आदि भाषाएं आती हैं।
आस्ट्रिक भाषा परिवार-यह भाषा परिवार मध्य और पूर्व भारत में मिलता है। इस भाषा परिवार में भुण्डा और कोल आदि भाषाएं आती हैं।
(iv) चीनी तिब्बती भाषाएं -भारत की कुछ जनजातियां इन भाषाओं का भी प्रयोग करती हैं।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज का भाषीय वर्गीकरण करें" का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 5: जनजातीय समाज का एकीकृत वर्गीकरण करें।

Answer:

एल० पी० विद्यार्थी और बी० के० राय के अनुसार यह चार प्रकार के होते हैं-
जनजातीय समुदाय-वे जनजातियां जो अभी भी अपने वास्तविक स्थान पर रहती हैं और अपने विशेष ढंग से जीवन जीती हैं।
अर्द्ध-जनजातीय समुदाय-उन जनजातियों के लोग जो कम या अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में बस चुके हैं और जिन्होंने कृषि या अन्य संबंधित पेशों को अपना लिया है।
संक्रमित जनजातीय समुदाय-वे जनजातीय समुदाय जो नगरीय या अर्द्ध-नगरीय क्षेत्रों की तरफ प्रवास कर गए हैं और आधुनिक पेशों को अपना लिया है जैसे कि उद्योगों में कार्य करना। इन्होंने नगरीय विशेषताओं को भी अपना लिया है।
पूर्ण समावेशी जनजातीय समुदाय-यह वे जनजातीय समुदाय हैं जिन्होंने पूर्णतया हिंदू धर्म को अपना लिया।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज का एकीकृत वर्गीकरण करें" का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) एल०पी० विद्यार्थी और बी०के० राय ने एकीकरण के आधार पर जनजातियों को चार वर्गों में बाँटा।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 6: गोंड तथा भील जनजाति में अंतर बताएं।

Answer:

गोंड जनजाति-गोंड जनजाति देश की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है। यह माना जाता है कि यह द्राविड़ समूह से संबंधित है। ये लोग मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा आदि राज्यों में मिलते हैं। ये लोग गोंडी या छत्तीसगढ़ी भाषाएं बोलते हैं। यह कृषि-जंगलों पर आधारित अर्थव्यवस्था में रहते हैं और कुछेक समूह अभी भी स्थानांतरित कृषि करते हैं। भील जनजाति-यह भी देश की बड़ी जनजातियों में से एक है। इसे भीलाला भी कहते हैं। यह मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा आदि में रहते हैं। यह भीली भाषा बोलते हैं। इनके जीवन जीने का मुख्य स्रोत कृषि है। होली इनका महत्त्वपूर्ण त्योहार है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 7: वन कटाव के तीन कारण लिखें।

Answer:

कृषि के लिए-जनजातीय लोग बहुत समय से स्थानांतरित कृषि करते आ रहे हैं। वह जंगलों को काटकर या आग लगाकर भूमि साफ करते व कृषि करते हैं।
लकड़ी के लिए-बढ़ती जनसंख्या की लकड़ी की आवश्यकता पूर्ण करने के लिए वनों को काटा जाता है ताकि घरों का फर्नीचर बन सके।
नगरीकरण-बढ़ती जनसंख्या को रहने के लिए घर चाहिए और इसी कारण नगर बड़े होने शुरू हो गए। लोगों ने वनों को काटकर घर बनाने शुरू कर दिए।

Exam Tips:

a) "वन कटाव के तीन कारण लिखें" का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 8: विस्थापन हेतु उत्तरदायी तीन कारणों का उल्लेख करें।

Answer:

भूमि अधिग्रहण-सरकार को सड़कें बनाने या नैशनल पार्क बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता होती है। इसी कारण वह भूमि पर कब्जा कर लेती है। जो लोग वहाँ पर रहते हैं उन्हें वहाँ से विस्थापित कर दिया जाता है।
बाँध बनाना-सरकार बाढ़ को रोकने और बिजली बनाने के लिए बाँध बनाती है। इसी कारण जनजातीय या अन्य लोगों को उनके घरों से विस्थापित करके अन्य स्थानों पर बसाया जाता है।
उद्योग-उद्योग लगाने के लिए बहुत भूमि की आवश्यकता होती है और वह भूमि सरकार जनता से छीनकर अपने कब्जे में ले लेती है। इसी कारण लोगों को विस्थापित करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 9: जनजातीय समाज में हुए किन्हीं पाँच सामाजिक परिवर्तनों का वर्णन करें।
अथवा
जनजातीय समाज में सामाजिक परिवर्तन के तीन कारण लिखो।

Answer:

जनजातीय समाजों की सामाजिक संरचना में परिवर्तन आ रहा है। उनके रहन-सहन, खानेपीने, शिक्षा और राजनीतिक जीवन में कई परिवर्तन आ रहे हैं। अब जनजातीय समाजों के लोग धीरे-धीरे अपने परम्परागत पेशों को छोड़ कर अन्य पेशों को अपना रहे हैं। वे उद्योगों में मजदूरी कर रहे हैं, खानों में कार्य कर रहे हैं और अन्य पेशों को अपना रहे हैं।
विश्वव्यापीकरण के समय में ये लोग अलग नहीं रह सकते। इसी कारण ये लोग अपने क्षेत्रों को छोड़कर नज़दीक के ग्रामीण या नगरीय क्षेत्रों में जा रहे हैं।
अब ये लोग देश की मुख्य धारा में मिल रहे हैं और देश की राजनीतिक व्यवस्था में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे
इन लोगों को संविधान ने आरक्षण का लाभ भी दिया है। ये लोग इस नीति का फायदा उठा कर धीरे-धीरे प्रगति कर रहे हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) जनजातीय परिवर्तन के क्षेत्र : परिवार/विवाह, धर्म, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति।
c) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

V. अति दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: जनजातीय समाज से आपका क्या तात्पर्य है? इसकी विशेषताओं का विस्तार से वर्णन करें।
अथवा
जनजातीय समाज को परिभाषित कीजिए।

Answer:

हमारे देश में एक सभ्यता ऐसी भी है जो हमारी सभ्यता से दूर पहाड़ों, जंगलों, घाटियों आदि में आदिम और प्राचीन अवस्था में रहती है। इस सभ्यता को कबीला, आदिवासी, जनजाति आदि जैसे नामों से पुकारा जाता है। भारतीय संविधान में इन्हें पट्टीदार जनजाति भी कहा गया है। जनजातीय समाज वर्गहीन समाज होता है। इसमें किसी प्रकार का स्तरीकरण नहीं पाया जाता है। प्राचीन समाजों में कबीले को बहुत ही महत्त्वपूर्ण सामाजिक समूह माना जाता था। जनजातीय समाज की ज्यादातर जनसंख्या पहाड़ों अथवा जंगली इलाकों में पाई जाती है। ये लोग सम्पूर्ण भारत में पाए जाते हैं।
ये समाज आमतौर पर स्वनिर्भर होते हैं जिनका अपने ऊपर नियन्त्रण होता है और ये किसी के भी नियन्त्रण से दूर होते हैं। जनजातीय समाज शहरी समाजों और ग्रामीण समाजों की संरचना और संस्कृति से पूरी तरह ही अलग होते हैं। इन्हें हम तीन श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं-शिकार करने वाले, मछली पकड़ने वाले और कन्दमूल इकट्ठा करने वाले, स्थानान्तरित और झूम कृषि करने वाले, स्थानीय रूप से कृषि करने वाले। ये लोग हमारी संस्कृति, सभ्यता और समाज से पूरी तरह ही अलग होते हैं।
जनजाति की परिभाषाएं (Definitions of Tribe)
1. इम्पीरियल गजेटियर ऑफ़ इण्डिया (Imperial Gazeteer of India) के अनुसार, “जनजाति परिवारों का एक ऐसा समूह होता है जिसका एक नाम होता है, इसके सदस्य एक ही भाषा बोलते हैं तथा एक ही भू-भाग में रहते हैं तथा अधिकार रखते हैं अथवा अधिकार रखने का दावा करते हैं तथा जो अन्तर्वैवाहिक हों चाहे अब न हों।”
2. डी० एन० मजूमदार (D. N. Majumdar) के अनुसार, “एक जनजाति परिवार अथवा परिवार समूहों का एक ऐसा समूह एकत्र होता है जिसका एक नाम होता है। इसके सदस्य एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं तथा प्यार, पेशे तथा उद्योगों के विषय में कुछ नियमों की पालना करते हैं तथा उन्होंने आपसी आदान-प्रदान तथा फर्जी की पारस्परिकता की एक अच्छी तरह जांची हुई व्यवस्था विकसित कर ली है।”
3. गिलिन और गिलिन (Gillin and Gillin) के अनुसार, “जनजातियां स्थानीय कुलों तथा वंशों की एक व्यवस्था है जो एक समान भू-भाग में रहते हैं, समान भाषा बोलते हैं तथा एक जैसी ही संस्कृति का अनुसरण करते हैं।”।
इस तरह इन अलग-अलग परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि कबीले छोटे समाजों के रूप में एक सीमित क्षेत्र में पाए जाते हैं। कबीले अपनी सामाजिक संरचना, भाषा, संस्कृति जैसे कई पक्षों के आधार पर एक-दूसरे से अलग-अलग और स्वतन्त्र होते हैं। हरेक जनजाति की अलग ही भाषा, संस्कृति, परम्पराएं और खाने-पीने आदि के ढंग होते हैं। इनमें एकता की भावना होती है क्योंकि ये एक निश्चित भू-भाग में मिलजुल कर रहते हैं। ये कई परिवारों का एकत्र समूह होता है जिसमें बहुत पहले अन्तर्विवाह भी होता था। आजकल इन जनजातीय लोगों को भारत सरकार और संविधान ने सुरक्षा और विकास के लिए बहुत-सी सुविधाएं जैसे कि आरक्षण आदि दिए हैं और धीरे धीरे ये लोग मुख्य धारा में आ रहे हैं। जनजाति की विशेषताएं (Characteristics of a Tribe)
1. परिवारों का समूह (Collection of Families)-जनजाति कई परिवारों का समूह होता है जिनमें साझा उत्पादन होता है। वे जितना भी उत्पादन करते हैं उससे अपनी ज़रूरतें पूर्ण कर लेते हैं। वे कुछ भी इकट्ठा नहीं करते हैं जिसके कारण उनमें सम्पत्ति की भावना नहीं होती है। इसी कारण ही इन परिवारों में एकता बनी रहती है।
2. साझा भौगोलिक क्षेत्र (Common Territory)-जनजाति में लोग एक साझे भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहने के कारण यह बाकी समाज से अलग होते हैं और रहते हैं। ये बाकी समाज की पहुँच से बाहर होते हैं क्योंकि इनकी अपनी ही अलग संस्कृति होती है और ये किसी बाहर वाले का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते इसलिए ये बाकी समाज से कोई रिश्ता नहीं रखते। इनका अपना अलग ही एक संसार होता है। इनमें सामुदायिक भावना पायी जाती है क्योंकि ये साझे भू-भाग में रहते हैं।
3. साझी भाषा और साझा नाम (Common Language and Common Name)-हर जनजाति की एक अलग ही भाषा होती है जिसके कारण ये एक-दूसरे से अलग होते हैं। हमारे देश में जनजातियों की संख्या के अनुसार ही उनकी भाषाएं पायी जाती हैं। हर जनजाति का अपना एक अलग नाम होता है और उस नाम से ही वह जनजाति जाना जाता है।
4. खण्डात्मक समाज (Segmentary Society)-हर जनजातीय समाज दूसरे जनजातीय समाज से कई आधारों जैसे कि खाने-पीने के ढंगों, भाषा, भौगोलिक क्षेत्र आदि के आधार पर अलग होता है। ये कई आधारों पर अलग होने के कारण एक-दूसरे से अलग होते हैं और एक-दूसरे का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते। इनमें किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं पाया जाता। इसी कारण इन्हें खण्डात्मक समूह भी कहते हैं।
5. साझी संस्कृति (Common Culture)- हर जनजाति के रहने-सहने के ढंग, धर्म, भाषा, टैबु आदि एक-दूसरे से अलग होते हैं। लेकिन ये सभी एक ही जनजाति में समान होते हैं। इस तरह सभी कुछ अलग होने के कारण एक ही जनजाति के अन्दर सभी व्यक्तियों की संस्कृति भी समान ही होती है।
6. आर्थिक संरचना (Economic Structure)-हर जनजाति के पास अपनी ही भूमि होती है जिस पर वे ज्यादातर स्थानान्तरित कृषि ही करते हैं। वे केवल अपनी ज़रूरतों को पूर्ण करना चाहते हैं जिसके कारण उनका उत्पादन भी सीमित होता है। वे चीज़ों को एकत्र नहीं करते जिसके कारण उनमें सम्पत्ति को एकत्र करने की भावना नहीं होती है। इसी कारण ही जनजातीय समाज में वर्ग नहीं होते। हर वस्तु पर सभी का समान अधिकार होता है और इन समाजों में कोई भी उच्च अथवा निम्न नहीं होता है।
7. आपसी सहयोग (Mutual Cooperation)-जनजाति का हर सदस्य जनजाति के अन्य सदस्यों को अपना पूर्ण सहयोग देता है ताकि जनजाति की सभी आवश्यकताओं को पूर्ण किया जा सके। जनजाति में हर व्यक्ति को सुरक्षा भी प्राप्त होती है। अगर जनजाति के किसी सदस्य के साथ किसी अन्य जनजाति के सदस्य लड़ाई करते हैं तो पहली जनजाति के अन्य सदस्य अपने साथी से मिलकर दूसरी जनजाति से संघर्ष करने के लिए तैयार रहते हैं। हर जनजाति के मुखिया का यह फर्ज होता है कि वह अपनी जनजाति का मान सम्मान रखे। जनजाति के मुखिया के निर्णय को सम्पूर्ण जनजाति द्वारा मानना ही पड़ता है और वे मुखिया के निर्णय का सम्मान भी इसी कारण ही करते हैं। जनजाति के सभी सदस्य जनजाति के प्रति वफ़ादार रहते हैं।
8. राजनीतिक संगठन (Political Organization)-जनजातियों में गांव एक महत्त्वपूर्ण इकाई होता है और 10-12 गांव मिलकर एक राजनीतिक संगठन का निर्माण करते हैं। ये कई संगठन अपनी एक कौंसिल बना लेते हैं और हर कौंसिल का एक मुखिया होता है। हर कबाइली समाज इस कौंसिल के अन्दर ही कार्य करता है। कौंसिल का वातावरण लोकतान्त्रिक होता है। जनजाति का हर सदस्य जनजाति के प्रति वफ़ादार होता है।
9. श्रम विभाजन (Division of Labour)-जनजातीय समाज में बहुत ही सीमित श्रम-विभाजन और विशेषीकरण पाया जाता है। लोगों में अंतर के कई आधार होते हैं जैसे कि उम्र, लिंग, रिश्तेदारी आदि। इनके अतिरिक्त कुछ कार्य अथवा भूमिकाएं विशेष भी होती हैं जैसे कि एक मुखिया और एक पुजारी होता है। साथ में एक वैद्य भी होता है जो बीमारी के समय दवा देने का कार्य भी करता है।
10. स्तरीकरण (Stratification)-जनजातीय समाजों में वैसे तो स्तरीकरण होता ही नहीं है, अगर होता भी है तो वह भी सीमित ही होता है क्योंकि इन समाजों में न तो कोई वर्ग होता है और न ही कोई जाति व्यवस्था होती है। केवल लिंग अथवा रिश्तेदारी के आधार पर ही थोड़ा-बहुत स्तरीकरण पाया जाता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Imperial Gazeteer of India) अवश्य दें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Definitions of Tribe, Characteristics of a Tribe) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 2: जनजातीय समाज के वर्गीकरण पर विस्तृत लेख लिखें।
अथवा
जनजातीय समाज के आर्थिक वर्गीकरण को लिखें।

Answer:

जनजातियां भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग हैं। भारतीय जनजातियों को प्रजाति, आर्थिक व एकीकरण के आधार पर कई भागों में विभाजित किया जा सकता है जिनका वर्णन इस प्रकार है
1. भारतीय जनजातियों का प्रजातीय वर्गीकरण-सर हरबर्ट रिज़ले ने भारतीय लोगों को वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकृत किया है। उनके अनुसार भारत में तीन प्रकार की प्रजातियां द्राविड़, इण्डोआर्यन और मंगोल लोग रहते हैं और ये एक-दूसरे में मिश्रित भी हैं। इसी कारण भारतीय लोगों के रंग में अंतर होता है। इसलिए रिज़ले ने इन्हें सात प्रकार में विभाजित किया है
इण्डो आर्यन-इस प्रकार का जनजातीय समुदाय राजस्थान व कश्मीर में मिलता है। इसके सदस्यों में कश्मीरी, ब्राह्मण, क्षत्रिय व जाट आते हैं। शारीरिक दृष्टि से ये लंबे होते हैं, रंग साफ होता है, काली आँखें और चेहरे व शरीर
द्राविड़-ये लोग सिलॉन (Ceylon) से लेकर पश्चिमी बंगाल की गंगा घाटी तक फैले हुए हैं जिसमें चेन्नई, हैदराबाद, मध्य भारत व छोटा नागपुर शामिल है। इन्हें भारत के वास्तविक निवासी भी कहा जाता है। ये काले रंग के होते हैं। काली आंखें, लंबा सिर और चौड़ा नाक इनकी शारीरिक विशेषताएं हैं।
मंगोल-मंगोल जनजातियां हिमालय के नज़दीक के क्षेत्रों में मिलती हैं जिनमें उत्तर पूर्व सीमा के नज़दीक, नेपाल व बर्मा शामिल हैं। उनकी मुख्य शारीरिक विशेषताएं हैं-चौड़ा सिर, काला रंग व पीलापन और चेहरे पर कम बाल। उनका कद औसत से कम होता है।
आर्य-द्राविड़ (हिन्दुस्तानी)-इस प्रकार की जनजाति आर्य व द्राविड़ लोगों के मिश्रण के कारण सामने आई है। ये लोग उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ भागों और बिहार में मिलते हैं। इनका रंग हल्के भूरे से काले रंग तक का होता है। नाक मध्यम से चौड़ा और कद आर्य-द्राविड़ लोगों से छोटा होता है।
मंगोल-द्राविड (बंगाली)-इस प्रकार की जनजाति द्राविड़ और मंगोल लोगों के मिश्रण के कारण सामने आयी है। यह बंगाल व ओडीशा में मिलते हैं। इनके सिर चौड़े, रंग काला, चेहरे पर अधिक बाल और मध्यम कद होता
साईथो-द्राविड़-यह प्रकार साइथो और द्राविड़ लोगों का मिश्रण है। यह भारत के पश्चिमी भाग, गुजरात से लेकर कुर्ग तक में मिलते हैं। इनमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोग भी शामिल होते हैं। इनका कद मध्यम, साफ रंग, चौड़ा सिर व पतला नाक होता है।
तुर्की-ईरानी-ये लोग अफगानिस्तान, ब्लुचिस्तान और North-Western Frontier Province (पाकिस्तान) में मिलते हैं। शायद ये लोग तुर्की और पारसी तत्वों के मिश्रण से बने हैं।
2. भारतीय जनजातियों का आर्थिक वर्गीकरण-भारतीय जनजातियों को उनकी आर्थिकता के आधार पर भी वर्गीकृत किया गया है। प्रकृति, मनुष्य और आत्माएं सभी जनजातियों के लिए कई प्रकार के कार्य करते हैं। इसी कारण इन्हें छः प्रकारों में विभाजित कर सकते हैं
(i) भोजन इकट्ठा करने वाले और शिकारी (Food gatherers and Hunters)-कई कबीले दूरदूर के जंगलों और पहाड़ों पर रहते हैं। चाहे यातायात के साधनों के कारण कई कबीले मुख्य धारा में आकर मिल गए हैं और उन्होंने कृषि के कार्य को अपना लिया है। लेकिन फिर भी कुछ कबीले ऐसे हैं जो अभी भी भोजन इकट्ठा करके और शिकार करके अपना जीवन व्यतीत करते हैं। वे जड़ें, फल, शहद आदि इकट्ठा करते हैं और छोटे-छोटे जानवरों का शिकार भी करते हैं। कुछ कबीले कई चीज़ों का लेन-देन भी करते हैं। इस तरह कृषि के न होने की सूरत में वह अपनी आवश्यकताएं पूर्ण कर लेते हैं।
जो कबीले इस प्रकार से अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करते हैं उनको प्राचीन कबीले कहा जाता है। ये लोग शिकार करने के साथ-साथ जंगलों से फल, शहद, जड़ें आदि भी इकट्ठा करते हैं। इस तरह वे कृषि के बिना भी अपनी आवश्यकताएं पूर्ण कर लेते हैं। जिस प्रकार से वे जानवरों का शिकार करते हैं उससे उनकी संस्कृति के बारे में भी पता चल जाता है। उनके समाजों में औज़ारों और साधनों की कमी होती है जिसके कारण ही वे. प्राचीन कबीलों के प्रतिरूप होते हैं। उनके समाजों में अतिरिक्त उत्पादन की धारणा नहीं होती है। इसका कारण यह है कि वे न तो अतिरिक्त उत्पादन को सम्भाल सकते हैं और न ही अतिरिक्त चीजें पैदा कर सकते हैं। वे तो टपरीवास अथवा घुमन्तु जीवन व्यतीत करते हैं। चेंचु, कटकारी, कमर, बैजा, खरिया, कुछ, पलियन आदि कबीले आमतौर पर इस प्रकार का जीवन जीते हैं।
(ii) स्थानान्तरित अथवा झूम कृषि करने वाले (Shifting Agriculturists)-झूम अथवा स्थानान्तरित प्रकार की कृषि कबीलों में बहुत प्राचीन समय से प्रचलित है। इस तरह की कृषि में कोई कबीला पहले तो जंगल के एक हिस्से को आग लगाकर अथवा काट कर साफ करता है। फिर उसके ऊपर वे कृषि करना प्रारम्भ कर देते हैं। कृषि के प्राचीन साधन होने के कारण उनको उत्पादन कम प्राप्त होता है। जब उत्पादन मिलना बन्द हो जाता है अथवा बहुत कम हो जाता है तो वे उस भूमि के हिस्से को छोड़कर किसी और हिस्से पर इस प्रकार से ही कृषि करते हैं। कृषि में इस प्रकार की बहुत आलोचना हुई है। लोहरा, नागा, खासी, कुकी, साऊरा, कोरवा आदि कबीले इस प्रकार की कृषि करते हैं। इस प्रकार की कृषि से उत्पादन बहुत ही कम होता है जिसके कारण कबीले वालों की स्थिति बहुत दयनीय होती है।
इस तरह की कृषि से क्योंकि उत्पादन बहुत ही कम होता है इसलिए इस प्रकार की कृषि को बंद करने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर इस प्रकार की कृषि को बन्द न किया गया तो धीरे-धीरे जंगल खत्म हो जाएंगे और उन कबीलों की आर्थिक स्थिति और भी निम्न हो जाएगी। जंगलों के कटने से भूमि के खिसकने (Land erosion) का खतरा भी पैदा हो जाता है। चाहे देश के कई भागों में इस प्रकार की कृषि पर पाबन्दी लगा दी गई है लेकिन फिर भी देश के कई भागों में स्थानान्तरित कृषि अभी भी बदस्तूर चल रही है। इस तरह की कृषि को बंद करने के लिए यह ज़रूरी है कि सरकार इन कबीलों को आर्थिक मदद अथवा इनके रोज़गार का प्रबन्ध करे ताकि इस कृषि के बन्द होने से उनकी रोजीरोटी का साधन ही खत्म न हो जाए।
(iii) चरवाहे (Pastoralists)-चरवाहा अर्थव्यवस्था जनजातीय अर्थव्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। लोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए पशुओं को पालते हैं जैसे कि दूध लेने के लिए, मीट के लिए, ऊन के लिए, भार ढोने के लिए आदि। भारत में रहने वाले चरवाहे कबीले स्थायी जीवन व्यतीत करते हैं और मौसम के अनुसार ही चलते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कबीले अधिक सर्दी के समय मैदानी क्षेत्रों में अपने पशुओं के साथ चले जाते हैं और गर्मियों में वापस अपने क्षेत्रों में चले आते हैं। भारतीय कबीलों में प्रमुख चरवाहा कबीला हिमाचल प्रदेश में रहने वाला गुज्जर कबीला है जो व्यापार के उद्देश्य से गाय और भेड़ों को पालता है। इसके साथ-साथ तमिलनाडु के टोडस कबीले में भी यह प्रथा प्रचलित है। यह कबीला जानवरों को पालता है और उनसे दूध प्राप्त करता है। दूध को या तो विनिमय के लिए प्रयोग किया जाता है या फिर अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। भारतीय कबीलों में चरवाहे आमतौर पर स्थापित जीवन व्यतीत करते हैं और उनसे कई प्रकार की चीजें जैसे कि दूध, ऊन, मांस आदि प्राप्त करते हैं। वे पशुओं जैसे कि भेड़ों, बकरियों आदि का व्यापार भी करते हैं।
(iv) किसान (Cultivators) कई कबीले हल की सहायता से कृषि करते हैं। पुरुष और स्त्रियां दोनों ही इस प्रकार की कृषि में बराबर रूप से हिस्सेदार होते हैं। जिन कबीलों ने ईसाई धर्म को अपना लिया है उनकी कृषि करने की तकनीक में भी बढ़ोत्तरी हो गयी है। मिजो, अपातालिस, ऊराओं, हो, थारो, गौंड कबीले आदि इस प्रकार की कृषि करते हैं।
(v) दस्तकार (Artisons)-वैसे तो आमतौर पर सभी ही कबीले दस्तकारी का कार्य करते हैं लेकिन उनमें से कुछ कबीले ऐसे भी हैं जो केवल दस्तकारी के आधार पर अपना गुजारा करते हैं। कई कबीले अपनी आय बढ़ाने के लिए अपने अतिरिक्त समय में दस्तकारी का कार्य करते हैं। कबीले टोकरियां बनाकर, बुनकर, धातु के कार्य करके, सूत को कात कर अपना गुजारा करते हैं। वे बांस की चीजें बनाते हैं। चीनी के बर्तन, औज़ार बनाकर, बढ़ई का कार्य करके भी वे दस्तकारी का कार्य करते हैं। कबीलों के लोग मिट्टी और धातु के खिलौने बनाने के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
(vi) औद्योगिक मजदूरी (Industrial Labour) यातायात और संचार के साधनों का विकास होने से और जंगलों के कम होने से कबीले मुख्य धारा के नज़दीक आ रहे हैं। जंगलों के कम होने से उनके परम्परागत गुज़ारे के ढंग कम हो रहे हैं जिसके कारण उनको गुज़ारा करने के लिए और पैसे कमाने के लिए नए तरीके ढूंढ़ने पड़ रहे हैं। इसी के बीच एक नई चीज़ औद्योगिक मज़दूरी सामने आयी है। औद्योगिक मज़दूरी के लिए या तो वह औद्योगिक क्षेत्रों में जाते हैं या फिर उनके क्षेत्रों में ही उद्योग लग जाते हैं। कई जनजातीय लोगों ने असम के चाय के बागानों, उद्योगों आदि में नौकरी कर ली है। मध्य प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के कबीलों के लोग वहां की खानों और उद्योगों में कार्य करने लग गए हैं। कई कबाइली लोग शहरों में गैर-विशेषज्ञ मज़दूरी (Non-Specialized Labour) का कार्य भी करते हैं।
3. एकीकरण के स्तर के आधार पर भारतीय जनजातियों का वर्गीकरण-जनजातियां भारतीय जनसंख्या का एक आवश्यक अंग हैं। इन्होंने अपनी अलग पहचान को बरकरार रखा है। उन्होंने गैर-जनजातीय लोगों के साथ भी अच्छा तालमेल बना लिया है जो उनके सम्पर्क में आए हैं। एल० पी० विद्यार्थी, बी० के० राए आदि ने जनजातियों को चार भागों में विभाजित किया है- जनजातीय समुदाय-वह जनजातियां जो अभी भी अपने वास्तविक स्थान पर रहती हैं और अपने विशेष ढंग से जीवन जीती हैं।
अर्द्ध-जनजातीय समुदाय-उन जनजातियों के लोग जो कम या अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में बस चुके हैं और जिन्होंने कृषि या संबंधित पेशों को अपना लिया है।
संक्रमित जनजातीय समुदाय-वह जनजातीय समुदाय जो नगरीय या अर्द्ध-नगरीय क्षेत्रों की तरफ प्रवास कर रहे हैं और आधुनिक पेशों को अपना रहे हैं जैसे कि उद्योगों में कार्य करने वाले। इन्होंने नगरीय लक्षणों का अपना लिया
पूर्ण समावेशी जनजातीय समुदाय-यह वह जनजातीय समुदाय हैं जिन्होंने पूर्णतया हिन्दू धर्म को अपना लिया है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 9 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Ceylon, Food gatherers and Hunters) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 3: वन कटाव क्या है? वन कटाव हेतु उत्तरदायी कारणों पर प्रकाश डालें।
अथवा
वन कटाव क्या है? वन कटाव के लिए जिम्मेवार कारणों की चर्चा कीजिए।
अथवा
वन कटाव क्या है? वन कटाव के लिए उत्तरदायी कारणों की व्याख्या कीजिए।

Answer:

वातावरण के पतन के प्रमुख कारणों में से एक वनों का कटाव है। इसका अर्थ है वृक्षों का काटा जाना। वृक्षों के कटने के अतिरिक्त कृषि वाले क्षेत्र का बढ़ना और चरागाहों के कारण भी वनों का कटाव बढ़ता है। पुराने समय में जनजातियों के लोग अपना गुजारा कर लेते थे क्योंकि उनके पास वन और अन्य प्राकृतिक स्रोत मौजूद थे। वह अपना गज़ारा करने के लिए वनों पर निर्भर थे। लेकिन औद्योगीकरण, नगरीकरण, कृषि, जनसंख्या के बढ़ने, लकड़ी की आवश्यकता बढ़ने के कारण वनों का कटाव बढ़ गया है जिसका जनजातियों के गुजारे पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ा है। जंगलों के कम होने का वातावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।
वनों के कटाव के कारण (Causes of Deforestation)(i) कृषि के लिए-जनसंख्या के बढ़ने के कारण कृषि की भूमि की कमी हो गई। इसी कारण वनों को काटा गया ताकि कृषि के अन्तर्गत भूमि को बढ़ाया जा सके। वह किसान जिनके पास भूमि नहीं होती, वह जंगलों को काट देते हैं ताकि वह अपनी आजीविका कमा सकें। कई आदिवासी स्थानांतरित कृषि करते हैं और जंगलों को काटते हैं।
(ii) लकड़ी के लिए वनों को काटना-कई उद्योगों में लकड़ी को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसके कारण वनों को काटा जाता है। जनसंख्या के बढ़ने के साथ घरों के लिए और फर्नीचर के लिए लकड़ी की लगातार आवश्यकता पड़ती है। औद्योगिक क्रान्ति के बाद तो लकड़ी की माँग बहुत अधिक बढ़ गई। इसी कारण लकड़ी को भारत में जंगलों से हासिल किया गया क्योंकि यह लकड़ी बढ़िया होती थी और मज़दूरी भी सस्ती होती थी।
(iii) भोजन बनाने के लिए वनों को काटना-चाहे खाना बनाने के लिए वनों से लकड़ी एकत्र करके वनों की कमी नहीं होती लेकिन फिर भी लकड़ी को जलाया जाता है ताकि खाना बनाया जा सके व गर्मी प्राप्त की जा सके। इसी कारण जनजातीय लोग पेड़ काटते हैं, लकड़ी एकत्र करके रखते हैं और उससे कोयला बनाते हैं।
(iv) औद्योगीकरण व नगरीकरण-उद्योगों को बनाने के लिए व नगरों को बसाने के लिए भूमि की आवश्यकता थी। इसी कारण वनों को काटकर भूमि को साफ किया गया। इसका वातावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ा और वनों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा। इसी कारण जनजातीय लोगों को भी अपने घर बार छोड़ने पड़े।
(v) चरागाहों को बढ़ाने के लिए-बढ़ते जानवरों की खाने की आवश्यकता पूर्ण करने के लिए चरागाहों को बढ़ाया गया। इस वजह से वनों को साफ किया गया और घास को उगाया गया। इस प्रकार वनों को काटा गया।
(vi) कागज़ उद्योग के लिए-लकड़ी को कागज़ के रूप में बदला जाता है जोकि पढ़ाई-लिखाई, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों में काम आता है। पिछले कुछ दशकों से कागज़ की खपत सम्पूर्ण संसार में बहुत बढ़ गई है। लकडी का गुदा कागज़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार कागज़ के बनने के कारण वनों की कटाई बढ़ गई।
(vii) व्यापारिक कार्यों के लिए-बहुत सी कम्पनियां लकड़ी को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करती हैं जिसके कारण वह विशेष प्रकार के पेड़ लगाने पर बल देती हैं। इस प्रकार जो पेड़ वह लगाते हैं उन्हें जल्दी ही काट दिया जाता है। इसी कारण वनों की कटाई में बढ़ौतरी होती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) इसमें लगभग 6 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।

 

Question 4: विस्थापन क्या है? इसका विस्तार से वर्णन करें।
अथवा
विस्थापन के लिए भूमि अधिग्रहण तथा बाँध निर्माण उत्तरदायी कारण हैं। व्याख्या कीजिए।

Answer:

किसी को उसके रहने के वास्तविक स्थान से उजाड़ कर अन्य स्थान पर लेकर जाने को विस्थापन कहते हैं। यह उन समस्याओं में से एक है जिनका सामना जनजातीय लोग कर रहे हैं। लोगों को उनके वास्तविक स्थान से विस्थापित करने से उन्हें बहुत-सी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जनजातीय जनता औद्योगीकरण और नगरीकरण के प्रभावों को झेल रही है। जनजातीय क्षेत्रों में कई प्राकृतिक स्रोत होते हैं और उन स्रोतों का कच्चे माल, शक्ति और बाँध (Dam) बनाने के लिए शोषण किया जाता हैं। इस प्रकार जनजातीय लोगों को उनकी भूमि से हटा दिया जाता है और मुआवजे के रूप में थोड़े बहुत पैसे दे दिए जाते है। वह उस पैसे को नशा करने या अन्य फालतू कार्यों पर खर्च कर देते हैं। इस प्रकार उनके पास न तो भूमि रहती है व न ही पैसा। उन्हें गुज़ारा करने के लिए उद्योगों में मजदूरों के रूप में कार्य करना पड़ता है। चाहे औद्योगीकरण के कारण जनजातीय लोगों को रोजगार मिल जाता है लेकिन अनपढ़ता के कारण वे शिक्षित या अर्द्ध शिक्षित नौकरी प्राप्त नहीं कर पाते।
कई विद्वानों का कहना है कि मध्य प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में स्टील के कारखाने लगने के कारण कई जनजातीय लोगों को उनके क्षेत्रों से उजाड़ा गया। उनमें से बहुत ही कम लोग सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठा सके हैं। उन लोगों को जो भूमि दी गई वहां पर सिंचाई का प्रबन्ध नहीं था जिसके कारण वह भूमि उनके लिए लाभदायक सिद्ध नहीं हो पाई। उन्हें भूमि के बदले जो पैसा दिया जाता है उसे ठीक ढंग से प्रयोग नहीं किया जाता। इसे उस समय तक जीवन जीने के लिए प्रयोग किया जाता है जब तक कोई अन्य कार्य नहीं मिल जाता। इसके अलावा उद्योगों की तरफ से अथवा नगर बसाने वालों की तरफ से कोई अन्य स्थान नहीं दिया जाता। उद्योगों के मालिक जनजातीय लोगों का लाभ करने के स्थान पर अपने उद्योग स्थापित करने और मुनाफा कमाने की तरफ ही ध्यान देते हैं। जनजातीय लोगों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं होता जिसके कारण वह छोटे-छोटे कच्चे घर बनाकर शहरों के बाहर बस्तियां बना कर रहते हैं ये बस्तियां गंदी बस्तियों में परिवर्तित हो जाती हैं। इससे उन्हें बहुत सी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।
c) उत्तर लगभग 400 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 5: जनजातीय समाज में हुए सामाजिक परिवर्तनों का विवेचन करें।

Answer:

1. सामाजिक संरचना में आ रहे परिवर्तन (Changes in Social Structure)—सभी जनजातियों के सामाजिक जीवन का मुख्य आधार रिश्तेदारी अथवा नातेदारी और परिवार हैं। अलग-अलग जनजातियों में इन सामाजिक संस्थाओं और उन संस्थाओं में सम्बन्ध परिवर्तित हो रहे हैं। जनजातियों के संयुक्त परिवार खत्म हो रहे हैं और केन्द्रीय परिवार अस्तित्व में आ रहे हैं। पितृवंशी जनजातियों जैसे कि हो, गौंड, भील आदि में इस प्रकार का परिवर्तन आ रहा है। लेकिन मातृवंशी कबीलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आ रहा है। इन जनजातियों के परिवार अभी भी मातृस्थानीय और मातृ प्रधान हैं। परिवार में निर्णय लेने का अधिकार अभी भी परिवार के मुखिया के हाथों में हैं। कई जनजातियों जैसे कि भील, गौंड, नागा, बोंगा आदि में पहले बहुपत्नी प्रथा प्रचलित थी। लेकिन आधुनिकीकरण के कारण इन जनजातियों में एकविवाही परिवार अस्तित्व में आ रहे हैं। जनजातियों की सामाजिक व्यवस्था में कुल (Clan) व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण स्थान है। जब तक जनजातियों के लोग एक निश्चित इलाके में रहते थे तब कुल बहुत ही शक्तिशाली हुआ करते थे। लेकिन जब से जनजातीय लोग काम की तलाश में जनजातियों से बाहर उद्योगों की तरफ जाना शुरू हो गए हैं, व्यक्ति पर कुलों का नियन्त्रण कम हो गया है। अब कुल नियन्त्रण का साधन नहीं रहे। अब तो कुलों का महत्त्व केवल विवाह के समय ही देखने को मिलता है।
चाहे जनजातियों की नातेदारी व्यवस्था में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं आए हैं लेकिन यातायात के साधनों के विकसित होने के कारण नातेदारी का क्षेत्र बहुत बड़ा हो गया है। भील, संथाल आदि जनजातियों अपने बच्चों का विवाह बहुत दूर-दूर के क्षेत्रों में करते हैं। यातायात के साधनों के कारण वह एक-दूसरे के पास बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। इसी कारण अब नातेदारी छोटे क्षेत्र से बढ़ कर बड़े क्षेत्र में फैल गई है।
जनजातीय समाज की विवाह की प्रथा में भी बहुत परिवर्तन आए हैं। कई जनजातियों में बहुपत्नी विवाह प्रचलित थे जोकि अब कम होते जा रहे हैं और एक विवाह करने की प्रथा आगे आ रही है। जनजातियों में विवाह करने के ढंग भी बदलते जा रहे हैं। अपहरण विवाह तो पूरी तरह ही खत्म हो गए हैं क्योंकि कानूनन अपहरण करना एक अपराध माना गया है। इसी तरह गौंड और बोंगा जनजातियों में प्रचलित सेवा विवाह की प्रथा भी कम हो रही है। विवाह करने की परम्परागत प्रथाएं खत्म हो रही हैं और एक विवाह करने की व्यवस्था को अपनाया जा रहा है। जनजातियों के लोग हिन्दू समाज के नज़दीक होने के कारण, हिन्दू समाज में प्रचलित रीति-रिवाजों और प्रथाओं को अपना रहे हैं।
जनजातियों में धर्म को जीववाद (Animism) की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन अंग्रेज़ी सरकार के आने के कारण उनके धर्म में कई परिवर्तन आने शुरू हो गए हैं। इसका कारण यह है कि वह दूसरे समूहों के सम्पर्क में आना शुरू हो गए हैं जिससे उनका सामाजिक जीवन बहुत प्रभावित हुआ है। उनमें धर्म परिवर्तन होना भी शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने तो हिन्दू धर्म को अपना लिया है और कुछ लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया है। इन्होंने जन्म, विवाह और मृत्यु के समय होने वाले संस्कार भी हिन्दू धर्म अपना लिए हैं। अब सभी जनजातीय मरे हुए व्यक्ति का दाह संस्कार करते हैं। वह विवाह के समय हवन करते हैं और अग्नि के इर्द-गिर्द फेरे भी लेते हैं। अब वह हिन्दुओं के त्योहारों को भी धूमधाम से मनाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि जनजातीय हिन्दू सामाजिक व्यवस्था का अंग बन गए हैं। ईसाई मिशनरियों ने जनजातियों की भलाई के लिए बहुत कार्य किया जिसके कारण कई कबाइली लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया है।
2. शिक्षा के कारण परिवर्तन (Changes due to Education)-भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् जनजातियों में शिक्षा लेने के सम्बन्धी विचारधारा में बहुत परिवर्तन आए हैं और शिक्षा का बहुत अधिक प्रसार हुआ है। आंकड़े कहते हैं कि कई जनजातीय लोग प्राइमरी तक या मिडिल तक ही पढ़ते हैं। लेकिन अगर वह कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के स्तर तक पहुंच जाते हैं तो उनको नौकरी आसानी से मिल जाती है क्योंकि उनके लिए सीटें आरक्षित होती हैं। चौहान के अनुसार राजस्थान के जनजातियों में बच्चे प्राथमिक शिक्षा तो प्राप्त करते हैं लेकिन इसके बाद उनकी संख्या कम होती जाती है। अगर उनमें से कोई उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेता है तो वह उच्च श्रेणी में पहुंच जाता है। नायक के अनुसार जो भील लोग शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं, उनकी सामाजिक स्थिति बहुत उच्च हो जाती है। नायक के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने के बाद भील लोग केन्द्रीय परिवार ही पसन्द करते हैं और कृषि और परम्परागत पेशों को छोड़ कर और कोई पेशा अपना रहे हैं। शिक्षा के कारण उनमें राजनीतिक चेतना भी आई है। भील लोगों के कई सुधारवादी आन्दोलन भी चले जिनमें पढ़े-लिखे लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
3. अर्थव्यवस्था में परिवर्तन (Change in Economy)-प्राचीन समय में जनजातीय लोग सिर्फ अपनी ज़रूरतों के लिए (Subsistence) उत्पादन किया करते थे। वह आवश्यकता से अधिक उत्पादन नहीं करते थे। आधुनिकीकरण के कारण उनकी आर्थिकता भी बदल रही है। यातायात और संचार के साधनों के विकास होने के कारण वह अब दूरदूर के इलाकों से जुड़ गए हैं। अब उनकी अर्थव्यवस्था निर्वाह (Subsistence) से मण्डी की आर्थिकता की तरफ बदल गई है। इसी कारण अब वह जल्दी बिकने वाली फसलें अधिक उगाते हैं। अब वह आवश्यकता से अधिक पैदा करते हैं और अधिक उत्पादन को मण्डियों में बेचते हैं। सरकार की तरफ से जनजातियों को दी गई आर्थिक सुरक्षा और पंचवर्षीय योजनाओं के कार्यक्रमों के कारण अब उनकी आर्थिकता देश की आर्थिकता में मिलती जा रही है। लेकिन इससे उनकी आर्थिक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उनकी प्रति व्यक्ति आय देश की आय की तुलना में बहुत कम है।
अब जनजातियों के लोगों को जायदाद रखने के अधिकार प्रदान किए गए हैं क्योंकि संविधान में भारत के सभी नागरिकों को जायदाद रखने का अधिकार दिया है। अब जनजातियों के लोग अपनी मर्जी से कोई भी पेशा अपना सकते हैं। वह सरकारी बैंकों से कर्जा भी ले सकते हैं। अब जनजातीय लोग शहरों में जाकर उद्योगों में कार्य करने लग गए हैं और शहरों में रहकर ही कोई कार्य करने लग गए हैं। अब उनके लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए और साधन भी पैदा हो गए हैं। जो जनजातीय लोग अधिक पैसा कमा रहे हैं उनकी सामाजिक स्थिति भी ऊंची हो रही है। ये लोग आर्थिक तौर पर ऊंचे होने के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी जनजातियों के नेता बन गए हैं और पंचायतों या और लोकतान्त्रिक संस्थाओं में चुने जा रहे हैं। ये लोग अब उच्च वर्ग में पहुंच गए हैं। अमीर लोग अधिक अमीर हो रहे हैं और गरीब लोग अधिक गरीब हो रहे हैं। अमीर और गरीब के बीच का अन्तर बढ़ता जा रहा है।
एफ० जी० बेली (F. G. Bailey) के अनुसार गौंड जनजातीय के लोग उड़ीसा में देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा में आ गए हैं और इस तरह ही वह राजनीतिक क्षेत्र में आ गए हैं। इस प्रकार जनजातियों के लोग देश की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं।
मण्डी अर्थव्यवस्था से जनजातियों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो गया है। उनकी आवश्यकताएं और इच्छाएं बहुत ही बढ़ गई हैं। अब वह हाथ से कार्य करने की जगह सफेदपोश नौकरियां करनी पसन्द करते हैं। कबाइली उच्च वर्ग ने निम्न वर्ग का शोषण करना भी शुरू कर दिया है।
4. राजनीतिक परिवर्तन (Political Change)-प्राचीन समय में जनजातियों के राजनीतिक कार्य कुलों (Clans) द्वारा चलते थे जिसके कारण जनजातीय क्षेत्रों में हमेशा संघर्ष की स्थिति बनी रहती थी। इसका कारण यह है कि अलग-अलग कुल राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने का प्रयास करते रहते थे। देश की स्वतन्त्रता के बाद कबीलों के राजनीतिक जीवन में बहुत परिवर्तन आया है। अब उनकी राजनीति में कुल अथवा नातेदारी का कोई महत्त्व नहीं है। अब सम्पूर्ण देश में एक जैसी राजनीतिक व्यवस्था स्थापित हो गई है। इसी कारण जनजातियों की परम्परागत राजनीतिक व्यवस्था तो पूरी तरह ही खत्म हो गई है। कुछ समाजशास्त्रियों के अनुसार अब परम्परागत जनजातीय राजनीतिक व्यवस्था की जगह नई प्रजातान्त्रिक व्यवस्था स्थापित हो गई है। इसी कारण जनजातियों की नेतृत्व की प्रकृति भी बदल गई है। अब नेतृत्व रिश्तेदारी पर आधारित नहीं होता है। अब परम्परागत राजनीतिक संघ कमजोर पड़ गए हैं और उनके कार्य सरकारी प्रशासन कर रहा है। अब अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसका फैसला अदालत में होता है जनजातीय पंचायत में नहीं। इसी कारण जनजातीय पंचायतों का महत्त्व बहुत कम हो गया है चाहे सिविल मामलों के फैसले अब भी वह ही करती हैं।
5. सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तन (Socio-Cultural Change)-सांस्कृतिक पक्ष से भी जनजातियों के लोगों के परम्परागत रीति-रिवाज बदल रहे हैं। यह परिवर्तन सात्मीकरण की प्रक्रिया के कारण आ रहे हैं। कई जनजातियों के लोग ईसाई प्रभाव के अन्तर्गत रहन-सहन के पश्चिमी ढंग अपना रहे हैं। इन लोगों पर हिन्दू धर्म के रस्मों-रिवाजों का बहुत प्रभाव पड़ा है। इनकी भाषा, खाने-पीने के ढंग, कपड़े पहनने के ढंग भी बदल रहे हैं। आधुनिक शिक्षा के प्रसार ने भी इनकी संस्कृति में बहुत परिवर्तन ला दिया है। कई जनजातीय जो पहले हिन्दू धर्म के संस्कारों में विश्वास नही रखते थे अब वह जीवन के कई अवसरों जैसे कि जन्म, विवाह, मृत्यु, आदि के समय ब्राह्मणों को बुलाने लग गए हैं। जनजातियों के लोगों ने दूसरे समूहों के लोगों के परिमापों और मूल्यों को भी अपनाना शुरू कर दिया है। इन परिवर्तनों के कारण ही अब वह हिन्दू समाज से जुड़ना शुरू हो गए हैं और उनका अलगपन भी लगभग खत्म होता जा रहा है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे F. G. Bailey) अवश्य दें।
c) जनजातीय परिवर्तन के क्षेत्र : परिवार/विवाह, धर्म, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति।
d) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Changes in Social Structure, Clan) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 6: वन कटाव तथा विस्थापन में अन्तर बताएं।

Answer:

वन कटाव का अर्थ है जंगलों के पेड़ों को काटना। इसके मुख्य कारण कृषि भूमि का विस्तार, लकड़ी की माँग, ईंधन, उद्योग व नगरीकरण, चरागाहों का विस्तार, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग हैं। इससे पर्यावरण और जैव विविधता को नुकसान होता है तथा जनजातियों की आजीविका के साधन घटते हैं।
विस्थापन का अर्थ है किसी समूह को उसके मूल निवास-स्थान से हटाकर कहीं और बसाना। उद्योग, खानें, बाँध और भूमि अधिग्रहण इसके मुख्य कारण हैं। विस्थापित जनजातीय लोग भूमि और घर खो देते हैं, मुआवज़ा ठीक से प्रयोग नहीं कर पाते और अकसर शहरों के बाहर झुग्गी-बस्तियों में मज़दूरी करने लगते हैं।
अन्तर : वन कटाव का संबंध पेड़ों/जंगलों के नष्ट होने से है और उसका सीधा असर पर्यावरण व आजीविका पर पड़ता है; विस्थापन का संबंध लोगों के अपने स्थान से हटाए जाने से है और उसका असर उनके घर, भूमि, संस्कृति और सामाजिक जीवन पर पड़ता है। वन कटाव अकसर विस्थापन का कारण भी बनता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।
c) उत्तर लगभग 150 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: जनजातियों के लोग कहाँ रहते हैं ?
(क) जंगलों में
(ख) पहाड़ों में
(ग) घाटियों में
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) "जनजातियों के लोग कहाँ रहते हैं" से जुड़ा पाठ का हिस्सा दोबारा पढ़ें और सबसे सटीक विकल्प चुनें।

 

Question 2: इनमें से कौन-सा नाम जनजातियों के लिए प्रयोग किया जाता है ?
(क) वनवासी
(ख) आदिम जाति
(ग) अनुसूचित जनजाति
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) विकल्पों में से गलत कथनों को पहले हटाएँ; विषय है : इनमें से कौन-सा नाम जनजातियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

Question 3: डॉ० बी० आर० अम्बेडकर ने जनजातियों को क्या नाम दिया था ?
(क) पहाड़ी
(ख) अनुसूचित जनजाति
(ग) आदिवासी
(घ) वनवासी

Answer:

(ख) अनुसूचित जनजाति

Exam Tips:

a) "डॉ० बी० आर० अम्बेडकर ने जनजातियों को क्या नाम दिया था" से जुड़ा पाठ का हिस्सा दोबारा पढ़ें और सबसे सटीक विकल्प चुनें।

 

Question 4: देश की जनसंख्या में जनजातियों का प्रतिशत लगभग कितना है ?
(क) 8.2%
(ख) 9.2%
(ग) 7.2%
(घ) 10.2%

Answer:

(क) 8.2%

Exam Tips:

a) विकल्पों में से गलत कथनों को पहले हटाएँ; विषय है : देश की जनसंख्या में जनजातियों का प्रतिशत लगभग कितना है।

 

Question 5: भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है ?
(क) संथाल
(ख) नागा
(ग) भील
(घ) मुण्डा

Answer:

(क) संथाल

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 6: जनजातियों का नस्लीय (प्रजातीय) वर्गीकरण किसने दिया था ?
(क) मजूमदार
(ख) मदान
(ग) सर हरबर्ट रिज़ले
(घ) नदीम हसनैन

Answer:

(ग) सर हरबर्ट रिज़ले

Exam Tips:

a) रिज़ले के सात प्रजातीय वर्ग : इण्डो-आर्यन, द्राविड़, मंगोल, आर्य-द्राविड़, मंगोल-द्राविड़, स्काइथो-द्राविड़, तुर्की-ईरानी।
b) मजूमदार व मदान ने जनजातियों को सांस्कृतिक आधार पर तीन वर्गों में बाँटा; मजूमदार का आर्थिक विभाजन 8 श्रेणियों में है।

 

Question 7: किसी व्यक्ति के एक स्थिति से दूसरी स्थिति में जाने की क्रिया को क्या कहते हैं ?
(क) विस्थापन
(ख) गतिशीलता
(ग) भूमि अधिग्रहण
(घ) वन कटाव

Answer:

(ख) गतिशीलता

Exam Tips:

a) वन कटाव के कारण : कृषि, लकड़ी, ईंधन, उद्योग-नगरीकरण, चरागाह, कागज़ उद्योग और व्यापारिक उपयोग।
b) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : रिक्त स्थान भरिए

Question 1: गौंड जनजाति ………… समूह से संबंध रखती है।

Answer:

द्राविड़

Exam Tips:

a) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 2: भील लोगों का जीवन-यापन का मुख्य पेशा ………… है।

Answer:

कृषि

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 3: कन्या मूल्य की प्रथा ………… जनजाति में प्रचलित है।

Answer:

संथाल

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) दुल्हन मूल्य/खरीद विवाह संथाल, हो, नागा, मुण्डा व उराओं जैसी जनजातियों में प्रचलित है।

 

Question 4: ………… के कारण जनजातीय लोगों को उनके क्षेत्रों से हटाया जा रहा है।

Answer:

विस्थापन

Exam Tips:

a) विस्थापन के मुख्य कारण : भूमि अधिग्रहण, बाँध-निर्माण तथा उद्योग/खानें।

 

Question 5: ………… प्रकार के परिवार में सत्ता माता के हाथों में होती है।

Answer:

मातृसत्तात्मक

Exam Tips:

a) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : सही/गलत

Question 1: झूम कृषि जनजातियों के लोग करते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) झूम कृषि के नाम : भारत में झूमिंग, मैक्सिको में मिलपा, ब्राज़ील में रोका, मलेशिया में लडांग।

 

Question 2: गौंड जनजाति पंजाब में मिलती है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 3: भारत में सात जनजातियाँ हैं जिनकी जनसंख्या एक लाख से अधिक है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) एक लाख से अधिक जनसंख्या वाली सात जनजातियाँ : गोंड, भील, संथाल, मीना, उराओं, मुण्डा और खौंड।

 

Question 4: सत्ता के आधार पर परिवार के दो प्रकार होते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सही/गलत लिखते समय कथन का मूल तथ्य (सत्ता के आधार पर परिवार के दो प्रकार होते हैं) याद रखें।

 

Question 5: रहने के स्थान के आधार पर चार प्रकार के परिवार होते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सही/गलत लिखते समय कथन का मूल तथ्य (रहने के स्थान के आधार पर चार प्रकार के परिवार होते हैं) याद रखें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : एक शब्द/एक पंक्ति वाले प्रश्न

Question 1: भारत के किस भाग में सबसे अधिक जनजातियां रहती हैं?

Answer:

मध्य भारत और उत्तर पश्चिमी हिस्से में देश की सबसे अधिक जनजातियां रहती हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "भारत के किस भाग में सबसे अधिक जनजातियां रहती हैं"।

 

Question 2: जनजातियों के लोग कहाँ रहते है?

Answer:

जनजातियों के लोग हमारी सभ्यता से दूर जंगलों, पहाड़ों और घाटियों में रहते हैं।

Exam Tips:

a) "जनजातियों के लोग कहाँ रहते है" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 3: जनजातियों को किन अन्य नामों से जाना जाता है?

Answer:

उन्हें वन्यजाति, वनवासी, पहाड़ी, आदिम जाति, आदिवासी, जनजाति और अनुसूचित जनजाति जैसे नामों से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) "जनजातियों को किन अन्य नामों से जाना जाता है" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 4: संविधान में जनजातियों को किस नाम से जाना जाता है।

Answer:

संविधान में जनजातियों को अनुसूचित जनजातियों के नाम से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "संविधान में जनजातियों को किस नाम से जाना जाता है"।

 

Question 5: किसने जनजातियों को आदिवासी के स्थान पर अनुसूचित जनजाति का नाम दिया?

Answer:

डॉ० बी० आर० अंबेडकर ने उन्हें अनुसूचित जनजाति का नाम दिया था।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "किसने जनजातियों को आदिवासी के स्थान पर अनुसूचित जनजाति का ना"।

 

Question 6: शब्द जनजाति कहाँ से निकला है?

Answer:

शब्द जनजाति लातीनी भाषा के शब्द Tribus से बना है जिसका अर्थ है एक तिहाई।

Exam Tips:

a) "Tribe" शब्द लातीनी "tribus" से बना है जिसका अर्थ "एक तिहाई" माना जाता है।

 

Question 7: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जनजातियों का नाम दर्ज है?

Answer:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 में अनुसूचित जनजातियों का नाम दर्ज है।

Exam Tips:

a) संविधान के अनुच्छेद 342 में अनुसूचित जनजातियों की सूची का प्रावधान है; इसे अंक सहित याद रखें।

 

Question 8: नागा, खासी तथा टोडा जनजातियां कहां रहती हैं?

Answer:

नागा लोग नागालैंड में, खासी लोग असम में और टोडा लोग नीलगिरी पहाड़ियों में रहते हैं।

Exam Tips:

a) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 9: गोंड तथा भील लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं?

Answer:

गोंड लोग गोंडी भाषा और भील लोग भीली भाषा बोलते हैं।

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।
b) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 10: संथाल तथा मुण्डा जनजाति कौन-सी भाषा बोलते हैं?

Answer:

संथाल लोग संथाली भाषा और मुण्डा लोग मुण्डारी भाषा बोलते हैं।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) मुण्डा जनजाति की भाषा मुण्डारी है, देवता सिंगबोंगा और मुख्य पेशा कृषि।

 

Question 11: भारतीय जनसंख्या का कितना प्रतिशत जनजातियां हैं?

Answer:

2001 की जनगणना में जनजातियाँ भारत की जनसंख्या का लगभग 8.2% थीं (2011 में 8.6%)।

Exam Tips:

a) "भारतीय जनसंख्या का कितना प्रतिशत जनजातियां हैं" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 12: भारत के कौन-से राज्यों में जनजातियों की जनसंख्या सबसे अधिक तथा कम है?

Answer:

मिज़ोरम में जनजातियों की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक और गोवा में सबसे कम है।

Exam Tips:

a) पाठ्यपुस्तक के अनुसार मिज़ोरम में जनजातीय प्रतिशत सबसे अधिक और लक्षद्वीप में केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

 

Question 13: भारत के कौन-से केंद्र शासित प्रदेशों में जनजातियों की जनसंख्या अधिक तथा कम है?

Answer:

लक्षद्वीप में इनकी जनसंख्या सबसे अधिक और अण्डेमान व निकोबार में सबसे कम है।

Exam Tips:

a) पाठ्यपुस्तक के अनुसार मिज़ोरम में जनजातीय प्रतिशत सबसे अधिक और लक्षद्वीप में केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

 

Question 14: भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है तथा यह कहाँ मिलती है?

Answer:

संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है और यह पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड और ओडिशा में मिलती है।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 15: जनजातीय समाज में श्रम विभाजन किस आधार पर होता है?

Answer:

जनजातीय समाज में श्रम विभाजन आयु और लिंग के आधार पर होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "जनजातीय समाज में श्रम विभाजन किस आधार पर होता है"।

 

Question 16: जनजातीय समाज में किस प्रकार की आर्थिकता होती है?

Answer:

जनजातीय समाजों में निर्वाह व्यवस्था के साथ-साथ लेन-देन की व्यवस्था मौजूद होती है।

Exam Tips:

a) निर्वाह अर्थव्यवस्था में लोग केवल अपनी आवश्यकताएँ पूरी करते हैं, मुनाफा नहीं कमाते।

 

Question 17: किसने भारतीय जनजातियों को प्रजाति के आधार पर विभाजित किया है?

Answer:

सर हरबर्ट रिज़ले ने भारतीय जनजातियों को प्रजाति के आधार पर विभाजित किया है।

Exam Tips:

a) रिज़ले के सात प्रजातीय वर्ग : इण्डो-आर्यन, द्राविड़, मंगोल, आर्य-द्राविड़, मंगोल-द्राविड़, स्काइथो-द्राविड़, तुर्की-ईरानी।

 

Question 18: झूम कृषि के अलग-अलग नाम बताएं।

Answer:

झूम कृषि को भारत में झूमिंग, मैक्सिको में मिलपा, ब्राज़ील में रोका और मलेशिया में लडांण्ग के नाम से जाना जाता है।

Exam Tips:

a) झूम कृषि के नाम : भारत में झूमिंग, मैक्सिको में मिलपा, ब्राज़ील में रोका, मलेशिया में लडांग।

 

Question 19: भारत की उन सात जनजातियों के नाम बताएं जिनकी जनसंख्या एक लाख से अधिक है?

Answer:

गोंड, भील, संथाल, मीना, उराओं, मुण्डा और खौंड।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 20: गोंड जनजाति कहाँ मिलती है?

Answer:

गोंड जनजाति मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा में मिलता है।

Exam Tips:

a) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 21: गोंड जनजाति कौन-सी भाषा बोलती है?

Answer:

गोंड जनजाति गौंडी और छतीसगड़ी भाषा बोलती है।

Exam Tips:

a) गोंड जनजाति द्राविड़ समूह की मानी जाती है; भाषा गोंडी/छत्तीसगढ़ी और क्षेत्र मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा।

 

Question 22: भील जनजाति कहाँ पर मिलती है?

Answer:

भील जनजाति मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा आदि में मिलती है।

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 23: भील लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं तथा उनका महत्त्वपूर्ण त्योहार बताएं।

Answer:

भील लोग भीली भाषा बोलते हैं और होली उनका प्रमुख त्योहार है।

Exam Tips:

a) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 24: संथाल जनजाति कहाँ मिलती है?

Answer:

संथाल जनजाति बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और ओडिशा में मिलती है।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 25: संथाल लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं?

Answer:

संथाल लोग संथाली, उड़िया, बांग्ला और बिहार वाली हिंदी बोलते हैं।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 26: सत्ता के आधार पर कितने प्रकार की जनजातियां मिलती हैं?

Answer:

सत्ता के आधार पर दो प्रकार की जनजातियां मिलती हैं-पितृ सत्तात्मक और मातृसत्तात्मक।

Exam Tips:

a) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 27: रहने के स्थान के आधार पर कितने प्रकार की जनजातियां मिलती हैं?

Answer:

चार प्रकार की-पितृ स्थानीय, मातृ-स्थानीय, द्वि-स्थानीय व नवस्थानीय जनजातियां।

Exam Tips:

a) निवास के आधार पर परिवार चार प्रकार के हैं : पितृस्थानीय, मातृस्थानीय, द्विस्थानीय और नवस्थानीय।

 

Question 28: वंश के आधार पर कितने प्रकार की जनजातियां मिलती हैं?

Answer:

तीन प्रकार के-पितृ वंशी, मातृवंशी व द्विवंशी जनजातियां।

Exam Tips:

a) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 29: जनजातीय समाजों में विवाह के कितने प्रकार मिलते हैं?

Answer:

जनजातीय समाजों में विवाह करने के नौ प्रकार मिलते हैं।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाजों में विवाह के कितने प्रकार मिलते हैं" में तथ्य (नाम/संख्या/वर्ष) बिल्कुल सही लिखें।

 

Question 30: केन्द्रीय भारत में कौन-सी जनजातियाँ निवास करती हैं?

Answer:

गोंड, भील, संथाल, ओरायोन्स जैसी जनजातियाँ केन्द्रीय भारत में निवास करती है।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।
b) भील जनजाति : भाषा भीली, प्रमुख त्योहार होली, मुख्य पेशा कृषि और निवास मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि।

 

Question 31: जी०एस० घूर्ये ने जनजातियों को क्या नाम दिया था?

Answer:

जी०एस० घूर्ये ने जनजातियों को पिछड़े हिन्दू का नाम दिया था।

Exam Tips:

a) नामों का मिलान : घूर्ये - पिछड़े हिन्दू, महात्मा गांधी - गिरिजन, हट्टन - आदिम जनजाति, संविधान - अनुसूचित जनजाति।

 

Question 32: भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है तथा यह कहाँ पाई जाती है?

Answer:

संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है और यह पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड व ओडिशा में पाई जाती।

Exam Tips:

a) संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजाति है; बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व ओडिशा में मिलती है; प्रमुख त्योहार सोहराई और कन्या मूल्य की प्रथा याद रखें।

 

Question 33: जनजातीय समाज की एक विशेषता बताए।

Answer:

एक जनजाति परिवारों का एकत्र है जो एक साझे क्षेत्र में रहती है और जिसका एक साझा नाम व भाषा होती है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "जनजातीय समाज की एक विशेषता बताए"।

 

Question 34: किन्हीं दो मातृवंशीय जनजातियों के नाम बताएँ।

Answer:

गारो और खासी मातृवंशीय जनजातियां है।

Exam Tips:

a) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 35: जनजातियों की आर्थिकता की एक विशेषता बताएं।

Answer:

जनजातियों की अर्थव्यवस्था छोटे पैमाने पर जीविकोपार्जन और सामान्य तकनीक के प्रयोग से उनकी परिस्थितियाँ के अनुरूप होती है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में सीधा लिखें; विषय : "जनजातियों की आर्थिकता की एक विशेषता बताएं"।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: किन जनजातियों को अनुसूचित जनजाति कहा जाता है?

Answer:

हमारे देश भारत में बहुत सी जनजातियां अलग-अलग क्षेत्रों में रहती हैं। जिन जनजातियों के नाम संविधान की अनुसूची में दर्ज है और जो अपनी जनजातीय स्थिति को बना कर रख रहे हैं, उन्हें अनुसूचित जनजातियां कहा जाता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 2: जनजाति क्या होती है?

Answer:

जनजाति एक सामाजिक समूह होता है जो एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में प्राकृतिक स्थितियों में रहता है और जिसके लोगों के बीच सांस्कृतिक समानता और एकीकृत सामाजिक संगठन होता है। इनकी अपनी ही भाषा और धर्म होता है।

Exam Tips:

a) "जनजाति क्या होती है" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 3: अलग-अलग विद्वानों ने जनजातियों को कौन-सा नाम दिया है?

Answer:

वैसे तो जनजातियों को आदिवासी कहा जाता है। लेकिन जी० एस० घूर्ये ने इन्हें पिछड़े हिंदू कहा है। महात्मा गांधी ने इन्हें गिरीजन कहा है। जे० एच० हट्टन ने इन्हें आदिम जनजाति और भारतीय संविधान में इन्हें अनुसूचित जनजाति कहा गया है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 4: संविधान के अनुच्छेद 342 के अनुसार अनुसूचित जनजाति की क्या विशेषताएं हैं?

Answer:

आदिम विशेषताएं
भौगोलिक अलगपन
विशेष संस्कृति
नज़दीक के समूहों से सम्पर्क करने में शर्म
आर्थिक रूप से पिछड़े हुए।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 20 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) संविधान के अनुच्छेद 342 में अनुसूचित जनजातियों की सूची का प्रावधान है; इसे अंक सहित याद रखें।

 

Question 5: जनजातीय समाज की दो विशेषताएं बताएं।

Answer:

जनजातीय समाज एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में रहता है जिसे हम परिवारों का समूह भी कह सकते हैं।
हर जनजाति की अपनी ही एक विशेष संस्कृति, भाषा और धर्म होता है। वह किसी को भी अपने मामले में दखल नहीं देने देते।

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज की दो विशेषताएं बताएं" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 6: मुखियापन का क्या अर्थ है?

Answer:

हर जनजाति की अपनी एक राजनीतिक व्यवस्था होती है जिसका मुखिया शारीरिक शक्ति, आयु अथवा तजुर्बे के आधार पर चुना जाता है। मुखिया के पास निरंकुश शक्तियां होती हैं और उसका निर्णय अन्तिम होता है। जनजाति के सभी सदस्य उसके निर्णय को मानते हैं।

Exam Tips:

a) "मुखियापन का क्या अर्थ है" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय राजनीति में मुखिया (Headman) और बुज़ुर्गों की कौंसिल का महत्त्व याद रखें; निर्णय बहुमत से होते हैं।

 

Question 7: निर्वाह अर्थव्यवस्था क्या होती है?

Answer:

जनजातियों की अर्थव्यवस्था निर्वाह पर आधारित होती है और वहाँ के उत्पादन के साधन शिकार, मछली पकड़ना, एकत्र करना व जंगली उत्पाद होते हैं। वह कुछ भी बचा कर नहीं रखते और जो कुछ भी एकत्र करते हैं, खत्म कर देते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी अर्थव्यवस्था परिवर्तित हो रही है।

Exam Tips:

a) "निर्वाह अर्थव्यवस्था क्या होती है" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) निर्वाह अर्थव्यवस्था में लोग केवल अपनी आवश्यकताएँ पूरी करते हैं, मुनाफा नहीं कमाते।

 

Question 8: जनजातियों में श्रम विभाजन किस प्रकार का होता है?

Answer:

जनजातीय समाजों में श्रम विभाजन आयु और लिंग के आधार पर होता है। इन समाजों में विशेषीकरण नहीं पाया जाता जैसे कि आजकल के आधुनिक समाजों में मिलता है। सभी इकट्ठे मिलकर शिकार करते हैं और चीजें एकत्र करते हैं। स्त्रियां घरों की देखभाल करती है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 9: द्राविड़ प्रकार की जनजातियों के बारे में बताएं।

Answer:

इस प्रकार की जनजातियां पश्चिम बंगाल की गंगा घाटी से लेकर श्रीलंका तक फैली हुई हैं जिसमें चेन्नई, हैदराबाद, मध्य भारत और छोटा नागपुर के इलाके शामिल हैं। इन्हें भारत के मूल निवासी भी कहा जाता है। इनका रंग काला, काली आँखें, लंबा सिर और चौड़ा नाक होता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 10: बी० के० राए ने जनजातियों का क्या वर्गीकरण दिया है?

Answer:

वह जनजातियां जो हिंदू सामाजिक व्यवस्था में शामिल हो चुके हैं।
वह जनजातियां जो हिंदू सामाजिक व्यवस्था की तरफ सकारात्मक झुकाव रखती हैं।
वह जनजातियां जो हिंदू सामाजिक व्यवस्था की तरफ नकारात्मक झुकाव रखती हैं।
वह जनजातियां जो हिंदू सामाजिक व्यवस्था से पूरी तरह ही अलग हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) एल०पी० विद्यार्थी और बी०के० राय ने एकीकरण के आधार पर जनजातियों को चार वर्गों में बाँटा।

 

Question 11: पितृसत्तात्मक जनजाति का क्या अर्थ है?

Answer:

वह परिवार जिसमें पिता की सत्ता चलती है और परिवार पिता की आज्ञा मानता है। वंश पिता के नाम से चलता है और पिता की सम्पत्ति पुत्रों को मिलती है। घर का मुखिया पिता होता है और यह एक विवाही परिवार होता है। पिता की प्रधानता के कारण इसे पितृसत्तात्मक कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "पितृसत्तात्मक जनजाति का क्या अर्थ है" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पितृसत्तात्मक परिवार में सत्ता, वंश और सम्पत्ति पिता के पक्ष से चलती है।

 

Question 12: मातृसत्तात्मक जनजाति का क्या अर्थ है?

Answer:

वह जनजाति जिसमें माता की सत्ता चलती है और परिवार माता के अनुसार चलता है। वंश माता के नाम से चलता है और सम्पत्ति माता से पुत्री को प्राप्त होती है। घर की मुखिया माता होती है। माता की प्रधानता के कारण इसे मातृसत्तात्मक कहते हैं।

Exam Tips:

a) "मातृसत्तात्मक जनजाति का क्या अर्थ है" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 13: जनजातीय समाजों में आजकल कौन-से मुद्दे प्रमुख हैं?

Answer:

इन समाजों में आजकल दो प्रमुख मुद्दे हैं-वनों का कटाव व विस्थापन। वनों को काटा जा रहा है जिस वजह से इनके रोज़गार के साधन खत्म हो रहे हैं। दूसरा है इन्हें इनके मूल स्थानों से उजाड़ कर नए स्थानों पर बसाया जा रहा है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 40 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : कबीला
अथवा
जनजाति।

Answer:

कबीला अथवा जनजाति व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जो हमारी सभ्यता से दूर पहाड़ों, जंगलों, घाटियों आदि में आदिम और प्राचीन अवस्था में रहता है। यह समूह एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में रहता है जिसकी अपनी ही अलग भाषा, अपनी संस्कृति, अपना ही धर्म होता है। यह समूह अन्तर्वैवाहिक समूह होते हैं और प्यार, पेशे और उद्योगों के विषय में कुछ नियमों की पालना करते हैं। ये लोग हमारी संस्कृति, सभ्यता और समाज से पूरी तरह ही अलग होते हैं। अलग-अलग कबीले अपनी सामाजिक संरचना, भाषा, संस्कृति आदि जैसे कई पक्षों के आधार पर एक-दूसरे से अलग होते हैं।

Exam Tips:

a) "कबीला" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 2: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : कबाइली समाज।
अथवा
जनजाति समाज।

Answer:

जनजाति एक ऐसा समूह है जो हमारी सभ्यता, संस्कृति से दूर पहाड़ों, जंगलों, घाटियों आदि में आदिम और प्राचीन अवस्था में रहता है। इन कबीलों में पाए जाने वाले समाज को कबाइली समाज कहा जाता है। जनजातीय समाज वर्गहीन समाज होता है। इसमें किसी प्रकार का स्तरीकरण नहीं पाया जाता है। प्राचीन समाजों में जनजातीय को बहुत ही महत्त्वपूर्ण सामाजिक समूह माना जाता था। जनजातीय समाज की ज्यादातर जनसंख्या पहाड़ों अथवा जंगली इलाकों में पाई जाती है। यह समाज आमतौर पर स्वनिर्भर होते हैं जिनका अपने ऊपर नियन्त्रण होता है और यह किसी के भी नियन्त्रण से दूर होते हैं। कबाइली समाज, शहरी समाजों और ग्रामीण समाजों की संरचना और संस्कृति से पूरी तरह ही अलग होते हैं।

Exam Tips:

a) "कबाइली समाज" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 3: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जनजाति की दो परिभाषाएं।

Answer:

(i) इम्पीरियल गजेटियर आफ इंडिया (Imperial Gazeteer of India) के अनुसार, “जनजाति परिवारों का एक ऐसा समूह होता है जिसका एक नाम होता है, इसके सदस्य एक ही भाषा बोलते हैं तथा एक ही भू-भाग में रहते हैं तथा अधिकार रखते हैं या अधिकार रखने का दावा करते हैं तथा जो अन्तर्वैवाहिक हों चाहे अब न हों।”
(ii) डी० एन० मजूमदार (D. N. Majumdar) के अनुसार, “एक जनजाति, परिवार अथवा परिवार समूहों का एक ऐसा समूह एकत्र होता है जिसका एक नाम होता है। इसके सदस्य एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं तथा प्यार, पेशे तथा उद्योगों के विषय में कुछ नियमों की पालना करते हैं तथा उन्होंने आपसी आदान-प्रदान तथा फर्जी की पारस्परिकता की एक अच्छी तरह जांच की हुई व्यवस्था विकसित कर ली है।”

Exam Tips:

a) "जनजाति की दो परिभाषाएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 4: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जनजातीय समाज की चार विशेषताएं।

Answer:

कबीला कई परिवारों का समूह होता है जिसमें साझा उत्पादन होता है और उस उत्पादन से वह अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करते हैं।
जनजातियों के लोग एक साझे भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं और एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहने के कारण यह बाकी समाज से अलग होते और रहते हैं।
हर जनजातीय की साझी भाषा और अलग-अलग नाम होता है जिसके कारण यह एकदूसरे से अलग होते हर जनजातीय के रहने-सहने के ढंग, धर्म, भाषा, टैबू आदि एक-दूसरे से अलग होते हैं जिसके कारण इनकी संस्कृति ही अलग-अलग होती है। ..

Exam Tips:

a) "जनजातीय समाज की चार विशेषताएं" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 5: कबीला एक साझे भौगोलिक क्षेत्र में रहता है। स्पष्ट करें।

Answer:

जनजातीय के लोग एक साझे भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहने के कारण यह बाकी समाज से अलग होते हैं और रहते हैं। यह और समाज की पहुंच से बाहर होते हैं। क्योंकि इनकी अलग संस्कृति होती है और यह किसी बाहर वाले का दखल पसन्द नहीं करते। इसलिए यह बाकी समाज से कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। इनका अपना अलग ही एक संसार होता है। इनमें सामुदायिक भावना पाई जाती है क्योंकि यह साझे भू-भाग में रहते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 6: जनजाति एक खण्डात्मक समाज होता है। कैसे?

Answer:

हर जनजाति समाज दूसरे जनजातीय समाज से कई आधारों पर जैसे कि खाने पीने के ढंगों, भाषा, भौगोलिक क्षेत्र आदि के आधार पर अलग होता है। यह कई आधारों पर एक-दूसरे से अलग होने के कारण एकदूसरे से अलग होते हैं और एक-दूसरे का दखल भी पसन्द नहीं करते। इनमें किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं पाया जाता है। इसी कारण इनको खण्डात्मक समाज भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 70 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 7: जनजातीय समाजों की आर्थिक संरचना के बारे में बताएं।

Answer:

हर जनजाति के पास अपनी ही भूमि होती है जिस पर वह ज्यादातर झूम कृषि और स्थानान्तरित कृषि करते हैं। वह केवल अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करना चाहते हैं जिसके कारण उनका उत्पादन भी सीमित होता है। वह चीज़ों को इकट्ठा नहीं करते जिसके कारण उनमें सम्पत्ति इकट्ठी करने की भावना नहीं होती है। इसी कारण ही जनजातीय समाज में कोई वर्ग नहीं होते हैं। हर वस्तु पर सभी का बराबर अधिकार होता है और इन समाजों में कोई उच्च अथवा निम्न नहीं होता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 8: जनजातीय समाज के सामाजिक जीवन के बारे में बताएं।

Answer:

जनजातीय समाजों में जीवन बहुत ही साधारण और एकता से भरपूर होता है। यह आर्थिक, धार्मिक, शैक्षिक अथवा मनोरंजक भागों में नहीं बंटा हुआ होता जोकि आधुनिक समाजों में हर व्यक्ति को कई भूमिकाएं निभाने के लिए बाध्य करता है। जनजातीय समाजों में सामाजिक अन्तक्रिया प्राथमिक समूहों वाली होती है। समाज की व्यवस्था परम्पराओं और रूढ़ियों पर निर्भर करती है न कि जनजातीय नेताओं की शक्ति पर सज़ा देने का ढंग आमतौर पर समूह से निकाल देना होता है न कि शारीरिक सज़ा देना। बच्चों का समाजीकरण परिवार में रोज़ाना जीवन की आपसी अन्तक्रियाओं से हो जाता है। यह समाज आकार में छोटे और अन्तर्वैवाहिक होते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 9: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : प्रजातीय आधार पर जनजातियों का विभाजन।

Answer:

मजूमदार और मदान के अनुसार भारत के जनजातियों को भौगोलिक विस्तार के आधार पर तीन भागों में बांटा जा सकता है और वे हैं-
पूर्वोत्तर क्षेत्र
मध्यवर्तीय क्षेत्र
दक्षिणी क्षेत्र। इन तीन क्षेत्रों में तीन विशेष प्रकार के प्रजातीय तत्त्व मिलते हैं चाहे इनका कोई कठोर विभाजन नहीं किया जा सकता। ये तीन प्रजातीय हैं
(i) मंगोल (Mangoloid) (ii) आदि आग्नेय (Proto-Austroloid) (iii) नीग्रिटो (Negrito)।

Exam Tips:

a) "प्रजातीय आधार पर जनजातियों का विभाजन" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 10: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : भौगोलिक आधार पर जनजातियों का विभाजन।

Answer:

डॉ० वी० एस० गुहा (Dr. V.S. Guha) ने भारतीय जनजातियों को तीन भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा हैउत्तर और उत्तर पूर्वी क्षेत्र-यह क्षेत्र लेह और शिमला के पूर्व मेलुशाई पर्वत तक फैला है जिसे हिमाचल, पूर्वी पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी कश्मीर, असम के पहाड़ी क्षेत्र शामिल हैं। इनमें प्रमुख जनजातियां गद्दी, नागा, कुकी, खासी, थारू, भूटिया आदि हैं।
मध्यवर्तीय क्षेत्र-इस क्षेत्र में गंगा के दक्षिण और कृष्णा नदी के उत्तर के बीच का विंध्याचल, सतपुडा के प्राचीन पठारों और पहाड़ों की पट्टी का क्षेत्र है। इसमें मुण्डा, भील, संथाल, हो, चंचु आदि जनजातीय आते हैं।
दक्षिणी क्षेत्र-इसमें कृष्णा नदी के दक्षिण की तरफ का सम्पूर्ण क्षेत्र आता है। पुलयन, मलायन, चेंचु, टोडा, कोटा आदि जनजातियां इस क्षेत्र में होती हैं।

Exam Tips:

a) "भौगोलिक आधार पर जनजातियों का विभाजन" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 120 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) डॉ० वी०एस० गुहा के अनुसार जनजातियाँ तीन भौगोलिक क्षेत्रों में हैं : उत्तर/उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्तीय और दक्षिणी।

 

Question 11: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : भाषा के आधार पर जनजातियों का विभाजन।

Answer:

भारत में मिलने वाली भाषाओं को चार मुख्य हिस्सों में बांटा जा सकता है :
इण्डो यूरोपियन अथवा आर्यन भाषाएं -पंजाबी, हिन्दी, बंगाली, गुजराती, उड़िया आदि भाषाएं इसमें आती हैं।
द्रविड़ भाषा परिवार-इसमें तेलुगू, मलयालम, तमिल, कन्नड़ आदि भाषाएं आती हैं। आस्ट्रिक भाषा परिवार-इसमें भुण्डा, कोल आदि भाषाएं आती हैं।
चीनी-तिब्बती भाषाएं (Tibeto-Chinese Languages)—भारत के कुछ जनजातीय लोग इन भाषाओं का प्रयोग करते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 60 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय भाषाओं के चार वर्ग : इण्डो-यूरोपियन (आर्यन), द्राविड़, आस्ट्रिक और चीनी-तिब्बती।

 

Question 12: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : बहुपत्नी विवाह।

Answer:

जब एक पुरुष का विवाह दो अथवा अधिक स्त्रियों से होता है तो इस प्रकार के विवाह को बहुपत्नी विवाह कहते हैं। इस प्रकार के विवाह को प्राचीन समय में समाज में मान्यता प्राप्त थी। लुशाई, टोडा, गोंड, नागा आदि जनजातियों में यह विवाह प्रचलित था। यह दो प्रकार का होता है। प्रतिबन्धित बहुपत्नी विवाह में व्यक्ति सीमित संख्या में ही पत्नियां रख सकता है और वह उस सीमा से आगे नहीं बढ़ सकता है। अप्रतिबन्धित बहुपत्नी विवाह में वह जितना चाहे मर्जी पत्नियां रख सकता है। उस पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होता है।

Exam Tips:

a) "बहुपत्नी विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहुपत्नी विवाह के दो रूप हैं : प्रतिबन्धित और अप्रतिबन्धित।

 

Question 13: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : बहुपति विवाह।

Answer:

जैसे कि नाम से ही पता चलता है कि इस प्रकार के विवाह में एक पत्नी के कई पति होते हैं जैसे कि महाभारत में द्रोपदी के पांच पति थे। खस, टोडा, कोट आदि जनजातियों में इस प्रकार का विवाह पाया जाता है। कपाड़िया के अनुसार, “बहुपति विवाह एक ऐसी संस्था है, जिसमें एक स्त्री के एक ही समय में एक से अधिक पति होते हैं अथवा इस प्रथा के अनुसार सभी भाइयों की सामूहिक रूप से एक पत्नी अथवा कई पत्नियां होती हैं।” यह दो प्रकार का होता है-भ्रातृ बहुपति विवाह और गैर-भ्रातृ बहुपति विवाह।

Exam Tips:

a) "बहुपति विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहुपति विवाह दो प्रकार का है : भ्रातृ व गैर-भ्रातृ; खस और टोडा जनजातियों के उदाहरण याद रखें।

 

Question 14: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : भ्रातृ बहुपति विवाह।

Answer:

विवाह की इस प्रथा के अनुसार एक स्त्री के कई पति होते हैं और वह आपस में भाई होते हैं। बड़ा भाई बच्चों का पिता समझा जाता है और छोटे भाई बड़े भाई की आज्ञा के बिना अपनी पत्नी से सम्बन्ध स्थापित नहीं कर सकते। खस जनजाति में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है यदि कोई और भाई कहीं और विवाह करवाता है तो उसकी पत्नी भी सभी भाइयों की पत्नी होती है। यदि विवाह के बाद कोई भाई जन्म लेता है तो उसको भी उस स्त्री का पति समझा जाता है।

Exam Tips:

a) "भ्रातृ बहुपति विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहुपति विवाह दो प्रकार का है : भ्रातृ व गैर-भ्रातृ; खस और टोडा जनजातियों के उदाहरण याद रखें।

 

Question 15: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : गैर भ्रातृ बहुपति विवाह।

Answer:

इस प्रकार के विवाह में स्त्री के सभी पति आपस में भाई नहीं होते बल्कि एक-दूसरे से दूर अलग- अलग स्थानों पर रहते हैं। पत्नी एक निश्चित समय के लिए अलग-अलग पतियों के पास जाकर रहती है। उस निश्चित समय के दौरान कोई और पति पत्नी से सम्बन्ध कायम नहीं कर सकता है। पत्नी के गर्भवती होने के समय यदि कोई पति उसे तीर कमान भेंट करता है तो उसको बच्चे का पिता समझा जाता है।

Exam Tips:

a) "गैर भ्रातृ बहुपति विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) बहुपति विवाह दो प्रकार का है : भ्रातृ व गैर-भ्रातृ; खस और टोडा जनजातियों के उदाहरण याद रखें।

 

Question 16: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : खरीद द्वारा विवाह।

Answer:

कई जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। इस प्रकार के विवाह में दुल्हन का मूल्य पैसे अथवा फसल के रूप में दिया जाता है। चाहे इस प्रकार के विवाह में दुल्हन को खरीदा जाता है लेकिन इसको खरीद फ़रोख्त का साधन नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि इसमें तो एक प्रकार से लड़की के माता-पिता को लड़की को पालने और बड़ा करने का मुआवजा दिया जाता है। संथाल, हो, नागा, मुण्डा, ऊराओं आदि जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "खरीद द्वारा विवाह" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) दुल्हन मूल्य/खरीद विवाह संथाल, हो, नागा, मुण्डा व उराओं जैसी जनजातियों में प्रचलित है।

 

Question 17: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : विनिमय द्वारा विवाह।

Answer:

इस प्रकार का विवाह दुल्हन के मूल्य को देने से बचने के लिए सामने आया था। कई जनजातियों में दुल्हन का मूल्य इतना अधिक होता है कि व्यक्ति उस मूल्य को दे नहीं सकता है। इसी कारण दो घर आपस में स्त्रियों का लेनदेन (Exchange) कर लेते हैं। व्यक्ति पत्नी के लिए अपनी बहन अथवा घर की किसी स्त्री को विनिमय के रूप में दे देता है। भारतीय हिन्दू समाज में भी इस प्रकार का विवाह प्रचलित था।

Exam Tips:

a) "विनिमय द्वारा विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 18: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : अपहरण द्वारा विवाह।

Answer:

कई जनजातीय समाजों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। पहले तो यह नियम प्रचलित होता था कि विवाह के लिए माता-पिता सहमति दे देते थे लेकिन समय के साथ-साथ विचार बदल रहे हैं। यदि विवाह के लिए मातापिता सहमति नहीं देते हैं तो लड़की को अपहरण करने का ढंग ही बच जाता है। बाद में दोनों घरों के बुजुर्ग उनके विवाह के लिए मान जाते हैं। ऊँचा दुल्हन मूल्य भी इस प्रकार के विवाह का एक कारण है।

Exam Tips:

a) "अपहरण द्वारा विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 19: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : सेवा द्वारा विवाह।

Answer:

इस प्रकार के विवाह को खरीद विवाह का ही एक रूप कह सकते हैं। कई बार निर्धन व्यक्ति दुल्हन का मूल्य नहीं दे सकते लेकिन वह विवाह भी करवाना चाहते हैं। इसलिए लड़का-लड़की के मातापिता के पास कुछ समय के लिए नौकरी करता है और कुछ समय बाद लड़की के माता-पिता दोनों के विवाह को स्वीकृति दे देता है। लड़के को ही पुत्र के सारे उत्तरदायित्व पूर्ण करने पड़ते हैं। लड़की का पिता ही लड़के के रहने-सहने और खाने-पीने का प्रबन्ध करता है। मुण्डा, ऊराओं, बोंगा आदि जनजातियों में यह विवाह प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "सेवा द्वारा विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) सेवा विवाह में लड़का कुछ समय ससुराल में सेवा करता है; मुण्डा, उराओं और बोंगा के उदाहरण दें।

 

Question 20: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : आज़माइश विवाह।

Answer:

इस प्रकार के विवाह का मुख्य उद्देश्य लड़के लड़की को आपस में एक-दूसरे को समझने का पूर्ण मौका प्रदान करना है। इस प्रकार के विवाह में लड़का लड़की के घर जाकर रहता है और लड़कालड़की को आपस में मिलने और बात करने की आज्ञा होती है। यदि कुछ दिन लड़की के घर रहने के बाद अर्थात् आज़माइश करने के बाद लड़के को यह लगता है कि दोनों का स्वभाव मिलता है तो दोनों का विवाह हो जाता है नहीं तो लड़का लड़की के पिता को मुआवजे के रूप में कुछ पैसा देकर चला जाता है। कुकी जनजाति में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "आज़माइश विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) आज़माइश/परख विवाह में पहले लड़का-लड़की साथ रहकर स्वभाव परखते हैं; कुकी जनजाति में आज़माइश विवाह मिलता है।

 

Question 21: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : अयोग्य दखल द्वारा विवाह।

Answer:

इस प्रकार के विवाह में लड़की प्यार की शरण लेती है। लड़की किसी ऐसे जवान व्यक्ति से विवाह करने की इच्छा रखती है जो विवाह के लिए राजी नहीं होता है। इसलिए लड़की की बेइज्जती होती है। उसको कठोर व्यवहार और तानों का सामना करना पड़ता है। उसको पीटा जाता है, खाना नहीं दिया जाता और बाहर भी रखा जाता है। लेकिन यदि फिर भी लड़की अपना इरादा नहीं बदलती तो उसका विवाह उस व्यक्ति से करना ही पड़ता है।

Exam Tips:

a) "अयोग्य दखल द्वारा विवाह" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 22: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : आपसी सहमति द्वारा विवाह।

Answer:

कई जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। इसको राजी खुशी का विवाह भी करते हैं। लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ घर से भाग जाती है और जब तक माता-पिता उनके विवाह को मान्यता नहीं दे देते हैं, वह वापिस नहीं आती है। इस प्रकार का विवाह सभी समाजों में प्रचलित है।

Exam Tips:

a) "आपसी सहमति द्वारा विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 60 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 23: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : परख द्वारा विवाह।

Answer:

इस प्रकार के विवाह में लड़के और लड़की को कुछ समय तक लड़की के घर इकट्ठा रहने की आज्ञा मिल जाती है। यदि वह एक-दूसरे को पसन्द करते हैं तो उनके माता-पिता उनका विवाह कर देते हैं। लेकिन यदि उनको एक-दूसरे का स्वभाव ठीक नहीं लगता है तो वह अलग हो जाते हैं लेकिन लड़के को लड़की के पिता को कुछ मुआवज़ा देना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "परख द्वारा विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 60 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) आज़माइश/परख विवाह में पहले लड़का-लड़की साथ रहकर स्वभाव परखते हैं; कुकी जनजाति में आज़माइश विवाह मिलता है।

 

Question 24: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : टोटम बहिर्विवाह।

Answer:

टोटम बहिर्विवाह के नियम के अनुसार एक टोटम की पूजा करने वाले आपस में विवाह नहीं करवा सकते हैं। टोटम का अर्थ है कि लोग किसी पौधे अथवा जानवर को अपना देवता मान लेते हैं। इस प्रकार का नियम भारत के जनजातीय समाजों में पाया जाता है जिसमें व्यक्ति अपने टोटम से बाहर विवाह करवाता है।

Exam Tips:

a) "टोटम बहिर्विवाह" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 60 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) टोटम किसी पवित्र पशु/पौधे को कहते हैं; टोटम बहिर्विवाह में एक टोटम वाले आपस में विवाह नहीं करते।

 

Question 25: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : पितृ स्थानीय परिवार।

Answer:

इस प्रकार के परिवार में लड़की विवाह के उपरान्त अपने पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर जाकर रहने लग जाती है और पति के माता-पिता व पति के साथ वहीं घर बसाती है। इस प्रकार के परिवार आमतौर पर हर समाज में मिल जाते हैं।

Exam Tips:

a) "पितृ स्थानीय परिवार" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) निवास के आधार पर परिवार चार प्रकार के हैं : पितृस्थानीय, मातृस्थानीय, द्विस्थानीय और नवस्थानीय।

 

Question 26: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : नव स्थानीय परिवार।

Answer:

इस प्रकार के परिवार पहली दोनों किस्मों से भिन्न हैं। इसमें पति-पत्नी कोई भी एक-दूसरे के पिता के घर जाकर नहीं रहते, बल्कि वह किसी और स्थान पर जाकर नया घर बसाते हैं। इसलिए इसको नव स्थानीय परिवार कहते हैं। आजकल के औद्योगिक समाज में इस तरह के परिवार आम पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) "नव स्थानीय परिवार" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 50 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) निवास के आधार पर परिवार चार प्रकार के हैं : पितृस्थानीय, मातृस्थानीय, द्विस्थानीय और नवस्थानीय।

 

Question 27: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : पितृसत्तात्मक व्यवस्था।

Answer:

जैसे कि नाम से ही ज्ञात होता है कि इस प्रकार के परिवारों की सत्ता या शक्ति पूरी तरह से पिता के हाथ में होती है। परिवार के सम्पूर्ण कार्य पिता के हाथ में होते हैं। वह ही परिवार का कर्त्ता होता है। परिवार के सभी छोटे या बड़े कार्यों में पिता का ही कहना माना जाता है। परिवार के सभी सदस्यों पर पिता का ही नियन्त्रण होता है। इस तरह का परिवार पिता के नाम पर ही चलता है। पिता के वंश का नाम पुत्र को मिलता है व पिता के वंश का महत्त्व होता है। आजकल इस प्रकार के परिवार मिलते हैं।

Exam Tips:

a) "पितृसत्तात्मक व्यवस्था" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 100 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पितृसत्तात्मक परिवार में सत्ता, वंश और सम्पत्ति पिता के पक्ष से चलती है।

 

Question 28: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : मातृसत्तात्मक परिवार।

Answer:

जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है कि परिवार में सत्ता या शक्ति माता के हाथ में ही होती है। बच्चों पर माता के रिश्तेदारों का अधिकार अधिक होता है न कि पिता के रिश्तेदारों का। स्त्री ही मूल पूर्वज मानी जाती है। सम्पत्ति का वारिस पुत्र नहीं बल्कि मां का भाई या भान्जा होता है। परिवार मां के नाम से चलता है। इस प्रकार के परिवार भारत में कुछ जनजातियों में जैसे गारो, खासी आदि में मिल जाते हैं।

Exam Tips:

a) "मातृसत्तात्मक परिवार" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) गारो और खासी मातृवंशीय/मातृसत्तात्मक जनजातियाँ हैं; वंश और सम्पत्ति माता के पक्ष से चलती है।

 

Question 29: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : कन्या मूल्य
अथवा
दुल्हन मूल्य।

Answer:

इस प्रकार का विवाह जनजातीय समाजों में पाया जाता है। इसमें व्यक्ति को किसी लड़की को अपनी पत्नी बनाने के लिए उसका मूल्य उसके पिता को देना पड़ता है क्योंकि उन्होंने उसका पालन-पोषण करके उसे बड़ा किया है। दुल्हन का मूल्य लड़की के पिता की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर निर्भर होता है। यदि एक व्यक्ति कन्या का मूल्य नहीं चुका सकता तो कई व्यक्ति मिलकर उसका मूल्य चुकाते हैं। इसी कारण वह लड़की उन सभी व्यक्तियों की पत्नी होती है।

Exam Tips:

a) "कन्या मूल्य" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 80 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) दुल्हन मूल्य/खरीद विवाह संथाल, हो, नागा, मुण्डा व उराओं जैसी जनजातियों में प्रचलित है।

 

Question 30: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : मुखिया।

Answer:

प्राचीन राजनीतिक प्रशासन में सबसे ऊँचा पद होता है मुखिया का। यह पैतृक भी हो सकता है और किसी प्रकार से भी प्राप्त हो सकता है। कई बार ये लोगों द्वारा चुना जाता है। कई जनजातीय समाजों में दो मुखिया होते हैंपहला शान्ति से संबंधित मुखिया (Peace Chief) और दूसरा होता है लड़ाई से संबंधित मुखिया (War Chief)। शान्ति से संबंधित मुखिया जनजातीय कौंसिल का भी सरदार होता है जो आन्तरिक सम्बन्धों को नियमित भी करता है। यह अपराध से संबंधित कुछ मामलों का भी निपटारा करता है। कई जनजातियों में यह निश्चित समय के लिए भी चुना जाता है। लड़ाई से संबंधित मुखिया लड़ाई के समय दिशा-निर्देश देता है। यह स्थिति किसी भी ऐसे व्यक्ति को दी जा सकती है जिसमें लड़ाई से संबंधित मामले निपटाने की दक्षता हो।

Exam Tips:

a) "मुखिया" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 130 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय राजनीति में मुखिया (Headman) और बुज़ुर्गों की कौंसिल का महत्त्व याद रखें; निर्णय बहुमत से होते हैं।

 

Question 31: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : Headman.।

Answer:

जनजातीय समाजों के राजनीतिक संगठन में सबसे प्राचीन पद Headman का होता है। Headman का पद आमतौर पर पैतृक, सम्मानदायक और प्रभावशाली होता है। वह अपने समूह से संबंधित सभी मामलों का ध्यान रखता है और हर मौके पर दिशा-निर्देश देता है। कई समाजों में तो वह शिकार के समय भी नेतृत्व करता है। वह सभी प्रकार के मसलों को निपटाता है और उसके निर्णय का सम्मान किया जाता है। कई बार वह निरंकुश (despot) हो जाता है लेकिन आमतौर पर वह एक लोकतान्त्रिक प्रशासक होता है।

Exam Tips:

a) "Headman." का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय राजनीति में मुखिया (Headman) और बुज़ुर्गों की कौंसिल का महत्त्व याद रखें; निर्णय बहुमत से होते हैं।

 

Question 32: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : कौंसिल।

Answer:

जनजातीय समाजों के राजनीतिक प्रशासन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बुजुर्गों की कौंसिल होता है। यह सभी प्रकार के जनजातीय समाजों में पायी जाती है क्योंकि किसी भी जनजातीय समाज में जनजातियों प्रशासन को एक व्यक्ति नहीं चला सकता है। यहां तक कि निरंकुश राजा को भी सलाहकारों की मदद की ज़रूरत पड़ती है। कई जनजातियों में तो यह कौंसिल मुखिया अथवा राजा की मृत्यु के पश्चात् नए मुखिया अथवा राजा का भी चुनाव करती है। कौंसिल के ज्यादातर सदस्य समाज के बड़े बुजुर्ग होते हैं। कौंसिल में सभी निर्णय बहुमत से लिए जाते हैं। कौंसिल का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य जटिल मामलों में मुखिया को सलाह देने का होता है। कौंसिल को गांव, जनजातीय अथवा गोत्र के आधार पर निर्मित किया जाता है। गोत्र की कौंसिल में हर उपसमूह के प्रतिनिधि को लिया जाता है। दूसरी कौंसिलें भी इसी प्रकार ही चुनी जाती हैं। कई जनजातियों में कौंसिल के सदस्य चुने जाते हैं।

Exam Tips:

a) "कौंसिल" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 150 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय राजनीति में मुखिया (Headman) और बुज़ुर्गों की कौंसिल का महत्त्व याद रखें; निर्णय बहुमत से होते हैं।

 

Question 33: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जनजातीय अर्थव्यवस्था।

Answer:

जनजातीय अर्थव्यवस्था अभी अपनी आरम्भिक अवस्था में ही है। हर समाज में लोगों की आवश्यकताएं बढ़ती रहती हैं लेकिन जनजातीय अर्थव्यवस्था में लोगों की आवश्यकता सीमित ही होती है। इन आवश्यकताओं के सीमित होने के कारण ये लोग अपनी आवश्यकताएं अपने इर्दगिर्द से ही पूर्ण कर लेते हैं। जनजातीय अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषता निजी परिश्रम है अर्थात् हर व्यक्ति को अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। ये लोग शिकार करके, भोजन इकट्ठा करके और कृषि करके अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करते हैं। इस प्रकार जनजातीय अर्थव्यवस्था आरम्भिक अवस्था में ही है।

Exam Tips:

a) "जनजातीय अर्थव्यवस्था" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 34: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : मजूमदार द्वारा जनजातीय अर्थव्यवस्था का किया गया विभाजन।

Answer:

मजूमदार ने जनजातीय अर्थव्यवस्था को पेशों के आधार पर 8 भागों में बांटा है :(i) जंगलों में रहने वाली श्रेणी।
(ii) पहाड़ों पर कृषि करने वाली श्रेणी।
(iii) समतल भूमि पर कृषि करने वाली श्रेणी।
(iv) कारीगर वर्ग।
(v) पशुपालक श्रेणी।
(vi) लोक कलाकार श्रेणी।
(vii) किसान श्रेणी।
(viii) नौकरी पेशा श्रेणी।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर के बिंदुओं को क्रमांक (1, 2, 3 ...) देकर अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 35: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : भोजन इकट्ठा करने वाले तथा शिकारी कबीले।

Answer:

कई जनजातीय दूर-दूर के जंगलों और पहाड़ों में रहते हैं। चाहे यातायात के साधनों के कारण कई जनजातीय मुख्य धारा में आ मिले हैं और उन्होंने कृषि के कार्यों को अपना लिया है लेकिन कई कबीले ऐसे भी हैं जो अभी भी भोजन इकट्ठा करके और शिकार करके ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। वह जड़ें, फल, शहद आदि इकट्ठा करते हैं और छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। कुछ जनजातीय कई चीज़ों का विनिमय भी करते हैं। इस प्रकार वह कृषि के न होते हुए भी अपनी आवश्यकताएं पूर्ण कर लेते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 90 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 36: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : झूम कृषि
अथवा
स्थानान्तरित कृषि।

Answer:

झूम नाम की कृषि करने का ढंग प्राचीन समय से ही जनजातियों में प्रचलित है। इस प्रकार की कृषि में कोई जनजातीय पहले तो जंगल में एक टुकड़े को आग लगाकर या काट कर साफ कर देता है। फिर उस जगह पर वह कृषि करना शुरू कर देता है। कृषि के प्राचीन साधन होने के कारण उनको बहुत कम उत्पादन प्राप्त होता है। जब उत्पादन मिलना बन्द हो जाता है अथवा बहुत कम हो जाता है तो वह उस भूमि के टुकड़े को छोड़ देते हैं और कृषि करने के लिए किसी और टुकड़े को तैयार करते हैं। लोहटा, नागा, खासी, कुकी, साऊदा कोखा आदि कबीले इस प्रकार की कृषि करते हैं। इस प्रकार की कृषि से उत्पादन बहुत कम होता है जिसके कारण जनजातीय वालों की स्थिति बहुत दयनीय होती है।

Exam Tips:

a) "झूम कृषि" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 130 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) झूम कृषि के नाम : भारत में झूमिंग, मैक्सिको में मिलपा, ब्राज़ील में रोका, मलेशिया में लडांग।

 

Question 37: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : चरवाहे।

Answer:

जनजातीय अर्थव्यवस्था में चरवाहे एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। जनजातीय लोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए पशुओं को पालते हैं जैसे कि दूध लेने के लिए, मीट के लिए, ऊन के लिए, भार ढोने के लिए आदि। भारत में रहने वाले चरवाहे जनजातीय स्थायी जीवन व्यतीत करते हैं और मौसम के अनुसार ही चलते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादातर कबीले अधिक सर्दी के समय पहाड़ी इलाकों में अपने पशुओं के साथ चले जाते हैं और गर्मियों में अपने क्षेत्रों में वापिस चले जाते हैं। भारतीय जनजातियों में प्रमुख चरवाहा जनजातीय हिमाचल प्रदेश में रहने वाला गुजर जनजातीय है जो व्यापार के उद्देश्य के लिए गाएं और भेड़ें पालता है।

Exam Tips:

a) "चरवाहे" का उत्तर परिभाषा/अर्थ से शुरू करें और 2-3 वाक्यों में मुख्य बात लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) पशुपालक जनजातियों में हिमाचल के गुज्जर और तमिलनाडु के टोडा प्रमुख हैं।

 

Question 38: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : दस्तकार।

Answer:

वैसे तो आमतौर पर सभी जनजातीय दस्तकारी का कार्य करते हैं लेकिन उनमें से कुछ जनजातीय ऐसे भी हैं जो केवल दस्तकारी के आधार पर अपना गुजारा करते हैं। जनजातीय टोकरियां बनाकर, बुनकर, धातु के कार्य करके, सूत को कात कर, चीनी के बर्तन, औज़ार आदि बनाकर भी दस्तकारी का कार्य करते हैं। जनजातियों के लोग मिट्टी और धातु के खिलौने बनाने के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

Exam Tips:

a) "दस्तकार" का उत्तर लिखते समय पहले अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण या विशेषता जोड़ें।
b) उत्तर लगभग 70 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) दस्तकार जनजातियाँ टोकरी, बाँस, धातु और मिट्टी के खिलौने जैसी वस्तुएँ बनाती हैं।

 

Question 39: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जंगलों से सम्बन्धित समस्या।

Answer:

जनजातीय आमतौर पर आम जनसंख्या से दूर जंगलों में रहते हैं। यह जंगलों पर अपना अधिकार समझते हैं। वह जंगलों से ही खाने-पीने का सामान इकट्ठा करते हैं, शिकार करते हैं, जंगलों के पेड़ काटकर लकड़ी को बेचते हैं या फिर जंगल साफ़ करके अपना गुजारा करते हैं लेकिन अब जंगलों के सम्बन्ध में कानून बनने से और जंगलों को ठेके पर देने से उन्हें बहुत समस्या पैदा हो गई है। जंगलों के ठेकेदार न तो लकड़ी काटने देते हैं, न ही कुछ इकट्ठा करने देते हैं और न ही कृषि के लिए जंगलों को साफ करने देते हैं। इस प्रकार उनका गुजारा बहुत मुश्किल से हो रहा है।

Exam Tips:

a) "जंगलों से सम्बन्धित समस्या" का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।

 

Question 40: संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : जनजातीय समाज में परिवर्तन आने के कारण।

Answer:

ईसाई मिशनरियों के प्रभाव से जनजातीय समाजों में परिवर्तन आ रहे हैं।
यातायात और संचार के साधनों के विकास के कारण उन्होंने अपने क्षेत्रों को छोड़ कर दूसरे क्षेत्रों में जाना शुरू कर दिया है।
अब उनकी आर्थिकता निर्वाह आर्थिकता से बदल कर मण्डी आर्थिकता की हो गई है। वह अधिक उत्पादन करके मण्डी में बेचने के लिए उत्पादन करते हैं।
संविधान में जनजातियों को ऊँचा उठाने के लिए कई प्रकार के संवैधानिक उपबन्ध किए गए हैं जिससे उनकी स्थिति में परिवर्तन आने शुरू हो गए हैं।
उनके क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं के खुलने से आधुनिक शिक्षा का प्रसार हो रहा है जिससे उनकी स्थिति ऊँची हो रही है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रखें और मुख्य शब्द शुद्ध वर्तनी में लिखें।
b) उत्तर लगभग 110 शब्दों का रखें और केवल पूछी गई बात पर टिके रहें।
c) जनजातीय परिवर्तन के क्षेत्र : परिवार/विवाह, धर्म, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति।

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न : बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: देश की पाँच प्रमुख जनजातियों का वर्णन करें जिनकी जनसंख्या 1 लाख या उससे अधिक है।

Answer:

1. मुण्डा (Mundas)-मुण्डा जनजाति आमतौर पर मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल आदि प्रदेशों में पाई जाती है। मुण्डा जनजाति की लगभग 62% जनसंख्या बिहार में रहती है। उनके रोज़गार का मुख्य साधन कृषि है। इस जनजाति को प्राचीन जनजातियों में से एक माना जाता है। मुण्डा जनजाति में थोड़ी बहुत शिक्षा का प्रसार हुआ है जिसके कारण उनको सरकारी और अर्द्धसरकारी नौकरियां मिल गयी हैं। ये लोग सिंगबोंगा देवता में विश्वास करते हैं। ये लोग अपने पूर्वजों की आत्माओं की भी पूजा करते हैं ताकि अच्छी फसल ली जा सके और बीमारियों से मुक्ति मिल सके। मुण्डा जनजाति के लगभग 19% लोग पढ़े-लिखे हैं। वैसे तो उनकी मुख्य भाषा मुण्डरी है लेकिन यह हिन्दी के साथ-साथ संबंधित राज्य की भाषा भी बोलते हैं। इनकी जनसंख्या 20 लाख के करीब है।
मुण्डा लोगों का मुख्य पेशा कृषि है और वह अपना गुजारा कृषि के साधनों की मदद से करते हैं। उनमें निरक्षरता बहुत अधिक है। चाहे शिक्षा के बढ़ने से 19% के लगभग जनसंख्या पढ़-लिख गयी है और इन पढ़े-लिखे लोगों में से कई सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियां भी कर रहे हैं क्योंकि इनके लिए कुछ स्थान आरक्षित भी हैं। ये लोग धर्म में बहुत विश्वास रखते हैं। सिंगबोंगा देवता की पूजा करने के साथ-साथ यह अपने पूर्वजों की आत्माओं की पूजा भी करते हैं ताकि यह आत्माएं उनकी हरेक प्रकार की मुसीबत से रक्षा कर सकें।
2. खौंड (Khonds)-खोंड जनजाति मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल आदि प्रदेशों में पाया जाता है। आन्ध्र प्रदेश में इनको कौंड और मध्य प्रदेश में इनको खौंड ही कहा जाता है। यह भी एक प्राचीन जनजाति है और प्राचीन समय में ये लोग मनुष्यों की बलि भी देते थे। यह सामाजिक और धार्मिक पक्ष से बहुत ही मज़बूत हैं। चाहे अंग्रेज़ों के दबाव के कारण इन लोगों ने मनुष्यों की बलि देना बन्द कर दिया था लेकिन फिर भी ये लोग आत्माओं में बहुत विश्वास रखते हैं। ये लोग बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत करते हैं। चाहे वह कोंढ़ी उपभाषा बोलते हैं लेकिन उनको उड़िया भाषा भी आती है। ये लोग फलों और जड़ों की मदद से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। शुरू में ये लोग घुमन्तुओं (Wanderers) का जीवन व्यतीत करते थे लेकिन अब यह मैदानों और पहाड़ों पर एक ही जगह पर रहने लग गए हैं। उनका आर्थिक जीवन जंगलों पर आधारित है। वह कृषि भी करते हैं चाहे कृषि करने के ढंग पुराने हैं। इन लोगों में वैसे तो एक विवाह की रस्म प्रचलित है लेकिन इनमें से कुछ लोग बहुविवाह भी करते
यह जनजातीय आमतौर पर उड़ीसा के कोरापुट, कालाहांडी जिलों में मिलता है। इनका जीवन बहुत ही साधारण होता है और ये लोग फलों और जड़ों की मदद से अपना गुजारा करते हैं। पहले तो ये लोग घुमन्तु जीवन व्यतीत करते थे लेकिन अब यह अलग-अलग स्थानों पर पक्के तौर पर रहने लग गए हैं। ये लोग क्योंकि एक जगह पर रहने लग गए हैं इसलिए यह कृषि भी करने लग गए हैं। लेकिन उनके कृषि करने के ढंग बहुत ही प्राचीन और परिश्रम करने वाले हैं लेकिन इनका आर्थिक जीवन जंगलों पर ही आधारित होता है।
3. गोंडस (Gonds)-देश की सबसे बड़ी जनजाति गोंडस है और यह कहा जाता है कि यह द्राविड़ प्रजाति से सम्बन्ध रखती है। 1991 में इनकी जनसंख्या 75 लाख के लगभग थी। यह कबीला मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल आदि में पाया जाता है। ये लोग एक केन्द्रीय क्षेत्र में इकट्ठे रहते हैं। सम्पूर्ण कबीलों की जनसंख्या का लगभग 15% लोग गोंडस ही हैं। ये लोग कृषि और जंगलों पर ही निर्भर करते हैं। इन का मुख्य पेशा कृषि ही है। ये लोग शिकार करके, मछली पकड़कर और जंगलों से चीजें इकट्ठी करके अपना गुज़ारा चलाते हैं। इन लोगों में पढ़ाई का चलन कम है जिसके कारण सरकारी और अर्द्ध-सरकारी नौकरियों में ये लोग बहुत ही कम हैं। वैसे तो इनका अपना धर्म गौंड ही होता है लेकिन अंग्रेजों के प्रभाव से कुछ लोग ईसाई बन गए। ये लोग गोंडी भाषा बोलते हैं। ये पिता प्रधान समाज से सम्बन्ध रखते हैं जिसमें ज़मीन जायदाद का अधिकार लड़के को प्राप्त होता है। उनके अपने ही कानून होते हैं और इनकी अपनी पंचायत ही इनके मामले हल करती है।
ये लोग एक क्षेत्र को केन्द्र मान कर उस केन्द्रीय क्षेत्र के इर्द-गिर्द भारी मात्रा में रहते हैं। इसी कारण ही नर्मदा घाटी, सतपुड़ा के पठार, नागपुर के मैदानों में इनकी संख्या बहुत अधिक है। वैसे तो इनका धर्म गोंड है लेकिन अंग्रेजी राज्य में इन के क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों द्वारा ईसाई धर्म का बहुत प्रचार किया गया जिसके कारण इन में से कई लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया। इन लोगों का आर्थिक जीवन जंगलों और कृषि पर निर्भर करता है। कई लोग कृषि करते हैं लेकिन आजकल कई लोगों ने काश्तकारी के कार्य को अपना लिया है। यह मछलियां भी पकड़ते हैं, जंगलों से फल और जड़ें भी इकट्ठी करते हैं और शिकार भी करते हैं जिससे इनका गुज़ारा हो जाता है। इन लोगों के अपने ही कानून होते हैं और अपने मामले निपटाने के लिए इनकी पंचायतें ही महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं।
4. भील (Bhils)-भारत की दूसरी बड़ी जनजाति भील है जिसकी 1981 में जनसंख्या 53 लाख के लगभग थी। यह जनजाति मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, त्रिपुरा आदि में पाई जाती है। आमतौर पर यह जनजाति पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में पाई जाती है। इनकी भाषा भीली उपभाषा है। इनका आर्थिक जीवन मुख्य तौर पर कृषि पर निर्भर करता है। कुछ लोग जंगलों पर भी निर्भर करते हैं और जंगलों से चीजें इकट्ठी करते हैं। ये लोग शिकार भी करते हैं। इनकी संस्कृति और धर्म बहुत ही प्राचीन है और धर्म और जादू इनकी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। ये लोग अपने कबीले में ही विवाह करते हैं। कबीले की व्यवस्था कायम रखने में पंचायत की सबसे बड़ी भूमिका होती है।
वैसे तो कई भील लोग अपने गुज़ारे के लिए कृषि पर निर्भर करते हैं लेकिन उनमें से कई लोग जंगलों से फल, जड़ों आदि को इकट्ठा करके अपना गुजारा करते हैं। ये लोग शिकार भी करते हैं लेकिन उनके शिकार करने और कृषि करने के ढंग प्राचीन हैं। इन लोगों में पढ़ने-लिखने का रिवाज बहुत कम है और इनमें से बहुत ही कम लोग पढ़े-लिखे हैं। निरक्षरता के कारण ही इन लोगों का मुख्य धारा के लोगों की तरफ से शोषण होता है। वैसे तो सभी जनजातियों में एक ही प्रथा प्रचलित है लेकिन फिर भी कई लोग, विशेषतया मुखिया, बहुविवाह भी करवाते हैं।
5. संथाल (Santhals)-भारत का तीसरी सबसे बड़ा जनजातीय संथाल है। यह जनजातीय बिहार, पश्चिमी बंगाल और उड़ीसा में पाई जाती है। इनकी मुख्य भाषा संथाली है। संथाली भाषा के अतिरिक्त यह उडिया, बंगाली. हिन्दी आदि भी बोलते हैं। प्राचीन समय में ये लोग शिकार करके, मछली पकड़ कर और जंगलों से चीजें इकट्ठी करके अपना गुज़ारा करते थे लेकिन अब यह कृषि करके अपना गुजारा करते हैं। उनके समाजों में समस्याओं का हल उनकी पंचायतें ही करती हैं। संथाल लोगों में दुल्हन का मूल्य लेने की भी रस्म है और औरतों को भी सम्पत्ति में से हिस्सा लेने का अधिकार है। ये लोग सूर्य देवता की पूजा करते हैं और अपने देवताओं को खुश करने के लिए पशुओं की बलि भी देते हैं।
इन लोगों में विवाह का अर्थ यौन सम्बन्धों की नियमितता अथवा परिवार को आगे बढ़ाना नहीं है बल्कि उनके अनुसार विवाह का अर्थ है दो परिवारों में मेल। उनके समाजों में प्रेम विवाह भी होते हैं। संथाल स्त्रियों को सम्पत्ति रखने का भी अधिकार होता है और विवाह के समय लड़की पिता की सम्पत्ति में से हिस्सा भी लेकर जाती है। दुल्हन के मूल्य की प्रथा भी प्रचलित है। वैसे तो पहले वह शिकार और जंगलों से चीजें इकट्ठी करके अपना गुज़ारा करते थे लेकिन समय के साथ-साथ उनकी इन प्रथाओं में भी परिवर्तन आ गया है और अब वह स्थायी कृषि कर रहे हैं।
6. मिनास (Minas)-मिनास जनजाति राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में पाई जाती है। राजस्थान की कुल जनसंख्या के 50% लोग मिनास जनजाति से सम्बन्ध रखते हैं। यह जनजाति भारत की 5 प्रमुख जनजातियों में से एक है। इस जनजाति का मुख्य कार्य कृषि करना है। भूमि के मालिक अलग-अलग होते हैं। सगोत्र विवाह और विधवा विवाह भी इस कबीले में होते हैं। ये लोग अपने आपको हिन्दू समझते हैं और जीवन के कई उत्सवों जैसे कि जन्म, विवाह, मृत्यु आदि के समय ब्राह्मणों की सेवा लेते हैं। इस जनजाति में पढ़ाई का स्तर बहुत निम्न है और 1981 में केवल 14% लोग ही पढ़े-लिखे थे। ये लोग खायी उपभाषा बोलते हैं चाहे वह अलग-अलग क्षेत्रों में अलगअलग भाषा बोलते हैं। मिनास जनजाति में आमतौर पर सगोत्र विवाह होते हैं। विधवा स्त्री को भी दोबारा विवाह करने की आज्ञा है। ये लोग अपने आपको हिन्दुओं से संबंधित कहते हैं और जीवन के कई मौकों पर ब्राह्मणों को भी बुलाते हैं। इन लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। शिक्षा की दर और जनजातियों की तरह बहुत ही निम्न है चाहे कुछ लोग पढ़-लिख कर सरकारी नौकरियों तक भी पहुंच गए हैं।
7. ऊराओं (Oraons)-ऊराओं जनजाति आमतौर पर मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा आदि प्रदेशों में पाई जाती है। ये लोग आमतौर पर कृषि पर निर्भर करते हैं लेकिन वह जंगलों पर भी निर्भर करते हैं। ऊराओं जनजातीय के लोग सूर्य देवता की पूजा करते हैं। ये लोग जादू और मन्त्रों में भी विश्वास रखते हैं। विवाह के लिए लड़के और लड़की की सहमति आवश्यक होती है। दुल्हन के मूल्य की प्रथा भी प्रचलित है। ये लोग कुज़ख भाषा बोलते हैं। बीमारी के समय ओझा सभी का इलाज करता है और वह ओझा ही पुजारी का भी कार्य करता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर देते समय पहले विषय का परिचय दें, फिर हर बिंदु अलग अनुच्छेद में समझाएँ और अंत में निष्कर्ष लिखें।
b) इसमें लगभग 7 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Mundas, Khonds) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 2: जनजातियों में विवाह के लिए साथी प्राप्त करने के कौन-कौन से ढंग प्रचलित हैं?
अथवा
जनजातीय समाज में जीवन साथी के चयन के तरीकों की व्यवस्था को लिखो।

Answer:

विवाह की संस्था सभी समाजों में समान रूप से प्रचलित है लेकिन हिन्दू समाजों और जनजातीय समाजों में विवाह की संस्था एक-दूसरे से अलग है। जनजातियों में विवाह का उद्देश्य है लैंगिक सम्बन्धों का आनन्द, बच्चे पैदा करना और साथ निभाना है जबकि हिन्दू समाज में विवाह का अर्थ एक धार्मिक संस्कार है। इस तरह जनजातीय समाज में विवाह के लिए साथी प्राप्त करने के तरीके भी अलग हैं जैसे कि खरीद कर विवाह, विनिमय द्वारा विवाह, खराब करने के द्वारा विवाह, अयोग्य दखल, आज़माइश, आपसी सहमति और परख द्वारा विवाह। इन सभी का वर्णन इस प्रकार है-
1. खरीद द्वारा विवाह (Marriage by Purchase)-कई जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। इस तरह के विवाह में लड़की का मूल्य पैसे अथवा फसल के रूप में दिया जाता है। चाहे इस तरह के विवाह में दुल्हन को खरीदा जाता है लेकिन उसे खरीद फरोख्त का साधन नहीं समझा जाना चाहिए। बल्कि इसमें तो लड़की के मां-बाप को लड़की को पालने और बड़ा करने का मुआवजा दिया जाता है। संथाल, हो, नागा, मुण्डा आदि जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है।
2. विनिमय द्वारा विवाह (Marriage by Exchange)-इस प्रकार का विवाह दुल्हन के मूल्य को देने से बचने के लिए सामने आया। कई जनजातियों में दुल्हन का मूल्य इतना अधिक होता है कि व्यक्ति उसका मूल्य नहीं दे सकता है। इसी कारण दो घर आपस में ही स्त्रियों का लेन-देन कर लेते हैं। व्यक्ति पत्नी के लिए अपनी बहन अथवा घर की किसी स्त्री को विनिमय के रूप में दे देता है। भारतीय हिन्दू समाज में भी इस प्रकार का विवाह प्रचलित था।
3. खराब करने के द्वारा विवाह अथवा अपहरण विवाह (Marriage by Capture)-कई जनजातीय समाजों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। पहले यह नियम प्रचलित होता था कि विवाह के लिए माता-पिता सहमति दे देते थे लेकिन समय के साथ-साथ बच्चों के विचार बदल रहे हैं। अगर विवाह के लिए माता-पिता सहमति नहीं देते हैं तो लड़की का अपहरण करने के अतिरिक्त कोई तरीका नहीं बचता है। बाद में दोनों घरों के बुजुर्ग उनके विवाह के लिए मान जाते हैं। उच्च दुल्हन मूल्य भी इस विवाह का कारण है। हिमाचल और छोटा नागपुर के जनजातियों में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है।
4. सेवा द्वारा विवाह (Marriage by Service)-इस प्रकार के विवाह को खरीद विवाह का ही एक रूप कह सकते हैं। कई बार ग़रीब लोग दुल्हन का मूल्य नहीं दे सकते लेकिन वह विवाह भी करना चाहते हैं। इसलिए लड़का लड़की के माता-पिता के घर कुछ समय के लिए नौकरी करता है। कुछ समय के बाद लड़की के माता-पिता दोनों के विवाह की स्वीकृति दे देते हैं और वह विवाह करके अपना नया घर बसा लेते हैं। पुरम और गौंड जनजातीय में लड़के को लड़की के घर 3 साल कार्य करना पड़ता है और पुत्र के सभी उत्तरदायित्वों को पूर्ण करना पड़ता है। लड़की का पिता ही लड़के के रहने और खाने-पीने का प्रबन्ध करता है। कई जनजातियों में तो ससुर जमाई को दुल्हन का मूल्य देने के लिए पैसे उधार देता है और जमाई धीरे-धीरे उस पैसे को वापिस कर देता है। मुण्डा, बोंगा आदि जनजातियों में यह प्रथा प्रचलित है।
5. आज़माइश विवाह (Probationary Marriage)-इस प्रकार के विवाह का मुख्य उद्देश्य लड़के लड़की को एक-दूसरे को समझने का पूरा मौका प्रदान करना होता है। इस तरह के विवाह में लड़का-लड़की के घर जाकर रहता है और लड़का-लड़की को आपस में मिलने और बातचीत करने की आज्ञा होती है। अगर कुछ दिन लड़की के घर रहने के बाद लड़के को लगता है कि दोनों का स्वभाव मिलता है तो दोनों का विवाह हो जाता है नहीं तो लड़कालड़की के पिता को मुआवजे के रूप में कुछ पैसे देकर चला जाता है। कुकी जनजाति में इस प्रकार का विवाह प्रचलित
6. अयोग्य दखल द्वारा विवाह (Anader or Intrusion Marriage)-इस प्रकार के विवाह में लड़की सहारा लेती है प्यार का। लड़की किसी ऐसे जवान व्यक्ति से विवाह करने की इच्छा रखती है जो विवाह के लिए राजी नहीं होता है। इसलिए लडकी का अपमान भी होता है। उसको कठोर व्यवहार और अपमान का सामना भी करना पड़ता है। उसको पीटा जाता है, खाना नहीं दिया जाता और घर से बाहर भी रखा जाता है। लेकिन फिर भी अगर लड़की अपना इरादा नहीं छोड़ती तो उसका विवाह उस व्यक्ति से करना ही पड़ता है।
7. आपसी सहमति द्वारा विवाह (Marriage by Mutual Consent)-कई जनजातियों में इस प्रकार का विवाह भी प्रचलित है। इसको राजी खुशी विवाह भी कहते हैं। लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ घर से भाग जाती है और उस समय तक वापस नहीं आती है जब तक उसके माता-पिता विवाह को मान्यता नहीं दे देते। इस प्रकार का विवाह सभी समाजों में प्रचलित है।
8. परख द्वारा विवाह (Marriage by Trial)-इस प्रकार के विवाह में लड़का और लड़की को लड़की के घर कुछ समय इकट्ठे रहने की आज्ञा मिल जाती है। अगर वह एक-दूसरे को पसन्द करते हैं तो उनके बुजुर्ग उनका विवाह कर देते हैं। लेकिन अगर उन दोनों को एक-दूसरे का स्वभाव ठीक नहीं लगता है तो वह अलग हो जाते हैं। लेकिन लड़के को लड़की के पिता को कुछ मुआवज़ा देना पड़ता है। यदि इस दौरान लड़की गर्भवती हो जाए तो दोनों को विवाह करवाना ही पड़ता है।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) इसमें लगभग 8 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Marriage by Purchase, Marriage by Exchange) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 3: जनजातीय समाज में क्या समस्याएं पाई जाती हैं? उनको दूर करने के तरीके बताओ।

Answer:

जनजातीय समाज हमारी संस्कृति और सभ्यता से बहुत दूर जंगलों, पड़ाड़ों, घाटियों में रहता है जोकि हमारी पहंच से बहुत दूर है। वह न तो किसी के मामले में हस्तक्षेप करते हैं और न ही किसी को अपने मामले में हस्तक्षेप करने देते हैं। चाहे वह अब धीरे-धीरे मुख्य धारा में आ रहे हैं जिसके कारण अब हमें उनकी समस्याओं के बारे में धीरे-धीरे पता चलता जा रहा है। उनकी सिर्फ एक-दो समस्याएं नहीं हैं। बल्कि बहुत-सी समस्याएं हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है
1. आर्थिक समस्याएं (Economic Problems)-जनजातियों को बहुत सी आर्थिक समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है-
(i) ऋण की समस्या (Problem of Debt)-जनजातियों के लोग आमतौर पर भोले भाले होते हैं। उनके इस भोलेपन, अज्ञानता और निर्धनता का लाभ अनेकों महाजन और साहूकार उठा रहे हैं। वह इन जनजातियों के लोगों को ऋण दे देते हैं और तमाम उम्र उन से ऋण वसूल करते रहते हैं। इस ऋण का भार उन पर इतना अधिक होता है कि एक तरफ तो वह तमाम आयु ऋण वापिस करने में लगे रहते हैं और दूसरी तरफ निर्धन होते रहते हैं।
(ii) कृषि की समस्या (Problem of Agriculture)-जनजातियों के लोग झूम अथवा स्थानान्तरित कृषि करते हैं और इनका कृषि करने का तरीका बहुत पुराना है। उनके कृषि करने के प्राचीन ढंगों के कारण उनका उत्पादन भी बहुत कम होता है। पहले वह जंगलों को आग लगा कर साफ़ कर देते हैं और फिर उस पर कृषि करते हैं। उत्पादन कम होने के कारण वह दो वक्त की रोटी भी नहीं कमा सकते जिसके कारण उनको मजूदरी अथवा नौकरी भी करनी पड़ती है।
(iii) भूमि से संबंधित समस्या (Land Related Problem)-जनजातियों के लोग स्थानान्तरित कृषि करते हैं और जंगलों को अपनी इच्छा के अनुसार आग लगाकर साफ़ कर देते हैं और भूमि को कृषि के लिए तैयार कर लेते हैं। उस भूमि पर वह अपना अधिकार समझते हैं। लेकिन अब भूमि से संबंधित कानून बन गए हैं और उनसे यह अधिकार ले लिया गया है। इसके अलावा उनकी भूमि हमेशा साहूकारों के पास गिरवी पड़ी रहती है और वह इसका लाभ नहीं उठा सकते।
(iv) जंगलों से संबंधित समस्याएं (Problems related to Forests)-जनजातीय आमतौर पर आबादी से दूर जंगलों में रहते हैं और जंगलों पर अपना अधिकार समझते हैं। वह जंगलों से ही खानेपीने का सामान इकट्ठा करते हैं, जंगलों के पेड़ काटकर लकड़ी बेचते हैं या फिर जंगल साफ़ करके उन पर कृषि करके अपना गुजारा करते हैं। लेकिन अब जंगलों से संबंधित कानून बनने से और जंगलों को ठेके पर देने से बहुत ही मुश्किलें आ रही हैं। जंगलों के ठेकेदार न तो उन्हें लकड़ी काटने देते हैं न ही कुछ इकट्ठा करने देते हैं और न ही कृषि के लिए जंगल साफ़ करने देते हैं। इस तरह उनके लिए गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।
(v) वह जहां कहीं भी नौकरी अथवा मजदूरी करते हैं उनसे बेगार करवाई जाती है, उन्हें गुलाम बनाकर रखा जाता है और मज़दूरी भी कम दी जाती है जोकि उनके लिए बहुत बड़ी समस्या है।
2. सामाजिक समस्याएं (Social Problems)-जनजाति समाज में बहुत-सी सामाजिक समस्याएं मिलती हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है
(i) वेश्यावृत्ति (Prostitution)-जनजातियों के लोग आमतौर पर निर्धन होते हैं। उनकी इस निर्धनता का लाभ ठेकेदार, साहूकार आदि नाजायज़ तरीके से उठाते हैं। वह उनको पैसों का लालच दिखाकर उनकी स्त्रियां से नाजायज़ सम्बन्ध कायम कर लेते हैं। इस तरह उनकी स्त्रियां धीरे-धीरे वेश्यावृत्ति की तरफ बढ़ रही हैं जिसके कारण उनमें कई गुप्त बीमारियां बढ़ रही हैं।
(ii) दुल्हन की कीमत (Price of Bride)-हिन्दुओं की कई जातियों में तो प्राचीन विवाह के ढंगों के अनुसार दुल्हन का मूल्य लड़के को लड़की के माता-पिता को अदा करना पड़ता है। अब जनजातीय धीरे-धीरे हिन्दू धर्म के प्रभाव में आ रहे हैं जिसके कारण अब वह भी दुल्हन की कीमत मांगते हैं और धीरे-धीरे उसकी कीमत भी बढ़ रही है। किसी भी जनजातीय का आम व्यक्ति इतना मूल्य नहीं दे सकता। अब उनमें अपने बच्चों का विवाह करना मुश्किल हो रहा है।
(iii) बाल विवाह (Child Marriage)-धीरे-धीरे अब जनजातीय हिन्दू धर्म के प्रभाव में आ रहे हैं। हिन्दुओं में शुरू से ही बाल विवाह प्रचलित रहे हैं, चाहे वह अब बहुत कम हो रहे हैं। लेकिन जनजातियों ने हिन्दू धर्म के प्रभाव के अन्तर्गत अपने बच्चों के विवाह छोटी उम्र में ही करने शुरू कर दिए हैं जिसके कारण उन्हें बहुत-सी मुश्किलें आ रही हैं।
3. सांस्कृतिक समस्याएं (Cultural Problems)-जनजातियाँ अब अन्य संस्कृतियों और सभ्यताओं के सम्पर्क में आ रही हैं। इसी कारण उनमें कई प्रकार की सांस्कृतिक समस्याएं आ रही हैं जिनका वर्णन निम्नलिखित है
(i) भाषा की समस्या (Problem related to Language)-अब जनजातीय बाहर की संस्कृतियों के सम्पर्क में आ रहे हैं। उनके सम्पर्क में आने से और उनसे अन्तक्रिया करने के लिए जनजातियों के लोगों को दूसरे लोगों की भाषाएं सीखनी पड़ रही हैं। अब वह अन्य भाषाएं बोलने लग गए हैं। यहां तक कि उनकी आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा के प्रति पूरी तरह उदासीन है और वह अपनी भाषा को या तो भुला चुके हैं या भूल रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि उनमें अपनी भाषा से संबंधित करें -कीमतें और संस्कृति के आदर्श धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं।
(ii) कलाओं का खात्मा (End of Fine Arts)–जनजातियों के लोग अपनी ललित कलाओं जैसे बर्तन, चित्रकारी, लकड़ी की कारीगरी आदि के लिए मशहूर होते हैं। लेकिन अब वह और संस्कृतियों के प्रभाव के अन्तर्गत अपनी कलाओं को भूलते जा रहे हैं और और कार्य करते जा रहे हैं। इसी कारण उनकी अनमोल संस्कृति का धीरे-धीरे पतन हो रहा है।
(iii) सांस्कृतिक भिन्नता (Cultural differences) यह आवश्यक नहीं है कि सभी ही जनजातियों के लोग हिन्दू धर्म को ही अपना रहे हैं। कई ऐसे जनजातीय ऐसे भी हैं जो ईसाई अथवा बौद्ध धर्म को अपना रहे हैं। इस तरह एक ही जनजातीय में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। अलग-अलग धर्म सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से अलग होते हैं। इसका परिणाम यह निकलता है कि उनमें आपस में ही बहुत-सी सांस्कृतिक समस्याएं खड़ी हो रही हैं। इसके साथ-साथ वह जाति प्रथा को भी अपना रहे हैं। इस सभी का परिणाम यह निकला है कि वह न तो अपनी संस्कृति के रहे और न ही और संस्कृतियों को पूरी तरह अपना सके। इस तरह उनमें बहुत-सी सांस्कृतिक समस्याएं पैदा हो गई हैं।
4. शिक्षा की समस्याएं (Educational Problems)—आमतौर पर जनजातियों के लोग निर्धन हैं और उनकी निर्धनता का सबसे बड़ा कारण उनकी अनपढ़ता है। चाहे अब वह सरकारी शिक्षा के प्रभाव के अन्तर्गत अथवा ईसाईयों के सम्पर्क में आने से धीरे-धीरे पढ़ते जा रहे हैं और अंग्रेज़ी शिक्षा प्राप्त करते जा रहे हैं। लेकिन इससे भी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। एक तो वह अपने मूल धन्धे शिक्षा के कारण छोड़ रहे हैं जिसके कारण वह अपने सांस्कृतिक तत्त्वों से दूर हो रहे हैं। दूसरी तरफ शिक्षा प्राप्त करके उन्हें नौकरी नहीं मिलती और वह बेरोज़गार होते जा रहे हैं। इस तरह शिक्षा लेने से उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं।
5. स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं (Health Related Problems) क्योंकि यह कबीले आम आदमी से दूर रहते हैं जिसके कारण उनमें स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उनके इलाकों में बहुत-सी भयंकर बीमारियां फैल जाती हैं जैसे चेचक, हैजा, आदि जिससे कई व्यक्ति मर जाते हैं। इसके साथ वेश्यावृत्ति के कारण और गलत यौन सम्बन्धों. के कारण कई प्रकार की गुप्त बीमारियां फैल जाती हैं। जनजातीय लोग उद्योगों में कार्य कर रहे हैं जिसके कारण उद्योगों से संबंधित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। उनके इलाकों में डॉक्टरों, अस्पतालों, डिस्पैंसरियों का सही प्रबन्ध नहीं है जिसके कारण उनके इलाकों में इलाज की व्यवस्था भी बहुत कम है और अन्य संस्कृतियों के सम्पर्क में आने से वह शराब, अफीम आदि चीजों का सेवन कर रहे हैं जिनसे बीमारियां बढ़ रही हैं लेकिन उनका इलाज करने वाला कोई नहीं है।
समस्याओं को दूर करने के उपाय (Ways of Eradicating Problems)अगर कोई समस्या होती है तो उसका कोई न कोई हल भी जरूर होता है। इस तरह अगर जनजातियों की कुछ समस्याएं हैं तो उनका हल भी हो सकता है। अगर अच्छे तरीके से योजना बनाई जाए तो उनका हल आसानी से निकाला जा सकता है। उनकी समस्याओं का हल इस प्रकार है
उनके समाजों में वेश्यावृत्ति रोकनी चाहिए ताकि नैतिकता का पतन न हो। इसलिए उनको आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
उनके इलाकों में बाल विवाह रोकने के लिए कानून बनाए जाने चाहिएं।
दुल्हन के मूल्य की प्रथा भी खत्म होनी चाहिए ताकि उनके इलाकों में विवाह हो सकें और अनैतिक कार्य कम हो जाएं।
जनजातियों के लोगों को स्थानान्तरित कृषि को छोड़कर साधारण कृषि के लिए भूमि देनी चाहिए ताकि वह एक जगह पर रहकर कृषि कर सकें।
कृषि का उत्पादन बढ़ाने के लिए उनको आधुनिक तकनीकों के बारे में शिक्षा देनी चाहिए। इसके साथ-साथ उनको स्थानान्तरित कृषि कम करने की सलाह भी देनी चाहिए।
जंगलों से संबंधित ऐसे कानून बनाए जाने चाहिएं जिससे उनका भी अधिक-से-अधिक फायदा हो सके।
उनके इलाकों में घरेलू उद्योग लगाए जाने चाहिएं ताकि वह अपना कार्य कर सकें। इसके लिए उन्हें कर्जे और ग्रांटें देनी चाहिएं।
उनको उनकी भाषा में ही शिक्षा देनी चाहिए ताकि उनकी भाषा लुप्त ही न हो जाए।
उनको दस्तकारी और और पेशों से संबंधित शिक्षा देनी चाहिए ताकि पढ़ने-लिखने के बाद अपना ही कोई कार्य कर सकें।
उनके इलाकों में शिक्षा की दर बढ़ाने के लिए स्कूल खोले जाने चाहिएं।
जनजातीय इलाकों में अस्पतालों का प्रबन्ध करना चाहिए।
जनजातीय लोगों को कम्पाऊंडरी की शिक्षा देनी चाहिए ताकि समय पड़ने पर वह कुछ तो अपना इलाज कर सकें।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर भूमिका/अर्थ से शुरू करें और मुख्य बिंदुओं को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) इसमें लगभग 12 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Economic Problems, Problem of Debt) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 4: जनजातीय अर्थव्यवस्था क्या होती है? इसके स्वरूप का वर्णन करो।

Answer:

कई समाजशास्त्रियों ने मनुष्य के आर्थिक जीवन को कई पड़ावों में विभाजित किया है जैसे कि मनुष्य शिकारी और भोजन इकट्ठा करने के रूप में, चरागाह स्तर, कृषि स्तर और तकनीकी स्तर। यह माना जाता है कि आज के मनुष्य का आर्थिक जीवन इन स्तरों में से होकर गुज़रा है। इन स्तरों में से गुजरने के बाद ही मनुष्य आज के तकनीकी स्तर पर पहुंचा है। लेकिन अगर हम जनजातीय समाज की आर्थिक व्यवस्था की तरफ देखें तो हमें पता चलता है कि यह अभी भी आर्थिक जीवन की शुरुआत की अवस्था में ही हैं अर्थात् शिकारी और भोजन इकट्ठा करने के रूप में ही है। हर समाज अपने सदस्यों की आवश्यकताएं पूर्ण करने की कोशिश करता रहता है और लोगों की आवश्यकताएं बढ़ती जाती हैं। लेकिन जनजातीय समाज के लोगों की आर्थिक आवश्यकताएं सीमित ही होती हैं। इन आवश्यकताओं के सीमित होने के कारण ये लोग अपनी आवश्यकताएं अपने इर्दगिर्द के क्षेत्र में ही पूर्ण कर लेते हैं। जनजातीय अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषता निजी परिश्रम है अर्थात् व्यक्ति को अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए स्वयं परिश्रम करना ही पड़ेगा। कई समाजशास्त्रियों ने जनजातीय अर्थव्यवस्था की परिभाषा दी है जोकि इस प्रकार है :1. लूसी मेयर (Lucy Mayor) के अनुसार, “जनजातीय अर्थव्यवस्था का सम्बन्ध उन गतिविधियों से है जिससे लोग अपने भौतिक तथा अभौतिक वातावरण दोनों की व्यवस्था करते हैं तथा उन के अलग- अलग उपयोगों में से कुछ को चुनते हैं ताकि विरोधी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सीमित साधनों का निर्धारण किया जा सके।”
2. पिडिंगटन (Pidington) के अनुसार, “आर्थिक व्यवस्था लोगों की भौतिक आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिए उत्पादन की व्यवस्था, विभाजन तथा नियन्त्रण और समुदाय में स्वामित्व के अधिकार के दावों को निर्धारित करती है।”
इस तरह इन परिभाषाओं से स्पष्ट है कि अर्थव्यवस्था की मदद से जनजातीय समाज के लोग अपनी ज़रूरतों और आर्थिक उद्देश्यों को पूर्ण करते हैं। जब तक हम जनजातीय समाज के साधारण स्वरूप को न समझ लें हम जनजातीय अर्थव्यवस्था को नहीं समझ सकते। जनजातीय अर्थव्यवस्था में सभी व्यक्तियों और दोनों लिंगों का बराबर महत्त्व होता है। सभी व्यक्ति, जवान, स्त्रियां, बच्चे आदि रोटी कमाने में लगे होते हैं। इनकी आर्थिक व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति किसी के ऊपर किसी भी प्रकार का बोझ नहीं होता है। अगर किसी स्त्री के पति की मृत्यु हो जाती है तो भी वह रोटी कमाने की प्रक्रिया में हिस्सा लेती है ताकि उसका और उसके बच्चों का जीवन अच्छी तरह से चल सके। जनजातीय अर्थव्यवस्था में व्यक्तियों की आवश्यकताएं बहुत ही सीमित होती हैं और वह अपने इर्दगिर्द से ही अपनी आवश्यकताएं पूर्ण कर लेते हैं। जनजातीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप (Nature of Tribal Economy)-चाहे आजकल का सभ्य समाज सम्पूर्ण रूप से तकनीक पर निर्भर करता है और आर्थिक तौर पर बहुत आगे निकल चुका है लेकिन जनजातीय अर्थव्यवस्था अभी भी अपने शुरुआती दौर में है। जनजातीय समाज प्रकृति पर निर्भर करता है। उनके जीवन जीने के मुख्य स्रोत जंगल, पहाड़ और भूमि हैं। कई समाजशास्त्रियों ने मनुष्यों के समाज के आर्थिक जीवन के अलग-अलग स्तरों का वर्णन किया है। इन स्तरों को देखने के बाद यह पता चलता है कि जनजातीय समाज का आर्थिक जीवन अभी भी अपने पहले स्तर पर ही है। इसके स्वरूप के मुख्य पहलू इस प्रकार हैं :जनजातीय समाज में तकनीक का अस्तित्व नहीं होता है। इसी कारण ही उन्हें सारा कार्य अपने हाथों से करना पड़ता है। इसी कारण ही उनकी आर्थिक आवश्यकताएं बहुत ही कम होती हैं।
जनजातीय के लोगों के बीच आर्थिक सम्बन्ध लेन-देन और विनिमय दर ही आधारित होते हैं। पैसे की चीज़ों के लेन-देन के लिए व्यापक तौर पर प्रयोग नहीं किया जाता है।
जनजातीय अर्थव्यवस्था एक, दो अथवा कुछ व्यक्तियों की कोशिशों का परिणाम नहीं है बल्कि सम्पूर्ण समूह की कोशिशों का परिणाम है।
जनजातीय लोगों के व्यापार में लाभ कमाने की भावना नहीं पायी जाती है। व्यापार में हिस्सेदारी, एकता की भावना और अपनी ज़रूरतों की पूर्ति की भावना ज़रूर होती है। उनके समाज में नियमित मण्डी नहीं होती है। उनके क्षेत्र के नज़दीक के क्षेत्र में जहां कहीं भी साप्ताहिक मण्डी लगती है वह वहीं पर जाकर अपना माल बेचते हैं। उनकी आर्थिक व्यवस्था में प्रतियोगिता और पैसा इकट्ठा करने की प्रवृत्ति नहीं होती है।
उनके समाज में किसी आविष्कार को करने की प्रवृत्ति भी नहीं होती है जिसके कारण उनकी उन्नति भी कम होती है। उनकी आर्थिक व्यवस्था स्थिर है जोकि अपनी ज़रूरतें पूर्ण करने पर ही आधारित होती है।
प्राचीन समय में चीज़ों का उत्पादन बेचने अथवा इकट्ठा करने के लिए नहीं बल्कि खपत करने के लिए होता था। इस तरह जनजातीय समाज में उत्पादन खपत करने के लिए होता है न कि बेचने के लिए। चाहे अब इसमें धीरे धीरे परिवर्तन आ रहा है लेकिन फिर भी उनके समाज में उत्पादन मुख्य तौर पर खपत के लिए ही होता है।
जनजातीय समाज में तकनीक की कमी होती है जिसके कारण तकनीकी योग्यता पर आधारित विशेषीकरण की कमी होती है। लिंग पर आधारित श्रम विभाजन मौजूद होता है।
जनजातीय समाज में लोग धन जमा करने की अपेक्षा खर्च करने पर अधिक विश्वास रखते हैं।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) परिभाषाएँ लिखते समय विद्वानों के नाम (जैसे Lucy Mayor) अवश्य दें।
c) उत्तर लगभग 800 शब्दों का रखें; अंत में दो पंक्तियों का निष्कर्ष जोड़ें।

 

Question 5: जनजातीय समाज में कौन-से कारणों के कारण परिवर्तन आ रहे हैं? उनका वर्णन करो।

Answer:

1. ईसाई मिशनरियों का प्रभाव (Effect of Christian Missionaries) अंग्रेज़ों ने भारत पर कब्जा करने के पश्चात् सबसे पहला कार्य यह किया कि ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की आज्ञा दे दी। ईसाई मिशनरियों ने देश के अलग-अलग भागों में जाकर ईसाई धर्म का प्रचार किया। उनके प्रभाव के अन्तर्गत कई भारतीय ईसाई बन गए। यह मिशनरी जनजातियों के सम्पर्क में आए। इन्होंने देखा कि इन जनजातियों का अपना ही धर्म होता है और यह हिन्दू धर्म अथवा किसी और धर्म के प्रभाव के अन्तर्गत नहीं आते हैं। इसलिए इन मिशनरियों ने जनजातीय क्षेत्रों में जोर-शोर से धर्म का प्रचार करना शुरू कर दिया। जनजातीय लोगों को कई प्रकार के लालच दिए गए। उनके क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र, शिक्षा केन्द्र आदि जैसे कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गईं। इस तरह जनजातीय लोग मिशनरियों के प्रभाव के कारण अपना धर्म छोड़कर ईसाई बनने लग गए। ईसाई बनने से उन्होंने ईसाई धर्म के तौर तरीके, रीति-रिवाज अपनाने शुरू कर दिए जिससे उनके जीवन में कई परिवर्तन आ गए।
2. यातायात और संचार के साधनों का विकास (Development in means of Transport and Communication)-जब अंग्रेज़ भारत में आए तो उन्होंने देखा कि यहां यातायात के साधन बहुत ही प्राचीन हैं इसलिए उन्होंने भारत में यातायात और संचार के साधनों का विकास करना शुरू कर दिया। उन्होंने ही 1853 में पहली रेलगाड़ी चलाई और डाकतार विभाग की भी स्थापना भी की। चाहे उन्होंने यातायात के साधनों का विकास अपनी सुविधा के लिए किया लेकिन इसके अधिक लाभ भारतीयों को हुए। लोग दूर-दूर क्षेत्रों में पहुंचने लग गए। वह जनजातीय क्षेत्रों तक भी पहुंच गए और उन्होंने उन्हें मुख्य धारा में आने के लिए मनाना शुरू कर दिया। स्वतन्त्रता के पश्चात् तो तेजी से यातायात के साधनों का विकास होना शुरू हो गया जिसके कारण जनजातीय लोग अपने जनजातीय से दूर-दूर रहते लोगों तक पहुंचना शुरू हो गए। अपनी जनजाति से बाहर निकलने के कारण वह दूसरे समूहों के सम्पर्क में आए और धीरे-धीरे उनमें परिवर्तन आने शुरू हो गए।
3. मण्डी आर्थिकता (Market Economy)-प्राचीन समय में जनजातियों की आर्थिकता निर्वाह आर्थिकता होती थी। उनकी आवश्यकताएं बहुत ही सीमित थीं। वह अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए उत्पादन किया करते थे। वह जंगलों से फल, जड़ें और शिकार आदि इकट्ठा किया करते थे। उनके समाजों में अतिरिक्त उत्पादन की प्रथा नहीं थी। वह मण्डियों से तो पूरी तरह ही अनजान थे। लेकिन जैसे-जैसे वह और समूहों के नजदीक आते चले गए और यातायात के साधनों के विकास के कारण वह दूर-दूर के क्षेत्रों में जाने लग गए तो उनको मण्डी आर्थिकता के बारे में पता चलना शुरू हो गया। उनको पता चल गया कि थोड़ा सा अधिक उत्पादन करके उसको बेचा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने अधिक परिश्रम करके अधिक उत्पादन करना शुरू कर दिया और अतिरिक्त उत्पादन को मण्डी में बेचना शुरू कर दिया। इससे उन्हें पैसे प्राप्त होने लग गए और उनका जीवन आसान होना शुरू हो गया। इस तरह मण्डी आर्थिकता ने उनके जीवन को बदलना शुरू कर दिया।
4. संवैधानिक उपबन्ध (Constitutional Provision)-भारतीय संविधान में यह लिखा है कि किसी भी भारतीय नागरिक के साथ धर्म, नस्ल, जाति, भाषा अथवा रंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान में यह व्यवस्था की गई कि समाज के कमजोर वर्गों जैसे अनुसूचित जातियों और जनजातियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष रियायतें दी जाएं। इन रियायतों में शैक्षिक संस्थाओं, सरकारी नौकरियों, संसद् और विधानसभाओं में इनके लिए कुछ स्थान आरक्षित रखना शामिल था। संविधान ने राज्यों के राज्यपालों को यह अधिकार भी दिया कि वह जनजातियों के सम्बन्ध में एक सलाहकार कौंसिल बनाए जो जनजातियों की भूमि और लेन-देन के बारे में नियम बनाए ताकि उन्हें साहूकारों के शोषण से बचाया जा सके। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए भी संविधान में सरकार को विशेष निर्देश दिए गए हैं। हर भारतीय नागरिक को संविधान ने कुछ मौलिक अधिकार दिए हैं ताकि वह अपना जीवन अच्छी तरह जी सकें। यह अधिकार जनजातीय लोगों को भी प्राप्त हैं। इस तरह संविधान में रखे गए उपबन्धों के कारण इनके इलाकों में विकास होना शुरू हो गया और इनका जीवन बदलना शुरू हो गया।
5. सरकारी प्रयास (Governmental Efforts) भारत की स्वतन्त्रता के समय इन जनजातियों की स्थिति बहुत कमज़ोर थी। इसी कारण संविधान में इनके विकास के लिए कई प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं। इन संवैधानिक उपबन्धों के अनुसार सरकार ने इनके विकास करने के प्रयास करने शुरू कर दिए। इनके क्षेत्रों तक सड़कें बनाई गईं। इनके क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खोले गए, स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल आदि खोले गए ताकि वह बीमारी के समय अपना इलाज करवा सकें। उनको पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। समाज सेवी संस्थाओं को इनके क्षेत्रों में कार्य करने के लिए विशेष सहायता दी गई। इनको साहूकारों के शोषण से बचाने के लिए कानून बनाए गए। इनको मुख्य धारा में लाने की कोशिशें की गईं। इस तरह सरकारी प्रयासों से ये लोग मुख्य धारा के नजदीक आ गए और उनका जीवन परिवर्तित होना शुरू हो गया।
6. आधुनिक शिक्षा का प्रसार (Spread of Modern Education) स्वतन्त्रता के बाद सरकार ने शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया। दूर-दूर के क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज खोले गए और उन्हें बड़े-बड़े कॉलेजों, विश्वविद्यालयों से जोड़ा गया। उन लोगों को आधुनिक शिक्षा देने के प्रयास किए गए, उनको शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया गया। उनके लिए संविधान में शैक्षिक संस्थाओं और नौकरियों में स्थान आरक्षित रखने का प्रावधान रखा गया। समाज सेवी संस्थाओं ने उन्हें शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। इस तरह सम्पूर्ण समाज के प्रयासों से उन्होंने शिक्षा लेनी शुरू कर दी। वैसे तो वह मिडिल से ऊपर शिक्षा ग्रहण नहीं करते लेकिन जो लोग उच्च शिक्षा के स्तर तक पहुंच गए हैं उनको सीटें आरक्षित. होने के कारण नौकरियां आसानी से प्राप्त होने लग गई हैं। नौकरियां मिलने से उनकी आय अच्छी होने लग गई और उनका जीवन स्तर ऊंचा होने लग गया। उनकी सामाजिक स्थिति ऊंची हो गई। उनकी ऊंची स्थिति देख कर दूसरे जनजातियों के लोगों ने शिक्षा प्राप्त करनी शुरू कर दी। इस तरह शिक्षा के प्रसार से उनका जीवन परिवर्तित होना शुरू हो गया।
7. जंगलों का कम होना (Decreasing Forests)-जंगलों के कम होने से जनजातीय लोगों के जीवन में भी परिवर्तन आया। पहले जनजातीय लोगों की आर्थिकता जंगलों पर ही आधारित थी। वह जंगलों में ही रहते थे, जंगलों में कृषि करते थे, जंगलों से ही फल, जड़ें आदि इकट्ठी किया करते थे और जंगलों में ही शिकार किया करते थे। लेकिन समय के साथ-साथ जनसंख्या भी बढ़ने लग गई। जनसंख्या बढ़ने से उनकी रहने की समस्या शुरू हुई। इसलिए जंगल कटने शुरू हो गए। जंगल कटने से जंगल घटने शुरू हो गए। जनजातीय लोगों की रोजी-रोटी का साधन खत्म होना शुरू हो गया। इसी कारण वे लोग जंगलों को छोड़कर कार्य की तलाश में शहरों की तरफ आने शुरू हो गए। शहरों में आकर उन्होंने अपने परम्परागत पेशे छोड़कर और पेशे अपनाने शुरू कर दिए जिसके कारण उनका जीवन बदलना शुरू हो गया।
इसके साथ ही सरकार ने जंगलों को काटने का कार्य ठेकेदारों को देना शुरू कर दिया। जनजातियों के लोग लकड़ी को जंगल में से काटकर उन्हें बेचते थे और चीजें इकट्ठी करके उन्हें बेचते थे। ठेकेदारों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस तरह ही उनकी रोजी रोटी का साधन खत्म हो गया और उन्होंने अपने परम्परागत पेशे छोड़ कर अन्य कार्यों को अपनाना शुरू कर दिया।

Exam Tips:

a) इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय बिंदुओं का क्रम याद रखें और हर बिंदु की एक-दो वाक्यों में व्याख्या करें।
b) इसमें लगभग 7 मुख्य बिंदु हैं; परीक्षा में उन सभी को शीर्षक सहित लिखें।
c) प्रमुख शब्दों के अंग्रेज़ी रूप (जैसे Effect of Christian Missionaries, Market Economy) कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 12 Sociology Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज

Accessing Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Sociology, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 12 Sociology

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Sociology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 01 जनजातीय समाज with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Sociology are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Sociology Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sociology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Sociology. You can access PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Sociology Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 1 जनजातीय समाज in printable PDF format for offline study on any device.